सियासत
Aaj Ka Rashifal 11 November 2023: आज छोटी दिवाली पर इन राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, पैसों और खुशियों से भर जाएगी झोली
Aaj Ka Rashifal 11 November 2023: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 58 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 47 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज नरक चतुर्दशी भी है। इसके अलावा आज हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज ऑफिस मैनेजर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके किसी काम की तारीफ होगी। अगर आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं, तो घरसे सलाह ले लें। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप टारगेट बेस्ड वर्क कर रहे हैं, तो आज वो पूरा कर लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वकील आज कचहरी का अधूरा काम पूरा कर लेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 9
वृष राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चे करें। आज ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। फैशन डिजाइनर को किसी कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बातचीत चलेगी, अपना व्यवहार लचीला रखें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि-
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। नर्सिंग के छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में खुशियां आएंगी, रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। इलेक्ट्रॉनिक के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, आय में वृद्धि होगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 4
कर्क राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लापरवाही न करें। बच्चों के लिए दिन खुशनुमा बनेगा, आज पार्क घूमने जायेंगे। आज ऑफिस में अपने काम पर फोकस करेंगे। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। लवमेट को उनकी पसंद का ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। बिसनेसमैन सोंच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। सरकारी विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज घर में सुख- समृद्धि बढ़ेगी। आज स्कूल टीचर से आपकी मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ शाम में कॉफी पीने का प्लान बनायेंगे। आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप कहीं घूमने जा रहे है तो जरुरी सामान रख लें। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपके सोशल मीडिया पर फोल्लोवर्स बढ़ेंगे। ड्राईफ्रूट्स के कारोबारियों की अच्छी सेल से ज्यादा इनकम होगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी नयी जॉब के योग बन रहे हैं। किसी बात को लेकर आपकी उलझन ख़त्म होंगी। कोई दोस्त आपसे आर्थिक रूप से मदद मांग सकता है। ऑफिस के काम से बाहर जा सकते है। पेट की समस्या से परेशान लोग ऑयली फ़ूड अवॉयड करें। आज भाई-बहनों में अच्छी बॉन्डिंग बनी रहेगी। आज आपकी ओवर इनकम होगी। आज ऑफिस में आपको बेस्ट एम्प्लाइज का आवार्ड मिल सकता हैं।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
तुला राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आज स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में लापरवाही न करें। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। आज कपड़ा व्यापारियों के कारोबार में अनुकूलता रहेगी, आपके रुके कार्य पूरे होंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। किसी दोस्त से जरूरी जानकारी मिलेगी। घरवाले आपका मनोबल बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। बिसनेसमैन किसी दूसरी कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आज स्टूडेंट कॉलेज प्रोजेक्ट को बनाने में बिजी रहेंगे। बच्चों को पिकनिक स्पॉट पर ले जायेंगे। बुजुर्गों का भक्ति भाव में मन लगेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
जीवनसाथी आज घर के जरुरत का सामान खरीदने के लिए कह सकते है। लवमेट से आज आपको सरप्राइस मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 4
धनु राशि-
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज कारोबार में कम मेहनत से ही अधिक मुनाफा होगा, लेकिन मेहनत जारी रखें। आज कोई भी मौका हांथ से न जाने दें। आज लवमेट अपने रिश्ते की बात घर से करेंगे, घर वाले इसपर विचार विमर्श करेंगे। बिजनेस में आज अच्छी इनकम होगी। स्वास्थ्य
बेहतर रखने के लिए मसालेदार खाना अवॉयड करें। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अचानक प्लान बन सकता है, कोई रिश्तेदार भी साथ जा सकते हैं।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 1
मकर राशि-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी को दिए रुपए आज आपको वापस मिलेंगे। काम के सिलसिले में दोस्त का घर आना हो सकता है। आज दांपत्य रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझें। सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। आज छात्र अपने डाउट टीचर से क्लियर करेंगे। ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको सफलतापूर्वक पूरा करने में आप सफल रहेंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। दोस्त आप पर विश्वास करके कोई बात शेयर करेंगे। बुजुर्गों को खुशनुमा माहौल दें, इससे उनको बेहतर महसूस होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपने कोच से नया सीखने को मिलेगा। अगर आप अविवाहित है तो आपकी शादी की बात आज फाइनल हो सकती है। आज ऑनलाइन कोई सामान आपको काफी पसंद आएगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 3
मीन राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस में दोस्तों के साथ हिल स्टेशन जा सकते हैं। आज काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हार्डवेयर कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। बच्चों के लिए मनपसंद सामान लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जम कर करें, जल ही आपको सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 3
CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, ड्यूटी के दौरान की फायरिंग
जम्मू-कश्मीर। कुलगाम जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जवान दक्षिण कश्मीर जिले के काजीगुंड इलाके में जवाहर सुरंग के पास ड्यूटी पर तैनात था। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।
दरअसल, आज सुबह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के काजीगुंड इलाके में जवाहर सुरंग के पास एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। जवान ने खुद को उस दौरान गोली मारी जब वह काजीगुंड के जवाहर सुरंग इलाके में बी-टॉप के पास ड्यूटी पर तैनात था। गोली लगने से मौक पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, अभी आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
धनतेरस पर स्टील का बर्तन खरीदना ‘अशुभ’, मां लक्ष्मी हो जाएंगी क्रोधित, यह धातु है सबसे पवित्र
Dhanteras 2023 : आज यानी शुक्रवार 10 नवंबर को धनतेरस है. हम सभी लोग अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ खरीदने की योजना बना चुके हैं. कई लोग तो सुबह-सुबह ही बाजार निकल गए हैं. आमतौर पर आज झाड़ू के अलावा बर्तन खरीदने का चलन है. लेकिन, बर्तन खरीदने में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. बाजार में सबसे सुलभ और सस्ते बर्तन स्टील के होते हैं. ऐसे में अधिकतर लोग स्टील के ही बर्तन खरीदकर कोरम पूरा कर लेते हैं. लेकिन, शास्त्र के हिसाब से यह ठीक नहीं है. शास्त्रों में धनतेरस के दिन खरीददारी को शुभ माना गया है. इसमें इस खरीददारी के कई नियम भी बताए गए हैं. लेकिन, इसमें स्टील या एल्युमुनियम जैसी धातु का कोई जिक्र नहीं है. शास्त्रों में हमेशा से पवित्र धातुओं के इस्तेमाल की सलाह दी गई है. वैज्ञानिक तौर भी देखें तो पवित्र धातु हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं. यहां पवित्र से आशय ऐसे धातुओं से है जो हमें सीधे प्रकृति से प्राप्त होते हैं. इसमें सोना, चांदी, पीतल, लोहा जैसे धातु आते हैं. स्टील या एल्युमिनियम पूरी तरह शुद्ध धातु नहीं हैं. ये न तो लोहा हैं और ही कोई अन्य धातु.
इसी तथ्य को समझने के लिए हमने सरस्वती आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, बेगूसराय के प्रभारी प्रधानाचार्य और शास्त्र मर्मज्ञ पंडित विश्वनाथ मिश्र ‘वैदिक’ से विस्तृत बातचीत की. वैदिक के मुताबिक व्यक्ति के लग्न और राशि के मुताबिक उसे धातु प्रिय होता है. जिस व्यक्ति के लिए सूर्य सिंह राशि हो, सिंह, वृश्चिक लग्न हो, मंगल स्वगृही हो, ऐसे लोगों के लिए सोना शुभ होता है. मंगल जिसका कारक हो, मेष या वृश्चिक राशि हो, मंगल उच्च का स्वगृही हो, तो ऐसा व्यक्ति कठोर चीज यानी वाहन खरीद सकते हैं.
वृष लग्न हो, वृश्चिक राशि हो, तुला लग्न और तुला राशि हो, ऐसे लोगों के लिए चांदी और शृंगार की वस्तु लाभदायक. मीन या धनु लग्न हो, जिसके स्वामी बृहस्पति हैं, ऐसे लोगों के लिए पीला धातु, सोना, पीतल या तांबा खरीदना चाहिए. शुभदायक होता है. जिसका शनि, मकर या कुंभ राशि हो, जिसके शनि उच्च हों, ऐसे व्यक्ति के लिए वाहन खरीदना शुभ. क्योंकि शनि जो है लोहा का कारक होता है.
संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से , 19 दिन में होंगी 15 बैठकें, इन विधेयकों पर चर्चा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 4 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र बुलाया है, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन तक चलने वाले इस सत्र में 15 बैठकें आयोजित की जाएगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी। बता दें कि ये सत्र ऐसे समय होगा जब कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जा चुकेंगे।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि सरकार 4 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन सत्र में 15 बैठकें आयोजित करेगी। अमृत काल के बीच सत्र के दौरान विधायी कामकाज और अन्य विषयों पर चर्चा का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस बैठक के दौरान कई अहम बिल पेश कर सकती है, इसमें भारतीय दंड संहिता से जुड़े बिल भी पेश हो सकते है।
किन विधेयकों पर हो सकती है चर्चा
मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है। इस विधेयक के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों का दर्जे को कैबिनेट सचिव के बराबर होने का प्रावधान है। फिलहाल उन्हें सुप्रीम कोर्ट के जज के बराबर का दर्जा मिलता है। वहीं, इस विधेयक का विरोध करते हुए विपक्षी दल कह रहे हैं कि सरकार संस्थानों पर कब्जा करना चाहती है।
24 लाख दीपों से जगमगाएगी राम की नगरी, अयोध्या में होगा भव्य आयोजन
नई दिल्ली : दीपों का त्यौहार दीपावली आज से शुरू हो रहा है. देशभर में दिये जलाकर दिवाली उत्सव मनाया जाएगा। इस बार अयोध्या की दिवाली सबसे खास होने वाली है. उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में एक भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। इस दीपोत्सव का आयोजन 11 नवंबर को होना है. दीपोत्सव में 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे, जो अपने आप में रिकॉर्ड होगा।
लेजर शो में दिखाई जाएगी भगवान राम की जीवनी
दीपोत्सव के मौके पर विभिन्न घाटों पर दीप प्रज्वलित किया जाएग जिसमें राम की पौड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट भी शामिल है। इस मौके पर पूरे शहर को सजाया गया है। साथ ही लेजर शो की भी तैयारी हो रही है, जिसमें भगवान राम के जीवन की झांकी दिखाई जाएगी।
देशी और विदेशी कलाकार होंगे शामिल
दीपोत्सव के माध्यम से तुलसीकृत रामचरितमानस के सात कांड होंगे, इस आयोजन में देशी और विदेशी कलाकार भी रामलीला पेश करेंगे, जिसमें रूस, श्रीलंका, सिंगापुर और नेपाल के कलाकार भी शामिल होंगे। 25 हजार से ज्यादा वालंटियर्स ने दीपोत्सव में एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाने की ठानी है। दीपोत्सव के दौरान, सरयू नदी के किनारे एक भव्य लेजर शो भी आयोजन किया जा रहा है। सरयू नदी के तट को भी सुंदर तरीके से सजाया गया है।
दर्दनाक सड़क हादसा : खड़ी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
उत्तरप्रदेश। गोरखपुर में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। हाइवे पर एक यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हुआ।
मामला गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे (NH 28) का बताया जा रहा है। गोरखपुर से अनुबंधित बस सवारियों को लेकर पड़रौना जा रही थी। जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंचर हो गया था। बस को सड़क के किनारे खड़ी करके चालक और कंडक्टर ने दूसरी बस मंगाई थी। एक खाली बस गोरखपुर से पहुंची और सवारियों को बैठा रही थी। कुछ यात्री बस में बैठ गए थे, जबकि कुछ अभी दोनों बसों के बीच खड़े थे।
इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि करीब 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की पहचान की जा रही है।
आज से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी, अब 20 नवंबर के बाद खुलेंगे विद्यालय
भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आज से दिवाली की छुट्टी शुरू हो गई है। प्रदेश में 10 से 15 नवंबर तक अवकाश रहेगा। राज्य में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव है और अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है। इसके बाद अगले दिन 19 नवंबर रविवार है। ऐसे में अब 20 नवंबर के बाद स्कूल खोले जाएंगे।
एमपी के सरकारी और निजी स्कूलों में 10 से 15 नवंबर (6 दिन) तक दिपावली का अवकाश रहेगा। वहीं प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके चलते स्कूलों में मतदान के लिए बूथ बनाया जाएगा। अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है, शिक्षक मतदान कार्य से वापस लौटेंगे।
इसके बाद अगले दिन 19 नवंबर को रविवार है। इस वजह से अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चुनाव के बाद ही संभव है। प्रदेश में अब 20 नवंबर से ही स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो पाएगी।
धनतेरस आज : दीपावली के पर्व की शुरुआत,इस शुभ मुहूर्त में पर खरीदारी करना होगा लाभकारी, टाइमिंग कर लीजिए नोट
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस (Dhanteras 2023)के त्योहार से दीपावली के महोत्सव की शुरुआत हो जाती है. धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है और इस दिन सोना चांदी और कई तरह की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त होता है. मान्यता है कि इस दिन जिन चीजों की खरीदारी की जाती है, उनमें 13 गुणा वृद्धि होती है. धनतेरस के दिन धन की प्रतीक मां महालक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है
सोना चांदी या अन्य चीजों की खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर से ही शुरु हो रहा है. इस दिन सोना खरीदने का शुभ समय दोपहर को 12 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रहा है और ये मुहूर्त अगले दिन यानी 11 नवंबर को सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक मान्य रहेगा. इस दौरान लोग सोना चांदी, जवाहरात और अन्य चीजों की खरीदारी कर सकेंगे
त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से आरंभ हो जाएगी
धनतेरस की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से आरंभ हो जाएगी. त्रयोदशी तिथि अगले दिन यानी 11 नवंबर को दोपहर एक बजकर 57 मिनट तक रहेगी. 10 नवंबर को धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में की जाएगी. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सायंकाल 5.47 से आरंभ हो रहा है. इस समय गणेश जी, लक्ष्मी मां और कुबेर की पूजा की जा सकेगी और यह शुभ मुहूर्त सायंकाल 7 बजकर 47 मिनट तक मान्य रहेगा. इसी दौरान घरों में पूजा के बाद यम का दीपक जलाने का भी प्रावधान है
ऐसा कौन सा फल है जो इंसान का मांस खाता है? जवाब देने में छूट जाएगा पसीना !
GK Quiz : IAS अफसर बनने का सपना तो हरेक विद्यार्थी का होता है, लेकिन UPSC की परीक्षा क्लियर करना इतना आसान नहीं होता। प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। UPSC की परीक्षा में हर साल देश के लाखों युवा शामिल होते हैं पर उनमें से सबसे काबिल परीक्षार्थियों का चयन ही इसमें हो पाता है।
IAS/ IPS अफसर बनने के लिए परीक्षार्थियों का चयन UPSC की परीक्षा में प्री, मेंस और इंटरव्यू राउंड पास करने के बाद होता है। अगर उम्मीदवार लिखित परीक्षा ( प्री और मेंस ) पास कर लेता है तो उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
GK Quiz: इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज के साथ ही कई ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं, जिनके उत्तर देना आसान नहीं होता। आईएएस इंटरव्यू में जिस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है, वह है आत्मविश्वास। इंटरव्यू में ये सवाल आपके प्रजेंस ऑफ माइंड का पता लगाने के लिए पूछे जाते हैं।
दोस्तों, अक्सर इस तरह के सवाल सुनने-पढ़ने के बाद दिमाग थोड़ा घूम जाता है। लेकिन यह सवाल दिखने में जितने कठिन हैं, इसका जवाब भी उतना ही सरल है।
GK Quiz: कई बार कुछ मजेदार सवाल भी पूछा जाता है, जिनका जवाब, सवाल में ही छिपा होता है। थोड़ा सा दिमाग लगाकर इनका उत्तर दिया जा सकता है।आज हम आपके लिए ऐसे ही चुनिंदा सवालों की श्रृंखला लेकर आए हैं, जो इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं।
GK Quiz: IAS Interview question: IAS इंटरव्यू प्रश्न
✓ ऐसा कौन सा फल है जो इंसान का मांस खाता है? जवाब देने में छूट जाएगा पसीना !
उत्तर : इस प्रश्न का उत्तर सबसे अंत में दिया गया है।
???? सवाल– भारत के किस राज्य में बिजली सबसे ज्यादा महंगी है?
उत्तर : ✓ महाराष्ट्र ।
???? सवाल : ऐसा कौन सा जीव है जो पानी में रहता है लेकिन पानी नहीं पीता?
उत्तर : ✓ मेंढ़क ।
???? सवाल– भारतीय नोट में कितनी भाषाएं लिखी होती है?
उत्तर : ✓ 17 भाषाएं ।
???? सवाल– किस जीव का दूध पीने से दिमाग तेज होता है?
उत्तर : ✓ गाय ।
???? सवाल– ऐसी कौन सी जगह है, जहाँ पर सड़क है पर गाड़ी नहीं, जंगल है पर पेड़ नहीं और शहर है पर घर नहीं ?
उत्तर : ✓ नक्शा ।
???? सवाल– ऐसी कौन सी चीज है, जिसे हम पानी के अंदर खाते हैं?
उत्तर : ✓ गोता ।
???? सवाल सवाल– वो कौन सा काम है जो लोग मरने के बाद भी कर सकते हैं?
उत्तर : ✓ ‘अंगदान’ लोग मरने के बाद भी कर सकते हैं?
???? सवाल : मनुष्य के शरीर में कुल कितनी हड्डियां होती है?
उत्तर : ✓ 206 हड्डियां ।
???? सवाल– दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी कौन सा है?
उत्तर : ✓ कबूतर ।
???? सवाल– भारत में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर : ✓ सिक्किम ।
???? सवाल– किस जीव पर पेट्रोल डालने से वह मर जाता है?
उत्तर : ✓ बिच्छू ।
???? सवाल– पाकिस्तान में कुल कितने राज्य हैं?
उत्तर : ✓ 08 राज्य ।
Read More :-
सवाल– टेबल टेनिस का आविष्कार किस देश ने किया था?
उत्तर : ✓ इंग्लैंड ने ।
???? सवाल : मिनी ताजमहल किसे कहा जाता है?
उत्तर : ✓ बीवी के मकबरा को ।
???? सवाल– किस जीव का खून सफेद रंग का होता है?
उत्तर : ✓ तिलचट्टा का ।
???? सवाल– वह कौन सी चीज है जो खाने के लिए खरीदी जाती है पर खायी नहीं जाती?
उत्तर : ✓ प्लेट ।
???? सवाल– दुनिया में सबसे ज्यादा आलू कहाँ पाया जाता है?
उत्तर : ✓ दुनिया में सबसे ज्यादा आलू जमीन के नीचे पाया जाता है ।
???? सवाल– विश्व में सबसे बड़ा एयरपोर्ट किस देश में स्थित है?
उत्तर : ✓ अमेरिका में ।
सबसे ऊपर दिए गए प्रश्न का सही उत्तर है…
???? अनन्नास (Pineapple)
GK Quiz: जी हां ! अनन्नास एक ऐसा फल है जो इंसान का मांस खाता है। यह पढ़कर आप चौंक गए होंगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है।दरअसल, जब आप अनन्नास का 10 से 20 ग्राम का टुकड़ा रोज खाते हैं या फिर इसका जूस पीते हैं, तो इसमें मौजूद खास प्रोटीन शरीर के अंदर मौजूद गंदे मांस को खत्म करना शुरू कर देता है।अगर आप लंबे समय तक रोज अनन्नास खाएंगे तो आपके शरीर से खराब मांस खत्म हो जाएगा। औषधीय गुणों से भरपूर इस फल और भी कई फायदे हैं। ये आपकी चर्बी कम कर पेट का मोटापा भी घटाता है। अनन्नास शरीर में विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।
Aaj ka Panchang 10 November 2023: आज मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व, पढ़िए दैनिक पंचांग
Aaj ka Panchang 10 November 2023: आज यानी 10 नवंबर 2023, शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही आज भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।
आज का पंचांग ( Panchang 10 November 2023)
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि समाप्त - दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक
नक्षत्र - हस्त
ऋतु - हेमंत
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 54 मिनट से 05 बजकर 47 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 30 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक
अमृत काल - शाम 05 बजकर 35 मिनट से 07 बजकर 20 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 26 मिनट से 02 बजकर 47 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 10 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 04 मिनट तक
दिशा शूल - पश्चिम
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 39 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 30 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चन्द्रोदय - प्रातः 04 बजकर 30 मिनट से
चन्द्रास्त - 03 बजकर 43 मिनट पर
चन्द्र राशि - कन्या
Aaj Ka Rashifal 10 November 2023: आज धनतेरस पर इन राशियों का होगा भाग्योदय, भगवान कुबेर के साथ मां लक्ष्मी की बरसेगी अपार कृपा
Aaj Ka Rashifal 10 November 2023: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। , उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी जो कि कल दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज शुक्र प्रदोष का व्रत किया जाएगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 8 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज धनतेरस भी मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में पिता का सहयोग मिलेगा। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 9
वृष राशि-
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आज आपको रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासील होगी। अगर आज किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को जॉब मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि-
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका मन नए कार्यो को सीखने में लगेगा। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक है, शिक्षकों का बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह किसी से उलझने से बचें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि-
