प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से स्वाइन फ्लू का मरीज दिखने पर फौरन जांच करवाने की अपील की है.

 स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग वार्ड

मंत्री ने लोगों से स्वाइन फ्लू का मरीज दिखने पर फौरन जांच करवाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हमने स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाए हैं, ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके. अगर कहीं स्थिति बेकाबू होती है, तो इसके लिए टास्क फोर्स भी गठित किया गया है. 

इसके अलावा, जब स्वास्थ्य मंत्री से शिविर लगाने के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी स्थिति काबू में है. जरूरत पड़ने पर शिविर लगाकर मरीजों को चिन्हित करने का प्रयास किया जाएगा.

और पढ़ें ...

CG - पेड़ पर नग्न अवस्था में लटकी मिली युवक की लाश...हत्या या आत्महत्या..जांच में जुटी पुलिस..

 बालोद। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। डौंडी में कोकान मंदिर के पास पहाड़ी पर एक शख्स की नग्न अवस्था में पेड़ से लटकी सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, यह शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है और मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस के मुताबिक शव के पास फाँसी के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े भी मिले हैं, जिससे यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आत्महत्या के साथ-साथ हत्या या अन्य किसी घटनाक्रम की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। 

और पढ़ें ...

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 30 अगस्त को स्वर्णप्राशन

 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 30 अगस्त को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है।

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन का आयोजन किया जाता है। स्वर्णप्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है। इस साल 30 अगस्त के साथ ही अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 26 सितम्बर, 24 अक्टूबर, 20 नवम्बर और 18 दिसम्बर को भी स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।

और पढ़ें ...

भगवान कृष्ण ने दिया है एकता और समानता का संदेश- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,

 भगवान कृष्ण ने दिया है एकता और समानता का संदेश- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,( छोटी कोनी में जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन) श्री हरि विष्णु क लीला अवतार पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्णा चाहते तो कंस जरासंध जैसे असुरों का राक्षसों का घर बैठे संघार कर सकते थे परंतु उन्होंने लीला रचा और बड़े से बड़े विपदा को एकता के संगठन के बल पर दूर किया और विजय  प्राप्त की भगवान श्री कृष्णा अनेको संदेश अपनी लीला के दौरान देते हैं उनमें प्रमुख संदेश कर्म करते रहने के साथ-साथ एकता है और समानता है हिंदुओं सनातनियों में जातियां नहीं है जन्म के आधार पर किसी के जाति का निर्धारण नहीं होता कर्म और आचरण के आधार पर जातियों का निर्धारण होता है ,यह बातें बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ,प्रदेश प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ने जन्माष्टमी के अवसर पर छोटी कोनी में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया, इस अवसर पर आयोजन समिति के द्वारा श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं अन्य अतिथियों का पुष्पाहiर आतिशबाजी से स्वागत किया गया, इस कार्यक्रम में श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ हीरा सिंह सोनवानी कन्हैया सोनवानी सुनील सोनवानी शिव लहरे शिव सोनवानी सुशीलi टंडन आकाश सोनवानी कारण सोनवानी सोनू लहरे मनीष सोनवानी दीपक यादव संतोष सोनवानी धर्मेंद्र आश्रय गोलू सोनवानी श्रीमती सुशील टंडन श्रीमती कुमारी बाई रविंद्र गेंदले घनश्याम सोनवानी आयुष सिंह राज चरण सिंह राज पथ कुमार सहित सैकड़ो जन उपस्थित थे

और पढ़ें ...

CG : सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल पढ़ाई करते वक्त छात्रा पर गिरा चलता हुआ पंखा बाल बाल बची जान जिम्मेदारो पर उठ रहें सवाल...पढ़े पूरी ख़बर

