प्रदेश

सुरक्षाबलों ने 25 लाख के इनामी कमांडर सहित 29 नक्सलियों को किया ढेर, जंगल में मुठभेड़ जारी...भारी मात्रा में हथियार बरामद

कांकेर। कांकेर जिले में लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले थाना छोटेबेटिया क्षेत्रांतर्गत बिनागुंडा एवं कोरोनार के मध्य हापाटोला के जंगल (थाना छोटेबेटिया लगभग 14-15 किमी) में डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें 29 नक्सली मारे जाने की खबर सामने आई है। हमले में 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर शंकर राव के भी मारे जाने की खबर है

साथ ही तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं, नक्सलियों के पास से सात एके 47 और तीन एलएमजी हथियार और इंसास राइफल की बरामदगी की गई है

बीएसएफ के इंस्पेक्टर समेत दो जवान घायल

मुठभेड़ में बीएसएफ के इंस्पेक्टर समेत दो जवान घायल हो गए हैं। इंस्पेक्टर के पैर में गोली लगी है, जबकि कॉन्स्टेबल को सामान्य चोट आई है। जवानों ने 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। कांकेर जिले के एसपी आईके एलेसेला ने जानकारी देते हुए कहा कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में अभी भी मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड में कई नक्सलियों के मारे जाने और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए आवश्यक इंतजाम किया जा रहा है।

कांकेर में कब-कब हुआ मुठभेड़

  • इससे पहले, 25 फरवरी को हूरतराई के जंगल में नक्सली एनकाउंटर में तीन नक्सली मारे गए थे।
  • तीन मार्च को छोटे बेठिया के हिदूर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था। जबकि एक बस्तर फाइटर का जवान शहीद हुआ था।
  • 16 मार्च को भी मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था।
  • 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान भी नक्सली हमला हुआ था, जिसमें दो बीएसएफ जवान शहीद हुए थे।

बीजापुर में 10 दिन पहले 13 नक्सली हुए थे ढेर

बीजापुर जिले के कोरचोली और लेंड्रा के जंगल में हुए मुठभेड़ में पुलिस ने 13 नक्सलियों को मार गिराया था। यही नहीं लगभग इतनी ही संख्या में नक्सली बुरी तरह से घायल भी हुए थे। गंगालूर थाना क्षेत्र के लेंड्रा में दो अप्रैल को हुए मुठभेड़ में 13 में से 11 नक्सली की पहचान हुई थी। इसमें पीएलजीएस कंपनी दो के सुखराम हेमला, हूंगा परसी, लक्खू कोरसा, डिवीसीएम सीतक्का (जितरू , डीवीसी की पत्नी), दुला कुहराम, सोनू अवलम, सुदरू हेमला, चैतु पोटाम, लच्छू कड़ती, लक्ष्मी ताती व कमली कुंजाम के रूप में हुई थी।

हाल ही में हुई थी उच्च स्तरीय बैठक

छह दिन पहले दो दिवसीय दौरे पर गृहसचिव अजय कुमार भल्ला और आईबी के डायरेक्टर तपन कुमार डेका पहुंचे थे। उन्होंने बैठक ली। बैठक में 10 राज्यों के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी भी ऑनलाइन शामिल हुए थे। साथ ही बैठक में शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव और नक्सल इलाकों में रणनीति को लेकर चर्चा की गई है।

वहीं, इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट के आधार पर नक्सल मोर्चो में आगे कई खुफिया ऑपरेशन की रणनीति बनाई गई। साथ ही खुफिया सूचना पर कश्मीर की तरह टारगेट बेस ऑपरेशन लॉन्च करने पर बात की गई थी। कांकेर में मुठभेड़ का असर सीधे तौर पर दिख रहा है।

और पढ़ें ...

*रायगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरी हुंकार, कहा - फिर इस बार मोदी सरकार*

*रायगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरी हुंकार, कहा - फिर इस बार मोदी सरकार* *विष्णु बने राधेश्याम के प्रस्तावक* *हार निश्चित देखकर बौखला गए हैं कांग्रेसी* *रायगढ़ में फिर से भाजपा का सांसद बनाना है*

*रायपुर/रायगढ़।* लोकसभा में अपनी हार निश्चित देखकर प्रदेश के कांग्रेसी बौखला गए हैं। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ लगातार अमर्यादित बयान दे रहे हैं। कोई लाठी से सर फोड़ने की बात कह रहा तो कोई डिफाल्टर बोल रहा है। कांग्रेसियों की मोदी जी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी बहुत ही शर्मनाक है। इसका करारा जवाब देना है, कांग्रेस को सबक सिखाना है। रायगढ़ में आयोजित विशाल नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है, खाता खोलने भी नहीं देना है। श्री साय ने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सुशासन की सरकार में जनहित का सब काम सांय-सांय हो रहा है। आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में जो बचे हुए वादे हैं उसको भी विष्णु सरकार 5 साल में सांय-सांय पूरा करेगी। *संकल्प पत्र को रखा जनता के सामने* श्री साय ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र के बारे में कहा कि हमने देशवासियों के हित के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। जिसे मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है। अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती। इसलिए मोदी जी को चुनिए, संकल्प पत्र का सभी वादा पूरा होगा। *राधेश्याम राठिया के लिए मांगे वोट* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जी को जनसेवा का लम्बा अनुभव है। उन्होंने सरपंच से लेकर जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, एसटी मोर्चा और किसान मोर्चा सब में काम किया। राधेश्याम राठिया को काम करने का लम्बा अनुभव है और वे मृदुभाषी और कर्मठ हैं। उनको कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जिताकर लोकसभा भेजना है। ये आप सभी से आग्रह करने आया हूँ।

