सियासत

छग कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों को लेकर दिल्ली में चल रही बैठक खत्म, कुमारी सैलजा ने कहा – सभी सीटों पर सहमति बन गई है

नई दिल्ली।  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। वहीं अब लगातार सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही हैं। जहां एक ओर छत्तीसगढ़ में ​बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों को 85 सीटों पर चुनावी मैदान में उतार दिया है, महज 5 सीटों में नाम आना बाकी हैं। वहीं कांग्रेस अब तक सिर्फ 30 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। जिसके बाद अब कांग्रेस 60 सीटों पर मंथन किया गया है। छत्तीसगढ़ में बचे हुए सीटों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस वार रूम में चल रही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक नहीं होगी, सभी सीटों पर सहमति बन गई है। कुछ फेरबदल किये जाते हैं जो स्वाभाविक है। जल्द ही सभी सीटों के प्रत्याशों के नामों के ऐलान किये जायेंगे। इस बैठक में KC वेणुगोपाल, अजय माकन, CM भूपेश बघेल, TS सिंहदेव मौजूद, प्रभारी कुमारी सैलजा, दीपक बैज मौजूद रहे। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों पर चुनाव होना है। पहले चरण में प्रदेश की कुल 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर रखी है। इसके बाद 17 नवंबर को प्रदेश की कुल 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।
और पढ़ें ...

जनता के सामने मुख्यमंत्री का असली चेहरा सामने आया

छत्तीसगढ़ महतारी का चरण सेवक बनकर भूपेश बघेल ने लूटा : संजय श्रीवास्तव

0 छत्तीसगढ़ का बेटा बताते भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को दोनों हाथों से लूटा

0 जनता के सामने मुख्यमंत्री का असली चेहरा सामने आया


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि खुद को छत्तीसगढ़ का बेटा बताने और छत्तीसढिया स्वाभिमान की बात कहने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का असली चेहरा सामने आ गया है। छत्तीसगढ़ महतारी का चरण सेवक बनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को दोनों हाथों से लूटा। लूट के करोड़ों-अरबों रुपयों से दिल्ली के खजाने को भरते रहे। यानी छत्तीसगढ़ को एटीएम बना दिया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पाताल से लेकर आकाश तक घोटाले कर रिकार्ड बनाने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उसके मंत्री और विधायक अब फिर से छत्तीसगढ़ की जनता को केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता के सर से छत छीनने वाली भूपेश सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। भोले भाले किसानों को धान खरीदी मामले में गुमराह कर वाहवाही लूटने वाली भूपेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र में दो सालों का बोनस आज तक क्यों नहीं दिया? आज छत्तीसगढ़ की अन्नदाता किसान भूपेश बघेल से पूछता है कि कांग्रेस के पांच साल में उन्होंने क्या दिया? सरकार बनने के 10 दिनों के बाद राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत ऋण माफी की गई तो फिर छत्तीसगढ़ के किसानों जीवन स्तर ऊंचा क्यों नहीं उठ पाया? छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को पंप का कनेक्शन क्यों नहीं दिया? दस लाख युवाओं को रोजगार देने  और बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी उसका क्या हुआ? कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में सुशासन देने और विकास पर फोकस करने के अलावा छत्तीसगढ़ की माताओं - बहनों से हाथों में गंगाजल लेकर प्रदेश में पूर्णंत: शराबबंदी करने का भरोसा दिलाते वोट मांगा था। फिर शराब बंद क्यों नही की?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि नरवा, गरवा, घुरवा, बारी, ये छत्तीसगढ़ के चिन्हारी का जुमला देकर ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की बात करने वाले भूपेश बघेल बताये कि आज ग्रामीण बदहाली में क्यों जीने को विवश हैं। गांवों की फिजां में नशे का जहर क्यों घुल गया? गांव से लेकर शहर तक सड़कों की दुर्दशा क्यों? शांतप्रिय छत्तीसगढ़ कैसे अपराधगढ़ में बदल गया? महिला और बेटियां अत्याचार और अनाचार की क्यों शिकार हो रहीं हैं? किसानों को उनकी मेहनत का पूरा फल क्यों नहीं मिल रहा? उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों से लूटने वाली भूपेश सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना होगा। छत्तीसगढ़ में करप्शन और कमीशन का खेल अब नहीं चलने वाला। घोषणा पत्र में झूठे वादे कर सरकार बनाने वाली कांग्रेस के ताबूत पर अंतिम कील छत्तीसगढ़ की जनता - 2023 के विधानसभा चुनाव में मतदान कर ठोंकने वाली है।

और पढ़ें ...

शाह ने शहादत का सम्मान किया है, अपना कद तो चौबे ने घटा लिया- ईश्वर साहू

शाह ने शहादत का सम्मान किया है, अपना कद तो चौबे ने घटा लिया- ईश्वर साहू

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के साजा विधानसभा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य सरकार के मंत्री रविंद्र चौबे की टिप्पणी पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वह कह रहे हैं कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ईश्वर साहू का नाम लेकर अपना कद घटा लिया तो सच्चाई यह है कि देश के गृहमंत्री ने ईश्वर साहू का नाम नहीं लिया है बल्कि उन्होंने सनातन सत्य के लिए शहादत देने वाले एक पुत्र के पिता को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है।

ईश्वर साहू ने मंत्री चौबे की टिप्पणी से द्रवित होकर कहा कि साजा विधानसभा क्षेत्र  के बिरनपुर में जिहादी उन्माद में हत्या के नामजद आरोपियों को तुष्टिकरण की राजनीति के तहत संरक्षण देने वाले और निर्दोष युवाओं को जेल में डालने वाले हमारी पीड़ा को नहीं समझ सकते। जब हम कांग्रेस की सरकार से न्याय मांग रहे थे। हत्यारों का नाम भूपेश बघेल की पुलिस को बताया। कार्रवाई की मांग की। न्याय मांगा। तब चौबे जी कहां थे? वे या उनका कोई कार्यकर्ता तक झांकने नहीं आया। वह स्थानीय विधायक होने और राज्य के मंत्री होने के नाते निष्पक्ष कार्रवाई कराने की बजाय तुष्टिकरण की राजनीति में लगे थे। कांग्रेस की सरकार ने हमें न्याय देने की बजाय हमारे बेटे भुनेश्वर के बलिदान पर हमें खैरात देने की कोशिश की। जिसे हमने ठुकरा दिया। यह भारतीय जनता पार्टी है, जिसने विकट विपत्ति के दौर में हमारे परिवार को अपना परिवार माना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव और भाजपा के सभी नेताओं ने हमें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया।  

भाजपा के साजा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने कहा कि रविंद्र चौबे ने जनप्रतिनिधि होने के नाते जो उनका धर्म बनता था, वह तो निभाया नहीं और जब भाजपा ने मुझे उनके विरुद्ध चुनाव में खड़ा किया है और न्याय के लिए भटकते पीड़ित पिता को अन्य पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की सामर्थ्य शक्ति दी है तो चौबे जी को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

और पढ़ें ...

हाईवे पर भीषण हादसा : 2 ट्रकों की टक्कर से लगी आग, 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र। पुणे में पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। स्वामीनारायण मंदिर के पास सोमवार रात को पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक ट्रक से टक्कर के बाद दूसरे ट्रक में आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।

एक ट्रक सांगली से गुजरात जा रहा था, तभी स्वामीनारायण मंदिर के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और एक अन्य ट्रक में जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में आग लग गई। टक्कर से चालक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें बैठे छह लोगों में से चार की अंदर फंसने से जलकर मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से किया इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को भारत में समलैंगिक विवाह (Same Sex Marriage) को कानूनी दर्जा देने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई की. सीजेआई ने भारत में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से साफ-साफ इनकार कर दिया. इस मामले पर सुनवाई करते हुए CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि चार फैसले हैं, फैसलों में कुछ हद तक सहमति और कुछ हद तक असहमति होती है. उन्होंने कहा कि शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धांत मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत द्वारा निर्देश जारी करने के रास्ते में नहीं आ सकता.

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ये संसद के अधिकार क्षेत्र का मामला है. उन्होंने समलैंगिकों को बच्चा गोद लेने का अधिकार दिया और केंद्र और राज्य सरकारों को समलैंगिकों के लिए उचित कदम उठाने का आदेश भी दिया.

सर्वोच्च न्यायालय ने 11 मई को याचिका पर सुनवाई के दौरान फैसला सुरक्षित रख लिया था. याचिका में याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग की थी. अब जबकि सुप्रीम कोर्ट 11 दिन तक चली सुनवाई के बाद सुरक्षित रखे अपने फैसले को सुनाएगा तो भारत में समलैंगिक विवाह वैधता को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग जाएगी. वैवाहिक समानता मामला में सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि यह कहना गलत है कि विवाह एक स्थिर और अपरिवर्तनीय संस्था है. अगर विशेष विवाह अधिनियम को खत्म कर दिया गया तो यह देश को आजादी से पहले के युग में ले जाएगा. विशेष विवाह अधिनियम की व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता है या नहीं, यह संसद को तय करना है. इस न्यायालय को विधायी क्षेत्र में प्रवेश न करने के प्रति सावधान रहना चाहिए.

समलैंगिक विवाह मामला में CJI ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि समलैंगिक लोगों के साथ उनके यौन रुझान के आधार पर भेदभाव न किया जाए. सीजेआई ने केंद्र और राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि समलैंगिक समुदाय के लिए वस्तुओं और सेवाओं तक पहुंच में कोई भेदभाव न हो और सरकार को समलैंगिक अधिकारों के बारे में जनता को जागरूक करने का निर्देश दिया. सरकार समलैंगिक समुदाय के लिए हॉटलाइन बनाएगी, हिंसा का सामना करने वाले समलैंगिक जोड़ों के लिए सुरक्षित घर ‘गरिमा गृह’ बनाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि अंतर-लिंग वाले बच्चों को ऑपरेशन के लिए मजबूर न किया जाए।

और पढ़ें ...

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की करें आराधना,जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है।धार्मिक मत है कि शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धा भाव से मां चंद्रघंटा की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है।

पूजा का महत्व
इनकी आराधना से साधकों को चिरायु,आरोग्य, सुखी और संपन्न होने का वरदान प्राप्त होता हैं। मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक के समस्त पाप और बाधाएं नष्ट हो जाती हैं । इनकी आराधना से प्राप्त होने वाला एक बहुत बड़ा सद्गुण यह भी है कि साधक में वीरता-निर्भयता के साथ ही सौम्यता और विनम्रता का भी विकास होता हैं। उसके मुख, नेत्र तथा सम्पूर्ण काया में कांति वृद्धि होती है एवं स्वर में दिव्य-अलौकिक माधुर्य का समावेश हो जाता है।

पूजाविधि
मां को शुद्ध जल और पंचामृत से स्नान करायें। अलग-अलग तरह के फूल, अक्षत, कुमकुम, सिन्दूर, अर्पित करें। केसर-दूध से बनी मिठाइयों या खीर का भोग लगाएं। मां को सफेद कमल, लाल गुडहल और गुलाब की माला अर्पण करें और प्रार्थना करते हुए मंत्र जप करें। इस तरह मां चंद्रघंटा की पूजा करने से साहस के साथ सौम्यता और विनम्रता में वृद्धि होती है।

मंत्र
“या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नमः।”

पिंडजप्रवरारूढा, चंडकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं, चंद्रघंटेति विश्रुता।।

मां चंद्रघंटा का स्वरूप
देवी चंद्रघंटा का स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याणकारी हैं। बाघ पर सवार मं चंद्रघंटा के शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला हैं।  इनके मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान हैं, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। 10 भुजाओं वाली देवी के हर हाथ में अलग-अलग शस्त्र विभूषित हैं। इनके गले में सफ़ेद फूलों की माला सुशोभित रहती हैं। इनकी मुद्रा युद्ध के लिए उद्धत रहने वाली होती है। इनके घंटे की सी भयानक ध्वनि से अत्याचारी दानव- दैत्य-राक्षस सदैव प्रकम्पित रहते हैं। दुष्टों का दमन और विनाश करने में सदैव तत्पर रहने के बाद भी इनका स्वरूप दर्शक और आराधक के लिए अत्यंत सौम्यता और शांति से परिपूर्ण रहता है। अतः भक्तों के कष्टों का निवारण ये शीघ्र ही कर देती हैं। इनका वाहन सिंह है। इनका उपासक सिंह की तरह पराक्रमी और निर्भय हो जाता है। इनके घंटे की ध्वनि सदा अपने भक्तों की प्रेत-बाधादि से रक्षा करती है। इनका ध्यान करते ही शरणागत की रक्षा के लिए इस घंटे की ध्वनि निनादित हो उठती है। मां चंद्रघंटा के भक्त और उपासक जहां भी जाते हैं लोग उन्हें देखकर शांति का अनुभव करते हैं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 17 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 17 October 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 17 अक्टूबर 2023 का पंचाग... 

