सियासत
Horoscope Today 9 April 2023: मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ,जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 9 April 2023, Aaj Ka Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 9 अप्रैल 2023, रविवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज सुबह 09:36 तक तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी. आज दोपहर 02:01 तक विशाखा नक्षत्र फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग व मालव्य योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा सुबह 08:02 के बाद वृश्चिक राशि में रहेंगे.
आज का शुभ समय दो है. सुबह 10:15 से 12:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा. वहीं दोपहर 04:30 से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. अन्य राशि वालों के लिए रविवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो समस्या सकती है. पार्टनरशिप बिजनेस में आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है. संभलकर रहें किसी भी प्रकार के पेपर पर बिना पढ़े हस्ताक्षर नहीं करें. वर्कस्पेस पर वर्क बर्डन ज्यादा होने से आपकी तबियत गड़बड़ा सकती है. फैमिली में किसी गलती को लेकर बड़े बुजुर्गों से डांट सुननी पड़ सकती है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में आपकी बॉन्डिंग गड़़बड़ा सकती है. संडे पर सेहत को लेकर सतर्क रहें ध्यान व योग क्रियाओं के लिये समय निकालें. आईटी स्टूडेंट्स अपने असाइनमेंट को समय पर सबमिट नहीं कर पाएंगे. ट्रेवलिंग के दौरान सेहत संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे साझेदारी के बिजनेस से लाभ होगा. वेब डिजाइनिंग कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपर बिजनेस में आपका कॉन्फिडेंस आपके हाथ नए प्रोजेक्ट दिलावाएगा. वर्कस्पेस पर इंपोर्टेंट वर्क को करने के बाद आप अपने अन्य कार्यों को रिलैक्स होकर वर्क करेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताएंगे. फैमिली के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. सेहत के मामले में समय आपके अनुकूल रहेगा. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपको कुछ कार्यों में बड़े बिजनेसमैन का आपको सपोर्ट मिलेगा. स्टूडेंट्स अपने फील्ड में हार्ड वर्क उम्मीद से बेहतर करेंगे.
मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा. ऑनलाइन बिजनेस में कुछ नया परिवर्तन करने का मानस बन सकता है. कार्यस्थल पर आपकी प्रमोशन की खबर गांव में आग की तरह फैल जाएगी. लव और लाइफ पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे. अगर आप अपनी समस्या फैमिली के साथ शेयर करेंगे तो उसका सॉल्यूशन होगा. सोशल लेवल पर आपका सपोर्ट सिस्टम बेहतर रहेगा जिससे आपके कार्य टाइमली होंगे. खिलाड़ियों को अपने कोच के साथ किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते है. सेहत को लेकर किसी प्रकार की यात्रा हो सकती है.
कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे आकस्मिक धनलाभ होगा. ऑनलाइन मार्केटिंग बिजनेस आउटसोर्सिंग बिजनेस के लिए दिन लाभकारी हो सकता है, अच्छा मुनाफा कमाएंगे. आपका स्मार्ट वर्क आपको किसी बड़ी कंपनी में जॉब दिलवा सकता है. वासी, सुनफा और सिद्धि योग के बनने से संडे पर पेरेंट्स के साथ हो रहे वैचारिक मतभेदों का अंत होगा. होटल मैनेजमेंट स्टूडेंट्स अपनी कम्युनिकेशन स्किल से सभी को स्वयं की और आकर्षित करेगा. लव और लाइफ पार्टनर के साथ दिन रोमांस और रोमांच में बितेगा. वर्क आउट के लिए समय निकालना आपकी हेल्थ के लिए बेहतर रहेगा. ऑफिशियल ट्रेवलिंग की प्लानिंग अचानक बन सकती है.
सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगे जिससे माँ दुर्गा को याद करेंगे. ड्राई फ्रूट्स बिजनेस में भाव बढ़ने से आपकी परेशानियां बढ़ेगी. कार्यस्थल पर सैलरी मे कटोती आग में घी काम करेगी. आपकी टेंशन को और बढ़ाएंगी. फैमिली में आपको अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा. लव और शादी-शुदा जिंदगी में आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते है. सामाजिक स्तर पर आपकी किसी पोस्ट का मजाक उड़ाया जा सकता है. और उस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा डिसलाइक किया जाएगा. कंपीटीटिव स्टूडेंट्स के लिए कॉन्फिडेंस तो सहीं लेकिन वो ओवर कॉन्फिडेंस से बचे. संडे होने के बाद भी किसी खास के साथ शॉर्ट ट्रिप की प्लानिंग नहीं बना पाएंगे.
कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे छोटी बहन से खुशखबरी मिलेगी. डिजिटल मार्केटिंग होने से आपकी ज्वैलरी डिजाइनिंग काफी पंसद की जाएगी जिससे आपके बिजनेस को नई पहचान मिलेगी. ऑफिस में आपका पॉजिटिव फील करते हुए अपने कार्य को कंप्लीट करेंगे. फैमिली में आ रही परेशानियों को आप फैमिली से शेयर कर आसानी से सॉल्व कर लेंगे. अगामी चुनावों को देखते हुए विपक्ष आपकी किसी पुरानी पोस्ट को लेकर आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है लेकिन आप अपनी सुझबूझ से उसे हल करने में सफल होंगे. सेहत के मामले में ग्रह आपके पक्ष में रहेंगे. एनीमेशन और मल्टीमीडिया स्टूडेंट्स को स्टडी में कुछ डिस्टर्बेंस का सामना करना पड़ेगा. पर आप अपनी एकाग्रता से उसे दूर करने में सफल होंगे. संडे पर पर्सनल ट्रेवलिंग की प्लानिंग बन सकती है.
तुला राशि (Libra)
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा. वासी, सुनफा और सिद्धि योग के बनने से इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल बिजनेस में कस्टमर डिमांड के अनुसार स्टॉक होने के कारण ग्रोथ में भारी उछाल आएगा. वर्कस्पेस पर न्यू प्रोजेक्ट में आपका नाम भी हो सकता है, जो आपके लिए किसी खुशी से कम नहीं होगा. लव और शादी-शुदा जिंदगी में रिश्ते बेहतर बनेंगे. इंटरनेशनल कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम दे रहे स्टूडेंट्स के हाथ सफलता लग सकती है. जिसके लिए उन्हें एकाग्रता के साथ अपने पूर्ण प्रयास करने होंगे. फैमिली में आप अपनी वाणी के जादू में सभी को मोहित करने में सफल होंगे. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके ही कार्य विरोधियों के मुंह को बंद करेंगे. कान में दर्द से आप परेशान रहेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे मन विचलित रहेगा. वासी, सुनफा और सिद्धि योग के बनने से टेक्सटाइल बिजनेस में आपको अन्य टेक्सटाइल कंपनी से जुड़े होने के कारण अच्छा खासा लाभ होगा. वर्कप्लेस पर आपके कार्य की वाह-वाही होगी, हो सकता है आपको पार्टी देनी पड़े. अगामी चुनावों को देखते हुए पॉलिटिशियन एक्टिव रहेंगे जिससे उनकों फायदा होगा. फैमिली में डील एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी आपकी चिंता बढ़ा सकती है. संचित पूंजी भविष्य में आपके काम आएगी. लव और शादी-शुदा जिंदगी में मिश्रित परिणाम मिलेंगे. हेल्थ केयर मैनेजमेंट स्टूडेंट्स के लिए दिन कुछ कठिनाईयों भरा रहेगा लेकिन दोपहर बाद स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी. सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में नहीं है.
धनु राशि (Sagittarius)
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे खर्चो को कम करने का प्रयास करे. ई-कॉमर्स बिजनेस में कुछ सुधार लाने के प्रयास में आपके हाथ असफलता लगेगी. लेकिन आप हार नहीं माने और यह देखे कि कहां आप से गलती हुई है उसे सुधारे और आगे बढ़ जाए. कार्यस्थल पर आपकी लीडरशिप क्वालिटी में गिरावट आने से आपका मन खिन्न रहेगा. फैमिली के किसी भी फैसले को लेने में जल्दबाजी न करें. आपके काम में तब ही सुधार आएगा जब आप पहले से अच्छा आप परफॉर्म करेंगे. संडे पर लव और शादी-शुदा जिंदगी में आपके संबंध बिगड़ सकते है, आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें. स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट में कुछ खामियां निकाली जा सकती है. सीने में दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे. खान-पान का ध्यान रखें.
मकर राशि (Capricorn)
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पूरा करने का प्रयास करे. बिजनेस में आप आपकी मैनेजमेंट टीम के द्वारा फाइनेंस मैनेजमेंट बेहतर करने से आपके हाथ प्रॉफिट लगेगा. वासी, सुनफा और सिद्धि योग के बनने से ऑफिस में आपकी मेहनत का फल आपको सैलरी हाइक के रूप में मिल सकता है. घरेलु खर्चों को लेकर फैमिली में किसी से विवाद की स्थितियां बन सकती है. लव और लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक लाइफ का आनंद लेंगे. सेहत को लेकर आपको अलर्ट रहना होगा. स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य फील्ड की तरफ भी झुकाव रहेगा. रिलेटिव के साथ इस संडे पर किसी अर्जेंट वर्क को लेकर ट्रेवलिंग हो सकती है.
कुंभ राशि (Aquarius)
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे काम करने का नशा रहेगा. फूड बिजनेस में आपका रेवेन्यू ग्राफ ऊपर जाता हुआ दिखाई देगा. वासी, सुनफा और सिद्धि योग के बनने से कार्यस्थल पर बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करते नहीं थकेंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में कुछ खट्टे-मीठे पल गुजरेंगे. फैमिली में आपके द्वारा की गई प्लानिंग सभी को पसंद आएगी. सामाजिक स्तर पर आप किसी चर्चित व्यक्ति कम नहीं रहेंगे. सेहत के मामले में पेट दर्द, बुखार, जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. स्टूडेंट्स ऑनलाइन स्टडी से कुछ नया सीखने में सफल होंगे.
मीन राशि (Pisces)
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे सोशल लाइफ अच्छी रहेगी. इंडस्ट्रियल बिजनेस में मैनपावर के लिए रिक्वायरमेंट हो सकती है. वासी, सुनफा और सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे जिससे आपकी कुछ चिंता कम होगी. लव और लाइफ पार्टनर के साथ डिनर की प्लानिंग किसी कार्य के चलते कैंसल हो सकती है. फैमिली में सभी के साथ आपकी बॉन्डिंग शानदार रहेगी. सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा. लेकिन फिर भी सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपका कार्य जनता को दिखेगा. स्टूडेंट्स एग्जाम से पूर्व कोर्स को रिवीजन करने में लग जाएं.
10 करोड़ रूपए है इस भैंस की कीमत, जानें क्या है इसकी खासियत
उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरनगर में आयोजित कृषि एवं पशु मेले में घोलू-2 नाम का एक भैंसा खूब चर्चा में है। 5 फुट 7 इंच के इस भैंसे का वजन 16 क्विंटल है। इस भैंसे की कीमत 10 करोड़ रुपये है। जिससे यह चर्चा में बनाया हुआ है।
घोलू-2 के मालिक हरियाणा के पानीपत निवासी नरेंद्र सिंह हैं। वह इसे लेकर मुजफ्फरनगर में आयोजित कृषि एवं पशु मेले में पहुंचे हैं। घोलू-2 की मां का नाम और रानी, पिता का नाम पीसी 483 और दादा का नाम घोलू है। घोलू 2 के दादा घोलू 11 साल तक नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। वहीं, घोलू 2 भी 6 बार नेशनल चैंपियनशिप जीत चुका है। हाल ही में 13 मार्च को घोलू 2 हरियाणा के दादरी में हुए स्टेट शो में 5 लाख रुपये का बेस्ट एनिमल ऑफ दा शो का ख़िताब जीत कर आया है।
घोलू-2 के नहाने के लिए स्विमिंग पूल
पशुपालक नरेंद्र सिंह ने बताया की घोलू-2 दिन भर में 30 किलो हरा सूखा चारा ओर 10 किलो चने खाता है। इसके खानपान में हर महीने 30 हज़ार रुपये महीने का खर्चा आता है। वह अपने मालिक को 30 से 40 करोड़ रुपये अपने मालिक को साल में कमा कर भी दे देता है। इसके नहाने के लिए स्विमिंग पूल भी है।
सरकारी ऑफिस का बदला समय, सुबह साढ़े 7 बजे से खुलेंगे दफ्तर, सीएम ने किया ऐलान
पंजाब। पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। दो मई से राज्य के सारे सरकारी दफ्तर सुबह साढे़ सात बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। यह फैसला 15 जुलाई तक लागू रहेगा। गर्मी से राहत के लिए यह फैसला लिया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा करके इस बात की जानकारी दी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि 2 मई से सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7.30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। अब सभी कर्मचारियों को इस नए समय के अनुसार दफ्तर आना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय का नया समय 15 जुलाई तक लागू रहेगा।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों समेत कई लोगों से चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है। सभी की सहमति के बाद ये बदलाव किए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि गर्मियों के दौरान कार्यालयों के समय में बदलाव से बिजली की मांग पर भार कम होगा। दफ्तर जल्दी बंद होने से बिजली की खपत कम होगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पावर यूटिलिटी पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कहा है कि पीक लोड (बिजली का) दोपहर 1.30 बजे के बाद शुरू होता है और अगर सरकारी कार्यालय दोपहर 2 बजे बंद हो जाते हैं, तो यह पीक लोड को 300 से 350 मेगावाट तक कम करने में मदद करेगा। अंत में सीएम मान ने कहा कि मैं भी सुबह 7.30 बजे अपने ऑफिस पहुंच जाऊंगा। सब मिलकर इस नए बदलाव को अपनाएंगे।
Gang rape: खेत में दोस्त करते रहे गैंगरेप, बाहर पति करता रहा पहरेदारी, डेढ़ महीने पहले हुई थी लव मैरिज
मुरादाबाद। Gang rape: यूपी के मुरादाबाद में डेढ़ महीने पहले लव मैरिज करने वाली नवविवाहिता ने अब अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने दोस्तों से गैंगरेप करवाया। शिकायत पर ससुराल वालों और दोस्तों समेत 11 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Gang rape: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 15 फरवरी 2023 में दूसरे समुदाय के युवक के साथ लव मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ससुराल में उनके साथ बदसलूकी की गई। ससुराल वालों ने जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया।
Gang rape: पीड़िता ने पुलिस को बुलाया। ससुराल वालों ने पुलिस के सामने माफी मांग ली और अपने साथ रखने को तैयार हो गए। उसके बाद वह मुरादाबाद लौट आई। मुरादाबाद में किराये का मकान लेकर पति के साथ रहने लगी।
Gang rape: दवा के बहाने कोल्ड ड्रिंक में मिला दिया नशा
Gang rape: पीड़िता ने बताया 22 मार्च को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। पति दवा दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि रास्ते में पति ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया।
Gang rape: कुछ वक्त बाद होश आने पर उन्होंने खुद को खेत में पाया। आरोप है कि वहां तीन युवकों ने उनके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि उसे बचाने की बजाए उसका पति खेत के बाहर खड़ा पहरेदारी कर रहा था।
Surya Grahan 2023: : एक ही दिन में दिखेंगे 3 तरह के सूर्य ग्रहण… सूतक काल लगेगा या नहीं ? जानें पूरी डिटेल
Surya Grahan 2023: नई दिल्ली : साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है. हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है और न ही यहां ये मान्य होगा. लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण काल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है. इसके अलावा इसका असर सभी 12 राशियों पर भी होता है. कुछ राशियों पर सूर्य ग्रहण का असर शुभ होता है, तो वहीं कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है, तो चलिए जानते हैं साल के पहले सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर अशुभ प्रभाव होगा…
साल के पहले सूर्य ग्रहण की अवधि
Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल, बृहस्पतिवार को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा. इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी. वहीं इस सूर्य ग्रहण से पहले ही सूर्य का राशि परिवर्तन होगा और सूर्य ग्रहण के दो दिन बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा.
