प्रदेश
छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिरोध
CG : 20 लाख के 04 ईनामी माओवादी दम्पति सहित 20 माओवादियों ने किया सरेण्डर...
CG : कवासी की हत्या में शामिल जनमिलीशिया डिप्टी कमांडर नक्सली गिरफ्तार
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में जगदलपुर बस्तर के दरभा इलाके में गोपनीय सैनिक की हत्या में शामिल जनमिलीशिया डिप्टी कमांडर सुखराम मड़कामी को आखिरकार बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें की दरभा के पखनार साप्ताहिक बाजार में गोपनीय सैनिक बुधराम कवासी की नक्सलियों ने टांगिया मारकर भरे बाजार में हत्या कर दी थी, यह घटना वर्ष 2021 के जून महीने हुई थी इस मामले पहले ही पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी सुखराम फरार चल रहा था, पुलिस नक्सली सुखराम मड़कामी को तोयनार मूंदेनार तिराहा से गिरफ्तार किया, यह नक्सली नड़ेनार कटेकल्याण क्षेत्र में नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
cg24news.inBREAKING: छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा समितियों को स्वास्थ्य मंत्री ने दिए 8 लाख रुपये
मनेन्द्रगढ़ : मनेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के जनंसपर्क निधि से दुर्गा पूजा समितियों को 20-20 हजार रुपये दिया है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा समितियों को चंदे के एवज में जनसंपर्क निधि की राशि बांट दी है।
मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से विधायक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र की दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष के नाम आर्थिक सहायता का जिक्र करते हुए 20, 20 हजार रुपये की राशि बांटकर कुल 8 लाख रुपये बांट दिए है।
कांग्रेस निकालेगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा
08 लाख इनामी नक्सली समेत सक्रिय माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण
बीजापुर : माओवादियों के पार्टी विलय दिवस के पहले दिन हिंसा छोड़कर 08 सक्रिय माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया हैं। जिसमे 08 लाख रूपये के ईनामी PPCM प्लाटून नम्बर 12 का कमाण्डर, 02 लाख की ईनामी प्लाटून नम्बर 02 की पार्टी सदस्या, 01 लाख के ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष कुल 11लाख के 03 ईनामी शामिल हैं। माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा, माओवादियों के जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया हैं। वर्ष 2024 में अब तक 178 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 378 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।
सहायक राजस्व निरीक्षक को किया सस्पेंड: जानिए क्या है वजह..?
रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग ने घरघोड़ा नगर पंचायत के सहायक राजस्व निरीक्षक शंभुदयाल पटनायक को निलंबित कर दिया है। पटनायक पर काम में लापरवाही बरतने के साथ ही व्यवहार कुशल नहीं होने के आरोप में सस्पेंड किया गया है।
कर्तव्य के निर्वहन में घोर लापरवाही
निलंबन आदेश के अनुसार शंभुदयाल पटनायक, सहायक राजस्व निरीक्षक, नगर पंचायत घरघोड़ा द्वारा परिषद की बैठक 11.03.2024 के कार्यवाही विवरण दर्ज करते समय कार्यवाही पंजी में काफी मात्रा में रिक्त स्थान छोड़ने, विधि विरूद्ध अवकाश लेने, आचरण एवं व्यवहार कुशल नहीं होने से हो रही बार-बार शिकायत को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में पटनायक का मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर नियत किया गया है।
लोहारीडीह मामले में जेल बंद सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए : भूपेश बघेल
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोहारीडीह गांव की घटनाओं को लेकर शनिवार को गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में तीन हत्याओं की घटनाएं, आपसी रंजिश और पुलिस मारपीट के दौरान प्रशांत साहू की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। बघेल ने आरोप लगाया कि जेल में बंद लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है, जिससे उनकी स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। कई कैदी चलने-फिरने में असमर्थ हैं, और गंभीर चोटों से पीड़ित हैं।
बघेल ने प्रेस से बात करते हुए कहा, "जो लोग जेल में बंद हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उनके पूरे शरीर की जांच कराई जानी चाहिए। बाहरी चोटें स्पष्ट हैं, लेकिन आंतरिक चोटें भी हो सकती हैं, क्योंकि कैदियों को बुरी तरह से मारा गया है। लोहारीडीह के सभी कैदियों का सही तरीके से इलाज होना चाहिए।"