आपके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। महिलायें आज घर के काम-काज निपटाने में सफल रहेंगी। आज जीवनसाथी को मनाने के लिए उन्हें उनके मनपसंद का उपहार देंगे। आज कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, परिवार की सलाह लेना ज्यादा अच्छा रहेगा। आज किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, जितना हो सके धैर्य के साथ कार्यों को पूरा करें। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि-
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्कप्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन किसी जानकार से सलाह लेने पर जल्द ही वह दूर भी हो जाएगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतरीन रहने वाला है। पिता बच्चों के साथ गेम्स खेलने का प्लान बन सकता है। आज दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशहाली आयेगी। लम्बे समय से रूके हुए कार्य आज आसानी से पूरे होंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि-
आज का दिन आपके फेवर में रहने वाला है। आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने को करेगा। आर्थिक रूप से आज आपकी स्थिति मजबूत बनेगी। अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका आत्मविश्वास ही आज आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने के लिये आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 3
तुला राशि-
आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में अच्छा लाभ होने से, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को आज का दिन अच्छा है, समाज में नाम होगा।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि-
आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आज आपके लिए धन लाभ के योग बने हुये है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी, ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आज अचानक आपके किसी मित्र का फोन आ सकता है। छात्र आज ऑनलाइन कोई टॉपिक समझने की कोशिश करेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 3
धनु राशि-
आज आपका रुझान अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। आज घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे, जिसमें लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी प्रतियोगिता में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहने वाली है। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे, इससे उनको प्रसन्नता होगी। आज आपको अपने खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। लवमेट का आज रिश्ता तय होने का योग बन रहा है।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 8
मकर राशि-
आज आपका दिन आपके लिये नयी खुशियाँ लाने वाला है। आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। लवमेट आज डिनर का प्लान बनाएंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विचार विमर्श करेंगे। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपकी सेहत में काफी सुधार आयेगा। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान की करियर को बेहतर बनाने के लिए आज किसी शिक्षक से सलाह लेंगे। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। आज नए लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। आज कोई भी नया काम शुरु करते समय माता-पिता की राय जरुर लें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 1
हाईकोर्ट के 3 मुख्य न्यायाधीशों ने ली सुप्रीम कोर्ट के जज की शपथ
0 सुप्रीम कोर्ट में जजों की अधिकतम संख्या हुई पूरी
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट को आज तीन नए जज मिल गए और इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की अधिकतम संख्या पूरी हो गई। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने तीन हाईकोर्ट के मुख्य जजों जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और जस्टिस संदीप मेहता को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। तीनों न्यायाधीशों ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में एक समारोह में अन्य न्यायाधीशों, वकीलों और अपने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शपथ ली। तीन न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीश की संख्या पूर्ण यानी 34 हो गई है।
इससे पहले आज दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा, राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और गौहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इन न्यायाधीशों की पदोन्नति की घोषणा की। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने छह नवंबर को उनके नामों की सिफारिश की थी। सुप्रीम कोर्ट में पिछली बार जजों की संख्या इस साल फरवरी में पूर्ण हुई थी, जब जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस अरविंद कुमार को पदोन्नति प्रदान कर शीर्ष अदालत में नियुक्त किया गया था। चलिए जानते हैं कि आखिर ये तीनों जज कौन हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति मिली है।

जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा
जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे। वह तेलंगाना हाईकोर्ट के भी चीफ जस्टिस रह चुके हैं। उन्होंने कर्नाटक हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और कर्नाटक हाईकोर्ट और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज के रूप में कार्य किया है। जस्टिस सतीष चंद्र शर्मा का जन्म 30 नवंबर 1961 को हुआ। 1984 में उन्होंने अपने वकालत करियर की शुरुआत की और कम ही समय में वह मध्य प्रदेश के नामी वकील बन गए। जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को 18 जनवरी, 2008 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उन्हें 11 अक्टूबर, 2021 को तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में पदोन्नत किया गया और उसके बाद 28 जून 2022 को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे।
जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह
जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे इससे पहले वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं। जस्टिस एजी मसीह को 10 जुलाई, 2008 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उन्हें 30 मई 2023 को राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में पदोन्नत किया गया था। वह ऑल इंडिया हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की वरिष्ठता सूची में सातवें स्थान पर हैं और अपने मूल हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में पहले स्थान पर हैं।
जस्टिस संदीप मेहता
जस्टिस संदीप मेहता अब तक गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे। इससे पहले वह राजस्थान हाईकोर्ट के जज थे। जस्टिस मेहता 30 मई 2011 को राजस्थान हाईकोर्ट के जज बने थे। वह इस साल 15 फरवरी से गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। वह ऑल इंडिया हाईकोर्ट जजों की सीनियॉरिटी लिस्ट में 23वें नंबर पर हैं और अपने मौजूदा हाईकोर्ट में जजों में पहले स्थान पर हैं।
खुशखबरी: सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट, सोना-चांदी हो गया सस्ता, जानें ताजा दाम
धनतेरस और दिवाली के मौके पर लोग सोना और चांदी भी खरीदते हैं। हालांकि अब धनतेरस से पहले ही लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, धनतेरस से पहले ही गोल्ड और चांदी के दाम में गिरावट आई है. ऐसे में लोग सस्ते दाम में गोल्ड और सिल्वर(silver ) की खरीद कर सकते हैं।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘गुरुवार(thrusday ) को सोने में गिरावट जारी रही. विदेशी बाजारों में मंदी के कारोबार के बाद दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 400 रुपये की गिरावट के साथ 60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं। छत्तीसगढ़ में सोने की मौजूदा कीमत से सोना खरीदते समय बहुत फर्क पड़ता है। 9 नवंबर 2023 तक , छत्तीसगढ़ में 22 कैरेट सोने की कीमत आज ₹ 5698 प्रति ग्राम है , और 24 कैरेट सोने की कीमत आज छत्तीसगढ़ में ₹ 5983 प्रति ग्राम 24K सोने है ।
कीमत(price)
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने(gold ) की कीमत(p गिरावट के साथ 1,950 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि चांदी भी नुकसान के साथ 22.45 डॉलर प्रति औंस रही.गांधी ने कहा कि व्यापारी अब अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के भाषण से अधिक संकेतों की तलाश कर रहे हैं
सोने के दाम में गिरावट आई और सोना 400 रुपये गिर गया
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम में गिरावट आई और सोना 400 रुपये गिर गया. इसके साथ ही सोने के दाम 61 एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी
जानें त्योहारी हफ्ते में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
Bank Holidays: आगामी 7 दिनों में बैंकिंग से जुड़े काम के लिए अगर बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो जरा ठहरिए ये खबर आपके काम की है। दरअसल, 10 नवंबर से 15 नवंबर तक कुछ राज्यों में कुल 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइये जानें किस राज्य में किस तारीख को बैंक बंद रहेंगे।
जानें किस दिन बंद रहेंगे बैंक –
10 नवंबर: इस दिन शुक्रवार है और रिजर्व बैंक की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार वांगला महोत्सव की वजह से मेघालय में इस दिन बैंक बंद रहेंगे। देश के अन्य राज्यों में कामकाज पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा।
11 नवंबर: इस दिन महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है। महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है। ऐसे में 11 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे।
12 नवंबर: इस दिन रविवार है, जो साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है। ऐसे में बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि दीपावली भी है।
13 नवंबर: इस तारीख को सोमवार का दिन है। इस दिन गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा की वजह से देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
14 नवंबर: इस तारीख को मंगलवार है। इस दिन देश के कई राज्यों में दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे।
15 नवंबर: बुधवार का दिन है। इस दिन भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया का त्योहार मनाया जाएगा। इस वजह से बैंक बंद रहेंगे।
बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट चेक करने के लिए रिजर्व बैंक की आधिकारिक लिंक आप देख सकते हैं। लिंक-https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx है।
पुलिसकर्मी ने की पत्नी की हत्या, 2 सप्ताह पहले ही बना था पिता
नई दिल्ली : कर्नाटक से हत्या की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहाँ एक पुलिसकर्मीं ने अपनी पत्नी के किसी और आदमी से संबंध होने के शक में उसे मौत के घाट उतार दिया. 23 वर्षीय महिला ने दो सप्ताह पहले ही बच्चे को जन्म दिया था. इस मामले में तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार आरोपी डी किशोर ने पत्नी प्रतिभा की गाला घोट कर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी उसने आत्महत्या के इरादे से जहरीला पदार्थ का सेवन किया था.
प्रतिभा तालुक में अपने माता-पिता के घर कुछ दिनों के लिए रहने आई हुई थी. प्रतिभा ने 28 अक्तूबर को एक लड़के को जन्म दिया था. डी किशोर लगभग 230 किमी दूर चामराजनगर शहर में रह रहा था. 23 वर्षीया प्रतिभा और 32 वर्षीय किशोर की शादी बीते साल नवंबर में हुई थी. प्रतिभा के पिता ने दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है.
पुलिस के मुताबिक, किशोर और प्रतिभा के बीच रविवार शाम को फोन कॉल पर झगड़ा हुआ. इसके बाद प्रतिभा खूब रोई और उसकी मां ने उसे कॉल काटने को कहा और सुझाव दिया कि वह कुछ समय किशोर से बात न करे. जब प्रतिभा ने अपना फोन देखा तो उसे स्क्रीन पर 150 मिस्ड कॉल दिखाई दिए.
जिसके बाद किशोर कथित तौर पर प्रतिभा के मायके पहुंचा और अपनी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया, जहां उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि प्रतिभा की मां उस वक्त छत पर थीं. मृतका के पिता ने कहा कि, हम न्याय चाहते हैं. उसे सजा मिलनी चाहिए. मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी ने जो सहा, वह किसी और लड़की को सहना पड़े.
दिवाली के खास मौके पर अपनों को भेजें ऐसे मैसेज और कोट्स
Diwali Wishes: भारत देश में दीपावली का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। ऐसे में लोग इस त्यौहार को लेके काफी खुश रहे है उमंग और उल्लास के त्योहार पर लोग एक दूसरे के घर जाकर मिठाईयां-उपहार देने के साथ ही दिवाली की शुभकामनाएं भी देते हैं.दिवाली के इस खास अवसर पर आप भी अपने दोस्तों, भाईयो-बहनों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश दे सकते हैं.हम आपके लिए कुछ ऐसे बधाई संदेश लाए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपने दोस्तों और प्रियजनों की दिवाली को खास बना सकते हैं.
आया-आया दिवाली का त्योहार लाया
संग अपने खुशियों की सौगात लाया
दीपावली के पावन पर्व पर आपकी हर मनोकामना पूरी हो.
दिवाली आई, संग खुशियां लाई
मैसेज का हमारे अब कर दो रिप्लाई
क्योंकि इसी में है आपकी भलाई
देखो आपके चेहरे पर अब है मुस्कान आई.
शुभं करोति कल्याणं आरोग्यं धनसंपदा ।
शत्रुबुद्धि-विनाशाय दीपज्योती नमोऽस्तुते ।।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
सोने चांदी से भर जाए आपका घर बार
जीवन में आयें खुशियां अपार
शुभकामना हमारी करें स्वीकार
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.
रंगोली बना कर, फूल सजा कर
दीये जला कर, मिठाई खा कर
खुशियां आज मनाना जी
हमारा मैसेज पढ़कर आप जरूर मुस्कुराना जी
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.
नव दीप जले, नव फूल खिले, नित नई बहार मिले,
दीपावली के पावन पर्व पर आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले.
