सियासत

कर्नाटक चुनाव में सीपीआई ने कांग्रेस को दिया समर्थन, लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का दिया हवाला…

बेंगलुरु। कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है. चुनाव मैदान में अपने स्वयं के सात उम्मीदवारों को उतारने के बावजूद सीपीआई ने हा कि वह ‘लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा’ के हित में बाकी निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस का समर्थन करेगी.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीजेपी राज्य सरकार एक भ्रष्ट और नैतिक रूप से निंदनीय प्रशासन साबित हुई है, जो अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के वास्तविक मुद्दों की अनदेखी करते हुए केवल सांप्रदायिक वैमनस्य के बीज बोने में रुचि रखती है.

पार्टी ने कहा कि ऐसे में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराना हमारा कर्तव्य है. ऐसी स्थिति में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना से बचना भी महत्वपूर्ण है, जिसमें आईटी और ईडी विभागों के माध्यम से भाजपा द्वारा एक बार फिर से खरीद-फरोख्त के लिए धन और बाहुबल का इस्तेमाल किया जाएगा. लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए भाकपा ने यह कदम उठाया है.

 
 
और पढ़ें ...

Punjab CM Mann ने 409 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे, कहा… अब तक 28,873 नौकरियां दी जा चुकी

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नगर भवन चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के नवनियुक्त 409 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे.

उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि अब तक 28,873 नौकरियां दी जा चुकी हैं.उन्होंने कहा कि नौकरी और काम छोटा-बड़ा नहीं होता और आपका नजरिया छोटा या बड़ा हो सकता है.

उन्होंने कहा कि पता नहीं किसके हस्ताक्षर से किस की किस्मत बदल जानी है और ड्यूटी ही ब्यूटी है. उन्होंने नवनियुक्त युवकों से कहा कि जो भी काम दिया जाए अपने कर्म को जानकर करो.

काम में किसी भी तरह की कोई कमी न छोड़ें.उन्होंने पंजाब सरकार का हिस्सा बनने जा रहे  नवनियुक्त नौजवानों को बधाई दी.उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी हमारे पास कई नियुक्ति पत्र तैयार पड़े हैं, लेकिन हम नई नियुक्तियों के लिए कानूनी रास्ता साफ करने के बाद ही नियुक्ति पत्र बांटते हैं, जबकि पिछली सरकारों के समय ऐसा नहीं था.उन्होंने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अढ़ाई साल तक पंजाब की जेल में रखा गया, जिस पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए. इसका पंजाब के खजाने पर भारा पड़ा.

उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए कोर्ट जाएगी.उन्होंने कहा कि उनके सिस्टम में कई खामियां हैं, जिन्हें जल्द ही दूर कर लिया जाएगा.उन्होंने नवनियुक्त क्लर्कों से कहा कि जरूरी नहीं  कि इसी नौकरी से निवृत्त होना आवश्यक है बल्कि आगे भी पढ़ाई करो और बड़े पद प्राप्त करो.पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और पंजाबियों ने पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाई है.पंजाबी ऊंचाइयों से नहीं डरते.

 

 
 
 
 
और पढ़ें ...

पत्नी का दोस्त से था अवैध संबंध, बौखलाएं पति ने उतारा मौत के घाट, पहचान छिपाने सुनसान जगह पर फेंका शव…

मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के थाना नई मंडी क्षेत्र में एक शख्स को अवैध संबंध के कारण अपने 25 वर्षीय दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अजय सैनी के रूप में हुई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि राहुल के अपने दोस्त अजय की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते झगड़े होने शुरू हो गए। जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को जट्ट मझेड़ा में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया था।

अधिकारी ने कहा कि 15 अप्रैल को पुलिस को नई मंडी थाना इलाके के गांव जट्ट मझेड़ा में एक शव मिलने के संबंध में पीसीआर कॉल मिली। पीसीआर कॉल मिलने के बाद एक टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम को एक पुरुष का शव मिला। ने बताया कि बाद में मृतक की पहचान गांव भंडूरा निवासी राहुल (25) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए टीम गठित की। टीम ने इलाके के कई लोगों से बात की। जांच के दौरान, अजय का नाम सामने आया, क्योंकि मृतक को युवक के साथ देखा गया था। पुलिस ने छापेमारी कर अजय (24) को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी ने कहा कि आरोपी अजय ने पूछताछ मे अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके बार-बार समझाने के बाद भी राहुल नहीं मान रहा था, इसलिए उसकी हत्या की। एएसपी ने कहा, आरोपी अजय के खिलाफ नई मंडी थाने में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। और हत्या में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी को बरामद किया गया है। पुलिस ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

और पढ़ें ...

पीएम मोदी ने 3 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, एमपी में कई रेल परियोजनाओं का किया शुभारंभ

रीवा । एसएएफ मैदान में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेम और ई ग्राम स्वराज के एकीकृत पोर्टल का शुभारंभ किया, समावेशी विकास के पोर्टल, तीन नई रेलगाडिय़ों की शुरुआत के साथ 2300 करोड़ की नई रेल परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास का शुभारंभ किया। चार लाख 11 हजार ग्रामीण आवासों में प्रधानमंत्री ने गृह प्रवेश कराया। रीवा, सीधी और सतना जिले के 436 गांवों में समूह जल प्रदाय योजनाओं का भी शुभारंभ किया। सिंगरौली की सीता और सूरज साकेत को स्वामित्व अधिकार अभिलेख सौंपा। प्रधानमंत्री ने विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री ने प्रोटोकाल तोड़कर मंच के किनारे खड़े होकर लघु नाटिका धरती कहे पुकार के देखी। फिर राज्यपाल मंगु भाई पटेल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच पर आसीन हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। सुपारी से बनी कलाकृति से पीएम का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बोले - प्रधानमंत्री गांव, किसान और खेती के लिए चिंतित हैं। मध्य प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी हो गई। प्रदेश की पिछली सरकार ने पाप किया। किसानों को पैसा नहीं दिया। आवास का पैसा नहीं दिया। जलजीवन मिशन का पैसा नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने सबसे पांच संकल्प कराए, 1. बिजली बचाएंगे 2. पानी बचाएंगे 3. पेड़ लगाएंगे 4. प्राकृतिक खेती करेंगे व 5. स्वच्छता रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी समारोह में प्रधानमंत्री आवास के 4 लाख हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश कराया तथा जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ लागत की 4 बड़ी समूह जल योजनाओं का भूमिपूजन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वामित्व योजना के तहत देश के एक करोड़ 25 लाख हितग्राही को स्वामित्व संपत्ति कार्ड प्रदान किए। इसके साथ ही रीवा से इतवारी तक प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई तथा विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के सौभाग्य के सूर्य का फिर से उदय हुआ है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश की धरा रीवा पधारे हैं। प्रधानमंत्री जी अनेकों सौगातें मध्य प्रदेश के लिए लेकर आए हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। प्रधानमंत्री मोदी मुख्य कार्यक्रम स्थल एसएएफ मैदान पहुंचकर सबसे पहले विभिन्न विभागों की लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत के बाद समारोह में केन्द्रीय, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का उद्बोधन हुआ। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम आवास योजना के 4 लाख हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश कराया तथा 4 समूह नल जल योजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से ही रीवा इतवारी ट्रेन को हरी झंंडी दिखाई तथा रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।
और पढ़ें ...

Petrol Today : कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट,फटाफट देखें आज का रेट

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज यानी 24अप्रैल को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए, जबकि डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़( chhattisgarh) और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं डीजल की बात करें तो ये ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 100 रुपए से भी ऊपर निकल गया है।

इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल (ब्रेंट) 81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया

इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल (ब्रेंट) 81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल( petrol)और डीजल पर हुए पुराने नुकसान की भरपाई कर दी है। पेट्रोल-डीजल की रिटेल बिक्री पर उन्हें अब फायदा हो रहा है। ऐसे में आने वाने दिनों में इनके दामों में कमी आ सकती है।

 
और पढ़ें ...

VIDEO : द बर्निंग प्लेन! फ्लाइट से टकरा गई चिड़िया और इंजन में लग गई आग, देखें वीडियों

अमेरिकन एयरलाइंस ( america airlines) एक विमान बड़े हादसे का शिकार होते होते बच गया। रविवार को विमान में आग लगने से इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, घटना उस वक्त हुई जब विमान से एक पक्षी टकरा गया और इंजन में आग लग गई।

वीडियो में विमान में आग की चिंगारियां साफ नजर आ रही हैं। अमेरिका के अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट( flight) संख्या- 1958 कोलंबस में जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 7:45 बजे रवाना हुई और फीनिक्स की ओर जा रही थी। उड़ान भरते के थोड़ी देर बाद ही आग लगने की घटना हुई, जिसके बाद विमान को वापस हवाई अड्डे लाना पड़ा।

घटना कैमरों में हुई रिकॉर्ड ( record in camera) 

बताया जा रहा है कि अमेरिकन एयरलाइंस का बोइंग- 737 विमान ने जैसे ही उड़ान भरी वैसे ही उससे एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग लगने की घटना कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वहीं, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग अमेरिका के ओहायो एयरपोर्ट पर कराई गई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विमान के दाहिने इंजन से आग की लपटें और धुएं को निकलता हुआ देखा जा सकता है।

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 24 April 2023: सोमवार को भगवान शिव की पूजा का बना है शुभ योग, जानें पंचांग अनुसार तिथि-नक्षत्र और आज का राहुकाल

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 24 April 2023: पंचांग के अनुसार 23 अप्रैल 2023 , सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. चतुर्थी की तिथि प्रात: 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी की तिथि प्रारंभ होगी. आज का दिन धार्मिक कार्यों के लिए उत्तम है. आज सौभाग्य योग बना हुआ है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा वृष राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
 
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 23 अप्रैल 2023, सोमवार को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी की तिथि है. वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी की तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. आज ही पंचमी की तिथि प्रारंभ हो रही है. इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा का उत्तम संयोग बना है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
23 अप्रैल 2023 को पंचांग के अनुसार मृगशिरा नक्षत्र रहेगा. मृगशिरा नक्षत्र आकाश मंडल का पांचवां नक्षत्र है. मृगशिरा नक्षत्र के पहले दो चरण वृषभ राशि में स्थित होते हैं और शेष 2 चरण मिथुन राशि में आते हैं. मृगशिरा नक्षत्र वालों की वनस्पति है खैर. खैर यानी कत्थे का पेड़. वैदिक ज्योतिष के अनुसार मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल ग्रह है.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 23 अप्रैल 2023, सोमवार को राहुकाल प्रात : 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर: 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है. 

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । 
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

Sawan 2023 Date: सावन का महीना कब से कब तक रहेगा, जानें श्रवण मास की सही डेट यहां

आज का पंचांग, 23 अप्रैल 2023 (Aaj Ka Panchang 24 April 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत:  वैशाख
पक्ष: शुक्ल
दिन: सोमवार
ऋतु: वसंत
तिथि: चतुर्थी - 08:26:46 तक
नक्षत्र: मृगशिरा - 26:07:30 तक
करण:  विष्टि - 08:26:46 तक, बव - 20:59:48 तक
योग:  शोभन - 07:47:25 तक
सूर्योदय:  05:47:12 AM
सूर्यास्त:  18:51:54 PM 
चन्द्रमा:  वृष राशि-13:12:54 तक
राहुकाल:  07:25:18 से 09:03:23 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त:  11:53:24 से 12:45:42 तक
दिशा शूल:  पूर्व

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त: 12:45:42 से 13:38:01 तक, 15:22:39 से 16:14:57 तक
कुलिक: 15:22:39 से 16:14:57 तक
कंटक: 08:24:09 से 09:16:27 तक
कालवेला / अर्द्धयाम:  10:08:46 से 11:01:05 तक
यमघण्ट:  11:53:24 से 12:45:42 तक
यमगण्ड:  10:41:28 से 12:19:33 तक
गुलिक काल:  13:57:38 से 15:35:43 तक
और पढ़ें ...

