प्रदेश
कोतवाली थाना में पदस्थ ASI बर्खास्त...जानिए क्या है पूरा मामला
कोरबा। जिले में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को गैर जिम्मेदारी का प्रदर्शन करने पर बर्खास्त कर दिया गया। लंबे समय तक अनुपस्थित रहने और विभागीय जांच पूरी होने के बाद पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, 2 साल से भी लंबे समय से श्याम सिंह खन्ना पुलिस की ड्यूटी पर अनुपस्थित थे। जिसके बाद उच्च अधिकारियों की इस बात की जानकारी मिली। मामला सामने आने के बाद इसकी विभागीय जांच कराई गई। जांच के बाद पुलिस महानिरीक्षक के आदेश के बाद श्याम खन्ना को बर्खास्त कर दिया गया है।
प्रदेश की जेलों में निरूद्ध प्रत्येक महिला बंदियों एवं उनके बच्चों तक पहुंचे खुशी : न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद नक्सलियों के विरूद्ध पुलिस अभियान में आई तेजी
अनुसूचित जनजाति का सर्वांगीण विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
गरीबों को आवास मुहैय्या कराने का वादा हमने पूरा किया
आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह एवं आमसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री
गजमाला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत गीत से किया गया मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ द्वारा आयोजित आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह एवं आमसभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत गजमाला एवं पगड़ी पहनाकर पारंपरिक आदिवासी स्वागत गीत से किया गया।
इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री साय ने कहा कि आज 18 दिसंबर का दिन है। आप सभी को बाबा गुरु घासीदास जयंती की हार्दिक बधाई। परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी ने समाज को मनखे मनखे एक समान का संदेश देकर हम सभी को नया रास्ता दिखाया। आज हमारे समाज के लिए सौभाग्य की बात है कि जिस छत्तीसगढ़ में करीब 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है और जहां सबकी अपेक्षा थी कि आदिवासी मुख्यमंत्री बने, हमारे आदिवासी समाज की इस उम्मीद को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा किया है।
श्री साय ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री जी के कारण पूरी दुनिया में हमारे देश का डंका बज रहा है। आज देश के सर्वोच्च महामहिम राष्ट्रपति के पद पर हमारे आदिवासी समाज की श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी विराजमान है। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया, ताकि यहां के अनुसूचित जनजाति के लोगों का समुचित सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके। अनुसूचित जनजाति का सर्वांगीण विकास हो सके इसलिए उन्होंने भारत सरकार में पहली बार आदिम जाति कल्याण विभाग का गठन भी किया। अनुसूचित जनजाति समुदाय की सबसे ज्यादा चिंता हमारी सरकार करती है।
श्री साय ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का संकल्प लेकर मोदी की गारंटी में छत्तीसगढ़ की जनता से जो भी वादा हमने किया है, उसे पूरा करने की जवाबदारी हमारी है। हमारी सरकार ने ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष माताओं-बहनों को 12 हजार रुपए और किसानों के हित में 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की घोषणा सहित प्रत्येक वर्ग के हित में घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि हमने वादा किया था कि गरीबों को आवास मुहैय्या कराएंगे, हमने इसे पूरा किया। हमने 13 दिसम्बर को शपथ ग्रहण किया और 14 दिसंबर को सबसे पहले केबिनेट में 18 लाख हितग्राहियो को आवास देने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक श्री केदार कश्यप, विधायक श्री कवासी लखमा सहित आदिवासी समुदाय के अन्य विधायक, एवं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव सहित आदिवासी समुदाय के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री द्वय साव व शर्मा ने प्रदेशवासियों को गुरु घासीदास जयंती की बधाई दी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपमपख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि 'मनखे-मनखे एक समान' का संदेश देने वाले पूज्य गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर हम सब सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष कर सद्भावना का संदेश फैलाने के लिए संकल्पित हों। गुरु घासीदास जी की शिक्षाएँ और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है। गुरु घासीदास जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में लेकर जाने के लिए प्रदेश की सरकार संकल्पित है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेशवासियों को गुरु घासीदास जयंती की बधाई देते हुए कहा कि गुरु घासीदास जी के पावन विचार और अमूल्य शिक्षाएँ हमें जनकल्याण हेतु सदैव प्रेरित करती रहेंगीं। गुरु घासीदास ने मानव जाति को सात्विक जीवन जीने की शिक्षा दी है। गुरु घासीदास जी ने विपरीत परिस्थितियों में मानव समाज में एकता, भाईचारा और समरसता का जो संदेश दिया है, वह यमूची मानव जाति के लिए एक अनमोल धरोहर है।
