सियासत
क्या आप भी कर रहे है 7 सीटर कार खरीदने का प्लान ! कम कीमत में ये हैं धांसू ऑप्शन
मारुति सुजुकी एर्टिगा
)
मारुति सुजुकी एर्टिगा अपनी विश्वसनीयता और फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है. यह कार पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स में उपलब्ध है. एर्टिगा में स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, एबीएस और एयरबैग्स जैसी सुविधाएं हैं जो इसे सेफ्टी के मामले में भी बेहतरीन बनाती हैं. इसकी कीमत 8 लाख से शुरू होकर 10 लाख के बीच है, जो इसे बजट फ्रेंडली बनाता है.
महिंद्रा बोलेरो
)
महिंद्रा बोलेरो अपनी मजबूती और रफ एंड टफ नेचर के लिए जानी जाती है. यह खासकर ग्रामीण इलाकों में बहुत लोकप्रिय है. इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन है और इसका माइलेज भी अच्छा है. बोलेरो की शुरुआती कीमत 9 लाख रुपये के करीब है, जो इसे बजट में भी फिट कर देता है.
रेनॉल्ट ट्राइबर
)
रेनॉल्ट ट्राइबर 7 सीटर कार सेगमेंट में एक उभरता हुआ नाम है. इसकी मॉड्यूलर सीटिंग अरेंजमेंट और स्मार्ट इंटीरियर्स इसे खास बनाते हैं. इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन है और इसकी कीमत लगभग 5.50 लाख से शुरू होती है. ट्राइबर का माइलेज भी बहुत अच्छा है, जिससे यह मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन जाता है.
महिंद्रा बोलेरो नियो
)
महिंद्रा बोलेरो नियो एक 7 सीटर कार है, जिसकी कीमत 9.95 लाख से 12.15 लाख रुपये के बीच है. यह कार अपनी मजबूती और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है.
मारुति ईको
)
मारुति ईको एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है, जिसकी कीमत 5.32 लाख से 6.58 लाख रुपये के बीच है. यह कार अपनी कम कीमत और अच्छे माइलेज के लिए जानी जाती है.
BREAKING: राजधानी में कल रहेगी आधे दिन की छुट्टी, आदेश जारी
राजस्थान : राजधानी पिंक सिटी जयपुर शहर में कल 7 अगस्त को को तीज के त्योहार के दिन जयपुर स्थित राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों, राजकीय उपक्रमों, शिक्षण संस्थानों में आधे दिन का अवकाश रहेगा। आपको बता दें की जयपुर में तीज की सवारी पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस बार जयपुर में 7 अगस्त को तीज मनाया जाएगा। 6 अगस्त को तीज माता का सिंजारा मनाया जा रहा है।
जयपुर में 7 अगस्त को मनाया जाएगा तीज महोत्सव
छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध धार्मिक नगरी जयपुर में 7 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। तीज के त्योहार पर जनानी ड्योढ़ी से 7 और 8 अगस्त को परंपरागत शाही लवाजमे के साथ तीज की सवारी निकलेगी। सवारी त्रिपोलिया गेट से निकलकर त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा पहुंचेगी। तीज की सवारी के दौरान 150 कलाकार राजस्थानी लोक नृत्यों की प्रस्तुति देंगे। इस बार सवारी से पहले ही छोटी चौपड़ और तालकटोरे की पाल लोक नृत्य शुरू हो जाएंगे।
तीज की सवारी का होगा लाइव प्रसारण
उप निदेशक पर्यटन उपेन्द्र सिंह शेखावत के अनुसार इस बार तीज की सवारी को लेकर खास तैयारी की गई है। पहली बार पर्यटन विभाग के सोशल प्लेटफार्म पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिससे देश और विदेश में घर बैठे लोग भी इसे देख सकेंगे। जयपुर शहर में कुछ जगहों पर एलईडी स्क्रीन पर भी सवारी दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।
कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की कुर्सी पर संकट: राज्यपाल ले सकते हैं बड़ा फैसला
जेल से फरार हुए 500 कैदी Bangladesh में हिंसा के बीच उपद्रवियों ने कम से कम छह पुलिस स्टेशनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।
जेल से फरार हुए 500 कैदी
बांग्लादेश में हिंसा में कम से कम 135 लोगों के मारे जाने का अनुमान है। उत्तरी बांग्लादेश के शेरपुर जिले में लाठियों से लैस एक भीड़ ने जिला जेल में घुसकर 500 से अधिक कैदियों को छुड़ा लिया। वहीं, चटगांव में उपद्रवियों ने कम से कम छह पुलिस स्टेशनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।
कौन हैं मोहम्मद यूनुस जो बन सकते हैं बांग्लादेश पीएम,हसीना आज लंदन के लिए होंगी रवाना
बांग्लादेश :- बांग्लादेश में पिछले कुछ समय से बवाल मचा हुआ है. नतीजा ये हुआ कि देश में तख्तापलट हो गया है. शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद अब सवाल उठ रहा है कि हसीना के बाद देश का पीएम कौन होगा.
