प्रदेश

नकली बाल लगाकर दूल्हा पहुंचा शादी रचाने, ऐसे खुली पोल, जमकर हुआ हंगामा...लड़की वालों ने जूते से की खातिरदारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिले में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की दुल्हन पक्ष के लोगों ने ऐसी खातिरदारी की कि दूल्हे को लेजाने पुलिस को आना पड़ा। दरअसल, पहले से दूसरी लड़की के साथ रिश्तों में रहते हुए भी दूल्हा नकली विग लगाकर दुल्हन लेने बारात लेकर पहुंचा था। इसी बीच दुल्हन के भाई के मोबाइल में किसी ने एक फोटो भेजी जिसमें पता चला कि दूल्हे की तो पहले से ही गर्लफ्रेंड है और दूल्हे के सिर पर जो बाल है वो भी नकली है। साथ ही दूल्हा होटल में मैनेजर नहीं बल्कि वेटर है। फिर क्या था दूल्हे की असलियत का पता मिलते ही घराती पक्ष के लोगों ने फुलों की माला की जगह भरे मंडप में जूतों की माला पहनाई और जमकर उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची व काफी विवाद के बाद भीड़ से दूल्हे को बचाते हुए थाने ले गई। आरोपी दादूराम जांजगीर चांपा से बारात लेकर पहुंचा था।

दरअसल, घटना मंगलवार 23 अप्रैल शाम की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गांव में जांजगीर चांपा से एक बारात आई थी। दुल्हन के घर रीति-रिवाज के साथ शादी की तैयारी चल रही थी। दुल्हन भी सज-धजकर तैयार थी। इसी बीच दुल्हन के भाई को एक युवती का फोन आया। फोन करने वाली कोई और नहीं, दूल्हे दादू राम की प्रेमिका थी। जिसने कुछ फोटो और जानकारियां दी। फिर क्या था दूल्हे की असलियत का पता लगते ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष से जमकर वाद विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को जूतों की माला पहनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि दूल्हा दादू राम गंजा है और दुल्हन पक्ष वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। जब दूल्हे की पिटाई हो रही थी। इस दौरान दूल्हे के सिर में लगा विग गिर गया, तब पता चला कि दूल्हा तो गंजा है और धोखाधड़ी कर शादी करने पहुंचा था। इस बात का पता चलते ही आक्रोशित लोगों ने पुलिस के सामने ही दूल्हे की और पिटाई कर दी।

 
और पढ़ें ...

2024 का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है यह विकसित भारत बनाने का चुनाव है- रेणुका सिंह

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भरतपुर सोनहत से विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि सरगुजा संभाग साधारण क्षेत्र नहीं हैं।  कोरोना के बाद अंबिकापुर से दिल्ली तक ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती हैं। इसके आवागमन के लिए रेलवे मार्ग का दोहरीकरण के काम की स्वीकृति दे दी है। करीब 500 करोड़ का काम चालू है। अमृत भारत के तहत अंबिकापुर और बैकुंठपुर के रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है।  इतना ही नहीं अंबिकापुर के दरमा में एयरपोर्ट बनकर तैयार है। 19 विकासखंडों में 38 करोड़ रुपए की लागत से एकलव्य स्कूल की स्थापना हुई।श्रीमती रेणुका सिंह ने आगे कहा कि 2024 का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है यह विकसित भारत बनाने का चुनाव है।  मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था है और दो वर्षों के भीतर तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगा। समृद्ध भारत बनाने के लिए सरगुजा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर विजयी बनाएं और नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने संकल्प लें।
 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटें जीतेंगे ऐसा संकल्प लें : लक्ष्मी राजवाड़े

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देश का सेवक बनकर काम कर रहे हैं। उनके दस सालों का कायर्काल आपने देखा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने पांच साल कैसा काम किया, आप सबको पता है। पहले सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटें कांग्रेस के पास थी, पर अब उल्टा हो गया। सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी को जिताकर आपने दी। कांग्रेस लोकलुभावन वादे करके सत्ता प्राप्त की थी पर काम कुछ भी नहीं किया। मात्र तीन माह में ही विष्णुदेव साय की सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस जनता में यह भ्रम फैला रही हैं कि महिलाओं को चुनाव तक ही पैसा मिलेगा, मुफ्त राशन भी बंद हो जाएगा। श्रीमती राजवाड़े ने साफ कहा कि जब तक श्री साय की सरकार है तब तक जनता को दी हुई मोदी की गारंटी पूरी होती रहेगी।

और पढ़ें ...

