सियासत

Aaj Ka Rashifal 24 November 2023: आज इन राशियों पर रहेगी महालक्ष्मी की विशेष कृपा...जानें कौनसी हैं वो लकी राशियां

Aaj Ka Rashifal 24 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 1 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शाम 4 बजकर 1 मिनट पर रेवती नक्षत्र के साथ ही पंचक समाप्त हो जाएंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आप कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे आपको सम्मान मिलेगा, आप लोगों की प्रेरणा बनेंगे। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपका आर्थिक स्तर बहुत अच्छा रहेगा। संतान से संबंधित कोई सुखद खबर मिलने की संभावना है, जिससे आपको अत्यधिक प्रसन्नता होगी। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए

सफलता के योग हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि- 

आपके लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होंगी। आप नई नई योजनाएं बनाएंगे जिससे आपके व्यापार में लाभ की संभावना बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता रहेगी। आज आप अपने व्यवहार मधुर बनाये रखें, रुके हुये कार्यों को पूरा करने में लोगों
का सहयोग मिलेगा। मित्र के माध्यम से धन लाभ के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। नौकरी में बदलाव आने और नई नौकरी प्राप्त करने के योग हैं। विभागीय परिवर्तन या तबादले की भी संभावना है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपके और जीवनसाथी के बीच रिश्तो में सुधार आएगा और आप कहीं घूमने जा सकते हैं। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि- 

आपके लिए आज का दिन करियर में अच्छी सफलता प्रदान करने वाला साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ कार्यभार में भी बढ़ोतरी की जायेगी। आज आपके व्यापार से संबंधित रुकी योजनाएं फिर से चालू होंगी और आप उस प्रोजेक्ट पर दुबारा काम करना शुरू करेंगे। आपको
आर्थिक तौर पर कोई बड़ा लाभ भी मिलने की संभावना है। इस राशि के जातकों का दांपत्य जीवन बहुत सुखद रहेगा, एक दूसरे के प्रति अपनत्व की भावना बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को कोई अच्छी सूचना मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, छात्रों के लिए भी सफलता के योग बन रहें हैं।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि- 

आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आपके कार्यालय में आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी और आपको इससे लाभ मिलेगा। आज आप अपने सहकर्मियों का भी सहयोग करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ सावधानी बरतने
की जरूरत है। किसी प्रॉपर्टी में या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर निवेश करने से आपको आज बचना चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। संतान की सफलता से आपको ख़ुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि- 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप धार्मिक गतिविधियों में एक्टिव रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अधूरे कामों को समय पर पूरा करने से लाभ मिलेगा और प्रमोशन की संभावना बनेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी मिलने के योग है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है किसी प्रतिष्ठित कॉलेज या स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी वरते। आज आप अपने बच्चों के साथ बैठकर किसी बात पर चर्चा कर सकते हैं। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि- 

आज का दिन आपके लिए बदलाव लेकर आया है। आज आप अपने जीवन जीने की शैली में सुंदर बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। जिससे आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको नए अवसर मिलने के योग हैं, आप को आलस्य से दूर रहना चाहिए महत्वपूर्ण अवसर
हाथ से निकल सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी और आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी फिजूखर्चो से आपको बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज सफलता मिलने वाली है। लवमेट्स आज आपको कोई अच्छा सा उपहार देंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि- 

आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज आपको कामों में सफलता मिलेगी। आपके लिए नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी में है तो किसी अच्छी जगह आपका ट्रांसफर हो सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति
होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति आप जागरूक रहेंगे दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर अपनी संतान के लिए कोई निर्णय ले सकते है। हार्डवेयर के व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। आज पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी वरतनी चाहिए।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि- 

आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों के लिए पदोन्नति के साथ सैलरी में भी बढ़ोतरी होने के योग हैं। आज आपके व्यापार की स्थिति बेहतर होगी इससे आमदनी के रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना बढ़ेगी। कार्यों में पारिवार के
सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा। विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों की यह इच्छा पूरी हो सकती है आज इस सिलसिले में प्रयास शुरू करना चाहिए। स्टेशनरी से जुड़े लोगो को आज अच्छा फायदा होने वाला। कहीं रुका हुआ पैसा आज अचानक आपको मिल सकता।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि- 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के योग हैं। नए लोगों के संपर्क से व्यापार में बढ़ोतरी होगी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन फेबरेबल रहने वाला है। कॉलेज की तरफ से मिला प्रोजेक्ट आज पूरा कर लेंगे। शिक्षकों से प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही करियर को बेहतर बनाने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपकी संतान के पक्ष में आएगा। इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि- 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से अपने हर काम को बखूबी निभाएंगे। इस प्रकार आपके कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बढ़ेगा। व्यापार जगत से जुड़े लोगों को व्यापार को आगे बढ़ाने के अनेक मौके मिलेंगे और आप इसमें सफल भी होंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप आज अपने जीवन साथी के साथ मिलकर किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 3

