प्रदेश
मुकम्मल न हुआ इश्क : प्रेमिका के घर में प्रेमी जोड़े ने लगायी फांसी, फैली सनसनी, अलग-अलग एंगल से जांच कर रही पुलिस
मुंगेली। प्रेमी जोड़े की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। घटना लोरमी के लालपुर के बिजराकापा की है। जहां प्रेमिका के घर पर प्रेमी और प्रेमिका दोनों की लाश मिली है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लड़की का नाम धनेश्वरी ध्रुव है, और लड़के का नाम दुकालू धीवर बताया जा रहा है। लड़का दुलाकू बिलासपुर का रहने वाला है, जबकि लड़की धनेश्वरी बिजराकापा कला की रहने वाली है।
जानकारी के अनुसार धनेश्वरी और दुकालू का लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, परन्तु दोनों के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद काफी परेशान चल रहे थे। सोमवार को दुकालू अपनी प्रेमिका धनेश्वरी के घर पहुंचा और फिर दोनों ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। दोनों की फंदे पर लटकी लाश देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए लोरमी अस्पताल भेजा दिया है। हालांकि, प्रेमिका के घर पर लाश मिली है, दोनों की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिली है। लिहाजा पुलिस मामले अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।
रायपुर : गौठानों से खुले तरक्की और खुशहाली के रास्ते
गोधन न्याय योजना शुरू होने से ग्रामीण इलाकों में रोजगार के कई नये रास्ते खुले हैं। गौठानों में गोबर विक्रय, वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट निर्माण सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर ग्रामीण भी आर्थिक संपन्नता की ओर बढ़ रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं भी गौठानों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। ये महिलाएं अपने परिवार में आर्थिक भागीदारी के साथ जरूरतों को पूरा करने में भी अब अपना सहयोग प्रदान कर रही हैं।
बिलासपुर जिले के विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत ठरकपुर में मां गायत्री स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने गौठान से जुड़कर वर्मी खाद, सुपर कम्पोस्ट, केंचुआ उत्पादन का कार्य शुरू किया है, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। ये महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही स्वावलंबन की दिशा में मिसाल बन रही हैं। समूह की अध्यक्ष श्रीमती विभूति कौशिक ने बताया कि वर्मी खाद जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ रहे किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प है। अब तक उनके द्वारा 753 क्विंटल वर्मी खाद और 370 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद की बिक्री की गई है, जिससे उन्हें लगभग 2.50 लाख रूपये का लाभ प्राप्त हुआ है। प्राप्त लाभ से उन्होंने अपने घर की मरम्मत करवाई है। अन्य महिलाएं भी अपने बच्चों की शिक्षा और अन्य जरूरतें पूरे करने के लिए प्राप्त आय का उपयोग कर रही हैं। महिलाओं ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गोधन न्याय योजना शुरू कर गांव की तरक्की की रास्ते खोल दिए हैं।
गोधन न्याय योजना ने ग्रामीणों के जीवन में ख़ुशहाली लाने का काम किया है। यहां चल रही आर्थिक गतिविधियां भी ग्रामीणों की आजीविका को बेहतर बनाने में मददगार साबित हुई है। पशुपालक श्री लतेल पुरी गोस्वामी ने बताया कि उनके द्वारा 10 हजार रूपये का गोबर गौठान में बेचा गया है। ग्रामीण श्री रामकुमार पटेल ने खुशी जाहिर कर बताया कि उन्होंने अब तक 35 हजार रूपये का गोबर बेच लिया है।
चरित्र शंका में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, छह माह पहले हुई थी शादी
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक शख्स ने चरित्र शंका के कारण अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहने वाले करण सूर्यवंशी की छह महीने पहले रमतला में रहने वाली रितिका से हुई थी। कुछ दिनों से करण अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए उससे विवाद करने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। रविवार की रात भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ।
इसके बाद दोनों सो गए। रात करीब तीन बजे करण ने रितिका से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह तक वह अपने कमरे में ही रहा। इसके बाद वह उठकर उसने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीधे सीपत थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।
कोडिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए जिला प्रशासन की पहल
रायपुर 26 जून 2023/जिले के युवतियों-महिलाओं का सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में कार्य करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिला प्रशासन और नवगुरूकुल संस्था द्वारा 18 महीने निःशुल्क सॉफ्टवेयर इंजिनियर प्रोग्राम के लिए चयन किया जा रहा है। इसके लिए सेमीनार पं. आर. डी. तिवारी शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, आमापारा में आयोजित किया गया था। यह सेमीनार 27 और 28 जून को सुबह 11 बजे पुनः आयोजित होगा।
चयनित अभ्यर्थी कोडिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगें, जिससे सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद न्यून्तम 20 हजार रूपये का वेतन की नौकरी मिल सकेगी। भविष्य में अमेजन, नेटवेस्ट, एप्प स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्य करने का अवसर मिल सकेगा। शामिल होने वाली छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा। यहां सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्रामिंग के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों को इंग्लिश कम्यूनिकेशन और लीडरशिप भी सिखाई जाएगी। इस कोर्स के लिए बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
मानसून सत्र में भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव कैसे पास होगा ?
