प्रदेश
पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी...महादेव सट्टा एप्प में शामिल एक और शख्स की गिरफ्तारी
दुर्ग। महादेव खिलाड़ी एप का नेटवर्क लंदन, कोलकाता, मुंबई और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में बिटकाइन वालेट में काम करता है। इसी कड़ी में महादेव सट्टा एप्प मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लम्बे वक़्त से फरार चले रहे मास्टरमाइंड दीपक नेपाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वैशाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने साझा अभियान चलाकर नेपाली को धर दबोचा है।बताया जा रहा है की नेपाली ही वह शख्स है जो दुर्ग-भिलाई इलाके में महादेव सट्टा एप्प का मास्टरमाइंड था। अलग-अलग गिरफ्तारी और कार्रवाई के बीच पुलिस को नेपाली की लम्बे वक़्त से तलाश थी। पुलिस नेपाली की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमार कार्रवाई भी कर रही थी। वही अब वैशाली नगर पुलिस और दुर्ग पुलिस के अपराध शाखा को कामयाबी मिली है
जूस की दुकान चलाने वाले सौरभ चंद्राकर ने 2021 में शुरू किया
पुलिस सूत्रों के अनुसार इसे भिलाई में जूस की दुकान चलाने वाले सौरभ चंद्राकर ने 2021 में शुरू किया था। फिर अपने दोस्त रवि उप्पल के साथ मिलकर दुबई से इसे संचालित करने लगा। उसने देशभर में 4000 से ज्यादा पैनल ऑपरेटरों को जोड़ा। ये दोनों प्रत्येक पैनल ऑपरेटर के साथ 200 से ज्यादा आईडी लेकर सट्टा खिलाने वाले थे। इसका सुराग मिलने के बाद भिलाई पुलिस ने 2022 में कार्रवाई करते हुए 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया।
बीजापुर में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर: विधायक मंडावी के काफिले पर किया था हमला
बीजापुर। विक्रम मंडावी के काफिले में हमला करने की घटना में शामिल नक्सली समेत 5 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। ये सभी सरेंडर्ड नक्सली गंगालूर और भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थे। संगठन में रहते हुए नक्सलियों के बड़े लीडरों के संपर्क में थे। इनके आत्मसमर्पण से कई खुलासे होने की संभावना है।
पदेड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य गुडडू ताती, पायकू हेमला, मिलिशिया ‘ए’ सेक्शन डिप्टी कमांडर सन्नू ताती, जीआरडी सदस्य संतू पोटाम और मिरतुर एलओएस के चेरली मिलिशिया कमांडर सोनारू कारम ऊर्फ रवि ने सरेंडर किया है। इनमें से सन्नू ताती विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर हमला करने की घटना में शामिल था।
पायकु हेमला इन घटनाओं में था शामिल
साल 2019 में चेरपाल से पालनार जाने वाली सड़क पर गड्ढा खोदने की घटना।
2019 पालनार और गुण्डापाल के बीच रोड में IED ब्लास्ट करना। इसमें एक जवान की शहादत हुई।
2019 में कोरचोली के बीच पुलिस पार्टी पर अटैक करने की घटना में शामिल।
साल 2020 में चेरपाल और मोदीपारा के बीच पुल निर्माण में लगे मिक्सचर मशीन में आगजनी की घटना में शामिल।
साल 2020 में पालनार पटेलपारा में IED ब्लास्ट कर एक जवान की शहादत का जिम्मेदार।
साल 2021 में नैनपाल में मुरलीताती की हत्या में शामिल।
साल 2023 में पुसनार हीरोली के बीच IED ब्लास्ट करने की घटना में शामिल।
सन्नू ताती इन घटनाओं में था शामिल
साल 2015 में TCOC के दौरान 1 जवान की हत्या में शामिल।
2017 में चेरपाल नाला में रेत परिवहन करते ट्रैक्टरों में आगजनी की घटना में शामिल।
2017 में बोडलापुसनार और मनकेली के बीच पहाड़ी में पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ में शामिल।
साल 2018 में कोकरा के पहाड़ी में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल।
2020 में आत्मसमर्पित माओवादी गुड्डी बंजाम की हत्या में शामिल।
साल 2021 PMGSY के इंजिनियर अजय लकड़ा के अपहरण की घटना में शामिल।
2022 में बोडलापुसनार के ग्रामीण की हत्या में शामिल।
2023 में बीजापुर विधायक के काफिले पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था।
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, पिता-बेटी की मौत
भिलाई। एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और पत्नी की गंभीर हालत में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपारा जामुल निवासी हेमलाल वर्मा (40) अपनी पत्नी जाह्नवी (38), बेटी प्रिया (14), मुस्कान (11) और रितिका (7) के साथ रहता था। हेमलाल भिलाई नगर निगम के कोहका में पंप ऑपरेटर था। वह रोज की तरह सोमवार को भी ड्यूटी के लिए निकला था और रात करीब 9 बजे घर लौटा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हेमलाल ने घर आकर पत्नी को मिठाई दी और कहा कि उसे किसी बाबा ने प्रसाद दिया है। इसे खाने से कोरोना और अन्य कोई बीमारी नहीं होगी।
पत्नी ने प्रसाद खाने से मना किया तो हेमलाल ने उसे जबरदस्ती खिलाया। इसके बाद बड़ी बेटी प्रिया और मुस्कान को भी प्रसाद खिलाने के बाद खुद खा लिया। रात करीब 11 बजे सभी को उल्टियां होने लगी। इस पर जाह्नवी किसी तरह सास-ससुर के पास पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई। परिजन सभी को लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने खेमलाल को मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान रात प्रिया ने भी दम तोड़ दिया। जाह्नवी और मुस्कान का उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि रितिका अपने दादा-दादी के पास सो रही थी। पुलिस इस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
छग के इस जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने 13 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर...देखें लिस्ट
मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है, एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एएसआई, आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है.
