सियासत

RBI ने इस फाइनेंस बैंक के खिलाफ की बड़ी करवाई, लोन बांटने पर लगाई रोक, जानिए क्या है वजह!

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इन दिनों काफ़ी सतर्क दिख रहा है अगर उसकी पॉलिसी को कोई भी फाइनेंस कंपनी (Finance Company) किसी भी तरह से ब्रेक करती है तो उसके खिलाफ एक्शन ले रहा है।

अगर आप लोग बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के ग्राहक हैं तो आप लोगों के लिए बहुत ही बड़ी खबर है। क्योंकि हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) को लोन देने पर रोक लगा दी है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के दो लोन प्रोडक्ट इंस्टा ईमआई (Insta EMI) और इकॉम (ECom) के तहत लोन की मंजूरी को रोक दिया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अधिनियम 1984 की धारा 45(L) को ध्यान में रखकर बजाज फाइनेंस को लोन की मंजूरी से रोक लगा दी है।इस पूरे मामले में आरबीआई का कहना है कि बजाज फाइनेंस लिमिटेड (Bajaj Finance Limited) ने डिजिटल लोन के दिशा निर्देशों का अच्छे तरीके से पालन नहीं किया। जिस वजह से आरबीआई ने उनके खिलाफ इतना बड़ा एक्शन लिया है।

इसके साथ ही उनका कहना था कि जब तक इस पूरे मामले पर आरबीआई को बजाज फाइनेंस की तरफ से संतुष्ट नहीं मिल जाती है। तब तक इंस्टा एमी और ईकॉम दोनों ही तरह के लोन मंजूरी पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसा नहीं है कि आरबीआई ने पहली बार किसी बैंक पर इस तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इससे पहले भी कई बैंकों के खिलाफ आरबीआई सख्त कदम उठा चुका है। कुछ दिनों पहले सहकारी समितियों को लेकर भी आरबीआई ने रक्त कदम उठाए थे और सहकारी समितियों को इसका खामियाजा जुर्माना चुकाकर भुगतना पड़ा था।

और पढ़ें ...

230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू: पूर्व सीएम कमलनाथ ने मतदान कर जीत का किया दावा

MP Election 2023 Live:   मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। मतदाताओं ने पिछली बार कमलनाथ की 15 महीने और शिवराज की साढ़े तीन वर्ष की सरकार को देखा है।

मध्य प्रदेश चुनाव में पहली बार मतदान करने आई चाहत सिंघल ने कहा कि यह मेरा पहला वोट है। उन्होंने बताया कि वो इतनी उत्साहित थीं कि मतदान का समय सुबह 7 बजे से शुरू था, लेकिन वो  सुबह 6 बजे ही वोट करने के लिए पहुंच गई थीं।छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सौंसर में वोट डाला। इस चुनाव में 2 हजार 533 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 5.60 करोड़ मतदाता करेंगे। वोटिंग शाम छह बजे तक होगी। नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ का बीजेपी पर निशाना

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मतदान से पहले कहा, सब सच्चाई का साथ देंगे। मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी।जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी। भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान आज, 9 केंद्रों में शुरू हुई वोटिंग, 70 सीटों पर 958 उम्मीदवार मैदान में

छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण के 70 सीटों पर मतदान होने है, द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 827 पुरूष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग हैं। साथ ही निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी से अपील है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित वोटर हेल्पलाईन एप उपयोग कर अपने मतदान केन्द्र कमांक / नाम एवं मतदाता सूची में अपना स कमांक पता करने मतदाताओं को जागरूक करें और अपने मतदान केन्द्र पर मतदान करने अवश्य जायें।आपको बता दे बिन्द्रानवागढ़ सीट में मतदान शुरू हो गई है. जिसमें नौ मतदान केंद्र कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली शामिल है.

कुल विधानसभा क्षेत्र
कुल अभ्यर्थी 958 (पुरुष 827, महिला 130 एवं तृतीय लिंग 01 )

• मतदान का समय-
बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केन्द्रों- 75- कामरमौदी, 77-आमामो 78 – ओढ, 90-बड़े गोबरा, 114- गंवरगांव, 118 – गरीबा, 120- नागेश, 121 – सहबीनकछार 122 – कोदोमाली के लिए मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक रहेगा बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के शेष सभी मतदान केन्द्रों के लिए मतदान का समय प्रातः बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।

शेष 69 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय प्रातः 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे रहेगा

• कुल मतदाता– 1,63,14,479

• पुरुष मतदाता– 81,41,624

• महिला मतदाता – 81,72,171

• तृतीय लिंग मतदाता – 684

• 18 से 19 आयुवर्ग के मतदाता – 5,64,968

• दिव्यांग मतदाता- 1,30,909

• 80 + आयुवर्ग के मतदाता – 1,58,254

• 100+ आयुवर्ग के मतदाता – 2,161

• सेवा मतदाता – 15,392 –

• एन. आर. आई मतदाता – 17

• लिंगानुपात – 1004

बुजुर्ग मतदाताओं का कराया जा चुका मतदान – राज्य में संगवारी दान केन्द्र, 11 दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। द्वितीय चरण के कुल 410 मतदाताओं (5) + आयु वर्ग एर्व दिव्यांग को घर-घर जाकर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त निर्वाचन में मत अधिकारियों/कर्मचारियों के सुविधा कुल 71427 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके है।

6. द्वितीय चरण में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या- 16.833 (27 सहायक मतदान केन्द्र सहित)

7. द्वितीय चरण में निर्वाचन संपन्न कराने हेतु 76,332 मतदानकर्मी तथा 14,940 रिजर्व इस प्रकार कुल 90,272 कर्म नियुक्त है, जो शांतिपूर्ण निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु मतदान केन्द्रों में पहुंच चुके है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 17 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 17 नवंबर 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक

तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्थी- नवंबर 16 12:35 PM- नवंबर 17 11:03 AM
शुक्ल पक्ष पंचमी -नवंबर 17 11:03 ए एम से 09:18 ए एम, नवम्बर 18

नक्षत्र
पूर्वाषाढ़ा - नवंबर 17 02:17 AM- नवंबर 18 01:17 AM

योग
धृति - 07:37 ए एम तक
शूल - 05:01 ए एम, नवम्बर 18 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:45 ए एम
सूर्यास्त - 05:28 पी एम
चन्द्रोदय - 10:41 ए एम
चन्द्रास्त - 08:54 पी एम

अशुभ काल
राहू - 10:46 ए एम से 12:07 पी एम
यम गण्ड - 02:47 पी एम से 04:08 पी एम
गुलिक - 08:06 ए एम से 09:26 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:54 ए एम से 09:37 ए एम, 12:28 पी एम से 01:11 पी एम
वर्ज्यम् - 11:29 ए एम से 01:01 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त -11:45 ए एम से 12:28 पी एम
अमृत काल - 08:41 पी एम से 10:13 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:59 ए एम से 05:52 ए एम

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 17 November 2023: आज इन राशियों पर रहेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें कौन सी हैं ये सौभाग्यशाली राशियां

Aaj Ka Rashifal 17 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 17 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। नया काम स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 9

वृष राशि-

आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी। आर्किटेक्ट का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके घर कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। बिजनेस साझेदार के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज ऑफिस में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलता रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत करेंगे। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा, लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनको आज ज्यादा लाभ होगा। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 3

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज रुके हुये कार्यों को दूबारा शुरू करने का मन बनायेंगे। आज माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। परिवार को जोड़कर चलने से आपकी भूमिका बड़ी हो जाएगी, परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा आपको गर्व होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। समय का सदुपयोग करें, आपकी सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेंगे। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 9

धनु राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है। आज की शाम परिवार के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 3

मकर राशि-

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। क्राकरी का बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होगा। आज किसी अन्य के मामले में सलाह देने से बचे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 9

मीन राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। राजनीति के कामों में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनायेंगे। बिजनेस में कोई नयी डील फाइनल होने के योग बने हुये है। आज आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी होगी।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...

breaking : बीजेपी का संकल्प-पत्र जारी...पढ़ें क्या क्या खास

राजस्थान। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में प्रत्येक जिले में महिला थाना, छात्राओं को स्कूटी जैसी सुविधाएं देने का वादा किया गया है। वहीं आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए रसोई गैस भी कम कीमत में उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

राजस्थान चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में बीजेपी ने केजी से पीजी तक पढ़ाई फ्री करने का वादा किया है। साथ ही रसोई गैस 450 रुपए में उपलब्ध कराने की बात कही है।

बीजेपी का किसानों के लिए ‘खुशहाल किसान’ प्लान

• पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों के लिए वित्तीय सहायता को बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिवर्ष करेंगे।
• मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सभी लघु सीमांत, बटाईदार किसानों और खेतिहर श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे।
• ₹20,000 करोड़ के साथ एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में छंटाई एवं ग्रेडिंग यूनिट, कोल्ड चेन चेम्बर्स, गोदाम, प्रोसेसिंग सेंटर आदि का निर्माण करेंगे।
• गेहूं की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के ऊपर बोनस प्रदान करके ₹2,700 प्रति क्विंटल पर खरीदने की व्यवस्था करेंगे।
• एमएसपी पर ज्वार एवं बाजरा की खरीद की व्यवस्था करेंगे एवं श्री अन्न प्रमोशन एजेंसी की स्थापना करेंगे।
• हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे।
• हम बाड़मेर, जालौर और जोधपुर अनार बेल्ट में नए प्रोसेसिंग क्लस्टर्स स्थापित करेंगे।
• हम ₹100 करोड़ के निवेश के साथ ऊंट संरक्षण और विकास मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत राज्य पशु ऊंट के पालन और संरक्षण के लिए किसानों को सहायता प्रदान करेंगे।

महिलाओं के लिए ‘सुरक्षित समाज सशक्त महिला’

• लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों की बालिकाओं के जन्म पर सेविंग बांड प्रदान करके कक्षा 6 में ₹6,000, कक्षा 9 में ₹8,000, कक्षा 10 में ₹10,000, कक्षा 11 में ₹12,000, कक्षा 12 में ₹14,000, व्यावसायिक पाठ्यक्रम के पहले एवं अंतिम वर्ष में ₹50000 और 21 वर्ष की उम्र में 1 लाख की मुश्त राशि प्रदान करेंगे।
• प्रदेश की सभी गरीब परिवार की छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे।
• मुख्यमंत्री फ्री स्कूटी योजना शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत कक्षा 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करेंगे।
• लखपति दीदी योजना शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनकी वार्षिक आय कम से कम ₹1 लाख हो, यह सुनिश्चित करेंगे।
• राजस्थान सशस्त्र बल (आरएसी) के अंतर्गत 3 महिला पुलिस बटालियन पदमिनी, काली बाई एवं अमृता देवी शुरू करेंगे।
• सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को ₹450 में एलपीजी सिलेंडर प्रदान करेंगे।
• पीएम मातृ वंदना योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को ₹5,000 से बढ़ाकर ₹8,000 करेंगे एवं इसका 100% कवरेज सुनिश्चित करेंगे।

युवा और बेरोजगारों के लिए ‘उत्कृष्ट शिक्षा, समर्थ युवा’, 2.5 लाख सरकारी नौकरियां

 प्रदेश के प्रत्येक संभाग में आई.आई.टी. की तर्ज पर राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी स्थापित करेंगे।
• आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से स्कूल बैग, किताबें एवं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए ₹1,200 की वार्षिक सहायता प्रदान करेंगे।
• राजस्थान खेल आधुनिकीकरण मिशन शुरू करेंगे. जिसके अंतर्गत सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों समेत पूरे प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण एवं नवीनीकरण करेंगे।
• अगले पांच वर्षों में प्रदेश के युवाओं को 2.5 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करेंगे।

और पढ़ें ...

दिवाली बाद क्या हैं सोने-चांदी का भाव! आपको फायदा हुआ या नुकसान, जान लीजिए

नई दिल्ली: घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें (Gold Price Today) 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बनी हुई हैं। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सोना मामूली बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। जबकि चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.04 फीसदी या 23 रुपये की मामूली तेजी के साथ 60,134 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक स्तर पर भी सोने के भाव सपाट ट्रेड करते दिखे।

चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी गुरुवार सुबह 0.26 फीसदी या 189 रुपये की गिरावट के साथ 72,183 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने की वैश्विक कीमतें

:गुरुवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतें सपाट ट्रेड करते हुए दिखीं। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.05 फीसदी या 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1963.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.06 फीसदी या 1.14 डॉलर की बढ़त के साथ 1960.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी के वैश्विक भाव में गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.65 फीसदी या 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 23.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.45 फीसदी या 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 23.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

और पढ़ें ...

भाजपा ने की शिकायत रायपुर सांसद सुनील सोनी पहुंचे कलेक्ट्रेट,

रायपुर सांसद सुनील सोनी पहुंचे कलेक्ट्रेट,

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे से की मुलाकात,

निष्पक्ष चुनाव की मांग करने पहुंचे सुनील सोनी,

रायपुर जिला की 7 विस में शिकायतें कर दी गई,

कुल 8 एफआईआर दर्ज कराई है, 

6 बीजेपी की, एक जोगी दल और एक कांग्रेस,

हमारा कहना है चुनाव निष्पक्ष हो,

सोने का सिक्का, चांदी बटवा रहे है आरंग में शिव डहरिया,

रायपुर पश्चिम, दक्षिण, उत्तर अभनपुर, आरंग में शिकायतें आई है,

जो गंभीर शिकायतें आई है,

निष्पक्ष चुनाव करने का आग्रह निर्वाचन आयोग में भी किया है,

एफआईआर दर्ज किया या नहीं यह विषय नहीं है, 

विषय यह है कि गिरफ्तार की एक या नहीं

सुनील सोनी सांसद, डॉ विजय शंकर मिश्रा सयोंजक निर्वाचन आयोग संपर्क समिति, जयंती पटेल  जिलाध्यक्ष रायपुर, जयप्रकाश चंद्रवंशी विधि विभाग के अध्यक्ष उपस्थित थे

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में हुई चूक को लेकर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा मेमोरियल सह पार्क जा रहे थे। तभी उनके सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई. इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों में बीते बुधवार को उस उक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रधानमंत्री जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा मेमोरियल सह पार्क जा रहे थे। तभी रेडियम रोड में अचानक एक महिला प्रधानमंत्री मोदी के काफिले के सामने आ गई। महिला के अचानक सामने आ जाने की वजह से इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। आननफानन में सुरक्षाकर्मी महिला को वहां से ले गए। इसके बाद पीएम का काफिला आगे बढ़ा।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान हुई चूक के लिए एक एएसआई और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि काफिले के सामने आने वाली महिला की पहचान संगीता झा के रूप में हुई है। वह कथित तौर पर अपने पति से परेशान थी और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहती थी।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 16 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 16 नवंबर 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक

तिथि
शुक्ल पक्ष तृतीया- नवंबर 15 01:47 PM- नवंबर 16 12:35 PM
शुक्ल पक्ष चतुर्थी- नवंबर 16 12:35 PM- नवंबर 17 11:03 AM

नक्षत्र
मूल - नवंबर 16 03:01 AM- नवंबर 17 02:17 AM
पूर्वाषाढ़ा - नवंबर 17 02:17 AM- नवंबर 18 01:17 AM

योग
सुकर्मा - नवंबर 15 12:07 PM- नवंबर 16 09:59 AM
धृति - नवंबर 16 09:59 AM- नवंबर 17 07:36 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:48 AM
सूर्यास्त - 5:23 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 16 9:40 AM
चन्द्रास्त - नवंबर 16 7:47 PM

अशुभ काल
राहू - 1:25 PM- 2:44 PM
यम गण्ड - 6:48 AM- 8:07 AM
कुलिक - 9:26 AM- 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:19 AM- 11:02 AM, 02:33 PM- 03:15 PM
वर्ज्यम् - 11:29 AM- 01:01 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 AM- 12:26 PM
अमृत काल - 08:09 PM- 09:42 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:12 AM- 06:00 AM

और पढ़ें ...

