प्रदेश

खबर कहां हुआ असर बिलासपुर कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए राजस्व निरीक्षक सुरेश ठाकुर को बेलगहना तहसील में किया अटैच

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट बिलासपुर सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य दोनों आरोपी को फरार बता रहे हैं ऐसी जानकारी मिली है कि आरोपी के पिता सुरेश ठाकुर कलेक्ट ऑफिस में राजस्व निरीक्षक पदस्थ हैं दोनों पुत्र अपने घर पर है और लोगों से कहते फिर रहे हैं की पुलिस हमारा क्या कर लगी मेरे पापा पुलिस एवं कांग्रेसी नेता से अच्छे संबंध है अब देखने वाली बात यह होगी कि इस गंभीर अपराध पर कब न्याय मिलेगा अलका अवेन्यू बिलासपुर मे रहने वाली युवती को शादी करने का झासा देकर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार और शारीरिक शोषण किया गया। युवती द्वारा दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत किया गया। सिविल थाना प्रभारी प्रदीप आर्य द्वारा बताया गया कि एक युवती जो अलका एवेन्यू में निवास करती है उसका अलका एवेन्यू के ही युवक आदर्श सिंह ठाकुर से बातचीत शुरू हुआ और संबंध बहुत गहरा हो गया। युक्ति को भला फुला कर शादी का झांसा देकर युति के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया। इस काम में आरोपी आदर्श कुमार सिंह ठाकुर के द्वारा अपने बड़े भाई को अश्लील वीडियो और सीडी रखवाया गया। सिविल लाइन में अपराध धारा 376 34 सीआरपीसी के तहत दर्ज किया गया।दैहिक शोषण कर अश्लील वीडियो, फोट रखकर धमकी देने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्या ने बताया, क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की अल्का एवेन्यू निवासी आदर्श सिंह ठाकुर से जान पहचान थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच र प्रेम संबंध हो गया। इस बीच आदर्श ने युवती को अपने घर ले जाकर शादी करने का झांसा ८. देकर शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान आदर्श युवती का वीडियो व फोटो बनाकर अपने बड़े भाई अंशुल के पास रखा दिया था। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो दोनों भाई वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर डराने धमकाने लगे। युवती ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर दोनों भाइयों के खिलाफ धारा 376, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा की कई कार्यवाही क्या होती है यह देखने वाली बात होगी
और पढ़ें ...

भरोसे का सम्मेलन में शामिल होने ओपी जिंदल एयरपोर्ट पहुँचें मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री बघेल ने किया आत्मीय स्वागत

रायगढ़। नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे का ओपी जिंदल एयरपोर्ट पहुँचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आत्मीय स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, सांसद दीपक बैज एवं जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत। रायगढ़ के कोड़ातराई में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे का एयरपोर्ट पर स्वागत

मल्लिकार्जुन खड़गे का एयरपोर्ट पर स्वागत

मल्लिकार्जुन खड़गे का एयरपोर्ट पर स्वागत 1

मल्लिकार्जुन खड़गे का एयरपोर्ट पर स्वागत 1

इस अवसर पर प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास करेंगे। साथ ही शासन की विभिन्न योजना के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व योजनान्तर्गत सहायता राशि वितरित की जाएगी।

और पढ़ें ...

त्रिलोक श्रीवास एवं सहयोगियों ने वृंदावन धाम के सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का बिलासपुर आगमन पर किया भव्य स्वागत

