प्रदेश

CG BREAKING : पुलिस ने घेराबंदी कर 1 लाख ईनामी सहित 8 नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा...बड़ी वारदात की फ़िराक़ मे थे माओवादी

सुकमा : ज़िले में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में थाना जगरगुण्डा से तोमेश वर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा के नेतृत्व में सउनि. इन्द्रकुमार, प्रधान आरक्षक बारसे भीमा के हमराह जिला बल, डीआरजी हिरो, इंडिया एवं बस्तर फाईटर का बल एवं कैम्प कमारगुडा से विकास कुमार, सहायक कमाण्डेंट के हमराह यंग प्लाटुन 231 वाहिनी सीआरपीएफ का बल की संयुक्त पार्टी गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम बैनपल्ली व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम बैनपल्ली के जंगली रास्ते में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर लुक छिप रहे थे जिनमें से पुलिस पार्टी द्वारा 8 संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों के पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः

1. मुचाकी लखमा मिलिशिया सदस्य ,

2. कुंजाम देवा मिलिशिया सदस्य ,

3. उईका हुर्रा मिलिशिया सदस्य

4. कलमु विज्जा मिलिशिया सदस्य,

5. मुचाकी पाला मिलिशिया कमाण्डर 1 लाख ईनामी,

6. मड़कम सन्नु मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर,

7. मुचाकी सुदरू मिलिशिया सदस्य,

8. कलमू चैतु मिलिशिया सदस्य के कब्जे से एक सफेद रंग के गमछे में बांधकर रखा हुआ 2 नग जिलेटिन राड, 1 नग डेटोनेटर, काला रंग कार बिजली वायर आधा मीटर, 2. कुंजाम देवा के कब्जे से गुलाबी रंग के गमछे में बांधकर रखा हुआ 1 नग जिलेटिन राड, 1 मीटर कोर्डेक्स वायर, 3. उईका हुर्रा पिता मल्ला के कब्जे से एक सफेद लाल काला रंग के गमछे में बाधकर रखा हुआ कोर्डेक्स वायर, आधा मीटर बिजली वायर, 2 नग पेंसिल सेल,4.कलमू विज्जा के कब्जे से एक सफेद रंग के गंमछे में बांधकर रखा हुआ 1 नग जिलेटिन राड,2 नग डेटोनेटर, 2 नग पेंसिल सेल,5.मुचाकी पाला के कब्जे से एक हरे रंग के पॉलिथिन में रखा हुआ लगभग 100 ग्राम बारूद, 1 नग माचिस, 6.मडकम सन्नु पिता सिनाल के कब्जे से एक लाल काले रंग के गंमछे में बांधकर रखा हुआ टाप टाईगर बम 2 नग, 1 नग माचिस, 7. मुचाकी सुदरू पिता सुकलु के कब्जे से एक गुलाबी रंग के पॉलिथिन में रखा हुआ लगभग 100 ग्राम बारूद, 1 नग माचिस, 1 नग डेटोनेटर, 8. कलमू चैतु के कब्जे से एक पीले रंग के पॉलिथिन में रखा हुआ टाप टाईगर बम 2 नग, माचिस 1 नग, बरामद हुआ। उपरोक्त सामाग्री रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर मिलिशिया होना तथा प्रतिबंधित माओवादी संगठन में कार्य करना तथा बड़े नक्सलियों के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से रखना बताये। उक्त कृत्य विधि विरुद्ध पाये जाने से सभी के खिलाफ थाना जगरगुण्डा में अपराध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

और पढ़ें ...

CG : सिम्स में पर्ची कटवाने के दौरान मरीज के मौत, परिजनों में आक्रोश

बिलासपुर : सिम्स में एक मरीज के पर्ची काटने के दौरान अटैक से हुई मौत मामले के बाद कांग्रेस कमेटी ने इस पर विरोध जताया है। इसके बाद शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक एक के द्वारा सिम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एस के नायक को ज्ञापन सौंप कर इस दिशा में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

