सियासत

खत्म होने वाला है इंतजार, अगले माह तक पूरी तरह तैयार होगा रामजन्मभूमि परिसर….

अयोध्या : अगले माह के अंत तक रामजन्मभूमि परिसर रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरी तरह तैयार होगा। यह जानकारी रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॅा अनिल मिश्र ने दी। वह रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन का ब्योरा पत्रकारों को दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारी के लक्ष्य का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मंदिर के भूतल का निर्माण पहले ही हो चुका है। गत माह से भूतल में लगे 170 स्तंभों पर मूर्तियां उत्कीर्ण की जा रही हैं।

इन स्तंभों के ऊपरी हिस्सों की मूर्तियां उत्कीर्ण की जा चुकी हैं,अब निचले हिस्से की मूर्तियां उत्कीर्ण करने का काम शुरू हो रहा है। भूतल के फर्श का भी निर्माण अंतिम दौर में है।

परकोटा और रिटेनिंग वाल का भी काम तीव्र गति से जारी है। डॅा.मिश्र के अनुसार संभव है कि परकोटा का शेष हिस्सा 22 जनवरी के बाद बनता रहे, किंतु पूर्वी हिस्से का परकोटा 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

राम मंदिर के पांच मंडपों में से गुण मंडप को छोड़ कर बाकी चार मंडप नृत्य, रंग, भजन एवं कीर्तन मंडप का भी निर्माण 22 जनवरी तक पूरा किया जाना है। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व यात्री सुविधा केंद्र भी तैयार होगा और जनवरी के प्रथम सप्ताह से उसका ट्रायल भी शुरू होगा। विद्युतीकरण की भी दिशा में अपेक्षित प्रगति के संकेत हैं।

डॅा.मिश्र ने बताया कि परिसर में 33 केवीए के विद्युत सब स्टेशन का इंस्टालेशन किया जा रहा है। 15 दिन में पावर कार्पोरेशन कनेक्शन दे देगा और 20 दिसंबर तक पूरे परिसर का विद्युतीकरण संभव होगा।

डॅा.मिश्र ने बताया कि बैठक में समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सुबह 9:30 बजे से सायं पांच बजे तक कार्यदायी संस्था एलएंडटी एवं टीसीई के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर हो चुके कार्यों की समीक्षा के साथ भावी कार्य योजना पर मंथन किया।

और पढ़ें ...

PM मोदी आज वर्चुअल G20 समिट की करेंगे अध्यक्षता, रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (22 नवंबर) को एक वर्चुअल जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस मीटिंग में अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष सहित सभी जी20 सदस्यों के नेताओं के साथ-साथ नौ अतिथि देशों और 11 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है

विदेश मंत्रालय के अनुसार वर्चुअल जी-20 शिखर सम्मेलन से प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्मों सहित विभिन्न जी-20 निर्णयों के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर देने की भी उम्मीद है। भारत के पास 30 नवंबर, 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता है। 2024 में ब्राजीलियाई जी-20 प्रेसीडेंसी के दौरान जी-20 ट्रोइका में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय ने गए शनिवार एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि कि 10 सितंबर को नई दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आभासी शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुक्रम में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक वर्चुअल जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

और पढ़ें ...

झपकी बनी मौत का कारण, चित्रकूट में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 सदस्‍यों की मौत

सतना/चित्रकूट। प्रयागराज त्रिवेणी स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो और रोडवेज की जनरथ बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा दोपहर करीब 12 बजे झांसी-मीरजापुर हाईवे पर रैपुरा क्षेत्र में बगरेही गांव के निकट हुआ। दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में छह एक ही परिवार के हैं। घायलों को प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। बस सवार 12 यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। दुर्घटना की वजह दोनों वाहनों की तेज रफ्तार व बोलेरो चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे के कारण करीब दो घंटे हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।

