साहित्य

*नव वर्ष के मद्देनजर रायपुर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था*

*नव वर्ष के मद्देनजर रायपुर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था* नव वर्ष को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न संगठनों द्वारा रायपुर के प्रमुख होटल, फार्म हाऊस, पार्क, चौक, चौराहों एवं भीड़-भाड़ सहित अन्य स्थानों में आयोजित कार्यक्रम सहित अपराधियों एवं अपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के मद्देनजर कानून व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायपुर पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम कर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व व समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों सहित सैकड़ो पुलिसकर्मियों को डियूटी में तैनात किया गया है। 16 अलग - अलग स्थानों आमानाका ओव्हरब्रिज चौक, (अशोका बिरयानी के पास), सरस्वती थाना के सामने, आमापारा चौक, गोल चौक, डीडी नगर, जयस्तंभ चौक, अंबेडकर चौक, एसआरपी चौक, मरीन ड्राईव तालाब, पुराना बस स्टैण्ड, फाफाडीह चौक, रेल्वे स्टेशन के सामने, भारत माता चौक गुढ़ियारी, भनपुरी तिराहा, बंजारी मंदिर चौक, सिंधानिया चौक उरला एवं बुधवारी बाजार चौक उरला में फिक्स पिकेट्स लगाया गया है। इसके साथ ही 07 अलग - अलग स्थानों फुंडहर चौक, होटल ललित महल के पास, श्रीराम मंदिर के पास व्हीआईपी रोड, विधानसभा टर्निंग के पास, लोधीपारा चौक, कालीबाड़ी चौक एवं तेलीबांधा थाना के पास यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग पाईंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों को ब्रेथ एनालाईजर से चेक करने हेतु चेकिंग पाईंट लगाया गया है। विधानसभा टर्निंग से जीरो प्वाईंट तक, फुण्डहर चौक से एयरपोर्ट टर्निंग तक, सेरीखेडी ओव्हरब्रीज से नया रायपुर टर्निंग तक तथा नया रायपुर के आउटर के सड़क पर 04 से अधिक पेट्रोलिंग पार्टी लगायी गयी है, जो शराब पीकर सड़क में तेज गति से वाहन चलाने वालों, हुल्लड़बाजी करने वालों सहित अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करेंगे। इसके साथ ही रायपुर जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में वाहनों सहित पैदल पेट्रोलिंग में पुलिस टीमों को तैनात किया गया है तथा रायपुर पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे पर नजर रखीं जाएगी।
और पढ़ें ...

मठपुरैना पुरैना सामूहिक आत्महत्या मामले में शनिवार से जांच शुरू करेगी कांग्रेस की जांच कमेटी

*मठपुरैना पुरैना सामूहिक आत्महत्या मामले में शनिवार से जांच शुरू करेगी कांग्रेस की जांच कमेटी* मठपुरैना बीएसयुपी कॉलोनी मे हुए सामूहिक आत्महत्या के संदिग्ध प्रकरण की जांच के लिए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के संयोजन में छह सदस्य कमेटी का गठन किया है मिली अब तक की जानकारी के मुताबिक लखनलाल सेन का परिवार सहित आत्महत्या करना संदिग्ध बना हुआ है ऐसे में संपूर्ण परिस्थितियों की सत्यता जानने के लिए कांग्रेस की जांच कमेटी शनिवार की सुबह घटनास्थल पहुंचकर आसपास के लोगों के साथ और सेन परिवार से जुड़े सदस्यों से बातचीत कर सच्चाई जानने की कोशिश करेगी,,, जांच कमेटी इस दौरान मीडिया जनों से भी बातचीत करेगी, मठ पुरैना सामूहिक आत्महत्या मामले की जाँच कमेटी *संयोजक - विकास उपाध्याय* सदस्य - गिरीश दुबे,प्रमोद दुबे, नंद कुमार सेन, पार्वती साहू, करुणा कुर्रे सुमित दास, सतनाम पनाग अब सवाल यह उठता है कि कि इस सामूहिक आत्महत्या मामले में ऐसा क्या सवाल सामने आया है जिसके लिए कांग्रेस को समिति का गठन कर जांच की आवश्यकता पड़ गई ? पिछले 5 साल तक पुलिस कांग्रेस सरकार के अनुसार चलती थी वहीं पुलिस अब भारतीय जनता पार्टी के अनुसार जांच करेगी, क्या यह कांग्रेस नेताओं की सोच हैं ? कांग्रेस को भी है स्पष्ट करना चाहिए कि वह इस आत्महत्या मामले को किस नजरिए से देखती है ?
और पढ़ें ...

