सियासत
Aaj Ka Panchang 18 November 2023: आज शनिवार का दिन, जानें शुभ मुहूर्त राहुकाल
Aaj Ka Panchang 18 November 2023 : आज 18 नवंबर 2023 शनिवार का दिन है, आज शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है. आज कार्तिक शुक्ल पंचमी और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ बलव करण और गंड योग बना है, चलिए जानते हैं आज का संपूर्ण पंचांग
18 नवंबर 2023 का पंचांग
आज की तिथि – कार्तिक शुक्ल पंचमी
आज का नक्षत्र – उत्तराषाढा
आज का करण – बलव
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – गंड
आज का वार – शनिवार
आज का दिशाशूल- पूर्व
रवि योग: सुबह 06:46 बजे से देर रात 12:07 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: देर रात 12:07 बजे से कल सुबह 06:46 बजे तक
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:54:00 AM
सूर्यास्त – 05:54:00 PM
चन्द्रोदय – 11:33:59 AM
चन्द्रास्त – 21:57:59 PM
चन्द्र राशि – धनु
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 10:40:46
मास अमांत – कार्तिक
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – 11:44:42 से 12:27:25 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 06:45:41 से 07:28:24 तक, 07:28:24 से 08:11:07 तक
कुलिक– 07:28:24 से 08:11:07 तक
कंटक– 11:44:42 से 12:27:25 तक
राहु काल– 09:39 से 11:02 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 13:10:08 से 13:52:51 तक
यमघण्ट– 14:35:34 से 15:18:17 तक
यमगण्ड– 13:26:09 से 14:46:15 तक
गुलिक काल– 06:54 से 08:17 तक
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 7 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 7 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज छठ पूजा का दूसरा संयम है। इसके अलावा आज सौभाग्य पंचमी भी मनायी जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ लगा रहेगा, आप पेरेंट्स के साथ किसी मंदिर ईश्वर दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के जो लोग एजुकेशन सेक्टर से जुड़े हैं उनके लिए ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आपके आसपास के लोग आपको आकर्षक व प्रतिभावान मानेंगे। आज समाज में आपका बढ़ता प्रभाव आपके विरोधियों को प्रभावित करेगा, आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। बिजनेस में लाभ आपको आर्थिक व भौतिकवादी सुरक्षा प्रदान करेगा। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा देने का मन बनायेंगे। इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
वृष राशि-
आज आपका दिन बहुत ही खुशहाल रहेगा। आपके काम में मिली सफलता आपको यात्रा का मौका देगी। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में कुछ समय लगेगा, धैर्य व संयम से काम लें। आज आप जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ खुद के लिए भी समय निकालेंगे। आपके काम व निजी लाइफ में बैलेंस बना रहेगा। आज आप परिवार के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज आप घर पर अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 3
मिथुन राशि-
आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियाँ लेकर आया है। आप अपने काम व निर्णय को अपने परिवार के साथ बैठकर साझा करेंगे। आज आप नए लोगों से मिलेंगे और जानेंगे की बाहर दुनियां में कितने नए अवसर हैं। इस राशि के जो महिलाएं बिजनेस के क्षेत्र से जुड़ी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आप शाम के समय किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी को ज्वाइन करेंगे जहां आपको नए-नए लोगों से मिलकर अच्छा लगेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नति की बात करेंगे। साथ ही आपकी सैलरी में बढ़ोतरी भी करेंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 8
कर्क राशि-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचना चाहिए आप जो कुछ भी करें पहले सोच विचार कर लें। अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिए आप डेली रूटीन में मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करेंगे। शाम को आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज संतान की उन्नति से आपको ख़ुशी होगी, साथ ही आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी।
- शुभ रंग- मैहरून