millionaire worms: इस कीड़े की करोड़ों रुपये है कीमत, करोड़पति बनाने वाला है कीड़ा, जानिए इसके बारे में
millionaire worms: आज हम आपके लिए ऐसी जानकारी लेकर आएं हैं। जिसे आपका मन मानने को कतई तैयार नहीं होगा। जी हां, आज हम आपको ऐसी ही जानकारी देने जा रहे हैं। महंगी से महंगी चीजों के बारे में आप लोगों ने अवश्य सुना होगा। लेकिन क्या आप लोगों ने करोड़ों रुपये के कीड़े के बारे में सुना है। आज ऐसे ही कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं। जो एक मिल जाये तो आप करोड़पति बन सकते हैं।
millionaire worms : यूं कहें तो यह कीड़ा आपको करोड़पति बनाना वाला कीड़ा है। कीड़े को देखते ही आपके मन घिन की स्थिति निर्मित हो जाती है। परंतु इस किड़े को देखकर आपको घिन नहीं आने वाली है। यह कीड़ा आपके सोये भाग्य जगाने वाला साबित हो सकता है। यह कीड़ा आपको मिल गया तब समझ लें, आपके द्वार लक्ष्मी दस्तक देने जा रही है।
millionaire worms : आप लोगों ने अभी तक किसी कीड़े की कीमत 65 लाख रुपये नहीं सुनी होगी। सुनने में यह अजीब अवश्य लग रहा है। स्टैग बीटल को दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा माना जाता है। इसे पृथ्वी का सबसे महंगा कीड़ा होने का गौरव हासिल है। कुछ साल पहले एक जापानी ब्रीडर ने स्टैग बीटल 89,000 डॉलर (आज के प्राइस में लगभग 65 लाख रुपये) में बेचा था। इसका औसत आकार 2 से 3 इंच का बताया जाता है।
millionaire worms : आज हम करोड़पति बनाने वाले इस कीड़े के बारे में और जानने का प्रयास करते हैं। स्टैग बीटल ब्लैक शाइनी सिर से निकलने वाले होते हैं। ये चमकदार होते हैं। स्टैग बीटल से कई प्रकार की दवाइयां भी बनाई जा रही है। स्टैग बीटल्स में मैंडीबल्स होते हैं, ये इन्हें काटने के लिए उपयोग नहीं करते हैं। बल्कि इनका इस्तेमाल अन्य मेल प्रतिद्वंद्वियों को डराने और उनसे कुश्ती करने में करते हैं।
स्टैग बीटल के बारे में कहा जाता है ये सड़ती हुई लकड़ी को को अपना भोजन बनाते हैं। वयस्क स्टैग बीटल फलों के रस, पेड़ के रस और पानी पर जीवित रहते हैं। स्टैग बीटल की जीभ नारंगी रंग की होती है। वयस्क स्टैग बीटल ठोस लकड़ी को नहीं खा सकते हैं। वे लार्वा अवधि के दौरान निर्मित अपने वसा भंडार पर भरोसा करते हैं।
एक वयस्क स्टैग बीटल का लाइफ ज्यादा लंबा नहीं होता है। करीब महीनेभर जीवित रह सकता है। स्टैग बीटल अपना अधिकांश जीवन भूमिगत रहकर ही गुजारते हैं। क्योंकि उनका अधिकांश जीवन चक्र लार्वा होता है। वे तीन से सात साल का वक्त कहीं भी बिता सकते हैं। क्योंकि इस अवधि के दौरान लार्वा से वयस्क विकसित हो रहे होते हैं। हालांकि यह समय मौसम पर निर्भर करता है।
OnePlus 5G फोन के साथ मुफ्त में मिल रही है ये खास चीज, पढ़िए खबर
OnePlus Best Offer:नई दिल्ली: OnePlus Nord CE 3 Lite के साथ कंपनी ने Nord Buds 2 को भी लॉन्च किया है. ये ब्रांड का लेटेस्ट फोन है, जो OnePlus Nord CE 2 Lite के सक्सेसर के रूप में आया है. इसकी सेल 11 अप्रैल को होनी है. अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन हाल में लॉन्च किया है, जो 108MP के मेन लेंस के साथ आता है.
OnePlus Best Offer:कंपनी ने फोन पर मिलने वाले बैंक ऑफर का ऐलान कर दिया है, जो इंट्रोडक्ट्री ऑफर का हिस्सा है. इससे अलावा ब्रांड इस स्मार्टफोन के साथ 2,999 रुपये की कीमत वाला OnePlus Nord Buds CE फ्री दे रहा है. आइए जानते हैं इस हैंडसेट की डिटेल्स.
OnePlus Best Offer:इस स्मार्टफोन को आप Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे. इसके अलावा हैंडसेट कंपनी के एक्सपीरियंस स्टोर, ऑथराइज्ड स्टोर और चुनिंदा पार्टनर के पास उपलब्ध होगा. यहां से आप फोन के साथ फ्री ईयरबड्स हासिल कर सकते हैं. इसके साथ कंपनी 1000 रुपये का डिस्काउंट ICICI बैंक कार्ड पर दे रही है.

OnePlus Best Offer:स्मार्टफोन को आप 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. ये कीमत फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये में आता है. स्मार्टफोन को आप पैस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे में खरीद सकते हैं.
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72-inch का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, पंच होल कटआउट, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और 680 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है.
OnePlus Best Offer:फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 16MP का कैमरा दिया है.
OnePlus Best Offer:हैंडसेट Android 13 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम करता है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Rahul Gandhi: राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को धमकी, कांग्रेस नेता ने कहा- काट देंगे जीभ, जानिए पूरा मामला
Rahul Gandhi: तमिलनाडू। राहुल गांधी प्रकरण पर पूरी कांग्रेस देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रही है। इन प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सजा सुनाने वाले जज को जीभ काट देने की धमकी दी गई है. उन्होंने कहा कि सुनिए जस्टिस एच वर्मा, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो हम आपकी जीभ काट देंगे। मणिकंदन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और डिंडीगुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Rahul Gandhi: तमिलनाडु के एक कांग्रेस नेता मणिकंदन ने जज का नाम लेकर कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम तुम्हारी जीभ काट देंगे. हालांकि अब मणिकंदन पर 3 धाराओं में केस दर्ज हो गया है. डिंडीगुल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस की एससी/एसटी इकाई तमिलनाडु के डिंडीगुल में राहुल गांधी मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी, तब कांग्रेस जिला प्रमुख मणिकंदन ने यह विवादित टिप्पणी की.
Rahul Gandhi: कांग्रेस की अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा ने तमिलनाडु के डिडीगुल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पार्टी के जिला प्रमुख मणिकंदन ने कहा कि 23 मार्च को सूरत कोर्ट के न्यायाधीश ने हमारे नेता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई। उन्होंने कहा कि सुनिए जस्टिस एच वर्मा, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम आपकी जीभ काट देंगे।
Rahul Gandhi: मणिकंदन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और डिडीगुल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम पर टिप्पणी के लिए दोषी ठहराया गया था। उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उनकी सजा के बाद राहुल गांधी को संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना को दी 11 हजार करोड़ की सौगात, बोले – आज मोदी ने भ्रष्टाचार की जड़ पर ही प्रहार कर दिया …. कुछ मुट्ठी भर लोग बहुत बौखलाए हुए हैं
तेलंगाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना को एम्स और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी। पीएम ने राज्य को 11 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने – सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां पहुंचकर पीएम ने कहा – महान क्रांतिकारियों की धरती… तेलंगाना को मेरा शत-शत प्रणाम। आज मुझे तेलंगाना के विकास को और गति देने का पुन: सौभाग्य मिला है। आज यहां शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस आस्था, आधुनिकता, टेक्नोलॉजी और टूरिज़म को कनेक्ट करने वाली है।
बीते 9 वर्षों के दौरान हैदराबाद में करीब 70 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क बनाया गया है। हैदराबाद के मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (MMTS) प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम हुआ है। MMTS का तेजी से विस्तार हो इसके लिए इस वर्ष के केंद्रीय बजट में तेलंगाना के लिए 600 करोड़ रुपये रखे गए हैं। तेलंगाना के विकास को लेकर… तेलंगाना के लोगों के विकास को लेकर जो सपना आपने देखा था उसको पूरा करना केंद्र की NDA सरकार अपना कर्तव्य समझती है। हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मॉडल को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
इस समय भी तेलंगाना के विकास के लिए 60 हजार करोड़ रुपये के रोड प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है जिसमें ‘गेम चेंजर’ हैदराबाद रिंग रोड भी शामिल है। रेलवे के साथ साथ तेलंगाना में हाइवे का नेटवर्क भी तेजी से विकसित किया जा रहा है। केंद्र सरकार के निरंतर प्रयास की वजह से आज तेलंगाना में नेशनल हाइवे की लंबाई दोगुनी हो चुकी है।
साल 2014 में यहां करीब 2500 किलोमीटर लंबा नेशनल हाइवे था जो आज बढ़ कर 5,000 किलोमीटर पहुंच गई है। केंद्र के ज्यादातर प्रोजेक्ट्स में राज्य सरकार से सहयोग ना मिलने के कारण हर प्रोजेक्ट में देरी हो रही है और इस से नुकसान आप लोगों का हो रहा है। मेरा राज्य सरकार से आग्रह है कि वो विकास से जुड़े किसी कार्य में कोई बाधा ना आने दे।
तेलंगाना को AIIMS देने का सौभाग्य भी हमारी सरकार को ही मिला है। हालांकि केंद्र सरकार की इन कोशिशों के बीच मुझे एक बात की बहुत पीड़ा है… बहुत दुःख, बहुत दर्द होता है। ऐसे लोगों को देश के हित और समाज के भले से कोई लेना देना नहीं है, ऐसे लोग केवल अपने कुनबे को फलता-फूलता देखना पसंद करते हैं। तेलंगाना को ऐसे लोगों से बहुत सतर्क रहना है।
आज के नए भारत में देशवासियों की आशाओं को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है लेकिन कुछ मुट्ठी भर लोग विकास के इन कार्यों से बहुत बौखलाए हुए हैं। ऐसे लोग जो परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को पोषित करते रहे उन्हें ईमानदारी से काम करने वालों से परेशानी हो रही है। इस से इनके तीन मतलब सिद्ध होते थे
1 – इनके ही परिवार की जय जयकार होती रहे
2 – करप्शन का पैसा इनके परिवार के पास ही आता रहे
3 – जो पैसे गरीब के लिए भेजे जाते हैं वो इनके भ्रष्ट इको-सिस्टम में बांटने के काम आ जाए लेकिन आज मोदी ने भ्रष्टाचार की जड़ पर ही प्रहार कर दिया है।
हमने देशभर में डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था बढ़ाई है लेकिन ऐसा पहले क्यों नहीं हुआ? इस लिए नहीं हुआ क्योंकि परिवारवादी ताकतें व्यवस्था पर… सिस्टम पर अपना कंट्रोल छोड़ना नहीं चाहती थीं। किस लाभार्थी को क्या लाभ मिले, कितना मिले ये नियंत्रण ये परिवारवादी अपने पास ही रखना चाहते थे।
CNG PNG Price today : गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, CNG और PNG आज से देश भर में सस्ती, जानें ताजा रेट
CNG PNG Price today :अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने सीएनजी की कीमत को 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत( price) को 5.06 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर तक घटा दिया है.रिपोर्ट के मुताबिक नई कीमतें 8 अप्रैल को रात 12 बजे से लागू हो गई हैं.