कुंभ राशि- 

आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लाने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ हंसी खुशी से दिन बिताएंगे। इस राशि के जातकों को करियर को लेकर सावधान रहना चाहिए कार्यस्थल पर सहकर्मी आपके खिलाफ अधिकारियों के कान भर सकते हैं। जिससे आपको नौकरी में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने काम के प्रति गंभीर रहेंगे और अच्छी मेहनत करने से सफलता मिलेगी। आमदनी के रास्ते खुलेंगे, नए नए लोगों से संपर्क भी जुड़ेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।

  • शुभ रंग- क्रीम
  • शुभ अंक- 3

मीन राशि- 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में सराहना मिलेगी आपके काम को देखते हुए आपको पदोन्नति भी मिल सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और अपने मनपसंद विषयों में उनकी पकड़ बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बरतना चाहिए। व्यापार से जुड़े लोगों को अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा और व्यापार को बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें अच्छी दिनचर्या बनाकर उसका पालन करें।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...

Actor Prakash Raj की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने भेजा समन, 100 करोड़ रुपए से अधिक…

नई दिल्ली। साउथ फिल्म Actor Prakash Raj को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. अभिनेता प्रकाश राज को प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने पोंजी स्कीम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी किया है। इस मामले में ED के अधिकारी ने बयान जारी किया है. कथित पोंजी स्किम को 100 करोड़ रुपए से अधिक का बताया जा रहा है.

आपको बता दें कि 20 नवंबर को ED ने त्रिची स्थित पार्टनरशिप फर्म प्रणव ज्वैलर्स से जुड़े संपत्तियों में रेड मारी थी। जिसके बाद प्रकाश राज को आज समन जारी किया गया है। छापेमारी एक्टर के खिलाफ विभिन्न दस्तावेज भी मिले थे। वहीं 23.70 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी और 11.60 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण जपत किये गये थे। दरअसल अभिनेता इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। उन्हें अगले सप्ताह चेन्नई में ईडी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया है।

और पढ़ें ...

सड़क हादसा : पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, भाई-बहन समेत चार की मौत, पांच घायल

उत्तर प्रदेश। कानपुर देहात में गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर पामा के पास एक सड़क हादसे में भाई-बहन समेत चार लोगों की मौत हो गई है। यहां गुरुवार तड़के तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार गजनेर के भैथाना निवासी राजपाल सिंह के बेटे जय सिंह की 28 नवंबर को शादी थी। बुधवार शाम जय सिंह किराए की गाड़ी लेकर बड़ी बहन प्रिया सेंगर पत्नी प्रीतम व अन्य रिश्तेदारों को लेने औरैया जिले के बंथरा बिधूना गया था। रात डेढ़ बजे के करीब वापस लौटते समय गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर पामा के पास कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई।

हादसे में कार सवार जयसिंह (25) पुत्र राजपाल निवासी भैथाना, बहन प्रिया सेंगर (40) पत्नी प्रीतम सिंह निवासी बंथरा बिधूना, पारिवारिक दादी रैननो देवी (70), प्रिया (14) पुत्री रामप्रकाश बंथरा बिधूना की मौत हो गई। जबकि चालक प्रदीप कुमार (35) निवासी भगीरथपुर गजनेर, पारुल उर्फ प्रज्ञा (14), पलक उर्फ प्रतीक्षा (16), कन्हैया (10), अंश (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

 
और पढ़ें ...

खुशखबरी : 12वीं में बायोलॉजी नहीं पढ़ने वाले भी अब बन सकेंगे डॉक्टर,NMC ने जारी की नई गाइडलाइंस

आपने फिजिक्स, कमेस्ट्री और मैथ से 12वीं पास की है तो भी डॉक्टर बन सकते हैं. मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए 12वीं में बायोलॉजी की पढ़ाई करना ही जरूरी नहीं है ।

कई स्टूडेंट्स 11वीं में मैथ विषय से पढ़ाई करते हैं. फिर उनका मन बदल जाता है और वह डॉक्टर बनने की इच्छा जताने लगते हैं. लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें 11वीं. 12वीं की पढ़ाई फिर से यानी बायोलॉजी विषयों के साथ करनी पड़ती थी. इसमें बहुत वक्त बर्बाद हो जाता था. हालांकि एनएमसी के नए नियमों में ऐसे उम्मीदवारों को एक ऑप्शन दिया जा रहा है। नए नियम के तहत, 12वीं में बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी विषय न होने पर भी आप नीट परीक्षा दे सकते हैं।

