सियासत

Aaj Ka Panchang 20 November 2023: आज सोमवार का दिन, जानें शुभ मुहूर्त राहुकाल

Aaj Ka Panchang 20 November 2023 : आज 20 नवंबर 2023 सोमवार के दिन कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन ध्रुव योग और धनिष्ठा नक्षत्र है आज का दिशाशूल पूर्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज कौन सा समय शुभ कार्य के लिए सबसे शुभ है, चलिए आपको बताते हैं.

आज की तिथि – कार्तिक शुक्ल अष्टमी
आज का करण – विष्टि
आज का नक्षत्र – धनिष्ठा
आज का योग – ध्रुव
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – सोमवार
आज का दिशाशूल – पूर्व

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:55:00 AM
सूर्यास्त – 05:54:00 PM
चन्द्रोदय – 13:01:59
चन्द्रास्त – 24:12:59
चन्द्र राशि– मकर

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 10:38:29
मास अमांत – कार्तिक
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – 11:45:13 से 12:27:47 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:27:47 से 13:10:21 तक
कुलिक– 14:35:29 से 15:18:03 तक
कंटक– 08:54:57 से 09:37:31 तक
राहु काल– 08:18 से 09:40
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:20:05 से 11:02:39 तक
यमघण्ट– 11:45:13 से 12:27:47 तक
यमगण्ड– 10:46:41 से 12:06:30 तक
गुलिक काल– 13:47 से 15:09

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 20 November 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 20 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज छठ पूजा का पारण है। आज रात 8 बजकर 34 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 26 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा, साथ ही आज शाम 4 बजकर 20 मिनट तक भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष- मेष राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस समय लोग बेहतरीन विचारों को सुनने–जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। आज आप लोगों से जो भी बात मनवानी है, आसानी से मनवा सकते हैं। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुश-खबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी को कोई सफलता मिलाने से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।

  • शुभ रंग- बैगनी
  • शुभ अंक- 3

वृष- वृष राशि वालों आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगीǀ आज आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ पैसों के मामले में लाभकारी साबित होंगे ǀ आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस समय आलस्य को छोड़ना होगा। आज लवमेट के साथ किसी बात पर चर्चा हो सकती हैं, साथ में डिनर के लिए जायेंगे जिससे रिश्ते में नजदीकियां आएंगी। आज अचानक व्यापार आपके व्यापार में अधिक मुनाफा होगा। नया व्यापार शुरू करने का भी मन बनायेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

मिथुन- मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आपको किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक बेहतरीन हो सकता है क्योंकि आपके लेख या आपकी पुस्तक किसी बड़े पब्लिशर के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आज आप जमीन-जायदाद खरीदने की योजना अपने परिवार के साथ बना सकते हैं । जो लोग रिलेशनसिप में हैं वे अपने साथी से अपने मन की बात शेयर करेंगे जिससे आपके ऊपर उनका विश्वास और बढेगा। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

कर्क- कर्क राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप शाम का समय परिवारवालों के साथ बिताएंगे । इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने की उम्मीद है। लेकिन कोई डील करते समय बोलने से पहले सोच लें, कहीं ऐसा ना हो कि डील होने से पहले केंसिल हो जांए। इस राशि के आर्किटेक वालों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती हैं। जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें रोजगार मिलने का योग बन रहा हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

सिंह- सिंह राशि वालों आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं जहां आप निजी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज विरोधी आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदेनें के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलाने के योग बने हुये है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8 

कन्या- कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें और साथ ही आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है । काम से रिलेटेड यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यात्रा पर जाते समय अपने जरुरत का सामान लेना न भूले। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा । लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

तुला- राशि आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्तें आ सकते हैं। परिवार वालें आपके विवाह की प्लानिंग करेंगे। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी कंपनी में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन जूनियर के सहयोग से पूरा होगा। लवमेट आज लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं। परिवार में चल रही कोई समस्या आज सॉल्व हो जाएगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया है। जिन चीजों केलिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैंǀ जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी ǀ इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाएं, हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो ǀ आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे।

  • शुभ रंग- नेवी ब्लू
  • शुभ अंक- 7

धनु- धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा । आज आपके मन में नए विचार आयेंगे, हो सकता है किसी नए बिजनेस की शुरुआत करें, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आज परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभाएंगे। इस राशि के कॉन्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा होगा, हो सकता है कि आपको आज कोई नया कॉन्ट्रेक्ट मिलेगा । जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप लवमेट के लिए कोई गीत या गाना कंपोज़ कर सकते हैं या उन्हें कोई तस्वीर फ्रेम करके दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता लाने के लिए आज अच्छा दिन हैं । बच्चों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

मकर- मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा में ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है । आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम होगी। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

कुम्भ- कुम्भ राशि आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की जरूरत है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। विरोधी पक्ष आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज कोई इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

