सियासत
चुनाव के दिन रायपुर पुलिस द्वारा 137 पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा लगातार होगी पेट्रोलिंग
आदर्श आचार संहिता के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह के निर्देशन में पुलिस द्वारा भारी संख्या में कार्यवाही और धरपकड़ की गई है। साथ ही मतदान दिन की अन्य तैयारियां की गई हैं।
रायपुर जिले में चुनाव ड्यूटी हेतु 18 सीएपीएफ कंपनी (सीआरपीएफ और एसएसबी के जवान), 7 छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) कंपनी के साथ 1995 अन्य पुलिस बल, होमगार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, कोटवार लगाए गए हैं, जो मतदान के एक दिन पूर्व में ड्यूटी में लगाए गए हैं।
जिला निर्वाचन की टीम के साथ जिला पुलिस बल व सीएपीएफ के जवान जिले में 24 फ्लाईंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) एवं 25 स्टैटिक सर्विलेंस टीम (एसएसटी) और 5 अन्य पुलिस नाके द्वारा समस्त प्रकार के वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया को शांति पूर्ण संपन्न कराने हेतु वोटिंग दिन के एक दिन पूर्व से समस्त थाना क्षेत्रों में दो से तीन पेट्रोलिंग पार्टी कुल लगभग 90 पेट्रोलिंग पार्टी लगाने के साथ ही 16 एडी पार्टी भी लगायी गयी है। जिले में पांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा तेरह नगर पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक के साथ दो-दो अन्य पेट्रोलिंग पार्टी पृथक से लगायी गयी है। सभी पेट्रोलिंग पार्टी वायरलेससेट आपस में संपर्क में रहेंगी।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा समस्त सोशल मीडिया प्लेटफार्म की निगरानी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा की जा रहीं है। मतदान के दिन मतदान कक्ष के भीतर किसी भी प्रकार का मोबाईल फोन लेकर जाना वर्जित है। मतदान की गोपनीयता भंग करना कानूनी अपराध है, यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर मतदान करते हुए संबंधी फोटो/विडियो शेयर करता है तो उस पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। निर्वाचन आयोग द्वारा बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे द्वारा वेबकास्टिंग भी की जा रही है। पूरे मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु समस्त थाना क्षत्रों में सघन पेट्रोलिंग पार्टी को डिप्लाय किया गया है तथा सीसीटीवी कैमरों एवं सिविल टीम की मदद से निगरानी की जा रहीं है।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने जिलेवासियों से मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें। आज कलेक्टर गौरव सिंह व एसएसपी संतोष सिंह सहित अधिकारियों ने स्ट्रॉन्ग रूम सेजबहार व बीटीआई की व्यवस्था का जायजा लिया और बूथों में घूम- घूम कर सभी व्यवस्था देख आवश्यक निर्देश दिया।
हर एक वोट का होता है महत्त्व बदलाव का भी मौका देता है 'मतदान'
हर एक वोट का होता है महत्त्व
देश में चुनाव के दौरान हर एक वोट का अपना महत्व होता है. आपके एक वोट से चुनाव परिणाम में जमीन-आसमान का अंतर आ सकता है. अगर आपने मतदान नहीं किया तो उसके नतीजे के रूप में कोई ऐसा भी व्यक्ति जीत सकता है जो उस पद के लिए नहीं बना था. इससे देश को कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. सरल भाषा में कहें तो मतदान करने से आपकी सरकार में भागीदारी सुनिश्चित होती है. आप के वोट से चुने गए जनप्रतिनिधि सरकार में आपका प्रतिनिधित्व करते हैं.
सही प्रत्याशी को चुनने का मौका
आप आपने एक वोट से उस सही प्रत्याशी को चुन सकते है. जो लोगों के लिए समर्पित होकर कार्य कर सके. अगर आप वोट डालने ही नहीं जाएंगे तो गलत प्रत्याशी के जीतने की संभावना बढ़ जाती है.
