क्राइम
क्रिकेटप्रेमियों के लिए आज का दिन धमाकेदार…भारत vs साउथ अफ्रीका पहला टी-20 आज,देखें संभावित प्लेइंग XI
क्रिकेटप्रेमियों के लिए 8 नवंबर धमाकेदार होने जा रहा है. इस दिन क्रिकेट वर्ल्ड की 4 दिग्गज टीमें मैदान पर उतर रही हैं. टी20 का विश्व चैंपियन बनने के बाद भारत पहली बार उस टीम से भिड़ेगा, जिसे उसने फाइनल में हराया था. इससे तकरीबन 12 घंटे पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबला खेला जाएगा.
भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच रात 8.30 बजे (भारतीय समय) से खेला जाएगा. न्यूजीलैंड से घर में क्लीन स्वीप झेलने के बाद भारत का यह पहला मैच है. टेस्ट सीरीज हारने वाली रोहित ब्रिगेड से मौजूदा टी20 टीम एकदम अलग है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जो टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंची है, उसमें न्यूजीलैंड से सीरीज हारने वाली टीम का सिर्फ एक सदस्य (अक्षर पटेल) है.
पहली बार भिड़ेंगे भारत-द. अफ्रीका
भारत ने 29 जून को दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इस ऐतिहासिक मुकाबलके बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हो रही हैं. भारत की जिस प्लेइंग इलेवन ने वर्ल्ड कप जीता था, उसके 4 सदस्य 8 नवंबर के मुकाबले में फिर नजर आएंगे. ये 4 सदस्य हैं- कप्तान सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस टी20 सीरीज में 4 मैच खेले जाने हैं.
भारत (संभावित प्लेइंग XI): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.
दक्षिण अफ्रीका (संभावित प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन/गेराल्ड कोएत्जी, एंडिले सिमलेन, नकाबायोमजी पीटर , केशव महाराज, ओटनील बार्टमैन.
IND vs SA T20: कब-कब होंगे 4 टी20 मैच, यहां जानिए मैचों की टाइमिंग…
India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज होना है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है. टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. हाल में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. इसलिए फैंस चाहते हैं कि इस हार को भुलाने के लिए सूर्या ब्रिगेड कुछ बड़ा कमाल करे. भारत और अफ्रीकी टीम के बीच यह सीरीज 8 नवंबर से शुरू हो रही है.
सीरीज का शेड्यूल और टाइमिंग क्या है?
टीम इंडिया इस सीरीज में नई चुनौती का सामना करेगी. भारतीय फैंस के बीच मैचों की टाइमिंग को लेकर कुछ उलझन थी. इसलिए हम आपके लिए सीरीज का पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग लेकर आए हैं.
पहला टी20: 8 नवंबर, डरबन –रात 8:30 बजे
दूसरा टी20: 10 नवंबर, गकबेर्हा –रात 7:30 बजे
तीसरा टी20: 13 नवंबर, सेंचुरियन –रात 8:30 बजे
चौथा टी20: 15 नवंबर, जोहानिसबर्ग –रात 8:30 बजे
बस्तर ओलंपिक-2024 : बस्तर संभाग के सभी विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन हेतु तिथि जारी
बस्तर ओलम्पिक 2024 के तहत संभाग के सातों जिलों में खेल प्रतियोगिता आयोजन के लिए विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु तिथि निर्धारित किया गया है। बस्तर जिले के बकावण्ड विकासखण्ड में 06 से 12 नवम्बर तक हाई स्कूल मैदान बकावण्ड, बास्तानार विकासखण्ड में 06 से 09 नवम्बर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिनी स्टेडियम किलेपाल, दरभा विकासखण्ड में 07 से 12 नवम्बर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझीगुड़ा छिंदपाल, तोकापाल विकासखण्ड में 07 से 11 नवम्बर तक हाई स्कूल मैदान तोकापाल में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी तरह लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड में 07 से 11 नवम्बर तक हाई स्कूल मैदान उसरीबेड़ा, बस्तर विकासखण्ड में 08 से 12 नवम्बर तक लालबहादुर शास्त्री मैदान बस्तर और जगदलपुर विकासखण्ड के अंतर्गत 09 से 14 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम बिलोरी में विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बस्तर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21-22 नवम्बर को क्रीड़ा परिसर धरमपुरा, इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम जगदलपुर और खेलो इंड़िया हॉकी प्रशिक्षण केंद्र पंडरीपानी में आयोजित की जाएगी।