मीन- मीन राशि वालों आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। आप अपने माता-पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। ऑफिस में कोई नया काम करने का मौका मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय हैǀ सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। घर में नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल उत्सवपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। दूसरे शहर में रह कर जॉब करने वालों को आज अपने परिवार से मिलाने का मौका मिलेगा। 

  • शुभ रंग- सिलवर
  • शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 महिलाओं सहित 7 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली।  गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।  देहरादून पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी कर 7 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित ऋषिकुल के एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर चार महिलाओं सहित सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।  पुलिस के मुताबिक, मानव तस्करी निरोधक दस्ता और मायापुर पुलिस की टीम ने सभी को हिरासत में लेकर चौकी ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। गेस्ट हाउस के रजिस्टर में किसी का भी नाम दर्ज नहीं किया गया था।  गेस्ट हाउस में होता था गंदा धंधा पुलिस ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि ऋषिकुल के पास गेस्ट हाउस में देह व्यापार किया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान एक प्रेमी युगल के साथ ही दो महिलाएं और दो अन्य पुरुष कमरों में आपत्तिजनक हालत मिले।
और पढ़ें ...

दर्दनाक सड़क हादसे में ASI समेत 5 पुलिसकर्मियों की मौत, खड़े ट्रक से टकराई पुलिसकर्मियों की गाड़ी…

चूरू। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। घटना सुजानगढ़ के पास कानोता चौकी के पास की है। पुलिसकर्मियों की एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में बैठे ASI समेत 5 पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई और तीन पुलिसकर्मी खींवसर थाने से थे और एक कांस्टेबल जायल थाने में तैनात था। सुजानगढ़ सीओ शकील खान ने हादसे की जानकारी दी है। पुलिसकर्मियों की गाड़ी सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और दो लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
और पढ़ें ...

WhatsApp पर अब आ रहा नया अपडेट, Status चेक करना होगा अब सेकेंडों का काम….

पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने के दौरान आप भी अक्सर कॉन्टैक्ट के स्टेटस को चेक करते होंगे।

क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है जब एक लंबी-चौड़ी कॉन्टैक्ट लिस्ट में आपको नए और पहले देखे गए सभी स्टेटस मिक्स मिले हों। अगर हां तो खुश हो जाइए, अब कॉन्टैक्ट की लिस्ट चाहे कितनी भी लंबी क्यों न हो, स्टेटस देखना पहले से ज्यादा आसान होने जा रहा है।

दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है।

इस रिपोर्ट की मानें तो वॉट्सऐप पर यूजर को अपडेट टैब पर एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। यूजर्स को अब कॉन्टैक्ट के स्टेटस अलग-अलग कैटेगरी में नजर आएंगे। कंपनी अपने यूजर्स के लिए फिल्टर स्टेटस अपडेट फीचर ला रही है। चार कैटेगरी में दिखेगा WhatsApp Status

Wabetainfo की इस रिपोर्ट की मानें तो कॉन्टैक्ट के स्टेटस अब वॉट्सऐप यूजर को चार कैटेगेरी All, Recent, Viewed, Muted में दिखाई देंगे।

All कैटेगरी में वॉट्सऐप यूजर सारे स्टेटस को चेक कर सकता है। वहीं अगर यूजर ऐसा नहीं करना चाहता है तो वह अपनी सुविधा के मुताबिक दूसरी कैटेगरी को चुन सकता है।
Recent कैटेगरी में यूजर को वे स्टेटस नजर आएंगे, जो कुछ ही समय पहले अपडेट हुए हैं। इस कैटेगरी के साथ सारे नए स्टेटस चेक किए जा सकेंगे।
Viewed कैटेगरी के साथ वॉट्सऐप यूजर उन स्टेटस को चेक कर सकता है, जिन्हें वह पहले ही देख चुका है।
Muted कैटेगरी के साथ वॉट्सऐप यूजर उन स्टेटस को चेक कर सकता है, जिन्हें म्यूट किया गया है।

और पढ़ें ...