सभी स्टूडेंट्स को मिलेगा सर्टिफिकेट
12वीं पास करने के बाद 10+2 स्तर की बायोलॉजी या बायोटेक्नोलॉजी विषयों की परीक्षा अलग से पास करने वाले स्टूडेंट्स विदेशी मेडिकल कॉलेज में भी एडमिशन ले सकेंगे।  नेशनल मेडिकल कमीशन इन स्टूडेंट्स को एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट इश्यू करेगा। उसके आधार पर यह स्टूडेंट्स विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए योग्य माने जाएंगे।

बिना बायोलॉजी के कैसे बनें डॉक्टर?
रिपोर्ट के मुताबिक, एनएमसी ने नए निर्देश जारी किए हैं (How to Become Doctor Without Biology). इनके मुताबिक, 12वीं में बायोलॉजी या बायोटेक्नोलॉजी विषय नहीं होने पर 10+2 स्तर की उसकी परीक्षा अलग से पास कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

इंसान के शरीर का वह कौन सा अंग है जो आग में भी नहीं जलता है ? दम है तो जवाब दो!

GK Quiz: IAS अफसर बनने का सपना तो हरेक विद्यार्थी का होता है, लेकिन UPSC की परीक्षा क्लियर करना इतना आसान नहीं होता। प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।UPSC की परीक्षा में हर साल देश के लाखों युवा शामिल होते हैं पर उनमें से सबसे काबिल परीक्षार्थियों का चयन ही इसमें हो पाता है।

: IAS/ IPS अफसर बनने के लिए परीक्षार्थियों का चयन UPSC की परीक्षा में प्री, मेंस और इंटरव्यू राउंड पास करने के बाद होता है। अगर उम्मीदवार लिखित परीक्षा ( प्री और मेंस ) पास कर लेता है तो उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज के साथ ही कई ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं, जिनके उत्तर देना आसान नहीं होता।

आईएएस इंटरव्यू में जिस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है, वह है आत्मविश्वास। इंटरव्यू में ये सवाल आपके प्रजेंस ऑफ माइंड का पता लगाने के लिए पूछे जाते हैं। दोस्तों, अक्सर इस तरह के सवाल सुनने-पढ़ने के बाद दिमाग थोड़ा घूम जाता है। लेकिन यह सवाल दिखने में जितने कठिन हैं, इसका जवाब भी उतना ही सरल है।

कई बार कुछ मजेदार सवाल भी पूछा जाता है, जिनका जवाब, सवाल में ही छिपा होता है। थोड़ा सा दिमाग लगाकर इनका उत्तर दिया जा सकता है। आज हम आपके लिए ऐसे ही चुनिंदा सवालों की श्रृंखला लेकर आए हैं, जो इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं।

IAS इंटरव्यू प्रश्न

✓ इंसान के शरीर का वह कौन सा अंग है जो आग में भी नहीं जलता है ?
उत्तर : इस प्रश्न का उत्तर सबसे अंत में दिया गया है।
???? सवाल– इंसान की ऐसी कौन सी चीज है जो हमेशा गीली रहती है?

उत्तर : ✓ जीभ ।

???? सवाल : विश्व की सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है?

उत्तर : ✓ संस्कृत भाषा ।

???? सवाल– भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर : ✓ राजीव गांधी ।

 

???? सवाल– वह कौन है जो दिन में तो होता है लेकिन रात में नहीं?

उत्तर : ✓ सूरज ।

???? सवाल– भारत का सबसे पुराना विश्वविद्यालय कौन सा है?

उत्तर : ✓ नालंदा विश्वविद्यालय ।

???? सवाल– ऐसा कौन सा जीव है जिसकी आंखें नहीं होती है?

उत्तर : ✓ केंचुआ ।???? सवाल सवाल– ऐसी कौन सी चीज है जिसे हम खाते हैं लेकिन उसे देख नहीं सकते?

उत्तर : ✓ कसम ।

???? सवाल : वह कौन सी चीज है जो गर्मी हो या सर्दी हमेशा ठंडी रहती है?

उत्तर : ✓ बर्फ ।

???? सवाल– ऐसा क्या है जो उपर नीचे होता है लेकिन हिलता नहीं है?

उत्तर : ✓ तापमान ।

???? सवाल– दुनिया में सबसे ज्यादा आलू कहाँ पाया जाता है?

उत्तर : ✓ दुनिया में सबसे ज्यादा आलू जमीन के नीचे पाया जाता है ।

???? सवाल– ऐसा कौन सा धर्म है जिसको आगे से पढ़ो या पीछे से नाम नहीं बदलता ?

उत्तर : ✓ ईसाई धर्म ।

???? सवाल– सोने की ऐसी कौन सी चीज है जिसे सुनार नहीं बेचता है?

उत्तर : ✓ चारपाई, पलंग ।

सवाल– ऐसा कौन है जिसकी चार टांग होती है पर वह चल नहीं सकता?

