प्रदेश
तेंदूआ कबड्डी टीम को विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने दी बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के प्रदेश स्तर के आयोजन में रायपुर संभाग धरसीवां की टीम ने बिलासपुर संभाग को 7 पॉइंट से हराकर प्रथम स्थान हासिल कर विजेता बनी,इस आयोजन में रायपुर संभाग में आयु वर्ग 40 से अधिक में खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा,जिसमे प्रमुख रूप से क्षेत्र की विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा जी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी,इस आयोजन में टीम के साथ क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति हरिशंकर निषाद,जनपद सदस्य नीतू नीरज साहू,ग्राम पंचायत तेंदुआ सरपंच छगनू साहू, छन्नू साहू,जिला रायपुर ग्रामीण आई टी सेल सोशल मिडिया के सचिव विरेंद्र दुबे सहित राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष योगेश साहू,उपाध्यक्ष कुमार साहू सहित सभी खिलाड़ीगण उपस्थित थे।
भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की-कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास
कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों गणेश उत्सव आरती व अन्य कार्यक्रम में हुए सहयोगियों सहित शामिल, जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता ,पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने सहयोगियों सहित बेलतरा विधानसभा के और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गणेश उत्सव पंडाल में पहुंचकर आरती एवं अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए, इस अवसर पर अपने और बेलतरा, बिलासपुर के खुशहाली के लिए भगवान विघ्न विनाशक विनायक जी से प्रार्थना किया, इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बिलासपुर वासियों को गणेश उत्सव के हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया है ,त्रिलोक चंद्र श्रीवास बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के चांटीडिंह, चिंगराजपारा, लिंगयादीह, मोपका, अशोकनगर,खमताराई, मंगला,दीनदयाल कॉलोनी, अमन विहार, कोनी, बिरकोना सहित अनेक स्थानों पर इन कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए ,इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंडित महेश मिश्रा, कांग्रेस नेता पंडित नीलय शर्मा, शहर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री पंडित मंगल बाजपेई, पुष्पकांत साहू, सनी शुक्ला, विकास सिंह ठाकुर पार्थ पर्त्ते, चरण सिंह राज पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, गणेश वर्मा, शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित थे.
दशगात्र कार्यक्रम में गए दो लोगों की मौत, परिवार में पसरा मातम, जानें कैसे हुई ये बड़ी घटना …
भाटापारा। दशगात्र कार्यक्रम में गए दो लोगों पर आकाशीय बिजली मौत बनकर गिर गई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। यहां कुछ लोग दशगात्र में शामिल होने गए हुए थे लेकिन तभी बारिश की बूंदाबांदी के बीच दो लोगों पर बिजली गिर गई जिससे उनकी मौत हो गई। पूरी घटना भाटापारा के सुहेला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक चुचरुंगपुर में एक दशगात्र कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में काफी रिश्तेदार और ग्रामीण जमा हुए थे। इसी दौरान कार्यक्रम में आकाशीय बिजली गिर गयी। जानकारी के मुताबिक गांव के ही आम पेड़ के नीचे कई लोग बैठे थे। उसी दौरान अचानक से मौसम बदल गया और फिर उसकी चपेट में ग्रामीण व रिश्तेदार आ गये।
इस घटना से मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पलारी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मृतक व घायल ग्राम सकलोर के रहने वाले हैं। सूचना पर पहुंची सुहेला थाना पुलिस जांच में जुटी है।
CG : किडनैप कर युवती से गैंगरेप; पैरावट में ले जाकर तीन आरोपियों ने बुझाई हवस की प्यास, गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के बेरला थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में पीड़ित युवती घर में थी और वॉशरूम के लिए रात में बाहर निकली. इसके बाद गांव के तीन युवकों ने उसका मुंह दबाकर उन्हें दूर पैरावैट में ले गए. इसके बाद दो युवकों ने उसके साथ दरिंदगी की. पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को पूरी बात बताई। फिर पीड़िता और उसकी मां ने इस मामले में बेरला थाने में जाकर FIR दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
महासमुंद एसपी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत
28 सितंबर को राजस्थान से सीधे रायपुर आ रहे हैं अमित शाह, जानें मिनट टू मिनट प्रोग्राम
सीएम कल देंगे प्रदेश को टेनिस अकादमी की सौगात
30 को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, ड्रोन से होगी निगरानी
वन विभाग ने तोता बेचते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में हर वर्ग की प्रतिभा निखर कर आ रही सामने
तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को रौंदा, महिला को 100 मीटर तक घसीटा, दोनों की मौके पर मौत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां आपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में 26 जिलों में 6080 करोड़ रुपए की लागत के 7300 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां आपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में 26 जिलों में 6080 करोड़ रुपए की लागत के 7300 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया I
चिटफंड कंपनी के निवेशकों को राशि वापसी, खाते में सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्रांसफर