एसटीएफ ने अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़...24 आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime News: नोएडा एसटीएफ और बिसरख पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले इंटरनेशनल कॉल सेंटर का खुलासा हुआ है। इसमें 24 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से मर्सडीज़ समेत 8 लग्ज़री कारें, 23 लैपटॉप, 32 मोबाइल, 60 प्रिंट आउट, कैश 4 लाख, दुबई, सिंगापुर, थाईलैंड समेत करोड़ों रुपयों की विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है। ये गैंग अलग अलग देशों में एजंटों से डाटा लेकर ठगी करते थे।पुलिस को अमेरिकी नागरिकों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है, जिस पर एसटीएफ में भी कार्रवाई शुरू कर दी थी।एसटीएफ की टीम को विश्‍वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि गैंग के सदस्य वरुण, जो अकुर गुप्ता का पार्टनर है, थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित महागुन मायवुड में काॅॅल सेंटर चलाकर अमेरिकन नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है।पकड़े गए गैंग के सरगना अंकुर गुप्ता ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह एमबीए पास है। अंकुर गुप्ता वर्ष 2004 से लेकर 2011 के बीच विभिन्न कॉल सेंटरों में विभिन्न पदों पर काम कर चुका है। वर्ष 2011-12 में उसने दिल्ली के करोलबाग से इम्‍पोर्टेड मोबाइल फोन खरीदकर दिल्ली, एनसीआर के मार्केट में बेचने का काम शुरू किया। इसी दौरान उसकी जान-पहचान अमेरिका में रहने वाले नितिन सिंह से हुई, जिसने इसेे यूएसए से एप्पल आईफोन को तस्करी करके हांगकांग के रास्ते चेन्नई लाने का काम सौंपा। इसी काम के दौरान उसकी मुलाकात गुजरात के अगडि मुकेश शाह से हुई। वर्ष 2019 में मुकेश शाह ने हांगकॉग में अंकुर गुप्ता की मुलाकात हिमांशु गुप्ता से कराई। हिमांशु फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर चलाकर यूएसए के नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करता था। उससे यह काम सीखकर अंकुर पिछले 4 वर्षों से फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था।

दिल्ली के करोलबाग में काम करते समय उसकी मुलाकात तरुण से हुई, जो वहां मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करता था। तरुण ने अंकुर के साथ मिलकर काम को आगे बढ़ाया। बाद में अंकुर डार्क वेब व टेलीग्राम चैनल के जरिए कॉल जनरेटिंग हैकर्स के संपर्क में आया, जिनके पास यूएसए के नागरिकों का डेटा रहता था और ये इस डेटा पर एसएमएस. ब्लास्टिंग, ईमेल ब्लास्टिंग व पोपअप्स के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों के मोबाइल व उनकी मेल पर अटैक करते थे और मोबाइल बैंकिंग, इन्श्योरेन्स आदि समस्याओं में मदद का ऑफर करते थे।

जैसे ही उस पर विदेशी नागरिक के द्वारा कॉल की जाती थी तो वह कॉल क्लाउड बेस्ड डायलर के जरिए अंकुर गुप्ता के कॉल सेंटर पर आ जाती थी। इसके लिए अंकुर कॉल जनरेटिंग हैकर्स को बिट क्वाइन में भुगतान करता था। इसके लिए अंकुर गुप्ता ने विभिन्न प्लेटफाॅर्म पर 6 क्रिप्टो वॉलेट बना रखे हैं। अंकुर के कॉल सेंटर पर कॉल आते ही वह विदेशी पीड़ित से विभिन्न पेमेंट मोड्स के जरिए, बिट क्वाइन और गिफ्टकार्ड कैश एप के जरिए यूएसए डाॅलर हॉगकांग स्थित बैकों में अपने खाते में ट्रांसफर करवाता था। अंकुर इन खाता धारकों को क्रिप्टो करेंसी में भुगतान करता था और फिर ये अगड़िये के जरिए पैसा अंकुर व तरुण वगैरह के पास पहुंचता था।

 
और पढ़ें ...

वर्ल्ड कप फाइनल मैच से पहले सोनिया गांधी ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं, कही ये बात

नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने वाले ICC वनडे वर्ल्ड कप से पहले पूरे देशभर में उत्साह है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले इस मैच में सभी भारतीय टीम को जीतते हुआ देखना चाहते हैं। टीम इंडिया की जीत की दुआओं को लेकर शनिवार को देशभर में कई जगह हवन हुए और रविवार को भी देशभर में ऐसे कार्यक्रम होंगे। वहीं इसी बीच यूपीए की चेयरपर्सन और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके जीत की कामना की है। 

आप फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन कीजिए 

कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक सोनिया गांधी का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सोनिया गांधी ने कहा कि इस वर्ल्ड कप के दौरान आपके खेल और टीम वर्क के लिए आपको बहुत सारी बधाई। आप फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन कीजिए और देश का मान बढ़ाइए। 

'आपके खेल और टीम वर्क के लिए आपको बहुत सारी बधाई'

सोनिया गांधी ने कहा, "मेरी प्यारी टीम इंडिया के खिलाड़ियों, सबसे पहले इस वर्ल्ड कप के दौरान आपके खेल और टीम वर्क के लिए आपको बहुत सारी बधाई। आपने पूरे देश को लगातार खुशी और गौरव के पल दिए हैं। इस वर्ल्ड कप के फाइनल मैच तक की आपकी यात्रा में बहुत बड़े संदेश हैं। वो संदेश एकता, कड़ी मेहनत और संकल्प का है।" उन्होंने कहा कि मैं टीम इंडिया के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई देना चाहती हूं। आज मुझे पिछले दो उन मौकों की याद आ रही है जब भारत ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी। पहले 1983 में और फिर 2011 में।

CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा, "उन दोनों अवसरों पर देश सम्मान और खुशी से झूम उठा था। अब फिर से वो अवसर आ गया है। क्रिकेट ने हमेशा हमारे देश को जोड़ने का काम किया है। अब, जब आप फाइनल मैच के लिए तैयार हैं तो पूरा देश आपके साथ खड़ा है और आपकी सफलता की कामना कर रहा है। आपको मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आप में वर्ल्ड चैंपियन बनने की सारी खूबियां हैं। मुझे पूरा विश्वास है टीम इंडिया जीतेगी।"

 

और पढ़ें ...

