प्रदेश
प्रियंका छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं कहतीं, मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं -केदार गुप्ता*
शराब घोटाला-अनवर ढेबर सहित तीन अन्य की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले के आरोपित अनवर ढेबर,त्रिलोक ढिल्लन,नितेश पुरोहित और अरुणपति त्रिपाठी की ज़मानत याचिका हाई कोर्ट के सिंगल बेंच ने ख़ारिज कर दी है। अनवर ढेबर,त्रिलोक ढिल्लन और नितेश पुरोहित स्वास्थ्यगत कारणों के चलते अंतरिम ज़मानत पर थे। स्थाई जमानत को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद जस्टिस गौतम भादुड़ी ने याचिका खारिज कर दी है। हाई कोर्ट के फैसले के बाद सभी आरोपितों को सरेंडर करना पड़ेगा।
ईडी ने छापामार कार्रवाई के बाद आरोप लगाया कि प्रदेश में दो हजार करोड़ रूपये का शराब घोटाला हुआ है। साथ ही टैक्स की चोरी हुई है। पूछताछ के बाद बाद ईडी ने रायपुर निवासी कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने लंबी जांच के बाद उन्हें हिरासत में लिया था। मेडिकल ग्राउंड के आधार पर अंतरिम जमानत दी गई थी । उन्हें किडनी और गालब्लैडर स्टोन की दिक्कत थी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले में इससे जुड़े आरोपियों को राहत दी थी। स्वास्थ्यगत कारणों से अंतरिम जमानत पर चल रहे आरोपितों ने अपने वकील के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर कर स्थाई जमानत की गुहार लगाई थी।जिसे सुनवाई के बाद जस्टिस भादुड़ी ने खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अब इनकी परेशानी बढ़ जाएगी। जमानत याचिका खारिज होने के बाद सभी आराेपितों को निचली अदालत के समक्ष सरेंडर करना पड़ेगा। वहां से जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
क्या है मामला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर को शराब घोटाले में आरोपित बनाया था। ईडी की ओर से छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला होने की बात कही थी। साथ ही 13 हजार पन्नों की चार्जशीट भी पेश की गई थी। दो हजार करोड़ शराब घोटाले का आरोप ईडी ने लगाया है, जिसे कांग्रेस ने लगातार निराधार बता रही है। ईडी ने शराब में राज्य में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग का दावा किया है। जिसमें कहा गया कि, राज्य में 2019 से 2022 तक दो हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इसमें राज्य के बड़े नेताओं और अधिकारियों का समर्थन था। कच्ची शराब सरकारी शराब दुकान में बेचने और इससे मुनाफा कमाने का आरोप अनवर ढेबर पर लगाया गया है।
कौन है अनवर ढेबर
अनवर ढेबर रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर के भाई हैं। साथ ही अनवर ढेबर शराब कारोबारी भी हैं। जिस पर शराब घोटाले का आरोप लगा है। अनवर ढेबर के अलावा कुछ और कारोबारियों को भी इसमें आरोपी बनाया गया है।
प्रदेश में कुल 180 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच
प्रवर्तन निदेशालय ने अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी और आइएएस अनिल टुटेजा से 121.87 करोड़ की 119 अचल संपत्ति अटैच की थी। शराब घोटाला मामले में अब तक प्रदेश में कुल 180 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। इसमें कैश, एफडी भी होल्ड किए गए हैं। 15 मई को ईडी ने कहा था, शराब घोटाले में कारोबारी अनवर ढेबर से जुड़ी जांच रायपुर, भिलाई और मुंबई में की गई थी। जिसमें नवा रायपुर में 53 एकड़ भूमि मिली। इसकी कीमत करीब 21.60 करोड़ रुपए बताई गई। ढेबर द्वारा ज्वाइंट वेंचर के रूप में इस्तेमाल की गई थी। 20 लाख रुपये की नकदी और कई आपत्तिजनक दस्तावेज मुंबई में मिले थे। एक करोड़ की बेहिसाब निवेश की जानकारी भी मिली। ये निवेश अरविंद सिंह और उनकी पत्नी पिंकी सिंह के साथ किए गए थे। ईडी ने त्रिलोक सिंह ढिल्लो की 27.5 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपाजिट फ्रीज कर दी थी। 28 करोड़ रुपये के आभूषण भी जब्त किए थे।
CG TRANSFER : इस जिले में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला, जारी हुआ आदेश
बलौदाबाजार। जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। एसएसपी दीपक झा द्वारा जारी आदेश में एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों समेत 41 पुलिस कर्मियों के का नाम शामिल है। जिसमें का तबादला आदेश जारी किया है।

पंचायती राज सम्मेलन कांकेर में सीएम भूपेश ने की कई बड़ी घोषणाएं, पढ़ें डिटेल्स
कांकेर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के गोविंदपुर में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में जिलेवासियों को कई सौगातें दी है.