Horoscope 24 April 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों एवं वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की परेशानी अभी बनी रहेंगी।

वृष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन परेशान रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। बातचीत में संयत रहें। संगीत में रुचि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को कष्ट होगा।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाये रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी सम्पत्ति से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च अधिक होंगे। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धन की स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशि- मन में नकारात्मकता के विचारों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। दाम्पत्य सुख में वुद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सजग रहें। खर्च भी बढ़ सकते हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यर्थ की चिंताएं परेशान कर सकती हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा।

तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शांति रहेगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आएगी। सुस्वादु खान-पान में रुचि रहेगी।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार और आय में वृद्धि हो सकती है, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। वाणी के प्रभाव से कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कुछ दिक्कतें भी आ सकती है। किसी राजनेता से मुलाकात हो सकती है। आत्मसंयत रहें। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बने रहे हैं। अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में भी सन्तुलित रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। घरेलू समस्याएं बढ़ेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। दैनिक कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

मकर राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का साथ रहेगा। बौद्धिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय वृद्धि के नवीन स्रोत विकसित हो सकते हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा। माता से धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। खर्च में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। मित्रों से भेंट होगी।

मीन राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। आलस्य भी अधिक हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

और पढ़ें ...

Big News: हेलीकॉपटर से उतरने के बाद ब्लेड से अफसर का कटा गला, मौके पर मौत

देहरादून। Big News:  उत्तराखंड के केदारनाथ से बड़ी खबर सामने आई है. केदारनाथ हेलीपैड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। केदारनाथ हेलीपैड में हेलीकॉप्टर से उतरते ही उत्तराखंड के अफसर का हेलीकॉप्टर के ब्लैड से गला कटा गया। इससे पहले ही कोई अफसर को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाते, अफसर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन अभिकरण (यूकाड़ा) वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत हो गई। बताया जा रह है कि चॉपर के पिछले ब्लैड से गला कटकर वित्त नियंत्रक सैनी की दर्दनाक मौत हो गई है। सूत्रों की बात मानें तो सेल्फी लेते वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। विदित हो कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुल रहे हैं।

और पढ़ें ...

गिरफ्तारी से पहले गुरुद्वारे में प्रवचन दे रहा था भगोड़ा अमृतपाल-ये अंत नहीं शुरुआत है

अमृतसर। खालिस्तान समर्थक, वारिस पंजाब दे के प्रमुख भगोड़े अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने ने रोड़ेवाल गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया था अब अमृतपाल सिंह को भी वहीं भेजा जा रहा है। अमृतपाल के खिलाफ एनएसए भी लगाया गया है। वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसे पुलिस गिरफ्तार कर.एयरफोर्स स्टेशन बठिंडा लेकर आई है। गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह ने आज सुबह पंजाब के मोगा में रोडेवाल गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं को संबोधित किया। मोगा में रोडेवाल गुरुद्वारा के सिंह साहिब ज्ञानी जसबीर सिंह रोडे ने एएनआई से बात करते हुए दावा किया, “अमृतपाल सिंह शनिवार रात रोडेवाल गुरुद्वारा आया था। उसने खुद फ़ोन पर पुलिस को अपनी उपस्थिति के बारे में सूचित किया और कहा कि वह आज सुबह 7 बजे आत्मसमर्पण करेगा।” अबतक की टाइमलाइन अमृतपाल 18 मार्च से फरार है, जिस दिन पंजाब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। अमृतपाल सिंह के करीबी पापलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किए जाने के बाद 11 अप्रैल को असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल ले जाया गया था। अमृतपाल सिंह के साथियों को पंजाब से बाहर तबादला कर दिया गया था जब केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संभावित जेलब्रेक और 11 मार्च को अजनाला की घटना को दोहराने पर चिंता जताई थी। इससे पहले शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जब अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी और लंबे समय से फरार होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कभी ऐसा हो।” पंजाब और दिल्ली पुलिस के एक संयुक्त अभियान में 18 अप्रैल को ‘वारिस पंजाब डे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के दो और सहयोगियों को पंजाब के मोहाली में गिरफ्तार किया गया था। 15 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने उसके करीबी सहयोगी जोगा सिंह को फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद से गिरफ्तार किया। कट्टरपंथी नेता को “भगोड़ा” घोषित किया गया था, जबकि वह मार्च में पहले ही भाग गया था। अमृतपाल के समर्थकों द्वारा 23 फरवरी को अमृतसर में अजनाला पुलिस स्टेशन पर धावा बोलने के लगभग तीन सप्ताह बाद यह कार्रवाई हुई, जिसमें उनके एक सहयोगी लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग की गई थी।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 23 April 2023 : आज रविवार का दिन, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 23 April 2023 : ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में हिन्दू पंचांग महत्वपूर्ण है. जिसके अनुसार आज रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. आज वैशाख मास के शुल्क पक्ष तृतीया तिथि है, जो  07:49:26 तक है और रोहिणी नक्षत्र है जो 24:27:19 तक है. आज के दिन सौभाग्य योग बना है जो बहुत ही शुभ माना जाता है. ये योग  08:20:32 तक हैं.
 
 
आज का पंचांग, 23 अप्रैल 2023 (Aaj Ka Panchang 23 April 2023)
विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत:  वैशाख
पक्ष: शुक्ल
दिन:  रविवार
ऋतु: वसंत
तिथि: तृतीया - 07:49:26 तक
नक्षत्र:  रोहिणी - 24:27:19 तक
करण: गर - 07:49:26 तक, वणिज - 20:03:13 तक
योग: सौभाग्य - 08:20:32 तक
सूर्योदय:  05:48:11 AM
सूर्यास्त:  18:51:19 PM 
चन्द्रमा:  वृष राशि
 
शुभ मुहूर्त का समय
अभिजीत मुहूर्त: 11:53:38 से 12:45:51 तक
दिशा शूल: पूर्व
 
अशुभ मुहूर्त का समय
राहुकाल:  17:13:25 से 18:51:19 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) 
दुष्टमुहूर्त: 17:06:53 से 17:59:06 तक
कुलिक:  17:06:53 से 17:59:06 तक
कंटक: 10:09:13 से 11:01:26 तक
कालवेला / अर्द्धयाम:  11:53:38 से 12:45:51 तक
यमघण्ट:  13:38:03 से 14:30:16 तक
यमगण्ड: 12:19:45 से 13:57:38 तक
गुलिक काल:  15:35:32 से 17:13:25 तक
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ऊं भास्कराय पुत्रं देहि महातेजसे।  धीमहि तन्नः सूर्य प्रचोदयात्।।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 23 April 2023: कैसा रहेगा रविवार का दिन, मेष से लेकर मीन तक पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 April 2023: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जायेगा। आज सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 27 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 23 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन ठीक रहने वाला है । किसी पुरानी बात को लेकर आज आप उलझन में रहेंगे।  आप अपने कामों में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के मार्ग खुलेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 8

वृष राशि

आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है।  आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने उनके घर जा सकते हैं, साथ ही जिन लोगों से आपकी अनबन पहले से हुई है उनसे बात करने का आज अच्छा दिन है।  आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है।  अगर आज आप बड़े भाई से सलाह लेकर किसी नए कामों को शुरू करते हैं तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी।

  • लकी रंग - ऑरेंज
  • लकी नंबर- 6

मिथुन राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपका कोई सोचा हुए काम आसानी से पूरा हो जाएगा, जिससे मन खुशनुमा रहेगा। आपका मन कोई धार्मिक बुक पढ़ने का करेगा। आप किसी अपने की मदद कर सकते हैं। साथ ही आज आपको अपनी पिछली किसी गलती का एहसास होगा। साथ ही इससे सबक लेकर आप आज इन गलतियों को करने से बचेंगे। इस राशि के लोगों को आज किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए।  इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। 

  • लकी रंग - मैजेंटा
  • लकी नंबर- 8

कर्क राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं। आपको उनके लिए लगातार कोशिशें करनी होगी।  साथ ही परिवारवालों के साथ किसी खास समारोह के लिए रिश्तेदार के घर जाने की संभावना बन रही है। आप महंगी खरीददारी के बारे में भी अपना मन बना सकते हैं। लेकिन आखिरी समय में आपको निर्णय लेने में मुश्किल हो सकती है। लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग होगी।

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 5

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते हैं आज उन्हें धन लाभ होने के चांस बन रहे हैं। साथ ही जो लोग जॉब की तलाश में है आज उन्हें जॉब मिलने की संभावना है। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी कविता की कोई पुस्तक पब्लिश हो सकती है। साथ ही उन लोगों पर ध्यान न दें जो लोग आपकी कविता की सराहना नहीं करते हैं, खुद पर विश्वास रखें। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं।  

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 8

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें, इससे जो निष्कर्ष निकलेगा, उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमे आप विश्वास नहीं रखते। इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएं। इस राशि के जो स्टूडेंट्स आर्किटेक की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के ऑफर आ सकते हैं। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। 

  • लकी रंग - पिंक
  • लकी नंबर- 4

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपना बचा हुआ समय बच्चों की शिक्षा देने में लगायेंगे, आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। साथ ही आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो भविष्य में आपकी सहायता कर सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा। जीवनसाथी के साथ स्पेंड करने से आपकी पूरानी नोक-झोक दूर होंगी। व्यापार में आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।  आप अपनी सोच को सकारात्मक रखने की आवश्यकता है, इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे। साथ ही आज दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें। शाम का समय आपके लिए चुनौती भरा हो सकता है लेकिन योग करने से आप अपनी सेहत के रास्ते में आ रही बाधा से पार पा सकते हैं। इस राशि के जो स्टूडेंट्स सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं आज इन्हें किसी कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आ सकता है। 

  • लकी रंग - पर्पल
  • लकी नंबर- 2

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपकी कंपनी का किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील फाईनल हो सकती है। जिससे आप घर में छोटी-सी पार्टी रखेंगे। आपकी तरक्की को देखकर पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान पहले की अपेक्षा और ज्यादा बढ़ जाऐगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स खेलकूद में इंटरेस्ट रखते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। किसी खेल अकेडमी में एडमिशन भी ले सकते हैं। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं का कद्र करेंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। 

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर- 6

मकर राशि

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।  परिवारवालों के साथ घर की साफ-सफाई में हाथ बटायेंगे। साथ ही कुछ जरुरी सामान खरीदने बाजार जा सकते हैं। अचानक आपके घर कोई नजदीकी रिश्तदार आ सकते हैं। जिसके आने से शाम को घर में स्वादिष्ट भोजन का आन्नद लेंगे। इस राशि के अविवाहित के लिए आज का दिन बेहतरीन है।  उनके लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है जिसे स्वीकार करने की संभावना बन रही है। लवमेट आज लॉग ड्राईव पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। 

