प्रदेश

शपथ ग्रहण के दौरान पार्किंग व्यवस्था - परिवर्तित होगा यातायात

दिनांक 13 दिसम्बर 2023 को नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सांइस कालेज मैदान रायपुर में प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु भारत के प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी , केन्द्रीय मंत्री मण्डल के सदस्य गण, अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री गण तथा राज्य के अनेक जिलों से विशिष्ठ व्यक्तियों के साथ ही साथ भारी संख्या में आमजन उपस्थित होंगे। इस दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा निम्नानुसार मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया हैः- *MIP PARKING(मंच पर आसीन होने वाले व्यक्ति)*:- कार्यक्रम मंच पर आसीन होने वाले अति0 विशिष्ठ व्यक्ति जिन्हे MIP पार्किंग पास जारी हुआ है वे रायपुरा चौक से गोल चौक, डीडी नगर मार्ग होकर हॉस्टल तिराहा से प्रवेश कर कार्यक्रम स्थल के बगल MIP पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। *FAMILY PARKING ( मंत्री व विधायकों के परिजन)*:- कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले मंत्रीगण व विधायकों के परिजनों के वाहन रायपुरा चौक से गोल चौक, डीडी नगर मार्ग होकर हॉस्टल तिराहा से प्रवेश कर डी0डी0यू0 ऑडिटोरियम में FAMILY PARKING में अपना वाहन पार्क करेंगे। *VVIP PARKING(सेक्टर 01 एवं सेक्टर 04)*:- कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व्हीव्हीआईपी जिन्हे सेक्टर 01 एवं सेक्टर 04 पास जारी हुआ है वे टाटीबंध चौक से जी.ई रोड होकर बस डिपो पार्किंग सेक्टर-04 एवं यूनिवर्सिटी मेन गेट से प्रवेश कर विप्र कालेज पार्किंग सेक्टर-01 में अपना वाहन पार्क करेंगे। *VVIP PARKING (सेक्टर 02 एवं 03 पार्किंग)* :- कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व्हीव्हीआईपी जिन्हे सेक्टर-02 एवं सेक्टर-03 पास जारी हुआ है वे रायपुरा चौक से गोल चौक, डीडी नगर होकर हॉस्टल तिराहा से हॉस्टल पार्किंग सेक्टर-02 एवं यूनिवर्सिटी पार्किंग सेक्टर-03 में अपना वाहन पार्क करेंगे। *मीडिया पार्किंग*:- सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक व प्रिण्ट मिडिया के वाहन एनआईटी परिसर में वाहन पार्क करेंगे। *उपरोक्त के अतिरिक्त विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों के लिए निम्नानुसार मार्ग व पार्किंग निर्धारित किया गया है:-* 01. सरगुजा-सुरजपुर-बलरामपुर-कोरिया-जशपुर-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था:- उपरोक्त जिले से आने वाले विशिष्ठ नागरिक एवं कार्यकर्तागण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 से होकर सिलतरा बाई-पास मार्ग से टाटीबंध चौक होकर जी.ई. रोड से महोबा बाजार पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। 02. दुर्ग-राजनांदगांव-बालोद-कबीरधाम-मानपुर-मोहला-खैरागढ़ जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था:- उपरोक्त जिलों से आने वाले विशिष्ठ व्यक्ति एवं कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 से होकर टाटीबंध चौक होकर जी.ई. रोड से महोबा एनआईटी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। 03. बिलासपुर-मुंगेली-कोरबा-जांजगीर चांपा-रायगढ़-गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग एवं पार्किंग:- उपरोक्त जिले से आने वाले विशिष्ठ व्यक्ति एवं कार्यकर्तागण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 से होकर सिलतरा बाई-पास मार्ग से टाटीबंध चौक होकर जी.ई. रोड से महोबा बाजार पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। 04. गरियाबंद-धमतरी जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग एवं पार्किंगः- उपरोक्त जिले से आने वाले कार्यकर्ता पचपेड़ीनाका चौक-भाठागांव चौक-कुशालपुर चौक-रायपुरा चौक-सरोना चौक से अरिहंत नगर सरोना पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। 05. सारंगढ-बिलाईगढ़-महासमुंद-बलौदाबाजार जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग एवं पार्किंग:- उपरोक्त जिले से आने वाले विशिष्ठ व्यक्ति एवं कार्यकर्ता बलौदा बाजार मार्ग से विधानसभा-कचहरी चौक-शास्त्री चौक से जी.ई. रोड होकर आश्रम तिराहा से डगनियां रोड होकर सीएसईबी डगनिया एवं ईदगाह मैदान पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। 06. बस्तर-कोण्डागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा-सुकमा-नारायणपुर-बीजापुर जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग एवं पार्किंग:- उपरोक्त जिले से आने वाले विशिष्ठ व्यक्ति एवं कार्यकर्तागण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 से पचपेड़ीनाका चौक-भाठागांव चौक-कुशालपुर चौक-रायपुरा चौक से सरोना चौक होकर अरिहंत नगर, सरोना पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
और पढ़ें ...