 बिलासपुर :- सरकारी स्कूलों का हाल कितना बेहाल हैं इसकी तस्वीर बिच बिच में देखने मिलता ही रहता हैं कहीं शिक्षक गायब रहते हैं तो कही टाइम पर स्कूल नहीं खुलता कहीं गंदगी तो कही छत का गिर जाना अब इस बार गतौरा से लगे फरहदा हाई स्कूल जो बिल्हा ब्लॉक में आता हैं जहां एक बार फिर स्कूली बच्चों की जान बाल बाल बची बताया जाता हैं कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान कक्षा 9वी की एक छात्रा पर चलता हुआ़ पंखा सीधे नीचे उसके ऊपर गिर गया। जिससे छात्रा के हाथ और कंधे पर चोटें आईं हैं जिसको आनन फानन हॉस्पिटल में ले जा कर ईलाज कराया जा रहा है बताया जाता हैं कि बच्चे की स्थिति स्थिर बनी हुई है पर ये भी कहना गलत नही होगा की यहां किसी बड़ी दुर्घटना से बच्चा बाल बाल बचा हैं गनीमत रहा की करंट कि चपेट में नही आया नहीं तो क्या से क्या हो जाता! हालाकि इस घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग में लगी तो सबके हाथ पाव फूलने लगे थे स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को निजी अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया है. गतौरा क्षेत्र के फरहदा हाई स्कूल में मंगलवार को कक्षा 9वीं की पढ़ाई चल रही थी। दोपहर करीब एक बजे क्लास में पढ़ रही जया कुमारी नामक छात्रा पर अचानक छत से लगा पंखा गिर गया. पंखे का ब्लेड छात्रा के हाथ में लग गया, जिससे वह घायल हो गई। शिक्षक तुरंत छात्रा को निजी अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया आपको बताते चलें कि जिले में ऐसे कई स्कूल है जहां भवन बैठने लायक भी नहीं है बावजूद इसके वहां पठन पाठन का कार्य लगातार चल रहा है शिक्षक भी लगातार डर के साए में बच्चो को पढ़ाने मजबूर हैं देखना होगा इन स्कूलों की मरम्मत कब तक होती हैं!

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी...सुरक्षा बलों के द्वारा भरमार बंदूक समेत विस्फोटक सामग्री बरामद

 सुकमा: जिला सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना चिंतागुफा कैम्प दुलेड़ से विशाल विंग, द्वितीय कमान अधिकारी के हमराह 206 कोबरा वाहिनी कोबरा का बल, अजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी के हमराह 204 कोबरा वाहिनी का बल एवं जिला बल का बल एवं कैम्प मुकराजकोण्डा से टी. सैमसन राजू, द्वितीय कमान अधिकारी 02 री वाहिनी सीआरपीएफ का बल एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम पातादुलेड़ व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम पांतादुलेड़ के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंसूबे से पूर्व से लगाये 1 नग पाईप बम लगभग 6 किलोग्राम वजनी को बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा मानको का पालन करते हुए बीडीएस टीमों के द्वारा सुरक्षित निष्किृय किया गया।

इसी क्रम में थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत कैम्प डब्बामरका से खेमचंद कश्यप, द्वितीय कमान अधिकारी के हमराह 208 कोबरा वाहिनी का बल नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम छोटेकेड़वाल, सिंगनमड़गू, कामाराम व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान छोटेकेड़वाल के जंगल में सुरक्षा बलों की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए बाद घटना स्थल की संघन सर्चिंग करने पर नक्सलियों के ठिकाने में छुपाकर (डम्प) कर रखे भरमार बदूंक, डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, फटाका, दवाईया व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया।नक्सलियों के द्वारा रखे भरमार बंदूक 1 नग समेत भारी मात्रा मे विस्फोटक सामग्री बरामद हुए।

और पढ़ें ...

एक्शन मोड में CBI: भ्रष्टाचार मामले में भिलाई में CBI की रेड...जानें क्या है पूरा मामला

 भिलाई :- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तत्कालीन डीजीएम, ईपीआईएल, भिलाई एवं भिलाई स्थित एक निजी कंपनी के साझीदार सहित दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। आज जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) और भिलाई (छत्तीसगढ़) में दोनों आरोपियों के आधिकारिक एवं आवासीय परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

आरोप है कि भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ (भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड के अधीन) एवं मैसर्स इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड (ईपीआईएल) (भारत सरकार का उद्यम) ने 30 अप्रैल 2010 को भिलाई इस्पात संयंत्र में नए ओएचपी, भाग (पैकेज-61) के साथ कच्चे माल की प्राप्ति एवं हैंडलिंग सुविधाओं के विस्तार की स्थापना हेतु 5,50,82,27,000 रु. के अनुबंध मूल्य पर एक अनुबंध किया। इसके परिणामस्वरूप, ईपीआईएल (विभिन्न क्षेत्रों विशेष रूप से इस्पात एवं बिजली के क्षेत्र में परियोजनाओं के निष्पादन हेतु भारत सरकार की कंपनी) ने पीकेजी-061 के तहत सिविल निर्माण कार्यों के लिए कई एनआईटी (निविदा आमंत्रण सूचना) जारी की एवं आरोपी साझेदार की फर्म सहित कई कंपनियों/फर्मों को अलग-अलग “पीकेजी-061” के सिविल निर्माण के कार्य आवंटित किए गए।

