क्राइम

रायपुर पश्चिम में स्कूलों का हो रहा है कायाकल्प मूणत ने स्कूलों का उन्नयन करने चलाया विशेष अभियान

 पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों के उन्नयन से संबंधित अपने कार्यों का विस्तृत ब्योरा जारी किया। 

 
उन्होंने कहा कि वह अपने इस कार्यकाल में स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अपने पूर्व के कार्यकालों के दौरान भी मैंने युवाओं और शिक्षा से जुड़े जरूरी निर्माण कार्यों को मूर्त रूप दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किए थे जिसका उदाहरण नालंदा परिसर समेत सेंट्रल लाइब्रेरी का निर्माण और कई शैक्षणिक संस्थाओं का निर्माण है। इसी कड़ी में अब यह हम सब की जिम्मेदारी है कि नव निहालों को शिक्षा का एक बेहतर वातावरण देने के लिए स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार करें। 
 
मूणत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बच्चों के मानसिक शारीरिक और शैक्षणिक विकास से जुड़े कई प्रयास कर रही है, मेरा भी यही प्रयास है।
 
उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद से ऐतिहासिक  विजय हासिल करने के बाद पुनः रायपुर पश्चिम के विधायक के तौर जनाकांक्षाओं  के मुताबिक पर महज 8 महीने के कार्यकाल में कई विकासकार्यों को आगे बढ़ाया है।
 
 
इसमें स्कूलों विशेष तौर पर स्कूलों के कायाकल्प का कार्य उल्लेखनीय हैं। मूणत ने बताया  कि उन्होंने जुलाई 2024 में महीने में रायपुर पश्चिम विधानसभा के  हर स्कूल का  जायजा लिया था और स्कूलों के विकास हेतु राशि स्वीकृत की थी।  उन्होंने  क्रमवार  तरीके से कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया।
 
 
(1) मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबे कॉलोनी में सिंथेटिक टेनिस कोर्ट निर्माण हेतु खेल विभाग से 16.34 लाख रुपया स्वीकृत।
 
(2 )शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डगनिया में सायकल स्टैंड निर्माण हेतु जिला खनिज संस्थान से ₹5 लाख स्वीकृत
 
(3) पंडित आर डी तिवारी उच्चतर माध्यमिक शाला में प्रार्थना सेड निर्माण के लिए खनिज संस्थान न्यास से 10 लाख रुपए स्वीकृत।
 
(4) पंडित गिरजा शंकर मिश्रा उच्चतर माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायपुरा में प्रार्थना से निर्माण एवं बालक बाथरूम निर्माण हेतु खनिज संस्थान से 10 लाख रुपए स्वीकृत।
 
(5) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हीरापुर में दीवाल निर्माण कार्य एवं स्कूल मरम्मत हेतु खनिज संस्थान न्यास से 10 लाख रुपए स्वीकृत
 
(6) शासकीय प्राथमिक शाला टाटीबंध में वॉशरूम निर्माण हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से ₹6 लाख स्वीकृत।
 
(7) शासकीय प्राथमिक शाला अटारी में वॉशरूम निर्माण एवं स्कूल मरम्मत कार्य हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से ₹6 लाख स्वीकृत।
 
(8) शासकीय प्राथमिक शाला रायपुर में वॉशरूम निर्माण कार्य हेतु खनिज संस्थान न्यास निधि से लाख स्वीकृत।
 
(9) शासकीय प्राथमिक शाला रामकुंड में शौचालय मरम्मत एवं मैदान समतलीकरण कार्य हेतु खनिज संस्थान न्यास निधि से ₹9 लाख रुपया।
 
(10 )शासकीय प्राथमिक शाला रवि शंकर परिसर में वॉशरूम निर्माण मैदान  समतलीकरण कार्य हेतु 9 लाख रुपया स्वीकृत।
 
मूणत ने अंत में कहा कि वह इसी प्रकार पूरे 5 वर्ष शिक्षा के अलावा अलग-अलग क्षेत्र से संबंधित जनता से मिल रहे सुझावों के मुताबिक कई प्रकार के विकास कार्यों को लेकर विशेष अभियान चलाते रहेंगे।
और पढ़ें ...