सूर्योदय- 06:23 एएम
सूर्यास्त- 05:50 पीएमवार- मंगलवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- तृतीया, 01:26 एएम, अक्टूबर 18 तक
नक्षत्र- विशाखा, 08:31 पीएम तक
योग- प्रीति - 09:22 एएम तक
करण- तैतिल - 01:23 पीएम तक 
द्वितीय करण- गर, 01:26 एएम, अक्टूबर 18 तक

अशुभ मुहूर्त 
दुष्टमुहूर्त 08:40:12 से 09:26:01 तक
कुलिक 13:15:05 से 14:00:54 तक
कंटक 07:08:34 से 07:54:23 तक
राहु काल 14:58:10 से 16:24:04 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 08:40:12 से 09:26:01 तक
यमघण्ट 10:11:50 से 10:57:39 तक
यमगण्ड 09:14:34 से 10:40:28 तक
गुलिक काल 12:06:22 से 13:32:16 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:43:28 से 12:29:16 तक

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

और पढ़ें ...

Horoscope 17 October 2023 : इन राशि वालों के नौकरी में प्रमोशन का बन रहा है योग, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष-अगर कुछ परेशानी है, तो अशांत न रहें, किसी से बात कर अपना दुख बांट लें। इस समय आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है, लेकिन भगवान और धार्मिक कार्यों में आप अच्छा समय बिताएंगे। आपके लिखने की आदत आपको कोई ईनाम दिला सकती है।

वृष-अगर मन में खशी और दुख के भाव आ रहे हैं, तो अपने आप को संभालें, यह समय कुछ देर के लिए ही है। अपने संतान की सेहत का खास ध्यान रखें, मौसमी बदलाव आपको परेशान कर सकता है। आपके नौकरी में ग्रह अच्छे है, इसलिए प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।  

मिथुन-मिथुन राशि के लोग आज किसी से भी किसी तरह की बहस करने से बचें, हो सकता है आपको किसी की बात अच्छी न लगें, लेकिन आपको गुस्सा नहीं करना है। परिवार का ध्यान रखें। 

कर्क-आपका मन बार जाने या ट्रेवल करने का हो सकता है, आप थोड़ा संयम से काम लें और धैर्य रखें। परेशानियां जल्द समाप्त होंगी और मन में अच्छे भाव आएंगे।  डेकोरेटिव आइटम की शॉपिंग करेंगे।

सिंह-आप कभी नहीं जानते कि आपको प्रतिभा का फ्लैश कब मिलेगा। भविष्य में आप अपने काम को और अधिक उत्साह के साथ कर सकते हैं। बहादुर और आत्मविश्वासी रुख अपनाएं। जोखिम उठाकर, आप अपने आप को एक अप्रत्याशित और रोमांचक मार्ग पर जाते हुए पा सकते हैं। अपने दैनिक कार्य कार्यों को विशिष्ट रूप से करें और उन्हें अपनी सूची से काट दें। काम पर अपने तरीके से काम करने से एक अप्रत्याशित लेकिन सुरक्षित करियर मार्ग बन सकता है।

कन्या-आज का दिन संतुलित रखें। कुछ लोग हो सकते हैं जो आपको नीचे लाना चाहते हैं; आपको उनका विरोध करने के लिए अपने अंदर ताकत ढूंढनी होगी। आज ऑफिस की बकबक से खुद को पूरी तरह से हटा लें। 

तुला-अभी से कुछ कल्पनाशील काम करना शुरू कर दें ताकि आप अपनी प्रतिभा का सदुपयोग कर सकें। काम पर नई जिम्मेदारियां लेने के लिए अभी से बेहतर समय नहीं है।  यह आपके लिए स्पष्ट हो जाएगा कि उनकी सिफारिशें आपकी उपलब्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण और सहायक होंगी।

धनु-आज आपका काम में मन लगेगा और हर चीज को करने के लिए आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अगर आपका बिजनेस है तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है, लेकिन मेहनत आपको ज्यादा से ज्यादा करना होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक– आत्मविश्वास में थोड़ा आपको कमी लग सकती है, जिसकी वजह से आप फुल पर्फोर्मेंस नहीं दे पाएंगे, सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बदलाव आपको परेशान कर सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। यह समय आपको अपने माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मकर-ऑफिस के मामले आज सामान्य से कम बिजी रहेंगे, यह समय आपको मेहनत करने का है।नौकरी में आपक लिए समय अच्छा है, इसलिए आपको कोई ऐसा इशारा मिल सकता है, जिससे आपकी तरक्की संभव हो, आज रात कुछ सामाजिक कार्य करें, जैसे किसी पार्टी या स्थल पर जाना जहां बहुत सारे लोग होंगे।

कुंभ-मन में नकारात्मक विचारों से बचें, ये आपको आगे ले जाने की बजाय पीछ ले जाएंगे, इसलिए खुश रहें और सकारात्मक रहें। नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। 

मीन-आज के निर्णय दूसरों के बर्ताव से निर्धारित नहीं होने चाहिए। आप जिस मनःस्थिति को बनाए रखते हैं, उसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार हैं, और आपको उस स्थान तक पहुंचना अपना लक्ष्य बना लेना चाहिए

और पढ़ें ...

परिवार की खुशियां बदली मातम में, होनी थी सगाई और शादी लेकिन उठ गई अर्थी…

प्रयागराज : यूपी के प्रयागराज में एक लड़की की डेंगू से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। दरअसल लड़की की अगले हफ्ते सगाई होनी थी। रिंग सेरेमनी के लिए होटल बुक हो चुका था। परिवार वाले पूरी तैयारी कर चुके थे। लेकिन ये खुशियां शनिवार को मातम में बदल गई। जिस लहंगे में सगाई होनी थी जब उसी लहंगे में युवती की अंतिम विदाई दी गई तो मां-बाप रोते-रोते बेहोश हो गए। ये घटना गंगापार के मांडा थाना क्षेत्र के मांडा खास की है। देवी दास द्विवेदी की 27 साल की बेटी गरिमा ने एलएलबी की पढ़ाई कर चुकी थी। परिजनों ने उसकी शादी मेजा थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में तय हुई थी। 20 अक्टूबर को सगाई की रस्म होने वाली थी। परिवार के सभी लोग रिंग सेरेमनी की तैयारी में जुटे थे। परिवार में शादी की खुशियां थी। कपड़े खरीदे जा चुके थे। सगाई के लिए होटल बुक हो चुका था। लेकिन इस बीच गुरुवार/शुक्रवार को उसकी तबीयत खराब हो गई। तेज बुखार होने पर परिजनों ने गरिमा को प्रयागराज के बेली अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन जब वहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे एक प्राइेट अस्पताल में ले गए। जहां डेंगू की पुष्टि हुई। यहां भी राहत नहीं मिलने पर उसे पीजीआई लखनऊ ले जाया गया। लेकिन शनिवार को युवती की मौत हो गई। जब जवान बेटी का शव एंबुलेंस से घर पहुंचा तो पिता देवीदास और मां प्रमिला बेहोश हो गए। वहीं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुला हाल था। सगाई के लिए खरीदे गए लहंगे में जब गरिमा को अंतिम विदाई हुई तो मौके पर मौजूद लोग फफक-फफक कर रो पड़े। डेंगू ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। उधर, चिता को आग देने के बाद देवीदास की भी तयीबत खराब हो गई।
और पढ़ें ...

आचार संहिता के नियम उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसेगा ये ऐप, आप भी कर सकते है शिकायत, जाने पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली : विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ लागू हुई आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी नजर रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का एक स्मार्ट सी विजिल ऐप अब शिकायतों के समाधान का जरिया बनता जा रहा है। जो 100 मिनट के अंदर ही शिकायत का समाधान करता है। इस ऐप के पहली बार लोकसभा चुनाव 2019 में प्रयोग किया गया था। इस सी विजिल ऐप को लाने के पीछे का कारण चुनावी समय की आचार संहिता के समय सूचना चैनल की कमी का होना था। इस कमी के कारण आचार संहिता का उल्‍लंघन करने वाले अपराधी निर्वाचन आयोग की नज़रों से दबे पांव बच निकलते थे। कभी रिपोर्टिंग की बड़े पैमाने की असत्यता तो कभी घटना स्‍थल की ठोस प्रतिक्रिया प्रणाली की कमी की समस्या को देखते हुए आयोग को यह भी अनुभव हुआ है, कि न जानें कितने उल्लंघनकारी समय पर गिरफ्तार नहीं हो पाते। इन्ही कमियों को पूरा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने फॉस्‍ट-ट्रेक शिकायत के इस ऐप को अंधेरे के बीच उजाले की एक किरण समझ इस ऐप को लॉन्च किया था। जोकि सभी मोबाइल फोन पर आसानी से उपलब्ध है। सी-विजिल,नागरिकों के मतदान के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन की रिपोर्ट करने के लिए लाया गया था। जिसका अर्थ नागरिक सतर्कता से है जो चुनावी समय में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की दिशा में कार्य करता है। इन्ही कमियों को पूरा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने फॉस्‍ट-ट्रेक शिकायत के इस ऐप को अंधेरे के बीच उजाले की एक किरण समझ इस ऐप को लॉन्च किया था। जोकि सभी मोबाइल फोन पर आसानी से उपलब्ध है। सी-विजिल,नागरिकों के मतदान के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन की रिपोर्ट करने के लिए लाया गया था। जिसका अर्थ नागरिक सतर्कता से है जो चुनावी समय में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की दिशा में कार्य करता है। इस ऐप को किसी भी अच्‍छे इन्‍टरनेट कनेक्‍शन और जीपीएस एक्‍सेस वाले एंड्रॉइट स्‍मार्टफोन पर इंस्‍टॉल किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए नागरिक राजनीतिक उल्लंघन की घटनाओं के घटने के कुछ ही मिनटों बाद यानि की सिर्फ 100 मिनटों के अंदर ही समाधान दिया जाएगा। इस ऐप की एक खास बात यह भी है कि यह आय़ोग को समय पर कार्य करने के लिए ऑटो लोकेशन कैप्‍चर के साथ-साथ फोटो/वीडियो लेने देता है। इसी कारण चुनावी राज्यो की पसंद बन चुका सी विजिल ऐप अब आचार संहिता उल्लंघन का हथियार बन चुका है। यही कारण है कि लोगों की इस ऐप को लेकर विश्वसनीयता अब बढ़ती जा रही है। यहीं कारण है कि इस साल के विधानसभा चुनाव में आचार संहिता लागू होने से अब तक यानि पिछले 6 दिन में प्रदेशभर में 1 लाख 35 हजार 819 लोगों ने सी विजिल एप डाउनलोड किया गया है। ऐसे करें शिकायत- ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको इसे ओपन करके अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान जब आप ऐप खोलेंगे तो सबसे पहले लैंग्वेज सेलेक्ट करने का विकल्प आएगा. कोई एक लैंग्वेज चुनकर आगे बढ़ें। अब दूसरे पेज पर डिस्क्लेमर होगा, जिसके नीचे I Agree का चेक बॉक्स होगा. इसे सेलेक्टर करें और इसके आगे लिखे नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगा जाएगा, मोबाइल नंबर डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें. अगर आप अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन नहीं चाहते हैं तो सेंड ओटीपी के नीचे लिखे Anonymous ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके सामने इमेज, वीडियो और ऑडियो अपलोड करने का विकल्प आएगा। अगर आपके पास आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा कोई भी वीडियो, ऑडियो या इमेज है तो उसे संबंधित कैटिगरी में अपलोड करके सब्मिट कर दें. इस तरह आपकी शिकायत सीधे चुनाव आयोग तक पहुंच जाएगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि यह ऐप ऑटोमेटिक लोकेशन रीड करता है और उसी एरिया में काम करता है जहां चुनाव होना है। मान लीजिए आप अभी दिल्ली में हैं और इस ऐप पर कुछ अपलोड करना चाहेंगे तो वह नहीं हो पाएगा।इस स्थिति में आपके सामने एक मैसेज आएगा कि अभी इस एऱिया में कोई चुनाव नहीं है।
और पढ़ें ...

बड़ी खबर : ओलंपिक में 128 साल बाद शामिल हुआ क्रिकेट, खेले जाएंगे T20 मैच

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने क्रिकेट को ओलंपिक्स में शामिल करने का फैसला लिया है। मुंबई में IOC के 141वें सत्र की बैठक में सोमवार को इस फैसले का ऐलान किया गया। इस तरह 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हुई है। साल 2028 में लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले ओलंपिक में टी20 के फॉर्मेट में क्रिकेट मैच खेले जाएंगे।

बता दें कि आज समोवार को आईओसी ने क्रिकेट के टी20 प्रारूप को आधिकारिक तौर पर लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के कार्यक्रम में शामिल करने का फैसला किया। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने सोमवार को एलए गेम्स के लिए रोस्टर में पुरुषों और महिलाओं की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ चार अन्य को शामिल करने के लिए मतदान भी किया।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड ने पिछले सप्ताह खेल को कार्यक्रम में शामिल करने के लॉस एंजिल्स खेल आयोजकों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। क्रिकेट के अलावा, जो पुरुषों और महिलाओं की टीमों के बीच टी20 प्रारूप में खेला जाएगा, उनमें बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, फ़्लैग फ़ुटबॉल, लैक्रोस (छक्के) और स्क्वैश (मिक्सड) शामिल हैं।

और पढ़ें ...

