क्राइम
India Vs Sri Lanka: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का नया शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू होगी सीरीज
T20 एशिया कप में इस तारीख को होगा भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
Women T20 Asia Cup India vs Pakistan: महिला टी20 एशिया कप 19 जुलाई से श्रीलंका में खेला जाएगा। इस बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। सभी 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
भारतीय महिला टीम अपना पहला मैच पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ 19 जुलाई को खेलेगी। सभी मैचों का इंटरनेशनल मंचों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा तथा फैंस को स्टेडियम में मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। अब फैंस महिला टी20 एशिया कप के सभी मैच स्टेडियम में जाकर फ्री में देख सकते हैं।
हर ग्रुप में 4-4 टीमों को रखा गया
सभी 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल शामिल हैं। वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट में दो सेमीफाइनल और फाइनल सहित कुल 15 मैच होंगे। फाइनल मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा।
भारतीय टीम का शेड्यूल
भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 19 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। 21 जुलाई को यूएई और 23 जुलाई को नेपाल के खिलाफ मैच खेलेगी। पहला मुकाबला दोपहर 2 बजे यूएई का मुकाबला नेपाल से होगा। श्रीलंका का टूर्नामेंट का पहला मैच 20 जुलाई को शाम 7 बजे बांग्लादेश के खिलाफ होगा।
भारतीय टीम :
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन। रिजर्व: श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह।
IND vs ZIM T20I: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 182 रन बनाए. इस दौरान कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 66 रनों की पारी खेली. ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 49 रन बनाए. गायकवाड़ ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. यशस्वी जयसवाल ने 36 रन बनाए. संजू सैमसन 12 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 159 रन ही बना सकी. उसके लिए मायर्स ने नाबाद अर्धशतक लगाया. हालांकि वे जीत नहीं दिला सके. मायर्स ने 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 65 रन बनाए. क्लाइ ने 37 रनों की पारी खेली. वेलिंगटन 18 रन बनाकर नाबाद रहे.
ZIM vs IND : टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया, आवेश और मुकेश ने झटके तीन-तीन विकेट
इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 134 रन ही बना सकी. भारत के लिए बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ा. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 77 और रिंकू सिंह ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली. फिर गेंदबाजी में आवेश खान और मुकेश कुमार ने तीन-तीन विकेट झटके.
ZIM vs IND Live Score: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी इंडिया, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
ZIM vs IND Live Score: भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है. पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पीछे है. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. जिम्बाब्वे की टीम पहले गेंदबाजी करेगी.
India (Playing XI): Shubman Gill(c), Abhishek Sharma, Ruturaj Gaikwad, Sai Sudharsan, Riyan Parag, Rinku Singh, Dhruv Jurel(w), Washington Sundar, Ravi Bishnoi, Avesh Khan, Mukesh Kumar
Zimbabwe (Playing XI): Wessly Madhevere, Innocent Kaia, Brian Bennett, Sikandar Raza(c), Dion Myers, Johnathan Campbell, Clive Madande(w), Wellington Masakadza, Luke Jongwe, Blessing Muzarabani, Tendai Chatara
वर्ल्ड कप जीतकर , विराट और रोहित ने लिया T 20 अंतरराष्ट्रीय से सन्यास
जब टी20 विश्व कप फाइनल में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ तो बारबाडोस का केंसिंग्टन ओवल उत्साह से भर गया।
दांव बहुत बड़ा था - सिर्फ विश्व कप खिताब ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए आईसीसी ट्रॉफी जीतने का संभावित आखिरी मौका भी। जैसे-जैसे मैच शुरू हुआ, तनाव स्पष्ट था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए खुद को 34-3 के स्कोर पर नाजुक स्थिति में पाया। अनुभवी प्रचारक विराट कोहली दर्ज करें, जिन्होंने 59 गेंदों में 76 रन बनाकर एक शानदार पारी खेली। अक्षर पटेल (47) के साथ उनकी साझेदारी ने भारत को 176-7 के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचने में मदद की।
रोहित-विराट के साथ टीम के बाकी खिलाड़ी भी अहम रहे, लेकिन इंडियन क्रिकेट के इन 2 दिग्गजों ने भारत की वर्ल्ड कप भूख खत्म करते ही टी-20 से संन्यास ले लिया। इसलिए इनका क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में लेजेंडरी सफर तो जानना जरूरी हो गया है।
भारत ने 17 साल के बाद जीता टी20 विश्वकप, दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया
भारत ने 17 साल के बाद जीता टी20 विश्वकप ,भारतीय टीम ने साल 2007 में इससे पहले विश्व कप अपने नाम किया था.
