प्रदेश
बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी अम्बे ट्रेवल्स की बस में लगी भीषण आग
बालोद। जिले के नेशनल हाइवे-30 में बड़ा हादसा हो गया है, यहाँ यात्रियों से भरी अम्बे ट्रेवल्स की बस में भीषण आग लग गई. हालांकि, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि, यात्रियों से भरी अम्बे ट्रेवल्स की बस नारायणपुर से रायपुर जा रही थी. इस दौरान राजाराव पठार के पास टोल प्लाजा के ठीक सामने बस में अचानक आग लगी, और धीरे-धीरे ये आग की लपटे पुरे बस को अपने चपेट में ले लिया, बस के ब्रेक-शू चिपकने की वजह से यह आगजनी की घटना हुई है. बस में सवार यात्रियों को कोई जनहानि नहीं हुई हुई.
अमेरिकी महिला सुजन ने देखा लोहड़ी समारोह : छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का आयोजन
BREAKING : हाईकोर्ट की नाराजगी का भी नही दिख रहा असर...नही सुधर रही है शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
बिलासपुर : हाईकोर्ट की नाराजगी के बावजूद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था नही सुधर रही है। आपको बता दें कि, गत दिन एम्बुलेंस हादसे के बाद हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर कर डीजीपी,कलेक्टर व बिलासपुर पुलिस को फटकार लगाकर रोड मैप तैयार करने निर्देशित किया था। उसके बाद कलेक्टर एसपी दल बल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल घूमकर ट्रैफिक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कार्यवाही करने निर्देश दिए।
कार्यवाही के कुछ दिनों तक व्यवस्था ठीकठाक नजर आयी।लेकिन देखरेख के आभाव में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था फिर से चरमरा गई है।गोलबाजार, सदर बाजार,पुराना बस स्टैंड,तेलीपारा,राजीव प्लाजा सहित व्यापार विहार की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त व्यस्त नजर आई।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 23 जनवरी को किया बंद का आह्वान...बस्तर और सरगुजा संभाग में फेंके फर्चे
बस्तर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 23 जनवरी को बस्तर और सरगुजा संभाग में बंद का आह्वान किया है। बस्तर के बीजापुर जिले में क्रॉस फायरिंग में मासूम की मौत, हसदेव में जंगल कटाई और राम मंदिर का इस्तेमाल चुनाव में करने के विरोध में नक्सलियों ने बस्तर और सरगुजा संभाग बंद आह्वान किया है। नक्सली लीडर मंगली ने प्रेस नोट जारी कर राज्य और केंद्र सरकारों पर भी कई आरोप लगाए हैं।
उत्तर सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता और हार्डकोर नक्सली मंगली के प्रेस नोट में लिखा है कि, 1 जनवरी 2024 को मुदवेंडी गांव में पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। पुलिस की गोली लगने से ही 6 माह की मासूम की मौत हुई है। लेकिन पुलिस इसे क्रॉस फायरिंग बता रही है। बच्ची को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लगातार गांव वाले आंदोलन कर रहे हैं।
धारदार हाथियार से गला रेतकर चरवाहे की हत्या, नर्सरी के पास खून से लथपथ मिली लाश
कवर्धा । कवर्धा में अधेड़ की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी है,बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति की धारदार हाथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है,मृतक का नाम साधराम यादव बताया जा रहा है जो गौशाला यदुनाथ में चरवाह का काम करता था, इधर अधेड़ की मौत के बाद परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना इलाके के लालपुर नर्सरी के पास की है,जहां अधेड़ की खून से सना हुआ शव मिलने से हड़कंप है,बताया जा रहा है कि मृतक गौशाला में चरवाहे का काम करता था, जिसकी किसी अज्ञात ने आपसी रंजिश के चलते धारदार हाथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं इस वारदात के बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे है। इधर लोगों की सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, वहीं मामले में पुलिस जांच शुरु कर लोगों से पूछताछ कर रही है।
शहर में भी नव्य भव्य अयोध्या की दिखेगी झलक
- शहरवासियों में गजब का उत्साह
- सुबह से लेकर देर रात तक भंडारे का आयोजन
- घरों में भी पूजा अर्चना का दौर प्रारंभ
राम की भक्ति में डूबते इतराते नजर आएंगे शहरवासी मंदिरों में होगी पूजा-अर्चना, भोग व भंडारे की भी व्यवस्था, आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा ठीक एक दिन बाद अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस अवसर का साक्षी बनने शहरवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों की साफ सफाई के बाद अब सजाने संवारने का दौर भी पूरा हो गया है। नव्य भव्य अयोध्या की झलक शहर में नजर आने लगी है। राम की भक्ति में शहरवासी पूरी तरह डूब गए हैं।