कांकेर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणाएं
- 1. छत्तीसगढ़ राज्य पावर कम्पनियों में एक अप्रैल 2004 और इसके उपरांत नियुक्त लगभग 10 हजार कर्मियों के लिए नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा।
- 2. पुलिस उप निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति अब 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की घोषणा।
- 3. कृषि महाविद्यालय पखांजूर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम पर किए जाने की घोषणा।
- 4. हल्बी, गोंडी, सरगुजिहा, भतरा जैसे स्थानीय बोलियों में पढ़ाई के साथ-साथ अब इन भाषाओं में शिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा।
- 5. चारामा विकासखण्ड टंहकापार में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण।
- 6. कांकेर नरहरपुर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।
- 7. आदिवासी पुस्तकालय की स्थापना।
- 8. अंतागढ़ से घोड़ागांव, अंजारी मार्ग पर पुल निर्माण।
श्रीमती प्रियंका गांधी एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों पर अवलोकन कर रहे हैं
श्रीमती प्रियंका गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों पर अवलोकन कर रहे हैं ।
उन्होंने LWE से प्रभावित क्षेत्र के कनेक्टिविटी क्रांति के मॉडल का अवलोकन किया। जिसके तहत विगत 5 वर्षों में यहां 4599 किलोमीटर लम्बी 1460 सड़क बनाई गई है। जो बस्तर कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर को जोड़ती है।
सरकार की विशेष योजना के तहत जिले में थर्ड जेंडर के 8 लोगों को आरक्षक की नौकरी भी दी गई है। श्रीमती गांधी ने थर्ड जेंडर आरक्षक रतनू, दिव्या निषाद और सूरज कुमार से चर्चा की और सरकार की इस योजना की सराहना की।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्राओं ने श्रीमती गांधी का स्वागत बांस से बनी माला पहनाकर किया। कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं ने श्रीमती गांधी के साथ फोटो भी खिंचाई। श्रीमती गांधी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें ऑल द बेस्ट एवं वी आर प्राउड ऑफ़ यू, भी कहा।
श्रीमती गांधी ने हब एंड स्पोक मॉडल हमर लैब का अवलोकन किया। यहां लैब में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।
अतिथियों ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया।उन्होंने मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की सराहना की। इस अभियान को आठ चरणों में चलाया गया, जिससे धनात्मक प्रकरणों, मृत्यु दर और एपीआई दर में बड़ी कमी आई है।
अतिथियों ने बस्तर संभाग के परंपरागत कला स्टॉल का भी अवलोकन किया। यहां हाथ करघा बुनाई प्रशिक्षण केंद्र में पिछले तीन वर्षों में 105 महिला समूह को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा गया है।
इस बीच श्रीमती गांधी ने चरखा चलाकर सूत भी काटा और माटी कला के स्टॉल में दिया में कलात्मक रंगाई भी की।
उन्होंने उत्तर बस्तर की प्रसिद्ध कला बेल मेटल से तैयार उत्पादों का अवलोकन किया। यहां महिला समूह को बेल मेटल के माध्यम से स्व-रोजगार से जोड़ा गया है।
नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन, कांकेर
नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन, कांकेर
मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं श्रीमती गांधी का स्वागत गजमाला पहनाकर किया गया।
अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण कर राजगीत के साथ नगरीय निकाय एवं पंचायती राज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती प्रियंका गांधी का स्वागत गौर सिंग मुकुट पहनाकर किया।
जवानों ने नक्सलियों का प्लान किया फेल, दो IED बरामद
