सियासत

Petrol Diesel Rate: महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर के नए रेट्स

सरकारी तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम को सुबह 6 बजे अपडेट करती है. यह कीमत अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से तय की जाती है. शनिवार को भी फ्यूल रेट्स को जारी कर दिया गया है. कच्चे तेल के दाम की बात करें तो हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) और ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) दोनों की कीमत में बदलाव हुआ है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत की बात करें तो इसमें 0.45 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और यह 90.03 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल में 0.03 फीसदी की मामूली कमी देखी गई है और यह 93.27 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. इन शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम अजमेर- पेट्रोल 40 पैसे सस्ता होकर 108.14 रुपये, डीजल 37 पैसे सस्ता होकर 93.41 रुपये लीटर बिक रहा है. नोएडा- पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपये, डीजल 6 पैसे महंगा होकर 89.82 रुपये लीटर बिक रहा है. आगरा- पेट्रोल 16 पैसे महंगा होकर 96.36 रुपये, डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 89.53 रुपये लीटर बिक रहा है. अहमदाबाद- पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 96.42 रुपये, डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 92.17 रुपये लीटर बिक रहा है. गुरुग्राम- पेट्रोल 2 पैसे सस्ता होकर 96.97 रुपये, डीजल 2 पैसे सस्ता होकर 89.84 रुपये लीटर बिक रहा है. कैसे चेक करें नए रेट्स तेल कंपनियां ग्राहकों की सुविधा के लिए हर दिन केवल मैसेज के द्वारा पेट्रोल-डीजल के जाता रेट को पता करने की सुविधा देती है. अगर आप दाम पता करना चाहते हैं तो केवल एसएमएस के जरिए यह कर सकते हैं.  इंडियन ऑयल ग्राहक दाम पता करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें. बीपीसीएल   (BPCL) के ग्राहक कीमत पता करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें. वहीं HPCL के ग्राहक के दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेज दें. इसके कुछ ही मिनटों में आपको मोबाइल पर पेट्रोल-डीजल के दाम के ताजा रेट की जानकारी मिल जाएगी.
और पढ़ें ...

Transfer: प्रदेश में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS सहित कई अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट…

पटना। IAS Transfer: बिहार में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. राज्य सरकार ने कई अधिकारियो का इधर से उधर किया गया है. जानिए किन किन अफसरों के हुए तबादले वर्ष 2006 बैच के आईएएस अधिकारी दयानिधान पांडेय को भागलपुर आयुक्त के पद से स्थानांनतरित करते हुए चकबंदी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का निदेशक बनाया गया है। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार सिंह को भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार सिंह फिलहाल मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त हैं। 2007 बैच के ही आईएएस अधिकारी दीपक आनंद को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में उपभोक्ता संरक्षण निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वे अभी कला संस्कृति एवं युवा विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी देख रहे थे। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार झा को राजस्व पर्षद का सचिव बनाया गया है। अनिल कुमार झा फिलहाल कृषि विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी देख रहे थे। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार को ग्रामीण विकास विभाग बिहार के मनरेगा आयुक्त की भूमिका दी गई है। वह अब तक सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी देख रहे थे। कृषि विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार झा को राजस्व पर्षद, पटना का सचिव बनाया गया है। 2017 बैच की आईएएस अधिकारी रूबी को कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय का निदेशक बनाया गया है। वह कला संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी। वे वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं। 2017 बैच के ही आईएएस अधिकारी संजय कुमार सिंह को भवन निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। संजय कुमार सिंह अभी कृषि विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी देख रहे थे। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी अभय झा को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है। अभय झा फिलहाल सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव की भूमिका निभा रहे थे। प्रतिनियुक्ति के आधार पर बिहार में सेवारत केंद्रीय सिविल सेवा के पदाधिकारी आईआरएसएस सन्नी सिन्हा बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। सन्नी सिन्हा अभी परिवहन विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 23 September 2023: व्यापार के मामले में इन राशि वालों का आज का दिन रहेगा लकी... जानिए आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 September 2023: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 30 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आज श्री दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज राधाष्टमी भी मनाई जाएगी। आज से सोलह दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि-  आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी होगी, सफलता जल्द ही आपके कदम चूमेगी। आज आप उन चीजों को महत्व देंगे जो आपके लिए महत्वपूर्ण है, आप जल्द ही सफल होंगे। आप अपने परिवार और काम के बीच में संतुलन बनाए रखेंगे। आज आपके मन मुताबिक काम होगा। इस राशि के जो लोग पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने कस्टमर से फायदा होगा। आज घरेलू चीजों की खरीदारी पर खर्चे हो सकते हैं। आज आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद लेंगे।  शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 5 वृष राशि-  आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी थोड़ी मेहनत और लगन से आपका अधूरा काम पूरा हो जायेगा। किसी जरुरतमंद को वस्त्र दान करेंगे। बिजनेस के काम की वजह से आपको शहर से बहार जाना पड़ सकता है। आज आलस्य करने से आपका का रुक सकता है। आपको आज किसी मित्र के यहां फंक्शन को लेकर आमंत्रण मिलेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलने की संभावना बन रही है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। ऑटोमोबाइल का काम कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। शुभ रंग- मैजेंटा शुभ अंक- 7 मिथुन राशि- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। क्राकरी का बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस में रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने के योग बन रहे है। आज बेवजह किसी से बहस करने से बचे, अपने समय का सही उपयोग करें। आज किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे।  शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 9 कर्क राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। आज आप राजनीति में ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ होगी। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनाएंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप किसी से अपने मन की बात करना चाहते है तो कह सकते हैं। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे। कला और अभिनय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।  शुभ रंग- सफेद शुभ अंक- 2 सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए कोचिंग ज्वाइन करेंगे। आज विद्यालय के शिक्षक सब बच्चों को टूर पर ले जायेंगे, बच्चे खूब मस्ती करेंगे। आज आप ऊर्जावान रहकर अपने सभी काम समय पर अच्छी तरह पूरा करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। आज आप दूसरों की सलाह लेने के वजाय, खुद ही बुद्धि और विवेक से काम लें। लवमेट से सरप्राइस मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ रंग- मैजेंटा शुभ अंक- 9 कन्या राशि- आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। ऑफिस में आपके हार्डवर्क को देखते हुए बॉस आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट कर सकते हैं। जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत आज रंग लाएगी। घर के बच्चे आज किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, अपने बच्चों पर गर्व महसूस होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी तरह की समस्या का समाधान मिलने से रिलेक्स महसूस करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लें । आज आप अपने लिए समय निकालेंगे और किसी एकांत स्थल पर कुछ समय व्यतीत करेंगे। शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 5 तुला राशि-  आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर है तो आज आपको अधिक फायदा होगा। काम के प्रति भागदौड़ बनी रहेगी, धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से पूरा करने में सफल होंगे। महिलाएं आज अपने घर के कामों में बिजी रहेगी। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी । आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से ऑफर आएगा। शुभ रंग- केसरिया शुभ अंक- 7 वृश्चिक राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। ग्राफिक डिजाईन के स्टूडेंट्स आज कुछ नया क्रिएटिव करेंगे, साथ ही अपने जूनियर्स को भी सिखाएंगे। आज आप किसी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए अपने पेरेंट्स के साथ जाएंगे। आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करके नए काम पर भी ध्यान देंगे। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको खुशी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आज आप नई जिम्मेदारी लेने के लिए उत्सुक रहेंगे। शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 2 धनु राशि-  आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना मन किसी रचनात्मक कार्य में लगाएंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। इम्पोर्टेन्ट वर्क पूरा करने में ध्यान भटक सकता है, इसलिए अपने काम को कंसन्ट्रेट होकर करें। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा, साथ ही नए दोस्त भी बनेंगे।  शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 2 मकर राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी अनुभवी की सलाह से आपको धन लाभ मिलेगा। विवाहित लोग कही घूमने जाएंगे जिससे उनके रिश्तों में मधुरता आएगी। बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शुभ रंग- ब्लैक शुभ अंक- 3 कुंभ राशि- आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज अपने काम पर फोकस करें, काम सफल होगा। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों को आज इंटर्नशिप करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। अपने बच्चो को उपहार देंगे, जिससे बच्चों का मन प्रसन्न होगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। लवमेट आक आपसे कोई बात शेयर करेंगे। आज आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। शुभ रंग- हरा शुभ अंक-  8 मीन राशि- आज आपका दिन बेहद ही सुनहरा रहेगा। समाज में आपके कामों की तारीफ होगी, आपका लोगों पर प्रभाव अच्छा जमेगा। घर का डेकोरेशन करवाने के लिए आप अपने परिवार  से सलाह लेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा उनके साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जायेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए अच्छा रहेगा।  शुभ रंग- गोल्डन शुभ अंक-  9
और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang: आज 23 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 23 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद अमांत - भाद्रपद तिथि शुक्ल पक्ष अष्टमी - सितंबर 22 01:35 PM – सितंबर 23 12:17 PM नक्षत्र मूल - सितंबर 22 03:34 PM – सितंबर 23 02:56 PM योग सौभाग्य - सितंबर 22 11:53 PM – सितंबर 23 09:31 PM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 06:09 ए एम सूर्यास्त - 06:17 पी एम चन्द्रोदय - 01:53 पी एम चन्द्रास्त - 12:02 पी एम अशुभ काल राहुकाल - 09:12 ए एम से 10:42 ए एम यम गण्ड - 01:44 पी एम से 03:15 पी एम गुलिक काल- 06:10 ए एम से 07:41 ए एम दुर्मुहूर्त - 06:10 ए एम से 06:58 ए एम, 06:58 ए एम से 07:47 ए एम वर्ज्यम् - 01:23 पी एम से 02:56 पी एम, 12:02 ए एम से 01:33 ए एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:49 ए एम से 12:38 पी एम अमृत काल - 08:42 ए एम से 10:16 ए एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:35 ए एम से 05:22 ए एम शुभ योग रवि योग- 02:56 पी एम से 06:10 ए एम
और पढ़ें ...

लोकसभा के विशेष सत्र में 160 प्रतिशत हुआ काम : ओम बिरला

नई दिल्ली।  लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस ( तेरहवें सत्र) विशेष सत्र  के दौरान लोकसभा में 160 प्रतिशत काम हुआ। सत्र के दौरान लोकसभा की चार बैठकें हुईं, जो 31 घंटे तक चलीं। महिला आरक्षण से जुड़े संविधान (128वां संशोधन) विधेयक पर सदन में 9 घंटे और 57 मिनट तक चर्चा हुई। इस बिल पर बहस में 60 सांसदों ने भाग लिया, जिनमें 32 महिला सांसद शामिल रहीं। सदन ने बुधवार को भारी बहुमत से महिला आरक्षण से जुड़े बिल को पारित कर दिया। 18 सितंबर से शुरू हुए सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में कहा कि, यह सत्र संसदीय इतिहास में एक ऐतिहासिक सत्र के रूप में याद किया जाएगा, क्योंकि इस सत्र के दौरान संसद ने नए भवन में अपनी यात्रा आरम्भ की।सदन के कामकाज के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभा को सूचित किया कि, 18 सितंबर, 2023 को शुरू हुआ सत्र, जिसमें 4 बैठकें थीं, लगभग 31 घंटे तक चला। बिरला ने बताया कि, सत्र के दौरान सदन की उत्पादकता 160 प्रतिशत रही। सत्र के दौरान एक सरकारी विधेयक पेश किया गया और एक विधेयक पारित किया गया। 19 सितंबर, 2023 को पेश किए गए संविधान (128वां संशोधन) विधेयक पर चर्चा 9 घंटे और 57 मिनट तक चली। चर्चा में 60 सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें 32 महिला सदस्य शामिल हैं। विधेयक को संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप दो-तिहाई बहुमत से पारित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई “संविधान सभा से लेकर 75 वर्षों की संसदीय यात्रा – उपलब्धियां, अनुभव, यादें और सीख’ विषय पर चर्चा 6 घंटे और 43 मिनट तक चली, जिसमे 36 सदस्यों ने भाग लिया। 21 सितंबर, 2023 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने “चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे देश की अन्य उपलब्धियों” विषय पर चर्चा शुरू की जो 12 घंटे और 25 मिनट तक चली और 87 सदस्यों ने इसमें भाग लिया। अध्यक्ष ने सदन का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया कि, लोकसभा की विभाग-संबंधित स्थायी समितियों ने एक रिपोर्ट प्रस्तुत की है। सत्र के दौरान, 20 सितंबर, 2023 को निर्देश 73 ए के तहत एक वक्तव्य दिया गया और लगभग 120 कागजात सदन के पटल पर रखे गए।
और पढ़ें ...

मोदी पहुंचे भाजपा मुख्यालय तो कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय दिया जा रहा है। इससे पहले की सरकारों ने बिल को पारित कराने की कोशिश जरूर की, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह पहला मौका है जब बिल दोनों सदनों से पारित हो चुका है और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही कानून बन जाएगा। भाजपा में आज सुबह से जश्न का माहौल है। पार्टी मुख्यालय पर महिला कार्यकर्ता जुटी हैं। ढोल नगाड़ों के बीच नाच हो रहा है। मिठाई बांटी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, संसद के दोनों सदनों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम रिकॉर्ड मतों से पारित किया जा चुका है। जिस बात का देश को पिछले कई दशकों से इंतजार था, वो सपना अब सच हुआ है। कभी-कभी किसी निर्णय में देश के भाग्य को बदलने की क्षमता होती है। आज हम सभी ऐसे ही एक निर्णय के साक्षी बने हैं।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 22 September 2023: आज बेहद भाग्यशाली रहेंगी ये 5 राशियां, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, होगा धन का लाभ

Aaj Ka Rashifal 22 September 2023: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज संतान सप्तमी का व्रत किया जाएगा। आज रात 11 बजकर 52 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 34 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशिफल- Mesh Rashifal आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज ऑफिस मैनेजर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके किसी काम की तारीफ होगी। अगर आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं, तो घर से सलाह ले लें। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप टारगेट बेस्ड वर्क कर रहे हैं, तो आज वो पूरा कर लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वकील आज कचहरी का अधूरा काम पूरा कर लेंगे। शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 9 वृष राशिफल-  Vrishabha Rashifal आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चे करें। आज ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। फैशन डिजाइनर को किसी कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। किसी दोस्त से फोन पर लंबी बातचीत चलेगी, अपना व्यवहार लचीला रखें।  शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 7 मिथुन राशिफल-  Mithun Rashifal आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। नर्सिंग के छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में खुशियां आएंगी, रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे।परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। इलेक्ट्रॉनिक के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, आय में वृद्धि होगी। शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक- 4 कर्क राशिफल- Karka Rashifal आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लापरवाही न करें। बच्चों के लिए दिन खुशनुमा बनेगा, आज पार्क घूमने जाएंगे। आज ऑफिस में अपने काम पर फोकस करेंगे। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। लवमेट को उनकी पसंद का ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। बिसनेसमैन सोंच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। सरकारी विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी।  शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 3 सिंह राशिफल- Singh Rashifal आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आज स्कूल टीचर से आपकी मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ  शाम में कॉफी पीने का प्लान बनाएंगे। आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप कहीं घूमने जा रहे है तो जरूरी सामान रख लें। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपके सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ेंगे। ड्राईफ्रूट्स के कारोबारियों की अच्छी सेल से ज्यादा इनकम होगी।  शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 9 कन्या राशिफल- Kanya Rashifal आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी नई जॉब के योग बन रहे हैं। किसी बात को लेकर आपकी उलझन खत्म होगी। कोई दोस्त आपसे आर्थिक रूप से मदद मांग सकता है। ऑफिस के काम से बाहर जा सकते है। पेट की समस्या से परेशान लोग ऑयली फ़ूड अवॉयड करें। आज भाई-बहनों में अच्छी बॉन्डिंग बनी रहेगी। आज आपकी ओवर इनकम होगी। आज ऑफिस में आपको बेस्ट एम्प्लाइज का आवार्ड मिल सकता हैं।  शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 1 तुला राशिफल-  Tula Rashifal आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आज स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में लापरवाही न करें। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। आज कपड़ा व्यापारियों के कारोबार में अनुकूलता रहेगी, आपके रुके कार्य पूरे होंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। किसी दोस्त से जरुरी जानकारी मिलेगी। घरवाले आपका मनोबल बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 5 वृश्चिक राशिफल-  Vrishchik Rashifal आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। बिसनेसमैन किसी दूसरी कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आज स्टूडेंट कॉलेज प्रोजेक्ट को बनाने में बिजी रहेंगे। बच्चों को पिकनिक स्पॉट पर ले जायेंगे। बुजुर्गों का भक्ति भाव में मन लगेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जीवनसाथी आज घर के जरुरत का सामान खरीदने के लिए कह सकते हैं। लवमेट से आज आपको सरप्राइस मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। शुभ रंग- केसरिया शुभ अंक- 4 धनु राशिफल- Dhanu Rashifal आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज कारोबार में कम मेहनत से ही अधिक मुनाफा होगा, लेकिन मेहनत जारी रखें। आज कोई भी मौका हाथ से न जाने दें। आज लवमेट अपने रिश्ते की बात घर  से करेंगे, घर वाले इसपर विचार विमर्श करेंगे। बिजनेस में आज अच्छी इनकम होगी। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए मसालेदार खाना अवॉयड करें। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अचानक प्लान बन सकता है, कोई रिश्तेदार भी साथ जा सकते हैं। शुभ रंग- गोल्डन शुभ अंक- 1 मकर राशिफल- Makar Rashifal आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी को दिए रुपए आज आपको वापस मिलेंगे। काम के सिलसिले में दोस्त का घर आना हो सकता है। आज दांपत्य रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझें। सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। आज छात्र अपने डाउट टीचर से क्लियर करेंगे। ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको सफलतापूर्वक पूरा करने में आप सफल रहेंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।  शुभ रंग- मैहरुन शुभ अंक- 6 कुंभ राशिफल- Kumbh Rashifal आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। दोस्त आप पर विश्वास करके कोई बात शेयर करेंगे। बुजुर्गों को खुशनुमा माहौल दें, इससे उनको बेहतर महसूस होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपने कोच से नया सीखने को मिलेगा। अगर आप अविवाहित है तो आपकी शादी की बात आज फाइनल हो सकती है। आज ऑनलाइन कोई सामान आपको काफी पसंद आएगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।  शुभ रंग- सिल्वर शुभ अंक- 3 मीन राशिफल-  Meen Rashifal आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस में दोस्तों के साथ हिल स्टेशन जा सकते हैं। आज काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हार्डवेयर कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। बच्चों के लिए मनपसंद सामान लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जम कर करें, जल ही आपको सफलता मिलेगी।  शुभ रंग- मैजेंटा शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

