प्रदेश

प्रधान आरक्षक हुए रिटायर, ससम्मान विदाई दी गई

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा प्र0आर0 124 कुबेर जायसवाल के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में पुलिस विभाग में 1986-2023 तक 37 वर्ष की विभागीय सेवा और डयूटी के प्रति समर्पण एवम स्वच्छ आचरण कि प्रशंसा करते हुये पुष्प माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ, शााल, श्रीफल व मोमेंटो भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशहाल पारिवारिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। एवं सेवानिवृत्त जायसवाल के पुरे परिवार इस दौरान उपस्थित रहे तथा अपनी अपनी बाते बतायी। उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, एसडीओपी महासमुन्द मंजुलता बाज, एसडीओपी पिथौरा प्रेम लाल साहू , उपनिरीक्षक परेश पांडे तथा कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारी/ कर्मचारियो ने भी कुबेर जी के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ्य रहे मस्त रहे की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्र0आर0 कुबेर जायसवाल को उनके वाहन में बैठाकर ससम्मान विदाई दी गई।
और पढ़ें ...

Bijapur News : नक्सलियों का उत्पात, पुल को विस्फोट कर उड़ाया, सड़क मार्ग बंद

बीजापुर। नक्सलियों ने बीजापुर से 20 किमी दूर बम विस्फोट कर पुलिया को उड़ाया। बीजापुर से गंगालूर मार्ग पर किकलेर के पास विस्फोट किया है। बम ब्लास्ट से सीसी सड़क में लगभग 10फीट के गड्डे बन गए है। अनुमान लगाया गया है कि नक्सलियों ने इस बम विस्फोट में लगभग 35-40 किलो बारुद का उपयोग किया है।

ब्लास्ट के बाद बीजापुर गंगालूर मार्ग बंद हो गया है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय दलबल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। सीआरपीएफ जवानों की सहायता से मार्ग बहाली के लिए जेसीबी वाहन से गड्डे को पाटा जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक यह कार्य जारी है। सूत्रों ने बताया गंगालूर का यह इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। इस विस्फोट की घटना से एकाएक पुलिस भी सकते में है।

और पढ़ें ...

बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन आज से शुरू, बैंक खाते में सीधे मिलेगा पैसा

