क्राइम

*“छात्र-छात्राओ के लिए योग ज़रूरी-(मैक)”*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस मनाने के आह्वान पर महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक ) में एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ट्रेनर शुभी शारदा थी। उन्होंने योग के महत्व को बताया और योगा करवाकर आयोजन शुरू किया। शुभी शारदा, जो योग की विशेषज्ञ हैं। ट्रेनर ने योग आसन और ध्यान तकनीकों का उपयोग करके प्रतिभागियों को शारीरिक एवं आंतरिक शांति और मानसिक स्पष्टता के बारे में बताया।छात्रो ने मिलकर योग आसन एवं ध्यान किया, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक शांति मिली। मैक कॉलेज के शिक्षकगण एवं जेसीआई के सदस्यों के साथ रोवर रेंजर के सदस्यों सहित लगभग 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। मैक कॉलेज का यह प्रयास समाज में योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस तरह के आयोजन न केवल लोगों को शारीरिक रूप से फिट रखते हैं, बल्कि मानसिक शांति को भी। यह कार्यक्रम कॉलेज के चेयरमैन राजेश अग्रवाल जी, प्राचार्य डॉ. एम.एस. मिश्रा, चैप्टर इंचार्ज जे.सी. ऋषि पांडे,रोवर क्रीयू और रेंजर टीम इंचार्ज अभिजीत चक्रवर्ती, सेक्रेटरी जेसी रौनक़ बेनगानी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफ़ल हुआ। कार्यक्रम के निर्देशक जेसी अंजू पटेल और जेसी हुनर राठौड़ थे।

और पढ़ें ...

स्वस्थ तन मन के लिए योगाभ्यास की हमारी प्राचीन विरासत को आज पूरी दुनिया अपना रही - राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद  देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ’स्वयं और समाज के लिए योग’ इस वर्ष योग दिवस का थीम है। शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए यह थीम रखा गया है। योग की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। सदियों से स्वस्थ तन मन के लिए योगाभ्यास किया जा रहा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग दिवस के आयोजन का इतिहास देखें तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन की अवधारण यूनाइटेड नेशन में रखा था। जिसके फलस्वरूप आज पूरी देश दुनिया में यह आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने योग से रायगढ़ शहर के पुराने जुड़ाव का एक संस्मरण साझा करते हुए बताया कि आज से करीब 50 वर्ष पूर्व सन 1967 में पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग सम्मेलन का आयोजन रायगढ़ शहर में हुआ था।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण, उद्यानिकी विभाग ने बांटे पौधे
योगाभ्यास कार्यक्रम के द्वारा यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया था। जहां बीपी, शुगर जांच के साथ दवा वितरण किया गया। आयुष विभाग द्वारा इस मौके पर स्वास्थ्य लाभ हेतु आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण किया गया। मानसून में पौधरोपण को बढ़ावा देने योगाभ्यास के लिए पहुंचे शहरवासियों को उद्यानिकी विभाग द्वारा निःशुल्क मुनगा और बिही के पौधे बांटे गए।

बच्चों ने योग मुद्राओं का किया प्रदर्शन
कार्यक्रम में आयुष विभाग द्वारा संचालित योग प्रशिक्षण केन्द्र के बच्चों ने विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों द्वारा  कठिन योगमुद्राओं का भी मोहक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को सम्मानित किया गया।

और पढ़ें ...

IND vs AFG: सुुपर-8 में भारत ने जीत के साथ किया आगाज, अफगानिस्तान को 47 रनों से चटाई धूल

IND vs AFG T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में भारत ने जीत के साथ शुरुआत किया है. टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 181 रन बनाए थे. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 134 रनों पर सिमट गई. अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा अजमतुल्लाह उमरजई ने 26 और गुलबदीन नायब ने 19 रन बनाए. वहीं भारत के लिए अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट चटकाए. जबकि कुलदीप यादव 2 विकेट लिए. वहीं जडेजा और अक्षर को 1-1 सफलता मिली.

182 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को 13 रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने पहला झटका दिया. बुमराह ने गुरजाब को चलता किया. गुरजाब 8 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद 23 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल ने अफगानिस्तान को दूसरा झटका दिया. उन्होंने इब्राहिम जारदान को अपना शिकार बनाया. जारदान 11 गेंद पर 8 रन बनाए. इसके अगले ही ओवर में बुमराह ने जजई को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जजई 2 रन बनाकर चलते बने.

