प्रदेश

हाथी ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, ग्रामीण दहशत में...

कोरबा। जिले के पाली वन मंडल में हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात धारपखना-घुईचुआ सर्किल में 60 वर्षीय ग्रामीण मेवा राम धनवार की हाथी के हमले से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब हाथी अचानक सड़क पर आ गया और उसने ग्रामीण पर हमला कर दिया। हाथी ने मेवा राम को अपनी सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हमले से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है।
  जानकारी के मुताबिक, इस हाथी ने पहले कोरबा के जंगलों में तीन लोगों की जान ली थी और अब यह पंतोरा और बिलासपुर के जंगलों से होते हुए पाली क्षेत्र में आ गया है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा वन मंडल के डीएफओ कुमार निशांत ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। डीएफओ ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर आस-पास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
फिलहाल हाथी बिंझरा की ओर बढ़ रहा है, और वन विभाग उसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को हाथी से बचाव के लिए वन विभाग द्वारा सावधानी बरतने और जंगलों में अनावश्यक रूप से न जाने की सलाह दी गई है।
और पढ़ें ...

हेडमास्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में मिला बड़े नेताओं का नाम

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक हेडमास्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हेडमास्टर ने खुदकुशी अपने घर में की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का जिक्र मृतक हेडमास्टर ने किया है. यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव का है.

जानकारी के अनुसार, डौंडी विकासखंड के ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी जो घोठिया गांव में रहने वाले थे, उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक के आसपास खोजबीन शुरू किया तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि नौकरी के नाम पर ठगे गए पैसे को अब तुम दिलाओगे, ऐसा एक व्यक्ति के नाम के साथ उल्लेखित है. नोट में कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पत्नी भी टीचर के पद पर है.

हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी ने अपने आत्महत्या के कदम को नौकरी लगाने के नाम पर हुए करोड़ों रुपयों के लेनदेन से जुड़ा बताया है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है.

और पढ़ें ...

वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री  केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य को गढ़ने में अहम भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान और योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ को मिली 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ को भारत सरकार द्वारा 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे लाखों गरीब परिवारों को अपने सिर पर छत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ के 18 लाख से अधिक गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए थे क्योंकि तत्कालीन सरकार ने इस योजना के लिए आवश्यक राज्यांश 40 प्रतिशत जमा नहीं किया था। इस वजह से इन गरीब परिवारों का हक छीना गया था। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “हमारी सरकार ने 13 दिसंबर 2023 को शपथ ली और अगले ही दिन 14 दिसंबर को हमारे पहले कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। राज्यांश की व्यवस्था भी तुरंत की गई।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि नए वित्तीय वर्ष के बजट में छत्तीसगढ़ को 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति भारत सरकार से मिली है, जिसमें एसईसीसी 2011 के अंतर्गत 6 लाख 99 हजार 331 आवास और 1 लाख 47 हजार 600 आवास प्लस शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि “मैं छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता और विशेषकर प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने वाले सभी लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और दुर्ग विधायक श्री गजेंद्र यादव उपस्थित थे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना का भी जिक्र किया करते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति जिन्हें राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र भी कहते हैं उनके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 24 हजार 64 आवास की स्वीकृति की गई है, जिनमें से कई पूर्ण हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक 1 लाख 99 हजार प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा चुका है और मोदी जी की गारंटी के अनुसार 18 लाख आवासों का निर्माण समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि निय्यद नेलानार योजना “आपका अच्छा गांव” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10,000 से अधिक अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति के लिए ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की गई है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

 
और पढ़ें ...

लाखों गरीब परिवारों को अपने सिर पर छत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ को भारत सरकार द्वारा 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे लाखों गरीब परिवारों को अपने सिर पर छत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ के 18 लाख से अधिक गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए थे क्योंकि तत्कालीन सरकार ने इस योजना के लिए आवश्यक राज्यांश 40 प्रतिशत जमा नहीं किया था। इस वजह से इन गरीब परिवारों का हक छीना गया था। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि "हमारी सरकार ने 13 दिसंबर 2023 को शपथ ली और अगले ही दिन 14 दिसंबर को हमारे पहले कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। राज्यांश की व्यवस्था भी तुरंत की गई।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि नए वित्तीय वर्ष के बजट में छत्तीसगढ़ को 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति भारत सरकार से मिली है, जिसमें एसईसीसी 2011 के अंतर्गत 6 लाख 99 हजार 331 आवास और 1 लाख 47 हजार 600 आवास प्लस शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि "मैं छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता और विशेषकर प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने वाले सभी लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और दुर्ग विधायक  गजेंद्र यादव उपस्थित थे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना का भी जिक्र किया करते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति जिन्हें राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र भी कहते हैं उनके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा  24 हजार 64 आवास की स्वीकृति की गई है, जिनमें से कई पूर्ण हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक 1 लाख 99 हजार प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा चुका है और मोदी जी की गारंटी के अनुसार 18 लाख आवासों का निर्माण समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि निय्यद नेलानार योजना "आपका अच्छा गांव" के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10,000 से अधिक अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति के लिए ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की गई है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

