क्राइम
IPL 2023 : आज से IPL का आगाज, पहले मैच में धोनी के धुरंधरों से भिड़ेगी पंड्या की पलटन, कब और कहां देखे लाइव,देखिये दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का आगाज आज होने जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 6 बजे ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से एक है। टीम ने टूर्नामेंट में मुंबई के बाद सबसे ज्यादा 4 खिताब जीते हैं। 13 में से 11 सीजन में टीम प्लेऑफ में पहुंची और 9 बार फाइनल भी खेला। पिछले सीजन के 14 में से टीम 4 ही मैच जीत सकी थी। इस कारण उन्हें 9वें नंबर पर रहकर टूर्नामेंट खत्म करना पड़ा था।टीम के 4 विदेशी प्लेयर्स बेन स्टोक्स, मोईन अली, डेवोन कॉन्वे, मिचेल सैंटनर और ड्वेन प्रीटोरियम में से हो सकते हैं। महीश तीक्षणा शुरुआती मैचों के लिए अवेलेबल नहीं हैं।
पॉसिबल प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स जानेंगे
IPL में पूरे 4 साल बाद ओपनिंग सेरेमनी होगी और 3 साल बाद टूर्नामेंट होम और अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा। यानी कि टीमें 7 लीग मैच अपने घरेलू ग्राउंड और बाकी लीग मैच विपक्षी टीम के घरेलू ग्राउंड पर खेलेंगी। आगे स्टोरी में हम गुजरात और चेन्नई का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड, दोनों के टॉप प्लेयर्स, पिच रिपोर्ट, वेदर कंडीशन, पॉसिबल प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स जानेंगे।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, यश दयाल, अलजारी जोसेफ और मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा, अभिनव मनोहर।
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडु, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रीटोरियस/मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर और सिमरजीत सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अजिंक्य रहाणे, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, तुषार देशपांडे।
World Boxing Championship:देश की मेडलवीर बेटी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास लगातार दूसरी बार जीता सोना मैरी कॉम के बराबर पहुंची
भारत की स्टार बॉक्सर निखत जरीन ने दिल्ली में चल रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। वे ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय मुक्केबाज बनी हैं।50 KG वेट कैटेगरी में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी 26 साल की निखत ने वियतनाम की दो बार की एशियन चैंपियन गुयेन थी ताम को 5-0 से हराया। वहीं, 75 किग्रा कैटेगरी में लवलीना बोरगोहेन ने ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज केटलीन पार्कर को 5-2 से हराया।
IND VS AUS 3rd ODI Live : हार्दिक- कुलदीप की शानदार गेंदबाजी, 269 पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया के सामने 270 रन का टारगेट
IND VS AUS 3rd ODI Live : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीन मैचों के वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जा रहा है। सीरीज में दोनों टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर हैं। मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 269 रन पर सिमट गई. इंडिया को इस मैच को जितने के लिए 270 रन का लक्ष्य मिला है.
टीम इंडिया ने सीरीज में दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया की टीम को ऑलराउट किया है. हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव के 3-3 विकेट के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 269 रन से स्कोर पर आल आउट कर दिया. पहले दो मैच बेहतरीन बैटिंग करने वाले मिचेल मार्श इस मुकाबले में भी 47 रन की पारी खेल कर आउट हुए.
ODI World Cup 2023 : 5 अक्टूबर से शुरू होगा World Cup...इस दिन खेला जाएग फाइनल मुकाबला, सामने आई बड़ी जानकारी
नई दिल्ली : ODI World Cup 2023 : इस साल खेले जाने वाले वनडे विश्वकप की मज़ेबानी भारत को मिली है. वहीं, 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर कुछ बड़ी अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. वहीं फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा.
ईसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 2023 इंडिया में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. वहीं, फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. विश्वकप के लिए BCCI की ओर से कुल 12 वेन्यू तय किए गए हैं. इसमें अहमदाबाद के अलावा, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट और मुंबई शामिल हैं.