इसके बाद गुलबदीन नायब को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया. गुलबदीन नायब  21 गेंद पर 17 रन बनाए. अजमतुल्लाह उमरजई 20 गेंद पर 26 रन बनाए. उन्हें जडेजा ने पवेलियन भेजा. नजीबुल्लाह जादरान को बुमराह ने चलता किया.  जादरान 17 गेंद पर 19 रन बनाए. इसके बाद मोहम्मद नबी भी 14 गेंद पर 14 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने, फिर पूरी टीम 134 रनों पर ही सिमट गई. 

ऐसी रही भारत की पारी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 181 रन बनाए हैं. भारत के लिए सूर्याकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली. जबकि हार्दिक पांड्या ने 32 और कोहली ने 24 रनों का योगदान दिया. अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और फजलहक फारूकी ने 3-3 विकेट चटकाए. जबकि नवीन उल-हक को एक सफलता मिली.

 
और पढ़ें ...

टीम इंडिया को आज अफगानिस्‍तान से रहना होगा चौकन्‍ना,दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान सेआज  टकराएगी. वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले सुपर 8 के सभी मैचों पर बारिश का साया है. बारिश की वजह से विश्व कप के कई ग्रुप मैच धुल गए.

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे 44 प्रतिशत बारिश की संभावना है. उस समय भारत में रात के 8:00 बजे रहे होंगे. यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक रात आठ बजे से खेला जाएगा. दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहेगा वहीं आर्द्रता लगभग 75 फीसदी रहेगी. ऐसे में अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो दोनों टीमों में एक एक अंक बांट दिया जाएगा.

भारत का सुपर 8 का शेड्यूल
सुपर 8 में कुल 12 मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया सुपर 8 में अपना पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान से खेलेगी. इसके बाद रोहित एंड कंपनी 22 जून को बांग्लादेश से भिड़ेगी. टीम इंडिया तीसरे मैच में 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से टकराएगी. सुपर 8 में दो मैच जीतने के बाद टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी. भारतीय टीम अपने तीनों सुपर 8 के मैच रात 8:00 बजे से खेलेगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज/कुलदीप यादव.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नईब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादारान, करीम जनात, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी.

मैच कब देखें?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच गुरुवार (20 जून) को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा.

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन स्थित केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा.

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत में टीवी पर मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) और डीडी स्पोर्ट्स पर होगा. आप ऑनलाइन इस मुकाबले को डिज्नी+हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर मैच को देख सकते हैं.

और पढ़ें ...

बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक कर रहे हैं योगाभ्यास

स्वामी आत्मानंद स्कूल महात्मा गांधी वार्ड कोंडागांव में योग दिवस के उपलक्ष्य में चार दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर छात्रों को योग से जोड़ने का प्रयत्न किया जा रहा है।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के कोंडागांव जिला अध्यक्ष एवं योग प्रशिक्षक श्री कांतिलाल पटेल छात्रों को योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए योग का अभ्यास आवश्यक है। योग के अभ्यास से शारीरिक और मानसिक संतुलन बनता है और बच्चे पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करते हैं । अनुलोम विलोम, प्राणायाम, भुजंगासन, वृक्षासन, बालासन और शवासन के अभ्यास से छात्रों की एकाग्रता बढ़ती है।
प्राचार्य श्री दिनेश शुक्ला ने इस अवसर पर सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया और कहा कि योग करने का अर्थ है जीवन को सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ाना। योग करने वाला छात्र अनुशासित होता है और स्वाभाविक रूप से व्यसन से दूर रहता है।
कार्यक्रम के संयोजक व्याख्याता अखिलेश गायधने ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियां आगे बढ़ गई है किंतु सुबह-सुबह योग का अभ्यास करना हम सबको सकारात्मक ऊर्जा दे रहा है। उन्होंने छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों को भी योगाभ्यास के लिए आमंत्रित किया।

और पढ़ें ...

एस्टोनिया के इस बल्लेबाज ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, 27 गेंदों में जड़ा टी20 अंतर्राष्ट्रीय का सबसे तेज शतक

Fastest T20 International Century: जेन-निकोल लॉफ्टी ईटन का टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 33 गेंदों में लगाए गए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड चार महीनों से भी कम समय में ही टूट गया है. एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में केवल 27 गेंदों में शतक जड़ दिया. यह सभी प्रकार के टी20 क्रिकेट में भी लगाया गया सबसे तेज शतक भी हो गया है.