दुर्ग। जिले में चारों नगर निगम, सभी जनपद व नगर पंचायतों में 145 क्लस्टर तैयार कर जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं को आज से दिए जाने वाले 25 सौ रूपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ते के सफल क्रियान्वयन के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा पंजीयन में सुगमता के लिए ड्युटी आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें संबंधित अधिकारियों को तय पात्रता के तहत् हितग्राहियों को लाभ पहुंचाना है। इसके तहत् दुर्ग, भिलाई, रिसाली व भिलाई-चरौदा के 210 वार्डों के लिए 50 क्लस्टर बनाए गए हैं। जनपद पंचायत स्तर पर दुर्ग, धमधा और पाटन के 304 ग्राम पंचायतों के लिए 72 क्लस्टर बनाए गए हैं और इसी तर्ज पर नगर पंचायत धमधा, अहिवारा, जामुल, कुम्हारी, पाटन, उतई और अमलेश्वर के वार्डों के लिए 23 क्लस्टर का निर्माण किया गया है।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2023 से बेरोजगारी भत्ता योजना लागू हो रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हर माह 2500 रूपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। बेरोजगारों को साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सहायता दी जाएगी। बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने आवेदक के पूरे परिवार की आय सलाना 2.50 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। परिवार से तात्पर्य पति-पत्नी, आश्रित बच्चे और आश्रित माता-पिता से है।पात्रता की शर्तें- बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है। योजना के लिए आवेदन किए जाने वाले वर्ष के 1 अप्रैल को आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हायर सेकेण्डरी यानी 12वीं कक्षा पास हो। साथ ही छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में पंजीकृत हो और आवेदन के वर्ष की 1 अप्रैल की स्थिति में हायर सेकेण्डरी या उससे अधिक योग्यता से उसका रोजगार पंजीयन न्यूनतम दो वर्ष पुराना हो। आवेदक की स्वयं का आय का कोई स्रोत न हो और आवेदक के परिवार के सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से अधिक न हो। पारिवारिक आय हेतु तहसीलदार या उससे उच्च राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र बेरोजगारी भत्ता की आवेदन तिथि से 1 वर्ष के अंदर ही बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदक के परिवार के एक से अधिक सदस्य यदि पात्रता की शर्तों को पूरा करते हैं तो परिवार के एक ही सदस्य को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया जाएगा। ऐसी स्थिति में बेरोजगारी भत्ता उस सदस्य को स्वीकृत किया जाएगा, जिसकी उम्र अधिक हो। उम्र समान होने की स्थिति में रोजगार कार्यालय में पहले पंजीयन करने वाले सदस्य को बेरोजगारी भत्ता के लिए पात्र किया जाएगा। उम्र और रोजगार पंजीयन की तिथि, दोनों समान होने की स्थिति में उस सदस्य को पात्र किया जाएगा जिसकी शैक्षणिक योग्यता अधिक हो। आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य केंद्र या राज्य सरकार की किसी भी संस्था या स्थानीय निकाय में चतुर्थ श्रेणी या फिर ग्रुप डी को छोड़कर अन्य किसी भी श्रेणी की नौकरी में होने पर ऐसा आवेदक बेरोजगारी भत्ते के लिए अपात्र होगा। यदि आवेदक को स्वरोजगार या शासकीय अथवा निजी क्षेत्र में किसी नौकरी का ऑफर दिया जाता है, परंतु आवेदक ऑफर स्वीकार नहीं करता है तो वह योजना के लिए अपात्र हो जाएगा। पूर्व और वर्तमान मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और संसद या राज्य विधानसभाओं के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष के परिवार के सदस्य बेरोजगारी भत्ते के लिए अपात्र होंगे। साथ ही ऐसे पेंशनभोगी जो 10 हजार रूपए या उससे अधिक की मासिक पेंशन प्राप्त करते हैं, उनके परिवार के सदस्य भत्ते के लिए अपात्र होंगे। साथ ही इनकम टैक्स भरने वाले परिवार के सदस्य, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टड एकाउंटेंट और पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत आर्किटेक्ट के परिवार के सदस्य बेरोजगारी भत्ते के लिए अपात्र होंगे। आवेदन की प्रक्रिया- बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए प्रतिवर्ष संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। इच्छुक आवेदकों से बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वेबसाइट में आवेदक को सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय ओटीपी की एंट्री करनी होगी। ओटीपी सत्यापन के बाद आवेदक को अपना लॉग-इन पासवर्ड बनाना होगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार पर पोर्टल में आवेदन के लिए लॉग-इन करना होगा। आवेदक को अपनी सभी मूलभूत जानकारी निर्धारित फार्मेट के अनुसार पोर्टल में अपलोड करनी होगी।
और पढ़ें ...

CG में माओवादियों ने किया आईडी ब्लास्ट

BIJAPUR माओवादियों ने किया आईडी ब्लास्ट,गंगालूर मार्ग पर किया ब्लास्ट मओवादियों ने किया आईडी ब्लास्ट,गंगालूर मार्ग पर किया ब्लास्ट जवानों को निशाना बनाने किया ब्लास्ट,किसी के हताहत की खबर नही है - किकलेर के पास ब्लास्ट कर पुल को उड़ाया CRPF के जवान घटना स्थल के लिए रवाना ब्लास्ट के बाद गंगालूर मार्ग हुआ बन्द
और पढ़ें ...

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर  प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को गंगापुर में निर्माणाधीन राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में निर्माण, उपकरण सहित अन्य साज-सज्जा के कार्य बारिश से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन के भू-तल सहित अन्य तलों में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण में किसी प्रकार की समस्या नहीं है, इसलिए संबंधित ठेकेदार से समय-सीमा में काम पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि तेजी से काम होगा तो मेडिकल कॉलेज नया भवन में जल्द शुरू हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्माण कार्य वर्तमान में बंद है, जिसे फिर से शुरू करने शासन स्तर से जरूरी पहल करने की बात कही। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भी जरूरी अधिकारियों समन्वय करने कहा। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया, मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ आर मूर्ति, एमएस डॉ आर्या सहित निर्माण विभाग से सम्बंधित अधिकारी मौजूद थे।
और पढ़ें ...