 

*विष्णु बने राधेश्याम के प्रस्तावक* आज विशाल जनसभा और भव्य रैली के पश्चात रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने कलेक्टोरेट में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पत्थलगांव विधायक गोमती साय उनके प्रस्तावक बने। इस पर सीएम साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" की संकल्पना को हम सभी के साथ-साथ जनता ने भी आत्मसात किया है। जनता ने संकल्प लिया है कि वो श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी। नामांकन दाखिले के अवसर पर कैबिनेट मंत्री द्वय रामविचार नेताम, ओपी चौधरी और जशपुर विधायक रायमुनी भगत भी कलेक्टोरेट परिसर में मौजूद रहे। *जनता का जताया आभार* मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत बूढ़ी माई और सत्यनारायण बाबा के जयकारे से की। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मुझे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के 4 बार सांसद बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके लिए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ और रायगढ़ लोकसभा की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन करता हूँ। *विवेक सिंघानिया ने किया भाजपा प्रवेश* नामांकन रैली में मुख़्यमंत्री के समक्ष एक बार फिर से कांग्रेसियों में भाजपा प्रवेश की होड़ दिखी। कांग्रेस के बड़े नेता विवेक सिंघानिया ने भाजपा में प्रवेश किया। शहर के जाने माने कारोबारी विक्की उर्फ विवेक सिंघानिया कांग्रेस का बड़ा चेहरा थे, जिन्होंने भाजपा ज्वाइन किया। इसके अलावा विकास गुप्ता, संतोषी डडसेना लखन लाल, अमित सोनी, विजय सोनी सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया और रायगढ़ लोकसभा में भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया। *विष्णु सरकार ने मोदी की गारंटी को प्राथमिकता से पूरा किया - ओपी चौधरी* प्रदेश के रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने अपने संबोधन के जरिए युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के प्रमुख वादे को प्राथमिकता से पूरा किया है और बचे वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के रूके हुए 18 लाख मकानों को स्वीकृत किया है। दो साल से रूका हुआ बोनस 3716 करोड़ रूपए का भुगतान कर वादा निभाया। भूपेश बघेल सरकार ने किसानों को तरसा-तरसा कर पैसा दिया था, लेकिन विष्णु देव साय सरकार ने एकमुश्त किसानों को अंतर की राशि दी है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की दो किश्त हमारी सरकार ने दी है, अगला किश्त आने वाले 3 मई तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलला के 500 साल के वनवास को भी प्रधानमंत्री ने दूर कर प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनाया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा, मोदी की गारंटी में ये ऐलान किया गया है। *ये फाइनल चुनाव है, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है - रामविचार नेताम* नामांकन रैली में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि ये रायगढ़ का सौभाग्य है कि इसी संभाग से मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव सेमीफाइनल था और लोकसभा का ये चुनाव फाइनल है। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा कर बड़ा काम किया है और अब हमें हर बूथ में 370 से ज्यादा वोट डलवाना है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने घटिया दारु बेचने वाले को बस्तर से टिकट दिया है। कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ और अपराध का गढ़ बना दिया था। कैबिनेट मंत्री नेताम ने सभा में उपस्थित लोगों से एक बार फिर अब की बार 400 पार के नारे पर अमल करते हुए राधेश्याम राठिया के पक्ष में मतदान करने एवं मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया। *भगवामय हुआ रायगढ़* जनसभा के पश्चात भाजपा ने विशाल रैली निकाली और रायगढ़ शहर का भ्रमण किया। जहाँ एक खुली गाड़ी में सवार होकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री द्वय रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया सहित अन्य नेताओं ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पूरा शहर भगवामय हो गया और जय श्री राम, अब की बार 400 पार के नारे से गूँज उठा। रामलीला मैदान से निकली यह विशाल रैली गायत्री मंत्री रोड, हटरी चौक, सुभाष चौक, रामनाथ टाकीज चौक, केलो पुल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहाँ भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली में लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय प्रताप सिंह जूदेव, वरिष्ठ नेता कृष्णकुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, विधायक गण प्रबोध मिंज, रायमुनी भगत, गोमती साय, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, गिरधर गुप्ता, संयोगिता सिंह जूदेव, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, तीनों जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सुभाष जालान, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, सुनीति राठिया, जगन्नाथ पाणिग्रही, गुरुपाल भल्ला, नरेश नंदे, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, यश प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी,सुरक्षित,समृद्ध विकसित भारत की गारंटी:अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र 'मोदी की गारंटी' को विकसित भारत का संकल्प पत्र बताते हुए कहा है 76 पन्नों का यह संकल्प पत्र के देशभर से मिले 15 लाख सुझावों का प्रतिबिम्ब है जिसे 24 समूहों में बाँटा गया है। 10 सोशल ग्रुप में गरीब, युवा, मध्यम वर्ग, मछुआरे, वंचित वर्ग, सीनियर सिटीजन, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग शामिल हैं। वहीं, गवर्नेंस को 14 सेक्टर्स में बाँटा गया है। श्री साव ने कहा कि संकल्प पत्र में भारत के अन्य देशों से संबंध, आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा, समृद्ध भारत, ईज ऑफ लिविंग, विरासत का विकास, गुड गवर्नेस, सुशासन, स्वस्थ भारत, शिक्षा, खेल, सभी सेक्टर्स का विकास, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी और पर्यावरण को रखा है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मंगलवार को दुर्ग में आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि पूरे देश ने इस बात को माना है कि "मोदी की गारंटी, यानी गारंटी के पूरे होने की गारंटी।" भाजपा जो कहती है, उसे तो पूरा करती ही है और जो नहीं भी कहती है लेकिन जनता के हित में यदि वे जरूरी होते हैं, तो उसे भी पूरा करके दिखाती है। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए जाने वाला संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है। आज देश की जनता को विश्वास है कि यदि मोदी की गारंटी है तो यह पूरा होकर रहेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा और किसान को समर्पित किया। उनके शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र का विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है। 