क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में 30 गेंदों में शतक जड़ा था. चौहान ने अपनी पारी में कुल 18 छक्के लगाए और पुरुषों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. छह मैचों की द्विपक्षीय सीरीज के पहले ही दिन दो मैच खेले गए जिसमें चौहान की बल्लेबाजी दोनों मैचों में काफी अलग रही. पहले मैच में वह पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे, लेकिन उनकी टीम ने 195 रनों का लक्ष्य अंतिम ओवर में हासिल कर लिया था.

14 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

पहला मैच खत्म होने के कुछ देर बाद ही दूसरा मैच शुरू हुआ और इसमें चौहान का अलग रूप देखने को मिला. पहले बल्लेबाजी करके हुए इस बार भी साइप्रस ने 191/7 का स्कोर खड़ा किया था. एस्टोनिया ने केवल नौ रन के स्कोर पर ही अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, चौहान ने पहली तीन वैध गेंदों पर 6, 4 और 6 लगाए थे. सातवें ओवर तक उनकी टीम का स्कोर 60/4 था. चौहान ने मंगला गुनाशेकरा के ओवर में चार छक्के और एक चौका लगाते हुए केवल 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था.

आठवें ओवर में उन्होंने चमाल सदून के खिलाफ चार छक्के लगाए और फिर इसके अगले ओवर में नीरज तिवारी को तीन छक्के जड़े. 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौहान ने अपनी टीम को जीत दिला दी थी. उन्होंने अपने रन 351.21 की अदभुत स्ट्राइक-रेट से बनाए.

और पढ़ें ...

फिर पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ने जा रहे हैं बाबर आजम? खुद किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण से बाहर होने के बाद आलोचना का सामना कर रहे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि उन्होंने कप्तानी छोड़ने के बारे नहीं सोचा है और इस बारे में कोई फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से बातचीत के बाद किया जायेगा।

पिछले टी20 विश्व कप (2022) के उपविजेता पाकिस्तान को ग्रुप ए में अपने शुरुआती दो मैचों में अमेरिका और भारत से शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिससे टीम सुपर आठ चरण में जगह बनाने में विफल रही।

एकदिवसीय विश्व कप (2023) के बाद टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण में बाहर होने के कारण भारी आलोचना का सामना कर रहे पाकिस्तान के कप्तान से जब आयरलैंड के खिलाफ खेले गये मैच के बाद पूछा गया कि क्या उनकी इस्तीफा देने की कोई योजना है, तो उन्होंने पलटवार किया।

आयरलैंड को तीन विकेट से हराने के बाद बाबर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जब मैं वापस जाऊंगा (पाकिस्तान) तो हम उन सभी चीजों पर चर्चा करेंगे जो यहां हुई हैं। अगर मुझे कप्तानी छोड़नी होगी, यह फैसला, मैं आपको खुलकर बताऊंगा। मैं पर्दे के पीछे कुछ भी घोषणा नहीं करूंगा। जो कुछ भी होगा वह सब के सामने होगा।’’

बाबर ने कहा कि पीसीबी ने उन्हें फिर से कप्तानी सौंपी थी और इसके जारी रखने पर कोई भी फैसला उन्हीं का होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इसके बारे में नहीं सोचा है। निर्णय पीसीबी का है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी नेतृत्व की भूमिका की मांग नहीं की है।

दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ कप्तानी के बारे में बात करें तो जब मैंने इसे (वनडे विश्व कप के बाद) छोड़ा था, तो मैंने सोचा था कि अब मुझे यह नहीं करना चाहिए, इसलिए मैंने इसे छोड़ दिया और मैंने खुद इसकी घोषणा की। फिर जब उन्होंने इसे मुझे वापस दिया, तो यह यह पीसीबी का निर्णय था।’’

इस दौरान बार-बार कप्तानी को लेकर सवाल पूछे जाने से बाबर झल्ला गए और उन्होंने निराशाजनक अंदाज में कहा कि टीम की हार के लिए सिर्फ उन्हें बलि का बकरा नहीं बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हर कोई निराश है।  हम एक टीम के तौर पर अच्छा नहीं खेले। मैंने आपको पहले भी कहा कि हम किसी एक खिलाड़ी की वजह से नहीं हारे हैं।’’

