सियासत

पीएम MODI 11 दिसंबर को विकसित भारत @2047 आइडियास पोर्टल का करेंगे शुभारंभ

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 11 दिसंबर को विकसित भारत @ 2047 आइडियास ;प्कमंेद्ध पोर्टल का शुभारंभ करेंगे और वर्चुअल संबोधन देंगे। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण राजभवन में आयोजित किया गया है।
 
प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात  राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन (Governor Vishwabhushan Harichandan) की अध्यक्षता में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें राज्य के सभी शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण उपस्थित रहेंगे।

इस संबंध में आज नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा वीडियो कॉफ्रेंसिंग आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल उपस्थित थे। 11 दिसंबर को होने वाली कार्यशाला में विकसित भारत, सशक्त भारतीय, सम्पन्न और टिकाऊ अर्थव्यवस्था, सुशासन एवं सुरक्षा, विश्व में भारत आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी।

और पढ़ें ...

धर्मशाला में साधु की मिली जली हुई लाश, कमरे में धुआं निकलते देख पहुंचे लोग

राजस्थान। राजसमंद के नाथद्वारा में देहली वाली धर्मशाला में साधु का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे कमरे से धुआं निकलते देख लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर साधु पूरी तरह जला हुआ मिला।

कमरे में एक आधार कार्ड मिला है, जिसमें भगवत दास (75) पुत्र प्रेमदास निवासी मीठारामजी का मंदिर, रेलवे स्टेशन के पास, चित्तौड़गढ़ लिखा है। धर्मशाला में साधु भगवत दास 1 दिसंबर से रुके हुए थे। हालांकि शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। आधार कार्ड और अन्य साक्ष्य के आधार पर माना जा रहा है कि जलने से साधु भगवत दास की मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के बाद ही पता चलेगा कि शव भगवत दास का ही है या किसी और का है। फिलहाल शव को नाथद्वारा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पहचान के लिए परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़ें ...

मतों से नहीं सीटों से हारे हैं : कुमारी शैलजा

. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने अपने-अपने विचार रखकर हार के कारणों पर विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी | कुमारी शैलजा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी हमारे छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ हमारे राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खरगे जी ने, हमारे नेता राहुल जी ने और जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गेनाइजेशन) वेणुगोपाल जी ने मी‍टिंग ली; हमारे ट्रेज़रर साथ में थे, स्‍टेट के सीनियर नेतागण साथ में थे। सबने इस चुनाव के बारे में समीक्षा की, अपने विचार रखे, अपनी बातें कहीं, बहुत स्‍पष्‍ट रूप से सबने अपने-अपने व्‍यूज़ यहां पर दिए। ये बात ज़रूर है कि हम चुनाव हारे, लेकिन साथ में मैं ये भी कहूंगी कि कोई भी सर्वे... चाहे आपका नेशनल मीडिया हो, चाहे रीजनल मीडिया हो... कोई भी एजेंसी हो, हर एक ने ये कहा था कि छत्तीसगढ़ में हम चुनाव जीतने जा रहे हैं और शायद किसी हद तक आप सही साबित भी हुए, क्‍योंकि हमारा वोट परसेंटेज विशेष कम नहीं हुआ, हमारा वोट परसेंटेज पिछली बार के मुकाबले उतना ही रहा है, जो कि कोई छोटी बात नहीं होती। पांच साल सरकार में रहने के बाद वोट परसेंटेज बरकरार रहना एक बहुत बड़ी बात होती है, बहुत बड़ी उपलब्धि होती है और इसी कारण से हमें विश्‍वास था, हमें भरोसा था कि हमारी सरकार ने जो काम किया खरगे जी के नेतृत्‍व में... राहुल जी के, सोनिया जी के दिशानिर्देश में हमारी सरकार...प्रियंका जी के सहयोग से हमारी सरकार जो स्‍कीमें लेकर आई, बेहतरीन स्‍कीमें लेकर आई... उसका नतीजा हमने ज़मीन पर देखा है, लोगों का विश्‍वास हमने हासिल किया है। हमारी भरोसे की सरकार रही, हमने लोगों का भरोसा भी जीता। चुनाव हम हारे, सरकार हम नहीं बना पाए; हम निराश तो हुए हैं लेकिन हताश नहीं हुए। कारण कई हैं, उनकी हम डीटेल में समीक्षा कर रहे हैं और सभी लोग… सभी साथियों ने मिलकर हाई कमान को, हमारे शीर्ष नेताओं को ये विश्‍वास दिलाया है कि बेशक हमारी उम्‍मीद से थोड़ा कम रहना… कि सरकार न बने, लेकिन लोगों का विश्‍वास हमने खोया नहीं है और लोगों ने अभी भी हमारे ऊपर नज़र डाली है। आने वाले समय में लोकसभा का चुनाव आ रहा है, सभी साथियों ने विश्‍वास दिलाया है कि हम आगे मिलकर फिर से चुनाव लड़ेंगे, लोकसभा में चुनाव लड़ेंगे, हमारे लोगों ने प्रदर्शन भी अच्‍छा किया। हम कारण देखेंगे कि कई जगह वोट मार्जिन बहुत ज्‍यादा रहा, लेकिन कई जगह वोट मार्जिन बहुत ज्‍यादा हमारे पक्ष में भी रहा... तो कोई एक ऐसी बात नहीं है पैटर्न कि बिल्कुल इकतरफा कोई चुनाव हुआ हो, ये कहीं देखने में नहीं आ रहा है। तो इन चीजों को देखते हुए डीटेल्‍ड एनालिसिस किया जाएगा इन बातों का। महिलाओं की बात जहां तक है, ये पहली बार हुआ है कि विपक्ष में इतनी महिलाओं को हम जिताकर लाए हैं... क्‍योंकि अब विपक्ष में हो गए हैं, इसलिए कह रहे हैं। 18 महिलाओं को टिकट दिया था सभी ने मिलकर, उनमें से 11 महिलाएं जीतकर आई हैं। इसी तरह से कुछ एरिया में थोड़ी कमजोरी रही और किसी जगह हमको बहुत ज्‍यादा समर्थन मिला... किसान ने, ग़रीब ने हमारा साथ दिया है। जो जहां हमें लग रहा है कि कुछ कमियां रहीं, उन कमियों को आने वाले समय में अब हमने... आप ये मत समझ लीजिए कि ये चुनाव ख़त्‍म हो गया तो हमारा काम ख़त्‍म हो गया। हमारे साथी, हमारे वर्कर, हमारे नेतागण हर जगह, हर कोने में जाएंगे और फिर से लोगों का और ज्‍यादा विश्‍वास बढ़ाएंगे और लोकसभा में हम ज्‍यादा से ज्‍यादा सीटें जीतकर, लेकर आएंगे।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री को लेकर तेज हुई हलचल साय-साव का नाम सबसे आगे