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि-
आज आपका दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। आप अपने कार्यस्थल पर कड़ी से कड़ी मेहनत करें आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। अपने पास आयी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। इस राशि के जो लोग अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं वो अपनी बजट के अनुसार ही पैसा इन्वेस्ट करें और एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें लें। आज आपको कई वर्षों की कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। सफलता पाने के बाद भी विनम्र रहना एक ऐसा गुण हैं जो आपको सभी लोगों का प्रिय बनाएगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि-
आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आपके आसपास के लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा होगा। बहुत दिनो से जॉब के लिए अप्लाई कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कम्पनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आएगा। आज आपकी जैसी भी परिस्थितयां हो आपके पेरेंट्स आपका पूरा सपोर्ट करेंगे, आपको जीवन के कुछ नए सबक भी सीखने को मिलेंगे। आज ऑफिस में आपको कोई नयी पोस्ट मिल सकती है। जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 6
तुला राशि-
आज आपका दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके काम में कुछ खास सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जायेगा। काफी दिनों से नया वाहन लेने का विचार आप अपने घर के साथ करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है कॉलेज में कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको बिजनेस के कारण किसी दूसरे राज्य की यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा लाभदायक रहेगी। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कम मेहनत से भी आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेगी। समाज में किए गए कामों के लिए आपको सम्मान मिलेगा। किसी को दिया गया पैसा आज आपको वापस मिल जायेगा, जिससे आप अपने रुके कार्यों को पूरा करेंगे। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप घर की जिम्मेदारियां बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र बना सकता है।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
धनु राशि-
आज आपका दिन आपके लिए नया बदलाव लेकर आएगा। कई दिनों की कड़ी मेहनत व बिजी लाइफ के बाद आज आप पार्टी का आनंद लेंगे। एक कमजोर इंसान तब रुकता है जब वो थक जाता है एक विजेता तब रुकता है जब वो जीत जाता है, इस बात को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे, तो आपकी सफलता निश्चित है। किसी काम को करने से पहले आप उस विषय के बारे में रिसर्च करें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को अपनी तरफ़ खींचेगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 9
मकर राशि-
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। इस राशि के लोगों को जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी। अगर आज कोई नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो दिन आपके लिये शुभ है। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आएंगे।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि-
आज आपका दिन नई उमंग लेकर आया है। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। आज आप खुद में अलग महसूस करेंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप उन दोस्तों व रिश्तेदारों से बात करेंगे जिनसे आप काफी दिन से बात करना चाहते थे। बिजनेस से लेकर निजी जिंदगी तक सब सही चलेगा। पैतृक सम्पति हासिल होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अपनी बनाई गयी योजना के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी, आपके सहयोगी आपकी काफी मदद करेंगे। इस राशि के जो छात्र कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं उनको जल्द ही सफलता के योग है। आज बड़ों की बातों को ध्यान में रखकर काम करें। अगर किसी से कोई अनबन हो गई है तो आज उसे समाप्त करने के लिए अच्छा दिन हैं।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 8
सावधान! सरकार ने फोन यूजर्स को दी चेतावनी, जान लो नहीं तो बाद मे पछताओगे !