  • लकी रंग - ग्रे
  • लकी नंबर- 6

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप नए लोगों से जल्दी ही परिचय भी हो सकता है। सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी।  ऑफिस में पेंडिंग प्रोजेक्ट पूरे कर सकते हैं जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। साथ ही किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। शाम को दोस्तों से मिलने के बाद आपकी कुछ पूरानी यादें ताजा हो सकती है। जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करेंगे। इससे उनके मन को ख़ुशी होगी।

  • लकी रंग - सिल्वर
  • लकी नंबर- 6

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आया है। कोई भी फैसला अपनी सोच-विचार से ही लें। इस राशि के जिन लोगों का सिंगिंग में रुझान है आज उन्हें किसी टी.वी शों में गाने का ऑफर आ सकता है। जिससे आपका मन खुश रहेगा। रुके हुए काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां रहेंगी। पारिवारिक परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 1
और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : बालाघाट में एनकाउंटर, 28 लाख की इनामी दो महिला नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

मध्यप्रदेश। BREAKING NEWS : बालाघाट जिला लम्बे समय से नक्सली समस्या से जूझ रहा है। पुलिस ने पिछले साल 6 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं, एक बार फिर दलम में एरिया कमांडर एवं गार्ड रही दो बड़ी महिला नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया है। दोनों महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बालाघाट पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के साथ इन नक्सलियों की गढ़ी थाना इलाके में मुठभेड़ हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 22 अप्रैल की तड़के गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में हॉकफोर्स एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस के चलते सैनिकों ने 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया है। इन दोनों महिला नक्सलियों के नाम सुनीता एवं सरिता हैं। सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर थी, वहीं वर्तमान में वह एसीएम थी तथा टांडा दलम व विस्तार दलम में काम कर रही थी। इसके अतिरिक्त सरिता नक्सली कबीर की गार्ड रही है, वह खटिया मोचा दलम में एसीएम थी तथा वर्तमान में विस्तार दलम में सक्रिय थी।

वहीं, इन दोनों के पास से बंदूकें, कारतूस, बड़ी मात्रा में नक्सली असलहे और खाने पीने की सामग्री जब्त की गई है। दोनों ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस मुठभेड़ के पश्चात् बालाघाट पुलिस ने जंगल में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है। हालांकि अभी नक्सलियों के यहां आने एवं मुठभेड़ की विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है। पुलिस द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग की जा रही है। हॉक फोर्स को मौके से दो बंदूक, कारतूस एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री मिली है। नक्सली मुठभेड़ में दो बड़ी महिला नक्सलियों को मार गिराए जाने की जानकारी के पश्चात् बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ व हॉकफोर्स सीओ घटनास्थल पर पहुंचे एवं जायजा लिया।

और पढ़ें ...

CHAR DHAM YATRA 2023 : शुरू होने से पहले बदरीनाथ नेशनल हाईवे फिर बंद, जगह-जगह फंसे यात्री

उत्तराखंड चार धाम 2023 यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ नेशनल हाईवे फिर बंद, जगह-जगह फंसे यात्रीउत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 गंगोत्री, और युमनोत्री धामों के कपाट आज 22 अप्रैल खुलने के साथ ही यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। बदरीनाथ नेशनल हाईवे बिरही में चट्टान टूटने के कारण आज शनिवार सुबह बंद हो गया।

उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 गंगोत्री, और युमनोत्री धामों के कपाट आज 22 अप्रैल खुलने के साथ ही यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन, यात्रा शुरू होने से पहले टेंशन वाली खबर हैं। बदरीनाथ नेशनल हाईवे बिरही में चट्टान टूटने के कारण आज शनिवार सुबह बंद हो गया, जबकि गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे शुक्रवार को भी कई घंटों तक बंद रहा था।

ऐसे में दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी सहित देश-विदेश से उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सलाह दी जाती है कि चार धाम यात्रा पर जाने से हाईवे, मौसम सहित अन्य जरूरी जानकारी जुटाने के बाद ही यात्रा पर जाएं। देर शाम हाईवे बंद होने पर तीर्थ यात्रियों की रात सड़कों पर भी गुजर सकती है।

शनिवार सुबह बदरीनाथ हाईवे के बंद होने के बाद जगह-जगह यात्री फंस गए। यात्री जोशीमठ से ऋषिकेश, और ऋषिकेश से जोशीमठ नहीं जा पा रहे थे।  पहाड़ी से भारी तादाद में बोल्डर और मलबा टूटकर लगातार बद्रीनाथ नेशनल हाईवे में गिर रहा है।  बोल्डर और मलबा गिरने से लोग दहशत में आ गए थे। लेकिन, राहत भरी बात यह रही कि कोई भी हादसा नहीं हुआ।

बोल्डर और मलबा गिरने से करीब-करीब तीन घंटे तक हाईवे बंद रह। राहत की बात रही कि प्रशासन और बीआरओ की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद हाईवे को खोल दिया है। विदित हो कि पिछले तीन दिनों में बदरीनाथ हाईवे कई बार बंद और खुला है। मालूम हो कि गंगोत्री, और यमुनोत्री धाम आज अक्षय तृतीय के दिन 22 अप्रैल को खुल रहे हैं। जबकि, केदारनाथ धाम 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम 27 अप्रैल को खुल रहे हैं।

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे घंटों बाद खुले 
उत्तरकाशी जिले में खराब मौसम के चलते शुक्रवार को तड़के गंगोत्री हाईवे हेलगूगाड़ तथा यमुनोत्री हाईवे किसाला के पास मलबा आने से बंद हो गए थे। गंगोत्री हाईवे पर हेलगूगाड के समीप सुबह पौने आठ बजे तक बहाल हो गया था, लेकिन यमुनोत्री हाईवे किसाला के समीप दिनभर बंद रहा।

बाबा केदार की विग्रह डोली पहले पड़ाव गुप्तकाशी पहुंची 
भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली शुक्रवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई। पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोचार के साथ बाबा केदार की डोली ने सुबह 9:35 पर ऊखीमठ से केदारनाथ को प्रस्थान किया। पहले पड़ाव में डोली देर शाम गुप्तकाशी पहुंची।

और पढ़ें ...

Petrol Diesel Price Today : उछाल या गिरावट : कच्चे तेल की कीमतों पर उछाल, चेक करें आज का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं.

राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. आज यानी 22 अप्रैल को अपडेट की गई पेट्रोल और डीजल की कीमतों के मुताबिक तेल के भाव में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार) को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है।

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा

चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

और पढ़ें ...

भोपाल आएंगे बागेश्वरधाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री, परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे CM शिवराज

भोपाल। बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज भोपाल आएंगे। भोपाल के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे। वे परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ शोभायात्रा में सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व केंद्रीय मानती सुरेश पचौरी शामिल होंगे। सुबह 9 बने परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा। धीरेंद्र शास्त्री अप्रैल माह में दूसरी बार भोपाल आ रहे हैं। भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। देश भर में आज ईद का मुबारक त्यौहार मनाया जाएगा। शहर के मस्जिदों में नमाज़ी पहुंचने लगे है। भोपाल के ईदगाह में ईद की सबसे पहली नमाज होगी। मस्जिदों और ईदगाह में एक साथ नमाज अदा होगी। घरों में खास तरह की सेंवईयां और पकवान बनने शुरू हो गए हैं। लोग एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारक देंगे कमलनाथ नर्मदापुरम के दौरे पर पीसीसी चीफ कमलनाथ आज सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम के दौरे पर रहेंगे। 10:15 बजे सिवनी मालवा पहुंचेंगे। सुबह 10:30 बजे समाज कल्याण प्रकोष्ठ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे मंडलम सेक्टर कार्यकर्ताओं/कांग्रेस प्रकोष्ठ और विभागों की बैठक करेंगे। दोपहर 12:00 बजे जनसभा में लोगों को संबोधित करेंगे। कमलनाथ हारी हुई सीटों का दौरा कर संगठन को मज़बूत करने में जुटे है। परशुराम की जन्मस्थली जानापाव चुनावी साल में बीजेपी का सोशल इंजीनियरिंग पर जोर है। परशुराम जयंती के बहाने ब्राह्मण वोटर्स पर नजर है। सीएम शिवराज आज परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे। दोपहर 12 बजे सीएम शिवराज हेलीकॉप्टर से जानापाव पहाड़ी से नीचे हेलीपेड पर उतरेंगे, यहां से मुख्यमंत्री का काफिला भगवान परशुराम की जन्मस्थली जाएगा। मुख्यमंत्री पहले कुंड पर जाएंगे फिर महादेव का अभिषेक करेंगे। यहां चल रहे तीन दिवसीय यज्ञ में पूर्णाहुति देंगे। पैर पसार रहा कोरोना कोरोना प्रदेश में लगातार पैर पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के प्रदेश में 107 नए मरीज सामने आए है। प्रदेश में ऐक्टिव मरीज़ों की संख्या 346 पर पहुंची है। शहर में 44 नए मरीज सामने आए है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 125 हुई है। इंदौर में 14 मरीज मिले और एक मरीज की इलाज के दौरान मौत भी हुई है। कोरोना का संक्रमण दर 7.6 प्रतिशत दर्ज की गई है।
और पढ़ें ...

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया आज, राशि अनुसार करें दान, जानें पूजन और खरीदारी का शुभ मुहूर्त और उपाय

वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है. इस साल यह पर्व कल यानी 22 अप्रैल को मनाया जाएगा. अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में स्थित होते हैं. माना जाता है कि इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है।

राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष- इस राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन जौ या जौ से बने पदार्थ, सत्तू और गेहूं का दान करना चाहिए.

वृषभ- अक्षय तृतीया के दिन वृषभ राशि के जातकों को ग्रीष्म ऋतु के फल, जल से भरी तीन मटकी और दूध का दान करना चाहिए.

मिथुन- इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन ककड़ी, खीरा, सत्तू और हरी मूंग का दान मंदिर में जाकर करना चाहिए.

कर्क- अक्षय तृतीया के दिन कर्क राशि के लोगों को जल से भरी एक मटकी, दूध और मिश्री किसी साधु को दान करना चाहिए।

शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी, कलश और विष्ण जी की पूजा के लिए 22 अप्रैल 2023 को सुबह 07 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा.

सोना खरीदने से सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है. ऐसे में इस दिन खरीदारी के लिए 22 अप्रैल 2023 को सुबह 07.49 मिनट से 23 अप्रैल 2023 को सुबह 07.47 मिनट तक शुभ मुहूर्त है. इस दिन अक्षय तृतीया का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को भी समर्पित होता है।मान्यता है इस दिन जमीन जायदाद संबंधी कार्य, शेयर मार्केट में निवेश, या कोई नया बिजनेस शुरू करना बहुत अच्छा माना जाता है. इस मुहूर्त में आप मांगलिक कार्य कर सकते हैं. मान्यता है कि इस दिन जो भी काम किया जाता है उसमें बरकत होती है।

और पढ़ें ...

