प्रदेश

आज रायपुर आएंगे जीतू पटवारी, देवेंद्र यादव से होगी मुलाकात, जानें पूरा मामला

रायपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। पटवारी रायपुर में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे। हालांकि, यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होने के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि पटवारी उनसे मिल पाएंगे या नहीं। संभावना जताई जा रही है कि यह मुलाकात शाम 5 बजे के बाद ही संभव हो सकेगी।
 
बता दें, बलौदा बाजार हिंसा मामले में न्यायिक रिमांड पर चल रहे देवेंद्र यादव की रिमांड मंगलवार को 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम बिहारी घोरे आज उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करेंगे।
 
यादव 10 जून को हुई हिंसा के बाद 17 अगस्त से जेल में बंद हैं। उनकी पिछली जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है। इस मुद्दे पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, क्योंकि पार्टी के वरिष्ठ नेता इस समय उनके समर्थन में खड़े हैं
और पढ़ें ...

विकसित भारत पर छायाचित्र प्रदर्शनी का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया शुभारंभ

जिला मुख्यालय रायगढ़ में नगर निगम ऑडिटोरियम में विकसित भारत : मोदी  की संकल्पना पर आधारित विकासशील भारत छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी ने किया।

      फोटो प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक समाहित है। फोटो प्रदर्शनी में बच्चों के प्यारे मोदी जी, जनभागीदारी जन-जन की सामूहिक हिस्सेदारी, जी-20 में प्रधानमंत्री मोदी का निर्णायक नेतृत्व, नारी शक्ति से देश की तरक्की, ड्रिम बिग, वाटर ग्रिड, सोलर प्लांट, बचपन की पाठशाला से, गुजरात मॉडल, अभूतपूर्व विकास अनुपम परिणाम, हिमालय की गोद में, देश की संस्कृति का गौरव से प्रदर्शन, मोदी के साथ दुनिया योग पथ पर, एक पेड़ माँ के नाम, डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान डिजिटल से जीवन आसान, खेल से बढ़ाया तालमेल, युवाओं को रोजगार सहित विभिन्न उपलब्धियों को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई गई। जिसका बड़ी संख्या में पीएम आवास के हितग्राही, ग्रामीण जनसामान्य ने कौतुलतावश अवलोकन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के साथ विकसित भारत बनाने की नीव व लोक कल्याण कारी योजनाओं, कार्यक्रम तथा विकास को यह फोटो प्रदर्शनी उत्कृष्ट रूप से प्रदर्शित कर रही है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, पार्षद श्री पंकज कंकरवाल, आयुक्त नगर निगम  सुनील कुमार चंद्रवंशी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित जनसामान्य उपास्थित रहे।

और पढ़ें ...

बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ी मुश्किलें...कोर्ट ने इतने दिन तक बढ़ाई रिमांड

आपकों बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जैतखाम में तोड़फोड़ की  थी, वही इस घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी. इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था.

वहीं राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे. इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अब तक विधायक यादव की 5 बार न्यायिक रिमांड बढ़ाई जा चुकी है.

और पढ़ें ...

CRIME : भाजपा नेत्री के घर लाखों की चोरी, 16 लाख के ज्वेलरी समेत नगदी पार

बिलासपुर : बिलासपुर के टिकरापारा में रहने वाली महिला मोर्चा की सदस्य और वंदे मातरम की सदस्य के घर लगभग 16 लाख की ज्वेलरी सहित नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री प्रभा तिवारी के यहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिसके कारण कईयों मजदूर का आना लगा रहता है. शिकायत के बाद कोतवाली टीम जांच में जुट गई है.

प्रभा तिवारी ने बताया कि एक महीना पहले अलमारी में ज्वेलरी रखा गया था. सोमवार को जब उनके द्वारा आलमारी खोली गई उस दौरान उसमें रखे सोने के दो चैन और आठ कंगन गायब मिले जबकि अलमारी सही सलामत है, किसी तरह का तोड़ फोड़ नही हुआ है. अंदेशा जताया जा रहा है कि यहां काम करने वाले मजदूर में से ही किसी ने सामान चोरी की हैं. प्रभा तिवारी के द्वारा इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की है.  शिकायत के बाद कोतवाली टीम जांच में जुट गई है.

और पढ़ें ...

विश्वकर्मा जयंती पर बस्तर पुलिस ने की शस्त्र पूजा

जगदलपुर:विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रेंज बस्तर, पी. सुन्दरराज एवं पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा बस्तर रेंज के एमटीओ वर्कशॉप व शाखा, पुलिस जीम सेंटर एवं रक्षित केंद्र में उपलब्ध वाहनों एवं औजारों की विधिवत पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर में विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा दैनिक जीवन में प्रयुक्त औजारों की पूजा के पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित की गई। उक्त अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर,आईपीएस आकाश  श्रीमाल , डीएसपी सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय, डीएसपी  गीतिका साहू,  सुशांता लकड़ा, रक्षित निरीक्षक अभिजीत भदौरिया एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

BREAKING : हत्या या फिर कुछ और...जंगल में प्रेमी जोड़े की फंदे पर लटकती मिली लाश

बालोद  : बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपूरा गांव के जंगल में एक प्रेमी जोड़े का की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है बताया गया है कि आज सुबह ग्रामीणों ने धरमपुरा गांव के जंगल में एक युवक और युवती की लाश को पेड़ से लटके देखा. जिसके बाद घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई. मृतक युवती की पहचान धनेश्वरी यादव (पिता हेमंत यादव), निवासी ग्राम नारागांव के रूप में हुई है, जो बीते 4 दिन से लापता थी. वहीं युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े का शव 3 से 4 दिन पुराना है. वही पुलिस ने घटना स्थल से प्रेमी जोड़े का मोबाइल भी मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
और पढ़ें ...