सरकार का कहना है कि नए फॉर्मूले से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 10 फीसदी तक की कमी आ जाएगी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ( anurag thakur)ने गुरुवार को बताया था कि घरेलू गैस की कीमतों को अब अंतरराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है. अब घरेलू गैस की कीमत भारतीय क्रूड बास्केट के दाम का 10 फीसदी होगी. इतना ही नहीं, अब सीएनजी और पीएनजी की कीमत हर महीने तय होगी. जबकि, पहले साल में दो बार यानी हर 6 महीने पर कीमतें तय की जाती थीं।
सीएनजी उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या तक पहुंचाने का फैसला किया है
एटीजीएल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि हमारे अंतिम उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने की हमारी नीति के अनुरूप एटीजीएल ने भारत सरकार द्वारा घोषित नए गैस मूल्य निर्धारण दिशानिर्देशों का लाभ घरेलू पीएनजी और सीएनजी उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या तक पहुंचाने का फैसला किया है. सीएनजी 8.13 रुपये प्रति किलो और पीएनजी की कीमत 5.06 रुपये प्रति scm सस्ता होने से ग्राहको को बहुत राहत मिलेगी. सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भारी कमी का लाभ देश भर के ग्राहकों को मिलेगा।
PM Modi’s Visit: आज मिशन दक्षिण पर पीएम मोदी, देंगे रेलवे स्टेशन, वंदे भारत, रोड, एयरपोर्ट, AIIMS की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना और तमिलनाडु( tamil nadu) का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार पहले वे तेलंगाना जाएंगे जहां वे 11,300 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे। पहले वे सुबह 11.45 बजे तेलंगाना के सिकंदराबाद रेल्वे स्टेशन पहुचेंगे। जहां वे सिकंदराबाद से तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही 720 करोड़ रुपए की लागत से सिकंदराबाद रेल्वे स्टेशन के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के साथ साथ रेल्वे( railway ) के अन्य प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास करेंगे।उसके बाद 12.15 बजे हैदराबाद में परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे साथ ही एम्स बीबीनगर का शिलान्यास करेंगे।
तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर न्यू टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे
7,850 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनने वाले नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। ये सड़के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होकर गुजरेंगी। उसके बाद मोदी तमिलनाडु रवाना होने का कार्यक्रम है।लगभग 3 बजे पीएम मोदी चेन्नई एयरपोर्ट पहुचेंगे। जहां वे न्यू टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद शाम को चेन्नई रेल्वे स्टेशन ( railway station) चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
Chanakya Niti : जानिए शादी के बाद पुरुष क्यों आकर्षित होते हैं दूसरी स्त्रियों के तरफ यह है वजह
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य का नीति शास्त्र सभी ने सुना होगा उनकी यह नीतियां लोग अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई भी पाते हैं ।उन्होंने जिंदगी से जुड़े हुए कुछ रहस्य पर से पर्दा उठाया है। नीतिशास्त्र में पुरुष और स्त्री के बीच संबंध मजबूत बनाए रखने के नियम भी बताए गए हैं और कई सारे वजह बताई गई हैं। जिसके चलते पुरुष दूसरी स्त्रियों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष, परिवार, समाज के साथ ही कई मुद्दों पर नियम बताये हैं. ये सभी नियम वर्तमान समय में कठोर भी हैं और प्रांसगिंक भी. जिसमें ये भी बताया गया है कि आखिर क्यों पुरुष का अपनी पत्नी से मोहभंग होता है और क्यों वो दूसरी स्त्री के प्रति सम्मोहित हो जाता है.
शादी के बाद स्त्री और पुरुष का किसी अन्य के लिए आकर्षण एक सामान्य बात है। यह गलत नहीं है लेकिन जब यह आकर्षण प्रशंसा से कहीं आगे बढ़ जाए तो यह एक नया रिश्ता बना लेता है जो समाज को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं होता है और ऐसा रिश्ता पुरानी से पुरानी प्रेम संबंध और शादी को तोड़ने की क्षमता रखता है। समय के रिश्तो में कड़वाहट आने लगती है और पहले जैसा रिश्ता मधुर भी नहीं बना रहता है। ऐसे में घर की स्त्री हो या फिर पुरुष घर के बाहर वह मधुरता तलाशने लगता है। बस यही परेशानी शुरू होती है और यहीं से वैवाहिक रिश्तो में खटास आने लगती है.
एक वैवाहिक रिश्ते में दूसरे सुखों के साथ ही मानसिक सुख भी मायने रखता है, जिसकी कमी रिश्ते तोड़ देती है. जब पति पत्नी एक दूसरे का ध्यान नहीं रखते और एक दूसरे को अपना समय नहीं देते हैं या फिर एक दूसरे की सिर्फ कमियों को गिनाते हैं तो ऐसे रिश्ते भी ज्यादा दिन नहीं टिकते हैं। ऐसे में पति और पत्नी और किसी स्त्री और पुरुष में खुशियां ढूंढने लगते हैं और उनकी तरफ आकर्षित होने रखते हैं। वैवाहिक जीवन की सबसे बड़ी ताकत होती है भरोसा। अगर स्त्री और पुरुष के बीच भरोसा ना हो तो यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता है घर के बाहर रिश्तो की तलाश करना यह गलत है।
अपनी जरुरतों के लिए ऐसे स्त्री पुरुष एक्ट्रा मैरिटल अफेयर में कहीं आगे बढ़ जाते हैं. वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी की भी संतान आने के बाद भी रिश्तो में काफी बदलाव हो जाता है। स्त्री पुरुष एक-दूसरे के साथ वक्त नहीं बिता पाते हैं। ऐसे में पुरुष घर के बाहर जाकर दूसरी स्त्रियों के प्रति आकर्षित होते हैं और यही आकर्षण एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की शुरुआत होती है।
Aaj Ka Panchang: आज 08 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 8 अप्रैल 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - चैत्र
अमांत - चैत्र
तिथि
कृष्ण पक्ष द्वितीया - अप्रैल 07 10:21 AM - अप्रैल 08 10:10 AM
नक्षत्र
स्वाती - अप्रैल 07 01:33 PM - अप्रैल 08 01:59 PM
योग
वज्र - अप्रैल 08 01:26 AM – अप्रैल 08 11:59 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:05 ए एम
सूर्यास्त - 06:42 पी एम
चन्द्रोदय - 08:57 पी एम
चन्द्रास्त - 07:13 ए एम
अशुभ काल
राहुकाल- 09:13 ए एम से 10:48 ए एम
यमगण्ड- 01:58 पी एम से 03:33 पी एम
गुलिक काल- 06:04 ए एम से 07:39 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:04 ए एम से 06:54 ए एम,
06:54 ए एम से 07:45 ए एम
वर्ज्यम् - 07:35 पी एम से 09:11 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 ए एम से 12:48 पी एम
अमृत काल - 05:12 ए एम से 06:48 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:33 AM – 05:21 AM
योग
सर्वार्थ सिद्धि योग - 06:04 ए एम से 01:59 पी एम
Aaj Ka Rashifal 8 April 2023: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा दृष्टि, मिलेगा धन का लाभ, बनेंगे बिगड़े काम
Aaj Ka Rashifal 8 April 2023: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज रात 9 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 08 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
शनिवार का दैनिक राशिफल
मेष राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नए काम को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं, इस बात को लेकर आप अपने परिवार में भी बात करेंगे, परिवार के लोग आपका सपोर्ट करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट अपने गुरुजनों से कुछ नया सीखने के लिए उत्सुक रहेंगे।
- शुभ रंग- ऑरेंज
- शुभ अंक- 6
वृष राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको वह मिलेगा जिसकी इच्छा आपको कई दिनों से थी |आज आपका कोई बिगड़ता हुआ काम बन जाने से काम में निरंतरता बनी रहेगी, इससे आपको भविष्य में अच्छे लाभ के योग हैं। आज आप माता-पिता के साथ कही घूमने का प्लान बनाएंगे, आपके अंदर उत्साह देखने को मिलेगा। आपके पड़ोसी आपके अच्छे व्यव्हार की तारीफ करेंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 3
मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आप किसी की सेवा करके पुण्य कमाएंगे। आज आपका दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है लेकिन शाम का समय आप शांति से बिताने के लिए किसी शांत जगह पर जाएंगे। आज किसी व्यक्ति से लिया उधार आप चुका देंगे जिससे आपकी टेंशन कम होगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस से जुडी हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है, आपके द्वारा किये कार्यों की सराहना होगी।दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 7
कर्क राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसे समय से पूरा कर लेंगे, आपके जूनियर आपकी कार्यकुशलता से कुछ नया सीखेंगे। स्टूडेंट का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं, वो पहले किसी एक्सपर्ट से राय लेंगे तो भविष्य में अच्छा लाभ होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने भी आ सकता है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप कुछ नया सामान खरीदने मार्केट जा सकते है। आज आपका मन किसी नए काम को करने को लेकर उत्साहित रहेगा। किसी भी काम को करने से पहले रूप रेखा तैयार करने से कार्यों को पूरा करने में आपको काफी आसानी होगी। ऑफिस में आज आपके अच्छे और मेहनती कामों की वजह से आपकी तारीफ़ होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए आज अच्छा दिन है।लव मेट्स कही घूमने का प्लान बनाएंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज शाम आप माता-पिता के साथ बैठकर भविष्य की कोई योजना बनाएंगे। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो जाएगा, आप काम करने के नए तरीकों पर विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे। पिताजी आपको कोई महत्वपूर्ण काम करने को कहेंगे, आप उस काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे आपके पिता जी को आप पर गर्व महसूस होगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 1
तुला राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी से भी सहायता की उम्मीद ना रखकर खुद ही अपने काम निपटाने की कोशिश करेंगे, इससे आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपकी बेहतरीन विचार शैली और दिनचर्या आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा। किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूए ले लें। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें, सावधानियां बरतें। बच्चे पढ़ाई में अपना मन लगायेंगे।दाम्पत्य जीवन में विश्वास बनाये रखे रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पारिवारिक जीवन में चल रहा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिए यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 9
धनु राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारी पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। आज आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कम्पनी से जॉब का ऑफर आएगा। आज आप खुले मन से बात करेंगे और साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
मकर राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन कोई नया काम करने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हो। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। लकड़ी से जुड़ा व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि- आज का दिन ठीक–ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। आज कोई भी फैसला करने से पहले सोच–विचार कर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनाएंगे। लवमेट्स से आज आपको मन पसंद उपहार मिल सकता है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
मीन राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वह आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को
लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जाएगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। दांपत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन आपके पहल करने से समाप्त हो जाएगी। आज अपने खर्चों को कंट्रोल करें, ताकि आगे के लिए आप कुछ पैसा जोड़ पाएं।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 1
यीशु मसीह के ये सात वचन।-मृत्यु से पूर्व उन्होंने सात बेहद अनमोल वचन कहे थे। जिन्हे आज यीशु की सात अमरवाणियों से जाना जाता है।
ईसाई धर्म के धार्मिक ग्रंथ बाइबल के अनुसार, मानव जाति के कल्याण के लिए प्रभु यीशु ने प्रेम, ज्ञान और अहिंसा का संदेश दिया. उन्हें यहूदी शासकों द्वारा कठोर शारीरिक और मानसिक यातनाएं भी दी गई और यीशु सूली पर चढ़ा दिया गया. मान्यता है कि जिस दिन प्रभु यीशू को सूली पर चढ़ावा गया उस दिन शुक्रवार था. इसलिए इस दिन को गुड फ्राइडे कहा गया. लोग गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हैं.
ऐसा माना जाता है, की जब यीशु को सूली पर लटकाए जाने लगा और अपनी मृत्यु से 3 घंटे पूर्व उन्होंने सात बेहद अनमोल वचन कहे थे। जिन्हे आज यीशु की सात अमरवाणियों से जाना जाता है।
● पहला वचन - “हे परमपिता परमेश्वर इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं।”
क्रॉस पर यीशु के इस प्रथम वचन में प्रत्येक व्यक्ति को क्षमा करने का संदेश दिया गया है। इस कथन में यीशु ने उन सभी को क्षमा करने की प्रार्थना की है, जो उन्हें सूली पर लटकाने तथा उस पूरे प्रकरण में शामिल थे।
● दूसरा वचन - “मैं तुझसे सत्य कहता हूँ कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा।”
इस कथन को "मुक्ति का वचन" भी कहा जाता है। अर्थात किसी दिन हम सभी एक साथ एक ही स्थान पर होंगे।
● तीसरा वचन - “हे स्त्री देख, तेरा पुत्र। देख, तेरी माता।”
इस कथन को "द वर्ड ऑफ़ रिलेशनशिप"(The Word of Relationship) भी कहा जाता है। यह वचन मूलतः माता और पुत्र के संबंध को इंगित करता है।
● चौथा वचन - “हे मेरे परमपिता परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?”