Eid Ul Fitr 2023: रमजान का महीना पूरा, भारत में आज मनाई जा रही है ईद, मस्जिद में पढ़ी गई नमाज, लोग एक-दूसरे को दे रहे मुबारकबाद

आज ईद ( eid)मनाई जा रही है। सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। शुक्रवार की शाम को ईद का चांद नजर आने के साथ ही 24 मार्च को शुरू हुआ रमजान का महीना पूरा हो गया।

ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे को सेवइयां खिलाते हैं। मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पैगंबर हजरत मुहम्मद ने सन् 624 ईस्वी में बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इसी की खुशी में उन्होंने ईद-उल-फितर मनाया और लोगों का मुंह मीठा किया। इसलिए, मुस्लिम( muslims ) इस दिन मीठी सेवईं बनाकर एक-दूसरे को खिलाते हैं।

अरब देशों में अमूमन भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती

अरब देशों में अमूमन भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती है। दरअसल, अरब देशों में ईद का चांद एक दिन पहले नजर आता है। वहां 20 अप्रैल को ही चांद नजर आ गया था, इसलिए 21 अप्रैल को ईद मनाई गई। भारत में 21 अप्रैल को चांद नजर आया था इसलिए आज शनिवार को ईद मनाई जा रही है।

और पढ़ें ...

Chanakya Niti: आज ही छोड़ दें ये बुरी आदतें, वरना जीवन में कभी नहीं मिलेगी सुख और समृद्धि

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य दुनिया के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और दार्शनिक हैं. उन्होंने मनुष्य के जीवन को लेकर कई अहम बातें बताई है. इन बातों को मान कर मनुष्य अपने जीवन में बहुत सफलता हासिल कर सकता है. उन्होंने अपने किताब चाणक्य नीति ग्रंथ के 13वें अध्याय के 15 वें श्लोक में कुछ आदतों का जिक्र किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि व्यक्ति को इन आदतों से हमेशा ही दूर रहना चाहिए क्योंकि इस आदतों की वजह से मनुष्य को उसके जीवन में कभी भी सुख नहीं मिलता है. उन्होंने अपनी किताब में एक श्लोक लिखा है-

अनवस्थित यस्य न जने न वने सुखम्।
जनो दहति संसर्गाद् वनं सगविवर्जनात॥

इस श्लोक का अर्थ है कि जिस मनुष्य का मन कभी स्थिर नहीं होता है वो अपने जीवन में कभी सफल नहीं हो पाता है. ऐसे में अगर आप को जीवन में सफलता हासिल करनी है तो आप को सबसे पहले अपने को स्थिर करना होगा. इसके अलावा श्लोक में आगे कहा है कि ऐसा व्यक्ति भी कभी जीवन में सफलता हासिल नहीं कर पाता है, जो दूसरों की सफलता को देख कर ईषा की भावना रखता है. जलन भावना रखने वाला व्यक्ति ना तो समाज में खुश हो पाता है और ना ही उसे अकेले में ख़ुशी मिलती है. 

इस  श्लोक के अंत में कहा गया है कि जो व्यक्ति ये सोचता है कि कोई भी उसके साथ नहीं है और पूरी दुनिया ही उसके खिलाफ काम कर रही है. ऐसे लोगों को अपना मन शांत रखने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे लोगों को ध्यान व योग करना चाहिए. 

चाणक्य ने दिया है सफलता का मंत्र

आचार्य चाणक्य ने सफलता का मंत्र देते हुए कहा है कि व्यक्ति को इधर-उधर की बातों को ध्यान नहीं देना चाहिए. उसे अपने लक्ष्य की तरफ ही काम करना चाहिये. ऐसे करने से ही वो अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकता है.

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang, 22 April 2023: आज अक्षय तृतीया पर बनें ये शुभ संयोग, खरीदारी करने से चमकेगा भाग्य

Aaj ka Panchang, 22 April 2023: आज शुक्रवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया-तृतीया तिथि है। द्वितीया सुबह 7.49 बजे तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन कृतिका और रोहिणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.54 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.13 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 9.17 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज सुबह 5.49 बजे से 7.33 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक योग सुबह 6.41 बजे से 7.33 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 11.53 बजे से 12.45 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.38 बजे से 2.30 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 3.22 बजे से 4.14 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 1.57 बजे से 3.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.04 बजे से 10.42 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.34 बजे से 9.11 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.40 बजे से सायं 5.17 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.40 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.25 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आयुष्मान योग सूर्योदय से सुबह 9.25 बजे तक रहेगा। सौभाग्य योग का समय सुबह 9.25 बजे से 23 अप्रैल को सुबह 8.21 बजे तक एवं त्रिपुष्कर योग सुबह 6.04 बजे से 7.49 बजे तक रहेगा।

रात्रि 11.24 बजे से अगले दिन 23 अप्रैल 2023 को सुबह 6.04 बजे तक अमृत सिद्धि योग, रवि योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं। विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.27 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.00 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात्रि 8.58 बजे से 10.35 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 22 April 2023: आज अक्षय तृतीया पर इन राशियों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत, खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते

Aaj Ka Rashifal 22 April 2023: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। आज सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 24 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। आज परशुराम जयंती मनाई जाएगी। आज सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर गुरु मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 22 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि  

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका समय मित्रों के साथ बितेगा। बच्चों के साथ मॉल में शॉपिंग करने भी जा सकते हैं। आज अचानक आपके करीबी रिश्तेदार घर पर आएंगे। जिसके कारण घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार भी मिल सकता है। प्राइवेट ऑफिस में काम करने  का आज प्रमोशन होने का योग बन रहा है। लवमेट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। रात को डिनर करने बाहर जाएंगे। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि  

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज मौसम का आनंद लेने के लिए दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होगी। आज आपके बच्चें आपको गौरान्वित करेंगे, जिससे आपके पड़ोसियों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। आज स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। लवमेट्स आज आपकों सरप्राइज दे सकते हैं। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 9

मिथुन राशि

आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आज आप नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। दुकानदारों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। दो गुना कमाई होने के योग बन रहे हैं। संगीत में रुझान  को आज इंडस्ट्री से गाने का ऑफऱ मिल सकता है, जिससे आपके मन को सुकून की प्राप्ति होगी। आज ऑफिस मे बॉस आपके काम से खुश होकर आपको कोई उपहार देंगे। दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी को प्रसन्न करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप आज जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें, सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी परेशानियां दूर हो जाएगी और आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

सिंह राशि

आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको कई बड़े फायदे होंगे । इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में किसी बड़ी डील का अवसर मिलेगा। इस राशि के छात्रो को आज थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। अगर किसी इंटरव्यू में जा रहें है तो आप सटीक जवाब देने की कोशिश करे फालतू जवाब देने से बचें। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन प्यार भरा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि  

आज आपके मन में नएनए विचार आएंगे। आज आप कोई नया कार्य करने की सोचेंगे। उसमें आपको सफलता मिल सकती है। अपनी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। आज आप अपनो को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार दे सकते हैं। आज आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। परिवार के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लांनिग करेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। अपनी व्यावहारिकता से आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज कई तरह की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। आपका रवैया दूसरों के लिए उदारता भरा हो सकता है। सोचे हुए काम भी पूरे होने के चांस हैं। बिजनेस और नौकरी के सोचे हुए कुछ काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। परिवार  के साथ वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। संतान की उन्नति से खुशी बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि 

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। आज सरकारी ऑफिस में काम करने  के प्रोमोशन के योग हैं। आज बिजनेस के सिलसिले में आपकी विदेश यात्रा हो सकती है । आज दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जाओगे। जहां आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से भी होगी। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। स्टूडेंट के लिए आज का दिन मन लगाकर पढ़ाई करने वाला है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि  

आज आपका मन अध्यात्मक की तरफ रहेगा। आज आपकी पड़ोसियों के साथ मंदिर जाने की प्लांनिग बन सकती है। आज आप ऑफिस के रुके हुए कार्य पूरा करने में सफल होंगे। शाम को घर पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए पदोन्नत भी किया जा सकता है, साथ ही आपकी सफलता दूसरों को प्रेरित करेगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

मकर राशि

आज आपका दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप जिस काम को करें उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। आज आपसे कोई व्यक्ति मदद की गुहार लगाएगा आप उसको निराश नहीं करेंगे। आज आप कई तरह की उलझनों और कामकाज में व्यस्त रहेंगे । सभी के साथ प्यार से पेश आएं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी बौद्धिक क्षमता आज आपको सफलता जरूर दिलाएगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के लोगों के बिजनेस में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपको अपनी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया जा सकता हैं। आज आपके जीवनसाथी के ननिहाल से कोई बड़ी खुशखबरी आने के योग हैं। कई दिनों से किसी काम में आ रही अड़चन आज खत्म हो जाएगी। आज आप सामने आई समस्याओं का हल आसानी से निकाल सकते हैं। आज आप अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। 

  • शुभ रंग- ऑरेंज
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि  

आज का दिन आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी। आपके विरोधी आपके कार्यों में अड़चन डाल सकते हैं, इसलिए आज अपने विरोधियों से दूरियां बनाकर रहें। इस राशि के इंजीनियर की आर्थिक स्थिति आज पहले से अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...

रेलवे ट्रैक में मिला एक ही फैमिली के तीन लोगों का शव, मृतकों में पति-पत्नी और बेटी शामिल

मध्यप्रदेश। टीकमगढ़ जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की शव रेलवे ट्रैक पर मिले है। मरने वालों में पति, पत्नी और बेटी शामिल है। खरगापुर रेलवे स्टेशन के पास तीनों की लाश मिली है।

दरअसल, टीकमगढ़ जिले के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मिली लाश मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक परिवार मातोल गांव का रहने वाला है। मृतक की पहचान लक्ष्मण के रूप में की गई है। लक्ष्मण के साथ उनकी पत्नी और बेटी का भी शव मिला है। बेटी का शव पिता के पैरों के पास पड़ा था। पुलिस के अनुसार देखकर लगता है कि परिवार के सदस्यों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस ने कहा कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

और पढ़ें ...

Income Tax: पुराने और नए इनकम टैक्स को लेकर अब तक हैं कन्फ्यूज? ये बातें करेंगी आपकी मदद

अगर आप एक वेतनभोगी है तो आपकी कंपनी या नियोक्ता ने आपको भी नई या पुरानी कर व्यवस्था ( New and Old Tax Regime) के तहत किसी एक का चुनाव करने के लिए बोला होगा। ऐसे में अगर आप भी बाकी लोगों की तरह जोड़-घटाव में लग गए हैं कि दोनों में से कौन-सी व्यवस्था आपका ज्यादा टैक्स बचा सकती है, लेकिन हल मिलने के बजाय कन्फ्यूज हो गए हैं तो फिक्र करने की जरूरत नहीं है.

आज हम आपको कर व्यवस्था (Tax Regime 2023) से जुड़ी ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपका कन्फ्यूजन दूर हो जाएगा और आप सही निर्णय ले सकेंगे।

क्या है Old और New Tax Regime में अंतर

सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि पुरानी कर व्यवस्था नई व्यवस्था से किस तरह से अलग है। इसमें सबसे बड़ा अंतर टैक्स स्लैब का है.