बदलाव का भी मौका देता है 'मतदान'
देश के चुनाव में अगर आप अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते है तो इससे आपको एक मौका मिलता है मौजूदा सरकार के कामों के आधार पर निर्णय लेने का. अगर वर्तमान सरकार जनहितैषी नहीं है तो आप उसको मतदान के जरिए बदल सकते हैं. मतदान आपको एक ऐसा मौका देता है, जिससे आप बदलाव भी ला सकते है. इसलिए आप जब भी वोट डालें बहुत ही सोच समझकर निर्णय यह कार्य करें.
देशभक्ति का जज्बा करता है प्रदर्शित
अगर आप चुनाव में वोटिंग करने जाते है तो ये आपके देश के प्रति प्यार, समर्पण और जज्बे को भी दिखता है. आपके वोटिंग करने जाने के निर्णय से ये भी पता चलता है कि आप सच में देश के निर्माण के प्रति सहयोग कर रहे है और आप उसी कड़ी में एक बड़ा प्रयास भी कर रहे हैं.
'लोकतंत्र' को मिलता है 'बल'
लोकतांत्रिक देश में रह कर भी अगर आप अपने मताधिकार का उपयोग नहीं करते है तो आप लोकतंत्र को कमजोर करने में एक कड़ी बन रहे हैं. अगर सभी लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते है तो इससे उस सरकार को बहुमत मिलता है, जो अधिकतर लोगों की पसंद रही होगी. इससे चुनावी प्रक्रिया और देश का तंत्र मजबूत होता है.
CISCE 10th, 12th Result 2024 रिजल्ट घोषित...इस तरह करें चेक
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने (CISCE) 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) बोर्ड 2024 के नतीजे घोषित कर दिए है। जो स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट https://cisce.org/ या results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूआईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करना होगा।
इस साल परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आईसीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च तक चली थीं। वहीं 12वीं की परिक्षाएं 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक चली थीं। लंबे इंतजार के बाद अब रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। जो छात्र अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं उन्हें इन स्पेट्स को फॉलो करना होगा।
इस तरह चेक करें रिजल्ट
- CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
- होमपेज पर आईसीएसई या आईएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 के लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें।
- अब यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- आगे के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
-
इस साल जो छात्र परीक्षा में एक या दो सब्जेक्ट में फेल हुए हैं वो कम्पार्टमेंट एग्जाम देकर पास हो सकते हैं। कम्पार्टमेंट एग्जाम के जुलाई में होने की संभावना है। वहीं जो छात्र अपने नंबर से असंतुष्ट हैं वो दोबारा से कॉपी चेक करा सकते हैं।
Lokshabha Elections 2024: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश को बनाया गया रायबरेली का ऑब्ज़र्वर...इन्हे मिली अमेठी की जिम्मेदारी
रायबरेली : लोकसभा चुनाव को लेकर रायबरेली की सियासत मई में और भी गरमा चुकी है. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी को रायबरेली से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यह कहा जा रहा है कि मां की विरासत को अब बेटा संभालने के लिए आ गया है.
इसी बीच खबर हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के अध्यक्ष ने रायबरेली से छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अमेठी से राजस्थान के पूर्व मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत को संसदीय क्षेत्रों के लिए AICC वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
यह चरण उनकी चुनावी रणनीति को मजबूती देने का प्रयास है, जो पार्टी को चुनाव में मजबूत करेगा। इसके साथ ही, इस नियुक्ति का मकसद यह भी है कि पार्टी चुनावी रणनीति और योजनाओं को लेकर अग्रसर हो सके, ताकि वह आगामी चुनाव में मज़बूरी से विजय हासिल कर सके।
कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है रायबरेली सीट
हालांकि रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबरें थीं लेकिन, राहुल गांधी के नाम की घोषणा हो गई. रायबरेली सीट गांधी परिवार के गढ़ के रूप में जानी जाती है और आज भी लोगों का झुकाव गांधी परिवार की तरफ ही है.