त्रिलोक श्रीवास एवं सहयोगियों ने राष्ट्र संत सतगुरु देव  श्री रितेश्वर जी महाराज का बिलासपुर आगमन पर किया भव्य स्वागत, प्रखर राष्ट्र संत सतगुरु देव श्री श्री रितेश्वर जी महाराज, श्री धाम वृंदावन के बिलासपुर आगमन के दौरान बिलासपुर से जांजगीर चांपा प्रवास के मध्य जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता त्रिलोक श्रीवास  के मार्गदर्शन में उनके सहयोगियों ने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर पुष्पहार पुष्प वर्षा श्रीफल  आतिशबाजी से सदगुरुदेव का भव्य स्वागत किया, एवं आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ अजय गुप्ता मुन्ना, नंदू गुप्ता अशोक बजाज मुकेश अग्रवाल सुरेंद्र श्रीवास राजकुमार श्रीवास शिव श्रीवास बबलू श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास चंद्रमणि श्रीवास नवीन श्रीवास दीपक  तिलहरण श्रीवास आशीष श्रीवास दीपक श्रीवास पार्थ पोर्ट अनिल कश्यप दीपक कश्यप सुखदेव दास महेश मिश्रा नितेश शर्मा गणेश वर्मा राहुल गोरख मंगल वाजपेई प्रतीक तिवारी चरण सिंह राज कौशल श्रीवास्तव प्रताप वर्मा सहित सैकड़ो भक्तजन उपस्थित थे, विदित हो कि  सदगुरुदेव रितेश्वर महाराज एक दिव्य चमत्कारी संत है, पूरे भारत और भारत के बाहर उनके करोड़ों शिष्य हैं, सनातन धर्म और राष्ट्र सेवा के लिए विश्व में उनका आनंदम नाम समिति जुटा हुआ है ,त्रिलोकचंद श्रीवास आनंदम धाम समिति के संयोजक भी हैं एवं सदगुरुदेव  रितेश्वर  महाराज के 15 वर्ष पूर्व जब छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था जो तीन लोगों से परिचय प्रथम हुआ तो उसमें से एक त्रिलोक चंद्र श्रीवास है, श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने इस अवसर पर सदगुरुदेव छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका साधुवाद आभार व्यक्त किया है ,विदित हो कि कैंसर जैसे महामारी को हराकर मौत को हराकर रितेश्वर जी महाराज का छत्तीसगढ़ आगमन हुआ है,

और पढ़ें ...

रायपुर : समाज के विकास में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के अधिवक्ताओं को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने आज दुर्ग प्रवास के दौरान जिला न्यायालय परिसर में 33 लाख रूपए की लागत से निर्मित अधिवक्ता संघ के आदर्श लाइब्रेरी का लोकार्पण तथा 2 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से बार रूम नंबर 04 की पुरानी बिल्डिंग के नये सिरे से निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के एडव्होकेट जनरल  सतीश चंद्र वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि शपथ ग्रहण के समय अधिवक्ता संघ द्वारा लाइब्रेरी एवं बार रूम मरम्मत की मांग की गई थी। मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ में न्यायालयीन व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्था संबंधी विभिन्न मांगे पूरी की गई है। उन्होंने देश की आजादी में अधिवक्ताओं की योगदान को उद्घृत करते हुए कहा कि समाज के  विकास हेतु तब भी अधिवक्ताओं का योगदान रहा और आज भी है। आज समाज मंे सबसे ज्यादा बुद्धिजीवियों में अधिवक्ताओं को माना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के संविधान में व्यवस्था है कि यदि आप आरोपी है, तो को भी आपको कानून सम्मत अपनी बाते रखने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने न्यायालयीन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं के योगदान के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के एडव्होकेट जनरल  सतीश चंद्र वर्मा ने अपने उद्बोधन में न्यायालयीन व्यवस्था में आवश्यकताओं के लिए मुख्यमंत्री जी की पहल पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष सुश्री नीता जैन ने स्वागत प्रतिवेदन में संघ की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री जी को संघ की ओर से साधुवाद दिया। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीता यादव एवं अन्य न्यायाधीश, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण, विधायक श्री अरूण वोरा एवं देवेन्द्र यादव, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के  आर.एन. वर्मा, नगर निगम दुर्ग के महापौर  धीरज बाकलीवाल उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने किया आर्गेनिक सी-मार्ट का अवलोकन -
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गंजपारा दुर्ग में नवनिर्मित आर्गेनिक सी-मार्ट के प्रवेश द्वार पर फीता काटकर इसका अवलोकन किया। 67 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस आर्गेनिक सी-मार्ट में किसानों द्वारा उत्पादित आर्गेनिक उत्पादकों की बिक्री की व्यवस्था की गई है। ज्ञात हो कि जिले में कुल 155 जैविक बाड़ियां है, जिसमें 60 जैविक बाड़ियों में साग-सब्जी-फल का उत्पादन हो रहा है। जिले में पंजीकृत 1200 किसान जैविक खेती कर रहे हैं। सी-मार्ट के आरंभ हो जाने के पश्चात् इन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। सी-मार्ट के माध्यम से अब तक एक करोड़ 78 लाख रूपए की जैविक उत्पादों की बिक्री हो चुकी है। इस अवसर पर दुर्ग विधायक  अरूण वोरा एवं भिलाई विधायक  देवेन्द्र यादव, नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर  पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के सीईओ  अश्वनी देवांगन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

CG NEWS : जन्मोत्सव का खाना खानें के बाद एक ही परिवार के दो लोगों की मौत... 2 की हालत गंभीर

मनेन्द्रगढ़। जिले के भरतपुर ब्लाक के लरकोड़ा गांव में फूड पॉइजनिंग की वजह से बाप-बेटे की मौत हो गयी. वहीं मृतकों के अलावा पड़ोस के करीब आधा दर्जन लोग भी हुए बीमार हो गए हैं. तबियत बिगड़ने पर सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इनमें दो की हालत गंभीर है.