नया टैक्स स्लैब

  • 0-3 लाख रुपये तक की सालाना आय- 0%
  • 3-6 लाख रुपये तक की सालाना आय- 5%
  • 6-9 लाख रुपये तक की सालाना आय- 10%
  • 9-12 लाख रुपये तक की सालाना आय- 15%
  • 12-15 लाख रुपये तक की सालाना आय- 20%
  • 15 लाख रुपये से ऊपर की सालाना आय- 30%

पुराना टैक्स स्लैब

  • 2.5 लाख रुपये तक की सालाना आय- 0%
  • 2.5 -5 लाख रुपये तक की सालाना आय- 5%
  • 5-10 लाख रुपये तक की सालाना आय- 20%
  • 10 लाख रुपये से ऊपर की सालाना आय- 30%

इस तरह से देखें तो जिन करदाताओं की आय 15 लाख से कम है, उनके लिए नई कर व्यवस्था में चले जाना फायदेमंद है।

किसमें मिलेगी ज्यादा छूट

अगर आप एक ऐसे करदाता हो, जिसने कई तरह के निवेश कर रखें हैं, तो आपको बता दें कि नई कर व्यवस्था में आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कोई छूट नहीं है। करदाता सिर्फ मानक छूट (Standard Deduction) के तहत 50,000 तक का लाभ ले सकते हैं।

दूसरी तरफ, पुरानी कर व्यवस्था के तहत करदाता अब भी 80C के तहत 1.50 लाख रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं।

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : मल्टीप्लेक्स-सिनेमा हॉल के लिए प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन्स, पढ़े पूरी खबर

दिल्ली न्यूज़। देश भर में करोना की रफ्तार ने फिर तेजी पकड़ ली है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, मौत के आंकड़ों का भी रोज एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। आज भी देशभर से 11 हजार से अधिक नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी बीच हालात को देखते हुए नोएडा जिला प्रशासन ने बरतने का निर्देश जारी किया है। बता दे कि जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 700 के पार हैं।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी मॉल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की बात कही है। इन स्थानों पर मास्क पहनने वाले लोगों को ही प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। मॉल प्रबंधन को मास्क की अनिवार्यता के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग की भी व्यवस्था करनी होगी। साथ ही समय-समय पर सैनिटाइजेशन भी करना होगा। यहां संक्रमण से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले उपाय के बारे में अनाउंसमेंट भी करनी होगी। विजिटर्स को मास्क और सैनिटाइजर का निशुल्क वितरण करना होगा। खरीदारी करते समय दस्ताने के उपयोग के बारे में भी कहा गया है।

कोरोना संक्रमित 110 नए मरीज मिले : कोरोना संक्रमित 110 नए मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को की। 705 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन और अस्पतालों में चल रहा है। इस सीजन में पहली बार एक दिन में 100 मरीज स्वस्थ हुए। 144 मरीज होम आइसोलेशन और अस्पताल से स्वस्थ हुए। एक दिन पहले 99 मरीज स्वस्थ हुए थे।

कोरोना संक्रमित 5 प्रतिशत एक्टिव मरीजों की संख्या 18 साल से कम है। अभी 39 बच्चे और किशोर का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। पिछले साल तीसरी लहर के दौरान 18 साल से कम उम्र के कोरोना संक्रमित 10 प्रतिशत से ज्यादा थे। सभी स्कूलों में क्लासेस चल रही हैं। एहतियात के तौर पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

और पढ़ें ...

Breaking News : दर्दनाक हादसा, पटाखा कंपनी में लगी आग, चार मजदूरों की जिंदा जलने से मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुजरात के अरावली में गुरुवार को एक पटाखा कंपनी में आग लग गई। हादसे में चार मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था।

 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थीं और तुरंत आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया था। SP संजय खरात ने बताया कि चार ही लोगों के अंदर फंसे होने की जानकारी मिली थी लेकिन हमने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा है।

रेलवे स्टेशन पर सोमवार (17 अप्रैल) को एक लोकल ट्रेन में आग लग गई

गुजरात के बोटाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार (17 अप्रैल) को एक लोकल ट्रेन में आग लग गई थी. यह ट्रेन अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाली थी. हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि घटना के दौरान ट्रेन खाली थी।बोटाड नगर पालिका के अग्निशमन अधिकारी राजू धधल ने बताया कि ट्रेन में आग सोमवार शाम करीब 3 बजकर 45 मिनट पर लगी थी और बहुत जल्द यह ट्रेन के तीनों कोचों में फैल गई. हालांकि आग पर 4 बजकर 25 मिनट पर काबू पा लिया गया. उन्होंने कहा कि इस हादसे में रेलवे का काफी नुकसान हुआ।

और पढ़ें ...

अमिताभ बच्चन, शाहरुख, सलमान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के Twitter अकाउंट से हट गए ब्लू टिक, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने लेगेसी (legacy) वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए हैं। यानी ऐसे अकाउंट जिन्हें ट्विटर की पेड सर्विस लिए बिना ही ब्लू अकाउंट मिला हुआ था। उन अकाउंट्स से अब ब्लू टिक हटाया जा चुका है।

इस क्रम में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट से लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गज विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम मायावती के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हट गया है।

बॉलीवु़ड में ब्लू टिक कायम रहने वाले सेलेब्स में अनुपम खेर और सोनम कपूर तो वहीं साउथ में सू्र्या, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली, नागार्जुन अक्कीनेनी, राणा दग्गुबती जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।

बीते दिनों ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने ऐलान किया था कि 20 अप्रेल से सभी लेगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा। अब उन्हें इस सुविधा के लिए मंथली प्लान के चलते पैसे खर्च करने पड़ेंगे. इसी के चलते आज यानी 21 अप्रैल की सुबह कई सेलेब्स और दिग्गज हस्तियों के अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है।

और पढ़ें ...

मकान की खुदाई में मिले ब्रिटिश कालीन 240 चांदी के सिक्के, मजदूरों का भी चकराया सिर

मध्यप्रदेश। Shocking News : दमोह जिले में एक मकान के निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान ब्रिटिश कालीन 240 सिक्के मिले हैं. ये सिक्के लगभग 136 साल पुराने हैं. बाद में मजदूर ने इन सिक्कों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मकान निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा था, इसी दौरान मजदूर हल्के अहिरवार को मौके से सिक्के मिले, वह सिक्के अपने घर ले गया मगर रात भर उसे नींद नहीं आई. आखिरकार उसने ये सिक्के पुलिस को सौंपने का फैसला किया।

मंगलवार को मकान की खुदाई के दौरान उसे ये सिक्के एक मटके में मिले थे. पहले वह घर ले गया लेकिन बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस के मुताबिक ये सिक्के विक्टोरिया रानी के कार्यकाल के हैं और बाजार में प्रति सिक्के की कीमत आठ सौ रुपये से ज्यादा की आंकी गई हैं. पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

और पढ़ें ...

Petrol – Diesel Price Today : क्रूड दूसरे दिन भी सस्‍ता,पेट्रोल और डीजल के जारी हुए नए दाम, जानें- आज का लेटेस्ट रेट

Petrol – Diesel Price Today :कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी जारी है और पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड 2 डॉलर और सस्‍ता हुआ है. दो दिनों के भीतर इसकी कीमतों में 4 डॉलर प्रति बैरल की नरमी आ चुकी है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है.।

तेल कंपनियों के अनुसार(as per oil company ), यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) जिले में आज सुबह पेट्रोल 27 पैसे सस्‍ता होकर 96.65 रुपये लीटर हो गया है. यहां डीजल आज 26 पैसे गिरकर 89.82 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में आज पेट्रोल(petrol ) 32 पैसे महंगा हुआ और 96.58 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 30 पैसे चढ़कर 89.75 रुपये लीटर(liter ) बिक रहा है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर– मुंबई(mumbai ) में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता(kolkata ) में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

और पढ़ें ...

DA Hike : खुशखबरी, सरकार की ओर से डीए में इजाफा, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी होती है और उनको बढ़ा हुआ पैसा मिलता है. दरअसल, अब हरियाणा सरकार की ओर से डीए में इजाफा किया गया है. हरियाणा सरकार की ओर से सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन ले रहे राज्य के सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाया गया है।

डीआर भी बढ़ा

वित्त विभाग ने एक अन्य आदेश में कहा कि प्रदेश सरकार ने महंगाई राहत (डीआर) भी चार प्रतिशत बढ़ा दी है, जो सातवें वेतन आयोग के तहत पेंशन/पारिवारिक पेंशन वालों को दी जाती है. आदेश में कहा गया है डीआर भी मौजूदा मूल पेंशन/पारिवारिक पेंशन के 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया है. यह भी एक जनवरी, 2023 से लागू होगी।

अब सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा और बढ़ी हुई सैलरी आएगी

इसके साथ ही अब सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा और बढ़ी हुई सैलरी आएगी. आदेश के अनुसार बढ़ा हुआ डीए अप्रैल के वेतन के साथ मिलेगा और जनवरी से मार्च, 2023 तक का बकाया मई में दिया जाएगा. इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से डीआर में भी इजाफा किया गया है. इसका फायदा भी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा.

और पढ़ें ...

चाणक्य नीति : अच्छी पत्नी में होती हैं ये 3 चीजें,जानिए

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए आचार्य चाणक्य की चाणक्य नीति पति-पत्नी के जीवन के लिए वरदान है। पत्नी में क्या गुण होने चाहिए? एक अच्छी पत्नी के गुण क्या हैं? एक पत्नी को अपने पति को खुश रखने के लिए किन व्यवहारिक बातों का ध्यान रखना चाहिए?

आचार्य चाणक्य ने पति पत्नी के रिश्तों पर कई बातें कही है. खुशहाल जीवन के लिए और घरेलू माहौल को बेहतर रखने के लिए परिवार में पति पत्नी दोनों के बीच एक खास रिश्ता होना चाहिए.

हर पत्नी अपने पति से कुछ उम्मीद रखती है. तो पत्नी की कुछ बातें भी पति को हमेशा खुश रखने में कारगर हो सकती है. पति और पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे हो तो बाकि सारे संकटों से दूर जीवन खुशहाल हो सकता है.

चाणक्य नीती में आचार्य चाणक्य ने महिला के रूप में एक बेहतर पत्नी के कई लक्षण बताए है. उसमें भी 3 खास बातें है. इन तीन बातों का ध्यान रखेगी कोई भी महिला. तो उसका पति हमेशा खुश रहेगा.

बचत-

चाणक्य नीति कहती है कि अगर महिला धन को बचाना जानती है. ज्यादा खर्चे नहीं करती है. अपनी निजी बजत के जरिए कुछ खजाना तैयार करती है. तो वो मुश्किल समय में परिवार के काम आता है. ऐसी महिलाएं पति को भी आर्थिक संकट के दौर में मदद कर सकती है.

भाषा-

अगर महिला व्यवहार में मृदुभाषी है .वो मीठा बोलती है. तो ऐसी पत्नी को पाने वाला पति धन्य होता है. ऐसे भाग्यशाली लोग ही होते है जिनकी पत्नी मृदुभाषी होती है. ऐसी पत्नी या महिला पूरे परिवार के साथ अच्छे संबंध रखते हुए परिवार की खुशहाली बढ़ाने का काम करती है. परिवार के सभी लोग ऐसी महिला की तारीफ करते है. कुलमिलाकर एक पत्नी को महेशा मृदुभाषी होना चाहिए. कभी भी किसी से कड़वा नहीं बोलना चाहिए.

धर्म-कर्म में विश्वास –

चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि महिला को हमेशा धार्मिक व्यवहार वाला होना चाहिए. भगवान, देवी देवताओं पर और धर्म कर्म में महिला के विश्वास से उसका परिवार सुरक्षित रहता है. महिला के धर्म कर्म और पूजा पाठ से परिवार पर आने वाली विपत्तियां भी दूर रहती है. पूजा पाठ से महिलाओं में सौम्यता भी आती है और कुदरत पर हमेशा भरोसा बना रहता है.