सभी अस्थि विसर्जन करके पन्ना लौट रहे थे

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अजयगढ़ क्षेत्र के लाइचा निवासी 35 वर्षीय प्रताप पटेल, पत्नी अशोका, बेटी आकांक्षा, बेटे सनद, पिता आनंदी पटेल, बहन रामाबाई के साथ उन्हीं के गांव की सुनैना, उनका बेटा दीपक, हनुमतपुर निवासी भूरा पटेल और बांदा निवासी जगदीश कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा को लेकर प्रयागराज दर्शन-पूजन के लिए गए थे। लौटते वक्त जिले में हादसा हो गया। बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर पहुंचे। बोलेरो बस के बायीं ओर घुसी थी और उसके परखच्चे उड़ गए थे।

बोलेरो में सवार थे मरने वाले सभी लोग

पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों ने बोलेरो में फंसे सभी 11 लोगों को बाहर निकाल कर सीएचसी रामनगर और उसके बाद जिला अस्पताल भेजा। बोलेरो मालिक प्रताप पटेल व उनके पिता आनंदी पटेल, पत्नी अशोका, बेटी आकांक्षा, बेटे सनद के साथ बहन रामाबाई और जगदीश कुशवाहा ने दम तोड़ दिया। सुनैना, दीपक, भूरा पटेल और अरविंद कुशवाहा को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि दो ने घटनास्थल पर व दो ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। एक बच्ची ने सीएचसी, रामाबाई और जगदीप ने प्रयागराज में इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया। सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय के मुताबिक दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी, आसपास के लोग ने चालक के झपकी लगने की बात कही है। सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 22 November: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 22 November 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 22 नवंबर 2023 का पंचाग... 

सूर्योदय- 06:49 एएम
सूर्यास्त- 05:25 पीएम

वार- बुधवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- दशमी, 11:03 पीएम तक
नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद, 06:37 पीएम तक
योग- हर्षण, 02:46 पीएम तक
करण- तैतिल, 12:06 पीएम तक

अशुभ मुहूर्त 
दुष्टमुहूर्त 11:45:47 से 12:28:13 तक
कुलिक 11:45:47 से 12:28:13 तक
कंटक 16:00:18 से 16:42:43 तक
राहु काल 12:07:00 से 13:26:32 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 07:31:17 से 08:13:42 तक
यमघण्ट 08:56:07 से 09:38:32 तक
यमगण्ड 08:08:24 से 09:27:56 तक
गुलिक काल 10:47:28 से 12:07:00 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत: कोई नहीं

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 22 November 2023: आज इन राशियों की जिंदगी में आएगी खुशियों की बहार...पढ़िए आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 45

मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज पूरे दिन पूरी रात सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 37 मिनट तक पूर्वा भाद्र पद नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते की नाराजगी आज खत्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं।स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो आज आप फिट रहेंगे। आपके मन में दान पुण्य के कार्य करने की इच्छाएं जागृत होंगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

वृष राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दोस्त की बड़ी ख़ुशी में आज आप शामिल होंगे, उन्हें काफी ख़ुशी होगी। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम न छोड़ें नही तो नुकसान हो सकता है। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज ख़ास बनायेंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोंच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आज फैमिली के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने का प्लान बनाएंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

मिथुन राशि-

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आस पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। आज संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी। आज बेवजह तनाव लेने से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

  • शुभ रंग-  नारंगी
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस में पेंडिंग कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक़ में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खानपान पर परहेज रखें।  कपड़े के व्यापारियों को भी आज अच्छा लाभ होगा। फलदार पौधे लगाना पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शुभ है। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

सिंह राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहे। जरुरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीजें सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों के लिए आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का है यदि मन को इधर-उधर लगाएंगे तो परिणाम पर विपरीत असर हो सकता है। आज अपनी दिनचर्या सुव्यावस्थित करें व समय का सदुपयोग करें। बुजुर्गों का मन बहलाने के लिए उन्हें बाहर घुमाने ले जायेंगे। अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो जल्द फिक्स होने की खुशखबरी मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। धन आगमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे। दबी हुई आमदनी या दिया हुआ पैसा वापस हाथ में आएगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति और संपन्नता बढ़ेगी। घर में शुभ मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना हैं। आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज उम्मीद से कई गुना ज्यादा आपको लाभ होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी जल्द मिलेगी। आज आपकी सभी टेंशन खत्म होंगी। ऑयली फ़ूड से जितना हो सके दूर रहे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फ़ोन पर
कोई अच्छी न्यूज़ मिलेगी उससे घर में खुशियां आएंगी।

