प्रदेश

3 साल पहले दिवाली के दिन गायब हुआ था युवक, अब हुआ हत्या का सनसनीखेज खुलासा

बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार पुलिस चौकी क्षेत्र के मल्हार नगर के वार्ड नंबर 10 में रहने वाला विकास कुमार केवर्त पिता ईश्वर केवर्त उम्र लगभग 19 वर्ष बीते 3 वर्ष पूर्व अचानक घर से गायब हो गया था, जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर विकास का कही पता नही चल पाया जिसके बाद परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट मल्हार चौकी में दर्ज कराई थी। जिसके बाद भी परिजन खोजबीन में लगे रहे वहीं मल्हार पुलिस भी गायब युवक की पता तलाश में जुटी हुई थी। तभी तीन साल बाद मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव को मुखबिर से सूचना मिली की 3 वर्ष पहले गायब हुए युवक की हत्या हो चुकी है और उसके शव को जमीन में दफनाकर ठिकाने लगा दिया गया है। जिसके बाद मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद गायब हुए युवक के हत्यारो की पता तलाश की गई। जिसके बाद परत दर परत गायब युवक के बारे में मामला सुलझता गया।

पुलिस की पूछताछ में 2 नाबालिगों ने बताया कि 2020 धनतेरस (दीपावली ) के दिन 4 लोगो ने मिलकर रस्सी से गला घोटकर युवक की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए हथनी नामक तालाब के पास खेत में दफना दिया गया था। जैसे ही इसकी जानकारी मस्तूरी – मल्हार पुलिस को मिली, उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए उस जगह की खुदाई के लिए मजिस्ट्रेट तहसीलदार से अनुमति लेकर आरोपी संदेहियो के बताए हुए स्थान को चिन्हित कर बुधवार दोपहर 12 बजे खुदाई कार्रवाई की गई, हालांकि खेत में फसल और पानी के कारण खुदाई में काफी मशक्कत करनी पड़ी, वहीं शाम होने के कारण खुदाई को बंद कर दिया गया, आज उसी चिन्हांकित स्थान की फिर से खुदाई की जा रही है।

 

और पढ़ें ...

रायपुर : सूचना देने में लापरवाही पर 85 लाख रुपये का जुर्माना लगा जनसूचना अधिकारियों पर राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी विधानसभा बिल्हा  धरमलाल कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी  कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्याशाला परिवर्तन उदघोष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि चुनाव का शंखनाद हो चुका है, चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव की तिथि लागू हो चुकी है, पार्टी के द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है अब हम ऐसे समय पर यहां पर बैठे हैं की मैदान में जाने से पहले जो हमारा अस्त्र और शस्त्र है एक बार उसे देख लेना उचित है कि उसमें कितनी धार है और इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है उसके बाद सीधे हम मैदान में उतरेंगे और भ्रष्ट भूपेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए हम प्रदेश के हर कोने में जाकर आह्वान करेंगे और इस सरकार को उखाड़ करके फेंकेंगे जिसमें युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी क्योंकि जब-जब युवा अंगड़ाई लिए हैं तब-तब परिवर्तन आया है और यह वही परिवर्तन का दौर है कि हम जो भी यहां रणनीति बनाएंगे वह प्रदेश के एक-एक गांव, एक-एक शहर, एक-एक गली सभी  जगह पर उपयोग करेंगे जब 3 दिसंबर को परिणाम घोषित होगा तब सभी लोगों के बीच में एक ही चर्चा होनी चाहिए कि  भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में हमारे युवा मोर्चा की सबसे बड़ी भूमिका रही.है। इस बार युवाओं का जोश और सीनियर का होश दोनो को साथ रखकर चुनाव लड़ेंगे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : लागत मूल्य नहीं मिलने से हताश किसानों ने सड़क पर फेंक दिया टमाटर