इसके साथ ही, भूपेश बघेल ने न्यायिक जांच की मांग की है, ताकि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। उनका कहना है कि एसडीएम या अन्य स्थानीय अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जांच नहीं कर सकते, इसलिए न्यायिक जांच आवश्यक है।
उन्होंने मृतक प्रशांत साहू और कचरू साहू के परिवारों की दुर्दशा पर भी चिंता जताई। प्रशांत साहू की पत्नी पहले ही गुजर चुकी है और उनका आठ साल का बेटा अब अनाथ हो गया है। वहीं, कचरू साहू की पत्नी और पांच बच्चे, जिनमें कुछ नाबालिग हैं, बहुत ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। बघेल ने पीड़ित परिवारों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है, जैसा कि भाजपा सरकार ने पूर्व में इसी तरह की मांगों पर जोर दिया था।
उन्होंने यह भी कहा कि कई निर्दोष लोग, जिन्हें इस मामले में गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। पुलिस प्रशासन ने खुद स्वीकार किया है कि कुछ गिरफ्तारियां गलत हुई हैं, इसलिए दोषियों पर कार्यवाही होनी चाहिए।
बघेल ने सरकार से इस मामले में त्वरित और उचित कदम उठाने की मांग की है।
CG NEWS : छुट्टी में घर आए CRPF के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जानिए क्या है पूरा मामला
धमतरी : सीआरपीएफ के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, पुलवामा में पदस्थ सुरेश सोनवानी करीब एक माह की छुट्टी लेकर अपने गृह ग्राम ढेमार आया हुआ था, इसी दौरान उसने अपने घर के अंदर रूम में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार जवान और उनके पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पत्नी छोड़ कर चली गई थी, जिसका गम जवान को बना रहता था, इस बीच जवान ने घर पर ही ख़ुदकुशी कर ली। जवान ने जब रूम में फांसी लगाया, तब घर पर कोई नहीं था। उनकी मां सामाजिक कार्य से बाहर गई हुई थी, जब वह घर वापस आई तो रूम में आवाज लगाई, कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर दरवाजे को खोला गया। तब देखा उनका बेटा सुरेश सोनवानी फांसी पर लटका हुआ है, मां की चीख पुकार सुनकर आस पास लोग पहुंचे और पुलिस को मामले की सुचना दी, सुचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्यवाही कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। बहरहाल जवान आखिर किसलिए ख़ुदकुशी किया है, यह कारण अज्ञात बनी हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही पता लग पाएगा की आखिर जवान ने ख़ुदकुशी क्यों की।
अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि घरेलू विवाद के बाद सिपाही की पत्नी सात वर्षीय बेटे को लेकर मायके चली गई थी। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि सोनवानी इस बात से परेशान थे। “सोनवानी की पत्नी पिछले तीन साल से अपने मायके में रह रही थी। छुट्टी पर सोनवानी के घर आने के बाद वह वापस लौट आई थी। कुछ दिन पहले दंपति के बीच फिर से किसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ था।” अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
बता दें कि प्रदेश में लगातार जवानों के सुसाइड करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राज्य में कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई जवानों ने खुद के सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
नवाचार, अनुसंधान और विकास के माध्यम में ही हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं और गरीबी, बीमारी, बेरोजगारी सहित कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। ये उद्गार आज राज्यपाल रमेन डेका ने रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में व्यक्त किए।
राज्यपाल श्री डेका आज श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 1440 विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा तथा विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 20 से अधिक विद्यार्थियों को चान्सलर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया साथ ही प्रसिद्ध लोकगायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह तिपानिया और प्रसिद्ध हास्य कवि श्री सुरेन्द्र दुबे को डी.लिट. की मानद उपाधि प्रदान की गई।
राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह के अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आज का दिन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। पालक, शिक्षकोें, संस्था और स्वयं की मेहनत से वे आज इस मुकाम पर पहुंचे है। आज हमारी अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन तक ले जाने में हमारे युवा भी सहभागी है। श्री डेका ने कहा कि समय बहुत महत्वपूर्ण है इसका सदुपयोग करें और आनंद लें। सपने देखे और उसे साकार करने के लिए मेहनत भी करें।
श्री डेका ने कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे तेजी में बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है और भारत की छवि में उल्लेखनीय बदलाव आया है। यह धारणा परिवर्तन ऐसे समय में हो रहा है जब भारत दुनिया में सबसे युवा राष्ट्र के रूप में उभरा है। इस देश के युवा होने के नाते आप हमारी अर्थव्यवस्था और विकास के चालक बनने जा रहे हैं।
श्री डेका ने कहा के नवाचार के क्षेत्र में भारत का योगदान उल्लेखनीय रहा है। भारतीय गणितज्ञ भास्कराचार्य को मध्यकालीन भारत का सबसे महान गणितज्ञ माना जाता है। उन्होंने ही सबसे पहले पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा करने में लगने वाले समय की सही गणना की थी। भारतीयों ने दुनिया को शून्य की अवधारणा दी। हमने दुनिया को योग दिया, हमने दुनिया को आयुर्वेद दिया। महानतम वैज्ञानिकों में से एक, दार्शनिक और गणितज्ञ अल्वर्ट आइंस्टीन ने कहा था, ‘‘हम भारतीयों के बहुत आभारी हैं जिन्होंने हमें गिनती करना सिखाया, जिसके बिना कोई भी सार्थक वैज्ञानिक खोज नहीं की जा सकती थी‘‘।
श्री डेका ने कहा कि आज वैश्विकरण के इस दौर में युवाओं को स्टार्ट-अप के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे उद्यमी बने और रोजगार सृजन करें।
श्री डेका ने विद्यार्थियों से कहा कि अपने चरित्र, नवाचार और समाज के प्रति सेवाभाव के माध्यम से इस देश के अतीत के गौरव को पुनर्जीवित करें और समाज तथा मानवता के लाभ के लिए अपने ज्ञान का पूर्ण उपयोग करने का संकल्प लें।
समारोह के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस. के सिंह नेे स्वागत उद्बोधन दिया और विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कुलाधिपति श्री रविशंकर जी महराज और टी.आइ.एस.एस मुबंई के कुलाधिपति प्रोफेसर डी.पी. सिंह ने भी अपना उद्बोधन दिया। प्रति कुलाधिपति श्री हर्ष गौतम ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्वशासी निकाय के सदस्य, प्रबंध मंडल के सदस्य, विभागाध्यक्ष, संकाय अध्यक्ष, शिक्षक, पालक और उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
स्वच्छता ही समृद्धि का द्वार है- श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री, श्याम बिहारी जायसवाल ने "स्वच्छता ही सेवा" अभियान की शुरुआत करते हुए "एक पेड़ माँ के नाम" रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामुदायिक स्तर पर भी अनिवार्य है। स्वच्छ परिवेश और स्वच्छ पर्यावरण ही समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य का आधार होते हैं।
श्री जायसवाल ने जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि स्वच्छता समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कुंजी है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता का सीधा संबंध आर्थिक विकास, सामाजिक उत्थान और लोगों के समग्र कल्याण से है। यदि हम अपने गांव, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखते हैं, तो न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि यह पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देता है।
जन समस्या निवारण शिविर के समय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति हमारी सजगता और श्रमदान से ही हम एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकते हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में कदम से कदम मिलाकर चलें और स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। सभी ने इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया।
CG : जब छात्र ने किताब निकालने खोला बैग, तो अंदर से निकला खतरनाक जहरीला सांप, स्कूल में मचा हड़कंप
गरियाबंद :- जिले के मैनपुर विकासखंड से एक बड़ी खबर निकालकर सामने आई है, शुक्रवार को सरकारी स्कूल मैनपुर में कक्षा 06 वी के छात्र के बैग से जहरीले सर्प नागराज निकले, जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया, हालांकि स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों की सूझबूझ से जहरीले सर्प को स्कूल कैंपस से बाहर निकाला गया, तब कहीं जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने राहत की सांस ली।