यूनुस और ग्रामीण बैंक को एक साथ माइक्रो क्रेडिट के माध्यम से नीचे से आर्थिक और सामाजिक विकास करने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था. साल 2009 में उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया था. 2010 में उन्हें कांग्रेसनल गोल्ड मेडल दिया गया. इसके साथ ही उन्हें कई और भी अवॉर्ड मिल चुके हैं.1961 से 1965 तक उन्होंने बांग्लादेश के चटगांव विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की. उन्होंने वेंडरबिल्ट विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री हासिल की. बांग्लादेश में उन्होंने ग्रामीण बैंक की स्थापना की और माइक्रो ऋण कार्यक्रम भी शुरू किया था. साल 18 फरवरी 2007 को मोहम्मद यूनुस ने नागरिक शक्ति नाम से एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी. मोहम्मद यूनुस को श्रम कानून के उल्लंघन के आरोप में बांग्लादेश की एक कोर्ट ने 6 महीने की सजा भी सुनाई थी.-
ग्लासगो कैलेडोनियन विश्वविद्यालय के चांसलर रहे
2011 में उन्होंने सास्किया ब्रुइस्टेन, सोफी ईसेनमैन और हंस रीट्ज के साथ मिलकर यूनुस सोशल बिजनेस – ग्लोबल इनिशिएटिव्स की सह-स्थापना की. साल 2012 में उन्हें स्कॉटलैंड के ग्लासगो कैलेडोनियन विश्वविद्यालय का चांसलर बनाया गया. 2018 तक वह इस पद पर रहे. 1998 से 2021 तक उन्होंने संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन के निदेशक मंडल के सदस्य के तौर पर भी काम किया.
BREAKING : बांग्लादेश में बवाल के बीच राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM खालिदा जिया को रिहा करने के दिए आदेश
ढाका : बांग्लादेश में बवाल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM और विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने कहा है कि बांग्लादेश में मंगलवार सुबह कर्फ्यू खत्म हो जाएगा. स्कूल और व्यवसाय फिर से खुलेंगे.
बता दें बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद अब वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पूर्व पीएम और प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया (Khaleda Zia) को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है. राष्ट्रपति ने एक आदेश जारी कर उन्हें तत्काल जेल से निकालने का आदेश दिया है
Aaj Ka Panchang 06 August 2024: मंगला गौरी व्रत आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरा पंचांग
Aaj Ka Panchang 06 August 2024: आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. दैनिक पंचांग के इस भाग में हम जानेंगे 06 अगस्त 2024, मंगलवार दिन के विषय में. पंचांग के अनुसार, आज सावन का मंगला गौरी व्रत है. आइए जानते हैं, दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.
तिथि
द्वितीया – 07:52 पी एम तक
आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय : 05:45 ए एम
सूर्यास्त का समय : 07:08 पी एम
चंद्रोदय का समय: 07:12 ए एम
चंद्रास्त का समय : 08:28 पी एम
नक्षत्र :
मघा – 05:44 पी एम तक
आज का करण :
बालव – 06:54 ए एम तक
कौलव – 07:52 पी एम तक
आज का योग
वरीयान् – 11:00 ए एम तक
आज का वार : मंगलवार
आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष
हिन्दू लूनर दिनांक
शक सम्वत:
1946 क्रोधी
विक्रम सम्वत:
2081 पिङ्गल
गुजराती सम्वत:
2080
चन्द्रमास:
श्रावण – पूर्णिमान्त
श्रावण – अमान्त
आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)
आज अभिजित मुहूर्त 12:00 पी एम से 12:54 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:41 पी एम से 03:34 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 04:21 ए एम से 05:03 ए एम तक और सायाह्न सन्ध्या 07:08 पी एम से 08:12 पी एम तक रहेगा.
आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)
दुर्मुहूर्त 08:26 ए एम से 09:19 ए एम, 11:23 पी एम से 12:06 ए एम, अगस्त 07 तक रहेगा. राहुकाल 03:47 पी एम से 05:28 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 12:27 पी एम से 02:07 पी एम तक रहेगा.
