प्रदेश

CG NEWS : छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

 कापू : धरमजयगढ़ के कापू थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की कड़े से पीटकर हत्या कर दी है। हत्या की खबर मिलते ही कापू थाना पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों साथ में खाना खा रहें थे और शराब का सेवन कर रहें थे तभी विवाद बढ़ने पर छोटे भाई ने मेटल के कड़े से बड़े भाई की हत्या कर दी।

और पढ़ें ...

CG - नक्सल विरोधी अभियान में मिली सफलता, महिला सहित 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर..

 सुकमा। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। एक महिला सहित कुल 5 नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया है।यह आत्मसमर्पण नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर और अंदरूनी क्षेत्रों में पुलिस कैंपों के निर्माण की वजह से हुआ है। इन नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराने में पोलमपल्ली थाना बल, 208 कोबरा बटालियन और 188 बटालियन के जवानों की विशेष भूमिका रही।आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के इस कदम को सुरक्षा बलों के प्रभावी रणनीतिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत हैं।

 
और पढ़ें ...

CG - इन पदों पर निकली भर्तियां हुई रद्द...तत्काल प्रभाव से जारी हुआ आदेश, जानिए वजह...!!

 बलौदाबाजार। अलग-अलग पदों के लिए जारी भर्ती विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है। 30 मई को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसके तहत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्तियां होनी थी। लेकिन अब उस विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है।

दरअसल संयुक्त जिला कार्यालय विज्ञापन कमांक/581/वि.लि./2023 दिनांक 30 मई 2023 अनुसार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा राजस्व विभाग अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जारी विज्ञापन को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया जाता है। इस हेतु कलेक्टर दीपक सोनी ने आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

और पढ़ें ...

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। महिलायें कही सुरक्षित नहीं है।

राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भिलाई डीपीएस स्कूल में बच्ची से दुराचार को लेकर कांग्रेस की पत्रकार वार्ता
  • भिलाई डीपीएस स्कूल मामले में एसपी की भूमिका की जांच की जाय
  • भाजपा राज में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ गया है

रायपुर/30 अगस्त 2024। राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा भिलाई के डीपीएस स्कूल में मासूम बच्ची के साथ हुई दुराचार की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। महिलायें कही सुरक्षित नहीं है। रायगढ़ में एक महिला के साथ 14 दरिंदे गैंग रेप करते है, चोरी, डकैती, हत्या, लूट, चाकूबाजी की घटनायें आम हो गयी है। स्कूलों में बच्चिया सुरक्षित नहीं है। भिलाई के डीपीएस स्कूल में 5 जुलाई 2024 को एक अबोध बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गंभीर घटना हुई। 5 जुलाई को बच्ची जब घर आई तो उसकी परेशानी को देखते हुये उसी दिन भिलाई के ही वरिष्ठ बाल चिकित्सक के यहां बच्ची को ले जाया गया जहां पर उन्होंने साफ लिखा कि बच्ची के निजी अंगों में चोट है। उन्होंने कुछ दवाईयां भी लिखा। 20 जुलाई को जब बच्ची की तबियत खराब हुई तब उसे फिर से दूसरे डॉक्टर के पास ले जाया गया, डॉक्टर ने बच्ची के साथ गंभीर छेड़छाड़ की आशंका जताई। इस मामले में बच्ची के पालक लगातार स्कूल को शिकायत करते रहे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ।

इस मामले की जानकारी जब स्कूल के अन्य पालकों को हुई तब उन्होंने स्कूल के सामने मामले में कार्यवाही के लिये 2 अगस्त को प्रदर्शन किया। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया। 3 अगस्त को दुर्ग के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में बयान दिया कि बच्ची के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। अखबारों में छपी खबर गलत और भ्रामक है। जब एक न्यूज पोर्टल ने इस मामले की पूरी खबर लगातार छापा हो पुलिस अधीक्षक ने पालकों के वाट्सअप ग्रुप में न्यूज पोर्टल की खबर पर सवाल खड़ा करते हुये धमकाया कि न्यूज पोर्टल पर भी कार्यवाही हो सकती है। दुर्ग के पुलिस अधीक्षक के बच्चे भी उसी स्कूल में पढ़ते है। वे डीपीएस के पालकों का जो वाट्सअप ग्रुप है उसमें है, उस वाट्सअप ग्रुप में भी जब पालकों ने मामले पर आक्रोश जाहिर किया तो स्वयं पुलिस अधीक्षक इस प्रकार की घटना होने से इंकार कर रहे है।