फरसाबहार में नोडल अधिकारियों को दिया गया बेरोजगारी भत्ता के संबंध में प्रशिक्षण

जशपुरनगर  फरसाबहार विकासखंड के जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में बेरोजगारी भत्ता के लिए कलस्टर नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर की ओर से बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से राज्य के शिक्षित बेरोजगारों को 1 अप्रैल से 25 हजार रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने की योजना लागू की गई है। जिला रोजगार व स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के शिक्षित बेरोजगारों को विभिन्न शर्तो के आधार पर शिक्षित बेरोजगारी भत्ता की पात्रता होगी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरोजगारी भत्ता की पात्रता श्रेणी में वे शामिल होगें जो आवेदक छ.ग. का मूल निवासी होंगे। जिनकी आयु 01 अप्रैल 2023 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होगी। जो मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम हायर सेकेंडरी (12 वीं उत्तीर्ण) शैक्षणिक योग्यता धारी हो, जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पंजीकृत हों व आवेदन के वर्ष के 01 अप्रैल को हायर सेकेण्डरी में उसका रोजगार पंजीयन न्यूनतम दो वर्ष पुराना हो, रोजगार कार्यालय में न्यूनतम 12 वीं का जीवित पंजीयन 01 अप्रैल 2021 से पूर्व का हो, आवेदक के आय का कोई स्त्रोत न हों व आवेदक के परिवार की समस्त स्रोतों से आय रुपये 2 लाख 50 हजार वार्षिक से अधिक न हो। परिवार से तात्पर्य पति, पत्नी व आश्रित बच्चे व आश्रित माता-पिता। इसी प्रकार अपात्रता की शर्तों में वे शामिल होंगे, जो एक परिवार से एक ही व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, यदि किसी परिवार के किसी व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है, तो दूसरा व्यक्ति अपात्र होगा। आवेदक के परिवार के किसी भी सदस्य को केन्द्र अथवा राज्य सरकार की किसी भी संस्था अथवा स्थानीय निकाय में चतुर्थ श्रेणी या ग्रुप-डी को छोड़कर अन्य नौकरी होने पर ऐसा आवेदक बेरोजगारी भत्ते के लिये अपात्र होगा। यदि आवेदक को स्वरोजगार या शासकीय अथवा निजी क्षेत्र में किसी नौकरी का ऑफर दिया जाता है, परंतु आवेदक ऑफर स्वीकार नहीं करता है तो ऐसा आवेदक बेरोजगारी भत्ते के लिये अपात्र होगा। पूर्व और वर्तमान मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और सांसद या राज्य विधानसभाओं के पूर्व या वर्तमान सदस्यों, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष के परिवार के सदस्य बेरोजगारी भत्तें के लिये अपात्र होंगे। पेंशनभोगी जो 10,000 रुपए या उससे अधिक की मासिक पेंशन प्राप्त करते हैं के परिवार के सदस्य बेरोजगारी भत्ते के लिए अपात्र होंगे। अन्य पेशेवर जैसे इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, चार्टड एकाउंटेंट और पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत आर्किटेक्ट के परिवार के सदस्य बेरोजगारी भत्ते के लिए अपात्र होंगे। शिक्षित बेरोजगारी भत्ता के लिए वेब पोर्टल पर आवेदन ऑनलाईन ही मान्य होगा।
और पढ़ें ...

सौम्य चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई 4 अप्रैल को

बिलासपुर। निलंबित राज्य सेवा अधिकारी सौम्या चौरिसया मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जानकारी के मुताबिक आज सुनवाई अधूरी रही,अब आगामी 4 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई होगी। पूरा मामला कोल परिवहन से जुड़े मनी लांड्रिंग का है।

जस्टिस पी सैम कोशी की एकल पीठ में सीएम की पूर्व उप सचिव की याचिका पर सुनवाई चल रही है। ईडी ने भी अपना पक्ष रखा है। सुनवाई पूरी नहीं हो पाई। प्रकरण पर अब 4 अप्रैल को सुनवाई होगी। मनी लॉड्रिंग केस में सौम्या चौरसिया पिछले 6 महीने से जेल में है।

और पढ़ें ...

माइंडस्पार्क एप के उपयोग से बच्चों की दक्षता व शिक्षा स्तर में हो रहा सुधार

आज हम सीखने की प्रभावशाली विधियां के बारे में पढ़ेंगे। वैसे तो अधिगम का मतलब होता है सीखना। जिसे अंग्रेजी में लर्निंग कहा जाता है। हर मनुष्य हर क्षण कुछ न कुछ सीखते ही रहता है। चाहे वह खेलते वक्त हो, चाहे वह कहीं जा रहा हो या किसी से बात कर रहा हो। सीखने के पांच आयाम हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण और धारणाएं, ज्ञान प्राप्त करना और एकीकृत करना, ज्ञान का विस्तार और परिष्कृत करना, ज्ञान का सार्थक उपयोग करना और उत्पादक है ।