Aaj ka Rashifal 16 November 2023: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal 16 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर

59 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके बाद धृति योग लग जाएगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आज देर रात 1 बजकर 19 मिनट पर सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरूरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में रोज की अपेक्षा अच्छा प्रॉफिट होगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी रिश्ते में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देनें के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 7

 

वृष राशि-

आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में स्थिति बेहतर बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। नर्सिंग कर रहे छात्रों को उनके करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। अगर आप जॉब की तलाश कर रहे है तो आज अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिए काफी अच्छा दिन है। आज किसी काम को पूरा करने में आपको पिता का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके जीवन में खुशियाँ लेकर आया है। आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें गौर से सुनें, भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो की वजह से वाह-वाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। प्राइवेट शिक्षकों को किसी अच्छे कॉलेज से जॉब का प्रपोजल आएगा। सोशल वर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज लवमेट कहीं घूमने जा सकते हैं आपके रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि-

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करीयर को बढ़ाने मे किए गए प्रयासों के चलते लाभ होगा ǀ आज अपने प्रिय व्यक्ति से मिलने के कारण आपको खुशी होगी। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आएगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा। आज आपको किसी अनजान पर अत्यधिक विश्वास करने से बचना चाहिए। आप सामाजिक स्तर पर कुछ नए बदलाव करने की सोचेंगे आपको अन्य लोगों का साथ भी मिलेगा इससे आपका काम आसान हो
जाएगा। आज आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी, आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। सिनेमा जगत के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। आज आप काम करने का नया प्लान बनायेंगे, इससे आपके काम आसानी से पूरे होते जायेंगे। आज आप छोटी-छोटी बातों में भी
खुशियां ढूंढने में कामयाब होंगे। आज आप परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबार संबंधी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी कॉपी कर सकता है। प्रॉपर्टी सेल-परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी। कोई जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे जहाँ आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार से होगी, उनके साथ आप कुछ चीजों को लेकर विचार विमर्श करेंगे। लवमेट मूवी देखने जायेंगे, साथ ही एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके काम तय समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएंगे, जो कारगर साबित होगा। आज अचानक धन मिलने से आपकी आर्थिक
स्थिति मजबूत होगी। आज दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके बिजनेस में तरक्की होने के योग बने हुये है। अपने आस पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। किसी काम में कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित
मिलेगा, जिससे वह खेल में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी आज आपसे किसी ज्वेलरी की डिमांड कर सकती है।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। आज आप सकारात्मक सोच के साथ कार्यों को करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। साइंस के अध्यापको का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। आज ऑफिस में अपने कार्यों को ध्यान पूर्वक
करें, ताकि आपकी कोई बैक-बाईटिंग न कर पाये। इस राशि के व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा। अपने बच्चों को उपहार देंगे बच्चों में खुशी का माहौल दिखेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। परिवार में आपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 9
और पढ़ें ...

राहुल गांधी द्वारा बेमेतरा में दिया गया भाषण शब्दशः

**कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी का बेमेतरा मे उद्बोधन* * राहुल गांधी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा – नमस्कार। मूड तो आप लोगों का बहुत अच्छा है! कुमारी शैलजा जी, भूपेश बघेल जी, दीपक बैज, रविन्द्र चौबे जी, मोहन मरकाम जी, प्रीतम सिंह जी। स्टेज पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, रूद्र गुरु जी, हमारे प्यारे कार्यकर्ता, भाईयो और बहनो, प्रेस के हमारे मित्रो, आप सबका यहाँ बहुत-बहुत स्वागत, नमस्कार। हमारी जहाँ भी सरकार है- कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उधर मैंने और खरगे जी ने चीफ मिनिस्टर्स को एक बात साफ बता दी है, शुरुआत में ही हम कह देते हैं। बघेल जी से 5 साल पहले, चीफ मिनिस्टर बनने के एकदम बाद मैंने इनसे ये बात कही थी। मैंने कहा- देखिए, जितना पैसा बीजेपी के लोग अरबपतियों को और बड़े कॉन्ट्रैक्टर्स को देते हैं, उतना ही पैसा कांग्रेस पार्टी को किसान, मजदूर, युवा, माताओं, बहनों के बैंक अकाउंट में डालना होगा और मैंने कहा कि देखो- कैसे डालोगे, वो आपके ऊपर है। मगर हर रुपए की अकाउंटिंग होनी चाहिए। अगर वो अडानी को एक रुपया दें, तो छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों के खाते में एक रुपया जाना चाहिए और ये मैंने सब चीफ मिनिस्टर्स से पहले दिन ही कह दिया था। क्योंकि हम जानते हैं कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, युवा ये लोग चलाते हैं। अडानी जी की जेब में पैसा जाता है, अडानी जी उसको अमेरिका में खर्च करते हैं, बड़ी-बड़ी इमारतें खरीदते हैं, कोई कंपनी खरीद लेते हैं और हिंदुस्तान में रोजगार खत्म करते हैं, अगर किसान की जेब में पैसा जाता है, मजदूर की जेब में पैसा जाता है, माताओ-बहनों की जेब में पैसा जाता है, वो उस पैसे को गांव में, शहरों में, छोटे-छोटे कस्बों में जाकर खर्च करते हैं। तो सीधा पैसा गांव में, शहरों में घूमता है और उससे अर्थव्यवस्था खड़ी होती है। कर्नाटक में हमारे चीफ मिनिस्टर ने कहा कि देखिए, राहुल जी, मैं चाहता हूँ कि महिलाओं को बस में जाने के लिए एक रुपया न देना पड़े। तो अगर आप कभी कर्नाटक जाएं, तो आपको दिखेगा कि कर्नाटक में महिलाएं, बस का टिकट नहीं खरीदती हैं, फ्री में यात्रा करती हैं। तो हर प्रदेश में हम दो-तीन ऐसी योजना लाते हैं, जिससे सीधा पैसा आपके बैंक अकाउंट में जाए। छत्तीसगढ़ में शुरुआत में हमने निर्णय ले लिया था कि किसान को धान के लिए 2,500 रुपए प्रति क्विंटल गारंटी करके मिलेगा। बड़े उद्योगपति कहते हैं, बड़े-बड़े अफसर कहते हैं- ये आप पैसा ज़ाया कर रहे हो। किसान को दे रहे हो, मजदूर को दे रहे हो, इससे पैसा ज़ाय़ा होता है। उनको कोई समझ नहीं है। जब हम किसान को, मजदूर को पैसा देते हैं, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, छत्तीसगढ़ अपने पैरों पर खड़ा होता है। तो हमने कहा- 2,500 रुपए प्रति क्विंटल की गारंटी और हमने ये किया। आज धान का रेट क्या है- (जनता ने कहा- 2,800 रुपए प्रति क्विंटल)। आज 2,800 रुपए और आप लिख लीजिए, अगली बार मिलेंगे, तो लिख लीजिए, धान के लिए छत्तीसगढ़ के किसान को 3,200 रुपए मिलेगा। ये निर्णय ले लिया गया है। ये काम हो गया है। 5 साल पहले मैंने ऐसे ही स्टेज से आपसे कहा था कि छत्तीसगढ़ के किसान का कर्जा माफ होगा। नरेन्द्र मोदी जी ने किसी स्टेट में या देश में किसान का कर्जा माफ नहीं किया। अरबपतियों का उन्होंने 14 लाख करोड़ रुपया कर्जा माफ किया, अडानी जैसे लोगों का। हमने दो घंटे के अंदर, कैबिनेट मीटिंग बैठी, बघेल जी, आपको याद होगा (छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को संबोधित करते हुए पूछा), मैंने आपसे कहा था- पहला निर्णय, चीफ मिनिस्टर का पहला सिग्नेचर किसान के कर्जा माफी की फाइल पर जाएगा और आपने अपना हस्ताक्षर उस फाइल पर किया और लाखों किसानों को फायदा हुआ, छत्तीसगढ़ का फाय़दा हुआ और मैं फिर से स्टेज से कह रहा हूँ- आपको फिर से सिग्नेचर करना पड़ेगा, फिर से कर्जा माफ करना पड़ेगा। बात वहां नहीं रुकी, हम किसान न्याय योजना लाए। 23 हजार करोड़ रुपए का 26 लाख किसानों को फायदा मिला। तो आज छत्तीसगढ़ का किसान, देश का सबसे मजबूत किसान है। कुछ दिन पहले चीफ मिनिस्टर और हम धान काटने गए। मैंने वहां किसान से सवाल पूछा- आपके खेत का दाम क्या है? पहली बार मैंने देखा, किसान को अपने खेत का दाम ही नहीं मालूम। मैं हैरान हो गया, मैंने पूछा- भाई, ये कैसे हो सकता है? पहली बार मैंने देखा है कि किसान को अपने खेत का दाम ही नहीं मालूम। किसान मुझे जवाब देता है- राहुल जी, मैं इस खेत को कभी नहीं बेचूँगा। छत्तीसगढ़ की सरकार धान के लिए हमें 3,200 रुपए प्रति क्विंटल देने जा रही है, खेत कभी नहीं बिकेगा। आपने हमारा कर्जा माफ किया, पहले हम आत्महत्या की बात सोचते थे। उसी किसान ने मुझे बताया- राहुल जी, सपने में भी मैंने नहीं सोचा था कि मैं एक दिन गाड़ी खरीद लूँगा। राहुल जी, मैंने गाड़ी खरीद ली है। मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपए बैंक अकाउंट में सीधा कांग्रेस पार्टी देती है। क्योंकि हमने कहा कि अगर किसानों को पैसा दिया जा रहा है, तो मजदूरों को भी पैसा दिया जाएगा और आप जानते हो कि जो हमने कहा है, हमने करके दिखाया है। माताएं-बहनें आई हैं, चुनाव के बाद सिलेंडर पर आपको 500 रुपए सब्सिडी मिलेगी और एक नई चीज़ निकाली है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय़ लिया है, पहली बार हिंदुस्तान में केजी से लेकर पीजी तक छत्तीसगढ़ में मुफ्त शिक्षा मिलेगी। जैसे कर्नाटक में हमारे चीफ मिनिस्टर ने कहा- महिलाएं बस में टिकट नहीं खरीदेंगी, फ्री में जाएंगी, वैसे ही छत्तीसगढ़ में हमने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ में केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त में शिक्षा मिलेगी। अब आप सोचिए, एक तरफ बीजेपी स्कूलों को प्राइवेटाइज करती जा रही है। कॉलेजेज़ को, यूनिवर्सिटीज़ को, अस्पतालों को, बड़े-बड़े उद्योगों को प्राइवेटाइज करती है। दूसरी तरफ, हम सरकारी स्कूल खोलते हैं और उनमें आपको फ्री में शिक्षा देने की बात करते हैं। सोचिए, छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों का कितना पैसा बचेगा! आदिवासी भाईयो के लिए गारंटी करके 4 हजार रुपए हर तेंदुपत्ता की बोरी के लिए और इस बार हमने 4 हजार से 6 हजार बढ़ा दिया है और 4 हजार रुपए आदिवासियों को हर साल बोनस मिलेगा। अब देखिए, मैं आया, मैंने आपसे कहा- किसानों का कर्जा माफ होगा, कर्जा माफ हो गया। आपसे कहा था- 2,500 रुपए प्रति क्विंटल धान की गारंटी है। आज कितना मिल रहा है- (जनता ने कहा- 2,800 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है) 2,800 रुपए मिल रहा है। आपको कहने की भी ज़रूरत नहीं पड़ी, हमने 2,800 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया और कुछ ही समय में वो 3,200 रुपए प्रति क्विंटल हो जाएगा। आपको कहने की ज़रुरत नहीं, वो हो जाएगा। तो ये हमारी गारंटी है। मोदी जी कहते हैं- ‘मोदी जी की गारंटी’। देखिए, लोग हस रहे हैं (प्रधानमंत्री द्वारा अपनी पार्टी की गारंटी को ‘मोदी जी की गारंटी’ कहने पर लोगों को हसते हुए देखकर कहा)। ये देखिए, लोग हस रहे हैं। नहीं, भाईयो-बहनों वो सच बोल रहे हैं। मोदी जी की गारंटी का मतलब, अडानी की गारंटी। मोदी जी की गारंटी है, जो अडानी जी चाहेंगे, छत्तीसगढ़ में जो भी वो करना चाहेंगे, किसानों की जो भी जमीन उनको चाहिए, जो भी खदान उनको चाहिए, जो भी स्टोरेज की फैसिलिटी उनको चाहिए, जो भी कोयला की खदान उनको चाहिए, मोदी जी की गारंटी है, अडानी जी को वो दे देंगे औऱ ये सिर्फ भाईयो-बहनों छत्तीसगढ़ में नहीं है, ये पूरे देश में है। जहाँ भी मोदी जी की सरकार बनती है, मोदी जी अडानी जी की गारंटी करके चले जाते हैं। कहते हैं- मेरी गारंटी है, अडानी जी, जो भी आपको चाहिए, नरेन्द्र मोदी, आपका मित्र आपके हवाले कर देगा। ये गारंटी है, नरेन्द्र मोदी जी की। चलिए, गारंटी की बात करते हैं। भाईयो-बहनो, जिस दिन मैंने जाति जनगणना की बात शुरू की, जिस दिन मैंने कहा कि देश में जाति जनगणना होनी चाहिए, देश के ओबीसी वर्ग को पता लगना चाहिए, उनकी हिंद्स्तान में कितनी आबादी है और उनकी सरकार में कितनी भागीदारी है, उस दिन से नरेन्द्र मोदी जी ने नया भाषण देना शुरू कर दिया, नया भाषण! पहली बार मैंने सुना नरेन्द्र मोदी जी का ऐसा भाषण सुना। पहले कहते थे- भाईयो और बहनो, मैं ओबीसी हूँ। याद है आपको? याद है? (जनता ने हां में जवाब दिया।) हर भाषण में, नरेन्द्र मोदी- ओबीसी; नरेन्द्र मोदी- ओबीसी; नरेन्द्र मोदी- ओबीसी। मैंने कहा- जाति गनगणना होनी चाहिए। नरेन्द्र मोदी जी कहते हैं- भाईयो और बहनो, देश में कोई जाति नहीं है। देश में सिर्फ गरीब हैं। जब ओबीसी को हक देने की बात आई। जब जाति जनगणना की बात आई, तो नरेन्द्र मोदी जी कहते हैं- हिंदुस्तान में कोई जाति ही नहीं है, सिर्फ गरीब हैं और जब चुनाव जीतने की बात आती है, तो 24 घंटे, नरेन्द्र मोदी- ओबीसी है, ओबीसी है, ओबीसी है, क्यों- क्योंकि वो ओबीसी को देश में भागीदारी नहीं देना चाहते, सीधी सी बात है। आबादी कितनी है ओबीसी की कोई नहीं जानता। मैं आपको बताता हूँ, कम से कम 50 प्रतिशत इस देश की आबादी ओबीसी है। पता नहीं, 55 भी हो सकता है, 60 भी हो सकता है, नहीं जानता, मगर 50 से कम नहीं है। मतलब, जब हम किसानों को पैसा देते हैं, 50 प्रतिशत ओबीसी को जाता है। जब हम मजदूर को पैसा देते हैं, 50 प्रतिशत ओबीसी को जाता है। जब हम कर्जा माफ करते हैं, 50 प्रतिशत ओबीसी का कर्जा माफ होता है। मगर जब नरेन्द्र मोदी जी 14 लाख करोड़ रुपया हिंदुस्तान के सबसे बड़े अरबपतियों का कर्जा माफ करते हैं, उसमें से एक रुपया ओबीसी को नहीं मिलता। बात समझिए! किसानों का कर्जा माफ- 50 प्रतिशत ओबीसी का। बस में महिलाएं फ्री चलेंगी- 50 प्रतिशत ओबीसी। अरबपतियों का कर्जा माफ, ओबीसी को कुछ नहीं, दलित को कुछ नहीं, आदिवासी को कुछ नहीं और फिर आपसे कहते हैं- ओबीसी की सरकार चलाते हैं। अगर आप ओबीसी की सरकार चलाते हो, 50 प्रतिशत ओबीसी किसान हैं, कर्जा माफ करो। गैस सिलेंडर 500 रुपए करो, 50 प्रतिशत ओबीसी हैं, उनको फायदा होगा, आपने 1,200 रुपए का कर रखा है। हमारे स्टेट में हम 500 रुपए कर देते हैं। यहाँ पर 500 रुपए की सब्सिडी मिल रही है, आपको। पार्लियामेंट हाउस में मैंने सवाल पूछा, मैंने वहाँ भाषण में कहा- भईया, एक बात बताओ, ओबीसी की आबादी 50 प्रतिशत, हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं, सेक्रेटरी टू गवर्नमेंट ऑफ इंडिया कहलाते हैं, पूरे बजट को बांटते हैं। छत्तीसगढ़ में पैसा आता है, वो 90 अफसर निर्णय लेते हैं। तमिलनाडु में जाता है, वो 90 अफसर फैसला लेते हैं। पैसा आपका है, जीएसटी में आपने दिया, यहीं से जाता है, निर्णय़ वो 90 अफसर लेते हैं। हिंदुस्तान शिक्षा में कितना पैसा डालेगा, वही 90 अफसर। स्वास्थ्य में कितना जाएगा- 90 अफसर। देश की रक्षा में कितना जाएगा- 90 अफसर। तो मैंने नरेन्द्र मोदी जी से पूछा- नरेन्द्र मोदी जी, देश की आबादी का 50 प्रतिशत ओबीसी है, 90 अफसरों में से ओबीसी कितने हैं? चुप हो गए। कहते हैं- इस देश में कोई जाति ही नहीं है। मैं बताता हूँ, आपको कितने हैं- भाईयो और बहनों, 90 में से केवल 3 अफसर ओबीसी के हैं। आबादी आपकी 50 प्रतिशत, 90 में से आपके तीन और वो भी किसी कोने में बैठा रखे हैं। छोटी-छोटी पोस्ट दे रखी है। सरकार के कोने में बैठे हैं वो। अगर हिंदुस्तान की सरकार सौ रुपए खर्च करती है, तो ओबीसी अफसर 5 रुपए का निर्णय लेते हैं। आबादी आपकी 50 प्रतिशत और आप 5 प्रतिशत निर्णय लेते हो और नरेन्द्र मोदी जी कहते हैं- ओबीसी की सरकार चल रही है। कर्जा माफ करते हैं, तो अरबपतियों का करते हैं, उसमें आपका एक आदमी नहीं है। आप 1,200 रुपए का सिलेंडर खरीदते हैं, बीमा योजना में आपकी जेब से पैसा निकलता है, अरबपतियों की जेब में जाता है, उधर ओबीसी एक नहीं है। बीमा योजना का पूरा का पूरा पैसा 16 कंपनियों को जाता है। दिखा दीजिए, उसमें ओबीसी कौन है। मैनेजमेंट की लिस्ट दिखा दीजिए मुझे, उसमें एक ओबीसी नहीं मिलेगा, आपको और 24 घंटा कहेंगे- ओबीसी, ओबीसी, ओबीसी। 8-8 हजार करोड़ रुपए के हवाई जहाज में उड़ते हैं, हर रोज नए कपड़े पहनते हैं, ओबीसी शब्द को लेकर वो चुने गए और अब जब समय आता है, ओबीसी को हक देने का समय आता है, तो कहते हैं- भईया, ओबीसी तो है ही नहीं। जाति तो हिंदुस्तान में एक ही है- गरीब, ओबीसी तो है ही नहीं। ओबीसी हैं और हम पता लगाएंगे, कितना है- 10 प्रतिशत है, 20 है, 30 है, 40 है, 50 है, 60 है और मैं आपको स्टेज से बता रहा हूँ, जितने हैं, उतनी भागीदारी आपको मिलेगी। कर्जा माफ होगा, तो किसानों का होगा, अरबपतियों का नहीं होगा। नरेन्द्र मोदी करें, न करें, छत्तीसगढ़ में सरकार आएगी, जाति का सर्वे यहाँ हो जाएगा। दिल्ली में हमारी सरकार आएगी, पहला सिग्नेचर जाति जनगणना पर होगा। ऐतिहासिक निर्णय होगा, भाईयो और बहनो, देश बदल जाएगा। जिस दिन इस देश के ओबीसी को, देश के दलित को, देश के आदिवासी को अपनी सच्ची आबादी पता लग गई, अपनी सच्ची शक्ति पता लग गई, उस दिन ये देश हमेशा के लिए बदल जाएगा, क्रांतिकारी निर्णय है ये। आजादी के बाद सबसे बड़ा क्रांतिकारी निर्णय ये होगा। ये कांग्रेस पार्टी आपके लिए, आपके साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर ये निर्णय लेने जा रही है। कोई शक्ति इसको नहीं रोक सकती, अब। यहाँ पर चुनाव है, याद रखिए, नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी, अरबपतियों का कर्जा माफ, 1,200 रुपए का गैस सिलेंडर, किसान जो कर्जे में डूबे हुए हैं, बेरोजगार युवा, ये इनकी गारंटी है, अडानी की गारंटी है। नरेन्द्र मोदी जी के बिल्कुल पीछे, अडानी जी जैसे लोगों की शक्ति है, इसलिए उनका चेहरा 24 घंटा टीवी पर आता है। भाईयो और बहनों, ये जो टीवी है, ये किसानों का नहीं है, मजदूरों का नहीं है, बेरोजगार युवाओं का नहीं है, हमारी माताओ- बहनो का नहीं है। अगर इनका होता, तो हमारे चेहरे इस टीवी पर 24 घंटे आपको दिखते। 24 घंटा कांग्रेस पार्टी के नेताओं का, खरगे जी का, राहुल गांधी का चेहरा आपको दिखता। नरेन्द्र मोदी जी का चेहरा इसलिए दिखता है क्योंकि नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी, अडानी की गारंटी है। तो यहाँ कांग्रेस पार्टी को जिताइए, कमजोर लोगों की, किसानों की, मजदूरों की मदद कीजिए और जो आज तक हुआ है, उससे भी ज्यादा आपके लिए कांग्रेस पार्टी करने जा रही है। सबसे बड़ी चीज़ मैं बोलना भूल गया। मैंने कर्नाटक में महिलाओं को फ्री में बस टिकट की बात की मगर छत्तीसगढ़ की बात नहीं बोली। 15,000 रुपए सालाना हर महिला के बैंक अकाउंट में छत्तीसगढ़ की सरकार डालेगी। फिर से दोहरा देता हूँ- 15,000 रुपए हर साल हर महिला के बैंक अकाउंट में कांग्रेस पार्टी की सरकार डालेगी।
और पढ़ें ...

