प्रदेश
Dhirendra Shastri : भिलाई में लगेगा बाबा का दरबार, यहां पढ़ें कार्यक्रम की डिटेल
नक्सलियों ने जन अदालत में की उप सरपंच और शिक्षादूत की हत्या, 10 दिन पहले किया था अपहरण
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने ताड़मेटला पंचायत के उप सरपंच और शिक्षादूत की जन अदालत में हत्या कर दी है। पुलिस मुखबिर के शक में दोनों को मौत के घाट उतारने की सूचना मिली है। मृतकों का नाम ताड़मेटला पंचायत के उप सरपंच माड़वी गंगा और शिक्षादूत कवासी सुक्का बताया जा रहा है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने 15 ग्रामीणों का अपहरण किया था। इसमें उप सरपंच माड़वी गंगा और शिक्षादूत कवासी सुक्का भी शामिल थे। 10 दिनों तक अपने चंगुल में रखने के बाद नक्सलियों ने दोनों की हत्या कर दी। पुलिस मुखबिर के आरोप में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अपहरण की सूचना मिलने के बाद आदिवासी समाज ने नक्सलियों से रिहाई की अपील की थी, लेकिन नक्सलियों ने रिहाई देने के बजाए उन्हें मौत की सजा दे दी। हत्या के मामले में दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
आदिवासी नेता नंदकुमार साय को कांग्रेस प्रवेश पर मिला इनाम
BREAKING : दुर्ग में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन पूल, 10 करोड़ की लागत किया जा रहा था तैयार
दुर्ग : जिले से बड़ी खबर सामने आई है, दुर्ग के शिवनाथ नदी में निर्माणाधीन अरसनारा डोमा पथरिया सेतु ढह गया। आपको बता दें की दुर्ग जिले में पुल ढहने का यह दूसरा बड़ा हादसा है।
यह हादसा शाम करीब 4 बजे की है। बताया जा रहा है कि ये पूल अहिवारा और साजा विधानसभा को जोड़ता है जिसका एक हिस्सा भरभराकर शिवनाथ नदी में बह गया है। इस पुल का निर्माण 10 करोड़ की लागत किया जा रहा था
जिला में संगनी घाट के पास धमधा और अहिवारा विधानसभा को जोड़ने शिवनाथ नदी, आमनेर और नन कठ्ठी नाला के संगम संगनी घाट पर पिछले कुछ साल से पुल निर्माण कार्य जारी है। इस पुल निर्माण में कितनी लापरवाही हो रही होगी इसका इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की पुल बनाने के लिए को स्ट्रक्चर खड़ा किया था वह बरसात की पहली ही बारिश में ढह गई।
मरकाम अपने तानाशाह का मुकाबला कर आदिवासी पुरुषार्थ का परिचय दें- चंदेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह बताने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से कहा है कि वे देश के प्रधानमंत्री पर बेहूदा बयानबाजी करने की बजाय प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तानाशाही का मुकाबला कर आदिवासी पुरुषार्थ का परिचय दें। तानाशाह और भ्रष्टाचार के प्रतीक भूपेश बघेल और हिटलर की मौसी बनीं सैलजा के सामने मरकाम का हथियार डाल देना सही नहीं है। उन्हें ऐसे ऊल जुलूल बयान देकर कुछ भी हासिल नहीं होगा। सैलजा और बघेल उन्हें बस नाम का मुखिया बनाये रखेंगे और ऐसे ओछे बयान देने के लिए ही इस्तेमाल करेंगे। मरकाम को इससे बचना चाहिये और आदिवासी अस्मिता के लिए इन दोनों से लड़ना चाहिये।