Panchang: आज 22 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 22 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद अमांत - भाद्रपद तिथि शुक्ल पक्ष सप्तमी - सितंबर 21 02:14 PM – सितंबर 22 01:35 PM नक्षत्र ज्येष्ठा - सितंबर 21 03:35 PM – सितंबर 22 03:34 PM योग आयुष्मान - सितंबर 22 01:44 AM – सितंबर 22 11:52 PM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 06:09 ए एम सूर्यास्त - 06:18 पी एम चन्द्रोदय - 12:51 पी एम चन्द्रास्त - 11:01 पी एम अशुभ काल राहुकाल - 10:43 ए एम से 12:14 पी एम यम गण्ड - 03:16 पी एम से 04:47 पी एम गुलिक काल- 07:40 ए एम से 09:11 ए एम दुर्मुहूर्त - 08:35 ए एम से 09:24 ए एम, 12:38 पी एम से 01:27 पी एम वर्ज्यम् - 11:22 पी एम से 12:55 ए एम, सितम्बर 23 शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:49 ए एम से 12:38 पी एम अमृत काल - 06:47 ए एम से 08:23 ए एम
और पढ़ें ...

प्रियंका जी, पुरखों के किस्से न सुनाएं, छत्तीसगढ़ की हकीकत बतायें- सरोज पांडेय

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आरोपों के जवाब में कहा कि वे छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की भाषा बोल रही हैं। जहां से फर्जी आंकड़े भूपेश बघेल को मिलते हैं, वहीं से मिले आंकड़े गिना कर प्रियंका  गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के बारे में बताने लायक उनके पास कुछ नहीं था इसलिए वे यूपी के उस जमाने के किस्से कहानी सुना गईं जब उनके पिता प्रधानमंत्री थे। पिता तो पिता वे अपने पिता के नाना तक की लोरियां छत्तीसगढ़ की बहनों को सुना गईं। उनके पास पुरखों के संस्मरण सुनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। वे स्वयं स्वीकार कर गईं कि उनके पिता प्रधानमंत्री रहते हुए भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में अच्छी सड़क तक नहीं दे सके। इससे गई गुजरी बात और क्या हो सकती है। प्रियंका आज के प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र को देखें। रही बात गैस सिलेंडर की तो बतायें कि वे चार सिलेंडर कहां हैं, जो 2018 के जन घोषणा पत्र में कांग्रेस दे रही थी।

 भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में महिलाओं की स्थिति सबसे खराब है तो प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लड़ना चाहिए कि किस बात का महिला समृद्धि सम्मेलन कर रहे हैं। महिलाओं को समृद्ध बनाने उन्होंने किया क्या है? एक तरफ महिलाओं की अस्मिता खतरे में है, दूसरी तरफ भूपेश बघेल महिला सम्मेलन कराकर प्रियंका गांधी के दर्शन करा रहे हैं। क्या प्रियंका जी के दर्शन मात्र से महिलाएं समृद्ध हो जाएंगी? महिलाओं को वाकई समृद्ध बनाना है तो प्रियंका गांधी अपने मुख्यमंत्री से महिलाओं के हक में लड़ें। छत्तीसगढ़ के युवाओं के हक में लड़ें। उन गरीबों के हक में लड़ें, जिनका आवास और अन्न छीना गया है। वे लड़ सकती हैं और भूपेश बघेल यह कहने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे ऐ लड़की नेतागिरी मत कर!

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ की जनता को जवाब देना चाहिए कि गरीबों को मिलने वाले उनके हक के चावल को आखिरकार भूपेश सरकार क्यों डकार गई? क्या गरीबों को उनका चावल दिलाने के लिए प्रियंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लड़ेंगी? युवाओं को रोजगार देने का वादा कर पीएससी में गड़बड़ी करके कांग्रेस के करीबियों के बच्चों को बड़े-बड़े पदों पर नियुक्तियां देने पर क्या प्रियंका अपने मुख्यमंत्री से लड़ेंगी? मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल छत्तीसगढ़ के भांचा प्रभु श्री राम का अपमान करते हैं। क्या इसके लिए वह मुख्यमंत्री से लड़ेंगी? महिलाओं को सशक्त बनाने की बात करते-करते छत्तीसगढ़ में सुपर सीएम बनाने वाले भूपेश बघेल से क्या प्रियंका आम महिलाओं के लिए लड़ेंगी? क्या प्रियंका अपने मुख्यमंत्री से इस बात के लिए लड़ेंगी कि गंगाजल की कसम खाकर शराब बंदी के वादे को दरकिनार क्यों किया गया? क्या वे भूपेश बघेल से इस बात पर लड़ेंगी कि उनके भाई राहुल गांधी को गौ माता की हत्या का पाप आखिर क्यों लगाया गया? क्या वे भूपेश बघेल से इस बात के लिए लड़ना पसंद करेंगी कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार के बदले जुआ और सट्टे का कौशल क्यों सिखाया जा रहा है? क्या वह भूपेश बघेल से तेंदूपत्ता बीनने वाली महिलाओं की चरण पादुका दिलाने के लिए लड़ेंगी? क्या प्रियंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लड़ेंगी कि गरीब माताओं बहनों को मुफ्त गैस देने वाले वादे को क्यों पूरा नहीं किया गया? विधवा, परित्यक्ता, निराश्रित महिलाओं के हर माह 1500 रुपये के हिसाब से पौने पांच साल के पैसे कहां गए? यदि प्रियंका लड़ सकती हैं तो वह छत्तीसगढ़ की महिलाओं, गरीबों और युवाओं के हक में अपनी सरकार से लड़ें। अन्यथा उनके छत्तीसगढ़ आने का कोई अर्थ नहीं निकल सकता।

और पढ़ें ...

रायपुर : महिला समृद्धि सम्मेलन : श्रीमती प्रियंका गांधी का सम्बोधन

दूर-दूर से दाई दीदी बहिनी मन ल जोहार ! उन्होंने बम्लेश्वरी मईया और छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की।

श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा मैंने बचपन में पिट्ठुल, गिल्ली डंडा, और कंचे सभी खेल खेले हैं।

आधुनिक भारत की नींव यहीं डली। ये आपकी मेहनत, आपका जज्बा और आपकी पहचान की मिसाल है।

देश की उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता के सपने का प्रतीक है।
आज जो भिलाई है वो इस पूरे देश के लिए मिसाल है। पूरे देश भर से यहां लोग आते हैं। एकजुट होकर आप यहां रहते हैं। आधुनिक भारत की नींव यहीं पर डली।
. आपकी मेहनत और आपके जज्बे की यह मिसाल है। देश की उद्यमशीलता का यह प्रतीक है। यहां महिलाओं की इस मीटिंग में खड़े होकर और भी गौरव इसलिए होता है क्योंकि मंच पर आने से पहले जब मैं यहां आई और एक-एक स्टाल देखा।

मैंने आत्मनिर्भर महिलाएं देखी, उनमें आत्मविश्वास था। वे मुस्कुरा रही थीं कि सरकार ने उनके लिए कुछ किया। वे अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं। कई बहनों से मैंने यह पूछा कि आप क्या कर रही थीं इससे पहले। सबने कहा कि अभी यह अवसर मिला है।

एक नौजवान डाक्टर हैं गांव गांव जाती हैं दवाओं का वितरण करती हैं। कुछ लड़कियां थी  जो गोबर की सामग्री बनाती हैं स्वसहायता समूहों से जुड़ी हैं।

समूह से जुड़ने से कितनी अपनी तरक्की हो सकती है। यह सब सुनकर मुझे महसूस हुआ कि छत्तीसगढ़ महतारी के हाथ में संस्कृति का कलश है औऱ दूसरे हाथ में तकनीक है।

गर्व इसलिए होता है कि भिलाई को लें या या यहां के कार्यों को देखें तो यह अलग तरह का काम है।

. पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ ऐसे महापुरुष थे जो आजादी के लिए लड़े। उन्हीं के उसूलों से यह देश लड़ा।
मैं अपने पिता जी के साथ अमेठी के दौरे पर गई थी। वे खुद जीप चलाते गये। एक गांव में हम उतरे, कुछ लोगों से बातचीत करने लगे। एक महिला उन्हें जोरजोर से डांटने लगी। मुझे लगा कि मेरे पिता को कैसे डांट रही हैं। उसने कहा कि सड़क खराब है तुमने क्या किया है। यह उस समय की राजनीति है कि प्रधानमंत्री को तक एहसास होता था कि जनता के प्रति उसकी जिम्मेदारी है। मैंने अपने पिता से कहा कि बुरा नहीं लगा। मेरे पिता ने कहा कि नहीं उसका कर्तव्य था और मेरा भी कर्तव्य है कि हम सब अपने अपने काम करें।

. महिलाओं के लिए जितनी भी योजनाएं लाई हैं। यह ध्यान में रखकर लाई गई हैं कि वे इस देश की रीढ़ की हड्डी है। वे समाज का, परिवार का पूरा बोझ उठाती हैं।

मुख्यमंत्री जी खुद कह रहे थे कि घर परिवार दोनों की जिम्मेदारी आप निभा रही हैं। मैं जानती हूँ कि जो रात को आखिर में सोती हैं वो महिला हैं। जो हमारी संस्कृति है, उसूल है, हमारी अगली पीढ़ी का भविष्य महिलाएं बनाती हैं।

आप सभी को सशक्त बनाने के लिए भूपेश बघेल जी की सरकार ने अनेक योजनाएं बनाईं। 10 लाख से अधिक महिलाएं समूहों से जुड़ी। उन्होंने उद्यम शुरू किया। अपने घर के लिए कुछ खरीदा। अपने उद्यम के लिए कुछ खरीदा। फिर इसके माध्यम से और उद्यम लाई।

आज उनसे मिली, वे मुझसे कह रही थीं कि कुछ समूह ऐसे हैं जिन्होंने लाखों रुपए कमाये हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का मानदेय भी उन्होंने बढ़ाया। मितानिन बहनों का भी मानदेय बढ़ाया।

 दाई दीदी क्लिनिक आरंभ किया। आज निःशुल्क इलाज हो रहा है। महतारी जतन योजना एक ऐसी योजना है जिससे गर्भवती माताओं को अच्छा भोजन मिल रहा है। महिला स्वसहायता समूहों के करोड़ों रुपये के ऋण माफ किये गये।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से बड़ी मदद दी गई।
मिशन क्लीन सिटी परियोजना के तहत हजारों महिलाएं कार्यरत हुईं। ऐसी कई योजनाएं प्रदेश सरकार ने मेरी बहनों के लिए लागू की।

. यह सब इसलिए हो रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार का आपके लिए विजन है। वे आपके आज और कल दोनों को बुलंद बनाना चाहते हैं।

. छत्तीसगढ़ में नेतृत्व सेवाभावी है। वे आप सभी की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।

. आज बहुत महंगाई है। उससे कुछ हद तक छत्तीसगढ़ की जनता बच रही है। आजकल महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आप पर बोझ बढ़ गया है।

 जब घर पर किसी तरह की विपत्ति आती है तो घबराहट होती है। इस बीच छत्तीसगढ़ की सरकार ने आपकी राहत के लिए और आपकी मदद के लिए बहुत से काम किये हैं।

आज छत्तीसगढ़ का किसान बहुत खुश है। खेती उसके लिए लाभ का जरिया बन गया गया है। छत्तीसगढ़ में ही खेती करने वाले लोग बढ़ रहे हैं।

. धान की सबसे ज्यादा कीमत राजीव गांधी किसान न्याय योजना की वजह से यहीं मिल रही है।

 मिलेट जिसके बारे में कभी किसी ने सुना ही नहीं होगा, उसका कितना लाभ मिल रहा है। आपके प्रदेश का सम्मान हर रोज बढ़ रहा है।

. आवारा पशुओं की समस्या देश में हर जगह है। पूरी रात महिलाओं को अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। यहां गौठानों की वजह से यह समस्या हल हुई है।

मैं हर जगह कहती हूँ कि छत्तीसगढ़ माडल में यह समस्या हल होती है।

. सरकार आते ही किसानों का कर्जमाफ हुआ। 5 लाख से अधिक वन पट्टे दिये गये। लाखों बीपीएल परिवारों का पांच लाख तक निःशुल्क इलाज हुआ है। कमजोर वर्ग के बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिल रही है।

और पढ़ें ...

महिला समृद्धि सम्मेलन, जयंती स्टेडियम भिलाई नगर इस अवसर पर उत्साही महिलाएं श्रीमती गांधी के साथ सेल्फी ले रही हैं।

 

महिला समृद्धि सम्मेलन, जयंती स्टेडियम भिलाई नगर

श्रीमती प्रियंका गांधी को अपने पास पाकर महिलाएं खुश और उत्साहित दिख रही हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को श्रीमती गांधी ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर उत्साही महिलाएं श्रीमती गांधी के साथ सेल्फी ले रही हैं।

 

महिला समृद्धि सम्मेलन में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण बन गया है।
 महिलाएं अपना काम श्रीमती गांधी को दिखा रही हैं।

और पढ़ें ...

रायपुर : महिला समृद्धि सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं श्रीमती प्रियंका गांधी मंच पर पहुंचे

महिला समृद्धि सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं श्रीमती प्रियंका गांधी मंच पर पहुंचे

जयंती स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन

बड़ी संख्या में राज्य भर से महिलाएं पहुँची

और पढ़ें ...

श्रीमती गांधी ने जब यह नृत्य देखा तो वे भी सुवा नर्तकों के साथ समूह में शामिल हो गईं और साथ ही थिरकने लगीं।

जब श्रीमती प्रियंका गांधी ने किया सुवा नाच

छत्तीसगढ़ में सुवा नाच बेहद लोकप्रिय है। दीपावली के आसपास सुवा को एक टोकरी में रखकर महिलाएं यह नृत्य करती हैं।

इसके माध्यम से वे अपने सुखदुख साझा करती हैं। सुवा गीत के माध्यम से वे अपनी आवाज की भी अभिव्यक्ति करती हैं और अपने समय के समाज के बारे में भी बताती हैं।

तोते के जैसे हरे वस्त्रों में समूह में किया गया यह नृत्य बेहद आकर्षक होता है।

 श्रीमती गांधी ने जब यह नृत्य देखा तो वे भी सुवा नर्तकों के साथ समूह में शामिल हो गईं और साथ ही थिरकने लगीं।

और पढ़ें ...

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर रहे हैं

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना आरंभ की गई। इसके हितग्राहियों से श्रीमती प्रियंका गांधी ने संवाद किया।

उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रीपा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि रीपा के माध्यम से उद्यम के नये अवसरों को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अधोसंरचना के साथ उद्योग की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

और पढ़ें ...

राहुल गांधी बने कुली, लाल शर्ट पहने…सिर पर बैग उठाये रेलवे स्टेशन पर आए नजर

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुलियों से बातचीत की। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कुली के कपड़े पहनकर उनकी तरह सामान ढोने का अनुभव भी लिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राहुल गांधी कुलियों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। दरअसल, अगस्त के महीने में कुलियों ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इसका एक वीडियो सामने भी आया था, जिसके बाद अब राहुल गांधी ने कुलियों से मुलाकात की है। वीडियो में सांसद राहुल गांधी कुली की ड्रेस पहन यात्रियों का सामान सिर पर उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। इस दौरान कुछ कुली उनके साथ चल रहे हैं। कांग्रेस ने तस्वीर शेयर की कांग्रेस पार्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।’
और पढ़ें ...