बाबर ने कहा, ‘‘ हम एक टीम के तौर पर हारे हैं। मैं कप्तान हूं इसलिए आप बार-बार मेरे ऊपर उंगली उठा रहे हैं, मै सभी खिलाड़ी की जगह नहीं खेल सकता। टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं और हर किसी की अपनी भूमिका होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हम चीजों को लागू करने, उसका पालन करने और सही तरीके से खत्म करने में सक्षम नहीं रहे हैं। हमें शांत होकर यह स्वीकार करना होगा कि हम एक टीम के रूप में अच्छा नहीं खेल सके।’’

और पढ़ें ...

T20 World Cup 2024 खत्म होते ही ये 5 दिग्गज लेंगे संन्यास! टीम इंडिया के हीरो भी शामिल

17 मई 2024 T20 World Cup :- अमेरिका और वेस्ट इंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में अब तक ग्रुप स्टेज के 35 मैच हो चुके हैं. इस दौरान एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिले. अब 19 से सुपर 8 टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद सेमीफाइनल और फिर 29 जून को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में जो टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.

रोहित शर्मा

37 साल के भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का यह आखिरी टी20 वर्ल्ड कप साबित हो सकता है. इसके पीछे बढ़ती उम्र बहुत बड़ा कारण है. हो सकता है कि रोहित टी20 छोड़ अन्य दो फॉर्मेट पर ज्यादा फोकस करें. भारत के लिए खेले गए 154 टी20 में शर्मा जी ने 4042 रन बनाए हैं. बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम मौजूदा वर्ल्ड कप के सुपर 8 में प्रवेश कर चुकी है और खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक मानी जा रही है.

विराट कोहली

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी उन खिलाड़ियों में शामिल है जिनका यह आखरी टी20 वर्ल्ड कप साबित हो सकता है. कोहली ने अब तक भारत के लिए 120 टी20 मैच में 4042 रन बनाए हैं. वर्ल्ड कप से पहले कोहली काफी वक्त तक टी20 टीम से बाहर रहे. लेकिन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने की वजह से उन्हें मौजूदा विश्व कप के लिए उन्हें मौका दिया गया. बता दें कि वर्ल्ड कप में अब तक कोहली ने तीन ग्रुप मैच खेले है और तीनों में फेल रहे. ऐसे में इनका टी20 से पत्ता कट सकता है. हालांकि, इसके बाद संभव है कि उन्हें टी20 में खेलने का मौका मिले, लेकिन अगले टी20 विश्व कप तक टीमों में काफी बदलाव हो सकते हैं.

शाकिब अल हसन

2006 से बांग्लादेश के लिए क्रिकेट खेल रहे अनुभी और दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी 37 साल के हो गए हैं। बढ़ती उम्र के चलते वह भी टी20 से संन्यास ले सकते हैं. उन्होंने बांग्लादेश के लिए खेले गए 125 टी20 मुकाबलों में 2515 रन बनाने के साथ-साथ 146 विकेट भी लिए हैं.

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर टेस्ट और वनडे फॉर्मेट से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं. 37 साल के वॉर्नर अब टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 से भी संन्यास लेलें, इस बात की पूरी संभावना है. वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 107 टी20 मुकाबलों में 3215 रन बनाए हैं.

एंजिलो मैथ्यूज

36 साल के श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजिलो मैथ्यूज भी टी20 वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट के बारे में सोच सकते हैं. वह टी20 से संन्यास लेकर अन्य दोनों फॉर्मेट को प्राथमिकता दे सकते हैं. मैथ्यूज ने श्रीलंका के लिए 89 टी20 मुकाबलों में 1386 रन और 45 विकेट लिए हैं

और पढ़ें ...