वहीँ इसके आलावा BCCI’ ने वॉर्मअप मैचों के लिए 2-3 एक्स्ट्रा वेन्यू भी तय कर सकता है. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 10 टीमों के बीच कुल 48 मैच खेले जाएंगे. यह मैच 46 दिन तक चलेगी.
IND vs AUS :टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच आज, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम( india team) का कारवां चेन्नई( chennai) पहुंच चुका है. यहां मेजबान टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच खेला जाएगा. फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं।
टीम इंडिया पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। शुरुआती दोनों वनडे में उसका टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा। ऐसे में चेन्नई में उसे इस गलती से बचना होगा. दूसरी ओर, कंगारू टीम विशाखापत्तनम में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है। चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 6 साल बाद वनडे में भिड़ रही हैं।टीम इंडिया(india team) की नजर अपने घर में लगातार आठवीं वनडे सीरीज जीतने पर लगी है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन( playing eleven)
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबट/एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा।
स्टार्क ने तेरह साल से नहीं बदला अपना प्लान
टीम इंडिया पस्त,10 विकेट से पराजित
10 नए खेलो इण्डिया सेंटर्स की स्वीकृति पर साव ने प्रधानमंत्री मोदी व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार माना
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ में 10 नए ‘खेलो इण्डिया’ सेंटर्स की स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि स्थानीय खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए यह एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम है। आज की इस बड़ी उपलब्धि के लिए श्री साव ने छत्तीसगढ़ के सभी खिलाड़ियों को और खेल प्रेमियों को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि जब से देश में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से भारत सरकार हर क्षेत्र में योजना बनाकर काम कर रही है। खेल के क्षेत्र में भी लगातार काम हो रहा है। खेल और खिलाड़ियों की तरक्की के लिए योजना बनाकर व्यापक तौर पर काम हो रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 10 नए ‘खेलो इण्डिया’ सेंटर्स की स्वीकृति को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास को सही दिशा और प्रोत्साहन मिलेगा। श्री साव ने बताया कि फुटबॉल के लिए मुंगेली, सूरजपुर, कोरबा और बलरामपुर जिले में, तीरंदाजी के लिए दन्तेवाड़ा और महासमुन्द में, हॉकी के लिए बस्तर और जाँजगीर-चाँपा में, कबड्डी के लिए बेमेतरा तथा कुश्ती के लिए धमतरी में खेलो इण्डिया सेंटर्स खोले जाएंगे। श्री साव ने कहा कि इससे पूर्व भी प्रदेश के सात अलग-अलग जिलों में अलग-अलग खेलों के लिए केन्द्र खोलने की स्वीकृति मिली है। स्थानीय खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए ये बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।
India-Australia ODI – टीम इण्डिया को राहुल, पंड्या और जडेजा ने सम्हाला, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे पहले वनडे में भारत को 189 रनों का टारगेट दिया। जवाब में भारत ने 36 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। टीम जीत से 22 रन दूर है। 39 पर चार विकेट गंवाने के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ने 55 गेंद पर 44 रन की अहम साझेदारी कर टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थितियों से उबारा। इस साझेदारी को मार्कस स्टोइनिस ने तोड़ा, यहां पंड्या ग्रीन को कैच थमा बैठे।11 साल बाद वानखेड़े में वनडे जीता भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया; राहुल की फिफ्टी, जडेजा के साथ जोड़े 108 रन
केएल राहुल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। केएल राहुल करियर का 13वां अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। हार्दिक पंड्या 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्कस स्टोइनिस ने कैमरून ग्रीन के हाथों कैच कराया।
भारत के विकेट ऐसे गिरे
0 पहला: दूसरे ओवर की छठी बॉल पर स्टोइनिस ने इशान किशन को LBW कर दिया।
0 दूसरा: 5वें ओवर की 5वीं बॉल पर मिचेल स्टार्क ने विराट कोहली को LBW कर दिया।
0 तीसरा : सूर्या 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर LBW हुए। स्टार्क ने लगातार दो बॉलों पर दो विकेट लिए।
