सियासत
आ रही है माँ दुर्गा ,इस तरह करें शारदीय नवरात्री में माँ दुर्गा की पूजा
Shardiya Navratri 2023: इस साल नवरात्रि की शुरुआत रविवार 15 अक्टूबर 2023 से होगी. 23 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि समाप्त होगी. वहीं 24 अक्टूबर विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 की रात 11:24 मिनट से शुरू होगी. ये 15 अक्टूबर की दोपहर 12:32 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी.
Shardiya Navratri 2023: कलश स्थापना शुभ मुहूर्त (Kalash Sthapan Muhurat)
पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को यानी पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 तक है. ऐसे में कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त इस साल 48 मिनट ही रहेगा.
Shardiya Navratri 2023: घटस्थापना तिथि: रविवार 15 अक्टूबर 2023
घटस्थापना मुहूर्त: प्रातः 06:30 मिनट से प्रातः 08: 47 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक
शारदीय नवरात्रि की तिथियां (Important Dates of Shardiya Navratri 2023)
15 अक्टूबर 2023 – मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि
16 अक्टूबर 2023 – मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि
17 अक्टूबर 2023 – मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि
18 अक्टूबर 2023 – मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि
19 अक्टूबर 2023 – मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि
20 अक्टूबर 2023 – मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
21 अक्टूबर 2023 – मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि
22 अक्टूबर 2023 – मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी
23 अक्टूबर 2023 – महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण
24 अक्टूबर 2023 – मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)
Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का महत्व (Importance of Shardiya Navratri)
नवरात्रि मां भगवती दुर्गा की आराधना करने का श्रेष्ठ समय होता है. इन नौ दिनों के दौरान मां के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है. नवरात्रि का हर दिन मां के विशिष्ट स्वरूप को समर्पित होता है, और हर स्वरूप की अलग महिमा होती है. आदिशक्ति जगदम्बा के हर स्वरूप से अलग-अलग मनोरथ पूर्ण होते हैं. यह पर्व नारी शक्ति की आराधना का पर्व है.
Aaj Ka Panchang: आज 12 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 12 अक्टूबर 2023
विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद
तिथि
कृष्ण पक्ष त्रयोदशी- अक्टूबर 11 05:37 PM- अक्टूबर 12 07:54 PM
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी- अक्टूबर 12 07:54 PM- अक्टूबर 13 09:51 PM
नक्षत्र
पूर्व फाल्गुनी- अक्टूबर 11 08:45 AM- अक्टूबर 12 11:36 AM
उत्तर फाल्गुनी- अक्टूबर 12 11:36 AM- अक्टूबर 13 02:11 PM
योग
शुक्ल- अक्टूबर 11 08:42 AM- अक्टूबर 12 09:30 AM
ब्रह्म- अक्टूबर 12 09:30 AM- अक्टूबर 13 10:05 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:23 AM
सूर्यास्त- 5:51 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 12 4:00 AM
चन्द्रास्त- अक्टूबर 12 4:49 PM
अशुभ काल
राहू- 1:33 PM- 2:59 PM
यम गण्ड- 6:23 AM- 7:49 AM
गुलिक- 9:15 AM- 10:41 AM
दुर्मुहूर्त- 10:13 AM- 10:58 AM, 02:47 PM- 03:33 PM
वर्ज्यम्- 07:34 PM- 09:21 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:44 AM- 12:30 PM
अमृत काल- None
ब्रह्म मुहूर्त- 04:47 AM- 05:35 AM
Horoscope 12 October 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आपके समय और ऊर्जा की बहुत मांग हो सकती है। हालांकि, ध्यान केंद्रित रहना और अपने कार्यों को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। एक टू-डू लिस्ट बनाएं और सबसे महत्वपूर्ण कामों को पहले निपटाएं। साथ-साथ सीखना जारी रखें और अपने स्किल का विस्तार करते रहें।
वृष राशि- आपको ऐसा महसूस हो सकता है मेहनत के बदले उतनी तरक्की नहीं कर रहे हैं जितनी आप चाहते हैं। याद रखें, तरक्की में समय लगता है। अपने आप को आगे बढ़ाते रहें, केंद्रित रहें और रास्ते में हर जीत का जश्न मनाएं।
मिथुन राशि- साहसिक कदम उठाने और बड़े सपने देखने से डरें नहीं। किसी भी करियर के बड़े फैसले लेने से पहले संभावित लाभों और कमियों का आकलन करने के लिए समय निकालें। अपने विकल्पों को ध्यान से देखें। पैसों से जुड़े किसी अप्रत्याशित घटनाक्रम के लिए तैयार रहें।
कर्क राशि- दिन की शुरुआत असंतोष की भावना से हो सकती है। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप प्रशंसा या पुरस्कार पाने के बिना बहुत प्रयास कर रहे हैं जिसके आप हकदार हैं। यह निराशाजनक और हतोत्साहित करने वाला हो सकता है। लेकिन अपना बेस्ट काम करते रहो, और हार मत मानो।
सिंह राशि- नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो यह बदलाव करने पर विचार करने का समय है। इसमें आपके वर्तमान क्षेत्र में नए अवसरों की तलाश करना या पूरी तरह से नए क्षेत्र में प्रवेश करना शामिल हो सकता है।
कन्या राशि- करियर के लिए एक ठोस नींव बनाएं। अपने काम के लिए अधिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाएं, अपने स्किल को विकसित करें और अपना नेटवर्क बनाने और अपने पेशेवर विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप बनाने पर ध्यान केंद्रित करें।
तुला राशि- नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित चुनौतियां लेकर आ सकता है। कठिन परिस्थितियों में भी शांत और संयमित रहना महत्वपूर्ण है। अपना ध्यान समाधान खोजने और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने पर केंद्रित रखें।
वृश्चिक राशि- मेहनत और लगन के लिए पहचान मिल सकती है। उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के योग हैं या आपको अप्रत्याशित वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकता है। यह पदोन्नति, बोनस या नौकरी के नए अवसर का परिणाम हो सकता है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
धनु राशि- नौकरीपेशा लोग काम का बोझ महसूस कर सकते हैं। याद रखें कि आप भी इंसान हैं और जरूरत पड़ने पर मदद मांगना ठीक है। समर्थन के लिए अपने सहकर्मियों या वरिष्ठों तक पहुंचने पर विचार करें। संभव हो तो अपने कुछ कार्यों को दूसरों को सौंपने पर भी विचार करें।
मकर राशि- आप सामान्य से अधिक महत्वाकांक्षी महसूस करेंगे। दिन चढ़ने के साथ आपके कामकाजी रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। किसी सहकर्मी या बॉस के साथ मतभेद हो तो एक कदम पीछे हटें और चीजों को उनके नजरिए से देखने की कोशिश करें।
कुंभ राशि- प्राथमिकताओं को लेकर स्पष्टता की कमी हो सकती है। अलग-अलग कार्यों और जिम्मेदारियों के कारण यह जानना कठिन हो सकता है कि अपनी ऊर्जा कहां लगाया जाए। उन कार्यों को प्राथमिकता दें जो आपकी सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।
मीन राशि- खुद को थोड़ा अव्यवस्थित महसूस कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों पर फिर से ध्यान केंद्रित करने के लिए समय निकालना होगा। धैर्य रखें और एक बार में एक कदम उठाएं। अपनी नौकरी से असंतुष्ट हैं तो बदलाव की तलाश कर सकते हैं। नए करियर विकल्पों की खोज शुरू करने के लिए अलग से तैयारी जरूरी है।
BREAKING : इस राज्य में बदल गई चुनाव की तारीख... चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का बदलने का ऐलान किया है. 23 नवंबर की तारीख राजनीतिक दलों को रास नहीं आ रही थी. इसलिए अब राजस्थान में 25 नम्वबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है. तमाम राजनीतिक दल चाहते थे कि चुनाव की तारीख में बदलाव किया जाए. सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने चुनाव आयोग से चुनाव की तारीख का बदलने की मांग की है. वहीं भाजपा को भी लगता है कि 23 नवंबर को मतदान होने से उसे नुकसान हो सकता है. इसलिए अब 25 नवंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है. बुधवार को चुनाव आयोग ने इसका फैसला लिया.
चुनाव आयोग ने 200 सीटों वाले राजस्थान में विधानसभ चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग होगी और 10 दिन बाद यानि 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे.वोटिंग वाले दिन देवउठनी एकादशी पड़ रही है, इस दिन हाजारों की संख्या में विवाह होते हैं. इसी कारण मतदान भी कम हो सकता है. इसका बड़ा खामियाजा राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को उठाना पड़ सकता है.
यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, छह लोगो की मौत
नई दिल्ली : मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे भिवानी के बहल क्षेत्र के गांव सेरला के समीप बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, और दो युवकों ने इलाज के लिए लेकर जाते समय रस्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना कार और ट्रक के बिच हुआ।
बीते मंगलवार की देर रात छह युवक गाड़ी में सवार हो कर गांव सेरला की ओर आ रहे थे तभी सड़क पर खड़े एक ट्रक से उनकी गाड़ी की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि गाड़ी के परखर्चे उड़ गए. गाड़ी में सवार चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो युवकों की इलाज के लिए लेकर जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
सभी युवकों के शवों को नागरिक अस्पताल लाया गया। पुलिस मृतकों के शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस की एक टीम ने बुधवार को मौके पर पहुुंचकर छानबीन की है। वहीँ पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी है।
भिवानी के गांव भुंगला से बलेनो गाड़ी में से पांच युवक बहल जा रहे थे। कार और ट्रक के भीषण टक्कर से ट्रक के पीछे रस्से खींच रहे ट्रक के क्लीनर की भी मौत हो गई। मृतक प्रदीप के भाई सुनील ने बताया कि प्रदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं बाकि मृतकों की अभी पहचान की जा रही है।
PM Kisan सम्मान निधि में मिलेंगे 8000 रुपए, मोदी सरकार की किसानों को बड़ा गिफ्ट देने की तैयारी
नई दिल्ली। मोदी सरकार छोटे किसानों को बड़ा गिफ्ट देने जा रही है। 2024 के चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएम किसान की रकम को 6000 रुपए से बढ़ाकर 8000 रुपए कर सकते हैं।
इस मामले को जानने वाले दो अधिकारियों के अनुसार, सरकार छोटे किसानों के लिए साल में तीन किस्तों के रूप में दी जाने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की रकम 6,000 रुपए से बढ़ाकर 8,000 रुपए करने के विकल्पों पर विचार कर रही है।
पीएम किसान सम्मान निधि में इस अपडेट पर नाम न बताने की शर्त पर इन अधिकारियों ने सूत्रों के हवाले से कहा मामला अभी विचाराधीन है। यदि इसे मंजूरी मिल जाती है तो योजना पर सरकार को 20,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा।
यह चालू वित्तीय वर्ष में मार्च 2024 तक कार्यक्रम के लिए बजट में 60,000 करोड़ रुपए के अलावा होगा। हालांकि, वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता नानू भसीन ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
ऐसी कौन सी जगह है, जहां अगर 100 लोग जाते हैं तो 99 ही वापस आते हैं?, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं सवाल
GK Quiz: IAS अफसर बनने का सपना तो हरेक विद्यार्थी का होता है, लेकिन UPSC की परीक्षा क्लियर करना इतना आसान नहीं होता। प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। UPSC की परीक्षा में हर साल देश के लाखों युवा शामिल होते हैं पर उनमें से सबसे काबिल परीक्षार्थियों का चयन ही इसमें हो पाता है। IAS/ IPS अफसर बनने के लिए परीक्षार्थियों का चयन UPSC की परीक्षा में प्री, मेंस और इंटरव्यू राउंड पास करने के बाद होता है।
GK Quiz: अगर उम्मीदवार लिखित परीक्षा ( प्री और मेंस ) पास कर लेता है तो उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज के साथ ही कई ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं, जिनके उत्तर देना आसान नहीं होता। आईएएस इंटरव्यू में जिस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है, वह है आत्मविश्वास। इंटरव्यू में ये सवाल आपके प्रजेंस ऑफ माइंड का पता लगाने के लिए पूछे जाते हैं।
GK Quiz: दोस्तों, अक्सर इस तरह के सवाल सुनने-पढ़ने के बाद दिमाग थोड़ा घूम जाता है। लेकिन यह सवाल दिखने में जितने कठिन हैं, इसका जवाब भी उतना ही सरल है। कई बार कुछ मजेदार सवाल भी पूछा जाता है, जिनका जवाब, सवाल में ही छिपा होता है। थोड़ा सा दिमाग लगाकर इनका उत्तर दिया जा सकता है। आज हम आपके लिए ऐसे ही चुनिंदा सवालों की श्रृंखला लेकर आए हैं, जो इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं।
GK Quiz: IAS Interview question: IAS इंटरव्यू प्रश्न
✓ ऐसी कौन सी जगह है जहां अगर 100 लोग जाते हैं तो 99 ही वापस आते हैं?
