प्रदेश
CG - कुएं में तैरता मिला नवजात शिशु का शव...इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पत्थलगांव। जशपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मुड़ापारा गांव का है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टि में यह बिन व्याही मां की करतूत का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने कुएं से नवजात शिशु का शव निकाल कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यात्रीगण ध्यान दें! रेलवे ने फिर किया इतने ट्रेनों को रद्द...यात्रा करने से पहले देखें सूची
बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के सरोना-कुम्हारी रेलवे स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली का कार्य किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 20 अप्रैल, 2024 से सुबह 09.00 बजे से दिनांक 21 अप्रैल, 2024 को सुबह 06.00 बजे तक किया जायेगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी ।
रायपुर–दुर्ग सेक्शन में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम के लागू हो जाने से एक ब्लॉक सेक्शन में एक ही रूट पर एक से अधिक ट्रेनें चल सकती है । इससे रेल लाइनों पर ट्रेनों की रफ्तार के साथ ही संख्या भी बढ़ जाती है । वहीं, कहीं भी खड़ी ट्रेन को निकलने के लिए आगे चल रही ट्रेन के अगले स्टेशन तक पहुंचने का भी इंतजारनहीं करना पड़ता है ।
स्टेशन यार्ड से ट्रेन के आगे बढ़ते ही ग्रीन सिग्नल मिल जाता है,यानि कि एक ब्लॉक सेक्शन में एक के पीछे दूसरी ट्रेन आसानी से चलती है । इसके साथ ही ट्रेनों के लोकेशन की जानकारी मिलती रहती है। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
*रद्द होने वाली गाडियां*:-
1) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
3) दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08705 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
4) दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08706 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
5) दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08707 रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
6) दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08708 दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
7) दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
8) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
9) दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08725 रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
10) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08726 दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
11) दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
12) दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08723 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
13) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
14) दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
15) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
16) दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08767 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
17) दिनांक 21 अप्रैल, 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08768 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
18) दिनांक 19 अप्रैल, 2024 को टाटानगर रवाना होने वाली गाडी संख्या 18109 टाटानगर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
19) दिनांक 21 अप्रैल, 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
*बीच में समाप्त होने वाली गाडियां*:-
1) दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को झारसुगुडा एवं गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08862/08861 झारसुगुडा-गोंदिया-झारसुगुडा मेमू पैसेंजर बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को अंतागढ़ एवं रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08816/08815 अंतागढ़-रायपुर–अंतागढ़ डेमू पैसेंजर दुर्ग एवं रायपुर के बीच रद्द रहेगी ।
3) दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को ताड़ोकी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08834/08833 ताड़ोकी-रायपुर–ताड़ोकी डेमू पैसेंजर दुर्ग एवं रायपुर के बीच रद्द रहेगी ।
4) दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल, 2024 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18530 विशाखापटनम-दुर्ग एक्सप्रेस बेलसोंडा एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी ।
5) दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18529 दुर्ग-विशाखापटनम एक्सप्रेस दुर्ग एवं बेलसोंडा के बीच रद्द रहेगी ।
BREAKING : दो कर्मचारी को कलेक्टर ने किया निलंबित...इस वजह से गिरी गाज...जानें पूरा मामला...!!