देश के इतिहास में पहली बार आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री और देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पर आदिवासी महिला बैठी है- रामविचार नेताम

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सरगुजा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चिंतामणि महाराज सबकी चिंता दूर करने वाले हैं। सरगुजा की जनता ने मोदीजी की गारंटी पर विश्वास जताया और सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी को जिताकर दी। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरगुजा संभाग से आते हैं और देश के इतिहास में पहली बार आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री और देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पर आदिवासी महिला बैठी है यह सब भारतीय जनता पार्टी में ही संभव हो सकता है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सिंगल इंजन की सरकार थी। गोबर, रेत , कोयला सब खा गयी। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है। गरीबों की चिंता करने वाले कोई है तो वह नरेंद्र मोदी हैं,  आदिवासियों की  सुरक्षा करने वाले, आतंकियों की नाक में नकेल कसने वाले, 500 साल बाद अयोध्या में भव्य रामलला का मंदिर बनाने वाले, काशी विश्वनाथ और महाकाल मंदिर का कॉरीडोर बनाने वाले, काश्मीर से धारा 370 समाप्त कराने वाले, जन-धन खाता खुलवाने और तरह तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाने वाले मोदी जी ही हैं। घर घर नल से जल के बाद पाइप लाइन से गैस पहुंचायी जाएगी। 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गो का आयुष्मान भारत में निशुल्क इलाज होगा।‌ इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है और सरगुजा संभाग से चिंतामणि महाराज को जीताना हैं।

 

और पढ़ें ...

सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप को किया ध्वस्त...बम बनाने का सामान सहित विस्फोटक बरामद…!!

नारायणपुर। जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोलकर कैंप को ध्वस्त कर दिया। हालांकि जवानों के पहुंचते ही सारे नक्सली मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से बम बनाने का सामान सहित अन्य विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं।

बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बड़ेरायनार के जंगल और पहाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी है। इस सूचना पर जिला पुलिस बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ की 16वीं बटालियन की संयुक्त टुकड़ी को मौके के लिए निकाला गया। सर्चिंग करते हुए जवान इस इलाके के जंगल में पहुंचे। इधर जवानों को आता देख नक्सलियों के संतरी ने इसकी सूचना दे दी।

जिसके बाद मौका रहते सारे नक्सली कैंप छोड़कर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर नक्सलियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्हें इसमें नाकामी हाथ लगी। जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से बम बनाने का सामान, प्रेशर कुकर, बैटरी, बिजली वायर, नक्सली बैनर-पोस्टर और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है।

और पढ़ें ...

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारे गए दो पुरुषों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी, अधिकारी नियुक्त

नारायणपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिपिन मांझी द्वारा 2 फरवरी 2024 को जिला नारायणपुर के थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम डेंगालपुट्टी के जंगल पहाड़ में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 02 पुरुष नक्सली गोमागाल जनताना सरकार उपाध्यक्ष पिसो कोवाची, पिता बोंदू राम उम्र 45 वर्ष साकिन्न गोमागाल थाना ओरछा और गोमागाल के मिलिश्यिा सदस्य काहरूराम ध्रुव पिता स्व. टांगरू उम्र 46 वर्ष साकिन गोमागाल थाना ओरछा के मारे जाने के फलस्वरूप दण्डाधिकारी जॉच हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ओरछा अभयजीत मण्डावी को दण्डाधिकारी जॉच कर प्रतिवेदन समय सीमा में प्रस्तुत करने हेतु नियुक्त किया गया है।

उक्त घटना के संबंध में जो भी व्यक्ति कोई भी कथन, दावा, आपत्ति लिखित या मौखिक भापथ पत्र पेश करना चाहता है वे 07 मई 2024 को अपने अभिमत सहित कार्यालयीन समय में (अवकाश के दिन छोड़कर) अद्योहस्ताक्षरकर्ता के न्यायालय मे प्रस्तुत कर सकते हैं। समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदन या दावा आपत्ति पर कोई विचार नही किया जाएगा।

और पढ़ें ...