बारिश बनेगी विलेन..भारत बनाम कनाडा मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में आज भारतीय टीम की नजर जीत का चौका लगाने पर होगी। टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में भारतीय टीम कनाडा से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा।

पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा था। दूसरे मैच में भारतीय टीम ने लो स्‍कोरिंग मुकाबले में पाकिस्‍तान को 6 रन से मात दी थी। इसके बाद अपने पिछले मैच में रोहित शर्मा की सेना ने मेजबान अमेरिका को 7 विकेट से पटखनी दी थी। अब टीम की कोशिश लगातार चौथी जीत अपने नाम करने पर है।

भारत और कनाडा की बीच मैच कब खेला जाएगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और कनाडा के बीच मैच शनिवार, 15 जून को रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएग। साथ ही टॉस 7:30 बजे होगा।
मैच के दौरान भारी बारिश का खतरा
फ्लोरिडा में 11 जून को तूफान आया था. उसके बाद से ही यहां लगातार बारिश हो रही है और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. भारत और कनाडा के बीच आज खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. बारिश के कारण मैच रद्द भी हो सकता है या फिर ओवर भी घटाए जा सकते हैं. हालांकि, टीम इंडिया को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि उसने सुपर-8 का अपना टिकट पहले ही कटा लिया है.

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के प्रसारण राइट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में स्टार नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा दूरदर्शन पर यह मैच फ्री में भी देखा जा सकता है। साथ ही मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध है। इतना ही नहीं क्रिकेट प्रेमी दैनिक जागरण पर मैच की लाइव अपडेट और मुकाबले से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।
https://x.com/BCCI/status/1801460090953994423

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 :-

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

कनाडा : आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किरटन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेलीगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन

 भारत और कनाडा की बीच मैच कहां खेला जाएगा?

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में भारत और कनाडा का मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा।

और पढ़ें ...

पैंथर्स के लिए आशीष कुमार डहरिया ने 62 गेंदों में 123 रन जमाए। आशीष डहरिया प्लेयर ऑफ द मैच बने

CCPL: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खेली जा रही छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) में मंगलवार, 11 जून को रायगढ़ लायंस ने बस्तर बाइसंस को 10 विकेट से हराया दिया, वहीं आज के दूसरे मुकाबले में राजनांदगांव पैंथर्स ने सरगुजा टाइगर्स को 7 विकेट से शिकस्त दी।

 

राजनांदगांव vs सरगुजा मैच में दो सेंचुरी

 

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आज के दूसरे मैच में राजनांदगांव पैंथर्स ने सरगुजा टाइगर्स को 7 विकेट से हरा दिया।

सरगुजा टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 216 रन बनाए यानी राजनांदगांव पैंथर्स को 217 रन का टारगेट दिया।

टाइगर्स के लिए सानिध्य हुरकत ने नाबाद 110 रन बनाए और गगनदीप सिंह ने 48 रन का योगदान दिया।

लेकिन सानिध्य की सेंचुरी भी टाइगर्स की हार नहीं टाल सकी। पैंथर्स के लिए अजय मंडल और सत्यम दुबे को एक-एक सफलता मिली।

आशीष ने 62 गेंदों में बनाए 123 रन

टारगेट का पीछा करने उतरी राजनांदगांव पैंथर्स टीम ने 18.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाकर मैच जीत लिया।

पैंथर्स के लिए आशीष कुमार डहरिया ने 62 गेंदों में 123 रन जमाए।

इसी टीम के संजित देसाई ने 39 रन और अजय मंडल ने नाबाद 35 रन बनाए। टाइगर्स के लिए सिर्फ हर्ष यादव सफल गेंदबाज रहे, उन्हें दो विकेट मिले।

आशीष डहरिया प्लेयर ऑफ द मैच बने

  • प्लेयर ऑफ द मैच- आशीष कुमार डहरिया
  • मोस्ट सिक्सेस – आशीष कुमार डहरिया
  • सुपर स्ट्राइकर- सानिध्य हुरकत
  • परफेक्ट कैच- गगनदीप सिंह
  • ऑरेंज कैप- आशीष कुमार डहरिया

 

और पढ़ें ...

सिक्ख समाज के 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रदेशभर के विद्यार्थी सम्मानित