जगदलपुर : जनता की प्रमुख मांग वाली सड़कों के निर्माण कार्यों को दें प्राथमिकता : प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ

प्रमुख सचिव गृह एवं वन विभाग  मनोज पिंगुआ ने कहा कि क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों का अच्छा प्रयास किया जा रहा है, जिसका निकट भविष्य में बेहतर परिणाम दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण विभाग क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांग वाली सड़कों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दें। साथ ही अंदरूनी इलाकों में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण के लिए राजस्व, पुलिस व वन विभाग मिलकर कार्यो को गति दें। प्रमुख सचिव श्री पिंगुआ शुक्रवार को जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में पुलिस, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाय और टेली कम्यूनिकेशन संस्था के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

प्रमुख सचिव ने टेली कम्यूनीकेशन संस्थाओं द्वारा बस्तर संभाग क्षेत्र में किया जा रहे कार्यो की समीक्षा। इसके साथ पीएमजीएसवाय के सड़कों के विकास, लोक निर्माण विभाग के एलडब्ल्यूई अन्तर्गत आरआरपी-01,02 के निर्माण कार्यो की प्रगति की, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य की सीमा में सड़क-पुल निर्माण कार्यों की प्रगति, सीएसपीडीसीएल के द्वारा विद्युतिकरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में प्रमुख सचिव ने पीएमजीएसवाय के अधिकारियों को सड़कों के विकास लगे मजदूरों का भुगतान तत्काल करवाने पर जोर दिया। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में संवदेनशील इलाको में जो क्षेत्र नक्सलमुक्त हुए हैं उन स्थानों के नाम से अन्य जगहों में संचालित आश्रम-छात्रावास, हाॅस्टल को उसी गांव में संचालित करवाने पर भी चर्चा किया। साथ ही पुलिस विभाग के द्वारा संचालित मनवा नवा नार के प्रगति पर भी चर्चा। बैठक में वन विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा में वनधन विकास केन्द्र प्रधानमंत्री जनमन के हितग्राही मूलक, स्व-सहायता समूह द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों लाईवलीहुड का अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। इसके अलावा कैम्पा निधि के कार्यो, वृक्षारोपण के लिए कार्ययोजना, हितग्राहियों का चयन, लघुवनोपज क्रय, लघुवनोपज संग्राहकों का पंजीयन कार्यो, नदी किनारे वृक्षारोपण, वन्यजीव-मानव संघर्ष की घटना विषय पर आवश्यक चर्चाकर निर्देश दिए। इस अवसर पर बस्तर आईजी  सुन्दरराज पी., लघुवनोपज काॅर्पोरेशन के  प्रेम कुमार, डीआईजी  बालाजी राव सहित वन विभाग सीसीएफ श्री गुप्ता, श्री दुग्गा सहित संबंधित विभागों के संभागीय अधिकारी और जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मुठभेड़ में मारे गए तीसरे नक्सली की हुई पहचान...नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट

दंतेवाड़ा। जिले के नक्‍सल प्रभावित कुन्ना-डब्बा के जंगलों में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में तीसरे की पहचान हो गई है। नक्सलियों ने एक प्रेस नोट जारी कर तीनों नक्सलियों को अपना साथी होना बताया है। तीसरे मारे गए नक्सली का नाम प्रेस नोट में डोडी लिंगा बताया गया है, जो सुकमा जिले के गोंदपल्ली पंचायत के गोदेड गांव का निवासी है। इस नक्सली के 2016 से नक्सली संगठन से जुड़कर काम करने की बात लिखी हुई है।

गौरतलब है कि रविवार शाम को हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे। जिसमें पुलिस ने दो नक्सलियों की पहचान तो कर ली थी पर तीसरे की पहचान नहीं हो पाई थी। अब नक्सलियों प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों ने तीनों मारे गए साथियों को नक्सली बताया है, पर मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। नक्सलियों ने तीनों को पकड़ कर मारने का आरोप लगाया है। प्रेस नोट दरभा डिवीजन सचिव साई नाथ ने जारी किया है।

और पढ़ें ...