 आकांक्षी जिला प्रोग्राम के तहत नीति आयोग की सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिले के महासमुंद एवं बागबाहरा ब्लाक के 24 शासकीय स्कूलों के कक्षा 6 वीं से 9 वीं के नामांकित छात्र-छात्राओं को प्रौद्योगिकी के माध्यम से सिखाने एवं स्टूडेंट लर्निंग आउटकम में सुधार हेतु हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित में अपनी दक्षता एवं शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए माइंडस्पार्क एप को स्कूल एवं घर पर महत्वपूर्ण टूल के रूप में दिया गया है। साथ ही स्कूल में भी प्रत्येक शनिवार (बेगलेस डे) को  संस्था की टीम द्वारा स्कूलों में बच्चों को आईसीटी लेब के माध्यम से माइंडस्पार्क ऐप वेब ब्राउजर के द्वारा पढ़ने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। बच्चें अपनी सुविधानुसार समय पर इसका उपयोग कर पढ़ रहे है। वे अपनी बुनियादी शिक्षा और बौद्धिक क्षमता भी बढ़ा रहे है।
   माइंडस्पार्क से बच्चों को लगातार पढ़ाई सुनिश्चित करने गांव में शिक्षित युवाओं को बच्चों की बुनियादी शिक्षा और बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने के लिए सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पीरामल टीम द्वारा स्कूलों में समर छुट्टियों के दौरान बच्चों को ऐप के द्वारा उनकी निरंतर पढ़ाई को सुनिश्चित कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कोविड- 19 में बच्चों की बुनियादी शिक्षा का स्तर कम हो गया है। उसके सुधार के लिए बच्चों को माइंडस्पार्क ऐप को स्कूल एवं घर पर महत्वपूर्ण टूल के रूप में उपयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
      माइंडस्पार्क एप की निरंतर उपयोग पढ़ाई से बच्चों की  पढ़ाई और समझने की शक्ति में इजाफ़ा हुआ है। याद करने की शक्ति में भी दिख रही है। माइंडस्पार्क एक एआई. संचालित व्यक्तिगत अनुकूली ऑनलाइन मैथ्स लर्निंग प्लेटफॉर्म है जो प्रभावी रूप से छात्रों को आगे बढ़ने  गति दे रहा है ।
   जिले के महासमुंद एवं बागबाहरा ब्लाक के 24 शासकीय स्कूलों के कक्षा 6 वीं से 9 वीं के लगभग 1030 नांमाकित विद्यार्थी इस ऐप का उपयोग कर रहे है। शिक्षा विभाग एवं सकुल समन्वयको, शिक्षको एवं पीरामल फाउंडेशन की टीम के सामुहिक प्रयास से बच्चों को माइंडस्पार्क ऐप को उपयोग करना सुनिश्चित किया जा रहा है। ऐप में बच्चों को आने वाली दिक़्क़त और समस्याओं का समाधान टीम द्वारा तत्काल किया जा रहा है। बच्चों के शिक्षा स्तर में पहले से और बेहतर परिवर्तन देखने मिल रहा है। समय-समय पर कलेक्टर  निलेश कुमार क्षीरसागर एवं सीईओ जिला पंचायत  एस. आलोक पीरामल फाउंडेशन की टीम के साथ बैठक कर जानकारी लेते है और ज़रूरी निर्देश भी दिए जाते है।

और पढ़ें ...

संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं भीम सिंह की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के राज्य सलाहकार समिति की हुई बैठक

स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक  भीम सिंह की अध्यक्षता में आज पीसीपीएनडीटी एक्ट के राज्य सलाहकार समिति की बैठक हुई। उन्होंने नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में आज एआरटी/सरोगेसी एक्ट-2021 के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पीसीपीएनडीटी एक्ट के संयुक्त संचालक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओंकार प्रसाद खंडवाल, रेडियो डायग्नोसिस के प्राध्यापक डॉ. विवेक पात्रे, सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति सतपथी, स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. महेन्द्र सिंह, डॉ. आर.के. पटेल, श्रीमती हिना यास्मिन खान, विधि विभाग के उप सचिव  प्रशांत कुमार भार्गव और पीसीपीएनडीटी कन्सल्टेंट सुश्री वर्षा राजपूत भी बैठक में उपस्थित थीं।

पीसीपीएनडीटी एक्ट के राज्य सलाहकार समिति की बैठक में एक्ट के अंतर्गत सोनोग्राफी के  छह माह के प्रशिक्षण के अगले बैच के लिए नियमावली बनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पीजी के बाद बॉन्ड सेवा नहीं दिए जाने वाले चिकित्सकों पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। स्त्री रोग विशेषज्ञों की सोनोग्राफी में दक्षता के लिए उन्हें तीन माह का प्रशिक्षण दिए जाने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। 