कनाडा के खिलाफ भारत का बड़ा एक्शन, सरकार ने वीजा सर्विस पर लगाई रोक

नई दिल्ली। भारत और कनाडा के बीच चल रही टेंशन के बीच गुरुवार को भारत ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित कर दी हैं। अगले आदेश तक ये सेवाएं निलंबित रहेंगी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस दावे पर कि उनकी सरकार के पास खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में नई दिल्ली से जुड़ी खुफिया जानकारी है, भारत ने ये कदम उठाया है। बीएलएस इंटरनेशनल-एक ऑनलाइन वीज़ा आवेदन केंद्र की ओर से एक नोटिस में कहा गया है, भारतीय मिशन से महत्वपूर्ण सूचना : परिचालन कारणों से, 21 सितंबर 2023 से, भारतीय वीज़ा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। कृपया आगे के अपडेट के लिए बीएलएस वेबसाइट देखते रहें : बीएलएस इंडिया वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर। भारत ने जारी की थी एडवाइजरी आज यह अपडेट पंजाब मूल के वांटेड गैंगस्टर सुक्खा डुनेके की कनाडा के विन्निपेग में गैंगवार में गोली मारकर हत्या करने के बाद आया। बता दें कि कनाडा में रहने वाले छात्रों के लिए भारत ने एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें हालात को देखते हुए हम अपने नागरिकों को सलाह देते हैं कि वो उन इलाकों में जाने से बचें भारत विरोधी गतिविधियां हुई हैं। हमारा हाईकमीशन और कॉन्स्युलेट्स जनरल कैनेडियन अथॉरिटीज के संपर्क में हैं ताकि इंडियन कम्युनिटी की सुरक्षा तय की जाए। कनाडा में बिगड़ते हुए सुरक्षा हालात के मद्देनजर वहां मौजूद इंडियन स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इंडियन कम्युनिटी और स्टूडेंट्स हाईकमीशन और कॉन्स्युलेट्स की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कनाडाई प्रधानमंत्री ने भारत पर लगाए थे ये आरोप दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध तब सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए जब 18 सितंबर को कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपनी संसद में आरोप लगाया था कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां ​​भारत सरकार के एजेंटों और जून में ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तान टाइगर फोर्स प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के विश्वसनीय आरोपों की जाचं सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रही हैं।
और पढ़ें ...

Horoscope Today 21 September 2023: कुंभ राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति सुधर सकती है, जानें आज का राशिफल

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो आपके कष्टों में सुधार होगा। व्यवसाय में आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी, क्योंकि यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और आपको यात्रा पर जाने से पहले सावधानी बरतनी होगी, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर हाथ लगेगा और परिवार में कोई जन्मदिन, नामकरण मुंडन आदि जैसी किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आपका मनप्रसन्न रहेगा और परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सावधानी में लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप यदि कोई परिवर्तन करेंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप कोई भी निर्णय बहुत ही सावधानी से लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी काम के चलते घर से बाहर जा सकते हैं। माताजी आपको यदि कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। किसी कार्य की शुरुआत करने से पहले आपको उसके कामों के बारे में जांच पड़ताल करनी होगी वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कोई धोखा मिल सकता है, जिसका असर उनके रिश्ते पर भी पड़ेगा। धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय में आप कुछ नई योजना को बनाएंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सभी का साथ मिलेगा। मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके परिजन आपकी किसी बात को लेकर विरोध कर सकते हैं। कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज दिन किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं और परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट होने के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आपको मित्रों से बातचीत करनी होगी और धार्मिक कार्यों की ओर आपका मन अग्रसर रहेगा
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 21 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 21 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद अमांत - भाद्रपद तिथि शुक्ल पक्ष षष्ठी - सितंबर 20 02:16 PM – सितंबर 21 02:14 PM शुक्ल पक्ष सप्तमी - सितंबर 21 02:14 PM – सितंबर 22 01:35 PM नक्षत्र अनुराधा - सितंबर 20 02:58 PM – सितंबर 21 03:35 PM ज्येष्ठा - सितंबर 21 03:35 PM – सितंबर 22 03:34 PM योग प्रीति - सितंबर 21 03:05 AM – सितंबर 22 01:44 AM आयुष्मान - सितंबर 22 01:44 AM – सितंबर 22 11:52 PM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:12 AM सूर्यास्त - 6:15 PM चन्द्रोदय - सितंबर 21 11:47 AM चन्द्रास्त - सितंबर 21 10:06 PM अशुभ काल राहू - 1:44 PM – 3:14 PM यम गण्ड - 6:12 AM – 7:42 AM कुलिक - 9:13 AM – 10:43 AM दुर्मुहूर्त - 10:13 AM – 11:01 AM, 03:02 PM – 03:51 PM वर्ज्यम् - 09:11 PM – 10:47 PM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM – 12:38 PM अमृत काल - None ब्रह्म मुहूर्त - 04:36 AM – 05:24 AM शुभ योग अमृतसिद्धि योग - सितंबर 20 02:58 PM - सितंबर 21 06:12 AM (अनुराधा और बुधवार) सर्वार्थसिद्धि योग - सितंबर 20 02:58 PM - सितंबर 21 03:35 PM (अनुराधा और बुधवार)
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ के मनोनीत राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन का जीवन परिचय इस प्रकार है:-

छत्तीसगढ के मनोनीत राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन का जीवन परिचय इस प्रकार है:-
पिता का नाम - स्वर्गीय श्री परशुराम हरिचंदन। वे एक साहित्यकार, नाटककार और स्वतंत्रता सेनानी थे। स्वतंत्रता के बाद वे अविभाजित पुरी जिला परिषद के प्रारंभ से लेकर इसके उन्मूलन तक इसके उपाध्यक्ष रहे।
जन्म तिथि -  3 अगस्त 1934
जन्म स्थान - ओडिशा के खोरधा जिले के बानपुर में
शैक्षणिक योग्यता : एस.सी.एस. कॉलेज, पुरी से अर्थशास्त्र में ऑनर्स की डिग्री। एम.एस. लॉ कॉलेज, कटक से एल.एल.बी. की डिग्री।
जीवनसाथी: श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन
पुत्र :      श्री पृथ्वीराज हरिचंदन
           श्री प्रसनजीत हरिचंदन

  •   ओडिशा में योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से आने वाले, श्री विश्वभूषण हरिचंदन, 1962 में ओडिशा के उच्च न्यायालय बार और वर्ष 1971 में भारतीय जनसंघ में शामिल हुए। उन्होंने काफी कम समय में अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर एक वकील और एक राजनीतिक नेता के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की।
  •    उन्होंने ऐतिहासिक जे.पी. आंदोलन में लोकतंत्र के समर्थन की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, जिसके लिए उन्हें आपातकाल के दौरान कई महीनों तक जेल में रहना पड़ा था। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन एक्शन कमेटी के अध्यक्ष के रूप में श्री हरिचंदन ने 1974 में सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के अधिक्रमण के खिलाफ ओडिशा में वकीलों के आंदोलन का नेतृत्व किया
  •   ओडिशा की राजनीति के दिग्गज श्री हरिचंदन पांच बार ओडिशा की राज्य विधानसभा के लिए वर्ष 1977, 1990, 1996, 2000 और 2004 में चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में 95,000 मतों के अंतर से जीत हासिल की, जिसने ओडिशा में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
  •   श्री हरिचंदन ओडिशा सरकार में 4 बार मंत्री रहे। वर्ष 1977, 1990, 2000 मेेेें तथा 2004 से 2009 तक वे मंत्री  बने रहे। अपने मंत्रिस्तरीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने राजस्व, कानून, ग्रामीण विकास, उद्योग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, श्रम और रोजगार, आवास, सांस्कृतिक मामले, संसाधन विकास विभाग,मत्स्य पालन और पशु-पालन जैसे महत्वपूर्ण विभागों को संभाला। वे 1980 में ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष थे और 1988 तक तीन और कार्यकालों के लिए अध्यक्ष चुने गए। वे 13 वर्षों तक यानी 1996 से 2009 तक राज्य विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता भी रहे। मंत्री मंडल में रहते हुए उन्होंने प्रमुख भूमिकाएं निभाई, जिसके लिए वे सदैव जनता की नजरों में भी बने रहे। वह हमेशा लोगों के मुद्दों को उठाते हैं और उनके लिए लड़ते रहें हैं, जिस कारण से प्रशासकों और राजनेताओं द्वारा उनका बहुत सम्मान किया जाता है, भले ही वे किसी भी पार्टी से जुडे़ रहे।
  •   श्री हरिचंदन हमेशा मानवाधिकार, लोकतंत्र, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक-अधिकारों, विशेष रूप से दलितों के अधिकारों और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी हैं।
  •   श्री हरिचंदन एक प्रतिष्ठित स्तंभकार हैं जिन्होंने समकालीन राजनीतिक मुद्दों, ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मामलों पर कई लेख लिखे हैं जो ओडिशा के सभी प्रमुख समाचार पत्रों और दिल्ली के कुछ अंग्रेजी साप्ताहिकों में प्रकाशित हुए हैं।
  •    साहित्यिक योगदान

उनके प्रमुख साहित्यिक योगदान में अनेकों रचनायंे शामिल है जिसमें ‘‘महासंग्रामर महानायक‘‘, जो 1817 की पाइक क्रांति के सर्वोच्च सेनापति बक्सी जगबंधु पर केंद्रित एक नाटक है. उन्होंने छह एकांकी नाटक भी लिखे जो निम्नलिखित हैं - मरुभताश, राणा प्रताप, शेष झलक, जो मेवाड के महारानी पद्मिनी पर आधारित है। अष्ट शिखा, जो तपांग दलबेरा के बलिदान, पर आधारित है। मानसी, (सामाजिक) और अभिशप्त कर्ण, (पौराणिक) नाटक है। उनकी 26 लघु कथाओं के संकलन का नाम ‘‘स्वच्छ सासानारा गहन कथा‘‘ है, तथा ‘‘ये मतिर डाक‘‘ उनके कुछ चुनिंदा प्रकाशित लेखों का संकलन है। ‘‘संग्राम सारी नहीं”, उनकी आत्मकथा है, जिसमें उनके लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में उनके संघर्षों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

  •   राजनीतिक कैरियर

            वर्ष 1977 में कैबिनेट मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, आवश्यक वस्तुएं, जिनकी  आपातकाल के दौरान कमी पाई गयी थी। उन्होनें आवश्यक वस्तुआंे को न केवल स्वतंत्र रूप से उपलब्ध कराया बल्कि मूल्य-रेखा को लगातार बनाए रखा। कालाबाजारी करने वालों और जमाखोरों के खिलाफ उनकी कड़ी कार्रवाई जिसने उन्हें ओडिशा में बहुत लोकप्रिय बना दिया।

  • ओडिशा में राजस्व मंत्री के रूप में, उन्होंने प्रशासन की सुविधा के लिए भूमि अभिलेखों के कम्प्यूटरीकरण, सरलीकरण और राजस्व कानूनों को संहिताबद्ध करने पर जोर दिया और 1956 के विनियम 2 में संशोधन करके और इसे और अधिक कठोर बनाकर अवैध रूप से और धोखाधड़ी से हस्तांतरित की गई आदिवासी भूमि की बहाली के लिए साहसिक कदम उठाए तथा राजस्व प्रशासन को और अधिक जनहितैषी बनाकर पुनर्गठित किया।
  •  ओडिशा में उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करने की पहल की और उद्योग सुविधा अधिनियम पारित करवाया। उनके गहन प्रयासों के कारण ही राज्य की ‘आरआर’ (पुर्नवास एवं प्रतिस्थापन) नीति, उस समय देश की सर्वश्रेष्ठ आरआर नीति बनी थी। श्री हरिचंदन ने कैबिनेट उप समिति के अध्यक्ष के रूप में इस नीति को अमलीजामा पहनाया, जिससे विस्थापितों के पुनर्वास के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन आया।
  •  राज्य सरकार के ऋणों की अदायगी के लिए सभी अधिशेष सरकारी भूमि की बिक्री  के खिलाफ उन्होंने कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि जमीन की मालिक सरकार नहीं बल्कि राज्य होता है तथा सरकार के पास सिर्फ ट्रस्टी जैसी सीमित शक्तियां होती हैं। उन्होंने अधिशेष सरकारी भूमि की बिक्री का जोरदार विरोध किया जिस कारण राज्य मंत्रिमंडल को अपना निर्णय बदलना पड़ा।
  • ब्रिटिश शासन के खिलाफ बख्शी जगबंधु के नेतृत्व में उड़िया लोगों  द्वारा स्वतंत्रता के लिए ऐतिहासिक युद्ध 1817 के पाइक विद्रोह को राष्ट्रीय मान्यता दिलाने के लिए उन्होंने 1978 वर्ष से निरंतर प्रयासरत रहे। परिणाम स्वरूप माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने राष्ट्रीय स्तर पर इसके द्विशताब्दी समारोह आयोजित करने के निर्देश दिये।
और पढ़ें ...

मैं इस बिल के समर्थन में हूं.महिला आरक्षण विधेयक पर बोलीं सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को नई संसद में पहली बार भाषण दिया. उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर बात की. सोनिया गांधी ने कहा कि मैं इस बिल के समर्थन में हूं. कांग्रेस की ओर से मैं 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023' के समर्थन में खड़ी हूं. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महिला आरक्षण बिल को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के तौर पर नया नाम दिया. 

सोनिया गांधी ने अपने भाषण में कहा कि भारतीय नारी ने सबकी भलाई के लिए काम किया है. स्त्री के धैर्य का अंदाजा लगाना बेहद ही मुश्किल भरा काम है. भारतीय महिलाओं ने कभी शिकायत नहीं की है. महिलाओं में समंदर की तरह धीरज होता है. भले ही सरकार की तरफ से इस बिल को पेश किया गया है, मगर कहीं न कहीं कांग्रेस इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है. सोनिया ने भी अपने भाषण में इस बात का जिक्र किया. 

बिल को तुरंत अमल में लाया जाए

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इस बिल को तुरंत अमल में लाया जाए. अगर इस बिल को लाने में देरी की जाती है, तो इसकी वजह से महिलाओं के साथ अन्याय होगा. उन्होंने बताया कि इस बिल को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी लेकर आए थे. उस समय ये बिल राज्यसभा में सात वोटों से गिर गया था. ये बिल राजीव गांधी का सपना था. बाद में पीएम पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने इसे पारित कराया. इसका नतीजा है कि स्थानीय स्तर पर हमारे पास 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं. 