डीजीपी ने सभी IG और SP की ली वर्चुअल बैठक, कानून व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने के दिये निर्देश

रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज बुधवार को सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षको एवं पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में डीजीपी जुनेजा ने राज्य में अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए बार्डर इलाकों में निगरानी रखने के साथ ही चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच-पड़ताल के भी निर्देश दिए है। जिला कलेक्टरों से समन्वय स्थापित कर राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग की आवश्यकतानुसार संयुक्त टीम बनाकर धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में निरंतर पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में अपराधिक प्रवृत्ति एवं गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखने के साथ ही शराब के अवैध क्रय-विक्रय, जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों, चैन स्नेचिंग तथा चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण करने तथा इनमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

डीजीपी जुनेजा ने विजिबल पुलिसिंग के साथ संपत्ति संबंधी अपराधों को दृष्टिगत रखते हुये रात्रि गस्त एवं पुलिस पेट्रोलिंग की समीक्षा कर पुलिस मोबेलिटी बढ़ाकर गुण्डे एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को नववर्ष के आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था बनाये रखते हुये भीड़-भाड़ वाले स्थानों यथा होटल, बाजार, मंदिर या अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

 
और पढ़ें ...

CG : पड़ोसी ने महिला की हत्या कर लाश से किया दुष्कर्म...लोगों ने की फांसी की मांग..!!

सरगुजा। सीतापुर थाना क्षेत्र में 23 साल की महिला के पड़ोसी ने उसकी हत्या कर शव से दुष्कर्म किया। इसके बाद शव को कुएं में फेंककर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मंगलवार को फांसी की मांग को लेकर लोगों ने NH-43 पर जाम लगा दिया।

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी महिला का शव 21 दिसंबर को घर से कुछ दूरी पर मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला से दुष्कर्म किया गया है और ढोढ़ी में डूबने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का पति कमाने के लिए दूसरे प्रदेश गया है। कॉल डिटेल से जानकारी मिली कि महिला और उसके पड़ोसी सुनील कुमार तिर्की (25) के बीच लगातार बात होती थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी सुनील ने पुलिस को बताया कि काम के सिलसिले में उसने एक-दो बार महिला के पति को कॉल किया था। इस दौरान महिला से बातचीत हुई और फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों अक्सर बातें किया करते और मिलते थे। 20 दिसंबर की रात महिला ने कॉल कर सुनील को बुलाया था। आरोपी सुनील खेत में महिला से मिलने के लिए पहुंचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। इस पर महिला ने उसका कॉलर पकड़ लिया और शोर मचाने की धमकी दी। इससे आरोपी ने महिला का मुंह और नाक दबाया तो वह थोड़ी देर बाद जमीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद आरोपी ने बेहोश समझकर वह उसे घसीटकर थोड़ी दूर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। वहां उसे अहसास हुआ कि महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद शव को उठाकर पास की ढोढ़ी में फेंककर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

और पढ़ें ...

काम दिलाने के नाम पर अपनी ही बहन को दो लाख में बेचा...लगातार होता रहा दुष्कर्म

कबीरधाम। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। सगे मामा की लड़की ने अपनी ही बहन को दो लाख रुपये में हरियाणा में बेच दिया था। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे हरियाणा से भाग कर आई पीड़िता ने कुकदूर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना से मिली जानकारी अनुसार, मामला दो वर्ष पूर्व का है। थाना क्षेत्र की पीड़िता अपने मामा की लड़की के संपर्क में थी। मामा की लड़की हरियाणा में मजदूरी का काम करती थी। यही पीड़िता को काम दिलाने के बहाने हरियाणा ले कर चली गई। जहां उसे दो लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसका उत्पीड़न हो रहा था। एडिशनल एसपी हरीश राठौर ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने रविवार को कबीरधाम जिला पुलिस की टीम हरियाणा भेजी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। 
और पढ़ें ...