‘मतदाता बिना भय, लालच, दबाव के निष्पक्ष, स्वतंत्र होकर मतदान अवश्य करें‘

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में कांकेर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक- 11 में आगामी 26 अप्रैल को लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण ‘मतदान का पर्व‘ है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह जिले के सभी 05 लाख 61 हजार मतदाताओं से अपील की है कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुसार वे एक स्वस्थ और स्वच्छ लोकतंत्र बनाए रखने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। बिना किसी दबाव, भय, लालच के निष्पक्ष व स्वतंत्र होकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया में जमीनी स्तर पर बीएलओ, सेक्टर स्तर पर सेक्टर ऑफिसर, एआरओ/आरओ, बूथ स्तर पर मतदान दल, सुरक्षा बल आदि प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से आयोग द्वारा सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए दिन-रात अथक् परिश्रम करते हैं। केवल इसलिए, कि सभी मतदाता निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए स्वविवेक से वोट कर सकें। उन्होंने कहा कि ये सारे प्रयास तभी सार्थक होंगे, जब सभी वोटर्स अपने बूथ में जाकर वोट करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुसार धर्म, जाति, समुदाय, वर्ग इत्यादि से ऊपर उठकर निर्भीक, निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने लोकतंत्र के महापर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा कि उन्हें आशा ही नहीं, अपितु पूरा विश्वास है कि जिले के सभी 727 मतदान केन्द्रों में जाकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर हरसंभव सहयोग करेंगे। साथ ही उम्मीद जाहिर की है कि ज़िले के मतदाता अधिकाधिक संख्या में वोट कर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कांकेर की एक नई पहचान स्थापित करेंगे।
क्रमांक-498/सिन्हा

और पढ़ें ...

जिला अस्पताल परिसर में निकला कोबरा सांप...सर्पमित्रों ने ऐसे किया रेस्क्यू

कोरबा : जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में उस समय लोगों के हाथ पैर फूल गए, जब लोगों को एक जोर से फुफकार सुनाई दिया, लोगों को यह समझते देरी नहीं लगा की वह सांप हैं, जैसे तैसे हिम्मत कर लोगों ने पास जाकर देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। मौके पर 5 फिट का विशाल काय कोबरा सांप बैठा हुआ था। इसके बाद बाद काम कर रहे लोगों ने डॉक्टर झलारिया को बताया फिर इसकी सर्पमित्रों को को दिया गया। सूचना मिलते ही सर्पमित्रों की टीम मौके पर पहुंची और सांप का रेस्क्यू किया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

 
और पढ़ें ...

जब शादी कार्यक्रम से घर पहुंचे माता पिता, तो फंदे से लटकती मिली बेटे की लाश, मचा हड़कंप

कोरबा : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां पंप हाउस क्षेत्र में रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का नाम हर्ष केसरवानी है। लोगों को जैसे ही हर्ष द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना मिली वैसे ही मौके पर लोगों के भीड़ जुट गई। पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और हर्ष को फांसी के फंदे से उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने बताया कि हर्ष के माता-पिता शादी कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। मंगलवार की सुबह घर पहुंचने पर दरवाजा खटखटाया तब हर्ष ने काफी समय बीत जाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। तब उन्हें अनहोनी होने की आशंका हुई जब पड़ोस में ही रहने शख्स ने कमरे के पीछे दरवाजे से जाकर देखा तो पीछे के दरवाजा खुला हुआ था और हर्ष बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

बताया जा रहा है कि हर्ष ने मौत से पहले किसी से फोन पर बातचीत की। हर्ष के कान में हेडफोन लगा हुआ था। वहीं बिस्तर पर मोबाइल गिरा हुआ था। फिलहाल सीएसईबी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

डबल परेशानी है डबल इंजिन की सरकार: भूपेश बघेल

राजनांदगांव । राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा के नेता डबल इंजिन की सरकार की बातें करते हैं लेकिन सच यह है कि एक ओर एक इंजिन लगातार महंगाई बढ़ा रहा है और दूसरा इंजिन कांग्रेस सरकार की ओर से महंगाई से राहत दिलाने के लिए जो सुविधाएं मिली थीं, उसमें कटौती कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ये डबल इंजिन की डबल ट्रबल इंजिन सरकार है यानी दोहरी परेशानी देने वाली सरकार। अपने जनसम्पर्क के दौरान भूपेश बघेल भाजपा सरकार की नीतियों और वादाखिलाफ़ियों के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीब, आदिवासी और महिला विरोधी है, एक ओर कांग्रेस जहां गरीबों, आदिवासियों, महिलाओं और मजदूरों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखती है तो वहीं भाजपा गरीब को और गरीब बना रही है। उनसे सुविधाएं छीन रही है।