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मज़बूत स्तंभ- युवा शक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब, सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ और निवेश से नौकरी पर है। इस संकल्प पत्र में क्वांटिटी ऑफ अपार्च्युनिटीज और क्वालिटी ऑफ अपार्च्युनिटीज, दोनों पर बहुत जोर दिया गया है। एक तरफ हमने कई सारे इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण से बड़ी संख्या में रोज़गार बनाने की बात की है। दूसरी तरफ़ हम स्टार्टअप और ग्लोबल सेंटर्स को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेज़ पर भी ध्यान देने जा रहे हैं। श्री साव ने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। अब भाजपा ने यह संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल के ऊपर के हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हों, मध्यम वर्ग के हों या फिर उच्च मध्यम वर्ग ही क्यों न हों,  उन्हें 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। श्री साव ने कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा भी है। श्री साव ने कहा कि भारत आज वुमैन लेड डेवलपमेंट में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। पिछले 10 वर्ष नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष नारी शक्ति की नई भागीदारी के होंगे। भाजपा का संकल्प, भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। इससे वैल्यू एडीशन होगा, किसान का फायदा बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। ये फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स, रूरल इकॉनॉमी के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे। श्री साव ने कहा कि भाजपा, विकास भी और विरासत भी के मंत्र पर विश्वास करती है। हम पूरी दुनिया में तिरुवल्लूर कल्चरल सेंटर्स का निर्माण करेंगे। 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि हमारे देश में टूरिज्म के पोटेंशियल को अनलॉक किया जाना बाकी है। भाजपा द्वारा विश्व प्रवासी- ग्लोबल टूरिस्ट्स को हमारी विरासत से जोड़ा जाएगा और इस विरासत को हम वर्ल्ड हेरिटेज से जोड़ेंगे। 21वीं सदी के भारत की बुनियाद, भाजपा तीन तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है- पहला सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, दूसरा फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और तीसरा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर। श्री साव ने कहा कि हमारे देश में अर्बनाइजेशन को पहले की सरकारें चुनौती माना करती थीं। भाजपा इसे अवसर के रूप में देखती है। हम देश में नए-नए सैटलाइट टाउन्स बनाएंगे जो देश के विकास का ग्रोथ सेंटर बनेंगे, रोजगार के नए अवसर बनाएंगे।  श्री साव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनों का सख्ती से पालन करेंगे। वन नेशन वन इलेक्शन लागू करेंगे। सभी स्तर के चुनाव के लिए कॉमन इलेक्टोरल रोल का प्रावधान करेंगे। इसमें कहा है कि नॉर्थ ईस्ट में शांति स्थापित करने और अफस्पा को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए प्रयासों को जारी रखेंगे। 