सिख समाज छग ने प्रतिभावान छात्रों का रायपुर छत्तीसगढ़ में किया सम्मान* *आर्यन सलूजा का हुआ सम्मान* 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 9वीं से 12वीं तक के प्रदेशभर के विद्यार्थी सम्मानित सिख समाज छत्तीसगढ़ ने प्रतिभाशाली 215 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। रविवार को मायाराम सुरजन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सरायपाली से आर्यन सलूजा ने कक्षा 10 वि में 84 % अंक प्राप्त किए हैं ।आर्यन सलूजा सरायपाली जगदीशपुर स्थित सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल के छात्र है और जिले के वरिष्ठ पत्रकार रोमी सलूजा / ज्योति सलूजा सरायपाली के पुत्र हैं *_आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय _अपने पिताजी और माता जी के अलावा स्कूल के प्राचार्य _विजय दास और सभी शिक्षक और स्कूल स्टाफ को दिया है _* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमचंद विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा थीं। विशेष अतिथि सिख पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल और पंजाबी सनातन सभा के अध्यक्ष जवाहर खन्ना थे। खन्ना ने बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि जो बच्चे कम अंक लाए हैं वे निराश न हों। अभी उनके लिए और भी अवसर आएंगे। वे और प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे विद्यार्थी कार्यक्रम में अंबिकापुर, मनेद्रगढ़, कोरबा, बिलासपुर, कवर्धा, बेमेतरा, डोंगरगढ़, राजनांदगाव, दल्लीराजहरा, जगदलपुर, सराईपाली, बसना, पिथौरा, महासमुंद सहित अन्य जिले के विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिख समाज के संयोजक महेंद्र छाबड़ा, सुरेंद्र छाबड़ा, इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, तेजिंदर होरा, मंजीत सलूजा, भूपेंद्र मक्कड़, डॉ. रोना टुटेजा, अन्नू होरा, मनविंद्र गांधी, रश्मित खुराना सहित अन्य मौजूद थे।

 

और पढ़ें ...

नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ जूनियर पावर लिफ्टर्स से मुख्यमंत्री की मुलाकात

नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेशनल जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए छत्तीसगढ़ के 32 पावर लिफ्टर खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और राज्य सरकार से मिल रहे समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें ...

करोड़ो क्रिकेट फैंस का इंतजार हुआ खत्म...T20 विश्व कप में भारत पाकिस्तान का महा मुकाबला आज

20 विश्व कप 2024 में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है। इसी वजह से इसे महामुकाबला भी कहा जाता है। दोनों टीमें अपने स्तर पर कागजों में काफी मजबूत हैं, लेकिन वैश्विक टूर्नामेंट में भारत का पलड़ा प्रतिद्वंद्वी टीम पर भारी रहा है। हालांकि पाकिस्तान के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान के वो कौन से पांच खिलाड़ी हैं जो भारत को कर सकते हैं परेशान....

बाबर आजम

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं और अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। अमेरिका के खिलाफ भी बाबर का बल्ला चला था और भारतीय गेंदबाजों के सामने बाबर को जल्दी आउट करने की चुनौती होगी। बाबर अगर ज्यादा देर क्रीज पर टिके रहे तो वह भारत के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। बाबर का टी20 में रिकॉर्ड भारत के खिलाफ ठीक रहा है। उन्होंने चार मैचों में एक अर्धशतक के साथ 92 रन बनाए हैं। इस दौरान सर्वाधिक स्कोर नाबाद 68 रन रहा है।

मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान टी20 के खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हैं। रिजवान ने बाबर के साथ मिलकर 2021 टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को जीत दिलाई थी। ये मुकाबला पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता था और ये दोनों बल्लेबाज नाबाद पवेलियन लौटे थे। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। रिजवान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड भी बेहतर है। उन्होंने भारत के विरुद्ध चार मैचों में दो अर्शतक की मदद से 197 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 79 रन रहा है।

मोहम्मद आमिर

पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। आमिर का भी भारत के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा रहा है। आमिर ने टी20 में भारत के खिलाफ दो मैच खेले हैं और चार विकेट हासिल करने में सफल रहे हैं। आमिर नई गेंद से भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान कर सकते हैं, ऐसे में भारतीय शीर्ष क्रम को आमिर से बचकर रहने की जरूरत है। अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में आमिर ने एक विकेट लिया था।

शाहीन अफरीदी

नई गेंद से पाकिस्तानी गेंदबाजी की अगुआई करने वाले शाहीन शाह अफरीदी अपने दिन किसी भी टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। शाहीन भारत को पहले परेशानी में डाल चुके हैं और टीम इंडिया के बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहने की जरूरत है। न्यूयॉर्क की पिच पर गेंदबाजों को मदद मिल रही है, ऐसे में भारतीय बल्लेबाजी क्रम को शाहीन के खिलाफ संभलकर खेलना होगा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन ने भारत के खिलाफ टी20 में दो मैचों में तीन विकेट हासिल किए हैं और वह अपनी लहराती गेंदों से भारतीय खिलाड़ियों को परेशान कर सकते हैं।

शादाब खान

पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। शादाब ने अमेरिका के खिलाफ 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी और वह इस मैच में पाकिस्तान के लिए बाबर आजम के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। शादाब का भारत के खिलाफ भी प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने चार मैचों में तीन विकेट हासिल किए हैं। शादाब ने भारत के खिलाफ बल्ले से 15 रनों का योगदान दिया है।

 
और पढ़ें ...