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया हैं। बता दें कि सुरक्षा कर्मी के जवानों ने बरामद दो IED बमों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया है।
बताया जा रहा है कि, जिला सुरक्षा बल के कैंप बड़ेसेट्टी एवं चिंतलनार से डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और जिला बल के जवान संयुक्त रूप से नक्सल अभियान पर निकले थे।
इस दौरान बगड़ेगुड़ा और इत्तापारा के समीप नक्सलियों द्वारा जवानों को हानि पहुंचाने की नियत से लगाए गए दो IED बम बरामद किए गए। इसके बाद जवानों ने सुरक्षा पैमानों का पालन करते हुए पूर्ण सतर्कता के साथ मौके पर ही IED विस्फोट कर नष्ट कर दिया है।
सीएम बघेल ने जिले को दी 866 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात, कार्यक्रम में प्रियंका गांधी हुई शामिल
कांकेर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय कांकेर के गोविन्दपुर खेल मैदान में आयोजित ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ में जिले को 866 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रियंका गांधी शामिल हुई।
इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रूपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रूपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 5.78 करोड़ रूपए की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण किया गया। महासम्मेलन में भूमिपूजन-लोकार्पण किये जाने वाले कार्यों में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 84.22 करोड़ रुपये की लागत से 120 कार्यों का भूमिपूजन और 261.61 करोड़ रुपये की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 427.46 करोड़ रूपए की लागत के 103 कार्यों का भूमिपूजन और 36.73 करोड़ रुपये की लागत के 91 कार्यों का लोकार्पण किया गया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 38.43 करोड़ की लागत के 54 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन 17.67 करोड़ की लागत के 64 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से छात्रावास भवन, सड़क, पुल-पुलिया, देवगुड़ी, उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम, प्रतीक्षालय, आंगनबाड़ी भवन, मुक्तिधाम, घोटुल, सामुदायिक शौचालय, सीड प्रोसेसिंग यूनिट, सामुदायिक एवं सामाजिक भवन, नल जल प्रदाय योजना, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बाजार शेड निर्माण, रंगमंच सहित ऑडिटोरियम आदि का निर्माण कार्य शामिल है। ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ में मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों के द्वारा विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत कुल 12 हजार 730 हितग्राहियों को 5.78 करोड़ रूपए की सामग्री, ऋण स्वीकृति पत्रक, चेक, अनुदान, वन अधिकार मान्यता पत्र आदि का वितरण किया किया।
ED Summon : ईडी ने आज श्रद्धा कपूर को बुलाया दफ्तर, इस मामले में करेंगी पूछताछ
रायपुर। ED Summon : महादेव बेटिंग ऐप मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और हिना खान, रणबीर कपूर के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को समन भेजा है. ईडी ने आज यानि शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है. ईडी ने पहले बुधवार को रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए समन भेजा था. जिस पर रणबीर ने ED से 2 हफ्ते का समय मांगा है. इसके बाद हुमा कुरैशी और कपिल शर्मा के साथ-साथ हिना खान से भी ईडी ने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है. ईडी ने तीनों को समन भेजा है. तीनों कलाकारों को अलग-अलग तारीख पर ED ने पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है.