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में टमाटर का बंपर उत्पादन हुआ है। जुलाई-अगस्त महीने में टमाटर भाव खा रहा था। 250 से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा टमाटर अब थोक बाजार में इतने कम दाम में मिल रहा है कि लागत मूल्य भी नहीं निकल रहा है। हताश किसान व्यथित है। निराश किसान टमाटर फेंक भी दे रहे हैं। इसकी शुरुआत बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से हुई है।

यहां के थोक बाजार में मांग से अधिक टमाटर की आवक हो जाने से दाम तीन रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। यही कारण है कि किसानों ने टमाटर सड़क पर फेंक दिया।दो - तीन माह पूर्व जहां टमाटर का दाम 250 रुपये से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था वहीं विगत कुछ दिनों से लगातार टमाटर के दाम में गिरावट आ रही थी। गुरुवार को स्थिति ऐसी हो गई की रामानुजगंज के थोक सब्जी बाजार में टमाटर तीन रुपये किलो बिकने लगा।

किसानों को लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा था तो किसान हताश एवं निराश होकर टमाटर को बीच बाजार में फेंक कर वापस चले गए। किसान मुकेश दास एवं सूरज धारकर ने बताया कि टमाटर की खेती में जितना लागत लगा है उसका 20 प्रतिशत मूल्य भी हमें नहीं मिल पा रहा है। गुरुवार सुबह से जितना टमाटर को तोड़ने में खर्च हुआ उससे कम भाव मिलने लगा तो मन बहुत ही हताश एवं निराश हुआ।

जिस कारण हम लोगों ने टमाटर को बीच रास्ते पर फेंक दिया। क्षेत्र के दर्जनों गांव के सैकड़ो किसानों के द्वारा टमाटर का उत्पादन किया गया है। परंतु लगातार टमाटर का मूल्य जहां दो अंको में आ गया था वहीं कुछ दिन पहले से एक अंक में आ गया है।

स्थिति ऐसी हो गई कि आज थोक सब्जी बाजार में चार रुपये किलो टमाटर बिक रहा था जिसमें एक रुपये किलो कमीशन में चला जाता है। इस प्रकार किसान को मात्र तीन रुपये किलो का ही मूल्य मिला ऐसे में किसानों की हताशा निराशा देखी सकती थी। कई किसान तो टमाटर को ऐसे ही छोड़कर चल दिए वहीं मुकेश दास एवं सूरज धार करके द्वारा बीच बाजार में टमाटर फेक दिया गया।

रामानुजगंज क्षेत्र में दो हजार हेक्टेयर में खेती

बलरामपुर जिले में इस वर्ष टमाटर का रकबा बढ़ गया है। जुलाई-अगस्त में दाम बढ़ने के कारण किसानों का रुझान अचानक टमाटर की खेती में बढ़ गया था। बलरामपुर जिले के ग्राम चंद्रनगर ,सारंगपुर ,पुरुषोत्तमपुर,मितगई, विजयनगर, भाला,चुमरा, महावीरगंज, गाजर सहित अन्य ग्राम पंचायत में करीब दो हजार एकड़ में टमाटर का उत्पादन हुआ है।टमाटर का दर इस क्षेत्र में पहली बार इतना कम हुआ है। किसानों को अपना लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है।

टमाटर बटोरने लगी भीड़

रामानुजगंज में किसानों को जब उसके मनमुताबिक टमाटर प्रति किलो के हिसाब से मूल्य नहीं मिल पाया तो वे गुस्से में आकर बीच सड़क पर टमाटर फेंकने लगे, उसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी।सड़क पर फेंके गए टमाटर को लोग झोला एवं गमछा में बटोरने लगे।ऐसी ही घटना कुछ वर्ष पूर्व सूरजपुर जिले में भी हुई थी। वहां भी किसानों ने बड़ी मात्रा में सब्जियां सड़क पर फेंक अपनी व्यथा बताने का प्रयास किया था।
सरगुजा में नहीं है ऐसी स्थिति
सरगुजा संभाग के दूसरे जिलों में ऐसी स्थिति नहीं है। टमाटर का उत्पादन अधिक होने के कारण निश्चित रूप से किसानों को उम्मीद के अनुरूप थोक बाजार में टमाटर का दाम नहीं मिल पा रहा है लेकिन फूटकर बाजार में अंबिकापुर शहर में उच्च गुणवत्ता का टमाटर 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। छोटे आकार के टमाटर 10 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहे हैं। बाजार में आवक के अनुरूप टमाटर का दर निर्धारित हो रहा है।
और पढ़ें ...

