प्रदेश

जवानों को टार्गेट करने के लिए नक्सलियों ने फिर लगाई IED, भारी मात्रा में फेंके बेनर और पोस्टर

पखांजूर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए कई तरह की कोशिश कर नाकाम हो चुके नक्सली अब चुनाव परिणाम आने से पहले मतगणना कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के लिए बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में लगातार कोशिश कर रहे है। नक्सलियों के कायराना हरकत के कारण बीते दिनों जवानों को टार्गेट करने के लिए लगाई गई आईईडी के ब्लास्ट होने से मजदूरों की मौत हो गई थी। आज फिर जवानों को टार्गेट करने के लिए नक्सलियों ने IED लगाकर भारी मात्रा में पर्चे फेंके । नक्सलियों की इन हरकतों से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बीते कुछ दिनों से आए दिन नक्सलियों अलग-अलग क्षेत्रों में भारी उत्पात मचाया है। कही IED लगाई तो कही धमकी भरे बैनर और पर्चे फेंके।इसी बीच नक्सलियों ने फिर IED लगाई है। यह पूरा मामला बांदे थाना के पी व्ही 91 का है। बता दें कि नक्सलियों ने चितरंजन नगर गांव के पास IED लगाने के साथ-साथ भारी मात्रा में बैनर लगाया हैं और पर्चे फेंके हैं। साथ ही ग्रामीणों से की पीएलजीए 23वी वर्षगांठ मनाने की अपील की है। 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक पीएलजीए 23वी बर्षगांठ मनाने की अपील की गई है।

बता दें कि कल भी नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने IED लगाई थी। वहीं चुनाव आयोग के निर्देश पर बस्तर संभाग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतगणा स्थल एवं स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा की जा रही है । सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे नक्सलियों की साजिशें नाकाम हो रही है। इसी बौखलाहट के चलते नक्सली उत्पात मचा रहे हैं।

और पढ़ें ...

यात्रियों से भरी बस पलटी आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, इंदौर से सागर आ रही थी बस

सागर मोती नगर थाना क्षेत्र के रतोना पेट्रोल पंप के पास स्टेरिंग फेल होने के बाद यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे जिनमें से आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोट आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक इंदौर से सागर तक चलने वाली अमरदीप ट्रेवल्स की बस सुबह करीब 7:30 बजे सागर की ओर आ रही थी तभी रतोना पेट्रोल पंप के पास भोपाल रोड़ में बस की स्टेरिंग फेल हो गई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई बस की रफ्तार ज्यादा तेज ना होने के कारण यात्रियों को ज्यादा चोटें तो नहीं आई फिर भी करीब आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें बस से सुरक्षित बाहर निकाल कर 108  एंबुलेंस और निजी वाहनों से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जूट गई है।

और पढ़ें ...

RIT के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर से एक दुखद खबर सामने आई है जिसमें आरआईटी के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है सॉरी मम्मी पापा मुझे माफ करना। लेकिन छात्र ने सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारणों का उल्लेख नहीं किया है।

पुलिस मर्ग कायम कर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है, जहां RIT के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्र दुर्ग के डोंडकी गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि छात्र कॉलेज के पास प्राइवेट हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करता था। बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया है। फिलहाल छात्र ने किस वजह से फांसी लगाई है यह कारण अभी अज्ञात है।

 
और पढ़ें ...

प्रमोशन में आरक्षण मामले में सरकार को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की ये मांग

बिलासपुर. प्रमोशन में आरक्षण के मामले में राज्य सरकार को हाईकोर्ट से झटका लगा है. राज्य सरकार की ओर से आरक्षण पर लगी रोक के आदेश में संशोधन या फिर उसे रद्द करने की मांग को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और एन.के. चंद्रवंशी की डिविजनल बेंच में हो रही है. बता दें कि पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था.

दअरसल, राज्य सरकार ने 22 अक्टूबर 2019 को प्रदेश में प्रमोशन पर आरक्षण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. इस नोटिफिकेशन के तहत प्रथम से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ देने की बात कही गई थी. इसमें अनुसूचित जाति को 13 फीसदी, अनुसूचित जनजाति के लिए 32 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है.

जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया था कि यह आरक्षण प्रथम श्रेणी के पदों से प्रथम श्रेणी के उच्च वेतनमान के पदों पर पदोन्नति होने, द्वितीय श्रेणी के पदों से प्रथम श्रेणी के पदों पर पदोन्नति और तृतीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नत होने पर दिया जाएगा. राज्य सरकार के इस अधिसूचना के खिलाफ रायपुर के एस. संतोष कुमार ने अधिवक्ता योगेश्वर शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए जनहित याचिका लगाई. याचिका में राज्य शासन द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन को निरस्त करने की मांग की करते हुए कहा गया, कि राज्य सरकार का यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश और आरक्षण नियम के विपरीत है.

हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना पर रोक लगा दी थी. 2 दिसंबर 2019 को शासन की तरफ से महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने अधिसूचना तैयार करने में गलती होना स्वीकार किया था. इस गलती को सुधार करने के लिए कोर्ट ने एक सप्ताह का समय दिया था. इस पर कोई खास अमल नहीं होने पर तात्कालीन चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन और जस्टिस पीपी साहू की खंडपीठ ने अधिसूचना पर रोक लगा दी थी, और सरकार को नियमानुसार दो महीने में फिर से नियम बनाने के आदेश दिया था.

और पढ़ें ...

BREAKING : DRG और BSF जवानों की नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़, एसपी ने की पुष्टि

कांकेर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ कांकेर में पुलिस के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है, एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, आमाबेड़ा क्षेत्र के जंगलों में डीआरजी और बीएसएफ जवानों की नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़ हुई है,  , इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नही मिली है।

और पढ़ें ...

धान कटाई के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आया किसान, मौके पर मौत

बिलासपुर। मस्तूरी में धान की कटाई कराने गया किसान हार्वेस्टर की चपेट में आ गया। हादसे में किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। हार्वेस्टर को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।

मस्तूरी में रहने वाले किसान वीरेंद्र यादव(45) शुक्रवार की दोपहर अपने खेत में धान की कटाई कराने के लिए हार्वेस्टर लेकर गए था। वीरेंद्र के पिता संतराम भी वहां पर मौजूद थे। कटाई करते हुए ड्राइवर ने हार्वेस्टर को मोड़ने के लिए आगे-पीछे किया। इसी दौरान वीरेंद्र हार्वेस्टर की चपेट में आ गया। संतराम ने आवाज लगाकर ड्राइवर को हार्वेस्टर रोकने के लिए कहा।

इस बीच वीरेंद्र पैरा के नीचे दब गया। संतराम ने पैरा को हटाकर देखा तो वीरेंद्र की मौत हो गई थी। उसने हादसे की जानकारी घरवालों औरर मस्तूरी थाने की दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हार्वेस्टर जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

और पढ़ें ...

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिरगिट्टी वार्ड 11 नया पारा में गौरा गौरी विसर्जन यात्रा में सम्मिलित हुआ

आज बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिरगिट्टी वार्ड 11 नया पारा में गौरा गौरी विसर्जन यात्रा में सम्मिलित हुआ, जहाँ क्षेत्र के सभी नागरिकों के साथ उपस्थित होकर प्राचीन समय से चली आ रही परम्परा का निर्वहन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

आदिवासियों को उनकी जमीन से उजाड़ना मानवता के खिलाफ अपराध - श्री हरिचंदन

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा है कि अगर कोई आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करता है, तो यह मानवाधिकार का उल्लंघन है।

भुवनेश्वर के जयदेव भवन में गत दिवस आयोजित मिट्टी, मां और मानवाधिकार विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में राज्यपाल ने कहा कि आदिवासियों को अपना अधिकार और मानवाधिकार को जानना चाहिए। वे आज भी कई सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। उनके अधिकारों को कम नहीं आंका जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि कमजोर, पीड़ित, उत्पीड़ित वर्ग के लोग भी अपने मानवाधिकारों से वंचित हैं। प्रत्येक व्यक्ति का मानवाधिकार होता है। यह हर व्यक्ति को मिलना चाहिए। राज्यपाल ने सभी से आह्वान किया कि वे कमजोर लोगों को उनके मानवाधिकारों का एहसास कराने के लिए लड़ने में मदद करें। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। हर जागरूक युवा, नागरिक को मां, माटी और मानवाधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठानी चाहिए। इसके लिए संविधान के प्रावधानों को लागू किया जाना चाहिए।