Raipur Breaking : पुलिस ने किया खुलासा : युवक की हत्या कर सबूत मिटाने नहर में फेंका था शव
अभनपुर।राजधानी में 1 माह पूर्व युवक के लाश मिलने में पुलिस ने हत्या होने का खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या का खुलासा हुआ है। 25 अगस्त को अभनपुर मुख्य नहर में ग्राम जामगांव के पास सड़ी गड़ी अवस्था में लाश मिली थी. जिसके बाद ग्रैंड न्यूज ने पहले ही हत्या कर नहर में फेकने की आशंका जताई थी और साथ ही समाचार भी चलाया था. अभनपुर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

मृतक का नाम नीलकमल विश्वकर्मा कोडेबोड़ निवासी था पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज़ कर विवेचना में जुट गई हैं। मृतक 21 अगस्त को रात को अपने घर से रवाना हुआ था जिसके दो दिन बाद बिरेझर चौकी में परिजनों ने उसके गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जब शव पुलिस को मिला था उस समय शव के गले में रस्सी भी बंधी हुई थी जिसके बाद मामले में हत्या की आशंका जताई गई थी। पूरे मामले में अभनपुर पुलीस जांच में जुट गई हैं।
मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद की जयंती पर उन्हें किया नमन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में स्वामी आत्मानंद की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की भावधारा को छत्तीसगढ़ की जमीन पर साकार किया और मानव सेवा व शिक्षा संस्कार की अलख जगाई। स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी आत्मानंद जी पर भी गहरा असर हुआ, जिससे उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में बिता दिया। मठ और आश्रम स्थापित करने के लिए एकत्र की गई राशि उन्होंने अकाल पीड़ितों की सेवा और राहत काम के लिए खर्च कर दी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद जी का समाज सुधारक और शिक्षाविद् के रूप में छत्तीसगढ़ में बड़ा योगदान है। उनके मानव सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्य अनुकरणीय और प्रेरणास्पद है। उन्होंने पीड़ित मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। स्वामी आत्मानंद जी ने वनवासियों के उत्थान के लिए नारायणपुर आश्रम में उच्च स्तरीय शिक्षा केन्द्र की स्थापना की। राज्य सरकार द्वारा इसी तर्ज पर जिला मुख्यालयों और विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूल शुरू किये जा रहे हैं। प्रदेश में ग्रामीण सहित दूरस्थ अंचलों में 753 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के स्कूल संचालित हो रहे हैं। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज भी प्रारंभ किया जा रहा है। इस पहल को और आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना शुरू की है, जिससे गरीब और दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध हो सके। इस योजना के माध्यम से इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों और चार शहरों- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर के माध्यम से शासकीय स्कूलों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद जी नेे आदिवासियों के सम्मान एवं उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए अबूझमाड़ प्रकल्प की स्थापना की। नारायणपुर में वनवासी सेवा केन्द्र प्रारंभ कर वनवासियों की दशा और दिशा सुधारने के प्रयास किए। राज्य सरकार ने भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए वनवासियों से वाजिब दामों पर वनोपजों की खरीदी कर राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अकाल के समय गर्भवती माताओं के लिए पौष्टिक भोजन की शुरूआत की जिससे की बच्चे कुपोषित न हो। राज्य सरकार ने महिलाओं और बच्चों के लिए गरम भोजन की व्यवस्था करते हुए कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लेकर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद के विचार मूल्य हमेशा सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
छत्तीसगढ़ में सेन समाज सर्वाधिक रूप से प्रगतिशील समाज है-त्रिलोक चंद्र श्रीवास