रायपुर : अनुसूचित जनजाति का सर्वांगीण विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ द्वारा आयोजित आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह एवं आमसभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत गजमाला एवं पगड़ी पहनाकर पारंपरिक आदिवासी स्वागत गीत से किया गया।
इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री साय ने कहा कि आज 18 दिसंबर का दिन है। आप सभी को बाबा गुरु घासीदास जयंती की हार्दिक बधाई। परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी ने समाज को मनखे मनखे एक समान का संदेश देकर हम सभी को नया रास्ता दिखाया। आज हमारे समाज के लिए सौभाग्य की बात है कि जिस छत्तीसगढ़ में करीब 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है और जहां सबकी अपेक्षा थी कि आदिवासी मुख्यमंत्री बने, हमारे आदिवासी समाज की इस उम्मीद को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा किया है।
श्री साय ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री जी के कारण पूरी दुनिया में हमारे देश का डंका बज रहा है। आज देश के सर्वोच्च महामहिम राष्ट्रपति के पद पर हमारे आदिवासी समाज की श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी विराजमान है। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया, ताकि यहां के अनुसूचित जनजाति के लोगों का समुचित सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके। अनुसूचित जनजाति का सर्वांगीण विकास हो सके इसलिए उन्होंने भारत सरकार में पहली बार आदिम जाति कल्याण विभाग का गठन भी किया। अनुसूचित जनजाति समुदाय की सबसे ज्यादा चिंता हमारी सरकार करती है।
श्री साय ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का संकल्प लेकर मोदी की गारंटी में छत्तीसगढ़ की जनता से जो भी वादा हमने किया है, उसे पूरा करने की जवाबदारी हमारी है। हमारी सरकार ने ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष माताओं-बहनों को 12 हजार रुपए और किसानों के हित में 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की घोषणा सहित प्रत्येक वर्ग के हित में घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि हमने वादा किया था कि गरीबों को आवास मुहैय्या कराएंगे, हमने इसे पूरा किया। हमने 13 दिसम्बर को शपथ ग्रहण किया और 14 दिसंबर को सबसे पहले केबिनेट में 18 लाख हितग्राहियो को आवास देने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक केदार कश्यप, विधायक कवासी लखमा सहित आदिवासी समुदाय के अन्य विधायक, एवं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव सहित आदिवासी समुदाय के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का जन्म दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया( सैकड़ो जगह हुए कार्यक्रम -बधाई देने पहुंचे
लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का जन्म दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया( सैकड़ो जगह हुए कार्यक्रम -बधाई देने पहुंचे हजारों लोग) बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, पि.व. मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 1 बिलासपुर,/ पार्षद- वार्ड क्रमांक 68 न. पा. नि. बिलासपुर का जन्म दिवस उत्साह पूर्वक बेलतरा-बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मनाया गया, इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास हमेशा पूरे विधानसभा में बेलतरा में सैकड़ो जगह जन्म दिवस कार्यक्रम सम्मिलित होते रहे हैं, परंतु इस वर्ष प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने के कारण उन्होंने क्षेत्र के कार्यक्रमों में शिरकत नहीं किया, उसके पश्चात भी बेलतरा और बिलासपुर में डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों पर उनके समर्थको, चाहने वालों ने केक काटकर, हनुमान चालीसा पाठ, जगराता आदि कार्यक्रम कर उनका जन्म दिवस मनाया, श्री त्रिलोक श्रीवास के निवास स्थल में 15 दिसंबर की रात से लेकर दूसरे दिन तक, बेलतरा-बिलासपुर सहित अनेक स्थानों के हजारों लोगों का ताता उनको बधाई देने के लिए लगा रहा, इस अवसर पर सर्वसेन समाज बिलासपुर एवं टीम त्रिलोक श्रीवास के द्वारा वृद्ध आश्रम में गर्म कपड़े, कंबल वितरण एवं चिकित्सालय में फल वितरण किया गया, सर्वसेन समाज