  • शुभ रंग- मैहरून
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि-

आज आपका दिन नार्मल रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। काम में आ रही समस्यायें आज समाप्त होंगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरुरत रहेगी। आज बच्चे अपनी परेशानी माता से शेयर करेंगे तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जाएगा जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आपकी राय से किसी की समस्याओं का हल निकलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाये रखें। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो रोज से आज अधिक मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी आपके विचारों में थोड़ी नकारात्मकता आ सकती है। इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि के लवमेट आज मनपसंद जगह घूमने जायेंगे। कार्य क्षेत्र में नयी योजना बनाएंगे, जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जायेगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग आर्किटेक्ट, सजावट की वस्तुओं, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार में कुछ ख़ास लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों का मन आज पढ़ाई से हट सकता है। बेहतर होगा आप आप अपना मन पढ़ाई में लगाएं जल्द ही सफलता मिलाने के योग बने हुए हैं।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कामों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे। आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज खत्म होंगी। वाहन आदि लेने के सुखों का योग है। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्ते में सौहार्द्र बढ़ेगा। पार्टनर के लिए खास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें, लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि-

आज आपका दिन मिलीजुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यानपूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा जिसके कारण आप मेंटली रिलेक्स फील करेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सौहार्द पूर्ण रहने वाला है।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ नया करने की चाह आपको होगी। अगर आप हाई लेवल की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। बॉस आपके काम की तारीफ़ करेंगे फिर भी अपना काम पूरा perfection के साथ करें। आज दोस्त की बर्थडे पार्टी में खूब एन्जॉय करेंगे। साथ ही पुराने दोस्तों से भी आपकी मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं। रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

सोनिया-राहुल को बड़ा झटका...यंग इंडिया की 751.9 करोड़ की संपत्ति अटैच

नई दिल्ली।  नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की करोड़ों रुपए की संपत्ति को अस्थायी तौर पर कुर्क करने का आदेश जारी किया है। यह एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा किया गया है। जिसके तहत 751.9 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क किया है।

 बता दें कि एजेंसी इस मामले में पहले भी सोनिया और राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि जब्त की गई संपत्ति में एजीएल की दिल्ली, मुंबई और लखनऊ सहित कई जगहों की प्रॉपर्टी है। इसकी कुल कीमत 661.69 करोड़ रुपए है। ईडी ने बताया कि यंग इंडिया की प्रॉपर्टी की कीमत 90.21 करोड़ रुपए है।

26 जून 2014 से चल रही थी जांच

ईडी ने 26 जून 2014 के आदेश के तहत एक निजी शिकायत का संज्ञान लेने के बाद दिल्ली के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा जारी प्रक्रिया के आधार पर मनी-लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की। इस दौरान अदालत ने माना कि यंग इंडिया सहित सात आरोपियों ने प्रथम दृष्टया IPC की धारा 406 के तहत आपराधिक विश्वासघात, आईपीसी की धारा 403 के तहत संपत्ति और धारा 120बी के तहत आपराधिक साजिश, IPC की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना, बेईमानी से संपत्ति का दुरुपयोग करने के अपराध किए हैं।

और पढ़ें ...