राजधानी रायपुर मे प्रियंका गाँधी का ऐतिहासिक रोड शो

 

 कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती प्रियंका गाँधी नें राजधानी रायपुर मे कांग्रेस के चुनावी प्रचार के लिए रोड शो किया।
  रास्ते भर रायपुर की जनता प्रियंका गाँधी का फूल मला तथा फूलो की पंखुडियो से ऐतिहासिक स्वागत किया.हजारों की संख्या मे महिलाये प्रियंका गाँधी की एक झलक पाने बेताब थी। रास्ते भर हजारों लोग अपने घरो के छत पर खडे हो कर हाथ हिला कर प्रियंका गाँधी का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।
  प्रियंका गाँधी हवाई अड्डे से सीधे  राजीव गाँधी चौक पहुंची जहा पर उन्होंने गोबर्धन पूजन किया उसके बाद स्व राजीव गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

प्रियंका गाँधी का रोड शो राजीव गाँधी चौक से शुरू हो कर कोतवाली चौक, सदर बाजार, सत्तीपारा,ब्रह्मण पारा, आजाद चौक अमापारा चौक, बजरंग नगर, अग्रसेन चौक, तेलघानी नाका चौक स्टेशन रोड मे समाप्त हुई।
  रोड शो मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, रायपुर के चारो प्रत्याशी महंत राम सुन्दर दास, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा भी शामिल हुए।

और पढ़ें ...

3 दिसंबर को पहली कैबिनेट में 18 लाख लोगो को मकान देने का फैसला होगा।

रायपुर में प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान


छत्तीसगढ़ की जनता के लिए दिसंबर का महीना होगा निर्णायक


3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनते ही

3 दिसंबर को पहली कैबिनेट में 18 लाख लोगो को मकान देने का फैसला होगा।


दिसंबर महीने में ही पीएससी घोटाला कर युवाओं का भविष्य खराब करने वालो पर कार्यवाही होगी।

महादेव एप सट्टेबाजों पर दिसंबर महीने में ही कार्यवाही शुरू होगी

किसानों को दिसंबर महीने के 65,100 रु प्रति एकड़ मिलने लगेगा 

किसानों को 2 साल का बोनस दिसंबर महीने की 25 तारीख को दे दिया जाएगा।

महतारी वंदन योजना जिसमे महिलाओ को प्रतिवर्ष 12 हजार रु दिए जाने है उसकी शुरुवात भी दिसंबर महीने में कर दी जाएगी।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़, भगवान राम का ​न​निहाल है और आपका भांजा 550 साल बाद अपने स्थान पर फिर से बैठने जा रहा है।

रायपुर। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जांजगीर-चांपा में जनसभा को संबोधित किया। 

 छत्तीसगढ़, भगवान राम का ​न​निहाल है और आपका भांजा 550 साल बाद अपने स्थान पर फिर से बैठने जा रहा है। कांग्रेस ने 70 साल तक राम मंदिर को अटकाया, लटकाया और भटकाया। मोदी जी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास भी किया और 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा भी करने जा रहे हैं।

और पढ़ें ...

प्रियंका के रोड शो में उमड़ा महिलाओ का हुजुम गृह लक्ष्मी योजना के लिए जताया आभार

रायपुर। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रिंयका गांधी मंगलवार को राजधानी रायपुर में रोड शो किया। उनका काफिला राजीव गांधी चौक से निकला जो तेलघानी नाका में जाकर समाप्त हुआ। श्रीमती गांधी के रोड शो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज साथ गाड़ी में मौजूद थे। विकास उपाध्याय काफिले में आमापारा चौक से हजारो कार्यकताओं के साथ शामिल हुए और अंत तक मौजूद रहें। रोड शो में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। सड़को पर दोनो ओर लोगो का हुजुम मौजूद था। जिन्होंने उनका अभिवादन किया और गृह लक्ष्मी योजना के लिए आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि इस योजना से हमें आर्थिक समृद्धि प्राप्त होगी। 
कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में गृह लक्ष्मी योजना के तहत सरकार बनने के तुरंत बाद महिलाओं को सम्मान स्वरूप राशि प्रदान कर रही है। सरकार बनने के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी 15 हजार रूपये तुरंत महिलाओ के खाते में पहूॅंच जायेगे। 
विकास उपाध्याय ने जनवंदन यात्रा के तहत मंगलवार को कोटा टीचर्स कॉलोनी, सांईनाथ कॉलोनी, मारूति लाईफ स्टाईल गये यहां बड़ी संख्या में रहवासियों से मुलाकात हुई व उन्होने सहयोग का आश्वासन दिया। इसके अलावा श्री उपाध्याय ने ईदगाह भाठा में मुस्लिम समाज, शीतला कॉलोनी मुर्रा भट्टी, एकता नगर, सेक्टर 3 गुढ़ियारी में विभिन्न समाज के लोगो की बैठक ली।

 

और पढ़ें ...

प्रियंका गांधी के साथ रोड शो में सम्मिलित हुए महन्त रामसुन्दर दास

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के रोड शो रायपुर महानगर में आयोजित हुआ, इसमें राज्य के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा ,पंकज शर्मा विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

और पढ़ें ...

नहीं रहे कांग्रेस के ये उम्मीदवार, इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होगा स्थगित

नई दिल्ली : राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर आ रही है, कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया. गुरमीत सिंह श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थे.

बता दें, गुरमीत सिंह कुन्नर के पुत्र रूबी कुन्नर ने निधन की जानकारी दी है. गुरमीत सिंह कुन्नर बीते 12 नवंबर से अस्पताल में भर्ती थे. उनके निधन से परिवार, कांगेस पार्टी और समर्थकों शोक में है. चुनाव से पहले प्रत्याशी के निधन केचलते अब श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव स्थगित हो जाएगा.

बता दें कि साल 2018 में में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. इस वजह से वहां चुनाव स्थगित हो गया था.

और पढ़ें ...