एआरटी/सरोगेसी एक्ट-2021 की बैठक में पंजीयन के लिए प्राप्त आवेदनों में से निरीक्षण के बाद योग्य पाए गए केंद्रों जिन्होंने पंजीयन शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया। एक्ट के अंतर्गत राज्य में अब तक 56 केंद्र पंजीकृत हैं जिनमें 34 एआरटी क्लिनिक, दस एआरटी बैंक और 12 सरोगेसी क्लिनिक शामिल हैं। बैठक में
1 अप्रैल से पंजीयन शुल्क जमा किए जाने के बाद ही आवेदनों पर निरीक्षण की कार्यवाही किए जाने का निर्णय लिया गया।

और पढ़ें ...

बेटी को विदा कर घर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, दुल्हन की मां,बड़ी-मां समेत 3 की मौत

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौटते वक्त अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ग्राम खैंदा निवासी सीमा मानिकपुरी और ग्राम ठाकुर दिया निवासी लखन लाल मानिकपुरी की शादी बुधवार को थी। दूल्हा-दुल्हन के परिजन और रिश्तेदार धार्मिक स्थल तुरतुरिया शादी के लिए गए हुए थे। यहां दोनों की शादी मंदिर में होनी थी। मायके वाले ट्रैक्टर में सवार होकर तुरतुरिया गए हुए थे। शादी के बाद लड़के पक्ष के लोग दुल्हन की विदाई कराकर ग्राम ठाकुर दिया चले गए।

वहीं मायके पक्ष के लोग अपने घर बुधवार देर रात को ग्राम खैंदा लौट रहे थे, तभी ठाकुर दिया और तुरतुरिया के बीच घाटी में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रात 10-11 बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत कसडोल थाना पुलिस को सूचना दी। हादसे में दुल्हन की मां राधा बाई मानिकपुरी (50 वर्ष) और बड़ी मां कुमारी बाई मानिकपुरी (53 वर्ष) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरिए कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ट्रैक्टर में दोनों परिवारों के करीब 25 लोग सवार थे। वहीं गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है। तीनों मृत महिलाओं के शव का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

और पढ़ें ...

दिनदहाड़े नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी ने इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसकी छोटी बहन पर भी हमला किया गया है। जवारा विसर्जन के दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

शीतला मंदिर इंदिरा नगर में गुरुवार दोपहर तीन बजे ये वारदात हुई है। आरोपी का नाम महेश यादव है। वह शीतला तालाब के पास ही कोने पर रहता है। जिन दो बहनों पर उसने जानलेवा हमला किया उसमें 16 साल की बड़ी बहन से उसका अफेयर था। महेश कुछ महीने पहले चोरी के मामले में जेल गया था और एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। जेल चले जाने पर लड़की का अफेयर दूसरे लड़के से हो गया। जब महेश जेल से बाहर आया और लड़की को मिलने के लिए बुलाया तो लड़की ने मिलने से मना कर दिया। उसने बताया कि वो दूसरे लड़के से प्यार करती है और अब उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती है।

इसी बात की रंजिश महेश रखे हुए था। जवारा विसर्जन के दौरान उसने लड़की आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया था। जब लड़की वहां अपनी छोटी बहन के साथ पहुंची तो नशे में धूत आरोपी ने चाकू से दोनों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें छोटी बहन बुरी तरह घायल हो गई, वहीं बड़ी बहन के सीने में चाकू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद वो मौके से भाग गया और पास स्थित शासकीय स्कूल की छत पर चढ़कर सो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मुखबिर लगाए और जैसे ही पता चला उसे चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : दिनदहाड़े सनकी आशिक ने दो सगी बहनो को मारा ताबड़तोड़ चाकू, एक की मौके पर मौत, दूसरी की हालत नाजुक

दुर्ग। CG CRIME NEWS : जिले में एक सनकी आशिक ने मंदिर के पास दो नाबालिग बहनों पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में एक युवती की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दूसरी की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वारदात के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर के समीप शीतला मंदिर के पास ये हत्या की वारदात हुई। इंदिरा नगर सुपेला निवासी महेश यादव ने आज मंदिर के पास पहुंची दो नाबालिग बहनो पर एकाएक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में एक बहन को चाकू के गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरी बहन को आनन फानन में दुर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही हैं।

दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने तत्काल क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। इस वारदात के करीब एक घंटे के भीतर ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में वारदात की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा हैं। एक तरफा प्रेम में आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की और उसकी बहन पर हमला कर दिया। जिसमें एक बहन की मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या के इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया हैं।

और पढ़ें ...

