सियासत

Aaj Ka Rashifal 12 December 2023: आज अमावस्या के दिन चांदी की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत...पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 December 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान श्राद्ध आदि की अमावस्या है। साथ ही आज शाम 6 बजकर 51 मिनट तक धृति योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

वृष राशि 

आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढ़ेगा। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि 

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका भी मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विद्यार्थी अपने रुके प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आज आप फिट रहेंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करना चाहते है तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करके समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 5

सिंह राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, आपकी पहले से चल रही कोई EMI आज पूरी होगी। आज फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज कोई ऑनलाइन बड़ा आर्डर आपको मिलेगा। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके शत्रु परास्त्र होंगे। आज किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मागेंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। छात्रों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया कर्ज आज आप वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियां कम होंगी, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। लवमेट आज डिनर पर जाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो कर सकते हैं।

  • शुभ रंग-  गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि- 

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज वाहन लेने का अवसर आपको मिल सकता है। डिजाइनर्स को आज कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप नई बाइक लेने का विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जाएंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आमदनी की अपेक्षा आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज किसी नए कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय आप फ़ोन का इस्तेमाल न करें। विद्यार्थी आज अपनी पढाई पर ध्यान देंगे। आज बिजनेस में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज जरूरत से ज्यादा किसी की बात का जवाब देने से बचे। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में आपके व्यापार के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। पहले से चली आ रही पारिवारिक अनबन आज समाप्त होगी। आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई नया वाहन लेने का विचार आज आप अपने परिवार  के साथ करेंगे। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का बड़े अधिकारीयों से संपर्क बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों को समय से दवाई दें। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज आप घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। आप अपने किसी क्लाइंट से वीडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा। आज संतान पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में उत्साह भरा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में ज्यादा लगेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी ख़ास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं। आज उनके लिए दिन शुभ है। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आय के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे। आपके बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी, जो आगे चलकर आपके काम आएगी। किसी राइटर की बुक आज पब्लिश होगी , जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा, साथ ही कुछ और शुरू करने का मन बनाएंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलेगा। लवमेट आज फोन पर देर तक बात करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

हाईवे में अज्ञात वाहन ने टैंपो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 6 लोग घायल

राजस्थान। भरतपुर जिले के नदबई में सवारियों से भरे टैंपो को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो ड्राइवर और दो सवारियों की मौत हो गई। जबकि 6 घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर सवारी टेम्पो भरतपुर से हलैना की ओर जा रहा था। टैंपो में ड्राइवर समेत 9 यात्री सवार थे। इस दौरान नेशनल हाईवे 21 पर हंतरा गांव के पास पीछे से एक वाहन ने टैंपो को टक्कर मार दी। सूचना पर लखनपुर पुलिस और डेहरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पहुंची तब तक टेम्पो चालक गंधार मुड़िया निवासी हेतराम पुत्र सोहनलाल और नदबई निवासी पुष्पा पत्नी दीप चंद की मौत हो गई थी। दोनों के शव नदबई अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए

हादसे में घायल 7 लोगों को एंबुलेंस से भरतपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल महिला कम्मो निवासी बासी कला ने दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन के साथ फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, अब मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए सीएम

भोपाल : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। मोहन यादव को मध्यप्रदेश के नए सीएम बनाए गए है। वहीं मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा है।

 

शिवराज सिंह की जगह मोहन यादव नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर सहमति बन गई है। इस अहम फैसले से पहले बीजेपी आलाकमान ने आज भोपाल में पर्यवेक्षकों की एक टीम भेजी थी। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के लक्ष्मण के नाम शामिल हैं।

भाजपा विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वे मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दी की बैठक में मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रखा। वहीं नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष और जगदीश देवड़ा व राजेश शुक्ला उपमुख्यमंत्री बनाए गए है। उनके नाम की घोषणा पर्यवेक्षक मोहनलाल खट्टर ने की।

और पढ़ें ...