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए । जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी।
एक समय भारतीय टीम ने 34 रनों पर 3 विकेट गंवाए थे. तब विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए अक्षर पटेल के साथ 72 रनों की पार्टनरशिप की. इसके बाद कोहली ने 48 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. यह इस वर्ल्ड कप में उनकी पहली फिफ्टी रही. कोहली ने 59 गेंदों पर कुल 76 रन बनाए. जबकि अक्षर 31 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए. आखिर में शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर 27 रन बनाए. दूसरी ओर अफ्रीका के लिए स्पिनर केशव महाराज और पेसर एनरिक नॉर्किया ने 2-2 विकेट झटके. जबकि मार्को जानसेन और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिया.
क्विंटन डिकॉक (39), ट्रिस्टन स्टब्स (31) हेनरिक क्लासेन (52) रन बनाए दमदार बल्लेबाजी करते नजर आए
इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था। जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भावुक नजर आए. उनके अलावा हार्दिक पांड्या के आंसू भी छलक पड़े
IND vs SA के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच फैंस का मानना है कि इंडिया ही ये फाइनल जीतेगा
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में बारिश की वजह से खलल पड़ने की संभावना को जताया गया है। वहीं इस खिताबी मैच को लेकर आईसीसी ने रिजर्व डे भी रखा है। बारबाडोस में 29 जून को दिन में बारिश की संभावना 78% तक है। साथ में तेज हवाएं भी चल सकती हैं और बादल घिरे रहने की उम्मीद है। वहीं रात में बारिश की संभावना 87 प्रतिशत है। फाइनल मैच के लिए 30 जून रिजर्व डे है। पर इस दिन भी बारिश का खतरा बना हुआ है। अगर रिजर्व डे पर भी मैच बारिश या किसी अन्य कारण से नहीं हो पाता है, तो फिर दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
हिसाब बराबर: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया, फाइनल में मारी धमाकेदार एंट्री, अक्षर- कुलदीप रहे जीत के हीरो
IND vs ENG T20 World Cup 2024 Semifinal 2 : टी20 वर्ल्ड को 2024 का दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में एंट्री मार ली है अब उसका सामना खिताबी भिड़ंत में दक्षिण अफ्रीका से होगा.
172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज कोई बड़ी पार्टनरशिप लगा ही नहीं पाए. इंग्लैंड की आधी टीम 50 रन के भीतर आउट हो गई थी, जिसके बाद टीम इंडिया की जीत औपचारिकता मात्र रह गई थी. भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने लिए, इन दिनों गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट लिए.
भारत ने दिया था 172 का लक्ष्य
टॉस हारकर पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्कोरबोर्ड पर 171 रन लगाए. रोहित शर्मा की 57 रन और सूर्यकुमार यादव के 47 रनों की बदौलत भारत 171 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा. अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 23 रन और रवींद्र जडेजा ने 17 रन की कैमियो पारी खेलकर महफिल लूटी.
172 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बहुत खराब रही. कप्तान जोस बटलर से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ जो अंत तक रुका ही नहीं. आधी इंग्लिश टीम 50 रन के भीतर पवेलियन लौट चुकी थी. कप्तान जोस बटलर ने 23 रन और हैरी ब्रूक ने 25 रन का योगदान दिया. 15 ओवर तक इंग्लैंड 86 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे. चूंकि हाथ में मात्र 2 विकेट बाकी थे, ऐसे में 5 ओवरों में 86 रन बना पाना लगभग असंभव काम प्रतीत हो रहा था.
