प्रदेश

बारिश में खुली नगर पंचायत की जल निकासी के दावों की पोल, जगह-जगह जलभराव और गंदगियों का आलम

रायगढ़।  सरिया में मानसून की पहली बारिश ने नगर पंचायत के साफ-सफाई के दावों की पोल खोल दी। नालियों की सफाई ना होने से बारिश का पूरा पानी सड़क को ही नाली का रूप दे दिया है। इतना ही नहीं नालियों के जाम कचरे पूरी सड़क पर फैलने के साथ किनारे की दुकानों में भी घुस गई है। चौतरफा जिंदगी से लोगों का निकलना दूभर हो गया।

पहली ही बारिश में नगर पंचायत सरिया की व्यवस्था में कुछ ऐसा नजारा पेश किया। लोग पंचायत प्रशासन को कोसने के अलावा बेबस हैं। सड़कों पर बरसात के पानी के साथ नालियों जगह-जगह जलभराव और गंदगी का आलम नजर आ रहा है। नालियों की साफ-सफाई नहीं होने से पानी दुकान में घुस गया है। जिससे दुकानदारों का भारी नुकसान हुआ है। नगर की दुर्दशा पर जनता और व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। लोगों का कहना है कि अगर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पहले से जल निकासी के सही इंतजाम किए होते और नालियों को साफ कराया होता, तो शायद इस तरह की आज परेशानियाँ नहीं होती।

और पढ़ें ...

राजधानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, अगले 2 दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे बादल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेशभर में मानसून सक्रिय हो गया। रायपुर में शनिवार देर रात से ही झमाझम बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहाना हो गया है। वहीं, बस्तर से लेकर बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भी ज्यादातर जगहों पर बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में बलोद ,बलौदाबाज़ार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गोरियाबंद , जंजगीर, कबीरधाम, महासमुंद, मुगेली, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने की अति संभावना है। मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया कि, पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। वर्तमान में जो वर्षा हो रही है, तीन दिनों तक ऐसी वर्षा होने संभावना है। उसके बाद अगले तीन दिन मौसम थोड़ा डाउन होगा, लेकिन हल्की और मध्यम वर्षा होती रहेगी। उसके बाद मौसम सक्रिय हो जायगा, फिर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वर्तमान स्थिति में साथ सेंट्रल और साउथ छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की अलर्ट जारी कर चुका है, वो स्थिति अभी बनी हुई है।
और पढ़ें ...

फूल तोड़ने गए शख्स पर गिरा हाई वोल्टेज तार, बाइक समेत मौके पर जलकर हुआ राख

कोरबा। फूल तोड़ने गए बाइक सवार पर 11 केवी तार टूटकर गिर गया, जिससे मौके पर उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई. मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीण घटना के लिए विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, सेंद्रीपाली निवासी 40 वर्षीय ताराचंद अग्रवाल गांव में दुकान का संचालन करता है. रोज की तरह सुबह में फूल तोड़ने गांव के पास नर्सरी में आया हुआ था. इस दौरान 11kv तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया, जिससे बाइक समेत वह जल गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची करतला पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव पंचनामा की कार्रवाई में जुट गई. घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि ताराचंद अग्रवाल की मौत विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते हुई है, क्योंकि इससे पहले कई बार ग्रामीण लटकते हुए 11 केवी और अव्यवस्थित बिजली के खंभों को हटाए जाने की शिकायत विद्युत विभाग से की जा चुकी है, लेकिन उसके बाद भी विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया गया. इस मामले में करतला थाना प्रभारी लालन पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कार्रवाई जारी है. मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि रोज की तरह वे फूल तोड़ने नर्सरी गए हुए थे. फिलहाल, आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है.
और पढ़ें ...

जशपुरनगर : पशु पालक श्री प्रवीण को सूकर पालन व्यवसाय से प्राप्त हुआ स्व रोजगार

रायपुर। स्मार्ट सिटी मिशन की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित “मोर रायपुर दर्शन“ में शामिल होकर नागरिक रायपुर स्मार्ट सिटी लि. की परियोजनाओं से अवगत होंगे। यह विशेष आयोजन आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा 26 जून को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न संगठनों के साथ ही सीनियर सिटीजन, दिव्यांगजन, युवा व शहरवासी सम्मिलित होंगे। 
 
मोर रायपुर दर्शन की शुरूआत सुबह 10 बजे सदर बाजार सिटी कोतवाली परिसर में स्थित रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मुख्यालय से होगी, जहां छठवीं मंजिल के व्यू प्वाइंट से आम नागरिक शहर के विहंगम दृश्य का अवलोकन करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जे.आर. दानी स्कूल, हेरिटेज वॉक रूट, कंकाली तालाब, ऐतिहासिक आनंद समाज वाचनालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत संचालित आर.डी. तिवारी स्कूल के नव निर्मित भवन, प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे युवाओं के लिए बने नालंदा परिसर, शहर के यातायात प्रबंधन व सर्विलेंस की अतिआधुनिक प्रणाली दक्ष कमांड सेंटर, शहीद स्मारक सभागार, नंदकुमार पटेल चौक के समीप ऑक्सीजोन, घड़ी चौक, छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा स्थल एवं मल्टीलेवल पार्किंग आदि का अवलोकन नागरिक करेंगे। 
 