उत्तर : इस प्रश्न का उत्तर सबसे अंत में दिया गया है।
???? सवाल– सबसे अधिक दिन तक जीवित रहने वाला प्राणी कौन सा है?
उत्तर : ✓ कछुआ ।
???? सवाल : ऐसा कौन सा पेड़ है जिस पर हम चढ़ नहीं सकते?
उत्तर : ✓ केले का पेड़ ।
???? सवाल– वह कौन सा प्राणी है जो नर से मादा बन सकता है?
उत्तर : ✓ छिपकली और ऑक्टोपस ।
???? सवाल– सबसे पहले नोटबंदी किस देश में हुई थी?
उत्तर : ✓ घाना देश में ।
???? सवाल– मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन कौन सा जीव है?
उत्तर : ✓ मच्छर ।
???? सवाल– किस देश में सबसे ज्यादा फिल्में बनाई जाती है?
उत्तर : ✓ माभारत में ।
???? सवाल सवाल– ऐसा कौन है जो नाक पर चढ़ता है और कान पकड़कर पढ़ाता है?
उत्तर : ✓ चश्मा ।
???? सवाल : किस देश में एक भी नदी नहीं है?
उत्तर : ✓ सउदी अरब में ।
???? सवाल– किस देश में सबसे ज्यादा फांसी की सजा दी जाती है?
उत्तर : ✓ दक्षिण कोरिया में ।
???? सवाल– कौन सी ऐसी मछली है जो पानी में तैरती है, जमीन पर चलती है और हवा में उड़ती है?
उत्तर : ✓ गरनाई मछली ।
???? सवाल– किस देश में न्यू ईयर की तारीख हर साल बदलती रहती है?
उत्तर : ✓ चीन में ।
???? सवाल– किस देश में 50,000 का नोट चलता है?
उत्तर : ✓ वियतनाम में ।
सवाल– दुनिया के किस देश में कपड़े पर अखबार छपता है?
उत्तर : ✓ स्पेन में ।
???? सवाल : ऐसा कौन सा प्राणी है जिसके खून का रंग नीला होता है?
उत्तर : ✓ ऑक्टोपस का ।
???? सवाल– भारत की सबसे महंगी फिल्म कौन सी है?
उत्तर : ✓ बाहुबली-2
???? सवाल– भारत के अलावा किस देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है?
उत्तर : ✓ दक्षिण कोरिया में ।
???? सवाल– सबसे बड़ा अंडा किस पक्षी का होता है?
उत्तर : ✓ शुतुरमुर्ग ।
???? सवाल– ऐसा कौन सा जीव है जो कभी नहीं सोता है?
उत्तर : ✓ बुलफ्रॉग ।
सबसे ऊपर दिए गए प्रश्न का सही उत्तर है…
???? शमशान घाट ।
ये तो गजब हो गया...जब पुलिस की ही डायल 112 ले उड़े चोर, फिर जो हुआ…
यमुनानगर: हरियाणा पुलिस के उस वक्त होश उड़ गए, जब ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल) को पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने ही एक चोर भगा ले गया. काफी समय बाद डायल-112 गाड़ी लगभग 10 किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके से बरामद हुई, मगर उसकी चाबी गायब थी. पुलिस खेतों में गाड़ी की चाबी तलाश करती नजर आई.
डीएसपी कंवलजीत ने बताया कि 681 नंबर इआरवी को सूचना देकर बताया गया था कि यमुनानगर जिले के गांव खुर्दी में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा है. इसके बाद पुलिस की टीम वहां के लिए निकली थी, इसी बीच रास्ते में गांव खंडवा मोड़ पर कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे. ईआरवी को लोगों ने रोका और पूरी बात बताई. इस पर पुलिस ने झगड़ा करने वाले को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया.
इसके बाद ईआरवी गांव खुर्दी पहुंची, पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरकर वहां आपस में विवाद करने वाले पति-पत्नी को समझाने लगे, लेकिन गाड़ी की चाबी निकालना भूल गए. वहीं गाड़ी में बैठे आरोपी ने जब देखा कि सभी पुलिसकर्मी विवाद सुलझाने में व्यस्त हैं और गाड़ी में चाबी लगी तो वह आगे सीट पर बैठ गया और गाड़ी को स्टार्ट कर भगा ले गया. जब पुलिसकर्मियों ने देखा तो वे हैरान रह गए. पुलिस ने तुरंत बाइक से उसका पीछा करना शुरू कर दिया. आरोपी युवक घटनास्थल से करीब दस किलोमीटर दूर तक गाड़ी को भगा ले गया था.
घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर हुड्डा सेक्टर 18 के एक सुनसान इलाके से यह गाड़ी बरामद हुई. मगर जब तक पुलिस इस गाड़ी के पास पहुंची चोर फरार हो चुका था. फरार चोर की तलाश में पुलिस की कई टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं. डीएसपी कंवलजीत ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द वह सलाखों के पीछे होगा
NIA RAID : यूपी-एमपी समेत 6 राज्यों में NIA की छापेमारी
PFI से जुड़े संगठनों पर एनआईए का एक्शन जारी है और अब एजेंसी ने पीएफआई के ठिकानों पर उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही है. लखनऊ में मदेगंज के बड़ी पकरिया इलाके में एक ही मोहल्ले के तीन घरों में NIA की छापेमारी सुबह 5:00 बजे से चल रही है. एनआईए की टीम पैरा मिलिट्री फोर्सेस के साथ कर रही पहुंची है
NIA जांच में खालिस्तान- ISI और गैंगस्टर नेक्सस पर कई इनपुट्स जुटाए हैं. अभी तक गिरफ्तार हुए गैंगस्टर और खालिस्तानियों से पूछताछ में भी सामने आया है कि गैंगस्टर -खालिस्तानी नेक्सस का इस्तेमाल टेरर फंडिग, हथियार सप्लाई के साथ साथ विदेशी धरती से देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा है.
माइनिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में उपयोग होने वाले इक्विपमेंट का एक्सपो
छत्तीसगढ़ में प्रथम बार माइनिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में उपयोग होने वाले इक्विपमेंट का एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस एक्सपो का आयोजन आइकोनिक द्वारा किया गया है। सभी अंतरराष्ट्रीय मशीनरी बनाने वाली कंपनी और उनके डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा प्रदर्शनी में अपने मशीनरी को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में विशेष रूप से सभी प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही है जिससे खनन के क्षेत्र में और निर्माण के क्षेत्र में उपयोग होने वाली भारी मशीनरी का उपयोग और उनके रखरखाव के साथ ही नई तकनीक और नई मशीनरी का लांचिंग किया जाएगा। साथी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स मशीनरी कभी लॉन्चिंग किया जाएगा जो की आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथी माइंस ओनर एसोसिएशन और कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन का सेमिनार आयोजित है। साथ ही व्यावसायिक मीटिंग भी किया जाएगा। आईआईटी के छात्रों का और मैनेजमेंट का विकसित और मीटिग्स भी आयोजित किया गया है इस मीटिंग में राष्ट्रीय स्तर के मीनिंग एक्सपर्ट अपना अनुभव साझा करेंगे साथी आईआईटी के छात्रों के साथ चर्चा सत्र विशेषज्ञों के साथ आयोजित है इस एक्सपो में सभी निर्माता कंपनियों को एक ही स्थान पर अपने ग्राहकों से चर्चा करने के साथ ही अपने मशीनरी की उपयोगिता को समझने में सुविधा होगी। ग्राहकों को इस प्रदर्शनी से फायदा होने वाला है क्योंकि सभी निर्माता कंपनी नई स्कीम और विशेष छूट का लाभ ग्राहकों को देगी जिससे ग्राहकों को सीधा फायदा पहुंचाने वाला है। इस आईकोनिक एक्सपो में सभी निर्माता कंपनियों के मशीनरियों के तकनीक के साथ ही उनकी गुणवत्ता को समझने में फायदा होगा। आईकोनिक एक्सपो रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 17, 18, 19 अक्टूबर को 2023 में आयोजित है समय सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।
Aaj Ka Panchang 11 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 11 October 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 11 अक्टूबर 2023 का पंचाग...