इसी तरह जिला कोंडागांव के अंतर्गत विकासखण्ड कोण्डागांव में 07 से 14 नवम्बर तक विकास नगर स्टेडियम, खेलो इंडिया सेंटर बड़े कनेरा एवं टाउनहॉल, विकासखण्ड फरसगांव में 08 से 14 नवम्बर तक आदर्श विद्यालय फरसगांव मैदान, विकासखण्ड केशकाल में 08 से 14 नवम्बर तक प्रियदर्शनी स्टेडियम सूरडोंगर केशकाल, विकासखण्ड माकड़ी में 08 से 14 नवम्बर तक आदर्श विद्यालय फरसगांव मैदान और विकासखण्ड बडे़राजपुर में 08 से 14 नवम्बर तक विश्रामपुरी खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 20-21 नवम्बर को विकास नगर स्टेडियम, खेलो इंडिया सेंटर बड़े कनेरा एवं टाउनहॉल कोंड़ागांव मुख्यालय में किया जाएगा।
जिला दंतेवाड़ा के अंतर्गत विकासखण्ड दंतेवाड़ा में 08 से 13 नवम्बर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा ग्राउंड, विकासखण्ड गीदम में 08 से 13 नवम्बर तक जावंगा खेल मैदान, विकासखण्ड कुआकोण्डा में 08 से 13 नवम्बर तक हितावारा खेल मैदान कुआकोण्डा और विकासखण्ड कटेकल्याण में 08 से 13 नवम्बर तक गाटम एवं परचेली खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 20-21 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा ग्राउंड में किया जाएगा।
नारायणपुर जिले के अंतर्गत विकासखण्ड नारायणपुर में 09 से 11 नवम्बर तक क्रीड़ा परिसर मैदान तथा विकासखण्ड ओरझा में 14 से 16 नवम्बर तक क्रीड़ा परिसर मैदान परेड ग्राउंड में तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 19-20 और 24 नवम्बर को क्रीड़ा परिसर मैदान, परेड ग्राउंड, ऑफिसर्स क्लब, विश्वदिप्ती स्कूल एवं फुटबॉल ग्राउंड बंगलापारा नारायणपुर मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। जिला सुकमा के अंतर्गत विकासखण्ड सुकमा में 10 से 15 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम, हड़मा मिनी स्टेडियम सुकमा में, विकासखण्ड कोंटा में 10 से 15 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम कोंटा और विकासखण्ड छिंदगंढ़ में 10 से 15 नवम्बर तक मिनी-इंडोर स्टेडियम छिंदगढ़ में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21-22 नवम्बर को मिनी स्टेडियम, हड़मा मिनी स्टेडियम सुकमा में किया जाएगा।
जिला कांकेर के अंतर्गत विकासखण्ड कांकेर में 11 से 14 नवम्बर तक विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान गोविंदपुर, विकासखण्ड चारामा 11 से 14 नवम्बर तक शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम चारामा, विकासखण्ड नरहरपुर में 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान नरहरपुर, विकासखण्ड भानुप्रतापपुर 13 से 16 नवम्बर तक वन विद्यालय भानुप्रतापुर, विकासखण्ड दुर्गकोंदल मेें 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान दुर्गकोंदल, विकासखण्ड अंतागढ़ में 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान अंतागढ़ और विकासखण्ड पखांजुर में 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान पखांजुर में आयोजित की जाएगी। कांकेर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 से 23 नवम्बर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव विद्यालय कांकेर, इंडोर स्टेडियम, सेंट माईकल खेल मैदान और कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर में आयोजित किया जाएगा।
जिला बीजापुर के अंतर्गत विकासखण्ड बीजापुर में 18 से 21 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-एजुकेशन सिटी बीजापुर, विकासखण्ड भोपालपटटनम में 11 से 14 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम, हाई स्कूल मैदान बैडमिंटन क्लब भोपालपट्टनम, विकासखण्ड उसूर में 11 से 14 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम आवापल्ली में किया जाएगा। इसी तरह विकासखण्ड भैरमगढ़ में 18 से 21 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम-बैडमिंटन क्लब भैरमगढ़ में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 25-26 नवम्बर को मिनी स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-एजुकेशन सिटी बीजापुर मुख्यालय में किया जाएगा।