यह मामला बहुत ही गंभीर है, पास्को एक्ट का मामला है। एक अबोध बच्ची के साथ दुराचार का मामला है। नियमानुसार पहले इस मामले में एफआईआर होनी थी तब उसके बाद जांच किया जाना था। एक्ट कहता है कि किसी भी संज्ञेय अपराध में पहले जांच की जरूरत नहीं है पहले एफआईआर किया जाना चाहिये। पास्को एक्ट की धारा 21 में प्रावधान है कि कोई पुलिस अधिकारी रिपोर्ट लिखने में विफल रहता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए, जिसमें 6 माह का प्रावधान है।

इस मामले में तो सीधे एसपी ने लापरवाही बरती है। पुलिस अधीक्षक ने बिना एफआईआर के कैसे जांच करवा लिया तथा घटना को गलत बता दिया। उन्होंने स्कूल केंपस में पालको से तथा मीडिया में घटना होने से इंकार किया।  दो-दो चिकित्सकों की रिपोर्ट साफ बता रही है कि बच्ची के साथ गलत हुआ है फिर एसपी ने किस आधार पर यह कह दिया कि कुछ नहीं हुआ। पास्को एक्ट के तहत एफआईआर के बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड के सामने बच्ची का परीक्षण क्यों नहीं करवाया गया? इस पूरे मामले में एसपी का बयान बेहद ही गैर जिम्मेदाराना तथा आरोपियों को बचाने वाला है। पुलिस का काम अपराध की जांच कर आरोपियों को सजा दिलाने का है न कि घटना को नकार कर मामले में पर्दा डालने का है।

पालको के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक संगठन के लोगों ने भी मामले के जांच तथा पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने तथा पुलिस मामले पर पर्दा डाल रही है इसकी शिकायत किया। इस मामले में एसपी के खिलाफ कार्यवाही की जाय। वर्तमान जज की देखरेख में जांच करवाई जाय।

पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराई जाय। प्राचार्य और पुलिस अधीक्षक की भूमिका संदिग्ध है। वह खुद पार्टी है, इनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाय। पास्को एक्ट में अपराध कारित करने वाले के समान ही उसको छुपाने वाला भी दोषी है, अतः पुलिस अधीक्षक के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाय।

पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि भिलाई का मामला गंभीर है। एसपी की भूमिका की जांच होनी चाहिये तथा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये। रायपुर कैपिटल ऑफ क्राइम बन गया है। राजधानी में सड़क पर भी महिलायें सुरक्षित नहीं है। ऐसा कोई दिन नहीं है जब हत्या, लूट, चाकूबाजी की घटना नहीं होती है। रायपुर तो चाकूपुर बन गया है। कल ही एक युवक को बदमाशों ने मरणासन्न होते तक पीटा, वहीं एक अन्य युवक की हत्या कर दी गयी। प्रदेश का ऐसा कोई शहर नहीं है जहां रोज खूनी वारदात नहीं होती हो। पुलिस अपना मूल काम अपराधों पर अंकुश लगाने के बजाय सरकार की चाटुकारिता में लगी है। भाजपा राज में पुलिस अपना मूल कार्य अपराधों पर नियंत्रण करना छोड़ राजनैतिक षड़यंत्र करने में व्यस्त है। सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हो गये है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हत्या और चाकूबाजी, लूट, डकैती की घटनायें रूक नहीं रही है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद भी सरकार की नींद नहीं टूट रही है। प्रदेश में रोज आपराधिक घटनायें बढ़ते जा रही है।

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, भिलाई महापौर नीरज पाल, चरोदा महापौर निर्मल कोसरे,महेन्द्र छाबड़ा, महामंत्री दीपक मिश्रा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष उधो वर्मा, मुकेश चंद्राकर, प्रवक्ता वंदना राजपूत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