रेप का दोषी राम रहीम को फिर मिली जेल से छुट्टी...बरनावा आश्रम में गुजरेगा 21 दिन

बागपत। साध्वी दुष्कर्म और हत्या के मामलों में हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में सज़ा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को फिर से जेल से छुट्टी मिल गई है। गुरमीत सिंह मंगलवार डेढ़ बजे कड़ी सुरक्षा में सुनारिया जेल से बाहर आया और उसका काफिला बागपत के बरनावा स्थित आश्रम के लिए रवाना हो गया।

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को पांच बार पैरोल और तीन बार फरलो मिल चुकी है। आश्रम में गुरमीत राम रहीम के पहुंचने की खबर मिलते ही आश्रम में श्रद्धालुओं का आना भी शुरू हो गया। आश्रम के सेवादार श्रद्धालुओं को तलाशी के बाद आश्रम में प्रवेश करा रहे हैं।

 गुरमीत राम रहीम को बार-बार मिल रही पैरोल और फरलो को लेकर सियासी गणित भी लगाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले जब राम रहीम को पैरोल मिली थी तब हरियाणा में पंचायत चुनाव और आदमपुर विधनसभा का उप चुनाव था और अब मिली छुट्टी को भी राजनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है इस बार राजस्थान मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में चुनाव होने वाले है। फिलहाल तो गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम में 21 दिन गुज़ारेगा।

और पढ़ें ...

*दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के रायपुर मंडल में यात्री गाडियों के लेटलतीफी एवं निरस्त होने के कारण व्यापारियों एवं आम जनता को हो रही परेशानीं - कैट*

*दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के रायपुर मंडल में यात्री गाडियों के लेटलतीफी एवं निरस्त होने के कारण व्यापारियों एवं आम जनता को हो रही परेशानीं - कैट* *कैट ने सिनियर सिटीजन को मिलने वाली सुविधाओं को पुनः बहाल करनें की मांग की* देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट ने रेलमंत्री माननीय श्री अश्विनी वैष्णव जी, को दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के रायपुर मंडल में यात्री गाडियों के लेटलतीफी एवं निरस्त होने के कारण व्यापारियों एवं आम जनता को हो रही परेशानियों के लिए एवं सिनियर सिटीजन को मिलने वाली सुविधाओं को पुनः बहाल करनें की मांग हेतु पत्र जारी कर व्यवस्था को दुरूस्त करने का आग्रह किया। कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया की वर्तमान समय में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के रायपुर मंडल छत्तीसगढ में यात्री गाडियों के लेटलतीफी एवं निरस्त होने के मामले अत्यधिक हो रहे है। अभी शादी का सीजन शुरू हो गया है। जिसके लिए व्यापारियों को खरीदारी करने हेतु अन्य शहरों मे जाना पडता है। यात्री गाडियों के लेटलतीफ एवं निरस्त होने के कारण आम जनता एवं व्यापारियों को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे कि उनके समय एवं व्यापार पर दुष्प्रभाव पडता है। सभी ट्रेनों को समय पर चलाना और समय पर पहुंचाना भारतीय रेल की जिम्मेदारी है। कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री परमानन्द जैन एवं प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि हर दिन लाखों यात्री रेल में सफर कर अपने गंतव्य स्थान तक पंहुचते है। इसमें बड़ी संख्या में सीनियर सिटीजन भी शामिल होते है। भारतीय रेल्वे ने दशको से वरिष्ठ जनों एवं अन्य वर्गो के लोगों हेतु रियायत सुविधाओं का शुभारंभ किया था। तथा रेल्वे यात्रा के दौरान संबधित पात्रता के दस्तावेज प्रस्तुत करने पर रियायत मिलती थी। विगत करोना के संक्रमण काल में रेल्वे प्रशासन ने उपरोक्त सुविधाओं को बंद कर दिया है। जो आज पर्यन्त तक बंद है। जिससे कि रेल यात्रा में सिनियर सिटीजन को असुविधा हो रही है। सिनियर सिटीजन को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सिनियर सिटीजन को मिलने वाली सुविधाओं का पुनः बहाल किया जाना चाहिए।
और पढ़ें ...

राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईयां कल्याण संगठनों के आव्हान पर राष्ट्रव्यापी हुंकार रैली, धरना प्रदर्शन

राष्ट्रीय रसोईयां हुंकार रैली - हक दो, वरना गद्दी छोड़ दो दिनांक 27, 28, 29 नवम्बर 2023 को धरना प्रदर्शन रामलीला मैदान नई दिल्ली राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईयां कल्याण संगठनों के आव्हान पर राष्ट्रव्यापी हुंकार रैली, धरना प्रदर्शन राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईयां कल्याण संगठन अपने अधिकारों के लिए दिल्ली में भारत के कई प्रदेशों से आये मध्यान्ह भोजन रसोईयां संघ द्वारा रामलीला मैदान नई दिल्ली से रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईयां कल्याण संगठन की मांग है कि 2014 में 1000/- रूपये की बढ़ोतरी की गई थी और हाईकोर्ट ने 9000/- रूपये, केन्द्र सरकार द्वारा कहा गया है कि न्यूनतम काम का न्यूनतम वेतन 10,000/- रूपये जो आज पर्यन्त तक मोदी जी, केन्द्र सरकार द्वारा नहीं दिया गया है, नियमितीकरण को लेकर, पेंशन दिलाने हेतु मांग पत्र सौंपा जायेगा। राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईया कल्याण संगठन के आव्हान पर रामलीला मैदान, नई दिल्ली में पूरे भारत से सभी रसोइया महिलाएं शामिल होकर विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को के लिए धरना देंगी |
और पढ़ें ...

जूस के टेट्रा पैक में छिपाकर ले जा रहा था ढाई करोड़ का सोना...तरीका देख अधिकारियों के उड़े होश

नई दिल्ली: तस्कर आये दिन नए नए जुगाड़ के जरिए तस्करी करने का रास्ते ढूंढ ही लेते है. ऐसा ही एक मामला दिल्ली हवाई अड्डे से सामने आया है. जप्त सोने की कीमत 2.24 करोड़ आंकी गई है.

कस्टम टीम ने शक के आधार पर आरोपी को रोका और जांच किया. जांच में बैग से जूस के छोटे-छोटे पैकेट मिले, जिसके अंदर सोने के कई टुकड़े मिले. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बैंकॉक से दिल्ली वापस आया था. यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की पूछताछ जारी है.

और पढ़ें ...

31 दिसंबर तक निपटा लें ये जरूरी काम, वरना हो जाएगा नुकसान

31 December deadline: 31 दिसंबर से जरूरी सेवा बंद होने जा रही है. जिसके बाद कई लोग अपना यूपीआई तक यूज नहीं कर पाएंगे. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बैंक व PhonePe और Google Pay जैसी थर्ड पार्टी ऐप्स को यूपीआई बंद करने का निर्देश दिया है. हालांकि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है. ये निर्देश सिर्फ उन लोगों के लिए है जिन्होने यूपीआई आईडी को पिछले एक साल से यूज नहीं किया है. ऐसी सभी आईडीज को बंद करने के लिए कहा गया है. वहीं कई अन्य काम भी हैं जिनकी डेडलाइन 31 दिसंबर है.

2024 में नहीं कर पाएंगे ट्राजेक्शन 

यदि आपकी आईडी पिछले एक साल से इस्तेमाल में नहीं है तो 31 दिसंबर को उसे पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. नए साल से कस्टमर इन आईडी से ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे. बताया जा रहा है कि ऑनलाइन फ्रॅाड पर लगाम लगाने के लिए एनपीसीआई ने ये कदम उठाया है. आपको बता दें कि यह नंबर किसी और को मिल जाता है और यूपीआईडी वहां एक्टिवेटेड ही रहती है. ऐसे में उस नंबर पर अगर किसी ने पैसे भेजे तो वह उस इंसान को मिलेंगे जिसके पास अब वह नंबर है. इसलिए ऐसी आईडीज को बंद करने के लिए लिखित निर्देश जारी कर दिये गये हैं.