प्रतिबंधित टेबलेट अवैध रूप से बिकी करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में

 बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

निजात अभियान के तहत् सरकण्डा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी ।

आरोपी के कब्जे से 315 नग टेबलेट कीमती 672 /- रू किया गया जप्त |

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही ।

थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार की जायेगी कार्यवाही ।

नाम आरोपी 1- विकास चन्द्रा पिता गणेशराम चन्द्रा उम्र 30 वर्ष निवासी गंगा सदन पाठक बगीचा जबड़ापारा, थाना सरकण्डा, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु "निजात" अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि दिनांक 10.10.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति SK टेंट हाउस के पास बैमा नगोई रोड खमतराई में अवैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित नशीला टेबलेट बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करते बैठा हैं, उक्त सूचना से अति. अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश में टीम तैयार कर खमतराई बैमा नगोई रोड के पास मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ किया जो अपना नाम विकास चन्द्रा निवासी पाठक बगीचा जबड़ापारा सरकण्डा का रहने वाला बताया, जिसका विधिवत् तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक थैले के अंदर रखे अवैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित नशीला टेबलेट 315 नग किमती 672/- रू. बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।

और पढ़ें ...

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से आरक्षक की मौत

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार आरक्षक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे आरक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि, एनएच-49 पर बनारी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बुलेट सवार आरक्षक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में आरक्षक ने दम तोड़ दिया. वहीं बुलेट को टक्कर मारने के बाद कोयले से लोड ट्रेलर भी पलट गया.
जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक राज कुमार सोनी एडिशनल एसपी अर्चना झा का रीडर था । बिलासपुर से जांजगीर ड्यूटी आते समय हादसे का शिकार हुआ. हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया है. कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें ...

कॉलेज छात्र की हत्या से सनसनी, सिगरेट के उधार पैसे को लेकर दुकानदार ने छात्र को उतारा मौत के घाट

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक कालेज छात्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिगरेट के उधार पैसों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद के बाद स्थिति मारपीट तक पहुंच गयी और फिर पान ठेला के संचालक ने कालेज छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या की ये वारदात सरकंडा थाना से महज कुछ दूरी पर खेल मैदान में हुआ, जहां कालेज छात्र अपने एक दोस्त का बर्थ डे मनाने पहुंचे थे।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात नाकेबंदी कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिलासपुर जिला में हत्या की ये वारदात सरकंडा थाना से महज कुछ फ्लांग की दूरी पर स्थित खेल मैदान में हुआ। बताया जा रहा है कि यहां रात के वक्त कालेज के छात्र अपने दोस्त का बर्थ डे मनाने पहुंचे थे। इस दौरान शराब पीने के बाद रात करीब 9 बजे के लगभग पास के ही पान दुकान से कुछ युवक सिगरेट लेने गये थे। उधार में सिगरेट नही देने की बात को लेकर कालेज छात्रों का पानठेला के संचालक अमित से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवको ने दुकानदार के साथ मारपीट करने के बाद फरार हो गये। उधर मैदान में गार्ड के साथ छात्र देवव्रत सिंह अकेले मौजूद था।

इसी दौरान दुकानदार चाकू लेकर खेल मैदान में पहुंचा और देवव्रत सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसकी जान ले ली। मृतक देवव्रत जशपुर जिले के लैलूंगा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी पंकज के दोस्त दीपक का बर्थडे मनाने निकला वहां पहुंचा हुआ था।