उत्तर : ✓ टेबल, मेज ।

???? सवाल : पृथ्वी पर सबसे ज्यादा कौन सी गैस पाई जाती है?

उत्तर : ✓ ऑक्सीजन गैस ।

???? सवाल– वह कौन सा जानवर है जो पैदा होने के दो महीने बाद तक सोता है?

उत्तर : ✓ भालू ।

???? सवाल– मछलियों का राजा किसे कहा जाता है?

उत्तर : ✓ शार्क को ।

???? सवाल– दिल्ली शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?

उत्तर : ✓ यमुना नदी के ।

???? सवाल– गरीब की गाय किसे कहते हैं?

उत्तर : ✓ बकरी को ।

सबसे ऊपर दिए गए प्रश्न का सही उत्तर है…

वह अंग “दांत” है जो आग में भी नहीं जलता है।

और पढ़ें ...

इस विधि से करें तुलसी विवाह

तुलसी विवाह में तुलसी के वृक्ष और शालिग्राम की यह शादी सामान्य विवाह की तरह पूरे धूमधाम से की जाती है. इस दिन तुलसी के माध्यम से भगवान का आह्वान किया जाता है. शास्त्रों में कहा गया है कि जिन दंपत्तियों के कन्या नहीं होती हैं, उन्हें जीवन में एक बार तुलसी का विवाह जरूर करना चाहिए. इससे कन्यादान का पुण्य प्राप्त होता है. तुलसी विवाह करने से दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाता है.

 

तुलसी विवाह के लिए सबस पहले तुलसी का पौधा एक पटरे पर आंगन, छत या पूजा घर में बिलकुल बीच में रखें. तुलसी के गमले के ऊपर गन्ने का मंडप सजाएं. तुलसी देवी पर समस्त सुहाग सामग्री के साथ लाल चुनरी चढ़ाएं. अब गमले में शालिग्राम जी रखें. उन पर तिल चढ़ाएं. तुलसी और शालिग्राम जी पर दूध में भीगी हल्दी लगाएं. गन्ने के मंडप पर भी हल्दी का लेप करें और उसकी पूजन करें. हिंदू धर्म में विवाह के समय बोला जाने वाला मंगलाष्टक पढ़ें. 

कपूर से तुलसी मां की आरती करें और प्रसाद चढ़ाएं. 11 बार तुलसी जी की परिक्रमा करें. इसके बाद प्रसाद को मुख्य आहार के साथ ग्रहण करें. प्रसाद वितरण करें. पूजा समाप्ति पर घर के सभी सदस्य चारों तरफ से पटिए को उठा कर भगवान विष्णु से जागने का आह्वान करें.

और पढ़ें ...

350 रुपए के लिए युवक को 60 बार चाकू से गोदकर मारा, फिर लाश पर नाचा

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज 350 रुपए के लिए एक लड़के ने दूसरे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी ने एक दो बार नहीं बल्कि 60 बार युवक पर चाकू से वार किया। आरोपी के सिर पर इस हद तक खून सवार था कि उसने नाबालिग की गर्दन काटने की कोशिश की औऱ उसके सिर पर लात भी मारी। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को अंजाम दिया गया।

वहीं पुलिस ने 16 साल के आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वो स्कूल ड्रॉप आउट है और दिल्ली में अपने माता पिता के साथ रहता है। उसके माता पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। जानकारी के मुताबिक हत्या के दौरान वो नशे की हालत में था। वहीं पीड़ित अपनी मां के साथ जाफराबाद के पास रहता था.

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया दोनों ही एक दूसरे को नहीं जानते थे। आरोपी पहले पीड़ित के पास गया और बिरयानी खरीदने के लिए 350 रुपए मांगने लगा। पीड़ित ने देने से मना किया तो उसने उससे पैसे छीनने की कोशिश की जिसके बाद दोनों में झड़प हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसका गला दबा कर बेहोश कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रात के लगभग 10 बजकर 20 मिनट पर आरोपी पीड़ित के शरीर को घसीटकर एक संकरी गली में ले जाता है और चाकू से वार करना शुरू करता है। वो युवक के गर्दन, कान और चेहरे पर चाकू मारता है। कुछ देर रुकने के बाद वो फिर पीड़ित को चाकू गोदने लगता है जिससे उसकी मौत हो जाती है।

लगातार चाकू से वार करने के बाद आरोपी फिर कुछ देर रुकता है और चारों तरफ देखता है। इसके बाद वो फिर पीड़ित के सिर पर जोर से लात मारता है और घुटनों के बल बैठकर उसकी गर्दन काटता है। पीड़ित की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी फिर डांस करता हुआ भी नजर आता है। वहीं इस वारदात के बाद पीड़ित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 
और पढ़ें ...