Breaking: छत्तीसगढ़ कैडर के IPS जितेंद्र सिंह मीणा बने सीबीआई के DIG और 4 एसपी की भी नियुक्ति

नई दिल्ली।  भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र सिंह मीणा को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में उप महानिरीक्षक (DIG) के रूप में नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश से यह जानकारी मिली। आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी मीणा को पांच साल की अवधि के लिए सीबीआई में नियुक्त किया गया है।

उनके अलावा सीबीआई में चार अन्य पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा (मध्य प्रदेश कैडर), अचल त्यागी (गुजरात कैडर) और प्रवीण कुमार (गुजरात कैडर) को पांच वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है। वहीं भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी गौरव मित्तल को चार साल की अवधि के लिए एसपी नियुक्त किया गया है।

 

  बता दें इससे पहले छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अमित कुमार सीबीआई में एसपी, डीआईजी और संयुक्त निदेश (पॉलिसी) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। अमित कुमार रायपुर समेत कई जिलों के एसपी भी रह चुके हैं।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकसित भारत @2047 आइडियास का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में विकसित भारत @2047 आइडियास Ideas पहल का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण राजभवन में आयोजित किया गया। युवाओं को विकसित भारत विजन-2047 से जोड़ने के लिए  युवाओं की आवाज पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यशाला में विकसित भारत, सशक्त भारतीय, सम्पन्न और टिकाऊ अर्थव्यवस्था सुशासन एवं सुरक्षा, तथा विश्व में भारत आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में नया भारत और नया विश्व के सृजन हेतु इस विजन को जनआंदोलन बनाने का  आव्हान किया। श्री मोदी ने शिक्षा जगत के महानुभावों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संस्थानों की भूमिका व्यक्तित्व निर्माण की होती है और व्यक्तित्व के निर्माण से राष्ट्र निर्माण होता है। श्री मोदी ने कहा कि आज हर युवा को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे जो भी करेंगे, एक विकसित भारत के निर्माण के लिए करेंगे। आजादी के लिए नई चेतना का संचार करने में लिए विश्वविद्यालयों ने अहम भूमिका निभाई थी। आज विश्वविद्यालयों को विचार करना है कि भारत विकसित बनने के लिए तेजी से आगे बढ़े। देश की युवा ऊर्जा विकसित भारत @2047 के विजन में योगदान के लिए अपने दायरे से बाहर आकर सोचना होगा।

कार्यशाला में उपस्थित विद्ववजनों को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए मिशन मोड में काम करने की आवश्यकता है। इस मिशन में योगदान देने के लिए युवाओं को आमंत्रित करके उनके नवीन विचारों को राष्ट्र निर्माण में शामिल करना महत्वपूर्ण है। इसके बारे में विश्वविद्यालय के शिक्षाविद् विचार करें।

राज्यपाल ने कहा कि यह भारत का अमृत काल है। पिछले वर्षाे में समग्र शिक्षा और विश्वविद्यालयों आई.आई.टी., आई.आई.एम, मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों, कौशल विकास और अन्य कई योजनाओं तथा नीतियों के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक ढ़ंाचे में बड़े पैमाने पर विस्तार हुआ है।
राज्यपाल ने कहा कि 144 करोड़ की आबादी के साथ, भारत 29 वर्ष की औसत आयु के साथ सबसे युवा देशों में से एक है। यह दुनिया की कुल युवा आबादी का लगभग 20 प्रतिशत है। यह एक बहुत बड़ा अवसर है, जिसके 2047 तक बने रहने की संभावना है। इस लाभांश का अच्छी तरह से उपयोग करके, हम भारत को एक विकसित और सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ा सकते हैं।

कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्ववानों विकसित भारत की 2047 की परिकल्पना पर व्याख्यान दिया। जिसमें एम्स रायपुर की डीन डॉ. सरिता अग्रवाल, आई.आई.आई.टी नया रायपुर के डीन डॉ. राजेश इंगले, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिसद के वैज्ञानिक डॉ. अमित दुबे, एन.आई.टी रायपुर के डॉ. समीर वाजपेयी, श्री शशांक जाखोदिया, डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी वार्ताकार के रूप में शामिल हुये।

कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव  अमृत कुमार खलखो, उप सचिव  दीपक अग्रवाल, राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, डीन, फैकल्टी मेम्बर्स प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मध्य प्रदेश में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक शुरू, कुछ ही देर में होगा सीएम के नाम का ऐलान

भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपल में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों  की बैठक शुरू हो गई है, कुछ ही देर में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा। इस बैठक में सीएम पद के नामों पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद नाम का ऐलान संभव है।सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश में भी बीजेपी उपमुख्यमंत्री वाली रणनीति अजमा सकती है। वहीं सीएम पद की दौड़ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan), नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Narendra Singh Tomar, Prahlad Singh Patel, Kailash Vijayvargiya, VD Sharma and Jyotiraditya Scindia.) का नाम शामिल है।वहीँ बीजेपी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का हुजुम एकत्रित हो गई हैं, सभी समर्थक अपने अपने नेताओं के नारे लगा रहे है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थक भी नारे लगा रहे है कि,अंधी नहीं तूफ़ान है शिवराज सिंह चौहान है, मोदी मोदी के भी नारे लग लग रहे हैं।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रदेश के मुख्य सचिव  अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक श्रीअशोक जुनेजा ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

और पढ़ें ...

सेक्स-रैकेट का भंडाफोड़, नकली ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, नाबालिग समेत 3 बांग्लादेशी सेक्स वर्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली/पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने रविवार को सेक्स-रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस ने विरार क्षेत्र में एक बांग्लादेशी नागरिक द्वारा चलाए जा रहे कथित सेक्स-रैकेट का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि इसका जाल मुंबई और भारत के अन्य हिस्सों तक फैला हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन बांग्लादेशी लड़कियों को छुड़ाया है। विरार के अर्नाला में पुलिस ने गुप्त सूचना मिली कि अशोक हरनु दास (54) नाम का एक बांग्लादेशी नागरिक बांग्लादेश से अवैध रूप से लाई गई तीन महिलाओं के साथ अपने घर में सेक्स-रैकेट चला रहा था।

दलाल का कबूलनामा, 200 से 250 लड़कियों को फंसाया

सूचना पर पुलिस ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी और उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पकड़ेे जाने के बाद दास ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने लगभग 200-250 लड़कियों को फंसाया और उन्‍हें बेच दिया। वह उन्हें दक्षिण मुंबई के ग्रांट रोड के रेड-लाइट इलाकों में भी भेज रहा था।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 11 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 11 दिसंबर 2023

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- कार्तिक

तिथि

कृष्ण त्रयोदशी- आरम्भ: 12:35 पी एम, नवम्बर 10, अन्त: 01:57 पी एम, नवम्बर 11

नक्षत्र

विशाखा - 12:14 पी एम तक

योग

सुकर्मा - 08:59 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 07:02 ए एम
सूर्यास्त- 05:26 पी एम
चन्द्रोदय- 06:19 ए एम
चन्द्रास्त- 03:55 पी एम

अशुभ काल
राहू- 8:21 ए एम से 09:39 ए एम
यम गण्ड- 10:56 ए एम से 12:14 पी एम
गुलिक- 01:32 पी एम से 02:50 पी एम
दुर्मुहूर्त- 12:35 पी एम से 01:16 पी एम, 02:39 पी एम से 03:21 पी एम
वर्ज्यम्- 04:11 पी एम से 05:46 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:54 ए एम से 12:35 पी एम
अमृत काल- 03:17 ए एम, दिसम्बर 11 से 04:54 ए एम, दिसम्बर 11
ब्रह्म मुहूर्त- 05:14 ए एम से 06:09 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 11 December 2023: मेष से मीन राशि तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सप्ताह का पहला दिन