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश बघेल की एक डांट फटकार पर सहम जाने वाले मरकाम, अपने फैसलों को सैलजा द्वारा रद्दी कागज बना देने पर डर जाने वाले मरकाम उस शख्सियत को डरा सहमा बता रहे हैं, जिसके सामने सारी दुनिया सम्मान से सिर झुकाती है और जिसकी लोकप्रियता से घबराकर राजनीति के तमाम सांप, छछूंदर, चूहे, बिल्ली, बंदर, भालू, सियार, लड़इये एक घाट पर फोटो खिंचवा रहे हैं। डरा हुआ कौन है, सहमा हुआ कौन है, यह छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता को लूटने वालों को उनकी सही जगह भेजने की गारंटी दे दी, भ्रष्टाचार के दरख्तों को उखाड़ फेंकने की गारंटी दे दी तो जनता खुश है और गुनाहों के पैरोकार थर थर कांप रहे हैं। कांग्रेस इसलिए सहमी हुई है कि नेशनल हेराल्ड मामले में उसके मालिकान जमानत पर हैं। एक न एक दिन उन्हें करनी का फल प्राप्त होना ही है। भूपेश बघेल इसलिए सहमे हुए हैं कि सारे देश के घोटालों के साथ ही छत्तीसगढ़ के हर घोटाले पर भी मोदी की नजर है क्योंकि वे मनरेगा से लेकर किसी भी तरह के घोटालेबाज को न बख्शने की गारंटी दे रहे हैं तो छत्तीसगढ़ के घोटालेश का सहमना स्वाभाविक है। वे खुद कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं तो मरकाम को मोहरा बनाया जा रहा है। मरकाम को यह समझना चाहिए कि कांग्रेस के तानाशाह उनके कंधे का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
जगदलपुर : बैंक लिंकेज से सुनिता कुंजाम को मिला स्व-रोजगार का अवसर
दरभा जनपद के ग्राम पंचायत मुण्डागढ़ में रहने वाली श्रीमती सुनिता कुंजाम ने बैंक लिंकेज के माध्यम से स्वरोजगार का अवसर प्राप्त की। सुनीता ने बताया कि वर्ष 2019 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत लक्ष्मी माता महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी, स्वरोजगार हेतु उसे आरएफ, सीआईएफ एवं बैंक लिंकेज के माध्यम से आर्थिक मदद प्राप्त हुई। जिसकी सहायता से किराना दुकान का संचालन वर्ष 2020 में शुरू किया। दुकान से उसे लगभग 03 से 07 हजार रुपये प्रतिमाह आमदनी हो रही है। सुनीता ने बताया कि परिवार में 03 बच्चे और पति कुल 05 सदस्य हैं। इस छोटे से व्यापार के माध्यम से जीवन यापन अच्छे से कर रहे हैं। इस व्यवसाय के माध्यम से मैं अपने बच्चों की शिक्षा एक अच्छे स्कूल में करवा पा रही हूँ।
हाथियों के झुंड ने घरों को पहुंचाया नुकसान, गजराज के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मण्डल के जंगलों में हाथियों का जमावड़ा हो रहा है. बीती रात को मरवाही के जंगलो में एक बार फिर इन हाथियों ने घरों को नुकसान पहुंचाया है.