किसान विकास


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि किसानों के लिए हमारी सरकार पीएम किसान योजना से किसानों को मजबूती प्रदान करेगी। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की है। पीएम फसल बीमा योजना में मजबूती लाई जाएगी। प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। समयबद्ध तरीके से 22 फसलों में एमएसपी में वृद्धि की जाएगी। दाल और खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता हासिल कर सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। श्री अन्न को विश्व सुपरफूड के रूप में स्थापित किया जाएगा। अनुसंधान और जागरुकता को भी बढ़ावा देते हुए हमारी सरकार प्राकृतिक खेती और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करेगी। श्री साव ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के अंतर्गत पीएचएस (PACS) में पर्याप्त भंडारण क्षमता विकास किया जाएगा। कीटनाशक के प्रयोग, सिंचाई, सॉइल हेल्थ, मौसम पूर्वानुमान जैसी कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए एक स्वदेशी भारत कृषि डीटेलाइट की लॉन्चिंग की जाएगी। कृषि में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करेंगे। कृषि में सूचना की विसंगति को हटाना और किसान केंद्रित समाधान एवं सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता होगा।

महिला विकास

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि हमारे शासनकाल में एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया है। अब तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। महिला स्व-सहायता समूहों को सर्विस क्षेत्र से जोड़ा जाएगा, और इन समूहों के उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण, जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी। महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण एवं रख-रखाव किया जाएगा। एनीमिया, स्तन कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, सर्वाइकल कैंसर जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर, महिलाओं के स्वस्थ जीवन के लिए और अधिक प्रयास किया जाएगा। एक विशेष अभियान चलाकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर को पूर्णता से दूर किया जाएगा। श्री साव ने कहा कि हमारी सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन करेगी। पुलिस स्टेशन में शक्ति डेस्क (महिला हेल्प डेस्क) स्थापित की गई है। अब शिकायतों की समयबद्ध जांच और समाधान के लिए इनका विस्तार किया जाएगा। इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली) का विस्तार करके, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की क्षमता को बढ़ाया जाएगा।

रेलवे विकास

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि रेलवे सुविधाओं का विकास और विस्तार हमारी सरकार करके नई रेलवे पटरियों का निर्माण करेंगे। यात्री और मालवाहक (कार्गो) परिवहन की क्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे नेटवर्क का विस्तार करते हुए अगले कुछ वर्षों तक हर साल 5,000 किमी नई पटरियां जोड़ी जाएंगी। इसी तरह टिकट की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी और टिकटों की वेटिंग लिस्ट को न्यूनतम करने की प्रतिबद्धता। कवच ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का विस्तार, विश्वस्तरीय स्टेशन का निर्माण, आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार करके विश्वस्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया है। इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार किया जाएगा। आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे स्लीपर ट्रेन की शुरुआत के अलावा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए ट्रेनों का विस्तार करेंगे। 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का विश्वस्तरीय मानकों पर पुनर्विकास हो रहा है। इस परियोजना का विस्तार अन्य सभी बड़े और मध्यम आकार के स्टेशनों तक किया जाएगा। पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इस बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर, दक्षिण और पूर्व में नए कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी स्टडी किया जाएगा। नागरिकों को ट्रेनों से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान करने के लिए सुपर एप बनाया जाएगा। भारत की समृद्ध विरासत के अनुभव के लिए भारत गौरव रेल सेवा आरंभ की गई है। इसका विस्तार देश के सभी प्रमुख आस्था एवं सांस्कृतिक केंद्रों तक होगा।

संस्कृति विकास

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री स्री साव ने कहा कि संस्कृति के क्षेत्र में काम करते हुए हमारी सरकार काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से प्रेरित होकर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। अयोध्या में विश्वभर से करोड़ों बद्वालु श्री रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। अयोध्या नगरी कर सर्वांगीण विकास किया जाएगा। भास्तीय पांडुलिपियों के संरक्षण और अध्ययन को प्रोत्साहित करेंगे। प्राचीन भारतीय सभ्यता, शास्त्रीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए एक फंड स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार भारतीय साहित्यिक रचनाओं का विदेशी भाषाओं में अनुवाद करके भारतीय ज्ञान परंपराओं पर एक त्रिवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हमारी सरकार करेगी। श्री साव ने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को तैयार करने के उद्देश्य से एएसआई स्मारकों का जीर्णोद्वार और संरक्षण किया जाएगा और साथ ही  पर्यटन स्थलों के व्यापक विकास के लिए स्वदेश दर्शन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए राज्य सरकारों के साथ काम किया जाएगा। महत्वपूर्ण संतों और दार्शनिकों की जीवन यात्राओं को शामिल किया जाएगा। 

पर्यटन विकास

पर्यटन के लिए थीनेटिक सर्किट का विकास किया जाएगा। लक्षद्वीप एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में द्वीप पर्यटन केंद्र स्तापित करते हुए नॉर्थ-ईस्ट भारत और अन्य पहाड़ी राज्यों में एडवेंचर पर्यटन और वेड इन इंडिया को बढ़ावा दिया जाएगा।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम उठाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पिछली सरकारों की अपेक्षा, हमने नागरिकों को पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रदान किया है। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनों का प्रौद्योगिकी के माध्यम से सख्ती से पालन करेंगे। समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों के रूप में दर्ज की गई है। भाजपा का मानना है कि जब तक भारत में समान नागरिक संहिता को अपनाया नहीं जाता, तब तक महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिल सकता। भाजपा सर्वश्रेष्ठ परंपराओं से प्रेरित समान नागरिक संहिता बनाने के लिए प्रतिबद्व है, जिसमें उन परम्पराओं को आधुनिक समय की जरूरतों के मुताबिक ढाला जाए।