आगे, उक्त भागीदार की निजी कंपनी ने जाली गेट मटेरियल एंट्री चालान जिसे फॉर्म सीआईएसएफ-157 के नाम से जाना जाता है एवं स्टोर इशूड स्लिप( Store Issued Slip), जाली चालान के साथ प्रस्तुत किए । यह भी आरोप है कि सीआईएसएफ फॉर्म-157 को आरोपी उप महाप्रबंधक, ईपीआईएल द्वारा सत्यापित किया गया था। कार्य आदेशों की मूल्य अनुसूची के अनुसार, सुदृढ़ीकरण स्टील (Reinforcement Steel) की आपूर्ति एवं रखने (Placing) की दर कथित रूप से 70,000 रु. प्रति मीट्रिक टन तय की गई थी, इस प्रकार, एक निजी फर्म के आरोपी साझीदार ने जाली चालान प्रस्तुत करके कथित रूप से 84,05,880 रु. का लाभ प्राप्त किया और ईपीआईएल को इसी प्रकार सदोषपूर्ण हानि पहुंचाई।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से फिर लगा झटका, तीसरी बार खारिज हुई जमानत याचिका

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस एन के व्यास की बेंच ने यह निर्णय सुनाते हुए याचिका को खारिज कर दिया। इस निर्णय की पुष्टि राज्य के उप महाधिवक्ता और ईडी के विशेष लोक अभियोजक डॉ. सौरभ कुमार पांडेय ने की है।

सौम्या चौरसिया की ज़मानत याचिका में सुप्रीम कोर्ट के उन आदेशों का संदर्भ था जिनके तहत कोयला घोटाला मामले में सह आरोपी सुनील अग्रवाल और रानू साहू की ज़मानत मंज़ूर की गई थी। याचिका में यह भी दलील दी गई थी कि आवेदिका के छोटे बच्चे हैं और प्रकरण की सुनवाई में लंबा समय लग सकता है। साथ ही, यह तथ्य भी प्रस्तुत किया गया कि वह डेढ़ साल से जेल में बंद हैं।

कोयला घोटाला मामले में जेल में निरुद्ध निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई और ईडी के अनुसार कोल लेव्ही स्कैम के किंगपिन सूर्यकांत तिवारी की ज़मानत आवेदन रायपुर कोर्ट में पेश है।आगामी 31 अगस्त को ईडी विशेष न्यायालय इन दोनों ज़मानत आवेदन पर फ़ैसला दे सकता है।

और पढ़ें ...

21 सितंबर को नेशनल लोक अदालत प्रधान जिला न्यायाधीश ने आयोजन की तैयारी के संबंध में ली बैठक

 छत्तीसगढ़ राज्य में 21 सितंबर 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होना है। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक-से-अधिक प्रकरणों के निराकरण एवं तैयारी के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के अध्यक्ष और प्रधान जिला न्यायाधीश श्री आनंद कुमार ध्रुव द्वारा आज जिला न्यायालय कांकेर के सभाकक्ष में विद्युत विभाग के अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस, आबकारी विभाग, नगरपालिका परिषद एवं बैंक विभाग के अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश कांकेर द्वारा निर्देश दिए गए कि जिन मामलों में राजीनामा, समझौता की संभावना है, उनकी सूची तैयार कर न्यायालयों में यथाशीघ्र प्रस्तुत करें, जिससे कि पक्षकारों को समय पर नेशनल लोक अदालत की नोटिस जारी की जा सके। प्री-लिटिगेशन के प्रकरणों को समय पर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे  अधिक-से-अधिक प्रकरणों का निपटारा हो सके।
         उक्त बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर श्री भास्कर मिश्र, विद्युत विभाग के अधिकारी,  ट्रैफिक पुलिस, आबकारी विभाग, नगरपालिका परिषद एवं बैंक विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

भारतीय जनता पार्टी की 08 माह की सरकार ने प्रदेश की जनता को उपहार में उनके विश्वास के बदले में सिर्फ अपराध दिया है