CCPL छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग आज से शुरू

सीसीपीएल आज से : रायपुर और बिलासपुर में वर्चस्व की जंग रायपुर / छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर टी-20 लीग (CCPL) का आज 7 जून से भव्य समारोह में आगाज होने जा रहा है। 16 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच में रायपुर रायनोज और बिलासपुर बुल्स के बीच भिड़ंत होगा। दोनों टीमें बराबरी की मानी जा रही है। इसलिए दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। रायपुर रायनोज की टीम छत्तीसगढ़ रणजी टीम के कप्तान अमनदीप खरे की कप्तानी में उतरेगी। वहीं, बिलासपुर की टीम आईपीएल 2024 में पंजाब की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले शशांक सिंह के नेतृत्व में उतरने जा रही हैं। उद्घाटन अवसर पर जाने माने प्लेबैक *सिंगर बी प्राक* अपने डांस ग्रुप के साथ प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर सीसीपीएल के बांड एम्बेस्डर सुरेश रैना भी मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में रायपुर राइनो टीम के कप्तान अमनदीप खरे, आशीष चौहान, अनुज तिवारी अमित कुमार यादव, मो. साहबाज हुसैन, दक्ष कुमार पारख (विकेटकीपर), हर्ष शर्मा, सहबन खान, वैभव साहू, गर्व कुमार सिंह (बल्लेबाज), मयंक यादव, अभिषेक खरे (ऑलराउंडर)। गेंदबाजः अरिन द्विवेदी, ओम वैष्णव, श्रेयम सुदंरम, सुमित रुईकर, प्रशांत साई पैकरा, मो. सोहैल, परिवेश धार, विजय शर्मा, कृष्णा टांक। इन सितारों के बीच होगी भिड़ंत टाइम लाइन शाम 5 बजे उद्घाटन कार्यक्रम रात 8 बजे उद्घाटन मैच शुरू बिलासपुर बुल्सः शशांक सिंह (कप्तान), आयुष पांडेय, शोबित शर्मा, अभिजीत टाह, वैभव पांडेय, हर्ष साहू (विकेटकीपर), यश कुमार वर्धा, प्रतीक यादव, अनुराग मिश्रा, गौरव कुमार सिंह (बल्लेबाज), मो. इरफान, शुभम मौर्या (आलराउंड)। गेंदबाजः दीपक सिंह बघेल, जितेश चौहान, जितेश कुमार वर्मा, वरुण कुमार भुई, विश्वरंजन त्रिपाठी, मो. शाहनवाज हुसैन, रुद्र प्रताप, भारत गोंडवानी, अतुल शर्मा। इस आयोजन की खास बात यह है कि मैच के दौरान दर्शकों की तरफ आई बाल को कैच करने पर कैच करने वाले दर्शन को दस हजार रुपए का इनाम आयोजन की तरफ से दिया जाएगा |
और पढ़ें ...

रायपुर से बृजमोहन, राजनांदगांव से भूपेश, दुर्ग से विजय बघेल आगे

 

CG Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में 8 सीटों पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सरगुजा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट पर आज नतीजे सामने आ जाएंगे।

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की अहिवारा विधानसभा में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल आगे चल रहे हैं। गिनती में वे 4643 मतों से आगे रहे। विजय बघेल वैशाली नगर से 3500 और दुर्ग शहर से 4400 मतों से आगे चल रहे हैं। उधर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी व कुरुद विधानसभा क्षेत्र के मतगणना के प्रथम राउंड में 4567 मत प्राप्त कर रूप कुमारी चौधरी आगे।