और पढ़ें ...

श्री रामलला दर्शन योजना : सारंगढ़ के 30 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सारंगढ़ से 30 व्यक्तियों का दल कल रवाना हुआ। कलेक्टर  धर्मेश साहू ने जिले के चौथे जत्था को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विगत तीन माह से प्रत्येक माह 30 व्यक्तियों का दल प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। यह दल सारंगढ जिला मुख्यालय से बस से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पहुँचेंगी, फिर वहां से अयोध्या तक का सफर रेल से पूरा होगा।
     इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुगण भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे हैैं। यात्रा के प्रारंभ से अंत तक भोजन, बस, रेल आदि की सेवा छत्तीसगढ़ सरकार की योजना के तहत निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। सभी श्रद्धालुओं के रवानगी के पूर्व मेडिकल चेकअप किया गया था।
    रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। अयोध्या दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन संभव हुआ है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं और हमें बहुत खुशी हो रही है।

और पढ़ें ...

सोरेन परिवार के भ्रष्टाचार से झारखंड बेहाल : केदार कश्यप झारखंड के चुनावी दौरे पर केदार कश्यप

छत्तीसगढ़ के वन, सहकारिता एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। राज्य के सिमडेगा भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर केदार कश्यप ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। सिमडेगा में आमजनों के भाजपा में प्रवेश को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा में राष्ट्रवाद और जनकल्याण पर आधारित है। यह पार्टी देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री केदार कश्यप की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी जी के लोककल्याण कारी कार्यों व योजनाओं से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा, भाजपा ने देश में कई बड़े चुनाव जीते हैं और केंद्र और राज्यों में सरकार में रही है। यह पार्टी देश के विकास और प्रगति के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चला रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत का सम्मान बढ़ रहा है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक ले जाना होगा, इसी तरह हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखना होगा।

परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
इस मौके पर केदार कश्यप ने कहा, राज्य में पांच साल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुशासन से प्रदेश की जनता आहत है। यहां सिर्फ एक परिवार के हित साधने का काम हुआ है। भ्रष्टाचार से तंग प्रदेश की जनता अब भाजपा की ओर भरोसे और उम्मीद से देख रही है।

और पढ़ें ...

CG : दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार, इलाके में फैली सनसनी.....

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तिफरा इलाके में एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है। सिरगिट्टी पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, तिफरा के बछेरापारा निवासी आकाश सूर्या सुबह करीब 9 बजे अपने काम के लिए घर से निकला। इस दौरान बछेरापारा चौक के पास उसकी मुलाकात शुभम साहू से हुई, जो उसी इलाके का रहने वाला है। पुरानी रंजिश पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। इस बीच आरोपी शुभम साहू ने अचानक चाकू से आकाश सूर्या पर हमला कर दिया। 

इस हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सिम्स अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 

और पढ़ें ...

CG : तालाब में मिली युवक की लाश...सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या कर लाश तालाब में फेंकने की आशंका

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा शारदा मंदिर के पास स्थित तालाब में एक शख्स की लाश मिली है, लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक दुर्गेश चौहान के रूप गकी गई है, आसपास के लोगो ने इस बात की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
जब लाश को तालाब से बाहर निकाला तब मृतक के सिर पर गंभीर चोट नजर आ रही है। जिससे हत्या कर तालाब में फेंकने की आशंका जताई जा रही है, आपको बता दे कि मृतक दुर्गेश चौहान बीते सोमवार से अपने घर नहीं लौटा था, परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस आसपास के सी सी टीवी फुटेज खंगाल रही है, फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