तेलीबाँधा एवं पंडरी एक्सप्रेस वे के नीचे बस्ती के बच्चे खेल रहे क्रिकेट
दिनांक 04.11.2024
नगर निगम की पहल पर राजधानी शहर में बच्चों को तेलीबाँधा एवं पंडरी एक्सप्रेस वे के नीचे क्रिकेट खेलने का सुरक्षित स्थान मिला, बस्ती के बच्चे नियमित क्रिकेट खेलकर हो रहे आनंदित, आयुक्त अबिनाश मिश्रा पहुँचे, बच्चों का किया उत्साह वर्धन, फाफाडीह, कचना में ब्रिज के नीचे बॉक्स क्रिकेट की सुविधा देने प्रस्ताव बनाकर शीघ्र कार्य करने के दिए निर्देश 0
रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी मंशा के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन के दिशा -निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर की पहल पर राजधानी शहर रायपुर के तेलीबांधा एवं पंडरी एक्सप्रेस वे के नीचे स्थान पर बच्चों और युवाओं को क्रिकेट, वालीबाल, बास्केटबॉल, बेडमिंटन के इंडोर गेम्स खेलने सुरक्षित स्थान उपलब्ध करवा दिया गया है. वहाँ आसपास की बस्ती के बच्चे एवं युवा मल्टी परपस गेम प्लान एरिया में पहुंचकर क्रिकेट खेलकर आनंदित हो रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन में राजधानी शहर में तेलीबांधा एवं पंडरी एक्सप्रेस वे के नीचे के स्थान में सुरक्षित तौर पर क्रिकेट, बेडमिंटन, वालीबाल, बास्केटबॉल के इंडोर गेम्स खेलने मल्टी परपस गेम जोन एरिया बनाया गया. वहाँ पहुंचकर आसपास की बस्तियों के बच्चे एवं युवा क्रिकेट अपने साथियों सहित खेलकर आनंदित हो रहे है। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने वहाँ पहुंचकर बच्चों एवं युवाओं से चर्चा की एवं उनका उत्साह वर्धन किया. वहाँ संध्या के समय प्रकाश व्यवस्था नगर निगम द्वारा दी गयी है, जिससे संध्या के पश्चात भी बच्चे एवं युवा क्रिकेट खेलकर आनंद उठाते दिखते है। आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर को तेलीबांधा एवं पंडरी की तर्ज पर कचना ओवरब्रिज एवं फाफाडीह एक्सप्रेस वे के नीचे बच्चों एवं युवाओं को शीघ्र मल्टी परपेस गेम प्लान एरिया विकसित करने की कार्य योजना पर प्रस्ताव तैयार कर कार्य करवाने के निर्देश दिए है। पंडरी एवं तेलीबांधा एक्सप्रेस वे के नीचे बच्चों एवं युवाओं के लिए क्रिकेट, बास्केटबॉल, वालीबाल, बेडमिंटन के इंडोर गेम्स खेलने सुरक्षित स्थान देने मल्टी परपस गेम प्लान एरिया विकसित करने कार्य रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार पूर्ण करवाया गया है. इससे भविष्य में राजधानी शहर में युवाओं, बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने का सुअवसर सहज प्राप्त हो सकेगा।
IND W vs NZ W: भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज 2-1 से जीतकर किया कमाल
भारत ने तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ भारतीय महिलाओं ने तीन एकदिवसीय मैचों की शृंखला को 2-1 से जीत लिया है. अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 232 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 34 गेंद शेष रहते मुकाबला और सीरीज, दोनों अपने नाम किए
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया. भारतीय गेंदबाजी शुरुआत में कीवी टीम पर हावी रही क्योंकि न्यूजीलैंड के 5 विकेट 88 रन पर गिर गए थे. उसके बाद ब्रूक हैलीडे और इसाबैला गेज के बीच 64 रनों की साझेदारी ने मेहमान टीम की वापसी करवाई. ब्रूक ने 88 रन की पारी खेली, उनके अलावा न्यूजीलैंड टीम का कोई भी खिलाड़ी 40 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. इसी सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली दायें हाथ से लेग स्पिन गेंदबाजी करने वाली प्रिया मिश्रा ने 2 अहम विकेट लिए.