महिला के माथे पर जबरदस्ती सिंदूर लगाना शादी नहीं, हाईकोर्ट ने कहा – हिंदू विवाह तब तक वैध नहीं है जब तक…

बिहार। किसी महिला के माथे पर जबरदस्ती सिन्दूर लगाना हिंदू मैरिज कानून के तहत विवाह नहीं है। पटना हाइकोर्ट के जस्टिस पीबी बजंथरी और जस्टिस अरुण कुमार झा की डिवीजन बेंच ने ये टिप्पणी करते हुए फैसला सुनाया कि एक हिंदू विवाह तब तक वैध नहीं है जब तक कि वही कार्य स्वैच्छिक न हो और ‘सप्तपदी’ (पवित्र अग्नि के चारों ओर दूल्हा और दुल्हन द्वारा उठाए गए सात कदम) की रस्म के साथ न हो।

बेंच ने 10 नवंबर को एक “जबरन” विवाह को रद्द कर दिया। अपीलकर्ता रविकांत, जो उस समय सेना में सिग्नलमैन था, का 10 साल से अधिक समय पहले से 30 जून 2013 को बिहार के लखीसराय जिले में अपहरण कर लिया गया था और बंदूक की नोक पर दुल्हन के माथे पर सिन्दूर लगाने के लिए मजबूर किया गया था।

रवि के चाचा ने जिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, जिसने कथित तौर पर उनकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद, रवि ने लखीसराय में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष एक आपराधिक शिकायत दर्ज की।

उन्होंने शादी को रद्द करने के लिए फैमिली कोर्ट का भी रुख किया, जिसने 27 जनवरी, 2020 को उसकी याचिका खारिज कर दी।

अब उनकी अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की बेंच ने कहा कि फैमिली कोर्ट का फैसला त्रुटिपूर्ण था और आश्चर्य व्यक्त किया कि प्रतिवादी की ओर से साक्ष्य देने वाले पुजारी को न तो ‘सप्तपदी’ के बारे में कोई जानकारी थी, न ही वो उस स्थान को याद करने में सक्षम थे जहां विवाह समारोह हुआ था।

हिंदू विवाह अधिनियम के प्रावधानों के अवलोकन से ये स्पष्ट है कि सातवां कदम (दूल्हा और दुल्हन द्वारा पवित्र अग्नि के चारों ओर) उठाने पर विवाह पूर्ण और बाध्यकारी हो जाता है।

और पढ़ें ...

सुरंग के बाहर सुरक्षा कड़ी, पहुंचे अधिकारी,रेस्क्यू ऑपरेशन अब अपने आखिरी पड़ाव पर…

उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन अब अपने आखिरी पड़ाव है। उम्मीद की जा रही है

गुरूवार को सभी मजदूर सही-सलामत बाहर आ जाएंगे। इस रेस्कयू ऑपरेशन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक की नजर है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे सिल्कयारा सुरंग स्थल पर पहुंचे। ये उम्मीद लगाई जा रही है कि आज ये रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो जाएगा और 41 मजदूर सही सलामत बाहर निकाल लिए जाएंगे।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang, 23 November 2023: आज देव प्रबोधिनी एकादशी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और योग

आज का पंचांग, 23 नवंबर 2023, गुरुवार
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 02, शक संवत 1945, कार्तिक शुक्ल, एकादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 08, जमादि-उल्लावल-08, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।

एकादशी तिथि रात्रि 09 बजकर 03 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सायं 05 बजकर 16 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग पूर्वाह्न 11 बजकर 53 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 04 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा

आज के व्रत त्योहार हरिप्रबोधिनी एकादशी व्रत, तुलसी विवाह, भीष्म पंचक प्रारंभ। चातुर्मास्य व्रत-नियम समाप्त।

सूर्योदय का समय 23 नवंबर 2023 : सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 23 नवंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 25 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 23 नवंबर 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 2 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 49 मिनट से 8 बजकर 9 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 23 नवंबर 2023 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 21 मिनट से 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। भद्राकाल रात में 10 बजकर 2 मिनट से 9 बजकर 1 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहने वाला है।

आज का उपाय : आज पूजा के समय भगवान विष्णु को नारियल अर्पित करें।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 23 November 2023: देवउठनी एकादशी के दिन चमकेगी इन 5 राशियों की तकदीर.. जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा

Aaj Ka Rashifal 23 November 2023: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी  तिथि आज रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 53 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 16 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देवोत्थानी एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाकर रखना चाहिए जिससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनका रिश्ता जल्द ही फाइनल हो जायेगा। जो लोग नौकरी करते हैं उनका प्रमोशन और ट्रांसफर के योग हैं। इस राशि के उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए विदेश जाने के योग हैं। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आप एक्टिव रहें, मेडिटेशन करें और अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव लाएं, अच्छा अनुभव करेंगे।

