सियासत

Breaking: दो फर्म में सेंट्रल जीएसटी का छापा...कार्रवाई जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। यहां के दो फर्मों पर सेंट्रल जीएसटी (GST) की टीम ने दबिश दी है। छापामार कार्रवाई (GST RAID) की खबर से शहर के अन्य व्यापारियों में हड़ंकप की स्थिति है। समाचार के लिखे जाने तक जीएसटी टीम (GST TEAM) में शामिल अधिकारी कर्मचारियों की कार्रवाई जारी थी।

जीएसटी(GST)की टीम ने रिटर्न फाइल करने में गड़बड़ी की आशंका के चलते छापेमारी की है। दोनों फर्मों के दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर टीम के अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं। छापे की कार्रवाई में अन्य फर्म के नाम भी सामने आने की संभावना है। बताया जाता है कि दोनों फर्म बड़े पैमाने पर फर्नीचर और गद्दों का काम करती है। इतनी मात्रा में व्यापार के बाद भी टैक्स भरने में लापरवाही और चोरी की आशंका है। दोनों फर्म शहर के करमचंद चौक और कटंगी बाईपास पर संचालित है।

और पढ़ें ...

राजस्‍थान में199 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू...EVM में बंद होगी प्रत्याशियों की किस्मत

राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव की 199 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रत्‍याशी की मौत हो जाने के कारण करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्‍थगित हो गया है। विधानसभा की 199 सीटों पर 1,863 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्‍मत का फैसला पांच करोड़ 25 लाख 38 हजार 105 मतदाता करेंगे।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।

इस बार कांग्रेस सरकार रिपीट होगी

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बोले इस बार कांग्रेस सरकार रिपीट होगी, ये तय है। अभी लोगों का मूड सरकार रिपीट करने का है। केरल में 70 साल से कांग्रेस और सीपीआई( एम) बारी-बारी से सत्ता में आती थी, लेकिन इस बार सीपीआई (एम) की सरकार दोबारा बनी क्योंकि उन्होंने अच्छा काम किया। लोग समझते हैं कि कोविड के दौरान हमने अद्भुत काम किया, हमारे भीलवाड़ा मॉडल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई। हमारी योजनाएं लोगों को पसंद आ रही हैं।

22 लाख से ज्यादा नए मतदाता करेंगे वोटिंग

18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कल मतदान से पहले तीन लाख से अधिक लोगों ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

और पढ़ें ...

Chanakya Niti: भूलकर भी इन 3 लोगों पर न करें भरोसा, जीवन में हर पल मिलता है धोखा

 Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य महान राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और प्रसिद्ध विद्वान थे। मौर्य साम्राज्य के समकालीन आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र की रचना के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। जानकारों की मानें तो कोई भी व्यक्ति नीति शास्त्र का पालन कर अल्प समय में सफल हो सकता है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में 3 लोगों पर भरोसा न करने की सलाह दी है। अगर आप भी अपने जीवन में सफल इंसान बनना चाहते हैं, तो इन 3 लोगों पर भूलकर भी यकीन न करें। इन लोगों पर भरोसा करने से जीवन में हर समय धोखा ही मिलता है। आइए, इन 3 लोगों के बारे में जानते हैं-

झूठा मित्र

आचार्य चाणक्य की मानें तो दोस्ती भी सोच समझकर करनी चाहिए। खासकर, बुरे समय में काम न आने वाले और विषम परिस्थिति में बहाना बनाने वाले व्यक्ति से तो दूर ही रहना चाहिए। झूठ बोलने वाले और दुख में साथ न देने वाले मित्र पर भूलकर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसे मित्रों से जीवन में हर समय धोखा ही मिलता है।