दरअसल शुक्रवार को तालापारा निवासी ऑटो चालक मोहम्मद शमशाद हुसैन (53 वर्ष) को बेचैनी के साथ सीने में जलन हो रही थी। वह अपने बेटे के साथ सुबह 8:21 बजे सिम्स के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इलाज करने की बजाय उन्हें ओपीडी पर्ची बनवाने एमआरडी हॉल भेज दिया। वहां लाइन में लगकर 10 रुपए की पर्ची कटाई। वापस इमरजेंसी पहुंचे तो उसे दूसरी मंजिल में मेडिसिन ओपीडी के डॉक्टर के पास भेज दिया। वे जैसे तैसे वहां पहुंचे तो डॉक्टर ने ईसीजी कराने की सलाह देते हुए 50 रुपए की पर्ची बनवाने दोबारा एमआरडी हॉल भेज दिया। शमशाद हुसैन 9:14 बजे एमआरडी हॉल पहुंचे, पर्ची बनवाने फिर से लाइन में लगे। इस बीच 9:16 बजे वे वहीं गिर गए। देखते-देखते वह बदहवास होने लगे और 9:19 बजे उन्होंने एमआरडी हॉल ही में दम तोड़ दिया।

डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे तो हार्ट अटैक बताया: एमआरडी हॉल में शमशाद को जमीन पर लेटे हुए एमआरडी प्रभारी शैलेंद्र रावत ने देखा तो उन्होंने वहां मौजूद गार्ड लक्ष्मी दुबे को आवाज लगाई। लक्ष्मी तुरंत एक व्हीलचेयर लाया। लाइन में खड़े अन्य लोगों ने शमशाद को उठाकर व्हीलचेयर पर रखा। डॉक्टर के पास पहुंचे तो उनके शरीर में ईसीजी करने वाले उपकरण लगा दिए। चंद मिनट बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करते हुए मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

परिजनों ने लापरवाही बताकर किया विरोध

परिजनों ने रोते हुए बताया कि वे घर से हंसते हुए ये कहकर ऑटो चलाते हुए निकले थे कि सीने में हल्की जलन हो रही है। डॉक्टर को दिखाकर घंटेभर में आता हूं। उनके साथ बेटा भी गया था। उसके बेटे ने बताया कि अब्बू ने इमरजेंसी में बैठे डॉक्टर से पहले सीने में जलन की बात कही। बीपी और पल्स जांच करने के बजाय बिना देखे हमें सीधा 10 रुपए की पर्ची कटवाने भेज दिया। ओपीडी के डॉक्टर ने भी कह दिया कि ईसीजी रिपोर्ट आएगी तो दवा लिख दूंगा। जांच से पहले 50 रुपए वाली पर्ची कटवाने आए थे। लेकिन अब्बू इसी दौरान लाइन में लगे-लगे ही गिर गए और हमें छोड़ गए।

कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग

इस पूरी घटनाक्रम में कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सिम में सीनियर डॉक्टरों की बजाय ट्रेनिंग कर रहे चिकित्सकों को इसकी जिम्मेदारी दे दी गई है जिसकी वजह से सिम में बेहतर इलाज नहीं हो रहा है जिसके कारण एक घर में मातम पसर गया है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन सौंप कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है

 
और पढ़ें ...

प्रदेश में बासमती चावल का निर्यात शुल्क हटा...सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से देश के अन्नदाता किसानों की आय को बढ़ाने और उनकी खुशहाली के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संचालन के साथ ही किसान हित में लगातार निर्णय ले रहें है. केंद्र सरकार ने बासमती चावल का निर्यात शुल्क हटा दिया है और प्याज के निर्यात शुल्क को कम कर दिया है. वहीं खाद्य तेलों के आयात शुल्क में वद्धी की है, जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों को भी लाभ मिलेगा. सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी के किसान हितैषी फैसलों के लिए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उनका आभार व्यक्त किया है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क हटाने के साथ ही खाद्य तेलों के आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी और प्याज के निर्यात शुल्क में कमी करने का निर्णय का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वागत करते हुए कहा है कि इसका फायदा निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा. मुख्यमंत्री ने विष्णु देव साय ने देश के अन्नदाता किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है.

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क को हटाने, खाद्य तेलों के आयात शुल्क को शून्य से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने के साथ ही प्याज के निर्यात शुल्क को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है. केन्द्र सरकार ने रिफाइन ऑयल के बेसिक ड्यूटी को 32.5 प्रतिशत तक बढ़ाने का भी निर्णय लिया है.

सीएम साय ने कहा कि केन्द्र सरकार के इस निर्णय से निश्चित रूप से सोयाबीन, बासमती, प्याज, सरसों, सूरजमुखी और मूंगफली के उत्पादक किसानों के आय में वृद्धि होगी. इसका लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी मिलेगा. उनके उपज की बाजार में और अधिक मांग बढ़ेगी. मुख्यमंत्री ने इसके लिए केंद्रीय कृषि और कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया.

और पढ़ें ...

BREAKING : इस विश्वविद्यालय में नए कुलपति की हुई नियुक्ति, इन्हें सौंपी गई गई जिम्मेदारी, आदेश जारी..!!