आज मनाया जा रहा भाई दूज का पर्व, जानिए पूजन विधि का सही समय और शुभ मुहूर्त

भारत।  हर साल भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। भाई दूज पर बहनें अपने भाई के माथे पर टीका और हाथ में कलावा बांधती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं। भाई दूज (Bhai Dooj Shubh Muhurat) की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ज्योतिषियों की मानें तो सनातन धर्म में उदया तिथि मान्य है। अगर आप भी भाई दूज की तिथि को लेकर दुविधा में हैं, तो भाई दूज का शुभ मुहूर्त एवं पूजा का सही समय नोट करें।

शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 14 नवंबर को 02 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 15 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक है। यह पर्व दिन की बेला में मनाया जाता है। अत: 14 नवंबर को दोपहर के समय से बहनें अपने भाई के माथे पर टीका लगा सकती हैं और कलावा बांध सकती हैं।

टीके का शुभ समय

भाई दूज के दिन टीके का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 19 मिनट तक है। इस समय में बहनें पूजा कर भाई की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना कर सकती हैं। इस दिन यम द्वितीया भी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यम देवता अपनी बहन यमुना जी के घर गये थे।

और पढ़ें ...

बिरसा मुंडा जयंती पर पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात, 24 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगे शुभारंभ…

झारखंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आदिवासी क्रांतिकारी लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जंयती  पर 24 हजार करोड़ रुपए की ऐतिहासिक योजना की शुरुआत करेंगे. वे बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाने वाले पहले पीएम होंगे. 15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह मिशन की शुरुआत करेंगे. वे सुबह करीब 9:30 बजे प्रधानमंत्री रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क और स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा करेंगे.

यात्रा शुरू में महत्वपूर्ण जनजातीय आबादी वाले जिलों से शुरू होगी और 25 जनवरी 2024 तक देश भर के सभी जिलों को कवर करेगी। कार्यक्रम के दौरान, मोदी विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के समग्र विकास के उद्देश्य से 24,000 करोड़ रुपए की एक योजना की शुरुआत करेंगे। पीएम-किसान की 15वीं किस्त जारी करेंगे। वहीं जनजातीय गौरव दिवस में भाग लेंगे।

और पढ़ें ...

किसानों के खाते में आज आएंगे 2 हजार रुपए, PMKVY की 15वीं किस्त करेंगे जारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। भाई दूज के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 15 नवंबर, 2023 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम झारखंड के खूंटी में सुबह 11.30 बजे 15वीं किस्त की राशि किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि इसके पहले किसानों को केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14 किस्त जारी कर चुकी है।

8.5 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

 पीएम मोदी ने इससे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त 27 जुलाई, 2023 को गुजरात से जारी की थी। इस दौरान पीएम मोदी एक साथ 8.5 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में कुल 17 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। बता दें कि किसानों को केंद्र सरकार सालाना 6000 रुपये वित्तीय सहायता देती है।

डीबीटी स्कीम से पैसे होंगे ट्रांसफर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट ट्रांसफर स्कीमों में से एक है। इस स्कीम के द्वारा सिर्फ एक बटन दबाने से एक साथ सभी किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। इस स्कीम को 2019 के लोकसभा चुनावों के ठीक पहले मोदी सरकार ने लॉन्च किया था।

 इस स्कीम के तहत किसानों को 6000 रुपये वित्तीय सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में चार महीने के अंतराल पर दी जाती है। मोदी सरकार अभी तक 14 किस्तें किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर चुके हैं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang, 15 November 2023: आज भाई दूज का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और योग

15 नवंबर 2023 का पंचांग
आज की तिथि – कार्तिक शुक्ल द्वितीया
आज का नक्षत्र – ज्येष्ठा
आज का करण – कौलव
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – अतिगंड
आज का वार – बुधवार
आज का दिशाशूल- पश्चिम

चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 09:24 से दोपहर 01:26 बजे तक
भाई दूज पर तिलक लगाने का मुहूर्त: सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
रवि योग: कल 03:01 एएम से 06:44 एएम तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:52:00 AM
सूर्यास्त – 05:55:00 PM
चन्द्रोदय – 08:35:59 AM
चन्द्रास्त – 18:49:59 PM
चन्द्र राशि – वृश्चिक

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 10:44:23
मास अमांत – कार्तिक
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – कोई नहीं

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 11:44:01 से 12:26:58 तक
कुलिक– 11:44:01 से 12:26:58 तक
कंटक– 16:01:46 से 16:44:44 तक
राहु काल– 12:23 से 13:46 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 07:26:15 से 08:09:13 तक
यमघण्ट– 08:52:10 से 09:35:08 तक
यमगण्ड– 08:03:51 से 09:24:23 तक
गुलिक काल– 13:46 से 15:09 तक

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 15 November 2023: आज भाई दूज पर इन राशियों के जातकों की खुलेगी तकदीर...जानें सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 15 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। आज भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भईया दूज का त्यौहार है। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से शुरू होकर कल की सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 3 बजकर 1 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएगी, धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता मिलेगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपको खुशियां देंगे। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचारविमर्श करेंगे। जहां तक संभव होगा जरूरतमंद की मदद करेंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा, जिससे आपको खुशी होगी। आज आप काम करने के नए तरीको पर विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपके कार्यक्षमता को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आज लोगों की मदद करने की इच्छा मन में जागेगी। आज आप परिवार के साथ शॉपिंग करने जाएंगे। आज आपकी व्यापारिक योजनायें सफल रहेंगी। आज आपको रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी।

  • शुभ रंग-  ग्रे
  • शुभ अंक- 7

कर्क राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुए धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पार्टी में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में पदोन्नति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी, रिश्ते में नयापन लाने के लिए एक दूसरे को उपहार देंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारिया दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का कार्य कर रहे है, उन्हें उम्मीद से अधिक फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी। आज आप घर के लिए सामान की खरीददारी करने मार्केट जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचारविमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव लोगों को काफी पसंद आयेगा। आज आप अपने खर्चे पर नियंत्रण लगाने का प्लान बनाएंगे। आज आपको बेवजह किसी बात को लेकर ज्यादा सोच विचार करने से बचना चाहिए। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल लेंगे। जीवनसाथी आज आपको कोई सरप्राइस देंगे। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से आप काफी खुश नजर आएंगे, घर पर पार्टी करने का मन बनायेंगे। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आप ऑफिस से घर आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों के लिए आज का समय अनुकूल रहने वाला है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको सफलता मिलने वाली है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज ऑफिस में किसी कार्य की जिम्मेदारी आपको दी जाएगी, आप उसे पूरा करने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए ठीकठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो जिम ट्रेनर है उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आएगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पाएंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आज आप दोस्त से अपने मन की बात शेयर करेंगे, वह आपकी बातों को अहमियत देंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 3

मीन राशि

आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। आज अपने महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आप व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...

गरीबों,महिलाओ,युवाओं का श्राप,कांग्रेस हो रही साफ - अनुराग ठाकुर

कांग्रेस की तमाम गारंटियाँ फेल, इसीलिए कांग्रेस फेल ,भूपेश बघेल फेल : ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा : 5 साल के बाद मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है- भाग, भूपेश भाग, बहुत हुआ सट्टे का खेल, बाय-बाय भूपेश बघेल

कांग्रेस को महादेव,गंगा मां, गौ मां,गरीबों,महिलाओ,युवाओं का श्राप,कांग्रेस हो रही साफ

'कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार आसमान पर पहुँचाया पर भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देगी

 हर विवाहित महिला को 12 हजार,500 रु में सिलेंडर,18 लाख परिवारों को मकान,युवाओं को 1 लाख नौकरियां,किसानों को धान खरीदी का  3100 रू से एकमुश्त भुगतान की मोदी गारंटी:अनुराग ठाकुर

रायपुर। केंद्रीय सूचना व प्रसारण, युवा मामले तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि झूठी कांग्रेस की झूठी गारंटी का आलम यह है कि छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक और हिमाचल तक कांग्रेस की तमाम गारंटियाँ फेल हुई हैं। जिनकी खुद की कोई नहीं गारंटी, वह गारंटियों का पुलिंदा लेकर घूम रहे हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ को राज्य तो हमने बना दिया था। 15 सालों में उसको आगे बढ़ाने का काम भाजपा की सरकार ने किया लेकिन उसको चौपट करने का काम भूपेश सरकार ने किया। अब एक समय फिर आया है कि वापस हम इस छत्तीसगढ़ को सँवारेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि झूठे दावे, झूठे वादे, कांग्रेस के नहीं नेक इरादे। कांग्रेस के 2018 के झूठे वादे और अधूरे वादे उनको आपको बताने आया। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड रखने और घोटालों की जाँच से भाग रहे हैं। आज 5 साल बाद मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है- भाग भूपेश भाग, और कितना भागोगे? जनता कह रही है- बहुत हुआ सट्टे का खेल, बाय-बाय भूपेश बघेल। श्री ठाकुर ने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने वादा किया था कि महतारी सम्मान योजना में मातृशक्ति को 500 रुपए हर महीना देंगे पर नहीं दिया। प्रत्येक ग्रामीण परिवार को चार रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में देने का वादा करके नहीं दिया। पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन शराबबंदी नहीं की उल्टे घर-घर शराब पहुँचाई। कांग्रेस ने वादा किया था कि 10 लाख युवाओं को हर माह 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे लेकिन नहीं दिया। लाखों युवाओं को रोजगार देंगे, पर नहीं दिया। इसके बदले पीएससी स्कैम दिया, कांग्रेस नेताओं के परिवार के ही तीन-तीन लोगों को रोजगार मिला लेकिन छत्तीसगढ़ के नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। कांग्रेस का वादा था कि छात्र-छात्राओं को मुफ्त परिवहन की सुविधा देंगे, पर नहीं दी। कांग्रेस ने वादा किया था कि प्रत्येक पाँच सदस्यीय भूमिहीन ग्रामीण परिवार को घर और बाड़ी के लिए जमीन देंगे, पर नहीं दी। श्री ठाकुर ने कहा कि 50 हजार शिक्षकों की रिक्त पदों पर भर्तियाँ पाँच साल में नहीं की। भाजपा शासनकाल के दो साल के बकाया बोनस देने का वादा भी कांग्रेस ने पूरा नहीं किया। यहाँ गौठान घोटाला हुआ, गोबर घोटाला हुआ। अब गौमाता, गंगा मैया, महादेव का श्राप, कांग्रेस साफ। छत्तीसगढ़ अकेला ऐसा राज्य नहीं है, जहाँ कांग्रेस ने झूठे वादे किए। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी कांग्रेस के भाई-बहन झूठे वादे करके आए हैं। अब 11 माह से राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में मुँह दिखाने नहीं गए।

केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 20 लाख रुपए का मुफ्त इलाज नहीं मिला, सबको मकान देने की बात की, 200 फूड प्रोसेसिंग युनिट नहीं लगे, वृद्धजनों को 1500 रुपए पेंशन नहीं मिली। कांग्रेस की गारंटी की ऐसी लंबी सूची है। ये सारी गारंटियाँ फेल होती दिख रही है। यह विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता को झूठे वादों और झूठी गारंटियों से बचाने का चुनाव है। श्री ठाकुर ने कहा कि महादेव एप घोटाले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल मुँह छिपाते घूम रहे हैं। घोटाला करो, भू-पे करो पैसे कमाओ। पाँच साल तक तो सट्टा चलता रहा, मुख्यमंत्री कार्यालय संरक्षण देता रहा क्योंकि भू-पे हो रहा था 508 करोड़ रुपए। महादेव एप से भू-पे हुआ, घोटाले का पैसा मिला, संरक्षण मिला, लेकिन अब वह नहीं होगा। न कांग्रेस की सरकार होगी, न संरक्षण होगा। जैसे दिल्ली के शराब घोटाले वाले नहीं बचे तो यहां तो कोयला, गौठान, पीएससी, महादेव एप घोटाले पर घोटाला हुआ है, तो जो मुंह लटकाकर बैठे हैं, मुंह छिपा रहे हैं, वह कल को मुंह दिखाने लायक कहाँ रह पाएंगे? श्री ठाकुर ने कहा कि किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी लें जिन्होंने कहा है, 3100 रुपए में धान खरीदेंगे और धान का दो साल का जो बोनस बकाया है, वह अटलबिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को देंगे। जो 5 साल में भूपेश बघेल की सरकार नहीं दे पाई, पांच हफ्तों से कम समय में 25 दिसंबर को किसानों को भुगतान किया जाएगा। युवाओं के विकास के लिए साथियों बघेल सरकार ने तो किया नहीं, हम एक लाख सरकारी नौकरियां और लाखों गैर सरकारी नौकरियां भी देंगे। ऐसे वैकल्पिक रोजगार का सृजन भी करेंगे ।

केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि तेंदू पत्ते का बोनस कांग्रेस की भूपेश सरकार ने तो नहीं दिया लेकिन भाजपा की सरकार देगी। तेंदूपत्ता संग्रहण दर एवं बोनस 5500 प्रति मानक 15 दिन तक संग्रहण करेंगे और 4500 रुपए तक बोनस देने का काम भी हम करने वाले हैं। आयुष्मान भारत योजना में सस्ती दवाइयों के 500 नए जन औषधि केंद्र भी खोले जिससे हजारों करोड़ रुपए गरीब जनता का देश भर में बचा। प्रधानमंत्री आवास योजना से 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिए गए लेकिन  भूपेश बघेल को देखो जिन्होंने प्रदेश के गरीबों को जरूरतमंदों को 18 लाख पक्के मकान अपने कैबिनेट की सहयोगी और सबसे वरिष्ठ विधायक को नीचा दिखाने के चक्कर में नहीं बनने दिए। श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में इनोवेशन हब बनाएगी, कॉलेज जाने वाले युवा भाई बहनों को मासिक ट्रैवल एलाउंस देंगे। कांग्रेस खाने का काम करती थी, हम खाने वाले को हटाकर खाते में डालते हैं। रानी दुर्गावती योजना के तहत बीपीएल बालिकाओं के जन्म पर 1.5 लाख रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र अभी हम देने वाले हैं। रानी दुर्गावती को भूल गए थे, हम लोग उनके नाम पर बच्चियों के लिए योजना चला रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार आसमान पर पहुँचाया पर भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे।

इस मौके पर भाजपा के केंद्रीय मीडिया संयोजक व प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

यहाँ इंटरनेट सेवा फिर इतने दिनों के लिए प्रतिबंध...यह है वजह

नई दिल्ली : मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है. 3 मई को भड़की हिंसा के बाद प्रतिबंध लगातार जारी है. मणिपुर सरकार ने यह प्रतिबंध पांच दिन के लिए और बढ़ा दिया है. प्रतिबंध 18 नवंबर तक जारी रहेगा. पहली बार में पूरे राज्य में 195 दिन इंटरनेट बंद रहा लेकिन इसे खोलने के बाद फिर हिंसा भड़क गई.

मणिपुर के आयुक्त (गृह) टी. रंजीत सिंह ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि पुलिस महानिदेशक ने बताया है कि बिष्णुपुर, चुराचांदपुर, इम्‍फाल पूर्व और इम्‍फाल पश्चिम सहित पांच जिलों के सीमांत क्षेत्रों में गोलीबारी हुई हैं. ऐसे में वीडियो के माध्यम से नफरत भरे भाषण और अन्य पोस्ट प्रसारित होने की आशंका है. इससे मणिपुर कानून व्यवस्था गहरा असर पढ़ सकता है इसी के चलते इंटरनेट सेवा फिर से बंद कर दी गई है.