चालबाज नौकर

आचार्य चाणक्य का कहना है कि बदमाश नौकर कभी मालिक का भला नहीं चाहता है। ऐसे लोग विश्वासघाती होते हैं। ये हमेशा अपने भले की सोचते हैं। इसके लिए मालिक को हर समय मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके घर में भी कोई टाल-मटोल (बहाने बनाने वाला) करने वाला या चालबाज नौकर है, तो सावधान रहें। ऐसे लोगों पर भरोसा करना उत्तम नहीं है।

दुष्ट पत्नी

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर विवाह आज्ञा मानने वाले लड़की से हो जाए, तो मृत्यु लोक पर ही स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, अगर आज्ञाकारी और संस्कारी पत्नी नहीं मिलती है, तो व्यक्ति का जीवन नरक समान हो जाता है। ऐसी नारी कभी पति या परिवार की भलाई नहीं सोचती है। दुष्ट पत्नी पर भूलकर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। अगर दुष्ट पत्नी पर यकीन करने की गलती करते हैं, तो खामियाजा अवश्य ही भुगतना पड़ेगा। अतः झूठे मित्र, बदमाश नौकर और दुष्ट पत्नी से बचकर रहें।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 25 November: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 25 November 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 25 नवंबर 2023 का पंचाग... 

सूर्योदय- 06:51 एएम
सूर्यास्त- 05:24 पीएम

वार- शनिवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- त्रयोदशी, 05:22 पीएम तक
नक्षत्र- अश्विनी, 02:56 पीएम तक
योग- वरीयान्, 03:53 एएम, नवंबर 26 तक
करण- तैतिल, 05:22 पीएम तक

अशुभ मुहूर्त 
दुष्टमुहूर्त 06:51:16 से 07:33:28 तक, 07:33:28 से 08:15:41 तक
कुलिक 07:33:28 से 08:15:41 तक
कंटक 11:46:45 से 12:28:57 तक
राहु काल 09:29:33 से 10:48:42 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 13:11:10 से 13:53:23 तक
यमघण्ट 14:35:36 से 15:17:48 तक
यमगण्ड 13:27:00 से 14:46:09 तक
गुलिक काल 06:51:16 से 08:10:24 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:46:45 से 12:28:57 तक

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 25 November 2023: सोने की तरह चमकेगी इन राशियों के जातकों की किस्मत

Aaj Ka Rashifal 25 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 52 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा इसके अलावा आज बैकुंठ चतुर्दशी का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि  

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जाएंगे, जहां ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर मूड अपसेट हो सकता है, जहां तक हो सके नार्मल रहे। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैन्स बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द शादी की तैयारियां करेंगे। आज आप फिट रहेंगे, कुल मिलाकर दिन अच्छा जाएगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि 

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जाएगा। आज फास्ट फूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई

समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे। लवमेट्स आज आपको कोई जरुरत का सामान गिफ्ट करेंगे। जिससे आज पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाये रखें। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में डांस एकेडमी ज्वाइन किया लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरुर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि 

आज आपका दिन नार्मल रहने वाला है। ऑफिस आज आपके किसी काम की तारीफ़ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलायें अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। मसाले युक्त खाना आप अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां खत्म होंगी। लव मेट आज रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। व्यापार में आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

  • शुभ रंग-मैजेंटा
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि   

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ना आज उचित रहेगा। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के लोगो को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय-व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी। घर के जरूरत का सामान खरीदने जीवनसाथी के साथ मार्किट जाएंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि 

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा l आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगे l ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं l दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा l आज आपके विचारों में उग्रता आयेगी l हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने पहले के पेंडिंग काम को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगे l कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की योजना आज सफल होगी। अगर आप नौकरी बदलने सोच रहे है तो आज का दिन अच्छा है। इंटरव्यू में सफलता मिलाने के योग है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि 

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं। आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट आज अपनी गलत फहमियां दूर करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजना बनायेंगे। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज अचानक आपको वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं, तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है, तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपनी डेली रूटीन में मौसमी फलों का सेवन करें तो फायदा होगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। लवमेट्स आज किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने जाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि   