आज का राशिफल 11 दिसंबर 2023, सोमवार

मेष राशि: मेष राशि के जातकों आज के दिन रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. सलाह दी जाती है कि बुजुर्गों की बात नजरंदाज न करें. साथ ही आज त्वचा की समस्या बढ़ सकती है. आज का शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव न बढ़ने दें. आज के दिन नौकरी के योग मजबूत होंगे. आज सुबह के समय योग ध्यान करें. आज का शुभ रंग- गुलाबी

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को अपनी सोच सकारात्मक रखें. आज के दिन आजीविका के नए अवसर मिलेंगे. सलाह दी है कि आज कार्य क्षेत्र में बदलाव ना करें. आज का शुभ रंग- सफेद

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को पुरानी योजना से धनलाभ होगा. साथ ही रिश्तों में किसी से धोखा न करें. आज के दिन पुरानी बीमारी खत्म होगी, राहत मिलेगी. आज का शुभ रंग- लाल

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक अपने आप पर भरोसा रखें. सलाह दी जाती है कि तामसिक भोजन से परहेज करें. आज के दिन व्यापार में सफलता का योग है. आज का शुभ रंग- गेरुआ

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को मित्रों का साथ मिलेगा. आज के दिन अपने प्रयास जारी रखें. साथ ही छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है. आज का शुभ रंग- सुनहरी

तुला राशि: तुला राशि के जातक आज के दिन आजीविका में बदलाव सलाह लेकर करें. साथ ही आज अपनी सेहत का ध्यान रखें. आज के दिन मित्रों की मदद करें. आज का शुभ रंग- आसमानी

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. साथ ही आज के दिन मित्र से अलगाव खत्म होगा. रुका हुआ धन भी मिल सकता है. आज का शुभ रंग- पीला

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को पुराने संबंधों से फायदा होगा. आज के दिन नए अवसर की प्राप्ति होगी. सलाह दी जाती है कि शाम तक व्यापार में उधार ना दें. आज का शुभ रंग- गेरुआ

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि आ व्यापारिक रिश्ते खराब न होने दें. साथ ही अपनों से बिगड़ी बात बनेगी. आज रुके काम में सफलता मिलेगी. आज का शुभ रंग- गेरुआ

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को नई नौकरी मिलने की संभावना है. आज के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें. साथ ही व्यापार में सहयोगी का साथ मिलेगा. आज का शुभ रंग- आसमानी

मीन राशि: बिल्डिंग मैटेरियल से जुड़े मीन राशि के जातकों को नुकसान हो सकता है. सलाह दी जाती है कि पिता से झगड़ा ना करें. आज के दिन नौकरी में बदलाव ना करें. शुभ रंग- जामुनी

और पढ़ें ...

मामा की लड़की से करता था मोहब्बत...परिवार बना रोड़ा, फिर उठाया खौफनाक कदम, पढ़िए प्यार का अंत…

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक को अपनी ममेरी बहन से प्यार हो गया था. चार माह तक चले इस प्रेम कहानी का अंत काफी दुखद रहा. युवक ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली.युवक की मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया है. मृत युवक के पिता ने इसकी जानकारी थाने में दी है. फिरोजाबाद के टापाकलां सत्यनगर निवासी अमर सिंह दो वर्ष पहले परिवार सहित थाना बागवाला के गांव मानिकपुर में रहने लगा था. मृतक की पहचान रवेन्द्र (19) के रूप में हुई है.