Aaj Ka Rashifal 6 August 2024: इन राशि के जातकों के लिए बेहद ही मंगलकारी रहेगा मंगलवार का दिन...पढ़िये आज का अपना राशिफल
06 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजे तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 44 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौमव्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप शाम का समय किसी व्यक्ति से मिलेंगे जिससे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर डिस्कस करेंगे। आज आपको किसी मामले में समझदारी से फैसला लेना होगा, क्योंकि यह आपके भविष्य में अड़चनें भी पैदा कर सकता है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 7
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो आपका काम अधूरा रह भी सकता है। जो लोग आपको अभी तक ताना दे रहे थे आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को क्र्नेगे उसमे आपको सफलता के योग बन रहे हैं। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके जीवनसाथी कोई जरूरतका सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 3
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि: आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है।आज का दिन आपके फेवर में रहने से आपको ख़ुशी होगी जिस काम का रिजल्ट अभी तक आपको निराश कर रहा था उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी संतान को खुश देखकर आपको भी ख़ुशी होगी। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा. सेहत के मामले में सावधान रहें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
तुला राशि: आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी मिलेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे, आपकी टेंशन कम होगी। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने का योग बन रहा है। आज आप घर के बड़े-बुजुर्गों का खास ख्याल रखेंगे आपको भी अच्छा लगेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। राजनीति के कामों में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ़ होगी। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनाएंगे। घर से निकलते समय माता जी से मिलकर ही निकले जिससे आपका दिन अच्छा और खुशहाली भरा रहेगा।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 2
धनु राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आपको माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करके ख़ुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ नया भी सीखने को पाएंगे। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुचे। आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी की मदद मांगेगे, आपको निराश होने की जरूरत नही होगी आपका काम बन जायेगा। आज भावुकता में लिए गए किसी निर्णय के लिए आपको पछतावा हो सकता है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा.. आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दुसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज किसी को दिए पैसे आपको मिल जायेंगे इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन शाम का समय आपके लिए बेहतरीन साबित होगा आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 2
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से करेंगे जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी, शाम को किसी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना होगी, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 6
BREAKING: एक ही परिवार के 4 बैगाओं की मौत...जानिए क्या है पूरा मामला
अनूपपुर :- जिले में वैसे तो अनूपपुर स्वास्थ विभाग अपनी कामयाबी के डींगे हाक खुद की पीठ थपथपाते थकता नहीं है ! लेकिन शायद ही बीते कुछ वर्षो में जिले के बैगा जनजातीय क्षेत्रों में डायरिया की वजह से दर्जनों मौते न हुई हो ! चाहे ग्राम महोरा, कालाडाही, आमटोला, गढ़ीददार, चौरादादर,चारकुमार जैसे गांवो मे पहले देखने को मिला है। उसी क्रम में इस वर्ष की पहली चपेट ग्राम सालार गोंडी में दिखाई दी। जहाँ एक ही परिवार के गर्भवती महिला समेत 4 लोगो की मौत हो गई।
वही बचे अन्य 4 गंभीर रूप से डायरिया ग्रसित होने पर रेफर किया गया है।
अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत करपा के समुदायिक स्वास्थ केंद्र में आने वाले ग्राम सालारगोंदी में डायरिया का प्रकोप तबाही मचा रहा है बीते दिन दो दिनों में एक ही परिवार के 4 लोग काल के गाल में समा गए। जिसमे मां,बेटा,बहु और पेट में पल रहा 8 माह का नाती सामिल है ! जिसने अभी आंखे भी नही खोली थी वह स्वास्थ विभाग व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की लापरवाही से दुनिया झोड़ गया । इसी परिवार के बचे 4 लोग गंभीर पीड़ित पाए गए है जिन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बैगा जनजाति निवास वाले स्थानों में न तो शुद्ध पेय जल की व्यवस्था है और ना ही इन्हें सुगमता से इलाज मुहैया होता है यही वजह है की प्रति वर्ष 50 से अधिक जाने डायरिया,मलेरिया हैजा जैसी बीमारियों से जाति है विभाग तो अपना पल्ला झाड़ा लेते है लेकिन पीड़ित परिवार सदमे से कभी नही उभर पता, जहां अभी दो दिन के अंदर 4 मौतें हुई है वहा दर्जनों डायरिया से पीड़ित लोग बिना इलाज व गंदे पानी के साथ जीना और मरना के बीच फसे हुए है।जब इस पूरे मामले पर हमारी टीम ने पीड़ित परिवार से बात की तब उन्होंने बताया की मरने वालो को उल्टी दस्त की समस्या रही है लेकिन स्वास्थ विभाग अपना पल्ला झाड़ा रहा है।