रायबरेली सीट पर क्या हैं समीकरण
अगर समीकरण की बात की जाए तो रायबरेली से कांग्रेस के समर्थन में समाजवादी पार्टी भी एलाइंस के थ्रू खड़ी है और बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. जनपद में दलित वोटर की संख्या ज्यादा है जिस तरफ दलितों का रुख होगा निश्चित तौर पर पलड़ा उधर ही भारी होगा. हालांकि यादव और मुस्लिम पूरी तरह से कांग्रेस के साथ रहेंगे. ओबीसी कांग्रेस और भाजपा में बंटेगा. इतना ही नहीं सवर्ण का भी रुझान कुछ प्रतिशत कांग्रेस की तरफ रहेगा.

Lok Sabha Election 2024:11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल, 1300 से अधिक प्रत्याशी मैदान में, देखिए लिस्ट
सात मई यानी मंगलवार को तीसरे चरण का चुनाव होगा। देश के 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। कुल 1331 प्रत्याशी मैदान में हैं।
| प्रदेश | लोकसभा सीटों की संख्या |
| असम | 04 |
| बिहार | 05 |
| छत्तीसगढ़ | 07 |
| दादर नगर हवेली और दमन एवं द्वीप | 02 |
| गोवा | 02 |
| गुजरात | 25 |
| कर्नाटक | 14 |
| मध्य प्रदेश | 09 |
| महाराष्ट्र | 11 |
| उत्तर प्रदेश | 10 |
| पश्चिम बंगाल | 04 |
| कुल | 93 |
तीसरे चरण में 392 उम्मीदवार करोड़पति
तीसरे फेज के 1352 उम्मीदवारों में से 392 यानी 29% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास औसतन 5.66 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, पांच उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति शून्य बताई है।महाराष्ट्र की कोल्हापुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी इरफान अबूतालिब चांद की संपत्ति सबसे कम केवल 100 रुपए है। वहीं, गुजरात की बारडोली सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी रेखाबेन हरसिंहभाई चौधरी ने अपनी संपत्ति 2000 रुपए घोषित की है।
Aaj Ka Panchang: आज 6 मई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 6 मई 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - चैत्र
तिथि
कृष्ण त्रयोदशी - 02:40 पी एम तक
नक्षत्र
रेवती - 05:43 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:36 ए एम
सूर्यास्त - 07:00 पी एम
चन्द्रोदय - 04:44 ए एम, मई 07
चन्द्रास्त - 05:11 पी एम
अशुभ काल
राहू - 07:17 ए एम से 08:57 ए एम
यम गण्ड - 10:37 ए एम से 12:18 पी एम
कुलिक - 01:58 पी एम से 03:39 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:45 पी एम से 01:38 पी एम, 03:25 पी एम से 04:19 पी एम
वर्ज्यम् - 06:50 ए एम से 08:17 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:10 पी एम से 01:01 पी एम
अमृत काल - 02:47 पी एम से 04:15 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:40 ए एम से 05:24 ए एम
Aaj Ka Rashifal 06 May 2024 : आज से बदलेगा इन पांच राशियों का भाग्य...जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन?
Rashifal 06 May 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 06 मई 2024, सोमवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष
आज का दिन लाभदायी रहेगा इसलिए मन में कुछ भी सीखने की ललक पैदा करें और आप जल्द ही सफल होंगे. अपने नेटवर्क को बढ़ाते हुए अधिक से अधिक व्यक्तियों से जुड़ने का प्रयास करें. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और पद बढ़ने की संभावना है. ऐसे में नेतृत्व करने के लिए खुद को मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार करें. बड़े पैमाने पर व्यापारिक लेन-देन करते समय सावधानी बरतें. यदि संभव हो, तो आज पर्याप्त राशि उधार लेने से बचें.
वृषभ
आज सकारात्मक रहने की कोशिश करें. महत्वपूर्ण कार्य करते समय थोड़ी शांति बनाए रखें. गलती की स्थिति में, बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है. नौकरी बदलने की संभावना है; निजी क्षेत्र के लोगों को पदोन्नत किया जा सकता है. कारोबारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता दिख रहा है. हार्डवेयर क्षेत्र के लोगों को मुनाफे के बारे में सतर्क रहना चाहिए, जबकि सामान्य स्टोर व्यवसाय में उन लोगों को अपने खातों को अच्छी स्थिति में रखना चाहिए.