स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत, 4 घायल

महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं। घटना NH 353 पर ओंकारबंद और एम के बाहरा के बीच की है। जहां स्कॉर्पियो और पिकअप में सोमवार रात आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक युगल साहू उम्र 22 वर्ष , गिरीश धीवर उम्र 20 वर्ष बनरसी आरंग के रहने वाले थे। बीती रात बागबाहरा के चण्डी मंदिर से दर्शन कर के वापस आ रहे थे। घायलो को महासमुंद के दो निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें ...

अलाव की चपेट में आकर जिंदा जल गए दंपती

बलरामपुर। चक्रवाती तूफान की वजह से बीते सप्ताह मौसम का मिजाज बदल गया था। जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में हल्की एवं मध्यम बारिश हुई थी। बारिश के थमने के बाद कोहरा छाया हुआ है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम ठरकी में जलाई गई आग की चपेट में आने से दंपती जिंदा जल गए। कंबल में आग लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। पत्नी की मौके पर मौत हो गई, वहीं पति ने मेडिकल कालेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम ठरकी निवासी बैजनाथ कोडाकू (52) एवं उसकी पत्नी परबतिया कोड़ाकू (50) खाना खाकर घर में अपने कमरे में सो रहे थे। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए परबतिया ने पास रखे चूल्हे में आग जला दी थी। देर रात चूल्हे की आग से उनके कंबल में आग लग गई एवं दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। रात करीब तीन बजे बैजनाथ कोड़ाकू की बहु सीता कोड़ाकू लघुशंका के लिए बाहर निकली तो उसने देखा के घर के अंदर आग लगी हुई है एवं कराहने की आवाज आ रही है। उसने शोर मचाकर घर के अन्य सदस्यों को जगाया। जब परिवारजन अंदर कमरे में पहुंचे तो बैजनाथ कोड़ाकू एवं परबतिया गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिजनों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। परिजन गंभीर रूप से झुलसे पति-पत्नी को एंबुलेंस से लेकर सुबह 8 बजे राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डा. रामप्रसाद तिर्की ने जांच के बाद परबतिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं बैजनाथ को गंभीर अवस्था में तत्काल मेडिकल कालेज अंबिकापुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बैजनाथ की भी मौत हो गई। राजपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें ...

सीएम साय ने पूर्व सीएम और पूर्व उप सीएम को शपथ समारोह में किया आमंत्रित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 55 सीटें जीत कर प्रदेश में अपनी सरकार बना ली है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई थी जिसमें आम सहमति के बाद विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुन लिया गया । 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जिसकी तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की परंपरा अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जाता है और इसी परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज टेलीफोन कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को 13 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
और पढ़ें ...

डीआरजी जवान IED ब्लास्ट में घायल

सुकमा। नक्सलियों द्वारा सलातोंग में लगाए गए IED की चपेट में आने के से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान का इलाज जारी है। मौके पर सुरक्षा जांच के मद्दे नजर बड़ी संख्या में जवान मौजूद हैं। बता दें कि नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए सलातोंग में जवानों ने नया कैम्प खोला हुआ है। बता दें कि कल भी नक्सलियों ने सलातोंग में आईइडी लगाया हुआ था, जिसकी चपेट में आने से दो जवान घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया था। जिला बल कोबरा और CRPF के जवान डब्बामर्का कैम्प से निकले थे। इस दौरान सलातोंग के नजदीक नक्सलियों द्वारा लगाए IED की चपेट में आने से ये दो जवान घायल हुए थे। वहीं, आज एक और जवान के घायल होने की खबर से इलाके में दहशत फैला हुआ है।
और पढ़ें ...