TRAI Alert: दोस्तों, इन दोनों मार्केट के अंदर फ्रॉड के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। जो लोग फ्रॉड कर रहे हैं उन्होंने भी अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके लोगों को अलग तरीके से ही अपना शिकार बनाने का प्लान तैयार किया है। हाल ही में बहुत सारे फोन यूजर्स के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया होगा जिसमें व्यक्ति खुद को सरकारी एजेंसी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) का कर्मचारी बता रहा है।
इतना ही नहीं, कॉलर लोगों को उनके मोबाइल नंबर को बंद करने की धमकी भी दे रहा है। साथ ही लोगों को जबरदस्ती स्काइप वीडियो कॉल (Skype Video Call) जॉइन करने के लिए बोल रहा है।
मामला इतना ज्यादा आगे बढ़ चुका था कि खुद सरकारी जाँच एजेंसी ने जानकारी शेयर की है और मोबाइल यूजर्स को इस तरह के फ्रॉड कॉल से सावधान रहने के लिए कहा है।
TRAI ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि हमारी कंपनी किसी भी तरह के मोबाइल नंबर को ब्लॉक करने या फिर उसको डिस्कनेक्ट करने को लेकर कभी भी फोन नहीं करती है। और TRAI ने ना ही इस बारे में किसी एजेंसी को बोला है। आज कल लोगो के पास इस तरह के जितने भी फ़ोन कॉल आ रहे हैं, वह सभी फ़्रॉड हैं। यूजर्स को इनसे बचकर रहना चाहिए। इसके साथ ही TRAI का कहना है की स्कैमर्स भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और उन्हें जबरदस्ती सिम खरीदने के लिए विवश कर रहे है।
कैसे करें शिकायत
अगर आपके पास भी इस तरह का फ़्रॉड कॉल आ चुका है तो आपको इसके लिए सीधे नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (National Cyber Crime Reporting Portal) पर जाना होगा। वहां आपको शिकायत का ऑप्शन देखने को मिल जायेगा। इसके अलावा आप मोबाइल नंबर 1930 पर भी कॉल करके इस मामले के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं।
बंद हो सकती है आपकी UPI आईडी, 1 जनवरी से ये लोग नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, तुरंत करें ये काम
नई दिल्ली। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है। NPCI ने PhonePe और Google Pay जैसी थर्ड पार्टी ऐप्स और बैंकों को निर्देश दिया है कि वे ऐसी यूपीआई आईडी को बंद करें, जिनमें एक साल से कोई लेनदेन नहीं हुआ है। ऐसा करने से पहले यूजर्स को ईमेल या मैसेज के जरिए नोटिफिकेशन भी भेजने को कहा गया है। एनपीसीआई ने इसके लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है।
NPCI के इस कदम से यूपीआई ट्रांजेक्शन के और सुरक्षित होने की उम्मीद है। इसके अलावा कई गलत ट्रांजेक्शन पर भी रोक लगेगी। निर्देश के बाद अब सभी ऐप्स और बैंक निष्क्रिय ग्राहकों की यूपीआई आईडी और उससे जुड़े मोबाइल नंबर को वैरिफाई करेंगे। 1 साल अगर कोई क्रेडिट या फिर डेबिट नहीं हुआ तो यूपीआई आईडी को बंद कर दिया जाएगा।
यदि एक साल से किसी भी तरह का इस आईडी से नहीं हुआ है तो उसे बंद कर दिया जाएगा। नए साल से कस्टमर इन आईडी से ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। एनपीसीआई को गलत ट्रांजेक्शन की कई शिकायतें मिली हैं जिसे देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। कई बार ऐसा होता है कि लोग अपना मोबाइल नंबर बदलते और उससे जुड़ी यूपीआईडी को बंद नहीं करते हैं। यह नंबर किसी और को मिल जाता है और यूपीआईडी वहां एक्टिवेटेड ही रहती है। ऐसे में उस नंबर पर अगर किसी ने पैसे भेजे तो वह उस इंसान को मिलेंगे जिसके पास अब वह नंबर है।
क्या है यूपीआई
यूपीआई का फुल फॉर्म Unified Payment Interface (UPI) है। यह तुरंत ऑनलाइन पेमेंट का बेजोड़ तरीका है। यूपीआई को बनाने व चलाने वाली NPCI है। आप भीम, गूगल पे, फोन पे या किसी भी बैंक की ऐप पर यूपीआई आईडी जेनरेट करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यूपीआई इस्तेमाल करने के लिए कोई एडिशनल चार्ज नहीं देना होता है।
भविष्य का फैसला आज : मतदान में आई रुकावट, वोटिंग के दैरान इन जगहों पर EVM हुआ खराब
दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. 70 सीटों पर 958 उम्मीदवार मैदान पर हैं, जिनके भविष्य का फैसला जनता मतपेटी में कैद करेगी. जिसका नतीजा 3 दिसंबर को आएगा. ऐसे में सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खडगे ने ट्वीट कर सभी से वोट करने की अपील की है.