मिथुन
आज का दिन नए रिश्ते बनाने का रहेगा. नए कनेक्शन में कनेक्शन मजबूत होंगे. बड़ों का सम्मान करें. यदि आप काम की तलाश में हैं, तो अपने प्रयासों को मजबूत करें; यदि आपने कहीं आवेदन किया है तो आपको सकारात्मक समाचार प्राप्त होंगे. यदि आप एक नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो सावधानीपूर्वक योजना बनाएं और सभी कानूनी दस्तावेजों को सुरक्षित रखें. कीटनाशक और कृषि उद्योगों से जुड़े लोगों को फायदा होगा.
कर्क
आज, पहले पूछे बिना कभी भी सलाह न दें. अपनी प्रतिभा का सम्मान करने से काम में अधिक अधिकार प्राप्त होंगे. हालांकि, एक सहकर्मी से तामसिक व्यवहार संबंधित हो सकता है. अपने प्रयास में लापरवाही न बरतें, इसका ध्यान रखें. सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी. व्यापार से जुड़े जातकों को अप्रत्याशित यात्रा करनी पड़ सकती है. सभी लेनदेन को साफ और पारदर्शी रखें.
सिंह
अभी अपनी कमियों का आकलन करें और उन्हें सुधारने के लिए काम करें. मन उदास रह सकता है; ऐसे मामलों में, उन विचारों या गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें जो खुशी प्रदान करते हैं. बॉस या उच्च अधिकारियों का विश्वास बढ़ेगा; फिर भी, उसे जीतने के लिए, आगे के प्रयास की आवश्यकता होगी. समय उन व्यक्तियों के लिए आदर्श है जो लिखना चाहते हैं. व्यापार में धन की कमी से पीड़ा हो सकती है; फिर भी, इस समय धैर्य की आवश्यकता है; जल्द ही हालात सुधर जाएंगे.
कन्या
आज मन विचलित रह सकता है. कुछ आध्यात्मिकता से जुड़ना एक राहत होगी. यदि आप सामाजिक रूप से सक्रिय हैं, तो अपनी गतिविधि को कम न करें. जरूरतमंद लोगों को यथासंभव सहायता प्रदान करें. कर्मचारियों को काम पर लापरवाह नहीं होना चाहिए क्योंकि समय उनके पक्ष में नहीं है. बिजनेस के लिहाज से नेटवर्क को मजबूत करने की जरूरत होगी. निस्संदेह आशा की एक किरण होगी.
तुला
महादेव की पूजा करके आज अपने दिन की शुरुआत करें; लेकिन, यदि आप इष्ट देव की पूजा करते हैं, तो आपको निस्संदेह लाभ होगा. ऑफिस नौकरी के लिए सतर्कता की आवश्यकता होगी. अगर आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपके सफल होने की अच्छी संभावना है. आलस्य के कारण कुछ काम रुके रह सकते हैं. व्यापारी वर्ग को नियमों और विनियमों का पालन करना चाहिए; अन्यथा कठिनाइयां सामने आ सकती हैं.
वृश्चिक
आज अहंकार से मुक्त रहें. किसी को हीन समझकर उसका मजाक न उड़ाएं. नाराज होने पर अधीनस्थ को निर्देश देना अनुचित होगा. अपने बोलने के तरीके पर ध्यान दें. यदि आपका मन समर्पण से भरा है, तो धार्मिक सामग्री पढ़ने से इसे शांत करने में मदद मिलेगी. यदि आप किसी आईटी कंपनी में काम करते हैं, तो आपको बड़े असाइनमेंट प्राप्त हो सकते हैं. हालांकि, कोई व्यक्ति उन्हें अत्यधिक लाभ के साथ लुभाकर धोखाधड़ी कर सकता है.