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिलेगा। आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। बाहर का ऑयली खान आपके स्वास्थ को कमजोर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से संवारें। परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें। नया व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की कॉल आएगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल डिसिशन करेंगे, घर  से विचार विमर्श कर लें। आपकी समस्त गतिविधियां आज पूरी होंगी। दांपत्य रिश्ता पहले से और गहरा बनेगा। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा के अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि 

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे, कोशिश करके घर को भी समय दें। किसी मित्र से उसका काम पूरा कराने का वादा किया है, तो आज आप उसे पूरा करायेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियों की बौछार होगी, आपसी अनबन आज ख़त्म होगा। किसी यात्रा का विचार आपके मन को उत्साहित कर सकता है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 6
और पढ़ें ...

अब WhatsApp वेब पर भी लग सकेगा स्क्रीन लॉक, बस फॉलो करें ये स्टेप्स….

दुनिया भर में वॉट्सऐप के लाखों यूजर्स है, जो अपनी जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल करते है। वॉट्सऐप के लिए अपने कस्टमर्स की सुरक्षा एक अहम मुद्दा है। इसके चलते कंपनी समय-समय पर अपने सिक्योरिटी फीचर्स को अपडेट करता रहता है।

अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने एक नया सिक्योरिटी फीचर्स पेश किया है,जिसकी मदद से अब आप वॉट्सऐप वेब पर भी स्क्रीन लॉक लगा सकते हैं। बता दें कि इस फीचर के बारे में कंपनी ने अगस्त में ही बताया था।

क्यों जरूरी है सुविधा
अगर आप अपने वॉट्सऐप को लॉग-इन करते हैं तो ऐसे स्थिति आपके स्क्रीन का लॉक होना जरूरी होता है।
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अक्सर हम इसका इस्तेमाल हम ऑफिस में ही करने हैं। ऐसी स्थिति में आपके आसपास वाले आपकी गोपनीय चैट पर नजर डाल सकते हैं।

इस समस्या को दूर करने के लिए कंपनी ने वॉट्सऐप वेब के लिए स्क्रीन लॉक फीचर पेश किया है। इससे आप अपनी बातचीत और मैसेज को सुरक्षित रख सकते हैं।
यहां हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं, जिसके फॉलो करके आप आसानी से इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सबसे पहले आप QR कोड का उपयोग करके web.whatsapp.com पर लॉग इन करें।
इसके बाद ऊपरी दाएं कोने पर तीन-डॉट मेनू आइकन पर क्लिक करें और सेटिंग्स ऑप्शन में जाएं।
इसके बाद सेटिंग्स मेनू के भीतर प्राइवेसी टैब को खोलें।
यहां आपको स्क्रीन लॉक आप्शन मिल जाएगा, उस पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको अपने मन मुताबिक 6 से 128 अक्षरों के बीच का पासवर्ड बनाए और OK पर क्लिक करें।
अब आप आप 1 मिनट, 15 मिनट या 1 घंटे में से किसी भी समय को चुनकर अपनी स्क्रीन को ऑटोमेटिकली लॉक कर सकते हैं।

 
और पढ़ें ...

BREAKING : सीएम के बेटे को ED का समन...जानिए क्या है मामला

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने नया समन जारी किया है। ईडी ने पूछताछ के लिए 25 नवंबर को दिल्ली बुलाया है। इससे पहले ईडी ने 30 अक्टूबर को दिल्ली में पूछताछ की थी। राजस्थान में 25 नवम्बर याने कल ही मतदान है और इस मौके पर वैभव को ED द्वारा तलब करना चर्चा का विषय बन गया है।