बीजापुर। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले दो कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। राजनैतिक पार्टी का प्रचार-प्रसार करने के मामले में कलेक्टर बीजापुर ने गिरेला खान सचिव, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत भोपालपटनम को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन अवधि के इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीजापुर रहेगा। 
वहीं एक दूसरे मामले में प्रकाश ठाकुर सहायक ग्रेड-3 को निर्वाचन कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर निर्धारित रहेगा।
कांग्रेस अब विलुप्त होने की कगार पर :विष्णु देव साय कांग्रेस के जहाज को डूबने से कोई नही बचा सकता:अरुण साव
भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं व विकसित भारत के संकल्प से प्रभावित होकर गुरुवार को काँकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी सहित सैकड़ों राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा प्रवेश किया। लोकसभा के लिए प्रथम चरण में होने जा रहे बस्तर लोकसभा में मतदान से ठीक एक दिन पहले बस्तर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में भाजपा प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा प्रवेश उत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवप्रवेशी भाजपा सदस्यों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया।
भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहले आयोजित प्रवेश उत्सव में पूर्व विधायक कांग्रेस विधान मिश्रा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, कांग्रेस के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, पूर्व महापौर वाणी राव, जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद उषा पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिता रावटे, विष्णु यादव, जोगी कांग्रेस यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, पूर्व मंत्री हरिदास भारद्वाज, मंतूराम पवार, राजेन्द्र कुमार लुंकड़, बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान, राजा नीलेन्द्र बहादुर जैसे दिग्गज पहले भी भाजपा में प्रवेश कर चुके है।
भाजपा में आज प्रवेश कार्यक्रम में गुरुवार को जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है, उनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस के दिग्गज नेता शिशुपाल सोरी, विजय गुरु की सुपुत्री प्रियंका गुरु, चंद्रप्रकाश वाजपेई, कांग्रेस की बिलासपुर लोकसभा की जिम्मेदारी संभाल रहे, संतोष कौशिक, दंतेवाड़ा से जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुराना,शरद रण सिंह सहित 700 से ज्यादा लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अब चला चली की बेला है। पतझड़ की तरह कांग्रेस रूपी वृक्ष को उनके नेता और कार्यकर्ता पार्टी को छोड़कर उसे ठूँठ में बदलने का काम कर रहे हैं। वैसे तो पूरे देश में यही आलम है। केंद्रीय राजनीति में भी कई दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेता एक-एक कर पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस में आम कार्यकर्ताओं की कोई पूछ-परख नहीं हो रही है।, उल्टे अपनी व्यथा व्यक्त करने, बड़े नेताओं को खरी-खरी सुनाने, सरकार से लेकर संगठन तक मचाई गई लूट पर बोलने वालों को 'स्लीपर सेल' तक कहकर अपमानित किया गया। श्री साय ने कहा कि इसीलिए अब कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। श्री साय ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की विजय के लिए प्राण-पण से जुटने का आह्वान किया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस रूपी जहाज को अब डूबने से कोई नहीं बचा सकता ,ऐसा कोई दिन नहीं जब कांग्रेस के दिग्गज कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं अब सभी को यह मालूम हो चल चुका है कि कांग्रेस राष्ट्रहित की राजनीति करने वाला दल नहीं रहा, कांग्रेस ने कई कार्य ऐसे किए हैं जो राष्ट्र का भारत का अपमान और अहित करने वाले हैं इसीलिए कांग्रेस के नेता राष्ट्रहित सर्वोपरि के उद्देश्य से आगे बढ़ रही भाजपा का दामन थाम रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक धर्मजीत सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता ,प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
Crime : समोसे को लेकर चलती ट्रेन में दो नाबालिग भिड़े...धक्का देने से एक की मौत
राजनांदगांव। समोसा खाने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग को चलती ट्रेन से धक्का देकर जान से मारने के मामले में सोमनी पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि रायपुर के रहने वाले आरोपी और मृतक डोंगरगढ़ से लोकल ट्रेन में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी मुढ़ीपार और मोहभट्टा के रेल्वे ट्रैक के बीच समोसा खाने और खिलाने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें एक नाबालिग ने अपने साथी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बता दें कि 16 अप्रैल को रेल्वे ट्रैक में एक नाबालिग की लाश मिली थी। जिसकी पहचान समीर महानंद निवासी गुढ़ियारी रायपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन करते पाया कि मृतक अपने नाबालिग साथी के साथ डोंगरगढ़ से रायपुर की ओर लौट रहा था। इस दौरान चलती ट्रेन में एक वेंडर से समोसे खरीदे और आपस में खा लिया। इस बीच आरोपी को दोबारा समोसा खाने की इच्छा हुई।