पृथ्वी पर तेजी से बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के प्रदूषण पर श्री हरिचंदन ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर हम अभी से प्रदूषण को नहीं रोकेंगे तो यह महामारी का रूप ले लेगा। राजधानी दिल्ली में हाल ही में प्रदूषण के कारण लोगों को हुई पीड़ा का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदूषण से बचने तथा देश और राज्य की रक्षा के लिए हर व्यक्ति अभी से जागरूक हो जाए।

कार्यशाला में उड़ीसा राज्य पुलिस के अधिकारियों सहित विश्व मानवाधिकार संरक्षण संगठन के अध्यक्ष एवं अन्य अतिथि शामिल हुए और मानव सुरक्षा पर अपने विचार रखे। विभिन्न राज्यों एवं जिलों से आये संगठन के सभी सदस्य एवं अन्य राज्यों के प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

पार्टी के खिलाफ कार्य, दर्जनों कार्यकर्ता निष्कासित...इतने साल के लिए पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता…

महासमुंद।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि, कुछ लोग पार्टी में रहते हुए पार्टी विरोध कार्य किए और विपक्षी पार्टी का समर्थन किया। कांग्रेस पार्टी ने उन पर कार्रवाई कर 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है। जिनमें ब्लॉक कांग्रेस के पार्षद देवेश निषाद, पार्षद तरुण पांडे और कांग्रेस नेता राजा बग्गा शामिल हैं।

जिले के पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक रखी। जहां चुनाव की समीक्षा की गई और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले दर्जनों कार्यकर्ताओं को ब्लॉक कांग्रेस पार्टी ने निष्कासित कर दिया है, जिसमें ब्लॉक सहित जिले और प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल हैं।

और पढ़ें ...

साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, पैर कटकर अलग, ड्राइवर गिरफ्तार

जशपुर. घर से स्कूल जा रहा छात्र नेशनल हाइवे पर ट्रक की चपेट में आ गया. इस हादसे में छात्र का एक पैर कटकर अलग हो गया है. पुलिस ने ट्रक व ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. वहीं गम्भीर रूप से घायल छात्र को अम्बिकापुर रेफर किया जा रहा है. यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के सलियाटोली तिराहे की है.

दरअसल घटना लगभग 11 बजे की है, जब ढोलचुंवा गांव का छात्र अंकित राम साइकिल लेकर स्वामी आत्मानन्द हिंदी मीडियम स्कूल आ रहा था. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बालक तिराहे को पार करके अपनी दिशा में आगे बढ़ा ही रहा था कि पीछे से एक ट्रक ने उसे ठोकर मार दी.

इस हादसे में कित सायकिल सहित सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक का अगला चक्का उसके पैर व सायकिल को रौंदते हुए बढ़ गया. ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने लगा, जिसे लोगों ने पीछा करते हुए थाने के सामने पकड़ा. फिलहाल घायल छात्र को बेहतर उपचार के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रवाना करने की तैयारी की जा रही है.

 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार, कांग्रेस ने किसानों को बनाया कर्जदार : अरुण साव

बिलासपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, भाजपा में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समीक्षा में जहां भी शिकायत आएगी कड़ी कार्रवाई होगी.

साव ने कहा, सभी 90 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी और पदाधिकारियों से बात हो रही है. भाजपा छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी. प्रदेश की महिलाओं और किसानों का भाजपा को साथ मिला. कांग्रेस ने केवल किसानों को कर्ज में डुबाने का काम किया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, किसानों को कांग्रेस पार्टी ने कर्जदार बनाया है. कांग्रेस ने किसानों का शोषण किया, धोखा दिया. एक हाथ से देकर दो हाथ से लूटने का काम कांग्रेस ने किया. किसान इस बार BJP के साथ है.

और पढ़ें ...