नये संभागायुक्त महादेव कावरे ने कार्यभार ग्रहण किया

 बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर, 30 अगस्त 2024/ बिलासपुर के नये संभागायुक्त  महादेव कावरे ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री कावरे वर्ष 2008 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं। राज्य शासन ने  कावरे को रायपुर के साथ-साथ बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद  कावरे ने कार्यालय का निरीक्षण किया।
 कावरे ने कार्यायल की  विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनके काम-काज की जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मचारियों की टेबल पर नाम पट्टिका रखने के निर्देश दिए ताकि काम के सिलसिले में आने वाले लोग आसानी से उन्हें पहचान सकें। उन्होंने कोर्ट के सभी प्रकरणों को ऑनलाईन करने को कहा है। एनआईसी के सहयोग से इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण किया जाये। उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरण, शिकायत एवं उनकी जांच सहित राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कबाड़ सामग्रियों के नियमानुसार निष्पादन करने को कहा है। उन्होंने संभाग स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। इसके पहले श्री कावरे के कार्यालय पहंुचने पर कलेक्टर अवनीश शरण, निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, उपायुक्त अर्चना मिश्रा सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंटकर  उनका स्वागत किया।
और पढ़ें ...

CG : हैवानियत की हदें पार...सिलाई मशीन लेने गई युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, दरिंदों ने बारी-बारी से मिटाई हवस की प्यास

 कोंडागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) का मामला सामने आया है। पांच दरिंदो ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत 20 दिन बाद की है। मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त की शाम युवती सिलाई मशीन लेने के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। लेकिन बदनामी के डर से पीड़िता और उसके परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई. हालांकि, 29 अगस्त को पीड़िता और उसके परिजन केशकाल थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70, 351 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू किया। वहीं रिपोर्ट दर्ज करवाने के चंद घंटों में ही कोंडागांव सायबर सेल और केशकाल पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें ...

सरकारी राशन दुकान में 42 लाख रुपये की हेराफेरी, दो संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज

 बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के सरकारी राशन दुकान में 42 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है. मामले में दो दुकान संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश के बाद खाद्य विभाग ने जांच की, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. सरकंडा पुलिस ने हेराफेरी करने वाले दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

सरकारी राशन दुकान में गड़बड़ियों को कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है. इसी कड़ी में खाद्य निरीक्षकों ने मुक्तिधाम चौक सरकंडा में संचालित राशन दुकान की जांच की.

अजय मिश्रा द्वारा संचालित राशन दुकान आईडी क्रमांक 401001070 में गड़बड़ी मिली, साथ ही शासकीय उचित मूल्य दुकान बजरंग प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, सरकंडा आई.डी. क. 401001083 के संचालक कैलाशनाथ मिश्रा के दुकान में भी गड़बड़ी पाई गई थी. जांच के दौरान एक दुकान 31 लाख 86 हजार 252 का राशन की कमी पाई गई. वहीं दूसरे में 10 लाख 20 हजार 169 रूपए रूपये का खाद्यान्न की कमी पाई गई. जिसे लेकर जांच अधिकारी ने सरकंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराया है. दोनों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री से चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

 रायपुर 30 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज कवर्धा राज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के वार्षिक केंद्रीय अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। 

 
मुख्यमंत्री श्री साय को चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष समाज का केंद्रीय अधिवेशन कबीरधाम जिले में 14 व 15 सितम्बर को आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के सदस्यों को केंद्रीय अधिवेशन में आमन्त्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। 
 
इस अवसर पर चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज से प्रदेश अध्यक्ष  विनोद चन्द्राकर,  मोतीराम चन्द्रवंशी,  अजीत चन्द्रवंशी,  कैलाश चन्द्रवंशी,  राजेन्द्र चन्द्रवंशी,  दिनेश चन्द्रवंशी,  रामविलास चन्द्रवंशी,  कुलेश्वर चन्द्रवंशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की ली बैठक

 लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय तथा डीकेएस अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक हुई। चिकित्सा महाविद्यालय के कॉलेज काउंसिल हाल में आयोजित इस बैठक में उन्होंने मेडिकल कॉलेज और संबद्ध अस्पताल में मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक उपकरण एवं मानव संसाधन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश उच्च अधिकारियों को दिए।