एवं पिछड़ा वर्ग संगठन ने पूरे प्रदेश में त्रिलोक श्रीवास के जन्म दिवस के अवसर पर रचनात्मक- सृजनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया, श्री त्रिलोक श्रीवास को हर वर्ग के लोग हजारों की संख्या में बधाई देने उनके निवास स्थल कोनी पहुंचे, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं श्री तारीख अनवर,कैप्टन अजय सिंह यादव, महासचिव डॉक्टर अजय कुमार ,श्री शक्ति सिंह गोहिल सहित प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री ताम्रत ध्वज साहू, अमरजीत भगत, संगठन के पदाधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला ,बैजनाथ चंद्राकर, विजय पांडे, महापौर -सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश से एवं सोशल मीडिया से हजारों लोगों ने बधाइयां शुभकामनाएं दिया ,इस अवसर पर विशेष कर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ो स्थान पर उनके समर्थकों और चाहने वालों ने कार्यक्रम आयोजित कर उनके मंगलमय दीर्घायु जीवन की कामना किया
धन की कमी से जूझ रही कांग्रेस ने शुरू किया ऑनलाइन क्राउड फंडिंग अभियान ‘डोनेट फॉर देश
सीएम ने आधे घंटे के अंदर एंबुलेंस जरूरतमंद तक पहुचाने के निर्देश, मगर ये है हकीकत
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों का रुट हुआ डायवर्ट, घर से निकलने से पहले देख ले लिस्ट कही आपकी ट्रेन तो नहीं शामिल
बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं | इसी कड़ी में अधोसंरचना विकास हेतु पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल के चात्रा-मुरारई सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के फलस्वरूप निम्न गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-
दिनांक 26 दिसम्बर 2023 को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया खड़गपुर-अंदुल-हावड़ा-बांडेल-कटवा-अजीमगंज-नईफरक्का मार्ग होकर रवाना होगी ।
दिनांक 23 व 30 दिसम्बर 2023 को कामाख्या से चलने वाली गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया नईफरक्का-अजीमगंज-कटवा-बांडेल-हावड़ा-अंदुल-खड़गपुर मार्ग होकर रवाना होगी ।
देरी से रवाना होने वाली गाड़ी:-
दिनांक 23 व 30 दिसम्बर 2023 को माल्दा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13425 माल्दा-सूरत एक्सप्रेस माल्दा से दो घंटे देरी से रवाना होगी ।
17007/17008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का परिचालन सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद के मध्य किया जाएगा | इसी प्रकार पूर्व मध्य रेलवे के दरभंगा स्टेशन में वॉशिंग पिट लाइन रिमाडलिंग कार्य के फलस्वरूप गाड़ी संख्या 17007/17008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का परिचालन सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद के मध्य किया जाएगा | दिनांक 16 व 19 दिसम्बर 2023 को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, बरौनी स्टेशन में समाप्त होगी तथा बरौनी-दरभंगा के मध्य रद्द रहेगी | इसी प्रकार दिनांक 19 व 22 दिसम्बर 2023 को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, बरौनी स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा दरभंगा-बरौनी के मध्य रद्द रहेगी |
विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |
विवरण इस प्रकार है –
1, गाड़ी संख्या 12262/12261 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा हावड़ा से 18 व 19 दिसम्बर 2023 को तथा सीएसएमटी से 19 व 20 दिसम्बर 2023 को उपलब्ध रहेगी ।
2, गाड़ी संख्या 20917/20918 इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा इंदौर से 19 दिसम्बर 2023 को तथा पुरी से 21 दिसम्बर 2023 को उपलब्ध रहेगी ।
BREAKING : स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियों में जबरदस्त भिड़ंत...मची चीख-पुकार
बिलासपुर।बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर रतनपुर ओवर ब्रिज में बड़ा हादसा हो गया है, जहां स्कूली बच्चों से भरी तेज रफ़्तार बस और स्कॉर्पियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में 4 बच्चों को गंभीर चोटें आई है. वहीं घटना के बाद चीख पुकार मच गई है, सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूली बच्चे पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में 8 से 10 लोग थे सवार. वहीं स्कूली बस में स्टूडेंट्स-शिक्षक समेत 22 लोग सवार थे. सभी स्कूली बच्चे पामगढ़ के बताए जा रहे हैं. चार बच्चों को गंभीर चोट आई है. एक शिक्षक का पैर टूट गया और स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी जख़्मी हुआ है. घायलों का रतनपुर के अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुँच पुलिस जाँच में जुट गई है.