मिली जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय मैनपुर के एक सरकारी स्कूल में नगर से लगभग 06 किलोमीटर दूर गांव से पढ़ाई करने स्कूल पहुंचने वाले छात्र के बैग से सर्प निकला, छात्र प्रतिदिन की तरह बैग को अपने कंधे पर लटका कर स्कूल पहुंचा और स्कूल में जैसे ही पढ़ाई करने के लिए बैग के अंदर पुस्तक निकालने हाथ डाला, तभी बैग के भीतर अचानक एक सर्प दिखा, बच्चे ने जोर से चिल्लाते हुए बैग को जमीन पर पटक दिया और देखते ही देखते डर के मारे सभी बच्चे बेंच तथा टेबल में खड़े हो गए। बच्चों की चिख पुकार को सुन आसपास कक्षाओं के अन्य छात्र-छात्राएं व शिक्षक भी पहुंच गए, बैग को डंडे के सहारे से खोलकर देखा गया तो भीतर जहरीले नागराज के दिखाई दिए, फिर बैग को शिक्षकों ने डंडे के सहारे स्कूल कैंपस के बाहर निकाला और बैग को पूरी तरह खाली किया गया। बैग के भीतर से पुस्तक के साथ नाग सर्प निकला और बैग से बाहर निकलते ही फन फैलाए बैठ गया, शिक्षकों ने डंडे के सहारे जहरीले सर्प को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया।
बरसात के दिनों में मैनपुर क्षेत्र में जहरीले सर्प भारी दिखाई देता है
ज्ञात हो कि गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र घने जंगल और नदी नालों पहाड़ियों से घिरा वनांचल क्षेत्र है इस क्षेत्र में बारिश के दिनों में विभिन्न प्रकार के जहरीले सर्प बहुताए संख्या में दिखाई देते हैं आए दिनों ग्रामीणों के घरों में सर्प निकालने की घटनाएं आम है साथ ही क्षेत्र मे सर्पदंश की घटना भी बढ़ जाती है।
सावधानी बरतना बहुत जरूरी-
मिली जानकारी के अनुसार जिस छात्र के स्कूल बैग से जहरीले सर्प निकाला वह छात्र मैनपुर से लगभग 6 किलोमीटर दूर वनांचल के ग्राम से पढ़ाई करने स्कूल पहुंचता है और उसके गांव के चारों तरफ नदी नाले तथा जंगल है, वनांचल क्षेत्र के ग्रामों में बारिश के इन दिनों में जहरीले सर्प निकालना आम बात है, यहां खबर प्रकाशित करने की पीछे सिर्फ एक ही मकसद है कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की, जरूरत है स्कूली बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद घर में ले जाकर बैग को जमीन में इधर-उधर रख देते हैं, कभी जहरीले जीव जंतु या सर्प इसमें घुसने का डर बना रहता है, इसलिए सभी बच्चों के पालको को स्कूली बच्चों के बैग एवं जूते को उपयोग करने से पहले उसे झड़ाकर देख लेना चाहिए, जिस छात्र के बैग से जहरीले सर्प निकला उसके पालक ने चर्चा में बताया कि उनके घर की साफ-सफाई के दौरान आज एक और जहरीले सर्प नाग निकला है।
कर्तव्यों के विपरीत आचरण करने वाले दो शिक्षकों को DEO ने किया निलंबित, जानें पूरा मामला
बिलासपुर:- अपने सहकर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। प्राथमिक शाला बिजौर में पदस्थ दो सहायक शिक्षक पोलेश्वर यादव और ममता सोनी को पदीय कर्तव्यों के विपरीत आचरण के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बता दें, मामला प्राथमिक शाला बिजौर का है। जहां पर सहायक शिक्षक एलबी पोलेश्वर यादव के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जांच करायी गई। जांच प्रतिवेदन के मुताबिक पोलेश्वर यादव ने अपने पदीय कर्तव्यों के विपरीत संस्था में कार्यरत सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने, अध्यापन छोड़कर गप-शपक रने, छात्रा की पिटाई करने, संस्था की झूठी खबर फैलाने एवं एसएमसी अध्यक्ष को धमकी देने जैसे कई शिकायत जांच आरोप में सहित पाए गए। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनका निलंबन अवधि मुख्यालय शासकीय उच्च माध्यमिक शाला सीपत रहेगा।
वहीं सहायक शिक्षक एलबी ममता सोनी पर सहकर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए थे। जांच के बाद शिकायत सही पायी गई और उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उनका निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय प्राचार्य शासकीय उच्च माध्यमिक शाला मस्तूरी में रहेगा।
इस तरह के मामले बढ़ रहे
स्कूलों में शिक्षक पढ़ाने व छात्र-छात्राओं को सही आचरण व शिष्टाचार सीखाने के बजाए खुद ही लोगों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इस तरह के मामला प्रदेश भर के अलग-अलग स्कूलों से सामने आ रहे हैं। शिक्षक अपनी गरीमा को बनाए रखने के बजाए अन्य बेकार के कार्य कर रहे हैं। यही वजह है कि इन पर एक्शन लिया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के इस जिले में SI, ASP, और इन अधिकारीयों का हुआ तबदला...देखे लिस्ट…!!