प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को परेशान करके उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है कांग्रेस : कौशिक
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा की राहुल गांधी के कार्यक्रम के द्वारा की जितनी भी प्राइवेट बसें हैं उन बसों को सरकार के द्वारा सीज कर दी गई है छुट्टी के लिए उनको नोटिस दिया गया है और बच्चों की परीक्षा चल रही है लेकिन जिस प्रकार से कांग्रेस के द्वारा सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा और सत्ता कि शक्ति का दुरुपयोग करके के सभी बसों को सीज करना यह सीधा-सीधा कांग्रेस के द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है इसके पहले भी प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के द्वारा हम सभी ने देखा है कि जितने भी प्राइवेट स्कूलों के बसे थी उसको उस कार्यक्रम में उपयोग किया जा रहा था। कांग्रेस को बच्चों की परीक्षा की परवाह बिलकुल नहीं है लेकिन उनके नेता के कार्यक्रम कैसे सफल हो इसकी चिंता उनको है और जिस प्रकार से कांग्रेस की सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उन बच्चों के परिवार एवं प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी वैसे भी छत्तीसगढ़ के जो सरकारी स्कूल हैं जिनका पूरे भारत देश में नीचे से नंबर आ रहा है और उनकी क्या स्थिति है यह पूरे प्रदेश की जनता जान रही है और केवल वाहवाही लूटने के लिए आत्मानंद स्कूल खोले हैं वह पुरी तरह से खराब हो चुकी है लेकिन जो प्राइवेट स्कूल संचालित कर रहे हैं आए दिन उनको परेशान कर रहे हैं और परेशान करके उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं यह बिल्कुल उचित नहीं है और इस पर उनको खुद को ध्यान देना चाहिए और उनके पास उनका वापस करना चाहिए।
छत्तीसगढ़ के सबले बड़े लबरा कौन? तो जनता बोली भूपेश बघेल
आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह परिवर्तन यात्रा में अकलतरा, पामगढ़ और मस्तूरी पहुंचे जहां उन्होंने आमसभा को संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने जहां एक ओर भाजपा सरकार के 15 वर्षों और केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियां बताई वहीं कांग्रेस पर भी जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि पिछले पौने 5 साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने छत्तीसगढ़ में सिर्फ लूट की है और जिस जनघोषणा पत्र को दिखाकर सरकार बनाई उसी से प्रदेश को छला आज जनघोषणा पत्र के सभी वादे अधूरे पड़े हैं, शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, नियमितीकरण समेत सभी वादे अधूरे हैं। ये कांग्रेस सरकार एक नारा लगाती थी कि छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरुआ, गरुआ, घुरुआ, बाड़ी लेकिन आज इस कांग्रेस की पहचान बदल गई है और अब जनता कह रही है कि कांग्रेस के चार चिन्हारी, चोरी, बेईमानी, भ्रष्टचार, लबारी।
इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में हुए घोटालों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने छत्तीसगढ़ में बड़े बड़े घोटाले किए हैं जिसमें 600 करोड़ रू. का पीडीएस घोटाला, 5000 करोड़ रुपए का पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में घोटाला, 2,161 करोड़ रुपए का शराब घोटाला, सीजीपीएससी में लाखों रुपए की बोली लगाकर युवाओं के अधिकार की नौकरियां बेची गई प्रदेश के युवा इसका बदला जरूर लेंगे।
इसके अलावा उन्होंने गौठान घोटाले के लेकर कहा कि बिहार में लालू यादव का चारा घोटाला प्रसिद्ध है लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने उससे भी बड़ा घोटाला किया जिसमें 1300 करोड़ का गौठान घोटाला और 229 करोड़ का गोबर तक में घोटाला करके लालू यादव को भी पीछे छोड़ दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस सरकार को घेरा और हुए भिलाई हत्याकांड, बीरनपुर हत्याकांड, कवर्धा की घटना, महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और रायपुर में एएसआई ऑफिस के पार्किंग में हुए नाबालिक के बलात्कार समेत कई घटनाओं के बारे में बोलते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था की दुर्दशा बताई।
बच्चों ने स्कूल में जड़ दिया ताला : जानिए क्या है वजह…
राजिम। राजिम के फिंगेश्वर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला कुरुसकेरा में स्कूल में बच्चों ने ही ताला जड़ दिया। यहां बच्चे शिक्षकों की कमी से परेशान हैं।
107 विद्यार्थियों में केवल 2 शिक्षक
शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज पालकों और बच्चों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। 107 विद्यार्थियों वाले इस स्कूल में मात्र दो ही शिक्षक पदस्थ हैं। इन बच्चों के घंटो प्रदर्शन में बैठे रहने के बाद आनन-फानन में सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक और शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए एक सप्ताह बाद स्थाई व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। लेकिन उनके इस आश्वासन का पालकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और वे तत्काल शिक्षक की व्यवस्था की मांग को लेकर स्कूल में तालाबंदी कर गेट के सामने टेंट लगाकर बैठे रहे।
बता दें कि आज से ही बच्चों की त्रैमासिक परीक्षा प्रारंभ हुई है और बच्चे बिना परीक्षा दिलाये तालाबंदी कर बैठे रहे। तालाबंदी व घेराव का यह मामला नया नहीं है बल्कि फिंगेश्वर विकासखण्ड में यह मामला चौथा है जिसमें शिक्षक की मांग करने पालकों व बच्चों को आगे आना पड़ता है, तब कहीं जाकर उनकी मांग पूरी होती है।