राघव चड्ढा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा सचिवालय को जारी किया नोटिस, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा के राज्यसभा से निलंबन के खिलाफ दायर उनकी याचिका पर विचार करने के लिए सहमति जताई है। मुख्‍य न्‍यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने उच्च सदन सचिवालय को नोटिस जारी कर 30 अक्टूबर तक जवाब मांगा है। पीठ में न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल हैं।

इसमें शामिल कानूनी मुद्दों के महत्व को देखते हुए, पीठ ने मामले में अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी की सहायता भी मांगी। सुनवाई के दौरान, चड्ढा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी ने कहा कि इस मामले में “राष्ट्रीय महत्व” का मुद्दा शामिल है और राज्यसभा के सभापति जांच लंबित रहने तक सदन के किसी सदस्य को निलंबित करने का आदेश नहीं दे सकते, खासकर तब, जब विशेषाधिकार समिति पहले से ही जाचं कर रही हो।

उन्होंने कहा कि अतीत में प्रस्तावित सेलेक्‍ट कमेटी की सूची में जो सदस्‍य हस्‍ताक्षरकर्ता नहीं थे उनके नाम सूची से हटा भर दिए गए थे। चयन समिति में अपना नाम शामिल करने से पहले पांच राज्यसभा सांसदों की सहमति नहीं लेने के आरोप में अगस्त में निलंबित किए जाने के बाद चड्ढा ने पिछले सप्‍ताह सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

प्रस्ताव में सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप

आप नेता पर दिल्ली सेवा विधेयक से संबंधित एक प्रस्ताव में पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया गया है। चड्ढा को तब तक के लिए निलंबित कर दिया गया है जब तक उनके खिलाफ मामले की जांच कर रही विशेषाधिकार समिति अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती। निलंबन का प्रस्ताव सदन के नेता पीयूष गोयल ने पेश किया, जिन्होंने चड्ढा की कार्रवाई को “अनैतिक” बताया।

और पढ़ें ...

जेल में बंद पति के सा​थ सलाखों के पीछे प​त्नी बना सकेंगी संबंध! सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

नई दिल्ली। जेल में बंद कैदियों के लिए बहुत अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। यहां कि केजरीवाल सरकार ने ​जेल में बंद कैदियों के लिए पति-पत्नी को मुलाकात कराने की योजना बना रही है। यानी जल्द ही दिल्ली की जेलों में कैदियों के लिए वैवाहिक मुलाक़ातों की अनुमति मिल सकती है।

इतना ही नहीं सलाखों के पीछे पति-पत्नी संग ‘रोमांस’ करने की मंजूरी मिल सकती है, जिसे जेलों में वैवाहिक मुलाकात के रूप में जाना जाता है। दिल्ली हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में कहा गया है कि जेल अधिकारियों की नजरों से दूर पति-पत्नी का मिलन एक ‘मौलिक अधिकार’ है और इसके जवाब में दिल्ली सरकार ने अदालत को सूचित किया है कि जेल महानिदेशक ने मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है। इस मामले में दिल्ली सरकार ने कहा कि कई देशों में ऐसे ​मुलाकात की अनुमति है। जिसको ध्यान में रखते हुए राज्य के गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है। जिसमें कैदियों के जीवन साथी से मिलन के अधिकारों के बारे में कहा गया है। कई देशों द्वारा इस तरह के मिलन की अनुमति दिए जाने को ध्यान में रखते हुए जेल महानिदेशक ने कैदियों के जीवनसाथी से ‘मिलन’ के अधिकारों के बारे में राज्य के गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि आवश्यक दिशानिर्देश जारी करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी प्रस्ताव भेजा गया है।

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने दिल्ली सरकार को अपनी सिफारिश के बाद घटनाक्रम से अवगत कराने के लिए छह सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी 2024 तय की है।

और पढ़ें ...

नवरात्री में मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप है ब्रह्मचारिणी, जाने पूजा में पीले रंग के वस्त्र का महत्त्व

नवरात्रि का आज दूसरा दिन है और इस दिन मां दुर्गा की दूसरी शक्ति ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाती है। इस त्योहार में भक्त मां की पूजा पूरी विधि-विधान से करते हैं. साथ ही मां के लिए नौ दिनों तक व्रत रखते हैं. मान्यता हैं कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कड़ी तपस्या की थी, उसी तपस्या के कारण माता का ब्रह्मचारिणी नाम पड़ा। आइए जानते हैं नवरात्रि के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी पूजा का मंत्र, आरती, भोग और इस दिन पीले रंग का क्या है महत्व…

जानें शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के दूसरे दिन पूजा के लिए 2 शुभ मुहूर्त रहेंगे. सुबह 10.17 बजे से सुबह 11.58 बजे तक अमृत काल रहेगा. फिर सुबह 11.44 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. पूजा के लिए ये दोनों ही मुहूर्त श्रेष्ठ हैं.

मां ब्रह्मचारिणी पूजा विधि

मां दुर्गा की दूसरा स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी सिद्धि और सफलता की प्रतीक मानी जाती है. इनकी पूजा नवरात्रि के दूसरे दिन की जाती है. इस दिन पूजा के समय आपको हरे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए. पूजा के समय पीले या सफेद रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें. मां का अभिषेक पंचामृत से करें और रोली, अक्षत, चंदन, जैसी चीजों का भोग लगाएं. मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें चीनी और पंचामृत का भी भोग लगा सकते हैं. मां को गुड़हल और कमल का फूल पसंद हैं। इसके साथ ही मन में माता के मंत्र या जयकारे लगाते रहें। इसके बाद पान-सुपारी भेंट करने के बाद प्रदक्षिणा करें। फिर कलश देवता और नवग्रह की पूजा करें। घी और कपूर से बने दीपक से माता की आरती उतारें और दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा का पाठ करें। पूजा पाठ करने के बाद पूरे परिवार के साथ माता के जयकारे लगाएं। इससे माता की असीम अनुकंपा प्राप्त होगी।

मां ब्रह्मचारिणी देवी का पूजा मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

दधाना कपाभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।

मां ब्रह्मचारिणी से जुड़ी मान्यता और पीले रंग का महत्व

मां ब्रह्मचारिणी पीला रंग बहुत प्रिय है इसलिए माता की पूजा में पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। साथ ही पीले रंग के वस्त्र और फूल अवश्य अर्पित करने चाहिए। पीला रंग मां के पालन-पोषण करने वाले स्वभाव को दर्शाता है। साथ ही यह रंग सीखने और ज्ञान का संकेत है और उत्साह, खुशी और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार जब माता पार्वती भगवान शिव को अपना वर बनाने के लिए तपस्या पर बैठी थी तो उन्होंने सब कुछ त्याग करके ब्रह्मचर्य अपना लिया था. मां के इसी रूप को ब्रह्मचारिणी के नाम से जाना जाता है. दुर्गा मां की इस रूप की पूजा अविवाहित देवी के रूप में किया जाता है. इनके एक तरफ कमंडल होता है और दूसरी तरफ जप माला होती है. मां को सरलता, शांति और सौम्य रूप में पूजा जाता हैं।

ऐसे पड़ा ब्रह्मचारिणी नाम

शास्त्रों में बताया गया है कि मां दुर्गा ने पार्वती के रूप में पर्वतराज के यहां पुत्री बनकर जन्म लिया और महर्षि नारद के कहने पर अपने जीवन में भगवान महादेव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। हजारों वर्षों तक अपनी कठिन तपस्या के कारण ही इनका नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा। अपनी इस तपस्या की अवधि में इन्होंने कई वर्षों तक निराहार रहकर और अत्यन्त कठिन तप से महादेव को प्रसन्न कर लिया। उनके इसी तप के प्रतीक के रूप में नवरात्र के दूसरे दिन इनके इसी रूप की पूजा और स्तवन किया जाता है।

और पढ़ें ...

व्हाट्सऐप ला रहा गजब का फीचर, मिलेगा प्राइवेसी प्रोटेक्शन, अब हैकर्स ट्रैक नहीं कर पाएँगे डिटेल्स

 पॉपुलर मैसेंजर व्हाट्सऐप  जल्द ही एक नया प्राइवेसी फीचर पेश करने जा रहा है। इस नए फीचर के रिलीज होने के बाद कॉल में आईपी एड्रेस को सिक्योर कर किसी भी दुर्भावनापूर्ण एक्टर्स को आपके लोकेशन का पता लगाना कठिन बना देगा।

व्हाट्सऐप यूजर्स को अब प्राइवेसी सेटिंग्स स्क्रीन के अन्दर Advanced नामक एक नया सेक्शन दिखाई देगा। इस नए सेक्शन में कॉल ऑप्शन में नया प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस शामिल है, जो कॉल में किसी के लिए भी व्हाट्सऐप सर्वर के जरिये सुरक्षित तरीके से रिले करके आपके लोकेशन का अनुमान लगाना निश्चित रूप से कठिन बना देता है।

इसमें कहा गया है कि व्हाट्सऐप में कॉल रिले ऑप्शन को एक्टिव करके, आप अपने कम्यूनिकेशन में गुमनामी का एक अतिरिक्त लेयर जोड़ देंगे, और हमें लगता है कि यह विशेष रूप ज्यादा मायने रखता है, जब आप उन लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं जिन पर आपने पहले से भरोसा नहीं किया है। यह अतिरिक्त सुरक्षा संभावित रूप से धीमी कॉल गुणवत्ता की कीमत पर आती है, क्योंकि डेटा को गुमनाम करने के लिए व्हाट्सऐप के सर्वर के जरिये ट्रैवल करना पड़ता है।

व्हाट्सऐप ने आगामी सप्ताह से स्पेसिफिक Android और iPhone डिवाइस के लिए सपोर्ट बंद करने की अपनी योजना की घोषणा की है। gadgetsnow की खबर के मुताबिक, 24 अक्टूबर, 2023 से व्हाट्सएऐप अब कुछ पुराने स्मार्टफोन मॉडलों पर काम नहीं करेगा।

और पढ़ें ...

नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी को लगाएं इन पकवानों का भोग, मैया होंगी प्रसन्न

नवरात्रि के नौ दिन हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं। सालभर में दो बार माता रानी नवरात्रि में लोगों के घरों में पधारती हैं। उदया तिथि के आधार पर इस साल शारदीय नवरात्रि आज यानी कि 15 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी वहीं इसका समापन 23 अक्तूबर को होगा और 24 अक्तूबर को दशमी तिथि पर विजयादशमी मनाई जाएगी।

दूसरा दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन आप माता ब्रह्मचारिणी को चीनी से बने पंचामृत का भोग लगाकर उसे प्रसाद के तौर पर बांट सकते हैं।
तीसरे दिन

माता चंद्रघंटा की पूजा में आप दूध से बर्फी बनाकर इसको भोग लगा सकते हैं। इसको प्रसाद में बांटना भी सही विकल्प है।
चौथा दिन

माता कुष्मांडा को भोग लगाने के लिए आप घर पर मालपुआ बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है।

पांचवां दिन

मां स्कंदमाता को वैसे तो केले का भोग लगाया जाता है लेकिन अगर आप कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो केले की फलाहारी चाट बना सकती हैं।

छठा दिन

मां कात्यायनी को पान का भोग लगाना बेहद शुभ होता है। ऐसे में आप घर पर पान की खीर बनाकर इसका भोग लगा सकती हैं।

सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन अगर गुड़ से बनी मिठाई का भोग आप माता कालरात्रि को लगाएंगी तो इससे मां जरूर प्रसन्न होंगी। गुड़ की खीर खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।

आठवां दिन

नवरात्रि की अष्टमी के दिन माता महागौरी आप नारियल की बर्फी का भोग लगा सकते हैं। माता रानी को नारियल से बने पकवान काफी पसंद होते हैं।
नौवां दिन

नवरात्रि के आखिरी दिन यानी कि महानवमी के दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन सूजी का हलवा, पूरी और काले चने का भोग लगाना सबसे शुभ होता है।

और पढ़ें ...

नवरात्रि में सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

नवरात्रि में सोने की कीमतों में आग लग गई है।  एक वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को सोना पिछले दिन की समान दरों की तुलना में प्रति ग्राम 1 रुपये महंगा हो गया है. इसलिए, 22 कैरेट गोल्ड का एक ग्राम ₹5541 रुपये हो गयी है. जबकि, आठ ग्राम, ₹44,328 में, 10 ग्राम और 100 ग्राम क्रमश: ₹55,410 और ₹5,54,100 में मिलेगा. वहीं, 24K सोने खरीदने के लिए एक ग्राम की कीमत ₹6045, आठ ग्राम की ₹48,360, 10 ग्राम की ₹60,450 और 100 ग्राम की ₹6,04,500 का भुगतान करना होगा।

अन्य शहरों में सोने की कीमत

अहमदाबाद ₹55,450 ₹60,500

बेंगलुरु ₹55,410 ₹60,450 हैदराबाद ₹55,410 ₹60,450

कोलकाता ₹55,410 ₹60,450

मुंबई ₹55,410 ₹60,450

चेन्नई ₹55,560 ₹60,610

दिल्ली ₹55,560 ₹60,600

सोने की शुद्धता नापने

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के आधार पर लगाया जा सकता है. सरकार के द्वारा सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क शुरू किया गया है. इसमें ज्यादा कैरेट का अर्थ है, ज्यादा शुद्ध सोना सोने को 24K, 22K और 18K कैरेट में बांटा गया है. सबसे शुद्ध 24K सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. 22K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता, निकल जैसी धातुएं होती हैं, बाकी भाग सोना होता है. ज्यादातर गहनों का निर्माण 22k गोल्ड में ही किया जाता है.