महत्वपूर्ण घोषणाएं

 भाजपा के संकल्प पत्र की अन्य विशिष्ट बातों का जिक्र करते हुए श्री साव ने कहा कि भारतीय डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्वर का दुनिया भर में विस्तार करेंगे। घोषणा-पत्र में कहा गया है कि भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। साथी देशों के साथ इस टेक्नोलॉजी को साझा करने की दिशा में काम होगा। विरासत का संरक्षण और प्रचार किया जाएगा। 

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के स्मरण में दुनिया भर में उत्साह के साथ रामायण उत्सव मनाया जाएगा। 

नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा। न्याय संहिता को शीघ्र से लागू किया जाएगा। वामपंथी उग्रवाद का खात्मा हमारी प्राथमिकता है। 

सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की क्षमता बढ़ाएंगे। एक राष्ट्र, एक चुनाव लागू करेंगे। एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली विकसित की जाएगी। 

अगले 5 साल तक मुफ्त राशन देना जारी रखेंगे। आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया जाएगा। 

पीएम आवास के तहत 3 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। रसोई गैस सप्लाई पाइप से करेंगे। 

पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत करोड़ों परिवारों को शून्य बिजली बिल का लाभ देंगे।


 मुद्रा ऋण के तहत ऋण सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की जाएगी। राष्ट्रीय सहकारिता नीति बनाई जाएगी। 


2025 में जनजातीय गौरव दिवस आयोजित करेंगे।

प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,विधायक ललित चंद्रकार,राजेंद्र पाधेय ,जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक माजूद रहे।

और पढ़ें ...

भाजपा की हालत ख़राब है. पूरी कोशिश करने पर भी माहौल बनाने में नाकाम हैं - Bhupesh VIDEO

VIDEO

भाजपा की हालत ख़राब है. पूरी कोशिश करने पर भी माहौल बनाने में नाकाम हैं.
जब परिणाम आएगा तो देखिए कांग्रेस प्रदेश में भी अधिकांश सीटें जीतेगी और देश में भी INDIA गठबंधन बढ़त लेगा।
और पढ़ें ...

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास सहयोगियों सहित ज्योत्सना चरणदास महंत के नामांकन सभा में हुए शामिल

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास सहयोगियों सहित ज्योत्सना चरणदास महंत के नामांकन सभा में हुए शामिल,( डॉ. महंत ने कोरबा  क्षेत्र में भी पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार कार्य करने का दिया) निर्देश जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, एवं  प्रभारी -उत्तर प्रदेश तथा गुजरात  त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने सहयोगियों सहित आज कोरबा लोकसभा के वर्तमान सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत  के नामांकन कार्यक्रम में अपने सहयोगियों सहित पहुंचे ,और नामांकन कार्यक्रम के रैली सहित विशाल आमसभा में सम्मिलित हुए इस अवसर पर डॉक्टर चरण दास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ से श्री त्रिलोक श्रीवास एवं उनके सहयोगियों ने भेंट मुलाकात किया, इस अवसर पर डॉक्टर चरणदास महंत ने त्रिलोक श्रीवास से कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा में उनके सामाजिक एवं अन्य उनके चाहने वाले समर्थक हैं, यहां भी वह 5-7 दिन पार्टी के पक्ष में प्रचार करें, ऐसा निर्देश डॉक्टर महंत ने  त्रिलोक श्रीवास को दिया है, विदित होकर पूर्व में भी त्रिलोक चंद्र श्रीवास दो बार तानाखार विधानसभा एक बार मरवाही विधानसभा में लोकसभा के प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं, इस अवसर पर  त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ कांग्रेस नेता  मोहन जायसवाल कृष्णi श्रीवास, चरण सिंह राज ,आशीष यादव कौशल श्रीवास्तव जितेंद्र शर्मा मयंक वर्मा दीपक नादम पार्थ कुमार पोर्ते देव कुमार चंद्रप्रकाश केसरवानी आदि जन उपस्थित थेll

और पढ़ें ...

माँ दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने दाखिल किया नामांकन, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे मौजूद

कोरबा। Loksabha Election 2024: कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। मंगलवार की दोपहर शुभ मुहूर्त में वर्तमान सांसद और कांग्रेसी प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इस दौरान उनके साथ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ ही दीपक बैज भी मौके पर मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी ने भी चुनाव में जीत का दावा किया। माँ दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : कारखानों, संस्थाओं में कार्यरत श्रमिक कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश…इस दिन रहेगी छुट्टी..!!