रायपुर से जगदलपुर जा रही बस में लगी भीषण आग, 2 महिला समेत 4 झुलसे...देखे Video

कोंडागांव। केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक चलती यात्री बस में आग लग गई। आग लगने से बस में अफरा-तफरी मच गई। धधकते परिवहन से बचने की कोशिश में यात्री बाहर कूद पड़े। 

आग से 4 लोग झुलसे: 
आग से दो महिलाएं और दो पुरुष झुलस गए। इलाज के लिए सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई. बता दें कि रायपुर से जगदलपुर जा रही बस में लगभग तीस लोग सवार थे।

क्या है पूरा मामला: 
जानकारी में बताया गया है कि सुबह करीब 3 बजे रायपुर से जगदलपुर जा रही एक यात्री बस में कोंडागांव के नेशनल हाईवे केशकाल डिपो के पास अचानक आग लग गई, जिससे यात्री घबरा गए। चालक द्वारा वाहन रोकने पर सभी जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे। बस में आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग से दो पुरुष और दो महिलाएं झुलस गईं। जिन्हें पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनकी देखभाल हो रही है. घटना कैसे घटी यह अज्ञात है। यात्री अभी डरे हुए हैं.

WhatsApp-Video-2023-12-12-at-7_55_50-AM-1 (1)

और पढ़ें ...

TRANSFER: 15 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, SP ने किया आदेश जारी, देखें लिस्ट...

जांजगीर-चाम्पा।  जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा जिले में पदस्थ 15 प्रधान आरक्षकों का तबादला विभिन्न थाना और चौकी में किया गया है, जो रक्षित केंद्र में तैनात थे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF के 2 जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

सुकमा। जिले के सालातोंग के पास सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे जवान IED की चपेट में आ गए। घटना में दो जवान घायल हो गए हैं। जवानों को प्राथमिक इलाज के बाद एयरलिफ्ट किया जा रहा है। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, किस्टाराम थाना क्षेत्र अंतर्गत डब्बामरका कैंप से जिला पुलिस बल, CRPF 217वीं वाहिनी और कोबरा 208 वाहिनी की संयुक्त पार्टी सालोतोंग में रोड निर्माण के दौरान सुरक्षा ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे सालातोंग के पास प्रेशर आईईडी की चपेट में 2 जवान आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल इलाके में पुलिस बल, CRPF और COBRA द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांप जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा इतना भयंकर था कि मृतक कार में ही फंसे रह गए. पूरी कार चकनाचूर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक कार पामगढ से अकलतरा की ओर जा रही थी । इस घटना की सूचना डायल 112 को दी गई । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर के मुलमुला थाना अंतर्गत पकरिया जंगल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में कार में बैठे दुल्हन समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार पामगढ़ से अकलतरा की ओर जा रही थी। बलौदा के ओम सोनी का परिवार कार में सवार था जो शिवरीनारायण में अपने बेटे शुभम की शादी कर बलौदा लौट रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। वहीं ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद कार के इंजन से घुंआ निकलने लगा। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कार में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हुए। डायल 112 के पहुंचने के बाद कार के दरवाजे को किसी तरह खोला गया और सभी मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस हादस के बाद शादी का पूरा खुशनुमा माहौल मातम में बदल गया। दूल्हा-दुल्हन दोनों के परिवार में शोक छा गया। परिवार में जहां कल तक शहनाई बज रही थी, वहां आज सन्नाटा पसरा हुआ है।
और पढ़ें ...

पहुना में सुरक्षा बढ़ाई गई, इतने दिन तक नए सीएम का होगा अस्थाई निवास

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए सीएम के नाम का आज ऐलान हो जाएगा। अब से कुछ ही देर बार विधायक दल की बैठक शुरू हो जाएगी। इसके बाद हाईकमान ने जिस नाम पर मुहर लगाई उसे सीएम बना दिया जाएगा। लेकिन बैठक से पहले एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के लिए अस्थाई निवास के तौर पर पहुंना को तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि पहुना में तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बता दें कि 2018 में भी यही देखने को मिला था, जब पूर्व सीएम भूपेश बघेल को अस्थाई निवास के तौर पर पहुना को दिया गया था। भूपेश बघेल ने करीब 1 महीने तक यहां रुके थे। बता दें कि भूपेश बघेल एक या दो दिन के भीतर सीएम हाउस को खाल कर देंगे, जिसके बाद सीएम हाउस की रिपेयरिंग का काम किया जाएगा। वहीं, जब पुनर्निर्माण हो जाएगा तो नए सीएम यहां प्रवेश करेंगे।
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग न्यूज़: अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान, कुछ देर में होगा छग के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

रायपुर। कुछ देर में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सवाल के जवाब में भाजपा पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, अभी विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में तय होगा। इससे पहले भाजपा पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख अरुण साव ने रायपुर में भाजपा कार्यालय में मुलाकात की। बता दें कि विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचने लगे हैं। इनमें पहली बार विधायक बने नेता नया सीएम चुनने को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। दिल्ली से आए तीनों पर्यवेक्षक बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे और विधायकों से चर्चा कर मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे।
और पढ़ें ...