मृतक रविंद्र के पिता ने बताया कि, बेटे का उसके मामा की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दो माह पहले दोनों भाग भी गए थे, परिवार वालों के दबाव के कारण दोनों को वापस लौटना पड़ा था. इसके बाद मृतक रविंद्र गुरुग्राम में नौकरी करने चला गया था. गुरुग्राम से वह छह दिन पहले ही लौटा था. पिता ने पुलिस से की लिखित सुचना में कहा कि, प्रेम प्रसंग के चलते उनके बेटे रविंद्र ने शुक्रवार शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

 उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार शाम को बाहर से आया और कमरे में चले गया था. मृतक रविंद्र की बहन का आरोप है कि किसी ने उसे कुछ खिलाया है. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है. बागवाला पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच में जुट गई है.

और पढ़ें ...

ऐसा कौन सा फल है जिसे हवाई जहाज में नहीं ले जा सकते हैं? जानिए जवाब

GK Quiz: IAS अफसर बनने का सपना तो हरेक विद्यार्थी का होता है, लेकिन UPSC की परीक्षा क्लियर करना इतना आसान नहीं होता। प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। UPSC की परीक्षा में हर साल देश के लाखों युवा शामिल होते हैं पर उनमें से सबसे काबिल परीक्षार्थियों का चयन ही इसमें हो पाता है। IAS/ IPS अफसर बनने के लिए परीक्षार्थियों का चयन UPSC की परीक्षा में प्री, मेंस और इंटरव्यू राउंड पास करने के बाद होता है। अगर उम्मीदवार लिखित परीक्षा ( प्री और मेंस ) पास कर लेता है तो उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज के साथ ही कई ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं, जिनके उत्तर देना आसान नहीं होता।

आईएएस इंटरव्यू में जिस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है, वह है आत्मविश्वास। इंटरव्यू में ये सवाल आपके प्रजेंस ऑफ माइंड का पता लगाने के लिए पूछे जाते हैं। दोस्तों, अक्सर इस तरह के सवाल सुनने-पढ़ने के बाद दिमाग थोड़ा घूम जाता है। लेकिन यह सवाल दिखने में जितने कठिन हैं, इसका जवाब भी उतना ही सरल है।

कई बार कुछ मजेदार सवाल भी पूछा जाता है, जिनका जवाब, सवाल में ही छिपा होता है। थोड़ा सा दिमाग लगाकर इनका उत्तर दिया जा सकता है।आज हम आपके लिए ऐसे ही चुनिंदा सवालों की श्रृंखला लेकर आए हैं, जो इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं।

 

IAS इंटरव्यू प्रश्न

✓ ऐसा कौन सा फल है जिसे हवाई जहाज में नहीं ले जा सकते हैं? अच्छे-अच्छे नहीं दे पाएंगे जवाब !
उत्तर : इस प्रश्न का उत्तर सबसे अंत में दिया गया है।

???? सवाल– ऐसा कौन सी भाषा है जो खाने के काम भी आती है?

उत्तर : ✓ चीनी भाषा ।

???? सवाल : ऐसा कौन सा पक्षी है जो शेर को भी मार सकता है?

उत्तर : ✓ शुतुरमुर्ग ।

???? सवाल– ऐसा कौन सा देश है जिसकी कोई राजधानी नहीं है?

उत्तर : ✓ नौरू देश ।

???? सवाल– दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी किस देश की है?

उत्तर : ✓ ईरान की ।

???? सवाल– किस नदी का पानी हमेशा गर्म रहता है?

उत्तर : ✓ शाने-टिमिश्का (Shanay-Timpishka) नदी का, जिसे ला बोम्बा के नाम से भी जाना जाता है ।

???? सवाल– कौन सी जयंती साल में दो बार मनाई जाती है?

उत्तर : ✓ हनुमान जयंती ।

???? सवाल सवाल– विश्व की सबसे पहली ट्रेन किस देश में चली थी?

उत्तर : ✓ इंग्लैंड में ।

???? सवाल : किस देश को मस्जिदों का देश कहा जाता है?

उत्तर : ✓ इंडोनेशिया को ।

???? सवाल– भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर : ✓ मुंबई में ।

???? सवाल– बद्रीनाथ किस नदी के किनारे स्थित है?

