प्रदेश

ब्रेकिंग : 5 लाख ईनामी माओवादी सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर : जिले में माओवादी संगठन को एक बड़ा झटका लगा है। कुतुल एरिया कमेटी के सप्लाई टीम कमांडर (एसीएम) और 5 लाख के ईनामी माओवादी सोनवा उर्फ डोसेल सलाम और महिला माओवादी आरती सलाम ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन दोनों ने 13 और 9 वर्षों तक माओवादी संगठन में काम किया था

सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के चलते नक्सली संगठन में भय का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण माओवादी संगठन को छोड़कर नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सोनवा सलाम कुतुल एरिया कमेटी के सप्लाई टीम कमांडर के रूप में सक्रिय थे, जबकि आरती सलाम कोडलियार जनताना सरकार स्कूल विभाग की सदस्य थीं।

इन दोनों नक्सलियों का आत्मसमर्पण पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है, जिसमें नारायणपुर पुलिस का विशेष योगदान रहा। सलाम दंपत्ति नारायणपुर, कुकड़ाझोर और सोनपुर क्षेत्रों में सक्रिय माओवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

 
और पढ़ें ...

शुभ खरीदारी के लिए बाजार तैयार,11 दिन जबरदस्त रहेगा कारोबार

-आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, रियल इस्टेट, सराफा के साथ ही गणेश मूर्तियां, पूजन सामग्री व सजावटी सामान की जबरदस्त बिक्री

-चेंबर अध्यक्ष अमर परवानी जी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधिमंडल बाजार का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि शुभ खरीदारी के लिए प्रदेश भर में बाजार तैयार हो गए है और आटमोबाइल इलेक्ट्रानिक्स, सराफा के साथ ही बाजारों में गणेश मूर्तियां, पूजन सामग्री व सजावटी सामानों के दुकान सजकर तैयार हो गए हैं। आज गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर पारवानी एवं चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने बाजार का जायजा लिया। अध्यक्ष पारवानी ने कहा कि इस वर्ष गणेश पक्ष में जबरदस्त कारोबार रहेगा।

श्री पारवानी ने कहा कि प्रदेश भर में गणेश चतुर्थी का त्यौहार बेहद उत्साह से मनाया जाता है। शनिवार को बप्पा घरों एवं पंडालों में विराजमान होंगे। 17 सितंबर तक यह महोत्सव चलेगा। सुख समृद्धि एवं वैभव के दाता गणेश जी की कृपा प्रदेश के व्यापार पर दिख रहा है। गणेश चतुर्थी के इस सुअवसर पर व्यापार जगत में बूम आया हुआ है। लोग बड़ी संख्या में आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक, ज्वेलरी, प्रापर्टी आदि में निवेश कर रहे है। बाजारों में गणपति जी की मूर्तियों के साथ पूजन सामग्री, सजावटी सामान इत्यादि सब मेड इन इंडिया है, जिसे लेकर लोग अब सजग हो रहे हैं। आज छोटे दुकानदार से लेकर बड़ा व्यापारी भी अपने व्यापार में व्यस्त चल रहा है।  त्योहारी सीजन पर छूट और आफर्स दिए जा रहे हैं जो खरीदारों को आकर्षित कर रही है। दुकानों में भीड़ बढ़ रही है लोग टीवी, फ्रिज, बर्तन, कपड़े सहित आवश्यक वस्तुओं की खरीदी कर रहे हैं।

इस अवसर पर चेंबर सलाहकार अजय अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव,उपाध्यक्ष नीलेश सेठ, मंत्री-नीलेश मूंधड़ा, दिलीप इसरानी, राजेश शर्मा, एवं सुनील मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

नई आबकारी नीति को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज, राज्य शासन को आबकारी नीति बनाने का पूरा अधिकार: हाई कोर्ट

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य की आबकारी नीति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में कहा है कि, राज्य सरकार को अपनी आबकारी नीति बनाने का पूर्ण अधिकार है। इसे चुनौती नहीं दी जा सकती।