सूर्योदय- 06:20 एएम
सूर्यास्त- 05:55 पीएम
वार- गुरुवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- त्रयोदशी, 07:53 पीएम तक
नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी, 11:36 एएम तक
योग- शुक्ल, 09:30 एएम तक
करण- गर, 06:47 एएम तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 11:44:31 से 12:31:00 तक
कुलिक 11:44:31 से 12:31:00 तक
कंटक 16:23:22 से 17:09:51 तक
राहु काल 12:07:46 से 13:34:54 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 07:05:40 से 07:52:09 तक
यमघण्ट 08:38:37 से 09:25:06 तक
यमगण्ड 07:46:20 से 09:13:29 तक
गुलिक काल 10:40:37 से 12:07:46 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: कोई नहीं
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Horoscope 11 October 2023 : इन राशि वालों को सफलता की राह पर होगा मार्गदर्शन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- करियर में आगे बढ़ने के लिए मेंटर की सलाह लें।आलोचना के लिए तैयार रहें। इससे तरक्की करने में मदद मिलेगा और सफलता की राह पर मार्गदर्शन होगा। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में दूसरों से जुड़ने की योग्यता पर आपकी व्यावसायिक सफलता निर्भर करेगी।
वृषभ राशि- विचारों में स्पष्टता रखें और अपने करियर को लेकर नए प्लान बनाएं। अपने कार्यों की प्राथमिकता तय करें। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत से पीछे ना हटें। आज अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जरूरी प्रयास करें। धन संबंधी फैसलों के लिए आर्थिक सलाहकार की मदद लें।
मिथुन राशि- इमोशनल इंटिलिजेंस को एक्सप्लोर करें, ताकि करियर में समझदारी से कोई फैसला ले सकें। अपने यूनिक आइडियाज और दृष्टिकोण को व्यक्त करने में संकोच ना करें। आपके आकर्षण से लोग आपकी ओर खींचे चले आएंगे। सहकर्मियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखें। इससे करियर में तरक्की करने के अवसर मिलेंगे। आज अप्रत्याशित स्त्रोतों से अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि- अपने कार्यों या प्रोजेक्ट्स को पूरे लगन के साथ कंपलीट करें। अपने डेली रूटीन पर ध्यान दें। लक्ष्यों में स्पष्टता रखने से आप अपने करियर गोल्स पर फोकस कर पाएंगे। आज आपको कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा या आलोचना हो सकती है।
सिंह राशि- आपकी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल से लोग इंप्रेस होंगे। खुद पर भरोसा रखें और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। अपने काम के जरूरी पहलूओं की खोज करने में संकोच ना करें। आप करियर में महान उपलब्धि पाने की अपार क्षमता रखते हैं।
कन्या राशि- कार्यस्थल पर आपकी संतुलन बनाए रखने की क्षमता से तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे। चुनौतियों का मुकाबला आसानी से कर सकेंगे। स्वभाव से सरल और विनम्र रहें। लॉन्ग टर्म गोल्स पर फोकस करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी।
तुला राशि- परिवर्तनों को स्वीकार करें। खुद की योग्यता पर भरोसा रखें। अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। करियर के मामले में अपने फैसले पर विश्वास करें। आपका अवचेतन मन काम की चुनौतियों को पार करने में आपकी मदद करेगा। सेल्फ केयर के लिए टाइम निकालें और थोड़ा आराम करें।
वृश्चिक राशि- आज आपकी बातों पर लोग ध्यान देंगे। आपके शब्द, काम और फैसले आपको प्रोफेशनल लाइफ को प्रभावित करेंगे। इसलिए प्रभावी ढंग से बातचीत करने के लिए तैयार रहें और जीवन में मिलने वाले अवसरों को जाने ना दें। आज आप एक सलाहकार का रोल निभाएंगे और सहकर्मियों को सपोर्ट करेंगे।
धनु राशि- अपने कार्यों को क्रिएटिविटी के साथ पूरा करने की कोशिश करें। चाहे आप लेखक हों या कलाकार हों। आज नए आइडियाज के साथ अपने कार्य की शुरुआत करें। आने वाले दिनों में आप समझौते से किसी भी दिक्कत को सुलझाने में सक्षम होंगे। यह कठिन कार्यों को पूरा करने का उत्तम समय है।
मकर राशि- अपने विचारों में स्पष्टता रखें या अपने लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। अपने जीवन लक्ष्यों की कल्पना करें। इससे आप मोटिवेटेड रहेंगे और अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आज करियर और आर्थिक मामलों का असर आपकी पर्सनल लाइफ में भी रहेगा। हालांकि, अपने करियर के उद्देश्यों को नजरअंदाज ना करें।
कुंभ राशि- यह आगे की शिक्षा को लेकर विचार करने का उत्तम समय है। इससे आपकी प्रोफेशनल स्किल बेहतर होगी और तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज अपने करियर को लेकर विचार करें कि कैसे घरेलू चीजें आपके करियर को प्रभावित कर रही हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने के लिए अवसरों की तलाश करें।
मीन राशि- अपनी सोशल लाइफ को बेहतर बनाने की कोशिश करें। अपने काम की आदतों पर फोकस करें। साझेदारी और लगन के साथ किए गए कार्यों से सभी चुनौतियों पर सफलता हासिल करेंगे। अप्रत्याशित अवसरों पर नजर रखें।
anurag bhadouria: करोड़ों के मालिक, फिर भी चराते हैं बकरी, पत्नी भी है PCS अधिकारी, पढ़िए खबर
नई दिल्ली: एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। क्या करोड़ों कमाने वाले बकरी चरा सकते हैं. लेकिन ऐसा हुआ है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बकरी चराते दिखाई दे रहे हैं। अनुराग भदौरिया समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता हैं, लखनऊ से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
पत्नी PCS अधिकारी है और खुद लगभग 16 करोड़ के मालिक हैं। ऐसे में अपने X अकाउंट पर जब अनुराग भदौरिया ने बकरी चराने का वीडियो शेयर किया तो यह वायरल हो गया। राजनीतिक विरोधी उन पर तंज कसने लगे तो वहीं तमाम लोगों ने इसे सादगी कहकर सराहना की है।
अनुराग भदौरिया लगातार अपने X अकाउंट पर घरेलू काम करने के वीडियो शेयर कर रहे हैं, किसी वीडियो में वह खेत में काम करते दिखाई देते हैं तो कभी चारा काटने का वीडियो शेयर करते हैं। अब उन्होंने बकरी चराने का वीडियो शेयर किया है जिसपर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। सत्य प्रकाश यादव ने लिखा, ‘ऐसे तो लगता है कि आप जमीनी नेता हो, लोगों का दुख दर्द समझ सकते हो, लेकिन काश ये सच्चाई होती दिखावापन नहीं।’ एक ने लिखा, ‘जब से महाराज जी सीएम बने हैं तब से सपा नेताओं के पास यही काम बचा है।’ संदीप नाम के यूजर ने लिखा, ‘जिस तरह सपा को जनता नकार रही है आप ने नया काम ढूंढ लिया तो अच्छा किया।’
anurag bhadouria: @ShachindraNath ने लिखा. ‘ये कैसे चरवाह हैं, जो जींस पैंट, जूते पहनकर बकरी चराने जाते हैं।’ रामकेश ने लिखा, ‘गांव तो गांव है, गांव जैसे मजे शहर में कहां है लेकिन आपका जानवरों के प्रति प्रेम देखकर बड़ी ख़ुशी हुई।’ एक अन्य ने लिखा, ‘जानवरों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए, आप जानवरों से प्रेम करते है, इससे आपके व्यक्तित्व का पता चलता है
बता दें कि अनुराग भदौरिया और अनुपमा राग से शादी की है। अनुपमा पेशे से पीसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीपीएससी की परीक्षा पास की थी। अनुपमा की मां सुशीला सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद रह चुकी हैं, जबकि पिता आईपीएस अधिकारी रहे हैं।
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर होगा मंथन, 15 अक्टूबर को जारी होगी पहली लिस्ट !
भोपाल। BIG NEWS : भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने भी अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच मध्यप्रदेश में कांग्रेस की टिकट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। 13 और 14 अक्टूबर को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक बुलाई है। जिसमें प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 15 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
बता दें मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होगी। 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने विस चुनाव को लेकर सोमवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जबकि कांग्रेस ने अब तक एक भी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि 13 और 14 अक्टूबर को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक बुलाई है। दिल्ली में दो दिन तक लगातार प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट पर मंथन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, 15 अक्टूबर को कांग्रेस पहली लिस्ट जारी करेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी पहली लिस्ट में 150 नाम जारी करने की तैयारी में हैं। बीजेपी के टिकट ऐलान के बाद कांग्रेस में मंथन तेज हो गया है।
एक और आप विधायक पर ईडी का शिकंजा: मनी लॉन्ड्रिंग मामला, दिल्ली में अमानतुल्ला खान के घर छापेमारी
आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के जेल जाने के बाद आज सुबह ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के घर छापेमारी की गई है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर छापे मारे। खान (49) दिल्ली विधानसभा में ओखला का प्रतिनिधित्व करते हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में गैरकानूनी नियुक्तियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ CBI की एक प्राथमिकी और दिल्ली के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो की एक प्राथमिकी पर संज्ञान लिया है।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत कई ठिकानों पर आज सुबह एक साथ छापेमारी
बता दे मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत ईडी ने अमानतुल्लाह खान के कई ठिकानों पर आज सुबह एक साथ छापेमारी की। मामला वक्फ बोर्ड की जमीन से जुड़ा है। हवाला लेनदेन के गंभीर आरोप लगे हैं।
शहडोल में जन आक्रोश यात्रा के समापन समारोह आज, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी होंगे शामिल, जनसभा को करेंगे सम्बोधित
शहडोल जिले के ब्यौहारी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जनसभा को संबोधित करेंगे,बता दे कांग्रेस पार्टी द्वारा निकली गई जन आक्रोश यात्रा का समापन भी होगा, इस जनसभा की कांग्रेस पार्टी बड़ी तैयारी कर रही है। राहुल गांधी लगभग दोपहर बारह बजे ब्यौहारी आएंगे और जनसभा को सम्बोधित करेंगे। राहुल गांधी की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय, अजय सिंह राहुल कमलेश्वर पटेल सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
मिशन 2023 की तैयारी में जुटी भाजपा और कांग्रेस आदिवासी वोटबैंक को साधने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दोनों ही दल आगामी विधामसभा चुनाव को लेकर अभी से एंडी चोटी का जोर लगा रही है। यही कारण है कि आदिवासी बाहुल्य शहड़ोल जिले में भाजपा कांग्रेश के वीआईपी मूवमेंट देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदिवासी क्षेत्र शहडोल अंचल में आए तो अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इसी जिले के ब्यौहारी में आ रहे हैं।
Aaj Ka Panchang 10 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 10 October 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 10 अक्टूबर 2023 का पंचाग...