गांव में हाथियों के कारण ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है. वन विभाग के कर्मचारी इन हाथियों पर निगरानी रख कर इन्हें इंसानी आबादी से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही ग्रामीण अपने घरों और फसलों से इन हाथियों को दूर करने के चक्कर में इन हाथियों के नजदीक पहुंच जा रहे हैं. ये हाथी करीब दो महीने से मरवाही के जंगलों में घूम रहे हैं।
रायपुर : रेडीमेड कपड़ों के निर्माण से खुला रोजगार का सुगम द्वार
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में रोजगार, स्व-रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। विशेषकर ऐसे क्षेत्रों में जहां रोजगार के कोई अवसर उपलब्ध नहीं थे, वहां आज स्थानीय स्तर पर नियमित रोजगार के रास्ते खुले हैं। इन क्षेत्रों में अब हर वर्ग के लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। इस दिशा में पहल करते हुए सरकार गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) बना रही है, जो स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता के साथ क्षेत्रीय सहभागिता से उद्यमिता को बढ़ावा दे रहा है।
बालोद जिले के ग्राम मार्री बंगला में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में रेडीमेड वस्त्रों के निर्माण से महिला समूहों को न केवल रोजगार मिल रहा है, बल्कि उन्हें अच्छी खासी आमदनी भी हो रही है। महिलाओं द्वारा शुरू किए गए रेडिमेड वस्त्र निर्माण इकाई से 8 से अधिक स्व-सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है। यहां संचालित रेडीमेड वस्त्र निर्माण इकाई रोजगार उपलब्ध कराने का कारगर माध्यम बन गया है। यहां ग्रामीण युवाओं को गांव में ही रूचि का व्यवसाय मिल रहा है। महिलाओं द्वारा रेडीमेड वस्त्रों के निर्माण से उन्हें अब तक 2 लाख 56 हजार रुपये की आमदनी मिल चुकी है।
इस रेडीमेड वस्त्र निर्माण इकाई में पेटीकोट, टी-शर्ट के रेडीमेड वस्त्र निर्माण किया जा रहा है। इस रेडीमेड इकाई में निर्मित सामग्रियों का मूल्य 06 लाख 97 हजार रुपये तथा उत्पादित सामग्रियों की कुल लागत 04 लाख 91 हजार रुपये है। इस इकाई में सांई बाबा स्व-सहायता समूह, जय मां तुलसी स्व-सहायता समूह, भारत माता स्व-सहायता समूह, जय गंगा मईया स्व-सहायता समूह, जय मां शाकम्भरी स्व-सहायता समूह, जय मां दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह, मीनिमाता स्व-सहायता समूह, नर्मदा स्व-सहायता समूह आदि की महिलाएं जुड़ी हैं।
रीपा से जुड़ी महिलाएं बताती है कि अपने घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने के बाद सभी सदस्य रीपा में आकर रेडीमेड वस्त्र तैयार कर रही हैं, जिससे उन्हें अच्छी खासी आमदनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने महिलाओं को रोजगार प्रदान के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।
ASI, प्रधान आरक्षक समेत कई आरक्षकों के हुए तबादले...देखें पूरी लिस्ट..!!
बलौदाबाजार। जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। जिसमें एएसआई, प्रधान आरक्षक समेत 27 आरक्षकों का नाम शामिल है। जिसका आदेश एसएसपी दीपक कुमार झा ने जारी किया है।

आई टी आई पास बेरोजगारों के लिए विशेष प्लेसमेंट कैम्प कल, लगभग 280 पदो पर होगी भर्ती
रायपुर। छत्तीसगढ़ के आईटीआई पास बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष प्लेसमेंट कैम्प कल 28 जून को उरला इंडस्ट्रीयल काॅम्प्लेक्स में आयोजित होगा। बीरगांव मेन रोड पर स्थित इस काॅम्प्लेक्स में प्लेसमेंट कैम्प सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस कैम्प में उरला क्षेत्र के 14 औद्योगिक संस्थाओं द्वारा 280 विभिन्न पदो पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार से बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को भर्ती में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
इस विशेष प्लेसमेंट कैम्प में वेल्डर, फील्ड सुपरवाइजर, नाइट गार्ड, सिविल इंजीनियर, टेपर, पैनल ऑपरेटर, हाइड्रा ड्राइवर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फीटर, इलेक्ट्रीशियन, एकांउटेंट, क्रेन ऑपरेटर, मैनेजर, हेल्पर, मिक मशीन वेल्डर, कलर्क, प्रेस ऑपरेटर, गार्डनर और हाउस कीपर, सिक्यूरिटी गार्ड, रोलिंग मील फिटर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, स्टोर और सेल्स एक्जीक्यूटिव जैसे विभिन्न पदो पर भर्ती की जाएगी। इस कैम्प में आशीर्वाद इस्पात उद्योग, राधे हुरकत इस्पात, अर्थेन सेरेमिक्स, भिलाई इंजीनियरिंग कार्पोरेशन लिमिटेड, रोगर टेक्नोलाॅजी लिमिटेड, हरिओम मेटेलिक्स, मधुर इंजीनियरिंग वर्कस, नारायणी रेल प्रोड्क्स प्राइवेट लिमिटेड, श्री सत्या फास्टेनर्स प्राइवेट लिमिटेड, सुनील स्टील्स, महामाया स्टील इंडस्ट्रीज, आरआर इस्पात, हीरा पावर एण्ड स्टील लिमिटेड और रजत इक्यूपमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनिया खाली पदो के लिए भर्ती करेंगी।
बागेश्वर बाबा ने फिल्म आदिपुरुष को लेकर कही ये बात...