तालाबों व उद्यानों के संरक्षण व संवर्धन के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा पूरी की गई परियोजनाओं का भ्रमण भी विशेष बस के माध्यम से होगा। इसके अंतर्गत इंद्रावती कॉलोनी गार्डन, तेलीबांधा तालाब, बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर, एस.टी.पी., डबरी तालाब, हल्का तालाब, आरछी तालाब में किए गए सौंदर्यीकरण कार्य से भ्रमण दल अवगत होंगे। 
 
रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा भ्रमण के इच्छुक आम नागरिकों व संस्थाओं से 25 जून 2023 दोपहर 03 बजे तक दूरभाष क्र. 7489771149 पर कॉल कर या रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के जनसंपर्क विभाग के ई-मेल आई.डी. prrscl2018@gmail.com पर अपना निःशुल्क पंजीयन आवश्यक रूप से कराने की अपील की गई है। भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत रायपुर स्मार्ट सिटी लि. कार्यालय से सुबह 10 बजे एवं समापन सायं 06 बजे होगा। भ्रमण दल के लिए बस, स्वल्पाहार व भोजन की व्यवस्था रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा की गई है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के सेंट्रल जेल में अश्लील कांड...जेलर और प्रहरी उतरवाते हैं महिला कैदी के कपड़े...फिर.....

सरगुजा । एक महिला कैदी ने जेलर और मुख्य प्रहरी पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं. आरोप में कहा कि अंबिकापुर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया जाता है. इन सब मामलों का खुलास तब हुआ, जब एक युवक अपनी मौसी से मिलने जेल पहुंचा था, जहां युवक की मौसी ने जेल में जो शर्मनाक कांड हो रहा है, उसकी पूरी जानकारी दी. छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर केन्द्रीय जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

युवक ने जेल में निरूद्ध अपनी मौसी के हवाले से शिकायत की है. जेल में महिला अधिकारियों द्वारा वीडियो बना लिया जाता है. पैसा नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है. युवक ने राज्य मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है. साथ ही गृह विभाग के सचिव, जेल विभाग के महानिदेशक, सरगुजा कलेक्टर सहित केंद्रीय जेल अंबिकापुर के अधीक्षक से शिकायत की है.

युवक ने बताया कि मौसी पिछले 6 माह से केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में विचाराधीन बंदी के रूप में परिरुद्ध है. आवेदक एवं आवेदक का पूरा परिवार जेल नियमानुसार समय समय पर अपनी मौसी से मुलाकात करते रहते हैं. आवेदक की मौसी ने आवेदक के माता पिता को जेल में मुलाकात के दौरान बताया कि जेल के दो महिला स्टॉफ महिला जेलर ममता पटेल और महिला मुख्य प्रहरी मेरी मारग्रेट को हर महीने समय- समय में पैसा देना होगा, नहीं तो जेल में सजा काटना मुश्किल हो जाएगा.

युवक ने बताया कि ये दोनों महिलाएं बहुत ही खतरनाक हैं, कोई महिला बंदी अगर अधिन दोनों का बात नहीं मानती है तो ये दोनो महिला उस महिला बंदी का महिला बंदी नम्बरदारों से कपड़ा उतरवा कर अमानवीय और अश्लील हरकत करती हैं. साथ ही मारपीट भी करते हैं और जेलर उस पूरे क्रियाकलाप का अपने मोबाइल से वीडियो बनाती है. धमकी देती है कि इस वीडियो को मैं तुम्हारे विरोधी पार्टी को दिखाउंगी.

युवक ने शिकायत की कॉपी में अपनी मौसी के द्वारा कही बातों को बताया कि जेलर मैडम की बात मानना ही पड़ता है. उन्हें समय समय पर पैसे भेजते रहना होगा, तभी हम जेल में शांति से रह पाएंगे और खाना भी ठीक ठाक मिल पाएगा.

युवक ने कहा कि हम सामान्य परिवार के लोग हैं. हमारे लिए जेल बड़ी बात है और जेल में हमारे परिवार के किसी सदस्य का रहना और उसके साथ इस तरह का अमानवीय कृत्य हो तो ओ बहुत बड़ी बात है. बर्दाश्त योग्य नहीं है, मेरी मौसी से जो गुनाह हुआ है, उन्हें उसकी सजा मिलेगी, लेकिन ऐसा घिनौना कृत्य एक महिला जेलर के द्वारा महिलाओं के साथ करना तो पूर्ण रूप से मानव अधिकार का उल्लंघन है.

और पढ़ें ...