सूर्योदय- 06:19 एएम
सूर्यास्त- 05:57 पीएम
वार- मंगलवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- एकादशी - 03:08 पीएम तक
नक्षत्र- मघा - पूर्ण रात्रि तक
योग- साध्य - 07:47 एएम तक
करण- बालव - 03:08 पीएम तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 08:38:23 से 09:24:58 तक
कुलिक 13:17:54 से 14:04:29 तक
कंटक 07:05:13 से 07:51:48 तक
राहु काल 15:02:43 से 16:30:04 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 08:38:23 से 09:24:58 तक
यमघण्ट 10:11:33 से 10:58:09 तक
यमगण्ड 09:13:19 से 10:40:40 तक
गुलिक काल 12:08:01 से 13:35:22 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:44:44 से 12:31:19 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Rashifal: 10 अक्टूबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 10 October 2023: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज इंदिरा एकादशी का व्रत किया जाएगा। साथ ही आज एकादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 45 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से आपको सरलता प्राप्त होगी। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मान-सम्मान मिलेगा, आपको लोग अच्छे उदाहरण के तौर पर देखेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाने में आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे, आपको लाभ मिलेगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 3
वृष राशि-
आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, अपनी बात कहने का मौका मिलेगा, आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज कुछ नया सीखने को मिलेगा जो
आगे चलकर भविष्य में काम आएगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते है, आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा, आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि-
आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, आपके घर लोग बधाई देने आएंगे। घर पर छोटी पार्टी का आयोजन करने से आपका पैसा खर्च होगा, खर्च का ब्यौरा तैयार करना अच्छा रहेगा। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे, आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस भी बना रहेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 6
कर्क राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, आपको मनमुताबिक परिणाम मिलेगा। आज खुद पर ध्यान देंगे। आज विरोधी आपके सामने नतमस्तक होंगे। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, भविष्य की प्लानिंग पर विचार विमर्श भी करेंगे। आप मेडिटेशन सेंटर ओपन करेंगे, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे.. अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए समय अच्छा है। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा, आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि-
आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरुरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा, इसलिए जो भी करें.. पहले सोच समझ लें। आज आप कोई रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन परिवारका साथ आपको मिलेगा। माइग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, बेवजह सोच विचार करने से बचें।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 1
तुला राशि-
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरेंगे। घर से दूर रहकर जॉब करने वाले लोगों को आज अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। अगर आप कोई बिजनेस स्टार्ट कर रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त में ही करें, सफलता मिलेगी। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं। आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
धनु राशि-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज यात्रा करते समय अपने कीमती समानों का ध्यान रखें। बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। प्राइवेट शिक्षक आज बच्चों को पढाई के नए तरीके सिखायेंगे, छात्रों की पढ़ाई में रूचि
बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन सुलझाने के लिए आज का दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ अलग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 9
मकर राशि-
आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। कैश के लेन-देन में आज आपको सावधानी बरतनी चाहिए। अपने खास रिश्तेदार के घर जाएंगे जहां ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आज बेवजह किसी से उलझने से दूर रहने की कोशिश करें। आज आप अपना समय कोई अच्छी बुक पढ़कर बिताएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। ऑफिस का रुका काम आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 4
होटल में चल रहा था अय्याशी का खेल, पुलिस ने छापा मारकर 6 लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ा
कानपुर: यूपी के कानपुर जिले में पुलिस ने होटल के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर मौके से 6 लड़कियों के साथ एक युवक को पकड़ा है। होटल के कमरों में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद शनिवार रात सूचना के बाद पुलिस होटल में पहुंची।पूछताछ के बाद मामला संदिग्ध लगा, इसके बाद वहां चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। सेंट्रल होटल के पास कैंट साइड बने इस होटल को कांग्रेसी नेता का बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान होटल से शराब व बियर की बोतलों समेत भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। छापेमारी की सूचना पर होटल संचालक मौके से फरार हो गया।
BREAKING : CWC की बैठक में ऐतिहासिक फैसला, कांग्रेस शासित सभी राज्यों में होगी जातीय जनगणना, राहुल गांधी ने की घोषणा
BREAKING : मध्यप्रदेश BJP प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी, ये है 57 उम्मीदवारों के नाम, बुधनी से सीएम शिवराज को मिला टिकट
MP में चुनावी तारीखों का ऐलान, जानिए कब और कितने चरण में होगा मतदान
मध्यप्रदेश। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मिजोरम में सबसे पहले 7 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा. 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में मतदान होगा. जबकि राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा. सभी 5 राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। फिलहाल, मध्यप्रदेश में बीजेपी सत्ता में है, जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में है. तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस सत्ता में है. तो वहीं मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है।
यहां देखें कहां, कब होगी वोटिंग, आएंगे नतीजे
| राज्य | वोटिंग | कितनी सीटें |
| मिजोरम | 7 नवंबर | 40 सीटें |
| मध्यप्रदेश | 17 नवंबर | 230 सीटें |
| छत्तीसगढ़ | 7 और 17 नवंबर | 90 सीटें |
| राजस्थान | 23 नवंबर | 200 सीटें |
| तेलंगाना | 30 नवंबर | 119 सीटें |
पांच राज्यों में इस बार इतने वोटर
- मध्यप्रदेश 5.6 करोड़,
- राजस्थान 5.25 करोड़,
- तेलंगाना 3.17 करोड़,
- छत्तीसगढ़ 2.03 करोड़,
- मिजोरम 8.52 लाख।
Breaking : हो गया इलेक्शन की तारीखों का ऐलान, चार राज्यों में एक चरण व छत्तीसगढ़ में दो चरण में संपन्न होगा चुनाव…
चुनाव आयोग आज प्रेसवार्ता कर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिज़ोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है, बता दे की पिछली बार की तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव कराए जायेंगे तो वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा। चुनावी की तारीखों का ऐलान होते ही सभी राज्यों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।
बता दे कि छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव संपन्न होंगे जिसकी तारीख 7 और 17 नवम्बर है, वही मिजोरम में 7 नवम्बर, राजस्थान में 23 नवम्बर, मध्यप्रदेश में 17 नवम्बर और तेलंगाना में 30 नवम्बर हो चुनाव होने कि घोषणा की गई है.
बता दें कि मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इसी साल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है. इसके अलावा तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की विधानसभाओं का कार्यकाल आगामी साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों को खत्म होगा. तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस, मध्य प्रदेश में बीजेपी और राजस्थान-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है.
पिछली बार दो चरणों में हुआ था मतदान:-
छत्तीसगढ़ में पिछला विधानसभा चुनाव 28 नवंबर 2018 को पूरा हुआ था. 2018 के चुनाव के दौरान दो चरणों मतदान कराए गए थे. पहले चरण का मतदान 12 नवंबर 2018 और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर 2018 को हुआ था. वहीं चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर 2018 को आए थे. इन नतीजों में 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 68 और भाजपा को 15 सीटें मिलीं थी. क्षेत्रीय पार्टियों में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटें जीती थीं और दो सीटें बसपा के खाते में गई थीं.
शाहरुख खान को जान का खतरा! मिली Y+ सिक्योरिटी, खतरे की आशंका को देखते हुए बढ़ाई गई सुरक्षा
मुंबई: एक्टर शाहरुख खान को इस साल उनकी लगातार दो हिट फिल्में ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद खतरे की आशंका के मद्देनजर Y+ सुरक्षा दी गई है। शाहरुख खान को हर समय अपने बॉडीगार्ड के तौर पर 6 पुलिस कमांडो मिलेंगे। ये महाराष्ट्र पुलिस की सिक्योरिटी के ही तैनात होंगे। उन्हें पूरे भारत में सिक्योरिटी दी जाएगी और वे एमपी-5 मशीन गन, एके-47 असॉल्ट राइफल और ग्लॉक पिस्तौल से लैस होंगे। उनके घर पर भी हर समय चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
The Maharashtra government increases the security of Actor Shah Rukh Khan to Y+ after he allegedly received death threats. Shahrukh Khan had given a written complaint to the state government that he had been receiving death threat calls after the films 'Pathan' and 'Jawan'.:…
— ANI (@ANI) October 9, 2023
घर पर तैनात रहेंगे चार पुलिसकर्मी-
बता दें कि शाहरुख खान की सुरक्षा में तैनात ये सभी बॉडीगार्ड ग्लॉक पिस्तौल, एमपी-5 मशीन गन और एके-47 असॉल्ट राइफल से लैस होंगे। इसके अलावा किंग खान के घर पर भी हर वक्त चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अपनी सुरक्षा का खर्च शाहरुख खुद ही उठाएंगे। देश में निजी सुरक्षा को हथियारों से लैस नहीं किया जा सकता है, इसके लिए पुलिस सुरक्षा होनी चाहिए।
गौरतलब है कि नवंबर 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल लॉरेंस बिश्नोई से कथित खतरों के मद्देनजर सलमान खान की सुरक्षा को एक्स से बढ़ाकर Y+ कर दिया गया था। कंगना रनौत को भी वाई+ कवर दिया गया था।
दरोगा ने प्रेग्नेंट पत्नी को मारी गोली, दहेज के लालच में बना हैवान
उत्तर प्रदेश। झांसी में एक दारोगा ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। दारोगा की पत्नी डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी। आरोपी दारोगा की सास ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा कि शादी में 25 लाख रुपये कैश दिया था फिर भी आरोपी सोने की अंगूठी की मांग कर रहा था। पूरा मामला उल्दन थाना की बंगरा चौकी का है।
चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को सर्विस रिवॉल्वर से तीन गोली मार दी। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल हालत में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा की पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। बीती रात को भी कहासुनी हुई, जिसके बाद शशांक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी को तीन गोलियां मार दी। इसके बाद वहां से फरार हो गया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया। फिलहाल, पुलिस आरोपी दारोगा शशांक मिश्रा की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
आरोपी शशांक की 2021 में शालिनी रावत से शादी हुई थी। मायके वालों के मुताबिक, उन्होने लगभग 40 लाख रुपये की शादी की थी। मायके वालों का आरोप है कि आरोपी 50 सोने की अंगूठियां अतिरिक्त दहेज में मांग रहा था। मांग ना पूरी होने पर गोली मारी है।
विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा मतदान
बीजेपी कार्यकर्ता के घर लगी आग, 5 लोग जिंदा जले, मौके पर पहुंची पुलिस…
जालंधर। पंजाब के जालंधर में अवतार नगर स्थित गली नंबर 13 में रविवार रात करीब दस बजे एक घर में धमाके के बाद आग लग गई। इससे परिवार के छह लोग झुलस गए, जिनमें पांच की मौत हो गई। तीन मृतकों की शिनाख्त घर मालिक भाजपा कार्यकर्ता यशपाल, 15 वर्षीय मंशा और आठ वर्षीय दीया के रूप में हुई है। छठे घायल को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर में हुए धमाके या घर में रखे फ्रिज की गैस लीक होने से हुए धमाके से आग लगी है। कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। देर रात तक पुलिस और दमकल विभाग की टीमें जांच में जुटी हुई थीं। सूचना मिलते ही पूर्व मेयर राकेश राठौर सहित कई भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए।
ADCP आदित्य ने बताया, “हमें एक घर में धमका जैसे चीज़ की घटना की सूचना मिली थी जिसके बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना में 6 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम धमाके के कारण की जानकारी कर रहे हैं। हमने FSL टीम बुलाई है।”
सब्जी खरीदने गई महिला का 6 लोगों ने किया अपहरण, फिर किया गैंगरेप, पीड़िता ने खुद 112 पर कॉल कर बुलाई मदद…
पटना: बिहार की राजधानी के बाहरी इलाके के एक गांव में शनिवार देर रात सब्जी खरीदने गई एक महिला का छह लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। शाहपुर के एसडीपीओ अभिनव धीमान ने बताया कि पीड़िता ने शनिवार रात 11 बजे पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल की थी। पुलिस की एक टीम ने उसे बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
उन्होंने कहा, “हमने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार (376 डी), अपहरण, आपराधिक साजिश और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरोज कुमार, गोलू कुमार, सोनू कुमार और सत्येन्द्र कुमार के रूप में हुई है। दो अन्य आरोपी फरार हैं।”
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता कुछ सब्जियां खरीदने के लिए पास के बाजार में गई थी। उसे सरोज कुमार नाम के एक परिचित व्यक्ति ने बुलाया और एक पदार्थ (जैसे क्लोरोफॉर्म या ईथर) सुंघाकर बेहोश कर दिया।
उन्होंने कहा, “इसके बाद आरोपी पीड़िता को चिंतावा नहर के पास एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके पांच साथी पहले से मौजूद थे। उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया और उसे घटनास्थल पर छोड़कर वहां से भाग गए। पीड़िता ने किसी तरह पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांगी और घटना का खुलासा किया।
मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों के लिए आज चुनाव तारीखों का ऐलान, आचार संहिता हो सकती है लागू, किन-किन चीजों पर लगती है पाबंदी? जानिए
मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों के लिए आज चुनाव तारीखों का ऐलान होगा । इसी बीच आचार संहिता (Model Code of Conduct) को लेकर निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए हैं।
निर्देश के अनुसार, टेलीफोन, बिजली खंभों के साथ-साथ निकाय क्षेत्रों में पहले से लगे राजनैतिक दलो के बैनर झंडो को 48 घंटे के भीतर हटाना होगा. निजी मकानों में अनाधिकृत रूप से राजनैतिक प्रचार से संबंधित विज्ञापन 72 घंटे के भीतर हटाये जाएंगे. 24 घंटे के अंदर शिकायतों को निराकरण के निर्देश है
निर्वाचन अधिकारियों का आयोग के निर्देश
निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता लगने के तत्काल बाद कार्रवाई की समय सीमा तय की है. इसे लेकर कमीशन की ओर से कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों निर्देश दिए गए हैं. इसमें सरकारी संपत्ति पर होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाने की कार्रवाई 24 घंटे के भीतर करने को कहा गया है. इसके साथ ही इसमें कहा गया है कि आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण चौबीस घंटे में किया जाए और इसे आयोग के पोर्टल पर दर्ज किया जाए.
कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि यह आचार संहिता आखिर होती क्या है? दरअसल, चुनाव की प्रक्रिया को अच्छे से निपटाने के लिए चुनाव आयोग कुछ गाइडलाइंस तैयार करता है और जहां भी चुनाव होने होते हैं वहां तारीखों के ऐलान के साथ ही उनको लागू कर देता है।
क्या-क्या हैं गाइडलाइंस?
1. चुनावी गतिविधि के दौरान सरकार किसी तरह की भर्तियों का ऐलान नहीं कर सकती।
2. अपने विपक्ष में खड़े उम्मीदवारों का भी सम्मान करना होता है, उनके घर के बाहर शक्ति प्रदर्शन करना और रैली निकालने से बचना होता है।
3. जो भी रैली की जाएं वह सड़क यातायात को प्रभावित ना करें।
4. चुनाव आयोग ने शराब बांटने पर भी पाबंदी लगा रखी है, लेकिन यह फिर भी खुलकर होता है।
5. किसी तरह की नई स्कीम का ऐलान नहीं किया जा सकता, इसमें सड़क निर्माण, पीने के पानी से सबंधित कोई योजना समेत कई चीजें शामिल हैं।
6. आचार संहिता के मुताबिक, रैली के लिए ग्राउंड्स, हेलीपैड्स, सरकारी गेस्ट हाऊस और बंगलों का सभी उम्मीदवारों में बराबर बंटवारा करना होता है।
Aaj Ka Panchang: आज 09 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 9 अक्टूबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आश्विन
अमांत - भाद्रपद
तिथि
कृष्ण पक्ष दशमी - 12:36 पी एम तक
नक्षत्र
अश्लेशा - 05:45 ए एम, अक्टूबर 10 तक
योग
सिद्ध - 06:51 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:18 AM
सूर्यास्त - 6:02 PM
चन्द्रोदय - 02:12 ए एम, अक्टूबर 10
चन्द्रास्त - 03:21 पी एम
अशुभ काल
राहू - 07:46 ए एम से 09:13 ए एम
यम गण्ड - 10:41 ए एम से 12:08 पी एम
कुलिक - 01:36 पी एम से 03:03 पी एम
दुर्मुहूर्त - 4:26 पी एम से 5:13 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:46 AM- 12:32 PM
अमृत काल - 03:57 ए एम से 05:45 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:39 ए एम से 05:28 ए एम
Aaj Ka Rashifal 09 October 2023: इन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन रहेगा बेहद शुभ, शिवजी की कृपा से पूरे होंगे सभी काज
Aaj Ka Rashifal 09 October 2023:आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज के दिन कोई श्राद्ध कर्म नहीं किया जाएगा। आज पूरे दिन, पूरी रात साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 45 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 09 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज काम का टारगेट आसानी से पूरा हो जायेगा। आज ज्यादातर आपका समय परिवार के साथ बीतेगा। इस राशि के बिजनेसमैन आज कुछ बड़े बिजनेसमैन से मिल सकते है,
जिसका फायदा भविष्य में अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। लवमेट को मनाने के लिए आप उसे कोई रिंग गिफ्ट कर सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 4
वृष राशि-
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आप नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के जॉब के लिए इच्छुक लोगों के लिए आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के चांस बन रहे है। संतान के करियर को लेकर आप उनके गुरु से बातचीत कर सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि-
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे है। आज आप रिश्तों के प्रति भावना से परिपूर्ण रहोगे, बाहर घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। साथ ही आप संतान की किसी इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के आर्किटेक से जुड़े लोगों को आज ऑफिस में काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है। किसी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 8
कर्क राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहद ख़ास रहने वाला है। बिजनेस के मामले में थोड़ी सावधानी बरते। इस राशि के जो लोग नया वाहन खरीदना चाहते है, वो आज खरीद सकते हैं। आपको डिस्काउंट भी मिलने की संभावना बन रही है। लवमेट आपको नई ड्रेस गिफ्ट करेंगे। आज आप काम के सिलसिले में अचानक लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहने वाला है।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग लेकर आया है। आज आपका मन लेखन कार्यों में लगेगा। पहले की कोई पूरानी कविता के कारण आपको कॉलेज में पुरस्कार भी मिल सकता है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई विदेश में करना चाहते है, तो विदेशी यूनिवर्सिटी से बातचीत करने के लिए आज अच्छा दिन है। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरते। घर में नन्हें मेहमान आने के योग बने हुए हैं।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि-
आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां से आपको काम करने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत बनेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई में मन लगाने का है। व्यापार को लेकर आज आप कोई नयी योजना बनायेंगे, जिसमे जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
तुला राशि-
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ और उम्मीदे भी ज्यादा रहेंगी। आज ऑफिस में काम का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर, आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आपको नए अवसर मिलने के चांस बन रहे है। प्राइवेट टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लवमेट एक दूसरे की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। आज आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगें। आज आप विरोधियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से आप थकान महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। नवविवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बना सकते हैं।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 3
धनु राशि-
आज के दिन आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेगें तो कार्य कम समय में पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने वाला है। आज किसी दूसरे पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 4
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर है। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि-
आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपके परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज अपना रुका हुआ कार्य पूरा कर लेंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ डिनर करने जायेंगे। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर ही 13 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल, मची अफरा-तफरी…
कर्नाटक। कर्नाटक में बड़ा हादसा हो गया। यहां बेंगलुरु शहर में अनेकल तालुक के अट्टीबेले में शनिवार शाम 4.30 बजे एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान तक फैल गई। हादसे में 13 लोगों की मौत बताई जा रही है। दुकान मालिक समेत कई लागों के झुलसने की भी खबर है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से एक की हालत गंभीर है, उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पटाखा दुकान नवीन नाम के व्यक्ति की है। बेंगलुरु ग्रामीण एसपी मल्लिकार्जुन बालादंडी ने कहा कि आग लगने की घटना बालाजी पटाखे की दुकान में तब हुई जब कैंटर से पटाखे उतारे जा रहे थे। देखते ही देखते आग गोदाम और स्टॉल तक फैल गई। उन्होंने कहा, “दो लोगों को चोटें आई हैं और मालिक नवीन भी झुलस गया है। एफएसएल टीम मूल्यांकन करेगी और हम पटाखा दुकान के लाइसेंस की जांच कर रहे हैं।
12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी: JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग देगी सरकार, 10वीं में होने चाहिए बस 68% मार्क्स
JEE and NEET Free Coaching: छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत उन्हें जेईई (JEE) और नीट (NEET ) की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। इस योजना का नाम है “स्वामी आत्मानन्द कोचिंग योजना“।
JEE and NEET Free Coaching:Swami Atmanand Coaching Scheme के तहत राज्य सरकार एलेन करियर इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर कक्षा 12वीं के छात्रों को जेईई और नीट की तैयारी के लिए कोचिंग प्रदान करेगी। कोचिंग में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा।
JEE and NEET Free Coaching:क्या है स्वामी आत्मानन्द कोचिंग योजना का उद्देश्य?
Swami Atmanand Coaching Yojana का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने में मदद करना है। यह योजना उन छात्रों के लिए भी एक अवसर प्रदान करेगी जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थानों की उच्च फीस का वहन करने में सक्षम नहीं हैं।
JEE and NEET Free Coaching:योजना के लिए पात्रता क्या है?
छात्र को छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए।
छात्र को 10वीं कक्षा में कम से कम 68% अंक प्राप्त होने चाहिए।
छात्र को कक्षा 12वीं में विज्ञान या वाणिज्य संकाय में पढ़ना चाहिए।
JEE and NEET Free Coaching:स्वामी आत्मानन्द कोचिंग योजना के लाभ
इस योजना के तहत, राज्य के सभी आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को जेईई और नीट की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग मिलेगी। इस योजना से छात्रों को अपनी मेहनत के दम पर अच्छे कॉलेजों में प्रवेश लेने में मदद मिलेगी।
JEE and NEET Free Coaching:आवेदन कैसे करें
इस योजना के लिए छात्र ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छात्रों को अपने जिले के स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय में आवेदन करना होगा।
आवेदन के लिए, छात्रों को अपने 10वीं और 12वीं कक्षा के अंकपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करने होंगे।
Aaj Ka Panchang: आज 08 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 8 अक्टूबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आश्विन
अमांत - भाद्रपद
तिथि
कृष्ण पक्ष नवमी - 10:12 ए एम तक
नक्षत्र
पुष्य - 02:45 ए एम, अक्टूबर 09 तक
योग
सिद्ध - पूर्ण रात्रि तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:16 AM
सूर्यास्त - 6:02 PM
चन्द्रोदय - 1:16 AM
चन्द्रास्त - 02:25 PM
अशुभ काल
राहू - 04:32 पी एम से 06:00 पी एम
यम गण्ड - 12:09 पी एम से 01:36 पी एम
कुलिक - 03:04 पी एम से 04:32 पी एम
दुर्मुहूर्त - 4:26 पी एम से 5:13 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:46 AM- 12:32 PM
अमृत काल - 07:36 पी एम से 09:23 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:39 ए एम से 05:28 ए एम
Horoscope 8 October 2023 : इन राशि वालों के लिए बन रहे हैं पदोन्नति और करियर में तरक्की के अवसर...जानें क्या कहते है आपके सितारें
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आपका पारिवारिक जीवन उत्तम है और आपको अपने बड़ों का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हो सकता है। वित्त में, आप पिछले रिटर्न या अपनी कड़ी मेहनत के पुरस्कार देख सकते हैं। आपके रोमांटिक रिश्ते अच्छे रहेंगे और आप अपने प्रिय के साथ यादगार समय बिता सकते हैं। आपके करियर में पदोन्नति के योग बन सकते हैं और आपके प्रयास रंग लाएंगे। संपत्ति के सौदे अच्छे रहेंगे और आपको अपने सपनों का घर मिल सकता है। प्रतिकूल ग्रहों की युति के कारण इस सप्ताह यात्रा करने की सलाह नहीं दी जाती है। कुल मिलाकर, एक सकारात्मक सप्ताह आपके लिए अच्छे अवसरों और अनुभवों का इंतजार कर रहा है।
वृष राशि- वित्त क्षेत्र में शुभ समाचार इस सप्ताह राहत लेकर आया है। यह आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में आपकी मदद कर सकता है। रोमांस में प्यार और भरोसे की गहरी भावना खिलती है। संपत्ति निवेश के लिए कुछ बजट की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन परिणाम अनुकूल रहेगा। यात्रा योजनाओं को टालने की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन यह अकादमिक कौशल पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर प्रस्तुत करता है। कुल मिलाकर, संतुलित प्रगति और सकारात्मक वृद्धि वाला दिन।
मिथुन राशि- वित्त क्षेत्र में शुभ समाचार इस सप्ताह राहत लेकर आया है। यह आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में आपकी मदद कर सकता है। रोमांस में प्यार और भरोसे की गहरी भावना खिलती है। संपत्ति निवेश के लिए कुछ बजट की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन परिणाम अनुकूल रहेगा। यात्रा योजनाओं को टालने की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन यह अकादमिक कौशल पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर प्रस्तुत करता है।