व्रत त्योहार 21 जनवरी, रविवार - पौष पुत्रदा एकादशी 23 जनवरी, मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल) 25 जनवरी, गुरुवार- पौष पूर्णिमा व्रत 26 जनवरी, शुक्रवार- माघ प्रारंभ 29 जनवरी, सोमवार- संकष्टी चतुर्थी, सकट चौथ
दिवस विशेष
23 जनवरी - नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक ओडिशा में हुआ था। वह सबसे प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उनकी सेना को इंडियन नेशनल आर्मी या आज़ाद हिंद फ़ौज के नाम से जाना जाता था। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पश्चिमी शक्तियों के खिलाफ विदेश से एक भारतीय राष्ट्रीय सेना का नेतृत्व भी किया।
24 जनवरी- राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को भारत में अधिकांश लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली असमानताओं, शिक्षा के महत्व, पोषण, कानूनी अधिकारों, चिकित्सा देखभाल और बालिकाओं की सुरक्षा आदि को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। 24 जनवरी - अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस सभी के लिए समावेशी, न्यायसंगत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए परिवर्तनकारी कार्यों का समर्थन करने के लिए हर साल 24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।
25 जनवरी- राष्ट्रीय मतदाता दिवस युवा मतदाताओं को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस या राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। 2011 में पहली बार यह दिन चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाया गया था।
25 जनवरी- राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर्यटन के महत्व और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को शिक्षित करने के लिए हर साल 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
25 जनवरी - महायान नव वर्ष दुनियाभर के बौद्ध इस साल 25 जनवरी को महायान नव वर्ष मनाएंगे। विभिन्न बौद्ध दर्शन और विचारधाराओं को महायान कहा जाता है। बौद्ध धर्म की दो मुख्य शाखाओं में से एक महायान मुख्य रूप से पूर्वोत्तर एशिया में प्रचलित है। महायान बौद्ध धर्म प्रत्येक क्षेत्र के विशिष्ट रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार प्रचलित है।
26 जनवरी- गणतंत्र दिवस 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने देश के सर्वोच्च कानून संविधान को अपनाया और भारत सरकार अधिनियम 1935 को प्रतिस्थापित किया। यह 26 जनवरी 1950 को एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू हुआ।
यह दिन हर साल दिल्ली के राजपथ पर होने वाली सबसे बड़ी परेड का प्रतीक है। 26 जनवरी-अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस सीमा सुरक्षा बनाए रखने में सीमा शुल्क अधिकारियों और एजेंसियों की भूमिका को पहचानने के लिए सीमा शुल्क संगठन द्वारा हर साल 26 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस मनाया जाता है। यह उन कामकाजी परिस्थितियों और चुनौतियों पर भी ध्यान केंद्रित करता है जिनका सीमा शुल्क अधिकारी अपनी नौकरी में सामना करते हैं।
27 जनवरी-राष्ट्रीय भौगोलिक दिवस हर साल 27 जनवरी को पूरे देश में नेशनल ज्योग्राफिक दिवस मनाया जाता है। यह नेशनल जियोग्राफ़िक मैगज़ीन को सम्मानित करने का दिन है, जो एक सदी से भी अधिक समय से लगातार प्रकाशित हो रही है।
CG police Bharti: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी...जानिये अब कब तक कर सकेंगे आवेदन
रायपुर: पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि को 15 फरवरी से बढ़ाकर 06 मार्च 2024 को रात्रि 11.59 बजे तक कर दिया है। इसके साथ ही आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरूष अभ्यर्थी हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त 5 वर्ष की और छूट प्रदान की गई है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ व्दारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 04 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन के तारतम्य में छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in पद पर ऑनलाईन आवेदन भरने की तिथि 01 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च तक कर दिया गया है।
इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि ‘‘जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरूष अभ्यर्थी हेतु निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा के अतिरिक्त एक बार के लिये 05 वर्ष की और छूट प्रदान की जाती है।’’ पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ व्दारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 04 अक्टूबर 2023 को जारी विज्ञापन के अन्य प्रावधान पूर्वानुसार रहेंगे।
CG NEWS : प्रधानपाठक और शिक्षक निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला..!!