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा का कार्यकाल 12 सितंबर 2024 को समाप्त हो गया। राजभवन के आदेशानुसार, उन्हें इस दिन अपरान्ह देर से उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया गया।

डॉ. पल्टा ने 13 सितंबर 2019 को कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया था और अपने कार्यकाल के दौरान यूजीसी, राज्यशासन और राजभवन के नियमों का पालन करते हुए विश्वविद्यालय को एक नई दिशा देने का प्रयास किया

राजभवन के नए आदेशानुसार, डॉ. अरूणा पल्टा के बाद सत्य नारायण राठौर को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। श्री राठौर दुर्ग संभाग के आयुक्त हैं और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने 13 सितंबर 2024 को कुलपति के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

और पढ़ें ...

वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले पांच युवक गिरफ्तार, आज रायपुर कोर्ट में पेश करेगी आरपीएफ

रायपुर/महासमुंद। विशाखापट्टनम से वापस लौट रही वंदे भारत ट्रेन पर शुक्रवार देर रात ट्रायल रन के दौरान पथराव करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पथराव की वजह से यह ट्रेन 15 मिनट देर से रायपुर पहुंची। जानकारी के अनुसार घटना बागबाहरा में हुई जहां 5 युवकों ने चमचमाती ट्रेन पर पत्थर फेंकें। इसमें तीन कोच c2-10,c4-9,c10-78 के विंडो क्रेक हुए। पांच में से तीन युवक बागबाहरा से बताए गए हैं। बागबाहरा आरपीएफ ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ आज  सभी को रायपुर न्यायालय में पेश करेगी। बता दें कि इससे पहले बिलासपुर नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस पर भी भिलाई के आसपास पत्थर बाजी होती रही है।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, SI भर्ती परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज...

बिलासपुर। सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 के रिजल्ट को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भर्ती रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि असफल होने वाले अभ्यर्थियों ने डबल बेंच में याचिका लगाई थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए डबल बेंच ने सिंगल बेंच के फैसले को यथावत रखा है। कोर्ट ने तजवीर सिंह सोढी बनाम स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर 2023 केस का हवाला दिया और कहा कि असफल होने वाले अभ्यर्थी अब क्वैस करने की अपील नहीं कर सकते।

आपको बता दे छत्तीसगढ़ में साल 2018 में एसआई भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई, जो साल 2024 तक पूरी नहीं हो सकी है। 6 साल बाद भी इस भर्ती प्रक्रिया के अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। साल 2023 में छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करने की मांग तेज कर दी है। लगातार प्रदर्शन कर मंत्री, विधायक और सासंदों से गुहार लगा रहे हैं। 

और पढ़ें ...

पुलिस बन महिला वकील से वीडियो कॉल पर उतरवाए कपड़े, फिर करने लगे ब्लैकमेल, जानिए फिर क्या हुआ

मुंबई: अज्ञात मोबाइल नंबर से आए एक कॉल ने एक महिला वकील की पूरी जिंदगी पलट दी। महिला ने कभी सोचा भी नहीं था कि यह कॉल उसे इतना महंगा पड़ेगा। 36 वर्षीय पीड़िता को 'गोपनीय जांच' के नाम पर पहले कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया और फिर ब्लैकमेल किया गया। जालसाजों ने उससे 50,000 रुपये भी ठग लिए। अंधेरी ईस्ट के इस मामले ने सबको चौंका दिया है।
 
महिला वकील के अनुसार, जालसाजों ने गोपनीय जांच के नाम पर उसे वीडियो कॉल पर कपड़े उतराने को कहा और फिर ब्लैकमेल किया। पीड़िता अंधेरी ईस्ट के साकीनाका क्षेत्र में रहती है। आरोपियों ने उसे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार करने की धमकी दी और पवई के एक होटल में चेक इन करने को कहा। महिला को विश्वास दिलाया गया कि एक महिला अधिकारी द्वारा उसके शरीर के 'चोट के निशानों' का वीडियो निरीक्षण किया जाएगा और यह एक नियमित जांच है। इसके साथ ही, उन्होंने महिला से 50,000 रुपये ट्रांसफर करने को कहा और यह बताया कि यह सब एक सीक्रेट है जिसे किसी से न साझा किया जाए। महिला ने उनकी बात मान ली और उनकी मांगों को पूरा किया।
 