सुरंग हादसा : रेस्क्यू ऑपरेशन 7वें दिन भी जारी रहा, पीएमओ से 5 सीनियर अफसरों की टीम पहुंची

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हाईवे के लिए बन रही सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू का काम शनिवार को 7वें दिन भी जारी रहा। इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल के नेतृतव में पांच सीनियर अफसरों की टीम भी दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसी बीच खबर आई है कि सुरंग में 40 नहीं, बल्कि 41 श्रमिक फंसे हैं। 41वें व्यक्ति का नाम दीपक कुमार (पुत्र शत्रुघ्न) है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर के गिजास टोला का निवासी है। शनिवार को इंदौर से तीसरी ऑगर ड्रिलिंग मशीन भी यहां लाई गई।मशीन के पार्ट्स भी पहुंच चुके हैं। मशीन को असेंबल किया जा रहा है।

सीएम लगातार  ले रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ले रहे हैं, तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार उत्तरकाशी के सिलक्यारा में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर अपडेट ले रहे हैं। उनका कहना है, "जितनी जल्दी संभव हो, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जाए। हम अभी रेस्क्यू पूरा करने का समय निर्धारित नहीं कर सकते हैं। लेकिन हम ये देख रहे हैं कि हम किस रास्ते टनल में फंसे लोगों के पास जल्दी पहुंच सकते हैं।"

सीनियर अफसरों की टीम पहुंची

इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय से पांच सीनियर अफसरों की टीम उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल रेस्क्यू स्थल पर पहुंची। टीम में मंगेश घिल्डियाल के अलावा जियोलॉजिस्ट इंजीनियर वरुण अधिकारी, उप सचिव महमूद अहमद, ओएसडी-टूरिज्म भास्कर खुल्वे और एक्सपोर्ट इंजीनियर अरमांडो कैपलैन शामिल हैं। यह टीम रेस्क्यू टीम के साथ समन्वय बनाकर काम करेगी। पीएमओ से आई 5 सदस्यीय अफसरों की टीम भी सिलक्यारा पहुंची और यहाँ आकर रेस्क्यू कार्यों का निरीक्षण किया।

पीएम ले रहे हैं पल-पल का अपडेट 

जियोलॉजिस्ट इंजीनियर वरुण अधिकारी ने कहा, "हम इस पर विचार-विमर्श कर रहे हैं कि रेस्क्यू में और क्या-क्या किया जा सकता है। विचार-विमर्श से जो निष्‍कर्ष निकलेगा, उसी मुताबिक काम को आगे बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री पल-पल का अपडेट ले रहे हैं!"पीएमओ में उप सचिव भास्कर खुल्बे ने कहा, "हमारी प्राथमिकता सात दिन से सुरंग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की है। हम फंसे लोगों के पास जल्‍द पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। विदेशी एजेंसियां जो हमारे देश में तकनीकी कार्यों में लगी हैं, उन सबकी मदद भी ली जा रही है। विदेशी विशेषज्ञ भी इसमें हाथ बंटा रहे हैं। नार्वे से भी कुछ विशेषज्ञ उत्तरकाशी पहुंचे हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड की ऑस्ट्रेलियाई कंसल्टेंसी कंपनी के एक्सपर्ट भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।"सिलक्यारा सुरंग से मलबा हटाने में दो ऑगर मशीनें पहले से लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि इन भारी मशीनों से ड्रिलिंग के दौरान सुरंग में कंपन हो रहा है। इससे और मलबा गिरने का खतरा बढ़ गया है। सिलक्यारा टनल में ड्रिलिंग कर रही ऑगर मशीन 1750 हॉर्स पॉवर की है। अभी तक पांच पाइपों को जोड़कर सुरंग में डाला गया है। 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 19 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 19 नवंबर 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक

तिथि
शुक्ल पक्ष षष्ठी - 07:23 ए एम तक

नक्षत्र
श्रवण - 10:48 पी एम तक

योग
वृद्धि - 11:28 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:46 ए एम
सूर्यास्त - 05:28 पी एम
चन्द्रोदय - 12:22 पी एम
चन्द्रास्त - 11:08 पी एम

अशुभ काल
राहू - 04:06 पी एम से 05:26 पी एम
यम गण्ड - 12:06 पी एम से 01:26 पी एम
गुलिक - 02:46 पी एम से 04:06 पी एम  
दुर्मुहूर्त - 04:01 पी एम से 04:43 पी एम
वर्ज्यम् - 02:35 ए एम से 04:05 ए एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त -11:45 ए एम से 12:28 पी एम
अमृत काल - 08:41 पी एम से 10:13 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:59 ए एम से 05:52 ए एम