देखें लिस्ट-

पुलिस विभाग में थोक में तबादले...तीन ASI सहित 44 प्रधान आरक्षक और आरक्षक भेजे गए इधर से उधर, देखें लिस्ट
कोरबा। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में लगातार तबादले का सिलसिला जारी है, वहीं इसी कड़ी में कोरबा जिले में बड़ी संख्या में अधिकारीयों के तबादले किये गए है। कोरबा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने तीन ASI सहित 44 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों काे इधर से उधर किया है। इनमें कई आरक्षकों को ग्रामीण इलाके से शहर और शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया है।

संदिध परिस्थितियों में मिली ऑटो रिक्शा चालक की सिर कुचली लाश...इलाके में फैली सनसनी
जांजगीर-चांपा। जिले में भारत माला परियोजना के तहत बनाई जा रही सड़क पर आज सुबह एक ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितयों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सुबह लोगों ने देखा कि ऑटो सड़क पर पलटी हुई थी, वहीं पास में ही ऑटो चालक की सिर कुचली लाश और पत्थर पड़ा हुआ था. जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने पंतोरा चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है. प्रथम दृष्ट्या आशंका जताई जा रही है कि किसी ने ऑटो चालक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी है. पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
छत्तीसगढ़ : ट्रक ने बाइक सवार दो नाबालिगों को रौंदा...दोनों की मौके पर मौत
सरगुजा। जिले के नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह बाइक सवार दो नाबालिग को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। जिससे दोनों दोस्त की मौके पर मौत हो गई। एक का सिर क्षत-विक्षत हो गया और दूसरे के सिर में गंभीर चोटें आई। घटना बतौली थाना क्षेत्र के लालमाटी की है।
जानकारी के मुताबिक, भट्टको निवासी हेमंत (15 वर्ष) अपने दोस्त अमरिकन (14 वर्ष) से मिलने के लिए सुबह 6 बजे घर से बाइक लेकर निकाला। फिर दोनों शांतिपारा से बाइक लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 में सीतापुर की ओर निकल गया। इसी दौरान लालमाटी के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हेमंत और अमरिकन की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर बतौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। साथ ही ट्रक की तलाश की जा रही है।
एनएच 49 में सड़क हादसा...खड़ी हाइवा से जा टकराई मिनी ट्रक, एक की मौत
जांजगीर। जिले के हथनेवरा चौक के पास एनएच 49 से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां सड़क किनारे खड़े हाइवा से मिनी ट्रक जा भिड़ी। इस हादसे में मिनी ट्रक के हेल्पर कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, मिनी ट्रक चालक भरत लाल साहू सहयोगी साथी अश्वनी कुमार कुशवाहा के साथ बिलासपुर से मिनी ट्रक में टमाटर लेकर सक्ती जा रहे था। एनएच 49 हथनेवरा चौक के पास हाइवा सड़क किनारे खड़ा था, जो चालक भरत लाल साहू को दिखाई नहीं दिया और वे हाइवा के पीछे के हिस्से से जा टकराया। इस हादसे में ट्रक चालक के साथी की मौत हो गई है.
जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, कार से डिवाइडर से टकराई, दो की गई जान, दो घायल...