सावधान - जागरूकता ही सुरक्षा है

कृपया ध्यान दें: TRAI कभी भी मोबाइल नंबरों के सत्यापन या नंबर बंद करने या गैरकानूनी गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए किसी भी उपभोक्ता को कोई संदेश या कॉल नहीं करता है। साथ ही ट्राई ने ऐसी गतिविधियों के लिए ग्राहकों से संपर्क करने के लिए किसी भी एजेंसी को अधिकृत नहीं किया है। इस संबंध में किसी भी संदेश या कॉल की सूचना संबंधित मोबाइल सेवा प्रदाता और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दी जा सकती है। जागरूकता ही सुरक्षा है |
और पढ़ें ...

नजारा देख पुलिस हुई हैरान...एंबुलेंस में मरीज की जगह मिला 34 लाख का गांजा

पुलिस को चकमा देने गांजा तस्करी के लिए एंबुलेंस का उपयोग

रायपुर। राज्य में सरकार बदलने के साथ पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दी है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुलडोजर चलाने के बाद अब काले कारोबार से जुड़े शातिरों के खिलाफ अभियान चलाने हौसले पस्त करने में जुट गई है।

राजधानी पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 34 लाख का गांजा जब्त किया है। हैरान करने वाली बात ये है कि तस्कर गांजे को एंबुलेंस में रखकर ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 360 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग 34 लाख बताई जा रही है।

रायपुर पुलिस को आज (20 दिसंबर) को मुखबिर से सूचना मिली कि डूमर तालाब चाणक्य स्कूल टर्निग के पास एक एम्बुलेस खडी है, जिसमें वाहन चालक मिलाकर चार व्यक्ति है। साथ ही उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा है। इस सूचना को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और अमानाका पुलिस की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही के निर्देश दिए।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग निकले। वहीँ, चालक मौके पर पकडा गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज खुंटे पिता कृष्णलाल खुंटे उम्र 22 साल ग्राम डोंगियाभाठा, सारंगढ़ का होना बताया। आरोपी ने अपने भागे हुए साथी का नाम गोलू चन्द्रा तथा अन्य दो का नाम मालूम नहीं होना बताया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने वाहन को चेक किया तो उसमे 72 पैकेट ब्राऊन कलर के रेपर से सील पैक गांजा पाया गया। उक्त मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछने पर गांजा को उड़ीसा से खरीदकर लाना और बलौदाबाजार से अन्य राज्य अपने फरार साथी गोलू के साथ मिलकर ले जाने की बात स्वीकार की।

मौके पर आरोपी चालक के कब्जे से एक एम्बुलेस कमांक सीजी-04/ एच.डी. 8385 में 72 पैकेट गांजा, कुल वजनी 364. 300 किलो ग्राम जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध कमांक 00/2023 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। मौके से फरार आरोपियो के संबंध में जांच की जा रही है।

और पढ़ें ...

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Oye Indori पर रेप का केस! शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

 के नाम से मशहूर रॉबिन जिंदल रेप केस में फरार हो गए हैं। उन पर एक युवती ने मंगलवार देर रात रेप केस दर्ज करवाया है। रॉबिन देश के प्रमुख सोशल मीडिया सेलिब्रिटी में शामिल हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। एमआईजी थाने के एसआई सचिन आर्य ने बताया कि रॉबिन जिंदल पुत्र मिथिलेश अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।दरअसल तलाकशुदा युवती ने रॉबिन अग्रवाल जिंदल पर आरोप लगाया है कि वो शादी का झांसा देकर फिजिकली यूज कर रहा था। एमआईजी पुलिस ने लंबी जांच पड़ताल के बाद रॉबिन अग्रवाल जिंदल उर्फ ओए इंदौरी पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है. बता दें कि उनपर ये दूसरी बार मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले मार्च में भी युवती की शिकायत के बाद ओए इंदौरी पर आरोप लगा था। लेकिन तब आपसी समझाईश पर मामला खत्म हो गया था।

और पढ़ें ...