और पढ़ें ...

हर विवाहित महिला को 12 हजार,500 रु में सिलेंडर,18 लाख परिवारों को मकान,युवाओं को 1 लाख नौकरियां,किसानों को धान खरीदी का 3100 रू से एकमुश्त भुगतान की मोदी गारंटी:अनुराग ठाकुर

रायपुर। केंद्रीय सूचना व प्रसारण, युवा मामले तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि झूठी कांग्रेस की झूठी गारंटी का आलम यह है कि छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक और हिमाचल तक कांग्रेस की तमाम गारंटियाँ फेल हुई हैं। जिनकी खुद की कोई नहीं गारंटी, वह गारंटियों का पुलिंदा लेकर घूम रहे हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ को राज्य तो हमने बना दिया था। 15 सालों में उसको आगे बढ़ाने का काम भाजपा की सरकार ने किया लेकिन उसको चौपट करने का काम भूपेश सरकार ने किया। अब एक समय फिर आया है कि वापस हम इस छत्तीसगढ़ को सँवारेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि झूठे दावे, झूठे वादे, कांग्रेस के नहीं नेक इरादे। कांग्रेस के 2018 के झूठे वादे और अधूरे वादे उनको आपको बताने आया। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड रखने और घोटालों की जाँच से भाग रहे हैं। आज 5 साल बाद मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है- भाग भूपेश भाग, और कितना भागोगे? जनता कह रही है- बहुत हुआ सट्टे का खेल, बाय-बाय भूपेश बघेल। श्री ठाकुर ने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने वादा किया था कि महतारी सम्मान योजना में मातृशक्ति को 500 रुपए हर महीना देंगे पर नहीं दिया। प्रत्येक ग्रामीण परिवार को चार रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में देने का वादा करके नहीं दिया। पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन शराबबंदी नहीं की उल्टे घर-घर शराब पहुँचाई। कांग्रेस ने वादा किया था कि 10 लाख युवाओं को हर माह 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे लेकिन नहीं दिया। लाखों युवाओं को रोजगार देंगे, पर नहीं दिया। इसके बदले पीएससी स्कैम दिया, कांग्रेस नेताओं के परिवार के ही तीन-तीन लोगों को रोजगार मिला लेकिन छत्तीसगढ़ के नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। कांग्रेस का वादा था कि छात्र-छात्राओं को मुफ्त परिवहन की सुविधा देंगे, पर नहीं दी। कांग्रेस ने वादा किया था कि प्रत्येक पाँच सदस्यीय भूमिहीन ग्रामीण परिवार को घर और बाड़ी के लिए जमीन देंगे, पर नहीं दी। श्री ठाकुर ने कहा कि 50 हजार शिक्षकों की रिक्त पदों पर भर्तियाँ पाँच साल में नहीं की। भाजपा शासनकाल के दो साल के बकाया बोनस देने का वादा भी कांग्रेस ने पूरा नहीं किया। यहाँ गौठान घोटाला हुआ, गोबर घोटाला हुआ। अब गौमाता, गंगा मैया, महादेव का श्राप, कांग्रेस साफ। छत्तीसगढ़ अकेला ऐसा राज्य नहीं है, जहाँ कांग्रेस ने झूठे वादे किए। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी कांग्रेस के भाई-बहन झूठे वादे करके आए हैं। अब 11 माह से राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में मुँह दिखाने नहीं गए।

केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 20 लाख रुपए का मुफ्त इलाज नहीं मिला, सबको मकान देने की बात की, 200 फूड प्रोसेसिंग युनिट नहीं लगे, वृद्धजनों को 1500 रुपए पेंशन नहीं मिली। कांग्रेस की गारंटी की ऐसी लंबी सूची है। ये सारी गारंटियाँ फेल होती दिख रही है। यह विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता को झूठे वादों और झूठी गारंटियों से बचाने का चुनाव है। श्री ठाकुर ने कहा कि महादेव एप घोटाले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल मुँह छिपाते घूम रहे हैं। घोटाला करो, भू-पे करो पैसे कमाओ। पाँच साल तक तो सट्टा चलता रहा, मुख्यमंत्री कार्यालय संरक्षण देता रहा क्योंकि भू-पे हो रहा था 508 करोड़ रुपए। महादेव एप से भू-पे हुआ, घोटाले का पैसा मिला, संरक्षण मिला, लेकिन अब वह नहीं होगा। न कांग्रेस की सरकार होगी, न संरक्षण होगा। जैसे दिल्ली के शराब घोटाले वाले नहीं बचे तो यहां तो कोयला, गौठान, पीएससी, महादेव एप घोटाले पर घोटाला हुआ है, तो जो मुंह लटकाकर बैठे हैं, मुंह छिपा रहे हैं, वह कल को मुंह दिखाने लायक कहाँ रह पाएंगे? श्री ठाकुर ने कहा कि किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी लें जिन्होंने कहा है, 3100 रुपए में धान खरीदेंगे और धान का दो साल का जो बोनस बकाया है, वह अटलबिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को देंगे। जो 5 साल में भूपेश बघेल की सरकार नहीं दे पाई, पांच हफ्तों से कम समय में 25 दिसंबर को किसानों को भुगतान किया जाएगा। युवाओं के विकास के लिए साथियों बघेल सरकार ने तो किया नहीं, हम एक लाख सरकारी नौकरियां और लाखों गैर सरकारी नौकरियां भी देंगे। ऐसे वैकल्पिक रोजगार का सृजन भी करेंगे ।

केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि तेंदू पत्ते का बोनस कांग्रेस की भूपेश सरकार ने तो नहीं दिया लेकिन भाजपा की सरकार देगी। तेंदूपत्ता संग्रहण दर एवं बोनस 5500 प्रति मानक 15 दिन तक संग्रहण करेंगे और 4500 रुपए तक बोनस देने का काम भी हम करने वाले हैं। आयुष्मान भारत योजना में सस्ती दवाइयों के 500 नए जन औषधि केंद्र भी खोले जिससे हजारों करोड़ रुपए गरीब जनता का देश भर में बचा। प्रधानमंत्री आवास योजना से 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिए गए लेकिन  भूपेश बघेल को देखो जिन्होंने प्रदेश के गरीबों को जरूरतमंदों को 18 लाख पक्के मकान अपने कैबिनेट की सहयोगी और सबसे वरिष्ठ विधायक को नीचा दिखाने के चक्कर में नहीं बनने दिए। श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में इनोवेशन हब बनाएगी, कॉलेज जाने वाले युवा भाई बहनों को मासिक ट्रैवल एलाउंस देंगे। कांग्रेस खाने का काम करती थी, हम खाने वाले को हटाकर खाते में डालते हैं। रानी दुर्गावती योजना के तहत बीपीएल बालिकाओं के जन्म पर 1.5 लाख रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र अभी हम देने वाले हैं। रानी दुर्गावती को भूल गए थे, हम लोग उनके नाम पर बच्चियों के लिए योजना चला रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार आसमान पर पहुँचाया पर भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे।

इस मौके पर भाजपा के केंद्रीय मीडिया संयोजक व प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

अदालत का ऐतिहासिक फैसला : 5 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या करने वाले दरिंदे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

केरल में पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। मामले में पुलिस ने पॉक्सो समेत आईपीसी की अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। जिसके बाद कोर्ट ने 100 दिन के अंदर ट्रायल पूरा कर आरोपी को दोषी करार देते हुए 14 नवंबर को फांसी की सजा सुनाई।

मामला अलुवा इलाके का था, जहां एक गेस्ट वर्कर पर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर हत्या के आरोप लगे थे। पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के जज के. सोमन ने बिहार के 28 वर्षीय प्रवासी मजदूर को मौत की सजा सुनाई। इस मामले में 100 दिन के अंदर ट्रायल पूरा कर लिया गया। फैसला सुनने के लिए बच्ची के माता-पिता कोर्ट में उपस्थित थे। फैसला सुनाने के दौरान जज ने इस बात पर जोर दिया कि आरोपी का कृत्य जघन्य श्रेणी का है, इसलिए मौत की सजा दी जानी चाहिए। अभियोजन पक्ष ने भी तर्क दिया कि अपराध की गंभीरता के आधार पर ही सजा होनी चाहिए।

अदालत ने कहा कि आरोपी को फैसले के खिलाफ अपील करने का मौका दिया जाएगा। अभियोजन पक्ष ने अभियुक्त के खिलाफ सफलतापूर्वक चार आरोप साबित किए थे। अभियोजन पक्ष ने ये भी तर्क दिया कि वारदात बेहद सन्न करने वाली था।

और पढ़ें ...

इस राज्य के 7 गांव बिना पटाखों के मनाते हैं दिवाली, जानें वजह

रविवार को देशभर में दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। दिवाली के मौके पर जहां पूरे देश में पटाखों की गूंज सुनाई दीं तो वहीं तमिलनाडु के इरोड जिले के सात गांवों में इस त्योहार को सिर्फ रोशनी के साथ मनाया गया। नजदीकी पक्षी अभयारण्य में पक्षियों के संरक्षण के मद्देनजर पटाखे नहीं फोड़े गए।

शांत दीपावली परंपरा को बरकरार रखा

ये गांव इरोड से 10 किलोमीटर दूर वदामुगम वेल्लोड के आसपास स्थित हैं, जहां पक्षी अभयारण्य है। इस वर्ष भी, सेलप्पमपलयम, वदामुगम वेल्लोड, सेम्मांडमपालयम, करुक्कनकट्टू वलासु, पुंगमपाडी और दो अन्य गांवों ने ‘शांत’ दीपावली की सम्मानजनक परंपरा को बरकरार रखा। वे पिछले 22 वर्षों से दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़कर इस संरक्षण दृष्टिकोण का पालन कर रहे हैं। पक्षियों की हजारों स्थानीय प्रजातियां और अन्य क्षेत्रों से प्रवासी पक्षी अक्टूबर और जनवरी के बीच अंडे देने और उन्हें सेने के लिए अभयारण्य में आते हैं।

900 से अधिक परिवारों ने बिना पटाखों के मनाई दिवाली

चूंकि, दिवाली आमतौर पर अक्टूबर या नवंबर के महीने में आती है, इसलिए पक्षी अभयारण्य के आसपास रहने वाले 900 से अधिक परिवारों ने पक्षियों के सरंक्षण के मद्देनजर पटाखे नहीं फोड़ने का फैसला किया क्योंकि तेज आवाज और प्रदूषण के कारण पक्षियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि दीपावली के दौरान, वे अपने बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदते हैं और उन्हें केवल फुलझड़ियां जलाने की अनुमति देते हैं, पटाखे फोड़ने की नहीं ताकि पक्षियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

और पढ़ें ...

दुकान में भीषण आग लगने से 4 साल की बच्ची समेत 3 की मौत

झारखंड। धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में भीषण आग की चपेट में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में चार साल की बच्ची और दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दुकान में आग लगने के बाद करीब आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में आ गए। झुलसने वालों में डेढ़ महीने की बच्ची भी शामिल है। सभी एक परिवार के हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ बाजार स्थित जेवर पट्टी की एसके जनरल श्रृंगार स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान के ऊपर एक मकान में घटना के वक्त 6 लोग मौजूद थे। आग धधकने के बाद लोग अपने घरों से पानी लाकर दुकान में लगी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। कई लोग दुकान की शटर तोड़ने में जुट गए और शटर तोड़कर दुकान में पानी डालने लगे।

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। मकान के ऊपर मौजूद परिवार के लोगों ने सड़क से ऊपर बालकनी में सीढ़ी लगा दी। किसी तरह लोग मकान के अंदर दाखिल हुए और तीन लोगों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। जिस दुकान में आग लगी है वह सुभाष गुप्ता की है। हादसे के बाद सबसे पहले सुभाष की बहन प्रियंका गुप्ता (30), भाई सुमित गुप्ता और डेढ़ साल के बेटे शिवान्स को बाहर निकाला गया, जिसमें से प्रियंका की मौत हो चुकी है। जबकि भाई सुमित गुप्ता और डेढ़ साल के बेटे शिवांश का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा। दोनों फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

दुकान मालिक सुभाष गुप्ता की 65 वर्षीय मां उमा देवी उसकी पत्नी सुमन गुप्ता और चार साल की बेटी मौली को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। सुभाष की मां उमा देवी और चार साल की बेटी मौली ने दम तोड़ दिया है। जबकि पत्नी सुमन गुप्ता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं, जो खतरे से बाहर हैं। हादसे के दौरान सुभाष गुप्ता और उनके पिता अशोक घर से बाहर गए हुए थे।

 
और पढ़ें ...

गोवर्धन पूजा आज, जानें सही तिथि, पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व से लेकर सबकुछ

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। इस दिन घरों में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती है। इसके बाद शाम के समय गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है और उन्हें अन्नकूट और कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है।

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से हो रही है और समापन अगले दिन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुभ गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 08:52 बजे के बीच है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन भगवान कृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है।

गोवर्धन पूजा की कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि को देवराज इंद्र की पूजा हुआ करती थी लेकिन भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों से कहा कि पूजा का कोई लाभ नहीं मिल रहा है इसलिए देवराज इंद्र की पूजा ना करें। भगवान कृष्ण की बात मानकर ब्रजवासियों ने पूजा नहीं की। जब यह जानकारी इंद्र को मिली तो इंद्रदेव ने अपने घमंड के चलते पूरे ब्रज में तूफान और बारिश का कहर मचाया। तब भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की था और इंद्र के घमंड को तोड़ा था। साथ ही भगवान को सभी तरह की मौसमी सब्जियों से तैयार अन्नकूट को भोग लगाया था। तब से हर साल इस तिथि पर गोवर्धन पूजा की जाती है और अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

और पढ़ें ...