0 चौथा : 11वें ओवर की दूसरी बॉल पर स्टार्क ने गिल को पॉइंट की दिशा में लाबुशेन के हाथों कैच कराया।
0 पांचवां : 20वें ओवर की दूसरी बॉल पर स्टोइनिस ने पंड्या को कैमरून ग्रीन के हाथों कैच कराया।
Women’s Premier League : आज खेले जाएंगे दो मुकाबले, ये हो सकती है दिल्ली और बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट
मुंबई: कल महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) के पहले सीजन का आगाज धमाकेदार अंदाज से हुआ। डब्लूपीएल के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai इंडियंस) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं। शनिवार को पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स पर धमाकेदार जीत हासिल की। अब रविवार को इस लीग का पहला डबल हेडर खेला जाएगा। पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी। यह मुकाबला दिलचस्प होगा क्योंकि दोनों टीमें मजबूत हैं। आरसीबी के पास कई स्टार प्लेयर्स हैं तो दिल्ली की कप्तान ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग हैं जो पांच बार विश्व कप जीत चुकी हैं।
बता दें कि आरसीबी टीम की बात की जाए तो उसमें कप्तान स्मृति मंधाना के अलावा दिग्गज आलराउंडर एलिस पेरी, रेनुका सिंह, रिचा घोष और मेगन शूट जैसी बड़े मैच विनर खिलाड़ी मजूद हैं, जो अपने दम पर पूरा खेल पलट सकती हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स महिला की बात की जाए तो उनके पास कप्तान मेग लेनिंग के अलावा शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में बेहरतीन खिलाड़ी मौजूद हैं।
पिच रिपोर्ट
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के बीच में यह मुकाबला मुंबई के ब्रेब्रॉन स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पर अभी तक 11 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 6 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। अगर यहां कि पिच पर पहले बल्लेबाजी के दौरान औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 165 रनों के आसपास का देखने को मिला है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
आरसीबी टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, हीथर नाईट, रिचा घोष (विकेटकीपर), दिशा कासत, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, पूनम खेम्मार, मेगन शूट, रेनुका सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स टीम: शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लेनिंग (कप्तान), मरिजाने कैप, लौरा हैरिस, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव।
आज यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स की टीमें होंगी आमने-सामने
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में रविवार को दूसरे मैच में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यूपी की कप्तानी एलिसा हीली कर रही हैं तो गुजरात की कप्तानी की जिम्मेदारी बेथ मूनी के कंधों पर है। दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की हैं। इस मैच में यूपी की टीम जीत की दावेदार नजर आ रही है। यूपी के पास विदेशी खिलाड़ियों में हीली के साथ सोफी एक्लेस्टोन, ताहिला मैक्ग्रा, ग्रैस हैरिस जैसी अच्छी खिलाड़ी हैं। उनके पास दीप्ति शर्मा भी हैं जो मैच का रुख बदल सकती हैं। वहीं, गुजरात की टीम सोफिया, एश्ले गार्डनर जबकि स्नेह राणा, हरलीन दोओल पर निर्भर रह सकती है।
हालांकि, शनिवार को गुजरात को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 143 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने इस मैच में कई गलतियां कीं। फील्डिंग में टीम का प्रदर्शन लचर रहा था। कई कैच छूट और मिस-फील्डिंग भी हुई। ऐसे में रविवार को टीम को मजबूती से प्रदर्शन करना होगा। मुंबई के खिलाफ कप्तान बेथ मूनी रिटायर्ड हर्ट हुई थीं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि वह खेलती हैं या नहीं। अगर वह नहीं खेलीं तो गुजरात के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है। ऐसे में स्नेह राणा को कप्तानी सौंपी जा सकती है।
मैच : शाम 7:30 बजे
यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), किरण नवगिरे, देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहिला मैक्ग्रा/शबनम इस्माइल, राजेश्वरी गायकवाड़, ग्रेस हैरिस/एल बेल, पार्शवी चोपड़ा, अंजलि सरवानी।
गुजरात जाएंट्स: किम गर्थ/बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर, हरलीन देओल, सोफिया डंकले/एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा, स्नेह राणा, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर।