फेमा उल्लंघन का है मामला

इससे पहले ईडी ने वैभव गहलोत से 30 अक्टूबर को दिल्ली में पूछताछ की थी। बाद में 16 नवंबर को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन गहलोत ने चुनाव के चलते जाने में असमर्थता जताई थी। ईडी ने अब वैभव को 25 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत फॉरेन एक्सचेंज रेगुलेटरी एक्ट (FEMA) के उल्लंघन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच का सामना कर रहे हैं। वैभव गहलोत सोमवार सुबह दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में पेश हुए थे। ईडी के अधिकारियों ने उनसे करीब 9 घंटे की पूछताछ की थी। वैभव गहलोत को 16 नवंबर को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं गए थे।

बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने की है शिकायत

भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने वैभव गहलोत पर होटल फेयरमोंट में मॉरीशस की शैल कंपनी की ओर से करीब 100 करोड़ के निवेश के आरोप लगाए थे। आरोप है कि गहलोत और उनके परिवार के सदस्यों के पैसे को पहले हवाला के जरिए मॉरीशस पहुंचाया गया। मामले में फेमा के उल्लंघन की जांच करने की मांग की गई थी। ईडी ने वैभव और उनके परिवार के सदस्य जिन कंपनियों में डायरेक्टर हैं, उनका पूरा ब्योरा मांगा है। वैभव की कंपनियों और उनके लेनदेन के ब्योरे, ट्राइटन होटल्स एंड रिजॉट्‌र्स कंपनी के साथ लेनदेन का शुरू से लेकर अब तक साल दर साल पूरा ब्योरा मांगा गया है। सनलाइट कार रेंटल कंपनी के लेनदेन और विदेशों से हुए लेनदेन की भी डिटेल मांगी है।

आरोपों से इंकार कर चुके हैं वैभव गहलोत

वैभव गहलोत कह चुके हैं कि- मेरा और मेरे परिवार का फेमा या विदेशी लेनदेन से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। अशोक गहलोत ने संवाददाताओं से कहा था कि इस मामले में कुछ है नहीं, यह 10-12 साल पुराना मामला है। केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर चुकी है। ईडी, सीबीआई औऱ INCOME टैक्स केंद्र के इशारे पर काम कर रही है।

और पढ़ें ...

देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ रही सर्दी के बीच बारिश के अलर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ानी शुरू कर दी है, मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है, आज और कल केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में जहाँ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है वहीं कल 25 नवंबर से 27 नवंबर तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुरजत और राजस्थान में भरी बारिश के साथ आंधी तूफ़ान भी आने के संकेत मिल रहे हैं।

  दक्षिण अंडमान सागर में एक परिसंचरण बनने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के अलग अलग हिस्सों में 27 नवंबर को तूफान आने और बिजली गिरने के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है, आईएमडी की माने तो शनिवार को कल दक्षिण अंडमान सागर में और आसपास के क्षेत्र में एक परिसंचरण बनेगा जिसका असर मौसम पर आयेगा।

इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान

Weather Update: मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 26 और 27 नवंबर को हलकी से मध्यम बारिश की संभावना है, वहीं 28 को भारी बारिश होने के आसार है, आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी तेज बारिश दर्ज की गई है।

और पढ़ें ...

श्री गुरुनानक देव जी प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित नगर कीर्तन शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया - अमर पारवानी