गौठानों से मिल रहे हैं रोजगार के नए अवसर’

’आजीविका संवर्धन व आर्थिक सशक्तीकरण का पर्याय बने गौठान’

’महिलाएं गांव में ही रहकर संवार रही है अपना भविष्य'

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देशन में ग्राम सुराजी योजना के तहत स्थापित किए गए गौठान अब आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक सशक्तीकरण का पर्याय बन गए  हैं । गौठानों में संचालित मल्टी एक्टिविटी से रोजगार के साधन और अवसर तो बढ़ ही रहे हैं साथ ही महिलाएं अब गांव में ही रहकर अपने आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है। ग्रामीण महिलाएं अब घर की कामकाज तक ही सीमित नहीं है बल्कि आय के साधन जुटाकर परिवार की देखरेख और आर्थिक स्वावलंबन में भरपूर मदद कर रही है।
राज्य सरकार की ग्राम सुराजी योजना के तहत गांव गांव में बने गौठान अब नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं। इन गौठानों में मवेशियों के सुरक्षित रखने से लेकर तमाम गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यहां गोबर से आजीविका का संवर्धन हो रहा है।महासमुंद जिले का ग्राम सिरपुर जनपद पंचायत सरायपाली अंतर्गत आता है। कस्तूरबा स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं ने चार वर्ष पहले गौठान में कार्य करने का फैसला लिया था। आज वे गोबर बेचकर तथा वर्मी कंपोस्ट बनाकर लाखों रुपए की आय अर्जित कर रही हैं। इसके साथ ही सब्जी बाड़ी, मुर्गी पालन जैसे आय मूलक गतिविधियां भी अपना रही हैं। समूह की सदस्य ने बताया कि वह पहले घर के चूल्हे-चौके तक ही सीमित थी लेकिन समूह से जुड़ने के बाद और गोठान में काम करने के पश्चात एक नई सोच विकसित हुई है। अब गोठान के माध्यम से वे स्वालंबन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

और पढ़ें ...

रीपा में हजारों लोगों को मिल रहा रोजगार

छत्तीसगढ़ सरकार की रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना से गांवों में ग्रामीणों को रोजगार व स्व-रोजगार मिलने लगा है। गांवों को उत्पादन का केन्द्र और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गइ है यह योजना अब ग्रामीण परिदृश्य में एक सकारात्मक बदलाव लाने लगी है। ग्रामीणजन रीपा के माध्यम से अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में बदलाव के लिए पूरे मनोयोग जुट गए हैं।   

 

छत्तीसगढ़ सरकार की रीपा योजना वास्तव में सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में निर्मित गौठान में संचालित आयमूलक गतिविधियां का अभिसरण है। गौठानों में रीपा के माध्यम से आयमूलक गतिविधियों के संचालन के लिए शासन द्वारा आधारभूत संरचनाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों को स्व-रोजगार की गतिविधियों के संचालन में मदद मिली है।

 मुंगेली जिले के ग्राम संबलपुर में संचालित ग्रामीण औद्योगिक पार्क में वर्तमान में 50 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। वहां विभिन्न प्रकार की आयमूलक गतिविधियों का संचालन अलग-अलग समूह कर रहे हैं। प्रत्येक समूह को आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रशिक्षण भी प्रदाय किया गया है। ग्राम संबलपुर के रीपा में स्व-सहायता समूह जैम-जैली, आचार, टेडी बियर, ब्लैक गार्लिक जैसे विभिन्न उत्पाद तैयार कर रहे हैं।

आम, नींबू और कटहल का आचार

          रीपा में कौशल माता स्व सहायता समूह द्वारा बीते 25 मई से आम, कटहल, नींबू से आचार बनाया जा रहा है। समूह की 07 महिलाओं और तीन पुरुषों द्वारा अब तक 270 किलोग्राम आचार तैयार कर लिया गया है, जिसे पैकेजिंग के बाद सी मार्ट के माध्यम से विपणन किया जायेगा। इसके विक्रय से लगभग 11 हजार रूपए की आमदनी होने की उम्मीद है। आचार की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

ब्लैक गार्लिक का उत्पादन-सेहत के लिए लाभकारी

संबलपुर के रीपा में नवयुवक मंडल कौशल माता स्व सहायता समूह द्वारा औषधीय गुणों से परिपूर्ण ब्लैक गार्लिक का उत्पादन किया जा रहा है। समूह द्वारा लहसुन को 15 दिनों तक एक निश्चित ताप में मशीन में रखकर ब्लैक गार्लिक तैयार किया जाता है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 600 रूपए किलो है। औषधि गुणों से भरपूर ब्लैक गार्लिक सेहत के लिए काफी लाभदायक है। इसके सेवन से शुगर, हृदयरोग, पाचन संबंधी रोग के नियंत्रण में मदद मिलती है। ब्लैक गार्लिक में एलिसिन पाया जाता है, जो खून को पतला रखने और हार्ट ब्लाकेज से बचाने में मदद करता है। ब्लैक गार्लिक तैयार करने के लिए समूह के लोगों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। ब्लैक गार्लिक के उपयोग से पैर-दर्द में राहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