100 दिनों में 15 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएँ शुरू करके केंद्र की भाजपानीत राजग सरकार 'विकसित भारत' के लक्ष्य-पथ पर तेज रफ्तार से बढ़ रही

पत्रकार वार्ता में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा  सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की

मोदी सरकार के 100 दिन ने हुए रिकॉर्ड स्तर के कार्य:बृजमोहन अग्रवाल

100 दिनों में 15 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएँ शुरू करके केंद्र की भाजपानीत राजग सरकार 'विकसित भारत' के लक्ष्य-पथ पर तेज रफ्तार से बढ़ रही

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता सम्हालते हुए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूलमंत्र को लक्ष्य बनाकर देश के विकास का जो संकल्प व्यक्त किया था, अपने इस कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों में इस पर उन्होंने तेजी से अमल किया है। मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि इन प्रथम 100 दिनों में ही लगभग 15 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएँ शुरू करके भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की केंद्र सरकार 2047 तक ''विकसित भारत'' के लक्ष्य-पथ पर तेज रफ्तार से बढ़ रही है। देश की आधारभूत संरचना समेत 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण के लिए मोदी-सरकार की प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत बजट प्रावधानों ने किया था।

भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की चर्चा करते हुए कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में 3 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसमें सड़क, रेल, बंदरगाह और हवाई मार्ग पर प्रमुख रूप से फोकस किया गया है। महाराष्ट्र के वधावन में 76,200 करोड़ रु. के वधावन मेगा पोर्ट को मंजूरी दी गई जो दुनिया के शीर्ष 10 बंदरगाहों में शामिल होगा। इसी प्रकार लद्दाख को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाली शिन-खुन-ला सुरंग की आधारशिला रखी गई। रेल यात्रा को तेज़ और सुविधाजनक बनाने के लिए 8 नई रेलवे लाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिससे 4.42 करोड़ मैन-डेज के रोजगार उत्पन्न होंगे। वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास को मंजूरी के साथ ही पश्चिम बंगाल में बागडोगरा और बिहार में बिहटा में नए सिविल एन्क्लेवज की मंजूरी दी गई। अगत्ती और मिनिकॉय में नई हवाई पट्टी भी बनाई जाएंगी। बेंगलुरु मेट्रो के फेज-3, पुणे मेट्रो और ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के विस्तार को मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 की चर्चा करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि इस योजना में 49,000 करोड़ रु. की केन्द्रीय सहायता से 25 हज़ार अनकनेक्टेड गांवों में कनेक्टिविटी के लिए 62,500 किलोमीटर सड़कों और पुलों के निर्माण व अपग्रेडेशन को मंजूरी दी गई है। 50,600 करोड़ की लागत से भारत में सड़क नेटवर्क को मजबूती देने के लिए कार्य स्वीकृत हुआ। 936 किलोमीटर में फैले 08 राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने बताया कि किसान मित्र मोदी योजना के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के साथ ही 9.3 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये वितरित किए गए। अभी तक कुल 12 करोड़ 33 लाख किसानों को 3 लाख करोड़ रु. वितरित किए जा चुके हैं। 2024-25 के खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया जिससे 12 करोड़ किसानों को लगभग 2 लाख करोड़ रु. का लाभ हुआ। 12,100 करोड़ रु. की लागत से आंध्रप्रदेश में पोलावरम इरीगेशन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। 14,200 करोड़ रु. के परिव्यय के साथ 07 प्रमुख योजनाओं को मंजूरी मिली जिनमें डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन शामिल है। इससे कृषि क्षेत्र में एफिशिएंसी और प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। राष्ट्रस्तरीय समिति द्वारा तैयार नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति पर ड्राफ्ट रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। मसौदा नीति भी तैयार कर ली गई है और अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी प्रकार राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड व जैविक उत्पाद परिषद (उत्तराखंड) के बीच एमओयू करके उत्तराखंड के किसानों की जैविक उपज को लाभकारी मूल्य पर खरीदा जाएगा और लाभ का उचित हिस्सा सीधे किसानों के खाते में जाएगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि मक्के से भी एथेनॉल के उत्पादन के लिए सहकारी चीनी मिलों की एथेनॉल उत्पादक इकाइयों का मल्टी फीड एथेनॉल इकाइयों में रूपांतरण किया गया है। प्याज और बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात मूल्य हटाने और प्याज पर निर्यात शुल्क को 40 से घटाकर 20 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। कच्चे पाम, सोया और सूरजमुखी तेलों के आयात में ड्यूटी को 12.5% से 32.5% बढ़ाने व इनके रिफाइंड तेलों पर ड्यूटी को 13.75% से 35.75% करने का निर्णय भी लिया गया। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम का विस्तार किया जा रहा है वहीं जम्मू-कश्मीर में 3,300 करोड़ रु. से कई कृषि योजनाएं एवं विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं। वाराणसी की पहली यात्रा के दौरान मोदी जी के द्वारा स्वयं सहायता समूह की  30 हजार कृषि सखियों को कृषि में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। मौसम और जलवायु अनुकूल भारत बनाने के लिए 2,000 करोड़ रु. के मिशन मौसम को मंजूरी। एग्रीश्योर नामक एक नया फंड लॉन्च करके कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने तथा स्टार्ट-अप और रूरल इंटरप्राइजेज को सपोर्ट करने के लिए शुरू किया गया है।

भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने मध्यम वर्ग को दी गई बड़ी राहतों की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी-सरकार के तीसरे कार्यकाल में मध्यम वर्ग को राहत देते हुए 7 लाख रु. तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया। सैलराइज्ड क्लास 17,500 रु. तक टैक्स बचा सकते हैं। स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा कर 75 हजार रु. किया गया, और पारिवारिक पेंशन में छूट का दायरा बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया गया। इनकम टैक्स नियमों को संक्षिप्त, स्पष्ट और समझने में आसान बनाने के लिए 6 महीने में व्यापक समीक्षा करने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत किए गए हैं वहीं शहरी योजना के तहत 1 करोड़ घरों की मंजूरी दी गई है। ग्रामीण इलाकों में 2 करोड़ घरों के निर्माण स्वीकृत हुए हैं। इस प्रकार 2014 से अभी तक कुल (शहरी+ग्रामीण) 4 करोड़ 27 लाख घर बनाए और स्वीकृत किए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों को दी गई सौगातों का जिक्र कर श्री अग्रवाल ने कहा कि इन 100 दिनों में यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू की गई। 25 साल सर्विस वाले कर्मचारियों को औसत मूल वेतन का 50 फीसदी पेंशन के रूप में मिलेगा। वन रैंक, वन पेंशन योजना में सुरक्षा बलों और उनके परिवार के लिए वन रैंक, वन पेंशन योजना का तीसरा संस्करण लागू किया जाएगा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जून से अगस्त 2024 के बीच 2.5 लाख से ज्यादा घरों में सौर ऊर्जा सिस्टम लगाया गया। पीएम ई-बस सेवा से एनवायरनमेंट फ्रेंडली सिस्टम तैयार होगा। 3,400 करोड़ रु. की सहायता से ई-बसों की खरीद को स्वीकृति दी जाएगी।

भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने मोदी सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि स्टार्टअप्स को वित्तीय राहत और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप्स पर 31 प्रतिशत का बोझ डालने वाले 2012 से चल रहे एंजेल टैक्स को समाप्त किया गया। विदेशी कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स को 40% से घटाकर 35% किया गया जिससे भारत को वैश्विक स्तर पर ज्यादा प्रतिस्पर्धी और निवेश के लिए आकर्षक बनाया गया। भारत को वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में अग्रणी बनाने के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स के लिए 1000 करोड़ रु. का वेंचर कैपिटल फण्ड बनाया जाएगा। जेनेसिस प्रोग्राम में टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में स्टार्टअप्स के लिए जेन-नेक्स्ट सपोर्ट फॉर इनोवेशन स्टार्टअप्स (जेनेसिस) प्रोग्राम को मंजूरी दी गई। इसी के साथ नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 12 इंडस्ट्रियल जोन बनाने की घोषणा की गई है, जो निवेशकों को सुविधाएं प्रदान करेंगे और ईज ऑफ डूइंग बिज़नस को बेहतर बनाएंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि मुद्रा ऋण की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रु. की गई, जिससे पुराने ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान करने वाले व्यापारियों को लाभ होगा। इसी प्रकार एमएसएमई उद्यमियों के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम शुरू की गई जिससे छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी के ऋण मिल सकेगा और उनके लिए मशीनरी और अन्य सामान की खरीद आसान होगी। एमएसएमई और परंपरागत कारीगरों के लिए पीपीपी मोड से ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट हब्स तैयार किए जाएंगे, जो निर्यात सेवाएँ प्रदान करेंगे और वैश्विक बाजार में इजी एक्सेस देगा।

भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि सशक्त युवा के दृष्टिकोण से 2 लाख करोड़ के पीएम पैकेज की घोषणा की गई जिससे युवाओं में रोजगार और कौशल को बढ़ावा मिलेगा। इसमें 5 साल में 4.1 करोड़ युवाओं को लाभ पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। 1 करोड़ युवाओं को टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर, अलाउंस और एकमुश्त सहायता राशि भी दी जाएगी। केंद्र सरकार ने 15 हजार से अधिक नई नियुक्तियों की घोषणा की। 20 लाख युवाओं को कौशल युक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 1,000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का सुधार होगा। पहली बार रोजगार पाने वाले ईपीएफओ के तहत आने वाले कर्मचारियों को 3 किश्तों में 15 हजार रु. तक की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय किया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि 1 लाख रु. तक की आय वाले कर्मचारियों को ईपीएफओ में सरकारी योगदान का फायदा होगा और नियोक्ताओं को हर 1 लाख रु. तक की आय वाले नए कर्मचारियों को जोड़ने पर 2 साल तक 3,000 रु. प्रतिमाह का रिइम्बर्समेंट मिलेगा। ई-श्रम पोर्टल का एकीकरण करके12 इंडस्ट्रियल जोन के विकास से नई उद्योगों को बढ़ावा और रोजगार सृजन का निर्णय लिया गया। कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ करने से रोजगार सृजन होगा। स्टार्ट-अप्स और एमएसएमई के लिए वित्तीय और कर प्रोत्साहन को बढ़ावा दिया गया है। 'खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आईडेंटिफिकेशन' योजना की शुरुआत की गई है। सशक्त नारी शक्ति की चर्चा कर श्री अग्रवाल ने कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को संगठित कर उनकी आजीविका, डिजिटल साक्षरता और सामाजिक विकास के लिए 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाए गए। लखपति दीदी योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र दिए। 1 करोड़ से अधिक लखपति दीदियाँ प्रति वर्ष 1 लाख रु. से अधिक की कमाई कर रही हैं। पर्यटन दीदियों और पर्यटन मित्रों के माध्यम से स्व सहायता समूहों और युवाओं को पर्यटन से जोड़ा गया। 2,500 करोड़ रु. का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड जारी किया गया। इससे 4.3 लाख स्व सहायता समूहों के 48 लाख सदस्यों को लाभ पहुँचा। 5,000 करोड़ रु.का बैंक ऋण जारी कर 2 लाख 35 हजार 400 स्व सहायता समूहों के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ पहुँचाया गया। ओबीसी, दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के सशक्तिकरण की दिशा में किए कार्यों का ब्योरा देते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत 63 हजार जनजातीय गांवों का विकास किया जाएगा, जिससे 5 करोड़ आदिवासियों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नमस्ते योजना का विस्तार कर इसमें सफाई कर्मचारियों के साथ कचरा बीनने वालों को भी शामिल किया, जिससे उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण होगा। अनुसूचित जनजाति के दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 3 लाख विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र जारी किए गए। इनमें 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 1.17 लाख कार्ड शामिल हैं। पीएम सूरज योजना का विस्तार किया गया। इससे अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों और सफाई कर्मचारियों के लिए आजीविका गतिविधियों के लिए रियायती ऋणों तक बेहतर पहुँच सुनिश्चित होगी। इसी प्रकार एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की कड़ी में 405 विद्यालयों में 1.23 लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन हुआ। 40 नए विद्यालय बनाए गए और 110 विद्यालयों में जनजातीय विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट कक्षाएं बनाई गईं। इसी तरह वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 के जरिए वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और संरक्षण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और निगरानी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जिससे विवादों में कमी आएगी।