प्रदेश में शराब की दुकानों का संचालन और वितरण पहले 10 कंपनियों को दिया गया था। जिसे राज्य सरकार ने अपनी आबकारी नीति में बदलाव करते हुए स्वयं के नियंत्रण में ले लिया। जिसके बाद राज्य सरकार ने कंपनियों से जमा की गई राशि वापस लौटा दी है। साथ ही कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिया है। जिसे चुनौती देते हुए नार्थ ईस्ट फीड एंड एग्रो एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

राज्य शासन को आबकारी नीति बनाने का अधिकार

मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में हुई। राज्य शासन की ओर से महाधिवक्ता के जवाब सुनने के बाद हाई कोर्ट ने राज्य शासन की नई आबकारी नीति को सही ठहराते हुए कंपनी की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि राज्य शासन को अपनी आबकारी नीति बनाने का पूरा अधिकार है।

बेवरेज कॉरपोरेशन को मिली शराब खरीदी की जिम्मेदारी

पहले विदेशी शराब की खरीदी लाइसेंसधारियों के माध्यम से की होती थी। इस व्यवस्था को समाप्त करने के साथ ही सरकार ने छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन को विदेशी शराब की खरीद की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही विदेशी शराब के थोक बिक्री और रखरखाव के लिए वर्तमान में जारी एफएल 10 एबी लाइसेंस की व्यवस्था को समाप्त करते हुए सीधे विदेशी शराब की थोक खरीद को मंजूरी दे दी है।

और पढ़ें ...

कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर कार्य करें - किरण सिंह देव

रायपुर/जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को लेकर बेहद गंभीरता से कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  व विधायक किरण देव ने आज शुक्रवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर के गुरू गोविन्द सिंह वार्ड के बूथ नं. 167 पर पहुँच कर स्थानीय निवासियों से भेंट कर भाजपा के दो सौ सदस्य बनाये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिये कार्य करती है। देश के वैभव को शिखर तक पहुंचाने अधिक से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। 

गुरु गोविन्द सिंह शक्ति केन्द्र में बूथ स्तर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बूथ प्रभारी सुरेश कश्यप, बंटू पाण्डेय, शक्ति केन्द्र प्रभारी संग्राम सिंह राणा, अविनाश सिंह गौतम, सदस्यता अभियान नगर मण्डल संयोजक मनोहर तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की और भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने कहा। श्री देव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पचास सदस्य बनाने है और एक-एक बूथ में दो सौ सदस्य बनाना है। हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बूथ स्तर तक पहुँच कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के बीच जायें, घर-घर पहुँच कर संवाद स्थापित करें और भाजपा की ज्यादा से ज्यादा सदस्यता ग्रहण करवायें। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा का बल कार्यकर्ता हैं और संगठन को मज़बूती देने नये सदस्य बनाने कर्मठता से पूरी शक्ति लगायें। श्री देव ने बूथ स्तर पर निवासरत लोगों से सदस्य बनने आग्रह किया और राष्ट्र की सतत सेवा में भाजपा से जुड़ कर आगे आने कहा। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के बूथ स्तर सदस्यता कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, विद्याशरण तिवारी, वेदप्रकाश पाण्डेय,रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, आर्येन्द्र आर्य,आलोक अवस्थी, यशवर्धन राव, बृजेश भदौरिया, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, प्रकाश झा, शंभू नाग, संतोष बाजपेयी, दशरथ गुप्ता, उमेश गुप्ता, योगेश शुक्ला, लक्ष्मण झा, रोहित त्रिवेदी, संजय चंद्राकर, पंकज आचार्य, गोविन्द ईनाणी, अमित कपूर, मनी विक्रम, आनंद झा, अतुल सिम्हा, सुरेश मिश्रा, योगेश पाणिग्रही, आशु आचार्य, अभिषेक तिवारी, अभिषेक यादव, मानिक पंत, महेन्द्र जोशी, राजेश सिंह, गोपाल पटेल, आदि उपस्थित थे। 

और पढ़ें ...