इसी बीच अभनपुर के बेंद्री मतदान केंद्र के ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है. भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू के गृह ग्राम है बेंद्री. भाजपा प्रत्याशी तकनीकी खराबी के चलते मतदान के लिए इंतजार कर रहे हैं. मामले में अभनपुर एसडीएम तकनीकी इंजीनियर को मतदान केंद्र जल्द ही पहुंचने की बात कही है
खम्हरिया के बूथ क्रमांक में मशीन खराब
भिलाई निगम के वार्ड-1 खम्हरिया के बूथ क्रमांक में मशीन खराब होने की वजह से मतदान शुरू नहीं हो पाया है. स्थानीय लोगों की माने तो 100 से ज्यादा लोग कतार में खड़े हैं. मतदान कर्मियों से मशीन भी नहीं सुधर रही है वहीं तखतपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 176 में ईवीएम मशीन खराब हुई है. मतदाता की लगी लंबी कतार लगी हुई है. ईवीएम मशीन खराब होने से बूथ क्रमांक 176 में एक भी मतदान नहीं हो सका है. जिसकी वजह से मतदाता परेशान हो रहे हैं. मतदान कर्मी ईवीएम मशीन सुधार रहे हैं
इन सीटों पर मतदान
विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे.
RBI ने इस फाइनेंस बैंक के खिलाफ की बड़ी करवाई, लोन बांटने पर लगाई रोक, जानिए क्या है वजह!
RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इन दिनों काफ़ी सतर्क दिख रहा है अगर उसकी पॉलिसी को कोई भी फाइनेंस कंपनी (Finance Company) किसी भी तरह से ब्रेक करती है तो उसके खिलाफ एक्शन ले रहा है।
अगर आप लोग बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के ग्राहक हैं तो आप लोगों के लिए बहुत ही बड़ी खबर है। क्योंकि हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) को लोन देने पर रोक लगा दी है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के दो लोन प्रोडक्ट इंस्टा ईमआई (Insta EMI) और इकॉम (ECom) के तहत लोन की मंजूरी को रोक दिया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अधिनियम 1984 की धारा 45(L) को ध्यान में रखकर बजाज फाइनेंस को लोन की मंजूरी से रोक लगा दी है।इस पूरे मामले में आरबीआई का कहना है कि बजाज फाइनेंस लिमिटेड (Bajaj Finance Limited) ने डिजिटल लोन के दिशा निर्देशों का अच्छे तरीके से पालन नहीं किया। जिस वजह से आरबीआई ने उनके खिलाफ इतना बड़ा एक्शन लिया है।
इसके साथ ही उनका कहना था कि जब तक इस पूरे मामले पर आरबीआई को बजाज फाइनेंस की तरफ से संतुष्ट नहीं मिल जाती है। तब तक इंस्टा एमी और ईकॉम दोनों ही तरह के लोन मंजूरी पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसा नहीं है कि आरबीआई ने पहली बार किसी बैंक पर इस तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इससे पहले भी कई बैंकों के खिलाफ आरबीआई सख्त कदम उठा चुका है। कुछ दिनों पहले सहकारी समितियों को लेकर भी आरबीआई ने रक्त कदम उठाए थे और सहकारी समितियों को इसका खामियाजा जुर्माना चुकाकर भुगतना पड़ा था।
230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू: पूर्व सीएम कमलनाथ ने मतदान कर जीत का किया दावा
MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। मतदाताओं ने पिछली बार कमलनाथ की 15 महीने और शिवराज की साढ़े तीन वर्ष की सरकार को देखा है।
मध्य प्रदेश चुनाव में पहली बार मतदान करने आई चाहत सिंघल ने कहा कि यह मेरा पहला वोट है। उन्होंने बताया कि वो इतनी उत्साहित थीं कि मतदान का समय सुबह 7 बजे से शुरू था, लेकिन वो सुबह 6 बजे ही वोट करने के लिए पहुंच गई थीं।छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सौंसर में वोट डाला। इस चुनाव में 2 हजार 533 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 5.60 करोड़ मतदाता करेंगे। वोटिंग शाम छह बजे तक होगी। नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।
पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ का बीजेपी पर निशाना
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मतदान से पहले कहा, सब सच्चाई का साथ देंगे। मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी।जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी। भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी।
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान आज, 9 केंद्रों में शुरू हुई वोटिंग, 70 सीटों पर 958 उम्मीदवार मैदान में
छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण के 70 सीटों पर मतदान होने है, द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 827 पुरूष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग हैं। साथ ही निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी से अपील है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित वोटर हेल्पलाईन एप उपयोग कर अपने मतदान केन्द्र कमांक / नाम एवं मतदाता सूची में अपना स कमांक पता करने मतदाताओं को जागरूक करें और अपने मतदान केन्द्र पर मतदान करने अवश्य जायें।आपको बता दे बिन्द्रानवागढ़ सीट में मतदान शुरू हो गई है. जिसमें नौ मतदान केंद्र कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली शामिल है.