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के  राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू,  अमर गिदवानी,  प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आज कैट ने श्री गुरुनानक देव जी प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित नगर कीर्तन शोभायात्रा का भव्य  स्वागत किया गया। 
कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष  अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष      जितेन्द्र दोशी ने बताया की गुरु नानक जयंती सिखों द्वारा मनाए जाने वाले गुरू पर्व में से एक है। गुरु नानक जयंती सिख धर्म के संस्थापक के जन्म का प्रतीक है, जो सिखों के सभी दस गुरुओं में से पहला है, जिसका नाम नानक है। गुरू पर्व दुनिया भर में हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। गुरु नानक जी का जन्म 15 अप्रैल, 1469 को हुआ था। उनका विश्वास एक ईश्वर के अस्तित्व पर था। उन्होंने हर जगह यात्रा की, जहां उन्होंने संदेश फैलाया। एक शिक्षक के रूप में, उनकी शिक्षाओं को सिखों के पवित्र ग्रंथ, गुरु ग्रंथ साहिब में दायर किया जाता है। उनका उपदेश एक ईश्वर पर आधारित था और यह ईश्वर कैसे बिना किसी भेदभाव के सभी को प्यार करता है। 
कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  परमानन्द जैन एवं प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि गुरूनानक जी अनुयायी सिख के रूप में जाने जाते हैं। वे हर साल अपने गुरु, गुरु नानक देव का जन्मदिन गुरु नानक गुरु पर्व के नाम से मनाते हैं। गुरू पर्व की शुरुआत गुरुद्वारों में सुबह की प्रभात फेरी से होती है। गुरू पर्व से पहले, गुरुद्वारों में लगातार अड़तालीस घंटे तक सिखों के पवित्र ग्रंथ, गुरु ग्रंथ साहिब को पढ़ने की परंपरा है। नगर कीर्तन शोभायात्रा के माध्यम से इस दिन गुरु नानक जी का संदेश फैलाया। नगर कीर्तन शोभायात्रा के दौरान, स्थानीय बैंड भजनों के साथ सिख वैवाहिक कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है। निः शुल्क सांप्रदायिक दोपहर का भोजन, सेवा और भक्ति की भावना के साथ, वर्ग, जाति या पंथ के बावजूद सभी को भोजन देने के विचार को दर्शाता है। गुरु नानक देव का गुरू पर्व बिना किसी भेदभाव के समानता सिखाता है।  
उपरोक्त कार्यक्रम में कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, परमानन्द जैन, अमर गिदवानी सुरिन्द्रर सिंह, अवनीत सिंह, अमर धीगांनी, नेरन्द्र दुग्गड,  जयराम कुकरेजा, संजय जयसिंह, महेन्द्र बागरोडिया, मोहन वर्ल्यानी,  विक्रांत राठौर, परविन्दर सिंह, भूपेन्द्रर सिंह, नागेन्द्र तिवारी, मनीष सोनी, सर्वेश दौलतानी, अमीत गुप्ता, सुशील लालवानी, शैलेन्द्र शुक्ला, राकेश लालवानी, सुरेश कुमार वासवानी, एवं रतनदीप सिंह आदि। 

और पढ़ें ...

क्या आपको भी चाहिए इस योजना का लाभ, जानिए कैसे उठा सकते हैं स्कीम का फायदा ?

PM Awas Yojana Update: सरकार द्वारा ज्यादातर योजनाएं गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की जाती हैं. इन योजनाओं की मदद से लोगों को आर्थिक मदद मिल सकती है. इसके अलावा कुछ ऐसी योजनाएं भी हैं जो लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकती हैं, जैसे मुफ्त या सस्ता राशन, पेंशन, स्वास्थ्य परीक्षण, बीमा आदि.

ऐसी ही एक सुविधा देने वाली योजना प्रधानमंत्री आवास योजना भी है, जो उन लोगों को पक्का मकान बनाने में मदद करती है जिनके पास कच्चा मकान है.

अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो इससे जुड़े अपडेट के बारे में जरूर जान लें, नहीं तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है. आइए प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पीएम आवास योजना का नया अपडेट (PM Awas Yojana Update)

क्या आप भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि अब बिना जमीन रजिस्ट्री के आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इसका मतलब यह है कि अगर आप पीएम आवास योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपनी जमीन की रजिस्ट्री करा लें.

प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana Update)

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले यह जरूर ध्यान रखें कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं. अन्यथा बाद में आपकी सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी और आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा. जानकारी के लिए बता दें कि योजना (प्रधानमंत्री आवास योजना पात्रता) के तहत लाभार्थियों की एक सूची जारी की जाती है, जिसके बाद आवेदनों की जांच की जाती है. इसके बाद ही लाभार्थियों को धनराशि आवंटित की जाती है.