उत्तर : ✓ अलकनन्दा नदी ।

???? सवाल– दुनिया का कौन सा देश है जो स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता है?

उत्तर : ✓ नेपाल ।

???? सवाल– वो क्या है जिसे एक बार खाने के बाद आप दोबारा खाना नहीं चाहते?

उत्तर : ✓ धोखा या ठोकर ।

सवाल– ऐसी कौन सी चीज है जो पानी पीते ही मर जाती है?

उत्तर : ✓ प्यास ।

???? सवाल : ऐसी कौन सी चीज है जिसे तोड़ने पर आवाज नहीं आती?

उत्तर : ✓ कसम ।

???? सवाल– ऐसा क्या है जिसे हम देख सकते हैं लेकिन उसे छू नहीं सकते?

उत्तर : ✓ सपना ।

???? सवाल– दुनिया का सबसे गर्म देश कौन सा है?

उत्तर : ✓ सूडान ।

???? सवाल– कौन सा पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है?

उत्तर : ✓ पीपल का पेड़ ।

???? सवाल– पांडवों को कुल कितने साल का वनवास मिला था?

उत्तर : ✓ 13 वर्षों का वनवास और 1 वर्ष का अज्ञातवास ।

सबसे ऊपर दिए गए प्रश्न का सही उत्तर है…

???? नारियल

आप हवाई जहाज में साबुत नारियल नहीं ले जा सकते। क्योंकि उड़ान के दौरान इसके सड़ने या फफूंदी लगने की संभावना होती है।

और पढ़ें ...

तेलंगाना में सीएम बनते ही एक्शन में रेवंत रेड्डी, KCR के करीबी सरकार के 6 सलाहकारों की छुट्टी

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी शपथ ग्रहण के बाद से ही एक्शन में नजर आ रहे हैं। शनिवार को उन्होंने केसीआर के कार्यकाल के दौरान सलाहकार के रूप में काम रहे 6 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया।मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य सरकार के 6 सलाहकारों को बर्खास्त कर दिया है उनमें पूर्व मुख्य सचिव राजीव शर्मा, पूर्व डीजीपी अनुराग शर्मा, पूर्व आईपीएस एके खान, सेवानिवृत्त आईईएस जीआर रेड्डी, सेवानिवृत्त आईएफएस आर शोबा और वीआरएस लेने वाले एक अन्य मुख्य सचिव सोमेश कुमार भी शामिल हैं।

कांग्रेस की 6 गारंटी वाले 2 योजनाओं की शुरुआत

 सीएम रेवंत रेड्डी ने आज दो योजनाओं की शुरुआत भी की। इनके तहत महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और गरीबों के लिए 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा, ये दोनों योजनाएं कांग्रेस की छह गारंटी का हिस्सा हैं। इस अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, कांग्रेस सरकार 100 दिनों के भीतर चुनावी गारंटियों को लागू कर तेलंगाना को लोगों के कल्याण और विकास के लिए पहचाने जाने वाला राज्य बनाने का प्रयास करेगी।

और पढ़ें ...

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी होगी दोगुनी, नए साल में मिलेगी आठवें वेतन आयोग की सौगात

8th Pay Commission: केंद्र सरकार लगातार सरकारी कर्मचारियों (government employees) के हित में घोषणाएं कर रही है। दीपावली के अवसर पर भी केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (dearness allowance) को बढ़ाने को लेकर ऐलान किया था, जिसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 42% से बढ़कर 46% हो गया।

इसके अलावा दीपावली पर कर्मचारियों को दिवाली बोनस (Diwali Bonus) भी दिया गया था। इस तरह कुल मिलाकर कर्मचारियों की सैलरी में काफी इजाफा (increase in salary) देखने को मिला था। वर्तमान समय में केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार सैलरी दी जा रही है, जो की काफी अच्छी मानी जाती है।