BREAKING : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...CRPF के सब इंस्पेक्टर शहीद...एक कांस्टेबल घायल
सुकमा : आज रविवार को एक दुखद घटना में, सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक उप-निरीक्षक की जान चली गई, और एक कांस्टेबल घायल हो गया। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कार्मिक और माओवादी। यह टकराव जगरगुंडा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में सुबह सामने आया जब CRPF की 165वीं बटालियन ने माओवादी विरोधी अभियान शुरू किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ऑपरेशन सुबह करीब 7 बजे बेदरे कैंप से उर्संगल गांव की ओर शुरू हुआ।
जैसे ही सुरक्षा बल माओवादी विरोधी अभियान में लगे, तीव्र गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके परिणामस्वरूप उप-निरीक्षक सुधाकर रेड्डी की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई। इसके अलावा मुठभेड़ के दौरान सिपाही रामू को गोली लगी। गोलीबारी बंद होने के बाद घटना स्थल से चार संदिग्धों को पकड़ लिया गया।
सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम फिलहाल इलाके में गहन तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार, घायल कांस्टेबल रामू को चिकित्सा उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा है। यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा बलों के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालती है क्योंकि वे माओवादी गतिविधियों का मुकाबला करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।
अधिकारियों द्वारा मुठभेड़ की विस्तृत जांच करने की संभावना है, जिसमें उन परिस्थितियों की जांच की जाएगी जिनके कारण गोलीबारी हुई और उसके बाद एक सीआरपीएफ उप-निरीक्षक की जान चली गई। यह घटना संघर्ष-प्रवण क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों के सामने आने वाले जोखिमों को रेखांकित करती है, क्योंकि वे क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करते हैं।
CG BREAKING : जमीन विवाद में ग्रामीण की हत्या...तीन आरोपी गिरफ्तार
दंतेवाड़ा। जिले में पुलिस ने जमीन विवाद पर हत्या के गुत्थी को सुलझा ली है, इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर धारदार टंगिया से हुंगा भास्कर की हत्या कर दी थी, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार टंगिया को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 15 दिसंबर को प्रार्थिया सुकमति भास्कर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 दिसंबर की रात करीब 7 – 8 बजे हुंगा भास्कर अपने परिवार के साथ अपने घर कुहचेपाल कड़ती पारा में घर के लाड़ी पर सोया हुआ था। तभी बुधराम कड़ती ( 45), बुधराम कड़ती (27), सुनील भास्कर (19) सभी निवासी कुहचेपाल थाना भांसी जिला दन्तेवाड़ा जमीन विवाद को लेकर हुंगा भास्कर की धारदार टंगिया से मारकर हत्या कर दी। सूचना पर थाने में अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपियों बुधराम कड़ती, सुनील भास्कर, बुधराम कड़ती ने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार टंगिया को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विकसित भारत संकल्प यात्रा के अवसर पर संबोधन
आज हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद आज इस वीडियो कन्फ्रेंस के माध्यम से पहली बार पूरे प्रदेश के नागरिकों से बात करने का सुअवसर आया है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। हम सभी बड़े सौभाग्यशाली हैं कि यह यात्रा हमारे प्रदेश में भी प्रभावी तरीके से संचालित हो पाएगी।
मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है मैं यह बताना चाहता हूँ कि हमारे प्रधानमंत्री ऐसे प्रधानमंत्री हैँ जो जनहित में योजनाएं बनाते हैँ साथ ही योजना का लाभ लोगों तक पहुँचे यह भी सुनिश्चित करते हैं। ग़रीबों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार समर्पित होकर कार्य करती है हमारे प्रधानमंत्री ने कोरोना के समय भी देश के नागरिकों की रक्षा की। प्रधानमंत्री ने कोरोना जैसी महामारी को ख़त्म कर पूरे विश्व को संदेश दिया है। कोविड के दो टीके बनाया और दूसरे देशों को भी दिये। ग़रीब कल्याण योजना की अवधि प्रधानमंत्री ने बढ़ाई है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ जनता को 5 किलो अतिरिक्त चावल प्रदान किया जा रहा है। मोदी की गारंटी में हर वर्ग के लिए चिंता है। हर वर्ग के सरोकार हैं। मैं मुख्यमंत्री के नाते आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मोदी की गारंटी पूरी होंगी। शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन हमने केबिनेट में यह निर्णय लिया है कि 18 लाख लोगों को आवास मिलेगा। आपके आशीर्वाद से हम मोदी की गारंटी प्रदेश में पूरा करेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा आज से प्रारम्भ होकर 26 जनवरी 2024 तक चलेगी। आप सभी से आग्रह करना चाहता हूँ की आप सभी हितग्राहियों के फार्म भरवा कर योजनाओं का लाभ दिलवाने में उन्हें मदद करें।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन
विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन
शासकीय योजना के हितग्राहियों से की चर्चा
अलाव की चपेट में आने से युवती की मौत
अंबिकापुर। मीचौंग चक्रवाती तूफान का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिला। वहीं छत्तीसगढ़ में भी इसका व्यापक असर रहा। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में लगातार तीन-चार दिनों तक हल्की एवं मध्यम बारिश हुई । हालांकि मीचौंग का असर अब खत्म हो गया है लेकिन इसके असर से कड़ाके की ठंड की शुरूआत हो गई है। छत्तीसगढ़ में ठंड सितम ढा रही है। इसी बीच आग तापने के दैरान एक युवती के साथ कुछ ऐसा हुआ की आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे।
पूरा मामला अंबिकापुर के लुंड्रा थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव का है, जहां आग ताप रही युवती की जलने से मोत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थी तभी वो आग की चपेट में आ गई। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उलने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा सरगुजा संभाग के सभी जिलों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। अंबिकापुर में 6.1 डिग्री, रायपुर में 14.4, माना एयरपोर्ट में 13.5, बिलासपुर में 12.8, पेंड्रा रोड में 9, जगदलपुर में 12.2, दुर्ग में 13.8, राजनांदगांव में 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है।