शुभ योग
द्विपुष्कर योग- 10:48 पी एम से 05:21 ए एम, नवम्बर 20 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 19 November 2023: आज महापर्व छठ के दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 19 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) व्रत का तीसरा दिन है। आज रात 11 बजकर 27 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज द्विपुष्कर योग भी रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 48 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि  

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा जिसकी ख़ुशी आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। थोड़ी सी मेहनत करने से आप अपने कामों में सफलता जल्दी हासिल करेंगे। दोस्त लोग आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे मस्ती का माहौल बनेगा। शुगर की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, आप एक दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह से समझेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का शुभ अवसर मिलेगा। जिसमें शामिल होकर आप बेहतर महसूस करेंगे। पिता जी आपके बिजनेस में आपकी हेल्प करेंगे, जिससे अधिक लाभ होगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी, नई डिशेज बनाएंगी जिनका आनंद आपका पूरा परिवार उठाएगा। किसी नए काम की तरफ मन अट्रैक्ट होगा, उसकी शुरुआत करेंगे और लाभ कमाएंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि 

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी नए व्यापार को शुरू करने से पहले उसके बारे में गंभीरता से जान लेना जरुरी है, किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है जिससे अधिक लाभ होगा। आज किसी दोस्त की हेल्प से आपको कोई अच्छी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी नए मित्र से मुलाकात होगी जो आपकी हेल्प करेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल अच्छा रहेगा। अपना समय किसी खास व्यक्ति को देंगे जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। आपकी बेटी का सेलेक्शन आज सरकारी जॉब में होगा। जीवन में सफल होने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी। अपने बच्चों के साथ घर पर रह कर अच्छा समय गुजारेंगे। आपको घर के बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलेगा इससे आपके मन को शांति मिलेगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि 

आज आप अपने दिन की शुरुआत बहुत ही उत्साह से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे, जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का कारोबार कर रहे हीन उन व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा, ज्यादा प्रॉफिट होगा। नवविवाहितों को आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। इस खबर को सुनकर घर में सभी का मन खुश हो जायेगा। किसान भाइयों के लिए आज का दिन बेहतर होगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक मिलेगा, जिसको आप किसी जरूरी काम में लगाएंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता हैं, आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपके फैसले में आपके भाईयों का सहयोग मिलेगा, जिससे लोगों में आपकी छवि अच्छी बनेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 8

तुला राशि 

आज आपका दिन मंगलकारी रहने वाला है। आज ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार बना के रखें जिससे आपको बॉस के द्वारा अच्छा बोनस मिलेगा। आज घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में जो लोग आपके विरोधी है, वो भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। अधूरे कामों को पूरा करने में आज आप सक्षम रहेंगे, टेंशन खत्म होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने व्वाला है। व्यापार में लाभ मिलने के योग बने हुए हैं।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि 

आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति के योग बन रहें है, सैलरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से मिलेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। अपनी सही बात के लिए आपके परिवार  का फुल सपोर्ट मिलेगा। आपका स्वास्थ्य

आज ठीक रहेगा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को अपनी हैबिट बनायें। जॉब की तलाश खत्म होगी, किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल जाएगी। बच्चे आज पार्क में घूमने जाएंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि 

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा, आप चीजों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, टेक्निकल क्षेत्र में कुछ नया अनुभव मिलेगा। आपको अपने खान पान पर ध्यान
देने की जरूरत है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। छात्रों को आज कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है। कोई पुरानी बात आपको पता चल सकती, जिसको लेकर आप सरप्राइस होंगे। आप कोई कीमती सामान खरीदेंगे, आपको अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में
मधुरता आएगी। आज आप नया वाहन लेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जायेंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि 

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे, कोई बढ़िया डील फाइनल करेंगे। किसी प्रोजेक्ट में उलझे विद्यार्थी आज अपने डाउट क्लियर करेंगे। आज थोड़ा समय निकाल कर अपने परिवार
के साथ बातचीत करें, जिससे आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आपकी पॉजिटिव सोच आपके कार्यों में सफलता दिलायेगी। लवमेट काफी देर तक बात करेंगे, रिश्ते में मजबूती आएगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

मीन राशि 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका व्यवहार विनम्र बना रहेगा, जिससे लोग आपसे इम्प्रेस्सेड होंगे। आज कोई भी कारोबार शुरू करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह ले जिससे आपको उसके बारे में फुल इनफार्मेशन पता हो जाएगी, उसी के एकार्डिंग आप अपनी योजनाओ को बनायेंगे। आज परिवार  के साथ मिलकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में जायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में पॉजिटिव बदलाव लाएंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7
और पढ़ें ...