सरकार से पूछा सोनिया ने ये सवाल

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बिल का समर्थन करती है. इस बिल के पारित होने से हमें खुशी है. मगर इसके साथ-साथ एक चिंता भी है. मैं एक सवाल पूछना चाहता हूं. पिछले 13 सालों से भारतीय स्त्रियां अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी का इंतजार कर रही थीं. अब उन्हें कुछ और वर्ष इंतजार करने को कहा जा रहा है. उन्हें कितने साल इंतजार करना होगा, एक, दो, चार या आठ साल, आखिर उन्हें कितना इंतजार करना होगा. क्या भारत की महिलाओं के साथ ये बर्ताव उचित है. 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 20 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 20 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद अमांत - श्रावण तिथि कृष्ण पक्ष पञ्चमी - 02:16 पी एम तक नक्षत्र विशाखा - 02:59 पी एम तक योग विष्कम्भ - 03:06 ए एम, सितम्बर 21 तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:08 AM सूर्यास्त - 6:21 PM चन्द्रोदय - 10:45 AM चन्द्रास्त - 9:22 PM अशुभ काल राहू - 12:14 पी एम से 01:46 पी एम यम गण्ड - 07:40 ए एम से 09:11 ए एम गुलिक - 10:43 ए एम से 12:14 पी एम दुर्मुहूर्त - 11:50 ए एम से 12:39 पी एम वर्ज्यम् - 07:05 पी एम से 08:43 पी एम शुभ काल अमृत काल - 04:55 ए एम से 06:34 ए एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:34 ए एम से 05:21 ए एम शुभ योग रवि योग- 02:59 पी एम से 06:09 ए एम
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 20 September 2023: गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन इन राशियों पर बरसेगी बप्पा की अपार कृपा, धन संपदा में होगी बरकत

Aaj Ka Rashifal 20 September 2023: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर कल दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक सभी कार्यों सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 59 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज ऋषि पंचमी का पर्व है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा । प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने को सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। काम अधिक होने से आज आपको भाग -दौड़ करनी पड़ेगी । बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज किसी नये प्रोजक्ट से आपको अधिक लाभ हो सकता है । आज आपके बिजनेस में एक नया मोड़ आएगा । लवमेट के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएंगे पूरा दिन इंज्वाय करेंगे । आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं । आज किसी से उधार के लेन-देन से बचें। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 2 वृष राशि-  आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी जरूरी काम की योजना पहले ही बना लेंगे तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा । परिवार में आज किसी सदस्य को अच्छी सफलता मिलेगी । नवविवाहित आज जीवनसाथी के साथ मूवी को देखने का प्लान बनायेंगे। रिश्ते में मजबूती आएगी । मंनोरंजन पर आज अधिक पैसे खर्च होने वाले हैं । बॉस आपके द्वारा किये गये काम की लिस्ट को चेक कर सकते हैं। अपनी फाइल को तैयार रखें । कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्यायें जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जायेंगी, परस्पर रिश्तों में सुधार होगा। आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे।  शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 6 मिथुन राशि-  आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा । कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें । बिजनेसमैन के लिए नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है । किसी मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा । लेन-देन में सतर्कता बरतें, किसी पर आंखें बन्द करके विश्वास ना करें । लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग- नारंगी शुभ अंक- 9 कर्क राशि- आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस साझेदार के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जो आपके रुके हुये कार्यों को पूरा करने में मददगार साबित होगा। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। ऑफिस के कार्यों में अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलता रहेगा । आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा । परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।  शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 5 सिंह राशि- आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ कार्यों में कम मेहनत से ही ज्यादा लाभ होने वाला है। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे| आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग के लिए। आज सफलता भरा दिन है। माता - पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका कोई बिगडा काम बनेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन  अच्छा रहने वाला है, कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।  शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 2 कन्या राशि-  आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा । अपने परिवार के साथ शाम का समय बिताये उनको अच्छा लगेगा। सोचे हुए काम आज खुद के दम पर पूरा करने में सफल होंगे। कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और अच्छे विचार होंगे। इस राशि की महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है । संगीत से रिलेटेड संस्था में एडमीशन लेने के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार का सपोर्ट आपके काम में मिलेगा । आज कोई मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन हल्का होगा।  शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 7 तुला राशि-  आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है । कॉलेज में आज आपकी अच्छे एक्टीविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। किसी बुजुर्ग की राय आपके रिश्ते में चल रही अनबन को दूर कर देगी। आज कोई कठिन काम भी शुरू कर सकते हैं इसमें सफल होने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको पैसों के मामले में समझदारी से फैसले करने होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन मीठी नोक-झोंक करने वाला रहेगा । नौकरी पेशा हैं, तो मनपसंद स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है । जिससे रोज ट्रैवल की समस्या से छुटकारा मिलेगा।  शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक- 4 वृश्चिक राशि-  आज आपका दिन फायदा दिलाने वाला रहेगा। समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा । नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिलेंगे। काम काज की गति में बढ़ोतरी होगी । आज किसी दूसरे स्टेट में बिजनेस करने के लिए। आपकी यात्रा के योग बन रहे है । विद्यार्थियों को स्वयं की मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए, सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं।  जीवनसाथी आज घर के जरुरत का कोई सामान उपहार दे सकते है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।  शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक- 3 धनु राशि-  आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज आप कोई मीटिंग अटेंड करेंगे । छोटे भाई बहनों की ओर से आपको कोई छोटा सरप्राइज मिल सकता है। आपके रिश्ते में मधुरता आयेगी। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें, साथ ही किसी एक्सपर्ट की रॉय जरुर ले लें। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें, आप खुद को बेहतर फील करेंगे। पारिवारिक प्रेम में बढ़ोतरी होगी । स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती नजर आएंगी। इस राशि के छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है।  शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 8 मकर राशि-  आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे आप कुछ सीख सकते हैं, ऐसे ही आपको आगे बढऩे के नए मौके मिलेंगे। बिजनेस में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको फायदा होगा । स्पोर्ट्स क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं आज प्रैक्टिस में शानदार प्रदर्शन करेंगी। कारोबार में कुछ नया करने के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे। ज़मीन जायजाद के मामले में लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।  शुभ रंग- गोल्डन शुभ अंक- 2 कुंभ राशि- आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट तरीके अपनाने से बचें इस राशि के बिजनेसमैन के बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। माताएं बच्चो को मोरल स्टोरी सुनाएंगी। क्रिएटिव कामों में मन लगायेंगे और कुछ क्रिएटिव work करने का प्रयास करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है । इस राशि के इंजीनियरों को कार्य स्थल पर कुछ नये बदलाव का सामना करना पड़ सकता है । छात्रों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, रिश्ते में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।  शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 5 मीन राशि-  आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा। साथ ही कलीग आपके काम में हेल्प करेंगे। आज किसी के बहकावे में न आए और अपने काम के प्रति सतर्क रहें । आपके परिवार में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा । आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से आपको निजात मिलेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा । किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं । वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से धन लाभ होगा।  शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 6
और पढ़ें ...

लोकसभा में पेश किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम, लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं को 33´फीसदी आरक्षण…जानिए खास बातें,

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। सेंट्रल हॉल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संबोधित किया और कहा कि अब पुरानी इमारत को संविधान सदन के रूप में जाना जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में सभी सांसद नई इमारत में गए। आज का दिन इस तरह से ऐतिहासिक हो गया है। आज से ही नए संसद भवन में कार्यवाही भी शुरू हो गई है। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश हो चुका है और इसपर चर्चा कल से की जाएगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को आज संसद में पेश किया गया। अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि इस बिल के कानून बनने के बाद लोकसभा में महिलाएं 82 से 181 हो जाएँगी। सबसे पहले यह बिल देवगौड़ा जी के समय में आया। इसके बाद अटल जी की सरकार में आया। फिर से अटल जी की सरकार में आया। ये लोग जिस बिल की बात कर रहे हैं वह लोकसभा में नहीं आया बल्कि राज्यसभा में आया। इसके बाद यह पाल्यार्मेंट्री कमेटी को गया। राज्यसभा ने पास करके लोकसभा को रिपोर्ट किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने नए भवन में अपने पहले संबोधन में महिला आरक्षण बिल लाने की बात कही। कहा कि हमारी सरकार आज महिला आरक्षण बिल लाएगी। इसका नाम- नारी शक्ति वंदन अधिनियम होगा। मोदी अपनी 25 मिनट की स्पीच में 10 मिनट महिलाओं के मुद्दे पर बोले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की नारी शक्ति के लिए सभी सांसद मिलकर नए प्रवेश द्वार खोल दें इसका आरंभ हम इस महत्वपूर्ण निर्णय से करने जा रहे हैं। महिलाओं के नेतृत्व में विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हमारी सरकार एक प्रमुख संविधान संशोधन विधेयक पेश कर रही है। इस उद्देश्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी को विस्तार देना है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस माध्यम से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा। मैं देश की माताओं, बहनों और बेटियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं सभी माताओं, बहनों, बेटियों को आश्वस्त करता हूं कि हम इस विधेयक को अमल में लाने के लिए संकल्पित हैं।’
और पढ़ें ...

प्रेमी जोड़े ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर की आत्महत्या, क्षत-विक्षत मिले दोनों के शव

हरियाणा। रेवाड़ी में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक दिन पहले घर से लापता थे जिसके बाद आज सुबह दोनों के शव हिसार रूट पर नांगल पठानी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हालत में पड़े मिले। हुए थे। जीआरपी ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, झज्जर जिले के गांव धनिया निवासी सोहित (23) और महिला पिंकी (25) एक दिन पहले घर से अचानक लापता हो गए थे। दोनों ने मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे साथ लगते रेवाड़ी जिले के कस्बा कोसली में पड़ने वाले नांगल पठानी रेलवे स्टेशन के पास हिसार-मथुरा के बीच चलने वाली ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
और पढ़ें ...

सभी सांसदों ने पुरानी संसद को अलविदा कहा : PM मोदी सबको नई संसद ले गए; पुरानी इमारत अब ‘संविधान सदन’ कहलाएगी

नई दिल्ली। पुरानी संसद का आज आखिरी दिन रहा। PM मोदी समेत सभी सांसद पुरानी इमारत से नई संसद गए। सभी सांसद साथ-साथ चले। इससे पहले पुरानी इमारत के सेंट्रल हॉल में विदाई समारोह रखा गया। यह करीब दो घंटे चला। PM नरेंद्र मोदी ने 38 मिनट की स्पीच दी। कहा कि ये सदन ऑर्टिकल 370, तीन तलाक, GST जैसे बड़े फैसलों के लिए याद रखा जाएगा। उन्होंने पुरानी बिल्डिंग का नाम ‘संविधान सदन’ रखने का प्रस्ताव रखा। मोदी की स्पीच की बड़ी बातें, कहा- इस सदन ने कई गलतियां सुधारी ‘सेंट्रल हॉल में तिरंगे और राष्ट्रगान को अपनाया गया। अनेक अवसरों पर दोनों सदनों ने भारत के भाग्य को लेकर निर्णय किए। अभी तक लोकसभा और राज्‍यसभा ने मिलकर करीब-करीब 4 हजार से अधिक कानून पास किए हैं। नए संसद भवन में जाने के पहले पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में मंगलवार को विदाई कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये भवन ये सेंट्रल हॉल एक प्रकार से हमारी भावनाओं से भरा हुआ है। हमें भावुक भी करता है और कर्तव्य के लिए प्रेरित भी करता है। आजादी पूर्व ये खंड एक प्रकार से लाइब्रेरी के लिए इस्तेमाल होता था। उन्होंने कहा कि बाद में संविधान सभा की बैठक शुरू हुई और उसके बाद हमारे संविधान ने यहीं पर आकार लिया। यहीं पर 1947 में अंग्रेजी हुकूमत ने सत्ता हस्तांतरण किया। उस प्रक्रिया का यह हॉल साक्षी है। हम सबका सौभाग्य है कि हमें सदन में आर्टिकल 370 से मुक्ति पाने का मौका मिला। ऐसी कई महत्वपूर्ण कामों में संसद की भूमिका अहम रही है। इसी संसद में मुस्लिम बहन बेटियों को न्याय की जो प्रतीक्षा थी, शाहबानों केस के कारण गाड़ी कुछ उलटी चल पड़ी थी। इसी सदन ने हमारी उस गलती को ठीक किया। मैंने लालकिले से कहा था- यही समय है, सही समय है। एक के बाद बाद एक घटनाओं पर हम नजर डालेंगे तो आज भारत एक नई चेतना के साथ फिर से जाग उठा है। भारत नई ऊर्जा से भर चुका है। यह चेतना यही ऊर्जा इस देश के करोड़ों लोगों को संकल्प से सिद्धि की ओर चला सकती है। हम गति जितनी तेज करेंगे परिणाम उतने तेज मिलेंगे। मेनका ने कहा- महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलने जा रहा सेंट्रल हॉल में सबसे पहले सांसद मेनका गांधी ने स्पीच दी। उन्होंने कहा, ‘आज ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलने जा रहा है। महिला आरक्षण से हाशिए पर खड़ी महिलाओं की बदलेगी किस्मत।’ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज हम ऐतिहासिक घटना के साक्षी बनने जा रहे हैं। अंग्रेजी हुकूमत से लेकर हमारी आजादी में अब तक हमने इस संसद के शानदार पल को अनुभव किया है। बाबा साहेब आंबेडकर ने हमें 395 आर्टिकल दिए हैं। इस अवसर का लाभ उठाते हुए, बिना किसी मलाल के और बिना कुछ कहे, मुझे कहना होगा कि मैं इस मंच पर खड़े होकर ऊंचा और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। सदन के सभी सांसदों ने फोटो सेशन कराया लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों ने सुबह सेंट्रल हॉल के पास एक साथ फोटो सेशन कराया। इस दौरान PM मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सत्ता और विपक्ष के सभी सांसद मौजूद रहे। पहले राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों ने फोटो खिंचवाई। इसके बाद दोनों सदनों के सभी सांसदों का ग्रुप फोटो सेशन भी हुआ। इस बीच गुजरात से BJP सांसद नरहरि अमीन की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सेंट्रल हॉल में मोदी देश के सभी सांसदों के पास जाकर मिले। यहां राष्ट्रगान हुआ।
और पढ़ें ...

BREAKING : प्रधानमंत्री मोदी ने किया महिला आरक्षण बिल का ऐलान, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ दिया नाम

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र का आज सत्र का दूसरा दिन है। सत्र की कार्यवाही आज से नए संसद भवन में शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी ने नए भवन में अपने पहले संबोधन में कहा, ‘आज हमारी सरकार महिला आरक्षण बिल लाएगी। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल जी के कार्यकाल में कई बार महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। लेकिन उसे पार कराने के लिए आंकड़े नहीं जुटा पाए और उसके कारण वह सपना आधूरा रह गया। महिला को अधिकार देने का उनकी शक्ति को आकार देने का काम करने के लिए भगवान ने मुझे चुना है। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया है। महिला आरक्षण विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी या एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव है। विधेयक में 33 फीसदी कोटा के भीतर एससी, एसटी और एंग्लो-इंडियन के लिए उप-आरक्षण का भी प्रस्ताव है। विधेयक में प्रस्तावित है कि प्रत्येक आम चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किया जाना चाहिए।
और पढ़ें ...

क्या कम पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें दिल की सेहत के लिए Water कितना जरूरी है

आपके दिल की सेहत, आप क्या खाते-पीते हैं इससे जुड़ी हुई। दरअसल,दिल को हेल्दी रखने के लिए ऑर्टरी और वेन्स का हेल्दी रखना जरूरी है। लेकिन, हमारी डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां इनकी सेहत को नुकसान पहुंचता है जिससे हार्ट अटैक समेत दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता है। ऐसे में एक छोटी से चीज है कि पानी कम पीना कैसे आपके दिल को प्रभावित कर सकता है और ये हाई कोलेस्ट्रोल के खतरे को कैसे बढ़ाता है। जैसे कि जब आप पानी कम पीते है तो नसों में जमा गंदगी चिपकी रहती है और इससे आर्टरी का ब्लड सर्कुलेशन तेजी से प्रभावित होता है। इसके बाद ये हाई बीपी का कारण बनता है जिससे दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ती है। तो, आइए जानते हैं क्या कम पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। क्या कम पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है-Can cholesterol be high due to dehydration in hindi कम पानी पीना आपके कोलेस्ट्रोल लेवल को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, पानी डिटॉक्सीफाइंग एजेंट भी है जो कि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बढ़ा सकता है। डिहाइड्रेशन लिवर को खून में अधिक कोलेस्ट्रॉल जारी करने के लिए प्रेरित करता है और खून से कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने की शरीर की क्षमता में बाधा डालता है। इससे कोलेस्ट्रोल बढ़ता है और ये हार्ट अटैक के खतरे को पैदा करता है। दिल को हेल्दी रखने के लिए पानी पीना क्यों जरूरी है-Why hydration is important for high cholesterol दिल को हेल्दी रखने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है। दरअसल, पानी दिल के काम काज को बढ़ावा देता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा ये ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को तेज करने के साथ दिल के तमाम चैंबर्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये खून के फिल्ट्रेशन में बाकी अंगों को मदद करता है जिससे हाई बीपी से बचाव होता है और दिल की सेहत सही रहती है। तो, Heart and Stroke Foundation की मानें तो अगर आप दिल के मरीज हैं तो, आपको दिल को हेल्दी रखने के लिए दिनभर में आपको 1.5 से 2 लीटर तक पानी पी लेना चाहिए। बाकी आप शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा दूसरे फूड्स के सेवन से भी कर सकते हैं।
और पढ़ें ...