प्रदेश में स्वाइन फ्लू से हुई 7 लोगों की हुई मौत, 20 दिन में मिले 144 मरीज

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो एन1 एच1 वायरस बेकाबू हो सकता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए नियंत्रण के काम में तेजी लाई गई है।

जिलेवासियों को सलाह दी जा रही है कि वे सावधानी बरतें और गाइडलाइन का पालन करें। इसके 20 दिन में जिले में 144 मरीज मिले हैं। इनमें से सात की मौत हो चुकी है। गुरुवार को तीन नए मरीज की पहचान की गई है। साफ है कि लगातार स्वाइन फ्लू के मरीज मिल रहे हैं और जैसे-जैसे मरीज बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे वायरस भी मजबूत होता जा रहा है और संपर्क में आने वालों को संक्रमित कर रहा है।

मौजूदा स्थिति में 47 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों के माध्यम से इलाज चल रहा है। इनमें से दस से ज्यादा मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए ही सीएमएचओ डा़ प्रभात श्रीवास्तव ने जिलेवासियों को सलाह दी है कि गाइडलाइन का पालन करें और बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतें।

 
और पढ़ें ...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव जिले के शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरस्कार एवं शिक्षा दूत पुरस्कार से किया सम्मानित

भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस ‘‘शिक्षक दिवस‘‘ के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में जिले के शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरस्कार एवं शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद  संतोष पाण्डे उपस्थित थे।

    जिला शिक्षा अधिकारी  अभय जायसवाल ने बताया कि भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस श्शिक्षक दिवस्य के अवसर पर प्रतिवर्ष विकासखंड स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर पर मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण योजना के तहत शिक्षा श्री पुरस्कार, ज्ञानदीप पुरस्कार, शिक्षा दूत पुरस्कार कुल 3 श्रेणी में पुरस्कार दिया जाता है। शिक्षा श्री पुरस्कार अंतर्गत संभाग स्तर पर 3 शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाता है। जिसके लिए कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक में अध्यापन कराने वाले शिक्षक पात्र होते है, चाहे वे किसी भी पद नाम से जाने जाते हो। ज्ञानदीप पुरस्कार अंतर्गत जिला स्तर पर 3 शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाता है। जिसके लिए कक्षा 6वीं से कक्षा 8वीं तक में अध्यापन कराने वाले शिक्षक पात्र होते है, चाहे वे किसी भी पद नाम से जाने जाते हो। शिक्षा दूत पुरस्कार अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर 3 शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाता है। जिसके लिए कक्षा 1 ली से कक्षा 5वीं तक में अध्यापन कराने वाले शिक्षक पात्र होते है, चाहे वे किसी भी पद नाम से जाने जाते हो। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में ज्ञानदीप पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर 3 शिक्षकों का चयन किया जाता है। गत वर्ष और इस वर्ष को मिलाकर कुल 6 शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरस्कार दिया गया। इस प्रकार शिक्षादूत पुरस्कार के लिए विकासखंड स्तर पर 3 शिक्षकों का चयन किया जाता है। गत वर्ष और इस वर्ष को मिलाकर कुल 24 शिक्षकों को शिक्षा दूत पुरस्कार दिया गया। इस प्रकार वर्ष 2023 के लिए 15 शिक्षकों और वर्ष 2024 के लिए 15 शिक्षकों कुल 30 शिक्षकों को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान से नवाजा गया। शिक्षादूत पुरस्कार अंतर्गत चयनित प्राथमिक स्तर के शिक्षक को प्रशस्ति पत्र व 5000 रूपए का चेक तथा ज्ञानदीप पुरस्कार अंतर्गत चयनित माध्यमिक स्तर के शिक्षक को प्रशस्ति पत्र व 7000 रूपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के 15 एवं वर्ष 2024 के 15 कुल 30 शिक्षक (प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के) को शिक्षादूत पुरस्कार एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिन शिक्षकों ने नवाचार, खेल-खेल में शिक्षा, नवोदय विद्यालय हेतु प्रवेश परीक्षा, अवकाश के दिनों में रेमेडियल कक्षाओं का संचालन, वृक्षारोपण, स्कूल की साफ-सफाई, टीचिंग एण्ड का प्रयोग, एफएलएन रूम टू रीड शिक्षा विभाग की मूलभूत व नवाचारी शैक्षणिक योजनाओं और गतिविधियों को अपने शाला स्तर पर लागू कर अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक व सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने अथक परिश्रम से समाज व शैक्षणिक जगत में अपनी पहचान स्थापित की। उन शिक्षकों का चयन, विकासखंड एवं जिला स्तर पर गठित चयन समिति के माध्यम से चयन किया गया। राजनांदगांव जिले के शैक्षणिक गुणवत्ता स्तर में वृद्धि करने हेतु वार्षिक परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के अनुरूप छात्रों को किस प्रकार से सारगर्भित शिक्षा प्रदान की जाये। नियत समय में किस प्रकार पाठ्यक्रम पूरा किया जाए और अधिक से अधिक अंक परीक्षा में किस प्रकार प्राप्त किया जाए, इस उद्देश्य से जिले में अंग्रेजी व हिन्दी माध्यमों के विषयवार शिक्षकों का एक विशेषज्ञ समूह (पीयर ग्रुप) तैयार किया गया है। इस पीयर गु्रप के 46 सदस्यों को जिन्होनें ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के गृह कार्य, असाइनमेंट इत्यादि पर विशेष कार्य किया है, उन्हें भी कार्यकम में मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में शिक्षक एलबी शासकीय माध्यमिक शाला फुलझर राजनांदगांव श्रीमती सविता धु्रवे, शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेजेस डोंगरगढ़ श्रीमती अनुराधा राव, शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रातापायली डोंगरगांव श्री संदुरलाल साहू को ज्ञानदीप पुरस्कार 2023 तथा शिक्षक एलबी शासकीय माध्यमिक शाला पार्रीखुर्द राजनांदगांव श्री शिव कुमार सेवता, शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माडीतराई डोंगरगढ़ श्रीमती भारती तिवारी, शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आलीवारा छुरिया श्री रामप्रकाश चंद्रवंशी को ज्ञानदीप पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

    राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत सहायक शिक्षक एलबी हरडुवा श्री ओम प्रकाश वर्मा, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला बसंतपुर श्री ओगेश्वर प्रसाद साहू, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला मलपूरी श्री शत्रुहन सिंह भूआर्य को शिक्षा दूत पुरस्कार 2023 तथा सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला जुरलाखुर्द श्रीमती वीणा साहू, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला बांकल श्रीमती मंजू बांधव, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला पार्रीखुर्द श्री ओम प्रकाश साहू को शिक्षा दूत पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

    डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला माड़ीतराई  शिवराम वर्मा, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला आलेदण्ड  गन्नूराम सिन्हा, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला सलोनी श्रीमती शीतल सिंह ठाकुर को शिक्षा दूत पुरस्कार 2023 तथा सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला कन्हारगांव कुलेश्वर सिन्हा, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला ढारागांव  लोमस वर्मा, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला भानपुरी श्रीमती चंद्रकांता वर्मा को शिक्षा दूत पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

    छुरिया विकासखंड अंतर्गत सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला कोलीयारी कल्पलता चंद्रवंशी, सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला हालाडुला श्री विनोद कुमार यदु, सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला कल्लुटोला  सुरेश कुमार साहू को शिक्षा दूत पुरस्कार 2023 तथा सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला बिजेपार श्री फगवा राम सिन्हा, सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला कोरगुड़ा श्री उमेश कुमार साहू, सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला लालूटोला रूपलाल नायक को शिक्षा दूत पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

    डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला गनेरी श्रीमती कविता शर्मा, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला पैरी श्रीमती सुमनलता सहारे, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला दीवानझिटीया  यशवंत देवांगन को शिक्षा दूत पुरस्कार 2023 तथा सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला चिचदो, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला सांगिनकछार श्री घनाराम पटेल, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला नाथू नवागांव  नरेन कुमार साहू को शिक्षा दूत पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

और पढ़ें ...