BREAKING : कर्तव्य में गम्भीर लापरवाही बरतने वाले दो सहायक शिक्षक निलंबित

कोण्डागांव : कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जिले के कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी नीता मण्डावी एवं नरसिंह मण्डावी को कर्तव्यों के निर्वहन में गम्भीर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं निलंबित उक्त दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड बड़ेराजपुर निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा उक्त परिप्रेक्ष्य में जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोण्डागांव के 02 सितम्बर सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान रात्रि में प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव परिसर स्थित आवासीय भवन अधीक्षिका निवास में प्रभारी छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती नीता मण्डावी के पति नरसिंह मण्डावी को उपस्थित होना पाया गया। इस सम्बंध में छात्रावास के कर्मचारियों द्वारा सम्बन्धित के प्रतिदिन रात्रि मंभ आने-जाने की पुष्टि भी की गई। चूंकि प्रभारी छात्रावास अधीक्षिका नीता मण्डावी के पति नरसिंह मण्डावी वर्तमान में बालक आश्रम कारसिंग में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि महिलाओं-बालिकाओं के संरक्षण के संबंध में राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी समेकित कार्ययोजना के दिशा-निर्देश के तहत कन्या छात्रावास या आश्रमों में पुरुषों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू किये जाने के उपरांत भी नीता मण्डावी प्रभारी अधीक्षका द्वारा नरसिंह मण्डावी को रात्रिकालीन प्रवेश के लिए नहीं रोका जाना अत्यंत आपत्तिजनक है। उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत विपरीत होने से गम्भीर कदाचार की श्रेणी में आता है, अतएव नीता मण्डावी सहायक शिक्षक एलबी वर्तमान प्रभारी अधीक्षका प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण-नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

और पढ़ें ...

BREAKING : राजिम कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चोरी, चोर ने दानपेटी खाली कर नदी में फेंका

राजिम।   गरियाबंद के राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने डुप्लीकेट चाबी बनाकर मंदिर की दानपेटी की चोरी कर ली और मंदिर परिसर से बाहर ले जाकर खोला दानपेटी को खोला और पैसे निकालकर दानपेटी नदी में फेंक दिया। घटना की जानकारी सुबह हुई जब मंदिर के पुजारी ने मंदिर खोला। वहीं इसकी सुचना बड़ी करेली पुलिस चौकी को दे दी गई है। पुलिस अब तक मौके पर नहीं पहुंची है।

और पढ़ें ...

CG News : SSB के जवान ने खुद को गोली मारी...सर्विस राइफल को कनपटी पर रखकर चला दी गोली, 10 दिन में 3 जवानों ने की खुदकुशी

कांकेर। छत्तीसगढ़ में जवानों की खुदकुशी का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। अब कांकेर जिले में सशस्त्र सीमा बल {SSB} में पदस्थ जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला था। जिसने बैरक में ही आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को गोली मार ली। पिछले 10 दिनों में ये तीसरी घटना है, जिसमें जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले दंतेवाड़ा और दुर्ग जिले में जवान ने खुद को गोली मार ली थी।
 
जानकारी के मुताबिक जवान की खुदकुशी का ये मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाला राकेश कुमार सशस्त्र सीमा बल के 33वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। उसकी ड्यूटी ताड़की थाना क्षेत्र के कोसरोंडा कैंप में लगी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कैंप में ही उसने अपने सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर भागकर पहुंचे, जहां जवान की लहूलुहान लाश पड़ी थी।
 
 साथी जवानों ने घटना की जानकारी अफसरों को दी। इसके बाद मृतक जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंतागढ़ भिजवाया गया। कांकेर एसपी आई.के. एलेसेला ने बताया कि मृतक जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।  पिछले 10 दिनों के दौरान 3 जवान खुद को गोली मारकर अपनी जान दे चुके हैं। इनमें दुर्ग जिला में पिछले दिनों 27 अगस्त को SSB के कॉन्स्टेबल और 26 अगस्त को दंतेवाड़ा जिले में CRPF के हेड कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जवानों के इस आत्मघाती कदम के कारणों की जांच कर रही है।
और पढ़ें ...