जानकारी के मुताबिक, सभी ने गांव में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में खाना खाया था, जिसके बाद सभी की तबियत बिगड़ी. इसके बाद आनन-फानन में सभी को जनकपुर अस्पताल ले जाया गया. इनमें से भैयालाल और उसके बेटे तिलक राज की तबियत ज्यादा बिगड़नें पर शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान फूड पॉइजनिंग की वजह से दोनों की मौत हो गई. वहीं, पांच बीमार लोगों में दो की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है.

मौके पर पहुंची मेडिकल टीम

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मनेन्द्रगढ़ स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची हुई है और कैम्प लगाकर कार्यक्रम में भोज करने वाले सभी लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है. पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.

और पढ़ें ...

BREAKING : दंपति की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस

 दुर्ग। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. दंपति की लाश मिली है. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुचंकर जांच में जुट गई है. यह मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, छावनी वार्ड क्रमांक 41की रहने वाली रमली नेताम पति जीतू नेताम उम्र 35 वर्ष की हत्या की खबर जब पुलिस को मिली, तब पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने यहां देखा की महिला मृत हालत में पड़ी थी, वहीं पति गायब था. लेकिन जब आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया तो पता चला की पति जीतू नेताम उम्र 40 वर्ष का कहीं चला गया है. लेकिन मामले में पुलिस खोजबीन करने में जुटी रही और जीतू नेताम मोहल्ले के एक झोपड़ी में फांसी के फंदे लटका हुआ मिला. दोनों मृतक पति पत्नी के तीन बच्चे भी हैं.

फिलहाल पुलिस पति के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने और पत्नी का शव घर पर मिलने पर मर्ग कायम कर मृत्यु के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है.
पत्नी रमली के शव का पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के कारण और जांच स्पष्ट हो पायेगा की आखिर हत्या है या आत्महत्या.

और पढ़ें ...

रायगढ़ के कोड़ातराई में भरोसे का सम्मेलन,मुख्यमंत्री बघेल आमसभा को करेंगे संबोधित...विभागीय प्रदर्शनी से दिखेगी विकास कार्यों की झलक

रायगढ़ :  कोड़ातराई में आज  दोपहर 12 बजे से भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खरगे व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल इसमें शामिल होंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में निर्मित होने वाले जैतखाम का शिलान्यास होगा तथा शासन की विभिन्न योजना के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व सहायता राशि वितरित की जाएगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी।

भरोसे के सम्मेलन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)के तहत 539 स्व-सहयता समूहों को 80 लाख 45 हजार रूपये की चक्रीय निधि एवं 1189 समूहों को 7 करोड़ 13 लाख 40 हजार रूपये की सामुदायिक निवेश निधि की राशि प्रदान की जाएगी। इसी तरह श्रम विभाग की मिनीमाता महतारी जतन, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक औजार सहायता योजना एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत 1317 हितग्राहियों को 98 लाख 71 हजार रुपये मूल्य की सामग्री वितरित की जाएगी। शहीद महेन्द्रकर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत  दिलकुंवर राठिया को 4 लाख तथा श्रीमती उर्मिला राठिया को 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। कृषि विभाग के तहत किसान समृद्धि योजना अंतर्गत 3 लाख 79 हजार रुपये की लागत से 13 हितग्राहियों को नलकूप खनन एवं अनुदान एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत पम्प सेट का वितरण किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सहायक उपकरण योजना के तहत ट्रायसायकिल, टीएलएम एवं ब्लाइन्ड स्टिक सहायक उपकरण तथा छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना के अंतर्गत 9 हितग्राहियों को 6 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।

और पढ़ें ...