स्मृति मंधाना का शतक
स्मृति मंधाना, टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चल पाई थीं. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दोनों वनडे मैचों में में भी उन्होंने कुछ खास पारी नहीं खेली थी. मगर सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में उन्होंने 100 रन बनाए. स्मृति ने 122 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसके दौरान उनके बल्ले से 10 चौके भी निकले. अच्छी फॉर्म में वापसी की दृष्टि से यह पारी स्मृति के लिए बहुत अहम रही. उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 63 गेंदों में 59 रन की नाबाद पारी खेली.
भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को दूसरे टेस्ट में 5 . 3 से हराया लेकिन शूटआउट में श्रृंखला गंवाई
नयी दिल्ली, भारत ने दूसरे और आखिरी हॉकी टेस्ट में विश्व चैम्पियन जर्मनी को 5 . 3 से हराया लेकिन दो मैचों की श्रृंखला में शूटआउट में पराजय का सामना करना पड़ा । जर्मनी ने बुधवार को पहला टेस्ट 2 . 1 से जीता था । दूसरा मैच भारत के जीतने के बाद श्रृंखला 1 . 1 से बराबर हो गई । श्रृंखला के विजेता का फैसला बाद में शूटआउट में किया गया जिसमें जर्मनी ने 3 . 1 से जीत दर्ज की । दूसरे टेस्ट में जर्मनी के लिये एलियान माजकूर ( सातवां और 57वां मिनट ) ने दो और हेनरिक मर्टजेंस ने 60वें मिनट में एक गोल किया । भारत ने दूसरे हाफ में सुखजीत सिंह ( 34वां और 48वां मिनट) , कप्तान हरमनप्रीत सिंह (42वां और 43वां ) और अभिषेक (45वां मिनट ) के गोलों के दम पर जीत दर्ज की।(भाषा)
खेल भावना से मिलती है सफलता और आगे बढ़ने की प्रेरणा: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन
खेल भावना से मिलती है सफलता और आगे बढ़ने की प्रेरणा: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ समापन
रायपुर, 24 अक्टूबर 2024/ कोरबा के सीएसईबी पूर्व खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय 24वीं शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान और सरगुजा ने द्वितीय और बस्तर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री लखन लाल देवांगन उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने समापन समारोह में शामिल होकर प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रदेश के सभी संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल भावना से खिलाड़ियों को सफलता और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
समापन समारोह में मंत्री श्री देवांगन ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों तथा कोच, मैनेजरों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के लिए कोरबा जिले को मेजबानी मिलना गौरव का विषय है। सभी खिलाड़ियों ने कोरबा के मैदान में बेहतर प्रदर्शन किया है। उनका यह प्रदर्शन बेकार नहीं जाएगा, किसी न किसी रूप में उनकी मेहनत काम आएगी। अभ्यास से आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और एक न एक दिन आपकी मेहनत आपको ऊंचे मुकाम पर ले जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल पाएंगे। खिलाड़ी भारत के भविष्य भी हैं और खेल में हुए मानसिक तथा शारीरिक विकास का लाभ उन्हें पुलिस तथा सैन्य सेवा में मिलेगा। उन्होंने शासन द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर दिए जाने की बात कहते हुए शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विधायक पाली तानाखार श्री मरकाम ने समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। समारोह के सभापति श्री सोनी, नेता प्रतिपक्ष श्री अग्रवाल ने भी संबोधित किया और खिलाड़ियों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभापति नगर पालिक निगम श्री श्याम सुंदर सोनी, नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल आदि शामिल हुए।
समापन समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। चार दिवसीय 24वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 19 वर्षीय बालक बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट अंतर्गत बालक वर्ग में प्रथम स्थान बिलासपुर संभाग, द्वितीय स्थान सरगुजा व तृतीय स्थान बस्तर संभाग ने हासिल किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में प्रथम स्थान बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग एवं सरगुजा ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ’