जगदलपुर। जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां जगदलपुर शहर में बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे दो युवकों की मौत हो गई है, जिससे जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यह भीषण सड़क हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। बता दें कि बीती रात मारुती स्विफ्ट कार से बर्थडे पार्टी मनाकर 4 युवक वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी शहीद पार्क के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। यह हादसा इतना भीषण था कि 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 युवक घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को महारानी अस्पताल पंहुचाया। जहां घायलों का इलाज जारी है।
तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 2 युवकों की मौत
*भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का जगह जगह भव्य स्वागत*
दिल दाहला देने वाली खबर : पेड़ कटाई के दौरान डंगाल सहित नीचे गिरने से बुजुर्ग की मौत...पढ़िये पूरी खबर
कांकेर। वो कहते है ना जब मौत का बुलावा होता है तो वह किसी भी रूप में आ ही जाता है, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से ऐसी ही दिल दाहला देने वाली हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ लोहत्तर थाना क्षेत्र के गुलालबोडी गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति पेड़ की कटाई कर रहा था इसी दौरान डंगाल सहित नीचे गिर गया और डंगाल के नीचे दबने से उसका सिर धड़ से अलग होकर 20 फीट दूर जाकर गिरा, और मौके पर ही बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक पारसनाथ क्वाची 60 वर्ष अपने ही खेत में खड़े पेड़ पर चढ़कर पेड़ की बड़ी डंगाल काट रहा था, तभी डंगाल सहित नीचे गिरा और डंगाल के नीचे दबने से मृतक का सिर अलग हो गया और कुछ दूर जाकर गिरा, यह हादसा देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गई और बुजुर्ग ने अपने प्राण त्याग दिए। थाना प्रभारी शुशील पटेल ने मौके पर पहुंच कर मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए दुर्गुकोंदल भेजा गया है।
प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से सभी 11 सीटे जीतेंगे – किरण देव
कांकेर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होने के बाद अरुण साव ने डिप्टी सीएम बनने के बाद भाजपा में संगठन में बदलाव करते हुए जगदलपुर से विधायक चुने गए किरण देव (Kiran Dev) को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किरण देव आज पहली बार कांकेर पहुंचे, उनके साथ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी है, बस्तर के प्रदेश द्वार कहे जाने वाले चारामा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किरण देव के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की है, इस दौरान किरण देव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है।
किरण देव ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से सिर्फ दो सीट बस्तर और कोरबा भाजपा के खाते में नही आई थी। लेकिन इस बार प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 11 सीट भाजपा जीतकर आएगी। किरण देव ने कहा कि भाजपा की एक रीत रही है कि भाजपा जो कहती है वो करती है, इसलिए ही इस विधानसभा चुनाव में जनता के प्यार और आशीर्वाद से भाजपा की सरकार चुन कर आई है, किरण देव में साथ कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले नारायणपुर विधायक केदार कश्यप भी मौजूद थे। किरण देव आज देर शाम तक अपने विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर पहुचेंगे।
नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल...आत्मसमर्पित नक्सली को अगवा कर उतारा मौत के घाट...सड़क पर फेंका मिला शव
बीजापुर । शुक्रवार 22 दिसम्बर को बंद से पहले नक्सलियों ने बीजापुर जिले में उत्पात मचाया हुए एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया था । इसी बीच नक्सलियों ने यहां आत्मसमर्पित नक्सली छोटू कुरसम का बीती रात आरोपियों ने अपहरण किया और उसे मौत के घाट उतार दिया है। मृत जवान का नाम छोटू कुरसम है। नक्सलियों ने हत्या के बाद शव को गोरना-मनकेली मार्ग पर फेंक दिया है।यह मामला बीजापुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम 07:30 बजे जिला बीजापुर मनकेली गांव के निवासी छोटू कुरसम का परिचित सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाने एम्बुलेंस गाड़ी लेकर गांव की ओर जा रहा था. तभी गोरना गांव के समीप छोटू कुरसम के चाचा राजू कुरसम और 4 उनके अज्ञात साथियों ने एम्बुलेंस को रोककर छोटू कुरसम को अपने साथ ले गए. छोटू कुरसम को चाचा राजू कुरसम और उसके साथियों ने रात में गला रेतकर हत्या कर शव को गोरना गांव के समीप रोड पर फेंक दिया।
नक्सलियों ने 22 दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया
बीजापुर जिले के ग्राम मद्देड़ से करीब 8 किमी दूर सोमनपल्ली में लगे एक मोबाईल टॉवर को नक्सलियों ने बुधवार-गुरुवार की दरमियान रात को आग के हवाले कर दिया था । साथ ही 22 दिसम्बर को बंद को लेकर यहां पोस्टर पर्चे भी फेंके । ज्ञात हो कि नक्सलियों ने 22 दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया था ।
*मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ में तेजी से अमल हो रहा- किरण सिंह देव*
कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूर्ण होने पर आए हम सब मिलकर पार्टी को और मजबूत करें।'
"Donate for Desh'' के द्वारा हम आम जनता और समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मदद लेकर देश को आगे ले जाने का काम करेंगे।
रायपुर शहर में निवासरत समस्त काँग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र निवेदन है की कल 24 दिसम्बर दिन रविवार सुबह 8:00 बजे आप सब जी ई रोड स्थित अनुपम गार्डन में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है अतः आप सभी से आग्रह है उक्त बैठक में अवस्य पधारें।
टिप- हम सभी काँग्रेस पार्टी से जुड़े भाइयों-बहनों एवं काँग्रेस पार्टी के विचारधारा को मानने वाले लोगो की जिम्मेदारी एवं दायित्व बनता है कि हम इस महाअभियान से जुड़ कर देश के लोकतांत्रिक पार्टी की मदद करे।