छत्तीसगढ़ में आज का सोने का भाव

छत्तीसगढ़ में आज का सोने का भाव 24 कैरट के लिए ₹ 60450 प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरट के लिए ₹ 55410 प्रति 10 ग्राम है |

और पढ़ें ...

आज का पंचांग 16 अक्टूबर 2023: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज का पंचांग 16 अक्टूबर 2023 (Aaj Ka Panchang): आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, विष्कुंभ योग, स्वाति नक्षत्र, बलव करण, सोमवार का दिन और दिशाशूल पूर्व है. आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है, जिसमें मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि-विधान से की जाती है. पूजा करने का शुभ समय अमृत काल में सुबह 06:27 में 07:52 बजे तक और शुभ काल में सुबह 09:19 से 10:44 बजे तक है. विधि-विधान से मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करने से जरूरी कार्यों और जीवन के उद्देश्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं. कठिन से कठिन कार्य करने के लिए आपके अंदर साहस, हिम्मत आएगा.

सप्ताह का हर दिन एक देवी-देवता को समर्पित होता है और उनकी पूजा की जाती है. सोमवार का दिन शंकर भगवान को समर्पित है. शंकर भगवान की पूजा करने के लिए सुबह सवेरे उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. पूजा घर में शिव जी, मां पार्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. इनके समक्ष व्रत करने के संकल्प लें. शिवलिंग पर जलाभिषेक करें. शिव जी को धतूरा, भस्म, सफेद फूल, बेलपत्र आदि अर्पित करें. दीपक, अगरबत्ती जलाएं. शिव मंत्र का जाप करते रहें. सोमवार व्रत की कथा पढ़ें या सुनें. अंत में आरती करें. श्रद्धा भाव से शिव जी की पूजा करने से घर-परिवार में खुशियां, सुख-शांति बनी रहती हैं. जानते हैं नवरात्रि के दूसरे दिन का सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, शुभ अशुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र, राहुकाल, दिशाशूल आदि के बारे में.

16 अक्टूबर 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आश्विन शुक्ल द्वितीया
आज का करण – बलव
आज का नक्षत्र – स्वाति
आज का योग – विष्कुंभ
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – सोमवार
आज का दिशाशूल – पूर्व

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:36:00 AM
सूर्यास्त – 06:13:00 PM
चन्द्रोदय – 07:37:59
चन्द्रास्त – 18:44:00
चन्द्र राशि– तुला

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 11:28:51
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – आश्विन
शुभ समय – 11:43:37 से 12:29:32 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:29:32 से 13:15:28 तक
कुलिक– 14:47:19 से 15:33:14 तक
कंटक– 08:39:55 से 09:25:50 तक
राहु काल– 08:03 से 09:30
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:11:46 से 10:57:41 तक
यमघण्ट– 11:43:37 से 12:29:32 तक
यमगण्ड– 10:40:28 से 12:06:34 तक
गुलिक काल– 13:52 से 15:19

और पढ़ें ...

Rashifal 16 October 2023: दैनिक राशिफल से जानिए आज किन राशियों को मिलेगा लाभ

Aaj ka Rashifal 16 October 2023: दैनिक राशिफल के इस भाग में बात करेंगे 16 अक्टूबर 2023, सोमवार दिन की. राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं. साथ ही कुछ राशियों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 17 अक्टूबर रात्रि 01 बजकर 13 मिनट तक रहेगी और इसके बाद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या है आपके सितारों की चाल? राशिफल मून शाइन यानी कुंडली पर आधारित है.

मेष- मेष राशि के जातक आज के दिन अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें. साथ ही आज के दिन पिता का विरोध ना करें. किसी जरूरतमंद के लिए एक नेक काम जरूर करें. आज का शुभ रंग- सुनहरी

वृषभ- आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को जमीन जायदाद में नया साझेदार मिलेगा. साथ ही आज के दिन रुका हुआ धन मुश्किल से मिलेगा. इसलिए किसी को पैसा उधार ना दें, नुकसान हो सकता है. आज का शुभ रंग- गेरुआ

मिथुन- आज के दिन मिथुन राशि के जातकों के भाई-बहनों में संबंध सुधरेंगे. साथ ही आज के दिन व्यापार-व्यवसाय में नया अवसर मिलेगा. सलाह दी जाती है कि व्यापारिक स्थल पर कपूर जलाएं. आज का शुभ रंग- हरा

कर्क- कर्क राशि के जातकों का अपने परिवार के सदस्यों और कुटुंब से कलह खत्म होंगे. साथ ही नौकरी में तरक्की का योग है और परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें. आज का शुभ रंग- कत्थई

सिंह- आज के दिन सिंह राशि के जातकों को अधिकारियों से लाभ होगा. साथ ही व्यापार से भी लाभ के योग बन रहे हैं. किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है. आज का शुभ रंग- नारंगी

कन्या- आज के दिन कन्या राशि के जातक किसी नए कार्य में आलस्य न करें. साथ ही आज आखों के कारण चिंता बढ़ सकती है. घर में मेहमान आने के योग हैं. आज का शुभ रंग- लाल

तुला राशि- आज के दिन तुला राशि के जातकों को महत्वपूर्ण काम सफलता प्राप्त हो सकती है. साथ ही मित्र से मतभेद खत्म होंगे. इसके साथ कारोबार में व्यस्त रहेंगे. आज का शुभ रंग- आसमानी

वृश्चिक- आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सरकरी नौकरी के योग बनेंगे. साथ ही सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव होगा. आज के दिन धन खर्च बढ़ेगा. आज का शुभ रंग- लाल

धनु: धनु के जातकों के विवाह में देरी हो सकती है. आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. आज का शुभ रंग- पीला

मकर- आज के दिन मकर राशि के जातकों की पित्त से जुड़ी समस्या पहले से कम होगी. साथ ही परिवार में वाद-विवाद खत्म होगा. सलाह दी जाती है कि किसी को बड़ी धनराशि उधार में ना दें. आज का शुभ रंग- गेरुआ

कुंभ- आज के दिन कुंभ राशि के जातक नई संपत्ति खरीदारी कर सकते हैं, इसके अच्छे योग बन रहे हैं. आज के दिन मित्रों का सहयोग मिलेगा. साथ ही अचानक धन लाभ होगा. आज का शुभ रंग- नीला

मीन- आज के दिन मीन राशि के जातकों के मन की निराशा खत्म होगी. साथ ही सलाह दी जाती है कि नौकरी में परिवर्तन न करें. आज के दिन धन प्राप्ति का प्रबल योग हैं. आज का शुभ रंग- मरून

और पढ़ें ...

एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर से टकराई यात्रियों से भरी बस, 12 की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान…

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में बहुत बड़ा बस हादसा हुआ है। खबर है कि समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी एक बस कंटेनर से जा टकराई। इस हादसे में अबतक 12 लोगों की मौत की खबर है और 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ये हादसा छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुआ जहां एक बस एक कंटेनर से टकरा गई। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त निजी बस में 35 यात्री सवार थे।

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर वैजापुर इलाके में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के ये हादसा हुआ जब तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। यह स्थान मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गयी। मृतकों में 5 पुरुष, 6 महिलाएं और 1 नाबालिग लड़की शामिल है। अधिकारी ने बताया कि 23 अन्य यात्री घायल हो गए हैं और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीएम मोदी मृतकों के परिजनों को देंगे 2 लाख रुपये
वहीं इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक प्रकट किया है और सहायता राशि का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा, “छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिये जायेंगे।”

मंदिर दर्शन करने गए थे बस में सवार यात्री

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार ये लोग मंदिर दर्शन करने गए थे। मरने वालों में एक चार महीने का बच्चा भी शामिल है। बाकी के 23 घायलों का वैजापुर और संभाजीनगर के घाटी अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया गया है। यह हादसा वैजापुर के पास समृद्धि हाईवे पर जंबार गांव टोल बूथ पर हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रैवलर बस के खड़े ट्रक से टकराने के कारण ये हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी है कि सभी यात्री नासिक जिले के पाथर्डी और इंदिरानगर के रहने वाले हैं।

और पढ़ें ...

पेपर लीक मामले मेंED ने कई नेताओं के ठिकानों पर मारा छापा, दस्तावेज और लाखों रूपये जब्त

जयपुर। राजस्थान PSC में पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की नेता प्रेरणा चौधरी समेत लोगों के सात ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, संपत्ति बिक्री की प्रतियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 12 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि वरिष्ठ शिक्षक द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा 2022 के प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक होने के मामले में कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की नेता स्पर्धा चौधरी, अशोक कुमार जैन, सुरेश ढाका और अन्य के सात आवासीय परिसरों पर तलाशी ली गई।

खोड़निया ने लगाए कई आरोप

इधर, खोड़निया ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने यह भी कहा कि कथित तौर पर झूठे आरोप लगाने के लिए वह जल्द ही राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे। खोड़निया ने कहा, इस मामले में गिरफ्तार राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्य बाबूलाल कटारा से उनका कोई संबंध नहीं है। ईडी ने राजस्थान पुलिस की भूपेंद्र सरन समेत आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की है। ईडी ने हाल ही में भूपेंद्र सरन को गिरफ्तार किया था।

किरोड़ी लाल मीणा बैठे धरने पर

गौरतलब है कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जयपुर में धरने पर बैठे। उनका दावा है कि कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया के पर्सनल लॉकर हैं जिनमें 500 करोड़ रुपये रखे हुए। मीणा का दावा है कि यह पैसा राजस्थान पेपर लीक के जरिए बनाया गया है। वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि बाबूलाल कटारा ने आरपीएससी सदस्य बनने के लिए दिनेश खोड़निया को रिश्वत दी थी। सुरेश ढाका की दोस्त स्पर्धा चौधरी के घर में पहला छापा पड़ा। फिर सीएम गहलोत के करीबी दिनेश खोड़निया के घर भी रेड डाली गई।

और पढ़ें ...

BIG BREAKING : कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, पूर्व सीएम समेत 144 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, देखें पूरी सूची

भोपाल। लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार एमपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। आज नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने 144 नामों के साथ पहली सूची जारी की है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जयवर्धन सिंह, गोविंद सिंह, तरुण भनोट, विजयलक्ष्मी साधौ, सज्जन वर्मा, उमंग सिंघार, विक्रांत भूरिया, बाला बच्चन, हिना कावंरे, संजय यादव, जयवर्धन, सतीश सिकरवार, केपी सिंह, सुरेश राजे, प्रवीण पाठक और जीतू पटवारी सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के नाम शामिल हैं।

दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कांग्रेस ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में पुराने चेहरों पर दांव लगाया है।

देखें पूरी लिस्ट

  

 

और पढ़ें ...

कांग्रेस ने जारी की छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों की पहली सूची, 30 नामों की हुई घोषणा, देखिए किसे कहां से मिला मौका ?

रायपुर. लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. जिसमें 30 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है. पहले चरण की 19 सीटों के साथ अन्य 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो गई है. जारी सूची के मुताबिक 7 नए चेहरों को मौका दिया गया है. पहले चरण की सीटों पर 6 विधायकों की टिकट कटी है. वहीं जगदलपुर सीट के लिए नाम अभी नहीं आया है.रमन सिंह के सामने कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को मौदान में उतारा है.
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 15 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 15 अक्टूबर 2023

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद

तिथि
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा - 12:32 ए एम, अक्टूबर 16 तक

नक्षत्र
चित्रा - 06:13 पी एम तक

योग
वैधृति - 10:25 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:21 ए एम
सूर्यास्त- 05:53 पी एम
चन्द्रास्त- 06:13 पी एम
चन्द्रोदय- 06:41 ए एम

अशुभ काल
राहू- 04:26 पी एम से 05:52 पी एम
यम गण्ड- 12:07 पी एम से 01:33 पी एम
गुलिक- 2:59 पी एम से 04:26 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:20 पी एम से 05:06 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:30 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त- 04:41 ए एम से 05:31 ए एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:52 पी एम से 06:17 पी एम    

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 15 October 2023: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नवरात्र का पहला दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 October 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 15 अक्टूबर, रविवार का दिन का सभी 12 राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। जहां कुछ राशियों को आज व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों के यात्रा के योग भी बन सकते हैं। पढ़िए आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं, व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आप आज अपनी वाणी पर संयम रखें, आपका किसी परिचित से विवाद हो सकता है। व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज दिन आपका शानदार निकलने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, पार्टनरशिप में कोई नया काम सोच विचार कर करें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन शानदार रहेगा, परिवार समाज में मान-सम्मान की बढ़ोत्तरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आज ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं, विरोधियों से सतर्क रहें।

भगवद गीता के चतुर्थ अध्याय के इस श्लोक में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि जो मनुष्य कर्म में अकर्म देखता है और जो अकर्म में कर्म देखता है, अर्थात जिसे इस बात का ज्ञान हो कि 'मैं इष्ट द्वारा संचालित हूं' वही मनुष्यों में बुद्धिमान है, योगी है और सम्पूर्ण कर्मों को करने वाला है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते है। कोई बड़ा लेन-देन आप आज व्यापार आदि में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि संभलकर चलाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी को बड़ी रकम उधार न दें, व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव शारीरिक और थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करना पड़ सकता है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आयेगा। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी, बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

और पढ़ें ...