गतका नेशनल चैंपियनशिप : छत्तीसगढ़ से 80 प्रतिभागी लेंगे भाग

 8 वीं गतका नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 27 अगस्त तक पंजाब के संगरूर जिले में होने जा रहा है। 

 
 
गतका नेशनल चैंपियनशिप में  छत्तीसगढ़ की गतका टीम भी  भाग ले रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश गतका टीम की अध्यक्ष सिमरन कौर, उपाध्यक्ष हरकिशन सिंह राजपूत, संयुक्त सचिव वरिन्दर कौर, रायपुर जोन के कोषाध्यक्ष गुरमुख सिंह रंधावा भी गतका टीम के साथ 22 अगस्त को सम्पर्क कांती ट्रेन से 8 वी गतका नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने छत्तीसगढ़ के 80 प्रतिभागी बच्चों को लेकर संगरूर (पंजाब) जा रहे है जिनकी वापसी 30 अगस्त को होगी |
और पढ़ें ...

फैंस के लिए अच्छी खबर…धोनी के बाद अब युवराज सिंह पर बन रही बायोपिक, जानें कौनसा एक्टर निभाएगा ‘सिक्सर किंग’ का किरदार?

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, अब युवराज सिंह की जिंदगी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी. सोशल मीडिया पर युवराज सिंह की बायोपिक का ऐलान किया गया है. इस बायोपिक को टी-सीरीज के बैनर तले प्रड्यूसर किया जा रहा है. वहीं, भूषण कुमार और रवि भगचांदका इस बायोपिक को मिलकर प्रोड्यूस करेंगे.

गौरतलब है कि इससे पहले सिद्धांत चतुर्वेदी क्रिकेट पर आधारित वेब-सीरीज़ ‘इनसाइड एज’ में युवराज सिंह का किरदार अदा कर चुके हैं. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि किस एक्टर को युवराज सिंह का किरदार निभाने का मौका मिलता है? बताते चलें कि युवराज सिंह ने कैंसर से जूझते हुए वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारत को चैंपियन बनाया. साथ ही कैंसर जैसी बीमारी को मात देकर क्रिकट के मैदान में वापसी की।

क्रिकेटर के किरदार में कौन से एक्टर नजर आएंगे
इस बायोपिक में क्रिकेटर के किरदार में कौन से एक्टर नजर आएंगे, इस बारे में किसी तरह की अधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है. हालांकि, सोशल मीडिया पर कई फैंस का कहना है कि युवराज सिंह की बायोपिक के लिए टाइगर श्रॉफ सबसे बेहतरीन विकल्प हैं. वहीं, युवराज सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि अगर मेरी बायोपिक बनती है तो उसमें सिद्धांत चतुर्वेदी को उनका किरदार निभाना चाहिए. दरअसल, सिद्धांत चतुर्वेदी के लिए प्लस पॉइंट ये है कि उनका लुक और डीलडौल काफी युवराज सिंह से मिलता है।

और पढ़ें ...

अश्वारोही दल की प्रस्तुति ने किया रोमांचित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और हज़ारों दर्शकों के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस के अश्वारोही दल का प्रदर्शन हुआ। पुलिस अश्व दल का नेतृत्व प्लाटून कमांडर योगेश चंद्रा ने किया। आज प्रदर्शन में 13 अश्व और उनके संचालित करने वाले जवान शामिल रहे। अश्वारोही दल के प्रदर्शन की शुरुआत अश्व सारंगी पर सवार होकर आरक्षक संतोष साहू ने फ्लैग होस्टिंग करते हुए की। उनके बाद अश्व गंगा पर सवार होकर आरक्षक विक्रम सिंह ने स्टैडिंग सैल्यूट दिया।

    इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए टेंट पेगिंग का प्रदर्शन क्रमशः शक्ति, रुद्र, आभा, अश्वत्थामा पर सवार होकर प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश यादव, आरक्षक कुमारेश मिस्त्री, आरक्षक दिलीप कर्ष एवं आरक्षक अजय जैन ने किया। शो जपिंग का प्रदर्शन अश्व - केसरी, अवनी, अलकनंदा व धनुष पर सवार रहते हुए क्रमशः प्रधान आरक्षक अनिल कुमार, आरक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक लोकेश्वर सिदार एवं धनेश्वर कंवर ने किया। अंतिम में अश्वारोही दल की पूरी टुकड़ी ने गैलप राउंड की प्रस्तुति दी। अश्वारोही दल की यह सभी प्रदर्शन रोमांच से भरपूर व रोंगटे खड़े कर देने वाला रहा।

और पढ़ें ...

पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला पांचवा मेडल..जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल

Paris Olympics 2024:- नीरज चोपड़ा भले ही गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपना नाम ओलंपिक इतिहास में दर्ज करवा लिया. वो 2 ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारत के चौथे एथलीट बन गए. उनसे पहले सुशील कुमार, पीवी सिंंधु और इसी ओलंपिक में मनु भाकर ने ये कमाल किया था.

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अपना खिताब बचाने से चूक गए. पेरिस में 8 अगस्त की रात हुए जबरदस्त फाइनल में नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए. नीरज ने 89.54 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया और इतिहास रच दिया. इस तरह वो दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारत के सिर्फ चौथे और एथलेटिक्स में ऐसा करने वाले सिर्फ पहले एथलीट बन गए. नीरज के कड़े प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. अरशद ने 92.97 मीटर के जबरदस्त थ्रो के साथ गोल्ड पर अपना नाम लिखाया.

और पढ़ें ...

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने के पीछे कोई साजिश तो नहीं ?

पेरिस ओलंपिक में कुश्ती प्रतियोगिता में फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट को अचानक उसके वजन को लेकर फाइनल मैच खेलने के अयोग्य घोषित कर दिया गया | यह फैसला अप्रत्याशित था क्योंकि विश्व चैंपियन को हराकर विनेश फोगाट दुनिया में अपना परचम फहराने के एक कदम पीछे थी | खेल नियमों के तहत आए इस अप्रत्याशित फैसला से विनेश फोगाट टूट गई | अब आते हैं हम खास बात की तरफ की विनेश फोगाट का वजन एक ही रात में कैसे बढ़ गया जो विनेश फोगाट सेमीफाइनल के दौरान फिट थी उनका वज़न बराबर था क्योंकि सही वजन होने के बाद ही विनेश फोगाट को सेमीफाइनल खेलने की अनुमति दी गई होगी और सेमीफाइनल जीतने के बाद दूसरे दिन सुबह इतना वजन कैसे बढ़ गया मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक ही दिन में विनेश फोगाट का वजन लगभग 2 किलो से ज्यादा बढ़ गया और इस तरह इतना वजन बढ़ाना साधारण बात नहीं है इसके पीछे के राज को जानने के लिए भारत सरकार को हस्तक्षेप करना होगा मामले की जांच करनी होगी क्योंकि कुछ तो हुआ है जो विनेश फोगाट का वजन अचानक इतना बढ़ गया जो तमाम प्रयासों के बाद भी वापस 50 किलो नहीं पहुंचा | क्योंकि एक खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय खेल नियमों को जानती है जो गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हो, जिसे मालूम है कि ओलंपिक में शामिल होने के लिए कितने कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है जहां पल पल जांच होती है, अनेक टेस्ट होते हैं खानपान रहन-सहन और पहनावा सब कुछ मायने रखता है और ऐसे में फाइनल तक पहुंच चुकी कुश्ती खिलाड़ी इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकती है की कुछ भी खा ले कुछ भी पी ले और उसका वजन बढ़ जाए और वह पेरिस ओलंपिक के नियमों के तहत अयोग्य घोषित हो जाए, यह बात गले नहीं उतरती | *संभावनाओं की ओर भी अंतरराष्ट्रीय खेल परिषद और भारत सरकार को ध्यान देना चाहिए* यह की सेमीफाइनल जीतने के बाद फाइनल मैच होने से पहले कहीं कोई साजिश तो नहीं हुई ! यह की इस दौरान विनेश फोगाट को खाने में या पीने के किसी पदार्थ में कुछ मिलाकर तो नहीं पिला या खिला दिया गया !
और पढ़ें ...