कुल विधानसभा क्षेत्र
कुल अभ्यर्थी 958 (पुरुष 827, महिला 130 एवं तृतीय लिंग 01 )
• मतदान का समय-
बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केन्द्रों- 75- कामरमौदी, 77-आमामो 78 – ओढ, 90-बड़े गोबरा, 114- गंवरगांव, 118 – गरीबा, 120- नागेश, 121 – सहबीनकछार 122 – कोदोमाली के लिए मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक रहेगा बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के शेष सभी मतदान केन्द्रों के लिए मतदान का समय प्रातः बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।
शेष 69 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय प्रातः 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे रहेगा
• कुल मतदाता– 1,63,14,479
• पुरुष मतदाता– 81,41,624
• महिला मतदाता – 81,72,171
• तृतीय लिंग मतदाता – 684
• 18 से 19 आयुवर्ग के मतदाता – 5,64,968
• दिव्यांग मतदाता- 1,30,909
• 80 + आयुवर्ग के मतदाता – 1,58,254
• 100+ आयुवर्ग के मतदाता – 2,161
• सेवा मतदाता – 15,392 –
• एन. आर. आई मतदाता – 17
• लिंगानुपात – 1004
बुजुर्ग मतदाताओं का कराया जा चुका मतदान – राज्य में संगवारी दान केन्द्र, 11 दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। द्वितीय चरण के कुल 410 मतदाताओं (5) + आयु वर्ग एर्व दिव्यांग को घर-घर जाकर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त निर्वाचन में मत अधिकारियों/कर्मचारियों के सुविधा कुल 71427 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके है।
6. द्वितीय चरण में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या- 16.833 (27 सहायक मतदान केन्द्र सहित)
7. द्वितीय चरण में निर्वाचन संपन्न कराने हेतु 76,332 मतदानकर्मी तथा 14,940 रिजर्व इस प्रकार कुल 90,272 कर्म नियुक्त है, जो शांतिपूर्ण निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु मतदान केन्द्रों में पहुंच चुके है।
Aaj Ka Panchang: आज 17 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 17 नवंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक
तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्थी- नवंबर 16 12:35 PM- नवंबर 17 11:03 AM
शुक्ल पक्ष पंचमी -नवंबर 17 11:03 ए एम से 09:18 ए एम, नवम्बर 18
नक्षत्र
पूर्वाषाढ़ा - नवंबर 17 02:17 AM- नवंबर 18 01:17 AM
योग
धृति - 07:37 ए एम तक
शूल - 05:01 ए एम, नवम्बर 18 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:45 ए एम
सूर्यास्त - 05:28 पी एम
चन्द्रोदय - 10:41 ए एम
चन्द्रास्त - 08:54 पी एम
अशुभ काल
राहू - 10:46 ए एम से 12:07 पी एम
यम गण्ड - 02:47 पी एम से 04:08 पी एम
गुलिक - 08:06 ए एम से 09:26 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:54 ए एम से 09:37 ए एम, 12:28 पी एम से 01:11 पी एम
वर्ज्यम् - 11:29 ए एम से 01:01 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त -11:45 ए एम से 12:28 पी एम
अमृत काल - 08:41 पी एम से 10:13 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:59 ए एम से 05:52 ए एम
Aaj Ka Rashifal 17 November 2023: आज इन राशियों पर रहेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें कौन सी हैं ये सौभाग्यशाली राशियां
Aaj Ka Rashifal 17 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 17 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। नया काम स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 9
वृष राशि-
आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी। आर्किटेक्ट का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके घर कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। बिजनेस साझेदार के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि-
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज ऑफिस में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलता रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत करेंगे। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा, लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि-
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनको आज ज्यादा लाभ होगा। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 3
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज रुके हुये कार्यों को दूबारा शुरू करने का मन बनायेंगे। आज माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। परिवार को जोड़कर चलने से आपकी भूमिका बड़ी हो जाएगी, परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा आपको गर्व होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। समय का सदुपयोग करें, आपकी सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेंगे। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 9
धनु राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है। आज की शाम परिवार के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