अच्छे पति के लक्षण

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति ( Chanakya Niti ) में पत्नी के लिए विशेषताएं बताई है वैसे ही पति की कुछ लक्षण भी बताए है. अगर एक पति निष्ठावान होने के साथ साथ संतुष्ठ स्वभाव का है. रक्षक व्यक्तित्व और चौकन्ना रहता है. तो उसकी पत्नी हमेशा खुश रहती है. न सिर्फ पत्नी बल्कि ऐसे पुरूष परिवार को भी साथ लेकर चलने और उसकी सुरक्षा करने में सक्षम होते है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 21 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 21 अप्रैल 2023

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- वैशाख
अमांत- वैशाख

तिथि
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा- अप्रैल 20 09:42 AM- अप्रैल 21 08:29 AM
शुक्ल पक्ष द्वितीया - अप्रैल 21 08:29 AM - अप्रैल 22 07:49 AM

नक्षत्र
भरणी- अप्रैल 20 11:10 PM- अप्रैल 21 10:59 PM
कृत्तिका - अप्रैल 21 10:59 PM - अप्रैल 22 11:24 PM

योग
प्रीति- अप्रैल 20 01:00 PM- अप्रैल 21 10:59 AM
आयुष्मान् - अप्रैल 21 10:59 AM - अप्रैल 22 09:26 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:50 AM
सूर्यास्त- 6:50 PM
चन्द्रोदय- 06:25 AM
चन्द्रास्त- 08:12 PM

अशुभ काल
राहू- 10:43 AM- 12:20 PM
यम गण्ड- 03:35 PM- 05:13 PM
कुलिक- 7:28 AM- 09:05 AM
दुर्मुहूर्त- 08:26 AM- 09:18 AM, 12:46 PM- 09:18 PM
वर्ज्यम्- 08:42 AM- 10:17 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:54 AM- 12:45 PM
अमृत काल- 06:14 PM- 07:49 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:22 AM- 05:06 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 21 April 2023: आज का दिन इन 5 राशियों के लिए है वरदान के समान, खुलेगी किस्मत, जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Aaj Ka Rashifal 21 April 2023: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शुक्रवार का दिन है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 59 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर बुध मेष राशि में वक्री होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 21 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपने व्यवहार में आपको थोड़ा परिवर्तन करने कि जरूरत है। बदलाव के बाद आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। इस राशि के लोगों को बिजनेस के सिलसिले में दूसरे राज्यों में जरूरी काम केलिए जाना पड़ सकता है। आप किसी नए काम को शुरू करना चाह रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेकर शुरू करें। इसका फायदा आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। लवमेटस से आज अपको उपहार मिलेगा, रिश्ते मजबूत बनेंगे। स्वाथ्य आज पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। 

  • लकी रंग - ग्रे
  • लकी नंबर- 5

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करें तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। तरक्की के कुछ ऐसेमामले सामने आएंगे जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। साथ ही पैसे कमाने की नयी योजनाएं बनाएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें कोई नयी जॉब का ऑफर मिल सकता हैं। लवमेट के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 3

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। साथ ही माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस राशि के लोगों का आज ट्रांसफर हो सकता है।  बेहतर होगा आप इसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आगे इससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। धन लाभ होने का योग बन रहे हैं। जिससे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होगा। अगर आप आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। हो सकता है आपका प्रमोशन भी हो जाये। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 8

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।  व्यापार में निवेश करने का मन बनायेंगे।  जिससे आर्थिक पक्ष पहले से काफी अच्छा रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। जिससे सबके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। साथ ही कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज सम्मान मिलने का योग बन रहा हैं और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगर आप किसी जगह निवेश करना चाह रहे हैं तो अच्छी तरह सोच-विचार कर करें। 

  • लकी रंग - गुलाबी
  • लकी नंबर- 7

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि संभव है, पूरा दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। साथ ही संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना हैं। पढ़ाई के प्रति उनकी गम्भीरता और बढ़ेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा। इस राशि केलोग अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 1

कन्या राशि

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करने की सोचेंगे। सफलता जरूर हासिल होगी। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा।  आपके स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट आज किसी रेस्टोरेंट में लंच के लिए जायेंगेइससे रिश्ते में नयापन आयेगा। साहित्य और तकनीकी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियों का आगमन होगा। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। रिश्ते में और विश्वास बढ़ेगा।  छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 4

तुला राशि

आज का दिन ठीक रहेगा। आपके व्यापार की गति कुछ धीमी हो सकती है। बेहतर होगा की प्लान के मुताबिक कार्य करें।  नए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। इस राशि के उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल होगा।  घर में बड़े भाई की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। अगर आज नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो दिन शुभ है।  

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। साथ ही नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। आपके घर कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता हैं, जिससे ख़र्च में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। शाम तक घर में छोटी पार्टी का आयोजनकर सकते हैं। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं आज एक दूसरे को खुश रखने के लिए गिफ्ट का आदान-प्रदान कर सकते हैं। जो लोग प्रॉपर्टी डिलर का काम कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।  किसी पुरानी प्रॉपर्टी की बिक्री से धन लाभ होगा। मेडिटेशन करने से आपके अंदर नई ऊर्जा का प्रवाह होगा।

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 2

धनु राशि

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। आपका अधिक समय बच्चों के साथ बितेगा। साथ ही रात को बाहर डिनर के लिये जाऐंगे। इस राशि के जो लोग अपना व्यापार विदेश में शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल हैं।  आपके व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं बन रही हैं। माता-पिता के साथ पास के किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता मिलने के योग बने हुये है। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे।

  • लकी रंग - सिल्वर
  • लकी नंबर- 9

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। कई दिनों से किसी टॉपिक को समझने में आ रही प्राबल्म आज सॉल्व हो जायेगी।  खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे।  इस राशि के जो मीडिया से जुड़े हुए हैं आज उन्हें काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।  जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। आप अपना काम खुद करें।  पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 2

कुम्भ राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी।  आप स्वतंत्रता से काम करने के बारे में विचार करेंगे तो फायदा हो सकता है। ऑफिस में कुछ चीजें तय समय से देरी में पूरी होंगी।  शॉर्टकट अपनाने से बचें वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी। साथ ही नए केस मिलने क संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे।  लवमेट्स के रिश्ते में नयापन आएगा।  

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 1

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में जाने का मन बनायेंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का कारोबार कर रहे हैं उन्हें उम्मीद से अधिक लाभ होगा। जो छात्र फाइन आर्ट्स से जुड़ें है आजउन्हें क्लास में टीचर से वाहवाही मिलेगी। इस राशि के लवमेट को आज थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत हैं कोई आपके रिश्ते में अविश्वास भरने की कोशिश कर सकता है। 

  • लकी रंग - ऑरेंज
  • लकी नंबर- 4
और पढ़ें ...

Petrol Price Today : कहीं बढ़े तो कुछ शहरों में घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज के रेट

देश की राजधानी दिल्ली( delhi) में आज (गुरुवार) भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर कमी देखने को मिली है. आज यानी 20 अप्रैल की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 82.32 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो कल 85 डॉलर ( dollar)के पार था. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की बात करें तो इसकी कीमत 78.31 डॉलर प्रति बैरल है, जो कल 81 डॉलर प्रति बैरल के पार था. हालांकि, इसके बाद भी राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें स्थिर हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट आई तो पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है।

कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका

राजधानी दिल्ली में आज (गुरुवार) को भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटरऔर डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका हुआ है. वहीं, कोलकाता( kolkata) में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

और पढ़ें ...

अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को लंदन जाने से रोका, एयरपोर्ट पर हो रही पूछताछ

पंजाब। खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर गुरुवार को लंदन की फ्लाइट पकड़ने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची जहां से उसे हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, किरणदीप कौर सुबह 11.40 बजे एयरपोर्ट पहुंची थी। ढाई बजे की फ्लाइट से वह यूके जा रही थी।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियां भी किरणदीप कौर से पूछताछ कर रही हैं। मौके पर पंजाब पुलिस मौजूद है। वहीं सूत्रों के अनुसार, किरणदीप अपने परिजनों के साथ एयरपोर्ट पहुंची थी। खबरों के अनुसार, किरणदीप कौर बर्मिंघम जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। उन्होंने इमिग्रेशन काउंटर को सूचना दी तो लुक आउट सर्कुलर होने के कारण इमिग्रेशन ने उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं दी और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

और पढ़ें ...

Rahul Gandhi Breaking: मानहानि केस में सजा पर रोक लगाने राहुल गांधी की याचिका खारिज

सूरत। Rahul Gandhi Breaking: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। आपराधिक मानहानि केस में दोषी करार दिए गए राहुल गांधी की उस याचिका को सूरत सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी दोषसिद्धि और सजा पर रोक की मांग की थी।

Rahul Gandhi Breaking: अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरपी मोगेरा की अदालत ने पिछले गुरुवार को राहुल गांधी के आवेदन पर फैसला 20 अप्रैल तक सुरक्षित रख लिया था। राहुल को आपराधिक मानहानि के इस मामले में 2 साल कैद की सजा सुनाए जाने के एक निचली अदालत के फैसले के खिलाफ राहुल की अपील लंबित रहने के बीच फैसला सुरक्षित रखा गया।

Rahul Gandhi Breaking: राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड से सांसद बने थे। पिछले 23 मार्च को सूरत की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया था और दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी जिसके एक दिन बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया।

Rahul Gandhi Breaking: राहुल ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ तीन अप्रैल को सत्र अदालत का रुख किया। उनके वकीलों ने दो आवेदन भी दाखिल किये जिनमें एक सजा पर रोक के लिए और दूसरा अपील के निस्तारण तक दोषी ठहराये जाने पर स्थगन के लिए था।

Rahul Gandhi Breaking: अदालत ने राहुल को जमानत देते हुए शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी और राज्य सरकार को नोटिस जारी किए थे। उसने पिछले गुरुवार को दोनों पक्षों को सुना और फैसला 20 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

और पढ़ें ...

इमारत गिरने से चार मौत, 20 से अधिक घायल

हरियाणा । करनाल के तरावड़ी में मंगलवार तड़के शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हैं। हादसे के समय इमारत में कई मजदूर सो रहे थे, सभी मलबे में दब गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार राइस मिल की तीन मंजिला इमारत में 200 मजदूर रहते थे। इमारत गिरने की सूचना पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस और सामाजिक संस्थाएं मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचकर हमने बचाव अभियान जारी किया है, मौके पर डॉक्टर पहुंचे हैं और NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच रही हैं। अभी तक की जानकारी से पता चला है कि 20 घायल हैं और 4 की मौत हुई है।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : करोड़ों का बोरा जलकर खाक, मंडी के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की टीम…

सक्ती : CG BREAKING : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ मंडी के बोरा गोदाम में भीषण आग लग गई है. इस भीषण आग में करोड़ों के खाली बोरे जलकर खाक हो गए हैं. घटना की सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे है. दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.

CG BREAKING : करोड़ों का बोरा जलकर खाक

गोदाम प्रभारी ने बताया, गोदाम करीब 4 लाख बोरे रखे हुए हैं. जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है. फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है.

और पढ़ें ...

Chanakya Niti: बिजनेस में सफलता के लिए चाणक्य की इन बातों को जरूर करें फॉलो

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जो आज के समय में भी प्रासंगिक मानी जाती हैं. यदि आप किसी भी तरह का बिजनेस करते हैं और खूब सफलता पाना चाहते हैं तो चाणक्य की इन बातों को जरूर ध्यान में रखें.