सुरक्षित होगा यूपीआई ट्रांजेक्शन 

NPCI का मानना है कि डंप पड़ी आईडी को बंद करने से यूपीआई ट्राजेक्शन में पारदर्शिता आएगी. यही नहीं कई गलत ट्रांजेक्शन पर भी लगाम लग जाएगी. एनपीसीआई के निर्देश के बाद अब सभी ऐप्स और बैंक निष्क्रिय ग्राहकों की यूपीआई आईडी और उससे जुड़े मोबाइल नंबर को वैरिफाई करेंगे. 1 साल से अगर कोई क्रेडिट या फिर डेबिट नहीं हुआ तो यूपीआई आईडी को बंद कर दिया जाएगा. यदि आप भीम, गूगल पे, फोन पे या किसी भी बैंक की ऐप पर यूपीआई आईडी जेनरेट करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. यूपीआई इस्तेमाल करने के लिए कोई एडिशनल चार्ज नहीं देना होता है.  इसलिये देश के 80 प्रतिशत लोग यूपीआई की ओर अग्रसर हैं .

और पढ़ें ...

पिता ने पहले मासूम बच्चों का गला काटा, फिर खुद भी जान देने का किया प्रयास….

एक पिता ने इतना ख़ौफ़नाक कदम उठाया जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। सोमवार शाम को उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भारत नगर के पास वजीरपुर जे.जे. कॉलोनी में एक पिता ने अपने दो और पांच साल के मासूम बच्चों का चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद उसी धारदार हथियार से अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

इस घटना में छोटे बच्चे की मौत हो गई है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। 35 साल के शख्स और उसके बड़े बेटे को परिवार के सदस्यों ने घायल हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि शख्स ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गुस्से और हताशा के कारण यह कथित खौफनाक कदम उठाया। उसके खिलाफ भारत नगर पुलिस स्टेशन में हत्या, हत्या का प्रयास और आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किस वजह से उसे इतना गुस्सा आया कि उसने अपने दो मासूम बेटों का गला रेतने के बाद खुद का गला काट लिया।

और पढ़ें ...

भारत की हार सह नहीं पाया युवक, फांसी लगाकर दी जान

विश्व कप फाइनल में भारत के ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में एक 23 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना बेलियाटोर थाना क्षेत्र में सिनेमा हॉल के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुई। मृतक की पहचान राहुल लोहार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, राहुल इलाके में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था और फाइनल मैच देखने के लिए उसने रविवार को छुट्टी भी ली थी। उसके बहनोई उत्तम सूर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार से दुखी होकर उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली। उन्होंने दावा किया कि इसके अलावा उसके जीवन में ऐसी कोई समस्या नहीं थी।

पुलिस ने कहा कि उनके शव को सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए बांकुरा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पुलिस ने मौत के कारण पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि जांच चल रही है।

और पढ़ें ...

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की कार ने 5 को कुचला, चार की मौत, एक की हालत गंभीर

नई दिल्ली: मधेपुरा (बिहार) से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डी एम) की गाड़ी ने आज सुबह 5 लोगों को कुचल दिया. हादसे में 4 लोगो की मौत हो गई है. वहीं एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. हादसे के बाद डी एम और ड्राइवर दोनों गाड़ी छोड़कर फरार हो गए है.

बता दें, घटना मधेपुरा (बिहार) में सुबह करीब सुबह 8.30 बजे की है. डीएम की गाड़ी दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही थी तभी नेशनल हाईवे 57 पर फुलपरास थाना क्षेत्र के पास एक महिला और उसकी बच्ची को रौंद दिया. गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे काम कर रहे मजदूरों से जा टकराई। सड़क के किनारों पर लगी रेलिंग से टकराकर रुक है. जिसके बाद डीएम और ड्राइवर सहित गाड़ी में बैठे अन्य लोग गाड़ी छोड़ घटना स्थल से फरार हो गए. विजय कुमार मीणा वर्तमान में मधेपुरा के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डी एम) है.

पुलिस के मुताबिक घटना में जान गंवाने वालों के नाम, गुड़िया देवी (28) पति रंजीत साह और उनकी बच्ची 7 वर्ष की बच्ची है. एक घायल मजदूर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है. वहां गंभीर रुप से घायल मजदूरों अशोक सिंह की भी मौत हो गई. जबकि राजू सिंह की हालत गंभीर है.