Ganesh Chaturthi 2023: ‘गणपति बप्पा मोरया…’ आज से गणेशोत्सव शुरू, जानें गणपति स्थापना शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र से लेकर सबकुछ

19 सितंबर से गणेश चतुर्थी प्रारंभ हो रहा है। पूरे 10 दिनों तक देशभर में धूमधाम से गणपति उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और दस दिनों तक बड़े धूमधाम से उनकी पूजा करते हैं। गणपति की इन मूर्तियों को दसवें दिन अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जित किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश उत्सव भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होकर अनंत चतुर्दशी तिथि तक चलता है। गणेश स्थापना शुभ मुहूर्त 2023 गणेश चतुर्थी के दिन घरों और बड़े-बड़े पूजा पंडालों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है। इस दिन लोग शुभ मुहूर्त में ही अपने घरों में गणपति की स्थापना करते हैं। चतुर्थी तिथि 18 सितंबर 2023 को दोपहर 02:09 बजे शुरू होगी और 19 सितंबर 2023 को दोपहर 3:13 बजे समाप्त होगी। गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को उदया तिथि के आधार पर मनाई जाएगी। गणेश प्रतिमा स्थापना का शुभ समय 19 सितंबर को सुबह 11:07 बजे से दोपहर 01:34 बजे तक है। गणेश स्थापना विधि गणपति बप्पा को घर पर लाते समय आपको राहुकाल की अवधि का ध्यान रखना चाहिए। इस गणेश चतुर्थी को 18 सितंबर को सुबह राहुकाल 07 बजकर 39 मिनट से 09 बजकर 11 मिनट तक राहुकाल रहेगा। राहुकाल में कभी भी गणेश जी को घर पर नहीं लाना चाहिए। राहुकाल में गणेश जी को घर लाना आपके लिए अशुभ परिणाम ला सकता है। गणपति स्थापना से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें और फिर माथे पर तिलक लगाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके आसन पर बैठें। आपकी मुद्रा बिल्कुल शुद्ध होनी चाहिए। इसके बाद एक लकड़ी के तख्ते या गेहूं, मूंग या ज्वार पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें। साथ ही गणपति की प्रतिमा के दाएं-बाएं रिद्धि-सिद्धि को भी स्थापित करें और साथ में एक-एक सुपारी रखें। गणेश चतुर्थी पूजा विधि गणेश चतुर्थी तिथि के शुभ समय को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले भगवान गणेश की मूर्ति को अपने घर के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व भाग में रखें। पूजन सामग्री लेकर शुद्ध आसन पर बैठ जाएं। भगवान गणेश की मूर्ति के पूर्व दिशा में कलश रखें और आग्नेय कोण में दीपक जलाएं। अपने ऊपर जल छिड़कते हुए ॐ पुण्डरीकाक्षय नमः मंत्र का जाप करें। भगवान गणेश को प्रणाम करें और तीन बार आचमन करें और माथे पर तिलक लगाएं। आसन के बाद भगवान गणेश को पंचामृत से स्नान कराएं। उन्हें वस्त्र, पवित्र धागा, चंदन, अक्षत, धूप, दीया, नैवेद्य और फल चढ़ाएं। भगवान गणेश की आरती करें और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगें। गणपति बाप्पा को मोदक और लड्डू बहुत प्रिय हैं इसलिए उनकी पूजा में ये दोनों चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि भगवान गणेश को लड्डू या मोदक का भोग लगाने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। हिंदू धर्म में सुपारी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है, इसलिए गणेश चतुर्थी की पूजन सामग्री में सुपारी शामिल करना न भूलें। गणेश जी के इन मंत्रों का करें जाप 1. वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।। 2. एकदंताय विद्‍महे, वक्रतुंडाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात।। 3. ॐ गं गणपतये नमः 4. गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:। नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।। धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:। गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।’ 5. एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्ं। विध्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥ गणेश चतुर्थी का महत्व हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देवता माना जाता है। किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य में सबसे पहले गणेश जी की पूजा और आराधना की जाती है। भगवान गणेश को बुद्धि, सुख, समृद्धि और बुद्धि का दाता माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को दोपहर के समय स्वाति नक्षत्र और सिंह लग्न में हुआ था। ऐसे में अगर आप गणेश चतुर्थी के दिन घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने जा रहे हैं तो इसे दोपहर के शुभ मुहूर्त में ही स्थापित करना होगा। गणेश चतुर्थी की तिथि से लेकर अनंत चतुर्दशी तक यानी लगातार 10 दिनों तक भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में सभी प्रकार की बाधाएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
और पढ़ें ...

Horoscope Today 19 September: तुला राशि वालों को कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, जानें आज का राशिफल

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 57 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक स्वाती नक्षत्र। आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जिससे वह काफी खुश होंगे। हिंदी साहित्य से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। अपना नया बिजनेस विदेश में स्टार्ट करने का प्लान आज कामयाब होगा, जो अधिक लाभ भी देगा। आपको अपनी कंपनी में अच्छा काम करने पर बॉस द्वारा अच्छा बोनस मिलेगा और पदोन्नति की भी संभावना है। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 5 वृष राशि- आज आपका दिन बेहद खास पल लेकर आयेगा। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज किसी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा, आपका दांपत्य जीवन खुशहाल होगा। अगर आप कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर चला रहे हैं तो आप के लिए दिन अच्छा है क्योकि आज ज्यादा संख्या में बच्चे कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करेंगे। इस राशि की महिलाओं का बिजनेस आज ज्यादा लाभ देगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 3 मिथुन राशि- आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। सिविल इन्जीनियर्स को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा, जो उनके जीवन का अहम प्रोजेक्ट होगा। आज आप किसी बात का समर्थन करेंगे जो आपके लिए लाभदायक है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपके सारे काम अच्छे ढंग से होंगे। आज आप बच्चों को घुमाने ले जाएंगे, जहां बच्चे खूब आनन्द उठाएंगे। मित्र का सहयोग मिलेगा जिससे बिजनेस में सफलता मिलेगी। शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 9 कर्क राशि- आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। आप अपने माता पिता को कोई गिफ्ट देंगे जिससे वह आपसे काफी खुश होंगे। स्वास्थ्य की समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाए, जिससे आपको आराम मिलेगी। बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिलने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 3 सिंह राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे, जिससे आपको आपके काम के लिए अच्छी रेटिंग मिलेगी। आपको आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे जिससे आप खूब सारा धन कमाएंगे। जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिलेगा जिसे देखकर बहुत ही खुशी होगी। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए आपको कॉल आएगा। दोस्तों के साथ आज आप मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 8 कन्या राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उसमे आपको सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से आपको कोई आपकी मनपसंद वस्तु उपहार में मिलेगा, जिससे आपको उस पर बहुत गर्व महसूस होगा। सारे कामों को आप गंभीरता से करेंगे जिससे आपका काम सफल होंगे। शुभ रंग- मैहरुन शुभ अंक- 4 तुला राशि- आज आपका दिन लकी रहेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स आज अपने सीनियर्स से कुछ नया अनुभव सीखेंगे, जो उनको आने वाले जीवन में लाभ देगा। अगर आप एक कहानीकार है तो आपकी कोई कहानी आज लोगों के द्वारा काफी पसंद की जाएगी। कार्य क्षेत्र में परेशानी और रुकावटें आने के बावजूद भी आप मेहनत से कार्य करेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। छात्र आज किसी टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों का सहयोग लेंगे। शुभ रंग- मैजेंटा शुभ अंक- 5 वृश्चिक राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन में आ सकते हैं, अपने मित्र से शेयर करके आपको उस उलझन से राहत मिलेगी। आप आपके घर पर कोई नया मेहमान आएगा जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, आप कोई तकनीकी सीख सकते है जो भविष्य में काम आएगा। आपको अपना व्यवहार निखारने की जरूरत है, लोगों पर इम्प्रेशन अच्छा जमेगा। शुभ रंग- गोल्डन शुभ अंक- 3 धनु राशि- आज अपने दिन की शुरुआत नये उत्साह से करेंगे। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका प्रमोशन होगा। दूर शहरो में संपर्क बनाना आपके व्यापार को लाभ दिलायेगा। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों को आज अच्छा बोनस मिलेगा, जिससे वह लोग मिलकर पार्टी करेंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा करने से बचना चाहिए। लवमेट एक दूसरे पर भरोसा बनाकर रखें, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। शुभ रंग- सफेद शुभ अंक- 6 मकर राशि- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। बड़ो की सलाह आपके लिए कारगार होगी, इसलिए उनसे सलाह लेकर ही काम को करें। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए आज शिक्षकों से परामर्श लेंगे। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। ऑनलाइन सामान मंगवाने का विचार बना रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समय है, अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहेगा। शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 7 कुंभ राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने दोस्त के साथ उसका एडमिशन करवाने के लिए किसी दूसरे स्टेट में जाएंगे जहां आप धार्मिक स्थानों पर भी घूमने जाएंगे। जीवनसाथी आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे आपके बीच का प्यार ज्यादा बढ़ेगा। कामों को आप अपने धैर्य से पूरा करेंगे। लवमेट आज घूमने जाएंगे, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक- 1 मीन राशि- आज आपका दिन खुशियों का पल लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करके इस पर चर्चा करेंगे। अपने बच्चो के साथ आज घर पर गेम खेलेंगे, जिससे पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। दोस्तों को आज डिनर कराने के लिए आप किसी अच्छे से होटल में जाएंगे। आज आप किसी विजिट पर जाएंगे जहाँ आप नए लाभकारी लोगों से मिलेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: गणेश चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 19 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद अमांत - श्रावण तिथि कृष्ण पक्ष चतुर्थी - 01:43 पी एम तक नक्षत्र स्वाती - 01:48 पी एम तक योग वैधृति - 03:58 ए एम, सितम्बर 20 तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:08 AM सूर्यास्त - 6:22 PM चन्द्रोदय - 9:45 AM चन्द्रास्त - 8:44 PM अशुभ काल राहू - 03:18 पी एम से 04:50 पी एम यम गण्ड - 09:11 ए एम से 10:43 ए एम गुलिक - 12:15 पी एम से 01:47 पी एम दुर्मुहूर्त - 08:35 ए एम से 09:23 ए एम, 11:04 पी एम से 11:51 पी एम वर्ज्यम् - 07:41 पी एम से 09:21 पी एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:52 ए एम से 12:41 पी एम अमृत काल - 05:45 ए एम से 07:25 ए एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:33 ए एम से 05:20 ए एम शुभ योग रवि योग- 06:08 ए एम से 01:48 पी एम
और पढ़ें ...

खड़गे का सदन में आरोप : सरकार विपक्ष को ED से डराने, कमजोर करने की कर रही है कोशिश

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विशेष सत्र के पहले दिन अपने भाषण की शुरुआत एक कविता से की और सरकार को सलाह दी कि ‘अगर वह कुछ नहीं कर सकती तो कुर्सी छोड़ दे।’ साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र मजबूत विपक्ष को कमजोर करने के लिए ED के जरिए उसे डराने की कोशिश कर रही है। बदलना चाहते हैं तो हालत को बदलें खड़गे ने राज्यसभा में अपने शुरुआती नोट में कहा, “अगर आप बदलना चाहते हैं तो अभी स्थिति बदलें। इस तरह नाम बदलने से क्या होता है? युवाओं को रोजगार देना है तो सबको बेरोजगार करने से क्या होगा? अपने दिल को थोड़ा बड़ा करने की कोशिश करें, जब आप लोगों को मारते हैं तो क्या होता है? अगर आप कुछ नहीं कर सकते तो अपनी कुर्सी छोड़ दीजिए। यदि आप एक-दूसरे को डराते हैं तो क्या होगा? तुम्हें अपने शासन पर घमंड है, लोगों को धमकाने से क्या होता है?” अपनी कविता के साथ, खड़गे ने अप्रत्यक्ष रूप से सरकार पर CBI और ED जैसी केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से “मजबूत” विपक्ष को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू मजबूत विपक्ष में विश्वास करते थे। नेहरू ने यहां तक कहा था कि अगर मजबूत विपक्ष नहीं है तो व्यवस्था में गंभीर खामी है।खड़गे ने कहा, “अब जब मजबूत विपक्ष है तो वे इसे ईडी और सीबीआई के जरिए कमजोर करना चाहते हैं और फिर इसे ‘साफ’ करने के लिए अपनी वॉशिंग मशीन में डालना चाहते हैं।” “मणिपुर क्यों नहीं जा रहे ?” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि अब प्रधानमंत्री (संसद में) आते हैं और चले जाते हैं। उन्‍होंने कहा, “आज मणिपुर जल रहा है और आज तक लोग मारे जा रहे हैं, हिंसा हो रही है। और जब इतनी सारी बातें हो रही हों तब भी वह शायद ही कोई बयान जारी करते हों। खड़गे ने कहा, ”वह देश के कई हिस्सों में जाते हैं, लेकिन वह मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं।” इस पर धनखड़ ने कहा कि ‘जब वह आपके निर्वाचन क्षेत्र में गए तो आपको दिक्कत है’। इस पर खड़गे ने जवाब दिया कि ‘अगर वह वहां काम करने जा रहे हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है’। खड़गे ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल के दौरान 21 बार, मनमोहन सिंह ने 30 बार बयान दिये। खड़गे ने कहा, “हालांकि कुछ ‘प्रथागत टिप्पणियों’ के अलावा, पीएम मोदी ने केवल दो बार संसद में बयान दिया है।” ‘इंडिया को इंडी अलायंस कहते हैं नड्डा’ भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ब्लॉक को इंडी अलायंस कहने के लिए भाजपा पर कटाक्ष करते हुए खड़गे ने कहा, “शब्द को छोटा करने के लिए (भाजपा अध्यक्ष जेपी) नड्डा साहब इंडी अलायंस कहते हैं। आप जो भी कहें हम ‘इंडिया’ हैं।” ‘हमने लोकतंत्र को बचाया है’ खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर स्पष्ट रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, “हमने उन्हें दिखाया कि हम एक राष्ट्र के रूप में कैसे मजबूत और विकसित हुए, हमने लोकतंत्र और संविधान को बचाया। लेकिन फिर भी लोग पूछते हैं ’70 साल में क्या किया’? हमने केवल यही किया, हमने लोकतंत्र को बचाया, हमने संविधान को बचाया और देश को आगे बढ़ाया।” उन्‍होंने कहा, “इस भवन में पिछले 75 वर्षों में देश का चेहरा बदल गया और जमींदारी प्रथा के उन्मूलन सहित लोगों के लिए कई निर्णय लिए गए। और उन्होंने इस बात पर भी ध्यान केंद्रित किया कि हमें विकास के लिए किस तरह गति के साथ काम करने की जरूरत है।” ‘नेहरू कैबिनेट में 5 विपक्षी नेता शामिल थे’ खड़गे ने कहा कि पहली कैबिनेट में नेहरू सभी को साथ लेकर चलते थे और उन्होंने पांच विपक्षी नेताओं को भी अपनी कैबिनेट में शामिल किया था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ”लेकिन अब आप हमारी परछाई भी नहीं देखना चाहते।” नेहरू 14 साल तक जेल में रहे, उन्होंने कई उद्योगों और कई सार्वजनिक क्षेत्रों की नींव रखी। और पांच साल में हम आगे बढ़ गये। और नेहरू विपक्ष की बात धैर्य से सुनते थे, जबकि प्रधानमंत्री अब संसद में नहीं आते हैं। अगर वह आते तो यह (पीयूष) गोयल के लिए राहत होती।”
और पढ़ें ...

16 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in October 2023: सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा। इस महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिनके चलते बैंकों की छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 5 रविवार, 2 दूसरे शनिवार और 7 राज्यवार अवकाश शामिल हैं। Bank Holidays: आरबीआई के अनुसार, अक्टूबर 2023 में भारत में बैंकों की छुट्टियों की कुल संख्या 16 है। इसमें सार्वजनिक अवकाश, क्षेत्रीय अवकाश और दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। बता दें कि बैंक बंद रहने के बावजूद आप कई तरह के कामकाज डिजिटली निपटा सकते हैं। यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है। Bank Holidays: यहां देखें छुट्टियों की पूरी सूची दिनांक दिन राज्य छुट्टी 2 अक्टूबर -सोमवार -पूरे देश -महात्मा गांधी जयंती 14 अक्टूबर- शनिवार- पूरे देश-महालया 18 अक्टूबर -बुधवार -असम- कटि बिहु 21 अक्टूबर -शनिवार- पूरे देश -दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) 23 अक्टूबर -सोमवार -पूरे देश- दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी 24 अक्टूबर- मंगलवार- पूरे देश -दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा 25 अक्टूबर- बुधवार -पूरे देश -दुर्गा पूजा (दसईं) 26 अक्टूबर -गुरुवार -पूरे देश -दुर्गा पूजा (दसईं)/परिग्रहण दिवस 27 अक्टूबर- शुक्रवार- पूरे देश -दुर्गा पूजा (दसईं) 28 अक्टूबर -शनिवार- पूरे देश -लक्ष्मी पूजा 31 अक्टूबर -मंगलवार- गुजरात -सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन
और पढ़ें ...

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद तय हो सीटों का बंटवारा

कांग्रेस वर्किंग कमेटी  की मीटिंग में उठी मांग हैदराबाद। आई एन डी ए गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद की जाए। हैदराबाद में 16-17 सितंबर को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी  की मीटिंग में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पार्टी हाईकमान से इसकी मांग की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह मांग करने वाले ज्यादातर नेता उन राज्यों से हैं, जहां कांग्रेस का सीधा मुकाबला गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों गठबंधन की दूसरी पार्टियों से है। इन नेताओं को भरोसा है कि पार्टी 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में अच्छा परफॉर्म करेगी, जिससे वे सीट शेयरिंग के दौरान मजबूत स्थिति में रहेंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल के आखिरी में चुनाव होने हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अब तक तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन संभावना है कि अगले महीने के पहले हफ्ते में इसका ऐलान हो जाए।पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, प्रवक्ता अलका लांबा और प्रताप सिंह बाजवा समेत दिल्ली और पंजाब के कुछ नेताओं ने आम आदमी पार्टी के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आप नेता पार्टी पर हमले कर रहे हैं और पार्टी नेताओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अजय माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी उन राज्यों में चुनाव लडऩे की घोषणा कर रही है, जहां कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि वे पंजाब में आप के साथ गठबंधन करने के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि वहां उनके नेताओं पर निशाना साधा जा रहा है। पार्टी हाईकमान ने इस मामले पर अलग से चर्चा करने की बात कही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने आश्वासन दिया कि दूसरी पार्टियों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा स्टेट यूनिट्स की सलाह पर ही की जाएगी।
और पढ़ें ...