भूपेश बघेल ने कहा कि 2014 में भाजपा ने नारा दिया था, “बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार” लेकिन आज 10 सालों बाद महंगाई दोगुनी से भी अधिक हो गई है, बढ़ी हुई महंगाई की सबसे अधिक मार घर में सबके भोजन का प्रबंध करने वाली माताओं-बहनों पर पड़ी है और अब तो भाजपा सरकार ने राशनकार्ड के चावल में भी कटौती कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में मजदूरों को मिलने वाले सालाना ₹7000 का भी कोई अता-पता नहीं, महुआ की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी अब बंद हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जब यहां छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब हमने गरीब से गरीब परिवार को भी राहत पहुंचाने का काम किया, बिजली बिल हाफ योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, हाट-बाजार क्लिनिक, दाई-दीदी क्लिनिक, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स से हमने जनता के पैसे बचाए, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों ने गरीब बच्चों के अंग्रेजी मीडियम में पढ़ने का सपना पूरा किया, एक ओर जहां हम मजदूरों को सालाना ₹7000 देकर हम उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करते थे तो वहीं दूसरी ओर बेरोजगार युवाओं को प्रति माह ₹2500 का भत्ता दे कर युवाओं को छोटे-मोटे खर्चों की चिंता से दूर किया।
बटन दबाने का प्रतीक के रुप में ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस सरकार में हम रिमोट की बटन दबाते थे और हमारे बटन दबाने से सीधे जनता के खातों में पैसे पहुँचते थे, उसी प्रकार अब भाजपा का कुशासन उखाड़ फेंकने के लिए जनता को बटन दबाना होगा, आप जितना ज्यादा कांग्रेस का पंजा छाप बटन दबाएंगे, उतना ही अपने भविष्य का हाथ मजबूत करते जाएंगे। इसीलिए हमने इस बार नारा भी दिया है, हाथ बदलेगा हालात।आज जनसंपर्क में भूपेश बघेल ने राजनांदगांव विधानसभा के ककरेल, भेड़ीकला, बोरी, डिलापहरी, इंदामारा, उसरीबोड, मुड़पार, सुरगी, बुचीभर्दा, मोखला, जंगलेसर, दैहान एवं अंबागढ़-चौकी के आमाटोला, रेंगाकठेरा, कान्हे, पटेल पारा चौकी, सांगली, बांधाबाजार, बादराटोला में जनता से मुलाकात की।
हनुमान जयंती पर मानव मंदिर चौक पहुंचे भूपेश

अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम को बीच में ही स्थगित कर शहर के मानव मंदिर चौक पर भूपेश बघेल पहुंचे। जहां स्थानीय नेताओं और जनता के साथ वहां खड़े होकर हनुमान जयंती शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने हनुमान जी का गदा लहराते हुए बजरंग बली की जयकार का नारा लगाया।
शहर में कार्यक्रम के दौरान मुख्यरूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, श्रीकिशन खंडेलवाल, जितेंद्र मुदलियार, निखिल द्विवेदी, सुदेश देशमुख, रमेश डाकलिया, अमित खंडेलवाल, मानव देशमुख, अमर झा, शुभम शुक्ला सहित भक्तजन उपस्थित थे।
ग्रामीण इलाकों में मुख्यरूप से राजनांदगांव ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू, भोलाराम साहू, मोतीलाल साहू, गोवर्धन देशमुख, अंगेश्वर देशमुख, घनश्याम देवांगन, नरेश शुक्ला ,नवीन जैन, टिंकु साहू, रोहित चंद्राकर, किरण साहू, रामेश्वर साहू उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

प्रेमी जोड़ों ने विधायक से मांगी प्यार करने की जगह विधायक की हो गई बोलती बंद सोशल मीडिया में वायरल वीडियो

गार्डन में बैठे एक कपल से जब विधायक रिकेश सेन ने पूछा कि यहां क्या कर रहे हो तो उन्होंने कहा कि आप ने तो ओयो बंद करवा दिया, जाएं तो कहां जाएं?