रायपुर । रिलीज़ के बाद से फ़िल्म आदिपुरुष विवादा में है। फिल्म में डायलॉग्स की भाषा को 'अभद्र और अपमानजनक' बताते हुए दर्शकों ने अपनी शिकायतों को सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट किया।
कई दूसरे अभिनेता और निर्देशक भी अपनी नाराज़गी जता चुके हैं। इसी क्रम में अब बागेश्वर बाबा का नाम भी शामिल हो गया है।
हालांकि नाराजगी के बाद फिल्म के मेकर्स को कुछ डायलॉग बदलने पड़े हैं।
सोशल मीडिया पर बाबा बागेश्वर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फ़िल्म आदिपुरुष की बात करते नज़र आ रहे हैं।
इस वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री ये कहते सुने जा सकते हैं, "अभी आज कल कुछ दिनों पूर्व में एक फ़िल्म आई, उसमें हनुमान जी को ऐसा बनाया कि व बजरंगबली ही बचाए. हम पूरी तो देखें नहीं पर किसी ने हमें दिखाया तो हमें देखकर इतनी हंसी आई कि अगर हनुमान जी कहीं होंगे और जिन्होंने ये लिखा अगर वो फंस गए तो जय-जय सीताराम।"
किन डायलॉग्स को लेकर आपत्ति ?
हालांकि फ़िल्म निर्माताओं ने कुछ डायलॉग्स हटा दिए हैं लेकिन लोगों की सबसे ज्यादा आपत्ति लंका दहन से पहले हनुमान के किरदार के उस डायलॉग लेकर है जिसमें वो कहते हैं, "कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की और जलेगी भी तेरे बाप की।"
फ़िल्म के कुछ अन्य डायलॉग भी काफी चर्चा में हैं. जैसे- एक दृश्य में रावण का एक राक्षस हनुमान से कहता है, "तेरी बुआ का बगीचा है कि हवा खाने चल
आया." वहीं जब रावण को अंगद ललकारते हैं तो बोलते हैं, "रघुपति राघव राजा राम बोल और अपनी आज जान बचा ले वरना आज खड़ा है, कल लेटा हुआ मिलेगा." फ़िल्म के डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर हैं।
पी.ए.टी. और पी.व्ही.पी.टी. प्रवेश परीक्षा 2 जुलाई को, 1703 परीक्षार्थी होंगे शामिल
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा उक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर अषोक कुमार मारबल को नोडल अधिकारी बनाया गया है, उसका मोबाईल नम्बर +91-94255-84600 है तथा सहायक संचालक शिक्षा लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, उसका मोबाईल नम्बर +91-79749-97827 है।
शिक्षक भर्ती परीक्षा : हाईकोर्ट ने रिजल्ट पर लगाई रोक...