हर व्यक्ति चाहता है कि उसको जीवन में खूब तरक्की मिले. वह जो भी कार्य करें उसमें उसे सफलता प्राप्त हो. लेकिन, ऐसा कई बार होता है कि लाख कोशिशों और मेहनत के बाद भी हमें सफलता प्राप्त नहीं होती है. इसी कारणवश व्यक्ति निराश भी हो जाता है. यदि आप के जीवन में भी ऐसा ही कुछ घटता है तो चाणक्य की इन बातों का जरूर पालन करें. खास करके यदि आप किसी बिजनेस में हैं. आइए जानते हैं क्या हैं वो नीतियां.

चाणक्य के अनुसार किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए निरंतरता और समय की कद्र करना आना चाहिए. यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करते हैं तो भी उचित समय देखकर ही शुरुआत करें. चाणक्य का मानना है कि जब व्यक्ति का समय सही चल रहा हो तो उस दौरान जटिक कार्य कर लेने चाहिए. इससे सफलता मिलने की संभावना अधिक हो जाती है.

व्यक्ति के अंदर दूसरे व्यक्ति को पहचानने की कला होनी चाहिए. वह इस बात का पता लगा सके कि कौन सा इंसान उसका दोस्त है और कौन उसका दुश्मन. चाणक्य का मानना है कि व्यक्ति उस दुश्मन से तो सावधान रहता है जो उसका खुला विरोध करता है, लेकिन दोस्त के रूप में जो दुश्मन होते हैं उन्हें पहचानना बहुत जरूरी और मुश्किल भी होता है.

चाणक्य का मानना था कि जिस व्यक्ति में ईमानदारी होती है उन्हें भले ही सफलता देर से मिले लेकिन एक समय बाद मिलती अवश्य है. हालांकि, ईमानदार व्यक्ति पर लोग प्रहार सबसे पहले करते हैं. ऐसे स्वभाव वाले लोगों के ऑफिस में खास करके बचकर रहना चाहिए.

चाणक्य का मानना था कि हर संबंध में कोई न कोई स्वार्थ छिपा होता है. फिर चाहे वो रिश्ता या संबंध मित्र से हो, सहकर्मी से हो या किसी अन्य संबंधी से. ये सभी रिश्ते स्वार्थ की बुनियाद पर टिके होते हैं. इसलिए, किसी भी व्यक्ति से मित्रता करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए.  

 

 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 20 April 2023 : आज सूर्य ग्रहण का दिन, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 20 April 2023 : ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में हिन्दू पंचांग महत्वपूर्ण है. जिसके अनुसार आज गुरुवार के दिन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर सूर्य ग्रहण होगा . जिसकी अवधि 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगी.  आज वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या है जो 09:44:13 तक रहेगी और अश्विनी नक्षत्र है जो 23:11:07 तक रहेगा.

20 अप्रैल 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 April 2023)
 विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांतः वैशाख
पक्ष: कृष्ण
दिन: गुरुवार
ऋतु: वसंत
तिथि:  अमावस्या - 09:44:13 तक
नक्षत्र:  अश्विनी - 23:11:07 तक
करण:  नाग - 09:44:13 तक, किन्स्तुघ्ना - 21:03:38 तक
योग:  विश्कुम्भ - 12:59:40 तक
सूर्योदय:  05:51:09 AM
सूर्यास्त: 18:49:33 PM
चन्द्रमा:  मेष राशि
 
शुभ मुहूर्त का समय
अभिजीत मुहूर्त: 11:54:24 से 12:46:18 तक
दिशा शूल:  दक्षिण
 
अशुभ मुहूर्त का समय
राहुकाल:13:57:39 से 15:34:57 तक
दुष्टमुहूर्त:  10:10:37 से 11:02:31 तक, 15:21:59 से 16:13:53 तक
कुलिक:  10:10:37 से 11:02:31 तक
कंटक:  15:21:59 से 16:13:53 तक
कालवेला / अर्द्धयाम:  17:05:46 से 17:57:40 तक
यमघण्ट: 06:43:02 से 07:34:56 तक
यमगण्ड: 05:51:09 से 07:28:27 तकगुलिक काल:  09:05:45 से 10:43:03 तक
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 20 April 2023: अमावस्या पर लग रहा है सूर्य ग्रहण, इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, ऐसे चमकेगी किस्मत, जानें अपना हाल

Aaj Ka Rashifal 20 April 2023: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और गुरुवार का दिन है। आज पूरे दिन सारे काम बनाने वाला सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 11 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज स्नान-दान की अमावस्या है। आज इस समय सूर्य ग्रहण लगा हुआ है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 20 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपकी काबिलियत से आज आपको नयी पहचान मिलेगी। बिजनेस को लेकर आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।  आप किसी दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में जा सकते हैं जहां इंज्वाय का माहौल रहेगा। स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों में रुझान वालों की तारीफ होगी। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है। 

  • लकी रंग - पर्पल
  • लकी नंबर- 2

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है।  आपकी नए कामों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होने के संकेत है। आर्किटेक्ट स्टूडेंट के लिए आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।  परिवार का माहौल खुशनूमा रहेगा। बच्चों के साथ कहीं बाहर पार्क में घूमने जा सकते हैं। माता-पिता के आर्शीवाद से कोई नया काम शुरु करने से आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

  • लकी रंग - पिंक
  • लकी नंबर- 6

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है।  आप नयी इलेक्ट्रानिक समान खरीद सकते हैं। आज आपके व्यापार को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को आज किसी शो में गाने का ऑफर मिल सकता है। आज का दिन आपकी कोई मनोकामना पूरी करने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज रोजगार मिल सकता है।  घर में लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में छोटा-सी पार्टी हो सकती है। 

  • लकी रंग - ग्रे
  • लकी नंबर- 6

कर्क राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थप-थपा सकते हैं।  बच्चों के करियर के लिए आप किसी से परामर्श ले सकते हैं।  इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं।  घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी कार्यों में आपकी हेल्प करेंगे। 

  • लकी रंग - ऑरेंज
  • लकी नंबर- 6

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। आज का दिन परिवारवालों के साथ बितेगा।  दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ई-मेल आ सकता है।  आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। 

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर- 1

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। आज का दिन परिवारवालों के साथ बितेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।  इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ई-मेल आ सकता है। आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। 

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर- 1

कन्या राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज का दिन धार्मिक कार्यों में रहेगा। धर्म से रिलेटिड आपकी यात्रा होना संभव है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को आज किसी जॉब का ऑफर आ सकता है। आप काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे, आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि हो सकती है।  अचानक आपके घर पर आपका करीबी रिश्तेदार आ सकते हैं। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा।  बच्चों के साथ शॉपिंग करने जाएंगे।  बच्चों की पढ़ाई में आप उनकी सहायता करेंगे, जिससे बच्चों का कॉन्फिडेंस मजबूत होगा। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 3

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।  सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे।  आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारें में परामर्श ले सकते हैं, आपकी समस्या का समाधान मिल जायेगा। आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। कोई विशेष इच्छा पूरी होगी।  कला के क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है।  जिससे आपको धन लाभ हो सकता है।  दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। लवमेट के साथ डिनर का प्लान बन सकता है।  आपके बच्चें आपको गुड न्युज दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी महसूस होगी। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 8

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अगर आप नौकरी कर रहे तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एण्ड-डाउन करने में आपको आसानी होगी। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल अच्छा बनेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है उनकी पढ़ाई में आ रही रुकावटें दूर हो जाएगी।  नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। 

  • लकी रंग - सिल्वर
  • लकी नंबर- 7

मकर राशि

आज का दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बितेगा साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।  कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है, उनसे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन हल्का होगा। सड़क पर चलते समय सतर्क रहें। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। बच्चे खेल-कूद में टाइम बितायेंगे।  कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के योग है। 

  • लकी रंग - पिंक
  • लकी नंबर- 6

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज का दिन यात्रा में बितेगा।  ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है।  यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो बड़े भाई की सलाह ले सकते हैं, आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा।  

  • लकी रंग - काला
  • लकी नंबर- 9

मीन राशि

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। आज अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। अच्छे व्यवहार के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।  आपकी उलझने कम होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। साथ ही कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है।

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 4
और पढ़ें ...

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सीएम बघेल सहित इन दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

Karnataka Election 2023 : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव  होने में कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने बीजेपी से आए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को स्टार प्रचारक बनाया है। इसके अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएम भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम शामिल हैं।

साथ ही मो. स्टार प्रचारकों की सूची में अजहरुद्दीन, इमरान प्रतापगढ़ी और कन्हैया कुमार को भी शामिल किया गया है। वहीं लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रहे राज बब्बर और दिव्या सपंदना को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है।

देखिए लिस्ट-

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : दिल का दौरा पड़ने से मशहूर अभिनेता का निधन, 52 की उम्र में ली अंतिम सांस

Actor dies of cardiac arrest: तेलुगु अभिनेता और कॉमेडियन अल्लू रमेश ने 52 वर्ष की उम्र में मंगलवार अंतिम सांस ली. उन्हें दिल का दौरा (cardiac arrest) पड़ा था. अभिनेता अपनी मृत्यु के समय अपने गृहनगर विशाखापत्तनम में थे. निर्देशक आनंद रवि ने उनके असामयिक निधन की खबर सोशल मीडिया पर दी, जिससे फिल्म उद्योग में उनके कई प्रशंसक और सहकर्मी सदमे में हैं.

तेलुगु फिल्म निर्माता आनंद रवि ने दिवंगत अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पहले दिन से ही आप मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट रहे हैं. मैं अभी भी अपने सिर में आपकी आवाज सुन सकता हूं. रमेश गरु , आपके निधन को पचा नहीं पा रहा हूं. आपने मेरे जैसे कई दिलों को छुआ है. मिस यू ओम शांति.

50 के बाद दिल की समस्याओं के इन चेतावनी संकेतों पर दें ध्यान

सीने में दर्द या बेचैनी: यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में दिल की समस्याओं के सबसे आम चेतावनी संकेतों में से एक है. सीने में दर्द दबाव, निचोड़ने या दर्द जैसा महसूस हो सकता है. यह सांस की तकलीफ, पसीना या मतली जैसे अन्य लक्षणों के साथ भी हो सकता है.

थकान: हर समय थकान महसूस होना दिल की समस्याओं का संकेत हो सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि आपका दिल आपके शरीर के बाकी हिस्सों में खून पंप करने के लिए जिम्मेदार होता है और यदि यह ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो आप सामान्य से अधिक थकान महसूस कर सकते हैं.

सांस फूलना: अगर आपको सांस फूलना की समस्या हो रही है तो यह दिल की समस्याओं का संकेत हो सकता है. सांस की तकलीफ न्यूनतम परिश्रम या आराम करने पर भी हो सकती है.

सूजन: पैरों, टखनों या टांगों में सूजन दिल की समस्याओं का एक सामान्य लक्षण है. ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आपका दिल ठीक से काम नहीं कर रहा होता है, तो यह आपके शरीर में तरल पदार्थ का निर्माण कर सकता है.

और पढ़ें ...