CG ACCIDENT NEWS : खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबे पिता-पुत्र, 3 साल के मासूम की मौके पर मौत

बालोद। CG ACCIDENT NEWS : सड़क हादसे में 3 साल के मासूम की मौत हो गयी। घटना बालोद जिला के लिम्हामटोला की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसा ट्रैक्टर के पलटने से हुई। घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गयी। जानकारी के अनुसार मासूम ओमराज के पिता खिलेश्वर मानकर अपने मौसा के ट्रैक्टर को अपने गाँव लिम्हाटोला मे रखता था। हादसे के वक्त खिलेश्वर मासूम को ट्रैक्टर पर बैठाकर मौसा का खेत जोतने ग्राम कच्चे गए हुए थे।

खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया, जिसकी वजह से मासूम और उनके पिता ट्रैक्टर में दब गये। आनन-फानन में दोनों को ट्रैक्टर से बाहर निकालकर प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में इलाज के लिए पहुंचने से पहले बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्चे के पिता का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

और पढ़ें ...

CG BIG NEWS : 2 वर्ष पुराने पंजीयन वाले ही बेरोजगारी भत्ते के लिये होंगे पात्र, पढ़िए पूरी खबर

राजनांदगांव : CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार 1 अप्रैल से पात्र बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने जा रही है। वहीं अब कुछ स्थानों से ऐसी सूचना मिली है कि रोजगार कार्यालयों में पंजीयन कराने के लिए बहुत सारे लोगों की भीड़ लग रही है। जिसके कारण कुछ स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हुई है। इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाना अत्यंत आवश्यक है कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिये रोजगार कार्यालय में नया पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि बेरोजगारी भत्ते की पात्रता केवल उन्हीं व्यक्तियों को है जिनका पंजीयन कम से कम 2 वर्ष पुराना है। नया पंजीयन कराने वालों को बेरोजगारी भत्ते की पात्रता ही नहीं है।

1 अप्रैल से खुलेगा बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन का ऑनलाइन पोर्टल 

यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि पंजीयन के लिए रोजगार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल पर घर बैठे किया जा सकता है। 3 वर्ष पुराने पंजीयन का नवीनीकरण अंतिम तारीख बीत जाने के बाद भी 2 माह के भीतर कभी भी कराया जा सकता है। इसलिए नवीनीकरण के लिए भी किसी प्रकार की जल्दीबाजी करने की आवश्यकता नहीं है। बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन का ऑनलाइन पोर्टल 1 अप्रैल से खुलेगा। आवेदन करने के लिए रोजगार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन किसी भी स्थान से ऑनलाइन पोर्टल पर किया जा सकता है। चॉइस सेंटरों पर भी आवेदन किया जा सकता है।

इस पोर्टल का यूआरएल है http://berojgaribhatta.cg.nic.in/PrintEmplCard.aspx.
सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन का फार्म भरने के पूर्व वे एक वर्ष के भीतर का आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, कक्षा दसवीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र जिसमें जन्मतिथि लिखी हो, कक्षा 12 वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड तैयार रखें क्योंकि यह दस्तावेज आवेदन फार्म में अपलोड करने होंगे। आवेदन के बाद सभी आवेदकों को दस्तावेजों के भैतिक सत्यापन के लिए पहले से समय देकर बुलाया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में 3-5 पंचायतों तथा नगरीय क्षेत्रों में 3-4 वार्डों के समूह के क्लस्टर बनाये जायेंगे दस्तावेजों का सत्यापन इन क्लस्टरों में किया जायेगा। जिससे किसी भी आवेदक को दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े। सत्यापन स्थल पर आवेदकों के बैठने की अच्छी व्यवस्था होगी। सत्यापन के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की टीम भी उपलब्ध रहेगी।