साउथ अफ्रीका ने पहली बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, अफगानिस्तान को चटाई धूल
साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। अफ्रीकी टीम ने पहली बार किसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। मैच में पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तानी टीम सिर्फ 56 रनों पर ऑलआउट हो गई।
साउथ अफ्रीका के लिए रीजा हेंड्रिक्स ने 29 रन बनाए। वहीं कप्तान एडन माक्ररम ने 23 रन बनाए। ये दोनों प्लेयर्स अंत तक आउट नहीं हुए। अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 8.5 ओवर्स में ही टारगेट को चेज कर लिया। टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब क्विंटन डिकॉक सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें फजलहक फारूकी ने आउट किया।
अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बनाया सबसे कम स्कोर
मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ। इस मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और टीम के लिए कोई भी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाया। सिर्फ अजमतुल्लाह उमरजई ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। उन्होंने मैच में 10 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज, नूर अहमद और मोहम्मद नबी अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इसी वजह से अफगानिस्तानी टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और सिर्फ 56 रनों पर ऑलआउट हो गई। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में किसी भी टीम का ये सबसे कम स्कोर है।
गेंदबाजों ने किया कमाल
साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। मार्को जेसन ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं तबरेज शम्सी ने भी तीन विकेट अपने नाम किए। कैगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इन गेंदबाजों की वजह से ही अफगानिस्तानी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।
पूर्व एनसीसी कैडेट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व डीएसपी यातायात ने अनुभव किये साझा
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 सुपर 8 का मुकाबला आज,यहां देखें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड आंकड़े
वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024 Super 8) का 51वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार,यानि आज खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ग्रॉस आइलेट के डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Darren Sammy Cricket Stadium Pitch Report) में खेला जाएगा. ये मैच सेमीफाइनल की रेस को देखते हुए दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है. हालांकि इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है
टीम इंडिया सुपर-8 के अपने पिछले मैचों में अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया है. जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान से करारी हार का सामना करना पड़ा।
कैसा रहेगा मौसम
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पिछले कई मुकाबले बारिश के कारण भेंट चढ़ गया. दरअसल, 14 जून को अमेरिका और आयरलैंड (USA vs IRE) के बीच बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था. इसके बाद 15 जून को भारत-कनाडा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. वहीं अब भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट लूसिया में सुबह के समय बारिश की 55 प्रतिशत संभावना है और तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.
भारत-ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), वॉर्नर, ट्रैविस हेड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड.
भारत-ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वॉड
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), पैट कमिंस, टिम डेविड, एश्टन एगर, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, एडम जैम्पा.
कब शुरू होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मैच 24 जून को सेंट लूसिया के डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सेंट लूसिया के स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से मैच शुरू होगा. हालांकि भारतीय समयानुसार ये मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस शाम 7:30 बजे होगा.
कहां देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर 8 का रोमांचक मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा ये मुकाबला हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन में डिज्नी हॉटस्टार डाउनलोड करना होगा.
IND vs BAN T20 World Cup Live : भारत ने बांग्लादेश को 50 रन से हराया, हार्दिक-कुलदीप का शानदार प्रदर्शन
IND vs BAN T20 World Cup Live :- शनिवार को एंटीगुआ के मैदान में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 50 रन से हरा दिया है। सुपर-8 स्टेज में ये टीम इंडिया की दूसरी जीत है। इसके साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने धूम मचाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
इस हार के साथ बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. इस ग्रुप-1 में अब अगला मैच रविवार सुबह ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच होगा। यदि इस मैच में अफगानिस्तान टीम हारती है, तो भारतीय टीम की सेमीफाइनल में एंट्री पक्की हो जाएगी।
बांग्लादेश ने लिया बैटिंग का फैसला
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। बैटिंग पिच पर सूर्य कुमार को छोड़कर टीम इंडिया के हर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने स्कोर किया और 196 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर चौका मारकर अपनी फिफ्टी पूरी की।
इसी पिच पर जब भारत ने गेंदबाजी शुरू की, तो बांग्लादेशी बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए। कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवर में 3 विकेट लिए और सिर्फ 19 रन खर्च किए। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो अकेले लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने 40 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें पवेलियन भेजा।
सुपर-8 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मैच, संभावित XI, जानें पिच रिपोर्ट
सुपर-8 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा।अब एंटीगा में बांग्लादेश, भारतीय चुनौती का सामना करेगी, आज भारतीय टीम इस मैच को जीतकर अपनी जगह सुपर 8 में तय करने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी. बांग्लादेश को सुपर 8 की रेस में बने रहना है तो इस मैच को हर हाल में जीतना होगा. बांग्लादेश के लिए यह टूर्नामेंट अबतक औसत भरा रहा है. लीग स्टेज में बांग्लादेश की टीम 3 मैच जीतने में सफल रही थी तो वहीं एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर ग्रुप चरण में भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी है. एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.