बताया जा रहा है कि देवव्रत को खून से लथपथ देखकर पंकज और उसके दोस्त उसे छोड़कर मौके से भाग गये थे। इसके बाद पंकज ने रात करीब 11 बजे खेल परिसर के सिक्योरिटी गार्ड शंकर वस्त्रकार को फोन कर देवव्रत के खेल मैदान में नशे में गिर जाने की जानकारी दिया गया। इसके बाद शंकर ने अपने सुपरवाइजर के साथ घटना की सूचना पुलिस को दिया गया।

उधर हत्या की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत छात्र अस्पताल भिजवाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद गार्ड से पूछताछ कर पुलिस ने सूचना देनें वाले पंकज को हिरासत में लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके अन्य साथियों को भी हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी।

पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर युवको ने पूरे घटना की जानकारी देते हुए पानठेला संचालक द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम देने की जानकारी बतायी गयी। जिसके बाद पुलिस ने रात में ही आरोपी अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़ें ...

नवरात्रि से पहले मां पार्वती की मूर्ति के साथ छेड़छाड़, मूर्ति के साथ असामाजिक तत्वों ने किया ये घटिया काम, पढ़िए क्या है पूरी खबर...

भिलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, जिसके बाद प्रशासन सख्त हो गई है। लेकिन दूसरी ओर भिलाई में एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। यहां बदमाशों ने मां पार्वती की मूर्ति को खंडित कर कपड़े हटा दिए हैं। मामले की सूचना मिलने ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगाल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला छावनी थाना क्षेत्र, जहां असामाजिक तत्वों ने नवरात्रि से पहले मां पार्वती की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने देवी की मूर्ति को खंडित कर दिया और उनके वस्त्र हटा दिए हैं। वहीं, जब स्थानीय महिलाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने देवी को वापस वस्त्र पहनाए और मामले की सूचना पुलिस को दी।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब असामाजिक तत्वों ने देवी-देवताओं की ​मूर्ति के साथ छेड़छाड़ कर धार्मिक भावना को भड़काने का काम किया है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। 

और पढ़ें ...

Railways new timetable: 1 अक्टूबर से लागू रेलवे की नई समय-सारणी, इन ट्रेनों की टाइमिंग बदली

बिलासपुर।  भारतीय रेलवे की समय सारणी में 01 अक्टूबर, 2023 से विभिन्न सेक्शनों में आधारभूत संरचना को और अधिक विकसित करते हुए आंशिक परिवर्तन किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 01 अक्टूबर, 2023 से लागू होने वाली नई रेलवे समय-सारणी में इस रेलवे से चलने वाली एवं होकर गुजरने अप दिशा एवं डाउन दिशा की 229 गाड़ियों का परिचालन समय कुछ स्टेशनों में 01 अक्टूबर, 2023 से बदलाव किया गया है।

अन्य स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अप दिशा एवं डाउन दिशा की ट्रेनों में 229 स्टेशनों में गाड़ियों की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया एवं अन्य रेलवे स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी।

देखें सूची.

और पढ़ें ...

पटवारी बर्खास्त : लापरवाही पर बड़ा एक्शन,प्रशासन ने किया पटवारी को बर्खास्त, जानिए क्या है पूरा मामला..!!

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जमीन हेराफेरी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। राज्य सरकार ने पटवारी को बर्खास्त कर दिया है। मामला जशपुर के फरसाबहार का है। फरसाबहार के पटवारी के खिलाफ काफी शिकायतें आयी थी। पटवारी का नाम अवधेश भगत बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अवधेश दूसरे व्यक्ति की नक्शे में छेड़खानी कर जमीन को दूसरे के नाम कर देता था। जमीन हेराफेरी के मामले में पटवारी के खिलाफ जांच के आदेश दिया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर पटवारी को बर्खास्त कर दिया गया है।