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी है। सेवा भर्ती नियम 2019 के विपरीत शिक्षक भर्ती विज्ञापन में अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक देने और विषयवार विज्ञापन जारी नहीं करने पर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शासन से जवाब तलब करते हुए भर्ती प्रक्रिया फाइनल करने पर आगामी आदेश तक अंतरिम रोक लगा दी है।
याचिकाकर्ता वेद प्रकाश एवं अन्य ने अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव के माध्यम से एक याचिका प्रस्तुत कर बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षक के टी संवर्ग के 4659 पद पर एवं ई संवर्ग के 1113 पदों की भर्ती हेतु दिनांक 4 मई को विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमें शिक्षक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक देने का प्रावधान किया गया है। जबकि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक तथा प्रशासनिक) संवर्ग भर्ती नियम 2019 में अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक देने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके अलावा उक्त पदोन्नति तथा भर्ती नियम 2019 की अनुसूची 2 के कलम 33 के अनुसार शिक्षक के पद पर विषयवार सीधी भर्ती तथा पदोन्नति किया जाना है। किंतु जो विज्ञापन जारी किया गया वह केवल शिक्षक के लिए जारी किया गया था। एवं इसमें किसी प्रकार के विषय का वर्गीकरण नहीं किया गया। जबकि सभी विषय अंग्रेजी, गणित, संस्कृत आदि विषयों के लिए अलग-अलग पद जारी किया जाना था।
इस प्रकार विज्ञापन में यह दर्शित ही नहीं है कि कौन सा विषय का कितना पद है और अभ्यर्थी को यह भी जानकारी नहीं होगी कि उसके विषय के पद का विज्ञापन रिक्त है या नहीं। इस प्रकार पदोन्नति एवं सेवा भर्ती नियम के विपरीत विज्ञापन जारी किया गया है। सुनवाई जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू की सिंगल बेंच में हुई। जिसमें शासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है एवं प्रकरण के निराकरण तक भर्ती प्रक्रिया को फाइनल करने पर रोक लगा दी है। ज्ञातव्य हैं कि इस माह 10 जून को ही उक्त भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसका रिजल्ट आना अभी शेष है।
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों में बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, सूरजपुर और सरगुजा इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और बिजली भी गिर सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 28, 29 और 30 जून को भी प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने 28 जून यानी कि बुधवार के लिए भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट के तहत दुर्ग, बालोद और राजनांदगांव जिले में भारी बारिश राजनांदगांव के एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ और निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या हो सकती है। कृषि इलाकों में भी बारिश की वजह से खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है।
अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सरगुजा संभाग, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर के इलाकों में बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि पेड़ों के नीचे खड़े नहीं हों। बादल जब गरजे, तो फौरन घरों के अंदर सुरक्षित रहें, पक्के शेड के नीचे सहारा लें, अगर ऐसा कोई आश्रय नहीं मिल पाए, तो जमीन पर उकड़ू बैठने से हादसों से बचा जा सकता है।
सुकमा में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, सर्चिंग ऑपरेशन जारी
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां DRG जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ होने की सूचना मिली है। बता दें कि सुकमा के भेज्जी इलाके में DRG जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक नक्सली के मारे जाने की खबर भी सामने आई है।
SP किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह DRG के जवान सर्चिंग में निकले हुए थे तभी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर भी सामने आई है। फिलहाल मौके पर DRG के जवान मौजूद है और सर्चिंग ऑपरेशन भी जारी है।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला व 12 बकरियों की दर्दनाक मौत, 3 अन्य झुलसे
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम अंडी में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। तो वहीं एक व्यक्ति और 3 बच्चे भी झुलस गए। इस घटना में 12 बकरियों की मौत हो गई। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
मरवाही क्षेत्र में दो दिनों से बारिश हो रहा है। गांव की अघनिया बाई बकरियों को लेकर जंगल में चराने गई थी। सोमवार की शाम को तेज बारिश होने की वजह से बकरियों को लेकर पेड़ के नीचे खड़ी हुई थी। इस बीच तीन और लोग भी पेड़ के नीचे आ गए। तभी आकाशीय बिजली गिरी इससे महिला की मौत हो गई और पेड़ के नीचे खड़ी सभी 12 बकरियों की मौत हो गई, साथ ही पेड़ के पास खड़े तीन अन्य लोग हेमंत नायक (12), प्रीति (17) श्याम लाल (55) भी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