जशपुर। बगीचा विकासखंड के बीमडा प्राथमिक शाला में कक्षा 5वीं के छात्र को शिक्षक द्वारा पिटाई करने के मामले में प्रधान पाठक सहित दो शिक्षकों को निलंबित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस विद्यालय में प्रधानपाठक जीवन साय को अनुपस्थित रहने और शिक्षक राजेश सुर्यवंशी को मारपीट के मामले में निलंबित किया है।
पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, इस तरह फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम, 4 गिरफ्तार
रायगढ़। धरमजयगढ़ कॉलोनी के राजेश बिश्वास की मृत्यु के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस और रायगढ़ साइबर सेल की टीम को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, उसकी सहेली और धरमजयगढ़ निवासी एक अन्य पुरुष मित्र सहित कुल 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल विगत 16 जनवरी को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित धर्मजयगढ़ कॉलोनी के 33 वर्षीय युवक राजेश विश्वास का शव उसके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। जिसकी सूचना उसके अपने परिजनों द्वारा थाना धरमजयगढ़ में दी गई थी। चूंकि मृतक के शरीर पर या कपड़ो पर किसी प्रकार के खून इत्यादि के निशान नहीं थे। इसलिए प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों द्वारा हार्ट अटैक की संभावना जताई जा रही थी।
जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही दौरान मृतक के सीने में 6 बारीक निशान ऑब्जर्व किए। जो किसी सिरिंज या सूईनुमा वस्तु से आना संभव प्रतीत हो रहा था। मामले के संदिग्ध दिखने के कारण पीएम की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। जिस दौरान जहां जहां निशान थे वहां के इंटरनल बॉडी पार्ट्स पर नुकसान होना दिखा। विशेषकर हार्ट को चोट पहुंचने के कारण आंतरिक रक्तस्राव के कारण मृतक की मृत्यु होने की संभावना डॉक्टर्स द्वारा जताई गई । प्रारंभिक पूछताछ में ही मृतक की पत्नी प्रिया विश्वास की भूमिका संदिग्ध लग रही थी। क्योंकि मोबाइल में काफी डिलीटेड डाटा दिखा जिसे रिकवर करने के बाद घटना दिनांक के दौरान मिली गतिविधियों ने शक को और पुख्ता किया। जिसके बाद प्रिया से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात को स्वीकारते हुए बताया तो सभी स्तब्ध रह गए।
प्रिया और उसका पति राजेश कई महीने पहले पति राजेश के लीवर संबंधी समस्या के चलते मोवा रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल गए थे। जहां राजेश लगभग एक माह तक एडमिट रहा। वहीं उसकी पत्नी प्रिया और ट्रॉमा के स्टाफ नर्स फिरीज यादव उर्फ कृष के मध्य दोस्ती हुई । फिरिज यादव उर्फ कृष अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में स्वयं को डॉक्टर होना बताता है और एक फर्जी झोलाछाप क्लिनिक का भी लोधीपारा क्षेत्र में संचालन करता है। प्रिया के बताए अनुसार जब भी राजेश को चेकअप कराने बालाजी हॉस्पिटल जाते इनकी मुलाकात होती और इस तरह दोस्ती और बातचीत का सिलसिला उसके बाद से चलता रहा। प्रिया और पायल ने तय करके फिरिज से बात की और अपने एक अन्य दोस्त शेख मुईन खान निवासी धरमजयगढ़ को भी सारी बात समझाकर एनेस्थीसिया के ओवरडोज के जरिए राजेश की हत्या का प्लान बनाया। 15 जनवरी की रात को जब राजेश शराब पीकर सो गया। उसके बाद प्रिया और पायल ने अपने साथियों मुईन और कृष को खबर की। जिसके बाद मुईन अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर कृष को धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित राजेश विश्वास के घर लेकर आया। जहां पायल ने बाहर रेकी की तो प्रिया ने राजेश के पैरों को पकड़ा और मुईन ने हाथों को और झोलाछाप डॉक्टर फिरीज उर्फ कृष ने पहले से तैयार कर लाए दवाइयों के वाइल को राजेश के सीने में तीन जगहों पर इंजेक्ट कर दिया। राजेश की मृत्यु सुनिश्चित करने के लिए ओवरडोज बढ़ाने फिरिज ने राजेश के सीने में दुबारा तीन बार और इंजेक्ट किया। जिसके बाद राजेश विश्वास का शरीर शिथिल पड़ गया और 15 मिनट के इंतजार के बाद फिरिज उर्फ कृष ने राजेश की नब्ज चेक कर उसके मरने की पुष्टि की जिसके बाद सभी वापस चले गए।
मामले में धारा 302,201, 120बी के तहत अपराध दर्ज कर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में मृतक की पत्नी प्रिया विश्वास और उसकी सहेली पायल विश्वास को उनके धरमजयगढ़ के निवास से गिरफ्तार किया गया वहीं मुईन खान जो पहले भाग कर छाल क्षेत्र में छुपा था और भागने की फिराक में था उसे निरीक्षक अमित तिवारी की टीम ने छाल हाटी रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा । वहीं घटना के बाद से फिरीज यादव उर्फ कृष रायपुर में छिपा था जिसे प्रिया विश्वास को उठाते ही भनक लग गई थी। रायपुर के स्थानीय एएसपी और क्राइम डीएसपी की मदद से रायपुर के लोधीपारा इलाके स्थित फर्जी क्लिनिक , फिरिज के किराए के मकान और हॉस्पिटल सभी जगह रेकी कर बाद में हॉस्पिटल के नजदीक से घेराबंदी कर उसे पकड़ा ।