RBI ने बदला दिए बैंकों के कई नियम, अब आसानी से नहीं मिलेगा लोन और क्रेडिट कार्ड

नई दिल्ली। RBI के नए नियम लागू होने के बाद अब क्रेडिट कार्ड बनवाना और पर्सनल लोन लेना आसान नहीं होगा। दरअसल समय पर पेमेंट के मामले कम हुए हैं.,ऐसे में आरबीआई इस तरह के लोन को लेकर सख्‍त हो गई है।

 अब बैंकों से व्यक्तिगत लोन आसानी से नहीं मिलेगा। इसके साथ क्रेडिट कार्ड लेने के लिए भी अब कई शर्तें पूरी करनी पड़ेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने नियम बदल दिए हैं। दोनों की वित्तीय प्रबंधन अनसिक्योर्ड होते हैं।

 ऐसे में आरबीआई ने अपने कई नियमों बदलाव कर दिया है। कुछ सालों में पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड की मांग में बहुत बढ़ोतरी हुई थी। इसके साथ ही इसके न चुकाए जाने के मामले में भी काफी बढ़ोतरी हो गई थी। इसके कारण आरबीआई इस तरह के लोन पर सख्त हो गई है।

125 फीसदी रखनी होगी पूंजी

 भारतीय रिजर्व बैंक नियमों को सख्‍त करते हुए कहा है कि अब बैंकों और नॉन बैंकिंग कंपनियों को अनसिक्‍योर्ड लोन पोर्टफोलियो के लिए ज्‍यादा पूंजी अलग रखने की आवश्‍यकता होगी। यह पूंजी पहले से 25 फीसदी ज्‍यादा होगी। इससे पहले 100 फीसदी अलग पूंजी रखी जाती थी अब उन्हें 125 फीसदी पूंजी रखनी होगी। बैंक पहले पांच लाख का लोन देते थे तो पांच लाख रुपए अलग से रखने होते थे लेकिन, अब 25 फीसदी ज्यादा यानी 6 लाख 25 हजार रुखने होंगे।

बैंकों के पास कम बचेंगे पैसे

आरबीआई के इस नियम से बैंकों के पास लोन के लिए कम पैसे बचेंगे। ऐसे में ग्राहकों को लोन देने में बैंक अब ज्यादा आनाकानी करेंगे। बैंक अब लोन के लिए नए नियम भी जारी कर सकते हैं। आरबीआई के नियम का असर सिक्योर्ड लोन पर नहीं पड़ेगा।

और पढ़ें ...

अब नहीं बिकेंगे हलाल सर्टिफिकेट वाले प्रॉडक्टस, सरकार ने लगाया बैन

सीएम Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली सरकार की ओऱ से जारी आदेश के मुताबिक राज्य में अब हलाल सर्टिफिकेट वाले उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री को तत्काल प्रभाव से बैन कर दिया गया है. दरअसल, ऐसी शिकायत मिली थी कि कुछ कंपनियां रोजमर्रा की जरूरत के उत्पादों को हलाल सर्टिफाइड कर बेच रही हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर चल रहे गोरखधंधे को लेकर नाराजगी जताई थी. इसके बाद ही तय माना जा रहा था कि इस गोरखधंधे पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार कोई सख्त कदम उठाएगी. उत्पादों को हलाल सर्टिफाइड करने वाली 9 कंपनियों के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में FIR भी दर्ज कराई गई है. यह FIR शैलेंद्र शर्मा नाम के व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज हुई है. इन कंपनियों में हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्‍नई, हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया मुंबई, जमीयत उलेमा महाराष्‍ट्र मुंबई और जमीयत उलेमा हिंद हलाल ट्रस्‍ट दिल्‍ली और कुछ अज्ञात कंपनियां शामिल हैं. इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी, 153 ए, 298, 384, 420, 468, 471 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया है.

शिकायत के बाद किया बैन 
लखनऊ (Lucknow) के हजरतगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी. शैलेंद्र शर्मा नाम के एक व्यापारी ने थाने में शिकायत दी थी. शैलेंद्र शर्मा की शिकायत के आधार पर हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, जमीयत उलेमा हिंद हलाल ट्रस्ट दिल्ली, हलाल काउंसिल आफ इंडिया मुंबई और जमीयत उलेमा महाराष्ट्र मुंबई समेत कुछ कंपनियों के खिलाफ केस किया गया था
और पढ़ें ...

बड़ी खबर : एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत...परिजनों ने थाने के सामने किया चक्काजाम

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो पक्षों में बीती रात खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

पूरी घटना जिले के नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर गांव की है। जहां शुक्रवार रात कुशवाहा और भदौरिया परिवार के लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं, एक पक्ष के लोगों ने वाहन में आग भी लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जेएच अस्पताल ग्वालियर रेफर कर दिया है, वहां उनका इलाज जारी है।