धनु
आज, ज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ खुद को मजबूत करें. नौकरी और व्यवसाय दोनों में भयंकर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा. आवश्यक होने पर कठिन निर्णय लेने से डरो मत. दिन की शुरुआत कठिन हो सकती है. अगर काम पर योजना के अनुसार चीजें नहीं होती हैं तो धैर्य न खोएं. आईटी उद्योग में वृद्धि की संभावनाएं हैं. महिलाओं के साथ व्यवहार करते समय सतर्क रहें.
मकर
आज छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करने से तनाव होगा. भविष्य की योजना बनाने के लिए दिन आदर्श है. रोजगार या व्यवसाय में सफलता की संभावना अधिक है. यदि आपको काम के लिए शहर छोड़ने की आवश्यकता है, तो सुनिश्चित करें कि आपके पास पर्याप्त सुरक्षा है. तेल उद्योग के लोगों को सतर्क रहना चाहिए और गुणवत्ता से समझौता नहीं करना चाहिए; अन्यथा, उन्हें ग्राहक विवादों या सरकारी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
कुंभ
आज हर जगह कुछ चुनौतियां देखने को मिल सकती हैं. खुद को बेहतरीन के रूप में स्थापित करने के लिए संघर्ष करना होगा. कर्मचारियों को अपने पर्यवेक्षक को अवांछित सलाह या कड़ी प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए. यदि कोई नई परियोजना चल रही है, और निगरानी और समर्पण की कोई कमी नहीं है, तो थोड़ी सी लापरवाही से महत्वपूर्ण नुकसान हो सकता है. कपड़ा और डेयरी व्यवसाय के मालिक समृद्ध होंगे. सेहत में सिर, गर्दन या रीढ़ की हड्डी में तकलीफ हो सकती है.
मीन
नौकरी या परिवार के बारे में निर्णय लेते समय आज भ्रमित न हों. यहां तक कि अगर आप भ्रमित हैं, तो वरिष्ठों से सलाह लेना सार्थक है. नकारात्मकता फैलाने वालों से दूर रहें. उदाहरण के लिए, जो लोग विपणन करते हैं और श्रम साझा करते हैं, उन्हें अच्छा लाभ होगा. जो लोग फार्मास्यूटिकल्स, चिकित्सा आपूर्ति या खाद्य पदार्थ बेचते हैं, वे जो चाहें लाभ कमा सकेंगे.
*कांग्रेस ने सिक्खों के साथ खुलकर नरसंहार किया मोदी जी ने सिक्खों को गले लगाया: मनजिंदर सिंह सिरसा*
*कांग्रेस ने सिक्खों के साथ खुलकर नरसंहार किया मोदी जी ने सिक्खों को गले लगाया: मनजिंदर सिंह सिरसा*
*कांग्रेस के हाथ सिखों के खून से रंगे हैं: मनजिंदर सिंह सिरसा*
BREAKING : राधिका खेड़ा ने आखिरकार दे दिया इस्तीफा, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संचार प्रमुख से हुआ था विवाद
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की नेशनल मीडिया कोर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजने के बाद सोशल मीडिया X पर इसकी जानकारी दी है।
https://twitter.com/Radhika_Khera/status/1787073206253396090ग्राहक बनकर पुलिस ने किया बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, व्हाट्सएप में लड़कियों की तस्वीर भेज रेट बताकर आरोपी करता था सौदा
गुरुग्राम : गुरुग्राम में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के फोन से मिले अब्दुल के नाम से अनेक लड़कियों के नंबर और उनकी तस्वीरें भी मिली हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी एक ‘सेक्स बाजार’ चलाता था, जहां वह युवतियों को ग्राहकों के रूप में प्रस्तुत करता था। गिरफ्तारी के दौरान, आरोपी एक होटल के बाहर दो लड़कियों के साथ कार में था।
इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी वाट्सऐप के माध्यम से सेक्स रैकेट चला था । उसने फोन में कई लड़कियों की तस्वीरें और उनके नंबर थे। आरोपी की पहचान बाबुल शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने बाबुल के खिलाफ न्यू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि बाबुल शेख और उसका एक साथी अनूप दोनों सेक्स रैकेट चला रहे हैं। दोनों वाट्सऐप के जरिए कस्टमरों को लड़कियों की तस्वीरें भेजते और डील फाइनल करते थे। उन्हें पकड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी ने कस्टमर बनकर बाबुल से संपर्क किया। इसके बाद बाबुल ने पुलिस के पास कई लड़कियों की तस्वीरें भेजीं, उसने सबका रेट भी बताया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उससे 8000 रुपए में डील कर लिया। इसके बाद शुक्रवार की रात आरोपी के पास पुलिसकर्मी ने फोन किया। बाबुल ने उसे ओल्ड रेलवे रोड पर एक होटल में पहुंचने के लिए कहा। यहां आरोपी और लड़कियों के पहुंचने से पहले ही पुलिस की टीम तैनात कर दी गई।
दो लड़कियों के साथ बाबुल कार से होटल में आया। वहां कस्टमर बना पुलिसकर्मी उसे पैसा देना लगा। तभी पुलिस की टीम ने उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उसके पास से वह पैसे भी बरामद कर लिए जो ग्राहक बनकर पुलिसकर्मी ने उसे दिए थे। उसके फोन में लड़कियों की तस्वीरें थीं। आरोपी ने यह खुलासा किया है कि वह सेक्स रैकेट चलाता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दूसरे साथी अनूप को पकड़ने की कोशिश भी की जा रही है।
भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद, 4 घायल
.दिल्ली :- शनिवार को भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से वायुसेना के जवान भी हैरान रह गए. आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गई
जानकारी के मुताबिक स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. वाहनों को शाहसितार के पास जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है. इस हमले में 5 सैन्यकर्मियों को चोटें आई हैं, जिनमें से एक सैन्यकर्मी इलाज के दौरान शहीद हो गया.आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के मेंढर इलाके में गुरसाई के जंगलों में वायु सेना के वाहन पर गोलीबारी की गई. सूत्रों ने कहा, ‘वायु सेना के जवानों ने समुचित जवाब दिया है. दो-तीन आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है. मौके पर अतिरिक्त बलों को भेजा गया है.’ एक अधिकारी के मुताबिक इस हमले में पांच जवान घायल हुए हैं। फिलहाल सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षा बल के अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों को आगे के इलाज के लिए हवाई मार्ग से कमांड अस्पताल, उधमपुर ले जाया गया है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर किया पलटवार
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार किया है। रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, खरगे का बयान हताशा को बताता है। राहुल गांधी लगातार भाग रहे हैं। अमेठी से वायनाड गए, और अब वायनाड से डरकर रायबरेली आ गए हैं।
श्री साव ने कहा कि, डरने और भगाने का काम तो राहुल गांधी कर रहे हैं। पीएम मोदी जी लगातार बनारस से लड़ रहे हैं, और बाबा काशीनाथ से उनका लगाव है, यह जगजाहिर है।
श्री साव ने कहा कि, अमेठी में स्मृति ईरानी जी ने राहुल गांधी को बुरी तरह से पटखनी दी है। इसके बाद राहुल गांधी भागकर वायनाड गए। अब उन्हें समझ में आ गया है कि, वायनाड की जनता भी उन्हें रिजेक्ट करने वाली है।
अब फिर से लौटकर रायबरेली आए हैं, रायबरेली की जनता ने तय कर लिया है। बरसों उनकी उपेक्षा हुई है, और वहां की जनता के दम पर राजनीति करते रहे हैं। और उसी जनता का ध्यान नहीं रखा। अब जनता राहुल गांधी को वापस भेजने के लिए तैयार बैठी है।
भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था अब तो 400 कुर्सिया भरनी मुश्किल हो गयी है- आलोक शर्मा की पत्रकार वार्ता