अवैध रूप से शराब के साथ महिला आरोपी रानी मनहरे गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
 
इसी क्रम में दिनांक 18.12.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेरीखेड़ी स्थित रेलवे पटरी के पास एक महिला अपने पास शराब रखीं है तथा अवैध रूप से बिक्री कर रहीं है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा  मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर महिला की पतासाजी करते हुए चिन्हांकित कर महिला को पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रानी मनहरे निवासी सेरीखेड़ी मंदिर हसौद  रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में रानी मनहरे से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी रानी मनहरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखंे 90 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 2800 रूपये जुमला कीमती 12,700/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 704/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी - श्रीमती रानी मनहरे पति स्व. अगमदास मनहरे उम्र 38 साल निवासी सेरीखेड़ी वार्ड नंबर 07 रेलवे पटरी के पास थाना मंदिर हसौद रायपुर।
और पढ़ें ...

सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवक की हत्या करके उसे बघेरा रेलवे क्रासिंग के पास एक नाली में फेंक दिया था। मृतक के सीने और शरीर में ईंट, पत्थर मारने के निशान थे।

जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम बघेरा में सिगरेट पीने की बात को लेकर हुए विवाद में गांव के ही रहने वाले रघुनाथ मंडावी, भूपेश साहू, अविनाश उर्फ बउवा मंडावी, चंद्रकांत उर्फ चिन्टू ठाकुर, आकाश मंडावी और एक नाबालिग बालक ने हांथ, मुक्का, डण्डा से मारपीट एवं पत्थर पटक कर वहां रहने वाले रॉकी देशमुख (24 साल) की हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 अलग अलग टीमें तैयार कर तलाशी शुरू की। वारदात के कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि आपसी झगड़ा होने के चलते गुस्से में आकर उन्होंने लाठी, डंडा और पत्थर से मारकर प्रेम उर्फ रॉकी मंडल की हत्या की है।

गिरफ्तार आरोपियों में रघुनाथ मंडावी (22 वर्ष), भूपेश साहू (21 वर्ष), अविनाश उर्फ बउवा मंडावी (20 वर्ष), चंद्रकांत उर्फ चिन्टू ठाकुर (26 वर्ष), आकाश मंडावी (20 वर्ष) और एक नाबालिग शामिल है।

और पढ़ें ...

*अपराधियों पर रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

*अपराधियों पर रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को अपराधों पर नियंत्रण कर अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु अपराधिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों सहित नशीली पदार्थो व अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिसके तारतम्य में विगत 04 दिवस में रायपुर के अलग - अलग थानों में *सट्टा के 15 प्रकरणों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी रकम 29,660/- रूपये, आबकारी एक्ट के 61 प्रकरणों में 62 आरोपियों के विरूद्ध, आर्म्स एक्ट के 06 प्रकरणों में 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर 01 नग कट्टा, 02 नग जिंदा कारतूस एवं 05 नग चाकू तथा नारकोटिक एक्ट के 05 प्रकरणों में 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 किलो 232 ग्राम गांजा, 15 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) एवं नगदी रकम 75,680/- रूपये जप्त करने के साथ ही 132 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधित धाराओं* के तहत् संबंधित थानों में कार्यवाही किया गया। आरोपियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
और पढ़ें ...

पति अपनी पत्नी को 10 हजार भरण-पोषण देगा

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती बालो बघेल व श्रीमती नीता विश्वकर्मा ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 232 वीं व जिला स्तर पर 108 वीं सुनवाई हुई। रायपुर जिले में आयोजित जनसुनवाई में कुल 30 प्रकरण में सुनवाई की गई।