छत्तीसगढ़ में प्रगतिशील समाज है, सेन समाज- त्रिलोक चंद्र श्रीवास, (श्रीवास धर्मशाला के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण संपन्न ) व्यक्तियों का समूह परिवार ,परिवार का समूह समुदाय, और समुदायों का समूह समाज होता है ,और मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, जो व्यक्ति अपने समाज से कटता है, वह जीवन की मुख्य धारा से कट जाता है, छत्तीसगढ़ में सेन समाज सर्वाधिक रूप से प्रगतिशील समाज है, और बिलासपुर संभागीय मुख्यालय और प्रदेश का दूसरा बड़ा शहर है, बिलासपुर महानगर के मध्य में धर्मशाला होना अपने आप में गौरव की बात है ,और अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण से समाज के कार्यक्रमों में अन्य समाज की गतिविधियों में बहुत ही यह भवन सहायक होगा, यह बातें छत्तीसगढ़ प्रांत सर्वसेन समाज के प्रांतीय अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने संभागीय श्रीवास समाज बिलासपुर द्वारा बिलासपुर में श्रीवास धर्मशाला में अतिरिक्त कक्ष के लोकार्पण के अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अपने उदगार व्यक्त किये, इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पांडे ने भी समाज को हर सहयोग करने की बात कही, कार्यक्रम को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संभागीय श्रीवास समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास विशिष्ट अतिथि शिल्प कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, मनोज श्रीवास ने भी संबोधित किया ,कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल श्रीवास ने किया, इस अवसर पर श्री लक्ष्मी श्रीवास् संभागीय उपाध्यक्ष , चंद्रमणि श्रीवास संभागीय सचिव, बसंत श्रीवास, श्री संतोष श्रीवास कोषाध्यक्ष ,सुमित श्रीवास श्री राम कुमार श्रीवासश्री राजू श्रीवास राजकुमार श्रीवास गोरेलाल श्रीवास श्री नवीन श्रीवास प्रकाश श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास दीपक श्रीवास आशीष श्रीवास् नरेंद्र श्रीवास हरि श्रीवास दिनेश श्रीवास अश्वनी श्रीवास राजेश श्रीवास कोटा मुकेश श्रीवास दीपक श्रीवास शुभम श्रीवास बालमुकुंद शिव संजय श्रीवास नानू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति श्रीवास् मधु श्रीवास रमेश श्रीवास सुरेश श्रीवास पंकज श्रीवास शिव श्रीवास दिलहरण श्रीवास श्री सीताराम श्रीवास निखिल श्रीवास लकी श्रीवास विकास श्रीवास सभी इकाइयों के अध्यक्ष दुखुरiम श्रीवास रवि श्रीवास सोनू श्रीवास मोनु श्रीवास प्रभात श्रीवास विनय श्रीवास मनोहर श्रीवास संतोष श्रीवास घनश्याम श्रीवास मोनू विक्की श्रीवास सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे, इस अवसर पर संभागीय श्रीवास समाज युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रांत अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास का शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,
लोक संस्कृति ही हमारी पहचान हैं : मंत्री भगत
अम्बिकापुर । कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में सीतापुर में जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। 2 अक्टूबर से चल रहे इस कर्मा महोत्सव में कर्मा, सुवा और शैला नृत्य विधाओं में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं और प्रतियोगिता में भाग लिया। कर्मा महोत्सव का समापन सीतापुर स्टेडियम ग्राउंड में हुआ। लोक नृत्यों और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कर्मा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें कई टीमों ने भाग लिया। कैबिनेट मंत्री भगत ने विजेता टीमों को पुरस्कार का वितरण किया, साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्दीकी, राज्य उर्दू अकादमी के सदस्य बदरुद्दीन इराकी, जनपद पंचायत अध्यक्ष मैनपाट उर्मिला खेस, आदित्य भगत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, लोक कलाकार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने इस अवसर पर कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस आयोजन की शुरुवात हुई, सरगुजा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और यहां की संस्कृति देशभर में प्रसिद्ध हैं। कैबिनेट मंत्री भगत ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजनों से लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं और लोगो के बीच स्नेह व प्यार बना रहता हैं। यह हमारे प्रदेश की संस्कृति और कलाओं से परिचय कराती है सभी प्रतिभागियों के उत्साह बढ़ाने यह आयोजन किया हैं, ऐसे आयोजन लगातार होते रहे है और आगे भी होते रहेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
