साहित्य
बलौदाबाजार हिंसा मामले में 8 और आरोपी गिरफ्तार, भीम आर्मी का संभागाध्यक्ष भी शामिल
बलौदाबाजार : - बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने शनिवार को 8 और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में भीम आर्मी के रायपुर संभागाध्यक्ष जीवराखन बांधे भी शामिल हैं। पुलिस ने बांधे को जगदलपुर से गिरफ्तार किया, जहाँ से वह विशाखापट्टनम भागने की तैयारी में था।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इससे पहले जीवराखन बांधे के घर पर भी छापा मारा था, लेकिन वह वहां से फरार हो चुका था। पुलिस को बांधे के भागने की योजना की पहले ही जानकारी मिल गई थी, जिसके चलते उसे जगदलपुर में उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि बलौदाबाजार में हुई हिंसा के पीछे भीम आर्मी के साथ-साथ भीम क्रांतिवीर संगठन की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और आगे भी कई गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।
भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार
सूत्रों के अनुसार, भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी को भी रायपुर के महादेव घाट से छापेमारी कर पकड़ा गया है। बलौदाबाजार के हिंसक घटनाओं में इनकी बड़ी भूमिका थी। पुलिस ने अभी तक 132 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। गिरफ्तार आरोपी भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट, भीम क्रांतिवीर, संगठनों से हैं।
132 लोगों की गिरफ्तारी
बलौदाबाजर हिंसा मामले में पुलिस अब तक कुल 132 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। वहीं, अब तक इस मामले में अलग-अलग कुल 9 FIR भी दर्ज की गई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट, भीम क्रांतिवीर आदि संगठनों के लोग बताए जा रहे हैं। इस मामले में अभी भी जांच जारी है. वीडियो, फोटो, CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उस दिन क्या हुआ था ?
10 जून को बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय का प्रदर्शन अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान भीड़ ने पथराव किया और फिर कलेक्टर-SP ऑफिस में आग लगा दी। आग और भीड़ के आक्रोश को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर कार्यालय के साथ-साथ कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था।
जॉब कन्सलटेंसी पैन इंडिया नामक आफिस खोलकर विभिन्न लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो रूपये की धोखाधड़ी
BREAKING: हैवानियत की हदें हुई पार, 6 युवकों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात घटना के वक्त 35 वर्षीय महिला का पति व उसका एक बच्चा किसी कार्य से बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। सूनेपन का फायदा उठाते हुए आसपास क्षेत्र में रहने वाले छह युवक उसके घर में जबरदस्ती घुस गए और सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने के बाद भाग गए
आरोपितों के भागने के बाद महिला किसी तरह थाना पहुंची और उसने आपबीती और आरोपितों की हैवानियत के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपितों की पतासाजी शुरू की। सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे, इसके साथ ही पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश देते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपितों में राजेश कुमार गोड, गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज, अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव है। पूछताछ और उनके रिकार्ड से पता चला कि पकड़े गए आरोपित पहले भी कई केस में जेल जा चुकेहैं। जेल से छूटने के बाद पुन: सभी आरोपित अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।
अवैध रूप से रेत उत्खनन करने वालो के विरुद्ध थाना गोबरा नवापारा की कड़ी कार्यवाही