आज की सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में दोनो पक्ष उपस्थित थे। आवेदिका अनावेदकगण के एकता चौक कबीर नगर स्थित मकान में निवासरत् है। जो पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। मकान का पुनः निर्माण करने के लिए सारा समान खरीद कर पड़ा है। जिसकी कीमत लाखों में है। इस संदर्भ में अनावेदकगणों ने एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया है। अनावेदकगणों का कहना है कि आवेदिका उस मकान को छोड़कर साथ रह सकती है। जिसके लिए आवेदिका तैयार है। आवेदिका को अपने देवर के व्यवहार से आपत्ति है जिसके लिए आयोग की काउंसलर द्वारा मौके पर समझाईश दिया जायेगा। एक सप्ताह के अंदर आवेदिका कबीर नगर के मकान को खाली करके अनावेदकगणों के साथ उनके घर में रहेगी। उक्त अवधि में आयोग की काउंसलर आवेकिा के साथ मौके पर उपस्थित रहेगी। इस स्तर पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया की सड़क के आवारा कुत्तों के द्वारा बच्चों को दौड़ाया और काटा जा रहा था। बच्चों को बचाने का प्रयास आवेदिका वह उसके पति के द्वारा किया गया था, उसे लेकर अनावेदिका ने आवेदिका व उसके पति के खिलाफ पशु क्रूरता की शिकायत कर वीडियों वायरल कर दिया गया था। दोनों पक्षों को विस्तार से सुने जाने पर स्पष्ट हुआ की दोनों पक्षों नेथाने में FIR दर्ज करा रखी है। चूंकि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है इसलिए प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया की अनावेदक पति और पिता की जिम्मेदारी नहीं उठाता है, घर खर्च हेतु कोई राशि नहीं देता है। आवेदिका के स्वयं के खर्चों से घर चल रहा है। अनावेदक द्वारा आवेदिका पर शक किया जाता है। इन बिन्दुओं पर दोनों पक्षों की काउंसलिग किया गया जिसमें अनावेदक प्रति माह 10 हजार रूपये घर खर्च देगा। इस प्रकरण की निगरानी एक वर्ष तक किया जायेगा। इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

अन्य प्रकरण में आवेदिका के पति के विरूद्ध आंतरिक परिवाद समिति में एक छात्रा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। आज की सुनवाई में आंतरिक परिवाद समिति के अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित थे। आवेदिका ने बताया की अनावेदक विभागाध्यक्ष आवेदिका के पति है जो कि पत्रकारिकता विश्वविद्यालय के असोसिएट प्रोफेसर है जिनके खिलाफ छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है। परिवाद व समिति को सुना गया। उन्होनें बताया की शिकायतकर्ता छात्रा ने आवेदिका के पति के विरूद्ध स्पष्ट शिकायत नहीं किया था और गोल-मोल तरीके से बाते कर रही थी जिससे यह अहसास हुआ की शिकायत किसी के भहकावे या दबाव में किया गया है। इस पर आवेदिका के पति प्रोफेसर ने बताया की छात्रा की मां ने परिवाद समिति के सुनवाई में कहा था कि मुख्य अनावेदक पत्रकारिकता विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष जैसा कहेगें हम वैसा निर्णय लेगें। इस पर पत्रकारिकता रजिस्ट्रार ने अपना प्रतिवेदन तैयार किया गया जिससे स्पष्ट है कि अनावेदकगण ने आपसी सहमति और मिलिभगत से आवेदिका के पति के खिलाफ शिकायत किया था। जिसकी जांच आंतरिक परिवाद समिति द्वारा विधिवत तरीके से किया जा रहा था। अनावेदक छात्रा एवं विभागाध्यक्ष ने जिसमें कोई सहयोग नहीं किया तथा आवेदिका के पति के खिलाफ कोई भी स्पष्ट सबूत न मिलने पर परिवाद सहमिति ने प्रकरण समाप्त किया। आयोग ने अनावेदक क्रमांक 1.2 को छोड़कर शेष अनावेदकगणों के नाम को प्रकरण से हटाने का निर्देश देते हुए प्रकरण आगामी सुनवाई में सुनने की बात कही।

अन्य प्रकरण में आवेदिका ने आयोग के समक्ष एक लिखित आवेदन प्रस्तुत की है कि वह बिना किसी शर्त के अपने पति के साथ रहने को तैयार है तथा प्रकरण समाप्त करना चाहती है। इस प्रकरण में दोनों पक्षों को सुना गया दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया है। अनावेदक ने आयोग से अनुरोध किया की आवेदिका के तीन बहने पति-पत्नी के दाम्पत्य जीवन में दखल अंदाजी नहीं करेंगी, जिस पर आवेदिका ने सहमति व्यक्त की। आयोग ने इस प्रकरण में एक वर्ष तक निगरानी हेतु काउंसलर नियुक्त करते हुए प्रकरण समाप्त किया।

और पढ़ें ...