अवैध मादक पदार्थ गांजा बिकी करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
निजात अभियान के तहत् सरकण्डा पुलिस की
. कार्यवाही
आरोपी के कब्जे से 1.5 किलो मादक पदार्थ
गांजा किमती 15000/-रू किया गया जप्त
आरोपी के विरूद्ध NDPS act के तहत की गई
कार्यवाही
थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के
विरूद्ध लगातार की जायेगी कार्यवाही
नाम आरोपी -
महेन्द्र वर्मा पिता रामकुमार वर्मा 26 वर्ष सकिन मोपका भाटापारा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
विवरण -
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु "निजात" अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिकी करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है इसी तारतम्य मे मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ गाजा बिकी करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुये स्कूल के पास मेन रोड मोपका में खड़ा है, उक्त सूचना से अति. अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकडा) पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश में टीम द्वारा मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम महेन्द्र वर्मा निवासी मोपका का बताया जिसका तलाशी लेने पर प्लास्टिक बोरी के भीतर मादक पदार्थ गांजा करीब 1.500 कि.ग्रा. किमती 15000/- रू. बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त किया गया आरोपी के विरूद्ध NDPS act के तहत कार्यवाही किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
छत्तीसगढ़ - जादू-टोना के शक में महिला को हसिया से जलाया, अस्पताल में मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में जादू-टोना के शक में 70 वर्षीय महिला के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर उसे गर्म हंसिये से जला दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया। परिजन महिला को अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो बैगा समेत सात लोगों को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में रहने वाले अमृतलाल सोनवानी ने जादू टोना के शक में मारपीट की शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि गुरुवार 11 जनवरी की रात वे अपने काम पर गए थे। परिवार के सदस्य घर पर थे। इसी दौरान गांव के केजउ राठौर और उसके परिवार के लोग उनके घर आए। उन्होंने अमृत की मां भूरी बाई पर जादू-टोने का आरोप लगाकर गाली-गलौज की। इसके बाद केजउ और परिवार के सदस्य महिला को लेकर अपने साथ लेकर अपने घर चले गए। अपने घर में उन्होंने भूरी बाई से मारपीट की। साथ ही गर्म हंसिया से जलाया।
मारपीट से बेहोश महिला को अपने घर के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। महिला ने शोर मचाकर इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। इसके बाद स्वजन झुलसी महिला को सिम्स लेकर आए। यहां उपचार के दौरान महिला का न्यायिक अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले में टोनही प्रताड़ना और हत्या के प्रयास का जुर्म दर्ज कर लिया। इधर शनिवार की सुबह महिला की सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में सात आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।
इनकी हुई है गिरफ्तारी
जादू टोने के शक महिला पर हमला करने वाले केजउ राठौर निवासी भदौरा, सुरेश के साथ ही रवि उर्फ लल्ला राठौर(23) निवासी धाराशिव जिला जांजगीर-चांपा, संतोष राठौर(38) निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर, देवी कहरा(48) निवासी भीमा तालाब जांजगीर, धरम कहरा(45) निवासी किकिरदा जिला जांजगीर-चांपा, बिशालनाथ राठौर(48) निवासी हालाहुली जिला रायगढ़ को मस्तूरी पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपित को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया है। मामले में अब हत्या की धाराएं जोड़ी जाएगी।
हमारे किसान खुशहाल होंगे तो देश खुशहाल होगा : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़
समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री
उप राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों का आव्हान करते हुए कहा कि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसमें किसानों का योगदान अतुलनीय है। कृषि के क्षेत्र में विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों के योगदान से इसमें उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। 2047 तक विकसित भारत का निर्माण केवल सपना नहीं हमारा लक्ष्य है। इसे हासिल करने में कृषि के विकास में कृषि वैज्ञानिकों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में आज स्टार्टअप के लिए नई संभावनाएं और बेहतर विकल्प हैं। विष्णु देव साय और कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम भी समारोह में उपस्थित थे। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने इस मौके पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की गई धान की इम्यूनोबूस्टर एवं कैंसर रोधी नवीन किस्म ‘संजीवनी’ से निर्मित तीन उत्पादों संजीवनी इंस्टैन्ट, संजीवनी मधु कल्क तथा संजीवनी राइस बार का लोकार्पण किया। उन्होंने ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि दर्शिका 2024 का विमोचन भी किया। इसके पहले उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने विश्वविद्यालय परिसर में कृषि स्टार्ट अप, बायोटेक और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के साथ विश्वविद्यालय परिसर में मौलश्री का पौधा रोपा। कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंदेल ने अतिथियों का स्वागत किया।
उप राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने में आपकी भूमिका एक सैनिक की तरह है। आप किसानों को कृषि उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग और कृषि उत्पादों में वेल्यू एडिशन के लिए प्रोत्साहित करें। हमारे किसान भी खेती किसानी में ड्रोन टेक्नालॉजी का उपयोग करें। इसके लिए भी उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। आज भारत तेजी से विकास कर रहा है। आपके योगदान से विकास की यह रफ्तार और तेज होगी।
उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए वृक्षारोपण, खेती में आधुनिक तकनीक के उपयोग, खेती में सौर ऊर्जा के उपयोग, जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बहुल और प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न राज्य है। यह सुनिश्चित किया जाए कि इन संसाधनों का पूरा लाभ यहां के लोगों को मिले। उन्होंने कहा कि ’इंडिया इज साईनिंग स्टार इन ग्लोबल इकानॉमी’ है। इसमें किसानों सहित सभी का योगदान हैं। सरकार की योजनाओं और बेहतर नीतियों ने इस उपलब्धि में उत्प्रेरक का काम किया है।
उप राष्ट्रपति ने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों के लिए यह अमृत काल है। अब कृषि दूध, सब्जी, तिलहन आदि के केवल उत्पादन तक सीमित नही है। उत्पादनों का प्रसंस्करण कर वेल्यू एडिशन के क्षेत्र में बेहतर विकल्प उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने सभी को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने में हमारे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर विकसित भारत के निर्माण का अभियान शुरू किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में आयोजित की जा रही है। लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहे हैं और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। हमारे देश में युवाओं की आबादी सबसे ज्यादा है। युवाओं में अपार क्षमता है वे इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पीढ़ियों से कृषि छत्तीसगढ़ का मुख्य व्यवसाय रहा है, जो हमारे समुदायों को बनाए रखता है और हमारी संस्कृति का पोषण करता है। हमारे राज्य की समृद्ध कृषि विरासत पर हम सभी को गर्व है। छत्तीसगढ़ कृषि-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार के एक रोमांचक युग का गवाह बन रहा है। स्टार्टअप और कृषि-उद्यमी उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं। कृषि क्षेत्र के नवप्रवर्तक किसानों और सरकार के साथ सहयोग करें ताकि उनके नवाचार जनता तक पहुंचें।
उन्होंने विद्यार्थियों और कृषि वैज्ञानिकों से कहा कि स्टार्टअप्स के साथ सहयोग करें, अपना ज्ञान किसानों के साथ साझा करें, और आईजीकेवी के कार्यक्रम के माध्यम से उपलब्ध संसाधनों का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। इससे कृषि न केवल उत्पादक होगी बल्कि टिकाऊ, लचीली और समावेशी भी होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं जो स्वतंत्र भारत के साथ-साथ गणतंत्र भारत के अमृत काल के साक्षी बने। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की गई धान की इम्यूनिटी बूस्टर किस्म संजीवनी काफी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषि वैज्ञानिकों और उद्यमियों की सहभागिता से हम किसानों के जीवन को खुशहाल और समृद्ध बनाएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों का आव्हान करते हुए कहा कि कृषि और प्रदेश के कृषकों के विकास के लिए विशेष रणनीति बनाएं। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमेशा कृषि क्षेत्र के विकास को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखा है। उन्होंने हमेशा नवाचारों, अनुसंधानों और उद्यमिता के विकास को प्रोत्साहित और प्रेरित किया है। राज्य सरकार भी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से इसके लिए प्रतिबद्ध है। हम कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से अपने प्रदेश में कृषि विकास को नयी ऊंचाइयों पर स्थापित करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय ने कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य किया है। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न फसलों की 160 से अधिक किस्में विकसित की गई हैं एवं 100 से अधिक उन्नत कृषि तकनीकों का भी विकास किया गया है। उत्तर में बलरामपुर से लेकर दक्षिण में सुकमा तक कृषि महाविद्यालय, अनुसंधान केन्द्र एवं कृषि विज्ञान केन्द्र का मजबूत नेटवर्क विश्वविद्यालय के पास है। इस नेटवर्क की सहायता से विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के कृषि-विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को खुशहाल जीवन की गारंटी दी है। उनकी गारंटी समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए है। इन गारंटियों को पूरा करने की शुरूआत हमने कर दी है। मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालते ही दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना के 18 लाख हितग्राहियों के आवास निर्माण की स्वीकृति देने का निर्णय लिया गया। मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए हम किसानों से 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रहे हैं। खरीदे जा रहे धान का भुगतान वर्तमान में समर्थन मूल्य के हिसाब से किया जा रहा है, शीघ्र ही किसानों को अंतर की राशि का भुगतान भी कर देंगे।
उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप हमने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन, सुशासन दिवस के अवसर पर 12 लाख किसानों के बैंक-खातों में दो साल के धान के बकाया बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए अंतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप हम खेतिहर मजदूरों को भी प्रतिवर्ष 10,000 रूपये आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। जिसमें उन्हें 12,000 रूपये प्रतिवर्ष प्राप्त होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों का आव्हान करते हुए कहा कि आप अपनी शिक्षा एवं कौशल का उपयोग नए उद्यमों की स्थापना करने के लिए करें। स्व-रोजगार अपनाकर आप स्वयं आय अर्जित कर सकते हैं एवं अन्य लोगो को भी रोजगार दे सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति, वैज्ञानिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, वैज्ञानिक, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया श्री महामाया मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में हुए शामिल
भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज 20 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया श्री महामाया मंदिर परिसर में झाड़ू और पोछा लगाकर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। स्वच्छता अभियान में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर सांसद सुनील सोनी भी उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के 500 सालों के संघर्ष की गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म 695 के पोस्टर का विमोचन भी किया। महामाया मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्री व्यास नारायण तिवारी ने सभी आगुन्तकों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया और महामाया माता जी वाला चांदी का सिक्का स्मृति स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता श्री अशोक सामर्थ्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता...तीन नक्सली ढेर
बीजापुर। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोलीबारी में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इलाके में सुरक्षाबल की ओर से सर्चिंग जारी है। यह पूरा मामला बासागुड़ा थाना अंतर्गत क्षेत्र का है। हालांकि इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के 38 वें स्थापना समारोह में शामिल हो रहे है
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के 38 वें स्थापना समारोह में शामिल हो रहे है, स्टालों का किया निरीक्षण,इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम भी उपस्थित रहे l
‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग के लिए दंतेवाड़ा पहुचीं एक्ट्रेस अदा शर्मा, मां दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद,इस तारीख को होगी रिलीज
दंतेवाड़ा। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ की शूटिंग दंतेवाड़ा पहुंचीं। अदा शर्मा ने शूटिंग से पहले बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही मंदिर में बैठकर अदा ने शंखनाद किया।
‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग से पहले एक्ट्रेस अदा शर्मा मंदिर दर्शन करने के अलावा इंद्रावती नदी किनारे भी पहुंचीं। यहां उन्होंने सनसेट का आंनद लिया। साथ ही नदी किनारे छत्तीसगढ़ी गाने में रील बनाया। अदा शर्मा ने इस रील को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। बता दें कि 15 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज की जाएगी।