  1. शुभ रंग- मैहरुन
  2. शुभ अंक- 7

वृष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर कुछ नया काम शुरू करने का प्लान कर सकते हैं जिससे आपके व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। गवर्नमेंट सेक्टर में काम करने वाले अधिकारी वर्ग के लिए दिन फेवरेबल है। कार्यालय में उनको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 3

मिथुन राशि: आपके लिए आज का दिन शुभ फलदाई साबित होगा। यदि आप प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं तो आपको कुछ ऐसे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं जिसमें आपकी प्रतिभा निखर कर सबके सामने आएगी और आपको किसी विदेशी प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। कारोबार करने के लिए दिन सामान्य है, आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की संभावना है। कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपना कोई काम सीनियर की मदद से पूरा कर लेंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेगी, घर के कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे जिससे काम जल्दी पूरा हो जाएगा और आप बच्चों के साथ कोई मूवी देखने भी जा सकते हैं। सर्दियों में घर से बाहर पर्याप्त गर्म कपड़े पहन कर ही निकले, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 8

कर्क राशि: आज आपका दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। आप अपने घर को रेनोवेसन का निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए आप बहुत दिनों से सोच रहे थे। परिवार के साथ किसी फंक्शन में जाने की संभावना है, वहां रिश्तेदारों से आपकी मुलाकात होगी लोगों के आते जाते रहने से व्यस्तता बनी रहेगी, कुछ खर्च भी होने की गुंजाइश है। व्यापारिक और आर्थिक दृष्टि से स्थिति ठीक रहेगी। आज किसी बड़ी कम्पनी से आपको प्रोजेक्ट मिलेगा यह प्रोजेक्ट आपकी किस्मत भी बदल सकता है, आपको इससे बहुत खुशी मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 1

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। जो विवाहित हैं आज उनके लिए संतान प्राप्ति की राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी और उनकी इच्छा पूरी होने की संभावना है। व्यापारि वर्ग को व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी नए ग्राहक जुड़ेंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आज

कार्यस्थल पर काम से थोड़ी राहत मिलेगी और दिन अच्छा बीतेगा। पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र आज कुछ नया करने की सोचेंगे जो करियर में तरक्की लेकर आ सकता है। वैवाहिक लोगों का जीवन सुखमय रहेगा जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 5

कन्या राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपना पूरा ध्यान व्यापार के विकास पर देंगे, भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे किसी मित्र के साथ मिलकर कुछ पैसा निवेश करेंगे। भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपके घर कोई मांगलिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है, जिससे घर का वातावरण आध्यात्मिक रहेगा। पड़ोस में आपके परिवार का सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुलकर काम करना चाहिए। आज स्कूली छात्रों का मन विद्यालय में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिताओं में ज्यादा लगेगा। कुछ मेडल्स भी जीतेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताएंगे और डिनर भी सब साथ मिलकर करेंगे इससे घर का माहौल सौहार्द्र पूर्ण रहेगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 3

तुला राशि: आज आप कुछ नया सीखने या कुछ नया करने का विचार करेंगे। नौकरी में आपके बॉस आपके काम से खुश होंगे, आपको नया प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। व्यापार में अप्रत्याशित सफलता और लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा, आप घर के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर
जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं, तो अच्छा दिन है, अवसर मिलेंगे और कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र आज करियर को लेकर कोई ठोस निर्णय लेने का प्रयास करेंगे कि किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। मन को शांत करने के लिए प्रणायाम करें अच्छा महसूस होगा।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि: आज आप शांति का अनुभव करेंगे। आज आपका पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी, अपने व्यवहार को संयमित और मधुर बनाएं, बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आज लाभ के योग बन रहे हैं, कहीं निवेश किया है, तो वहां से लाभ के संकेत हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा, ऑफिस में आपको आज सकारात्मक माहौल में काम करके ख़ुशी महसूस होगी। कॉलेज में पढ़ाई करने वाले आगे करियर के लिए सोचेंगे और कोई विदेशी भाषा सीखने का कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। अपने अंदर आत्मविश्वास लाने के मोटिवेशनल स्पीच सुनेंगे।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 7

धनु राशि: आज आप प्रसन्नता पूर्वक दिन की शुरुआत करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा आप बहुत दिनों से कहीं बाहर घूमने नहीं गए, तो आज आप अपने घर के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, अपना ज्यादा समय घर के साथ बिताएंगे। यदि आप अपना कुछ पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो परिवार से सलाह अवश्य लें। यह आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप नई नौकरी ढूंढने के बारे में सोचें। घर में नन्हें मेहमान के आने की संभावना है। आप अपने खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 7