Accident News : रफ़्तार का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

दुर्ग: भिलाई से सड़क हादसे की एक खबर सामने आ रही है. सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  मिली जानकारी के अनुसार, बीते नौ दिसंबर की सुबह करीब सात बजे सेक्टर चौक के पास सड़क हादसे की घटना हुई. घटना में 22 साल के अविनाश वर्मा और 16 वर्ष के अवियंश की मौत हो गई. बता दें दोनों युवको की तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्री हो कर डिवाइडर से जा टकराई। गिरने की वजह से दोनों के सर पर गंभीर चोटें आई थी.  इस सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई. अविनाश कैलाश नगर श्रीराम हाईट्स निवासी संतोष वर्मा का एकलौता बेटा था। उसके अलावा अब उसकी एक बहन है। संतोष वर्मा रायपुर निक्को कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। दोनों जवान लड़कों की मौत के बाद इनके घरों में मातम पसर गया है।
और पढ़ें ...

कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में प्रधानमंत्री जी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उद्बोधन का प्रसारण आयोजित

कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में प्रधानमंत्री जी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उद्बोधन का प्रसारण आयोजित

दुर्ग, 09 दिसम्बर 2023/ कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उद्बोधन का जीवंत प्रसारण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा थे। अध्यक्ष डॉ. संजय शाक्य, निदेशक विस्तार शिक्षा, दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग एवं विशिष्ट अतिथि श्री सोलंकी, उपसंचालक कृषि खैरागढ़ थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य कृषिगत कार्याें में आत्मनिर्भरता एवं कृषकों में समृद्धि लाना है। इसके लिए केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन देश के विभिन्न राज्यों के कोने-कोने में चलाए जा रहे है। विकसित भारत का रोड मैप तैयार करने के लिए यह मोदी की गारंटी गाड़ी है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अनेकों को फायदा पहुंच रहा है। उन्होंने एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने एवं नमो ड्रोन दीदीयों को ड्रोन के माध्यम से उर्वरक एवं दवाई छिड़कने, देखरेख के साथ खेती की आधुनिक तकनीकी से जोड़कर कृषि कार्याें को संचालित कराने का लक्ष्य दिया। उन्होेंने सभी नागरिकों को नमो एप में विकसित भारत एम्बेसेडर के रूप में स्वयं को पंजीकृत कर साथ ही अन्य लोगों को जोड़कर स्वस्थ भारत (फिट इंडिया) अभियान चलाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के प्रांरभ में भारतीय कृषि बीमा एवं एच.डी.एफ.सी. एग्रो कंपनी के अधिकारियों द्वारा फसल बीमा योजना संबंधी जानकारी किसानों को दी गई। इस कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारी, के.वी.के के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विकास खुणे,  विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार पटेल, डॉ. रोशन लाल साहू साथ ही दुर्ग एवं धमधा ब्लाक से आये 86 कृषक सम्मलित हुए। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एस.के. थापक विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा किया गया।
और पढ़ें ...

CG NEWS : पति ने गाला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट...तीन आरोपी गिरफ्तार

बसना/महासमुंद :  महासमुंद जिले के बसना में दहेज़ के नाम पर महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतिका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सौम्या के पति गौरव सलूजा उर्फ सन्नी, ससुर रंजीत सलूजा और सास संगीता सलूजा के खिलाफ दहेजा, हत्या के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

वैशाली नगर भिलाई निवासी गौरव वर्मा पिता दिनेश राज वर्मा (31 साल) ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन सौम्या सलूजा की शादी दिसंबर 2013 में पूरे रीति रिवाज से बसना निवासी गौरव सलूजा के साथ की थी। शादी में उसके पिता ने हैसियत के मुताबिक 15 तोला सोना, ढाई लाख रुपए नगद व दहेज का पूरा सामान भी दिया था। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा, लेकिन कुछ महीने बाद पति सहित सास ससुर व ननंद उसे कम दहेज लाने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