दस दिन में 200 से अधिक टेडी बियर बनाएं

   संबलपुर के रीपा में जय शिवशक्ति समूह द्वारा टेडी बियर और कुशन बनाने का कार्य किया जा रहा है। समूह द्वारा मात्र 10 दिनों में 200  से अधिक टेडी बियर बनाया जा चुका है, जिसमे से 80 टेडी बियर का विक्रय किया जा चुका है और खर्च काटकर लगभग 4 हजार की आमदनी प्राप्त की गई है। टेडी बियर बनाने के लिए समूह की महिलाओं को 15 दिनों का विधिवत प्रशिक्षण भी दिया गया है। जय मां दुर्गा स्वसहायता समूह द्वारा रीपा में जैम, जैली, टोमैटो सॉस, एलोवीरा जैल, अर्क, फू्रट कैंडी, अनार मोलिसस, चिली सॉस, साबुन और शैम्पू का कच्चा पदार्थ, कटहल की बड़ी का निर्माण के साथ ही छीन बीज से काफी पावडर भी तैयार किया जा रहा है, जो कि औषधीय गुणों से परिपूर्ण है।

और पढ़ें ...

करंट की चपेट में आने से बिजली कर्मी की मौत, ऐसे हुआ हादसा

गरियाबंद। जिले में बिजली कर्मी की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई है। मूचबहाल गांव में बिजली कर्मी खंभे पर चढ़ कर फ्यूज जोड़ रहा था तभी यह हादसा हुआ। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मूचबहाल गांव में बिजली कर्मी गजेंद्र मांझी फ्यूज जोड़ने गया था। वह देवभोग वितरण केंद्र से परमिट लेकर खंभे पर चढ़ा था। तभी अचानक तारों में करंट आ गई जिसकी चपेट में आने से गजेंद्र की मौत हो गई। मृतक गजेंद्र मांझी बिजली विभाग के आउट सोर्स कर्मी था। घटना की सूचना पर देवभोग पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

महादेव ऑनलाइन सट्टा पैनल पर बड़ी कार्रवाई, जामुल के दो ब्रांच ध्वस्त

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा पैनल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके दो ब्रांचो को ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि एसीसीयू और जामुल पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 13 नग मोबाइल भी मिले हैं जिसके जरिए सट्टा खिलाया जा रहा था। पुलिस ने सभी मोबाइल को जब्त कर लिया है इससे करोड़ों के लेनदेन का भी खुलासा हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है की इन आरोपियों से अन्य राज्यों की जानकारी मिल सकती है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए अच्छा माहौल : भूपेश बघेल

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि प्रदेश में खेलों के लिए अच्छा माहौल तैयार करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नई-नई खेल अकादमियां शुरू हो रही हैं। खिलाड़ियों के खेल कौशल को बढ़ाने के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर शुक्रवार को अपने निवास में आयोजित खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होंने समारोह में गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेल में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में इन खेलों मे भाग लेने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों को भी सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव देवेन्द्र यादव, रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर गजराज पगारिया और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पदाधिकारी भी समारोह में उपस्थित थे।   

मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से जहां खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है, वहीं हम सब भी गौरवान्वित महसूस करते हैं। आप सब ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही हम लोगों को गौरवान्वित भी किया है। मैं गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेल में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ ही सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले 64 खिलाड़ियों, विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले 89 अन्य खिलाड़ियों तथा 38 प्रशिक्षकों-प्रबंधकों को सम्मानित किया।  मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य में खेलों के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अच्छा वातावरण तैयार किया जा रहा है। किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए संगठित प्रयास और अनुकूल वातावरण की जरूरत होती है। प्रदेश में अभी 21 अकादमी संचालित हैं जिनमें दो आवासीय अकादमी भी हैं। इनकी संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जब नारायणपुर के बच्चे मलखम्ब में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सकते हैं, तो कुछ भी असंभव नहीं है। एशियन गेम्स, ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार हिस्सा लेते रहे हैं।छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव देवेन्द्र यादव ने कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों में बहुत प्रतिभा और ऊर्जा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में यहां के खिलाड़ी लगातार अपना दमखम दिखाते रहे हैं। राज्य की खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए हमें संगठित रूप से अच्छी अधोसंरचना तैयार करनी होगी। 14-15 वर्ष की उम्र में खिलाड़ियों की पहचान कर योजनाबद्ध रूप से उनके कौशल को निखारना होगा। राज्य के सभी संभाग मुख्यालयों में उपलब्ध खेल सुविधाओं को दूरस्थ अंचल के बच्चों तक भी पहुंचाना होगा। यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 36वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेता खिलाड़ियों, इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए कुल 16 लाख 35 हजार रूपए के पुरस्कार की घोषणा की है।

और पढ़ें ...