इसके बाद, जब महिला ने आरोपियों के फोन उठाना बंद कर दिया, तो उसे ई-मेल भेजा गया जिसमें उसकी बिना कपड़ों की तस्वीरें थीं और पैसे की मांग की गई। जब महिला को एहसास हुआ कि उसे धोखा दिया गया है, उसने अपने पति को सब कुछ बताया और पुलिस से संपर्क किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जालसाज ने खुद को टेलीकॉम अथॉरिटी का अधिकारी बताकर कहा कि उसके नाम पर पंजीकृत मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया है। इससे डरकर महिला ने आरोपियों की बात मान ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित बैंक से उस खाते की जानकारी मांगी है जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। साथ ही, बैंक से उस खाते को ब्लॉक करने के लिए भी कहा गया है। डिजिटल धोखाधड़ी में अक्सर साइबर अपराधी खुद को पुलिस का बड़ा अधिकारी बताकर वीडियो कॉल करते हैं और आपके नाम को किसी अपराध में घसीटते हैं, जिससे आप गिरफ्तारी के डर से ठगी का शिकार हो जाते हैं। अगर आपको भी इस तरह के कॉल आते हैं, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर थाने से संपर्क करें और शिकायत दर्ज कराएं।
और पढ़ें ...

CG: गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली पत्नी, पति ने डंडे से पीट कर दी निर्मम हत्या

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में चरित्र संदेह के चलते एक ने पति अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है। बीते कई दिनों से उसे पत्नी के ऊपर चारित्रिक संदेह था, गुरुवार दोपहर जब घर पहुंचा तो महिला गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। जिसके बाद इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर पति ने पत्नी पर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गड़ी की है। थाना प्रभारी शोभा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर से 13 किलोमीटर दूर शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गड़ी निवासी अनीता बाई पति धुरवा राम का अन्य व्यक्ति नरसिंग के साथ कई दिनों से अवैध संबंध थे। इसे लेकर पति पत्नी के बीच कई बार विवाद हो चुका था। गुरूवार को क्षेत्र में नवाखाई त्योहार था। ग्रामीण इसमें व्यस्त थे। इस बीच को जब पति धुरवा राम घर पहुंचा तो अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से से आग बबूला हो गया और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उसने नरसिंग के साथ भी मारपीट की लेकिन वह बच निकला।

अंचल में नवाखाई पर्व होने के कारण गुरुवार को घटना की जानकारी लोगों को देर शाम को लगी। वहीं शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शोभा थाना को दी। जिसके बाद शोभा थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव द्वारा शुक्रवार को टीम के साथ ग्राम अड़गड़ी पहुंचे। मामले की प्रारंभिक जांच करते हुए आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वहीं पंचनामा बनाकर महिला का शव पीएम के लिए मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

इधर, शोभा थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव ने बताया कि शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़गड़ी में पति द्वारा अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उस पर डंडे से वार कर हत्या किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। महिला का शव पीएम के लिए भेजा गया है।

और पढ़ें ...

सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार और सामग्री बरामद

सुकमा/रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतागुफा थानाक्षेत्र के नक्‍सल प्रभावित तुमालपाड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया। यह मुठभेड़ डीआरजी (डिस्ट्रीक रिजर्व गार्ड), जिला बल और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम के साथ हुई। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार चिंतागुफा क्षेत्र के तुमालपाड़ के घने जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस बल की जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया और उसके शव को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : CRPF जवान ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

सुकमा: सुकमा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक CRPF जवान ने आत्महत्या कर ली। घटना गादीरास थाना क्षेत्र में हुई, जहां जवान ने कैंप के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मारी। जवान की पहचान 226 बटालियन के सदस्य के रूप में की गई है।
 
घटना के समय, गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान दो दिन पहले ही छुट्टी से वापस आया था, और आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जवान के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।
और पढ़ें ...

बलौदाबाजार हत्याकांड का खुलासा: कातिलों ने जादू-टोना के शक में की 4 लोगों की निर्मम हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में चार लोगों की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है, आरोपियों ने जादू-टोना के शक में चार लोगों की हत्या की थी, फ़िलहाल पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपी जिसमें तीन पुरुष, एक महिला व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.

हत्याकांड का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बीते शाम को कसडोल के ग्राम छरछेद में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की गई है. इसमें एक पुरुष, दो महिला व एक दुधमुंहा बच्चा शामिल था. गांव के ही पांच लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है, जिनमें तीन पुरुष, एक महिला व एक नाबालिग लड़की शामिल है. हत्या का प्रमुख वजह जादूटोना का शक है.