शराबियों के लिए बुरी खबर, इस जिले में दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकाने

धमतरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव हो चुके है और अब जिले की तीनों विधानसभाओं में मतगणना कार्य निर्विघ्न एवं निष्पक्षता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जिले में 2 एवं 3 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित किया।

साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्य का टेब्यूलेशन करने के लिए प्राचार्य, शासकीय पॉलीटेक्निक रूद्री को नोडल अधिकारी नियुक्त किया तथा व्याख्याताओं की ड्यूटी विधानसभावार लगाई है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत, एक घायल

नारायणपुर। जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी की चपेट में आने से दो मजदूर की मौत हो गई है। वहीं एक को गंभीर घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला छोटेडोंगर थाना इलाके के अमदई की पहाड़ी का है।

जानकारी के अनुसार, छोटेडोंगर क्षेत्रांतर्गत अमदई स्थित निको माइंस में सुबह काम करने मजदूर निकले थे। तभी नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में तीन मजदूर आ गए। जिसमें दो की मौत हो गई जबकि एक घायल है। घायल मजदूर के सिर में चोट आई है। उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर रेफर किया गया है।

और पढ़ें ...

स्कूल में लापरवाही बरतने पर BEO, CAC और प्रधान पाठक को शो कॉज नोटिस जारी….

बिलासपुर। जिले में कलेक्टर वनीश शरण स्कूल के औचक निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान स्कूलों का नियमित मॉनीटरिंग नहीं किये जाने और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरते जाने पर एक्शन लेते हुए बीईओ, सीएसी और प्रधान पाठक को शो कॉज नोटिस जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, स्कूलों का नियमित मॉनीटरिंग नहीं किये जाने और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरते जाने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने मस्तूरी बीईओ समेत सीएसी और प्रधानपाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें बीईओ अश्विनी भारद्वाज, सीएसी सूरजसिंह क्षत्रिय और प्रधान पाठक सुमन कुमार एक्का का नाम शामिल है।

और पढ़ें ...

सतनामी समाज के गुरु श्री बालदास साहेब और खुशवंत साहेब ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की.

रायपुर। सतनामी समाज के गुरु श्री बालदास साहेब और खुशवंत साहेब ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की. विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने एक्स (ट्वीटर) पोस्ट में बताया कि सतनामी समाज के गुरु श्री बालदास साहेब जी एवं उनके पुत्र आरंग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे खुशवंत साहेब जी का निवास पर आगमन हुआ।

इस अवसर पर गुरु श्री से विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई साथ ही खुशवंत साहेब को जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

और पढ़ें ...

पत्नी को जिंदा जलाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार... जानिए क्या है मामला

बलरामपुर। जिले से चरित्र शंका पर पत्नी की खौफनाक हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कुछ दिनों पहले वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मदानपुर में चरित्र शंका करते हुए पति ने अपनी पत्नी से पहले गाली गलौज और मारपीट की. जब मामला इतने में नहीं थमा तो आरोपी पति ने अपनी पत्नी का हाथ-पैर बांधा और उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया. उसके बाद पेट्रोल छिड़ककर जला दिया. इस घटना में गंभीर रूप से जली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.

मामले में पुलिस ने बताया कि मदनपुर निवासी राम प्रसाद अगरिया पिता सोहर साय अगरिया उम्र 33 वर्ष जोकि अपनी 28 वर्षीय पत्नी नेहा पर किसी गैर से संबंध होने की आशंका में लड़ाई किया करता था. इस दौरान 20 नवंबर दिन के लगभग एक बजे उन दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी रामप्रसाद ने मारपीट करते हुए नेहा के हाथ पैर बांध दिए और शोर न मचा पाए इस लिए नेहा के मुंह में कपड़ा डाल दिया. उसके बाद घर पर रखे पेट्रोल से नेहा पर डाल दिया. उसपर भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा तो माचिस की तिल्ली जला कर नेहा को आग के हवाले कर दिया.

इधर घटना की भनक लगते ही पड़ोसी भागते हुए वहां पहुंचे और आग बुझा कर नेहा को वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल लाए लेकिन नेहा अत्यधिक जल चुकी थी. इस लिए डॉक्टरों ने रेफर करते हुए उसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज भेज दिया. जहां इलाज के दौरान नेहा ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से ही आरोपी रामप्रसाद फरार चल रहा था और वाड्रफनगर चौकी की पुलिस लगातार आरोपों की तलाश में जुटी हुई थी. इस बीच 23 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी मोरन चौक पर है और वह भागने की फिराक में है. मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और चौकी लाकर पूछताछ की. जिसमें आरोपी घटना का सारा वृत्तांत पुलिस को बताया. इस पूरे मामले में वाड्रफनगर पुलिस आरोपी के विरुद्ध धारा 302 के तहत अपराध पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है.

 
और पढ़ें ...