 रायपुर (छत्तीसगढ़)। रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक व लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने रामनगर के ऐतिहासिक कबीर चौक में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 08 माह की सरकार ने प्रदेश की जनता को उपहार में उनके विश्वास के बदले में सिर्फ अपराध दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार हत्या, लूट, डकैती, चोरी, चैन स्नैचिंग, नशीले पदार्थ का व्यापार, अवैध शराब बिक्री, जुआं, सट्टा सहित जघन्य अपराध प्रदेश की जनता को उपहार में दिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रामनगर की सड़कों में खुले आम हत्या हो जाती है उसके बाद अपराधी सोशल मीडिया में उसे लाईव भी वायरल कर देता है, कोई अपराधी का पुलिस कार्यवाही होने से पहले ही वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार की इस पर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं होती बल्कि उनका उल्टा फोन चला जाता है कि उस पर कोई कार्यवाही न की जाये। वर्तमान सरकार एवं वर्तमान विधायक आँखों में पट्टी बाँधकर बैठे हुए हैं और वहीं पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा रामनगर में पुलिस चौकी खोलने के लिए निविदा तक की प्रक्रिया हो चुकी थी उसको तक वर्तमान विधायक द्वारा अपनी हठधर्मिता के कारण शुरू नहीं होने दे रहे हैं उसी के चलते विगत् दिनों उसी क्षेत्र में जहाँ पर पुलिस चौकी खुलना था हत्या जैसी घटना घट गई। आज इसी के विरोध में एकदिवसीय धरना रामनगर के ऐतिहासिक कबीर चौक में भारतीय जनता पार्टी के सरकार एवं विधायक के कार्यशैली के खिलाफ आम जनता एवं कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन किया। उपाध्याय ने कहा कि दो दिन पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के काफिले को रोका जाता है उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों से धक्का-मुक्की और बद्तीमीजी की जाती है, उनके गाड़ी में पथराव किया जाता है और जब इसके विरोध में कल कांग्रेस पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया जाता है तब जिन लोगों ने काफिले को रोकने वालों की शिनाक्त करवाई थी उनको चिन्हित कर उन पर लाठी चार्ज किया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के काफिले में हुए हमले एवं उनके सुरक्षा में हुए चूक को लेकर कल 3 बजे कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल डीजीपी से मुलाकात करेंगे।

 
उपाध्याय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस की सरकार में अपराध करने वालों व अपराध पर पूर्ण नियंत्रण था, जबकि पश्चिम विधानसभा, रायपुर शहर सहित पूरे प्रदेश में आपराधिक प्रकरणों में लगातार वृद्धि हो रही है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। क्या हमने यही दिन देखने के लिए इन्हें विधायक चुना था, क्या ऐसी स्थिति लाने के लिए सरकार को चुना था, छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी की सरकार आग में झोंकने का काम कर रही है और जनता को गुमराह करने के लिए मुख्यमंत्री और उनके मंत्री, विधायक सोशल मीडिया में कहते फिर रहे हैं हमने बनाया है हम ही संवारेंगे। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि भाजपा ने बनाया तो नहीं लेकिन छत्तीसगढ़ प्रदेश को बिगाड़ने का काम अवश्य कर रहे हैं। आने वाले दिनों में अगर अपराध में अंकुश नहीं लगा पाती है भारतीय जनता पार्टी की सरकार तो वो दिन दूर नहीं की जनता सड़कों पर उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। आज ऐतिहासिक कबीर चौक रामनगर के धरना में विकास उपाध्याय के साथ शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष दाऊलाल साहू, देवकुमार साहू, अशोक सिंह ठाकुर, श्रीकुमार मेनन, बबीता नत्थानी, धनंजय ठाकुर, पार्षद मनीराम साहू, सुन्दर लाल जोगी, डॉ. अन्नू राम साहू, प्रकाश जगत, वारेन्द्र साहू, राजेश पाल, सोहन शर्मा, तरूण श्रीवास, भागवत साहू, शिव सिंह ठाकुर, विकास अग्रवाल, रितेश त्रिपाठी, कमलाकांत शुक्ला, सोहन साहू, लक्की ठाकुर, दिनेश ठाकुर, खुशबू केडिया, ईश्वरी नामदेव, अजय तिवारी, पम्मी चोपड़ा, शानू दीवान, योगेश तिवारी, रितेश साहू, डेमेन्द्र यदु, निरंजन पठारी, अजीत जगत, रामदास कुर्रे, कामत साहू, सोनू यादव, ईश्वर चक्रधारी, प्रकाश दास मानिकपुरी, ईश्वर जांगड़े, कुन्दन सिन्हा, सूरज साहू, अजय निषाद, दिलीप गुप्ता, राजू टाटीबंध, मुकेश चौधरी, हेमलाल नायक, रूखमणी यादव, भीम यादव, भूपेन्दर शेरगिल सहित काफी संख्या में कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।
 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में सुशासन के 8 माह - विष्णु के सुशासन से सँवर रहा है छत्तीसगढ़