हद तो तब हो गई जब उन्होंने 25 लाख रुपए की डिमांड को लेकर बहन को बुरी तरह मारा। जब बहन ने अपना दर्द पिता को बताया तो पिता ने दामाद गौरव सलूजा के अकाउंट में 10 लाख रुपए डाले। इतना करने के बाद भी उनकी प्रताड़ना कम नहीं हुई। इस दौरान 2014 में उसकी बहन को एक बेटा हुआ। इसके बाद गौरव का दूसरी महिला से अवैध संबंध के बारे में बहन को पता चला। जब उसने विरोध किया तो वो उसे और प्रताड़ित करने लगा। इसके बाद सौम्या ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना बंद नहीं किया।

साल 2017 में दूसरा बेटा होने के बाद गौरव ने सौम्या को जान से मारने की धमकी देते हुए गला दबाया और बुरी तरह पीटा। 1 दिसंबर 2023 को उसकी बहन का फोन आया कि ये लोग उसे मार डालेंगे। इस पर गौरव ने बसना पुलिस को फोन किया। 112 की टीम वहां पहुंची। उन्होंने देखा कि सौम्या को काफी चोटे आईं थी। मामला किसी तरह बीच बचाव के बात शांत हुआ। इसके बाद 8 दिसंबर 2023 को गौरव ने बहन के मोबाइल का स्टेटस देखा कि उसने अपने दोनों बच्चों का नाम और मां पिता को सौरी कहते हुए लिखा आई एम क्विट। इसके बाद गौरव और मायके वाले बसना पहुंचे । वहां जाकर देखा कि बहन की मौत हो गई है।

गौरव ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन ने खुदकुशी नहीं की है। उसके पति गौरव सलूजा और ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या की है। गौरव का कहना है कि उसके भांजे ने अपने पापा को मां का गला दबाते हुए देखा है। गौरव ने बसना थाने में शिकायत करने बाद बहन के शव को वैशाली नगर लेकर आए। शनिवार को रामनगर मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

इस पूरे प्रकरण में बसना पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। ससुराल वालों की गिरफ्तारी न होने पर गौरव ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से मदद की गुहार लगाई। रिकेश सेन ने तुरंत पुलिस प्रशासन में बात की। इसके बाद सौम्या के पति गौरव सलूजा उर्फ सन्नी, ससुर रंजीत सलूजा और सास संगीता सलूजा के खिलाफ दहेजा, हत्या के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा है।

और पढ़ें ...

72 साल के जीवन साथी, एक ही चिता पर विदा, पति की मौत का सदमा सह नहीं पाई पत्नी

कोरबा। जिले के प्रगतिनगर दीपका में पति की मौत के 24 घंटे के अंदर ही पत्नी की भी जान चली गई। इसके बाद दोनों की शव यात्रा साथ निकली और अंतिम संस्कार एक ही चिता पर हुआ। ये मंजर देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। दंपति की शादी को 72 साल हो चुके थे।95 साल के वशिष्ठ नारायण सिन्हा मूलत: बिहार के रहने वाले थे। पिछले कई सालों से वो दीपका में रहते थे। लंबे समय से बीमार चल रहे वशिष्ठ नारायण का इलाज चल रहा था। 6 दिसंबर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को गेवरा स्थित विभागीय अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया था।वशिष्ठ नारायण के निधन के बाद बिहार से आने वाले परिजन का इंतजार किया जा रहा था। सभी परिजन गुरुवार को दीपका पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, इसी बीच वशिष्ठ नारायण की पत्नी 84 वर्षीय रमावती देवी की भी रोते-रोते मौत हो गई। 72 सालों के साथ में वो जीवन साथी से बिछड़ने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं।शादी के मंडप पर जन्म-जन्म का साथ निभाने की कसम खाने वाली इस जोड़ी को दीपका कोयलांचल क्षेत्र में धूमधाम से आखिरी विदाई दी गई। मौत के बाद दोनों की शवयात्रा भी साथ-साथ निकाली गई।गुरुवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ एक ही चिता पर किया गया।

एसईसीएल दीपका परियोजना में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत बेटे संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि उनके माता-पिता का विवाह साल 1951 में हुआ था। मां-पिताजी का समाज और परिवार में बहुत सम्मान और आदर था। लोग उनसे सलाह मशविरे के लिए घर आते थे। 72 सालों में दोनों के बीच कभी लड़ाई झगड़ा या मनमुटाव नहीं देखा।

और पढ़ें ...

डॉ रमन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, दी बधाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री राजनंदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू से सौजन्य मुलाकात की | पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने डॉ अरुण साहू को भारतीय जनता पार्टी की अद्भुत जीत के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी की | उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज पहली बार प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहब से मिलने पहुंचे |
और पढ़ें ...