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय रायपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि लोकतंत्र का पावन पर्व चल रहा है और छत्तीसगढ़ में उसका तीसरे चरण के लोकसभा के चुनाव होने जा रहा है। जिस तरह से रायपुर छत्तीसगढ़ में मौसम का पारा बढ़ रहा है, उसी तरह से चुनाव का पारा भी बढ़ रहा है। प्रदेश में 9 में से 7 सांसद की टिकट काटकर भाजपा ने सबसे पहले ही हार मान ली थी, कि छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों ने संसद में कभी आवाज नहीं उठाई। टिकट काटने से यह सिद्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ से संसद तक नकारा थे। इसलिये छत्तीसगढ़ के 9 में से 7 सांसदो का टिकट काट दिया गया। कांग्रेस पार्टी का चुनाव का प्रचार सकारात्मक मोड पर है और छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव भी हमने सकारात्मक मोड पर लड़ा था। प्रधानमंत्री जो वायदे दिसंबर के चुनाव में किये उसमें से कितने वादे पूरे हुये है? 3100 रू. एमएसपी एकमुश्त देने की बात की नहीं दिये। कांग्रेस सरकार के ऊपर तमाम आरोप लगाये थे कोई भी वाइट पेपर या किसी भी तरह के कार्यवाही जांच कही भी शुरू किया था और अभी तक कुछ भी नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगना चाहिये। झूठ बोलकर विकास शील छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को षडयंत्र पूर्वक हटाने का काम किया। भाजपा की 15 साल की सरकार में नक्सलवाद बढ़ा। नक्सलवाद बढ़ते-बढ़ते एक दर्जन से ज्यादा जिलों में फैलता चला गया। वर्तमान में भाजपा के लीडर स्वंय सुरक्षित नहीं है। कई बड़े नेताओं की हत्या नक्सलवाद के चलते हुयी। 2013 में कांग्रेस के कई दिग्गज बड़े-बड़े नेताओं हमारे कुनबे का बहुत बड़ा हिस्सा नक्सलवाद से लड़ाई करते हुये भेट चढ़ा। फिर छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद नक्सलवाद और अपराध दोनो चीजे बढ़ती जा रही है। अपराध और नक्सलवाद दोनों को एक रिमोर्ट कंट्रोल सरकार कहीं न कहीं से बढ़ावा दे रही है और उसको रोक नहीं पा रही है। कांग्रेस आरोप लगाती है कि इसकी जांच होनी चाहिये कि नक्सली घटनायें क्यों बढ़ रही है। यहां के लोगो को गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी क्यों लिखनी पड़ रही है। कांग्रेस पार्टी का एक नारा है सुरक्षा भी देंगे, विश्वास भी लायेंगे और विकास भी करेंगे। भाजपा की सरकार आने के बाद आज विकास भी गायब हो गया है, विश्वास और सुरक्षा भी गायब हो गया है। छत्तीसगढ़ एक शांति प्रिय प्रदेश रहा है। उसमें दोबारा से अशांति और विद्वेष घोलने का काम जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है, जो प्रदेश के लिये सबसे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा ने किसानों के साथ छलावा किया। कृषि उपकरणो में जीएसटी लगा दी गयी, जिससे किसान की आय और कम हो गयी। छत्तीसगढ़ पूरी तरह से किसान प्रधान प्रदेश है। किसानों के ऊपर चौतरफा मार लगी। 2014 में टमाटर का बीज 20 से 22 हजार रू. किलो था आज वो डेढ़ लाख तक चला गया है। छत्तीसगढ़ पूरे देश को लोहा सप्लाई करते है। ट्रेक्टर के पार्टस, लोहा जो पहले 30 से 31 रू. किलो था जो कृषि के उपकरण है आज 60 से 70 रू. प्रति किलो से कम उसकी कास्टिंग नहीं आ रही है। मोदी ने नारा दिया था 2022 में किसानों की आय दुगुनी होने का, डबल होने का, लेकिन आज हालात यह है कि 32 रू. से घटकर जो आय है वो आज 27 रू. प्रति किसान, प्रति व्यक्ति, प्रति दिन पर आ गयी। यह हमारे आकंडे नही है, यह सरकारी आकड़े है। किसानो के उपर कर्जा लगभग 10 सालों में 2 दुना हो गया। 