पीएम मोदी के ऐतिहासिक फैसले पर टिकी देश की निगाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष सत्र की शुरुआत के पहले मीडिया को दिए संबोधन में ऐतिहासिक निर्णय लेने की बात कहने से यह चर्चा और तेज हो गई है कि आखिर सरकार कौन से ऐतिहासिक विधेयक सामने ला सकती है, जिससे देश की तस्वीर बदल जाएगी।

और पढ़ें ...

Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, सिर्फ ₹75 में मिलेगा सब कुछ फ्री, यहां देखें पूरी डिटेल

Reliance Jio Recharge Plans: तो दोस्तों, यदि भारत में सबसे किफायती मोबाइल रिचार्ज प्लांस की बात करें तो इसमें सबसे पहले रिलायंस जिओ का नाम आता है।रिलायंस जियो अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए ही जानी जाती है। इस कंपनी ने महज कुछ ही सालों में अपना ऐसा नेटवर्क बनाया कि जिसकी वजह से सारे अन्य मोबाइल नेटवर्क ठंडे पड़ गए। क्योंकि Reliance Jio का रिचार्ज प्लान बाकी कंपनियों से सस्ता पड़ता है।  बता दें कि जियो अपने कस्टमर का ख्याल रखते हुए उनके बजट में प्लान लॉन्च करती रहती और ग्राहकों को कई सारे बेनिफिट भी देती है। जैसे डाटा, कॉलिंग और अधिक वैलिडिटी। साथ ही कई ओटीटी फ्री सब्सक्रिप्शन भी। दोस्तों, यदि आप भी चाहते हैं कि आप जियो के सबसे सस्ते प्लान के बारे में जानना चाहते हैं तो लिए आज हम आपको बताते हैं जियो के सबसे सस्ते प्लान के बारे में। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि जिओ का सबसे किफायती रिचार्ज प्लान लेने जाते हैं तो जियो बहुत सारे बेनिफिट देती है जैसे की कॉलिंग, रिचार्ज, एसएमएस और अधिक दिन की वैलिडिटी। Reliance Jio Recharge Plans: कंपनी ऐसी सुविधाएं देती है जो कस्टमर को बहुत ज्यादा पसंद आती है। इसी कारण से जियो आज देश का नंबर वन नेटवर्क है और इसके यूजर्स बढ़ते ही जा रहे हैं। आज दुनिया के किसी भी कोने में जाकर आप जियो के नेटवर्क को प्राप्त कर सकते हैं। Reliance Jio Recharge Plans: Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान Reliance Jio Recharge Plans: आप सभी को बता दें कि जिओ का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान ₹75 रुपए का आता है। इसके बाद जिओ का इससे थोड़ा महंगा 91 रुपए का प्लान आता है। उसके बाद 125 रुपए का रिचार्ज प्लान आता है। इसके बाद 152 रुपए का रिचार्ज प्लान आता है। वहीं जिओ का 186 रुपए का रिचार्ज प्लान आता है जो कि कस्टमर के बजट में और अच्छा के फायदे रिचार्ज प्लान है। दोस्तों, शायद ही आपको इन रिचार्ज प्लांस की जानकारी होगी क्योंकि इन रिचार्ज प्लान में आपको फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और डाटा जैसी कई अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है। Reliance Jio Recharge Plans: सस्ते प्लान में मिलेंगे ये फायदे Reliance Jio Recharge Plans: यदि 75 रुपए के रिचार्ज प्लान की बात करें तो इस रिचार्ज प्लान में आपको डेली 0.1gb डाटा और 23 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 50 फ्री एसएमएस और 200 एमबी अतिरिक्त डाटा (कुल 2.5GB डेटा) दिया जाता है। वहीं 125 के रिचार्ज प्लान में आपको 500 एमबी पर डे डाटा, 300 एसएमएस, 23दिन वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। वही ₹91 के रिचार्ज प्लान में आपको 28 दिन वैलिडिटी, 100 जीबी डाटा और 300 एसएमएस अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है।
और पढ़ें ...

आज क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जानें आपके शहर का हाल

पेट्रोल-डीजल के दाम सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई अंतर नहीं देखने को मिला है। दिल्ली, कोलकाता,मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए हैं। नोएडा: पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर गुरुग्राम: पेट्रोल 97.04 रुपये और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर हैदराबाद: पेट्रोल 108.60 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर जयपुर: पेट्रोल 108.60 रुपये और डीजल 93.83 रुपये प्रति लीटर लखनऊ: पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर कच्चे तेल के दाम में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का रेट 94.19 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड का रेट 91.13 डॉलर प्रति बैरल है। सऊदी अरब और रूस की ओर से उत्पादन में कटौती के बाद कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 18 September: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 18 September 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 18 सितंबर 2023 का पंचाग... वार- सोमवार पक्ष- शुक्ल पक्ष तिथि- तृतीया, 12:39 पीएम तक नक्षत्र- चित्रा, 12:08 पीएम तक योग- इन्द्र, 04:24 एएम, सितंबर 19 तक करण- गर, 12:39 पीएम तक सूर्योदय- 06:07 एएम सूर्यास्त- 06:23 पीएम अशुभ मुहूर्त  दुष्टमुहूर्त 12:39:43 से 13:28:47 तक, 15:06:56 से 15:56:00 तक कुलिक 15:06:56 से 15:56:00 तक कंटक 08:34:22 से 09:23:26 तक राहु काल 07:39:10 से 09:11:10 तक कालवेला/अर्द्धयाम 10:12:30 से 11:01:35 तक यमघण्ट 11:50:39 से 12:39:43 तक यमगण्ड 10:43:11 से 12:15:11 तक गुलिक काल 13:47:11 से 15:19:12 तक
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 18 September 2023: आज हरतालिका तीज के दिन इन राशियों पर जमकर बरसेगी शिव-गौरी की कृपा...जानिए आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 September 2023: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 23 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज हरितालिका तीज का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि-  आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो वाकई जबरदस्त होंगे।  शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 5 वृष राशि- आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी । छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक- 7 मिथुन राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज आप खुद पर ध्यान देंगे। समाज में आपके द्वारा किसी गए कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। आज आपका आत्मविश्वास देखकर लोग आपसे प्रभावित होंगे। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। शुभ रंग- मैजेंटा शुभ अंक- 6 कर्क राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा । बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी अच्छा महसूस होगी। महिलाएं बाजार में अपने कीमती समानों को लेकर सतर्क रहे। शुभ रंग- सफेद शुभ अंक- 8 सिंह राशि- आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे। माइग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें। आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं। शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 2 कन्या राशि- आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। शाम का समय आपका खुशी व उमंग से भरा रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक- 4 तुला राशि- आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बने हुए हैं। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखें, रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।  शुभ रंग- मैहरुन शुभ अंक- 3 वृश्चिक राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएगा।  शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 6 धनु राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे । आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 6 मकर राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाइट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। आपके बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतर कर आपको खुश होने की वजह बनेंगे। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुके हुआ धन का आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा। शुभ रंग- सिल्वर शुभ अंक- 9 कुंभ राशि- आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। अगर आप कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो घरवालों से विचार विमर्श करना अच्छा रहेगा। मित्रों को अपने घर पर आमंत्रित कर सकते हैं। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपको सुख और संतोष मिलेगा। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है, आपको प्रसन्नता होगी।  शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 2 मीन राशि- आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आगे चलकर भविष्य में काम आएगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आपकी रूचि कलात्मक कार्यों में रहेगी। आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। किसी मनपसंद कार्य में मन लगाएंगे।  शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक संपन्न, इस 14 प्रस्तावों पर लगी मुहर…

हैदराबाद में आज शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक सम्पन्न हुई. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई. इस दौरान कुल 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी. जो इस प्रकार हैं – सबसे पहले, कांग्रेस कार्य समिति जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए हमारे बहादुर सैन्य अधिकारियों और सैन्य कर्मियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है. जब इस त्रासदी की ख़बरें सामने आ रही थी और देश शोक मना रहा था तब भाजपा और प्रधानमंत्री द्वारा ख़ुद को G20 की बधाई देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में जश्न मनाना न सिर्फ़ बेशर्मी की पराकाष्ठा है, बल्कि जवानों की शहादत का अपमान है. CWC पिछले एक वर्ष में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण योगदानों के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे की सराहना करती है. वह एक प्रेरणादायक नेता के साथ-साथ सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण की मुखर आवाज़ रहे हैं. वह निडरता के साथ मोदी सरकार के हमलों से संविधान को बचाने के लिए आवाज़ बुलंद कर रहे हैं. वह लगातार प्रधानमंत्री को उनकी जनविरोधी नीतियों और कार्यक्रमों के लिए ज़िम्मेदार ठहराते रहे हैं. कांग्रेस कार्य समिति राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर प्रसन्नता व्यक्त करती है. यात्रा देश की राजनीति में एक परिवर्तनकारी घटना थी. जिसका उद्देश्य भारत को तोड़ने वाली शक्तियों के खिलाफ़ लोगों को एकजुट करना, बढ़ती असमानता, घटती आय, बढ़ती बेरोज़गारी और आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के विरुद्ध लोगों की आवाज़ उठाना;और बढ़ती तानाशाही, लोकतांत्रिक संस्थानों पर कब्ज़े और हमारे संघीय ढांचे पर हो रहे हमलों का विरोध करना था. CWC का संकल्प है कि हमारा पार्टी संगठन हर स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा की भावना, उसके विचार और उद्देश्यों को आगे बढ़ाता रहेगा. साथ ही इसे हमारे देश के हर हिस्से में जीवित रखेगा. CWC का यह भी बिल्कुल स्पष्ट रूप से मानना है कि राहुल गांधी को संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित किया जाना प्रधानमंत्री की राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा था. उनकी संसद सदस्यता फिर से बहाल होने पर CWC गहरा संतोष व्यक्त करती है. क्योंकि इससे सत्य और न्याय की जीत हुई है. CWC मणिपुर में संवैधानिक तंत्र के पूरी तरह से ध्वस्त होने और वहां जारी हिंसा पर गहरा दुख व्यक्त करती है. चार महीने से ज्यादा समय से राज्य में हिंसा और अशांति का दौर जारी है. इतने दिनों में भाजपा की ध्रुवीकरण की नीतियों की वजह से राज्य बुरी तरह से विभाजित हो जुका है. प्रधानमंत्री की चुप्पी और उपेक्षा, गृह मंत्री की विफलता और मुख्यमंत्री के अड़ियल रवैये ने बेहद ही ख़तरनाक स्थिति पैदा कर दी है. जहां सुरक्षा बलों और नागरिकों के बीच और सेना/असम राइफल्स और राज्य पुलिस के बीच बार-बार टकराव की ख़बरें सामने आ रही है. मणिपुर से जो चिंगारी निकली है, अब उसके बड़े पैमाने पर उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में फैलने की आशंका है. CWC मुख्यमंत्री को तत्काल हटाने और राष्ट्रपति शासन लगाने की कांग्रेस पार्टी की मांग को दोहराती है. CWC इस बात पर भी ज़ोर देती है कि सरकार लूटे गए हथियारों और गोला-बारूद को बरामद करने, पब्लिक ऑर्डर बहाल करने, हज़ारों प्रभावितों और राज्य के शरणार्थियों के लिए इस बेहद गंभीर मानवीय संकट को ख़त्म करने का प्रयास करे. साथ ही विभिन्न समूहों के बीच बातचीत के लिए एक रूपरेखा तैयार हो. कांग्रेस कार्यसमिति याद दिलाना चाहती है कि लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पहले भाषण में प्रधानमंत्री ने जातिवाद, सांप्रदायिकता और क्षेत्रवाद पर 10 साल के लिए रोक लगाने का आह्वान किया था. विडंबना यह है कि भाजपा और इस सरकार द्वारा अपनाई गई विभाजनकारी और भेद-भाव से भरी नीतियों और प्रधानमंत्री द्वारा लोगों को एकजुट करने के बजाय चुनिंदा मामलों पर अपनी चुप्पी की वजह से पिछले नौ वर्षों में ये तीनों ही समस्याएं कई गुना बढ़ गई हैं. उनकी सरकार ने ग़रीबों और कमज़ोर लोगों, विशेषकर महिलाओं, अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं की है. संसद के अंदर और बाहर भाजपा के नेताओं का राजनीतिक भाषण समाज में ज़हर घोलने वाला होता है. उनके बयान नफ़रत फ़ैलाने वाले और हिंसा को बढ़ावा देने वाले होते हैं. वे विभाजनकारी ताकतों को प्रोत्साहित करते हैं और समाज का ध्रुवीकरण करते हैं. भाजपा के नेताओं और प्रवक्ताओं ने पिछले प्रधानमंत्रियों, विशेष रूप से जवाहरलाल नेहरू के योगदानों को कम करके दिखाने और आंकने की कोशिश की है. साथ ही उनकी छवि को भी विकृत किया गया है. राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाने और उनके ख़िलाफ़ राजनीतिक प्रतिशोध के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है. भाजपा सरकार ने सहयोगात्मक संघवाद के सिद्धांतों और प्रथाओं को नष्ट कर दिया है. कांग्रेस कार्यसमिति मोदी सरकार को MSP और अन्य मांगों के मुद्दों पर किसानों और किसान संगठनों से किए गए वादों की याद दिलाती है. किसान बढ़ते कर्ज़ के बोझ तले दबे हुए हैं. कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है. नोटबंदी की मार और सरकार से किसी भी तरह का सपोर्ट न मिलने के कारण MSME सबसे ख़राब दौर में हैं. एक्सपोर्ट मार्केट सिकुड़ गया है और निर्यात में गिरावट आई है. निवेश और उपभोग का इंजन मंद पड़ा हुआ है. सरकार अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में विफल रही है. आर्थिक परिदृश्य निराशाजनक बना हुआ है. ऐसा लगता है कि इस सरकार की एकमात्र चिंता सिर्फ़ हेडलाइन मैनेजमेंट है. CWC बढ़ती बेरोज़गारी और विशेष रूप से आवश्यक वस्तुओं की क़ीमतों में लगातार वृद्धि पर गंभीर चिंता व्यक्त करती है. वादे के अनूरूप हर साल दो करोड़ नौकरी देने में विफल रहने के बाद प्रधानमंत्री का तथाकथित रोज़गार मेला तमाशा के अलावा कुछ नहीं है. यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ़ और सिर्फ़ धोखा है. 2021 में होने वाली दशकीय जनगणना करवाने में विफल होना शर्म की बात है. इसके कारण अनुमानित रूप से 14 करोड़ भारतीयों को अपने भोजन के अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है. क्योंकि 2011 की जनगणना के हिसाब से जारी राशनकार्ड पर ही अभी लोग राशन ले पा रहे हैं. CWC जाति जनगणना कराने से मोदी सरकार के इंकार को भी रेखांकित करती है. पूरे देश से जाति जनगणना की मांग उठ रही है. इस मांग को मानने से भाजपा के इंकार ने सामाजिक और आर्थिक न्याय के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की कमी के साथ-साथ पिछड़े वर्गों, दलितों और आदिवासियों के प्रति उनकी सोच को सबके सामने ला दिया है. इस संदर्भ में, CWC अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और OBC के लिए आरक्षण की मौजूदा ऊपरी सीमा को बढ़ाने का भी आह्वान करती है. CWC बढ़ती बेरोज़गारी और विशेष रूप से आवश्यक वस्तुओं की क़ीमतों में लगातार वृद्धि पर गंभीर चिंता व्यक्त करती है. वादे के अनूरूप हर साल दो करोड़ नौकरी देने में विफल रहने के बाद प्रधानमंत्री का तथाकथित रोज़गार मेला तमाशा के अलावा कुछ नहीं है. यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ़ और सिर्फ़ धोखा है. 2021 में होने वाली दशकीय जनगणना करवाने में विफल होना शर्म की बात है. इसके कारण अनुमानित रूप से 14 करोड़ भारतीयों को अपने भोजन के अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है. क्योंकि 2011 की जनगणना के हिसाब से जारी राशनकार्ड पर ही अभी लोग राशन ले पा रहे हैं. CWC जाति जनगणना कराने से मोदी सरकार के इंकार को भी रेखांकित करती है. पूरे देश से जाति जनगणना की मांग उठ रही है. इस मांग को मानने से भाजपा के इंकार ने सामाजिक और आर्थिक न्याय के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की कमी के साथ-साथ पिछड़े वर्गों, दलितों और आदिवासियों के प्रति उनकी सोच को सबके सामने ला दिया है. इस संदर्भ में, CWC अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और OBC के लिए आरक्षण की मौजूदा ऊपरी सीमा को बढ़ाने का भी आह्वान करती है. CWC नए संविधान के लिए शुरू की गई चर्चा और दुर्भावना से भरे तर्कों को सिरे से ख़ारिज करती है, जिसमें कहा गया कि इसकी मूल संरचना को बदला जा सकता है. बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर और उनके साथ के अन्य देशभक्तों द्वारा तैयार किए गए संविधान पर भाजपा सरकार के हमले की सभी लोकतांत्रिक शक्तियों द्वारा भर्त्सना की जानी चाहिए और विरोध किया जाना चाहिए. हमारा संविधान महात्मा गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में हमारे स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों को दर्शाता है. CWC मोदी सरकार के पाखंड और दोहरेपन को भी सबके समक्ष रखना चाहती है. प्रधानमंत्री एक तरफ़ दुनिया को महात्मा गांधी को लेकर उपदेश देते हैं दूसरी तरफ़ उनके ख़िलाफ़ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वालों और उनकी विरासत पर हमला करने वालों को खुली छूट देते हैं. इस सरकार के आने के बाद से संसदीय बहस और जांच लगभग गायब ही हो गई है. कई महत्वपूर्ण और दूरगामी कानून को उचित जांच और चर्चा के बिना जल्दबाज़ी में आगे बढ़ा दिया गया है. संसद में पेश किया गया मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति आदि) विधेयक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग की स्वतंत्रता से गंभीर समझौता करने वाला है. सरकार अचानक संसद का विशेष सत्र बुला लेती है. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सार्वजनिक चिंता और महत्व से जुड़े नौ गंभीर मुद्दों उठाए, जिन पर इस विशेष सत्र में चर्चा की आवश्यकता है. CWC इस पहल के लिए और पार्टी संगठन को मज़बूत करने में उनकी निरंतर अभिरुचि के लिए उन्हें धन्यवाद देती है. कांग्रेस कार्यसमिति महिला आरक्षण बिल को संसद के इस विशेष सत्र में पारित करने की माँग करती है. CWC बिज़नेस ग्रुप के लेनदेन पर अबतक हुए और अभी भी लगातार हो रहे गंभीर एवं चौंकाने वाले खुलासों की जांच के लिए JPC की मांग को दोहराती है. क्योंकि अडानी ग्रुप प्रधानमंत्री की घनिष्ठ मित्रता और सरकार की पक्षपातपूर्ण नीतियों और प्रशासनिक उदारता का प्रमुख लाभार्थी रहा है. ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का प्रस्ताव देश के संघीय ढांचे पर एक और हमला है. मोदी सरकार ने राज्यों के कर राजस्व हिस्सेदारी में कमी करके, राज्यपाल के कार्यालयों का दुरुपयोग करके, विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करने में बाधाएं उत्पन्न करके – जैसा कि कर्नाटक में फ़ूड सिक्योरिटी गारंटी के मामले में हुआ- सुनियोजित ढंग से संघवाद को कमज़ोर कर दिया है. केंद्र ने विपक्ष द्वारा शासित राज्यों को इमरजेंसी फंड और आपदा राहत देने से भी इंकार किया है – हिमाचल इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जहां बाढ़ और भूस्खलन से काफ़ी नुक़सान पहुंचा है. CWC स्पष्ट शब्दों में चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ और नक्शा में अरुणाचल प्रदेश और भारत के अन्य हिस्से को शामिल करने जैसी उसकी उकसावे की नीति की निंदा करती है. यह बेहद अफ़सोसजनक है कि 19 जून, 2020 को चीन को क्लीन चिट देकर और भारतीय क्षेत्र पर क़ब्ज़े की बात से इंकार करके प्रधानमंत्री ने देश को गुमराह किया. उनका वह बयान न सिर्फ़ हमारे जवानों की शहादत का अपमान है बल्कि उससे चीन को सीमा का उल्लंघन जारी रखने के लिए भी प्रोत्साहन मिला है. CWC सरकार से चीन के साथ सीमा विवाद पर स्थिति स्पष्ट करने और भारतीय क्षेत्र की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए किसी भी चुनौती के ख़िलाफ़ मजबूत रुख अपनाने का आह्वान करती है. कांग्रेस कार्यसमिति सांप्रदायिक एकता, सामाजिक, आर्थिक समानता, नौजवानों की अपेक्षाओं और एक सशक्त भारत की गौरव यात्रा में देशवासियों के साथ मज़बूती से खड़ी है. कार्यसमिति यह प्रण लेती है कि वह एक ऐसे देश का निर्माण करेगी जिसमें हर जाति व धर्म के लोग, अमीर, ग़रीब, नौजवान और बुज़ुर्ग सब गौरवान्वित महसूस करें. अंत में CWC इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) की निरंतर एकजुटता का तहे दिल से स्वागत करती है. इससे प्रधानमंत्री और भाजपा काफ़ी बौखलाए हुए हैं. CWC INDIA की पहल को वैचारिक और चुनावी रूप से सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के संकल्प को दोहराती है ताकि हमारा देश विभाजनकारी और ध्रुवीकरण की राजनीति से मुक्त हो, सामाजिक समानता और न्याय मे विश्वास रखने वाली ताकतें मज़बूत हों और लोगों को एक उत्तरदायी, संवेदनशील, पारदर्शी, जवाबदेह और ज़िम्मेदार केंद्र सरकार मिले.
और पढ़ें ...