मकर राशि-
आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
कुंभ राशि-
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। क्राकरी का बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होगा। आज किसी अन्य के मामले में सलाह देने से बचे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 9
मीन राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। राजनीति के कामों में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनायेंगे। बिजनेस में कोई नयी डील फाइनल होने के योग बने हुये है। आज आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी होगी।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 2
breaking : बीजेपी का संकल्प-पत्र जारी...पढ़ें क्या क्या खास
राजस्थान। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में प्रत्येक जिले में महिला थाना, छात्राओं को स्कूटी जैसी सुविधाएं देने का वादा किया गया है। वहीं आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए रसोई गैस भी कम कीमत में उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
राजस्थान चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में बीजेपी ने केजी से पीजी तक पढ़ाई फ्री करने का वादा किया है। साथ ही रसोई गैस 450 रुपए में उपलब्ध कराने की बात कही है।
बीजेपी का किसानों के लिए ‘खुशहाल किसान’ प्लान
• पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों के लिए वित्तीय सहायता को बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिवर्ष करेंगे।
• मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सभी लघु सीमांत, बटाईदार किसानों और खेतिहर श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे।
• ₹20,000 करोड़ के साथ एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में छंटाई एवं ग्रेडिंग यूनिट, कोल्ड चेन चेम्बर्स, गोदाम, प्रोसेसिंग सेंटर आदि का निर्माण करेंगे।
• गेहूं की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के ऊपर बोनस प्रदान करके ₹2,700 प्रति क्विंटल पर खरीदने की व्यवस्था करेंगे।
• एमएसपी पर ज्वार एवं बाजरा की खरीद की व्यवस्था करेंगे एवं श्री अन्न प्रमोशन एजेंसी की स्थापना करेंगे।
• हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे।
• हम बाड़मेर, जालौर और जोधपुर अनार बेल्ट में नए प्रोसेसिंग क्लस्टर्स स्थापित करेंगे।
• हम ₹100 करोड़ के निवेश के साथ ऊंट संरक्षण और विकास मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत राज्य पशु ऊंट के पालन और संरक्षण के लिए किसानों को सहायता प्रदान करेंगे।
महिलाओं के लिए ‘सुरक्षित समाज सशक्त महिला’
• लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों की बालिकाओं के जन्म पर सेविंग बांड प्रदान करके कक्षा 6 में ₹6,000, कक्षा 9 में ₹8,000, कक्षा 10 में ₹10,000, कक्षा 11 में ₹12,000, कक्षा 12 में ₹14,000, व्यावसायिक पाठ्यक्रम के पहले एवं अंतिम वर्ष में ₹50000 और 21 वर्ष की उम्र में 1 लाख की मुश्त राशि प्रदान करेंगे।
• प्रदेश की सभी गरीब परिवार की छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे।
• मुख्यमंत्री फ्री स्कूटी योजना शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत कक्षा 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करेंगे।
• लखपति दीदी योजना शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनकी वार्षिक आय कम से कम ₹1 लाख हो, यह सुनिश्चित करेंगे।
• राजस्थान सशस्त्र बल (आरएसी) के अंतर्गत 3 महिला पुलिस बटालियन पदमिनी, काली बाई एवं अमृता देवी शुरू करेंगे।
• सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को ₹450 में एलपीजी सिलेंडर प्रदान करेंगे।
• पीएम मातृ वंदना योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को ₹5,000 से बढ़ाकर ₹8,000 करेंगे एवं इसका 100% कवरेज सुनिश्चित करेंगे।
युवा और बेरोजगारों के लिए ‘उत्कृष्ट शिक्षा, समर्थ युवा’, 2.5 लाख सरकारी नौकरियां
प्रदेश के प्रत्येक संभाग में आई.आई.टी. की तर्ज पर राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी स्थापित करेंगे।
• आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से स्कूल बैग, किताबें एवं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए ₹1,200 की वार्षिक सहायता प्रदान करेंगे।
• राजस्थान खेल आधुनिकीकरण मिशन शुरू करेंगे. जिसके अंतर्गत सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों समेत पूरे प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण एवं नवीनीकरण करेंगे।
• अगले पांच वर्षों में प्रदेश के युवाओं को 2.5 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करेंगे।
दिवाली बाद क्या हैं सोने-चांदी का भाव! आपको फायदा हुआ या नुकसान, जान लीजिए