भाजपा नेता सड़क हादसे का शिकार : आमने-सामने से भिड़े दो कार, वाहनों के उड़े परखच्चे

कोरबा। वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि,भाजपा नेता की कार और एक अन्य कर में शुक्रवार रात आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना के वक्त केदारनाथ अग्रवाल गाड़ी में सवार थे। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, हादसे में भाजपा नेता समेत गाड़ी में सवार अन्य सभी सलामत हैं। दुर्घटना में सभी को थोड़ी बहुत चोटें आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सीएसईबी कॉलोनी जूनियर क्लब के पास कल देर रात करीब 1 बजे दो कार में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक कार डिवाइडर से भी जा टकराई। दोनों वाहनों के टकराते ही एयर बैग खुल गए, जिससे कार में सवार लोगों की जान बाल-बाल बच गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों और भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल को चोटें आई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि, दोनों वाहनों में इतना जबरदस्त भिड़ंत हुआ की दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस पहुंची मौके पहुंची और दोनों वाहनों को क्रेन के माध्यम से दर्री थाना पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें ...

3 जुलाई काम बंद कर हड़ताल पर जा सकते हैं 45 हजार संविदा कर्मी

रायपुर। प्रदेश के करीब 45 हजार संविदा कर्मी, 3 जुलाई से काम बंद कर आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में बीते 40 दिनों से जारी संविदाकर्मियों की रथ यात्रा शुक्रवार को समाप्त हो गई है। मगर अब उन्होंने जुलाई माह से काम बंद करने का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्य के सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल होंगे।बता दें कि संविदा कर्मचारियों की नाराजगी कांग्रेस सरकार से है क्योंकि साढ़े चार साल बाद भी जन घोषणा पत्र में किए गए नियमितिकरण के वादे को पूरा नहीं किया गया। 16 मई को जांजगीर चांपा के शिवरी नारायण से संविदा नियमितिकरण रथ यात्रा निकालकर 33 जिलों में कर्मचारियों ने अन्य कर्मचारियों से संपर्क किया। कलेक्टर और 90 विधानसभा के विधायक जनप्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने को कहा। महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी का कहना है कि सरकार ने हम संविदा कर्मचारियों से 2018 के चुनाव के जनघोषण पत्र के बिंदु क्रमांक 11 में नियमितिकरण का वादा करने एवं सरकार के 4 साल 6 माह बीत जाने के बाद भी वादा कर पूरा न करना यह गैर लोकतांत्रिक हैं। कई नेताओं से मुलाकात और ज्ञापन सौंपने के बाद भी उनसे किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं की जा रही है।संघ के प्रांतीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को हम स्पष्ट रूप से यह कहना चाहते हैं कि 45 हजार संविदा कर्मचारियों को अनिश्चितकाल की लिए आंदोलन में जाने पर विवश किया जा रहा है। संघ का कहना है कि अभी भी एक सप्ताह का समय है हमारी मांगों को संज्ञान में लेते हुए तत्काल अनुपूरक बजट में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा की जाए।
और पढ़ें ...

रायपुर पुलिस ने जारी किया स्कैम अलर्ट : बिजली गुल होने का मैसेज भेजकर ठगे जा रहे लोग, पुलिस ने बताया बचने का तरीका