 सामान्य परिषद की बैठक में एन. एम. सी. के मापदण्ड के अनुसार महाविद्यालय के लेक्चर हाल के उन्नयन, एनाटॉमी विभाग में मृत शरीर में एम्बाल्मिंग कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रति शव एक निश्चित राशि मानदेय स्वरूप दिये जाने एवं अम्बेडकर अस्पताल के पेइंग वार्ड हेतु आवश्यकतानुसार ए. सी. क्रय करने की मंजूरी प्रदान की। रायपुर लोकसभा के सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू और  पुरेन्दर मिश्रा, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. यू. एस. पैंकरा, सीजीएमएससी की प्रबंध संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू और रायपुर संभागायुक्त आयुक्त  महादेव कावरे भी इस बैठक में शामिल हुए।
 
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय और अम्बेडकर अस्पताल के प्रबंध कार्यकारिणी समिति की विगत मीटिंग एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रावधानित बजट के विरुद्ध किये गये वास्तविक व्यय की जानकारी तथा 2024-25 हेतु प्रस्तावित बजट प्रावधानों का मदवार अनुमोदन किया। उन्होंने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य सुविधा के उन्नयन की दिशा में जहां-जहां आवश्यक हो वहां स्वशासी समिति की बजट का, बजट प्रावधानों के अनुसार उपयोग करने के निर्देश दिए।

बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय में वर्तमान में स्थित लाईब्रेरी को अपग्रेड करने, सोलर पैनल लगाने, चिकित्सा छात्रों के हॉस्टल में जिम, इंडोर खेलों की सुविधा बढ़ाने, फायर फाइटिंग के समय-समय पर स्थानीय स्तर पर ऑडिट कराने, लगभग 200 लोगों के बैठने के लिए सर्वसुविधायुक्त हाल, छात्रों के सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बजट बढ़ाने एवं सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के विभिन्न विभागों के मशीनों से होने वाली जांच हेतु जांच शुल्क निर्धारण, उच्च दर के इम्प्लांट के देयकों के भुगतान, स्वशासी बजट के अंतर्गत कलेक्टर दर पर डेªसर थियेटर, डायलिसिस टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट एवं अन्य आवश्यक तकनीकी कर्मचारी रखने की अनुमति प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने पोस्टमार्टम हेतु अतिशीघ्र नवीन वर्चुअल पोस्टमार्टम मशीन क्रय करने तथा सी.टी. स्कैन एवं एम. आर. आई. जांच हेतु प्रतीक्षा सूची वाले मरीजों की जांच डी. के. एस. हॉस्पिटल में कराने हेतु रूपरेखा बनाने के संबंध में चर्चा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने कार्डियक सर्जरी विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी के लिए आवश्यक मानव संसाधन की भर्ती, रीएजेंट एवं अन्य सुविधा अविलंब प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए भोजन प्रदाय करने के इच्छुक संस्थाओं के लिए स्थान चिंहित कर आवश्यक व्यवस्था बनाने की बात कही है।

   सामान्य परिषद की बैठक में लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने अम्बेडकर अस्पताल के लिए स्वशासी मद से दो नग एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस क्रय करने तथा कैंसर विभाग में स्थापित पेट स्कैन एवं गामा कैमरा से कैंसर जांच की सुविधा मरीजों के लिए अति शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीकेएस अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट, मॉडर्न हेल्थ केयर की टेन्डर अवधि बढ़ाने के संबंध में तथा वित्तीय वर्ष 2023 से 2024 में स्वशासी मद से किये गये व्यय की कार्योत्तर स्वीकृति के संबंध में चर्चा की गई।

और पढ़ें ...

गांजा तस्करों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़, महिला सहित 5 गिरफ्तार, 43 लाख का माल जब्त

 रायगढ़। पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जूटमिल पुलिस ने सक्ती और जांजगीर के गांजा तस्करों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 175 किलो गांजा और 43 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। थाना जूटमिल में आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 381/2024 धारा 20(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई - पुलिस को सूचना मिली कि सक्ती, जांजगीर-चांपा के कुछ व्यक्ति सब्जी खरीदी बिक्री की आड में अवैध रूप से ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती, कोरबा में बिक्री करते हैं जिसकी पुष्टि व कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा रूट के थाना प्रभारियों को मुखबीर लगाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था