नई दिल्ली: घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें (Gold Price Today) 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बनी हुई हैं। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सोना मामूली बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। जबकि चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.04 फीसदी या 23 रुपये की मामूली तेजी के साथ 60,134 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक स्तर पर भी सोने के भाव सपाट ट्रेड करते दिखे।
चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी गुरुवार सुबह 0.26 फीसदी या 189 रुपये की गिरावट के साथ 72,183 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।
सोने की वैश्विक कीमतें
:गुरुवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतें सपाट ट्रेड करते हुए दिखीं। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.05 फीसदी या 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1963.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.06 फीसदी या 1.14 डॉलर की बढ़त के साथ 1960.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
चांदी के वैश्विक भाव में गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.65 फीसदी या 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 23.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.45 फीसदी या 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 23.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
भाजपा ने की शिकायत रायपुर सांसद सुनील सोनी पहुंचे कलेक्ट्रेट,
रायपुर सांसद सुनील सोनी पहुंचे कलेक्ट्रेट,
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे से की मुलाकात,
निष्पक्ष चुनाव की मांग करने पहुंचे सुनील सोनी,
रायपुर जिला की 7 विस में शिकायतें कर दी गई,
कुल 8 एफआईआर दर्ज कराई है,
6 बीजेपी की, एक जोगी दल और एक कांग्रेस,
हमारा कहना है चुनाव निष्पक्ष हो,
सोने का सिक्का, चांदी बटवा रहे है आरंग में शिव डहरिया,
रायपुर पश्चिम, दक्षिण, उत्तर अभनपुर, आरंग में शिकायतें आई है,
जो गंभीर शिकायतें आई है,
निष्पक्ष चुनाव करने का आग्रह निर्वाचन आयोग में भी किया है,
एफआईआर दर्ज किया या नहीं यह विषय नहीं है,
विषय यह है कि गिरफ्तार की एक या नहीं
सुनील सोनी सांसद, डॉ विजय शंकर मिश्रा सयोंजक निर्वाचन आयोग संपर्क समिति, जयंती पटेल जिलाध्यक्ष रायपुर, जयप्रकाश चंद्रवंशी विधि विभाग के अध्यक्ष उपस्थित थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में हुई चूक को लेकर तीन पुलिसकर्मी निलंबित
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा मेमोरियल सह पार्क जा रहे थे। तभी उनके सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई. इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल, पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों में बीते बुधवार को उस उक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रधानमंत्री जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा मेमोरियल सह पार्क जा रहे थे। तभी रेडियम रोड में अचानक एक महिला प्रधानमंत्री मोदी के काफिले के सामने आ गई। महिला के अचानक सामने आ जाने की वजह से इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। आननफानन में सुरक्षाकर्मी महिला को वहां से ले गए। इसके बाद पीएम का काफिला आगे बढ़ा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान हुई चूक के लिए एक एएसआई और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि काफिले के सामने आने वाली महिला की पहचान संगीता झा के रूप में हुई है। वह कथित तौर पर अपने पति से परेशान थी और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहती थी।
Aaj Ka Panchang: आज 16 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 16 नवंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक
तिथि
शुक्ल पक्ष तृतीया- नवंबर 15 01:47 PM- नवंबर 16 12:35 PM
शुक्ल पक्ष चतुर्थी- नवंबर 16 12:35 PM- नवंबर 17 11:03 AM
नक्षत्र
मूल - नवंबर 16 03:01 AM- नवंबर 17 02:17 AM
पूर्वाषाढ़ा - नवंबर 17 02:17 AM- नवंबर 18 01:17 AM
योग
सुकर्मा - नवंबर 15 12:07 PM- नवंबर 16 09:59 AM
धृति - नवंबर 16 09:59 AM- नवंबर 17 07:36 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:48 AM
सूर्यास्त - 5:23 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 16 9:40 AM
चन्द्रास्त - नवंबर 16 7:47 PM
अशुभ काल
राहू - 1:25 PM- 2:44 PM
यम गण्ड - 6:48 AM- 8:07 AM
कुलिक - 9:26 AM- 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:19 AM- 11:02 AM, 02:33 PM- 03:15 PM
वर्ज्यम् - 11:29 AM- 01:01 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 AM- 12:26 PM
अमृत काल - 08:09 PM- 09:42 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:12 AM- 06:00 AM
Aaj ka Rashifal 16 November 2023: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?