इस कहावत को लोग मुख्यतः पिता-पुत्र के बीच त्याग सम्बन्ध को लेकर देखते हैं। यहां यीशु को मानवता के पापों को मिटाने के लिए परमपिता परमेश्वर से दूर होना पड़ा।
● पांचवा वचन - “मैं प्यासा हूं।”
इस कथन को "द वर्ड ऑफ डिस्ट्रेस"(The Word of Distress) भी कहा जाता है।
● छठा वचन - “पूरा हुआ।”
इस कथन को पारंपरिक रूप से "द वर्ड ऑफ़ ट्रायम्फ"(the word of triumph) कहा जाता है,। इसे धार्मिक रूप से यीशु के सांसारिक जीवन से अंत की घोषणा के रूप में देखा जाता है।
● सातवां वचन - “हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूं।”
इस कथन को पारंपरिक रूप से "द वर्ड ऑफ रीयूनियन" (The word of reunion) कहा जाता है, यहाँ पर यीशु मुश्किलों में घिरे होने पर स्वयं को पूर्ण रूप से परमात्मा को सौंपने का सन्देश देते हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे रविवार को अयोध्या में राम मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री का कम पढ़ा लिखा होना देश के लिए खतरनाक : मनीष सिसोदिया
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए चिट्ठी लिखी है, इस चिट्ठी में उन्होंने लिखा है, प्रधानमंत्री का कम पढ़ा लिखा होना देश के लिए खतरनाक है । सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी शिक्षा का महत्व नहीं समझते हैं और पिछले कुछ सालों में उन्होंने देशभर में 60 हजार स्कूल बंद किए गए हैं । सिसोदिया ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा, देश की तरक्की के लिए प्रधानमंत्री का पढ़ा लिखा होना जरूरी है । सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी में लिखा, पीएम जब यह बात कहते हैं कि गंदी नाली से गैस निकाल कर चाय बनाई जा सकती है तब मेरा दिल बैठ जाता है ।
सिसोदिया ने पीएम पर उठाए गंभीर सवाल’

मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम लिखी चिट्ठी में पीएम मोदी की संवैधानिकता पर गंभीर सवाल उठाए हैं ।उन्होंने अपनी लिखी चिट्ठी में कहा है, चूंकि देश के पीएम कम पढ़े लिखे हैं इसलिए दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष उनको गले लगाकर न जाने कितने कागजों पर साइन करवा लेते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री तो समझ ही नहीं पाते क्योंकि वो तो कम पढ़े-लिखे हैं । सिसोदिया ने आगे लिखा कि आज देश का युवा महत्वाकांक्षी है, वो कुछ करना चाहता है और वो अवसर की तलाश है वो दुनिया जीतना चाहता है । साइंस और टेक्नॉलॉजी के क्षेत्र में वो कमाल करना चाहता है । क्या एक कम पढ़ा-लिखा प्रधानमंत्री आज के युवा के सपनों को पूरा करने की क्षमता रखता है?]
कोरोना वायरस के 6000 से ज्यादा नए केस, 13 मौत
Big Breaking : भोजपुरी एक्ट्रेस आत्महत्या मामले में सिंगर गिरफ्तार, फंदे से लटकती मिली थी अभिनेत्री की लाश …
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांशा दुबे का शव वाराणसी में 26 मार्च को सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मिला था जिसके बाद इसे लेकर सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। घटना के बाद आकांशा दुबे के परिवार ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था। वहीँ अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि कई दिनों से फरार चल रहे भोजपुरी सिंगर समर सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी समर सिंह को गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बता दें, भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद परिजन और वकील ने कई तरह के गंभीर सवाल खड़े किए हैं। एक्ट्रेस के वकील का दावा है कि आकांक्षा के पेट में तो खाना पाया ही नहीं गया और न ही किसी तरह का कोई लिक्विड मिला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शराब न तो ब्रीथिंग में पाई गई और न ही पेट में पाई गई। हालांकि, अभिनेत्री के स्टमक से 20ml का कोई भूरे रंग का कुछ लिक्विड पदार्थ पाया गया। साथ ही एक्ट्रेस का म्यूकस मेंब्रेन ऑफ स्टमक चोक पाया गया। जिसके बाद से परिजनों और वकील ने भी आत्महत्या से इंकार करते हुए इसे हत्या करार दिया है।
आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी बॉडी पर कुछ चोट के निशान पाए गए हैं। उनकी कलाई पर चोटों के निशान दिखे और इससे जाहिर है कि मौत से पहले उन्हें काफी टॉर्चर किया गया था। आकांक्षा की मां कहा कहना है कि मौत से पहले की रात जिस पार्टी में गई थीं, वहां अगर उसने शराब पी थी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र क्यों नहीं है।
अभिनेत्री की मां पहले ही कह चुकी हैं कि उनकी बेटी की हत्या समर सिंह ने अपने भाई संजय सिंह के साथ मिलकर की है। समर सिंह ही आकांक्षा को 3 साल से टॉर्चर कर रहा था और किसी दूसरे के साथ काम भी नहीं करने देता था। न ही खुद के साथ जो भी काम कराता था उसके पैसे कभी देता था।
आकांक्षा की मौत के बाद से समर सिंह फरार चल रहा है और उसे लुकआउट नोटिस भेज दिया गया था। अभिनेता के साथ आकांक्षा कई दिनों तक वाराणसी की एक जगह लिवइन में भी रहीं थी।
FASTag Rules: फास्टैग कानून को लेकर सरकार ने जारी किया ये नियम ,हो जाए सावधान! नहीं तो करना पड़ेगा भुगतान!
FASTag Rules:सरकार के द्वारा फास्टैग नियम कानून बनाये गए है जिसे बहुत ही पहले शुरू की गयी थी, जो वाहन विंडस्क्रीन पर तय किए गए प्रीपेड टैग हैं जो आपको बिना रुके टोल प्लाजा पर समर्पित लेन के माध्यम से जाने की अनुमति देते हैं. रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी (RFID) का उपयोग करके वाहनों की पहचान की जाती है और उसके बाद खाते से पैसा काट लिया जाता है.ज्यादातर लोगों को टोल का भुगतान करने में कोई समस्या नहीं होती है. वहीं टोल का भुगतान आसानी से हो सके, इसके लिए सरकार की ओर से भी कई उपाय किए गए हैं.वहीं लोगों को भी कई बार टोल के कारण लंबी लाइनों में लगना पड़ जाता है. लोगों की परेशानी दूर करने के लिहाज से सरकार की ओर से FASTags की शुरुआत की गई थी. इससे लोग बिना रुके और भुगतान करके टोल क्रॉस कर सकते हैं. हालांकि FASTags को लेकर लोगों को काफी चीजें ध्यान में रखनी चाहिए.
FASTag Rules:जानिए क्या कहता है फास्टैग के नियम-
FASTag Rules:– FASTag के नए नियमों में सबसे पहला और सबसे अहम ये है कि ये टैग सरकार की ओर से अनिवार्य कर दिए गए हैं.
FASTag Rules:– यदि आप बिना FASTag के FASTag लेन में प्रवेश करते हैं तो आप टोल राशि का दोगुना भुगतान करने के लिए उत्तरदायी होंगे.
FASTag Rules:– यदि आपका FASTag RFID या अपर्याप्त शेष राशि के कुछ नुकसान के कारण सेवा योग्य नहीं है, तो आपको टोल राशि का दोगुना भुगतान करना होगा.
FASTag Rules:– अप्रैल 2020 से सरकार ने आपके वाहन के लिए थर्ड पार्टी बीमा प्राप्त करने के लिए FASTag को अनिवार्य कर दिया है, जिससे FASTag प्राप्त करना आवश्यक हो जाता है, भले ही आप अपनी कार को हाईवे पर नहीं ले जा रहे हों.
–FASTag Rules: 2017 के बाद से बिकने वाले ज्यादातर वाहन प्री-फिटेड फास्टैग के साथ आते हैं. इसलिए, यदि आप एक पुराने वाहन के मालिक हैं, तो आपको FASTag बनवाना होगा.
आईपीएल 2023: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच 7 को
Online betting पर रोक: सट्टेबाजी वाले ऑनलाइन गेम पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक….जानिए वजह
नई दिल्ली।अब आप सट्टेबाजी और दांव लगाने से जुड़े ऑनलाइन गेम खेलते हैं तो ये खबर आपके लिए है। अब आप नहीं खेल पाएंगे। सरकार ने गुरुवार को ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियम जारी कर इस तरह के गेम्स को प्रतिबंधित कर दिया है।
Online betting : सरकार ने सट्टेबाजी और जुए से जुड़े विज्ञापनों के खिलाफ भी परामर्शी चेतावनी जारी की है। इसमें सट्टेबाजी से जुड़े प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा ना देने की सलाह दी गई है। सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सेल्फ रेगुलेटेड ऑर्गेनाइजेशंस (SRO) का एक प्रारूप भी जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों से जुड़े कई एसआरओ बनाए जाएंगे। इनमें सभी हितधारकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। हालांकि, इनमें सिर्फ इंडस्ट्री के ही प्रतिनिधि नहीं होंगे।’
Online betting : उन्होंने कहा, ‘‘हम एक ऐसा ढांचा खड़ा कर रहे हैं जो यह तय करेगा कि किस ऑनलाइन गेम को एसआरओ की तरफ से अनुमति दी जा सकती है। एसआरओ भी कई संख्या में होंगे।’’ ऑनलाइन गेम को मंजूरी देने का फैसला इस बात को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा कि उस गेम में किसी तरह से दांव या बाजी लगाने की प्रवृत्ति तो शामिल नहीं है। अगर एसआरओ को यह पता चलता है कि किसी ऑनलाइन गेम में दांव लगाया जाता है तो वह उसे मंजूरी नहीं देगा।
Online betting : खबरों के मुताबिक, ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए नए नियमों का स्वागत किया है। फेडरेशन के सीईओ रोलैंड लैंडर्स ने सरकार के कदम को ऑनलाइन गेमिंग के रेगुलेशन के लिए निर्णायक करार दिया। ऑनलाइन गेम को मंजूरी देने का फैसला इस बात को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा कि उस गेम में किसी तरह से दांव या बाजी लगाने की प्रवृत्ति तो शामिल नहीं है। अगर एसआरओ को यह पता चलता है कि किसी ऑनलाइन गेम में दांव लगाया जाता है तो वह उसे मंजूरी नहीं देगा
आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी, घटने वाले हैं PNG-CNG के दाम, अब नए फॉर्मूले से तय होगी कीमत, समझें पूरा गणित
नई दिल्ली: घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। Central government ने घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के लिए नए फॉर्मूले को मंजूरी दी है। साथ ही सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस की कीमतों की अधिकतम सीमा भी तय कर दी। इससे सीएनजी व पीएनजी के दाम 10 फीसदी तक घट जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्राकृतिक गैस पर किरीट पारिख समिति की सिफारिशों को मंजूरी दी गई।
सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि पारंपरिक क्षेत्र से उत्पादित प्राकृतिक गैस (एपीएम) को अब अमेरिका-रूस की तरह कच्चे तेल की कीमतों से जोड़ा जाएगा। पहले गैस कीमतों के आधार पर मूल्य तय होता था। अब एपीएम गैस की कीमत भारतीय बास्केट में कच्चे तेल के दाम का 10 फीसदी होगी। हालांकि, यह कीमत 6.5 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश ताप इकाई (एमएमबीटीयू) से अधिक नहीं होगी। आधार मूल्य चार डॉलर प्रति एमएमबीटीयू रखा गया है। मौजूदा गैस कीमत 8.57 डॉलर है।
हर महीने तय होंगी कीमतें
PNG-CNG To Cost Less: नए फॉर्मूले में दो साल तक सीलिंग फिक्स रहेगी। फिर 0.25 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की प्रतिवर्ष बढ़ोतरी होगी। सीएनजी-पीएनजी की कीमतों का निर्धारण अब हर महीने होगा। अभी दरें हर छह महीने में तय होती हैं।
20 फीसदी प्रीमियम के रूप में इंसेंटिव दिया जाएगा
PNG-CNG To Cost Less: गैस उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव है कि अतिरिक्त उत्पादन पर 20 फीसदी प्रीमियम दिया जाएगा। मौजूदा उत्पादक यदि गैस उत्पादन बढ़ाते हैं, तो उन्हें घोषित दाम के अलावा 20 फीसदी प्रीमियम के रूप में इंसेंटिव दिया जाएगा। उत्पादकों को इससे नई प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
जीएसटी के दायरे में लाने की सिफारिश
PNG-CNG To Cost Less: पारिख समिति ने गैस को जीएसटी के दायरे में लाने की भी सिफारिश की है। इसमें गैस पर सामान्य कर लगाने की सिफारिश की गई है, जो तीन फीसदी से लेकर 24 फीसदी तक हो सकता है। इससे गैस बाजार को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
एक साल में 80 फीसदी बढ़े दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की कीमतें बढ़ने से देश में सीएनजी और पीएनजी के दाम एक साल में 80 फीसदी बढ़ गए हैं।
दिल्ली में छह और मेरठ में आठ रुपये तक कम होंगे दाम
PNG-CNG To Cost Less: इस फैसले से दिल्ली में सीएनजी व पीएनजी के दामों में 6 रुपये तक की कमी आ सकती है। दिल्ली में अभी सीएनजी 79.56 रुपये प्रति किलो व पीएनजी 53.59 रुपये हजार घन मीटर है। वहीं, मेरठ में सीएनजी आठ रुपये और पीएनजी 6.50 रुपये तक सस्ती हो सकती है।
Kedarnath dham : 25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, इस दिन से हेली सेवा टिकटों की बुकिंग शुरू, जाने डिटेल…
Kedarnath dham : केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। जिसके लिए हेली सेवा भी कपाट के खुलते ही शुरू हो जाएगी। इसके लिए केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू होगी। पहली बार टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की ओर से किया जाएगा। जो कि ऑनलाइन होगा।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर ही हेली सेवा की टिकट बुक हो सकेंगे। 90 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी जबकि इमरजेंसी कोटे के तहत 10 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑफलाइन की जाएगी। टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए इस बार बुकिंग सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए कई सख्त नियम बनाए गए हैं। हेली सेवा से पहले यात्री को चारधाम यात्रा का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
पंजीकरण के बाद ही हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग होगी। एक बार में एक व्यक्ति अपनी आईडी से अधिकतम छह सीटों की बुकिंग कर सकेगा, जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्री एक बार में 12 सीट बुक कर सकेंगे।बिना टिकट के किसी हेलीपैड में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हेलीपैड के प्रवेश स्थान पर टिकट में क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ही यात्री को जाने की अनुमति होगी।
हेली सेवा का टिकट रद्द करने पर भुगतान भी ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। मौसम खराब होने या तकनीकी कारणों से हेली सेवा रद्द होने पर यात्रियों को पूरा किराया वापस किया जाएगा। केदारनाथ के लिए तीन स्टेशन से हेली सर्विस रहेगी। गुप्तकाशी, फाटा, सिरसी से केदारनाथ। गुप्तकाशी से 3870 एक तरफ और 7740 दोनों तरफ टिकट रहेगा। इसी तरह से 2750 और 5500 जबकि सिरसी से केदारनाथ 2749 और दोनों तरफ 5498 प्रति व्यक्ति टिकट होगा।
Chanakya Niti: बनना चाहते हैं धनवान, तो आचार्य चाणक्य की इन 4 बातों का रखें ध्यान
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। लोग जीवन में सफल होने के लिए आचार्य की बातों का जरूर अनुसरण करते हैं। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में धन अर्जन के बारे में विस्तार से बताया है। साथ ही यह भी बताया है कि कैसे धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में धनवान बनना चाहते हैं, तो आचार्य की इन 4 बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं-
-आचार्य चाणक्य की मानें तो घर या मंदिर में पूजा के समय चंदन घिसने वाले पत्थर से अपने आराध्य देव को चंदन नहीं लगाना चाहिए। अगर स्वर्ग के नरेश इंद्र भी ईश्वर को चंदन लगाते हैं, तो उनका धन समाप्त हो जाएगा। इसके लिए अपने आराध्य देव को कभी पत्थर के चंदन न लगाएं।