रायपुर। रायपुर पुलिस ने स्कैम अलर्ट जारी किया है। अलग-अलग तरीकों से ठग लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। एक ऐसा ही नया हथकंडा ठग देशभर में आजमा रहे हैं। प्रदेश के लोग इससे बचें इसके लिए रायपुर की पुलिस ने पहले ही सभी आगाह किया है। नया स्कैम अलर्ट बिजली कनेक्शन, बिल भुगतान से जुड़ा है। इसमें एक एसएमएस ठग भेज रहे हैं। इसे देखकर लगेगा कि बिजली विभाग का मैसेज है, लिंक पर क्लिक करते ही ठग बैंक अकाउंट हैक कर रकम उड़ा रहे हैं। रायपुर पुलिस के मुताबिक इलेक्ट्रिकसिटी बिल घोटाले करने वाले जालसाज बड़ी ही चालाकी से बिजली बिल उपभोक्ता के फोन नंबर या फिर व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज भेजते हैं। जिस मैसेज में लिखा होता है कि ग्राहक आज से आपकी बिजली कनेक्शन को काट दिया जाएगा। क्योंकि आपने पिछले महीने का बिल भुगतान नहीं किया है। कृपया करके तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें। जिस पर ग्राहक कॉल बैक कर देते हैं. जिसके बाद जालसाज बकाया बिजली बिल भुगतान के नाम पर उपभोक्ता से उनके बैंक अकाउंट की जानकारी लेता है. जिसके बाद बिजली बिल उपभोक्ता के खाते का सारा पैसा गायब करके लापता हो जाते हैं। बिल फ्रॉड से बचने का तरीका – 1) आपको प्राप्त मैसेज को ध्यान से पढ़ना चाहिए। उसके बाद जिस नंबर से यह संदेश आया है उसकी पहचान करें। अगर वह नंबर जालसाज का होगा तो वह पर्सनल नंबर से आया होगा, जबकि असली बिल भुगतान का मैसेज अधिकारिक नंबर से आता है। 2) जालसाज तुरंत बिजली बिल भुगतान करने के लिए कहते हैं। आसान भाषा में कहें तो वह आपके अंदर दहशत पैदा करते हैं कि आपके घर की बिजली कट जाएगी। जिससे आप जल्दी से जल्दी पेमेंट करने के प्रक्रिया को आगे बढ़ा दें. जिससे जालसाज ठगी को अंजाम दे सके। 3)व्हाट्सएप और फोन एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होने वाले बिजली भुगतान के मैसेज को ध्यान से पढ़ें। अगर आप मैसेज को ध्यान से देखेंगे तो उसमें कई सारी व्याकरण और स्पेलिंग मिस्टेक दिखाई देंगी। जो उसके जालसाजी वाले मैसेज होने का एक और सबूत है। 4) किसी भी रैंडम आने वाले मैसेज पर विश्वास न करें। साथ ही उस मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल बैक न करें। बिजली बिल का भुगतान करने से पहले आप यह जांच लीजिए किस सोर्स को पेमेंट करने जा रहे हैं। नौकरी के नाम पर भी हो रही ठगी कई तरह की सरकारी भर्तियां इन दिनों चल रही हैं। इसे लेकर रायपुर पुलिस ने एक अपील की है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति छत्तीसगढ़ शासन के किसी भी विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देता है या पैसो की मांग करता है तो रायपुर पुलिस के मोबाइल नंबर – 9479191099 पर कॉल कर व्हाट्सएप कर सूचना देवें। सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जावेगा। पासवर्ट में लापरवाही न करें रायपुर पुलिस ने बताया है कि एक स्ट्रांग और कभी ना तोड़े जा सकने वाले पासवर्ड के लिए ये जरूरी है कि आप इसमें अपने जन्मदिन या शादी की सालगिरह की तारीखों का इस्तेमाल ना करें। हैकर्स आसानी से इस सूचना को ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं। साथ ही आपको पासवर्ड में अपने बच्चों या पालतू जानवरों के नाम भी नहीं डालने चाहिए। इंटरनेशनल नंबर के कॉल से बचें रायपुर पुलिस ने लोगांे को ठगी के एक और तरीके के बारे में बताया है। वॉट्सअप पर अंतर्राष्ट्रीय नम्बरों से अनचाही कॉल आ रही है तो सावधान रहने को कहा गया है। पुलिस के मुताबिक धोखाधड़ी या छल से बचने का सबसे अच्छा तरीका इन नंबरों से संदेशों या कॉल का जवाब देने से बचना है। सबसे अच्छा तरीका यह है कि जैसे ही आप ये कॉल प्राप्त करें, उन्हें ब्लॉक कर दें और उनकी रिपोर्ट करें।
और पढ़ें ...

हाथी ने मचाया उत्पात : कई घरों को तोड़ा, ग्रामीणों में दहशत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक बार फिर हाथियों का उत्पात देखने को मिला है। यहां दल से भटका एक उग्र हाथी ने ग्रामीण इलाके में पहुंचकर कई घरों को तोड़ दिया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के विचरण पर नजर बनाई हुई है और लोगों को सतर्क कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव और कांसाबेल क्षेत्र में दल से बिछड़ा उग्र हाथी का तीन दिनों से उत्पात जारी है। हाथी ने टांगर गांव सहित 4 गांव में 6 घर तोड़ दिया है। हाथी के उत्पात से लोगों में भय का माहौल है। इस बीच वन विभाग की दो टीम गांव पहुंच कर ग्रामीणों को सतर्क कर रही है। उग्र हाथी रिहायशी इलाकों में ही विचरण कर रहा है।
और पढ़ें ...