गुरू का स्थान सर्वोपरि : मंत्री टंक राम वर्मा

राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने नारायणपुर जिले में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव अलंकरण कार्यक्रम में 21 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया। भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एजी सिनेमा ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन प्रेरणा दायी है। शिक्षक हमारे जीवन को ढालने और संवारने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचीन समय में गुरू का स्थान सर्वोपरि था, भविष्य में भी गुरू के गरिमा और सम्मान को बनाए रखना है।

मंत्री श्री वर्मा ने ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास, वन, उद्यान, मछलीपालन, स्कूल शिक्षा, कृषि, ग्रामोद्योग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत 10 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत चेक प्रदान किया और राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत गर्भवती माताओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन किया।

मंत्री श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह 2024 कार्यक्रम अंतर्गत 12 सेवानिवृत्त शिक्षक, विकासखण्ड स्तरीय शिक्षादूत पुरस्कार और जिला स्तरीय ज्ञानदीप पुरस्कार से चयनित शिक्षकों का सम्मान किया। तत्पश्चात पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बिहान महिला स्व सहायता समूह बोरण्ड, बागडोंगरी, फरसगांव, गरांजी, पालकी और भरण्डा को 01 लाख 95 हजार रुपए चक्रिय निधि अनुदान राशि का चेक प्रदान किया और सामुदायिक निवेश कोष अंतर्गत कापसी, करलखा, सरगीपाल, बम्हनी, भरण्डा, बिंजली, खड़कागांव, देवगांव और बेनूर को 10 लाख 80 हजार रूपए का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, जिला पंचायत सदस्य प्रताप मण्डावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर श्री बिपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, वनमण्डलाधिकारी सचिकानन्दन, एसडीएम नारायणपुर वासु जैन, जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सक्ती जिले में ली समीक्षा बैठक

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जिले के विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जिले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन करते हुए आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सक्ती जिले के सभी विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के निर्देश दिए हैं।

       समीक्षा बैठक में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, जिला पंचायत सदस्य श्री टिकेश्वर गबेल, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

       मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी प्रमुख योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने महतारी वंदन योजना अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा महिलाओं का फॉर्म भरवाकर उन्हें लाभान्वित कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों के योजनाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंद को मिले।

      मंत्री श्री राजवाड़े ने समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ईई से जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी लेते हुए फील्ड में जाकर जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्धारित ग्राम पंचायतों में गुणवत्तापूर्ण ढंग से नल-जल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ऐसे कार्य जिनका प्रथम किस्त स्वीकृत हो चुके हैं उनका निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराए जाने के निर्देश दिए। मंत्री ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए नामांतरण, बंटवारा जैसे कार्यों के लिए आमजन को भटकना न पड़े इसका ध्यान रखते हुए सुव्यस्थित और तेजी से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए।

और पढ़ें ...

मंत्री श्रीमती राजवाड़े एवं सांसद श्रीमती जांगड़े ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’’ के तहत किया पौधरोपण

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े और जांजगीर सांसद श्रीमती कमलेश जागड़े ने सक्ती जिले के कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’’ के तहत बादाम का पौधा भी लगाया। उन्होंने जिले में संचालित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई किया और स्वच्छता का भी संदेश दिया।

और पढ़ें ...

उच्च न्यायालय तथा राज्य के सभी जिला न्यायालयों के लिए आनलाईन आर.टी.आई वेब पोर्टल का शुभारंभ