-आचार्य चाणक्य का कहना है कि अधर्म करने वाला व्यक्ति जीवन में बड़ी जल्दी सफलता प्राप्त करता है। उसके धन में बहुत जल्द बढ़ोत्तरी होती है। हालांकि, अधर्मी की बर्बादी निश्चित है। भले ही वह कम समय में धनवान बन जाए, लेकिन उसके धन का एक दिन अवश्य नाश होगा। इसके लिए सत्य की मार्ग पर चलें।
-आचार्य चाणक्य का कहना है कि अपने से अधिक ताकतवर लोगों से दुश्मनी नहीं करनी चाहिए। इससे आयु कम होती है। आसान शब्दों में कहें तो दुश्मनी करने वाले गरीब व्यक्ति की आयु कम होती है। साथ ही धन का भी नाश होता है। इसके लिए अपने से अधिक ताकतवर लोगों से दुश्मनी के बजाय दोस्ती का रिस्ता रखें।
-आचार्य चाणक्य का कहना है कि पैसे वाले व्यक्ति का स्वभाव हमेशा गंभीर होना चाहिए। साथ ही धन को तिजोरी में नहीं रखना चाहिए, बल्कि कारोबार में धन का उपयोग करना चाहिए। इससे धन में वृद्धि होती है। अगर तिजोरी में धन रखते हैं, तो समय के साथ वह खत्म हो जाएगा। अगर आप इन 4 बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप जीवन में धनवान बन सकते हैं।
Aaj Ka Panchang: आज 07 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 7 अप्रैल 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - चैत्र
अमांत - चैत्र
तिथि
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा - अप्रैल 06 10:04 AM – अप्रैल 07 10:21 AM
नक्षत्र
चित्रा - अप्रैल 06 12:41 PM – अप्रैल 07 01:33 PM
योग
हर्षण - अप्रैल 07 02:31 AM – अप्रैल 08 01:25 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:05 ए एम
सूर्यास्त - 06:42 पी एम
चन्द्रोदय - 07:55 पी एम
चन्द्रास्त - 06:40 ए एम
अशुभ काल
राहुकाल- 10:48 ए एम से 12:23 पी एम
यमगण्ड- 03:32 पी एम से 05:07 पी एम
गुलिक काल- 07:39 ए एम से 09:14 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:36 ए एम से 09:26 ए एम
12:48 पी एम से 01:39 पी एम
वर्ज्यम् - 07:15 पी एम से 08:53 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 ए एम से 12:48 पी एम
अमृत काल - 06:56 ए एम से 08:35 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:33 AM – 05:21 AM
Aaj Ka Rashifal 7 April 2023: मां लक्ष्मी की कृपा से इन 5 राशियों पर होगी धन की वर्षा, नौकरी-करियर में भी मिलेगी सफलता
Aaj Ka Rashifal 7 April 2023: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शुक्रवार का दिन है। आज से वैशाख महीना शुरू हो गया है। आज देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 07 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप किसी पुराने दोस्त के साथ डिनर करने जा सकते हैं। किसी बात से परेशान लोग आज अपने माता-पिता से विचार विमर्श करेंगे तो शोल्युशन मिल जायेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे। ऐसा करने से आपको लाभ होगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। पैसों से जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 3
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप काम करने के नए टारगेट पर विचार करेंगे। मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपके और भाई के बीच किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 9
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपको किसी अजनबी से कुछ नया सीखने को मिलेगा जो भविष्य में आपके काफी काम आएगा। आज के दिन की शुरुआत शानदार रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि वाले लोगों के पारिवारिक रिश्ते में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज पैरेन्ट्स के साथ बीतेगा। धन लाभ के अवसर बनेंगे। सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 7
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे। किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 4
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप माता जी को कोई साड़ी गिफ्ट करेंगे जिससे आपको भी ख़ुशी मिलेगी। ऑफिस के काम में आपको कलीग की सहायता से आपका काम समय से व आसानी से पूरा हो जायेगा। रुके हुए कार्यों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर- 2
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का मन बनायेंगे। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। इस राशि के लेखन से जुड़े लोगों का मन क्रिएटिव रहेगा। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। नवविवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 8
तुला राशि
आज का दिन आपके उत्तम रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके किए गए कामों की सराहना की जाएगी। किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आपके कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। छात्र आज पढ़ाई में अपना मन लगायेंगे।
- लकी रंग - ब्राउन
- लकी नंबर- 1
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। कुछ खास लोगों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। वकीलों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
- लकी रंग - गुलाबी
- लकी नंबर- 5
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। संतान के करियर को बेहतर बनाने के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आप कुछ नए विचारों पर भी काम करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर- 7
मकर राशि
आज का दिन आपक लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लवमेट्स एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीखेंगे। काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जायेगा, मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय भी रहेंगे।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 3
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। दोस्तों से भी मदद मिलेगी।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर- 9
मीन राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आप नया वाहन लेने का मन बनायेंगे।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर- 6
रवीना टंडन को मिला पद्म श्री अवॉर्ड,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
raveena tandan: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है। ये अवॉर्ड समारोह बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में हुआ, जिसमें रवीना टंडन को पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। आपको बता दें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन 90s की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें इंडस्ट्री में 25 वर्ष गुजर गए हैं। इस के चलते रवीना ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रवीना की अचीवमेंट्स एवं भारतीय सिनेमा में दिए योगदान को देखते हुए, उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
raveena tandan: बुधवार को हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ये अवॉर्ड दिया। इस के चलते रवीना का पूरा परिवार वहां उपस्थित रहा। रवीना टंडन का एक वीडियो सामने आया, जहां वो पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन कर, सम्मान लेने जाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में रवीना टंडन के बच्चे- बेटी राशा और बेटा रणबीरवर्धन मां के अचीवमेंट पर खड़े होकर खुशी से ताली बजाते नजर आए। इवेंट में पति अनिल थडानी भी उपस्थित रहे।
raveena tandan: इस इवेंट के लिए रवीना टंडन ने ट्रेडिशनल लुक लिया। उन्होंने मेटालिक गोल्ड रंग की साड़ी के साथ ब्लैक ब्लाउज टीमअप किया था। वहीं बेटी राशा ने इस इवेंट के लिए असिमैट्रिक प्रिंट के ब्लैक लहंगे को चुना था। बेटा रणबीर ब्लैक सूट में बहुत हैंडसम लग रहा था। रवीना टंडन बीते 3 दशक से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं तथा वह अभी तक 100 से अधिक फिल्मों काम कर चुकी हैं। उनकी ‘सत्ता’ एवं ‘दमन’ जैसी फिल्मों को क्रिटिक्स ने बहुत पसंद किया। रवीना को दमन फिल्म के लिए राष्ट्रिय ख़िताब भी प्राप्त हो चुका है। हाल ही में KGF-chapter2 में दिखाई दी थी जिनमे उनकी परफॉर्मन्स दमदार थी।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज, 30 मई को हुए थे गिरफ्तार
नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने आज गुरुवार को मामले में सह आरोपी वैभव जैन और अंकुश जैन की जमानत याचिका भी खारिज कर दी। । उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल 30 मई को इस मामले में गिरफ्तार किया था।
अदालत ने कहा कि महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। निचली अदालत के निर्णय को बरकरार रखते हुए न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा की पीठ ने कहा कि उक्त आदेश में कोई अवैधता था या गलती नहीं है। अदालत ने साथ ही मामले में अन्य आरोपित अंकुश जैन व वैभव जैन को भी जमानत देने से इनकार कर दिया।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने और घोषित किए 42 उम्मीदवार
नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल फूंकने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जोरशोर से जुट गई हैं। इस बीच प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन के बाद टिकट वितरण का भी दौर शुरू हो चुका। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, किट्टूर से बालासाहेब पाटिल, बादामी से भीमसेन चिमन्नकट्टी, अफजलपुर से एमवाई पाटिल, गुलबर्ग दक्षिण से आलम्माप्रभु पाटिल, गंगावटी से इकबाल अंसारी को टिकट दिया गया है। पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 42 नाम हैं, हालांकि मेलुकोट विधानसभा सीट सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया के लिए छोड़ी गई है।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची को मंजूरी दी गई थी। कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गत 24 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।
राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, मां सोनिया गांधी के घर शिफ्ट हो रहा सामान
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी मां सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पर शिफ्ट करेंगे । सूत्रों मुताबिक राहुल के घर का सामान सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ शिफ्ट होने लगा है । वहीं, राहुल के दफ्तर के कामकाज के लिए नया घर ढूंढा जा रहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस मिला था ।
जिसके जवाब में उन्होंने सरकार को लिखा था, मैं इस घर में 2004 से रह रहा हूं, इसलिए इस घर से मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं लेकिन आपने जिस संदर्भ में मुझको यह पत्र भेजा है वह तय समय पर मैं कर दूंगा। राहुल के इस पत्र के बाद कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने राहुल को घर देने की पेशकश की थी। इसमें सबसे पहला नाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का था3। उन्होंने कहा, राहुल चाहें तो वह अपनी मां के साथ रह सकते हैं, अगर वह वहां सहज नहीं तो वो मेरे घर में रह सकते हैं, मैं उनके लिए अपन घर में रहने की व्यवस्था करवा दूंगा ।
सूरत मानहानि मामले में दी गई थी अधिकतम सजा
राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट में मोदी जाति पर की गई विवादित टिप्पणी करने को लेकर दायर किए गए आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी पाया गया था । जज ने उनको अधिकतम दो साल कैद की सजा सुनाई थी औऱ आर्थिक जुर्माना भी लगाया था । कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया था ।
सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी को ऊपर की अदालतों में अपील दाखिल करने के लिए अधिकतम 30 दिनों का समय दिया गया था । लेकिन उनके अपील दायर करने के पहले ही फैसला सुनाए जाने के 12 घंटों के बाद लोक प्रतिनिधित्व कानून का इस्तेमाल करते हुए उनकी संसद सदस्यता को रद्द कर दिया गया था । जिसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ देश भर में आंदोलन शुरू कर दिया था ।
Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें लेटेस्ट रेट
Gold Price Today : सोने-चांदी के पिछले दिनों रिकॉर्ड कीमत पर पहुंचने के बाद इसमें गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को मल्टी- कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और सर्राफा बाजार दोनों में ही सोने ने तेजी का नया रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन गुरुवार को एमसीएक्स (MCX) पर इसमें फिर से गिरावट देखी जा रही है।
बुधवार को सोना चढ़कर 61,000 रुपये और चांदी 75,000 रुपये पर चली गई थी। इससे पहले फरवरी में भी सोने ने तेजी के मामले में पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। हालांकि बाद में गिरावट आने के बाद अब फिर से इसमें तेजी देखी जा रही है।
दोनों धातुएं तेजी का नया रिकॉर्ड बनाएंगी
एक्सपर्ट का दावा है कि इस दिवाली पर दोनों कीमती धातुएं तेजी का नया रिकॉर्ड बनाएंगी। उनके अनुसार सोना दिवाली पर चढ़कर 65,000 रुपये और चांदी 80,000 रुपये के स्तर पर पहुंच सकती है। गुरुवार को मल्टी- कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के रेट में गिरावट देखी जा रही है।
सुबह करीब 10.40 बजे सोना 240 रुपये की गिरावट के साथ 60616 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 108 रुपये की गिरावट के साथ 74447 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
74 हजार रुपये के पार पहुंची चांदी
इससे पहले बुधवार को MCX पर सोना 60856 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74555 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई थी। बुधवार सुबह सर्राफा बाजार भी जबरदस्त तेजी के साथ खुला था और शाम के समय यह हरे निशान के साथ बंद हुआ।
कारोबारी सत्र के अंत में 24 कैरेट वाला सोना 60781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 73834 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए। इसी तरह 23 कैरेट वाला सोना 60538 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 55675 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। सर्राफा बाजार के नए रेट दोपहर में 12 बजे जारी किये जाते हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर पथराव
नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक फिर हुआ पथराव की घटना सामने आई है। ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटने की वजह से आज निर्धारित प्रस्थान समय 4 घण्टे देरी से रवाना हो पाई। विशाखापत्तनम -सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में पिछले तीन महीने में पथराव की यह तीसरी घटना है। पथराव की वजह से सी-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। डिविजनल रेलवे मैनेजर के अनुसार यह ट्रेन विशाखापट्टनम स्टेशन से रखरखाव के लिए कोच केयर सेंटर जा रही थी, तभी उसपर पथराव किया गया।