India Probable XI (भारत संभावित XI)
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव
Bangladesh Probable XI ( बांग्लादेश संभावित XI)
तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन, लिटन कुमार दास, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदॉय, महमूदुल्लाह, जैकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और तनजीम शाकिब
पिच रिपोर्ट India vs Bangladesh,( Antigua pitch report )
एंटीगा में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम के पिच पर यह मुकाबला खेला जाएगा. यहां की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. लेकिन खेल के आगे बढ़ने के बाद स्पिनर्स को भी मदद मिलती है. बल्लेबाजों को यहां पर संभल कर खेलना होता है. सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 35 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें 16 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम जीतने में सफल रही है तो वहीं, 17 मैच बाद में बैटिग करने वाली टीम को जीत मिली है. यानी यहां पर मुकाबले पहले बैटिंग करना या बाद में बैटिंग करना ज्यादा अहम नहीं रहता है. जो भी टीम अच्छा खेलेगी, उसे जीत मिलेगी.
T20 World Cup 2024 India vs Bangladesh,: मौसम Update Antigua Weather Report:
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार आज मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना भी 18 से 25 फीसदी जताई गई है. मैच में बारिश आ सकती है.
*“छात्र-छात्राओ के लिए योग ज़रूरी-(मैक)”*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस मनाने के आह्वान पर महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक ) में एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ट्रेनर शुभी शारदा थी। उन्होंने योग के महत्व को बताया और योगा करवाकर आयोजन शुरू किया। शुभी शारदा, जो योग की विशेषज्ञ हैं। ट्रेनर ने योग आसन और ध्यान तकनीकों का उपयोग करके प्रतिभागियों को शारीरिक एवं आंतरिक शांति और मानसिक स्पष्टता के बारे में बताया।छात्रो ने मिलकर योग आसन एवं ध्यान किया, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक शांति मिली। मैक कॉलेज के शिक्षकगण एवं जेसीआई के सदस्यों के साथ रोवर रेंजर के सदस्यों सहित लगभग 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। मैक कॉलेज का यह प्रयास समाज में योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस तरह के आयोजन न केवल लोगों को शारीरिक रूप से फिट रखते हैं, बल्कि मानसिक शांति को भी। यह कार्यक्रम कॉलेज के चेयरमैन राजेश अग्रवाल जी, प्राचार्य डॉ. एम.एस. मिश्रा, चैप्टर इंचार्ज जे.सी. ऋषि पांडे,रोवर क्रीयू और रेंजर टीम इंचार्ज अभिजीत चक्रवर्ती, सेक्रेटरी जेसी रौनक़ बेनगानी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफ़ल हुआ। कार्यक्रम के निर्देशक जेसी अंजू पटेल और जेसी हुनर राठौड़ थे।
स्वस्थ तन मन के लिए योगाभ्यास की हमारी प्राचीन विरासत को आज पूरी दुनिया अपना रही - राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ’स्वयं और समाज के लिए योग’ इस वर्ष योग दिवस का थीम है। शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए यह थीम रखा गया है। योग की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। सदियों से स्वस्थ तन मन के लिए योगाभ्यास किया जा रहा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग दिवस के आयोजन का इतिहास देखें तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन की अवधारण यूनाइटेड नेशन में रखा था। जिसके फलस्वरूप आज पूरी देश दुनिया में यह आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने योग से रायगढ़ शहर के पुराने जुड़ाव का एक संस्मरण साझा करते हुए बताया कि आज से करीब 50 वर्ष पूर्व सन 1967 में पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग सम्मेलन का आयोजन रायगढ़ शहर में हुआ था।
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण, उद्यानिकी विभाग ने बांटे पौधे
योगाभ्यास कार्यक्रम के द्वारा यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया था। जहां बीपी, शुगर जांच के साथ दवा वितरण किया गया। आयुष विभाग द्वारा इस मौके पर स्वास्थ्य लाभ हेतु आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण किया गया। मानसून में पौधरोपण को बढ़ावा देने योगाभ्यास के लिए पहुंचे शहरवासियों को उद्यानिकी विभाग द्वारा निःशुल्क मुनगा और बिही के पौधे बांटे गए।
बच्चों ने योग मुद्राओं का किया प्रदर्शन
कार्यक्रम में आयुष विभाग द्वारा संचालित योग प्रशिक्षण केन्द्र के बच्चों ने विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों द्वारा कठिन योगमुद्राओं का भी मोहक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को सम्मानित किया गया।