पीएम आवास योजना अपात्र (PM Awas Yojana Update)

अगर घर में कोई सरकारी नौकरी करता है तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
ढाई एकड़ या इससे अधिक जमीन वालों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
अगर आपके पास लैंडलाइन कनेक्शन और फ्रिज के साथ ज्यादा जमीन है तो आपको कोई फायदा नहीं मिलेगा.
मोटर साइकिल, दो पहिया या तीन वाहन मालिकों को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
50 हजार रुपये या उससे अधिक मूल्य के किसान कार्ड वाले लोग आवेदन नहीं कर सकते.

पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें(PM Awas Yojana Update)

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
यहां आपको मेन्यू टैब पर क्लिक करना होगा, इसके बाद सिटीजन असेसमेंट विकल्प पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद आधार नंबर डालें.
इसके बाद आप सीधे आवेदन पेज पर पहुंच जाएंगे.

यहां पूछी गई जानकारी भरें (PM Awas Yojana Update)

जानकारी की पुष्टि करने के बाद आगे बढ़ें, यहां आपको आवेदन संख्या मिल जाएगी.
इसके बाद आवेदन पत्र भी डाउनलोड कर लें.
इस आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों के साथ लेकर आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा. आप चाहें तो प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन पत्र किसी वित्तीय संस्थान में भी जमा कर सकते हैं.

और पढ़ें ...

कतर कोर्ट ने स्वीकार की भारत की अर्जी, मौत की सजा पाए नेवी के 8 पूर्व अफसरों को राहत की उम्मीद

नई दिल्ली। कतर में फांसी की सजा पाने वाले नौसेना के आठ पूर्व अफसरों के लिए एक राहत की खबर सामने आयी है। दरअसल पूर्व अफसरों की याचिका को कतर की कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। कतर की कोर्ट जल्द ही उनकी अपील पर सुनवाई कर सकती है।

आठ पूर्व नेवी अफसरों की मौत की सजा के खिलाफ भारत सरकार ने यह याचिका दायर की है। कतर की अदालत ने 23 नवंबर 2023 को इसे स्वीकार कर लिया और अब अपील का अध्ययन कर जल्द इस पर सुनवाई शुरू करेगी।

बता दें कि भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अफसर कतर में देहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज नामक कंपनी के लिए काम कर रहे थे। अगस्त 2022 में इन सभी को गिरफ्तार किया गया। कतर की सरकार ने नौसेना के पूर्व अफसरों पर लगाए गए आरोपों की जानकारी नहीं दी है। बीती 26 अक्तूबर 2023 को कतर की अदालत ने इन पूर्व अफसरों को मौत की सजा सुना दी।

इन नौसैन्य अधिकारियों को मिली मौत की सजा

नौसेना के जिन पूर्व अफसरों को कतर में फांसी की सजा दी गई है उनमें कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी, कमांडर सुग्नाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और सेलर रागेश शामिल हैं। जिस कंपनी देहरा ग्लोबल के लिए ये भारतीय काम करते थे, उसके सीईओ खामिल अल आजमी ओमान एयरफोर्स के अफसर रह चुके हैं। आजमी को भी पहले हिरासत में लिया गया था लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था।

और पढ़ें ...

SDM के रोक लगाने के बावजूद भी, भू माफिया सरकारी जमीन पर कर रहे कब्जा

मध्यप्रदेश में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर भू माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। यह मामला परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तारा सेवनिया गांव का है। शासकीय भूमि पर कब्जा कर भू माफिया प्लाटिंग कर रहे है।