गंगाजल पर जीएसटी - प्रमाण स्वरूप कांग्रेस ने जारी किया शासकीय पत्र

*मोदी के पाप पर परदेदारी करने अरूण साव झूठ बोल रहे हैं, सनातन विरोधी केंद्र सरकार ने गंगाजल पर जीएसटी लगाया है* *कर्ज़माफी को लेकर झूठ बोले, गंगाजल की कसम पर भी झूठ फैलाए और आज भी जानबूझ कर झूठ बोल रहे है भाजपाई* रायपुर/14 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार के सनातन विरोधी पाप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और रमन सिंह झूठ बोलकर परदेदारी करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 अक्टूबर को आपत्ति दर्ज कराई फिर मोदी सरकार के सनातन विरोधी कुकृत्य को ढकने के लिए आनन-फानन में विगत 12 अक्टूबर को सीबीआईसी का भ्रामक ट्वीट आया। यह तो तय है कि केंद्र की मोदी सरकार ने गंगाजल पर 18 प्रतिशत जीएसटी वसूलने का आदेश जारी किया है, जिसके आधार पर सभी डाकघर में गंगाजल पर अतिरिक्त जीएसटी वसूली की गई। सीबीआईसी के ट्वीट से सरकारी आदेश प्रभावशून्य नहीं होते, डाक तार विभाग ने 3 अक्टूबर को जारी आदेश का खंडन नहीं किया है। केवल मीडिया में बयानबाजी करने वाले भाजपाई यह स्पष्ट करे कि मोदी सरकार का डॉक तार विभाग झूठ बोल रहा है, या छत्तीसगढ़ के भाजपाई? प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार देश की पहली और इकलौती सरकार है जिन्होंने सनातन परंपरा में पवित्र गंगाजल पर ही 18 प्रतिशत की जीएसटी लगा दी है। केंद्र सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय डॉक तार विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक 11-05/2016 BD&MD के अनुसार डाकघर से विक्रय किए जाने वाले गंगाजल पर टैक्स लगाने का आदेश 3 अक्टूबर 2010 को जारी किया गया है। पूरे देश में 6 अक्टूबर 2023 से डाकघर के माध्यम से बेचे जा रहे गंगाजल पर 18 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी वसूली गई। रमन सिंह और अरुण साव स्पष्ट करें कि जब ये खंडन कर रहे हैं तो डाकघरों में गंगाजल पर 18 प्रतिशत की दर से वसूली गई जीएसटी की राशि किसके पास जा रही है? प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र में कर्जमाफीं के वायदे पर भाजपाईयों ने कुटरचित फर्जी पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ के किसानों के बीच भ्रम फैलाना का षडयंत्र रचा गया था जिसके चलते ही कर्जमाफी के वायदे के समर्थन में गंगाजल की कसम उठाई गयी थी। गंगाजल हाथ में लेकर की गयी उस 2018 का विडियों आज भी यूटयूब पर मौजूद है, भाजपाई तसदीक कर लें। कांग्रेस का वायदा था 10 दिन में कर्जमाफी का जिसें भूपेश बघेल ने शपथ लेते ही 2 घंटे के भीतर पूरा करके किसानों का विश्वास जीता। बेहद दुखद, निंदनीय और आपत्तिजनक है कि सनातनी होने का ढोंग करने वाले अरूण साव गंगाजल की कसम के संदर्भ में आज भी झूठ बोल रहे है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि गाय, गोबर, गंगाजल और भगवान भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिए केवल नोट और वोट संग्रहण लिए इस्तेमाल किये जा रहे हैं। भाजपाइयों के चंदा चोरी और जमीन दलाली के प्रकरण भी सर्वविदित है। मोदी राज में सनातन पर प्रहार अनवरत जारी है। सनातनियों से लूट, डकैती और पाखंड की पराकाष्ठा को पार कर चुके हैं। कल से नवरात्रि भी आने वाली है, माता की चुनरी से लेकर पूजन सामग्री अगरबत्ती, धूपबत्ती, इत्र और दूध दही तक को नहीं छोड़ा केंद्र की मोदी सरकार ने। पूजन में आसान, झंडा, बैनर और माता की चुनरी के रूप में उपयोग में आने वाला बिना सिला हुआ कपड़ा भी मोदी राज में टैक्स के बारे में ले आया गया है। गंगाजल पर टैक्स तो बेहद ही निंदनीय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह मीडिया में अनर्गल बयानबाजी करने के बजाय डॉकतार विभाग के गंगाजल पर जीएसटी वसूली के लिखित आदेश पर विरोध दर्ज करने की हिम्मत जुटाए और देशभर के सनातनियों से माफी मांगे।
और पढ़ें ...

Bank Holiday: अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। Bank Holiday: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अक्टूबर माह में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। ऐसे में यदि आप बैंक का कोई काम निपटाना चाहते हैं तो RBI का हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें। अक्टूबर में गांधी जयंती, महालया, दुर्गा पूजा, दशहरा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक का अवकाश रहेगा। Bank Holiday: बैंक छुट्टियों की लिस्ट 2 अक्टूबर 2023 (सोमवार)- गांधी जयंती 14 अक्टूबर 2023 (शनिवार)- महालय, कोलकाता में बंद बंद रहेंगे। 18 अक्टूबर 2023 (बुधवार)- कटि बिहू, असम में बैंक बंद रहेंगे। 21 अक्टूबर 2023 (शनिवार)- दुर्गा पूजा- पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम और मणिपुर में बैंकों का अवकाश रहेगा। 23 अक्टूबर 2023 (सोमवार), महानवमी- बिहार, झारखंड, असम, त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में बैंक बंद रहेंगे। 24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)- दशहरा, आंध्र प्रदेश और मणिपुर को छोड़कर सभी प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे। 25 अक्टूबर 2023 (बुधवार)- दुर्गा पूजा, सिक्किम में बैंद बंद रहेंगे। 26 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)- दुर्जा पूजा (दसैन)/ विलय दिवस, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में बैंकों का अवकाश रहेगा। 27 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)- दसैन, सिक्किम में बंद बंद रहेंगे। 28 अक्टूर 2023 (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा, बंगाल में बैंकों का अवकाश। 31 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
और पढ़ें ...

*कांग्रेस ने कर्नाटक में एक नया ATM ढूंढ लिया है क्योंकि उन्हें पता है कि वे 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ का ATM खो देंगे*: *सिद्धार्थ नाथ सिंह*

*कर्नाटक में आईटी छापों में कांग्रेस रिश्तेदारों के घरों से करोड़ों रु मिलने पर बोले भाजपा राष्ट्रीय चुनाव मीडिया प्रमुख सिद्धार्थ नाथ सिंह* *कांग्रेस प्रथम परिवार ने कर्नाटक में एक नया ATM ढूंढ लिया है क्योंकि उन्हें पता है कि वे 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ का ATM खो देंगे*: *सिद्धार्थ नाथ सिंह* *प्रमाणित हुआ कर्नाटक में कांग्रेस राज में अर्जित भ्रष्टाचार का पैसा छत्तीसगढ़ चुनाव में खपाने की कोशिश:सिद्धार्थ नाथ सिंह* *कांग्रेस का छत्तीसगढ़ का एटीएम बंद होगा तो आकाओं ने अब कर्नाटक को बनाया एटीएम* *जहां जहां कांग्रेस सरकार वहां केवल लूट ही लूट* *रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव मीडिया प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व वर्तमान में विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं के करीबी के यहाँ से इनकम टैक्स के छापे में करोड़ों रुपये कैश बरामद होने पर कहा है कि कांग्रेस प्रथम परिवार को पता है की छत्तीसगढ़ में जनता इस बार भाजपा को चुन रही है और छत्तीसगढ़ में जो एटीएम चल रहा था वो 3 दिसंबर से बंद होगा इसीलिए अब कांग्रेस ने कर्नाटक को एटीएम बनाया है । इससे आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कही वह बात सौ फीसदी सच साबित हुई कि कांग्रेस आएगी तो दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के आदेश पर प्रदेश को अपने भ्रष्टाचार का एटीएम बना कर गरीबों की गाढ़ी कमाई लूटेगी। श्री सिंह ने कहा कि जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें बनी हैं, वहां वह ऐसा ही कर रही है। कर्नाटक इसका ताजा उदाहरण है जहाँ कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं के करीबी के यहाँ से इनकम टैक्स के छापे में करोड़ों रुपये कैश बरामद हुए हैं जिसका इस्तेमाल कांग्रेस तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के चुनावों में करने वाली थी। भाजपा चुनाव मीडिया प्रमुख व विधायक श्री सिंह ने कहा कि इनकम टैक्स ने गुरुवार की आधी रात को आरटी नगर में अश्वत्थम्मा, उनके पति आर अंबिकापति, उनकी बेटी और अश्वत्थम्मा के बहनोई प्रदीप के घर पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने छापेमारी की थी। इस छापे के दौरान 500-500 रुपये की करेंसी के रूप में करीब 42 करोड़ रुपये बरामद हुए। श्री सिंह ने कहा कि यहाँ ध्यान देने वाली बात है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं के कहने पर जिस अंबिकापति ने कर्नाटक में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर 40 प्रतिशत कमीशन का झूठा आरोप लगाया था, जो कांग्रेस की सरकार बनने के बावजूद सिद्ध न हो सका; उसी अंबिकापति के घर से कांग्रेस के कमीशन का पैसा बरामद हुआ है। कांग्रेस जब भी किसी राज्य में चुनाव जीतती है तो एक परिवार के इशारे पर उस राज्य का दोहन करने में लग जाती है और वहां के गरीबों की कमाई लूटकर एक दरबार में पहुंचाती है। हमने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी यही देखा है। थोड़े दिनों के लिए मध्य प्रदेश में भी कमलनाथ की करप्शन नाथ सरकार आई थी। तब भी हमने ऐसा ही खेल मध्यप्रदेश में देखा था। भाजपा चुनाव मीडिया प्रमुख व विधायक श्री सिंह ने शनिवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर कांग्रेस कर्नाटक में लूट का उद्योग चला रही है और राज्य को खोखला कर रही है; उसी तरह, यदि गलती से भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आती है तो यहाँ भी वह लूटपाट ही करेगी और गरीबों की गाढ़ी कमाई लूटकर दिल्ली के एक दरबार में चढ़ावा चढ़ाएगी। श्री सिंह ने कहा कि झारखंड में भी कांग्रेस के समर्थन से चलने वाली सरकार के मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार सामने आया है। छत्तीसगढ़ में तो गाय के गोबर का भी घोटाला हो गया। शराब घोटाला, महादेव ऐप घोटाला, खनन घोटाला न जाने कितने घोटाले हो गए! राजस्थान में तो लाल डायरी ने अशोक गहलोत की नींद उड़ा रखी है। महाराष्ट्र में जब इनकी महाआघाडी सरकार थी, तब सरकार ही उगाही में व्यस्त थी। अब कर्नाटक में लूट का खुला खेल हो रहा है। भाजपा चुनाव मीडिया प्रमुख व विधायक श्री सिंह ने कहा कि कर्नाटक में बरामद राशि का इस्तेमाल तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में किए जाने की जानकारी सामने आई है। अम्बिकापति कांग्रेस के काफी नजदीक हैं, इन्हें कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त है। बताया जा रहा है कि छापे में बरामद की गई रकम को बेंगलुरु से चेन्नई होते हुए हैदराबाद भेजा जाना था और कथित तौर पर आईटी को इस अवैध ट्रांजेक्शन की सूचना मिली थी। श्री सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आर अंबिकापति बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) कॉन्ट्रेक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं। इनकी पत्नी अश्वत्थम्मा, पूर्व कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति की बड़ी बहन हैं।
और पढ़ें ...

लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट की हालत गंभीर

नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के लोबुचे क्षेत्र में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट के जरिए अस्पताल भेजा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनांग एयर का यह हेलीकॉप्टर सोलुखुंभू की ओर उड़ान भर रहा था। नेपाल की सिविल एसोसिएशन अथॉरिटी के डिप्टी डायरेक्टर जगन्नाथ निरौला ने कहा कि हेलीकॉप्टर 9N ANJ, नॉर्थ ईस्टर्न नेपाल के लोबुचे में उतरते समय असंतुलित हो गया और उसमें आग लग गई।

और पढ़ें ...