छत्तीसगढ़ भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मंथन जारी है। शुक्रवार को पार्टी हाईकमान इस पर निर्णय ले सकता है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के लिए शुक्रवार को पर्यवेक्षक नियुक्त किए जा सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में कोई बड़ा फैसला ले सकता है। अगले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को जीत दिलाने में फिट बैठता हो।

 

 

पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के लिए मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का नाम रेस में पहले है। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और महाराष्ट्र के राज्यपाल व रायपुर में सात बार लोकसभा सदस्य रहे रमेश बैस के नाम पर भी चर्चा है। वहीं बताया जाता है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से भी डा. पूणेंदु सक्सेना के नाम पर चर्चा है। पूर्णेंदु सक्सेना संघ के प्रांत प्रमुख हैं और हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं।

और पढ़ें ...

लोकसभा से निष्कासित हुई टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

नई दिल्ली । टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया है। कैश फॉर क्वेरी मामले में टीएमसी नेता के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। महुआ लोकसभा की सदस्य थीं। उनके निष्कासन के बाद विपक्षी दलों ने सदन में हंगामा किया। लोकसभा की कार्यवाही को 11 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट सदन में पेश की गई। भाजपा सांसद विजय सोनकर ने रिपोट की सभा के पटल पर रखा। करीब आधे घंटे की चर्चा के बाद लोकसभा ने आचार समिति की उस रिपोर्ट को मंजूरी दे दी, जिसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी। सदन ने महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने संबंधी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। इसका मतलब नकदी के बदले सवाल पूछने के मामले में महुआ की संसद सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द हो गई है। 500 पेज की रिपोर्ट कई अहम सिफारिशें समिति ने 500 पेज की रिपोर्ट बनाई है। इसमें संसद की गरिमा को बचाने व राष्ट्रीय सुरक्षा को महत्व देने के लिए कई अहम सिफारिश की गई हैं। महुआ पर रिश्वत ले कर अदाणी समूह के खिलाफ कारोबारी हीरानंदानी को लाभ पहुंचाने के लिए सवाल पूछने के आरोप हैं। खुद महुआ ने स्वीकार किया था कि उन्होंने संसद में सवाल पूछने के पोर्टल से जुड़ी अपनी आईडी-पासवर्ड साझा किए थे। हीरानंदानी ने महुआ को रिश्वत देने की बात स्वीकारी थी। गौरतलब है कि नौ नवंबर को एक बैठक में भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति ने रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश करते हुए अपनी रिपोर्ट अपनाई थी। कांग्रेस सांसद परनीत कौर सहित समिति के छह सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में मतदान किया था। जबकि विपक्षी दलों से जुड़े समिति के चार सदस्यों ने असहमति नोट प्रस्तुत किए थे। विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट को फिक्स्ड मैच करार दिया है और कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दायर शिकायत (जिसकी समिति ने समीक्षा की) के समर्थन में कुछ भी सबूत पेश नहीं किया गया।
और पढ़ें ...