वाल्टेयर डिवीजन रेलवे ने आधिकारिक तौर पर बताया कि बुधवार को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 05:45 बजे के बजाय 09:45 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था। बदमाशों द्वारा पथराव के कारण सी-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। इससे पहले जनवरी में भी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर में वंदे भारत ट्रेन पर मेंटेनेंस के दौरान ही पथराव हुआ था। विशाखापट्टनम में कांचरापलेम के पास वंदेभारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) अनूप कुमार सेतुपति ने के अनुसार घटना को लेकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा हैं। आरपीएफ आरोपियों की तलाश कर रही है।
RBI : MPC की तीन दिवसीय बैठक के नतीजे आज, सभी लोन होंगे महंगे, 0.25% बढ़ सकती है ब्याज दर
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ब्याज दर तय करने वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक के नतीजे आज आ जाएंगे. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की तरफ से एमपीसी बैठक के नतीजों के बारे में जानकारी दी जाएग।
जानकारों का कहना है कि आरबीआई (RBI) की तरफ से रेपो रेट बढ़ाए जाने का असर बैंकों की ब्याज दर पर पड़ेगा. बैंकों की तरफ से लोन की ब्याज दर पर और एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर में इजाफा किया जा सकता है. इससे ग्राहकों की होम लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। आपको बता दें रिटेल महंगाई दर फरवरी में मामूली रूप से कम होकर 6.44 प्रतिशत पर पहुंच गई. इससे पहले यह जनवरी में 6.52 प्रतिशत पर थी।
वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा की जाएगी
आरबीआई की तरफ से वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा की जाएगी. महंगाई को काबू में करने के लिए केंद्रीय बैंक की तरफ से रेपो रेट में इजाफा किया जा रहा है. वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का मानना है कि रिजर्व बैंक (RBI) को महंगाई को 2-6 प्रतिशत के दायरे में लाने को प्राथमिता देनी चाहिए, भले ही इसमें आर्थिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो।
कलिंगा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न…
रायपुर, कलिंगा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग ने 3 और 4 अप्रैल, 2023 को विश्वविद्यालय सभागार में पुस्तकालयाध्यक्ष को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया। समाधान महाविद्यालय बेमेतरा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। समाधान कॉलेज के छात्रों ने सरस्वती वंदना गीत, राजकीय गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किए ।
गणमान्य व्यक्तियों डॉ. आर श्रीधर, कुलपति, डॉ. संदीप गांधी, रजिस्ट्रार, श्रीमती जैस्मीन जोशी, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, डॉ. राहुल मिश्रा, डीन एकेडमिक्स अफेयर्स, डॉ. सुशांत कुमार साहू, पुस्तकालयाध्यक्ष और डॉ. अलका तिवारी, चेयरपर्सन, समाधान कॉलेज, डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. अवधेश पटेल, सचिव, डॉ. मानिकपुरी संगीत शिक्षक द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलित किए गए।डॉ सुशांत कुमार साहू ने स्वागत भाषण दिया। संसाधन व्यक्ति डॉ प्रवीण शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुजरात के गांधी नगर स्थित इंफिलबनेट सेंटर के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक कुमार शामिल थे।

कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर, पंजाब के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ डीपी त्रिपाठी विषय विशेषज्ञ और संसाधन व्यक्ति थे। कार्यशाला में देश भर से 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रायोगिक सत्र आयोजित किए गए, जिसमें प्रतिभागियों को एकीकृत पुस्तकालय प्रबंधन सॉफ्टवेयर (ILMS) कोहा पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुशांत कुमार साहू ने बताया कि कोहा पहला ओपन-सोर्स (OSS) वेब-आधारित ILMS है जिसमें परिसंचरण सूचीपत्र बनाना, अधिग्रहण, श्रृंखला, संरक्षक (सदस्य) प्रबंधन, पुस्तकालय शाखा संबंधों और कई अन्य विशेषताओं के लिए मॉड्यूल शामिल हैं। कोहा को अंतरराष्ट्रीय पुस्तकालय मानकों और प्रोटोकॉल का उपयोग करके बनाया गया है जो कोहा और अन्य प्रणाली के बीच अंतरप्रचालनीयता सुनिश्चित करता हैं।
यह MARC, Z39.50, RFID, वेब 2.0, आदि जैसी तकनीकों और मानकों का समर्थन करता है। उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस कॉन्फ़िगर करने योग्य और अनुकूलनीय है और इसका कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है। कोहा में अधिकांश विशेषताएं हैं जिनकी एक ILMS में अपेक्षा की जाती है। समारोह की विधिनायक एमबीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्राएं सुखप्रीत कौर व अंजलि भार्गव थीं।
समापन समारोह के दौरान कुलपति डॉ आर श्रीधर उपस्थित थे। डॉ एस साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन समिति में समाधान कॉलेज के लाइब्रेरियन श्री ब्रह्मेन्द्र तिवारी, सहायक लाइब्रेरियन श्री सतीश कुमार साहू, श्री विजय कुमार साहू, श्री प्रदीप सिंह, श्री विपिन बांगर, श्री महेश्वर पाल और श्री गौतम पटेल शामिल थे।
Aaj Ka Panchang 6 April 2023: हनुमान जयंती पर पंचांग अनुसार जानें मुहूर्त-नक्षत्र, आज का राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 6 April 2023: पंचांग के अनुसार 6 अप्रैल 2023, गुरुवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज पूर्णिमा की तिथि है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि प्रात: 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगी. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है. आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2023) है.आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 6 अप्रैल 2023, गुरुवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि है. इसके बाद वैशाख माह की प्रतिपदा की तिथि प्रारंभ होगी.
हनुमान जयंती शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2023 Shubh Muhurat)
इस साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 05 अप्रैल को सुबह 09 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 06 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 04 मिनट पर होगा. हनुमान जयंती 06 अप्रैल को ही मनाई जाएगी.
सुबह 06 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक, इसके बाद सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर में 12 बजकर 23 से 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. इस दिन शाम को भी मुहूर्त रहेगा.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
6 अप्रैल 2023 को पंचांग के अनुसार हस्त नक्षत्र रहेगा. हस्त नक्षत्र आकाश मंडल का 13वां नक्षत्र है. इसका स्वामी बुध ग्रह है. हस्त नक्षत्र में जन्म लेने वाले शांत और विनम्र स्वभाव के होते हैं. हस्त नक्षत्र का अर्थ है हाथ, हस्त नक्षत्र के देवता सविता हैं.कन्या राशि के 10 अंश से 23 अंश 20 कला तक जो नक्षत्र है उसे हस्त कहते हैं. हस्त नक्षत्र यानि खुली मुट्ठी या आशीर्वाद देने वाले हाथ का.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 6 अप्रैल 2023, गुरुवार को राहुकाल दोपहर: 1 बजकर 58 मिनट से दोपहर: 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये ।।
| 6 अप्रैल 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 April 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | चैत्र |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | गुरुवार |
| ऋतु: | वसंत |
| तिथि: | पूर्णिमा - 10:06:36 तक |
| नक्षत्र: | हस्त - 12:42:14 तक |
| करण: | बव - 10:06:36 तक, बालव - 22:18:25 तक |
| योग: | व्याघात - 26:30:10 तक |
| सूर्योदय: | 06:06:13 AM |
| सूर्यास्त: | 18:41:38 PM |
| चन्द्रमा: | कन्या राशि- 25:11:19 तक |
| राहुकाल: | 13:58:21 से 15:32:46 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 11:58:44 से 12:49:06 तक |
| दिशा शूल: | दक्षिण |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 10:18:01 से 11:08:22 तक, 15:20:11 से 16:10:32 तक |
| कुलिक: | 10:18:01 से 11:08:22 तक |
| कंटक: | 15:20:11 से 16:10:32 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 17:00:54 से 17:51:16 तक |
| यमघण्ट: | 06:56:34 से 07:46:56 तक |
| यमगण्ड: | 06:06:13 से 07:40:38 तक |
| गुलिक काल: | 09:15:04 से 10:49:29 तक |
Aaj Ka Rashifal 6 April 2023: हनुमान जयंती पर इन 5 राशियों की मनचाही मुराद होगी पूरी, पूरे होंगे हर अधूरे ख्वाब
Aaj Ka Rashifal 6 April 2023: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और गुरुवार का दिन है। आज चैत्र महीने की चैत्री स्नान दान की पूर्णिमा है। आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जायेगा। आज दोपहर पहले 11 बजे शुक्र वृष राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 06 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी मित्र के साथ भविष्य की योजना पर विचार-विमर्श करेंगे। जो छात्र कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करते हैं वो आज अपने दोस्तों से किसी टॉपिक को समझेंगे। आपको किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स आज घूमने जायेंगे। व्यापार में
अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे।
- लकी रंग - ब्राउन
- लकी नंबर- 5
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप माता-पिता के साथ कहीं जाने का प्लान बनायेंगे। सरकारी मामलों में लापरवाही आपकी परेशानी का कारण बन सकती है अतः काम में सतर्कता और ईमानदारी रखें। दिन भर के बिज़ी शेड्यूल के बाद परिवारवालों के साथ समय बिताने से आपको रिलैक्स फील होगा। आप माता-पिता के साथ कहीं जाने का प्लान बनायेंगे। आप दोस्तों के साथ कोई मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 2
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी प्रॉपर्टी सम्बन्धी कामों में निवेश करने के लिए अच्छा दिन है आपको लाभ मिलेगा। इस राशि की जो महिलाएं जॉब की शुरुआत करना चाहती हैं उनके लिए वर्क- फ्रॉम होम एक बेहतर विकल्प साबित होगा। आपके घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, आपका दिन व्यस्तता और भाग-दौड़ में बीतेगा। आपके प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन कर सकते हैं।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर- 6
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की ऑफिसियल काम के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा सफल भी रहेगी। लवमेट्स आज अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए साथ में अच्छा समय बिताएंगे। स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा, किसी नए टॉपिक की शुरुआत होगी। ऑफिस के कार्यों में आज आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कम्पनी से जॉब का ऑफर आएगा।
- लकी रंग - मजेंटा
- लकी नंबर- 4
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। वर्षों की कठिन मेहनत का अच्छा फल आपको मिलेगा, आप काम करने की नयी योजनाओं पर काम शुरू करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अगर आपको काफी दिनों से किसी बात को लेकर टेंशन है उसका आज शोल्युशन मिल जायेगा। परिवार और बिजनेस में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे। आप कोई व्यक्तिगत निर्णय ले सकते हैं ऐसा करना आपके लिए बढ़िया हो सकता है, माता-पिता या मित्रों से सलाह भी ले सकते हैं।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 2
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी से संबंधित बिजनेस में कोई बड़ी डील होगी। लापरवाही और उदारता व्यापार के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। लवमेट्स आज अपने रिश्ते की बात घरवालों के साथ कर सकते हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से मनोबल बढ़ेगा।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 2
तुला राशि
आज का दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आप जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। कई दिनों से घर में चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। आप कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। लवमेट्स से आज आपको, आपके मनपसंद का उपहार मिलेगा। आपको किसी भी कार्य को करने में धैर्य और संयम बनाकर रखना होगा। शारीरिक रूप से आज आप स्वस्थ्य रहेंगे।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 7
वृश्चिक राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसे समय से पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप निरंतर प्रयास करेंगे। आपका काफी दिनों से रुका धन वापस मिलेगा, बैंक बैलेंस मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग जॉब के लिए अप्लाई किए थे उनको आज किसी अच्छी कंपनी से कॉल आ सकती है। आपका मन किसी नए काम को करने के लिए उत्सुक होगा।
- लकी रंग - काला
- लकी नंबर- 9
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका कोई सोचा हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। आप अपनों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी। अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर- 3
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा पल लेकर आया है। किसानों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी काम में आपको पिता जी से सहयोग मिलेगा, काम में आसानी होगी। सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने का प्लान बनायेंगे। आपकी कुछ ख़ास लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जिन समस्याओं का सॉल्यूशन अभी तक नहीं मिल रहा था आज वो सुलझ जायेगा।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर- 1
कुंभ राशि
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। मित्रों के साथ घूमने का प्लान कुछ दिनों के लिए टालना पड़ सकता है। लेकिन आपकी दोस्ती मजबूत बनी रहेगी। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। घर में भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करने पर विचार करेंगे। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। परिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो लोग बिजनेसमैन है, उनकी किसी दूसरी बड़ी कंपनी
से डील साइन हो सकती है।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर- 2
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। लोगों के प्रति आपका अच्छा रवैया आपको लोगों का प्रिय बना देगा। बड़े– बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। समाज सेवा की तरफ आपका रुझान होगा। अपनी प्रेजेंटेशन और प्लान किसी और के सामने रखने से पहले एक बार चेक जरूर कर लें । किसी काम के लिए आपकी कोशिशें सफल होंगी। छात्र कोई नई चीज सीखने के बारे में विचार बना सकते हैं।