बेरोजगारी भत्ते की राशि के बैंक खाते में प्रतिमाह सीधे भेजी जायेगी

आवेदन पत्र में आवेदक के बैंक खाते की जानकारी ली जा रही है। जिसका सत्यापन बैंक मेनेजर से कराने के बाद बेरोजगारी भत्ते की राशि आवेदक के बैंक खाते में प्रतिमाह सीधे भेजी जायेगी। आवेदक कृपया ध्यान रखकर अपने बैंक खाते की सही जानकारी भरें, जिससे उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिलने में कोई कठिनाई न हो। आवेदक को अपने ही बंैक खाते की जानकारी भरनी है, किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते की नहीं, अन्यथा बैंक मेनेजर सत्यापन के समय बैंक खाते को गलत बतायेगा और बेरोजगारी भत्ते की राशि उस खाते में अंतरित नही होगी। बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के लिए कोई अंतिम तिथि नहीं है, इसलिये किसी भी व्यक्ति को हड़बड़ी करने की आवश्यकता नही है। बेरोजगारी भत्ते के आवेदन का पोर्टल लगातार खुला रहेगा और आवेदक किसी भी दिन किसी भी समय ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राज्य शासन सभी पात्र व्यक्तियों को बेरोजगारी भत्ता देने के लिये कृत संकल्पित है।

और पढ़ें ...

बेरोजगारी भत्ता की घोषणा के बाद पंजीयन कार्यालय में लगी बेतहाशा भीड़, अब सामने आया ये बड़ा अपडेट ….

बेमेतरा। कुछ स्थानों से ऐसी सूचना मिली है कि रोजगार कार्यालयों में पंजीयन कराने के लिये बहुत सारे लोगों की भीड़ लग रही है, जिसके कारण कुछ स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हुयी हैं। इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाना अत्यंत आवश्यक है कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिये रोजगार कार्यालय में नया पंजीयन कराने की आवश्यकता नही है क्योंकि बेरोजगारी भत्ते की पात्रता केवल उन्हीं व्यक्तियों को है जिनका पंजीयन कम से कम 2 वर्ष पुराना है, नया पंजीयन कराने वालों को बेरोजगारी भत्ते की पात्रता ही नहीं है।

यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि पंजीयन के लिये रोज़गार कार्यालय आने की आवश्यकता नही है। ऑन लाइन पंजीयन पोर्टल पर घर बैठे किया जा सकता है. 3 वर्ष पुराने पंजीयन का नवीनीकरण अंतिम तारीख बीत जाने के बाद भी 2 माह के भीतर कभी भी कराया जा सकता है, इसलिये नवीनीकरण के लिये भी किसी प्रकार की जल्दीबाजी करने की आवश्यकता नही है

बेरोजगारी भत्ते के लिये आवेदन का ऑन-लाइन पोर्टल 1 अप्रैल से खुलेगा आवेदन करने के लिये रोजगार कार्यालय आने की आवश्यकता नही है। आवेदन किसी भी स्थान से ऑन लाइन पोर्टल पर किया जा सकता है। चॉइस सेंटरों पर भी आवेदन किया जा सकता है। इस पोर्टल का यू. आर. एल. है http://berojgaribhatta.cg.nic.in/PrintEmplCard.aspx. – सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन का फार्म भरने के पूर्व वे एक वर्ष के भीतर का आय प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, कक्षा दसवीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र जिसमें जन्मतिथि लिखी हो, कक्षा 12 वीं की मार्क शीट या प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड तैयार रखें क्योंकि यह दस्तावेज़ आवेदन फार्म में अपलोड करने होंगे।

आवेदन के बाद सभी आवेदकों को दस्तावेजों के नैतिक सत्यापन के लिये पहले से समय देकर बुलाया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 3-5 पंचायतों, तथा नगरीय क्षेत्रों में 3-4 वार्डों के समूह के क्लस्टर बनाये जायेंगे, दस्तावेजों का सत्यापन इन क्लस्टरों में किया जायेगा, जिससे किसी भी आवेदक को दस्तावेज सत्यापन के लिये अपने घर से दूर न जाना पड़े। सत्यापन स्थल पर आवेदकों के बैठने, आदि की अच्छी व्यवस्था होगी। सत्यापन के लिये पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की टीमें भी उपलब्ध रहेगी।

आवेदन पत्र में आवेदक के बैंक खाते की जानकारी ली जा रही है, जिसका सत्यापन बैंक मेनेजर से कराने के बाद बेरोज़गारी भत्ते की राशि आवेदक के बैंक खाते में प्रतिमाह सीधे भेजी जायेगी। आवेदक कृपया ध्यान रखकर अपने बैंक खाते की सही जानकारी भरें, जिससे उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिलने में कोई कठिनाई न हो. आवेदक को अपने ही बैंक खाते की जानकारी भरनी है, किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते की नहीं, अन्यथा बैंक मेनेजर सत्यापन के समय बैंक खाते को गलत बतायेगा, और बेरोजगारी भत्ते की राशि उस खाते में अंतरित नही होगी।

बेरोज़गारी भत्ते के आवेदन के लिये कोई अंतिम तिथि नहीं है, इसलिये किसी भी व्यक्ति को हड़बड़ी करने की आवश्यकता नही है, बेरोज़गारी भत्ते के आवेदन का पोर्टल लगातार खुला रहेगा, और आवेदक किसी भी दिन किसी भी समय ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, राज्य सरकार सभी पात्र व्यक्तियों को बेरोजगारी भत्ता देने के लिये कृतसंकल्पित है।

और पढ़ें ...