इधर, गुस्साए परिजनों आज थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा सहित हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि गणेश विसर्जन के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो हुआ था। तब एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई थी। जिसमें दूसरे पक्ष का एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था, तभी से कुशवाहा और भदौरिया परिवार के बीच रंजिश चली आ रही है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 : छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में 76.31 प्रतिशत हुआ मतदान, देखें विधानसभावार फाइनल आंकड़ा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। प्रदेश में दो चरणों में 90 सीटों में हुए मतदान का निर्वाचन आयोग ने फाइनल आंकड़ा जारी कर दिया है। जिसमें पूरे 90 विधानसभा सीटों में 76.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले विधानसभा 2018 में 76.60 प्रतिशत था।

जारी आंकड़े के अनुसार 90 विधानसभा में 76.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रथम चरण के 20 सीटों में 78 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं दूसरे चरण के 70 सीटों में 75. 88 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान 48.37 प्रतिशत बीजापुर में हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान कुरूद विधानसभा में 90. 17 प्रतिशत हुआ है। पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने ज्यादा मतदान किया है।

बता दें छत्तीसगढ़ में कुल मतदाता 2 करोड़ 3 लाख 93 हजार 160 मतदाता हैं। जिसमें से एक करोड़ 55 लाख एक 61 हजार 460 मतदाताओं ने मतदान किया। दोनों चरणों में 70,48,612, महिला मतदाता 78 लाख 12,631 ने मतदान किया है। इसमें डाक मत पत्र के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

देखें जिलेवार आकड़े

और पढ़ें ...

वो क्या चीज है जिसे एक बार पहनने के बाद कभी उतार नहीं सकते? जानिए जवाब

GK Quiz: IAS अफसर बनने का सपना तो हरेक विद्यार्थी का होता है, लेकिन UPSC की परीक्षा क्लियर करना इतना आसान नहीं होता। प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।UPSC की परीक्षा में हर साल देश के लाखों युवा शामिल होते हैं पर उनमें से सबसे काबिल परीक्षार्थियों का चयन ही इसमें हो पाता है।

IAS/ IPS अफसर बनने के लिए परीक्षार्थियों का चयन UPSC की परीक्षा में प्री, मेंस और इंटरव्यू राउंड पास करने के बाद होता है। अगर उम्मीदवार लिखित परीक्षा ( प्री और मेंस ) पास कर लेता है तो उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज के साथ ही कई ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं, जिनके उत्तर देना आसान नहीं होता। आईएएस इंटरव्यू में जिस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है, वह है आत्मविश्वास। इंटरव्यू में ये सवाल आपके प्रजेंस ऑफ माइंड का पता लगाने के लिए पूछे जाते हैं।दोस्तों, अक्सर इस तरह के सवाल सुनने-पढ़ने के बाद दिमाग थोड़ा घूम जाता है। लेकिन यह सवाल दिखने में जितने कठिन हैं, इसका जवाब भी उतना ही सरल है।

कई बार कुछ मजेदार सवाल भी पूछा जाता है, जिनका जवाब, सवाल में ही छिपा होता है। थोड़ा सा दिमाग लगाकर इनका उत्तर दिया जा सकता है।आज हम आपके लिए ऐसे ही चुनिंदा सवालों की श्रृंखला लेकर आए हैं, जो इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं।

IAS इंटरव्यू प्रश्न

✓ वो क्या चीज है जिसे एक बार पहनने के बाद उतार नहीं सकते? दम है तो जवाब दो !
उत्तर : इस प्रश्न का उत्तर सबसे अंत में दिया गया है।

???? सवाल– ऐसा कौन सा पक्षी है जो केवल बारिश का ही पानी पीता है?

उत्तर : ✓ चातक पक्षी ।

???? सवाल : किस देश में फिल्म देखने पर जुर्माना लगाया जाता है?

उत्तर : ✓ दक्षिण कोरिया में ।

???? सवाल– किस फल का बीज उसके बाहर होता है?

उत्तर : ✓ स्ट्राबेरी ।

???? सवाल– ऐसा कौन सा प्राणी है जो कभी बीमार नहीं होता है?

उत्तर : ✓ शार्क मछली ।

???? सवाल– उस जीव का नाम क्या है जो संबंध बनाने के बाद तुरंत मर जाता है?

उत्तर : ✓ नर मधुमक्खी, हमेशा संबंध बनाने के बाद तुरंत मर जाता है।

???? सवाल– ऐसा कौन सा देश है जहां एक भी खेत नहीं है?

उत्तर : ✓ सिंगापुर ।

???? सवाल सवाल– सर्दियों में नारियल का तेल क्यों जम जाता है?

उत्तर : ✓ तापमान कम होने के कारण ।

???? सवाल : दुनिया की सबसे हल्की गैस कौन सी है?

उत्तर : ✓ हाईड्रोजन गैस ।

???? सवाल– कौन सा देश है जहां एक भी ट्रैफिक सिग्नल नहीं है?

उत्तर : ✓ भूटान ।

???? सवाल– किस देश की सेना में सबसे ज्यादा सैनिक हैं?

उत्तर : ✓ अमेरिका की ।

???? सवाल– भारत में पहली बार नोटबंदी किस प्रधानमंत्री ने की थी?