आयुष्मान भारत योजना के विस्तार से 4.5 करोड़ परिवारों के 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के 6 करोड़ वृद्ध नागरिकों को लाभ होगा : संजय

श्री अग्रवाल ने  पत्रकार वार्ता में बताया कि सुलभ स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करके 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वृद्ध नागरिकों को 5 लाख रु. तक का मुफ्त बीमा किया जाएगा जिससे 4.5 करोड़ परिवारों और 6 करोड़ वृद्ध नागरिकों को लाभ होगा। 75 हजार नई मेडिकल सीटें बढ़ाई गईं, जिससे हेल्थकेयर सिस्टम को प्रभावी बनाने और मेडिकल शिक्षा में विदेशी निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। नियमित टीकाकरण को डिजिटल बनाने के लिए यू-विन पोर्टल शुरू किया गया है। देश के डॉक्टरों की एक सेंट्रलाइज्ड रिपोजटरी बनाने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन एक नेशनल मेडिकल रजिस्टर तैयार कर रहा है। महिलाओं, किशोरियों और आदिवासी समुदायों में सिकलसेल डिसीज के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कैंसर से पीड़ित लोगों के आर्थिक बोझ को कम करने हेतु 3 कैंसर दवाओं की कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। 10,900 करोड़ के परिव्यय से इलेक्ट्रिक एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट पर "स्कैन और शेयर" सुविधा दी गई है जिसके माध्यम से 4 करोड़ आउट पेशेंट के पंजीकरण की सुविधा दी गई। श्री अग्रवाल ने कहा कि विज्ञान और टेक्नॉलजी के क्षेत्र में चंद्रयान व मंगलयान की सफलता पर 23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। अंतरिक्ष स्टार्ट-अप के लिए के लिए ₹1000 करोड़ की वेंचर कैपिटल फंड योजना बनाई गई है। आपदा प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय डेटाबेस और ग्रामीण भूमि रिकॉर्ड के लिए भुवन पंचायत पोर्टल शुरू किया गया है। भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक बना। स्वदेशी सेमीकंडक्टर सुविधाओं की स्थापना हुई। 16 अगस्त को एसएसएलवी-डी3 पर ईओएस-08 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया गया। 50 हज़ार करोड़ रु. से राष्ट्रीय अनुसंधान कोष,10,500 करोड़ रु. से 'विज्ञान धारा' योजना शुरू हुई। गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना हुई। 3,300 करोड़ रु. के निवेश से स्थापित इस इकाई में प्रतिदिन 60 लाख चिप्स की उत्पादन क्षमता है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने गवर्नेस और लॉ एंड ऑर्डर की चर्चा करते हुए कहा कि औपनिवेशिक युग के आपराधिक कानूनों को बदलने के लिए 1 जुलाई, 2024 को 3 नए कानून लाए गए- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम। संगठित अपराध और आर्थिक अपराधों पर ध्यान केंद्रित किया गया है एवं फॉरेंसिक को बढ़ावा तथा डिजिटलाइजेशन से कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर का नाम परिवर्तन कर श्री विजयपुरम किया गया। प्रभावी आपराधिक न्याय प्रणाली के लिए नेशनल फोरेंसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्हैंसमेंट स्कीम को मंजूरी दी गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 के दौरान ₹2250 करोड़ के कुल वित्तीय परिव्यय का प्रावधान किया गया है। पेपर लीक की समस्या से निपटने के लिए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 लाया गया। ऊर्जा संरक्षण की दृष्टि से हुए कार्यों को लेकर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्वोत्तर में हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजनाओं को मंजूरी देकर 4100 करोड़ रु. के साथ राज्य संस्थाओं और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बीच जॉइंट वेंचर सहयोग को बढ़ावा दिया गया। वीजीएफ योजना के तहत 12,400 करोड़ रु. से अधिक के हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। 7,450 करोड़ रु. की ऑफ-शोर पवन ऊर्जा परियोजनाएं स्वीकृत की गई। राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन में इलेक्ट्रोलाइजर मैन्युफेक्चरिंग के लिए सेकंड ट्रैन्च प्रदान की गई। इससे घरेलू इलेक्ट्रोलाइजर मैन्युफेक्चरिंग कैपेसिटी प्रति वर्ष 1.5 गीगावाट होगी। पीएसयू को वृक्षारोपण व पर्यावरण बहाली के लिए ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम की की शुरुआत हुई। इसी दिशा में 'फेम-3' योजना शुरू की गई। इसी प्रकार जी-1 योजना के तहत उन्नत जैव ईंधन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जी-1 योजना शुरू की गई है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने विदेश नीति को सफल बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ऑर्डर ऑफ फिजी" और तिमोर लेस्टे के "ऑर्डर ऑफ तिमोर लेस्टे से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी का युद्ध के बीच में रूस और यूक्रेन की महत्वपूर्ण यात्राएँ, इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में भागीदारी, रूस यात्रा के दौरान श्री मोदी को 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' सम्मान, सिंगापुर और किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पहली बार ब्रुनेई दारुस्सलाम की यात्रा अंतरराष्ट्रीय संबंधों के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा 41 वर्षों के बाद यात्रा ऑस्ट्रिया और 45 वर्षों के बाद पोलैंड यात्रा की गई। भारत ने 120 से अधिक देशों के साथ तीसरे 'वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ' शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। पहली बार भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति की बैठक आयोजित की गई। आपदा प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिहाज से किए गए कार्यों की चर्चा कर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में संशोधन हेतु आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 लोकसभा में पेश किया गया। अर्बन फ्लड मैनेजमेंट, अग्निशमन सेवाओं, ग्लेशियर झील विस्फोट, फ्लड और अन्य डिजास्टर के मिटीगेशन हेतु राज्यों को ₹12,554 करोड़ स्वीकृत किए गए। आपातकालीन कार्रवाई सहायता प्रणाली राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में लागू की गई। आंध्र प्रदेश की बाढ़ के लिए एक एक्सपर्ट टीम का गठन किया गया। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 04 सितंबर को, 35 सालों के संघर्ष समाप्त करते हुए एनएलएफटी और एटीटीएफ के साथ शांति समझौता किया। इसके तहत 328 सशस्त्र कैडर हिंसा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए। मानस हेल्पलाइन का शुभारंभ किया गया। साइबर अपराध से निपटने वाले सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए 'समन्वय प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है।अगले 5 साल में 5 हजार साइबर कमांडों तैयार किए जाएंगे। साइबर अपराध की सूचना देने के लिए साइबरदोस्त मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। बैंकों और वित्तीय इन्टरमीडियरीज के साथ मिलकर 14-सी में अत्याधुनिक 'साइबर धोखाधड़ी शमन केंद्र' की स्थापना की गई है। सस्पेक्ट रजिस्ट्री मोबाइल नंबर, यूआरएल/वेबसाइट, आईएमईआई और अन्य पहचानकर्ताओं का एक सस्पेक्ट रजिस्ट्री बनाया गया है।