जगमग जले ये सुंदर दीप,
चारों तरफ रौशनी ही रोशनी हो,
मेरी है यही दुआ, इस दिवाली पर
होठों पर आपके बस हंसी ही हंसी हो
कांग्रेस जहां-जहां आई वहां-वहां तबाही आई – पीएम मोदी
मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सतना में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि मतदान से पहले ही कांग्रेस का झूठ का गुब्बारा फूट गया है। कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस में कोई भविष्य नजर नहीं आता इसलिए राज्य को बीजेपी और मोदी की गारंटी पर भरोसा है।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आजकल जहां भी जाता हूं, वहां अयोध्या में बन रहे प्रभु राम के मंदिर की चर्चा चलती है। पूरे देश में खुशी की लहर है। सौभाग्य से भरे इस पावन कालखंड में मेरे मन में एक बात बार-बार आती है। वो बात मुझे आंदोलित करती रहती है और मुझे तेज गति से दौड़ने की प्रेरणा देती रहती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कांग्रेस जहां-जहां आई वहां-वहां तबाही आई। कांग्रेस आई तो मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा। कांग्रेस आई तो मुफ्त में इलाज मिलना बंद हो जाएगा। लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी। मोदी ने कहा, आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। ये आपके वोट ने ऐसा कमाल किया है कि देश के दुश्मनों के हौसले पस्त हैं। इस बार भी मध्य प्रदेश के चुनाव में आपका हर वोट त्री शक्ति की ताकत से भरा हुआ है। आपका यही वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा और आपका यही वोट भ्रष्टाचारी कांग्रेस को मध्य प्रदेश से 100 कोस दूर ले जाएगा।
हनी ट्रैप में फंसे सेवानिवृत्त सैनिक ने की आत्महत्या...लगातार हो रहे उत्पीड़न से था परेशान
कोडागु : हनी ट्रैप में फंसे लापता सेवानिवृत्त सैनिक का शव बुधवार को कर्नाटक के कोडागु जिले में एक झील से बरामद हुआ। मृतक की पहचान मडिकेरी शहर के पास उक्कुडा निवासी संदेश के रूप में की गई है। संदेश ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि जीविता नाम की महिला और सतीश नाम के एक पुलिस अधिकारी ने उसे परेशान किया था।
बुधवार रात अग्निशमन बल और आपातकालीन सेवाओं और पुलिस कर्मियों ने मदिकेरी शहर के पास पंपिनाकेरे झील से शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, रिटायर फौजी शादीशुदा था। वह आरोपी महिला के जाल में फंसा था, जिसने उनके निजी पलों को फोटो और वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया था।
बाद में, उसने एक अन्य आरोपी की मदद ली जो उसका दोस्त है और सेवानिवृत्त सेना के जवान को ब्लैकमेल किया। आरोपियों ने उससे 50 लाख रुपये की मांग की थी, यह रकम संदेश को सेना से मिलनी थी।
हालांकि, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण उसने अपनी पत्नी को सब कुछ बता दिया। इसके बाद उसने पत्र लिखकर आरोपी और उसके दोस्त की प्रताड़ना के बारे में बताते हुए झील में कूदकर जान दे दी। सुसाइड नोट मंगलवार को मिला और उसका सामान बुधवार को झील के पास मिला। शव का पता लगाने के लिए दक्षिण कन्नड़ से एक विशेष टीम को बुलाया गया। मृतक सैनिक का शव झील में ही पाया गया। इस संबंध में उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। आगे की जांच चल रही है।
Panchang: आज 09 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 9 नवंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - आश्विन
तिथि
एकादशी - 10:41 ए एम तक
नक्षत्र
उत्तरफाल्गुनी- 09:57 पी एम तक
योग
वैधृति - 04:49 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:39 ए एम
सूर्यास्त - 05:32 पी एम
चन्द्रोदय - 03:38 ए एम, नवम्बर 10
चन्द्रास्त - 03:19 पी एम
अशुभ काल
राहू - 1:27 पी एम से 02:49 पी एम
यम गण्ड - 06:39 ए एम से 08:01 ए एम
गुलिक काल-09:22 ए एम से 10:44 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:17 ए एम से 11:00 ए एम, 02:38 पी एम से 03:21 पी एम
वर्ज्यम् - 03:19 ए एम, नवम्बर 09 से 05:05 ए एम, नवम्बर 09
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल - 01:58 पी एम से 03:44 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:54 ए एम से 05:47 ए एम
Aaj Ka Rashifal 9 नवंबर 2023 : जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप अच्छा खासा खर्च करेंगे। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। यदि आपने नौकरी के साथ किसी
पार्ट टाइम काम करने की योजना बनाई थी, तो वह पूरी हो सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें। छात्र आज कोई कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आयेंगी, आप जीवनसाथी के साथ सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे। बच्चों को आज कोई पुरस्कार मिलने से खुशी होगी। आपके घर किसी छोटीमोटी पार्टी
का आयोजन भी हो सकता है। किसी काम को लेकर यदि आप उलझन में थे तो आज वह दूर हो जायेगी। आज व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे, इसका आपको लाभ मिलेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अचानक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि
बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऊंचाइयां आपके कदम चूमेगी और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपको बॉस की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरी बनाकर रहेगा। आज कार्यों में मिस्त्रों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। लवमेट आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 1
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरी कार्यों को समय रहते पूरा कर लेंगे। आज आप किसी बात को लेकर सोच विचार में रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी खिलौने की फरमाइशें कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वकीलों
के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। घर के बुजूर्गों के सेहत के प्रति सावधान रहे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 5
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। छोटीछोटी बातों को लेकर आज आपको चिड़चिड़ा होने से बचना चाहिए। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज कुछ नया प्लान बनायेंगे। आज परिवार में
किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार के लिहाज से आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। कोई बडी डील फाइनल होने से अच्छा धन लाभ होगा। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आज आपको सहायता मिलेगी, जिससे रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप संतान के बेहतर भविष्य के लिए, किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में जल्दबाजी न करें, साथ ही धैर्य पूर्वक कार्य करेंगे तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से चल रही कोई E.M.I आज पूरी हो जाएगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 3
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी से भी व्यर्थ में उलझने से बचना चाहिए। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आज आप परिवार सहित किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी।
आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी। साथ ही लोग आपके प्रतिभा की सराहना करेंगे। आज आपका ज्यादा समय सोशल मीडिया पर व्यतीत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में सम्मान बढ़ेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ठीकठाक रहने वाला है। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में आप सदस्यों की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिलने से प्रसन्नता होगी। संपत्ति संबंधित मामले में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आज
आप कोई नये काम की शुरुआत करना चाहते है तो परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी वरतने की आवश्यकता है। छोटे बच्चे आज पेंटिंग बनाने में व्यस्त रहेंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें सफल नहीं होने देंगे। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए है, तो आज आपको वापस मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है । जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। बी.टेक कर चुके छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।
- शुभ रंग- 6
- शुभ अंक- पीला
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घर और बाहर से एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा, जिससे आप अपने सभी कामों को आसानी से पूरे कर पाएंगे। आप परिवार के
सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आज कोई दोस्त आपको सरप्राइस दे सकता है, आपकी दोस्ती और मजबूत होगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप प्रतिभा दिखाएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। बच्चों को विद्यालय की
विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लवमेट आज देर तक बात करेंगे, कही घूमने की प्लानिंग भी बनायेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी जॉब मिलेगी।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 4
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। किसी पुरानी चली आ रही परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। व्यवसाय में आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। दान धर्म के कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। मातापिता के आशीर्वाद से आपको रुके हुए कार्यों मे सफलता
मिलेगी। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। कैश के लेनदेन मे आज आपको सावधानी रखने की जरुरत है। किसी कविता या कहानी के लिए लेखकों को आज सम्मानित किया जाएगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
महादेव ऐप के प्रमोटर सहित 32 के खिलाफ मामला दर्ज...इतने करोड़ रुपये की ठगी का आरोप
रायपुर/मुंबई। महादेव एप सट्टा को लेकर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर सहित 32 के खिलाफ मामला दर्ज किया। सूत्रों के मुताबिक, 2019 से अब तक ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लीकेशन के जरिए करीब 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
पुलिस ने चंद्राकर के अलावा रवि उप्पल और शुभम सोनी समेत कुल 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 120 (बी) और आईटी एक्ट की धारा 66 (सी), 66 (एफ) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने इस मामले में आईटी की जो धारा 66 (एफ) लगाई है उसका मतलब है “साइबर आतंकवाद के लिए सजा”। यह धारा बहुत ही कम मामलों में लगाई जाती है और खासकर ऐसे मामलों में जिनमें भारत की अखंडता, एकता और सुरक्षा खतरे में हो।
सट्टेबाजी ऐप के कथित मालिक शुभम सोनी ने दुबई से एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने सनसनीखेज दावा किया कि उन्होंने सीएम और उनके सहयोगियों को 508 करोड़ रुपये दिए। चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में छापेमारी के दौरान ईडी द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए जाने के बाद महादेव ऐप सुर्खियों में आया।
जांच एजेंसी ने कुछ दिन पहले रायपुर और भिलाई से करीब 5 करोड़ रुपए जब्त किए थे। असत्यापित वीडियो में सोनी ने दावा किया कि वह महादेव ऐप का मालिक है। उन्होंने वीडियो संदेश में अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट दिखाते हुए दावा किया कि उन्होंने वर्ष 2021 में महादेव सट्टेबाजी ऐप शुरू किया था।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इससे पहले 5 नवंबर को, केंद्र ने प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर महादेव ऐप और रेड्डीअन्नाप्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के खिलाफ अवरुद्ध आदेश जारी किए थे।
22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ की गई जांच और उसके बाद छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापे के बाद हुई, जिसमें ऐप के गैरकानूनी संचालन का खुलासा हुआ।
मानव तस्करी मामले में NIA की 10 राज्यों में छापेमारी, एक आरोपी हिरासत में
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मानव तस्करी के मामलों में 10 राज्यों में दबिश दी। एनआईए ने त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, पुडुचेरी, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में छापेमारी की है। एजेंसी ने इस दौरान जम्मू शहर के बठिंडी से रोहिंग्या को हिरासत में लिया।