प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकती मिली लाश, घर में पसरा मातम
मुंगेली। CG SUICIDE NEWS : जिले प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। जानकारी अनुसार दोनों प्रेमी जोड़े एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। युवक-युवती के परिजनों ने दोनों की शादी करवाने से मना कर दिया जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी अनुसार प्रेमी जोड़े एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। परिजनों ने दोनों की शादी करवाने से मना कर दिया जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने एक ही कमरें में एक साथ फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। दोनों की फंदे पर लटकी लाश देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। मौके पर पहुंची लालपुर पुलिस ने शव को पीएम के लिए लोरमी अस्पताल भेजा दिया है।
छत्तीसगढ़ में सरोवरों की चमक लौटी, सौंदर्यीकरण और जीर्णाेद्धार के चलते अब शाम गुजारने के सबसे महत्वपूर्ण हाटस्पाट
कोण्डागांव, 26 जून 2023/ जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न रोजगार के अवसरों के संबंध में युवाओं को जानकारी देने एवं उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए सोमवार को कलेक्टर दीपक सोनी सहित अन्य अधिकारियों ने कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम में मार्गदर्शन प्रदान किया। इस शिविर में कलेक्टर ने युवाओं से चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी युवा राज्य लोक सेवा अथवा संघ लोक सेवा की परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं आवश्यकता है सही प्रयास की।
कलेक्टर ने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि परीक्षाओं की तैयारी में मेहनत के साथ सही मार्गदर्शन भी आवश्यक है। इसके लिए जिला प्रशासन प्रत्येक विद्यार्थी के सहयोग हेतु उनके साथ खड़ा है। इसके लिए जिले में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारी सभी युवाओं की सहायता करेंगे साथ ही युवाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु निर्माणाधीन लाईब्रेरी भवन में कोचिंग सेंटर की सुविधा स्नातक कर चुके विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले विशिष्ट संस्थानों के माध्यम से प्रदान की जायेगी।
उन्होने आये युवाओं को अधिक से अधिक गु्रप डिस्कशन के माध्यम से तैयारी, अधिक महत्व वाले विषयों पर अधिक ध्यान, निरंतर मॉक टेस्ट देने के साथ परीक्षा की तैयारी के अहम भाग के रूप में तनाव प्रबंधन को भी ध्यान में रखने तथा नियमित रूप से योगाभ्यास हेतु युवाओं को सलाह दी। उन्होने युवाओं को अपने रूचि के अनुसार व्यवसाय का चयन करने हेतु भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू एवं अंकित चौहान ने युवाओं से चर्चा करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा में आने से पूर्व अपने लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में अपने अनुभव साझा किये। जिसमें उन्होने लाइब्रेरी के माध्यम से अपनी तैयारियों को गति प्रदान करने हेतु युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी पवन कुमार नेताम, एपीओ लाईवलीहुड पुनेश्वर वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवा कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को अपने साथ पाकर बहुत उत्साहित दिखे सभी ने अपनी परीक्षाओं के लेकर जिज्ञासाओं को प्रश्न के रूप में अधिकारियों से पूछा जिस पर अधिकारियों द्वारा सहजता पूर्वक जवाब दिया गया।
ऑनलाइन सट्टा एप्प के 6 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 लैपटॉप, 23 मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त
दुर्ग। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा ऐप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने बिलासपुर पुलिस के साथ मिलकर न्यायधानी में दो ऑनलाइन सट्टा के पैनल को ध्वस्त करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, बिलासपुर जिले के राजकिशोर नगर क्षेत्र में महादेव बुक-128 एवं रेड्डी बुक-421 नाम के ब्रांच में 2 पैनल का संचालन हो रहा था। पुलिस ने बताया कि, विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से सट्टे के पैसे का लेने-देन किया जा रहा था। सातों आरोपियों के कब्जे से 4 लेपटॉप, 23 मोबाईल, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए गए है। एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट, थाना जामुल की बिलासपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही की है। महादेव बुक एवं रेड्डी अन्ना बुक से जुड़े अन्य मोबाईल नंबरों का खुलासा हुआ है। प्राप्त बैंक खातों एवं मोबाईल नंबरों के जाँच पर कई बड़े खुलासे हो सकते है। पुलिस अन्य राज्यों में सट्टा चलाने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