खेल, कला और व्यावसायिक कौशल में दक्ष बने विद्यार्थी : खाद्य मंत्री श्री बघेल

खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिलें के नवागढ़ विकासखण्ड के शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। महाविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों कोे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई । इस दौरान खाद्य मंत्री ने परिसर में पौधारोपण भी किया।

    मंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य, प्रावधान, विशेषता और विभिन्न प्रकार के संकायों की जानकारी दी गई। शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों द्वारा चयन किये जाने वाले विषय जेनेरिक-इलेक्टिव का समूह तथा बैल्यू एडिशन कोर्स के समूह की व्याख्या किया। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए एक समग्र और बहुविषयक दृष्टिकोण पर अधिक जोर देना है, ताकि विद्यार्थी विषयों के साथ-साथ खेल, कला और व्यावसायिक कौशल में दक्ष हो सकें।

    शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को क्रेडिट आधारित कोर्सेस, सतत् आंतरिक मूल्यांकन एवं अंत सेमेस्टर परीक्षा से संबंधित प्रावधानों के बारे में समझाया गया है। विद्यार्थियों अथवा पालकों कीे शंकाओं का भी समाधान किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता रात्रे, नगर पार्षद  जाहिद बैग, शासकीय के.आर.डी. महाविद्याालय के प्राचार्य श्रीमती एम बंजारा और महाविद्यालय के परिवार के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

IND vs SL : भारतीय टीम की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 32 रनों से हराया

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हरा दिया है, इससे पहले इस सीरीज का पहला मैच टाई रहा था। ऐसे में इस जीत के साथ ही अब श्रीलंकाई टीम 1-0 से इस सीरीज में आगे हो गई है। श्रीलंका की जीत में उनके स्टार स्पिनर जेफ्री वेंडरसे का रोल काफी अहम रहा। श्रीलंका ने दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 32 रनों से हराया है।
 
इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 के स्कोर पर 50 ओवर में पहुंच सकी। इस मैच को जीतने के लिए भारत को 241 रनों का लक्ष्य दिया था। दूसरे वनडे में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। इस लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी भारतीय टीम 208 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और श्रीलंका ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
 
भारतीय बल्लेबाज हुए फेल

241 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज आज पूरी तरह से फेल हो गए। रोहित शर्मा और गिल ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने पहले विकेट के लिए 13 ओवर में ही 97 रन जोड़ दिए थे। रोहित शर्मा (64) के आउट होने के बाद टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर खास कर और पूरी टीम 208 रन पर सिमट गई। अक्षर पटेल ने 44 रन की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

और पढ़ें ...

IND vs SL पहला वनडे आज,फ्री में कब और कहां देखें, रोहित शर्मा के हाथ में होगी टीम की कमान,जानिए डिटेल्स

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज 3-0 से जीतने के बाद अब भारत अपने अगले मिशन की ओर बढ़ चुका है।टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद इस सीरीज के जरिए रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर वापसी करेंगे। उनके अलावा केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी काफी लंबे समय बाद 50 ओवर फॉर्मेट खेलेंगे। वहीं, टी20I सीरीज में मिली करारी हार के बाद श्रीलंकाई टीम की निगाहें वनडे सीरीज को जीतने पर होगी।ऐसे में कब, कहां और किस तरह फैंस फ्री में भारत बनाम श्रीलंका का पहला वनडे मैच फ्री में देख सकते हैं, आइए जानते हैं।

पहला वनडे मैच?