NDA ने भाजपा को तो सत्ता में पहुँचा दिया, मगर खुद बेहद कमजोर स्थिति में आ गया

कहने को तो केंद्र में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की सरकार चल रही है। मगर सरकार में शामिल दलों की सूची देखें तो एनडीए के नाम पर इक्का-दुक्का छोटे दलों को छोड़कर कोई भी बड़ी पार्टी केंद्र सरकार में शामिल नहीं है। कभी देश के अधिकांश बड़े दल एनडीए का हिस्सा होते थे। मगर आज स्थिति उसके उलट हो गई है। अब एनडीए नाम मात्र का रह गया है। 1998 में कांग्रेस से मुकाबला करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विरोधी राजनीतिक दलों को एक छतरी के नीचे लाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का गठन किया था। जॉर्ज फर्नांडिस को इसका संयोजक बनाया गया था। 1998 के लोकसभा चुनाव से पूर्व गठित एनडीए में शामिल 16 दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा और केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बना ली थी। जो मात्र एक साल बाद ही अन्नाद्रमुक के समर्थन वापस लेने से गिर गई थी। 1999 में फिर अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी जो 2004 तक चली थी। गठन के समय एनडीए में छोटे-बड़े कुल 16 राजनीतिक दल शामिल थे। 1999 के चुनाव में 21 दल, 2004 में 12 दल, 2009 में 8 दल, 2014 में 23 दल व 2019 में 20 राजनीतिक दल एनडीए में शामिल होकर एक साथ चुनाव लड़े थे। मगर अब एनडीए की स्थिति बहुत कमजोर हो गई है। एनडीए में शामिल अधिकांश बड़े राजनीतिक दल भाजपा से गठबंधन तोड़ कर अलग हो गए हैं। वर्तमान समय में एनडीए में छोटे बड़े मिलाकर कुल 13 राजनीतिक दल शामिल हैं। जसिमें भी बहुत-सी पार्टियां नाम मात्र की ही हैं। एनडीए के कुनबे की बात करें तो इसमें भाजपा के अलावा अपना दल (सोनेलाल), ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन, नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी, नेशनल पीपुल्स पार्टी, मिजो नेशनल फ्रंट, नागा पीपुल्स फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी, शिवसेना (शिंदे), सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, पीएमके, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) जैसी पार्टियां शामिल हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद शिरोमणि अकाली दल, जनता दल (यूनाइटेड), शिवसेना, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जैसे कई दलों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। एनडीए छोड़ने वाले सभी दलों ने भाजपा नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वह अपनी मनमानी करता है। एनडीए गठबंधन नाम मात्र का रह गया है। सारे फैसले भाजपा नेतृत्व ही करता है। 2019 में शिवसेना ने एनडीए में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। मगर बाद में राज्य विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के पद को लेकर विवाद होने के बाद शिवसेना ने एनडीए छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी बनाकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बना ली। हालांकि भाजपा ने शिवसेना में ही फूट डलवा कर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनवा दिया। इसी तरह बिहार में मुकेश साहनी की वीआईपी पार्टी के तीनों विधायकों को तोड़कर भाजपा में विलय करा लिया। उत्तर प्रदेश में भी ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एनडीए से बाहर निकल गई थी। कभी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की द्रुमक, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, तेलुगू देशम पार्टी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की जनता दल (सेकुलर), तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति, बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, हरियाणा जनहित कांग्रेस, तमिलनाडु की डीएमडीके, पीएमके, महाराष्ट्र का स्वाभिमानी पक्ष, बिहार में जीतन राम मांझी की हम पार्टी एनडीए का हिस्सा थी। आज ये सभी पार्टियां भाजपा से दूर जा चुकी हैं। शिरोमणि अकाली दल और राजस्थान की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने तो किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों से खफा होकर एनडीए को छोड़ा था। शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने केंद्रीय मंत्री का पद भी छोड़ दिया था। उसके बाद पंजाब में हुए विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा व शिरोमणि अकाली दल ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। 2019 में राजस्थान की नागौर सीट हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को देकर भाजपा ने उससे समझौता किया था। मगर अब हनुमान बेनीवाल भी अपनी एकला चलो की नीति पर काम कर रहे हैं। वह राजस्थान में खुलकर भाजपा के खिलाफ बोल रहे हैं और भाजपा को उखाड़ने में लगे हैं। वर्तमान में देश के दस प्रदेशों में भाजपा के मुख्यमंत्री हैं व 5 प्रदेशों में भाजपा नीत गठबंधन के मुख्यमंत्री शासन कर रहे हैं। वहीं देश के चार प्रदेशों में कांग्रेस व 3 प्रदेशों में कांग्रेस यूपीए गठबंधन के मुख्यमंत्री शासन कर रहे हैं।अरुणाचल प्रदेश, असम, गुजरात, गोवा, हरियाणा, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। वहीं सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रेम सिंह तमांग, नागालैंड में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के नेफ्यू रियो, मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी के कानराड संगमा, महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे) गुट के एकनाथ शिंदे, पुडुचेरी में अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस के एन रंगास्वामी मुख्यमंत्री हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हरियाणा में बहुमत नहीं मिलने पर वहां जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री तथा कुछ निर्दलीय विधायकों को मंत्री बनाया गया था। उत्तर प्रदेश में अपना दल व निषाद पार्टी के विधायक भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। असम में असम गण परिषद व यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल सरकार में शामिल है। गोवा में भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिला था इस कारण वहां महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी व निर्दलीयों के सहारे से भाजपा की सरकार चल रही है। त्रिपुरा में इंडिजिनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा का एकमात्र विधायक शुक्ला चरण नोएतिया भी सरकार में शामिल है कभी कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, बालासाहेब ठाकरे, जॉर्ज फर्नांडीस, शरद यादव, नवीन पटनायक, चंद्रबाबू नायडू, जे. जयललिता, प्रकाश सिंह बादल, शिबू सोरेन, ममता बनर्जी और प्रमोद महाजन जैसे दिग्गज नेताओं ने एनडीए का गठन किया था। उनका यह प्रयोग सार्थक भी साबित हुआ था। गठन के कुछ समय बाद ही एनडीए की केंद्र में सरकार भी बन गयी थी। बाद में एनडीए की सरकार को हटाने के लिए ही कांग्रेस ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव एलायंस (यूपीए) का गठन किया था। कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दस वर्षों तक यूपीए-एक और यूपीए-दो कि सरकार चलायी थी। भाजपा जैसे-जैसे मजबूत हो रही है वैसे-वैसे ही एनडीए गठबंधन कमजोर होता जा रहा है। भाजपा अपने अधिकांश पुराने साथियों की एनडीए से विदाई कर चुकी हैं। मगर 2024 के लोकसभा चुनाव में संघर्ष कड़ा होता देख भाजपा को फिर से एनडीए के साथियों की याद आने लगी है। इसीलिये भाजपा फिर अपने पुराने साथियों को एनडीए में लाने का प्रयास कर रही है। लेकिन भाजपा की फितरत से वाफिक दल शायद ही फिर एनडीए में लौटें। फिलहाल तो ऐसा ही लग रहा है।
और पढ़ें ...