 छत्तीसगढ़ में नई सरकार की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राज्य के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही वंनाचलों में विकास की रोशनी पहुंचाने, प्रशासन में पारदर्शिता और सुशासन लाने के लिए पहल शुरू की है। बस्तर अंचल के अंदरूनी क्षेत्रों में नए कैम्पों का विस्तार किया जा रहा है। ’नियद नेल्लानार’ योजना शुरू की गई है। इस शब्द का आशय ’आपका अच्छा गांव’। विशेष पिछड़ी जनजातियों के हितग्राहियों के लिए आरंभ की गई। ’पीएम जनमन योजना’ की तरह इस योजना से कैम्पों के निकट पांच किलोमीटर की परिधि के गांवों में 17 विभागों की 53 हितग्राही मूलक योजनाएं एवं 28 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दिया जा रहा है।

इस पहल का ही परिणाम है कि राज्य की जनता को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गारंटी का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। श्री मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राज्य की बागडोर संभालते ही राज्य में फिर से विकास के लिए नया वातावरण बना है। श्री साय का मानना है कि लोकतंत्र का मूलमंत्र सुशासन है। सुशासन के बिना सच्चे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती।  

    प्रदेश सरकार ने भूमिहीन किसानों को दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत 10 हजार रूपए वार्षिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी 68 लाख परिवारों को अगले 05 सालों तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। प्रदेश सरकार ने अपने वायदों को पूरा करते हुए किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ की मान से धान खरीदी की। प्रदेश में रिकार्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई। प्रदेश में कृषि हितैषी नीतियों की वजह से खेती-किसानी में रौनक लौट आई है और किसानों के चेहरों पर मुस्कान नजर आ रही है।

सौम्य सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य की बागडोर संभालते ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी पर काम करना शुरू किया और मात्र 8 माह में ही अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिखाया। इतने कम समय में जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए यह उनकी प्रशासनिक कुशलता और सफल नेतृत्व का द्योतक है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 8 माह की अल्पावधि में कई जन हितकारी फैसलों को समाज के हर वर्ग की तरक्की और खुशहाली अनेक कदम उठाए गए हैैं। सरकार की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ध्येय वाक्य को लेकर जनता की दिन-रात सेवा कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने एक और गारंटी को पूरा करने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरूआत की। छत्तीसगढ़ को गढ़ने और संवारने में मातृशक्ति की अहम भूमिका है। महतारी वंदन योजना से प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी के जन्म दिवस सुशासन दिवस 25 दिसम्बर को राज्य के लगभग 13 लाख किसानों के बैंक खातें में 2 साल के धान का बकाया बोनस 3 हजार 716 करोड़ रूपए की अंतर राशि अंतरित की गई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री ने मोदी की इस गारंटी पर त्वरित अमल करते हुए पिछले सरकार के कार्यकाल में राज्य सिविल सेवा परीक्षा (पीएससी) 2021 में हुई गडबड़ी और अनियमितता की जांच का काम सीबीआई को सौंप दिया है। राज्य सरकार ने जनहित को देखते हुए महादेव सट्टा एप केस भी सीबीआई को सौंपा। इसके अलावा बेमेतरा जिले के बिरनपुर प्रकरण की भी सीबीआई जांच कराने का भी निर्णय लिया है। विष्णु देव सरकार ने मोदी की गारंटी के अनुरूप श्री रामलला दर्शन योजना शुरूआत की है। भारत में अपने आप में यह एक अनूठी और अनुकरणीय योजना है। इस योजना में श्रद्धालुओं को सरकारी खर्च में अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। प्रभु श्री राम का ननिहाल छत्तीसगढ़ माना गया है। इस कारण वे हमारे लिए और अधिक पूजनीय है। अपने भांचा राम के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ का हर नागरिक उत्सुक है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शपथ के कुछ ही घंटो के भीतर 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के आवास दिए जाने का निर्णय लिया। सबको आवास के साथ ही सबको शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जल जीवन मिशन प्रारंभ किया है। प्रदेश में इसके क्रियान्वयन के लिए 4 हजार 500 करोड़ रूपए का बजट रखा है। छत्तीसगढ़ में 50 लाख ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 39  लाख 31 हजार परिवारों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ ही शहीद वीरनारायण सिंह स्वास्थ्य योजना लागु करने का निर्णय लिया गया है। इन दोनों योजनाओं से छत्तीसगढ़ के 77 लाख 20 हजार परिवारों को 5 लाख रूपए तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक दर को 4000 रूपए प्रतिमानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दिया है। इस साल 13 लाख 5 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को 855 करोड़ 80 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।
   
आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग द्वारा नई दिल्ली में संचालित यूथ हॉस्टल में यूपीएससी की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को लिए सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 185 कर दी गइ है। राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर की तरह प्रदेश के 13 और नगरीय निकायों में सर्व सुविधा युक्त लाईब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने मेडिकल शिक्षा का लगातार विस्तार किया जा रहा है। संभाग स्तर पर एम्स की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सीआईएमएस) आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार प्रदान करने और अर्थव्यवस्था को तेज रफ्तार देने प्रदेश की नई औद्योगिक नीति 1 नवंबर 2024 को लागू की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा नवा रायपुर को आईटी हब तथा इनोवेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। नेशनल केपिटल रीजन (एनसीआर) की तरह राज्य सरकार भी स्टेट केपिटल रीजन विकसित करने जा रही हैं। उद्यमी युवाओं को छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है, जिससे युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सकेगा।

और पढ़ें ...

CG NEWS : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा...दो युवकों की मौत

 कोरबा : जिले के निहारिका क्षेत्र में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान मौके पर एक युवक की मौत हो जबकि दूसरे की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। इस घटना के बाद एक बार फिर से शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार में वाहनों पर रोक लगाने की मांग तेज हो गई है।

कोरबा जिले को अगर हादसों की नगरी कहा जाए तो कोई अतिशंयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि यहां रोजाना हादसे होते हैं और रोजाना लोगों की मौत होती है। शहर की सड़कों पर दौड़ने वाली वाहन लोगों के लिए यमराज साबित हो रही है। बीती रात निहारिका क्षेत्र में कुछ ऐसा ही हुआ जहां एक तेज रफ्ताार कार ने बाइक सवार दो लोगों को ऐसी ठोकर मारी, कि दोनों यमलोक सिधार गए। गरिमा मेडिकल के सामने यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है, कि शिवकुमार मिरी और मनोज गिरी बाइक पर सवार होकर निहारिका से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद दोनों मौके पर तड़प रहे थे, जिनमें से एक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने अस्पताल में अंतिम सांसे ली। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम का माहौल पसर गया।

इस हादसे के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मृतकों के परिजनों के साथ ही अन्य लोगों ने सीविल लाईन थाने का घेराव कर दिया और कार चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। हलांकि पुलिस ने दुर्घटनाकारित कार को जप्त कर चालक की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया, कि कार सीएसईबी चौकी क्षेत्र में रहने वाले किसी व्यक्ति की है।

शहर के भीतर इतनी तेज रफ्तार में कार चलाना कहीं न कहीं चिंता का विषय है। कार की रफ्तार अगर कम होती तो शायद दोनों की मौत नहीं हुई होती। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही कार चालक के पकड़े जाने की बात कही जा रही है।

और पढ़ें ...

SSB जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, बड़े अधिकारी मौके पर

 दुर्ग: भिलाई से सनसनी खेज मामला सामने आ रहा है. यहां ट्रांजिट कैंप में तैनात एसएसबी जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। जवान कोगंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। बताया जा रहा है कि, आत्महत्या का प्रयास करने वाला जवान हरियाणा का रहने वाला है और 28वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

यह घटना भिलाई के ट्रांजिट कैंप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, SSB जवान ने खुद को अपनी सर्विस रायफल से गोली मारी। जिसके बाद कैंप में मौजूद अन्य जवानों और अधिकारीयों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में  कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  हालांकि की जवान ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी कोई जानकारी नहीं है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही घटना की स्थिति साफ़ हो पायेगी।  
और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई को दिनदहाड़े उतारा मौत के घाट...इलाके में दहशत..!!