पुलिस के मुताबिक,ख आरोपी की एक लड़की की तबीयत खराब थी. इलाज भी चल रहा था पर ठीक नहीं हो रहा था, जिससे उनके मन में आया कि इस तबीयत खराब के पीछे इस परिवार का हाथ है. इसे लेकर इन लोगों ने हत्या कर दी. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

और पढ़ें ...

CG देह व्यापार का भंडाफोड़ : संदिग्ध हालत में पकड़ाए 8 युवतियों समेत 10 लोग

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है. पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर 8 युवती और दो पुरुष को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, युवतियां अलग-अलग शहरों की हैं, जो एजेंट के जरिए यहां आती है. एजेंट फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

कवर्धा शहर में लगातार देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी. पुलिस ने आज शहर के राजनांदगांव बायपास रोड स्थित मकान और खुटु रोड स्थित मकान में रेड मारी, जहां दोनों स्थान पर 8 युवती और 02 पुरुष संदेहास्पद स्थिति में मिले. पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया. पुलिस की गिरफ्त में आई युवतियां अलग-अलग शहरों से हैं. इनको यहां लाने वाला एजेंट फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

और पढ़ें ...

लक्जरी कार से 11 लाख का गांजा ले जा रहे नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर  :- छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर जिले की पुलिस ने कुल 113 किलो गांजा पकड़ा है, जिसकी कीमत करीब 11 लाख 30 हजार रुपए है। 2 तस्करों को भी पकड़ा है। तस्करों में एक नाबालिग शामिल है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। ओडिशा से एक कार से गांजा लाया जा रहा है। CG बॉर्डर पार कर अन्य राज्य ले जाया जाएगा। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने देवड़ा रोड रेलवे स्टेशन के नजदीक नाकेबंदी की।मुखबिर के बताए अनुसार एक स्विफ्ट कार OR-07-V-9599 जगदलपुर की तरफ आ रही थी। इस दौरान कार को जवानों ने रुकवाया। चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम मनोज गलोरी बताया। ये ओडिशा के मलकानगिरी का रहने वाला है। इसके साथ एक नाबालिग भी था।

पुलिस ने कार की तलाशी ली। कार की डिक्की से करीब 22 पैकेट में 113 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

 
और पढ़ें ...

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है की डीजे वाले गाड़ी में डीजे नहीं बांध सकते है डीजे और धूमाल के संचालक कलेक्टर से मुलाकात करेंगे.

13 अगस्त को बड़ी संख्या में प्रदेशभर के सभी धुमाल और डीजे संचालक, कर्मचारी रायपुर कलेक्टर के पास ज्ञापन सौंपने जायेंगे. सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है की डीजे वाले गाड़ी में डीजे नहीं बांध सकते है. इस फैसले को लेकर सभी डीजे और धूमाल के संचालक कलेक्टर से मुलाकात करेंगे. आप सभी सम्मानिय प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथी से निवेदन है की मीडिया कवरेज देने की कृपा करे।

 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ स्कूल छुट्टी लिस्ट : DPI ने 64 दिन की छुट्टी का भेजा प्रस्ताव, जानिये दीपावली, दशहरा का छुट्टी कब से

 रायपुर : इस बार दशहरा और दीपावली सहित शीतकालीन और ग्रीष्माकालीन छुट्टी मिलाकर कुल 64 दिनों की छुट्टी मिलने की आशंका है। डीपीआई की तरफ से शिक्षा विभाग को 64 दिन की छुट्टी का प्रस्ताव भेजा गया है। अब राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर निर्णय लेगी।

प्रस्ताव के मुताबिक दशहरा में 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 6 दिन की छुट्टी,. दीपावली पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 6 दिन की छुट्टी, शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर 28 दिसंबर तक 6 दिन की छुट्टी और ग्रीष्माकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिनों का प्रस्ताव भेजा गया है।
 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में जादू टोना के शक में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के कसडोल थाना इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है, इस घटना के बाद में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है की मृतकों में 2 महिला यशोदा बाई, जमुना बाई, एक पुरुष चेतराम केंवट और एक मासूम बच्ची जमुना शामिल है. फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कसडोल थाना इलाके के छरछेद गांव की बताई जा रही है, जहां मृतक परिवार के पड़ोस में रहने वाले तीन आरोपी आज शाम मृतक के घर पहुंचे. इस दौरान आरोपियों ने पहले महिलाओं की हत्या की. फिर एक युवक और एक मासूम को भी मौत के घाट उतार दिया.

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस ने संदेह के आधार पर हत्याकांड से जुड़े तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तीनों संदेहियों ने बताया कि उनकी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना किया था, इसी शक में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 
और पढ़ें ...