PM Kisan Tractor Yojana: किसानों को ट्रैक्टर खरीदने मिलेगी 50फीसदी सब्सिडी, सरकार दे रही 5 लाख, ऐसे उठा सकते हैं फायदा

???????? ???????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????????: क्या आप एक किसान हैं और एक नया ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हाँ, तो आपने शायद “PM किसान ट्रैक्टर योजना” के बारे में जरूर सुना होगा।इस योजना के तहत किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 50% की सब्सिडी केन्द्र सरकार द्वारा दी जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस बात का दावा किया जा रहा है।

इस लेख में हम PM किसान ट्रैक्टर योजना के बारे में सभी जानकारी प्रदान करेंगे। हम आपको बताएंगे कि यह योजना क्या है, यह कैसे काम करती है, और यह वास्तव में कितनी वास्तविक है।तो दोस्तों, अगर आप एक किसान हैं और ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह लेख आपको अंत तक पढ़ना चाहिए। इस लेख में हम आपको ???????? ???????????????????? ???????????????????????????? ???????????????????????? के बारे में सब कुछ बताएंगे।तो, चलिए शुरू करते हैं।

दोस्तों, अगर आप एक किसान हैं और एक नया ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको एक फर्जीवाड़े से सावधान रहना चाहिए जो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब फैल रहा है।दरअसल, इस फर्जीवाड़े का नाम है “PM किसान ट्रैक्टर योजना“। इस योजना के तहत, किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 50% की सब्सिडी देने का दावा किया जा रहा है।हालांकि, यह योजना पूरी तरह से फर्जी है। केन्द्र सरकार द्वारा इस योजना को शुरू नहीं किया गया था। इस योजना का प्रचार करने वाले लोग केवल किसानों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फर्जी वेबसाइट के बारे में जानकारी सामने आई है, जो कि किसानों को ट्रैक्टर पर सब्सिडी देने का दावा कर रही है।यह फर्जी वेबसाइट “पीएम किसान ट्रैक्टर योजना” के नाम से संचालित हो रही है। इस वेबसाइट https://kisantractoryojna.in/ पर दावा किया गया है कि सरकार किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी दे रही है।

वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए किसानों को अपने नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर और ट्रैक्टर की कीमत की जानकारी देनी होती है। आवेदन करने के बाद किसानों को एक लिंक भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करके वे सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।फर्जी वेबसाइट kisantractoryojna.in में किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी देने का दावा किया जा रहा है। वेबसाइट पर दावा किया गया है कि यह सब्सिडी कृषि मंत्रालय के तहत दी जा रही है।

हालांकि, कृषि मंत्रालय ने इस वेबसाइट से कोई संबंध होने से इनकार किया है। मंत्रालय ने कहा है कि यह वेबसाइट पूरी तरह से फर्जी है और किसानों को इससे सावधान रहने की जरूरत है। भारत सरकार ने इस फर्जी वेबसाइट का खंडन किया है। सरकार ने कहा है कि वह किसानों को ट्रैक्टर पर कोई सब्सिडी नहीं दे रही है। सरकार ने लोगों से इस फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की अपील की है।

पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने फर्जी वेबसाइट के दावे को खरिज किया है। पीआईबी ने ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट में कहा ​है कि, ”केन्द्र सरकार ‘???????? ???????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????????’ नाम से कोई योजना नहीं चला रही है।”

और पढ़ें ...

मोबाइल चलाने से बेटे को रोका, तो मां को उतार दिया मौत के घाट

केरल: केरल में मोबाइल चलाने से मना करने पर बेटे ने मां पर बेरहमी से हमला कर दिया. इसके बाद अस्पताल में महिला की मौत हो गई. यह खबर हम सबके लिए एक चेतावनी और सबक है, जो अपने बच्चों को मोबाइल देकर अपनी दुनिया में बिजी हो जाते हैं. मोबाइल बच्चों के लिए किसी खतरनाक नशे की तरह उनके दिमाग पर हावी हो रहा है. कई तरह के दुष्प्रभाव डाल रहा है. मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, लेकिन क्या यह आखिरी घटना है?जानकारी के अनुसार, कन्नूर जिले के कनिचिरा की रहने वाली 63 साल की महिला रुग्मिनी अस्पताल में भर्ती थी. पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में रुग्मिनी का इलाज चल रहा था. शनिवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दरअसल, महिला के बेटे सुजीत को मोबाइल की लत है.

CRIME NEWS: पुलिस के सामने आरोपी ने कबूल किया अपराध

इसके बाद परिजनों ने देखा तो तुरंत रुग्मिनी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला का इलाज शुरू किया गया. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने महिला के बेटे को पकड़कर उससे पूछताछ की. पूछताछ के दौरान महिला बेटे ने अपराध कबूल कर लिया.

CRIME NEWS: एक बार मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती हो चुका था आरोपी

 पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां पर इसलिए हमला किया था, क्योंकि उसने मुझे लगातार मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोका था. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था. उसे एक बार कोझिकोड के कुथिरावट्टम के सरकारी मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

CRIME NEWS: क्यों खतरनाक है मोबाइल की लत?

 बहुत हद तक स्मार्टफोन चलाने की लत निजी जिंदगी में दखल देने लगती है. कई बार लोग दफ्तर, कॉलेज या अन्य किसी आयोजन में शामिल होने के दौरान भी फोन में लगे रहते हैं, जिसका असर काम पर पड़ने लगता है.

: इसके अलावा, मोबाइल फोन की लत ‘रियल लाइफ’ से भी दूर करती है. किसी के साथ बैठकर भी कुछ लोग बात करने की बजाय फोन में ही लगे रहते हैं. इस कारण से सामने बैठे व्यक्ति पर प्रभाव ठीक नहीं पड़ता.

 इस मामले को लेकर मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी का कहना है कि वर्तमान समय में मोबाइल बेहद एडवांस हो चुका है. इसके माध्यम से हर आम व्यक्ति तक तकनीक की पहुंच हो गई है.

 मोबाइल में नजर आने वाली दुनिया इतनी आकर्षक लगती है कि बच्चे तो छोड़िए, बड़े भी इसके एडिक्ट हो जाते हैं. मोबाइल के इसी तिलिस्म में उलझकर ये अंदाजा नहीं लगता कि उन्हें कितनी देर तक फोन का इस्तेमाल करना चाहिए. मोबाइल का जरूरतभर का इस्तेमाल की सही विकल्प हो सकता है.

CRIME NEWS: हफ्ते में एक बार बिना फोन के रहें

विशेषज्ञों का मानना है कि हमें हफ्ते में किसी एक दिन मोबाइल से दूरी बनाकर रखना चाहिए. जब भी ऐसा करने का प्लान हो, तब बिना फोन के बाहर निकलें. दोस्तों से मिलकर उनसे बातें करें, बाहर घूमें. इस तरह के आइडिया से धीरे-धीरे मोबाइल की आदत कम हो सकती है.

इसी मोबाइल एडिक्शन (mobile addiction) को लेकर महिला ने उससे सवाल किया था और फोन को ज्यादा इस्तेमाल न करने को कहा था. इसी बात से महिला का बेटा गुस्से में आ गया. उसने अपनी मां पर बेरहमी से हमला कर दिया, सिर पकड़कर दीवार पर पटक दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

और पढ़ें ...

श्री केदारनाथ मंदिर के तर्ज़ पर बना हरदीबाजार बस स्टैंड में दुर्गा पंडाल बना आकर्षक का केंद्र

हरदीबाजारI क्वार नवरात्रि रविवार से आरंभ हो रहा है । जिसके लिए जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना कर समितियों के द्वारा आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं वहीं कुछ समितियों के द्वारा भगवान शिव जी के मंदिर के तर्ज तो कहीं मां शक्ति का दरबार इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्र हरदीबाजार बस स्टैंड में मां दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा पिछले पंद्रह वर्षों से अलग -अलग थींम में दुर्गा पंडाल बनाया जा गया है वहीं इस क्वार नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के लिए श्री केदारनाथ मंदिर के थीम पर बना है,जो निश्चित ही आकर्षक का केंद्र रहेगा ।

समिति के अध्यक्ष निलेंद्र राठौर ने बताया कि पूरे नौ दिन तक समिति के द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन भी आयोजित की जाती है जिसमें रंगोली , डांडिया नृत्य, रामायण गायन, जस गीत प्रतियोगिता साथ ही सप्तमी को जागरण का आयोजन जो अपने आप में एक अलग तरह से मां की भक्ति समिति द्वारा आयोजित की जाती है प्रत्येक दिन सुबह -सांम पंडाल में महाआरती और सांय को यहां भंडारे का आयोजन, जिसका आनंद क्षेत्र के श्रृद्धालु बड चढ़ कर उठाते हैं पूरे नौ दिन मां की भक्ति सेवा में समर्पित रहने वाला मां दुर्गा उत्सव समिति कोरोना काल में भी और वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लगने पर भी शासन के गाइडलाइन का पालन करते हुऐ क्षेत्र के लोगों से महाआरती,अन्य आयोजनों, प्रसाद भंडारे में शामिल होने और अपने जीवन को पुन्य का भागी बनाने का आग्रह किया है ।

 

और पढ़ें ...

बैठक के बाद 140 कांग्रेसी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर, इनकी कट गई टिकट! देखिए पूरी सूची

भोपाल: चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 90 में से 85 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है, तो मध्यप्रदेश की 230 में से 136 सीटों पर नाम तय हो चुका है। इधर दोनों राज्यों में कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार है। इस बीच दिल्ली में मंथन के मैराथन दौर जारी है।

गुरुवार को छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए कांग्रेस CEC की बैठक करीब साढ़े घंटे तक चली। फिर शुक्रवार को कई घंटों के मंथन के बाद सीएम भूपेश बघेल सहित 29 सीटों पर मुहर लगना बताया गया। इधर CEC की बैठक में एमपी की 230 में से अब तक लगभग 136 नाम तय कर लिए हैं और आज 60 सीटों पर चर्चा हुई। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बताया कि एक और बैठक होगी जिसे बाद लिस्ट फाइनल हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक पहली सूची में 110 से 130 नामों का ऐलान कांग्रेस कर सकती है।

कांग्रेस में टिकट के दावेदारों का इंतजार बस खत्म होने वाला है। उन मौजूदा विधायकों की भी बेसब्री खत्म होने जा रही है, जिनके टिकट पर तलवार लटकी थी। दरअसल दिल्ली में कांग्रेस की दो दिवसीय CEC की बैठक हुई। ये माना जा रहा है कि पहली सूची के लिए में तकरीबन 110 से 130 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय हो जाएंगे। मौजूदा विधायकों में से तकरीबन 60 विधायकों के टिकट सुरक्षित हैं। वहीं कई नाम ऐसे में भी हैं जिन पर अभी भी तलवार लटकी है।

सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने इस बार तीन बड़े सर्वे करवाए हैं। सर्वे में पूर्व मंत्रियों की परफॉर्मेंस की रिपोर्ट भी है। हालांकि, सर्वे में ज्यादतर पूर्व मंत्री पास हुए हैं। यानि उनके टिकट तकरीबन फाइनल हैं, बस ऐलान की देरी है। फिलहाल कांग्रेस के सभी पूर्व मंत्रियों को टिकट देने पर सहमति बन गई है।

आधा दर्जन कांग्रेस विधायक के टिकट पर खतरा-
सुमावली से अजब सिंह कुशवाह,
बड़नगर से मुरली मोरवाल,
गोहद से मेवाराम जाटव,
कोतमा से सुनील सराफ,
कटंगी से टामलाल रघुजी सहारे
दमोह से अजय टंडन
कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत भूरिया को टिकट देने पर विचार
विक्रम सिंह नातीराजा बिजावर से
निधि चतुर्वेदी को राजनगर से लड़ाने पर भी विचार..
दिल्ली में आज और कल की बैठक में इन नामों पर सहमति बनने की खबर फिलहाल मिल रही है। कांग्रेस को उम्मीद है कि अब तक की टेबल एक्सरसाइज़ का फायदा चुनावों में ज़रुर मिलेगा और तमाम स्क्रूटनी के बाद तय हुए चेहरे ही पार्टी को सत्ता की दहलीज़ तक पहुंचाएंगे।

 
और पढ़ें ...

Surya Grahan 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें कब और कहां दिखेगा

नई दिल्ली। Surya Grahan 2023: साल 2023 का आखिरी सूर्यग्रहण आज भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। जिस कारण से रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।

Surya Grahan 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण आश्विन माह की सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर लगेगा। इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल का प्रभाव नहीं रहेगा, जिस कारण से मंदिरों और घरों पर पूजा पाठ पहले की ही तरह होंगे।

शास्त्रों में माना गया है जब भी सूतक लग जाता है तब किसी भी तरह का शुभ कार्य, भगवान की पूजा और खाना नहीं खाया जाता है। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो जाता है। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई न देने के कारण यहां पर सूतककाल मान्य नहीं होगा।

Surya Grahan 2023:साल के दूसरे और आखिरी सूर्य ग्रहण पर कई तरह के योग बन रहे हैं। आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष का अमावस्या तिथि है जिसे सर्वपितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। आज 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष का आखिरी दिन है फिर इसके अगले दिन से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएंगे

Surya Grahan 2023: इसके अलावा आज सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और बुध दोनों ही कन्या राशि में मौजूद में होंगे। जिस कारण से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान बना बुधादित्य योग की जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है।

Surya Grahan 2023: इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

आज लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, ब्राजील, पेरु और उरुग्वे जैसे देशों में दिखाई देगा।

और पढ़ें ...