'आप ने तो ओयो बंद करवा दिया'
गार्डन में बैठे एक कपल से जब विधायक रिकेश सेन ने पूछा कि यहां क्या कर रहे हो तो उन्होंने बताया कि वो यहां बात करने आए हैं. विधायक को जवाब देते हुए युवक ने कहा कि क्या करे? आप ने तो ओयो बंद करवा दिया, जाएं तो कहां जाएं? इतना सुनते ही रिकेश सेन थोड़े तमक गए और कहा कि ओयो बंद करा दिए तो क्या यहां चले आओगे? टाइम पास करना है तो ऐसा नहीं होता कि किसी के घर के सामने आकर टाइम पास करोगे?

'हमारे लिए पार्क तो छोड़ दीजिए'
वहीं दूसरे कपल ने कहा कि कम से कम हमारे लिए पार्क तो छोड़ दीजिए, जहां हम बात कर सकें. हमारे लिए तो कम से कम ओयो खुलवा दीजिए, लोग आपके नाम से डरते हैं, यहां तक दारू पीने के लिए भी डरते हैं और तो और दोस्त यार हमारे साथ घूमने के लिए डरते हैं. हमको हमारी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए सोचना पड़ता है, प्राइवेट प्लेस ही नहीं मिलता.  

'आखिर हम जाएं तो कहां जाएं'
वहीं तीसरे कपल से जब विधायक रिकेश सेन ने पूछा कि यहां क्या कर रहे तो युवती ने कहा कि ओयो तो हर जगह आप बंद करवा दिए हैं तो हम कहां जाएं. फिर युवक ने कहा कि हम जाएं तो कहां जाएं, पुलिस से जितना डर नहीं उतना तो आप से डर रहता है. आप हर जगह आ जाते हो. आप तो कपल को परेशान कर रहे हैं. वहीं, इस दौरान युवती से जब विधायक रिकेश सेन ने पूछा कि ये क्या होता है प्यार मोहब्बत तो उसने कहा कि सदियों से प्यार मोहब्बत चलते आ रहा है, कितने सालों से चला आ रहा है. आखिर हम जाएं तो कहां जाएं. इतना सब सुनने के बाद विधायक रिकेश सेन ने कपल को प्यार से समझाया और घर भेज दिया.

 

और पढ़ें ...

महिला ने आशिक संग मिलकर कर दी पति की हत्या,फिर पुलिस को गुमराह करने लाश को…. पीएम रिपोर्ट में ऐसे हुआ खुलासा

गौरेला पेंड्रा मरवाही… पेंड्रा से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है,बताया जा रहा है कि यहां एक महिला पर प्यार का ऐसा परवान चढ़ा कि उसने अपने प्रेमी साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी, हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने और हत्या को आत्महत्या का स्वरूप देने लाश को घर के पीछे बाड़ी में फांसी के फंदे पर लटका दिया, इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला पेंड्रा थाना इलाक़े के पनकोटा गांव का है, जहां दो दिन पहले लालचंद नायक का उसके घर के बाड़ी में पेड़ पर लटका हुआ शव मिला था,जो जमीन में लेटे जैसे स्थिति में होने के कारण मामला संदिग्ध नजर आ रहा था, इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु की तभी पीएम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच के खुलासा हुआ कि मामला हत्या से जुड़ा है,ऐसे में पुलिस ने मृतक की पत्नि को संदेह के आधार हिरासत में लेकर पूछताछ किया इस दौरान महिला ने बताया कि वह एक युवक कमलेश्वर उरांव से प्यार करती है,पति उसके प्यार के आड़े आ रहा था इसलिए वह पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और एक रोज मौका मिलते ही रात्रि को घर में सोते समय महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला दो वर्ष पूर्व घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी,जिसके तकरीबन डेढ़ वर्ष बाद पति अपने पत्नि को लेने उसके प्रेमी के घर पहुंचा इस दौरान पति के कहने पर पत्नि अपने पति के साथ आकर उसके घर रहने लगी… पति महिला और उसके प्रेमी के प्यार के बीच आड़े आ रहा था,जो महिला को नागवार गुजरा और फिर उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसकी हत्या कर दी,इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके आशिक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

और पढ़ें ...