जिसके लिए उसने मृतक को समोसा खिलाने के लिए दबाव बनाया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। मृतक ने विवाद के दौरान आरोपी को एक तमाचा भी जड़ दिया, जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने चलती ट्रेन में मृतक को धकेल दिया। इस मामले में 302 के तहत अपराध कायम करते हुए नाबालिग को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।
कांग्रेस में 10 साल तक निष्ठा से कार्य करने के बाद भी पार्टी में अनदेखी होती रही-शिशुपाल शोरी
शिशुपाल शोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को आदिवासी सीएम देकर आदिवासियों का मान बढ़ाया है। शिशुपाल शोरी के साथ आज बालोद क्षेत्र से भी कांग्रेस के कई लोग भाजपा प्रवेश करने जा रहे हैं। शिशुपाल शोरी ने कहा कि कांग्रेस में 10 साल तक निष्ठा से कार्य करने के बाद भी पार्टी में उनकी अनदेखी होती रही। लेकिन अब वो मन बना चुके हैं कि आम जनता के हित में काम करने वाली भाजपा के साथ जाकर लोगों की सेवा करेंगे।
अब तक के वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, इस विधानसभा में पड़े सबसे ज्यादा वोट...देखिए विधानसभा वार कितना प्रतिशत हुआ मतदान
बस्तर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बस्तर सीट पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। संवेदनशील इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और सामान्य इलाकों में सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
मतदान केन्द्र के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन दिख रही है। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी कर दिए हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बस्तर लोकसभा में अब तक 42.57 % मतदान हुआ है।
बस्तर लोकसभा क्षेत्र में अब तक सबसे ज्यादा मतदान कोंडागांव विधानसभा में 56.12 प्रतिशत हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में 24.93 प्रतिशत हुआ है।
विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत
बस्तर – 49. 32 प्रतिशत
बीजापुर – 24.93 प्रतिशत
चित्रकोट – 42.03 प्रतिशत
दंतेवाडा – 45.86 प्रतिशत
जगदलपुर – 41.19 प्रतिशत
कोंडागांव – 56.12 प्रतिशत
कोंटा – 32.10 प्रतिशत
नारायणपुर – 37. 20 प्रतिशत
बस्तर से ये 11 प्रत्याशी इस बार मैदान में
कवासी लखमा (इंडियन नेशनल कांग्रेस)
महेशराम कश्यप (बीजेपी)
नरेंद्र बुरका (हमरराज पार्टी)
कवलसिंह बघेल (राष्ट्रीय जनसभा पार्टी)
आयतूराम मंडावी (बहुजन समाज पार्टी)
फूलसिंग कचलाम (सीपीआई)
शिवराम नाग (सर्व आदि दल)
सुंदर बघेल (निर्दलीय)
टीकम नागवंशी (गोड़वाना गणतंत्र पार्टी)
जगदीश प्रसाद नाग (आजाद जनता पार्टी)
प्रकाश कुमार गोटा (स्वंतत्र दल)
CG ब्रेकिंग : दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी...जाने क्या है पूरा मामला
कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगातार आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी है। इधर लोगों की सूचना पुलीस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र का है। जहां बड़ेगौरी गांव की एक महिला कविता तेता उम्र 27 वर्ष ने अपने दो बच्चों संग घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक महिला ने पहले अपने दो बच्चों को फांसी पर लटकाया फिर खुद भी फंदे पर लटक गई। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपने दो बच्चों को फांसी लगाई। जिसके बाद खुद फंदे पर लटक गई।
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला ने अपने दो बच्चों संग ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। इधर घटना की सूचना पर पुलीस मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
BREAKING : लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट...एक जवान घायल, मुख्यमंत्री साय ने उचित इलाज के दिए निर्देश
बीजापुर :- लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान आज देशभर के 21 राज्यों में जारी है। छत्त्तीसगढ़ में भी पहले चरण के मतदान किये जा रहे है, वहीं प्रदेश के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां आईईडी बलास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का असिटेंड कमांडेंट घायल हो गया, बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की टीम चिहका इलाके में एरिया डोमिनेशन पर निकली थी, तभी प्रेशर आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ 62 बटालियन की E कंपनी में पदस्थ जवान असिटेंड कमांडेंट मनु एचसी के बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट लगी है। मामला भैरमगढ़ थाना इलाके का है। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने घटना को लेकर दुख जताया और घायल जवान की उचित इलाज के निर्देश भी दिए है।
मतदान के चंद घंटे पूर्व भी भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी...10 अधिवक्ताओं सहित 50 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता...!!