इस देश में कैदियों को किया जाएगा रिहा, सजा देने पर भी लगी रोक, जाने क्यों

नई दिल्ली : इंग्लैंड ने आगामी कुछ हफ्तों तक अपराधियों को सजा देने पर रोक लगा दी लगाई है। इंग्लैंड की सभी जेल अभी पूरी तरह भर गई हैं। जिसके चलते वहां की अदालत ने निर्देश जारी कर दिया है। अदालत ने कहा है कि जेलों में कैद कुछ कैदियों को निर्धारित समय से पहले रिहा कर दिया जाए। जिससे जेलों पर पड़ रहे बोझ कुछ कम हो सके।

इंग्लिश मीडिया के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स न्यायाधीश लॉर्ड जस्टिस एडिस ने निर्देश जारी किया है कि सोमवार तक दोषी अपराधियों को सजा न सुनाई जाए। वहीँ इस आदेश पर न्यायाधीश लॉर्ड जस्टिस एडिस से जब दुष्कर्म के दोषियों की सजा टालने को लेकर सवाल पर मौजूदा हालात को लेकर परेशान दिखाई दिए और उन्होंने समाज में अपराधियों के खुले घूमने पर चिंता जाहिर की।

जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन की जेलों में अभी लगभग कुल 88016 कैदी बंद हैं, जो कि ब्रिटिश जेलों की कुल क्षमता से बस 654 ही कम है। वहीँ जेलों की कमी से ब्रिटेन की सरकार भी वाकिफ है। 2019 के चुनाव में लगभग 20 हजार नई जेलों के निर्माण का वादा सरकार की और से किया गया था।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 14 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 14 October 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 14 अक्टूबर 2023 का पंचाग... 

सूर्योदय- 06:21 एएम
सूर्यास्त- 05:53 पीएम

वार- शनिवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- अमावस्या, 11:24 पीएम तक
नक्षत्र- हस्त, 04:24 पीएम तक
योग- इन्द्र, 10:25 एएम तक
करण- चतुष्पाद, 10:40 एएम तक

अशुभ मुहूर्त 
दुष्टमुहूर्त 06:20:57 से 07:07:05 तक, 07:07:05 से 07:53:14 तक
कुलिक 07:07:05 से 07:53:14 तक
कंटक 11:43:57 से 12:30:06 तक
राहु काल 09:13:59 से 10:40:30 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 13:16:15 से 14:02:23 तक
यमघण्ट 14:48:32 से 15:34:41 तक
यमगण्ड 13:33:33 से 15:00:04 तक
गुलिक काल 06:20:57 से 07:47:28 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:43:57 से 12:30:06 तक

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 14 October 2023: आज सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत...जानें कौनसी हैं वो लकी राशियां

Aaj Ka Rashifal 14 October 2023: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्ध आदि की शनिश्चरी अमावस्या है। आज अमावस्या तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 24 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक इंद्र योग रहेगा, उसके बाद वैधृति योग लग जाएगा। आज कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें, इससे आपको लाभ मिलेगा। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। 

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2 

वृष राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामलें पर निर्णय लेने में उलझन होगी, लेकिन परिवार वालों से विचार विमर्श कर के निर्णय ले तो अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए नये कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी।

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 6

मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। आज पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग स्त्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद है। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जायेंगे। 

शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 5

कर्क राशि

आज के दिन आपको धन का लाभ होगा। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचे। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी की सलाह किसी काम को पूरा करने में कारगर साबित होगी।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1

सिंह राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा नज़र आ रहा है। आज आपके कारोबार में धन लाभ होने के योग बने हुये है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8

कन्या राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। पुराने मित्रों से आज आपकी मुलाकात हो सकती हैं। घर पर कोई धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करेंगे। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। जीवनसाथी जो सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। 

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6

तुला राशि

आज का दिन लकी है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके पारिवारिक रिश्ते में मधुरता आएगी। कई दिनों से चल रही कोई E.M.I. आज पूरी हो जाएगी। नया घर लेने के लिए आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बात करेंगे। 

शुभ रंग- गोल्डन 
शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आज आप किसी धार्मिक कार्य में सहयोग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक-3

धनु राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में आज लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से आज ताल-मेल बना रहेगा। आज शाम को घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक
स्थल पर जाने का योग बना हुआ है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घर में नन्हें मेहमान के आने के योग बने हुये है। 

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक-5

मकर राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। 

शुभ रंग-सिल्वर
शुभ अंक- 3

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज अपना काम ध्यान पूर्वक करें। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे। किसी दोस्त से आज आपको सरप्राइज मिलेगा।

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 7

मीन राशि

आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियां लेकर आएगा। आपका रुझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों की जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है, इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आत्मविश्वास में कमी न आने दें।

शुभ रंग- काला 
शुभ अंक- 1

और पढ़ें ...

प्रत्याशी चयन के लिए आज दिल्ली में होगी कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन करने के लिए आज  से दिल्ली में कांग्रेस के नेता जुटेंगे। दो दिन केंद्रीय चुनाव समिति में विचार-विमर्श होगा। 15 अक्टूबर को पहली सूची जारी की जा सकती है। इसमें 150 से अधिक नाम होने की संभावना है।

दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने दो दिन बैठक की और प्रत्येक सीट पर आमराय बनाने का प्रयास किया गया। केंद्रीय चुनाव समिति में भी 140 सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हो चुकी है और कुछ सुझाव दिए गए थे, उनके नाम का सर्वे रिपोर्ट से मिलान किया जा चुका है। अब केंद्रीय चुनाव समिति में बाकी सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर विचार होगा और फिर इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

 
और पढ़ें ...

PM मोदी आज P-20 शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन,जानें क्या है ये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यशोभूमि अधिवेशन केंद्र में जी20 के सदस्य देशों की संसदों के पीठासीन सभापतियों (पी20) के नौवें सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यालय के मुताबिक, भारत की जी20 की अध्यक्षता की व्यापक रूपरेखा के तहत संसद द्वारा सम्मेलन की मेजबानी की जा रही है। भारत की जी20 की अध्यक्षता की तरह ही नौवें पी20 सम्मेलन की थीम ‘एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य के लिए संसद’ है।

दरअसल P20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत गुरुवार को हो चुकी है. लेकिन मुख्य कार्यक्रम आज यानी 13 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को है. सम्मेलन के पहले दिन पार्लियामेंटरी फोरम ऑन लाइफ के थीम पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. वहीं इस सम्मलेन का मुख्य विषय एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद रखा गया है।

क्या है P20 शिखर सम्मेलन

13-14 अक्टूबर को आयोजित होने वाले P20 समिट में चार सत्र होंगे। इस समिट के दौरान भारत अपने लोकतांत्रिक इतिहास को दुनिया के सामने रखने वाला है। इसके जरिए दुनिया को समानता, भाईचारा और एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की जाएगी। इस समिट के सभी कार्यक्रम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के नेतृत्व में होंगे।

और पढ़ें ...

दिल्ली में 40 करोड़ की ड्रग्स के साथ 3 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो महिलाओं समेत तीन विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के साथ, एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने 6.044 किलोग्राम मेथाक्वालोन ड्रग और 2.058 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

आरोपियों की पहचान सिएरा लियोन के मूल निवासी पॉल जॉय (29) के रूप में हुई है। जॉय इस समय उत्तर नगर के ओम विहार में किराए के मकान में रहता है। वहीं पीस इलोबे (37) एडो स्टेट नाइजीरिया का निवासी है और इस समय कृष्णा पुरी में किराए के मकान में रहता है और स्टीफन (45) नाइजीरिया के ओकागी का निवासी है और इस समय मोहन गार्डन में किराए के मकान में रहता है।

 पुलिस के मुताबिक, स्पेशल सेल को दिल्ली में ड्रग की तस्करी गतिविधियों में अफ्रीकी मूल के कई लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली थी। विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एचजीएस धालीवाल ने कहा कि इस जानकारी को और विकसित किया गया, जिससे दिल्ली में ड्रग कार्टेल के सदस्यों की पहचान हो सकी।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 13 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 13 October 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 13 अक्टूबर 2023 का पंचाग... 

सूर्योदय- 06:20 एएम
सूर्यास्त- 05:54 पीएम

वार- शुक्रवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- चतुर्दशी, 09:50 पीएम तक
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी, 02:11 पीएम तक
योग- ब्रह्म, 10:06 एएम तक 
करण- विष्टि, 08:54 एएम तक

अशुभ मुहूर्त 
दुष्टमुहूर्त 08:39:07 से 09:25:23 तक, 12:30:24 से 13:16:39 तक
कुलिक 08:39:07 से 09:25:23 तक
कंटक 13:16:39 से 14:02:54 तक
राहु काल 10:40:32 से 12:07:16 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 14:49:09 से 15:35:25 तक
यमघण्ट 16:21:40 से 17:07:55 तक
यमगण्ड 15:00:43 से 16:27:27 तक
गुलिक काल 07:47:05 से 09:13:49 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:44:08 से 12:30:24 तक

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

और पढ़ें ...

Rashifal: 13 अक्टूबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- यह जानकर आपको खुशी होगी कि आज आप किसी भी काम को ना सिर्फ पूरा करेंगे, बल्कि आपके कार्यों के गुणवत्ता की सराहना भी की जाएगी। अपने प्रोजेक्ट्स और सहकर्मियों की जरूर को समझें और कार्यस्थल पर लोगों के साथ अच्छे संबंधों को बढ़ावा देने का प्रयास करें।

वृष राशि- अपने बेहतर लीडरशिप स्किल से आप कार्यों को बेहतर ढंग से मैनेज कर पाएंगे। आप कठिन परिस्थितियों मं कार्य की जिम्मेदारी लेने और दूसरों को मार्गदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं, जिससे विश्वसनीय और सक्षम टीम लीडर के रूप में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि- आज आप सफलता हासिल करने की दृढ़ इच्छा व्यक्त करेंगे। लेकिन याद रखें कि सभी के जीवन का उद्देश्य एक नहीं होता है। आपके सहकर्मियों का एजेंडा भी अलग हो सकता है। उन्हें अपने हिसाब से चलने की उम्मीद करने के बजाय तत्काल परिस्थिति को समझने का प्रयास करें।

कर्क राशि- सरप्राइज के लिए तैयार रहें क्योंकि आपको अप्रत्याशित स्त्रोंतो के माध्यम से व्यापार में लाभ या नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। आपको किसी सहकर्मी के साथ मिलकर काम करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं या एक साधारण बातचीत से किसी काम को सफल बनाने में बेहतरीन आइडिया मिल सकता है।

सिंह राशि- अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए व्यावहारिक रूप से निर्णय लेने की जरूरत है। कार्यों की ज्यादा जिम्मेदारी लेने पर आपको अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन किसी काम को करने का समर्पण आपको उन्नति के मार्ग पर ले जाएगा। अपनी योग्यता को बढ़ावा दें और नई चुनौतियों को स्वीकार करें।

कन्या राशि- आज अपने अंतर्ज्ञान और योग्यता पर भरोसा करने का दिन है। कार्यस्थल पर दूसरों की मदद मांगने में संकोच ना करें। यह कमजोरी नहीं बल्कि बुद्धिमानी को व्यक्त करता है। किसी कार्य में मदद लेने से एक नया दृष्टिकोण विकसित होता है, जो आपके कार्यों को कहीं ज्यादा आसान बना देता है। जिन पर आपने कभी विचार भी नहीं किया होगा।

तुला राशि- आज आपको कोई निर्णय लेने में कनफ्यूजन महसूस होगी। आप कार्यक्षेत्र की समस्याओं से निपटने में चुनौतियों का सामना करेंगे। हालांकि अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार लोग ऐसे दौर से गुजरते हैं जब उन्हें समस्या का समाधान नजर नहीं आता है। ऐसे पलों में दूसरों की मदद लेने में संकोच ना करें।

वृश्चिक राशि- कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारी का बोझ महसूस हो सकता है। इस समय का इस्तेमाल टाइम मैनेजमेंट स्किल को बेहतर बनाने के लिए करें और किसी भी कार्यों को सही ढंग से  करने के अवसर के रूप में स्वीकार करें। अपनी प्राथमिकता तय करें और अपले लक्ष्यों पर फोकस करें। आपको किसी भी काम में सफलता अर्जित करने में आसानी होगी।

धनु राशि- आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जो वर्कप्लेस पर आपको कार्यों की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही यह आपके सहकर्मियों और ग्रुप के सदस्यों को अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करेगा। आज आपकी योग्यता बड़ा योगदान देगी और कार्यस्थल पर लोगों को मोटिवेट करने का काम करेगी।

मकर राशि- आपकी हाल ही की उपलब्धि पर आपके सहकर्मियों का ध्यान जाएगा। याद रखें की आपको कड़ी मेहनत के बदौलत सफलता हासिल हुई है। इसलिए नेगेटिविटी को अपने सफलता के रास्ते पर बाधा ना बनने दें। प्रतियोगिता को साझेदारी में बदलने का प्रयास करें। टीम वर्क और एक-दूसरे का साथ से आगे बढ़ने में आसानी होगी।

कुंभ राशि- काम के बढ़ते दबावों के चलते आप कार्यस्थल पर तनाव महसूस कर सकते हैं। काम का बढ़ता दबाव और तनाव सहकर्मियों या उच्चाधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर सकता है। इसलिए थोड़ा ब्रेक लें और कुछ मिनट के लिए गहरी सांस लें या थोड़ा बाहर घूम लें। इससे आपको स्पष्टता मिलेगी और तालमेल बनाए रखने में आपकी मदद करेगी।

मीन राशि- आपकी कड़ी मेहनत और लगन को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। आपके निरंतर प्रयासों और लंबे समय तक कार्य के प्रति समर्पण का अच्छा फल जरूर मिलेगा। शुभ समाचार पाने के लिए तैयार रहें। यह आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेगा। यह आपको हर बार याद दिलाएगा कि दृढ़ निश्चय से किए गए कार्यों में सफलता जरूर मिलती है।

और पढ़ें ...