भारत बनाम श्रीलंका का पहला वनडे मैच 2 अगस्त यानी गुरुवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा।

कितने बजे से खेला जाएगा IND vs SL 1st ODI मैच?

भारत बनाम श्रीलंका का पहला वनडे मैच दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।

कहां देख सकते हैं IND vs SL 1st ODI मैच का लाइव टेलीकास्ट?

भारत बनाम श्रीलंका के पहले वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) SD और HD, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल या तेलगू) और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 SD और HD में देखा जा सकता है।

टीमें इस प्रकार-

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

श्रीलंका- चरिथ असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, निशान मदुश्का, जनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चामिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, अकिला धनंजय, दुनीथ वेल्लालेज, ईशान मलिंगा, मोहम्मद शीराज।

और पढ़ें ...

IND vs IRE Hockey : भारत की शानदार जीत, आयरलैंड को 2-0 से हराया, ग्रुप में टॉप पर पहुंचा

भारत ने इस तरह पेरिस खेलों में अजेय अभियान जारी रखा है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे और टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रही। हरमनप्रीत ने सबसे पहले 11वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। फिर दूसरे क्वार्टर में 19वें मिनट में मैदानी गोल दागकर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। भारत ने तीसरा क्वार्टर समाप्त होने के बाद आयरलैंड पर 2-0 की बढ़त बनाए रखी है। अब अंतिम 15 मिनट का खेल शेष है। भारत की नजरें जहां इस बढ़त को बनाए रखने की होगी, जबकि आयरलैंड की टीम वापसी करना चाहेगी।

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल किए
दूसरा क्वार्टर समाप्त होने के बाद आयरलैंड पर 2-0 की बढ़त बनाए हुई है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल किए। उन्होंने पहले क्वार्टर में पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला, जबकि दूसरे क्वार्टर में मैदानी गोल के जरिए भारत की बढ़त दोगुना कर दी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मैदानी गोल के जरिए गोल दागा। भारत ने इस तरह दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त 2-0 कर दी है। हरमनप्रीत ने 19वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया है। पहला क्वार्टर खत्म होने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड के खिलाफ बढ़त बना ली है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहले क्वार्टर में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल दाग टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। हरमनप्रीत सिंह ने पहले ही क्वार्टर में गोल कर भारत को आयरलैंड के खिलाफ शुरुआत बढ़त दिला दी है। हरमनप्रीत ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलने में कोई भूल नहीं की। कप्तान के इस प्रयास से भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
और पढ़ें ...

IND vs IRE Hockey : भारत की शानदार जीत, आयरलैंड को 2-0 से हराया, ग्रुप में टॉप पर पहुंचा

भारत ने इस तरह पेरिस खेलों में अजेय अभियान जारी रखा है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे और टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रही। हरमनप्रीत ने सबसे पहले 11वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। फिर दूसरे क्वार्टर में 19वें मिनट में मैदानी गोल दागकर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। भारत ने तीसरा क्वार्टर समाप्त होने के बाद आयरलैंड पर 2-0 की बढ़त बनाए रखी है। अब अंतिम 15 मिनट का खेल शेष है। भारत की नजरें जहां इस बढ़त को बनाए रखने की होगी, जबकि आयरलैंड की टीम वापसी करना चाहेगी।

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल किए
दूसरा क्वार्टर समाप्त होने के बाद आयरलैंड पर 2-0 की बढ़त बनाए हुई है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल किए। उन्होंने पहले क्वार्टर में पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला, जबकि दूसरे क्वार्टर में मैदानी गोल के जरिए भारत की बढ़त दोगुना कर दी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मैदानी गोल के जरिए गोल दागा। भारत ने इस तरह दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त 2-0 कर दी है। हरमनप्रीत ने 19वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया है। पहला क्वार्टर खत्म होने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड के खिलाफ बढ़त बना ली है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहले क्वार्टर में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल दाग टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। हरमनप्रीत सिंह ने पहले ही क्वार्टर में गोल कर भारत को आयरलैंड के खिलाफ शुरुआत बढ़त दिला दी है। हरमनप्रीत ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलने में कोई भूल नहीं की। कप्तान के इस प्रयास से भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
और पढ़ें ...