 

कांकेर। लोकसभा निर्वाचन-2024 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 कांकेर (अजजा) हेतु द्वितीय चरण मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 को सम्पन्न होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने उक्त दिवस को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान की तिथि 26 अप्रैल को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेशानुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 ख, ‘‘मतदान के दिन कर्मचारियों को सवेतन अवकाश की मंजूरी’’ में नियत मतदान तिथि में कारखाना अधिनियम 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम-1953 के अंतर्गत आने वाले कारखानों, संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत प्रत्येक श्रमिक, कर्मचारियों को मतदान के दिन अर्थात द्वितीय चरण में 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को राज्य शासन द्वारा सवेतन अवकाश घोषित किया गया है।

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि उक्त मतदान तिथि को पड़ोसी राज्य के बहुत से मतदाता जो छत्तीसगढ़ में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार, व्यवसाय में नियोजित हैं, ऐसे नियोजित/कार्यरत संबंधितों को भी उनके गृह राज्य के मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाता है। साथ ही ऐसे कारखानों जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किए जाने तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान की सुविधा देने हेतु निर्देशित किया गया है।

और पढ़ें ...

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कहना कांग्रेस को भरी पड़ रहा है

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव की पत्रकार वार्ता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कहना कांग्रेस को भरी पड़ रहा है सुशील मौर्य ने साबित किया है लिखित कांग्रेस के शासन में महिलाओं का सम्मान नही होता था इसलिए दिग्गज नेता भाजपा प्रवेश कर रहे हैं झीरम के लिए भूपेश बघेल पर आरोप लगाया है भूपेश बघेल ने अपने नेताओं की हत्या के साथ उचित निर्णय क्यों नहीं लिया ? फर्जीवाड़ा 5 साल चला अभी भी भूपेश बघेल और उनकी टीम सुधरी नहीं है भ्रम का जाल फैला कर वोट बटोरने का काम कांग्रेस कर रही हैं - संजय श्रीवास्तव

और पढ़ें ...

Lok Sabha Chunav 2024 : नक्सलगढ़ में मतदान कराने के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हुई पोलिंग पार्टी

बस्तर : छत्‍तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित एकमात्र बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को होने जा रहे लोकतंत्र के महायज्ञ के लिए तैयारी अब अंतिम चरण में है।आपको बता दे 9 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव है। 33 मतदान केंद्रों पर मतदान दल को हेलीकाप्टर से भेज रहे हैं। इलाके की संवेदनशीलता, नक्सली गतिविधियों और जीरो एरर को ध्यान में रखते हुए 4 हेलीकाप्टर लगाए गए हैं। 9 हेलीपैड बनाए गए हैं।बस्तर लोकसभा सीट के 1,957 मतदान केंद्र में से अतिसंवेदनशील 150 मतदान केंद्रों के लिए तीन दिन पहले हेलीकाप्टर से दलों को भेजा गया। इसमें से करीब 75 दल मंगलवार को भेजा गया, जबकि बाकी 75 दल बुधवार को भेजे जाएंगे। इसके लिए सुबह छह बजे से ही मतदान दलों को बुला लिया गया।सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टी को लेकर वायुसेना के हेलीकाप्टर ने उड़ान भरी। इसके लिए वायुसेना के दस से अधिक हेलीकाप्टर की व्यवस्था की गई है। दूसरी ओर बस्तर में सुरक्षित मतदान कराने का संकल्प लेकर एक लाख से अधिक बल पिछले एक माह से बस्तर में निगरानी कर रहा है। केंद्र से सुरक्षा बल की 350 टुकड़ियां भी बस्तर पहुंच चुकी हैं।

लखमा-महेश सहित 11 प्रत्याशी मैदान में

लोकसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा के महेश कश्यप व कांग्रेस के कवासी लखमा सहित सीपीआइ, बहुजन समाज पार्टी व अन्य दल व निर्दलीय को मिलाकर 11 प्रत्याशी 19 अप्रैल को होने वाले चुनावी मुकाबले में होंगे। अभी प्रचार-प्रसार का जोर पकड़ चुका है जो कि 17 अप्रैल को थम जाएगा। मुख्य मुकाबला भाजपा के महेश कश्यप व कांग्रेस के कवासी लखमा के मध्य दिखाई दे रहा है।

और पढ़ें ...

BREAKING : जिलों के विधिक सेवा प्राधिकरण में हुए जजों के तबादले...देखें सूची…!!

 रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अनुशंसा पर 14 जजों के तबादले किये हैं। इन जजों को विभिन्न जिलों में गठित विधिक सेवा प्राधिकरण में बतौर सचिव नियुक्त किया गया है। इनकी सूची पर डालिये एक नजर…

और पढ़ें ...