*उच्च न्यायालय तथा राज्य के सभी जिला न्यायालयों के लिए आनलाईन आर.टी.आई वेब पोर्टल का शुभारंभ* *पारदर्शिता व नागरिक सशक्तिकरण के दिशा में एक नया अध्याय : न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा* रायपुर, 05 सितम्बर 2024/ पारदर्शिता व नागरिकों तथा वादकारियों को सुविधा प्रदान करने व सशक्त बनाने की दिशा में एक नए अध्याय की शुरूवात करते हुए छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने आज गुरूवार 05 सितम्बर 2024 को उच्च न्यायालय तथा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों के लिए ‘आनलाईन आर.टी.आई वेब पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से सूचना के अधिकार के तहत् आवेदनों को प्रस्तुत किया जा सकता है और उन्हें रियल टाईम ट्रैक किया जा सकता है और इसके माध्यम से सूचना के अधिकार के तहत् लगने वाले शुल्क का भुगतान भी किया जा सकता है। इस आर.टी.आई. वेबपोर्टल के माध्यम से दुनिया के किसी भी स्थान से सूचना प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा । इस वेब पोर्टल के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने व्यवत किया कि यह आनलाईन पोर्टल पारदर्शिता, जवाबदेही व नागरिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्य न्यायाधिपति ने यह भी व्यवत किया कि इस वेबपोर्टल का उद्देश्य है कि नागरिकों को सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी व सुलभ बनाना है। यह वेबपोर्टल एक केन्द्रीय प्लेटफार्म की तरह कार्य करेगा जहां नागरिक सूचना के अधिकार के तहत् आवेदन को प्रस्तुत कर सकेंगे और उसके प्रगति को ट्रैक कर सकेंगे और सूचना प्रदान करने वाले अधिकारी की प्रतिक्रियाओं को तत्काल जान सकेंगे और यदि असंतुष्ट हैं तो अपील कर सकेंगे। मुख्य न्यायाधिपति ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह वेब पोर्टल नागरिकों को सूचना प्रदाता अधिकारियों से सूचना प्राप्त करने के संबंध में आमूलचूल परिवर्तन लाने वाला होगा और यह नागरिकों को सूचना प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाएगा और लोक प्राधिकारियों को और अधिक जवाबदेह बनाते हुए एक पारदर्शी व उत्तरदायी प्रशासन को सुनिश्चित करेगा। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा न्यायालयीन कर्मचारियों को उचित कार्य वातावरण प्रदान करने तथा उन्हें सुविधाएं प्रदान करने व उनके कल्याण के लिए किए जाने वाले कार्यों की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक कड़ी जोड़ते हुए एक साथ 300 से अधिक न्यायिक कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया जिसमें जिला न्यायालयों में पदस्थ 11 डिप्टी क्लर्क आफ कोर्ट को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया और 2008 से बहुप्रतीक्षित स्टेनोग्राफरों की पदोन्नती हुई जिसमें 168 स्टेनोग्राफर को स्टेनोग्राफर वर्ग-1, 98 स्टेनोग्राफर को स्टेनोग्राफर वर्ग-2 तथा 23 स्टेनो टायपिस्ट को स्टेनोग्राफर के रूप में पदोन्नत किया गया। बहुप्रतीक्षित कर्मचारियों की पदोन्नति किए जाने को मुख्य न्यायाधिपति द्वारा संवेदनशीलता के साथ लिया गया और एक साथ इतने कर्मचारियों को उनके जायज हक को प्रदान किया गया जिससे सभी कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। यह पदोन्नति निश्चित तौर पर कर्मचारियों के मनोबल को बढाने वाला है और यह उन्हें पूरे मनोयोग से अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित वाला साबित होगा साथ-ही-साथ एक उचित कार्य वातावरण निर्मित होगा।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री साय की पहल पर जशपुर एवं पत्थलगांव क्षेत्र में सड़कों के निर्माण की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर :-  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुरूप राज्य में एक मजबूत अधोसंरचना निर्माण के लिए सड़कें, पुल-पुलिया के साथ ही स्कूल, छात्रावास सहित अन्य शासकीय भवनों के निर्माण आदि के लिए राज्य शासन द्वारा लगातार स्वीकृति दी जा रही है। किसी भी क्षेत्र में अगर एक बेहतर अधोसंरचना हैं। गांवों में अच्छी सड़क होने के साथ ही मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ हो तो वहां की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री  साय की पहल पर ही जशपुर एवं पत्थलगांव क्षेत्र में सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जशपुर क्षेत्र में चांदीडांड हात्ता हल्काटोली पहुंच मार्ग निर्माण लंबाई 2.36 किलोमीटर के लिए 3 करोड़ 39 लाख 79 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह पत्थलगांव क्षेत्र में बगिया-सूजीबहार मार्ग लंबाई 8.70 किमी में मजबूतीकरण निर्माण कार्य के लिए 7 करोड़ 98 लाख 86 हजार रूपए, बाबूसाजबहार से गोलीडीह नदी तक मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 4 किमी तक के लिए 4 करोड़ 3 लाख 45 हजार रूपए और विकासखंड कांसाबेल के ग्राम करंजटोली रजौटी मार्ग लंबाई 1.20 किमी के लिए 3 करोड़ 36 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