47 हजार रू. से बढ़कर लगभग-लगभग 93 हजार रू. प्रति किसान का कर्जा बढ़ गया। छत्तीसगढ़ किसान मेहनत भी अधिक करते है और उपज भी ज्यादा पैदा करते है और जब किसानों के उपर कर्जा बढ़ता है तो सीधा-सीध केन्द्र सरकार के नीतियों का कुप्रभाव है। एक तरफ छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ रहे दूसरी तरफ भयंकर बेराजगारी बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में 11 में से 9 सांसद भाजपा के है। छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदो ने कभी भी जनता के मुद्दो के लिये आवाज नही उठायी। छत्तीसगढ़ का जीएसटी का पैसा जो केन्द्र सरकार देती है, जो राज्य की हिस्सेदारी होती है, भाजपा के किसी भी सांसद ने हिम्मत नही दिखाई कि वित्तमंत्री, प्रधानमंत्री से मांग करे कि छत्तीसगढ़ के हिस्से का पैसा मिल सके। राज्यों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिये अलग-अलग राज्यों से सांसदों को चुनकर लोकसभा भेजा जाता है ताकि वे अपने राज्यों के मुद्दों को सदन उठा सके, ताकि जनता को उनका हक मिल सके। मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के 9 सांसदों में से 7 सांसद के टिकट काट दिये ताकि एंटी इनकंबेंसी ना हो। भाजपा बताये कि छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदो ने छत्तीसगढ़ के लिये क्या किया? भाजपा का चरित्र ही झूठ बोलना है। भाजपा कह रही कि 400 पार जायेंगे लेकिन भाजपा 150 के पार भी नही जा पायेगी। मोदी जी झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह कर रहे है। भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था अब तो 400 कुर्सिया भरनी मुश्किल हो गयी है। कांग्रेस का न्याय पत्र आया है महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपये देंगे। युवाओं के लिये 30 लाख पदों में भर्ती करेंगे। मोदी जी ने कहा था 2 करोड़ रोजगार, हर खाते में 15 लाख, किसानों की आयु दुगुनी ये सब जुमला था। छत्तीसगढ़ में पिछले 5 साल कांग्रेस सरकार में किसान, युवा, महिला सभी वर्ग खुश थे। धान और तेंदूपत्ता की समर्थन मूल्य में खरीदी हुयी। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता मिला। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने से सब योजनायें बंद हो गयी। छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा के शासनकाल से लोग परेशान हो गये थे। अब भाजपा की सरकार बन गयी है जो रिमोट कंट्रोल से चल रही है। पिछले कई समय से हम आरोप लगा रहे कि चुनाव आयोग अपने दायित्व का निर्वहन सही तरीके से नही कर रही है। हमने भाजपा नेताओं की दर्जनों शिकायत चुनाव आयोग से की पर चुनाव आयोग ने अभी तक किसी शिकायत का निवारण नही किया। मोदी के शासनकाल में ईवीएम भी सुरक्षित नहीं है।
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा...BJP में हुए शामिल
दिल्ली :- लोकसभा चुनाव के संपन्न होने से पहले कांग्रेस पार्टी कोमें दाल-बदल का सिलसिला लगातार जारी हैं. वजह चाहे जो भी हो पर कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक बड़े झटके मिल रहे हैं. इसी बीच दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को बीजेपी में शामिल हुए, जिससे राजनीतिक वातावरण में काफी उतार-चढ़ाव आ गया है। लवली ने हाल ही में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके पीछे उन्होंने पार्टी के विचार और कार्यशैली को लेकर कई सवाल उठाए हैं।
लवली ने पार्टी को अनदेखा महसूस करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की हाईकमान ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर उनकी सलाह लिये बिना ही निर्णय लिया। उन्होंने अपने इस कदम को एक साहसिक निर्णय बताया और बीजेपी में शामिल होने का एलान किया।
उनका बीजेपी में शामिल होना दिल्ली की राजनीतिक दलों में बड़ा झटका साबित हो सकता है, जबकि बीजेपी के लिए यह एक प्लस पॉइंट हैं. क्योंकि की इस कदम से बीजेपी को अपनी बाजी मजबूत करने का मौका मिल रहा है।