CG - शिक्षा का मंदिर हुआ कलंकित...शिक्षक ने छात्रा से की ये शर्मनाक हरकत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के बिल्हा ब्लॉक के एक हायर सेकेंड्री स्कूल में व्यायाम शिक्षक द्वारा छात्राओं से छेड़खानी का बडा मामला सामने आया है। हालांकि, घटना दो महीने पुराना है। मगर तब स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबा दिया। पराकाष्ठा यह कि संवाददाता जब इस स्कूल में घटना की तफ्तीश करने पहुंचे तो प्राचार्या ने माना कि उसके पास शिकायत आई थी। शिकायत की कॉपी मांगने पर बताया गया कि फाइल गुम गई है। फिर संवाददाता की मौजूदगी में आरोपी शिक्षक को बुलवाकर रजिस्ट्रर्ड में बैक डेट से प्रकरण दर्ज किया गया। और आरोपी शिक्षक से माफीनामा लिखवाया गया। ताकि, बचाव में कहा जा सके कि हमने माफीनामा लिखवा लिया है। और हमारे रजिस्टर में ये केस दर्ज है। जाहिर है, स्कूल प्रबंधन की ये बड़ी चूक है। छेड़छाड़ का मामला अपराधिक प्रकरण है, स्कूल स्तर पर राजीनामा, माफीनामा नहीं हो सकता।

बता दें, इसी वर्ष फरवरी में कुछ स्कूली छात्राओं और उसके परिजनों ने घर पहुंचकर अभद्रता करने की शिकायत स्कूल में की थी। स्कूल की प्राचार्या ने संवाददाता से बातचीत में स्वीकार किया कि घटना के समय वे छुट्टी पर थी। छुट्टी से लौटने पर शिक्षक को नोटिस देकर मामले को स्कूल की विशाखा कमेटी के समक्ष रखा। विशाखा कमेटी के सामने शिक्षक से पूछताछ की गई। शिक्षक ने प्राचार्या के नोटिस के जवाब में लिखित में माफी मांगी। प्राचार्या ने बताया कि पीड़ित छात्राओं द्वारा भी शिक्षक को माफी देने की बात कही गई। जिसके बाद मामला वही रफा दफा कर दिया गया।

पड़ताल करने पर पता चला कि व्यायाम शिक्षक छात्राओं को व्हाट्सएप, इंस्टा में मैसेज भेजता था। यही नहीं, शिक्षक किसी बहाने से छात्राओं के घर भी पहुंच गया। स्कूल प्रबंधन के द्वारा पूछताछ करने पर शिक्षक ने बताया कि किसी मामले में छात्राओं को गलतफहमी हो गई थी। जिसके चलते उनके घर माफी मांगने गया था।

और पढ़ें ...

CG - चुनाव से पहले 26 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण...6 महिला समेत इनामी नक्सली शामिल

दंतेवाड़ा। लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए 26 नक्सलियों ने जिला पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसर्मपण किया है। इसमेें 20 पुरुष और 6 महिला माओवादी शामिल है, जो लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर अपने हथियार डाले है।

बता दें कि आत्मसमर्पित माओवादी दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, सुकमा एरिया कमेटी सहित चारों जिलों में सक्रिय थे। समर्पित माओवादियों में डीएकेएमएस अध्यक्ष पर छत्तीसगढ़ शासन ने लाखों रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा समर्पित माओवादियों में सुकमा जिला का पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष जोगा मुचाकी पर भी एक लाख का इनाम घोषित है।

और पढ़ें ...

नक्सलियों की बौखलाहट फिर आई सामने...ग्रामीण की हत्या कर गांव के पास फेंका शव

कांकेर:-  छत्तीसगढ़ के कांकेर सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होना है. यहां 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. चुनाव को लेकर सरगर्मिया काफी तेज है, लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गए हैं. वावजूद इसके नक्सलियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं. बड़ी खबर कांकेर से मिल रही हैं, इसी कड़ी में नक्सलियों ने कांकेर के छोटेबेठिया में एक ग्रामीण की सोमवार को हत्या कर दी. छोटेबेठिया में ग्रामीण की हत्या कर नक्सलियों ने उसका शव गांव के पास फेंक दिया है. कांकेर के एसपी आईके एलिसेला ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नक्सलियों ने हिदुर गांव के ग्रामीण की हत्या की है. इस नागरिक की हत्या क्यों की गई है इसे लेकर पुलिस पतासाजी कर रही है.

और पढ़ें ...

पिता पुत्र का रिश्ता हुआ शर्मसार; कलयुगी बेटे ने विवाद के बाद पिता की धारदार हथियार से की हत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

सूरजपुर:- एक ओर पिता अपने बेटे के शादी का सपना सजा रहा था, वही बेटा मामूली सी बात पर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। फ़िलहाल पुलिस ने इस कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, लेकिन इस घटना ने पिता पुत्र जैसे पवित्र रिश्ते को तार तार कर दिया है.

तस्वीरों में दिख रहा यह शख्स विक्रम राजवाड़े है, इस पर आरोप है कि इसने क्रूरता पूर्वक अपने पिता की हत्या कर दी. 12 अप्रैल शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे करंजी पुलिस को सूचना मिले की रेलवे स्टेशन के समीप सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्ती दतिमा गांव के रहने वाले सुकुल सहाय राजवाड़े के रूप में की गई. जिसके बाद शव का पंचनामा कर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के सहायता से मामले की जांच में जुट गई.