Aaj Ka Rashifal 16 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर
59 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके बाद धृति योग लग जाएगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आज देर रात 1 बजकर 19 मिनट पर सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरूरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में रोज की अपेक्षा अच्छा प्रॉफिट होगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी रिश्ते में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देनें के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 7
वृष राशि-
आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में स्थिति बेहतर बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। नर्सिंग कर रहे छात्रों को उनके करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। अगर आप जॉब की तलाश कर रहे है तो आज अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिए काफी अच्छा दिन है। आज किसी काम को पूरा करने में आपको पिता का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके जीवन में खुशियाँ लेकर आया है। आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें गौर से सुनें, भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो की वजह से वाह-वाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। प्राइवेट शिक्षकों को किसी अच्छे कॉलेज से जॉब का प्रपोजल आएगा। सोशल वर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज लवमेट कहीं घूमने जा सकते हैं आपके रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि-
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करीयर को बढ़ाने मे किए गए प्रयासों के चलते लाभ होगा ǀ आज अपने प्रिय व्यक्ति से मिलने के कारण आपको खुशी होगी। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आएगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा। आज आपको किसी अनजान पर अत्यधिक विश्वास करने से बचना चाहिए। आप सामाजिक स्तर पर कुछ नए बदलाव करने की सोचेंगे आपको अन्य लोगों का साथ भी मिलेगा इससे आपका काम आसान हो
जाएगा। आज आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी, आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। सिनेमा जगत के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। आज आप काम करने का नया प्लान बनायेंगे, इससे आपके काम आसानी से पूरे होते जायेंगे। आज आप छोटी-छोटी बातों में भी
खुशियां ढूंढने में कामयाब होंगे। आज आप परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबार संबंधी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी कॉपी कर सकता है। प्रॉपर्टी सेल-परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी। कोई जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे जहाँ आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार से होगी, उनके साथ आप कुछ चीजों को लेकर विचार विमर्श करेंगे। लवमेट मूवी देखने जायेंगे, साथ ही एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 2
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके काम तय समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएंगे, जो कारगर साबित होगा। आज अचानक धन मिलने से आपकी आर्थिक
स्थिति मजबूत होगी। आज दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 9
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके बिजनेस में तरक्की होने के योग बने हुये है। अपने आस पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। किसी काम में कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित
मिलेगा, जिससे वह खेल में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी आज आपसे किसी ज्वेलरी की डिमांड कर सकती है।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। आज आप सकारात्मक सोच के साथ कार्यों को करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। साइंस के अध्यापको का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। आज ऑफिस में अपने कार्यों को ध्यान पूर्वक
करें, ताकि आपकी कोई बैक-बाईटिंग न कर पाये। इस राशि के व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 8
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा। अपने बच्चों को उपहार देंगे बच्चों में खुशी का माहौल दिखेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। परिवार में आपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 9