पंडरी व तेलीबांधा फ्लाई ओव्हर के नीचे निर्माणाधीन बाक्स बैडमिंटन कोर्ट के कार्य को लेकर क्रेडाई छत्तीसगढ़ ने मगर निगम को सराहा और निर्माण पूर्ण होने पश्चात इसका संचालन एवं संधारण करने रूचि लेकर सहमति व्यक्त की

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की लोककल्याणकारी मंशा के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार राजधानी शहर रायपुर के युवाओं को बैडमिंटन बास्केटबाॅल, क्रिकेट आदि की प्रैक्टिस हेतु सुरक्षित स्थान उपलब्ध करवाने 2 स्थानों पंडरी व तेलीबांधा फ्लाई ओव्हर के नीचे के स्थानों पर बाक्स बैडमिंटन कोर्ट बनाने का कार्य तेज गति से पूर्णता की ओर अग्रसर है एवं इसे शीघ्र पूर्ण कर युवाओं को शानदार सौगात देने की तैयारी की जा रही है। 
        नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाष मिश्रा की उपस्थिति में हुई बैठक में चर्चा के दौरान निर्माणाधीन बॉक्स बैडमिंटन कोर्ट के तेज गति से जारी  कार्य को लेकर क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष  संजय रहेजा एवं अन्य सभी पदाधिकारी बिल्डर्स ने रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व एवं नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन को सराहा और बॉक्स बैडमिंटन कोर्ट का कार्य पूर्ण होने के पश्चात इसके नियमानुसार प्रक्रिया के तहत इसके समुचित संचालन एवं संधारण का कार्य करने के प्रति रूचि लेकर सहमति व्यक्त की. उन्होंने नगर निगम रायपुर के माध्यम से किये जा रहे बॉक्स बैडमिंटन कोर्ट के कार्य को राजधानी के युवाओं के कल्याणार्थ किया जा रहा कार्य निरुपित किया। क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त के साथ बैठक के दौरान चर्चा में विश्वास व्यक्त किया कि बॉक्स बैडमिंटन कोर्ट के प्रारम्भ होने पर इससे युवाओं को राजधानी शहर में खेलो की पैै्रक्टिस करने सुन्दर व सुरक्षित स्थान शीघ्र मिलेगा एवं लंबे समय तक बाॅक्स बैडमिंटन कोर्ट की जनउपयोगिता कायम रह सकेगी। आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम के सबंधित अधिकारियों को तेलीबांधा और पंडरी फ्लाई ओव्हर के नीचे बाक्स बैडमिंटन कोर्ट का शेष फिनिशिंग कार्य शीघ्रता से युवाओं के कल्याणार्थ प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये हैँ ।

और पढ़ें ...

आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी रायपुर के लिए चयनित 40 खिलाड़ियों की सूची जारी