लेकिन अब बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार बहुत जल्द आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लागू करने पर विचार कर रही है। हालांकि से अभी तुरंत लागू नहीं किया जाएगा। उम्मीद है कि 2024-25 तक आठवां वेतन आयोग लागू हो जाए। अगर यह लागू होता है तो इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी (Increase in salary of employees) में काफी तेजी से वृद्धि देखने को मिलने वाली है।

कर्मचारी लगातार केंद्र सरकार को पत्रों के माध्यम से आठवे वेतन आयोग को लागू करने की बात कह रहे हैं। चुनाव के बाद हो सकता है कि सरकार इन विषयों पर विचार करे।

और पढ़ें ...

बारात से लौट रही कार डंपर से टकराई, आठ लोगों की जिन्दा जलकर मौत

नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश के बरेली जिले से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भोजीपुरा हाईवे पर करीब 11 बजे डंपर और कार की भिड़ंत हो गई. इस टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई. डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया जबकि कार सवार आठ लोग जिन्दा जल गए. इसमें एक बच्चा भी शामिल है.

दरअसल नैनीताल हाईवे पर कबीर रात 11 बजे बरेली से बहेड़ी की तरफ अर्टिगा कार जा रही थी। तबभी अचानक कार कंट्रोल से बाहर होकर डिवाइडर पार करती हुई दूसरी ओर चली गई। दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंपर से कार की टकरा गई। कार डंपर में फंसकर करीब 100 मीटर तक रोड पर घिसटती चली गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक़्त किसी को भी कार से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। अर्टिगा कार में सवार सभी आठ लोगों के जिंदा जल गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची। और आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि इस हादसे में आठ लोगो की मौत हुई है।

ताया जा रहा है कि कार शादी समारोह के लिए बुक की गई थी। शादी से वापस लौटते समय ये हादसा हो गया. दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया तो कार के अंदर सीटों पर केवल कंकाल ही थे। मौके पर मौजूद अफसरों समेत प्रत्यक्ष दर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

और पढ़ें ...

हाईवे की होटल ढाबों में आबकारी की रेड

पिथौरा. कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार शनिवार को रात्रि आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में संयुक्त आबकारी टीम द्वारा आबकारी वृत्त पिथौरा अंतर्गत ग्राम- टप्पा सवैया थाना- पिथौरा अंतर्गत 1.काठी ढाबा से 2 नग प्लेन शराब की शीशी में कुल 230 ml मूल्य 104 रु एवं शराब की गंध युक्त 2 ग्लास जप्त कर शराब पिलाने की सुविधा प्रदान कराने के लिए आरोपी सुनील प्रधान पिता बालमणि जाति कोलता साकिन गोदाधारपुर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36(a) का प्रकरण कायम किया गया। 2. टेंट ढाबा से 2 नग प्लेन शराब की शीशी में कुल 220 ml मूल्य 103 रु एवं शराब की गंध युक्त 2 ग्लास जप्त कर शराब पिलाने की सुविधा प्रदान कराने के लिए आरोपी अरुण पिता बालकिशन जाति मरार साकिन पिथौरा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36(a) का प्रकरण कायम किया गया। 3. ग्राम टप्पा थाना पिथौरा में संदेह के आधार पर तलाशी के दौरान एक खंडहर मकान किनारे 2 प्लास्टिक थैले में 141 नग प्लेन पाव कुल 25.38 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, 34(2), 59(क) का प्रकरण कायम किया गया ।मामले की विवेचना जारी है | उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही के दौरान विकास बढ़ेंद्र आबकारी उप निरीक्षक वृत्त पिथौरा नितेश सिंह बैस आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बसना आबकारी मुख्य आरक्षक कुंजराम ध्रुव एवं आबकारी स्टाफ् पिथौरा, सरायपाली , बसना उपस्थित रहे|
और पढ़ें ...