गौमूत्र से बना रहे जैविक कीटनाशी 'ब्रम्हास्त्र' और वृद्धिवर्धक 'जीवामृत', महिला समूह की आय के साथ जैविक कृषि को मिल रहा बढ़ावा

राज्य शासन द्वारा जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए गोठानों में गोबर के बाद गौमूत्र खरीदी भी की जा रही है। इससे बनने वाले वृद्धिवर्धक व कीटनाशी के लिए जिले के गोठानों में लगातार गौमूत्र खरीदी की जा रही है। जिसमें रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान में बना हुआ है। रायगढ़ जिले में अब तक 18 हजार 394 लीटर गौमूत्र खरीदी की जा चुकी है। इससे जैविक कीटनाशी ब्रह्मास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत तैयार किया जाता है।
     कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। जिसका परिणाम रहा कि गो मूत्र खरीदी में जिला पूरे प्रदेश में अव्वल है। इसके साथ ही उन्होंने पशुपालन विभाग को गौमूत्र की खरीदी बढ़ाने और इससे तैयार उत्पाद जैसे ब्रम्हास्त्र एवं जीवामृत के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। जिससे जिले में जैविक कृषि के क्षेत्र में विस्तार किया जा सके।
       उल्लेखनीय हैं कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पहल पर प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए गौठानो में वर्मी कंपोस्ट निर्माण के साथ हरेली त्यौहार के दिन गौमूत्र खरीदी की शुरुआत की गई है। जिसके बाद से रायगढ़ जिले के गौठानो में महिला समूहों के माध्यम से गौ-मूत्र खरीदी की जा रही है। गौ मूत्र से कीटनाशी ब्रह्मास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत जैसे जैविक उत्पाद तैयार किया जा रहा है।
5 गौठानों में 18 हजार 394 लीटर गौमूत्र खरीदी
वर्तमान में जिले के 5 गौठानो में गोमूत्र खरीदी की जा रही है। इसमें रायगढ़ ब्लॉक के बनोरा गौठान, पुसौर के सूपा गौठान, लैलूंगा के रूडूकेला गौठान, धरमजयगढ़ के नवापारा (गड़ाईनबहरी), घरघोड़ा के बैहामुड़ा गौठान में गोमूत्र की खरीदी की जा रही है। जिसमें बनोरा में 6 हजार 245 लीटर,  सूपा में 4 हजार 316 लीटर, रुडूकेला में 1 हजार 851 लीटर, नवापारा में 4 हजार 141 लीटर एवं बैहामुड़ा में 1 हजार 841 लीटर सहित जिले में कुल 18 हजार 394 लीटर गौमूत्र खरीदा गया है। इनसे कुल 6 हजार 666 लीटर जैविक कीटनाशी ब्रह्मास्त्र और 200 लीटर जैविक वृद्धिवर्धक जीवामृत बनाया गया है।
अतिरिक्त आय के साथ मिल रहा जैविक कृषि को बढ़ावा
शासन की इस योजना से किसानों को गोबर के बाद अब गौमूत्र से अतिरिक्त आमदनी अर्जित हो रही है। इससे न सिर्फ  किसानों को फायदा मिल रहा है, बल्कि जैविक कृषि के विकल्प के साथ जिले में जैविक कृषि का क्षेत्र विस्तार भी हो रहा है। यह रासायनिक कीटनाशकों की तरह शरीर के लिए हानिकारक नहीं है और न ही लगातार उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति को कमजोर करता है।

और पढ़ें ...