छत्तीसगढ़ के उर्जाधानी कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में प्रदेश सरकार के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा आज दीप प्रज्वलित कर 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर कोरबा श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह बड़े ही गौरव की बात है कि इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के मेजबानी की जिम्मेदारी कोरबा जिले को मिली है। छत्तीसगढ़ के दूर-दूर से आए हुए खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए यहां पहुँचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल हमें जीवन मे बहुत कुछ सिखाता है, खेल में हार जीत लगा रहता है, इसमें निराश होने की जरूरत नही है, बल्कि अपनी गलतियों एवं कमियों को सुधार कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की आवश्यकता है।
मंत्री श्री देवांगन ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी देश का आने वाला कल है। शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य विधाओं में आगे बढ़ने का सभी प्रयास करते है। इस हेतु आप सभी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ हिस्सा लेने एवं अपना सर्वाेच्च प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। जिससे वे आगे चलकर नेशनल जैसे बड़े प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खेल कौशल दिखा सकें एवं अपने परिवार का नाम रौशन कर सकें।
विधायक कटघोरा श्री पटेल ने कहा कि खेल जीवन के लिए बहुमूल्य है। खेल से व्यक्ति को अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। जीवन में धैर्य व अनुशासन के साथ कठिन परिश्रम करने से निश्चित ही अच्छा परिणाम मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपने-अपने संभाग का प्रतिनिधित्व करने और ऊर्जा के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में हार-जीत होता रहता है, हार से हमें सीखने की जरूरत है और भविष्य में अपना प्रदर्शन सुधारने की जरूरत है। यही सोच के साथ हमें खेल को अपनाना चाहिए।
कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिससे शारीरिक के साथ ही बौद्धिक विकास भी होता है। खेल से हम स्पर्धा, समर्पण, मेहनत और टीम भावना सीखते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से अलग अलग क्षेत्रो के लोगों को एक दूसरे की संस्कृति, रीति रिवाजों से परिचित होने व जुड़ने का मौका है।
जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय ने बताया कि इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों सभांग बस्तर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग के 520 (260 बालक तथा 260 बालिका) प्रतिभागी शामिल हैं। 21 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के दो विधा की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी, श्री हितानंद अग्रवाल, डॉ राजीव सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित गणमान्य नागरिक, प्रशिक्षकगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
जशपुरनगर : जशपुर की बेटियां क्रिकेट के पिच पर कर रहीं कमाल
क्रिकेट को भारत में खेल नहीं बल्कि जुनून के रूप में जाना जाता इस जुनून का रंग अब जशपुर की बेटियों में भी नजर आ रहा है। जहां जशपुर की बेटियां ना सिर्फ राज्य अपितु राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराने के लिए तैयारी कर रहीं हैं। इसमें विशेष यह है कि जशपुर जिले में संचालित प्री मेट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 03 बालिकाओं का चयन अम्बिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 महिला अंडर-17 में अच्छे प्रदर्शन के द्वारा रजत पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के अंडर-17 दल में हो गया है। चयनित खिलाड़ियों में एंजल लकड़ा, झुमुर तिर्की और वर्षा बाई शामिल है। जो आगामी महिला अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में सम्मिलित होगें।
इसके संबंध में छात्रावास की अधीक्षिका पंडरी बाई ने बताया कि उनकी बेटी आकांक्षा रानी जब छोटी थी तब उन्होंने उसकी रुचि क्रिकेट में देखी और उसे अच्छे स्तर पर कोचिंग दिलाई और उसने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल की फिर जब उन्होंने अपने छात्रावास की बच्चियों की ओर देखा तो सभी में अपनी बेटी के समान ही छुपी प्रतिभा को पाया और ठान लिया की वो उन बच्चियों के लिए भी एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगी।