और पढ़ें ...

अब शादी के लिए भी बुक कर सकते हैं रेल, जानिए IRCTC ने नियमों में क्या बदलाव किया..

भारत में कुछ दिनों बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। शादियों के दौरान अगर बारात लेकर किसी दूसरे शहर या राज्य में जाना हो तो आम तौर पर लोग बसों या छोटे निजी वाहनों का उपयोग करते है। लेकिन ऐसा बहुत कम ही होता है कि बाराती ट्रेन के जरिए दुल्हन के यहां पहुंचते हैं। पहुंचते भी है तो दूसरे यात्रियों के साथ सफर करते हुए। इसी समस्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) शादी ब्याह वाले परिवारों के लिए ट्रेन बुक करवाने की पेशकश की है।

बता दें कि उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार अगर आप लंबी दूरी के लिए ज्यादा बारातियों के साथ सफर करने जा रहे हैं तो NWR से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए किलोमीटर के हिसाब से किराया चुकाना होगा और प्री बुकिंग करवानी होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अलग अलग शादियों में बारातियों की तादाद अलग-अलग रहती है. 100 से लेकर 5000  हजार तक बाराती शादियों में होते हैं। किसी ट्रेन में एक बोगी या पूरी ट्रेन या फिर मांग के अनुसार कुछ बोगियों को बारात के लिए बुक करवाया जा सकता है। इनका किराया क्या होगा ये जानने के लिए NWR से संपर्क करना होगा। किराया दूरी और बोगियों की संख्या पर निर्भर करेगा।

उदाहरण के तौर पर बारात रायपुर से भोपाल जा रही है तो ट्रेन से ज्यादा आरामदायक सफर क्या होगा। पूरी ट्रेन बुक करने पर वह बारात को लेकर भी जाएगी और वापस भी लेकर आएगी। यह जरुर है कि इसके लिए आपको खर्चा ज्यादा करना पड़ेगा।

और पढ़ें ...

रवि योग में आंवला नवमी आज, जानें पूजा विधि, व्रत और अमृत बूंदों का महत्व

अक्षय पुण्य फल प्रदान करने वाली आंवला नवमी कल यानी 21 नवंबर दिन मंगलवार को है. यह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को होती है. आंवला नवमी को अक्षय नवमी और कूष्मांड नवमी भी कहते हैं. इस दिन आंवले के वृक्ष और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवला नवमी से आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है और कार्तिक पूर्णिमा तक उसमें श्रीहरि का वास रहता है.

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 21 नवंबर दिन मंगलवार को तड़के 03:16 बजे शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 22 नवंबर दिन बुधवार को सुबह 01:09 बजे होगा. उदयातिथि के आधार पर इस साल आंवला नवमी 21 नवंबर को मनाई जाएगी.

आंवला नवमी 2023 पूजा मुहूर्त?

21 नवंबर को आंवला नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:48 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक है. इस दिन पूजा के लिए आपको 05 घंटे से अधिक का समय मिलेगा. इस दिन का शुभ मुहूर्त या अभिजित मुहूर्त दिन में 11:46 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक है.

आंवला नवमी की पूजन विधि

आंवला नवमी के दिन सुबह स्नान व ध्यान करके आंवले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए. आंवले के पेड़ के पर दूध, जल, अक्षत, सिंदूर व चंदन अर्पित करें. इसके बाद आंवला के पेड़ पर मौली बांधकर भगवान विष्णु के मंत्र का जप करना चाहिए. इसके बाद धूप दीप से आरती उतारें और 11 बार हाथ जोड़कर परिक्रमा करें.

आंवला नवमी पर रवि योग और पंचक

इस बार आंवला नवमी वाले दिन रवि योग बन रहा है. ​रवि योग रात में 08:01 बजे से बन रहा है, जो अगले दिन सुबह 06:49 बजे तक रहेगा. वहीं, पूरे दिन पंचक लगा है.

और पढ़ें ...