*सिर्फ भाजपा के नेताओं को सुरक्षा क्यों? क्या दूसरे दलों के नेताओं को खतरा नहीं? - कांग्रेस*

*सिर्फ भाजपा के नेताओं को सुरक्षा क्यों? क्या दूसरे दलों के नेताओं को खतरा नहीं? - कांग्रेस* *केंद्र सरकार बतायें इन नेताओं ने कब सुरक्षा मांगी थी?* *छत्तीसगढ़ को बदनाम करने सुरक्षा देने की नौटंकी की गयी* रायपुर/12 अक्टूबर 2023। केंद्र सरकार ने राज्य के चुनावों को प्रभावित करने के लिये 24 भाजपा नेताओं को सुरक्षा दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को बदनाम करने के लिये भाजपाइयों को सुरक्षा दिया है। सुरक्षा के लिये सिर्फ भाजपा का सदस्य होने को पैमाना माना गया है। क्या दूसरे दलों के नेताओं को खतरा नहीं है जो सिर्फ भाजपा के नेताओं को सुरक्षा दी गयी है? कांग्रेस और दूसरे दलों के नेताओं को सुरक्षा क्यों नहीं दी गयी है? भाजपा की केंद्र सरकार जानबूझकर छत्तीसगढ़ की छवि खराब करने के लिये अपने नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दिया है। भाजपा बतायें कि जिन 24 भाजपा नेताओं को सुरक्षा दी गयी, पिछले पांच सालों में उन्होंने कितनी बार अपनी सुरक्षा के लिये राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन से आवेदन किया था। केंद्र सरकार यह भी बतायें कि इन सुरक्षा प्राप्त 24 नेताओं ने कब केंद्र सरकार से सुरक्षा के लिये आवेदन किया था जो केंद्र सरकार ने उनको सुरक्षा उपलब्ध करवाया। कांग्रेस चुनौती देती है कि भाजपा के इन नेताओं के सुरक्षा मांग का आवेदन सार्वजनिक करें। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास मुद्दा नहीं है। वह काल्पनिक मुद्दे गढ़ कर जनता में भ्रम फैलाती है। भाजपा के सारे बड़े नेता पिछले पांच सालों से सुरक्षा लेकर घूम रहे है। रमन सिंह तो राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी ज्यादा सुरक्षा लेकर चलते है। भाजपाई चुनाव के समय खुद को असुरक्षित बताने की नौटंकी करते है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में ईडी, आईटी के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों की दुरूपयोग का षड़यंत्र कर रही है। 24 नेताओं की सुरक्षा भी भाजपाई षड़यंत्र का ही एक हिस्सा है। ईडी के माध्यम से झूठी कार्यवाहियां कर राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गयी। आईटी को भेजा गया अब नेताओं की सुरक्षा के नाम झूठ परोसने की नई साजिश की गयी है।
और पढ़ें ...

विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा...मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी

नई दिल्ली : देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में इजाफा किया गया है. जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्हें अब जेड केटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी. अभी तक विदेश मंत्री जयशंकर वाय केटेगरी की सुरक्षा घेरे के साथ चलते थे.

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को उनकी सुरक्षा का प्रभार लेने के लिए कहा है. अब तक यह जिम्मा दिल्ली पुलिस के कंधो पर था. इससे पहले केंद्रीय मंत्री एस जय शंकर की वाई केटेगरी की सुरक्षा पुलिस की एक सशस्त्र टीम कर रही थी.

अब तक के जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ द्वारा ‘जेड’ केटेगरी का सुरक्षा घेरा दिया जाएगा. इस अभेद सुरक्षा टीम में उनके साथ लगभग 14 से 15 सशस्त्र कमांडो रहेंगे. देश भर में CRPF के वीआईपी सुरक्षा के घेरे में 176 लोग हैं, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य भी शामिल हैं.

और पढ़ें ...

छग के चुनावी मुद्दों पर पवन खेरा ने कहा- छग सरकार ने घोषणा पत्र की सारी बातों को अचीव किया

पवन खेरा ने कहा, छग सरकार ने घोषणा पत्र की सारी बातों को अचीव किया, जिसकी बात पुरे विश्व में हो रही। कांग्रेस की योजना से ऐसा कोई वर्ग नही बचा जो लाभान्वित नही हुआ। 
छग सरकार की सराहना करते हुए कहा, कौन सी ऐसी सरकार है जिसने शपथ के तुरंत बाद काम शुरू कर दिया। छग की सरकार ने न्याय को परिभाषित किया। नीतियां ऐसी बनाई कि सभी लाभान्वित हुए।

केंद्र सरकार पर निशाना साधा हुए कहा, जिसे हम राहत कहते है बीजेपी उसे रेवड़ी कहती है। बल्कि अडानी को जो मिलता है उसे भाजपा राहत कहती है।कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी करते हुए स्लोगन निकाला बटन कमल पर दबेगा तो वीवी पैड से अडानी निकलेगा

बीजेपी और कांग्रेस में तुलनात्मक बात करते हुए कहा किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, बिजली बिल हाफ नही होगा, बेरोजगारी बढ़ेगी, गौठन बंद हो जाएंगे अगर बीजेपी सरकार आयेगी। क्योंकि बीजेपी दोस्ती निभाती है और कांग्रेस राजधर्म निभाती है,


शराबबंदी पर कहा, शराब बंदी एक लक्ष्य है और उसकी प्राप्ति होगी। हम नरेंद्र मोदी की तरह नहीं है की अचानक नोटबंदी कर दे। प्रक्रिया शुरू हो गई है, पूर्ण शराबबंदी करनी है ऐसे में क्या काया जा सके की शराब बंदी से कोई इफेक्ट न हो यह देखा जा रहा

और पढ़ें ...

BREAKING : 24 वर्षीय विवाहित महिला की तलवार से गला रेतकर हत्या, अवैध संबंध का हुआ खुलासा

आगर मालवा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, प्रेम प्रसंग के चलते 24 वर्षीय विवाहित महिला की हत्या कर दी गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर, पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला बड़ौद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना ग्राम बिजानगरी का है। यहां खून से लतपथ महिला की लाश घर में पड़ी मिली, जिसकी तलवार से गला रेत कर हत्या की गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया, वहीं प्रथम दृष्टया से मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा मृतिका के भाई से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला कि मृतिका महिला का शादी के बाद भी चाचन्नी राजस्थान निवासी अरबाज से अवैध संबंध था।

और पढ़ें ...

शर्मनाक : AI की मदद से तैयार किया गया 70 छात्रों का अश्लील फोटो, वायरल

नई दिल्ली : वक़्त के साथ बढ़ते टेक्नोलॉजी ने इंसानो का काम आसान करने में काफी मदद की है। लेकिन कुछ बदमाशों ने अपने गंदे इरादों के लिए इसका दुरूपयोग शुरू कर दिया। चंडीगढ़ से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक स्कूल की तक़रीबन 70 से ज्यादा छात्राओं की अश्लील एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की सूचना पुलिस को मिली है।

सभी छात्राओं की फोटो स्कूल के ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड की गई थी। वहीं कहा जा रहा है कि फोटो को एडिट करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ( AI ) का उपयोग करने की बात सामने आई है। चंडीगढ़ पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है। पुरे मामले की लिखित शिकायत एसएसपी से की गई है।

बता दें एक छात्रा ने अपने पिता को जानकारी दी कि उसके और उसके स्कूल की अन्य छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीरें स्नैपचैट पर अपलोड की गई हैं। उन्होंने ने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन से भी की लेकिन उन्होंने कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मामला पुलिस को बताया गया। पुलिस ने उस स्नैपचैट आईडी को डिलीट करवा दिया है।

इस पुरे मामले पर स्कूल छात्राओं के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि छात्राओं के तस्वीर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) का प्रयोग किया गया है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर दिया गया है।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री मोदी ने किए कैलाश दर्शन, पार्वती कुंड में की पूजा-अर्चना, लोगों से भी मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ में कैलाश व्यू पॉइंट से आदि कैलाश के दर्शन किए। यह व्यू पॉइंट जोलिंगकोंग इलाके में है जहां से कैलाश पर्वत नजर आता है।

प्रधानमंत्री ने पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। यहां से 20 किलोमीटर दूर चीन की सीमा शुरू हो जाती है। नरेंद्र मोदी देश के पहले पीएम हैं, जिन्होंने उत्तराखंड से लगी भारत-चीन सीमा पर आदि कैलाश पर्वत का दर्शन किया।

कैलाश दर्शन के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड में धारचूला से 70 किमी दूर और 14000 फीट ऊपर बसे गुंजी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। यह गांव अगले दो साल में बड़े धर्म नगर शिव धाम के रूप में विकसित हो जाएगा। कैलाश व्यू प्वाइंट, ओम पर्वत और आदि कैलाश के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का धारचूला के बाद यही सबसे बड़ा और अहम पड़ाव होगा। यहां बड़े यात्री निवास, होटल बनेंगे। भारतीय टेलीकॉम कंपनियों का नेटवर्क भी मिलेगा। गांव में होम स्टे बढ़ाए जाएंगे।

और पढ़ें ...

BREAKIBG : आज मंडला दौरे पर प्रियंका गांधी...जनसभा को करेंगी संबोधित..!!

प्रियंका गांधी आज  मंडला आ रही हैं। दोपहर 12 बजे वे यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगीं। मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद ये उनका पहला चुनावी दौरा होगा। इससे पहले वो 5 अक्टूबर को धार पहुंचीं थी। महाकौशल में 2018 के चुनावों में कांग्रेस का दबदबा रहा और वो इसे दोहराना चाहती है।

आपको बता दे मध्य प्रदेश में 84 आदिवासी सीट और वोटर करीब 22 प्रतिशत है। ये एक बड़ा आंकड़ा है। एक दिन पहले ही शहडोल के ब्यौहारी पहुंचे राहुल गांधी ने लालकृष्ण आडवाणी का हवाला देते हुए मध्य प्रदेश को आरएसएस और बीजेपी की सच्ची लेबोरेटरी कहा। उन्होने कहा कि ‘यहां बीजेपी नेता आदिवासियों के ऊपर पेशाब करते हैं।’ इसी के साथ घोषणा की कि कांग्रेस के आने पर तेंदूपत्ता की मजदूरी बढ़ाकर 4 हजार की जाएगी। राहुल भी आचार संहिता लगने के बाद पहली बार विंध्य दौरे पर पहुंचे थे।

चौंकाने वाले रहे हैं महाकौशल के नतीजे

 2013 में बीजेपी के पास 24 सीटें थी और कांग्रेस 13 पर थी, उस समय भी एक सीट निर्दलीय को मिली थी। लेकिन 2018 में समीकरण बदल गए। सीटों की संख्या वही रही मगर पार्टियां बदल गई। इसके पीछे आदिवासियों की बीजेपी से नाराजगी को वजह माना गया। यही कारण है कि इस बार बीजेपी भी आदिवासी वोटरों को लुभाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस और राहुल गांधी जातिगत जनगणना की घोषणा कर चुके हैं और इस आधार पर भी वो आदिवासी तथा अन्य कमजोर वर्ग के हिस्सेदारी की बात कर रहे हैं। देखना होगा कि इस बार महाकौशल की जनता का क्या फैसला होता है।

और पढ़ें ...

प्रेमी युगल ने मंदिर पहुंचकर साथ मरने की खाई कसम, फिर एक-दूसरे को खिलाया जहर

बुलंदशहर. जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद में घर से भागे एक प्रेमी युगल ने मंदिर में साथ मरने की कसम खाने के बाद जहर खाकर जान दे दी है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है. दोनों का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों अपने घर से सुबह के समय फरार हो गए थे.

सिकंदराबाद के नया गांव निवासी शनि का सिकंदराबाद में कार श्रृंगार का कार्य करता था. जबकि युवती साक्षरता मिशन के प्रोजेक्ट से जुड़े एक एनजीओ में काम करती थी. दोनों अपने घर से सुबह के समय फरार हो गए थे. दोनों के परिजन लगातार उनको फोन कर रहे थे. लेकिन दोनों के फोन बंद आ रहे थे. युवती के परिजनों ने शनि के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शाम को करीब 7 बजे युवक शनि ने अपने भाई मनीष को फोन कर कहा कि दोनों ने जहर खा लिया है.

मौत से पहले युवती ने पुलिस को दिया बयान

मौत से पहले युवती ने पुलिस को बयान दिया कि वो और शनि एक-दूसरे से प्यार करते थे. दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी. शनि की शादी के बाद से दोनों काफी आहत थे. इसलिए दोनों ने साथ मरने का फैसला किया. दोनों ने सपनावत मंदिर में मरने की कसम खाते हुए जहर खा लिया. प्रेमी युगल के परिजन कुछ भी कहने और बताने से बच रहे हैं.

और पढ़ें ...