फरसाबहार एसडीएम ने तहसील कार्यालय फरसाबहार के पटवारी हल्का नंबर 22 गंझियाडीह, अवधेश कुमार भगत को अनियमितता के कारण निलंबित कर आरोप-पत्रादि जारी किया गया और श्री अवधेश कुमार भगत के विरुद्ध लगाए गए 7 आरोप में से समस्त आरोपों को पूर्णतया प्रमाणित होना पाए जाने पर सेवा से पदच्युत किया गया है। सूत्रो की माने तो जशपुर जिले मे इस प्रकार के कई मामले हैं जिसमे सही जांच हो जावे तो कई पटवारियों पर बर्खास्तगी की गाज गीर सकती है।

एसडीएम ने पटवारी हल्का नंबर 22 गंझियाडीह , अवधेश कुमार भगत को तहसील कार्यालय फरसाबहार में पटवारी के पद पर पदस्थ रहते हुए ग्राम गंझियाडीह स्थित भूमि ख.नं. 235/33 रकबा 0.202 हे. भूमि से नाम काटकर नक्शा में हेराफेरी कर जमीन बिक्री करवाने के मामले में अनियमितता के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत् निलंबित किया जाकर उन पर लगाए गए आरोपों के संबंध में आरोप-पत्रादि जारी किया है। श्री भगत के विरुद्ध 07 आरोप अधिरोपित है।

आरोपों के संबंध में अवधेश कुमार भगत द्वारा प्रस्तुत उत्तर 20 दिसंबर 2022 को समाधानकारक नहीं पाये जाने के कारण उनके विरूद्ध दिनांक 16 जनवरी 2023 को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-14 के तहत् विभागीय जांच संस्थित की गई, जिसमें श्री प्रशांत कुमार कुशवाहा, डिप्टी कलेक्टर, जशपुर को जांचकर्ता अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) फरसाबहार को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया।जांचकर्ता अधिकारी द्वारा दिनांक 07 जुलाई 2023 को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें अवधेश कुमार भगत के विरूद्ध लगाये गये 07 आरोपों में से समस्त आरोपों को पूर्णतया प्रमाणित होना पाया गया। अवधेश कुमार भगत के विरूद्ध लगाये गये आरोपों, जांचकर्ता प्राधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के निष्कर्षों तथा जांच प्रतिवेदन पर अपचारी कर्मचारी द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन का परीक्षण किया गया। परीक्षणोपरान्त श्री भगत का अभ्यावेदन समाधानकारक नहीं पाया गया। छ.ग. भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 104 (2) के अधिकारों का प्रत्यायोजन अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को किये जाने के अनुक्रम में कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) जशपुर के निर्देशानुसार कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुनकुरी के आदेश से श्री अवधेश कुमार भगत को पटवारी परीक्षा उत्तीर्ण करने के फलस्वरुप छ.ग. भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 104 (2) के तहत् प.ह.नं. 10- डोभ में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया।

श्री भगत के विरूद्ध लगाये गये आरोपों की पुष्टि की दशा में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम – 10 (नौ) में दिये गए प्रावधानों तथा भू अभिलेख नियमावली के नियम 8 के अनुसार पटवारी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के द्वारा पदच्युत किये जाने की अधिकारिता के तहत् अवधेश कुमार भगत, पटवारी को आदेश जारी 06 अक्टूबर 2023 से मुख्य शास्ति “सेवा से पदच्युत, बर्खास्त किया गया है, जो कि शासन के अधीन भावी नियोजन के लिए अनर्ह होगा

और पढ़ें ...

न्यायधानी में इस दिन से शुरु होगी नई दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा...ट्रालय में मिला था अच्छा रिस्पॉन्स

बिलासपुर. बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए 31 अक्टूबर से सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी. जो कि सप्ताह में तीन दिन रहेगी. मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट उपलब्ध रहेगी. फ्लाइट की ट्रायल में मिले अच्छे रिस्पांस के बाद इसे विंटर शेड्यूल में शामिल किया गया है.