आज भरोसे के सम्मेलन को संबोधित करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, रायगढ़ में होगी रैली

रायगढ़ : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज  रायगढ़ जिले में एक सभा को संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

‘भरोसे के सम्मेलन’ में राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत 539 स्व-सहायता समूहों को 80 लाख 45 हजार रूपए की चक्रीय निधि और 1189 समूहों को सात करोड़ 13 लाख 40 हजार रूपये की सामुदायिक निवेश निधि प्रदान की जाएगी। इसी तरह श्रम विभाग की मिनीमाता महतारी जतन, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक औजार सहायता योजना और अन्य योजनाओं के अंतर्गत 1317 हितग्राहियों को 98 लाख 71 हजार रुपए मूल्य की सामग्री वितरित की जाएगी।

राज्य में चुनाव के करीब

राज्य में चुनाव के करीब आने के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले खरगे ने 28 सितंबर को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में ‘भरोसे के सम्मेलन’ में सभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बस्तर जिले का दौरा किया और कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री बघेल ने 145 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सक्ती/डभरा। मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्रवासियों को 145 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है। बारह जनजातीय समाज प्रमुखों ने गजमाला से स्वागत कर मुख्यमंत्री का आभार जताया। 12 जनजातीय समुदाय को संवैधानिक अधिकार मिला और जनजातियों की सूची में हुए शामिल। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत, राम सुंदर दास, चंद्रपुर विधायक, राम कुमार यादव, सहित जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सकती जिले के डभरा ब्लॉक पहुंचे। यहां उन्होंने करोड़ों रुपए के विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान बारह जनजातीय के समाज प्रमुखो ने मुख्यमंत्री का अभिनदन आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने स्टालों का निरीक्षण भी किया । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत, कोरबा लोकसभा सांसद, ज्योत्सना महंत जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तिलोकचंद जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष यामिनी चंद्रा, शक्ति जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश राठौर, जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, डभरा अनुविभागीय अधिकारी दिव्या अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे, डॉ. सूरज राठौर, पशु चिकित्सक अशोक कुमार गबेल, कृषी अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी राकेश द्विवेदी सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

राजस्व निरीक्षक सुरेश ठाकुर के दोनों पुत्र के 376 खिलाफ सिविल लाइन थाना में अपराध दर्ज

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट // बिलासपुर : सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य दोनों आरोपी को फरार बता रहे हैं ऐसी जानकारी मिली है कि आरोपी के पिता सुरेश ठाकुर कलेक्ट ऑफिस में राजस्व निरीक्षक पदस्थ हैं दोनों पुत्रो अपने घर पर है और लोगों से कहते फिर रहे हैं की पुलिस हमारा क्या कर लेगा मेरे पापा पुलिस एवं कांग्रेसी नेता से अच्छे संबंध है अब देखने वाली बात यह होगी कि इस गंभीर अपराध पर कब न्याय मिलेगा अलका अवेन्यू बिलासपुर मे रहने वाली युवती को शादी करने का झासा देकर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार और शारीरिक शोषण किया गया। युवती द्वारा दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत किया गया। सिविल थाना प्रभारी प्रदीप आर्य द्वारा बताया गया कि एक युति जो अलका एवेन्यू में निवास करती है उसका अलका एवेन्यू के ही युवक आदर्श सिंह ठाकुर से बातचीत शुरू हुआ और संबंध बहुत गहरा हो गया। युक्ति को भला फुला कर शादी का झांसा देकर युति के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया। इस काम में आरोपी आदर्श कुमार सिंह ठाकुर के द्वारा अपने बड़े भाई को अश्लील वीडियो और सीडी रखवाया गया। सिविल लाइन में अपराध धारा 376 34 सीआरपीसी के तहत दर्ज किया गया।दैहिक शोषण कर अश्लील वीडियो, फोट रखकर धमकी देने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्या ने बताया, क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की अल्का एवेन्यू निवासी आदर्श सिंह ठाकुर से जान पहचान थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच र प्रेम संबंध हो गया। इस बीच आदर्श ने युवती को अपने घर ले जाकर शादी करने का झांसा ८. देकर शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान आदर्श युवती का वीडियो व फोटो बनाकर अपने बड़े भाई अंशुल के पास रखा दिया था। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो दोनों भाई वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर डराने धमकाने लगे। युवती ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर दोनों भाइयों के खिलाफ धारा 376, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
और पढ़ें ...

जगदलपुर में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- हमारी सरकार बनते ही किया जायेगा ये काम...