उन्होंने आगे बताया कि उसके बाद उन्होंने छात्रावास में ही अभ्यास पिच का निर्माण करवाया, फिर बच्चों के लिए बेहतर क्रिकेट सामग्रियां भी ली और अपनी बेटी एवं उसके कोच के माध्यम से बच्चियों की ट्रेंनिग चालू की। जल्द ही इसका परिणाम सामने आने लगा एक एक कर छात्रावास की सभी बच्चियों की प्रतिभा बाहर आने लगी। आज सरगुजा संभाग की क्रिकेट टीम में 13 बच्चियां जशपुर की हैं और 11 तो इचकेला छात्रावास की ही हैं। इसके अलावा तीन बच्चियों का चयन राष्ट्रीय महिला क्रिकेट के अंडर-17 दल में हुआ है और एक बालिका का चयन बीसीसीआई की अंडर 19 दल में भी हुआ है। हमें शासन प्रशासन का समय समय पर योगदान एवं भी मिलता रहा जिसके लिए हम आभारी हैं।
बीसीसीआई अंडर 19 दल में वर्षा का हुआ चयन
10वीं कक्षा की वर्षा बाई ने बताया कि छात्रावास में अधीक्षिका के द्वारा हमें निरन्तर प्रशिक्षण एवं सहायता उपलब्ध करायी जा रहा है जिससे हमें प्रोत्साहन मिलता है जब मेरे राष्ट्रीय टीम में चयन की बात मेरे परिजनों को पता चली तो उनकी खुशी का ठीकाना नहीं था उन्होंने पूरे गाँव में मिठाइयां बाटीं। सभी ने कहा कि ऐसे ही खेलो ताकि पूरे देश और विश्व में जिले का नाम रौशन करो। मेरा चयन राष्ट्रीय महिला क्रिकेट के अंडर-17 दल के साथ बीसीसीआई के अंडर -19 दल में भी हुआ है।
स्मृति मंदाना की तरह बल्लेबाज बनना चाहतीं हैं एंजेल
कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली एंजेल लकड़ा ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनका चयन राष्ट्रीय महिला क्रिकेट के अंडर-17 दल में हुआ है। मुझे मेरे शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलता है। मेरा सपना है कि मैं भी अपनी पसंदीदा बल्लेबाज स्मृति मंदाना की तरह बल्लेबाज बनूं और देश का नाम रौशन करूँ।
झुमुर का सपना हो रहा पूरा
8वीं कक्षा में अध्ययनरत झुमुर लकड़ा ने बताया कि उनका सपना था कि कभी वह राष्ट्रीय दल में खेलें जब उनका चयन राष्ट्रीय महिला क्रिकेट के अंडर-17 दल में हुआ तब उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। मेरे पिता का साया सिर से उठने के बाद मेरी माँ ने मुझे बहुत मेहनत से पाला। मेरी माँ का भी सपना था कि मैं उनका और अपने परिवार का नाम रौशन करूँ छात्रावास में अधीक्षिका के द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन से यह संभव हो पाया कि मैं अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर पा रहीं हूँ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का निमंत्रण
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव को राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। श्री साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों ने भेंटकर उन्हें शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर अधिकारियों ने उन्हें स्पोर्ट्स किट भी भेंट किया।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव, एडिशनल पीसीसीएफ श्री सुनील मिश्रा, एडिशनल पीसीसीएफ श्री अरूण पाण्डेय, एडिशनल पीसीसीएफ श्रीमती संजीता गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना, सीसीएफ श्री राजू अगासिमनी भी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी श्रीमती शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद व प्रतिष्ठित आयोजन है जो वनों की सुरक्षा व वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी के 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है।
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन राजधानी के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान और युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। साथ ही आयोजन के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
करोड़ों फैंस का टुटा दिल: भारत वर्ल्ड कप से बाहर, पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड
PAKW vs NZW: Womens T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 54 रनों से हराकर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना की है. इसी के साथ भारतीय टीम भी वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. भारत को बीते रविवार ऑस्ट्रेलिया के हाथों 9 रनों से हार मिली थी. ऐसे में टीम इंडिया तभी सेमीफाइनल की राह तय कर सकती थी, जब पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत मिले.