 बीजापुर : नक्सलियों ने एक बार फिर मुखबिरी  के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई को दिनदहाड़े धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने पिछले चार दिनों में तीन हत्या की घटनाओं को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की हैं।

जानकारी के मुताबिक, मिरतुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिमेनार में नक्सलियों ने एक पुलिस जवान के भाई कारम सुदरु की दिनदहाड़े धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है। नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या की हैं। बताया गया है कि ग्रामीण पटेलपारा तिमेनार में रहता था। मृतक का भाई पुलिस जवान है और वह दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं। बता दें कि बीते शनिवार की रात नक्सलियों ने गंगालुर थाना क्षेत्र के पुसनार में एक ग्रामीण लांचा पुनेम की मुखबिरी  के शक में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी।वहीं, सोमवार को जांगला थाना के जैगुर निवासी ग्रामीण मंडावी सीतु की नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में जनअदालत लगाकर उसकी हत्या कर दी गई थी और अब मिरतुर थाना क्षेत्र के तिमेनार में नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई को मौत के घाट उतार दिया हैं।
और पढ़ें ...

आयुष्मान कार्ड का बजट बढ़ाने को लेकर–स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

 स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

 
आयुष्मान कार्ड का बजट बढ़ाने को लेकर–
 
शहीद वीर नारायण सिंह योजना के माध्यम से 5 लाख तक का इलाज मिल रहा है
 
5 लाख रुपए तक के राशि का इलाज आयुष्मान योजना के तहत कर रहे हैं 
 
हमारी घोषणा पत्र में भी इस बात को करने का तय हुआ है
 
10 लाख तक घोषणा पत्र के आधार पर करना है 
 
हमारी उसको लेकर प्रक्रिया चल रही है
 
मुख्यमंत्री जी ने इस दिशा में पूरी होमवर्क करने के लिए कहा है
 
 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज को लेकर बोले–
 
सरकार किसी का भी हो कानून अपने हिसाब से काम करता है 
 
विष्णु देव साय जी की सरकार है
 
सभी बिंदुओं को देखते हुए हर जगह कार्रवाई भी की जारी है
 
ऐसा प्रदेश में कहीं भी नहीं है कि पुलिस ने गलत तरीके से लाठी चार्ज किया हो 
 
इनडायरेक्ट धमकी कांग्रेस के नेता देते रहते हैं
 
ये वहीं भूपेश बघेल है वहीं कांग्रेस पार्टी है 
 
जो बर्बरता पूर्वक महिलाओं को पर लाठी चार्ज कराई 
 
पत्रकारों को पिटवाने काम किया 
 
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करने का काम किया 
 
पिछले 5 साल में किस प्रकार से इन्होंने क़ानून को अपने जेब में लेकर किया 
 
इनको बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है
 
कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बोले- 
 
विष्णु देव की सरकार में पूरी मुस्तादी के साथ कानून व्यवस्था चल रही है
 
पिछले 5 सालों में जंगल राज स्थापित हो चुका था 
 
महिलाएं सुरक्षित नहीं थी, बच्चे सुरक्षित नहीं थी 
 
पत्रकार सुरक्षित नहीं थे, आम जनता परेशान थी 
 
आज पूरे प्रदेश में एक शांति और सुकून का माहौल है
 
इसको देखकर कांग्रेस के लोगों को पेट में दर्द हो रहा है
और पढ़ें ...

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया डीआरजी के जवानों को बाइक वितरण

 प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता एवं कौशल विकास तथा संसदीय कार्य मंत्री  केदार कश्यप ने नारायणपुर जिला के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज नारायणपुर पुलिस थाना में डीआरजी के जवानों को 150 बाइक वितरण कर नक्सल ऑपरेशन में सफलता प्राप्त करने के लिए जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जवानों का हाल-चाल पूछा और नक्सल ऑपरेशन में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूप साय सलाम, कलेक्टर  बिपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीएफओ सच्चिदानंद के. सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

मंत्री श्री कश्यप ने जवानों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ये मोटरसाइकिलें उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करेंगी और सुरक्षा अभियानों में सहायता प्रदान करेंगी।उन्होंने  कहा कि राज्य सरकार हमेशा जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है, और यह वितरण उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
और पढ़ें ...