पत्रकार वार्ता के दौरान ,पूर्व सांसद सुनील सोनी ,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ,भाजपा नेता अशोक बजाज उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’ का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान (ग्रामीण) 2024’’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रायपुर के इंडोर स्टेडियम में किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता’’ विषय पर केंद्रित रहेगा, जिसमें स्वच्छता को समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानते हुए इसे उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाने का प्रयास होगा। शुभारंभ समारोह मे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्वच्छाग्रही समूहों को सुरक्षा किट का वितरण किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान हेतु राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा - निर्मित पोस्टर का अनावरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वच्छता की शपथ दिलाई।
    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल और श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक  पुरंदर मिश्रा,  मोती लाल साहू, पद्मश्री अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू और श्री गुरू खुशवंत साहेब उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

BREAKING: महानदी किनारे बोरी में भरा मिला सिर कटा लाश, 14 सितंबर को गुमशुदगी की हुई थी रिपोर्ट दर्ज

जांजगीर चांपा :- जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही गांव में महानदी के किनारे बंद बोरी के अंदर सिर धड़ से कटी हुई अज्ञात युवक की लाश मिली थी। जिसमे मृतक की पहचान सालखान निवासी संतोष कश्यप के रूप में हुई है शिवरीनारायण थाने में 14 सितंबर को परिजनों ने गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया की,,बिर्रा थाने में करही गांव के लोगो ने सूचना दी की महानदी के किनारे बोरी में भरा हुआ एक अज्ञात युवक का लाश पड़ी हुई है। सूचना पर बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और बंद बोरी से लाश को बाहर निकाला गया जिसमे अज्ञात युवक का सिर धड़ से कटा हुआ और बोरी के अंदर मिला।

मृतक युवक की फोटो सभी थाना क्षेत्र की भेजी गई थी । जिसमे शिवरीनारायण थाने के सलाखन निवास संतोष कश्यप के रूप में पहचान की गई 13 सितंबर की शाम करीबन 5 बजे घर से निकाला था। रात को घर वापस ने आने पर परिजनों ने 14 सितंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 35 किलोमीटर दूर 15 सितंबर को युवक का लाश बोरी के अंदर मिला है पुलिस मामले में हत्या के एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। शव का आज सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने अभी परिजनों से अभी पूछताछ नही हो सकी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

 
और पढ़ें ...

रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी को लेकर रूटमैप जारी, इन रास्तों पर मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित

 रायपुर: जिले में गणेश झांकी प्रदर्शनी विसर्जन चल समारोह का मुख्य कार्यक्रम दिनांक 19.09.2024 को रात्रि में होना प्रस्तावित है। चल समारोह कार्यक्रम के दौरान आयोजको द्वारा आकर्षक झांकियों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन  हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। चल समारोह को देखने के लिए रायपुर शहर से तथा आस पास के ग्रामीण जन लाखों की संख्या में एकत्रित होते है। दिनांक 19.09.2024 को संध्या से गणेश प्रतिमाओं व झांकियॉं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आकर राठौर चौक में एकत्रित होना प्रारंभ हो जाती है जो नवीन मार्केट/गुरुनानक चौक-शारदा चौक-जयस्तंभ चौक-मालवीय रोड-चिकनी मंदिर-कोतवाली चौक-सदर बाजार-सद्दाणी चौक – सत्तीबाजार-कंकाली तालाब- पुरानी बस्ती थाना के सामने से होकर लाखेनगर चौक- सुन्दरनगर-रायपुरा चौक होकर महादेव घाट, खारून नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
 
गणेश विसर्जन पश्चात् वापसी मार्ग:-
 
01. महादेव घाट विसर्जन स्थल से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पश्चात वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग – भाठागांव-  भाटागॉव चौक-रिंग रोड-01 होकर होगा।
दिनांक 19.09.2024 से दिनांक  20.09.2024 तक गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सभी प्रकार के माल वाहक वाहनों का आवागमन रायपुरा चौक से महादेव घाट अमलेश्वर नदी पुल तक रोक दिया जावेगा, जिन्हे अमलेश्वर से रायपुर की ओर आवागमन करना है वे अमलेश्वर-कुम्हारी-टाटीबंध होकर अथवा खुड़मुड़ा-भाठागांव- भाठागांव चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।
 
 
    झांकी प्रर्दशनी के दौरान मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश एवं आवागमन प्रतिबंधित रहेगा –  दिनांक 19.09.2024 को मुख्य गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान जन समुदाय की उपस्थिति की सुरक्षा तथा आवागमन को सुचारू बनाये रखने हेतु चल समारोह मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आवागमन एवं पार्किग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। चल समारोह को सूचारू रूप से चलाने के दृष्टिकोण से निम्नलिखित प्वाइन्ट पर से शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी/मध्यम माल वाहक वाहनों का दिनांक 19.09.2024 से दिनांक 20.09.2024 (चल समारोह समाप्ति ) तक प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा:-
 
01. टाटीबध चौक
02. ⁠भनपुरी तिराहा
03. ⁠रायपुरा चौक
04. ⁠पचपेढ़ी नाका चौक
05. ⁠संतोषी नगर चौक
06. ⁠महासमुन्द बेरियर
07. ⁠विधानसभा रोड व्हीआईपी तिराहा
08. ⁠कांशीराम नगर चौक
09. ⁠भाठागांव चौक
10. ⁠रिंग रोड 01 से शहर की ओर समस्त प्रवेश मार्ग
11. ⁠रिंग रोड 02 से शहर की ओर सभी प्रवेश मार्ग
 
चल महोत्सव के दौरान डायवर्सन व्यवस्था -गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान दिनांक 19.09.2024 को यातायात के सुचारू संचालन हेतु यातायात को निम्नानुसार डायवर्सन किया जावेगा –
 
01. जिन वाहनों को बलौदाबाजार मार्ग से बिलासपुर की ओर या महासमुंद की ओर आवागमन करना है वे   रिंग रोड़ -03 होकर आवागमन कर सकेंगे।
02. भिलाई की ओर से आने वाली सभी छोटी वाहन कार जीप आश्रम तिराहा तक ही आ सकेंगे, परन्तु जिन  वाहन चालकों को शास्त्री चौक की ओर आना है वे रिंग रोड 01 से होकर रायपुरा चौक, पचपेढ़ी नाका होकर आना-जाना कर सकते हैं।
03. धमतरी मार्ग की ओर से आने वाली कार-जीप छोटी वाहन कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, शास्त्री चौक से होकर रेलवे स्टेशन या बिलासपुर मार्ग पर आवागमन कर सकेंगे।
04. शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक की ओर, तात्यापारा चौक से शारदा चौक, मौदहापारा से जयस्तंभ चौक एवं मालवीय रोड तथा कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक, फायरबिग्रेड चौक से कोतवाली चौक तरफ सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन को रात्रि 08:00 बजे से प्रतिबंधित किया जावेगा।
05. सदर बाजार, सत्ती बाजार चौक से अमीन पारा चौक (पुरानी बस्ती थाना), पुरानी बस्ती मार्ग, आश्रम तिराहा से लाखेनगर चौक, आमापारा तिराहा से लाखेनगर चौक की ओर रात्रि 10:00 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा ।
पार्किंग व्यवस्था:- गणेश विसर्जन चल समारोह को देखने आने वालों के वाहनों के लिए पार्किग व्यवस्था निम्नानुसार की गयी है:-
 
01. सिविल लाईन, बैरन बाजार, कटोरा तालाब, शांति नगर, शंकर नगर एवं तेलीबांधा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मल्टीलेबल पार्किंग कलेक्ट्रेट परिसर, शास्त्री बाजार पार्किंग ,सुभाष स्टेडियम के सामने पार्किंग स्थल एवं गॉस मेमोरियल ग्राउंड में अपने वाहन पार्क कर सकते है ।
02. र्साइंस कॉलेज, चौबे कॉलोनी, आमापारा, लाखेनगर, की ओर से आने वाले वाहनों के लिए आजाद चौक के पास, तात्यापारा, लाखेनगर चौक के पास हिन्द स्पोर्टिंग मैदान पर पार्किंग कर सकेंगे ।
और पढ़ें ...