इस मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए, लेकिन पिच की हालत ऐसी थी कि पाकिस्तान की पूरी टीम इससे करीब आधे ही रन बना पाई.
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 111 रनों का लक्ष्य रखा था. पाक टीम का विकेट गिरने का सिलसिला दूसरे ओवर में शुरू हुआ, जिसके बाद 28 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. एक समय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे, लेकिन उसके अगले 4 रनों के भीतर पाकिस्तान ने बाकी 5 विकेट भी गंवा दिए. टीम इंडिया जहां पाकिस्तान पर भरोसा कर रही थी, वहां उसके 9 बल्लेबाज तो रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए.
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस दिन होगा फाइनल मैच
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर क्रिकेट खेलते दिखेंगे। सचिन तेंदुलकर एक नई लीग इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में इंडिया के लिए कप्तानी करेंगे। सचिन ही नहीं ब्रायन लारा, शेन वॉट्सन और जॉन्टी रॉड्स जैसे कई स्पोर्ट्स लीजेंड रायपुर पहुचेंगे।
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच का आयोजन होगा। दरअसल 17 नवंबर से होकर 8 दिसंबर, 2024 तक मैच खेले जाएंगे। इस दौरान IML में सचिन समेत कई पुराने दिग्गज मैदान में मैच खेलते दिखेंगे। डी.वाई. नवी मुंबई के पाटिल स्टेडियम में चार मैच के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।
इनके बीच होगा मुकाबला
भारत vs इंग्लैंड 28 नवंबर
श्रीलंका vs इंग्लैंड 30 नवंबर
भारत vs वेस्टइंडीज 1 दिसंबर
श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया 2 दिसंबर
वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड 3 दिसंबर
पहला सेमीफाइनल 5 दिसंबर
दूसरा सेमीफाइनल 6 दिसंबर
फाइनल 8 दिसंबर रायपुर
विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 16 अक्टूबर को
विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 16 अक्टूबर को
एथलेटिक्स, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, रस्साकशी, व्हॉलीबाल, बास्केटबॉल एवं फुटबॉल इत्यादि खेलों का होगा आयोजन
दुर्ग, 08 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार खेल एंव युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से मिली जानकारी अनुसार दुर्ग, पाटन एवं धमधा में होने वाले विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत एथलेटिक्स (100 मीटर एवं 400 मीटर दौड, गोला एवं तवा फेक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन (सिंगल एवं डबल), कुश्ती (50 किलो एवं 53 किलो), वेटलिफ्टिंग (40 किलो एवं 45 किलो), रस्साकशी, व्हॉलीबाल, बास्केटबॉल एवं फुटबॉल खेल की स्पर्धाये हांेगी। महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत 02 आयुवर्ग में महिला खिलाड़ियों को भाग लेने की पात्रता 09-18 वर्ष तक एवं 18 से ऊपर 35 वर्ष तक होगी। प्रतियोगी पंजीयन के लिए अपना आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र लेकर प्रतियोगिता स्थल में पहुंचेंगे। 18 से 35 आयुवर्ग के लिए वर्ष 01 जनवरी 1989 से 01 जनवरी 2006 तक एवं 09-18 आयुवर्ग के लिए वर्ष 01 जनवरी 2007 से 01 जनवरी 2015 तक के प्रतियोगी भाग लेंगे। विकासखण्ड स्तर पर उपरोक्त खेलों के आयोजन में दोनों आयु वर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी/दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेे सकेंगे। प्रतिभागी अपनी विकासखण्ड स्तर पर ही खेल में भाग लेंगे एवं एक खिलाड़ी एक ही खेल में भाग लेंगे। प्रतिभागियों को निर्धारित समय से पहले पहुंचकर अपना जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड लेकर निर्धारित प्रपत्र को भर कर संबंधित विकासखण्ड आयोजन प्रभारी के पास जमा करने कहा गया है। विकासखण्ड पाटन अंतर्गत सेजस सेलूद में खेल का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए पोखन लाल साहू को स्पर्धा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड दुर्ग अंतर्गत शास.उ.