फ्लाइट बिलासपुर से दिल्ली के लिए दोपहर 3:15 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इसी तरह दिल्ली से सुबह 9 बजे फ्लाइट टेक ऑफ करेगी और सुबह 11:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.

शुक्रवार को हुआ था ट्रायल

बता दें कि बिलासपुर से महानगरों तक सीधी उड़ान की मांग को लेकर लगातार आंदोलन चल रहा है. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हवाई सेवा के विस्तार के संबंध में केंद्र को कई बार पत्र लिख चुके हैं. जिसके बाद बीते शुक्रवार को दिल्ली की फ्लाइट के लिए ट्रायल किया गया. एलाइंस एयर ने इसकी सुविधा दी. एलाइंस एयर की फ्लाइट प्रयागराज से आकर सीधे दिल्ली जाएगी. जो कि शनिवार और रविवार को उड़ेगी.

सीएम ने लिखा था पत्र

इससे पहले मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा था. पत्र में सीएम भूपेश ने बिलासपुर एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों में विमान सेवा आरंभ करने और रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद एयर रूट पर विमान सेवा के लिए अलायंस एयर से अनुबंध की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था.

और पढ़ें ...

CG News : पेट्रोल टैंकर वाहन ने बाइक सवारों को मारी जोरदार ठोकर...पिता और बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत

धमतरी।  जिले में दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां एक पेट्रोल टैंकर वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्री की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना कुरूद थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आरंग के ग्राम भोथली निवासी थे। बाइक सवार मृतक अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम नारी जा रहे थे। कि ग्राम कुहकुहा के पास एक पेट्रोल टैंकर वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता पुत्री की मौत हो गई। तो वहीं पत्नी और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

 
और पढ़ें ...

SUSPENDED : न्यायधानी में दो जोन कमिश्नर किये गए सस्पेंड.. जानिए क्या है वजह..?

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले बिलासपुर नगर निगम के दो जोन कमिश्नरों को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों अफसर शासन के तबादला आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट के आदेश से निगम में वापस अपनी जगह पर ड्यूटी कर रहे थे।

निलंबन का आदेश अवर सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग दानियल एक्का के हस्ताक्षर से जारी हुआ है और उस पर 6 अक्टूबर की तारीख लिखी हुई है। हाईकोर्ट ने शासन के तबादला आदेश को निरस्त करते उन्हें अपने स्थान पर पूर्ववत पदस्थ करने के आदेश दिए थे। दरअसल 27 जून को राज्य शासन ने नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का थोक में आदेश जारी किया था। इसमें 30 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। खेल कुमार पटेल को बिलासपुर से हटाकर गुरूर नगर पंचायत एवं एक्का को तुमगांव नगर पंचायत में सीएमओ के पद पर पदस्थ करने के आदेश दिए गए थे। निलंबन आदेश में दोनों अधिकारियों को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय में अटैच किया गया है।

दोनों अधिकारियों के निलंबन आदेश में इनके अधीन आने वाले विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।

देखें निलंबन आदेश :

और पढ़ें ...

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकामः पोलमपल्ली इलाक़े में जवानों ने किया IED बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर नक्सली क्षेत्रों सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है। सर्चिंग अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। बता दें कि पोलमपल्ली इलाक़े में जवानों ने IED बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, जवानों को नुक़सान पहुंचाने की मंशा से IED लगाया गया था। लेकिन, नक्सलियों के इस प्लान पर जवानों ने पानी फेर दिया है। सर्चिंग पर निकले CRPF की 74वीं बटालियन व DRG द्वारा कार्रवाई की गई है। वहीं, मौक़े पर IED को ब्लास्ट कर नष्ट किया गया है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। SP किरण चव्हाण ने मामले की पुष्टि है।

और पढ़ें ...