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल तथा थाना कबीर नगर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित करने के साथ ही इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली पदार्थाे के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
 
इसी क्रम में दिनांक 16.12.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर स्थित यदुवंशी चौक पास कुछ व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखें है तथा बिक्री करने की फिराक मंे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए 04 व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सेवा सिंह, उमेश यदु, हरप्रीत सिंह एवं शुभम मिलन निवासी हीरापुर कबीर नगर रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखा होना पाया गया। जिस पर चारों आरोपियांे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 246/23 धारा 22(क) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
 
पूछताछ में आरोपियों द्वारा मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) को पंजाब से लाना बताया गया है। 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. सेवा सिंह पिता मनजीत सिंह उम्र 28 साल निवासी एल.आई.जी. 2326 सरदार प्रोविजन स्टोर के पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।
 
02. उमेश यदु पिता प्रभुलाल यदु उम्र 32 साल निवासी उड़ता हनुमान मंदिर पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर। 
 
03. हरप्रीत सिंह पिता कुलदीप सिंह उम्र 28 साल निवासी वीर सावरकर नगर हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर। 
 
04. शुभम मिलन पिता प्रदीप मिलन उम्र 28 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।
और पढ़ें ...

दो चोरों को पकड़ने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता...निर्माणाधीन शासकीय अटल आवास से एल्युमिनियम सेन्ट्रींग प्लेट चोरी करते पकड़े गये

आरोपियों के कब्जे से सेट्रींग प्लेट 50नग (470 
     कि.ग्रा.) कीमती 1,50,000/- रू. किया गया 
     जप्त।
 
01. गणेश सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी उम्र 35 
       वर्ष
02. कैलाश सूर्यवंशी पिता लक्ष्मी प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 
    19 वर्ष 
     दोनो निवासी खमतराई, थाना सरकण्डा
 
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट // मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में हो रही लगातार चोरियों पर अंकुश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है. जिसके परिपालन में क्षेत्र में हो रहे चोरी के रोकथाम तथा आरोपियों के धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकडा) श्रीमति पूजा कुमार के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकडा  जय प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में थाना सरकण्डा से एक टीम तैयार कर पतासाजी हेतु लगाया गया है, कि दिनाक 14.12.2023 को प्रार्थी स्वदीप चौधरी पिता अच्छेलाल चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी ड्रीम इन्क्लेव सोसायटी अशोक नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आर्यन बिल्डर्स रायपुर द्वारा 145 शासकीय अटल आवास का मकान खमतराई में निर्माण कराया जा रहा है, उक्त कपनी में वह एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है, कि दिनांक 10.11.2023 से 13.12.2023 के मध्य मकान निर्माण कार्य बंद था, कि दिनांक 13.12.2023 को जब काम चालू करने के लिए देखे तो मकान के टीने का दरवाजा को खोलकर कोई अज्ञात चोर द्वारा एल्युमिनियम से बने 50 नग सेट्रींग प्लेट किमती 150000 रू को चोरी कर ले गया है, उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर आरोपी पतासाजी विवेचना में लिया जाकर मौके पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ किया एवं मुखबीर से जानकारी लिया गया जो बताये कि मोहल्ले का गणेश सूर्यवशी एवं कैलाश सूर्यवंशी लोग उक्त मकान के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते हुये देखा गया है, जिससे संदेही गणेश सूर्यवंशी एवं कैलाश सूर्यवंशी को तलब कर कढ़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार कर चोरी किये एल्युमिनियम सेंट्रीग प्लेट 50 नग करीब 470 कि.ग्रा. कीमती करीब 150,000 रु. का बरामद कर आरोपी गणेश सूर्यवशी एवं कैलाश सूर्यवंशी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
और पढ़ें ...