नए संसद भवन के गज द्वार पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने फहराया तिरंगा, लोकसभा स्पीकर रहे मौजूद

नई दिल्ली। नए संसद भवन के गज द्वार पर आज तिरंगा फहराया गया है। संसद भवन की नई बिल्डिंग के गज द्वार पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तिरंगा फहराया है। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत तमाम नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि ये ध्वजारोहण समारोह सोमवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय संसद सत्र से एक दिन पहले किया गया है। इस सत्र में संसदीय कार्यवाही पुराने से नए भवन में ट्रांसफर की जा सकती है। बता दें कि पीएम मोदी ने 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन किया था। मल्लिकार्जुन खरगे नहीं हुए शामिल हालांकि इस मौके पर विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल नहीं हुए। उन्होंने निराशा जताते हुए कहा था कि उन्हें इस समारोह का न्यौता देने में देरी की गई। खरगे ने शनिवार को राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है कि खरगे को समारोह का न्यौता 15 सितंबर को देर शाम को मिला था। खरगे का कहना है कि वह 16-17 सितंबर को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद में हैं और रविवार की रात में दिल्ली लौटेंगे। 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में कैबिनेट मंत्रियों को नए संसद भवन में कमरों का बंटवारा किया जा चुका है। जिन मंत्रियों को कमरे मिले हैं, उसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, अर्जुन मुंडा, विदेश मंत्री एस जयशंकर, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव शामिल हैं। किस नेता को कौन सा कमरा? जानकारी के मुताबिक, अमित शाह को अपर ग्राउंड फ्लोर पर कमरा नंबर जी-33, राजनाथ सिंह को जी-34, नितिन गडकरी को जी-31, पीयूष गोयल को जी-30, निर्मला सीतारमण को जी-12, एस जयशंकर को जी-10, धर्मेंद्र प्रधान को जी-41, स्मृति ईरानी को जी-8, नरेंद्र सिंह तोमर को जी-11, अश्विनी वैष्णव को जी-17 और अर्जुन मुंडा को नए संसद भवन में कमरा नंबर जी-9 आवंटित किया गया है। बता दें कि पुराने संसद भवन में इन वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों का कार्यालय ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कमरों में था। सरकार के अन्य कैबिनेट मंत्रियों को नए संसद भवन में फर्स्ट फ्लोर पर कार्यालय के लिए कमरे का आवंटन किया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को फर्स्ट फ्लोर पर कमरा नंबर एफ-20, गिरिराज सिंह को एफ-36, गजेंद्र सिंह शेखावत को एफ-18, नारायण राणे को एफ-39, सर्बानंद सोनोवाल को एफ-38, वीरेंद्र कुमार को एफ-37, पशुपति पारस को एफ-19, किरेन रिजिजू को एफ-17 और आरके सिंह को नए संसद भवन के फर्स्ट फ्लोर पर कमरा नंबर एफ-16 का आवंटन किया गया है।
और पढ़ें ...

श्रमिकों को पीएम नरेंद्र मोदी की सौगात, विश्वकर्मा योजना का करेंगे शुभारंभ, कन्वेंशन सेंटर का भी होगा उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 73 साल के हो गए हैं। इस मौके पर देशभर से उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाईंया मिल रही हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर हर साल पीएम मोदी कुछ न कुछ ऐतिहासिक करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। दरअसल प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन के अवसर पर आज दिल्ली के द्वारका में ‘यशोभूमि’ कहे जाने वाले भारत के पहले इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर का उद्घाटन करने वाले हैं। ‘यशोभूमि’ को लगभग 5400 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इसमें कई हॉल हैं जहां प्रदर्शनी लगी रहेगी और अन्य सुविधाओ से यह सुसज्जित है। इस दौरान पीएम मोदी द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन ‘यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25’ तक एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन करने वाले हैं। पीएम मोदी आज श्रमिकों को देंगे खास तोहफा बता दें कि आज विश्वकर्मा जयंती भी है। इस अवसर पर श्रमिकों को पीएम मोदी खास तोहफा देने वाले हैं। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ की शुरुआत करेंगे। इस योजना की शुरुआत कन्वेंशन सेंटर से ही प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके लिए उन्हें एडवांस ट्रेनिंग व आर्थिक मदद दी जाएगी। बता दें की ‘पीएम विश्वकर्मा पोर्टल’ पर बायोमेट्रिक के जरिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद कारीगरों व शिल्पकारों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसका उन्हें प्रमाण पत्र और पहचान पत्र भी मिलेगा। 1300 करोड़ है योजना का बजट बता दें कि इस योजना के तहत शिल्पकारों और कारीगरों को औजार खरीदने के लिए सरकार की तरफ से 15000 रुपये की आर्थिक मदद भी दी जाएगी। वहीं जरूरत पड़ने पर पहले एक लाख रुपये 5 फीसदी के ब्याज पर और बाद में फिर जरूरत पड़ने पर दो लाख तक का लोन कारीगरों और शिल्पकारों को दिया जाएगा। बता दें कि इस महत्वाकांक्षी योजना का बजट 1300 करोड़ रुपये हैं। इस योजना के शुभारंभ पर देशभर के 70 स्थानों पर 70 मंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहेंगे।
और पढ़ें ...

24 घंटे के निर्जला व्रत के दौरान हो सकता है डिहाइड्रेशन, बचाव के लिए सरगी में इन बातों का रखें ध्यान

हरतालिका तीज, हर वो लड़की वो स्त्री करती है जिसे एक अच्छा पति पाने की इच्छा हो। क्योंकि इस व्रत की शुरुआत पार्वती जी ने भी इसी इच्छा से की थी और भगवान शिव को वर के रूप में पाया था। इस व्रत में शिव-गौरी पूजन की परंपरा रही है और पूरे दिन 24 घंटे निर्जला रहना होता है। ऐसे में शरीर में डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो सकती है। पानी की कमी के कारण चक्कर आ सकता है, पैर हाथ में दर्द होता है और फिर आपको अकड़न और सिर दर्द भी हो सकता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए आप सुबह की सरगी के दौरान इन टिप्स को अपना सकते हैं। 24 घंटे के निर्जला व्रत के दौरान हो सकता है डिहाइड्रेशन- Nirjala fasting on hartalika teej tips to prevent dehydration in hindi 1. नारियल पानी पिएं नारियल पानी पीना डिहाइड्रेशन से बचाव का एक कारगर तरीका हो सकता है। दरअसल, निर्जला व्रत के दौरान शरीर डिहाइड्रेट होकर बीमार पड़ सकता है और ऐसे में नारियल पानी पीना आपके शरीर में हाइड्रेशन को बहाल कर सकता है। इससे टिशूज और मांसपेशियों में जान बनी रही है और अकड़न से बचाव होता है। 2. खीरा खाएं खीरे की खास बात ये है कि ये पेट को ठंडा रखता है और आपको डिहाइड्रेशन से बचा सकता है। दूसरा, ये पानी से भरपूर है और शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाकर व्रत के दौरान सिर दर्द और पैरों में अकड़न जैसी समस्या से बचा सकता है। ऐसे में हरितालिका तीज के दौरान सरगी में आप खीरा जरूर खाएं। इससे पेट भी सही रहेगा और काफी देर तक आप भर-भरा महसूस करेंगे। 3. अनानास लें व्रत में अनानास फल खाना शरीर में एनर्जी बनाए रखने के साथ डिहाइड्रेशन से बचाव में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये आपके बाकी बॉडी फंक्शन को बेहतर बनाता है और शरीर को कई समस्याओं से बचाव में मदद करता है। तो, डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए आप हरितालिका तीज के व्रत में इन बातों का ध्यान रख सकते हैं। ऐसा करेंगे तो आपको 24 घंटे में शरीर पानी की कमी से बीमार नहीं होता और साथ ही आप इन व्रत को अच्छे से पूरा कर पाएंगे।
और पढ़ें ...

Horoscope 17 September 2023 : इन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

Aaj Ka Rashifal 17 September 2023: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 27 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 2 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आज भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर सूर्यदेव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ग्रौसरी का सामान खरीदने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। माता पिता अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, बच्चे आज काफी खुश रहेंगे। वकील आज पुराने क्लाइंट के केस को साल्व करेंगे साथ ही नये क्लाइंट से भी मिलेंगे। किसी मित्र की सहायता करने का अवसर मिलेगा, जिससे वह काफी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज आपको राहत मिलेगा।  शुभ रंग- मैहरुन शुभ अंक-1 वृष राशि- आज आपका दिन लकी रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग समाज में अच्छी छवि बनाने में सफल होंगे। सिविल इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी कंपनी में होगा। मेहनत से किया गया काम अच्छा परिणाम देगा, इसलिए मेहनत से कार्य करने की जरुरत है। टेक्सटाइल का बिजनेस कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा और उनके बिजनेस में बढ़ोतरी भी होगी। आपके बड़े बेटे का व्यापार ज्यादा तरक्की करेगा, जिससे आपको काफी ख़ुशी होगी।  शुभ रंग- गोल्डन शुभ अंक- 4 मिथुन राशि- आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में आप शामिल होंगे और वहां प्रोग्राम का आनंद उठाएंगे। चेस खेल रहे लोगों की आज शानदार जीत होगी, अपने साथी खिलाड़ी से भी आप कुछ नया अनुभव सीखेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आज आपको सफलता मिलेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों का इंटरव्यू अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे।  शुभ रंग- सिल्वर शुभ अंक- 8 कर्क राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने मित्र के साथ मिलकर प्लान करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आगमन का योग है । अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जिससे आपके सारे काम अच्छे से होंगे। आज घर के किसी काम को पूरा करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 2 सिंह राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मैडिटेशन करें जिससे आपका मन एकाग्र रहेगा और सेहत अच्छी रहेगी। अपने बिजनेस की जिम्मेदारी को किसी जिम्मेदार व्यक्ति को देंगे जिससे आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। बच्चों के साथ आप शॉपिंग मॉल घूमने जाएंगे, जिससे बच्चों को अच्छे खिलौने लेकर देंगे। आज ऑफिस में अपना वर्क अच्छे से पूरा करेंगे। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। बिजनेस मीटिंग के लिए आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 1 कन्या राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस से रिलेटेड प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए एक अच्छी कंसल्टेंट टीम को रखेंगे, जिसकी मदद से आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आपका सामान्य बातचीत का व्यवहार अच्छा रहेगा जिससे आपको लोग पसंद करेंगे। अपने परिवार के साथ मूवी देखने जाएंगे, और खूब मनोरंजन करेंगे। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, लोग आपकी सराहना करेंगे। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 6 तुला राशि- आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। महिलाओ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, वह अपने बच्चों के लिए नई-नई डिशेस बनाएगी। फैशन डिजाइनर का कोर्स कर रहे लोगों को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको सफल बनाएगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा, इससे आपके कार्य समय रहते पूरा हो जायेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग- काला शुभ अंक- 8 वृश्चिक राशि- आज आपका दिन बेहद ही खुशनुमा रहेगा। किसी रिश्तेदार के आने से आपकी खुशी बढ़ जाएगी और बच्चे भी खुश होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। प्रिंटिंग का वर्क कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज लॉन्ग ड्राइव पर जायेंगे, रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट्स अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। आज आप ऑनलाइन कोई नया बिजनेस शुरू करने का मन बनाएंगे। शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 4 धनु राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। बाहर की तली भुनी चीजों को खाने से बचे, जिससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। सीनियर्स से आपको प्रोजेक्ट के बारे में कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिससे आपकी नॉलेज और बढ़ेगा। विद्यार्थियों का जीवन काफी बिजी रहेगा क्योकि वह आज मैथ्स के टॉपिक को क्लियर करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे जिससे आपका मन खुश होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। शुभ रंग- मैजेंटा शुभ अंक- 5 मकर राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पैसों से जुड़े लेन-देन को सावधानी के साथ करें। भाईयो से अपने लिए नया घर खरीदने के लिए सलाह लेंगे, जिससे वह लोग आपकी मदद करेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अपना हर काम बहुत ही ईमानदारी से करेंगे। आपके घर वाले आपसे खुश होंगे, उनको कही घुमाने ले जाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी कार्य को पूरा करने में सफल होंगी।  शुभ रंग- सफेद शुभ अंक- 4 कुंभ राशि- आज आपका दिन एक बेहद खास पल लेकर आएगा। प्रापर्टी खरीदने के लिए आप आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे और डील अच्छे से फाइनल करेंगे। नव विवाहित दम्पति को बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। आपका स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में मूवी देखने जाएंगे। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए आज आप कोई नया प्लान बनाएंगे।  शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 3 मीन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बड़े बुजुर्गो की सलाह आपके कार्यों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, रिश्तों में मधुरता आयेगी। कार्य क्षेत्र में थोड़ी सी मेहनत करने पर आपको बड़े धन लाभ का अवसर मिलेगा। अपने दोस्तों के साथ विदेश ट्रिप प्लान करेंगे, जिसके लिए आप काफी उत्साहित रहेंगे। बच्चो की पेरेंट्स मीटिंग में जाने का अवसर मिलेगा, जिससे आप अपने बच्चों की गतिविधियों को जान पाएंगे।  शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 17 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 17 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद अमांत - श्रावण तिथि कृष्ण पक्ष द्वितीया - 11:08 ए एम तक नक्षत्र हस्त - 10:02 ए एम तक योग ब्रह्म - 04:28 ए एम, सितम्बर 18 तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:06 AM सूर्यास्त - 6:26 PM चन्द्रोदय - 7:52 AM चन्द्रास्त - 7:41 PM अशुभ काल राहू - 04:52 पी एम से 06:24 पी एम यम गण्ड - 12:15 पी एम से 01:48 पी एम गुलिक - 03:20 पी एम से 04:52 पी एम दुर्मुहूर्त - 04:46 पी एम से 05:35 पी एम वर्ज्यम् - 06:44 पी एम से 08:28 पी एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:52 ए एम से 12:41 पी एम अमृत काल - 05:10 ए एम से 06:55 ए एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:33 ए एम से 05:20 ए एम शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:07 ए एम से 10:02 ए एम अमृत सिद्धि योग- 06:07 ए एम से 10:02 ए एम
और पढ़ें ...