कर्क राशि- वृद्धि और सफलता के उत्कृष्ट अवसरों के साथ, इस दिन आपकी वित्तीय स्थिति आशाजनक नजर आ रही है। सीमित अवसरों और असफलताओं के साथ पेशेवर मोर्चा धूमिल दिख रहा है। हालांकि, आपका संपत्ति निवेश आपको लाभ दिला सकता है और एक समृद्ध भविष्य की ओर ले जा सकता है। आप अपने शौक और सामाजिक गतिविधियों को पूरा करने में खुद को व्यस्त पा सकते हैं।
सिंह राशि- आपका पेशेवर जीवन बेहतरीन स्थिति में है। कुछ लोगों के लिए सरकारी नौकरी या स्थानांतरण के अच्छे अवसर आ रहे हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा है। आपका आर्थिक लाभ स्थिर रहेगा और धन का आगमन हो सकता है। हालांकि अपने खर्चों के प्रति सचेत रहें। गलतफहमियों या कठोर शब्दों के कारण रोमांस में कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक उद्यमों में संपत्ति निवेश अच्छे परिणाम ला सकता है।
कन्या राशि- आपका स्वास्थ्य और फिटनेस का स्तर बहुत अच्छा रहेगा, और आप जिम में नए एक्सरसाइज आजमाना चाह सकते हैं। व्यावसायिक रूप से, आपको एक लीडर की भूमिका की पेशकश की जा सकती है जिसके लिए आप प्रयास कर रहे हैं। पारिवारिक मोर्चे पर किसी नौजवान की उपलब्धि को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है, लेकिन पारिवारिक मामले चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। रोमांस के मामले में आप अपने जीवनसाथी से सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। संपत्ति इस दिन आपका मजबूत पक्ष नहीं हो सकती है, लेकिन सामाजिक जीवन सकारात्मक मोड़ ले सकता है।
तुला राशि- आपके करियर के लिए बहुत अच्छा लग रहा है, क्योंकि पेशेवर अवसर आपके रास्ते में आ सकते हैं। एक अच्छी सिफारिश या एक प्रभावशाली बायोडाटा आपको अपनी सपनों की नौकरी दिलाने में मदद कर सकता है। आपका पारिवारिक जीवन खुशियों और आनंद से भरा रहेगा क्योंकि संतान शुभ समाचार ला सकती है। वित्त में सतर्क रहें और ऋण या उधार लेने से बचें, क्योंकि सितारे आपके पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। इस दिन आपके स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। रिश्तों में कुछ भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि- आपका रोमांस अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक मोर्चा भी सकारात्मक दिख रहा है। हालांकि स्वास्थ्य पर कुछ ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। व्यावसायिक रूप से, चीजें चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, क्योंकि आप असफलताओं या बाधाओं का सामना कर सकते हैं जिनके लिए सावधानीपूर्वक प्रबंधन की आवश्यकता होती है। बहुत अच्छा लग रहा है, इसलिए यह सोलो हॉलिडे प्लान करने का एक अच्छा समय है। संपत्ति के मामले भी अनुकूल हैं, घर खरीदने या बेचने की संभावना है।
धनु राशि- नौकरी के अवसरों का पता लगाने या फ्रीलांस काम करने के लिए यह एक अच्छा समय है। पारिवारिक मोर्चे पर, घरेलू जिम्मेदारियों से ऊपर रहना और जरूरत पड़ने पर मदद लेना जरूरी है। आप अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम का आनंद ले सकते हैं। पैसों के मामले में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए फिजूल के खर्चों में कटौती करें। कार्यों को पूरा करने के लिए भी यह एक अच्छा समय है।
मकर राशि- सामंजस्य का आनंद ले सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और आपको बड़ों का सहयोग और मार्गदर्शन मिल सकता है। जब वित्त की बात आती है, तो बीमा या योजनाओं में निवेश करने पर विचार करें। आपका पेशेवर मोर्चा संतोषजनक नहीं रह सकता है। अंशकालिक नौकरियों पर विचार करने का विकल्प हो सकता है। सकारात्मक बने रहें, यह दिन वित्त और संपत्ति क्षेत्रों में अच्छी खबर ला सकता है।
कुंभ राशि- आपके वित्त में व्यवसाय के विस्तार और वित्तीय लाभ की संभावना है। आप अपनी टीम के साथ काम करके और नए प्रोजेक्ट हाथ में लेकर अपने करियर की संभावनाओं में सुधार कर सकते हैं। दुर्भाग्य से, आपके परिवार को इस दिन कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें समझौता और धैर्य की आवश्यकता होगी। आपकी संपत्ति भी आपको एक अच्छा लाभ दिलाने के लिए तैयार है।
मीन राशि- पदोन्नति और करियर में तरक्की के अवसरों के साथ, पेशेवर रूप से आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। पिछले निवेशों और सकारात्मक परिणाम देने वाले रिटर्न के साथ आपका वित्त स्थिरता प्राप्त कर सकता है। अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सुबह की सैर या हल्का व्यायाम करने की कोशिश करें। परिवार में अपने बड़ों का मार्गदर्शन और सहयोग लें, जिससे आपको सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। हालांकि आपके लव लाइफ में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस दिन आपको अपने सपनों का घर मिल सकता है।
इस जिले में लागू हुआ धारा 144, अलर्ट मोड पर प्रशासन, जाने वजह…
ग्वालियर। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। चुनाव आयोग कभी भी आचार संहिता और चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। वहीं इसी बीच ग्वालियर जिले में धारा 144 लगा दी गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने नवदुर्गा महोत्सव, दशहरा व दीपावली सहित अन्य त्योहारों और प्रस्तावित विधानसभा आम निर्वाचन को ध्यान में रखकर यह प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। ग्वालियर जिले की सीमा में बगैर पूर्व अनुमति के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर जुलूस, मौन जुलूस, सभा, आम सभा व धरना-प्रदर्शन आदि पर पूर्ण: पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही विभिन्न आयोजनों व चल समारोह इत्यादि में सार्वजनिक रूप से धारदार हथियार जैसे तलवार, लाठी, फरसा, बरछी एवं किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र आदि धारण करने और उनका प्रदर्शन करने पर भी पूर्णतया: प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत इस आशय का आदेश जारी किया है। यह आदेश आगामी दो माह तक प्रभावशील होगा और प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 एवं अन्य दंडात्मक प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय होगा।
जिला दण्डाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि विभिन्न आयोजनों के लिये पूर्व में ही संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं एक अनुविभाग से अधिक अनुविभाग में आयोजन होने की स्थिति में संबंधित अपर जिला दण्डाधिकारी से अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार के कटाउट, बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स, होर्डिंग, झण्डे इत्यादि पर किसी भी धर्म, व्यक्ति, संप्रदाय, जाति या समुदाय के खिलाफ नारे या भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किसी भी सार्वजनिक व निजी स्थान पर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही किसी भी भवन व सम्पत्ति (सार्वजनिक व निजी) पर भी आपत्तिजनक भाषा और भड़काऊ नारे लिखा जाना भी प्रतिबंधित किया गया है। इसी प्रकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मसलन फेसबुक, वॉट्सएप, ट्विटर इत्यादि पर भी किसी भी वर्ग, धर्म एवं संप्रदाय के खिलाफ भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट करना और फॉरवर्ड करना पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में यह भी साफ किया गया है कि जन प्रतिबंधात्मक आदेशों के संबंध में विशेष परिस्थितियों में जिला प्रशासन द्वारा छूट व शिथिलता संबंधी निर्णय प्रकरण विशेष में लिया जा सकेगा। शासन व प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों सहित पारिवारिक कार्यक्रम, विवाह समारोह, बारात इत्यादि के मामले में पूर्वानुमति लिए जाने की जरूरत नहीं होगी।
BREAKING : भूकंप के तेज झटकों से थर्राया अफगानिस्तान, 14 लोगों की मौत की खबर
काबुल: भूकंप के तेज झटकों से एक बार फिर अफगानिस्तान (earthquake in afghanistan) थर्रा उठा है, इस भूकंप से 14 लोगों की मौत की खबर है और 78 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है।अधिकारियों ने कहा है कि मृतकों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है क्योंकि लोग ढही हुई इमारतों के नीचे दबे हो सकते हैं। आखिरी आंकड़ा अभी तक नहीं आया है।
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप का केंद्र क्षेत्र के सबसे बड़े शहर हेरात से 40 किलोमीटर (25 मील) उत्तर-पश्चिम में था और इसके बाद 5.5, 4.7, 6.3, 5.9 और 4.6 की तीव्रता वाले पांच झटके आए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों और ऑफिस की इमारतों से बाहर निकल आए।
भारतीय विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो ट्रेनी पायलट समेत तीन लोगों की मौत
नई दिल्ली। कनाडा में एक भारतीय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पेड़ से टकराने के बाद विमान दुर्घटनागस्त हुआ और झाड़ियों में जा गिरा। हादसे में विमान सवार दो ट्रेनी पायलट समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा है और मामले की जांच कर रहा है। घटना कनाडा में वैंकूवर के पास चिल्लीवैक की है।
विमान का नाम पाइपर पीए -34 सेनेका है। मरने वाले भारतीय पायलट का नाम अभय गडरू और यश विजय रामुगाडे है। दोनों मुंबई के रहने वाले थे। बता दें कि पाइपर पीए -34 विमान 1972 में बनाया गया था। इसे 2019 में रजिस्टर किया था।
एक्सपर्ट्स करेंगे जांच
पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। विमान पेड़ से क्यों टकराया, इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। इसकी जांच के लिए एक्सपर्ट्स को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही वजह सामने आ पाएगी।
राजनीति में हाथ आजमाने जा रही टीवी की बहू, इस पार्टी से लड़ेंगी चुनाव
actress chahat pandey: टेलीविजन पर अपने अभिनय का कमाल दिखाने के बाद अब एक्ट्रेस चाहत पांडे अपनी सियासी पारी की शुरुवात कर रही है। उन्होंने 29 जून 2023 को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। जिसके बाद दो अक्टूबर को आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें चाहत पांडे को दमोह का उम्मीदवार बनाया गया है।
एक्ट्रेस ने हाल ही में कहा था कि वो अब अपने पोलिटिकल करियर को आगे ले जाना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया मैं अपने एक्टिंग करियर को छोड़ नहीं रहीं हूं बस कुछ समय के लिए ब्रेक दे रहीं हूं। एक्ट्रेस ने पॉलटिकल पार्टी ज्वाइन करने पर कहा कि ये उनकी मां का सपना था कि वो पॉलिटिशियन बनें। एक्ट्रेस को इस फील्ड में शुरू से दिलचस्पी थी और इसीलिए उन्होंने पार्टी ज्वाइन करने का फैसला किया।
चाहत पांडे का टेलीविजन वर्कफ्रंट
बता दें कि चाहत पांडे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में की थी। एक्ट्रेस पहली बार ‘पवित्र बंधन’ सीरियल में नजर आई थी। चाहत को ‘राधा’ के रोल के लिए चुना गया था जिसे उन्होंने बखूबी निभाया भी था। बाद में चाहत ने साल साल 2019 में ‘हमारी बहू सिल्क’ में लीड रोल निभाया था। हमारी बहु सिल्क के बाद एक्ट्रेस ने ‘दुर्गा-माता की छाया’ और ‘नथ जेवर या जंजीर’ जैसे शोज से खूब नाम कमाया।
खेल-खेल में भाई- बहन की मौत, बॉक्स के अंदर थम गई दोनों की सांसे, जानें क्या है पूरा मामला
राजस्थान। बाड़मेर में खेल-खेल में दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों खेलते खेलते लोहे के बॉक्स में बंद हो गए। मां-बाप जब घर लौटे तो उन्होंने दोनों मासूमों को बॉक्स के अंदप बेसुध हालत में देखा। आनन-फानन में दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना बाड़मेर के गडारारोड थाना क्षेत्र के पनेला गांव की है।
चौखाराम के पुत्र रविंद्र कुमार (11) पुत्री मोनिका (8) शुक्रवार दोपहर 2 बजे स्कूल से लौटे थे। बच्चों के माता-पिता खेत मे काम करने के लिए गए हुए थे। इसके बाद रविंद्र और मोनिका घर में ही खेलने लगे। खेलते-खेलते दोनों मासूम बक्से के अंदर घुस गए। इसका ढक्कन अचानक बंद हो गया और दोनों अंदर ही फंस गए। शाम को करीब 6 बजे चोखाराम और उसकी पत्नी अपने बेटे हितेश के साथ घर पर पहुंचे तो बच्चे नहीं दिखे।
आसपास मालूम किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके बाद बॉक्स पर उनकी नजर पड़ी। उसका ढक्कन उठा कर देखा तो दोनों मासूम बॉक्स में बेसुध पड़े थे। इसके बाद परिजन रविंद्र और मोनिका को गडरारोड हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर दोनों मासूम बच्चों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें क्या है सूतक काल
Chandra Grahan 2023: अक्टूबर माह में इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई के दिन लगा था और अब अक्टूबर माह के अंत में इस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आईए जानते हैं, कब लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण और क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल?
Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण 2023 तिथि और समय
पंचांग के अनुसार, वर्ष 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि यानी 29 अक्टूबर 2023, रविवार के दिन मध्य रात्रि में लगेगा। यह चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर रात्रि 01:06 से शुरू होगा और रात्रि 02:22 पर समाप्त हो जाएगा। ग्रहण की समय अवधि 01 घंटा 16 मिनट रहेगी। बता दें कि भारत में भी यह चंद्र ग्रहण दर्शनीय होगा, जिस वजह से यहां सूतक काल मान्य रहेगा।
Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण 2023 सूतक काल
Chandra Grahan 2023: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि चंद्र ग्रहण से 10 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। ऐसे में साल के अंतिम चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल 28 अक्टूबर दोपहर 02:53 से रात्रि 02:22 तक रहेगा।
Chandra Grahan 2023: कहां-कहां दर्शनीय होगा चंद्र ग्रहण 2023
बता दे कि भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण-पूर्वी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, हिंद महासागर और दक्षिण महासागर में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण दर्शनीय होगा। साथ ही भारत के सभी शहरों में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
गगनयान मिशन की तैयारी अंतिम चरण में….इसरो ने शेयर की तस्वीरें
नई दिल्ली – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आसमान में एक और छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है. इस महीने के अंत में परीक्षण के लिए विकसित यान से अंतरिक्ष यात्रियों को निकालने की प्रणाली ‘क्रू एस्केप सिस्टम’ का परीक्षण करने की योजना बना रहा है. इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें इसरो ने एक्स पर शेयर की हैं और इसके साथ बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं.
ये इसरो का बेहद खास मिशन है. दरअसल, यह परीक्षण भारत द्वारा अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने की महत्वकांक्षी योजना का हिस्सा है. अगर ये सफल हो जाता है, तो भारत के नाम अंतरिक्ष में एक और उपलब्धि दर्ज हो जाएगी.
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक एस उन्नीकृष्णन नायर ने बताया, “तैयारियां जोरों से चल रही हैं. यान प्रणाली के सभी हिस्से (प्रक्षेपण के लिए)श्री हरिकोटा पहुंच गये हैं. उन्हें जोड़ने का काम जारी है. हम अक्टूबर महीने के अंत में इसे प्रक्षेपित करने के लिए तैयार हैं.”
अंतरिक्ष विभाग के अधीन इसरो का वीएसएससी प्रमुख केंद्र है और तिरुवनंतपुरम में स्थित है. नायर ने बताया, “इस क्रू एस्केप सिस्टम के साथ हम उच्च दबाव और ‘ट्रांससोनिक स्थितियों’ जैसी विभिन्न परिस्थितियों का परीक्षण करेंगे.”
इसरो अधिकारी ने बताया कि क्रू एस्केप सिस्टम (सीईएस) गगनयान का अहम तत्व है. इसरो अधिकारियों के मुताबिक, इस महीने परीक्षण यान टीवी-डी1 का परीक्षण किया जाएगा, जो गगनयान कार्यक्रम के तहत चार परीक्षण मिशन में से एक है, इसके बाद दूसरे परीक्षण यान टीवी-डी2 और पहले मानव रहित गगनयान (एलवीएम3-जी1) का परीक्षण किया जाएगा. दूसरे चरण के तहत परीक्षण यान मिशन (टीवी-डी3 और डी4) और एलवीएम3-जी2 को रोबोटिक पेलोड के साथ भेजने की योजना है.
GST काउंसिल की 52वीं बैठक आज, इन चीजों पर जीएसटी घटाने सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा
दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में आज गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST काउंसिल की 52वीं बैठक होने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली के विज्ञान भवन में ये बैठक आयोजित होगी। वहीं, इस बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर लागू 18 फीसदी जीएसटी को घटाने, ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स सहित कई मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।
GST काउंसिल की 52वीं बैठक आज होगी। इसमें मिलेट्स यानी मोटे अनाज से बने प्रोडक्ट्स पर टैक्स कम करने को लेकर फैसला हो सकता है। इसके साथ ही शराब इंडस्ट्री को राहत मिलने की संभावना है। काउंसिल शराब कंपनियों को क्लैरिटी देने के लिए मॉलेसीस पर GST को 28% से घटाकर 5% करने पर विचार कर सकती है।
इसके अलावा बैठक में पाउडर के रूप में बेचे जाने वाले बाजरा पर टैक्स छूट देने, बैंक या किसी कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों को डायरेक्टर्स और प्रमोटरों की ओर से दी गई कॉर्पोरेट गारंटी को टैक्स के दायरे में लाना जैसे मामले भी शामिल है। जीएसटी काउंसिल 1 अक्टूबर से बदले गए ऑनलाइन गेमिंग टैक्स पर राज्यों की प्रगति की समीक्षा कर सकती है।
अवैध संबंध में युवक की हत्या, कोर्ट ने भाई समेत 4 आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
उत्तर प्रदेश। बांदा में हत्या के मामले में सजा सुनाते हुए कोर्ट ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 89 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका है। युवक की अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे इसलिए आरोपियों ने उसकी हत्या की थी। कोर्ट ने दोषी मानते हुए 3 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
2009 में हुई थी हत्या
यह मामला 2009 का है, जहां नरैनी थाना के बड़ेहा की रहने वाली एक महिला ने थाना में केस दर्ज कराया कि उसके पति की 6 जनवरी 2009 को परिवार के एक भाई ने अपने साथियों संग मिलकर लाठी डंडो से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
कोर्ट के सरकारी अधिवक्ता विमल सिंह व महेंद्र द्विवेदी ने बताया कि 2009 में नरैनी थाना के रहने वाली एक महिला ने केस दर्ज कराया था कि उसके परिवारिक जेठ ने अपने साथियों संग मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। हत्या की वजह यह थी कि मृतक अरुण उर्फ पहलवान का अपनी रिश्ते की भाभी से अवैध सम्बन्ध थे, जिसके बाद उसके चचेरे बड़े भाई रामसजीवन ने अपने 3 साथियों संग मिलकर अरुण की लाठी डंडो से हत्या कर दी थी।
इस राज्य में इंटरनेट पर लगा बैन, इस तारीख तक सेवा ठप, जानिए वजह
मणिपुर में राज्य सरकार ने प्रदेश में इंटरनेट सेवाओं पर 11 अक्टूबर तक प्रतिबंध रहेगा। आयुक्त (गृह) टी रणजीत सिंह ने अपने आदेश में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को 11 अक्टूबर तक बढ़ाते हुए कहा कि ऐसी आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व जनता की भावनाएं भड़काने वाली तस्वीरें, नफरत भरे भाषण और नफरत भरे वीडियो संदेश प्रसारित करने के लिए बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मणिपुर राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर असर हो सकता है।
मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं फिर से बंद
बता दें मणिपुर में राज्य की सरकार ने 143 दिनों के बाद इंटरनेट सर्विस पर प्रतिबंध हटाए जाने के दो दिन बाद 26 सितंबर को मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवाओं, इंटरनेट/डेटा सेवाओं को पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया था और फिर इसे 6 अक्टूबर तक बढ़ा दिया था। शुक्रवार को प्रतिबंध की अवधि खत्म हो रही थी जिसे अब पांच दिन और बढ़ाकर 11 अक्टूबर तक कर दिया है।
दो छात्रों की मौत के बाद राज्य में फिर बिगड़े हालात
हाल ही में मणिपुर में दो छात्रों की हत्या का मामला सामने आया था। 20 साल के फिजाम हेमनजीत और 17 साल की हिजाम लिनथोइनगांबी 6 जुलाई से लापता हो गए थे और फिर 25 सितंबर को उनके शवों की तस्वीरें सामने आई। वारदात के बाद मणिपुर में जबरदस्त हिंसक प्रदर्शन हुए और यहां हालात पहले से और भी ज्यादा खराब हो गए। हालांकि इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, सीबीआई (CBI) इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
MBBS कैंडिडेट का शव सूटकेस से बरामद, दो गिरफ्तार, जाने पूरा मामला…
कोलकाता: शहर के उत्तरी बाहरी इलाके न्यू टाउन में एक एमबीबीएस अभ्यर्थी का शव उसके किराए के आवास में छिपाए गए सूटकेस से बरामद किया गया। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को साजिद हुसैन का शव सेलो टेप से बंद मिला। जिस किराए के मकान में पीड़ित रहता था, उसके मालिक गौतम सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया दूसरा व्यक्ति एक स्थानीय रेस्तरां का मालिक पप्पू सिंह है। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के बैष्णबनगर के मूल निवासी हुसैन ने नीट परीक्षाओं की तैयारी के लिए किराए के आवास पर रहना शुरू किया था। एक जांच अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि उसके माता-पिता ने शिकायत की है कि 4 अक्टूबर से उनके बेटे से संपर्क नहीं किया जा सका। उसके पिता ने अपने दोस्तों से संपर्क किया लेकिन वे उन्हें पीड़ित के ठिकाने के बारे में अपडेट नहीं कर सके।
उसके पिता कोलकाता पहुंचे और न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। अंत में उसका शव उस किराए के कमरे से एक सूटकेस से बरामद किया गया, जहां वह रहता था। पीड़ित के पिता ने पुलिस को यह भी बताया है कि 4 अक्टूबर की रात उन्हें एक अज्ञात नंबर से फिरौती के लिए फोन आया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में मकान मालिक गौतम ने मामले में गिरफ्तार दूसरे व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल कर ली।
गौतम ने कबूल किया कि पहले पीड़ित को शराब पिलाई गई और फिर नशे की हालत में उसका गला घोंट दिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ के जरिए इतनी जघन्य हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
दर्दनाक हादसा : प्रवासियों से भरी बस पलटी, 18 लोगों की मौत, 29 घायल
मेक्सिको (Mexico) में शुक्रवार (6 अक्टूबर) को वेनेजुएला और हैती के प्रवासियों को ले जा रही एक बस पलट गई. इस हादसे में दो महिलाएं और तीन बच्चे मिलाकर कुल 18 लोगों की मौत हो गई है
अमेरिका जाने वाले प्रवासियों से जुड़ी ये नई दुर्घटना है. अमेरिका-मैक्सिकों की सीमा तक पहुंचने के कोशिश में अलग-अलग देशों के हजारों प्रवासी बसों, ट्रेलरों और मालगाड़ियों में सफर करते हैं. पिछले रविवार को चियापास में क्यूबा के प्रवासियों को ले जा रहा एक मालवाहक ट्रक पलट गया, जिससे कम से कम 10 क्यूबाई प्रवासियों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए. मैक्सिकन राष्ट्रीय आव्रजन संस्थान ने कहा कि सभी मृत क्यूबाई प्रवासी महिलाएं थीं और उनमें से एक की उम्र 18 वर्ष से कम थीमैक्सिकन सरकार ने स्वीकार किया है कि वह अपने क्षेत्र को पार करने वाले प्रवासियों की संख्या से अभिभूत है, जिनमें से अधिकांश मध्य अमेरिका, वेनेजुएला, क्यूबा और हैती के होते हैं।
189,000 से अधिक प्रवासियों को हिरासत में लिया
मैक्सिकन अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पिछले महीने 189,000 से अधिक प्रवासियों को हिरासत में लिया, जबकि अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने अक्टूबर 2022 और अगस्त 2023 के बीच 1.8 मिलियन प्रवासियों के सीमा पार करने की सूचना दी है. अमेरिका और मैक्सिकन अधिकारियों ने गुरुवार को सीमा सुरक्षा को आधुनिक बनाने और कानून से जुड़े उपायों के माध्यम से अनियमित प्रवासन से निपटने के लिए काम किया
Aaj ka Panchang 07 October 2023: दैनिक पंचांग से जानिए, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 07 October 2023: आज यानी 07 अक्टूबर 2023, शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। पितृ पक्ष चल रहा है, ऐसे में आज नवमी श्राद्ध किया जाएगा। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त का समय व राहुकाल और दिशाशूल के विषय में।
आज का पंचांग ( Panchang 07 October 2023)
आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त - सुबह 08 बजकर 08 मिनट पर
नक्षत्र - पुनर्वसु
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 39 मिनट से 05 बजकर 28 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 02 बजकर 53 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 01 मिनट से 06 बजकर 25 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक
अमृत काल - रात्रि 09 बजकर 18 मिनट से रात्रि 11 बजकर 04 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - सुबह 09 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 06 बजकर 16 मिनट से 07 बजकर 44 मिनट तक
आडल योग - सुबह 06 बजकर 17 मिनट से रात 11 बजकर 57 मिनट तक
विडाल योग - रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक
दिशा शूल - पूर्व
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबल - मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 16 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 00 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चन्द्रोदय - सुबह बजकर 26 मिनट से
चन्द्रास्त - सुबह 12 बजकर 20 मिनट तक
चन्द्र राशि - मिथुन
Aaj Ka Rashifal 07 October 2023 : सिंह, तुला, धनु राशि वाले आर्थिक मामलों में सावधान रहें, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 07 October 2023: ज्योतिष के अनुसार 07 अक्टूबर 2023, शनिवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज कन्या राशि वालों को कोई खरी खोटी सुनने को मिल सकती है और आय और व्यय में तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे राशि वालों के लिए शनिवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है.आपके परिवार के सदस्य आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और आप उनके साथ मिल बैठकर कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. आपकी किसी कार्य के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है. आपके कुछ नये निवेश से आपको लाभ मिलेगा, जो लोग कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर रहे हैं, तो वह अपने माता-पिता से पूछ कर जाएं. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे.
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्य भी लोगों की आव भगत करते नजर आएंगे. आपको आपकी कार्य कुशलता की वजह से मान सम्मान मिलेगा. बच्चों के व्यवहार पर आप पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की और अग्रसर हो सकते हैं. आप कोई जरूरी जिम्मेदारी में ढील ना डालें. यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा.
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. आपका कारोबार में आज काम अच्छा चलेगा और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. कलात्मक भाव से ओत प्रोत रहेंगे. आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. यदि किसी समस्या के कारण परेशान थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी. संतान के विवाह को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं.नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है.
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा और आप किसी जमीन, मकान अथवा वाहन आदि को खरीदने का यदि प्रयास कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर आ सकता है. आप अपने बिखरे कारोबार को संभालने में आप दिन का काफी समय लगाएंगे, लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करके आप कोई जानकारी लीक ना होने दे, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है. लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंख व कान खुले रखकर काम करना होगा.
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव लेकर आने वाला है. आपको नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने का मौका मिलेगा और यदि आपने कुछ योजनाएं बनाई थी, तो आपको उनसे अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा. सामाजिक कार्यक्रमो में आप भाग ले सकते हैं, जिससे आपकी छवि और निखरेगी. किसी दूर रहे परिजन से फोन के जरिए आपको कुछ सूचना सुनने को मिल सकती है. आपके पिताजी से आज अपने मन की बात को साझा करने का मौका मिलेगा, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगे.
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के प्रति प्रेम व स्नेह बना रहेगा, लेकिन परिवार में यदि सदस्यों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसमें आप दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय ले, तो अच्छा रहेगा, नहीं तो आपको कोई खरी खोटी सुनने को मिल सकती है और अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आप कार्यक्षेत्र में एक्टिव रहेंगे, जिससे आप अपने जूनियर्स की कुछ गलतियों को भी बाहर निकाल सकते हैं, लेकिन अधिकारियों से यदि आप किसी बात को करने वाले थे, तो उसके लिए आप कुछ समय रुक जाएं.
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप आर्थिक मामलों में सावधान रहे, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है. जीवन साथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं और यदि आपको कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें ढील ना दे. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा. जीवनसाथी यदि आपको किसी काम को करने के लिए कहे, तो पहले उनकी बात सोचो और समझे, तभी आगे बढ़े. विद्यार्थियों को किसी और विषय के प्रति रुचि जागृत हो सकती है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है, जिससे आप बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आप अपने धन को किसी बचत की योजना में लगाये, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिल सके, लेकिन मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं.
धनु राशि ( Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए व्यापार मे वृद्धि लेकर आएगा. आपकी भगवान के प्रति आस्था बढेगी, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे और आप अपने रुके हुए कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आपको किसी काम से बेवजह समस्या हो सकती है. कार्य क्षेत्र में आपको किसी की बात में बेवजह टांगें नही अडानी है व अपने कामों से मतलब रखना होगा. आप अच्छे कामों से अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे, जिससे आपको प्रमोशन भी मिल सकता है. यदि संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या है, तो उसे लेकर आप उनके गुरुजनो से बातचीत कर सकते हैं.
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है. यदि आपको किसी बात को लेकर परेशानी चल रही थी, तो तुमसे आपको छुटकारा मिलेगा और कार्य क्षेत्र में आपके विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा. आपको राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे और उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं.
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप आप संतान की फरमाइश पर कुछ आवश्यक वस्तुओं के खरीददारी कर सकते हैं और माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जाने जा सकते हैं. आपके मन में प्रेम व स्नेह की भावना बनी रहेगी. यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, लेकिन आपका किसी नए मकान, दुकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा. परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ मनोरंजन करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं.
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है. आप किसी वाद विवाद में पडने से बचे और आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पर सकते हैं और परिवार का कोई सदस्य यदि लंबे समय से बीमार चल रहा था, तो उसमे सेहत में भी सुधार होगा, जिससे आपको खुशी होगी. यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे लौटाने की धीरे-धीरे कोशिश करें, नहीं तो आपके ऊपर एक बोझ आ सकता है. जीवनसाथी की सलाह आपके कारोबार के लिए कारगर सिद्ध होगी, लेकिन आपका अपने भाई से किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है.
NAVRATRI 2023: 9 दिनों में इन नौ रंग के कपड़े पहनकर करें मां की पूजा, बरसेगी कृपा
नवरात्रि उत्सव हमारे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. कई शहरों में तो आप डांडिया, गरबा से लेकर दूर्गा पंडाल तक का लुत्फ उठा सकते हैं
नवरात्रि में मां के प्रिय कपड़े पहन ही रहें हैं तो पारंपरिक परिधान पहनें। महिलाएं साड़ी, सूट और लहंगा पहन सकती हैं तो वहीं पुरुष कुर्ता कैरी करें। नवरात्रि के पहले दिन मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। उन्हें पीला रंग पसंद हैं और इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन लोग कलश स्थापना या मां का अपने घर में स्वागत करते हैं। ऐसे में पीले रंग के परिधान का चयन करें।महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। पहले दिन साड़ी लुक ट्रेडिशनल और पूजा के लिए एकदम परफेक्ट होगा।
नवरात्रि का दूसरा दिन- हरा रंग
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरे रंग के एथेनिक वियर को कैरी करें। महिलाएं ग्रीन साड़ी, लहरिया प्रिंट की हरी साड़ी या सूट पहन सकती हैं। दो रंगों के कॉम्बिनेशन वाला पारंपरिक परिधान भी जंचेगा और माता का पसंद आएगा। लड़के ग्रीन शर्ट, कुर्ता या फिर ग्रीन रंग का दुपट्टा अपने किसी भी कुर्ते के साथ आप टीमअप कर सकते हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन हरा रंग शुभ माना जाता है।
नवरात्रि का तीसरा दिन – ग्रे रंग
नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती हैं। कहा जाता हैं कि इस दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनकर मां की उपासना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ग्रे रंग का एथेनिक वियर इस दिन आपको फेस्टिव लुक देगा। आप ग्रे रंग के साथ मिक्स एंड मैच भी करेंगे तो सुंदर लगेगा।
चौथा दिन
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है. अगर आप नारंगी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा में बैठते हैं तो मां कूष्मांडा का आर्शीवाद आपको मिलता है. साथ ही धन-धान्य से संपन्न जीवन मिलता है.
पांचवा दिन
नवरात्रि के पांचवे दिन माता के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है. उन्हें सफेद रंग बेहद पसंद है. सफेद रंग के कपड़े पहचनकर पूजा करने वाले भक्त की मां हर मनोकामना पूर्ण करती हैं.
छठा दिन
छठे दिन मां कात्यायनी का दिन होता है. इस दिन अगर लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा की जाए तो माता रानी प्रसन्न होती हैं. उन्हें लाल रंग काफी प्रिय होता है. यही कारण है कि उन्हें लाल रंग के वस्त्र चढ़ाए जाते हैं. माता के श्रृंगार का सामान भी लाल कलर का ही होता है.
सातवां दिन
इस दिन देवी में के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा रात्रि में की जाती है. मां को नीला रंग काफी प्रिय है. इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा-आराधना करने वालों से मां प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद लुटाती हैं.
आठवां दिन
आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है. इस दिन को खास बनाने के लिए आप पिंक कलर के कपड़े पहन सकते हैं. यह रंग मां को प्रिय है और वे प्रसन्न होकर समृद्ध जीवन का आशीर्वाद देती हैं.
नौवां दिन
नवरात्रि के नौवें और आखिरी दिन सिद्धिदात्री देवी का दिन होता है. उन्हें बैंगनी या जामुनी रंग बेहद प्रिय है. इस दिन आपको पूजा में इन रंगों के कपड़े पहनना चाहिए.