14 November 2023 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 14 November 2023: आज  14 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर रहेगी। आज गोवर्धन पूजा है। आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।

14 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त

  • त्यौहार का दिन - 14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार, गोवर्धन पूजा
  • कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा- 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक।
  • शोभन योग- 14 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक।
  • अनुराधा नक्षत्र- 14 नवंबर को देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 02:46 से शाम 04:07 तक।
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:12 से शाम 04:38 तक।
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:48 से शाम 04:10 तक।
  • लखनऊ- दोपहर 02:35 से दोपहर बाद 03:57 तक।
  • भोपाल- दोपहर 02:51 से शाम 04:15 तक।
  • कोलकाता- दोपहर 02:08 से दोपहर बाद 03:32 तक।
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:10 से शाम 04:34 तक।
  • चेन्नई- दोपहर 02:46 से शाम 04:13 तक।

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:43 AM
  • सूर्यास्त- शाम 5:28 PM
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 14 November 2023: इन 5 राशियों के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका...पढ़िए आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 November 2023: आज  14 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर रहेगी। आज गोवर्धन पूजा है। आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष- मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर पर जा सकते हैं। छात्र आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजन से बातचीत करेंगे। आपके लिए तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। अगर अपने कहीं पैसा उधार दिया था तो आज वो वापस मिलेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज किसी दोस्त के बर्थ-डे पार्टी में जायेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 7

वृष- वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिल जायेगा। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे और उनको कुछ आवश्यकता की चीजें भी गिफ्ट करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को पूरा करने में में दोस्त की मदद मिलेगी । परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलने से घर ख़ुशी का माहौल बनेगा।

  • शुभ रंग- सिलवर
  • शुभ अंक- 1

मिथुन- मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा । परिवार के लोग आज आपसे कुछ खास चीजों की डिमांड कर सकते हैं । आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपके रुके हुए कार्यों को पूरा कराने में मददगार साबित होगा। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल होंगे । जूनियर सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

कर्क- कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा । परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आप किसी मित्र से मिलने उनके घर जायेंगे। साथ में कहीं घूमने भी जायेंगे । आज आपके कार्यों में माता पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने के योग बने हुये है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 9

सिंह- सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप माता को उनकी पसंद की कोई चीज गिफ्ट करेंगे। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातो पर ध्यान अवश्य देना चाहिए। प्रापर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप नया वाहन लेने का मन बनायेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर के साथ इंटर्न करने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 2

कन्या- कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान बनायेंगे। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेंगे। जीवनसाथी से आप किसी जरुरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते है, उनसे आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। पहले से चल रही कोई E.M.I आज पूरी हो जाएगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

तुला- तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपका कोई जरूरी काम समय से पूरा हो जायेगा, आप रिलैक्स महसूस करेंगे। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है । परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही रूकावट आज दूर होगी। कोई अच्छा रिश्ता फाइनल होगा। शिक्षकों का ट्रान्सफर आज उनके मन-पसंद जगह पर होगा।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है । किसी कानूनी मामले में भी आज आपको जीत मिलने के योग बन रहे है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा । संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। आज आपकी रूचि नये कार्यों को करने में रहेगी, साथ ही कुछ नया सिखने को भी मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

धनु- धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान की नौकरी से संबंधित कागजात तैयार करने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको मनपसंद काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे । इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ आज किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जायेंगे। आज आप घर के जरुरत का इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

मकर- मकर राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा । आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करोगे और वह आपकी बातों को अहमियत देगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है । बिजनेस की गति बढ़ने से आपको अधिक धन लाभ होगा। साथ ही अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नया प्लान भी बनायेंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 3

कुंभ- कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। छात्रों को जल्द ही सफलता हासिल होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने जायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 9

मीन- मीन राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप व्यापार के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिए थे, तो आज वो वापस मिलेगा। आज आपको किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। आज आप अपने बढ़ते खर्च को नियंत्रण करने का प्लान बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग- बैगनी
  • शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

:उत्तरकाशी टनल हादसा: सुरंग में फंसे सभी 40 मजदूर सुरक्षित, पाइप से पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन और पानी

उत्तरकाशी जिले में दिवाली के दिन बड़ा हादसा हुआ है. सुरंग का एक हिस्सा टूटने से दर्जनों मजदूर अंदर फंस गए. जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।

सुरंग के निर्माण कार्य में 700-800 से अधिक मजदूर दिन-रात जुटे हैं. उम्मीद थी कि फरवरी 2024 तक सुरंग आर-पार हो जाएगी. सुरंग बनने से गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी 25 किमी कम होगी और समय भी 50 मिनट बचेगा. साथ ही उत्तरकाशी जिले की रवाई घाटी को शीतकालीन की बर्फबारी से मार्ग बंद होने की समस्या दूर होगी. रवाई घाटी में करीब दो लाख की आबादी निवास करती है. साल 2019 में 7 जनवरी से नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ने नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की देखरेख में यमुनोत्री हाईवे पर सुरंग का निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से किया जा रहा है.

ऑक्सीजन और पानी उपलब्ध कराया है-ऑफिसर प्रशांत कुमार
इस हादसे पर उत्तरकाशी के सर्किल ऑफिसर प्रशांत कुमार ने बताया, ‘सुरंग के अंदर 40 लोग फंसे हुए हैं. सभी सुरक्षित हैं, हमने उन्हें ऑक्सीजन और पानी उपलब्ध कराया है…’प्रशांत कुमार ने इसके साथ ही बताया, ‘वर्तमान स्थिति यह है कि कल हमने सुरंग के अंदर फंसे लोगों के साथ संचार स्थापित किया. हम सुरंग के अंदर लगभग 15 मीटर तक गए हैं, और लगभग 35 मीटर अभी भी तय करना बाकी है. अंदर फंसे लोगों से संचार स्थापित की जा चुकी है और वे सभी सुरक्षित हैं. हमने ऑक्सीजन और पानी उपलब्ध कराया है

मौके पर प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन है जारी 

सिलक्यारा की तरफ से निर्माणाधीन टनल का एक छोर आज सुबह अचानक टूट गया है. शिफ्ट चेंजिंग के दौरान सुरंग में करीब दर्जनों मजदूर फंस गए. जिला प्रशासन ने 40 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई है. पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, आपातकालीन 108 और कार्यदायी संस्था एनएचआइडीसीएल मौके पर बोरवेलिंग और सुरंग खुलवाने का काम कर रहे हैं. सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपबल्ध होने की बात कही जा रही है

 

और पढ़ें ...

घर से एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी

नई दिल्ली : कर्नाटक के उडुपी जिले से दिल दहला देने वाला खबर प्रकाश में आया है। यहां एक ही घर से 4 लोगों के शव मिले है. मालपे पुलिस थाना क्षेत्र के तृप्ति नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव उनके घर पर मिले है। इलाके में दहशत का माहौल है.

पुलिस ने बताया कि, मरने वालों में तीन बच्चे और उनकी मां शामिल हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतकों की पहचान हसीना (48), अफनान (23), अयनाज (21) और असीम (14) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

गोवर्धन पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय, जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Govardhan Puja 2023: दिवाली की धूम पूरे देश में है इस बार दिवाली 12 नवंबर को थी ,जिसके पास लोग गोवर्धन पूजा के लिए संशय में है की गोवर्धन पूजा कब है? इस खबर में आपको सारी जानकारी मिल जाएगी तो इस खबर को ध्यान से जरूर पढ़े

गोवर्धन पूजा क्यों मनाई जाती है?

गोवर्धन पूजा के तिथि के बारे में जानने से पहले गोवर्धन पूजा क्यों मनाई जाती है ये जान लीजिए!.. भागवत कथा में श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन हमें देखने को मिलता है । इन्ही लीलाओं में से एक लीला है गोवर्धन लीला।

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था और गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की जान बचाई थी । लोगों को प्रकृति की सेवा और पूजा करने का संदेश दिया था। ये दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का दिन था। तभी से इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और भगवान को सभी तरह की मौसमी सब्जियों से तैयार अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

पांच दिवसीय दिवाली पर्व के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन घरों में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती है। इसके बाद शाम के समय गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है और उन्हें अन्नकूट और कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर की है, लेकिन गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। आइए आपको बताते हैं कि किस दिन गोवर्धन पूजा की जाएगी और पूजा का शुभ समय क्या है।

ये है सही डेट और शुभ मुहूर्त

इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से हो रही है और समापन अगले दिन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुभ गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 08:52 बजे के बीच है। ऐसे में गोवर्धन पूजा के लिए दो घंटे नौ मिनट तक पूजा का मुहूर्त रहेगा। गोवर्धन पर घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा को प्रकृति की पूजा भी कहा जाता है, इसकी शुरुआत स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने की थी।

गोवर्धन पूजा पर बन रहे ये योग

इस बार गोवर्धन पूजा के दिन शुभ योग बन रहे हैं। गोवर्धन पूजा पर शोभन योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक है। उसके बाद से अतिगंड योग शुरू हो जाएगा। अतिगंड योग शुभ नहीं होता है। हालांकि शोभन योग को एक शुभ योग माना जाता है। इसके अलावा गोवर्धन पूजा के दिन सुबह से ही अनुराधा नक्षत्र होगी।

गोवर्धन पूजा विधि

गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें।

फिर शुभ मुहूर्त में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं और साथ ही पशुधन यानी गाय, बछड़े आदि की आकृति भी बनाएं।

इसके बाद धूप-दीप आदि से विधिवत पूजा करें।

भगवान कृष्ण को दुग्ध से स्नान कराने के बाद उनका पूजन करें।

इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाएं।

गोवर्धन पूजा का महत्व

गोवर्धन पूजा प्रकृति को समर्पित पर्व है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 13 November 2023: आज गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 13 November 2023: आज 13 नवंबर 2023 सोमवार के दिन कार्तिक अमावस्या के साथ ही विशाखा नक्षत्र और सौभाग्य योग बना है. आज गोवर्धन पूजा की तिथि दोपहर 2:56 पर प्रारंभ होकर कल 14 नवंबर 2:36 तक रहेगी. 

13 नवंबर 2023 का पंचांग(Aaj Ka Panchang 13 November 2023)

आज की तिथि – कार्तिक अमावस्या
आज का करण – नाग
आज का नक्षत्र – विशाखा
आज का योग – सौभाग्य
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – सोमवार
आज का दिशाशूल -पूर्व

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:51:00 AM
सूर्यास्त – 05:56:00 PM
चन्द्रोदय – चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त – 17:18:59
चन्द्र राशि– तुला

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 10:46:55
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – 11:43:38 से 12:26:45 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:26:45 से 13:09:53 तक
कुलिक– 14:36:09 से 15:19:16 तक
कंटक– 08:51:07 से 09:34:14 तक
राहु काल– 08:14 से 09:37
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:17:22 से 11:00:30 तक
यमघण्ट– 11:43:38 से 12:26:45 तक
यमगण्ड– 10:44:19 से 12:05:11 तक
गुलिक काल– 13:46 से 15:09

और पढ़ें ...

Horoscope Today: मेष से लेकर मीन राशि वालों के क्या कहते है सितारे, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 13 November 2023: ज्योतिष के अनुसार 13 नवंबर 2023, सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज के दिन मेष राशि वाले मानसिक समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते है. सभी राशि वालों के लिए सोमवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जो जातक सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हे  प्रमोशन मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह  दूर होगा और नजदीकिया आएंगी. व्यवसाय में  आपको अपने कामों को करते रहना है और फल की इच्छा ना करें, बाद में आपको अच्छा फल अवश्य मिलेगा. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है. आपको रूपए पैसे के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। आप अपने ज्यादा औरों के कामों में पडने की आदत के कारण समस्याओं में आ सकते हैं. आपको अकस्मात किसी दुर्घटना मे होने के कारण भय सता रहा है, इसलिए वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं. आपको  कुछ अनुचित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी सामाजिक आयोजन में भाग लेने के लिए रहेगा. काम के असुविधा होने के कारण परेशान रहेंगे. आपको  इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है.  आप यदि किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमे माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चों भरा रहने वाला है. आपको अपनी आय व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, तभी आप अपने धन को भविष्य के लिए लगाने मे  कामयाब रहेंगे. आप  किसी से बेवजह के लड़ाई झगड़े में  पड सकते हैं, जिससे आपको समस्या होगी. आपके घर  किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनो का आना-जाना लगा रहेगा. किसी को धन उधार देने से बचे और आप अपने कामों की एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा.  आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है.  आपको अपने कामों में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या होगी. किसी पास व दूर की यात्रा पर  आपको जाना पड़ सकता है. आप सुख सुविधाओ की वस्तुओं की खरीदारी के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय  कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन स्वास्थ्य के लिहाज  से थोड़ा कमजोर रहेगा. आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या होगी. पैसों से जुड़े लेन-देन में  आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा कर सकता है. आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण  समस्या में आ सकते हैं. परिवार के सदस्यों का कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा. आपको बेवजह किसी बहसबाजी में पडने से बचना होगा और आपका रुका हुआ धन अकस्मात आपको मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा. आपके अधूरे पड़े काम  पूरे हो सकते हैं. माता-पिता से  आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है. यदि आपने अपने कामों में लापरवाही दिखाई, तो इससे आपके काफी काम लटक सकते हैं और परिवार में किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.  संतान के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करनी होगी,  नहीं तो वह किसी गलत काम की और अगरसर हो सकते हैं.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है, उन्हें  प्रमोशन मिल सकता है और आपको अपने दिनचर्या में बदलाव लाना है, क्योंकि आपको अत्यधिक थकान, तनाव आदि महसूस होगा. आपने किसी सरकारी योजना में धन लगाया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है. आप  अपने कामो से ज्यादा मौज मस्ती करने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, जो बाद में आपको समस्या देगा.

मकर राशि (Capricorn)
 मकर राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग विदेश से आयात निर्यात का व्यापार कर रहे हैं, उन्हें  कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है.  आप किसी अजनबी की बात पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या होगी. नौकरी में कार्यरत लोगों को  सावधान रहना होगा. माता-पिता के आशीर्वाद से  आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. लेनदेन से संबंधित मामलों में  आपको सावधान रहने की आवश्यकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन आपके अधूरे पड़े कामों को पूरा करने के लिए रहेगा. यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसमें आप तुरंत आगे ना बढ़े. परिवार में  किसी सदस्य का आगमन हो सकता है. आप अपने आलस्य के चक्कर में  अपनी कुछ योजनाओं को कल पड सकते हैं, जिससे आपको  उतना लाभ नहीं मिलेगा, जीतने की उम्मीद आप कर रहे थे.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आपको घरेलू व व्यावसायिक महत्वपूर्ण बातचीत निर्णयों को बहुत ही सावधानी से लेना होगा और आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं.  विरोधी कार्यक्षेत्र में  फिर से सिर उठा सकते हैं, जिससे आपके कामो में समस्या आएगी. आप  किसी विपरीत परिस्थिति में धारा बनाए रखें, तभी आप उसे आसानी से बाहर निकाल पाएंगे. शेयर बाजार में निवेश कर रहे लोगों के लिए  दिन सामान्य रहने वाला है.

और पढ़ें ...