ये रहे विजेता -
कर्मा नृत्य विधा में मैनपाट का दल प्रथम रहा, द्वितीय स्थान भी डांगबुड़ा, मैनपाट ने हासिल किया, तीसरे स्थान पर सूर, सीतापुर का दल रहा। इसी तरह सुआ में प्रथम ग्राम मांजा, बतौली, द्वितीय काराबेल, मैनपाट और तीसरा स्थान धरमपुर, सीतापुर के दल ने प्राप्त किया। शैला में प्रथम बरगई, अम्बिकापुर, दूसरा स्थान पोपरेंगा, बतौली और तीसरा स्थान नवानगर, अंबिकापुर ने प्राप्त किया।
छत्तीसगढ़ : आज कांकेर दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ में होंगी शामिल
कल से दुर्ग में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, लाखों की तादाद में जुटेंगे शिव भक्त, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान और पार्किंग सिस्टम
दुर्ग। 7 अक्टूबर से ग्राम कोड़िया धमधा रोड) में होने वाले शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है ।पंडित प्रदीप मिश्रा ने भिलाई में एकांतेश्वर शिव महापुराण की लोगों को कथा सुनाई. भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मार्ग व्यवस्था एवं अलग-अलग दिशाओं में पार्किंग की व्यवस्था निम्न अनुसार की गई है
बालोद, राजनांदगांव, पुलगांव दुर्ग की ओर से आने वाले वाहनो के लिए मार्ग/पार्किंग व्यवस्था बालोद, राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन पुलगांव चौक से पटेल चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, ग्रीन चौक, धमधा नाका ओवर ब्रिज, धमधा रोड होते हुए ग्राम कोडिया पहुंचेगे एवं वाहन ग्राम कोडिया के गौठान, स्कूल मैदान, मस्जिद गली के आगे मैदान, पानी टंकी मैदान में वाहन पार्क कर पैदल में कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे।

रायपुर, अहिवारा, भिलाई की ओर से आने वाले वाहनो के लिए मार्ग/पार्किंग व्यवस्था_ रायपुर, अहिवारा, भिलाई की ओर से आने वाले वाहन बागडुमर/नंदनी खुदनी होते हुए ग्राम पोटिया मैदान में वाहन में पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में पहुचेंगें। कवर्धा, बेमेतरा, धमधा की ओर से आने वाले वाहनों की मार्ग/पार्किंग व्यवस्था_ कवर्धा, बेमेतरा, धमधा की ओर से आने वाले वाहन पथरिया चौक होते हुए ग्राम मेडेसरा में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे।
नंदकट्ठी चौक से बोरी होते हुए धमधा की ओर डायवर्ट किया जावेगा
दिनांक 07.10.2023 से 13.10.2023 तक नंदकट्ठी चौक से पथरिया चौक तक माल वाहन वाहन एवं भारी वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, इन वाहनो को नंदकट्ठी चौक से बोरी होते हुए धमधा की ओर डायवर्ट किया जावेगा।इसी प्रकार धमधा से दुर्ग आने वाले वाहन पथरिया चौक से बासीन तिराहा से बासीन गांव, बोडेगांव से नंदकट्ठी चौक की ओर डायवर्ट किया जावेगा।
3 निरीक्षक, 8 SI और 2 ASI का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
कोरबा। कोरबा जिले में एक बार फिर से पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है। एसपी यू. उदयकिरण ने 3 निरीक्षक, 8 उपनिरीक्षक और दो सहायक उप निरीक्षक का तबादला आदेश जारी किया है।जिन पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें निरीक्षक प्रमोद डनसेना को करतला थाना प्रभारी बनाया गया है, निरीक्षक मनीषचंद्र नागर को बांगो थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं थाना प्रभारी बांगो की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षक किरण गुप्ता को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है। उप निरीक्षकों में रश्मि थामस, नागेश तिवारी, शिवकुमार कोसरिया, सेराफिन केरकेट्टा, उमराव सिंह नेताम, महासिंह धूर्वे, दादूरैया सिंह, सुमनलाल पोया के नाम शामिल है। वहीं सहायक उप निरीक्षक में ओमप्रकाश परिहार और सुकलाल सिदार के नाम शामिल है।