BREAKING : पीएम आवास योजना के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों को 2044 करोड़ की पहली किश्त की राशि जारी

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों को 2044 करोड़ की पहली किश्त की राशि उनके खाते में अंतरित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। लाभार्थियों का हमने पांव धोकर स्वागत किया है। पीएम आवास की स्वीकृति के लिए आप सभी को बधाई। आप सभी की तरफ से मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आज जिन हितग्राहियों का गृह प्रवेश हो रहा है उन्हे भी बहुत बहुत-बधाई।

पूरे देश में 32 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं उनमें से लगभग 30 फीसदी आवास हमे मिले हैं ये राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री बनने के बाद हमने सबसे पहला काम 18 लाख पीएम आवास योजना योजना की स्वीकृति दी थी। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हज़ार हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त का अंतरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवासहीनों के मकान का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इसमें किसी भी तरह की कोताही और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएम आवास योजना में एक रुपए की भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर के ऊपर कार्रवाई होगी।

  मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर कहा कि हमें साफ सफाई का भी ध्यान रखना है, हमें स्कूल, अस्पताल को भी साफ रखना है, स्वच्छता को अपनी आदत बनाइए।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनसंपर्क की प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा जनकल्याण एवं भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए बीते दस सालों में शुरू की गई अभिनव एवं क्रांतिकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री जी के जीवन के पहलुओं को छाया-चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

    यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी आज जन्म दिन है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जी जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के 5 लाख से अधिक परिवारांे को पक्का मकान बनाने के लिए प्रथम किस्त की राशि का अंतरण भी हितग्राहियों को डी.बी.टी. के माध्यम से खाते में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इसके तहत् राज्य में 18 लाख से अधिक परिवारों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवास की स्वीकृति दी गई है।

    छाया-चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जी द्वारा देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृ़क्षारोपण अभियान, डिजिटल इकोनॉमी-जन-जन को बैंकिंक सुविधा, नए अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरता भारत, आतंकवाद के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, औपनिवेशिक काल के कानूनों में बदलाव एवं नवीन न्याय संहिता को लागू करना, भारतीय सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करना, जन भागीदारी से देश को नई दिशा, भारत का गौरव बढ़ाती उपलब्धियां, जनधन योजना, देश में अधोसंरचना का तेजी से निर्माण, एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार, एक ग्रिड,एक राशन कार्ड, एक संविधान और वोकल फार लोकल आदि विषयों को छाया-चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रसंगो को भी दर्शाया गया है।

    इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,गृह मंत्री  विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों का किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज देश में 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ को भी दुर्ग से विशाखापट्टनम तक वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली।

    इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे राज्यपाल  रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस, जो औसतन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है, दुर्ग और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को केवल 8 घंटों में पूरा करेगी। वर्तमान में अन्य ट्रेनें इस दूरी को 11 घंटों में तय करती हैं, लेकिन वंदे भारत हमारे समय की बचत का नया मापदंड स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन न केवल हमारी यात्राओं को तेज बनाएगी, बल्कि यात्रियों के लिए आरामदायक और सुविधाजनक भी होगी।

    राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से स्वदेशी निर्माण है। यह ‘‘मेक इन इंडिया‘‘ और ‘‘आत्मनिर्भर भारत‘‘ की भावना का प्रतीक है। इससे यह स्पष्ट होता है कि हम न केवल आधुनिक तकनीक को अपना रहे हैं, बल्कि इसे अपने देश में विकसित और निर्मित भी कर रहे हैं। यह तकनीकी उन्नति और भारत की आधुनिक रेल प्रणाली का शानदार उदाहरण है।

   राज्यपाल ने कहा कि हमारे राज्य के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, देश की रेल सेवाओं में आधुनिकता और गति का नया अध्याय लिखने वाली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ हो रहा है। यह सिर्फ एक ट्रेन का उद्घाटन नहीं, बल्कि हमारे देश की प्रगति और आत्मनिर्भरता की एक सशक्त मिसाल है।

   राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि ये ट्रेनें सिर्फ तेज गति और आधुनिक सुविधाओं के लिए नहीं, बल्कि हमारे पर्यटन, व्यापार, चिकित्सा, और शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व योगदान देंगी। इस ट्रेन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी एक नई दिशा मिलेगी। रेलवे से जुड़े क्षेत्रों में रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे युवाओं को लाभ होगा साथ ही छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बीच आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई दिशा मिलेगी।

   कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री  तोखन साहू ने कहा कि यह ट्रेन छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के बीच सेतु का काम करेगा। पहले 12 से 14 घंटे का सफर करना पड़ता था लेकिन अब 8 घंटों में ही विशाखापट्टनम पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेलवे के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि स्वीकृत की गई है।  

   रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़, तेलंगाना एवं ओडिशा वासियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेलवे का तेजी से विकास हो रहा है।

  कार्यक्रम के पूर्व श्री डेका ने वंदे भारत ट्रेन के अन्दर जाकर उपस्थित यात्रियों से बात-चीत की एवं उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