- लकी रंग - सफेद
- लकी नंबर- 5
Manish Sisodia : पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत
नई दिल्ली: Manish Sisodia : दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज भी कोर्ट से राहत नहीं मिली, शराब घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
वहीं इससे पहले भी राउज एवेन्यू कोर्ट ने ही CBI मामले में भी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल 2023 तक बढ़ा दी थी। सिसोदिया रद्द हो चुकी आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में जेल में हैं। इससे पहले दिल्ली की अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच की जा रही आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। कोर्ट ने अब सिसोदिया को 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
26 फरवरी को हुई थी गिरफ्तारी
CBI ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के बाद 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। सीबीआई द्वारा 26 फरवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद ईडी ने भी उन्हें इसी मामले में 9 मार्च को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने अदालत को सूचित किया था कि पूर्व उपमुख्यमंत्री के ईमेल और मोबाइल से भारी मात्रा में डेटा का भी फोरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है।
भाई ने बड़े भाई पर किया जानलेवा हमला, प्राईवेट पार्ट में मारा चाकू; इस बात से था नाराज
बिहार। भोजपुर में एक युवक ने अपने बड़े भाई के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। युवक की भाभी उससे बात नहीं करती थी इसी बात से नाराज होकर युवक ने भाभी पर चाकू से हमला किया इस दौरान उसका भाई बीच में आ गया। इसके बाद उसने बड़े भाई के प्राइवेट पार्ट, हाथ और कमर में चाकू से हमला कर दिया।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी रामसुभक साव का 29 वर्षीय पुत्र मनोज साव हमले में घायल हो गया है। मनोज ने बताया की घरेलू विवाद को लेकर दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं। आरोपी भाई दीपक साव (27) ना ही बहन की शादी में उसने कुछ पैसे दिए और ना ही घर चलाने में वह मदद करता था, जिसके कारण हम दोनों भाई अलग हो गए। मनोज ने बताया कि दीपक साव अक्सर नशे में धुत होकर घर में घुसकर गाली–गलौज करता था, इसी बात को लेकर मेरी पत्नी चंद्रावती देवी (25) अपने देवर से बात नहीं करती थी।
घायल ने कहा कि जब मंगलवार को पत्नी घर के आंगन में बर्तन धो रही थी, तभी चंद्रावती को चाकू से मारने के लिए दीपक दौड़ा। इसी बीच जब मैने बचाने के लिए गए तो उसने मुझे चाकू से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में जब हम जमीन पर जा गिरे, उसके बाद भी वो पैर से मारता रहा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। जख्मी मनोज का इलाज आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। बताया जाता है कि मनोज मजदूरी कर अपने परिवार का पालन–पोषण करने का काम करता है।
पत्नी की हत्या कर नदी में फेंका शव, फिर थाने में की गुमशुदगी की शिकायत
उत्तर प्रदेश। ग्रेटर नोएडा में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव को बोरे में बंद करके यमुना नही में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जा रही है। मामला जेवर क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात को आरोपी पति श्रवण का पत्नी उषा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद गुस्से में आकार श्रवण ने गला घोंटकर उषा को मार डाला। श्रवण को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी में लड़ाई होती थी।
श्रवण ने उषा का मर्डर करके उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया। फिर सीधे थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतका के घर वालों से भी पूछताछ की। मृतका के भाई ने जीजा श्रवण पर शक जताया। जिसके बाद श्रवण से सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया। फिलहाल यमुना नदी में गोताखोरों को शव की तलाश के लिए लगाया गया है। अभी तक शव नहीं मिला है।
अजब-गजब : कलयुगीं पिता ने नाबालिग बेटी की 3 अलग-अलग युवकों से कराया विवाह, तीनों पतियों से वसूली मोटी रकम
राजस्थान। CRIME NEWS : बूंदी जिले आजीबों गरीब खबर आ रही है में यहां नाता विवाह प्रथा, चारी प्रथा, झगड़ा प्रथा समाज में नासूर बनती जा रही है, यहां एक बेरहम पिता ने रुपयों के लालच में अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी का महज तीन माह के अवधि में तीन अलग-अलग युवकों से नाता विवाह करा डाला. हैवान बने इस पिता ने तीनों बार पीड़िता के तीनों पतियों से मोटी रकम वसूली. ये तीनों युवक नाबालिग से दुगुनी उम्र के थे. नाता दर नाता होने से पीड़िता गर्भवती (Pregnant) हो गई. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता, तीनों पतियों और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
हिंडौली थानाधिकारी मुकेश मीणा ने बताया की आरोपी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की पहली बार सगाई और नाता विवाह 22 जनवरी 2023 को भीलों की बस्ती निवासी राजेश उर्फ राजू सैनी से करवाया, उसके बदले राजेश सैनी से रुपये लिये। उसके बाद 25 फरवरी को माता जी का बरड़ा सथूर निवासी कालूलाल सैनी के साथ नाता प्रथा के 60 हजार रूपये, चारी व झगड़े के 1 लाख 20 हजार लेकर बेटी का यह नाता विवाह कराया था। उसके बाद 3 मार्च को ओवण निवासी बनवारी सैनी से दो लाख 10 हजार की राशि लेकर बेटी का तीसरा नाता विवाह करवा दिया।
आरोपी ने अपनी बेटी का जिन तीन युवकों के नाता विवाह कराया वे तीनों ही पीडिता से दुगुनी उम्र के थे। इस दौरान पीड़िता के साथ उसके पतियों द्वारा मारपीट भी की गई। इन तीन माह में गर्भवती भी हो गई। इसी बीच गोविंद सैनी नाम का युवक नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले गया।
उसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने जीजा के साथ बाल कल्याण समिति कार्यालय पहुंची। जहां उसने समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार के समक्ष आपबीती सुनाई। पीड़िता की दास्तां सुनकर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष भी दंग रह गई। उन्होंने तत्काल बालिका के बयान दर्ज करवाकर उसका मेडिकल करवाया। फिर बाल कल्याण समिति के हस्तक्षेप पर पीड़िता के पिता सहित तीनों पतियों और उसे भगाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ हिंडौली थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने पहले राजेश, गोविंद और बनवारी सैनी को गिरफ्तार किया। उसके बाद में मंगलवार को पीड़िता के आरोपी पिता और उसके तीसरे पति कालूलाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों कोर्ट में पेश किया। तहां से दोनों को भी जेल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
BREAKING NEWS : विपक्षी दलों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, कहा – नेताओं के लिए अलग नियम नहीं हो सकते
नई दिल्ली। BREAKING NEWS: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के नेतृत्व में 14 विपक्षी दलों द्वारा दायर एक याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया है। इस याचिका में विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के “मनमाने उपयोग” का आरोप लगाया गया था और गिरफ्तारी, रिमांड और जमानत को नियंत्रित करने वाले दिशानिर्देशों के एक नए सेट की मांग की गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। नेताओं के लिए अलग नियम नहीं हो सकते। नेताओं की गिरफ्तारी की प्रक्रिया अलग नहीं हो सकती और ऐसे मामलों में अलग गाइडलाइन जारी नहीं कर सकते
इस मामले में सीजेआई ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट कैसे ऐसे मामलों में गाइडलाइंस जारी कर सकता है। ये भयानक साबित हो सकता है। हम इस याचिका को एंटरटेन नहीं कर सकते। जब आप लोकतंत्र और मूल स्ट्रक्चर की बात करते हैं तो हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि ये याचिका राजनेताओं की तरफ से दायर की गई है
कोर्ट ने कहा कि अगर किसी राजनेता पर कोई केस दर्ज होता है तो हम ये कैसे कह सकते हैं कि उन्हें गिरफ़्तार न किया जाए। राजनेता भी देश के नागरिक ही हैं, उन पर भी वही नियम लागू होते हैं जो सबके लिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, विपक्षी पार्टियों ने याचिका वापस ले ली है।
CBSE Board Results 2023 : इस माह आ सकते है 10वीं-12वीं के रिजल्ट
CBSE Board Results 2023 : बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है, लेकिन छत्तीसगढ़, एमपी, यूपी से लेकर राजस्थान बोर्ड तक के रिजल्ट का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, CBSE और CISCE बोर्ड के छात्र-छात्राओं को भी अपने रिजल्ट का इंतजार है। सीआईएससीई बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट्स, यहां आप जान सकते हैं।
40 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा
बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एग्जाम में इस साल 38 लाख 73 हजार 710 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिन्हें रिजल्ट (CBSE Board Exam 2023) का इंतजार है। वहीं, आईसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा (ICSE Board Result 2023) में 1.7 लाख और आईएससी (ISC Board Result 2023) 12वीं क्लास में कुल 1 लाख के करीब छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। मतलब करीब 40 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है।
जानें कब आएगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट मई में आ सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से किसी भी तरह की डेट कंफर्म नहीं की गई है। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। छात्र रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक कर पाएंगे।
ICSE बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा
बता दें कि ज्यादातर समय में सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड का रिजल्ट आस-पास ही आता है लेकिन इस बार काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE Board Result 2023) 10वीं के एग्जाम 29 मार्च और 12वीं की 31 मार्च को खत्म हुए थे। इसलिए कहा जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से डेट के बारें में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। रिजल्ट वेबसाइट cisce.org पर जारी होंगे।
बोर्ड परीक्षा 2023 में एग्जाम देने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट की तारीख या इससे जुड़ी किसी भी सोशल मीडिया खबर या वायरल न्यूज को सही न मानें। रिजल्ट से जुड़े किसी भी अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
BIG NEWS : सेप्टिक टैंक में उतरे चार लोगों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस के कारण दम घुटने से गई जान
BIG NEWS : हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित जाखोड़ा गांव में मंगलवार को सेप्टिक टैंक में पाइप डालने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुटे हैं। चारों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के गांव जासौर खेड़ी निवासी दीपक ने गांव जाखोदा में मकान बनाया हुआ है। इस मकान को उसने प्रवासी लोगों को किराए पर दिया हुआ है। मंगलवार सुबह दीपक ने इस मकान में बने सेप्टिक टैंक (कुई) की सफाई कराई थी। इसके बाद उसने सैप्टिक टैंक में पाइप डालने के लिए पड़ोस में ही रहने वाले राजमिस्त्री महेंद्र व दो अन्य मजदूरों को बुलाया था।
मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सबसे पहले महेंद्र सेप्टिक टैंक में पाइप डालने के लिए नीचे उतरा। सेप्टिक टैंक की अच्छी तरह से सफाई नहीं होने की वजह से उसमें जहरीली गैस बची थी। जिसकी वजह से महेंद्र वहीं पर बेहोश होकर गिर गया।
इसके बाद महेंद्र को बचाने के लिए जैसे ही दीपक नीचे गया तो वह भी बेहोश हो गया। बाद में 2 मजदूर कुलदीप उर्फ सतीश व देशराज भी दोनों को बचाने नीचे उतरे तो अचेत होकर गिर गए। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना के बाद आसौदा थाना पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। चारों को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में यूपी निवासी 30 वर्षीय महेंद्र, बहादुरगढ़ के गांव जसौर खेड़ी निवासी 36 वर्षीय दीपक, यूपी निवासी 29 वर्षीय कुलदीप उर्फ सतीश व एमपी निवासी 28 वर्षीय देशराज शामिल है। सूचना के बाद डीएसपी अरविंद दहिया व एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटी है।
केरल, महाराष्ट्र फिर बन रहे कोरोना हॉट-स्पॉट, हुई सबसे ज्यादा मौत
दिल्ली कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4435 मामले दर्ज हुए हैं।
इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 23 हजार पार हो गई है। अभी 23,091 मरीजों का इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
पिछले 24 घंटों में 15 मरीजों की मौत हुई है। इसमें केरल और महाराष्ट्र के 4-4 मरीज शामिल हैं।
वहीं छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, ओडिशा और पंजाब में एक-एक मरीज की मौत की सूचना है।
बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कहा जा रहा है।
इससे पहले मंगलवार को 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3641 नए केस मिले थे। महामारी से 11 और लोगों की मौत हो गई थी। तब केरल में पांच, महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली, कर्नाटक व राजस्थान में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से जान गई थी।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा था कि देश में ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मंत्री ने कहा कि सतर्क रहने की जरूरत है।
केंद्र सरकार ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी (10 फरवरी 2023) अंतरराष्ट्रीय आगमन के दिशा-निर्देशों में उड़ानों में मास्क के उपयोग की सलाह दी गई है।
भारत में कोविड के बढ़ते मामलों और एच3एन2 वायरस के बारे में चितित राज्यसभा सांसद हरभजन सिह ने केंद्र सरकार से पूछा था कि क्या उड़ानों में मास्क पहनने की अनिवार्यता को फिर से लागू करने का कोई प्रस्ताव है।
chhattisgarh rate today: छत्तीसगढ़ में आज सोना चांदी महंगा, पेट्रोल और डीजल की कीमतें गिरी
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 24 कैरेट गोल्ड 310 रुपये महंगा हुआ है. आज 24 कैरेट गोल्ड 59040 रुपए तोला है. जिसकी मंगलवार को कीमत 58730 रुपये तोला थी. 22 कैरेट गोल्ड भी आज 300 रुपये महंगा हुआ है. आज 22 कैरेट गोल्ड 56230 रुपये तोला है. जो मंगलवार को 55930 रुपये तोला था. चांदी भी आज प्रति कोलो 700 रुपए महंगा हुआ है. आज चांदी 77800 रुपये प्रति किलो है. जो मंगलवार को 77100 रुपये प्रति किलो पर था.