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना गोबरा नयापारा के मर्ग क्रमांक 36/2024 घारा 174 जाफी० के अज्ञात मृतक के संबंध में जांच किया गया जांच दौरान गवाहों के कथन् घटना स्थल निरीक्षण, शव का शार्ट पीएम, खनिज अधिकारी के पत्र एवं मामले के परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर सपूर्ण मर्ग जांच के दौरान मृतक राजेश यादव पिता सुमेर यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम घोट थाना गोबरा नवापारा रायपुर की मृत्यु शरीर में आये चोट से दिल के घड़कन रूक जाने के कारण होना पाया गया है। जांच दौरान गवाहों के कथन एवं खनिज अधिकारी के पत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश डीढी पता अभनपुर , जयवर्धन बघेल पता अभनपुर , अंकित तिवारी पता दुर्ग के द्वारा घटना स्थल पारागांव रेत खदान में अवैध रूप से रेत खुदाई का कार्य कर रेत की चोरी कि जा रही थी चोरी करते समय चैन माउंटेड जेसीबी मशीन से रेत खदान से रेत निकालते वक्त उपेक्षा पूर्वक जैसीबी मशीन चलाने से दब कर मृतक राजेश यादव कि मृत्यु घटित हुई है। मृतक राजेश यादव को आरोपी जयवर्धन बघेल द्वारा घटना स्थल पर अवैध रेत उत्खन्न कार्य हेतु बुलाया गया था एवं आरोपी मुकेश ढिढ़ी तथा अंकित तिवारी द्वारा नियोजित ढंग से खदान से अवैध रेत उत्खन्न करते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे जिसमें आरोपी निलेश राजपूत विमलेश द्विवेदी एवं अज्जू भी शामिल थे। उक्त आरोपीगण मुकेश ढीढ़ी, अंकित तिवारी, निलेश राजपूत विमलेश द्विवेदी अज्जू एवं जयवर्धन बघेल द्वारा पारागांव रेत खदान से अवैध रूप से रेत की चोरी कर अवैध खानिज उत्खन्न करते हुये उपेक्षा पूर्वक कृत्य से मृतक राजेश यादव की मृत्यु कारित की है जो धारा सदर का अपराध घटित् करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर पता साजी करते हुए तत्काल 3 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के मास्टर माइंड मुकेश ढीढी एवं अन्य आरोपीयों की पता तलाश की जा रही है, जो घटना के पश्चात फरार है।
गिरफ्तार आरोपी
1- जयवर्धन बघेल पिता चंद्रिका प्रसाद बघेल उम्र 32 साल साकिन गोतियारडीह थाना अभनपुर जिला रामपुर छ.ग.
2 निलेश सिंह राजपूत पिता स्व. कल्याण सिंह उम्र 39 साल साकिन परपोडा तहसील बेरला जिला बेमेतरा
3 विमलेश द्विवेदी पिता इंदेश द्विवेदी उम्र 28 साल साकिन वार्ड नं. 06 नगर पंचायत देवकर थाना साजा,
फरार आरोपी
1मुकेश ढिढी निवासी गोटियारडीह अभनपुर
2 अंकित तिवारी
3 अज्जू उर्फ जबाहिर कर्ष
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्री खलको के बेहतर इलाज के लिए यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर श्री खलको की कुशलक्षेम पूछी। श्री खलको की हालत ठीक है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया। आइजी और कलेक्टर एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया की घटना में श्री खलको के जबड़े और आंख में चोट लगी है। उन्हें भर्ती कर जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी उनका स्वास्थ्य ठीक है। आईजी और कलेक्टर ने घायल जवान की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। अधिकारियों ने घायल जवान के परिवार जनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Crime : नाले के पास मिली महिला की अधजली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका...पुलिस जांच में जुटी…!!
कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम रिसदी सोनपुरी स्थित खोडरी गांव के नाले के पास एक महिला की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शव की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है।
बता दें कि रविवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने ग्राम रिसदी सोनपुरी के पास एक महिला की अधजली लाश देखी। जिसकी जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। मामले की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी गई। फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की मदद से महिला के शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष होगी। माना जा रहा है कि
किसी ने मिलने के लिए उसे ऐसे सुने स्थान में बुलाया होगा और विवाद होने की स्थिति में उसकी हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए उसे आग के हवाले करने की कोशिश की। मृतिका के कपड़े अस्तव्यस्त अवस्था में मिले हैं, इसलिए इसे दुष्कर्म की घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाई, 597 आरोपी गिरफ्तार