इन मामलों से जुड़े संदिग्धों के आवासीय परिसरों और अन्य स्थानों पर छापेमारी चल रही है। एनआईए की कई टीमों ने अपराध में शामिल संदिग्धों के खिलाफ विशिष्ट जानकारी के आधार पर मंगलवार तड़के 10 राज्यों में छापेमारी शुरू की।
10 राज्यों में चार दर्जन से अधिक स्थानों की तलाशी
जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय संपर्क वाले मानव तस्करों के रैकेट का पता लगाने के लिए एनआईए के अधिकारियों द्वारा इन 10 राज्यों में चार दर्जन से अधिक स्थानों की तलाशी ली जा रही है। पिछले महीने बेंगलुरु से एनआईए की एक टीम ने श्रीलंकाई मानव तस्करी मामले में तमिलनाडु से एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया था। इमरान खान के रूप में पहचाने गए आरोपी ने अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर श्रीलंकाई नागरिकों को बेंगलुरु और मंगलुरु में विभिन्न स्थानों पर तस्करी की।
कांग्रेस सरकार के संरक्षण में महादेव एप ने जन्म लिया और फला-फूला है
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविकिशन ने कहा है कि आज आप गूगल में टाइप कीजिए 508, जवाब आएगा- भूपेश बघेल। जनता समझ चुकी है कि भूपेश बघेल मतलब 508। महादेव एप के सूत्रधार ने खुलासा कर दिया है कि उसने भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए दिए। महादेव एप के सूत्रधार शुभम सोनी के सनसनीखेज खुलासे की चर्चा करते हुए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा कि महादेव एप के तार सीधे मुख्यमंत्री और उनके नजदीकियों से जुड़े हैं।
भाजपा सांसद रविकिशन ने बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में प्रदेश की भूपेश सरकार के शराब, कोयला समेत तमाम घोटालों की चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के इन घोटालों की बदनामी तो बॉलीवुड में भी पहुँच गई है। रेल से रायपुर आते समय पिल्म निर्माता ने फोन पर उनसे (श्री रविकिशन से) कहा कि हमें अब लंबे समय तक कहानियों की जरूरत नहीं पड़ेगी क्यों छत्तीसगढ़ की सरकार ने घपलों-घोटालों की ढेरों कहानियाँ हमारे पास पहुँच गई है। 'लबरा राजा' शीर्षक से बनी एक वेब सीरीज के कुछ अंशों का प्रदर्शन कर भाजपा सांसद ने कहा कि एक फिल्म निर्माता ने इस पर सीरीज बनाई है जो छत्तीसगढ़ में काफी देखी जा रही है। श्री रविकिशन ने कहा कि अब हमारा स्पष्ट कहना है कि यह जो शुरुआती 5,000 करोड़ रुपए का महादेव एप घोटाला है जिसके जरिये छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा गया है और इतना ही नहीं शुभम को दुबई भेजकर सट्टे का कारोबार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। यह स्पष्ट हो चुका है कि सत्ता के संरक्षण में महादेव एप ने जन्म लिया और फला-फूला है। भाजपा सांसद ने कहा, 'मैं बाबा की नगरी गोरखपुर से बाबा का स्पष्ट संदेश लेकर आया हूँ कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश के पैसा लूटने वालों के खिलाफ भाजपा का बुलडोजर चलेगा।'
भाजपा सांसद श्री रविकिशन ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पाँच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को लूटकर बर्बाद कर दिया, नोच डाला। छत्तीसगढ़िया के भोलेपन के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल में छत्तीसगढ़ जिस ऊँचाई पर पहुँचा था, कांग्रेस की सरकार ने पाँच साल में उससे कहीं ज्यादा नीचे गिरा दिया। श्री रविकिशन ने भाजपा के घोषणा पत्र 'मोदी की गारंटी' की चर्चा करते हुए कहा कि इस गारंटी को लेकर हमने संकल्प लिया है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही पहले कैबिनेट बैठक में 18 लाख घरों का निर्माण पूरा करने के लिए राशि आवंटित करेंगे। यहां के मुख्यमंत्री ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना को आम गरीब लोगों तक इसलिए नहीं पहुंचने दिया क्योंकि उसमें प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा था यह वही मुख्यमंत्री है जो गांधी परिवार की वंदना में करोड़ों रुपए प्रदेश का फूंक चूका है। 2 साल के अंदर छत्तीसगढ़ के घर में नल से सीधे पीने पानी की उपलब्धता करवाएंगे। इसी तरह हम छत्तीसगढ़ में महतारी को नारी को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रत्येक महिला को ₹1000 महीना मतलब साल का 12000 यानी 5 साल में ₹60000 सीधा उनके खाते में वित्तीय सहायता देंगे। अगर घर में तीन महिला भी होंगी चार महिला भी होंगी तो प्रत्येक महिला को 1000 रुपया मोदी सरकार की गारंटी है। ₹500 में गरीब परिवोर की महिलाओं को सिलेंडर दिया जाएगा, भले उसकी कीमत चाहे जो हो।
भाजपा सांसद श्री रविकिशन ने कहा कि देश की आदिशक्ति को सशक्त करने के लिए हमने राज्यसभा और लोकसभा में बिल लाकर महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित किया ।शीघ्र विधानसभा में और लोकसभा में महिलाएं अपने निर्णय लेकर देश का नेतृत्व करती दिखेंगी। यह भाजपा की विकासवादी सोच का परिचायक है और मोदी जी की गारंटी है। श्री रविकिशन ने दावा किया कि 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में चहुँओर कमल खिलेगा, भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण के मतदान के प्रतिशत का हवाला देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि कल की 72 फीसदी वोटिंग बता दे रही है कि जनता में भूपेश सरकार के प्रति कितना आक्रोश है! अब अपनी हार होते देखकर मुख्यमंत्री बघेल समेत तमाम कांग्रेस नेता ऊलजलूल बयान देकर राजनीतिक मर्यादा लांघ रहे हैं, प्रदेश की जनता, मातृशक्ति, युवाओं, गरीब, आदिवासी और किसान समेत सभी वर्ग का खुला अपमान करने पर उतर आई है।
पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल और क्रिएटिव टीम के उज्ज्वल दीपक भी उपस्थित थे।
शर्मसार हो रही मानवता : बहन का शव पीठ पर बांध बाइक से ले गया युवक, लोग देखते रहे नजारा
उत्तरप्रदेश। National News : औरैया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत कितनी बदतर है, इसका एक उदाहरण हमें सीएचसी अस्पताल में देखने को मिला है। पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में डाली गई रॉड में हो रही करेंट की चपेट में आने से अंजलि (20) वर्षीय बेसुध हो गई। परिवार की नजर पडऩे पर उसे बेसुध हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जो हुआ उसे सीएचसी परिसर में मौजूद लोग बस एक टक नजारा देखते रहे। शव ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला, तो भाई ने शव बाइक पर रखा, दूसरी बहन पीछे बैठी। बीच में मृत बहन का शव भाई ने दुपट्टे से पीठ पर बांधा और घर के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय के पास नवीन बस्ती पश्चिमी में रहने वाली अंजलि नहाने के लिए पानी गर्म करने के लिए कमरे में गई थी।
जहां बाल्टी में इलेक्ट्रानिक रॉड डाल रखी थी इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन ने जब बाल्टी के पास अंजलि को पड़ा देखा तो वो उसे लेकर सीएचसी अस्पताल पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सक ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद परिजन बिलख पड़े। डॉक्टर से बिना पोस्टमार्टम के शव घर ले जाने की बात कहीं। अंजलि के भाई आयुष, पिता प्रबल व दूसरी बहन बाइक से थे। अंजलि की मौत ने इतना झकझोरा कि एंबुलेंस की ओर परिजन का ध्यान ही नहीं गया। किसी ने एंबुलेंस व्यवस्था होने को लेकर शायद ही ध्यान दिलाया हो। बहन की शव को आयुष बाइक पर बैठा, दूसरी बहन पीछे बैठी, बीच में पिता ने अंजलि का शव रखा। संतुलन न बिगड़े इसके लिए दुपट्टे से अंजलि का शव भाई ने पीठ पर बांध लिया। तकरीबन 15 से 20 मिनट तक यह सब सीएचसी परिसर में चलता रहा। हर किसी की निगाहें बाइक पर टिकी रहीं।
केशकाल में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, निर्वाचन कार्य से लौट रहे दो शिक्षकों की मौत
केशकाल। छत्तीसगढ़ में कल यानी 7 नवंबर को पहले चरण के 20 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान केंद्रों में लोग बढ़-चढ़कर वोट देने पहुंचे। बता दें कि बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में से 9 विधानसभा सीटों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 तक मतदान हुआ। इसी बीच केशकाल में निर्वाचन कार्य से लौट रहे दो शिक्षकों की मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा NH-30 बहिगांव के पास की ये घटना बताई जा रही है। ट्रक और कार में भीषण टक्कर हुई जिससे दोनों शिक्षकों की जान चली गई।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार से टकराई बाइक, 1 व्यक्ति की मौत, तीन घायल
मध्यप्रदेश केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्रीय मंत्री की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई. मंत्री पटेल की कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है. इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. हादसा उस समय हुआ जब प्रह्लाद पटेल छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर वापस लौट रहे थे.
हादसे के कुछ देर बाद प्रहलाद पटेल दूसरे वाहन से नरसिंहपुर चले गए। अमरवाड़ा क्षेत्र के भुला गांव निवासी निरंजन चंद्रवंशी (35) निजी हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक थे। वह शाम को करीब चार बजे स्कूल से लौट रहे थे। बाइक पर बेटा निखिल (7), संस्कार (10) और जतिन (17) भी सवार थे। सामने से आ रही केंद्रीय मंत्री की कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। केंद्रीय मंत्री ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डाक्टरों ने निरंजन को मृत घोषित कर दिया। जतिन और निखिल के सिर में गंभीर चोट आई है। पटेल के जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। प्रहलाद पटेल भाजपा के स्टार प्रचारक हैं और वह यहां पदयात्रा करने आए हुए थे।जानकारी अनुसार प्रहलाद पटेल छिंदवाडा में रोड शो के बाद नरसिंहपुर लौट रहे थे। इसी दौरान अमरवाड़ा से सींगोड़ी बाइपास पर खाकरा चौरई के पास काफिले में शामिल उनकी कार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई। गलत दिशा से एक मोटर साइकिल चालक आ गया था, जिसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ जिसमें केंद्रीय मंत्री की गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के मीडिया सलाहकार नितिन त्रिपाठी सहित बाइक सवार दो लोग भी घायल हो गए। प्रहलाद पटेल को मामूली खरोंच आई है और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Aaj Ka Panchang: आज 08 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 8 नवंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - आश्विन
तिथि
दशमी - 08:23 ए एम तक
नक्षत्र
पूर्वाफाल्गुनी - 07:19 पी एम तक
योग
इन्द्र - 04:11 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:38 ए एम
सूर्यास्त - 05:31 पी एम
चन्द्रोदय - 02:44 ए एम, नवम्बर 09
चन्द्रास्त - 02:51 पी एम
अशुभ काल
राहू - 12:05 पी एम से 01:26 पी एम
यम गण्ड - 08:00 ए एम से 09:21 ए एम
गुलिक काल-10:43 ए एम से 12:05 पी एम
दुर्मुहूर्त - 11:43 ए एम से 12:26 पी एम
वर्ज्यम् - 03:19 ए एम, नवम्बर 09 से 05:05 ए एम, नवम्बर 09
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं
अमृत काल - 12:09 पी एम से 01:56 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:53 ए एम से 05:45 ए एम
Aaj Ka Rashifal 08 October 2023: आज इन राशि वाले जातकों के सितारे होंगे बुलंदी पर, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य
Aaj Ka Rashifal 08 October 2023: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज दशमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। आज सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 45 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज पारिवारिक सुख शांति की वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी आपसे कहीं घूमने जाने की डिमांड कर सकते हैं। मसाले का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। आपके दांपत्य रिश्ते में मजबूती आयेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज व्यापार आगे बढाने में सफल रहेंगे। लवमेट आज लंच पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जॉब ढूंढ रहे लोगों को आज कोई अच्छी जॉब हाथ लगेगी। आज आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का अवसर पायेंगे।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 2
वृष राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज किसी रिश्तेदार के आने से घर में उत्साह का माहौल बनेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आज ऑफिस में अपने कार्यों पर ध्यान देने की जरुरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। क्राकरी का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। आय के नजरिये से आज का दिन लाभदायक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही रुकावटें आज ख़त्म होगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप कोई नया प्लान बनायेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी लेंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 9
मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। सोशल मीडिया पर आज आपकी किसी पोस्ट को ज्यादा पसंद किया जायेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा आज आप किसी जरुरी मीटिंग में हिस्सा लेंगे। घर गृहस्थी की टेंशने आज ख़त्म होंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। घुटने की दर्द से परेशान लोगों को आज काफी राहत मिलेगी। आज अधिक धन व्यय करने से बचने की कोशिश करें। आज विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही करने से बचे। वकीलों को आज अधिक क्लाइंट्स से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज लवमेट के साथ आपको डिनर पर जाने का मौका मिलेगा। आज ऑफिस में आपके काम की प्रशंशा होगी। बॉस आपको कोई जरुरत का सामान गिफ्ट कर सकते हैं।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
सिंह राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अपनी छोटी मोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। आज आप दांपत्य जीवन में नयापन लाने के लिए जीवनसाथी को उपहार देंगे। फर्नीचर सम्बन्धी कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। राजनीति में सहयोगी साथ देंगे। ट्रान्सफर में आ रही परेशानी आज ख़त्म होगी। ऑफिस में मिला टारगेट पूरा करने में आप व्यस्त रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। आज किसी भी कार्य को करने में समय आपका पूरा साथ देगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
कन्या राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा प्रॉफिट होगा। आज ऑफिस में अपनी बढ़ी हुई उर्जा के साथ काम करेंगे। आज दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके घर की कन्या को बड़ी सफलता हासिल होगी, घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जायेगा। आज आपके भाई आपसे मदद मागेंगे। लवमेट के बीच हो रही गलत फेहमियाँ आज ख़त्म होंगी। आज सोशल मीडिया में आपकी रूचि बढ़ेगी। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 7
तुला राशि- आज आपका दिन ख़ास रहने वाला है। आज किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। धैर्य और सैय्यम रख कर काम करने में आपकी भलाई है, आपको सफलता हासिल होगी। सिंगर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, आज आपका कोई गाना लोगों को बहुत पसंद आयेगा। बैंक से लोन लेने में आ रही समस्या आज ख़त्म होगी। ग्राफ़िक डिजाइनिंग सीख रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में अचानक कोई दूसरा काम आपको मिल सकता है। आज आपका ट्रान्सफर आपकी मनपसंद जगह पर होगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज इस राशि के लोगों के कार्यक्षेत्र में बदलाव आयेगा । किसी मित्र या रिश्तेदार के वहज से व्यापार में लाभ होगा । आज आपका दांपत्य रिश्ता बेहतर बनेगा। डेकोरेशन कारोबारियों को कोई बड़ा आर्डर मिलने की सम्भावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से बेहतर सुधार आयेगा, आज आय के एकाधिक स्रोत मिलेंगे। आज आप परिवार के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड करेंगे। लवमेट से आज आपको कोई गिफ्ट मिलेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर आज किसी रुके प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 5
धनु राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी इंटरव्यू में आपका सिलेक्शन होने के चांसेस है। आज परिवार में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। आज आपकी सलाह से दोस्तों की समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार को अपनी कुशलता से आगे बढाने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने पुराने चैप्टर को रिवीजन करेंगे। आप-अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनायें रखें । आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे मन कुछ हल्का होगा । ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आपको उन लोगों से भी तारीफ मिलेगी, जो वास्तव में बहुत खास हैं । शिक्षकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 8
मकर राशि- आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला है। आज आपके लिए संघर्ष की स्थिति रहेगी लेकिन धैर्य से काम करने पर सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज ख़त्म होगी। कास्मेटिक का कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। डिप्लोमा स्टूडेंट्स किसी टॉपिक में फ्रेंड्स की हेल्प लेंगे। आज आपको स्वास्थय सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। राजनीति के क्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा, किसी आयोजन में जाना पड़ सकता है। आज
लवमेट से आपको कोई उपहार मिलेगा।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आज किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी । आज आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। कारोबार में बड़ों की सलाह कामयाबी दिलाएगी। परिवार के साथ ट्रिप पर जाने का विचार बना सकते हैं। आज आपको वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। लवमेट आज अपने पसंद के उपहार की डिमांड कर सकते हैं।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 4
मीन राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। पॉजिटिव सोंच के साथ काम करेंगे, तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। बी.टेक स्टूडेंट्स को अपने सीनियर्स से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का अवसर मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। ऑफिस का कोई टारगेट पूरा करेंगे, जिससे बॉस आपको दूसरा टारगेट देने का मन बना सकते हैं। कोई मनचाही चीज मिलने से आपको बहुत प्रसन्नता होगी। आज आप किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलने का अवसर पाएंगे | रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आज आप व्यस्त रहेंगे।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 8
बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री...काफिला हुआ हादसे का शिकार, 1 की मौत
मध्यप्रदेश। केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। प्रह्लाद पटेल के काफिले की कार छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन जिस वाहन से उनकी कार का टक्कर हुआ उसमें सवार एक शख्स की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हैं।
सिर्फ दिल्ली नहीं बल्कि पूरे देश में पटाखों पर लगे बैन, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों को बैन करने के मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि हमने जो पिछले आदेश दिए थे वो केवल दिल्ली के लिए बस नहीं थे। पटाखों को बैन करने का हमारा आदेश पूरे देश के लिए था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘हमने अपने पुराने आदेश में पटाखों पर पूर्ण रोक का मसला स्थानीय सरकार पर छोड़ा था, लेकिन हॉस्पिटल जैसी स्वास्थ्य के लिहाज से संवेदनशील जगहों पर पटाखे न चलाने, पटाखे चलाने की समय सीमा तय करने के लिए कहा था। एनसीआर में आने वाले राजस्थान के इलाकों के लिए दिल्ली-एनसीआर वाले नियम लागू होंगे। यानी पटाखों पर रोक रहेगी।
SBI ने निकाली इन पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
SBI भर्ती 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने उप प्रबंधक (सुरक्षा/प्रबंधक (सुरक्षा) के पद पर भर्ती लिए आवेदन मंगाए गए है. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 नवंबर 2023 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई के आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2023 तक है।
खाली पदों का विवरण और आयुसीमा
SBI में उप प्रबंधक (सुरक्षा) / प्रबंधक (सुरक्षा) के 42 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए है। इसके लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
ये होंगे आवेदन शुल्क
SBI भर्ती के लिए General/EWS/OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। जबकि ST/SC/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता
इस पद के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी सब्जेक्ट में स्नातक होना अनिवार्य है।
BIG BREAKING: सोम बिस्लरी के कई ठिकानों पर एकसाथ IT और ED का छापा
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले भोपाल(bhopal ) के सोम बिस्लरी के छापा पड़ा है। सोम बिस्लरी में आईटी (Income tax) और ईडी (ED) ने छापेमार कार्रवाई की है।
आपको बता दे देर रात से आईटी (आयकर विभाग) और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम द्वारा छापामार कार्रवाई चल रही है। समाचार के लिखे जाने तक सर्चिंग जारी थी। दोनों विभाग ने आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच पड़ताल जारी है।
सोने-चांदी की कीमतों को लेकर बड़ी खबर, जानें आपके शहर का ताजा भाव….
Today Gold-Silver Price 2023: विभिन्न शहरों में 10 ग्राम सोने की खुदरा कीमतों में भिन्नता है, जिसका औसत लगभग 62,000 रुपये है। विशेष रूप से, 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम कीमत लगभग 61,460 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने की समतुल्य मात्रा का मूल्य 56,340 रुपये है। इसके अलावा, चांदी की मौजूदा कीमत 75,200 रुपये प्रति किलोग्राम है।
भारत में खुदरा सोने की दर: 07 नवंबर, दिल्ली सोने का भाव, दिल्ली में ग्राहकों को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के लिए 56,490 रुपये और 24 कैरेट सोने की समान मात्रा के लिए 61,610 रुपये का भुगतान करना होगा, अहमदाबाद सोने का भाव, अहमदाबाद में, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा खुदरा कीमत 56,390 रुपये है, और 24 कैरेट सोने की समान मात्रा 61,510 रुपये पर उपलब्ध है, चेन्नई सोने की दर, चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 57,990 रुपये है, और 24 कैरेट सोने की समान मात्रा के लिए यह 62,180 रुपये है, 07 नवंबर, 2023 को विभिन्न शहरों में आज सोने की दरें देखें.
Today Gold-Silver Price 2023:शहर 22 कैरेट सोने की कीमत 24 कैरेट सोने की कीमत
मुंबई 56,340 61,460
गुरूग्राम 56,490 61,610
कोलकाता 56,340 61,460
लखनऊ 56,490 61,610
बेंगलुरु 56,340 61,460
जयपुर 56,490 61,610
पटना 56,390 61,510
भुवनेश्वर 56,340 61,460
हैदराबाद 56,340 61,460
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज
Today Gold-Silver Price 2023:07 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 05 दिसंबर 2023 को समाप्त होने वाले सोने का वायदा भाव 60,560 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसके विपरीत, समान परिपक्वता तिथि वाली चांदी वायदा की कीमत 71,629 रुपये थी। सोने की खुदरा लागत वह राशि है जिस पर इसे देश के भीतर उपभोक्ताओं को बेचा जाता है।
Today Gold-Silver Price 2023: यह मूल्य निर्धारण विविध तत्वों से आकार लेता है, जिसमें दुनिया भर में सोने की कीमत, रुपये का मूल्य और सोने के आभूषणों के उत्पादन में नियोजित श्रम और सामग्री से जुड़ी लागत शामिल है। यहां कई कारक हैं जो सोने की कीमत पर प्रभाव डाल सकते हैं आपूर्ति और मांग: सोने की कीमत मुख्य रूप से बाजार में आपूर्ति और मांग की गतिशील परस्पर क्रिया से निर्धारित होती है। मांग में वृद्धि से आम तौर पर कीमत में वृद्धि होती है, जबकि सोने की आपूर्ति में अधिशेष से कीमतें नीचे आ सकती हैं। भारत में सोना अपने सांस्कृतिक महत्व, निवेश मूल्य और शादियों और त्योहारों में दीर्घकालिक भूमिका के कारण बहुत महत्व रखता है
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने इन 16 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, देखें लिस्ट
Telangana Assembly Elections 2023 : तेलंगाना में विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा उम्मीदवारों का चयन किया गया।
देखें लिस्ट-

Aaj Ka Panchang: आज 07 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
07 November 2023 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: मंगलवार, 7 नवंबर 2023 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और ब्रह्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 से दोपहर 12:25 तक रहेगा। राहुकाल शाम 14:45 से 16:06 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे।हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।