उत्कल गाड़ा समाज के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने का होगा प्रयास उत्कल समाज को राजधानी रायपुर में सामाजिक भवन के लिए उपलब्ध करायी जाएगी जमीन

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल मैदान में महापर्व नुआखाई के अवसर पर उत्कल गाड़ा  समाज द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में अवकाश की घोषणा की। उन्होंने समाज की मांग पर उत्कल समाज को राजधानी रायपुर में सामाजिक भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने और बूढ़ी मां मंदिर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने समाज को यह भी आश्वस्त किया कि उत्कल गाड़ा समाज के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर  विधायक  पुरंदर मिश्रा,  मोतीलाल साहू, उत्कल समाज के संत  उदयनाथ महाराज और  गगन बिहारी महाराज, रायपुर नगर निगम महापौर  एजाज ढेबर सहित उत्कल गाड़ा समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री ने उत्कल गाड़ा समाज को नुआखाई की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नुआखाई के पांच दिन पहले ही समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन नुआखाई को लेकर उनके उत्साह और समाज की एकजुटता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए यह आवश्यक है कि समाज बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। अपने बेटा-बेटियों को पढ़ाएं। युवा पीढ़ी नशा-पान की सामाजिक बुराई से दूर रहे। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि समाज की उचित मांगों को पूरा किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ओड़िशा हमारा पड़ोसी राज्य है। ओड़िशा के साथ छत्तीसगढ़ का गहरा नाता है। ओड़िशा के साथ हमारा गहरे सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। नुआखाई उत्कल समाज का प्रमुख त्यौहार है, तो छत्तीसगढ़ में भी नुआखाई का बड़ा महत्व है। आदिवासी समाज भी नई फसल आने पर नुआखाई का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाता है। नुआखाई पर नई फसल घर ले जाकर पूजा-अर्चना की जाती है। इससे चावल और चुड़ा बनाकर अपने ईष्ट देव को अर्पित कर अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और सुखमय जीवन की कामना करते हैं।

    मुख्यमंत्री ने पिछले आठ महीनों में नई सरकार द्वारा मोदी जी की गारंटी को पूरा करने के लिए किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब भी प्रदेश के दौरे पर जाते हैं, तो लोगों का यह कहना रहता है कि राज्य सरकार सांय-सांय काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नई सरकार ने आठ माह में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा गया। राज्य सरकार ने 24.72 लाख किसानों से 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की। कल तीजा-पोरा पर्व के आयोजन पर 70 लाख से अधिक माता-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त की एक-एक हजार रूपए की राशि जारी की गई। उन्होंने कहा कि रामलला योजना के अंतर्गत हर आठ-दस दिन में 850 श्रद्धालुओं को शासन के खर्च पर रामलला के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। वनवासी क्षेत्रों में तेन्दूपत्ता की खरीदी 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से खरीदा गया। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। शराब, कोयला और नान घोटाले की भी जांच हो रही हैं। अपराधी जेल भेजे जा रहे हैं।

    उत्कल समाज के संत  उदयनाथ महाराज और  गगन बिहारी महाराज सहित विधायक  पुरंदर मिश्रा,  मोतीलाल साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाज को नुआखाई की शुभकामनाएं दी। समाज के पदाधिकारियों ने समाज की मांगों से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। इस अवसर पर उत्कल समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

CG - एक ही परिवार की दो लड़कियों ने प्रेमियों को मिलने बुलाया घर...पकड़े जाने पर दोनों युवतियों ने खाया ज़हर, एक नाबालिग की मौत

जांजगीर। कोतवाली थाना इलाक़े के खोखरा गाँव में दो युवतियों ने अपने प्रेमियों को मिलने के लिये घर बुलाया था। इसकी भनक लगते ही मोहल्ले के लड़कों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। फिर उनकी पिटाई कर दी। इस बीच परिजनों के आने से नाबालिग लड़की और एक युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा निवासी प्रेमदास महंत अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। वह रोजी–मजदूरी करता है। मंगलवार के शाम 7 बजे जब दोनो पति– पत्नी घर में नहीं थे तब उसकी 17 वर्षीया पुत्री तुलसी महंत घर में अकेली थी। उसने अपने मामा परसदास की लड़की सकरेली निवासी 20 वर्षीया खुशबू महंत को भी अपने घर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने अपने प्रेमियों को बुला लिया। मिली जानकारी के अनुसार जब भी उनके माता-पिता घर से बाहर जाते थे तब यह अपने प्रेमियों को बुलाकर घर में मिलती थी। मोहल्ले वालों को इसकी भनक लग गई थी।

कल जैसे ही दोनों के प्रेमी युवक अपने प्रेमिकाओं से मिलने आए थे, तब मोहल्ले वालों ने हंगामा मचा दिया। उन्होंने प्रेमी युवकों की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। वही दोनों लड़कियों ने लोकलाज के भय से घर में रखा कीटनाशक पी लिया। लोगो ने डायल 112 को सूचना दी। जिसकी गाड़ी में दोनों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। इस संबंध में कीटनाशक पीने वाली खुशबू महंत द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार उनके घर में फार्मेलीन नाम का विषैला पदार्थ रखा हुआ था, जिसे दोनों ने पी लिया।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई। वही दूसरे की स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

 
और पढ़ें ...