आबकारी विभाग रायपुर द्वारा आचार संहिता के दौरान अवैध मदिरा परिवहन/विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित् विधिवत् प्रभावी कार्यवाही करते हुये कुल 597 प्रकरण कायम कर 15 लाख रूपये से अधिक मूल्य की 2570 लीटर देशी/विदेशी/महुआ शराब एवं लगभग 11 लाख रूपये मूल्य की 16 दोपहिया वाहन एवं 01 कार जप्त किया गया है। मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने चिन्हांकित स्थलों पर छापामार कार्यवाही कर उपरोक्त कार्यवाही की। इसके अलावा यूटर्न कैफे, सांगरिया, सुकुन, नया रायपुर स्थित अरण्यम कैफे, व्ही.आई.पी. रोड़ स्थित पिंड बलूची कैफे, वेलकम ढाबा समोदा, महाराजा ढाबा कोलर, शुभम ढाबा, दबंग ढाबा आरंग में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियांे को जेल दाखिल किया गया। कैफे/ढाबा संचालकों को बिना लायसेंस ग्राहकों को मदिरा नही परोसने की चेतावनी भी दी गई।
आबकारी आयुक्त विकास गोस्वामी ने कहा कि जिले में शराब एवं मादक पदार्थो के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम हेतु शिकायत दर्ज कराये जाने हेतु एवं मदिरा दुकानों से संबंधित शिकायते टेलीफोन नंबर 0771-2428201 एवं टोल फ्री नंबर 14405 जारी किया गया है जिसमें कोई भी आम नागरिक शिकायत कर सकते है जिस पर त्वरित् कार्यवाही की जायेगी। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
अमन साहू गैंग को पिस्टल उपलब्ध कराने वाला आरोपी राजवीर सिंह चावला मध्यप्रदेश के बड़वानी से गिरफ्तार
रायपुर बार्डर पर महानदी के पुल के पास हुये घटना
रायपुर, दिनांक 06.06.2024-07.06.2024 के मध्य रात्रि को थाना आंरग अंतर्गत हुये महासमुंद रायपुर बार्डर पर महानदी के पुल के पास हुये घटना जिसमें दो युवक चांद खान एवं गुड्डू खान दोनो निवासी सहारनपुर उ0प्र0 की मृत्यु होने पर एक का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग में एवं दूसरे का महासमुंद में कराया गया। मर्ग जांच व शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आधार पर प्रकरण में अप0क्र0 421/2024 धारा 304, 307, 34 भादवि पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।
उपरोक्त प्रकरण में आये तथ्यो के संबंध में सुक्ष्म विवेचना, आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण कीर्तन राठौर के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया है। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, सीएसपी माना लंबोदर पटेल, थाना प्रभारी आंरग सत्येन्द्र श्याम, थाना प्रभारी मंदिरहसौद सचिन सिंह, सायबर सेल प्रभारी परेश पाण्डेय सहित 14 सदस्य है। उक्त टीम द्वारा द्वारा घटना के समस्त पहलुओ पर बारीकी से विवेचना शुरू किया गया है।
कलेक्टर ने हिट एंड रन के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश
कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज ‘हिट एंड रन मोटर दुर्घटना स्कीम-2022’ के क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर ने बैठक में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को हिट एंड रन वाहन दुर्घटना के विभिन्न प्रकरणों पर मुआवजे के लिए कार्यवाही में तेजी लाते हुए समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने आज सुबह जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले के अब तक हिट एंड रन प्रकरण एवं उनके निराकरण के संबंध में संख्यात्मक जानकारी ली। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि 01 अप्रैल 2022 से 15 मार्च 2024 तक जिले में अज्ञात वाहनों से हुए सड़क दुर्घटना के लंबित प्रकरणों की जानकारी एफआईआर, पीएम रिपोर्ट सहित सभी आवश्यक दस्तावेज संबंधित एसडीएम एवं दावा जांच अधिकारी को प्रेषित करें, ताकि प्रकरणों पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण जून माह में करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में इसके अलावा हिट एंड रन प्रकरण के निराकरण में आ रही समस्याओं के बारे में समिति के सदस्यों ने बात रखी। साथ ही उनके समाधान के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एडीएम एस. अहिरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर, सभी एस.डी.एम., मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
(फोटो-02)
निजात अभियान के तहत पुलिस का जागरूकता आयोजन