छत्तीसगढ़ पेट्रोल और डीजल रेट: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की एवरेज कीमतों में आज गिरावट आई है. राज्य में सबसे महंगा पेट्रोल दंतेवाड़ा में है. यहां पर एक लीटर पेट्रोल 106.65 रुपये है. वहीं बीजापुर में पेट्रोल पूरे प्रदेश में सस्ता है. यहां 1 लीटर पेट्रोल 102.16 रुपए का है. रायपुर में पेट्रोल रेट 102.44 रुपए का है. दुर्ग में पेट्रोल 102.77 रुपए का है. अंबिकापुर में पेट्रोल 103.59 रुपए का है. जगदलपुर में पेट्रोल 105.29 रुपए का है.
कोरबा में डीजल की कीमत सबसे कम है. यहां पर एक लीटर डीजल 95.15 रुपए का है. बीजापुर में डीजल 99.77 रुपए लीटर है. रायपुर में डीजल की कीमत 95.74 रुपए लीटर है. दुर्ग में डीजल की कीमत 95.75 रुपए है. जो बिलासपुर में 96.14 रुपए लीटर है.
रायपुर मंडी भाव: छत्तीसगढ़ में सब्जियों के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है. आज भी आलू 10 रुपये किलो का है. प्याज 14 रुपये का 1 किलो है. टमाटर 10 रुपये में एक किलो मिल रहा है. बैंगन की कीमत 20 रुपये किलो पर है. करेला 30 रुपये का एक किलो है. पत्ता गोभी की कीमत 10 रुपये किलो है. लौकी 10 रुपये का एक किलो है. फूल गोभी और गांठ गोभी 20 रुपये किलो में मिल रहे हैं. अदरक और हरी मिर्च 80 रुपये किलो में मिल रही है. लहसुन 80 रुपये का किलो है. धनिया पत्ती 60 रुपये किलो है. कटहल 40 रुपये किलो है. नींबू 5 रुपये की एक है.
सेव फल 100 रुपये किलो है. अनार का भाव 140 रुपये का किलो है. संतरा 60 रुपये का एक दर्जन है. अंगूर 80 रुपये का किलो है. चीकू 80 रुपये का एक किलो है. तरबूज 20 रुपये में एक किलो है. पका आम 100 रुपये का एक किलो मिल रहा है.
Chanakya Niti: बनना चाहते हैं सफल इंसान, तो आचार्य चाणक्य की ये 3 बातें गांठ में बांध लें
Chanakya Niti: हर कोई अपने जीवन में सफल होना चाहता है। इसके लिए लोग परिश्रम भी करते हैं। इसमें कुछ लोगों को जल्द सफलता मिल जाती है, तो कुछ लोगों को इंतजार करना पड़ता है। आचार्य चाणक्य की मानें तो कठिन परिश्रम करने वाले व्यक्ति को जरूर सफलता मिलती है। वहीं, जल्द सफलता पाने के लिए व्यक्ति को आचार्य चाणक्य की 3 बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन 3 बातों का अनुसरण करते हैं, तो बहुत जल्द आपको सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं-
-आचार्य चाणक्य की मानें तो व्यक्ति की वाणी मधुर होनी चाहिए। इससे व्यक्ति हर किसी का दिल जीतने में कामयाब हो सकता है। वाणी मीठी और व्यवहार विनम्र रहने से व्यक्ति सफलता की सीढ़ी पर अनवरत चढ़ता रहता है। साथ ही व्यक्ति अपनी पहचान बनाने में भी कामयाब होता है। इसके लिए मीठी वाणी बोलना सीखें।
-अगर आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो मानव कल्याण हेतु कार्य जरूर करें। अगर आप श्रम से किसी की सहायता नहीं कर सकते हैं, तो धन दान कर गरीबों की मदद करें। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मानव कल्याण करने वाले पर परम पिता परमेश्वर की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से व्यक्ति अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है।
-आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए कर्मशील रहना चाहिए। साथ ही अपनों से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। कई बार अहंकार की वजह से व्यक्ति बड़े या छोटे के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। ऐसे लोगों के पास सफलता अधिक दिनों तक टिक कर नहीं रहती है। आसान शब्दों में कहें तो मां लक्ष्मी ऐसे लोगों के घर ज्यादा दिनों तक नहीं ठहरती है। इसके लिए व्यक्ति को विनम्र होना जरूरी है।
Aaj Ka Panchang: आज 05 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 5 अप्रैल 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - चैत्र
अमांत - चैत्र
तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- अप्रैल 04 08:05 AM – अप्रैल 05 09:19 AM
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- अप्रैल 05 09:19 AM – अप्रैल 06 10:04 AM
नक्षत्र
उत्तर फाल्गुनी - अप्रैल 04 09:36 AM – अप्रैल 05 11:23 AM
हस्त - अप्रैल 05 11:23 AM – अप्रैल 06 12:41 PM
योग
ध्रुव - अप्रैल 05 03:39 AM – अप्रैल 06 03:16 AM
व्याघात - अप्रैल 06 03:16 AM – अप्रैल 07 02:31 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:10 AM
सूर्यास्त - 6:36 PM
चन्द्रोदय - अप्रैल 05 6:00 PM
चन्द्रास्त - अप्रैल 06 6:10 AM
अशुभ काल
राहू - 12:24 PM – 1:57 PM
यम गण्ड - 7:44 AM – 9:17 AM
कुलिक - 10:50 AM – 12:24 PM
दुर्मुहूर्त - 11:58 AM – 12:48 PM
वर्ज्यम् - 08:14 PM – 09:55 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - None
ब्रह्म मुहूर्त - 04:34 AM – 05:22 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - अप्रैल 05 11:23 AM - अप्रैल 06 06:09 AM (हस्त और बुधवार)
Aaj Ka Rashifal 5 April 2023: आज चैत्र पूर्णिमा के दिन इन 5 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, यहां जानें आपकी राशि को क्या मिलेगा लाभ
Aaj Ka Rashifal 5 April 2023: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और बुधवार का दिन है। आज व्रतादि की पूर्णिमा है। आज के दिन श्री हनुमान जयंती भी मनायी जाएगी। आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 23 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 05 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी की मदद करेंगे इससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आपके किसी काम में मित्रों का सहयोग मिलने से काम में आसानी आ जाएगी। जो लोग किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं उनके लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। किसी काम को लेकर आप उत्साहित महसूस करेंगे। स्टूडेंट पढ़ाई करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 3
वृष राशि
आज के दिन आप उत्साह से भरे रहेंगे। किसी जरूरी काम की वजह से आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। संतान के करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। राजनीतिक कार्यों की तरफ रुझान वालों को आज किसी पार्टी से ऑफर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। लवमेट्स कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। अचानक आपको धन लाभ होने की सम्भावना है।
- लकी रंग - काला
- लकी नंबर- 6
मिथुन राशि
आज का दिन आपके जीवन में नई दिशा लेकर आने वाला है। किसी विपरीत परिस्थितियों को आप धैर्य व संयम से सुलझा लेंगे। ऑफिस के काम में आप किसी कलीग की मदद करेंगे। नए व्यापार में कदम बढ़ाना आपको उन्नति की ओर ले जाएगा। इस राशि के छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में दूरगामी परिणामों को सोचकर ही आगे कदम बढ़ाएंगे। लवमेट्स आज कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे।
- लकी रंग - गुलाबी
- लकी नंबर- 7
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा। आपके अन्दर त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी। दूर रह रहे परिवारजन से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। जॉब की तलाश कर रहे लोग अपने मित्रों का सहयोग ले सकते हैं इससे आपको मदद मिलेगी।
- लकी रंग - गुलाबी
- लकी नंबर- 8
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशहाल रहने वाला है। आपको वर्षों की कठिन मेहनत का फल मिल सकता है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहने से आपके काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। अच्छे लोगों की संगति से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप बड़ों की बातों को ध्यान से सुनेंगे तो आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर- 5
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा, इस समय का उपयोग आप अपने शौक पूरा करने के लिए कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। जीवनसाथी आज आपके लिए कोई जरूरत का सामान ला सकते हैं। छात्र आज अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे जिससे जल्द ही आपकी सफलता के नए रास्ते बनेंगे।
- लकी रंग - ब्राउन
- लकी नंबर- 9
तुला राशि
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। बिजनेस को लेकर आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप किसी दोस्त की पार्टी में जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों में रुझान वालों की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ डिनर का प्लान बन सकता है।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर- 2
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। दोस्तों के साथ बाहर घुमने का प्लान बन सकता है। अचानक आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई में आप उनकी सहायता कर सकते हैं।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 4
धनु राशि
आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई के टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। आप अपने गुरु से करियर के बारें में परामर्श ले सकते हो।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 1
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप आज माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी। आप बिजनेस में किसी उच्चाधिकारी से सहायता ले सकते हैं, आपको लाभ मिलेगा। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। लवमेट के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। आपके बच्चें आपको गुड न्युज दे सकते हैं।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर- 3
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर आज यात्रा पर जायेंगे। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगाॉ। कंपटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई अच्छा समाचार मिलेगा। आप अपने ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आपकी ईमानदारी से प्रभावित होकर बॉस आपको उपहार देंगे।
- लकी रंग - सफेद
- लकी नंबर- 5
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें, इससे आपको आगे बढ़ने में आसानी होगी। इस राशि के लोग आज कोई बड़ी योजना शुरू कर सकते है, जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 2
BIG NEWS : चारधाम यात्रा पर एक बार फिर से छाया कोरोना का साया! तीर्थयात्रियों के लिए बड़ा अपडेट
देहरादून: चारधाम यात्रा 2023 पर यूपी, एमपी सहित देश-विदेश से जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके तीर्थ यात्रियों ने अगर यह काम नहीं किया तो उन्हें चारों धामों में दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। देशभर में कोरोना के बढ़ते केसों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए सख्त एक्शन लिया है। इसके तहत चारधाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सख्ती से कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। कोविड गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर तीर्थ यात्रियों के खिलाफ एक्शन भी होगा। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने लिए सरकार की ओर से कोविड जांच का दायरा बढ़ाने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चार धाम यात्रा-2023 को देखते कोविड गाइडलाइन को सख्ती से यात्रा रूट पर लागू कराया जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तराखंड में कोविड जांच बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए कैंप
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने प्रदेशभर में कोरोना वैक्सीनेशन बढाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य महानिदेशक को चार धाम यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले सभी चिकित्सा इकाईयों व अस्थाई मेडिकल रिलीव प्वाइंटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्हें चार धाम यात्रा में विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल के स्टॉफ की तैनाती 15 अप्रैल से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. रावत ने कहा कि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए कैंप आयोजित किए जांएगे।
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस
उत्तराखंड में कोरोना केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। चिंता की बात है कि सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण देहरादून में बढ़ा है। संक्रमण दर 10 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। अब मरीजों की मौत भी होने लगी है। दून अस्पताल में पांच मरीज अभी और अस्पताल के ICU में भर्ती है। देहरादून में ही अकेले 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। देहरादून जिले में 01 जनवरी 2023 से अब तक 165 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। देश में बढ़ते कोरोना केसों के बाद सख्ती देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सूबे में कोविड जांच व वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाया जायेगा।
चारधामों के कपाट खुलने की यह है तारीख
बदरीनाथ- केदारनाथ के बाद नवरात्रि के मौके पर गंगोत्री, और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने की तारीख का ऐलान हो गया है। तीर्थ यात्रियों के लिए दोनों धामों के कपाट आगामी 22 अप्रैल 2023 को खुलेंगे। चैत्र प्रतिपदा एवं नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया था।