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिले जगदलपुर पहुंचे। पीएम मोदी यहां 26 हजार करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किए। पीएम मोदी बीजेपी महासंकल्प रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छत्‍तीगसढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) को लेकर फिर आज बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में हमारी भाजपा की सरकार बनते ही पीएससी घोटाले की जांच होगी। उन्‍होंने कहा कि गुनाहगार कितना भी ताकतवार हो मोदी उसे जेल मे ड़ालकर ही रहेगा।

यहां लाल बाग मैदान में भाजपा की परिवर्तन महा संकल्‍प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नेताओ के कारनामों से जनता त्रस्त है, चारो तरफ भ्रष्टाचार है। छत्तीसगढ़ में चारो ओर अपराध ही अपराध है। कांग्रेस अगर छत्तीसगढ़ को कुछ दिया है तो वो है झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार। ट्रांसफर पोस्टिंग में भी इस कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार किया इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है अउ नही सहिबो बदल के रहिबो। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुनहगार कितना भी ताकतवर क्यों ना हो मोदी उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजेगा। आज देश में कांग्रेस की सरकार कम ही राज्य में है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों को कांग्रेस ने लूट का केंद्र बना दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कल से बोलना शुरू किया है कि जिसकी जितनी आबादी उसका उतना हक। हम बोलते हैं देश में सबसे ज्यादा गरीब हैं तो सबसे ज्यादा हक गरीबों का है। कांग्रेस पार्टी को अब कांग्रेस के लोग नही चला रहे। पर्दे के पीछे से देश विरोधी ताकत के लोग चला रहे हैं। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति गरीबों की है। गरीब का उत्थान होगा, देश आगे बढ़ेगा, देश के संसाधनों पर पहला हक देश के गरीबों का है, चाहे वो गरीब दलित हो या आदिवासी हो।

और पढ़ें ...

संसदीय सचिव की अगुवाई में निकली कांग्रेस की भरोसा यात्रा भरोसा यात्रा का गांवों में गर्मजोशी के साथ किया गया स्वागत

महासमुन्द। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में शहर सहित गांवों में कांग्रेस की भरोसा यात्रा निकाली गई। भरोसा यात्रा का गांवों पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों को भूपेश सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराया गया।
आज सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर भरोसा यात्रा निकाली गई। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर की अगुवाई में सर्वप्रथम शहर के मुख्य मार्ग पर भरोसा यात्रा निकाली गई। बाद इसके कांग्रेस भवन से बरोंडा चौक, बीटीआई रोड होते परसकोल, लाफिनकला, लाफिनखुर्द, चिंगरौद, बम्हनी, नांदगांव, बेलसोंडा होते खरोरा में भरोसे की यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भूपेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियां गिनाईं। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की कमान संभाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते पौने पांच सालों में राज्य के विकास के लिए विशेष पहल की है। चाहे बात ग्रामीण इलाकों की हो या फिर शहरों में रहने वाले लोगों की हो। हर वर्ग के विकास के लिए भूपेश सरकार ने योजनाएं बनाई है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिलने वाली 9 हजार रुपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी से किसान पहले की तुलना में काफी मजबूत हुए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के किसान हितैषी फैसलों की वजह से खेती-किसानी में किसानों की रुचि बढ़ी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में बिजली के बिल की समस्या को दूर करने के लिए ‘छत्तीसगढ़ बिजली बिल हाफ योजना’ की शुरूआत की गई है। इससे राज्य के लगभग 42 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल रहा है। ‘स्वामी आत्मानंद स्कूल’ में गरीब और निम्न तबके के प्रतिभावान बच्चों के पालकों को निजी स्कूलों की महंगी फीस से काफी राहत मिली है। इन स्कूलों में कम फीस पर अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा के साथ-साथ विश्व स्तरीय सुविधाएं, बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल रहा है। भरोसा यात्रा में प्रमुख रूप से लोकसभा प्रभारी दीपक मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अमरजीत चावला, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, सेवनलाल चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, कृष्णा चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, अरुण चंद्राकर, अमर चंद्राकर, खिलावन बघेल, खिलावन साहू, ढेलू निषाद, राजू यादव, वीरेंद्र चंद्राकर, तारा चंद्राकर, हुलासगिरी गोस्वामी, नानू भाई, आरिन चंद्राकर, हेमंत डडसेना, सत्यभान जेंडरे, साधना सिंह ठाकुर, ब्रजेन बंजारे, ममता चंद्राकर, सोमेश दवे, नजरुदीन भाठी, गोविंद साहू, खोम सिन्हा, अमन चंद्राकर, बिहारी पटेल, योगेश यादव, तरुण साहू, गौरव चंद्राकर, लीलू साहू, प्रह्लाद ध्रुव, गंगा प्रसाद, जावेद चौहान, गोपी पाटकर, मनोज कन्नौजे, रोशन पटेल, सचिन गायकवाड़, कुणाल चंद्राकर, देवेन्द्र चंद्राकर, किशन देवांगन, अनुराग चंद्राकर, व्यंकटेश चंद्राकर, शुभम चंद्राकर, राहुल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री मोदी बस्तर के जनता को कर रहे संबोधित, देखें कार्यक्रम का लाइव वीडियो