भाई ने उजाड़ा अपनी बहन का सुहाग, जीजा की इस हरकत पर चाकू घोंप कर कर दी हत्या
बिलासपुर। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर जान ले ली गई है। बताया जा रहा है कि पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने मोहल्ले में रहने वाले अपने भाई को बुला लिया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे भाई ने जीजा की चाकू से वार कर हत्या कर दी है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार देवनंदगर नगर फेस-2 निवासी अजय शर्मा (45) बर्तन दुकान चलाता था। वह घर में अपनी पत्नी- बच्चों व भाई के साथ रहता था। वह शराब के नशे में आए दिन अपनी पत्नी से विवाद कर मारपीट करता था। रविवार की रात भी उसने शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा कर मारपीट कर रहा था। उसकी हरकतों को देखकर पत्नी ने अपने भाई संजीव वाजपेई (35) को बुला लिया। जानकारी मिलते ही संजीव उसके घर पहुंचा, तब वह पत्नी से विवाद कर रहा था।
चाकू मारकर की हत्या
वहीं, संजीव ने आए दिन के विवाद को खत्म करने के लिए चाकू निकाल लिया और अपने जीजा अजय शर्मा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में अजय शर्मा ने भी साले पर हमला किया, जिससे संजीव घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। उधर, अजय शर्मा के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया है
आरोपी साला
नशे में करता था विवाद
बताया जा रहा है कि अजय शर्मा ने मोहल्ले में ही रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों शादी के बाद खुश थे। फिर बाद में अजय शराब पीने का आदी हो गया और दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगा। अजय अपने भाई के साथ मिलकर बर्तन दुकान चलाता था। जबकि आरोपी संजीव वाजपेई राजीव प्लाजा स्थित मोबाइल दुकान में काम करता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CG NEWS : सांप काटने से 2 लोगों की मौत
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में सर्पदंश से 2 लोगों की मौत हो गई। पहले मामले मेंक शख्स की मौत घर से अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में हुई, तो दूसरे की मौत इलाज के दौरान हो गई। दोनों ही मामलों में गौरेला पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, पहली घटना मरवाही थाना क्षेत्र के रटगा गांव की है, जहां रहने वाली विमला बाई जब रात में घर में सो रही थी, तभी उसे अहसास हुआ कि उसके पैर में कुछ चुभा है। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ती गई। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन वो रास्ते में ही बेहोश हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरा मामला कोटमी चौकी इलाके का है, जहां कपड़ा कारोबारी बलदेव सिंह कोर्राम अपने घर में ही कुछ काम कर रहे थे। तभी ङर में बिल बनाकर रह रहे एक जहरीला सांप ने बलदेव को पैर में काट लिया। बलदेव तत्काल परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंच, लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों ही मामलों में जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर गौरेला पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। दोनों शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
कस्टम मिलिंग में लापरवाही, 9 राइस मिलरों पर हुई कार्रवाई
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कस्टम मिलिंग का चावल समय पर भारतीय खाद्य निगम और नागरिक आपूर्ति निगम में जमा करने में लापरवाही बरतने वाले 9 राइस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल के अनुसार भौतिक सत्यापन में पाये गये धान की मात्रा का मिलान ऑनलाईन रिपोर्ट से करने पर कम पाए जाने पर कुल 2 लाख 5 हजार 229.20 क्विंटल धान जप्त की गई।
खाद्य अधिकारी के अनुसार मेसर्स जे.पी. अग्रवाल सन्स कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड अजनी गौरेला के राइस मिल में भौतिक सत्यापन में धान और चावल की मात्रा का मिलान किया गया। ऑनलाईन रिपोर्ट के अनुसार धान एवं चावल का स्टाक नहीं पाये जाने 20041.20 क्विंटल धान जप्त किया गया।
एक बार फिर नक्सलियों की साजिश नाकाम : 5 किलो का आईईडी बम बरामद कर जवानों ने किया नष्ट
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव में रविवार को सुरक्षाबलों ने 5 किलो का आईईडी बम बरामद किया है। इसे जवानों ने नष्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि, जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया था। हालांकि बड़ी घटना होने से पहले ही जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। दरअसल, आज सीआरपीएफ, डीआरजी, जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने गश्त पर निकली थी। इस दौरान नारायणपुर सड़क किनारे सुरक्षाबलों ने आईईडी बम बरामद किया, फिर निष्क्रिय कर दिया है।