इसी क्रम में कल दोपहर मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना जूटमिल के प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने अपने हमराह स्टाफ के साथ कोडातराई हवाई पट्टी के पास घेराबंदी की। यहां एक सफेद रंग की अल्टो कार (क्रमांक सीजी 13 एएस 6967) और एक छोटा हाथी टाटा एस गोल्ड (क्रमांक सीजी 13 एएम 2987) खड़ी पाई गई, दोनों वाहनों में एक महिला समेत कुल 5 लोग मौजूद थे।

आरोपियों की पहचान संतराम खुंटे (सक्ती), श्रीमती सुमित्रा खुंटे (गोडबोरदी, खरसिया, वर्तमान निवासी सक्ती), राजाराम सतनामी (सक्ती), अंकित सिंह (पामगढ़, जांजगीर-चांपा) और महेन्द्र टण्डन (लालखदान, तोरवा, बिलासपुर) के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में दोनों गाड़ियों से कुल 175 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही गांजा तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार और छोटा हाथी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती और कोरबा आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे।

गिरफ्तार आरोपी 

1. संतराम खुंटे (36 साल) निवासी सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती 2. श्रीमती सुमित्रा खुंटे (28 साल) निवासी गोडबोरदी थाना खरसिया जिला रायगढ हाल मुकाम सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती 3. राजाराम सतनामी (35 साल) निवासी सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती 4. अंकित सिंह (35 साल) निवासी पामगढ़ अम्बेटकर चौक वार्ड नं. 06 थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा 5. महेन्द्र टण्डन (40 साल) निवासी लालखदान दर्रीघाट चौकसे कालेज के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर

और पढ़ें ...

CG - दिल दहला देने वाली घटना, छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया...इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…

 दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छोटे भाई ने बड़े भाई पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामला दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र का है। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रा निवासी 27 वर्षीय योगेश यादव ने मंगलवार की रात अपने बड़े भाई 35 वर्षीय हेमंत यादव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद परिवार वालों ने हेमंत को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को हेमंत ने दम तोड़ दिया।

इस पूरी घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा कि दोनों भाई के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। योगेश ने मंगलवार को दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने योगेश यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही। 

और पढ़ें ...

BREAKING : काम में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

 जशपुरनगर : मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर ने जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत मुटु सचिव गुलेश्वर यादव को प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने तथा समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनोरा के पत्र 19 जुलाई 2024 के द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत मुटु सचिव गुलेश्वर यादव द्वारा जनपद स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में 15 मई, 29 मई, 07 जून एवं 21 जून 2024 को अनुपस्थित रहे। उक्त संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनोरा के पत्र 21 जून 2024 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही समक्ष में उपस्थित हुए।

इसी प्रकार पूर्व में भी पत्र 21 जून .2024 के तहत प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने तथा समीक्षा बैठक 24 फरवरी 2024 में अनुपस्थित रहने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। किन्तु इसका भी जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इस प्रकार ग्राम पंचायत सचिव मुटू गुलेश्वर यादव द्वारा कार्य में लापरवाही बरतते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये आदेशों-निर्देशों का अवहेलना किया गया है, जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम तथा छ.ग. ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम के विपरीत है। जिस हेतु गुलेश्वर यादव ग्राम पंचायत सचिव मुटु को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय मनोरा निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

और पढ़ें ...