इस गांव में एक हफ्ता पहले मनाई जाती है दिवाली, वजह काफी चौकाने वाली

Semra Village Celebrates Diwali Before One Week: पूरा भारत जहां 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाने जा रहा है, वहीं देश में एक जगह ऐसी भी है जहां दिवाली का त्योहार एक हफ्ते पहले की मनाया जा चुका है। यकीनन ही ये सुनने के बाद आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये बात शत प्रतिशत सच है। हम बात कर रहे है छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सेमरा गांव की। ये भारत का एक ऐसा गांव है जो दिवाली समेत सभी त्योहार देश के साथ नहीं बल्कि उससे पहले ही मना लेता है। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी ने गांव के इस नियम तोड़ने की कोशिश की तो उसे अभिशाप मिल जाएगा।

एक हफ्ते पहले मनाए जाते हैं प्रमुख त्योहार 

सेमरा गांव में लोग दिवाली से एक हफ्ते पहले ही अपने घर पर रंगोली सजाने से लेकर अपने इष्ट की पूजा करने और अच्छे पकवान बनाने तक सारा काम कर लेते हैं। सिर्फ दिवाली पर ही नहीं ये गांव देश के बाकी सभी होली, हरेली और पोला जैसे प्रमुख त्योहार भी समय से एक हफ्ते पहले ही मना लेता है। ऐसा इस गांव में पिछले कई दशकों से चलते आ रहा है। यहां के लोगों में इस परंपरा को तोड़ने की जरा भी हिम्मत नहीं है।

सिदार देव की पूजा 

जाहिर है कि इस परंपरा के बारे में सुनने के बाद आपको भी इसके बारे में जानने की बैचेनी हो रही होगी। वैसे तो इस परंपरा के बारे में किसी ने कुछ खास ज्यादा बताया नहीं हैं। गांव के लोगों का कहना हैं कि सिदार देव पूरे गांव की रक्षा करते हैं, जिसके लिए उनकी पूजा की जाती है। एक बार पूरे गांव में एक बड़ी विपत्ति आने वाली थी जिससे सिदार देव ने सबको बचाया था। इसके बाद सिदार देव ने गांव में पुजारी को सपने में आकर कहा कि गांव वाले अगर सबसे पहले उनकी पूजा करेंगे वह गांव कभी भी किसी भी तरह की विपत्ति नहीं आएगी। बस तभी से गांव ये इस परंपरा की शुरुआत हुई।

और पढ़ें ...

पत्नी के गुटखा खाने की लत से था परेशान, गुस्सा में पति ने उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली : आगरा के इंद्रा नगर से हत्या का मामला सामने आ रहा है. यहां पति ने पत्नी की हत्या सिर्फ इस लिए कर दी क्यों कि वह गुटका खाने और मोबाइल पर बात करने की आदि थी. इसी बात पर दोनों का विवाद हुआ और बीते गुरुवार को पत्नी की हत्या करके पति उसे कमरे में बंद कर भाग गया था. आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने आरोपी को बीते शनिवार की सुबह न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया.

जानें क्या है पूरा मामला –

एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि इंद्रा नगर निवासी हेमंत ने पहली पत्नी की मौत के बाद चित्रा के साथ दूसरी शादी की थी. चित्रा भी तलाकशुदा थी, उसका एक 10 साल का बेटा भी है. हेमंत और चित्रा ने मई महीने में शादी की थी जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था. पुलिस पूछताछ में हेमंत ने बताया कि पत्नी चित्रा मोबाइल पर काफी देर तक बात करती थी. वह गुटका भी खाती थी. इसी के चलते दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था.

पत्नी की इन आदतों से था परेशान –

आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी का गुटका खाना पसंद नहीं था. बीते गुरुवार को भी वह फ़ोन पर किसी से बात कर रही थी. इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. गुस्से में पति ने पत्नी के दुपट्टे से गला घाेट दिया. शव पर चादर डालकर वह से फरार हो गया था.

और पढ़ें ...

जिले में पैदा हुआ अनोखा बच्चा, बच्चे के है 4 हाथ और 4 पैर, डॉक्टर भी हैरान…

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक अजीब-गरीब मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर निवासी इरफान की पत्‍नी को 6 नवंबर को एक शिशु को जन्म दिया, जिसके 4 हाथ और 4 पैर हैं। असामान्‍य बच्चे को इलाज के लिए मेरठ के लाल लाजपतराय मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के पिता इरफान ने बताया कि 6 नवंबर को करीब 3:30 बजे उनकी पत्‍नी ने बच्चे को घर पर ही जन्म दिया। उसे बताया गया कि बच्चे के 4 हाथ और 4 पैर हैं। बाद में वह बच्चे को लेकर मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेरठ मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ और विभागाध्यक्ष डॉ. नवरतन गुप्ता ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला ने 6 नवंबर को घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के 4 हाथ और 4 पैर हैं। इस अजीब बच्चे को देख परिवार वाले घबरा गए।

उन्‍होंने बच्‍चे को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बाल रोग विशेषज्ञ ने कहा कि लगता है, इस बच्‍चे को जुड़वां होना था, मगर कुछ विकृति आ गई। शायद एक भ्रूण का विकास हुआ, लेकिन दूसरा भ्रूण अविकसित रह गया। दूसरे बच्चे का गर्भ में केवल शरीर का नीचे का हिस्सा ही बन पाया। वह शरीर भी पहले बच्चे में जुड़ता चला गया, इसलिए यह विकृत बच्चा है। बच्चे के 4 हाथ, 4 पैर और 2 जननांग हैं। जो 2 हाथ, 2 पैर और एक जननांग अतिरिक्त है, वह दूसरे बच्चे का है, जो ठीक से विकसित नहीं हो सका। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डाॅ. वी.डी. पांडेय ने बताया कि 50 से 60 हजार में से किसी एक बच्चे को ऐसी विकृति जन्मजात होती है। बच्चे के पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का इलाज मेडिकल कालेज में ही हो और इस बच्चे के अतिरिक्त अंगों को सर्जरी के जरिए हटा दिया जाए। चिकित्सक ने कहा कि बच्चे के अतिरिक्त अंगों को जल्‍द ही हटाया जाएगा। सर्जरी के बाद ही बच्चा ठीक हो पाएगा।

और पढ़ें ...

देशभर में दिवाली की धूम : घर में होगा लक्ष्मी का आगमन, इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा, जानिए महत्व से लेकर सबकुछ

आज देश-विदेश में बड़े ही धूमधाम के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार दीपावली बहुत ही शुभ योग में मनाई जाएगी। दिवाली पर 5 तरह के राजयोगों का निर्माण होगा इसलिए इस बार की दिवाली बहुत ही खास रहने वाली है। दिवाली पर घरों में दीये जलाने और रोशनी करने करने का विशेष महत्व होता है।

आपको बता दे दिवाली की शाम और रात के प्रहर में मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का त्योहार और मां लक्ष्मी की पूजा कार्तिक माह के अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल और स्थिर लग्न किया जाता है। इस बार दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजन के लिए 2 शुभ मुहूर्त रहेगा। आइए जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए कौन सा और कितने बजे का पूजा का मुहूर्त रहेगा।

लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
इस वर्ष 12 नवंबर को दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए 2 शुभ मुहूर्त होंगे। पहला शुभ मुहूर्त शाम के समय यानी प्रदोष काल में मिलेगा जबकि दूसरा शुभ मुहूर्त निशिथ काल में होगा।

प्रदोष काल का मुहूर्त
प्रदोष काल 12 नवंबर 2023- सायंकाल 05:11 से 07:39 बजे तक
वृषभ काल (स्थिर लग्न) -05:22 बजे से 07:19 बजे तक

निशीथ काल का शुभ पूजा मुहूर्त
दिवाली का रात को महालक्ष्मी पूजा के लिए यह निशीथ काल मुहूर्त भी अच्छा माना जाता है। निशीथ काल का मुहूर्त 11:39 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक रहेगा। जिसकी अवधि लगभग 52 मिनट की होगी।

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा की खास बातें
1- दिवाली पर हमेशा ही प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा करनी चाहिए। प्रदोष काल वह समय होता है जब सूर्यास्त होता है, इसके बाद का मुहूर्त का प्रदोष काल का मुहूर्त कहलाता है।
2- दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा अकेले नहीं करनी चाहिए बल्कि भगवान गणेश के साथ करना चाहिए। मां लक्ष्मी की अकेले पूजा करने पर पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी माता लक्ष्मी के दत्तक पुत्र हैं। मां लक्ष्मी से भगवान गणेश की एक वरदान प्राप्त है कि जहां पर गणेश जी पूजा होगी है वहां पर मां लक्ष्मी स्थाई रूप से विराजमान होंगी।
3- दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा अवश्य करें। भगवान कुबेर को धन के भंडार यानी कोषाध्यक्ष होते हैं।
4- हर साल दीवाली पूजन में इस्तेमाल की जाने वाली लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां नई होनी चाहिए।
5- पूजा घर और मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ रोली से स्वास्तिक का निर्माण करना भी शुभ माना जाता है।

और पढ़ें ...

Diwali 2023: पीएम मोदी ने देशवासियों को दिवाली की दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को दिवाली की शुभकामना संदेश दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं. ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए.

देशभर में दिवाली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मां लक्ष्मी जी की पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुभ मुहूर्त में पूजा की जाएगी। मां को विशेष भोग लगाए जाएंगे। आतिशबाजी की जाएगी। इसके बाद शुरू होगा एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला।

और पढ़ें ...

Diwali 2023 Aaj Ka Panchang: दिवाली का त्योहार आज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

पंचांग- 12 नवंबर 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - आश्विन

तिथि
चतुर्दशी - 02:44 पी एम तक

नक्षत्र
स्वाती - 02:51 ए एम, नवम्बर 13 तक

योग
आयुष्मान् - 04:25 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:40 ए एम
सूर्यास्त - 05:31 पी एम
चन्द्रोदय - 06:28 ए एम, नवम्बर 13
चन्द्रास्त - 04:45 पी एम

अशुभ काल
राहू - 04:08 पी एम से 05:29 पी एम
यम गण्ड - 12:05 पी एम से 01:26 पी एम
गुलिक काल- 02:47 पी एम से 04:08 पी एम
दुर्मुहूर्त - 04:03 पी एम से 04:46 पी एम
वर्ज्यम् - 07:38 ए एम से 09:18 ए एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल - 05:35 पी एम से 07:20 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:55 ए एम से 05:47 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 12 November 2023 : दिवाली का त्यौहार आपके लिए कैसा रहेगा...सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 November 2023: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और सोमवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान की अमावस्या है।  आज दीपावली का त्यौहार भी मनाया जा रहा है। आज दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस से रिलेटेड आप अपने कर्मचारियों के साथ मीटिंग करेंगे। व्यापारिक लाभ पर चर्चा करेंगे। आप किसी बिजनेस की शुरुआत करेंगे जिसमे परिवारका सहयोग मिलेगा। बच्चो के साथ पार्क में घूमने जाएंगे, बच्चो में उत्साह देखने को मिलेगा। आपके पेंडिंग वर्क

कंपलीट होंगे, जिससे टेंशन कम होगी। झूठ बोलने से बचे इससे आपका व्यवहार आपके अनुकूल अच्छा बना रहेगा, साथ ही आपको आवेश में आकर किसी निर्णय को लेने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ कमाएंगे। आज आपके दयालु स्वभाव कोई कोई अनजान आदमी फायदा उठाना चाहेगा। अनजान लोगो से आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।
आपके आसपास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमें आपका परिवार शामिल होगा। डाइबिटीज सम्बन्धी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी। किसी भी काम को करने से पहले माता पिता का आशीर्वाद लेना अच्छा रहेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। नयी कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ेगा। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का
प्लेसमेंट अच्छी कम्पनी में होने के योग बने हुये है। आज आपको पिता जी कोई सरप्राइज मिलेगा। आज किसी को मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं। अपनी दिनचर्या में बदलाव करें जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे होते जाएंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। दूर-दराज के लोगों से संपर्क बनाकर बिजनेस करना लाभकारी रहेगा और बिजनेस भी दूर तक फैलेगा। इस राशि की महिलाओं को बिजनेस में आज ज्यादा ही लाभ होगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य आज पूरा हो जायेगा। होलसेल का बिजनेस कर रहे
लोगों को अधिक मुनाफा होगा। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है। शाम को अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। लेखन के कार्य से जुड़े लोगों की कविता या कहानी आज लोगों को काफी पसंद आएगी।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि-

आज आपका दिन नयी-नयी खुशियाँ लेकर आएगा। अच्छे भविष्य के लिए आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे । हेल्थ से रिलेटेड प्रोब्लम्स आज खत्म लहोंगी, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे और आपका मन खुश रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आपके सहयोग से आपके मित्र को आर्थिक लाभ होगा। माताएं अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकती हैं।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे। विरोधी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होकर दोस्ती का हांथ बढ़ा सकते हैं। अपने जीवनसाथी का समर्थन और प्यार आपके दाम्पत्य जीवन को मजबूत करेगा। आप किसी कॉलेज में एडमिशन लेने का मन बना सकते हैं। आपका भविष्य अच्छा बनेगा। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। इस राशि के जो लोग वकील है, आज उन्हें किसी पूराने केस में जीत मिलेगी। साथ ही नया केस भी मिल सकता है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अधिक भागदौड़ वाला काम होने के बावजूद भी आप पॉजिटिव रहेंगे। आपके अच्छे व्यवहार के जरिये आपके कुछ नए दोस्त बन सकते है। आज आपके सारे काम समय से पूरे हो जाएंगे। शेयर मार्किट में पैसा लगाने से पहले किसी एक्सपर्ट की राय जरुर लें। महिलाएं आज घर के काम में बिजी रहेंगी। कई दिनों से रुका हुआ कार्य पूरा करने का आज सही समय है। आप पाने कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ लिए नए तरीके अपनाएंगे। आपका काम समय रहते पूरा भी हो जाएगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन आपके लकी रहने वाला है। इस राशि के जो लोग सिंगगिंग में अपना करिअर बनाना चाहते है उनके लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। क्रिकेट से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा साबित होगा। समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको फेम मिलेगी। बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं को और मेहनत करने की जरूरत है। अच्छा परिणाम आएगा। आज आपके दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोचा हुआ कार्य योजनाओं को पूरा करने मे सफलता मिलेगी । जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि-

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। आज आप फिजूल में अपना समय ना विताएं। कार्यों को पूरा करने पर ध्यान लगायें। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, आपकी तारीफ भी करेंगे। आज काम अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, आपका पेशेंस आपको सफलता
दिलाएगा। लवमेट्स के रिश्ते में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज जीवनसाथी की हेल्प आपके लिए कारगार साबित हो सकती है। आँखों की समस्या किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे, आपको आराम मिलेगा। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि-

आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। कामकाज के मामले में आपकी प्रॉब्लम जल्दी ही सुलझ जायेगी। अगर आप बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे है, तो आज का दिन बेहतर है। परिवार में चल रही अनबन आज सुलझ जाएगी। तालमेल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपको लाभ देंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा। इस राशि छात्र आज अपनी स्टडी में कुछ नए बदलाव करेंगे, जिससे जल्द ही सफलता मिल सकती है।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि-

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। पेरेंट्स बच्चों के साथ किसी शोपिंग मॉल में घूमने जायेंगे। छात्रों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा जिसको सब साथ मिलकर पूरा करेंगे। नव विवाहित दम्पति अपने परिवार के साथ कही मंदिर घूमने जाएंगे, जिससे उनमे काफी प्रेम बढ़ेगा। आज आप कहीं बाहर घूमने जायेंगे
जिससे आपका मन फ्रेश होगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी उच्चाधिकारी से होगी, जहां आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आगे चलकर इसका लाभ भी मिलेगा। दांपत्य जीवन किसी और की सलाह लेने से बचे।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि-