|
पंचांग के पांच अंग
तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है।
तिथि के नाम- प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।
नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।
वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।
योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
Horoscope 7 November 2023 : इन राशि वालों को कारोबार में बन रहें है लाभ के योग, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष-मेष राशि के लोगों का मन खुश रहेगा, आपके लिए अभी खुश रहना जरूरी है, क्योंकि इससे आपकी मेंटली भी ठीक रहेंगे। स्ट्रेस आपके लिए अच्छा नहीं है। आपका बिजनेस अच्छा हो रहा है, आपको लाभ के मौके मिलेंगे, यह समय धन वृद्धि में सहायक है।
वृष-वृष राशि के लोगों को हेल्थ के लिए अलर्ट रहना होगा रुपए पैसों से जुड़ा फैसला अच्छे से सोच समझकर लें। धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करें। खर्च बढ़ेंगे।
मिथुन-मिथुन राशि वालों का मन खुश रहेगा। फिर भी आपको थोड़ा बैलेंस लेकर चलना होगा। किसी से बेकार की बहस करने से बचें, क्योंकि आपकी छोटी सी बात बड़ा रुप ले सकती है। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।
कर्क-कर्क राशि के लोग थोड़ा उतार-चढ़ाव के मूड में रहेंगे। अगर किसी नौकरी का पेपर दिया था तो आज सफलता मिल सकती है। आपका बिजनेस बढ़िया है, लाभ के मौकों से न चूकें।
सिंह-सिंह राशि के लोगों के लिए समय बहुत खास है। आप लोगों को मानसिक तौर पर शांति मिलेगी। अगर सरकारी नौकरी है, तो सभी अफसर आपके काम की तारीफ करेंगे। दूसरी नौकरी देख सकते है या आपका ट्रांसफर भी हो सकता है। इस दौरान थोड़ा बिजी रहेंगे।
कन्या राशि-आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें
तुला-तुला राशि वालों के लिए समय थोड़ा विपरीत है, आपकी लाइफ में उथलपुथल चल रही है, इसलिए मन परेशान रहेगा। किसी से गुस्सा न करें और शांत रहने की कोशिश करें।
धनु-धनु राशि के लिए अच्छा समय दस्तक देने वाला है। प्रमोशन के लिए समय आ गया है, नौकरी में अफसर आपका साथ देंगे। इस समय आपको मेहनत करनी है।
वृश्चिक-वृश्चिक राशि वालों को अपनी भाषा का सही इस्तेमाल करना है। हो सकता है, आपके बात किसी को बुरी लगे। आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा ठीक नहीं है, इसलिए मन में भी उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार में तनाव हो सकता है।
मकर- इस राशि के लोगों को बेकार के विवाद से बचना चाहिए। नौकरी में आपका कद बढ़ सकता है। तरक्की के मौके मिल सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ- मनआपका खुश रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में जमकर मेहनत करेंआपके लिए लाभ के योग हैं। लाभ के मौके मिलेंगे। धन वृद्धि के योग भी आपकी राशि में बन रहे हैं।
मीन-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, इसलिए अच्छे काम की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन आपको जोश में होश नहीं खोना है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें।
आधी कीमत में मिल रहा है Samsung का यह धांसू फोन, खरीदने के लिए लगी लोगों की लाइन
Flipkart Diwali Sale 2023 Offer: अगर आप अपनी इस दिवाली को स्पेशल बनाने के लिए कोई अच्छा सा स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट कंपनी (Flipkart) की तरफ से आपको दीपावली का सबसे बड़ा गिफ्ट दिया गया है। दरअसल, दीपावली से पहले फ्लिपकार्ट कंपनी अपने ग्राहकों के लिए बिग सेल लेकर आई है, जिसके अंदर आपको काफी डिस्काउंटेड प्राइस (Discounted Price) के अंदर स्मार्ट फ़ोन मिल रहे है।
Flipkart Diwali Sale 2023 Offer: आज हम आपके लिए एक ऐसे ही शानदार फोन के बारे में जानकारी लेकर आए हैं इस फोन का नाम Samsung Galaxy S21 FE 5G है।यह फोन जब से लांच हुआ है, तब से कस्टमर की पहली पसंद बन चुका है। इसको खरीदने वाले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।फ्लिपकार्ट की इस सेल के अंदर यह स्मार्टफोन आपको आधी कीमत के अंदर मिल रहा है।
Flipkart Diwali Sale 2023 Offer: Samsung Galaxy S21 FE 5G फ़ोन के फीचर्स
Flipkart Diwali Sale 2023 Offer: इस फ़ोन के अंदर आपको 6.4 इंच का डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले मिल जाता है और यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 888 के प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर (Rear Camera Censer) है। यानी कि कैमरे क्वालिटी को लेकर आपको किसी भी तरह से कंप्रोमाइज (Compromise) करने की आवश्यकता नहीं है।
Flipkart Diwali Sale 2023 Offer: Samsung Galaxy S21 FE 5G फ़ोन की कीमत
Flipkart Diwali Sale 2023 Offer: अगर इस फोन की कीमत की बात करें तो मार्केट में यह फोन आपको ₹69,999 में मिलता है लेकिन फ्लिपकार्ट कंपनी की Big Sale के अंदर आपको ₹31,999 में यह दमदार फोन मिल रहा है। अगर आप लोग इस फोन को कैश में नहीं खरीदना चाहते हैं तो कंपनी आपको EMI की सुविधा भी दे रही है, जिसके तहत आप मात्र 5432 रुपए मंथली EMI के आधार पर इस फोन को खरीद पाएंगे।
केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, महादेव बेटिंग सहित 22 ऐप्स पर लगाया बैन, सीएम बघेल बोले- आख़िरकार सरकार को होश आया
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुरोध पर महादेव ऐप और रेड्डीअन्नाप्रेस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी एप्लीकेशन और वेबसाइट्सों पर बैन लगा दिया है। बता दें यह कार्रवाई अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ ईडी की ओर से की गई जांच और छापेमारी के बाद की गई है। ED ने अपनी जांच में इन ऐप्स के संचालन को गैरकानूनी बताया था।
सरकार के बैन किए गए ऐप्स की लिस्ट में महादेव ऐप भी शामिल है, जिसे लेकर कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। दरअसल महादेव ऑनलाइन बुक ऐप के खिलाफ ईडी छत्तीसगढ़ में लंबे वक्त से जांच कर रही है। ऐसे में केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार चाहती, तो वो खुद इन ऐप्स को बैन कर देती है, क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार के पास आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत वेबसाइट/ऐप को बंद करने का पावर है, लेकिन उनकी तरफ से ऐसा नहीं किया गया। साथ ही इन ऐप्स को बैन करने की भी मांग नहीं की गई, जबकि इन ऐप्स के खिलाफ पिछले 1.5 साल से जांच कर चल रही है। इसी को लेकर महादेव ऐप बैन को लेकर कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है।
आख़िरकार केंद्र सरकार को होश आया – सीएम भूपेश बघेल
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होनें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा, ‘आख़िरकार केंद्र सरकार को होश आया और उसने ‘महादेव ऐप’ पर बैन लगाने का फ़ैसला किया। मैं कई महीनों से सवाल पूछ रहा हूं कि सट्टा खिलाने वाले इस ऐप पर केंद्र सरकार बंद क्यों नहीं रही है। मैंने तो यहां तक कहा था कि शायद 28 प्रतिशत जीएसटी के लालच में प्रतिबंध नहीं लग रहा है या फिर भाजपा का ऐप संचालकों से लेन-देन हो गया है।’
बघेल ने आगे लिखा, ‘आश्चर्य है कि ईडी महीनों से इस मामले की जांच कर रही है और फिर भी ऐप का संचालन लगातार होता रहा। लेकिन केंद्र सरकार को अब जाकर होश आया है। सीएम ने कहा, अच्छा है कि इस एप के संचालकों को भी दुबई से यथाशीघ्र गिरफ़्तार कर भारत लाया जाए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को आएंगे बदनावर, नागदा से मोहनखेडा तक 84 किलोमीटर करेंगे रोड शो
मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। बता दे 15 नवंबर को शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान में ताकत झोंक दी है, जिससे चुनावी पारा गर्मा गया है।इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को बदनावर क्षेत्र में रोड़ शो करेंगे। शाह दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से नागदा पहुंचेगे। इसके बाद हेलीपेड से रवाना होकर नागदा में होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में वहां से उनका रोड़ शो शुरू होगा। इसमें वे रथ में सवार होकर नागदा से कानवन, बोराली होते हुए दोपहर 3.30 बजे बदनावर आएंगे। यहां बदनावर में रोड़ शो करते हुए भैंसोला पहुंचेगे। जहां रथ सभा होगी। इसके बाद यहां से रवाना होकर वे सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। शाम 6.20 बजे वे राजोद पहुंचेंगे। जहां रथ सभा करेंगे। राजोद से रवाना होकर शाम 7.40 बजे लाबरिया पहुंचेगे। जहां वे रथ सभा को भी संबोधित करेंगे। यहां से वे रवाना होकर रात्रि 9 बजे राजगढ़ जाएंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह रात्रि 10 बजे मोहनखेड़ा पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
छत्तीसगढ़ में ED की रेड के बाद एक्शन मोड में केंद्र सरकार, महादेव एप सहित 22 ऑनलाइन सट्टा एप्स किए ब्लॉक
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में ED की रेड के बाद केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है. केंद्र ने महादेव एप सहित 22 ऑनलाइन सट्टा एप्स ब्लॉक करने के निर्देश दिए है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने महादेव बुक और रेड्डीअन्नाप्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं।
बताया जा रहा है कि अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच और उसके बाद छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापे के बाद यह कदम उठाया गया है, जिसमें ऐप के अवैध संचालन का खुलासा हुआ था।
आपको बता दें कि, महादेव पुस्तक के मालिक वर्तमान में हिरासत में हैं और उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 19 के तहत केंद्र सरकार के आईटी मंत्रालय ने महादेव एप सहित 22 अन्य ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लिकेशन एप को हमेशा के लिए बैन लगाया। धन शोधन के अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है, जो धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 की धारा 4 के तहत दंडनीय है।
06 November 2023 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Aaj Ka Panchang 06 November 2023: 6 नवंबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज शाम 4 बजकर 27 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।
06 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त
- नवमी तिथि- 6 नवंबर को पूरा दिन रहने के बाद कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक।
- शुक्ल योग- 6 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक।
- आश्लेषा नक्षत्र- 6 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक।
राहुकाल का समय
- दिल्ली- सुबह 07:58 से सुबह 09:20 तक।
- मुंबई- सुबह 08:06 से सुबह 09:31 तक।
- चंडीगढ़- सुबह 08:02 से सुबह 09:23 तक।
- लखनऊ- सुबह 07:41 से सुबह 09:04 तक
- भोपाल- सुबह 07:51 से सुबह 09:15 तक।
- कोलकाता- सुबह 07:07 से सुबह 08:31 तक।
- अहमदाबाद- सुबह 08:10 से सुबह 09:34 तक।
- चेन्नई- सुबह 07:31 से सुबह 08:58 तक।
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 6:36 AM
- सूर्यास्त- शाम 5:33 PM
Aaj Ka Rashifal 06 November 2023: आज इन राशियों को मिलेगा धन का लाभ, शिवजी की कृपा से तरक्की में आ रही हर बाधा होगी दूर
Aaj Ka Rashifal 06 November 2023: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज शाम 4 बजकर 27 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन उत्तम है। आज काम के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। हो सकता है कि
सीनियर आपको कोई उपहार दें। कहीं निवेश कर रहें है तो उस विषय के जानकर व्यक्ति से सलाह जरुर कर लें। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 6
वृष राशि-
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी की राय लेने से आज आपके बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, जिससे घर में छोटी-सी पार्टी होगी। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की
पढ़ाई करने के लिए फार्म भरेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से, आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ ताल-मेल बना कर रखें। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 8
मिथुन राशि-
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज किसी दोस्त से चल रही अनबन आपके कोशिश करने से समाप्त हो जाएगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज
आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्यापार को बढ़ाने का प्लान सफल रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है। शिक्षक आज छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 7