शराब घोटाला केस : सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने सीबीआई द्वारा की गई केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया था और कहा था कि यह नहीं कहा जा सकता कि यह बिना किसी उचित कारण के किया गया था। हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की जमानत याचिका का भी निस्तारण कर दिया था और उन्हें राहत के लिए निचली अदालत में जाने की स्वतंत्रता दी थी।
HC फैसला सुरक्षित रखा था
हाई कोर्ट ने सीबीआई द्वारा की गई केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर अपना आदेश 17 जुलाई को सुरक्षित रखा था। आप ने कहा, “केजरीवाल इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आबकारी नीति से जुड़े ईडी के धनशोधन मामले में पहले ही अंतरिम जमानत दे दी है।”
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से राज्यपाल रमेन डेका ने की सौजन्य मुलाकात
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में राज्यपाल रमेन डेका ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह को राज्यपाल रमेन डेका ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
बांग्लादेश में भारी बवाल, पीएम आवास में घुसे प्रदर्शनकारी, शेख हसीना ने दिया इस्तीफा और छोड़ा ढाका
ढाका: बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है। बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका छोड़ दिया है। हसीना ने किसी सुरक्षित स्थान के लिए निकली हैं। इस बीच ढाका में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हो गए हैं। शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कई अहम रास्तों पर भी कब्जा कर लिया है। इंटरनेट को पूरी तरह बंद दिया गया है। इस बीच मुख्य विपक्षी पार्टी BNP के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं, जो सत्तारूढ़ अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।
ढाका में स्थिति अत्यधिक संवेदनशील
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर एएनआई से कहा "हिंसा भड़कने के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका में अपना सरकारी आवास छोड़ दिया है। वर्तमान में उनका ठिकाना अज्ञात है। ढाका में स्थिति अत्यधिक संवेदनशील है और प्रधानमंत्री के आवास पर भीड़ ने कब्जा कर लिया है।"
साथ हैं छोटी बहन
बांग्लादेश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे एक सैन्य हेलीकॉप्टर से बंगाभवन से अपनी छोटी बहन शेख रेहाना के साथ "सुरक्षित स्थान" के लिए रवाना हुई हैं।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी
बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के डीजी भी कोलकाता पहुंच गए हैं।
अंतरिम सरकार चलाएगी देश
रॉयटर्स के अनुसार बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा, "प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। देश को अंतरिम सरकार चलाएगी।" आर्मी चीफ ने कहा, 'आपकी मांगें हम पूरी करेंगे, तोड़फोड़ से दूर रहें। आप लोग हमारे साथ चलेंगे तो हम स्थिति बदल देंगे। मारपीट अराजकता संघर्ष से दूर रहिए। हमने सभी पार्टी के नेताओं से बात की है।
300 से अधिक लोगों की मौत
बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों और हसीना के समर्थकों के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में झड़पें हुई हैं। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हो गए हैं। इन झड़पों में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। झड़पें रविवार की सुबह हुईं जब प्रदर्शनकारी ‘स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन’ के परचम तले आयोजित ‘असहयोग कार्यक्रम’ में भाग लेने पहुंचे। अवामी लीग, छात्र लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई।
सेना को किया गया तैनात
इस बीच राजधानी ढाका सहित देशभर में सेना तैनात कर दी गई है। सड़कों से पुलिस को हटा दिया गया है।
बांग्लादेश में एक अंतरिम सरकार बनाई जाएगी.पीएम हसीना के देश छोड़ने के बाद आर्मी चीफ़ जनरल वकार-उज़-ज़मान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा
पीएम हसीना के देश छोड़ने के बाद आर्मी चीफ़ जनरल वकार-उज़-ज़मान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश में एक अंतरिम सरकार बनाई जाएगी.
खबरें आ रही हैं कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हजारों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के आधिकारिक आवास पर धावा बोल रहे हैं.
बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को और व्यापक हो गया है.
छात्र नेताओं की ओर से किए गए ‘ढाका तक लॉंग मार्च’ के आह्वान पर हज़ारों लोग ढाका के उपनगरीय इलाक़ों की ओर कूच कर रहे हैं.
पीएम ने दिया इस्तीफा, PM हाउस में घुसे प्रदर्शनकारी
बांग्लादेश में चल रहे तनाव और उपद्रव के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कथित तौर पर शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई हैं
बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच भड़की हिंसा अब उग्र हो चुकी है। इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़कर निकलने की खबरे हैं। बताया गया है कि बांग्लादेशी पीएम अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ ही देर में बांग्लादेश के सेना प्रमुख इस पूरे घटनाक्रम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
सेना ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सेना ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सेना ने कहा कि हिंसा से देश को नुकसान हुआ है। हालांकि, सेना देश के हालात को पूरी तरह संभाल लेगी। सेना ने देश में अंतरिम सरकार के गठन के साथ शांति स्थापित करने की भी बात कही। प्रदर्शनकारियों से कानून अपने हाथ में न लेने की अपील भी की गई।इनकम टैक्स रिफंड पाने के लिए करे यह काम वरना नहीं मिलेगा रिफंड..