राज्य सरकार ने विकास की एक रूपरेखा बना कर उस पर काम करना शुरू कर दिया

मुख्यमंत्री  विष्णु देव की सरकार के बने अभी 9 महीने ही हुए हैं। इतने कम समय में ही जिले में राज्य सरकार ने विकास की एक रूपरेखा बना कर उस पर काम करना शुरू कर दिया है। स्कूल व छात्रावास भवनों के निर्माण, सिंचाई व्यवस्था के लिए एनीकट, व्यपवर्तन, जीर्णाेद्धार एवं लाईनिंग कार्य, जलाशय, सी.सी.लाईनिंग कार्य, मुख्य एवं शाखा नहर के मरम्मत, पुराने पक्के कार्याे का सुधार, तालाब निर्माण, सड़कों का निर्माण, अस्पतालों के निर्माण सहित डॉक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति आदि कार्य प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं।

 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर जारी! चपेट में आने से इस अस्पताल में एक मरीज की मौत

बिलासपुर। बिलासपुर में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई है, जिससे क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के मामलों की गंभीरता बढ़ती जा रही है। 59 वर्षीय महिला, जो सरकंडा की निवासी थी, सर्दी, खांसी, और बुखार की समस्या से जूझ रही थीं। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उन्हें 2 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने बीते रात को दम तोड़ दिया

इसके पहले भी राज्य में स्वाइन फ्लू से कई मौतें हो चुकी हैं। बिलासपुर, दुर्ग, और अन्य हिस्सों से लगातार स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू से कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 44 लोग अब भी इससे संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है।

 
और पढ़ें ...

प्रदेश के सभी 11 हजार से अधिक पंचायतों में बिछेगा सहकारी समितियों का जाल…

रायपुर। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य के सभी 11 हजार 600 से अधिक ग्राम पंचायतों में सहकारी समितियों का जाल बिछाया जाएगा। बता दें कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान अधिकारियों को सहकार के मजबूती के लिए निर्देश दिए थे। आज इस संबंध में सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना ने इस संबंध में विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर ‘सहकार से समृद्धि’ पर बनाई गई कार्ययोजना की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में सचिव डॉ. प्रसन्ना और आयुक्त कुलदीप शर्मा ने पंचायतवार, पेक्स, मत्स्य समिति और दुग्ध समितियों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही क्रियाशील और अक्रियाशील समितियों के चिन्हांकन कर सक्रिय करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे ग्राम पंचायत जहां एक भी समिति नहीं है, वहां नवीन समितियों का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी छह-छह माह इस तरह डेढ़ वर्ष का लक्ष्य बनाकर पेक्स को मबजूत करने तथा इन पेक्सों में मल्टी एक्टिविटी की सुविधाएं बढ़ाने के दिशा में काम किया जाए। उन्होंने कहा कि पेक्स को मल्टी परपस पेक्स के रूप में विकसित करने से लोगों के लिए घर के द्वार पर ही अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे किसानों, गरीबों और मजदूरों के समय और पैसे की बचत होगी।

सचिव डॉ. प्रसन्ना ने कहा कि आगामी खरीफ फसल की खरीदी का समय नजदीक आ रहा है। अतः सभी समितियों के पुराने कार्यों का ऑडिट अनिवार्य रूप से कर ली जाए। वर्तमान में 2058 सहकारी समितियों और 2739 धान उपार्जन केन्द्र हैं। ऐसे ग्राम पंचायत अथवा ऐसे स्थान जहां दूरी अधिक है, वहां नवीन समितियों का गठन किया जाए। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड एवं रूपे क्रेडिट कार्ड की प्रगति की समीक्षा की और राज्य के ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल कोऑपरेटिव डेटाबेस की समीक्षा करते हुए सभी समितियों के डेटाबेस को अपडेट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में सचिव डॉ. प्रसन्ना और आयुक्त कुलदीप शर्मा ने इसी प्रकार उन्होंने विश्व अन्न भंडारण योजना, भारतीय बीज सहकारी समिति, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात समिति, प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र, कॉमन सर्विस सेंटर एवं ई-डिस्ट्रिक्स सर्विस की स्थिति सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई। यथा संभव समस्त सहकारी संस्थाओं के खाते जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अनिवार्यता खोले जाना चाहिए, जिससे सहकारिता का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

 
और पढ़ें ...