PAN Aadhaar Link : आधारकार्ड को पैन से लिंक करने की अब नही होगी झंझट, सरकार ने जारी किया नया नोटिस, यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी…

आधारकार्ड और पैनकार्ड हमारी सबसे जरुरी दस्तावेजो में से एक है, जिनके बिना हमारा बहुत से जरुरी काम नहीं पाते है. इस बीच सरकार ने स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ने की समयसीमा तीन महीने बढ़ाकर 30 जून, 2023 कर दी है. इससे करदाताओं को इस प्रक्रिया के लिए कुछ और समय मिल सकेगा। पहले इसकी समयसीमा 31 मार्च थी. इनकम टैक्स विभाग की ओर से भी इस संबंध में ट्विटर के जरिए जानकारी शेयर की गई है. (PAN Aadhaar)

Tweet में कहा गया है कि करदाताओं को इस जरूरी काम तके लिए कुछ और समय देने के लिए तारीख को 30 जून तक बढ़ाया गया है. पहले तय की गई डेडलाइन खत्म होने से तीन दिन पहले ही करदाताओं को ये राहत दी गई है. बता दें पैन कार्ड आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है, जो आपके किसी भी वित्तीय कार्य के लिए बेहद जरूरी है. (PAN Aadhaar)

30 जून के बाद डिएक्टिवेट हो जाएगा पैन

पैन-आधार लिंक नहीं करने पर आपका Pan Card डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा. अगर ऐसा होता है, तो फिर कार्ड होल्डर म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट जैसे काम नहीं कर पाएंगे. यही नहीं आज के समय में बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर रियल एस्टेट या अन्य कोई डील करने में पैन कार्ड सबसे जरूरी डॉक्युमेंट होता है. इसलिए भले ही डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है, लेकिन इस काम को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जितना जल्दी हो सके निपटा लेने में समझदारी है. (PAN Aadhaar)

बंद कार्ड का इस्तेमाल पड़ेगा भारी

Pan Card डिएक्टिवेट होने पर अगर आप इसका इस्तेमाल किसी भी फाइनेंशियल कार्य के लिए दस्तावेज के रूप में करते हैं तो आपके ऊपर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272B के तहत इतने जुर्माने का प्रावधान है.

और पढ़ें ...

BIG NEWS : यहाँ 24 गांवों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद, पढ़े पूरी खबर…

पौड़ी। BIG NEWS : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बाघ के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पिछले पांच दिनों में बाघ ने दो लोगों को मार डाला है. इसके बाद पौड़ी जिले के रिखणीखाल और धूमाकोट विकासखंड के 24 गांवों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के आदेश दिए हैं. हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है. प्रभावित इलाकों में कैमरे और पिंजरे लगाए जा रहे हैं. वहीं, बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी टीम तैयार है।

रिखणीखाल और धूमाकोट विकासखंड के 24 गांवों में शाम 7 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. दोनों तहसीलों के एसडीएम ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी. इसके बाद कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, बाघों का एक झुंड रिखणीखाल के कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे गांवों में घूमते हुए देखा गया है. उन्हीं में से किसी बाघ ने 13 अप्रैल को पहला हमला करते हुए एक बुजुर्ग को मार डाला था. वहीं, 15 अप्रैल की शाम को बाघ ने एक और बुजुर्ग को अपना निवाला बनाया।

ग्राम पंचायत मेलधार के प्रधान खुशेंद्र सिंह ने बताया कि बाघ के हमले में बुजुर्गों की मौत के बाद आसपास के गांवों में दहशत बनी हुई है. उन्होंने बताया कि शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं. हालांकि वन विभाग के कर्मी बंदूकों के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित गांव के रास्तों में रोशनी की व्यवस्था करने के लिए 10 स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं.

पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि घटनाओं में बाद हमने एक टास्क फोर्स का गठन किया है. इसमें डीएफओ, एसडीएम और भी अफसरों को शामिल किया है. हम लगातार मॉनिटर कर रहे हैं. रात के समय कर्फ्यू लगाया गया है. सोलर लाइट लगवाई जा रही हैं. स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करवाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि फॉरेस्ट की टीम कैमरे और पिंजरे बढ़ा रही है. ट्रेंकुलाइज करने वाली टीम पूरी तरह मुस्तैद है. वहीं, ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.

और पढ़ें ...

BIG NEWS : समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, प्यार को शादी में बदलने का मिले अधिकार

देश में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में बुधवार को दोबारा सुनवाई हुई. इस संबंध में दायर 20 याचिकाओं पर प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने मंगलवार को सुनवाई शुरू की थी, जो बुधवार को भी जारी है.

इस संविधान पीठ में CJI चंद्रचूड़ के अलावा जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस एस रवींद्र भट्ट, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस हिमा कोहली शामिल हैं, जिनके सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता केंद्र सरकार का, तो वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने याचिकाकर्ताओं का पक्ष रखा.

‘कोर्ट को समाज से कहना होगा कि इस कलंक को दूर कीजिए’
समलैंगिक विवाह को कानून मान्यता देने की मांग पर याचिकाकर्ताओं की ओर से दलीलें रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्त मुकुल रोहतगी ने कहा, ‘अगर भारत को आगे बढ़ना है तो इस कोर्ट को पहल करनी होगी. कोर्ट को समाज से कहना होगा कि इस कलंक को दूर कीजिए. इस हठधर्मिता को दूर कीजिए, क्योंकि इस कोर्ट को नैतिक विश्वास प्राप्त है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी कानून नेतृत्व करता है, लेकिन कभी-कभी समाज नेतृत्व करता है. यह अदालत मौलिक अधिकार की अंतिम रक्षक है. सुधार भी एक सतत प्रक्रिया है. कोई भी पूर्ण और समान नागरिकता से इनकार नहीं कर सकता है, जो बिना विवाह, परिवार के होगी.’

और पढ़ें ...

अतीक-अशरफ के हत्यारों की पेशी, पुलिस ने मांगी 7 दिनों की रिमांड

अतीक और अशरफ की हत्या के आरोपी तीनों शूटर्स की पुलिस कस्टडी रिमांड पर प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस कोर्ट में केस से जुड़े वकीलों के अलावा दूसरे मामलों के वकीलों को भी एंट्री नहीं दी जा रही है. पुलिस ने कोर्ट में तीनों आरोपियों की 7 दिनों की रिमांड की मांग की है. सीजेएम ने फैसला सुरक्षित कर लिया है. जजमेंट टाइप होने के बाद फैसला सुनाया जाएगा. तीनों आरोपियों लवलेश, अरुण और सनी को कोर्ट से बाहर निकालकर रिजर्व पुलिस लाइन लाया गया.  अतीक के हत्यारों की पेशी को लेकर को कोर्ट में भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है. सीजेएम कोर्ट को छावनी में तब्दील करते हुए कोर्ट परिसर में तीन लेयर से सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. शुरुआती दो लेयर में यूपी पुलिस है और उसके अंदर आरएएफ की तैनाती की गई है.सूत्रों के मुताबिक, इंटेलिजेंस को तीनों आरोपियों पर हमले की खबर है. कोर्ट में आरोपियों पर हमला हो सकता है. अतीक और अशरफ की सुरक्षा में चूक के बाद पुलिस किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है. फिलहाल मीडिया को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पारा 44.1 डिग्री सेल्सियस डिग्री के पार

नई दिल्ली/रायपुर। Heatwave : अप्रैल के मध्य में देश में जानलेवा गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में मंगलवार 19 अप्रैल को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। Heatwave :छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ ने हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने से बुधवार और गुरुवार को गर्मी से कुछ राहत मिलने आसार हैं।Heatwave: बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, ओडिशा का बारीपदा देश का सबसे गरम शहर रहा। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है। Heatwave: आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। Heatwave: ओडिशा का बारीपदा देश का सबसे गरम शहर Heatwave: IMD की जारी लिस्ट में ओडिशा का बारीपदा बीते दिन 44.2 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई राज्यों में कई स्कूलों बंद करने और टाइम बदलने का निर्देश जारी किया गया है। Heatwave: इन शहरों का 40 पार पहुंचा तापमान IMD ने देश के गर्म शहरों की लिस्ट में ओडिशा का बारीपदा (44.2 डिग्री), महाराष्ट्र के अकोला (42.8 डिग्री), चंद्रपुर (43.2 डिग्री), ब्रह्मपुरी (43.1 डिग्री) डिग्री, गोंदिया का तापमान (42 डिग्री), अमरावती (42 डिग्री), बंगाल बांकुरा (43.7 डिग्री), कोलकाता (40 डिग्री), बंगाल का श्रीनिकेतन (43.2 डिग्री), पानागढ़ (43 डिग्री) तापमान दर्ज किया है। Heatwave:क्या है लू या हीटवेव किसी इलाके में अत्यधिक गर्म मौसम को हीट वेव पुकारा जाता है। हीट वेव आमतौर पर दो या उससे अधिक दिन जारी रहता है। जब तापमान किसी दिए गए क्षेत्र के ऐतिहासिक औसत से अधिक हो जाता है तो उसे हीट वेव या लू कहते हैं। Heatwave: IMD के अनुसार, जब मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो लू चलने लगती है। यदि तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तो इसे खतरनाक लू की श्रेणी में रखा जाता है। तटीय क्षेत्रों में जब तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो जाता है तो हीट वेव चलने लगती है।
और पढ़ें ...

Surya Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, बन रह विशेष योग, जाने इससे जुड़ी प्रमुख बातें, इस राशि वालों को…

नई दिल्ली। Surya Grahan 2023 : साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण कल लगने वाला हैं। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू हो जाएगा जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक चलेगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगी। हालांकि पहले सूर्य ग्रहण का नजारा भारत के लोग नहीं देख सकते हैं। यह सूर्य ग्रहण आस्ट्रेलिया समेत चीन, थाईलैंड, अमेरिका, मलेशिया, जापान,न्यूजीलैंड, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर देखन जा सकेगा।

Surya Grahan 2023:आम तौर पर, सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे पृथ्वी की सतह पर एक छाया पड़ती है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को होगा। लोग इस दिन आंशिक सूर्य ग्रहण देखेंगे। अगला सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा और सुबह 7:04 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगा। दुर्लभ सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, पूर्व और दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर से दिखाई देगा।

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा। शास्त्रों के अनुसार जहां-जहां पर ग्रहण का असर होता है वहां पर सूतक काल प्रभावी माना जाता है। इस कारण से भारत में सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल ग्रहण के लगने के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ग्रहण की समाप्ति तक रहता है। 20 अप्रैल के बाद साल का दूसरा ग्रहण 14 अक्टूबर को होगा। इस ग्रहण को भी भारत में नहीं देखा जा सकता है।

 

और पढ़ें ...

देश में मिले कोरोना संक्रमण के 10 हजार से अधिक मरीज, 38 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। संक्रमण की तेज रफ्तार ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आज के आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 10,542 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 38 फीसदी अधिक हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 63,562 हो गई है। बीते 24 घंटों में 38 लोगों ने इस जानलेवा वायरस से जान गंवाईं हैं। आंकड़ों के अनुसार, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,42,50,649 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,27,758 खुराक लगाई जा चुकी हैं। गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।
और पढ़ें ...

अस्पताल में लगी भीषण आग, 29 लोगों की झुलसकर हुई मौत …

चीन की राजधानी बीजिंग के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस आगजनी में 29 लोगों की जलकर मौत हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, ‘बीजिंग चांगफेंग हॉस्पिटल’ में मंगलवार को लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

बता दें कि बीजिंग चांगफेंग हॉस्पिटल’ एक निजी अस्पताल है। इसकी स्थापना 1985 में की गई थी। फिलहाल अब तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। खबर के अनुसार, शहर प्रशासन ने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए एक विशेष कार्यकारी दल का गठन किया है।

फिलहाल इस घटना के बाद से प्रशासन सकते में है। आग लगने की वजह जानने के बाद अहम कदम उठाए जाएंगे।

और पढ़ें ...