बालोद :- छत्तीसगढ़ के बालोद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, SP ने जिले के थाने में पदस्थ्य पुलिस को इधर से उधर किया है, जिनमे 4 निरीक्षक, 4 SI और 7 ASI के नाम शामिल है
BREAKING : DEO ने 2 शिक्षकों को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, देखिए आदेश.....बिलासपुर। अपने सहकर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप में डीईओ बिलासपुर ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला बिजौर वि०ख० विल्हा के विरूद्ध अप्त शिकायत की जांच करायी गई। जांच प्रतिवेदन अनुसार ममता सोनी, सहा शि एलबी द्वारा अपने पदीय कर्त्तव्यों के विपरीत संस्था अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यव्यहार करने संबंधी शिकायत की पूष्टि होती है साथ ही जांच अधिकारी से प्राप्त सीडी की विडियो क्लिींपिग से भी उक्त शिकायत की पूष्टि होती है। ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी का उपरोक्तानुसार कृत्य पदीय गरिमा के विपरीत छ०ग० सिविल सेवा आरचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित किया जाना प्रस्तावित होने के कारण एतद् द्वारा ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी शा० प्रा०शा०बिजौर वि०ख०क को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है । ममता सोनी, सहा.शि. एलबी का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य शा० उ०मा० शा० मस्तूरी में रहेगा एवं उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वा
बिलासपुर। अपने सहकर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप में डीईओ बिलासपुर ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला बिजौर वि०ख० विल्हा के विरूद्ध अप्त शिकायत की जांच करायी गई। जांच प्रतिवेदन अनुसार ममता सोनी, सहा शि एलबी द्वारा अपने पदीय कर्त्तव्यों के विपरीत संस्था अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यव्यहार करने संबंधी शिकायत की पूष्टि होती है साथ ही जांच अधिकारी से प्राप्त सीडी की विडियो क्लिींपिग से भी उक्त शिकायत की पूष्टि होती है।
ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी का उपरोक्तानुसार कृत्य पदीय गरिमा के विपरीत छ०ग० सिविल सेवा आरचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित किया जाना प्रस्तावित होने के कारण एतद् द्वारा ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी शा० प्रा०शा०बिजौर वि०ख०क को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है । ममता सोनी, सहा.शि. एलबी का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य शा० उ०मा० शा० मस्तूरी में रहेगा एवं उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता पहेगी। (कलेक्टर बिलासपुर द्वारा अनुमोदित)
पोलेश्वर यादव, सहा०शिक्षक एलबी० प्राथ०शाला बिजौर वि०ख०बिल्हा के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच करायी गई। जांच प्रतिवेदन अनुसार पोलेश्वर यादव सहा०शि० एलबी० द्वारा अपने पदीय कर्त्तव्यों के विपरीत संस्था में कार्यरत सफाई कर्मचारी के साथ मार-पीट करने, अध्यापन छोड़कर गप-शप करने, छात्रा की पिटाई करने, संस्था की झूठी खबर फैलाने एवं एसएमसी अध्यक्ष को धमकी आदि दिया जाने संबंधी शिकायत की पुष्टि होती है साथ ही जांच अधिकारी से प्राप्त सीडी की विडियो क्लिींपिग से भी उक्त शिकायत की पुष्टि होती है ।
पोलेश्वर यादव सहायक शिक्षक एलबी का उपरोक्तानुसार कृत्य पदीय गरिमा के विपरीत छ०ग० सिविल सेवा आरचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित किया जाना प्रस्तावित होने के कारण एतद् द्वारा श्री पोलश्वर यादव सहायक शिक्षक एलबी शा०प्रा०शा०बिजौर वि०ख० को तत्काल प्रनाव से निलंबित किया जाता है । पोलश्वर यादव सहा.शि. एलबी का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य शा० उ०मा०शा०सीपत में रहेगा एवं उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

इस जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई, 11 अफसरों को नोटिस
मुंगेली :- मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर गठित टीम की जांच में यह गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद 3 एसडीओ और 8 सब इंजीनियरों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, एक ठेकेदार से रिकवरी के लिए पत्र भी जारी किया गया है।
जांच के अनुसार, मुंगेली जिले के 24 स्कूलों में इस योजना के तहत हुए निर्माण कार्य असंतोषजनक पाए गए। इसी तरह, प्रदेश के अन्य जिलों से भी ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना’ में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं।
इन घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त जांच और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिसका असर अब जिलों में दिखने लगा है।
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए इस भ्रष्टाचार के बाद अब प्रशासन जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने बताया कि जांच के दौरान 24 स्कूलों में गड़बड़ियां पाई गई हैं, और सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों से लाखों रुपये की रिकवरी की जाएगी।