CG: अतिक्रमण पर चला शासन का बुलडोजर...हटाएं गए अवैध कब्जे

जांजगीर चाँम्पा : जिले के पामगढ क्षेत्र के कोसला गांव मे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं. खाली पड़ी शासकीय भूमि पर अवैधानिक रूप से कब्जा कर रहे हैं. वहीं ग्राम के सरपंच द्वारा मना करने के बावजूद भी बेजा कब्जा रूकने का नाम नहीं ले रहा है. जिससे परेशान होकर सरपंच ने गांव में बेजा कब्जा हटाने प्रस्ताव पारित कर कलेक्टर महोदय को आवेदन दिया जिस पर कार्यवाही करते हुए आज तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में बेजा कब्जा हटाने का कार्य किया गया.

तहसीलदार महोदय के द्वारा बताया गया कि शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है. जिसे हटाने सरपंच के द्वारा समझाईस दीं गई थी लेकिन बेजा कब्जा धारियों के नहीं मानने पर प्रस्ताव पारित कर आवेदन दिया गया था जिस कलेक्टर महोदय के द्वारा कब्जा हटाने आदेश दिया गया है जो मकान में निवास कर रहे हैं उनका मकान नहीं तोड़ा गया है जो अवैध तरीके से निर्माण है उसे ही तोड़ा गया है और व्यक्ति ने अपना कब्जा हटाने चार दिनों का समय मांगा है.

और पढ़ें ...

CG - आसमान से आई आफत, काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली, गश्त कर रहे जवान की हुई मौत, मवेशी चरा रहे सरपंच की भी गई जान…..

 बीजापुर/जशपुर। छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। इसमें बीजापुर में जहां गाज की चपेट में आने से बस्तर बटालियन का जवान तो दूसरी ओर जशपुर में गाज की चपेट में आने से सरपंच की मौत हो गई। घटना में सरपंच की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है।  

बीजापुर में गाज गिरने से सीआरपीएफ मुदवेंडी कैम्प में तैनात बस्तर बटालियन का जवान संतोषपुर निवासी कमलेश हेमला की गश्त पर निकलने के दौरान मौत हो गई। जवान के पार्थिव शरीर को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद जवानों द्वारा अंतिम सलामी दी जाएगी। 

वहीं जशपुर में मवेशी को चराने के दौरान गाज की चपेट में आने से बगीचा विकासखंड के रौनी ग्राम पंचायत के सरपंच रामवृक्ष राम की मौत हो गई। वहीं साथ मौजूद उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे बगीचा अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। 

और पढ़ें ...

स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर CMHO ने कड़ी कार्रवाई, चार चिकित्सकों को थमाया नोटिस, जाने पूरा मामला...!!

बिलासपुर। रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) से नदारद चार डॉक्टरों को CMHO ने नोटिस जारी किया है। जांच के दौरान बीते 31 अगस्त को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार डॉक्टर अनुपस्थित थे। जबकि रतनपुर क्षेत्र में इन दिनों मलेरिया, डायरिया का प्रकोप फैला है। बताया जा रहा है कि मामले की शिकायत आला अधिकारियों तक पहुंच गई है। 

रतनपुर क्षेत्र में मलेरिया और डायरिया का प्रकोप है। बड़ी संख्या में पीड़ित इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं। शिकायत पर जांच करने टीम पहुंची तब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चार डॉक्टर अपनी ड्यूटी से नदारत थे। सीएमएचओ ने उन्हें बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर शीला शाहा, डॉ नेहल झा, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ एम एल कोराम, एनेस्थीसिया निधि कोराम शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर कड़ा एतराज जताया है। लोगों को कहना है कि रतनपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला सही तरह से काम नहीं कर रहा, जिसके चलते यहां लगातार मलेरिया और डायरिया से मौतें हो रही हैं। 

और पढ़ें ...