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा। आज शाम को आप दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जायेंगे। इस राशि के जिन लोगों का बर्थडे है वह अपने साथियों के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। जिन स्टूडेंट्स का कोर्स कम्पलीट हो गया है वह नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। जमीन जायदाद सम्बन्धी कानूनी फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज ऑफिस में कार्य करते समय अपना ध्यान कार्य पर रखें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

कांग्रेस जैसी भूखी-भ्रष्ट सरकार देश के राजनीतिक इतिहास में कभी नहीं देखी - राजनाथ सिंह

रायपुर/सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान सम्पन्न हुआ है और सभी सर्वेक्षण एजेंसियाँ यह दावा कर रही हैं कि पहले चरण के मतदान में सबसे आगे भारतीय जनता पार्टी है। यह अच्छी शुरुआत है और सभी मतदान के दूसरे चरण में इस शुरुआत को एक ऐतिहासिक परिणाम में बदलने का संकल्प लेना है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार और भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है? 'तीस टक्का भूपेश कक्का' के राज में 30 टक्का तो सीधे-सीदे 'ऊपर' जा रहा है, और नीचे जिसको जहाँ जितना मिलता है, वह केवल खाता है। ऐसी भूखी-भ्रष्ट सरकार देश के राजनीतिक इतिहास में कभी नहीं देखी गई। इसे उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

रक्षा मंत्री श्री सिंह ने सिंह ने शनिवार को सरगुजा संभाग के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाँच सालों से महादेव एप के जरिए सट्टा का धंधा चल रहा है। लगता है, महादेव जी ने तय कर लिया है कि इस भ्रष्ट सरकार को यहाँ से जाना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी की साफ-सुथरी सरकार आनी चाहिए। यहाँ जो घोटाले हुए हैं, उसकी जाँच हो रही है। कुछ दिनों में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। चाहे छत्तीसगढ़ का भ्रष्टाचारी हो, चाहे देश में कहीं का भी भ्रष्टाचारी हो, आरोप सिद्ध होने पर भाजपा की सरकार उसे माफ नहीं करेगी, उसे जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि 25 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया था। छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल क्षेत्र है। 15 वर्षों तक यहाँ भाजपा की सरकार रही है। डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। लेकिन 2018 में कांग्रेस की सरकार आई और उसके बाद प्रदेश की जनता ने देखा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई। अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। अनेक गरीब परिवार की बेटियाँ गायब हो गईं। श्री सिंह ने कहा कि ऐसे अनेक मुद्दे हैं, जिनके मद्देनजर छत्तीसगढ़ की सत्ता से कांग्रेस को खदेड़ देने की जरूरत है। मानव तस्करी के साथ-साथ नशे का कारोबार भी यहाँ तेजी से बढ़ा है। आम छत्तीसगढ़िया आज हर तरफ खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सम्पदा की कोई कमी नहीं है। यहाँ के लोग परिश्रमी हैं लेकिन यहाँ उद्योग धंधे नहीं हैं, कारोबार पनप नहीं रहा है। एक ऐसी स्थिति प्रदेश में निर्मित हो गई है कि मजबूरी में यहा के लोगों को कमाने-खाने के लिए पलायन करना पड़ता है। श्री सिंह ने कहा कि अटलजी ने छत्तीसगढ़ के लिए जो सपना संजोया था, वही सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी है। लेकिन श्री मोदी के आने के बाद यहाँ से भाजपा की सरकार चली गई और इस कारण श्री मोदी का नया छत्तीसगढ़ बनाने का सपना साकार नहीं हो पाया। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एक भी काम ऐसा नहीं किया है कि जनता उन्हें दुबारा चुने। यदि इनका रिपोर्ट कार्ड देखें तो निष्कर्ष जीरो बटा सन्नाटा ही होगा। न अच्छी सरकार कांग्रेस दे पाई, न विकास के काम भूपेश सरकार ने किए, फिर भी कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम ही हीरो हैं। रोजगार का जहाँ तक प्रश्न है, पीएससी में घोटाला करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम भूपेश सरकार ने किया। कांग्रेस नेताओं और बड़े अफसरों के बेटे-बेटियों रिश्तेदारों की भर्ती करके कांग्रेस सरकार ने धोखा किया। भाजपा की सरकार आने के बाद पीएससी भर्ती की गड़बड़ियों की भी जाँच कराई जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ तो कांग्रेस का एटीएम बन गया है। लोग कहते हैं, पार्टी फंडिंग का पैसा दिल्ली जाता है। घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं, लूट ही लूट मची है। शराब, गौठान, रेत, राशन, चावल, डीएमएफ समेत तमाम घोटाले की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस का एक पसंदीदा घोटाला कोयला घोटाला है। केंद्र में जब कांग्रेसनीत यूपीए की सरकार थी तब भी कोयला घोटाला हुआ था। कोयला से कांग्रेस के लोगों का ऐसा याराना है कि जब भी इनको कोयला दिखाई देता है, ये अपना मुँह भी काला कर लेते हैं और हाथ भी काला कर लेते हैं।

रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात गंभीरता से नहीं सुनते थे। पर आज जब भारत कुछ बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यकाल की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह बेहद तकलीफदेह है कि जो योजनाएँ प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरे देश के लिए लागू की हैं, उन बहुत सारी योजनाओं को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने लागू नहीं किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख में से 16 लाख घर प्रदेश की भूपेश सरकार ने बनने ही नहीं दिए। इसी तरह 17 लाख परिवार केंद्र की जल जीवन योजना से वंचित रह गए। भाजपा सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि जारी की जाएगी, दो साल में कोई घर जल जीवन योजना से वंचित नहीं रहेगा। श्री सिंह ने कहा कि आदिवासियों के प्रति प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार काफी संवेदनशील है। पहली बार आदिवासियों के कल्याण के लिए केंद्र में अलग से मंत्रालय भी अटलजी के शासनकाल बनाया और प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने आदिवासियों के कल्याण के लिए बजट प्रावधान की राशि भी बढाई है। शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस सारे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। पहली बार आदिवासी राष्ट्रपति भी भाजपा की सरकार ने बनाया है। आदिवासी समाज के वीरों का देश की आजादी में बड़ा योगदान रहा है।

 

रक्षा मंत्री श्री सिंह ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की वादाखिलाफी पर हमला बोलते हुए कहा कि नक्सलवाद पर भाजपा सरकार ने काफी नियंत्रण पाया था, पर कांग्रेस के राज में नक्सलवाद फिर बढ़ा है। भाजपा की सरकार बनने के बाद तीन-चार वर्षों के भीतर नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण हो रहा है। प्रलोभन देकर किसी का जबरिया धर्मांतरण क्यों किया जाना चाहिए? भाजपा की सरकार धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए प्रावधान करेगी। श्री सिंह ने कहा कि धान खरीदी को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार मिथ्या प्रलाप करके प्रदेश को गुमराह करने में लगी है। भाजपा की सरकार अब 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर किसानों का प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदेगी। भाजपा सरकार बनने के छह माह के भीतर छत्तीसगढ़ के सभी किसानों के खाते बैंकों में खुलवाए जाएंगे। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश पर कर्ज का बोझ लाद दिया है। भाजपा की सरकार इस कर्ज के बोझ से भी मुक्ति दिलाएगी।

इससे पहले सभा को सीतापुर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो सहित भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व राँची की पूर्व महापौर डॉ. आशा लकड़ा, झारखंड के विधायक अनंत ओझा, ललन प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, पूर्व सांसद कमल भान सिंह, अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, प्रभात खलखो, अनिल निराला, अरुणा सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

ISRO में इन पदों के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

ISRO Recruitment 2023: इसरो में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ने लाइट व्हीकल ड्राइवर और हेवी व्हीकल ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है. इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं. आवेदन करने की तिथि 13 नवंबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर राखी गई है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – www.vssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन अप्लाई कर सकते हैं.

जानें कुल कितने पद

कुछ 18 पद पर भर्ती की जाएगी, इसमें 9 रिक्त पद लाइट व्हीकल ड्राइवर और हेवी व्हीकल ड्राइवर के लिए हैं.

योग्यता

लाइट व्हीकल ड्राइवर के पद के लिए उम्मीदवारों को SSLC/ SSC/मैट्रिक/10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. उम्मीदवारों के पास वैध लाइसेंस होने जरुरी है. इन पद के लिए उम्मीदवारों के पास तीन साल का अनुभव होना चाहिए.

हेवी व्हीकल ड्राइवर के पद के लिए उम्मीदवारों को SSLC/SSC/मैट्रिक/10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. उम्मीदवारों के पास वैध एचवीडी लाइसेंस होने जरुरी है. साथ ही उम्मीदवारों के पास वैध सार्वजनिक सेवा बैज होना चाहिए.

ऐसे करें आवेदन

इसरो चालक भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन जमा किए जाने हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के चरण इस प्रकार हैं:

आधिकारिक वेबसाइट पर करियर पेज पर जाएं.

संबंधित इसरो केंद्र के टैब पर क्लिक करें.

ISRO ड्राइवर पद के लिए ‘अप्लाई’ लिंक पर क्लिक करें.

‘नया पंजीकरण’ पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें.

लॉग इन करें और इसरो चालक आवेदन पत्र भरें.

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें.

और पढ़ें ...

Land For Job Scam मामले में लालू प्रसाद यादव का सहयोगी ईडी की हिरासत में

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले  में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत राजद प्रमुख लालू प्रसाद  और उनके बेटे तेजस्वी यादव के कथित सहयोगी अमित कात्याल को हिरासत में लिया। ईडी का दावा है कि कात्याल करीब दो महीने से पूछताछ के लिए एजेंसी के समन से बच रहे हैं। ईडी के अधिकारियों ने उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत शुक्रवार को दिल्ली से हिरासत में लिया।

और पढ़ें ...

चिकनगुनिया की पहली वैक्सीन को मंजूरी, हर साल होती है हजारों मौत, जानें लक्षण और बचाव

नई दिल्ली : हर साल मच्छरों के कारण होने वाले रोग के चलते लाखों लोगो को अपने जान से हाथ धोना पड़ता है. डेंगू, जीका वायरस जैसे रोगों के लिए अब तक कोई टीका उपचार उपलब्ध नहीं है, अब तक इसके रोगियों को उपचार के तौर पर सहायक चिकित्सा ही दी जाती रही है. अब इससे जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है. यूएस हेल्थ अथॉरिटी ने आज गुरुवार को चिकनगुनिया के लिए विश्व के पहले टीके को मंजूरी दे दी है.

मच्छरों के काटने से होने वाले वायरस को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) दुनियाभर के लिए एक ‘उभरता हुआ वैश्विक स्वास्थ्य खतरा’ बताया है. इसी साल 2023 में बीते 30 सितंबर तक, दुनियाभर में तक़रीबन 440,000 चिकनगुनिया के मामले सामने आये जिसमें से 350 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी. इस टीके को 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए मंजूरी दी गई है.

चिकनगुनिया (Chikungunya) के लक्षण –

मच्छरों से होने वाली बीमारी चिकनगुनिया भी है. यह चिकनगुनिया वायरस (CHIKV) से फैलती है. इसका पहला लक्षण बुखार और त्वचा पर दाने-चकत्ते निकलना होता है. बुखार अचानक से आता है और काफी तेज रहता है. इसके साथ ही जोड़ों का दर्द, सिरदर्द, जी मिचलाने-उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं

चिकनगुनिया से बचाव –

मच्छरों को काटने से बचाव के हर तरीके अपनाएं.

पूरी बाजू के कपड़े पहनें.

रात में सोते समय खिड़की-दरवाजे बंद रखें.

मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. मच्छर भगाने वाले क्वाइल्स से बचें.

और पढ़ें ...

छोटी दिवाली आज : जानें यम दीपक जलाने का सही समय, पूजा मुहूर्त, महत्व से लेकर सबकुछ

आज छोटी दिवाली है. आज के दिन नरक चतुर्दशी, रूप चौदस, यम दीपम, काली चौदस और हनुमान पूजा का महत्व है. आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, चित्रा नक्षत्र, प्रीति योग, वणिज करण, शनिवार दिन और पूर्व का दिशाशूल है. आज के दिन का​र्तिक शिवरात्रि भी है. छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस नाम से भी जानते हैं. छोटी दिवाली पर शाम के समय में दीपक जलाते हैं

आज मासिक शिवरात्रि पर व्रत रखकर शिव जी की पूजा करते हैं. आज निशिता काल में मासिक शिवरात्रि की पूजा होती है. मासिक शिवरात्रि पूजा का मुहूर्त रात 11:39 पीएम से शुरू है. छोटी दिवाली पर यम दीपक जलाने का समय शाम 05:32 बजे से है. सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल शुरू होता है, उस समय में ही दीपक जलाते हैं. काली चौदस और हनुमान पूजा का मुहूर्त रात 11 बजकर 45 मिनट से देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक है. भद्रा दोपहर 01:57 बजे से देर रात 02:25 बजे तक है ।

छोटी दिवाली से कई कथाएं जुड़ी हुई हैं

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो छोटी दिवाली से कई कथाएं जुड़ी हुई हैं, इसलिए इस दिन को नरक चतुर्दशी, रूप चौदस आदि नामों से भी जाना जाता है। इस दिन यम के निमित्त दीपदान की परंपरा है। इसके साथ ही लोग इस दिन शरीर पर तेल व उबटन लगाकर स्नान करते हैं। इस दिन से हर तरफ दिवाली की धूम दिखाई देने लगती है। लोग एक दूसरे को दिवाली की बधाइयां देते हैं।

यम दीपक जलाने का समय: शाम 05:32 बजे से
मासिक शिवरात्रि पूजा मुहूर्त: रात 11:39 पीएम से 12:32 एएम तक
हनुमान पूजा मुहूर्त: 11 बजकर 45 मिनट से देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक
काली चौदस पूजा मुहूर्त: 11:45 बजे से देर रात 12:39 बजे तक

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 11 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 11 नवंबर 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - आश्विन

तिथि
त्रयोदशी - 01:57 पी एम तक

नक्षत्र
चित्रा - 01:47 ए एम, नवम्बर 12 तक

योग
प्रीति - 04:59 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:40 ए एम
सूर्यास्त - 05:30 पी एम
चन्द्रोदय -05:28 ए एम, नवम्बर 12
चन्द्रास्त - 04:13 पी एम

अशुभ काल
राहू - 09:23 ए एम से 10:44 ए एम

यम गण्ड - 01:26 पी एम से 02:47 पी एम
गुलिक काल-06:40 ए एम से 08:01 ए एम    
दुर्मुहूर्त - 06:40 ए एम से 07:23 ए एम, 07:23 ए एम से 08:07 ए एम

वर्ज्यम् - 08:41 ए एम से 10:24 ए एम    

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:43 ए एम से 12:27 पी एम

अमृत काल - 06:57 पी एम से 08:39 पी एम    
ब्रह्म मुहूर्त - 04:55 ए एम से 05:47 ए एम

और पढ़ें ...