मकर राशि: आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा और घर के सदस्यों में आपसी प्रेम और विश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यदि आपके बच्चे अभी स्कूल में हैं, तो उनकी कोई बात आपको बहुत प्रसन्न करेगी और आप भी उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे इससे आप दोनों के बीच आपसी प्यार बढ़ेगा। जो लोग फैशन या मीडिया से जुड़े हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र आज किसी कठिन प्रोजेक्ट को पूरा कर राहत महसूस करेंगे। जो लोग अपनी मनपसंद से विवाह करना चाहते हैं, तो अपने माता पिता से अपने मन की बात करें आज स्वीकृति मिलने के योग हैं। अपना और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए उचित खानपान पर ध्यान दें।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 6

कुंभ राशि: आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। यदि आप मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, तो आज आपको नये ग्राहक मिलेंगे और आपको इसका अच्छा लाभ मिलेगा। आज व्यापार में किए गए कुछ महत्वपूर्ण समझौते भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम कुछ हल्का होगा और आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देने वालों को खुश खबरी मिलेगी, अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। लवमेट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

  1. शुभ रंग- केसरिया
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि: आज आपके लिए अवसर लेकर आने वाला दिन है। घर से संबंधित किसी काम से आज आप कहीं बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से कोई मामला फंसा हुआ है तो आज वो फाइनल हो सकता है। आज नौकरी ढूंढने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है, कहीं से कॉल आने के योग हैं। आप एक्टिव रहें अवसर अवश्य मिलेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपने लिए नए आयाम स्थापित करेंगे। वैवाहिक जीवन  सुखमय और शांति पूर्ण रहेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर के साथ इंटर्नशीप करने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- ब्लैक
  2. शुभ अंक- 4
और पढ़ें ...

चलती कार में नाबालिग से दुष्कर्म...शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। डिंडोरी के बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग युवती से चलती कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है जानकारी के अनुसार, पीड़िता किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी, उसी दौरान आरोपियों ने पहचान होने का फायदा उठाते हुए कार में बैठा लिया और चलती कार में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया हैं, पीड़िता की शिकायत पर बजाग पुलिस ने चार आरोपी अंकित मानिकपुरी, रवि मानिकपुरी, ओमप्रकाश यादव,पुष्पेंद्र यादव के विरुद्ध आई पी सी की धारा 366 ए ,376,376 डी,3,4,5(g) पास्को एक्ट एसटीएससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

और पढ़ें ...

गजब खबर: चोरी करने घर में घुसा शख्स लेकिन आ गई नींद...जानिए फिर क्या हुआ

 नई दिल्ली। एक चोर की गजब खबर सामने आई है, चोर घर में चोरी करने घुसा लेकिन उसे नींद आ गई। वह गहरी नींद में सो गया लेकिन उसके खरार्टे ने सारा खेल बिगाड़ दिया और पुलिस अपने साथ लेकर गई।

चीन में एक चोर चोरी करने के लिए घर में घुस गया लेकिन उसने पाया कि घरवाले जग रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं। ऐसे में चोर एक कोने में बैठकर घरवालों के सोने का इंतजार करने लगा।

वह सिगरेट पीते हुए घरवालों के सो जाने का इंतजार कर रहा था लेकिन इसी दौरान उसे नींद आ गई। वह सो गया लेकिन खरार्टे इतनी तेजी से लेने लगा कि घर वालों को शक हो गया।

 गहरी नींद में सोने के बाद चोर जोर-जोर से खरार्टे लेने लगा। इससे घर वालों को पता चल गया कि कोई घर में घुसा हुआ है। उन्होंने जब घर की तलाशी ली तो एक कमरे में एक अंजान शख्स सोता हुआ मिला। शख्स को देखते ही परिवार पूरा माजरा समझ गया और दरवाजा बंद कर दिया।

घटना दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में 8 नवंबर को हुई। चोर का नाम यांग नाम बताया जा रहा है, इस चोर को साल 2022 में भी एक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं जब घर में सोते यांग को घरवालों ने देखा तो दरवाजा बंद कर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

अब यांग की हरकत को जानकार लोग मजे ले रहे हैं। यांग का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। आस पास के लोगों ने यांग की आलस पर तंज कस रहे हैं। इससे पहले भी चीन में एक ऐसा ही चोर पकड़ा गया है, वह चोर उस वक्त पकड़ा गया जब चोरी करने के लिए घर घुसा और पलंग के नीचे ही सो गया था।

और पढ़ें ...

दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुटि्टयों की पूरी लिस्ट

सरकारी कर्मचारियों की जिस दिन छुट्टी होती है, मतलब उस दिन संबंधित विभाग में काम-काज नहीं होगा। बैंकों के साथ भी ऐसा ही है। आपको बैंक ब्रांच में कोई जरूरी काम निपटाना हो और उस दिन बैंक बंद रहें, तो आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको पहले से ही बैंकों की छुट्टियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक

1 दिसंबर 2023 : इस दिन राज्य उद्घाटन दिवस के चलते अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
3 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
4 दिसंबर 2023 : सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व के चलते गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
9 दिसंबर 2023 : दूसरे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
10 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।
12 दिसंबर 2023 : पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के चलते मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
13 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के चलते सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
14 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के चलते सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
17 दिसंबर 2023 : इस दिन रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
18 दिसंबर 2023 : यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के चलते मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
19 दिसंबर 2023 : गोवा मुक्ति दिवस के चलते गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
23 दिसंबर 2023 : चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
24 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
25 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
26 दिसंबर 2023 : क्रिसमस सेलेब्रेशन के चलते मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
27 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के चलते नागलैंड में बैंक बंद रहेंगे।
30 दिसंबर 2023 : यू किआंग नांगबाह के चलते मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
31 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।

और पढ़ें ...

सर्द हवाओं के बीच कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

नई दिल्ली: नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और उत्तर भारतीय राज्यों में सर्दियां हिलोरे मार रही हैं। जबकि कुछ राज्यों में बारिश ने अभी भी लोगों की नाक में दम कर रखा है। भारतीय मौसम विभाग ने 23 नवंबर तक कई राज्यों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है। खासकर दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने केरल और माहे के लिए भी चेतावनी जारी की। कहा है कि 22 और 23 नवंबर को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि जल-जमाव, कच्ची सड़कों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। पिछले दो हफ्तों से, तमिलनाडु के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से चेन्नई और पुडुचेरी में स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

आईएमडी ने X पर एक पोस्ट में कहा,”तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आम जनता से अनुरोध है कि बारिश की वजह से जारी ऑरेंज अलर्ट के दौरान जल-जमाव, कच्ची सड़कों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और लोगों को जागरूक भी करें। सावधान रहें, सुरक्षित रहें!”

पिछले दो हफ्तों से, तमिलनाडु के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप गंभीर जलजमाव हो गया है और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और 23 नवंबर तक तूफान की भविष्यवाणी की है।

और पढ़ें ...

गुरुद्वारे में बनाई जाती है लंगर वाली दाल लंगर की दाल का कोई जवाब नहीं।

गुरुद्वारे में कई बार लंगर खाया होगा। इस लंगर में मिलने वाले खाने के स्वाद का कोई तोड़ नहीं होता। खासकर लंगर की दाल का कोई जवाब नहीं। इसे बनाने का एक ख़ास तरीका होता है,जिसके बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता होता है। आज हम आपको लंगर की दाल बनाने का यही सीक्रेट तरीका बताने जा रहे हैं। 

लंगर वाली दाल बनाने के लिए सबसे पहले उड़द और चने की दाल एक कटोरी लेकर उसे अच्छे से धो लें। इसके बाद धुली हुई दाल से पानी निकाल लें। 

अब दाल को एक बर्तन में डालकर रात भर के लिए भिगो दें। ताकि दाल को पकाने में कम समय लगे। सुबह इससे पानी निकाल दें। एक कड़ाही में पानी डालें और उसे उबाल लें। अब इसमें धुली हुई दाल डाल दें। इसमें नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर, कटी हुई अदरक, हरी मिर्च और एक चम्मच घी डाल दें। दाल में डाले गए सारे मसालों को अच्छी तरह मिला लें। इसे उबलने तक चलाएं। अब कड़ाही को लिड से ढंक दें।  कड़ाही से ढक्कन हटा-हटा कर इसे बीच-बीच में चलाते रहे। इसे तब तक पकाना है जब तक दाल एक दम अच्छे से गल ना जाए। इसका टेक्स्चर गाढ़ा ही रखेंगे। जब दाल इतनी गाढ़ी हो जाए, तो इसे गैस से उतार दें। तब तक हम तैयार करेंगे दाल का तड़का। तड़के के दूसरे पैन में दो चम्मच घी डालें। अब इसमें जीरा और कटा हुआ अदरक मिलाएं। इसे अच्छे से भून लें। आखिर में इसमें कटी हरी मिर्च मिलाएं। थोड़ी देर बाद इसमें एक बारीक कटा टमाटर मिला दें। जिसमें हल्दी, मिर्च पाउडर मिलाकर उसे गलने देंगे।  जब टमाटर अच्छी  तरह गल जाए तो इसमें तैयार दाल डाल दें। साथ ही एक कप पानी मिला दें। कड़ाही का ढक्कन का ढक्कन लगा दें और 10 मिनट और पकने दें। अब दुबारा तड़के वाले पैन में घी गर्म करें और उसमें लाल मिर्च डालें। इसके ऊपर धनिया पत्ती और कटी हुई अदरक डाल दें। इसे दाल के ऊपर डाल दें। लीजिये तैयार है लंगर वाली दाल। 

और पढ़ें ...