मतदान के चंद घंटे पूर्व भी भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी
10 अधिवक्ताओं सहित 50 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नव प्रवेशियों का किया स्वागत
जगदलपुर : लोकसभा चुनाव को कुछ ही घंटे शेष बचे हैं और भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी और लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप के समक्ष 10 अधिवक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही डोर-टू-डोर संपर्क के दौरान महेन्द्र कर्मा वार्ड और माता संतोषी वार्ड से 40 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विद्याशरण तिवारी, महापौर सफीरा साहू, आयेन्द्र सिंह आर्य,आलोक अवस्थी, यशवर्धन राव, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सपन देवांगन सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व डीजी मुकेश गुप्ता को राहत, हाईकोर्ट ने प्रकरण निरस्त करने दिए आदेश
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सरकार में डीजी रहे मुकेश गुप्ता के मामले में हाईकोर्ट ने लोक आयोग द्वारा की जा रही कार्रवाई पर रोक लगा दर्ज प्रकरण निरस्त करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता माणिक मेहता को नए सिरे से याचिका दायर करने की छूट भी दी है।
बता दें रायपुर निवासी मेहता ने गत 9 फरवरी 2015 को लोक आयोग, एसीबी और ईओडब्ल्यू में मुकेश गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा इसकी प्रति तत्कालीन मुख्यमंत्री को भी दी थी। लोक आयोग ने गुप्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया था। शिकायत में कहा गया था कि मुकेश गुप्ता ने गरीब तबके के लोगो को चिकित्सीय सुविधा दिलाने के नाम पर अपने पद और प्रभाव का दुरूपयोग किया और छत्तीसगढ़ सरकार से तीन करोड़ रूपये का अनुदान हासिल किया। लेकिन अनुदान राशि से चिकित्सीय सुविधा के बजाय बैंक का कर्ज अदा करके वित्तीय अनियमितता की गई। साथ ही चेरिटेबल ट्रस्ट का संचालन निजी लाभ के लिए किया गया।
इस मामले में ईओडब्ल्यू ने प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर निलंबित आईपीएस अधिकारी मुकेश गुप्ता, एमजीएम के मुख्य ट्रस्टी जयदेव गुप्ता और डायरेक्टर डॉ दीपशिखा अग्रवाल के विरूद्ध भादवि की धारा 420, 406, 120 (बी) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
Breaking : मुठभेड़ में मारे गए साथियों को लेकर नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट
रायपुर। कांकेर में हुए अब तक के सबसे बड़े मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। पुलिस द्वारा मृत नक्सलियों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। इस बीच नक्सलियों ने प्रेसनोट जारी कर मारे गए अपने साथियों के नामों का खुलासा किया है।
नक्सलियों की क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन की प्रवक्ता रामको हिचाली के हस्ताक्षर से जारी इस बयान में 27 नक्सलियों की पहचान बताई गई है। इस लिखित बयान में यह भी कहा गया है कि पुलिस जिन लोगों के मारे जाने का दावा कर रही है वे नाम सही नहीं है। देखें नक्सलियों द्वारा जारी प्रेस नोट में मारे गए नक्सलियों की सूची :-
चुनाव के दौरान बड़ा हादसा: UBGL का सेल फटने से जवान घायल...मतदान केंद्र की सुरक्षा में था तैनात
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल जिला बीजापुर में शुक्रवार को गलगम इलाके में एरिया डोमिनेशन के दौरान यूबीजीएल सेल ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट से सीआरपीएफ 196 बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। बता दें कि आज बस्तर लोकसभा सीट में मतदान हो रहा है। मतदान दलों की सुरक्षा के लिए बड़ी तादात में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
बता दें कि बस्तर में 196 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। वहीं क्रिटिकल मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं। सुरक्षा के लिए पूरे बस्तर में 300 कंपनियां तैनात हैं। जहां पिछले एक हफ्ते से 60 हज़ार जवान तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से सजग है।
फार्म खरीदने के बाद नहीं मिला टिकट, अब 'पंजा' छोड़ थामा BJP का 'हाथ'
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन के साथ ही शक्ति प्रदर्शन का सिलसिला चला।
बिलासपुर नामांकन रैली में सम्मिलित होने, हमारा हौसला बढ़ाने पहुंचे आदरणीय श्री चंदन यादव जी (राष्ट्रीय सचिव AICC) जी और प्रखर वक्ता राष्ट्रीय नेत्री दीदी सुप्रिया श्रीनेत जी का हृदय से आभार