सीएम भूपेश ने अपने भिलाई-3 स्थित निवास में किया कन्याभोज का आयोजन

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने अपने भिलाई तीन निवास में नवरात्रि के 9वें दिन रामनवमी के अवसर पर कन्याभोज का आयोजन किया। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कन्याओं की आरती उतारकर उनकी पूजा की, फिर उन्हें भोजन कराया। सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर फोटो साझा किया है. हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा अलग-अलग रूप में आपके घर में विराजमान रहती हैं। नौ दुर्गा के नौ दिनों में देवी के दर्शन, व्रत और हवन करने के बाद कन्या पूजन का बहुत महत्व है। नवरात्रि में सप्तमी तिथि से कन्या पूजन शुरु होता है, इस दौरान लोग रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने अपने भिलाई तीन निवास में नवरात्रि के 9वें दिन रामनवमी के अवसर पर कन्याभोज का आयोजन किया। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कन्याओं की आरती उतारकर उनकी पूजा की, फिर उन्हें भोजन कराया। सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर फोटो साझा किया है. Image हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा अलग-अलग रूप में आपके घर में विराजमान रहती हैं। नौ दुर्गा के नौ दिनों में देवी के दर्शन, व्रत और हवन करने के बाद कन्या पूजन का बहुत महत्व है। नवरात्रि में सप्तमी तिथि से कन्या पूजन शुरु होता है, इस दौरान लोग कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर उनकी आवभगत करते हैं। दुर्गाष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं को नौ देवी का रूप मानकर देवियों की तरह आदर सत्कार कर उन्हें कराते हैं। कहा जाता है कि इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख समृधि का वरदान देती हैं। Image नवरात्रि पर्व के दौरान कन्या पूजन का बड़ा महत्व है। शुभ कार्यों का फल प्राप्त करने के लिए कन्या पूजन किया जाता है। कुमारी पूजन से सम्मान, लक्ष्मी, विद्या और तेज प्राप्त होता है। इससे विघ्न, भय और शत्रुओं का नाश भी होता है। होम, जप और दान से देवी इतनी प्रसन्न नहीं होतीं जितनी कन्या पूजन से। नौ कन्याओं को नौ देवियों के प्रतिबिंब के रूप में पूजने के बाद ही भक्त का नवरात्रि व्रत पूरा होता है। नवरात्रि में कन्याओं को मां का रुप मानकर अपनी शक्ति अनुसार उनका आदर सत्कार कर उन्हें भोज करने के बाद दक्षिणा दी जाती हैं। मां दुर्गा अपने भक्त की कन्याओं की पूजा और सत्कार से प्रसन्न हो जाती हैं। Image कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर उनकी आवभगत करते हैं। दुर्गाष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं को नौ देवी का रूप मानकर देवियों की तरह आदर सत्कार कर उन्हें कराते हैं। कहा जाता है कि इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख समृधि का वरदान देती हैं। नवरात्रि पर्व के दौरान कन्या पूजन का बड़ा महत्व है। शुभ कार्यों का फल प्राप्त करने के लिए कन्या पूजन किया जाता है। कुमारी पूजन से सम्मान, लक्ष्मी, विद्या और तेज प्राप्त होता है। इससे विघ्न, भय और शत्रुओं का नाश भी होता है। होम, जप और दान से देवी इतनी प्रसन्न नहीं होतीं जितनी कन्या पूजन से। नौ कन्याओं को नौ देवियों के प्रतिबिंब के रूप में पूजने के बाद ही भक्त का नवरात्रि व्रत पूरा होता है। नवरात्रि में कन्याओं को मां का रुप मानकर अपनी शक्ति अनुसार उनका आदर सत्कार कर उन्हें भोज करने के बाद दक्षिणा दी जाती हैं। मां दुर्गा अपने भक्त की कन्याओं की पूजा और सत्कार से प्रसन्न हो जाती हैं।
और पढ़ें ...