अबूझमाड़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में एनआईए की छापे मारी, शहरी नेटवर्क से जुड़े 4 नक्सली गिरफ्तार

रायपुर/नारायणपुर। माओवादियों के 20 मार्च 23 को बंद के मामले में NIA ने अबूझमाड़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में छापे मारी की। अबूझमाड़ के ओरछा,कस्तूरमेटा, मंडाली और मल्कल गाँव में की एनआईए पहुंची है। तलासी के दौरान नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
 एनआईए की जांंच में 35 माओवादियों कें नाम सामने आए हैं। सभी से  पूछताछ जारी है। शहरी नेटवर्क से जुड़े 4 नक्सली संगठन को रसद सप्लाई व अन्य काम करते थे। NIA ने प्रेस नोट जारी कर ओरछा लम्बे समय से धरने पर बैठे माड़ बचाओ मंच के नेता लखमा कोर्राम पर माओवादी होने का आरोप लगाया है।
 एनआईए के प्रेस नोट में बताया गया है कि 20 मार्च 2023 की घटना से संबंधित इस मामले में कुल 35 आरोपियों के नाम हैं, जिसमें प्रतिबंधित संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इंडिया गेट रायनार के पास नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग को कई हिस्सों में खुदाई करके, पेड़ों को काटकर और कई जगहों पर छोटे-बड़े पत्थर रखकर अवरुद्ध कर दिया था। नाकाबंदी का उद्देश्य पुलिस दलों को मारना और उनके हथियार लूटना था। 
आरसी-09/2024/एनआईए/आरपीआर मामले में एनआईए की जांच के दौरान कुछ सीपीआई (माओवादी) समर्थकों/ओजीडब्ल्यू के नाम सामने आए थे। माड बचाओ मंच के सदस्य होने का संदेह है, जो सीपीआई (माओवादी) का एक प्रमुख संगठन है, माना जाता है कि उन्होंने अपराध को अंजाम देने में सीपीआई (माओवादी) की सहायता की थी।
और पढ़ें ...

इस स्कूल में नन्हे हाथों में किताबों की बजाय पकड़ाए जाते हैं झाड़ू...बच्चे करते हैं शौचालय की सफाई

जांजगीर-चांपा :- स्कूल को शिक्षा की मंदिर कहा जाता है जहां बच्चों को शिक्षा दी जाती है आज इस बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खेलवाड़ माता-पिता अपने बच्चों को उसके उज्जवल भविष्य के लिए स्कूल भेजते हैं वही दूसरे तरफ देखा जाये तो शा . प्रा. शा. डूडगा के प्रधान पाठक और शिक्षको द्वारा बच्चों के भविष्य को लेकर अच्छे शिक्षा देना चाहिए वहां बच्चों को झाड़ू पकड़ा कर शौचालय स्कूल परिसर की साफ सफाई से उसकी भविष्य को फोकस कर रहे हैं ।

सफाई कर्मी होते हुए भी बच्चों से स्कूल और शौचालय की साफ सफाई करवाई जा रही शिक्षा व्यवस्था है लचार बच्चे पढ़ेंगे क्या शिक्षा के नाम से पूरा शून्य है जहां बच्चों को सफाई कर्मी बनाया जा रहा हैं वहां शिक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है माता-पिता बच्चों का शिक्षा को लेकर हो रहे चिंतित प्रधान पाठक और शिक्षकों की बड़ी लापरवाही से सैकड़ो बच्चों का भविष्य हो रहा खराब जो बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं उन्हें उसे आज शौचालय सफाई करवाया जा रहा कलम किताब पकड़ने वाले नन्हे नन्हे बच्चों के हाथों में झाड़ू पकड़ाया और सफाई करवाया जा रहा प्रधान पाठक और शिक्षकों को कई बार जनप्रतिनिधियों और पालको द्वारा समझाईस दी गई हैं फिर भी प्रधान पाठक और शिक्षकों की मनमानी और बढ़ते जा रही है अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारियों द्वारा ऐसे शिक्षकों को तत्काल सस्पेंड कर कड़ी कार्यवाही करते है या नहीं

 
और पढ़ें ...