मा. पुरई हेतु अशोक रिगरी एवं विकासखण्ड धमधा अंतर्गत कॉलेज मैदान सिरना भाठा धमधा हेतु कौशलेन्द्र पटेल को स्पर्धा प्रभारी नियुक्त किया गया है। तीनों विकासखण्डों में 16 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे खेल का आयोजन होगा। इसके पश्चात् 18 अक्टूबर 2024 को प्रातः 8 बजे सेजस सेलूद में जिला स्तरीय खेल का आयोजन होगा। जिसके लिए पोखन लाल साहू को स्पर्धा प्रभारी नियुक्त किया गया है। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी/दल अपने विकासखण्ड नोडल अधिकारी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रविशंकर स्टेडियम दुर्ग स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते है। cg24news.in
सफलता के लिए संघर्ष, त्याग और समर्पण की भावना जरूरत: मंत्री टंक राम वर्मा
सफलता के लिए संघर्ष, त्याग और समर्पण की भावना जरूरत: मंत्री श्री टंक राम वर्मा
राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ समापन
रायपुर संभाग को ओवरऑल चैम्पियनशिप का मिला खिताब
राज्य के पांच संभाग के लगभग 1790 खिलाड़ी और 300 कोच हुए शामिल
रायपुर, 09 अक्टूबर 2024/मंत्री श्री वर्मा ने खिलाडियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बिना किसी कठिन परिश्रम के ऊंचाईयों तक नहीं पहुंचा जा सकता, यदि हम इतिहास के महान लोगों के जीवन को देखे, तो उनके जीवन में संघर्ष, त्याग और समर्पण जुड़ा हुआ है। खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज राजधानी के जे.आर.दानी स्कूल में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे। विगत चार दिनों से आयोजित इस प्रतियोगिता मंें राज्य के सभी संभागों के स्कूल के 1790 खिलाड़ी और 300 कोच शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग को ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब दिया गया।
मंत्री श्री वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रतियोगिता एक बेहतरीन मंच है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में खेल प्रतिभा को बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अलंकरण दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के ऐसे खिलाड़ी जो ओलंपिक में गोल्ड मैडल विजेता होंगे, उन्हें 3 करोड़ रूपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की।
मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि आज यहां उपस्थित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल में शामिल होने आए हैं, सरकार की मंशा है कि खिलाड़ी न केवल राज्य स्तर अपितु राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करें। प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ टीम भावना का विकास होता है। खेल में हार-जीत लगा रहता है, हार कर बैठना बुरी बात है।
ज्ञात हो कि राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 05 संभाग से लगभग 1790 प्रतिभागी खिलाड़ी एवं 300 कोच सम्मिलित हुए। विगत 04 दिनों से चलने वाली इस प्रतियोगिता में 10 खेलों बास्केटबाल, हॉकी, फुटबॉल, रोलर स्केटिंग, स्क्वैश, सॉफ्ट टेनिस, बॉक्सिंग, ताईक्वाण्डो, साइकिलिंग एवं तीरंदाजी के खिलाड़ी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विधायकगण मोती लाल साहू और पुरंदर मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, जिला क्रीडा अधिकारी आई.पी. वर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी और कोच सहित स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप प्री-लांच का आयोजन 10 अक्टूबर को किया जाएगा। इस प्री-लांच चैंपियनशिप का उद्घाटन सुबह सात बजे मे-फेयर रिसोर्ट के गोल्फ कोर्स नया रायपुर में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन करेंगे।
प्रीलांच कार्यक्रम के कवरेज के लिए पत्रकार साथियों की सुविधा हेतु जनसंपर्क संचालनालय महिला थाने के सामने छोटा पारा से मिनी बस सुबह साढ़े छह बजे रवाना होगी। मे-फ़ेयर गोल्फ कोर्स जाने के इक्षुक पत्रकार साथी इस सुविधा का लाभ ले सकते है । कृपया समय का ध्यान रखेंगे।