छत्तीसगढ़ में कहां से कौन आगे, यहां पढ़‍िए अपडेट

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से 9 पर रुझान सामने आ रहे हैं। 6 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल, राजनांदगांव से कांग्रेस के भूपेश बघेल, कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर, बस्तर से कांग्रेस के कवासी लखमा, सरगुजा से कांग्रेस की शशि सिंह भी आगे चल रहे हैं।जांजगीर चांपा लोकसभा में डाकमत पत्रों में भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े आगे,शिव डहरिया पीछे चल रहे है

जगदलपुर में जारी है मतगणना

Bastar Election Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट में जगदलपुर में मतगणना जारी है, यहां धरमपुरा स्थित माडल कालेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। दोनों ही दलों के एजेंट यहां इवीएम से हो रही मतगणना की हर जानकारी ले रहे हैं।

कोरबा में 1371 से आगे भाजपा

रामपुर कांग्रेस 850 से आगे

पाली 2144 कांग्रेस आगे

कटघोरा 2307 कांग्रेस आगे

राजनांदगांव लोकसभा सीट में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी

राजनांदगांव लोकसभा सीट के मोहला मानपुर विधानसभा में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी हो गई है।संतोष पांडे, भूपेश बघेल से 2162 मतों से पीछे चल रहे हैं। संतोष पांडे को मिले 2357 वोट मिले और भूपेश बघेल को 4518वोट मिले। पंडरिया विधानसभा में पहले चरण की परिणाम घोषित हो गया है।

 

CG Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में 8 सीटों पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सरगुजा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट पर आज नतीजे सामने आ जाएंगे।

- Advertisement -

read more : CG Lok Sabha Election 2024 Result: मतगणना शुरू होने से पहले कलेक्टर – एसपी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 दुर्ग में विजय बघेल और महासमुंद में रूप कुमारी चौधरी आगे

- Advertisement -

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की अहिवारा विधानसभा में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल आगे चल रहे हैं। गिनती में वे 4643 मतों से आगे रहे। विजय बघेल वैशाली नगर से 3500 और दुर्ग शहर से 4400 मतों से आगे चल रहे हैं। उधर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी व कुरुद विधानसभा क्षेत्र के मतगणना के प्रथम राउंड में 4567 मत प्राप्त कर रूप कुमारी चौधरी आगे।

छत्तीसगढ़ में कहां से कौन आगे, यहां पढ़‍िए अपडेट

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से 9 पर रुझान सामने आ रहे हैं। 6 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल, राजनांदगांव से कांग्रेस के भूपेश बघेल, कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर, बस्तर से कांग्रेस के कवासी लखमा, सरगुजा से कांग्रेस की शशि सिंह भी आगे चल रहे हैं।जांजगीर चांपा लोकसभा में डाकमत पत्रों में भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े आगे,शिव डहरिया पीछे चल रहे है

जगदलपुर में जारी है मतगणना

Bastar Election Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट में जगदलपुर में मतगणना जारी है, यहां धरमपुरा स्थित माडल कालेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। दोनों ही दलों के एजेंट यहां इवीएम से हो रही मतगणना की हर जानकारी ले रहे हैं।

कोरबा में 1371 से आगे भाजपा

रामपुर कांग्रेस 850 से आगे

पाली 2144 कांग्रेस आगे

कटघोरा 2307 कांग्रेस आगे

राजनांदगांव लोकसभा सीट में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी

राजनांदगांव लोकसभा सीट के मोहला मानपुर विधानसभा में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी हो गई है।संतोष पांडे, भूपेश बघेल से 2162 मतों से पीछे चल रहे हैं। संतोष पांडे को मिले 2357 वोट मिले और भूपेश बघेल को 4518वोट मिले। पंडरिया विधानसभा में पहले चरण की परिणाम घोषित हो गया है।

और पढ़ें ...

तीरंदाजी खेल अकादमी में प्रवेश हेतु ट्रायल 03 एवं 04 जून को

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा संचालित विभागीय आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों का प्रवेश नवीनीकरण एवं नवीन प्रवेश हेतु खेल अकादमी के द्वारा चयन ट्रायल का आयोजन 03 व 04 जून 2024 को प्रातः 7.00 बजे से किया जा रहा है। खेल अकादमी के चयन ट्रायल में शामिल होने हेतु इच्छुक खिलाड़ी जिनकी आयु 13 से 17 वर्ष है वे अधिक जानकारी के लिए कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोण्डागांव से संपर्क कर सकते है।

और पढ़ें ...