बिलासपुर लोकसभा चुनाव में देवेंद्र यादव के नाम आने के बाद से ही कांग्रेस के अंदर कलह खत्म होने का नाम नही ले रहा है अब कांग्रेस नेता विष्णु यादव ने नामांकन फ़ार्म खरीद कर देवेंद्र यादव के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है
बता दे कि पिछले दिनो वर्तमान में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर लोकसभा से टिकिट दिए जाने के विरोध में कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक ने कांग्रेस भवन में आमरण अनशन में बैठकर खुल कर विरोध किया था। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल भी खड़े करते हुए तीन दिनों अनशन किए थे बाद में आलाकमान से बातचीत करने के आश्वासन के बाद जगदीश कौशिक को जूस पिलाकर आमरण अनशन तुडवाया गया था। लेकिन अब विष्णु यादव ने नामांकन फ़ार्म खरीदने के बाद देवेंद्र यादव के लिए एक और चुनौती सामने आ खड़ी हुई है
नामों की आधिकारिक घोषणा होने से पहले बिलासपुर के राजनीतिक गलियारों में विष्णु यादव के नाम की जोर शोर से चर्चा थी पर फाइनल लिस्ट में देवेन्द्र यादव का नाम सामने आने के बाद लिस्ट ने सब को चौका दिया, नामांकन दाखिल करने आए कांग्रेस नेता और पार्षद विष्णु यादव ने कहा कि, मैं तो चुनाव लडूंगा। अभी कांग्रेस ने सिर्फ लिस्ट जारी किया है। लेकिन मुझे अभी भी उम्मीद है कि, कांग्रेस पार्टी जो बी-फार्म जारी करेगी। उसमें विष्णु यादव का नाम लिखा होगा, उन्होंने आगे कहा कि, यह यादव बनाम यादव का विरोध नहीं है। बल्कि बाहरी यादव का विरोध है। वर्तमान स्थिति में यादव समाज कांग्रेस के बी-फार्म में मेरा नाम नहीं आ जाता तब तक इसका विरोध करेगी। कांग्रेस पार्टी मुझे सिर्फ आश्वासन देते आ रही है। वर्ष 2014 से लेकर अब तक मुझे टिकिट देने के लिए पार्टी गलत करते आ रही है। मुझे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करते आ रही है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से मांग करता हूं कि, मुझे प्रत्याशी बनाया जाए।
दावेदारी के बाद नहीं मिला टिकट
विष्णु यादव तीन दिन पहले पूर्व पार्षद अखिलेश चंद्र और प्रदीप वाजपेयी ने भी कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदा था. विष्णु यादव की दावेदारी कितनी गंभीर थी. इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि विष्णु के नाम पर ही बिलासपुर से यादव समाज को प्रतिनिधित्व देने का निर्णय कांग्रेस आलाकमान ने लिया था. देखना होगा आने वाले समय में विष्णु यादव का कांग्रेस पार्टी छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी और प्रत्याशी देवेंद्र यादव की हार या जीत पर कितना असर पड़ता है.
पहले चरण की वोटिंग जारी: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने पूरे परिवार के साथ किया मतदान
जगदलपुर :- लोकसभा 2024 प्रथम चरण का चुनाव प्रारंभ हो चुका है जगदलपुर के विधायक किरण देव ने अपने पूरे परिवार के साथ शांतिनगर मतदान बूथ क्रमांक 1300पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश की 60 में से 50 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग चल रही है। अरुणाचल में 30 मार्च को भाजपा के 10 कैंडिडेट निर्विरोध जीत चुके हैं।2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है।फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।
छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर वोटिंग जारी, कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने किया मतदान
बस्तर । लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए वोटिंग चल रही है। पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार लगी है।बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने सुकमा जिले के नागारास प्राथमिक शाला में मतदान किया है । 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता इनमें से अपना सांसद चुनेंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। पिछली बार इस सीट पर 71.64% वोटिंग हुई थी। मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 159 नो नेटवर्क जोन में है। इनमें से 90 केंद्रों में सूचना देने के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था की है। जबकि 69 अंदरूनी मतदान केंद्रों में रनर की मदद से सूचनाएं भेजी जाएंगी। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए 80 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इनमें 35 हजार जवान सेंट्रल फोर्स के हैं।
फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे
फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