नवविवाहिता ने चुनरी से फांसी लगाकर की खुदखुशी, मां को फोन कर कहती थी कि मुझे जीने की इच्छा नहीं

रायगढ़। जिले में एक नवविवाहिता ने अपने चुनरी से फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। अक्सर वह अपनी मां को फोन कर कहती थी कि उसे जीने की इच्छा नहीं है। जूटमिल थाना की घटना।

ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के मुरलीपाली की रहने वाली पूजा साहू (25 वर्ष) की शादी 2019 में ग्राम जमोरा निवासी दुलार साहू के साथ हुई थी। दोनों का एक ढाई साल का बेटा भी है। पति लोक सेवा केंद्र में काम करता है। बताया जा रहा है कि दुलार साहू के भाई एक्सीडेंट हुआ है। जिसे देखने के लिए दुलार अपनी पत्नी और बच्चे को घर में छोड़कर रविवार को बैकुंठपुर गया था। इसी दौरान पूजा साहू ने चुनरी से फांसी का फंदा बनाकर झूल (खुदखुशी) गई। बच्चा जब रोते हुए घर के बाहर निकला, तब पड़ोसियों को उसकी लाश लटकती मिली।

जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने उसके पति को दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बेटी की खुदकुशी की खबर मिलते ही ओडिशा से मायके पक्ष के लोग भी रायगढ़ आ गए। पुलिस की पूछताछ में दुलार और पड़ोसियों ने बताया कि कुछ समय से पूजा की मानसिक हालत अचानक बिगड़ गई थी। पूजा का इलाज के साथ झाड़फूंक भी कराया जा रहा था। फिलहाल जूटमिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

पीएससी मामले में High Court ने राज्य शासन और PSC को थमाया नोटिस, 4 हफ्ते में मांगा जवाब

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ पीएससी-2022 के एक मामले हाईकोर्ट ने सुनवाई की है, इस मामले में हाईकोर्ट ने राज्य शासन और पीएससी को नोटिस जारी किया है. जस्टिस अरविन्द सिंह चन्देल की कोर्ट ने सुनवाई के बाद शासन और पीएससी को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब तलब किया है और एक पद सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है.
 

 आपको बता दें कि, इस मामले में परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी टेकराम नाग ने याचिका दायर कर अपने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत करते हुए उनके मामले में जांच की मांग की है. याचिकाकर्ता ने पीएससी द्वारा आयोजित 210 पदों के इस भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र क्रमांक 4 के प्रश्न क्रमांक 12 के जवाब में नॉट आन्सर्ड मिलने पर आपत्ति जाहिर की है. याचिकाकर्ता का कहना है कि उसने एक प्रश्न का जवाब सही दिया था, लेकिन सेलेक्शन टीम ने इसे नॉट आन्सर्ड बताया. इससे उनका चयन प्रक्रिया बाधित हुआ है.

और पढ़ें ...

तबादला आदेश का नहीं किया पालन, दो जोन कमिश्नर सस्पेंड…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले बिलासपुर नगर निगम के दो जोन कमिश्नरों को शासन ने सस्पेंड कर दिया। दोनों अफसर शासन के तबादला आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट के आदेश से निगम में वापस अपनी जगह ड्यूटी कर रहे थे।

सस्पेंड करने का आदेश सोमवार को दोनों अधिकारियों को सौंपा गया। निलंबन का आदेश दानियल एक्का अवर सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के हस्ताक्षर से जारी हुआ है और उस पर 6 अक्टूबर की तारीख लिखी हुई है। हाईकोर्ट ने शासन के तबादला आदेश को निरस्त करते उन्हें अपने स्थान पर पूर्ववत पदस्थ करने के आदेश दिए थे। 27 जून को राज्य शासन ने नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का थोक में आदेश जारी किया था। इसमें 30 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। खेल कुमार पटेल को बिलासपुर से हटाकर गुरूर नगर पंचायत एवं एक्का को तुमगांव नगर पंचायत में सीएमओ के पद पर पदस्थ करने के आदेश दिए गए थे। निलंबन आदेश में दोनों अधिकारियों को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय में अटैच किया गया है।

और पढ़ें ...