उत्तर : ✓ मोररजी देसाई ।

???? सवाल– किस देश के लोग सबसे ज्यादा एसी का इस्तेमानल करते है?

उत्तर : ✓ अमेरिका के।

सवाल– ऐसी कौन सी जगह है जहां अगर 100 लोग जाते हैं तो 99 ही वापस आते हैं?

उत्तर : ✓ शमशान घाट ।

???? सवाल : किस फल को अमृत का फल कहा जाता है?

उत्तर : ✓ अमरूद ।

???? सवाल– किस राज्य में लड़का और लड़की एक साथ घूम नहीं सकते हैं?

उत्तर : ✓ मिजोरम में ।

???? सवाल– मच्छर की उम्र कितनी होती है ?

उत्तर : ✓ नर मच्छर की उम्र 10-15 दिन होती है जबकि मादा मच्छर 6-8 हफ्ते तक जिन्दा रहती है।

???? सवाल– किस देश को छोटा भारत कहा जाता है?

उत्तर : ✓ फिजी देश को ।

???? सवाल– किस जीव का दिल उसके सिर में होता है?

उत्तर : ✓ झींगा मछली ।

सबसे ऊपर दिए गए प्रश्न का सही उत्तर है…
???? कफन

और पढ़ें ...

छठ पूजा का दूसरा दिन आज : खरना में रखें निर्जला व्रत, जानें विधि, मुहूर्त, सूर्यास्त समय और महत्व

दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार के बाद छठ का उत्सव शुरू होता है, जिसके दौरान महिलाएं अपने बच्चों के लिए उपवास रखती हैं। इस साल यह त्योहार 17 नवंबर से 20 नवंबर तक मनाया जा रहा है।  आज इसका दूसरा दिन है जिसे खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन, व्रती लगभग 8 से 12 घंटे की अवधि के लिए व्रत रखते हैं और गुड़ की खीर, कद्दू-भात और ठेकुआ-गुजिया जैसे व्यंजन बनाते हैं।

खरना तिथि
शुक्रवार को छठ का पहला दिन था। आज 18 नवंबर 2023 को छठ का दूसरा दिन है। दूसरे दिन खरना किया जाता है। इस दौरान सूर्योदय का समय सुबह 06:46 बजे का रहेगा और सूर्यास्त शाम 05:26 बजे होगा।
 
छठ पूजा के दूसरे दिन का महत्व
छठ पूजा के दूसरे दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं। शाम के समय मिट्टी के नए चूल्हे पर गुड़ की खीर प्रसाद के रूप में बनाई जाती है। इसी प्रसाद को व्रती ग्रहण करते हैं।
इन नियमों की न करें अनदेखी 
  • छोटे बच्चों को पूजा का कोई भी सामान छूने नहीं दें।
  • जब तक पूजा पूर्ण न हो जाए बच्चे को तब तक प्रसाद न खिलाएं, ।
  • छठ पूजा के समय व्रती या परिवार के सदस्यों के साथ कभी भी अभद्र भाषा का उपयोग न करें।
  • जो भी महिलाएं छठ मैय्या का व्रत रखें, वह सभी चार दिनों तक पलंग या चारपाई पर न सोते हुए जमीन पर ही कपड़ा बिछाकर सोएं।
  • छठ पर्व के दौरान व्रती समेत पूरे परिवार सात्विक भोजन ग्रहण करे।
  • पूजा की किसी भी चीज को छूने से पहले हाथ अवश्य साफ कर लें।

पूजा की सामग्री 

  • प्रसाद रखने के लिए बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां
  • बांस या फिर पीतल का सूप
  • एक लोटा (दूध और जल अर्पण करने के लिए)
  • एक थाली
  • पान
  • सुपारी
  • चावल
  • सिंदूर
  • घी का दीपक
  • शहद
  • धूप या अगरबत्ती
  • शकरकंदी
  • सुथनी
  • गेहूं, चावल का आटा
  • गुड़
  • ठेकुआ
  • व्रती के लिए नए कपड़े
  • 5 पत्तियां लगे हुए गन्ने
  • मूली, अदरक और हल्दी का हरा पौधा
  • बड़ा वाला नींबू
  • फल-जैसे नाशपाती, केला और शरीफा
  • पानी वाला नारियल

मिठाईयां

खरना पूजा विधि 

  • आज से व्रतधारियों 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा।
  • महिलाएं आज शाम को पूजा करने के बाद 36 घंटे के लिए निर्जला उपवास रखेंगी और सूर्य को अर्घ्य देंगी।
  • शाम के समय घी लगी रोटी, गूड़ की खीर, और फल से भगवान का भोग लगाया जाता है।
  • भोग लगाने के बाद महिलाएं यह प्रसाद के तौर पर ग्रहण करती हैं
  • इसके बाद से उनका 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है।
  • यह उपवास चौथे दिन सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समाप्त होता है।
  • अगले दिन अर्घ्य देने के लिए महिलाएं एक दिन पहले से प्रसाद बनाने की तैयारी करने लगती हैं।
और पढ़ें ...