sex racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, इस हालत में 6 लोग गिरफ्तार, जब पुलिस ने ओयो होटल में मारा छापा…

नई दिल्ली: सेक्स रैकट का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ओयो होटल में छापेमारी की कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को तीन महिलाओं समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के साथ पूर्वी दिल्ली के एक होटल में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया। sex racket: पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली के साउथ गणेश नगर में आर.के. रेजीडेंसी (एक ओयो होटल) पर मंडावली थाने की एक टीम द्वारा छापेमारी की गई। आॅपरेशन में छह व्यक्तियों को वेश्यावृत्ति में लिप्त पाया गया। sex racket: आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार (46), जो एक एजेंट है और लक्ष्मी नगर का निवासी है; दीवान (29), होटल प्रबंधक; और कुणाल (27), गीता कॉलोनी का एक ग्राहक के रूप में हुई है। इनके अलावा तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। sex racket: पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने कहा, “आईटीपी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।जांच के दौरान, यह पता चला कि वही परिसर, यानी आरके रेजीडेंसी पूर्व में भी वेश्यावृत्ति में शामिल था। एमसीडी ने होटल को सील कर दिया गया था। sex racket: डीसीपी ने कहा, “हाल ही में, इसे डी-सील कर दिया गया था, और उन्होंने वही अवैध गतिविधियां फिर से शुरू कर दीं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। sex racket: लड़कियों के लिए मंगानी पड़ी बस sex racket: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में देह व्यापार के धंधे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। बीते बुधवार को पुलिस ने रिद्धि-सिद्धि होटल समेत कई निजी मकानों पर छापेमारी कर 15 महिला और 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया था। लेकिन शुक्रवार को जब एक गेस्ट हॉउस में पुलिस ने छापा मारा तो जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त इतने लोग पकडे गए कि पुलिस को उन्हें ले जाने के लिए बस मंगानी पड़ी। sex racket: दरअसल, यह पूरा मामला यूपी के जनपद कुशीनगर का है। बुधवार को पुलिस द्वारा देह व्यापार के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद होटल संचालको में हड़कंप मच गया था। लेकिन बावजूद इसके जिस्मफरोशी का यह गोरखधंदा रुकने का नाम नहीं ले रहा था। शहर के विभिन्न होटलों में देह व्यापार बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था। इसी क्रम में एसडीएम और सीओ कसया ने शुक्रवार को चन्द्रलोक गेस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस ने जब अंदर जाकर लड़के व लड़कियों को दबोचा और गिनती करना शुरू की तो उनके भी होश उड़ गए। sex racket: इनकी संख्या इतनी ज्यादा थी कि थाने ले जाने के लिए स्कूल बस बुलानी पड़ी। पुलिस का कहना है कि विधिक कार्यवाही कर सभी को जेल भेजा जाएगा। साथ ही देह व्यापार को जिले से पूरी तरह उखाड़ फेंकने का अभियान जारी रहेगा।
और पढ़ें ...

सरकार बनने के एक महीने के अंदर लागू होगा पेसा कानून , ग्राम सभा को मिलेंगे पूरे अधिकार- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर बस्तर पहुंचे। जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित रैली में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने महासभा की। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को दोनों ने संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल की सभा शुरू होने के बाद तेज बारिश होने लगी लेकिन लोग सिर पर कुर्सी रखकर केजरीवाल की सभा में मौजूद रहे। 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रैली संबोधन के दौरान कहा कि 'आप' सरकार बनने के एक महीने के अंदर पेसा कानून लागू करेगी। 75 साल में सबकी तरक्की हो गई लेकिन आदिवासी समाज पिछड़ा हुआ है। सबकी नजर जल जंगल जमीन पर रहती है। सरकार बनने के एक महीने के अंदर पेसा कानून लागू किया जाएगा और ग्राम सभा को सभी अधिकार दिए जाएंगे।

वहीं, भाजपा को घेरते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की 28 पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है। जिससे बीजेपी वाले बौखला गए हैं। 140 करोड़ लोगों का इंडिया है। इंडिया पर आपका पैतृक अधिकार नहीं है। इंडिया हमारे दिल में बसता है। भारत हमारे दिल में बसता है। किस-किस के दिल से इंडिया निकालोगे। साथ ही उन्होंने आई लव इंडिया और भारत माता की जय के नारे भी लगवाए। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन नहीं होना चाहिए बल्कि वन नेशन वन एजुकेशन होना चाहिए जैसी अमीर के बच्चों को शिक्षा मिलती है। वैसे ही गरीब के बच्चों को शिक्षा मिलनी चाहिए। किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों को वैसी शिक्षा मिलनी चाहिए। वन नेशन वन स्वास्थ्य मिलना चाहिए। जैसा अमीरों को इलाज मिलता है। वैसे ही गरीबों को भी मिलना चाहिए। छत्तीसगढ़ वालों आप भी एक मौका 'आप' को देकर देखो। आप इन दोनों पार्टियों को भूल जाओगे। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम हिंदुस्तान से प्यार करते हैं। केजरीवाल ने बीजेपी को चैलेंज किया कि हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदलकर दिखाए। पिछले साल तक डिजिटल इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्कील इंडिया जैसे प्रोग्राम चलाते थे। अपोजिशन वालों ने इंडिया नाम रख लिया तो अब कह रहे हैं कि इंडिया का नाम बदलेंगे। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली और पंजाब के लोग दुखी थे। दिल्ली के लोगों ने दोनों पार्टी को हटाकर नई पार्टी को मौका दिया। पंजाब के लोगों को दिल्ली की खुशहाली समझ आई तो उन्होंने पंजाब में भी 'आप' को मौका दिया। उन्होंने कहा कि हमारी देखादेखी आजकल भाजपा-कांग्रेस वाले भी गारंटी दे रहे हैं, लेकिन केजरीवाल की गारंटी ही असली गारंटी है बाकी सब फर्जी है।

गौरतलब है कि बस्तर संभााग के जगदलपुर स्थित लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष इंजि. आनंद प्रकाश मिरी समेत छत्तीसगढ़ के अन्य सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

बिजनेसमैन बनने की तैयारी में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, बंगाल में लगाएंगे फैक्ट्री

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब उद्योगपति बनने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद सौरव गांगुली ने ही अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। सौरव ने बंगाल के शालबनी में जिंदल की खाली जमीन पर फैक्ट्री लगाने की घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम बंगाल में तीसरा इस्पात संयंत्र बनाना शुरू कर रहे हैं। इसकी जानकारी बंगाल तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने अपने फेसबुक पेज से दी। साथ ही उन्होंने लिखा कि मैड्रिड में सौरव की घोषणा, अब हमलोग पश्चिम मेदिनीपुर में एक स्टील फैक्ट्री का निर्माण कर रहे हैं, सभी आएं। दरअसल, सौरभ गांगुली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्पेन दौरे पर हैं। इन दोनों को स्पेन में एक ही मंच पर देखा गया है। स्पेन के इस मंच पर उपस्थित सौरव गांगुली ने ऐलान किया कि वह बंगाल के मेदिनीपुर में स्टील प्लांट बना रहे हैं। ममता बनर्जी के साथ होने के वजह से लोग यह मान रहे हैं कि गांगुली अब राजनीति में शामिल हो सकते हैं। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। गांगुली ने पहले भी कई बार इसको नकार चुके हैं। बता दें कि गांगुली भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। अब वे बिजनेस की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।
और पढ़ें ...

हरतालिका तीज का पौराणिक महत्व, माता पार्वती के कठोर तप से जुड़ी है कथा

18 सितंबर 2023 को हरतालिका तीज पर सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी.इस पर्व का संबंध शिव जी और पार्वती जी से है. इस दिन रात भर जागरण कर गौरीशंकर की पूजा का विधान है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत सर्वप्रथम मां पार्वती ने किया, शिव को पति के रूप में पाने के लिए.

कहते हैं इस व्रत के प्रभाव से सौभाग्य में वृद्धि होती है. हरतालिका तीज का पूजन बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, ऐसे में स्त्रियां अभी से पूजा की सामग्री इक्ठ्‌ठा कर लें ताकी पूजा में किसी चीज की कमी न हो.

 

 

  • शिवलिंग बनाने के लिए तालाब या नदी की स्वच्छ मिट्‌टी, रेत का भी उपयोग कर सकेत हैं.
  • चंदन, जनेऊ, फुलेरा, पुष्प, नारियल, अक्षत
  • 5 पान के पत्ते, 5 इलायची, 5 पूजा सुपारी, 5 लौंग, 5 प्रकार के फल
  • दक्षिणा, मिठाई, पूजा की चौकी, धतूरे का फल
  • कलश, अभिषेक के लिए तांबे का पात्र, दूर्वा, आक का फूल
  • घी, दीपक, अगरबत्ती, धू, कपूर, व्रत कथा पुस्तक
  • शिव को चढ़ाने के लिए 16 तरह के पत्ते - बेलपत्र, तुलसी, जातीपत्र, सेवंतिका, बांस, देवदार पत्र, चंपा, कनेर, अगस्त्य, भृंगराज, धतूरा, आम पत्ते, अशोक पत्ते, पान पत्ते, केले के पत्ते, शमी के पत्ते भोलेनाथ और पार्वती को विशेषतौर पर चढ़ाना चाहिए.
  • सुहाग की सामग्री - हरतालिका तीज में सुहाग की पिटारी का विशेष महत्व है, इसमें कुमकुम, मेहंदी, बिंदी, सिंदूर, बिछिया, काजल, चूड़ी, कंघी, माहौर शामिल करें.

हरतालिका तीज की पूजा का ये है सही मुहूर्त (Hartalika Teej 2023 Puja Time)

हिंदू धर्म में सुहागिन स्त्रियों के लिए हरतालिका तीज का व्रत बहुत मायने रखता है. शास्त्रों के अनुसार हरतालिका तीज की पूजा प्रदोष काल में करना श्रेष्ठ माना जाता है.

  • हरतालिका तीज पर पूजा के लिए सुबह 06.07 से सुबह 08.34 मिनट तक शुभ मुहूर्त है.
  • वहीं प्रदोष काल में चार प्रहर की पूजा शाम 06.23 मिनट से शुरू हो जाएगी.

पहला प्रहर - शाम 06.23 - रात 09.02

दूसरा प्रहर -  रात 09.02 - प्रात: 12.15, 19 सितंबर

तीसरा प्रहर - प्रात: 12.15 - प्रात: 03.12 (19 सितंबर)

चौथा प्रहर - प्रात: 03.12 - सुबह 06.08 (19 सितंबर)

और पढ़ें ...

WhatsApp चैनल कैसे बनाएं? एक मिनट में बनेगा, यहां देखें आसान तरीका

Whatsapp Channel Kaise Banaye 2023: दोस्तों, आप WhatsApp का इस्तेमाल तो जरूर करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप व्हाट्सएप चैनल भी बना सकते हैं?जी हां, अब यह संभव है। दरअसल, मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp ने हाल ही में भारत में WhatsApp Channel Features शुरू कर दिया है। अब कोई भी व्हाट्सएप यूजर अपना व्हाट्सएप पर अपना WhatsApp Channel बना सकता है।आपको बता दें कि WhatsApp ने भारत में WhatsApp Channel Feature को लॉन्च किया है। इस फीचर के माध्यम से आप अपने फॉलोवर्स को वीडियो, फोटो, टेक्स्ट मैसेज, लिंक, इमोजी आदि भेज सकते हैं। Whatsapp Channel Kaise Banaye 2023:: अगर आप सोच रहे हैं कि WhatsApp चैनल कैसे बनाएं, तो इस लेख में हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताएंगे। WhatsApp चैनल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप अपने फॉलोवर्स को किसी भी प्रकार की जानकारी शेयर कर सकते हैं। यह एक तरह से फेसबुक पेज या टेलीग्राम चैनल जैसा ही है। WhatsApp Channel एक ऐसा फीचर है, जो आपको अपनी वेबसाइट, ब्लॉग, या व्यवसाय के लिए एक दर्शक बनाने में मदद कर सकता है। चैनल के माध्यम से, आप अपने followers को वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट, और लिंक आदि शेयर कर सकते हैं. WhatsApp Channel के माध्यम से आप किसी भी फेमस सेलिब्रिटी, प्रसिद्ध क्रिकेटर, मशहमर अभिनेता, एक्ट्रेस, फेमस न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ चैनल, प्रसिद्ध ब्लॉगर, वेबसाइट, राजनीतिक पार्टी, राजनेता, यूट्यूबर आदि से जुड़ सकते हैं। Whatsapp Channel Kaise Banaye 2023:: व्हाट्सएप चैनल की विशेषताएं: आप अपने चैनल को कस्टमाइज कर सकते हैं। आप अपने चैनल के लिए एक प्रोफ़ाइल पिक्चर और एक डिस्क्रिप्शन लगा सकते हैं। आप अपने चैनल में लिंक, वीडियो, फोटो, टेक्स्ट मैसेज आदि शेयर कर सकते हैं। आप अपने चैनल को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं। व्हाट्सएप चैनल कैसे बनाएं? | How to create a WhatsApp Channels WhatsApp चैनल बनाना बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप अपने WhatsApp पर चैनल बना सकते हैं: अपने WhatsApp ऐप को खोलें। उपयोगकर्ता नाम पर टैप करें। नया चैनल पर टैप करें। चैनल का नाम दर्ज करें। चैनल का विवरण दर्ज करें। चैनल का लोगो अपलोड करें (वैकल्पिक)। बनाएं पर टैप करें। अपने WhatsApp चैनल को खोलें। चैनल आइकन पर टैप करें। अपना चैनल पर टैप करें। लिंक कॉपी करें पर टैप करें। अब आप इस लिंक को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं।
और पढ़ें ...

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की छत्तीसगढ़ में पत्रकार वार्ता

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्रकार वार्ता प्रमोद सावंत का बयान - माता कौशल्या की भूमि में आने का पहली बार मौका मिला. परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आया हूं. दो जगह से यात्रा की शुरुआत की गई है. यहां निश्चित रूप से परिवर्तन करके डबल इंजन की सरकार आएगी.. 50 साल कांग्रेस के और 9 साल मोदी जी के आप देख सकते हैं, *जितना राइस होगा केंद्र सरकार इसको लेने के लिए तैयार है* *यहां के मुख्यमंत्री झूठे वादे करने में माहिर है* *जितने वादे कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किए उन्होंने पुरे नहीं किए, कांग्रेस को एक रिपोर्ट कार्ड सबमिट करना चाहिए* *छत्तीसगढ़ में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कोई भी डेवलपमेंट नहीं हुआ केवल बड़े-बड़े बैनर पोस्टर लगाकर विज्ञापनों में पैसे खर्च किए गए* *कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था लेकिन शराब बंदी करने के बजाय शराब की होम डिलीवरी की* *छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहा है*
और पढ़ें ...