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा रायपुर में संचालित आवासीय तीरंदाजी अकादमी के लिए 20 बालक तथा 20 बालिकाओं का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन दिनांक 25 एवं 26 जून को रायपुर के स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम एवं खेल संचालनालय परिसर तीरंदाजी एरिना में सम्पन्न हुआ।
    खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम के निर्देश पर चयन ट्रायल के नोडल अधिकारी चेतन कुमार श्रीवास प्रशासक खेल अकादमी रायपुर के द्वारा चयन ट्रायल सुव्यवस्थित तरीके से कराया गया। चयन समिति में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र रायपुर तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के (एन.आई.एस.) प्रशिक्षक शामिल रहे। चयनकर्ताओं के द्वारा खिलाड़ियों के फिटनेस से संबंधित मोटर एबिलिटी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, स्पोर्ट्स स्कील टेस्ट एवं मेंटल एबिलिटी टेस्ट लिये गए। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले खिलाड़ियों को ही प्रदर्शन के आधार पर मेरिट क्रमानुसार 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
    प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में भाग लिया, इसमें राज्य के जिले रायपुर से 05 बालिका और 09 बालक, सरगुजा से 07 बालिका, धमतरी से 02 बालक और 04 बालिका, महासमुंद से 05 बालिका और 02 बालक, नारायणपुर से 03 बालक, बिलासपुर से 01 बालक, कोण्डागांव से 01 बालक एवं गरियाबंद जिले से 01 बालिका का चयन किया गया है। इन चयनित खिलाड़ियों को 10 दिवस के भीतर अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा। यदि चयनित खिलाड़ी में से कोई प्रवेश लेने में असमर्थ रहता है, तो प्रतीक्षा सूची में से मेरिट के आधार पर प्रवेश देने की कार्यवाही की जाएगी।
    खेल अकादमी में प्रवेश लेने वाले खिलाड़ियों को खेल अकादमी संचालन नियम-2014 के अंतर्गत निःशुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक सुविधा, परिधान, प्लेइंग किट, दुर्घटना बीमा एवं प्रतियोगिताओं में सहभागिता आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आवासीय खेल अकादमी के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के द्वारा एन.आई.एस. प्रशिक्षकों की भर्ती की गई है। समय समय पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को खेल अकादमी में आमंत्रित कर विशिष्ट प्रशिक्षण का आयोजन भी कराया जाएगा।

और पढ़ें ...

IND vs SL: गंभीर का फिर चल गया सिक्का! कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे ये 3 बड़े चेहरे

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से शुरू होने जा रही टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम के नए हेड कोच बने गौतम गंभीर का यह पहला दौरा है. इससे पहले कोचिंग स्टाफ को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. दरअसल, अभिषेक नायर और रयान टेन डोशेट गंभीर के साथ कोचिंग स्टाफ में जुड़ने के लिए तैयार हैं, जबकि टी दिलीप फील्डिंग कोच बने रहेंगे. हालांकि, BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने अब तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के लिए तीन वनडे मैच खेलने वाले नायर और टेन डोशेट को भारतीय टीम में सहायक कोच नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि जब गौतम गंभीर की मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2024 का खिताब जीता था तब ये दोनों गंभीर के साथ थे और नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ में मेंटरशिप की भूमिका निभा रहे थे.

दिलीप बने रहेंगे फील्डिंग कोच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के मौजूदा फील्डिंग कोच टी दिलीप की जगह बरक़रार है, क्योंकि उन्होंने न केवल एक प्रभावी फील्डिंग कोच के रूप में बल्कि ड्रेसिंग रूम में भी अच्छा सकारात्मक प्रभाव डाला है. रिपोर्ट में कहा गया है, “ऐसा माना जाता है कि वह टीम बॉन्डिंग अभ्यास में बहुत अच्छे हैं, जिसे अत्यधिक प्रतिस्पर्धी माहौल में खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख आवश्यकता माना जाता है.”

गेंदबाजी कोच को लेकर सस्पेंस

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नया गेंदबाजी कोच कौन होगा इस पर कुछ सस्पेंस है, लेकिन पूर्व दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज मोर्ने मोर्कल अभी भी इसके लिए मजबूत उम्मीदवार हैं. मोर्कल ने आईपीएल 2022 और 2023 में लखनऊ सुपर जाइंट्स में गंभीर के साथ काम किया, जहां गंभीर मेंटर थे.