कर्क राशि-
आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपके परिवार में खुशनुमा माहौल बना
रहेगा। शाम को बच्चों के साथ पार्क जायेंगे जहां बच्चे आईसक्रीम का आनंदउठाएंगे। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए प्रस्ताव आयेगा, कोई अच्छा रिश्ता फाइनल भी होगा। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे, एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखे रिश्ते में मजबूती आयेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको, आपके कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जायेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन इलेक्ट्रानिक से रिलेटेड सामान
खरीदना शुभ है। आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज आपके घर कोई खास मेहमान आयेंगे, आप उनकी खातिरदारी में व्यस्त रहेंगे। साथ ही कहीं जाने का प्लान आपको कैंसिल भी करना पड़ेगा। छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खाने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है.. आज उनके लिए दिन बढ़िया है। आज रास्ते में जाते समय किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जिसके साथ आप थोड़ा समय बिताएंगे, हो पुरानी बातें भी शेयर करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिये फॉर्म भरेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं। साथ ही उन्हें
किसी अच्छी मूवी के लिए ऑफर भी करेंगे। मेडिकल कि पढाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर से मिलने का मौका मिलेगा। वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, आज कोई केस आपके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिल सकते हैं।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन राहत पूर्ण रहेगा। आज आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो अपनी कमियों को जानते तो है, लेकिन उन्हें स्वीकार करना नहीं चाहते ऐसे लोगों से दूरियां बनाकर रहे। साथ ही उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित करें, जो पिछले कुछ वर्षों में मिले है। इस राशि की जो महिलाएं
वर्क फ्रॉम होम स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज.. अच्छा दिन है। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। आज किसी बचपन के फ्रैंड से आपकी मुलाकात रास्ते में होगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
धनु राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते है, अपने इमेल को एक बार अच्छे से चेक करके ही जाएं। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे, सभी लोग खूब एंजॉय करेंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है, आज कहीं अच्छी जगह
निवेश कर सकते है। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लवमेट आज अपनी शादी की बात घर पर करेंगे... हो सकता है कि जल्द ही शादी पक्की भी हो जाएं।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 5
मकर राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में. आपसे गलतियां हो सकती हैं। आज दूसरों पर विश्वास
न करें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ेगा। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा। लवमेट के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 3
कुंभ राशि-
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज उन चीजों को महत्व देंगे जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। आज आप शहर के किसी बड़े मॉल में फ़ूड कार्नर ओपन करने का विचार कर सकते हैं। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विदेशी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज घर के जरूरत का सामान लेने मार्केट जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण - भारत निर्वाचन आयोग
भाजपा ने जारी किया महादेव ऐप बनाने वाले शुभम सोनी का वीडियो
शिक्षा के मंदिर में घिनौना काम, प्रिंसिपल पर 50 से ज्यादा छात्राओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप…
चंडीगढ़: जींद के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को एसआईटी ने लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल पर 60 छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। 50 छात्राओं ने हरियाणा राज्य महिला आयोग को पत्र लिखकर प्रिंसिपल की शिकायत की थी। इसके अलावा 10 अन्य छात्राओं ने कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी है। इसके बाद प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और अब गिरफ्तारी हो गई है। डीएसपी अमित भाटिया ने कहा कि केस दर्ज होने के बाद प्रिंसिपल फरार हो गया था।
उन्होंने कहा, उसके ठिकानों पर छापा डाला जा रहा था। उसे जिले के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। हमारे पास आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पर्याप्त सबूत और गवाह हैं। डीएसपी ने कहा कि प्रिंसिपल को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड मांगी जाएगी। बता दें कि प्रिंसिपल पर लगए आरोप के बाद उसे एक सप्ताह पहले ही निलंबित तकर दिया गया था। इसके अलावा मामले की जांच करने के लिए जिला स्तर पर एक समिति भी बनाई गई थी।
एचएससीडब्लू की चेयरमैन रेनू भाटिया ने कहा, हमारे पास 60 लड़िकियों की लिखित शिकायत आई थी। 50 छात्राओं ने कहा का उनका शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा 10 ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि प्रिंसिपल छात्राओं के साथ गलत हरकत करता था। शिकायत करने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं। भाटिया ने कहा कि प्रिंसिपल छात्राओं को अपने ऑफिस में बुलाता था और फिर यौन शोषण करता था। इसके अलावा प्रिंसिपल ने कई लड़कियों को वॉट्सऐप मेसेज भी भेजे थे। उसके पास कम से कम तीन मोबाइल फोन थे। एकाध के बारे में उसके परिवार को भी पता नहीं था।
मामले के संबंध में छात्राओं ने गुरुवार को पंचकूला में महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के सामने अपने बयान दर्ज करवाए थे। इसके बाद आयोग ने पुलिस को निर्देश दिया था कि 24 घंटे के भीतर प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया जाए।
कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की 6वीं लिस्ट जारी की, कई नए चेहरे, इस मंत्री का कटा टिकट
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 23 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है।

बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत : सीएम योगी शुजालपुर और पटेल शाजापुर विधानसभा में करेंगे रोड़ शो
शाजापुर।भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 7 एवं 8 नवम्बर को जिले की शुजालपुर एवं शाजापुर विधानसभा में आकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड़ शो तथा चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 नवंबर को सुबह 11 बजे भोपाल से हेलिकॉप्टर के द्वारा सुबह 11.35 बजे शुजालपुर पहुंचेंगे। हेलीपेड पर उतरने के पश्चात वे यहा रथ में सवार होकर रोड़ शो करते हुए सभा स्थल पहुंचेंगे और शुजालपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी इंदरसिंह परमार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.35 बजे मुख्यमंत्री योगी हेलीकाप्टर द्वारा कालापीपल विधानसभा के पोलायकला पहुंचेंगे और यहां भाजपा प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे देवास जिले की खातेगांव विधानसभा के लिए रवाना होंगे। इसी प्रकार गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल 08 नवम्बर को थांदला की नारेला विधानसभा से हेलिकॉप्टर द्वारा दोपहर 03.30 बजे शाजापुर विधानसभा के ग्राम चौसलाकुल्मी आयेंगे यहां वे कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4.30 बजे वे हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लिए रवाना होंगे।
बिग बॉस 17 के घर से हफ्ते में खत्म हुआ मनस्वी ममगई का खेल, फिर से बाल-बाल बचीं सना
नई दिल्ली।बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस का सीजन 17 पहले दिन से चर्चा में बना हुआ है। बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स रोज नए खुलासे कर रहे हैं। जिसकी वजह से ये शो सुर्खियों में छाया रहता है। बिग बॉस 17 से मनस्वी ममगई (Manasvi Mamgai) का सफर खत्म हो गया है। नवीनतम एपिसोड में सलमान खान ने घोषणा करते हुए बताया कि वह आगे इस शो का हिस्सा अब नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि मनस्वी ने अच्छा खेला लेकिन इस हफ्ते अभिनेत्री को घर से बाहर जाना होगा। इसी के साथ वह शो से बाहर निकलने वाली दूसरी प्रतिभागी बन गई हैं। इससे पहले शो से सोनिया बंसल बाहर हुई थीं।
मनस्वी ममगई 12
पहले हफ्ते में ही बेघर हुईं मनस्वी
बता दें कि इस सप्ताह मनस्वी के साथ समर्थ, ईशा, मनस्वी, अरुण और सना बेघर होने के लिए बाकी के सदस्यों की ओर से नामांकित किए गए थे। मनस्वी ममगई ने पिछले हफ्ते घर में एंट्री की थी और पहले हफ्ते में ही वह घर से बेघर हो गईं। इस बार शो के मेकर्स ने दूसरे हफ्ते में ही समर्थ और मनस्वी के रूप में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री करवा दी थी। हालांकि, उनका खेल लोगों को पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से उन्हें कम वोट मिले और अभिनेत्री को बाहर जाना पड़ा। वहीं, सना खान एक बार फिर से बेघर होने से बच गईं। पिछले हफ्ते भी उन पर शो से बाहर जाने का खतरा मंडरा रहा था।
घर के नियम का भी किया था उल्लंघन
मनस्वी ममगई (Manasvi Mamgai) ने बिग बॉस के नियमों का उल्लंघन भी किया था। उन्होंने अपनी लाल लिपस्टिक से वॉशरूम के शीशे पर “अनुराग गद्दार है” लिख दिया था। जैसे ही यह दिखाई दिया, बिग बॉस उनकी इस हरकत पर नाराज हो गए थे। उन्होंने घोषणा की थी कि इसके परिणाम गंभीर होंगे जो सभी को भुगतने होंगे। मनस्वी के व्यवहार के कारण घरवाले भी मनस्वी से काफी नाराज थे।
Chanakya Niti: जीवन भर दुखी रहते हैं ऐसे लोग, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति ?
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां बेहद महत्वपूर्ण मानी गई हैं। ऐसा कहा जाता है, उनके द्वारा बताई गई बातें कभी गलत साबित नहीं होती है। ऐसे में अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो उनकी बताई गई नीतियों पर चल सकते हैं। आज हम आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार, कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताएंगे, जो हमेशा परेशान और दुखी रहते हैं।
संतान में संस्कार न हो
आचार्य चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में वे लोग जिनकी संतान असफल होती है, या फिर उनके अंदर संस्कार की कमी होती है, तो ऐसे लोग हमेशा दुखी और परेशान रहते हैं। उन्हें समाज में हमेशा सिर झुकाकर चलना पड़ता है। साथ ही उनका पूरा जीवन संतान की चिंता में गुजर जाता है।
घर के मुखिया पर कर्ज हो
आचार्य चाणक्य की नीतियों अनुसार, ऐसे लोग जिनके घर का मुखिया हमेशा कर्ज में डूबा रहता है, उनके घर के लोग हमेशा दुखी रहते हैं। साथ ही उनका पूरा जीवन कर्ज चुकाने में निकल जाता है। वे कभी सफल नहीं हो पाते हैं, क्योंकि उनका पूरा जीवन कर्ज तले दबा रहता है।
जिस घर की महिलाओं के आचरण बुरे हो
आचार्य चाणक्य नीति अनुसार, ऐसे घर के लोग हमेशा दुखी और परेशान रहते हैं, जिनके घर की महिलाओं के आचरण अच्छे नहीं होते हैं। उन घर के लोगों को हमेशा सिर झुकाकर चलना पड़ता है। साथ ही जीवन भर बदनामी का सामना करना पड़ता है। ऐसे घर के लोग हमेशा दुखी रहते हैं।
Aaj Ka Panchang: आज 05 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 5 नवंबर 2023
विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- कार्तिक
अमांत- आश्विन
तिथि
कृष्ण पक्ष अष्टमी- नवंबर 05 12:59 AM- नवंबर 06 03:18 AM
नक्षत्र
पुष्य- नवंबर 04 07:57 AM- नवंबर 05 10:29 AM
योग
शुभ- नवंबर 04 01:02 PM- नवंबर 05 01:36 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:36 AM
सूर्यास्त- 5:33 PM
चन्द्रोदय- 12:02 AM
चन्द्रास्त- 1:20 PM
अशुभ काल
राहू- 04:11 पी एम से 05:33 पी एम
यम गण्ड- 12:04 पी एम से 01:27 पी एम
कुलिक- 2:49 पी एम से 04:11 पी एम
दुर्मुहूर्त- 4:06 पी एम से 04:50 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:43 ए एम से 12:26 पी एम
अमृत काल- 03:24 AM- 05:11 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:02 AM- 05:50 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- 06:36 ए एम से 10:29 ए एम
रवि पुष्य योग- 06:36 ए एम से 10:29 ए एम