जांच में पुलिस को पता चला कि घटना के दिन लगभग ढाई बजे रात में आरोपी ने अपने पिता को फोन किया था जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया, इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

आरोपी पुत्र विक्रम ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसके पिता ने जमीन बेची थी, जिसका उपयोग आरोपी के शादी में होना था, अभी हाल ही में विक्रम की शादी तय हुई थी और जब विक्रम ने उसे पैसे की मांग अपने पिता से की तो उसने पैसा खर्च करने की बात कही, जिससे कलयुगी बेटा भड़क गया और पिता पुत्र के बीच विवाद हो गया.

इसी बात से गुस्साए विक्रम ने अपने पिता की हत्या का प्लान बना लिया और घटना की सुबह आयुर्वेदिक दवाई अपने दोस्त को दिलाने के नाम पर अपने पिता के साथ घर से निकला और मौका देखकर धारदार हथियार से गले पर हमला कर निर्ममता से उसकी हत्या कर दी.पिता पुत्र का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है, ऐसे में यह घटना इस रिश्ते को कलंकित करने वाला है. जो पिता बचपन से अपने बच्चों को सभी समस्याओं से दूर रखा आज वही लड़का उसकी मौत का कारण बन गया.

और पढ़ें ...

रायपुर लोकसभा में 8 लाख से अधिक वाटों की लीड से जीतना है - विष्णुदेव साय

रायपुर। रायपुर लोकसभा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में सोमवार को रायपुर लोक सभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों से ऐतिहासिक जन सैलाब उमड़ पड़ा। रायपुर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से भव्य जुलूस की शक्ल में निकली रैली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में मातृ-शक्ति भी हाथों में भाजपा का झंडा और पोस्टर लेकर शामिल हुईं। नामांकन रैली बाजे गाजे के साथ निकाली गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नामांकन रैली सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोकसभा का चुनाव बडा़ महत्वपूर्ण चुनाव है। यह नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी जी 10 वर्षों से लगातार देश की सेवा कर रहे हैं और यह गांव गरीब किसान मजदूर सब की चिंता करने वाले हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए काम कर रहे हैं। इसलिए हमें भी केन्द्र में नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए रायपुर लोकसभा से अपराजेय योध्दा बृजमोहन अग्रवाल 8 लाख से अधिक वोटों से जिताना है। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पहले कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने सत्ता सौंपी थी लेकिन कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और घोटालों के नये रिकॉर्ड बनाए हैं। भ्रष्टाचार में इनका साथ देने वाले कई अधिकारी और साथी जेल में है। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, इसलिए कई कांग्रेसी पार्टी को छोड़कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस डूबते जहाज को हमें लोकसभा चुनाव में पूरी तरह डुबोना है। ‘मोदी की गारंटी’ में जो भी वादे किए थे सभी वादे लगातार पूरे होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाकर देश में मोदी जी की सरकार बनानी है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास करेगी

मोदी है तो विकास, विश्वास, सुरक्षा की गारंटी है - किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं। “मोदी है तो विकास की गारंटी है,” “मोदी है तो विश्वास की गारंटी है” “मोदी है तो सुरक्षा की गारंटी है” और “मोदी है तो गांरटी पूरी होने की गारंटी है”। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। जनता ने कांग्रेस को प्रदेश की बागडोर सौंपी थी लेकिन कांग्रेस पार्टी ने तो इन 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और घोटालों के रिकाॅर्ड बना डाले। कांग्रेस सरकार जनता की खून पसीने की गाढ़ी कमाई पर डाका डालकर अपना जेब भरने का काम किया। इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करते हुए भाजपा के हाथों फिर से सत्ता की बागडोर सौंप दी। श्री किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा की विष्णुदेव साय जी की नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने 90 दिनों में ही मोदी की गारंटी में किए अधिकांश वादों को पूरा करके दिखाया है। आज प्रदेश की भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा सबके लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह रायपुर लोकसभा की नामांकन रैली नहीं बल्कि भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की विजय रैली है। प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। 

और पढ़ें ...

60 साल देश कर राज करने वाली कांग्रेस अब फिर से एक झटके में गरीबी हटाने की बात कर रही है ऐसे झूठे लोगो को सबक सिखाना है:अरुण साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा इंदिरा गांधी के जमाने से कांग्रेस गरीबी हटाने का नारा देकर जनता को बेवकूफ बना रही है अब राहुल गांधी ने फिर एक झटके में गरीबी हटाने की बात की है झूठ का कारोबार करने वाली ऐसी कांग्रेस को सबक सिखाना है कांग्रेस के पास न ट्रैक रिकार्ड है न आगे का विजन है , न नेतृत्व है न संगठन जबकि भाजपा के पास विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी है,उनका 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है आने वाले 25 साल का विजन है भारत ने अब मोदी जी नेतृत्व में आर्थिक महाशक्ति बनने का निर्णय ले लिया है।हम सभी को हर देशवासी की तरह कमल के बटन को दबाकर मोदी जी को मजबूत करना है।

और पढ़ें ...