सरकारी जमीन पर भूमाफिया द्वारा कब्जा कर जेसीबी से गड्ढे करने का वीडियो सामने आया है। जनपद फंदा ब्लॉक की तारा सैवानिया ग्राम पंचायत में सेंट जोसफ स्कूल के पास शासकीय जमीन पर भू माफिया  जेसीबी चला रहे है। SDM ने शासकीय भूमि के कब्जे पर पहले भी रोक लगा चुके है। SDM द्वारा रोक लगाने के बावजूद भी शासकीय भूमि पर कब्जा कर गड्ढे किए जा रहे है। तारा सैवानिया ग्राम पंचायत को सूचना मिलने पर भी अभी तक पहुंचे नहीं हैं । शासकीय भूमि पर हो रहे कब्जे को रोकने के लिए मौके पर इस मामले की जानकारी मांगने पर पंचायत के सचिव फोन नहीं उठा रहे हैं। सरकारी जमीनों में इतनी बड़ी हेर – फेर होने के बावजद भी सरकारी कर्मचारियों ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है यह गौर करने वाली बात है।

 
और पढ़ें ...

क्या आप भी कर रहे हैं घर खरीदने का प्लान, तो लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना हो सकता है भारी नुकसान …

Home Buying Tips: घर खरीदते समय या प्रॉपर्टी में निवेश करते समय सबसे महत्वपूर्ण काम सही स्थान ढूंढना होता है. बिल्डर्स इसमें आपकी मदद करते हैं. प्रॉपर्टी में निवेश करने का पहला कदम यह जानना चाहिए कि आप जिस बिल्डर के प्रोजेक्ट में अपनी बचत निवेश करना चाहते हैं, उसकी छवि क्या है. अगर आप सही बिल्डर पर पैसा लगाते हैं तो समझ लें कि आपका पैसा और प्रॉपर्टी सुरक्षित है. आइए जानते हैं घर खरीदने के कुछ जरूरी नियम.

बिल्डर की छवि सबसे अहम है (Home Buying Tips)

किसी भी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले उस बिल्डर की छवि भी देख लेनी चाहिए. किसी नए बिल्डर को आजमाने के बजाय अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले किसी प्रतिष्ठित बिल्डर से संपत्ति खरीदना बेहतर है. इसके लिए आपको थोड़े ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. लेकिन, रकम की सुरक्षा की गारंटी है. साथ ही आपको अपना घर भी तय समय में मिल जाता है.

बिल्डर का किन बैंकों से है गठजोड़? (Home Buying Tips)

अगर आप घर खरीदने का मन बना चुके हैं तो प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले बिल्डर से जरूर मिलें और पता कर लें कि उसके प्रोजेक्ट का किन बैंकों से टाईअप है. इससे न सिर्फ आपको लोन लेने में आसानी होगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि प्रोजेक्ट विवादित न हो.

अच्छे बिल्डर बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करने से पहले ही कुछ बैंकों को अपना पार्टनर बना लेते हैं. इससे उन्हें धन की कोई दिक्कत नहीं होती है. बैंक अच्छे बिल्डरों की एक सूची रखते हैं. इसे पूर्व-अनुमोदित सूची कहा जाता है.

अपने घर से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करें (Home Buying Tips)

अगर आपने घर खरीदने का फैसला किया है तो आपको उस प्रॉपर्टी के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए. आपको यह भी पता होना चाहिए कि उसका स्थान, आपका कार्यालय, बच्चों का स्कूल और अन्य सुविधाएं वहां से कितनी दूर हैं.

अगर आप किसी बिल्डर से घर खरीद रहे हैं तो यह जांच लें कि कहीं उसने आपसे कुछ छिपा तो नहीं रखा है. अगर बिल्डर ने कुछ भी छुपाया तो आपको घर बेचने में काफी दिक्कत होगी. आपको पानी की सुविधा, पार्किंग और निर्माण की गुणवत्ता के बारे में भी जानना चाहिए.

 
और पढ़ें ...