//प्र थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा कलेक्ट्रेट गार्डन में ऑटो चालक संघ के लोगों को तथा न्यू सर्किट हाउस, कटोरा तालाब, पंजाबी कालोनी, पंचशील नगर, राजातालाब, झण्डा चौक एवं ताजनगर क्षेत्र में लगभग 500 से 600 लोगो की उपस्थिति में निजात अभियान के तहत किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन निजात अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को नशे के खिलाफ किया जा रहा है जागरूक। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही व जागरूकता अभियान, निजात अभियान शुरू किया गया है जिसमें नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाकर शहर में बैनर पोस्टर एवं कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को न केवल जागरूक जागरूक किया जा रहा है ,अपितु नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है ,साथ ही नशे के गिरफ्त में आए लोगो की काउंसलिंग कर उनको नशे से निजात दिलाया जा रहा है।।
थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा कलेक्ट्रेट गार्डन में निजात अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर ऑटो चालक संघ के लोगो को तथा न्यू सर्किट हाउस, कटोरा तालाब, पंजाबी कालोनी, पंचशील नगर, राजातालाब, झण्डा चौक एवं ताजनगर क्षेत्र में लगभग 500 से 600 लोगो को एकत्र कर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए जागरूकता कार्यक्रम किया गया तथा इस अभियान में शामिल होकर समाज को नशामुक्त बनाने हेतु बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिये अपील की गई है। रायपुर पुलिस का निजात अभियान लगातार जारी रहेगा।
रास्ता रोककर लूट करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार...02 आरोपी सहित 2 नाबालिक गिरफ्तार
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
घटना के कुछ घंटे के भीतर सरकंडा पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
आरोपियों के कब्जे से लूटे गये मशरूका मोबाईल, सोने का लॉकेट, नगदी किया गया जप्त ।
प्रकरण में 02 आरोपी सहित 2 नाबालिक गिरफ्तार, एक अन्य नाबालिक है फरार।
लूट करनेवाले हो जाए सावधान, होगी गंभीर धाराओं में कार्यवाही
नाम आरोपी 01. मॉर्टिन उर्फ सुरज सिंह ठाकुर पिता श्याम सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी अटल आवास अशोक नगर। 02. अप्सा खान पिता सज्जाद हुसैन उम्र 18 वर्ष निवासी दयालबंद नारियलकोठी अटल आवास थाना कोतवाली। 03. विधि से सघर्षरत् 2 नाबालिक। *विवरण* प्रार्थी मनोज कुमार साहू पिता राज कुमार साहू निवासी बिरकोना रोड सरकण्डा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.06.2024 को वह अपने रिश्तेदार के घर नारियल कोठी दयालबंद गया था। दिनांक 03.06.2024 के प्रातः करीब 03.45 बजे अपने घर बिरकोना जाने के लिए निकला था। करीब 04.15 बजे वह बिरकोना रोड पानी टंकी अशोक नगर पहुंचा था। तभी रोड में अशोक नगर में रहने वाला मार्टिन ठाकुर, अपने अन्य साथियों के साथ प्रार्थी को रोका और सामने जेब में रखे मोबाईल, पेन्ट के जेब में रखे पर्स जिसमें 3835 रू नगद रखा था एवं गले में पहने सोने का छोटा लॉकेट को लूट लिये। प्रार्थी के उक्त रिर्पोट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। आरोपीगण गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गये थे व अपने ठिकाने बदल रहे थे, जिनकी सतत पतासाजी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर नारियल कोठी दयालबंद में घेराबंदी कर आरोपी मार्टिन उर्फ सूरज सिंह ठाकुर, अप्सा खान एवं उनके 02 अन्य सहयोगी साथी विधि से संघर्षरत नाबालिक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गांजा के साथ महिला आरोपी सहित कुल 02 आरोपी गिरफ्तार
थाना खमतराई क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट्र नगर स्थित विदेशी शराब दुकान से लाखों रूपये नगदी रकम चोरी : आरोपी और नगदी बरामद
गांजा तस्करी करते उड़ीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर चिरंजीवी नायक गिरफ्तार
CRIME : पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
राजनांदगांव : सोमवार को नेशनल हाईवे स्थित चिचोला के नजदीक पेट्रोल पंप के एक मैनेजर के साथ लाखों रुपए की लूटपाट की वारदात सामने आई है, यहां तीन अज्ञात बदमाशों ने मैनेजर से 14 लाख लूटकर फरार हो गए है, राष्ट्रीय राजमार्ग में दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात के बाद पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में में जुट गई है।
इस संबंध में राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि प्रार्थी द्वारा मामले की रिपोर्ट की गई है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