अंबिकापुर पहुंचे पीएम मोदी...थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित

अंबिकापुर : - राजधानी रायपुर से रवाना हुए पीएम मोदी अंबिकापुर पहुंच गए है.अंबिकापुर की सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरगुजा के साथ ही कोरबा और रायगढ़ संसदीय सीट के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। सभा के लिए कालेज मैदान में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे राजभवन रायपुर से प्रधानमंत्री मोदी रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वे 8:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।8:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 9:35 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से 9:40 बजे अंबिकापुर के लिए उड़ान भरेंगे। 10.35 बजे अंबिकापुर हेलीपैड पर उनका विमान उतरेगा। 10:40 बजे अंबिकापुर हेलीपैड से सड़क मार्ग से पीजी कालेज मैदान पहुंचेंगे।ज 10:45 से 11:25 तक आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे रायगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

10 आइपीएस के साथ डेढ़ हजार अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रवास के लिए 10 आइपीएस के साथ डेढ़ हजार से अधिक पुलिस अधिकारी-जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को एसपीजी के अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्थानीय स्तर पर अंतिम पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। जिस रास्तों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरेंगे , उस रास्तों से होकर अधिकारियों ने फाइनल रिहर्सल किया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को दो घण्टे पहले पहुंचने की अपील स्थानीय प्रशासन ने की है।

और पढ़ें ...

हनुमान जन्मोत्सव पर धर्म जागृति मंच छत्तीसगढ़ द्वारा ऐतिहासिक शोभायात्रा

शोभायात्रा से शहर हुआ भगवामय हजारों लोग हुए शामिल),, भगवान बजरंगबली के जन्म उत्सव हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर परंपरा अनुसार धर्म जागृति मंच बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा 32वें वर्ष भी विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, शोभायात्रा अप. 4:00 बजे बुधवारी बाजार पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ, इस शोभायात्रा का शुभारंभ श्री धरमलाल कौशिक त्रिलोक चंद्र श्रीवास, सांसद उम्मीदवार देवेंद्र यादव, आदित्य अग्रवाल कान्हा ,महेश दुबे टाटा, मनोज श्रीवास नवल शर्मा चीनी बूटी गंगोत्री आदि के द्वारा ध्वज लेकर किया गया, शोभायात्रा का नेतृत्व साधु संत कर रहे थे, शोभायात्रा बुधवारी बाजार पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर तोरवा थाना होते हुए गुरु नानक चौक तोरवा क्षेत्र सहित भगत सिंह चौक दयालबंद दयालबंद गुरुद्वारा होते हुए गांधी चौक जूना बिलासपुर हत्रि चौक सिटी कोतवाली होते हुए मानसरोवर चौक गोल बाजार से तेलीपारा पुराना बस स्टैंड सहित चौक इंदिरा गांधी चौक से तारबiहार खुदीराम बोस चौक से महाकाल मैदान में पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ, इस अवसर पर शोभायात्रा में आयोजन समिति के मनोज श्रीवास त्रिलोक श्रीवास चीनी बूटी गंगोत्री सपन रजक डॉक्टर ओम मखीजा सतीश नायडू नरेंद्र श्रीवास दिनेश श्रीवास गोविंद श्रीवास नवल शर्मा केशव गोरख मोहन जायसवाल पुरुषोत्तम शराब अरविंद त्रिपाठी दीपक कश्यप राकेश केसरी गोविंद श्रीवास जितेंद्र लहरे थानेश्वर बर्ग मोहन जायसवाल कौशल श्रीवास्तव जितेंद्र शर्मा जीतू सुखदेव तिवारी गुड्डू सारथी अमन साहू हरि वर्मा मेगा मखीजा बंटी आहूजा अजय गुप्ता बंटी बत्रा सुनील राय अजय यादव पार्षद मयंक वर्मा अनीश राव रवि परियानी आशीष गोयल किशोर गोरे राज गोरे पृथ्वी श्रीवास लालू श्रीवास विष्णु हिरवानी मोती गंगवानी बबल उरमालिया अजय गुप्ता शरद शुक्ला संजय तिवारी अरविंद त्रिपाठी रोशन श्रीवास नवीन श्रीवास सोनू श्रीवास दीपक श्रीवास राहुल श्रीवास आशु केवट संजय केवट फूलचंद सारथी राम प्रसाद चंद्राकर पुरुषोत्तम चंद्राकर दादूराम लस्कर ठाकुर पवन सिंह कृष्णा श्रीवास चरण सिंह राज आदि जन सक्रिय रहे, शोभायात्रा में  दर्जनों झांकियां ढोल ताशा बैंड पार्टी गड़वा बाजा रावत नाच कर्मi  पंथी,  डंडा नाच अखाड़ा सहित तीन दर्जन से ज्यादा झांकी एवं वाद्य यंत्र समितियां सम्मिलित,, शोभायात्रा में हजारों लोग उपस्थित रहे,, 50 से अधिक स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा आतिशबाजी मिष्ठान शरबत वितरण प्रसाद वितरण साल फल से भव्य स्वागत किया गया, धर्म जागृति मंच छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश की प्रथम समिति है और इसके संस्थापक स्वर्गीय प्रेम श्रीवास ने आज से 32 वर्ष पूर्व हनुमान जन्मोत्सव का अवसर पर जयंती कार्यक्रम मनाना प्रारंभ किया था और शुभारंभ किया था आज पूरे छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में हजारों स्थान पर शोभायात्रा और हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजन होते हैं निश्चित रूप से कहीं-कहीं उन सभी को प्रेरणा धर्म जागृति मंच से ही मिली हैll