22 जुलाई को श्रीलंका रवाना होगी टीम इंडिया

बता दें कि श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड सोमवार 22 जुलाई को उड़ान भरेगा. इस दौरान टी दिलीप और नायर भी कोच गौतम गंभीर के साथ रवाना होंगे. जबकि टेन डोशेट की भागीदारी का समय अनिश्चित है, क्योंकि वो मौजूदा समय में मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में एलए नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ के हिस्से के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं और कुछ दिनों बाद कोलंबो में सीधे भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं.

और पढ़ें ...

एशिया कप के मैच में आज पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय विमेंस टीम, जानिये कितने बजे होगा मैच का टॉस…

एशिया कप के मैच में आज पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय विमेंस टीम, जानिये कितने बजे होगा मैच का टॉस एशिया कप के पहले मैच में आज पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय विमेंस टीम, पूरी दुनिया अक्टूबर में होने वाले विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट चूका है और इसीलिए लिए इस टूर्नामेंट को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय टीम का एशिया कप में दबदबा रहा है। बता दे की इंडिया ने चार में से तीन बार एशिया कप का टी20 खिताब जीता और चारों बार एशिया कप के 50 ओवरों के प्रारूप में जीत दर्ज की है। विमेंस एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारत ने 20 में से 17 मैच जीते हैं। उसने 2022 के फाइनल में बांग्लादेश को हराया था। साथ ही साथ पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने इस टूर्नामेंट में 14 मैचों में 11 जीत दर्ज की है। इस महीने की शुरुआत में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ हुई टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ की थी। जबकि तीन टी20 मैचों में से दूसरा मैच बारिश में धुल गया था। वहीं पाकिस्तान को मई में हुई सीरीज में इंग्लैंड से हार झेलनी पड़ी थी। इस सीरीज में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया था। बताते चले की भारत और पाकिस्तान महिला एशिया कप मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा। और फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।

और पढ़ें ...

महासमुंद : राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बेंगलुरु में

पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा 13 वीं नेशनल सब जूनियर एवं जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 का आयोजन श्री कांतिरावा आऊटडोर स्टेडियम बेंगलुरु में 15 से 17 जुलाई 2024 तक आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य की दल से कुल 6 पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी शामिल हुए। राज्य दल के प्रशिक्षक व मैनेजर निरंजन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की टीम में महासमुंद जिले से सुखदेव केंवट, नोशन लाल पटेल, दिनेश पटेल, निखिल यादव, जिला बालोद से उदयराम कुमार निषाद, सूरजपुर जिले से यशोदा राजवाड़े शामिल हुए। जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत एवं 3 कांस्य कुल 6 पदक जीतने में सफल रहें। महासमुंद जिले से सुखदेव ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के 100 मीटर दौड़ एवं 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, जिले के नोशन लाल पटेल ने 1500 मीटर दौड़ में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रौशन किया। कलेक्टर  प्रभात मलिक ने सुखदेव एवं नोशन पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विदित हो कि जिले के फॉर्च्यून नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय करमापटपर बागबाहरा खुर्द के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी सुखदेव केंवट और निखिल यादव का चयन हॉल ही में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) बेंगलुरू में हुआ हैं। जो जुलाई माह से आवासीय राष्ट्रीय अकादमी में प्रवेश लेकर नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिले के खिलाड़ियों को नेशनल चैंपियनशिप बेंगलुरु में पदक जीतने पर उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह, जिला खेल अधिकारी  मनोज धृतलहरे, सहायक संचालक शिक्षा सतीश नायर, छत्तीसगढ़ पैरा एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री डिकेश टंडन, जिला पैरा एथलेटिक्स संघ से तोरण यादव, विश्वनाथ पाणिग्रही, भेख लाल साहू, अतुल बग्गा, डॉ. विकास अग्रवाल, अध्यक्ष फॉर्च्यून फाउंडेशन निरंजन साहू एवं समस्त शाला परिवार ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

और पढ़ें ...