10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP में निकली 75 हजार से अधिक वैकेंसी

विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती का मौका आया है। कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 75768 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 4 नवंबर से एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। वहीं आवेदन की अवधि 28 दिसंबर तक जारी रहेगी।

भर्ती के माध्यम से विभिन्न सुरक्षा बलों में सामान्य ड्यूटी कांस्टेबल के पद भरे जाने हैं। इनमें बीएसएफ के 27875, सीआईएसएफ के 8598, सीआरपीएफ के 25427, एसएसबी के 5278, आईटीबीपी के 3006, असम राइफल्स के 4776 और एसएसएफ के 583 पद शामिल हैं।

योग्यता

भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा उनकी उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों तो 3 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरीक दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण और मेडिकल परीक्षण के माध्यम से चयनित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में रीजनिंग, जीके, मैथ्स और हिन्दी-अंग्रेजी से सवाल आएंगे. पूरी जानकारी आप भर्ती के नोटिफिकेशन पर जाकर चेक कर सकते हैं.।

और पढ़ें ...

कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानें सही तिथि और स्नान-दान मुहूर्त से लेकर सबकुछ

कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रीहरि विष्णु मत्स्यावतार में जल में निवास करते हैं. ऐसे में जो लोग इस दिन गंगा स्नान करते हैं उन्हें अमृत के समान गुण मिलते हैं। इस दिन स्नान, सत्यव्रत, विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और दान का खास महत्व है. वैसे तो कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली मनाते हैं लेकिन इस बार पंचांग भेद के कारण दोनों पर्व अलग-अलग दिन मनाए जाएंगे. आइए जानते हैं देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा की सही डेट, स्नान-दान मुहूर्त और महत्व।

  • पूर्णिमा स्नान – सुबह 05.05 – सुबह 05.58 (27 नवंबर 2023)
  • सत्यनारायण व्रत पूजा – सुबह 09.30 – सुबह 10.49 (27 नवंबर 2023)
  • प्रदोष काल (दीपदान) – शाम 05.24 – रात 07.05 (26 नवंबर 2023)
  • चंद्रमा पूजा – शाम 04.29 (26 नवंबर 2023)
  • लक्ष्मी पूजा – 26 नवंबर, रात 11.41 – 27 नवंबर 2023, प्रात: 12.35

कार्तिक पूर्णिमा स्नान महत्व (Kartik Purnima snan Significance)

धार्मिक मान्यता अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने से 1000 बार गंगा स्नान करने के समान फल मिलता है. व्यक्ति के जन्मों के पाप धुल जाते हैं उसे आरोग्य की प्राप्ति होती है. इस दिन गंगा किनारे ही अन्न, धन, वस्त्र, गर्म कपड़े का दान करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं.

कार्तिक पूर्णिमा 26 या 27 नवंबर 2023 कब ? (Kartik Purnima 26 or 27 November 2023)

पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर 2023 को दोपहर 03.53 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 27 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 45 मिनट पर इसका समापन होगा.। उदयातिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी. इसी दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा, पूर्णिमा व्रत, कार्तिक गंगा स्नान-दान करना उत्तम होगा

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang, 24 November 2023: आज पंचक समाप्त, जानें आज के शुभ मुहूर्त और योग

आज का पंचांग, 24 नवंबर 2023, शुक्रवार
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 03, शक संवत 1945, कार्तिक शुक्ल, द्वादशी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 09, जमादि-उल्लावल-09, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

द्वादशी तिथि सायं 07 बजकर 07 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र सायं 04 बजकर 01 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग प्रातः 09 बजकर 05 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। बव करण प्रातः 08 बजकर 05 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 04 बजकर 01 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। आज पंचक समाप्त सायं 04 बजकर 01 मिनट तक।

सूर्योदय का समय 24 नवंबर 2023 : सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 24 नवंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 2 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 24 नवंबर 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 3 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 51 मिनट से 8 बजकर 15 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 नवंबर 2023 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से 1 बजकर 11 मिनट तक। पंचक काल सुबह 6 बजकर 51 मिनट से 4 बजकर 1 मिनट तक।

आज का उपाय : मां लक्ष्मी के मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना और बताशा आदि अर्पित कर सकते हैं।

और पढ़ें ...