फिटनेस - परमिट ऑनलाइन हुआ ठेका हुआ निरस्त - आप

 *गाड़ी परमिट ऑनलाइन हुआ ठेका निरस्त हुआ-आप की नैतिक जीत हुई*

 
*लगे हुए डिवाइस को मान्य किया जावे, अन्यथा सोमवार को प्रदर्शन हेतु अडिग-पन्नू*
        
 रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्ट विंग के प्रदेश अध्यक्ष पलविंदर सिंह पन्नू ओबीसी विंग के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना बिसेन, व कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में परिवहन विभाग में जारी अवैध वसूली व भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए सोमवार को परिवहन विभाग के घेराव की चेतावनी दी थी। आम आदमी पार्टी की मांग है कि परिवहन विभाग में डिवाइस लगाने के नाम पर किए जा रहे भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगे। किंतु पूर्व से लगे हुए डिवाइस को मान्य नहीं किया जा रहा है, उसे मान्य किया जावे। कोई वाहन मालिक परिवह‌न आफिस नहीं जावेगा, डिवाइस को भी ऑनलाइन किया जावे। इसलिए आगामी सोमवार को आप पार्टी परिवहन विभाग में घेराव प्रदर्शन हेतु अडिग है। आम आदमी पार्टी ट्रांसपोर्ट विंग के प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर सिंह पन्नू, ओबीसी विंग प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना बिसेन व कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा नै बताया है कि परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार रोकने हेतु परमिट ऑनलाइन किया जाकर 8  जिलों में ठेका प्रथा निरस्त किया गया। यह आम आदमी पार्टी की नैतिक जीत है। आप नेताओं ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू को साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया है। साथ ही इसी प्रकार डिवाइस लगाने हेतु ऑनलाइन व्यवस्था कर भ्रष्टाचार बंद किया जावे ऐसा नहीं किए जाने पर आगामी सोमवार को परिवहन विभाग में प्रस्तावित प्रदर्शन घेराव करने हेतु पार्टी अडिग है। श्री पन्नू ने कहा है कि डिवाइस लगाने का केंद्र सरकार का निर्णय निर्भया कांड के बाद बसों में होने वाले अनैतिक कृत्यों को रोकने के लिए निर्णय लिया गया था।  किंतु परिवहन विभाग इसे ट्रैकों में भी लागू कर दिया है। ट्रैकों में तीन से ज्यादा सवारी होने पर खुद ही पुलिस व परिवहन विभाग कार्यवाही करता है। इसलिए डिवाइस ट्रैकों में लगाने का निर्णय सर्वथा अनुचित है। जब तक डिवाइस लगाने व उसे पर बिचौलियों के द्वारा भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाया जाता, सोमवार को धरना प्रदर्शन घेराव पर आम आदमी पार्टी अडिग है। ज्ञातव्य है कि विगत दिनों टाटीबंध में ट्रांसपोर्टरों की एक बैठक प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, संगठन महामंत्री जसबीर सिंह, उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, एससी विंग अध्यक्ष परमानंद जांगड़े एवं कर्मचारी विंग अध्यक्ष विजय कुमार झा, राज शर्मा आदि ने आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बैठक की थी।
और पढ़ें ...

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले और छत्तीसगढ़ में बदल कानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने डीजीपी से की मुलाकात

 रायपुर ब्रेकिंग

 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने डीजीपी से की मुलाकात
 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले और छत्तीसगढ़ में बदल कानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा
 
पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को जिन्होंने रोक उन पर कार्रवाई की जाए...
और पढ़ें ...

CG BREAKING : नक्सल मोर्चे पर तैनात ASI शहीद, खाई में गिरने से आई थी गंभीर चोट..

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सल मोर्चे पर तैनात एक जवान चमरूराम तेलम शहीद हो गया। वे रात में वह गश्त के दौरान खाई में गिर गए थे।

गंभीर चोट आने की वजह से दम तोड़ दिया। बीजापुर जिला मुख्यालय में आज चमरूराम गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और इसके बाद गृहग्राम मोरमेड़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG टीम बेचापाल, मेटापाल इलाक़े में गश्त के लिए निकली थी। इस टीम में ASI चमरूराम तेलम भी शामिल थे। रात में नक्सलियों का पीछा करने के वे खाई में गिर गए थे।

गंभीर चोट आने की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। बीजापुर जिला मुख्यालय में आज चमरूराम गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और इसके बाद गृहग्राम मोरमेड़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

और पढ़ें ...

मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर….दोनों तरफ से रुक-रुककर हो रही फायरिंग

 बस्तर :- बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रहा है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए।

कुछ जगहों पर नक्सली ये कोशिश कर रहे हैं कि जवानों के साथ मुठभेड़ हो सके या जवानों को नुकसान पहुंच सके। लेकिन इसके बाद भी वो सफल नहीं हो पा रहे हैं। इसी एक बार फिर से जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ नारायणपुर कांकेर सीमा पर अबुझमाड़ के इलाक़े में हुई है। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। इस खबर की पुष्टि एसपी नारायणपुर प्रभात कुमार ने की है। मौक़े पर रूक रूक कर दोनों ओर से फ़ायरिंग जारी है।

और पढ़ें ...