और पढ़ें ...

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेसी मेरे मरने की माला जपते हैं

जांजगीर-चापा :- पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को जांजगीर-चापा लोकसभा क्षेत्र के बाराद्वार गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक और बड़ा खेल शुरू कर दिया है। उनके सांसद ने कहा दक्षिण भारत को अलग देश घोषित कर दें। गोवा के उम्मीदवार कह रहे हैं कि गोवा पर भारत का संविधान लागू नहीं होता। गोवा पर भारत का संविधान थोपा गया है। उन्होंने कांग्रेस के शहजादे के सामने ये बात कही है। यह बाबा साहब अंबेडकर और भारत के संविधान का अपमान है। यह भारत के संविधान के साथ छेड़छाड़ है। जम्मू कश्मीर के लोग भी यही कहा करते थे। जनता के आशीर्वाद से आज उनकी बोलती बंद हो गई है। वहां देश का संविधान चल रहा है। बाबा साहब का संविधान जम्मू कश्मीर में लागू है। कांग्रेस के पास ना कोई विजन है न ही कोई नीति है और न ही गरीबों के कल्याण के लिए उसको एबीसीडी आती है।

कवासी लखमा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक नेता ने कहते हैं कि मोदी मर जाए। कांग्रेसी मेरे मरने की माला जपते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रसी कहते हैं कि मोदी का सिर फोड़ देंगे। वो कितनी भी गालियां दें, धमकियां दें,सिर फोड़ने की बातें करें, मरने-मारने की बातें करें, लेकिन जब तक मेरी माताएं-बहनें मेरे साथ हैं। मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। जहां 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद है, वहां मौत को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ेगा। ये कांग्रेसियों की बौखलाहट है। यहां महादेव घोटाले, शराब घोटाले, भर्ती घोटाले की जांच की बौखलाहट है। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो  कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। पीएम ने कहा कि मोदी आत्मनिर्भर भारत की बात करता है।
और पढ़ें ...

दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनावी शोर गुल, छग में इन 3 हाई प्रोफाइल सीटों पर 26 अप्रैल को होगा मतदान

राजनांदगांव :- लोकसभा निर्वाचन का चुनावी शोर गुल मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से थम जाएगा। इस अवधि के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार या राजनीतिक दल अपने चुनावी प्रचार के लिए न तो जुलूस एवं आम सभाएं आयोजित कर सकेंगे और न ही लाउड स्पीकर का उपयोग कर सकेंगे।दूसरे चरण के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से कुल 15 प्रत्याशियों में से 13 पुरुष, दो महिला, महासमुंद से 17 प्रत्याशियों में से 16 पुरुष और एक महिला व कांकेर से नौ प्रत्याशियों में नौ पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। कुल 52 लाख से अधिक मतदाता चुनाव में मतदान के लिए पात्र हैं। दूसरे चरण के लिए कुल 6,567 मतदान केंद्र चिह्लित किए गए हैं।तीसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में निर्वाचन कार्यालय ने आदेश जारी कर ऐसे लोकसभा क्षेत्र जहां दो या तीन बैलेट यूनिट लगेगी, उन जिलों में अतिरिक्त बैलेट यूनिट की व्यवस्था एवं परिवहन के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर के लिए 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता

दूसरे  चरण के तीन लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर के लिए 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें पुरुषों की संख्या 26 लाख पांच हजार 350 व महिला मतदाताओं की संख्या 26 लाख 79 हजार 538 हैं। तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 60 हैं। राजनांदगांव, कांकेर व महासमुंद तीन लोकसभा में कुल 26 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता मतदान करेंगे। दूसरे चरण के लिए 51 हजार 306 दिव्यांग मतदाता हैं।

और पढ़ें ...