दिल्ली :- आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि खत्म होते ही अब रिफंड जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अपनी देनदारी से अधिक टैक्स चुकाने वाले टैक्सपेयर ही ‘आयकर रिफंड’ प्राप्त करने के हकदार होते हैं
लेकिन इसके जरिए जरूरी है कि वे रिटर्न दाखिल करने के 30 दिन के भीतर उसे ई-वेरीफाई करें। इसके बाद ही विभाग रिफंड जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। अगर टैक्सपेयर ई-वेरीफिकेशन से चूक जाते हैं तो रिफंड का पैसा नहीं मिलेगा।
टैक्सपेयर जिस तारीख को अपने आईटीआर को ई-वेरीफाई करता है, उसी तारीख से रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। आमतौर पर सत्यापन की तारीख से आईटीआर की प्रकृति के अनुसार पैसा आने में 15 दिन से लेकर 2 महीने तक का समय लग सकता है।
हालांकि, कई मामलों में यह इससे पहले भी आ सकता है, लेकिन रिटर्न में किसी तरह की अनियमितता है तो फिर रिफंड प्रक्रिया में देरी हो सकती हैं।
ऐसे मामलों में आयकर विभाग संशोधित रिटर्न दाखिल करने के लिए कह सकता है। उसकी फिर से जांच होगी और उसे सही पाए जाने पर ही रिफंड का पैसा जारी किया जाएगा। टैक्सपेयर आयकर विभाग के पोर्टल पर भी रिफंड का स्थिति जांच सकते हैं।
आयकर नियमों के अनुसार, आईटीआर दाखिल करने के बाद 30 दिनों के अंदर उसे ई-वेरीफाई करना अनिवार्य होता है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से वेरीफाई किया जा सकता है।
ऑफलाइन तरीके में आईटीआर की की प्रति पर हस्ताक्षर करके उसे आयकर विभाग के बेंगलुरु स्थित कार्यालय में डाक के जरिए भेजना होता है। यदि किसी टैक्सपेयर ने आईटीआर को वेरीफाई नहीं किया है तो उसे रिफंड का पैसा नहीं मिलेगा। यही नहीं उसे विलंबित आईटीआर दाखिल करनी पड़ेगी और इसके लिए उसे जुर्माना भी चुकाना पड़ेगा
आईटीआर-1: 10 से 15 के भीतर रिफंड मिल जाता है। यह समयसीमा उनके लिए है, जिन्होंने फॉर्म 16 के आधार पर रिटर्न जमा किया है।
आईटीआर-2: रिफंड आने में करीब 20 से 45 दिन का समय लग जाता है। हालांकि, कई बार इसमें विभिन्न कारणों से देरी भी होती है।
आईटीआर-3: लगभग दो महीने का समय लगता है। चूंकि इस रिटर्न फॉर्म में व्यापार आय सहित कई प्रकार की जानकारियां शामिल होती हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जाती है।
Aaj Ka Panchang: आज 5 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 5 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - आषाढ़
तिथि
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा- अगस्त 04 04:42 PM- अगस्त 05 06:03 PM
शुक्ल द्वितीया- आरम्भ: 06:03 पी एम, अगस्त 05, अन्त: 07:52 पी एम, अगस्त 06
नक्षत्र
आश्लेषा - अगस्त 04 01:26 PM- अगस्त 05 03:21 PM
मघा नक्षत्र- आरम्भ: 03:21 पी एम, अगस्त 05, अन्त: 05:44 पी एम, अगस्त 06
योग
व्यतीपात - आरम्भ: 10:38 ए एम, अगस्त 04, अन्त: 10:38 ए एम, अगस्त 05
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:17 ए एम
सूर्यास्त - 07:12 पी एम
चन्द्रोदय - 6:50 एएम
चन्द्रास्त - 8:02 पीएम
अशुभ काल
राहू - 07:54 ए एम से 09:30 ए एम
यम गण्ड - 11:07 ए एम से 12:44 पी एम
गुलिक - 02:21 पी एम से 03:58 पी एम
दुर्मुहूर्त - 01:10 पी एम से 02:02 पी एम, 03:45 पी एम से 04:37 पी एम
वर्ज्यम् - 04:33 ए एम, अगस्त 06 से 06:18 ए एम, अगस्त 06