  कार्यक्रम में दुर्ग के सांसद  विजय बघेल, विधायक राजेश मूणत,  पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब,  डोमन लाल कोरसेवाड़ा,  गजेंद्र यादव, पूर्व सांसद  सुनील सोनी, महापौर  एजाज ढेबर एवं अन्य जनप्रतिनिधि, रेलवे के डीआरएम, एडीआरएम अन्य अधिकारी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन रेलवे मंडल रायपुर के डीआरएम  संजीव कुमार ने किया।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का किया राज्य स्तरीय शुभारंभ स्वच्छता को बनाए सामाजिक आंदोलन, जन-जागरूकता से ही स्वच्छ होगा प्रदेश

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज रायपुर के तेलीबांधा तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और तेलीबांधा तालाब परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने स्वच्छता दीदियों तथा शहर को स्वच्छ बनाने में सहभागिता देने वाले सामाजिक संस्थाओं ग्रीन आर्मी, बंच ऑफ फूल्स, कुछ फर्ज हमारा भी और एवेंजर्स ग्रुप के साथ ही समाज सेविका श्रीमती शुभांगी आप्टे को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के शुभारंभ पर आयोजित स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नए स्वच्छता वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक सर्वश्री मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा तथा महापौर श्री एजाज ढेबर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।  

छत्तीसगढ़ में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। शहरों, गांवों एवं प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता को सामाजिक आंदोलन बनाने की जरूरत है। जन-जागरूकता से ही प्रदेश स्वच्छ और सुंदर बनेगा। उन्होंने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दीं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को विश्वकर्मा जयंती की भी बधाई दी। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की। इसके बाद से ही घर-घर में शौचालय बनाने के लिए सहायता राशि दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लगातार गरीबों और वंचितों के लिए काम कर रहे हैं। जनधन योजना के तहत देशभर में लोगों के बैंक खाते खुले। इन खातों में सरकार की विभिन्न योजनाओं की राशि बिना किसी लीकेज के हितग्राहियों तक पहुंच रही है। इन राशियों का बहुत बेहतर सदुपयोग भी हो रहा है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मैं स्वच्छता दीदियों को शत-शत नमन करता हूं। वे घर-घर जाकर कचरे का संग्रहण कर रही हैं और स्वच्छता में महत्वपूर्ण सहभागिता निभा रही हैं। वे सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग कर रिसायक्लिंग और खाद बनाने के लिए भेज रही हैं। श्री साय ने बताया कि उन्हें कल गुजरात में ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो में शामिल होने का अवसर मिला था, जिसमें वायुमंडल को स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा की जानकारी देते हुए कहा कि ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर आज से राज्य के सभी 184 नगरीय निकायों में विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।  स्वच्छता दीदियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही मैराथॉन, साइक्लोथॉन, श्रमदान जैसी विविध गतिविधियां संचालित की जाएंगी। ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के शुभारंभ के मौके पर रायपुर संभाग के आयुक्त  महादेव कावरे, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक  कुंदन कुमार, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी  संतोष सिंह और नगर निगम के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा भी मौजूद थे।

और पढ़ें ...

CG: पति के जेल जाने के बाद पत्नी होटल की आड़ में करने लगी ये धंधा, रंगे हाथों पकड़ाई

बिलासपुर :- पति के अवैध शराब में जेल जाने के बाद पत्नी होटल की आड़ में शराब बेचने लगी। 55 लीटर महुआ शराब जप्त कर महिला को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। दो दिवस पूर्व ही पति से 102 लीटर महुआ देशी शराब जप्त कर रिमांड में भेज गया है। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला है। बिलासपुर SP रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। 

ग्राम मानिक चौरी में आरोपीया रजनी नायक पति जोगी नायक निवासी मानिक चौरी अपने होटल की आड़ में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु कब्जे में भारी मात्रा में  महुआ शराब रखे पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपीया को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। दो दिवस पूर्व ही आरोपीया के पति जोगी नायक को 102 लीटर महुआ,देशी शराब एवम 8200₹ बिक्री रकम जब्त कर रिमांड में भेज गया है। 


आरोपीया का नाम

जनी नायक पति जोगी नायक उम्र 30 साल निवासी मानिक चौरी थाना पचपेड़ी।

जप्ती 

कच्ची महुआ शराब 55 लीटर कीमती 11000 रूपए।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ को मिली एक और वंदेभारत ट्रेन की सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी, रायपुर से विशाखापट्टनम हुई रवाना…

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ को दूसरी वन्दे भारत ट्रेन की सौगात दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस को रायपुर जंक्शन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल रहे। साथ ही राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक भी शुभारंभ के अवसर पर मौजूद रहे। 

बता दें, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4:15 बजे रायपुर जंक्शन से रवाना हुई, जो रात लगभग 12 बजकर 20 मिनट पर विशाखापट्टनम पहुंचेगी। यह ट्रेन इस रूट के सभी स्टेशनों में रुकेगी और संबंधित क्षेत्र के विधायक और जनप्रतिनिधि ट्रेन का स्वागत करेंगे। रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन 160 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से चलने में सक्षम है। कार्यक्रम में सामाजिक संगठन, NSS, किन्नर समाज, वृद्ध आश्रम और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इससे पहले 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर से नागपुर के लिये पहली वन्दे भारत की शुरुआत हुई थी।

DCM अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि रायपुर से विशाखापटनम की दूरी यात्री 11 घंटों में तय करते थे, जो अब वन्दे भारत से सिर्फ 8 घंटे में पूरी कर पायेंगे। छत्तीसगढ़ से इस रूट में जाने वालो की संख्या भी काफी ज्यादा है, इसलिए इससे लोग भी काफी खुश हैं। 

और पढ़ें ...