जगदलपुर।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बस्तर के जनता को संबोधित कर रहे है। उन्होंने कार्यक्रम से पहले मां दंतेश्वरी के मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। बस्तर को हजारों करोड़ों रुपए की सौगात देंगे।

देखें कार्यक्रम का लाइव वीडियो-

 

और पढ़ें ...

पुलिस जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की खुदखुशी...जानिए क्या है पूरा मामला

कोरबा।जिले से आत्महत्या की खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी लाश निर्वाचन शाखा के वेयरहाउस में मिली है। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। इसके अलावा घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार निर्वाचन शाखा स्थित वेयरहाउस के कमरे में पुलिस जवान की लाश मिली। मृतक आरक्षक का नाम ललित सोनवानी है। बताया जा रहा है कि हाल ही में पाली थाना में सिविल लाइन में आरक्षक तैनात था। सुरक्षा के लिए आरक्षक ललित सोनवानी को वेयरहाउस में तैनात किया गया था। इसके अलावा अभी आत्महत्या का कारण अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें ...

जगदलपुर पहुंचे पीएम मोदी ने माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की, आज बस्तरवासियों को देंगे विकास कार्यों की सौगात

जगदलपुर।  आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जगदलपुर जिले के दौरे पर है। पीएम मोदी जगदलपुर पहुंच चुके हैं। प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी एक हफ्ते में दूसरी बार प्रदेश के दौरे पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगदलपुर पहुंचकर दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की. सुबह से ही लालबाग मैदान में कार्यकर्ताओं व लोगों का पहुंचना शुरू हो चुका है. सभा स्थल पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मोदी के नारे लगाते नजर आ रहे हैं. सभा स्थल में तैयारीया पूरी की जा चुकी हैं. थोड़ी देर बाद वह लालबाग परेड ग्राउंड पहुंच शासकीय कार्यक्रम में शामिल होकर जनता को संबोधित करते हुए हजारों करोड़ों रुपए की सौगात बस्तरवासियों को देंगे। पीएम मोदी कुछ ही देर में लालबाग मैदान में आयोजित कार्य्रकम में शामिल होंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद जगदलपुर एयरपोर्ट से कर्नाटक के लिए रवाना होंगे।

और पढ़ें ...

नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में आज बस्तर बंद, सर्व आदिवासी समाज को मिला कांग्रेस का समर्थन

जगदलपुर। सर्व आदिवासी समाज ने नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में आज एक दिवसीय बस्तर बंद का आह्नान किया है। कांग्रेस समर्थित इस बंद का असर संभाग के भानुप्रतापपुर-सुकमा सहित संभाग के अनेक शहरी इलाकों में देखा जा रहा है, जहां व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह से बंद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जगदलपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान 23,800 करोड़ की लागत से निर्मित नगरनार स्थित एनएमडीसी के स्टील प्लांट को देश को समर्पित करेंगे। इस दौरान स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में आहूत एक दिवसीय बस्तर बंद का असर देखने को मिल रहा है। भानुप्रतापपुर के शहरी इलाके के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह से पूरी तरह बंद है हालांकि, वाहनों का आवागमन जारी है।

भारतीय जनता पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री मोदी की सभा को प्रभावित करने का प्रयास बताया है, वहीं भानुप्रतापपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री के आगमन से कांग्रेस पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है। यह एक संयोग है कि आज ही के दिन प्रधानमंत्री का बस्तर आगमन हो रहा है. हम नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का विरोध कर रहे हैं.

और पढ़ें ...