मां की थप्पड़ से आहत में बेटी ने किया सुसाइड, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, घर में पसरा मातम…

मथुरा। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 13 साल की बच्ची ने मां के चांटा मारने से नाराज होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना कृष्णा नगर के ओम नगर की बताई जा रही है. पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को परिवार को सौंप दिया गया. वह 9वीं कक्षा की छात्रा थी.

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ओम नगर निवासी रामवीर शर्मा ऑटो चलाते हैं. उनकी दो बेटियां और एक बेटा है, जो 12वीं का छात्र है. सबसे छोटी बेटी कक्षा 6 में पढ़ती है. वहीं बड़ी बेटी ने य​ह खौफनाक कदम उठा लिया. रामवीर शर्मा के मुताबिक 4 दिसंबर की रात उनकी बेटी ने अपनी मां से मंगोड़ा बनाने को कहा, लेकिन वह किसी दूसरे काम में व्यस्त थीं इसलिए मना कर दिया.

और पढ़ें ...

दिल्ली में AICC मुख्यालय में आज शाम अहम बैठक,बघेल और बैज भी पेश करेंगे रिपोर्ट

विधानसभा चुनाव में 5 में से 4 राज्य हारने के बाद कांग्रेस (Congress) अपनी स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. इसी कड़ी में कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल को दिल्ली बुलाया है। माना जा रहा है कि भूपेश बघेल की पार्टी में भूमिका को अब बदला जा सकता है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस की छत्तीसगढ़ यूनिट के चीफ दीपक बैज दोनों आज  दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. वे आज छत्तीसगढ़ से रवाना हो सकते हैं. समीक्षा बैठक में विधानसभा चुनाव में मिली हार पर गहन मंथन होगा

चुनाव में मिली बुरी हार

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है. चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 54 सीटें जीत लीं. वहीं, पिछले चुनाव में 68 सीटें जीतने वाली कांग्रेस महज 35 सीटों पर सिमट कर रह गई. छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) ने पहली बार एक सीट जीती है. यह रिजल्ट कांग्रेस को काफी निराश करने वाला है

और पढ़ें ...

खुशखबरी : WhatsApp यूजर्स अब स्टेटस में HD फोटो-वीडियो कर पाएंगे शेयर, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

आप फेसबुक और इंस्टाग्राम पर स्टेटस अपडेट शेयर कर सकते हैं. यह फीचर जल्द ही व्हाट्सएप यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा. इसका मतलब है कि आप एक ही तस्वीर या वीडियो को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर एक ही समय में पोस्ट कर सकते हैं.

रिपोर्ट की मानें तो व्हाट्सएप नई सुविधा ला रहा है, जिससे यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट को इंस्टाग्राम स्टोरीज के रूप में शेयर कर सकते हैं. इसको एंड्राइड डिवाइस के लिए तैयार किया गया है.Android 2.23.25.20 वर्जन के बीटा टेस्टिंग में स्पॉट किया गया है. यह फीचर ऑप्शनल होगा, जिससे यूजर्स को सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा. स्टेटस डालने पर पूछा जाएगा कि स्टेटस अपडेट को इंस्टाग्राम पर शेयर करना चाहते हैं या नहीं.

यूजर्स के लिए सबसे बेस्ट है जो हर जगह स्टेटस शेयर करना पसंद

रिपोर्ट में बताया गया है कि नया फीचर उन यूजर्स के लिए सबसे बेस्ट है जो हर जगह स्टेटस शेयर करना पसंद करते हैं. व्हाट्सएप से डायरेक्ट शेयर करने पर क्वालिटी से थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है. क्योंकि दोनों प्लेटफॉर्म्स में फोटो या वीडियो एडिट अलग-अलग तरह से होती है.

और पढ़ें ...

BREAKING : नरेंद्र सिंह तोमर, रेणुका सिंह समेत अन्य दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद इन 4 केंद्रीय मंत्रियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली :देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने विधानसभा चुनाव जीतने वाले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेणुका सिंह और प्रह्लाद सिंह पटेल और सरुता (Union ministers Narendra Singh Tomar, Renuka Singh and Prahlad Singh Patel and Saruta) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

अब केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

वहीं राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

और पढ़ें ...

08 December 2023 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 08 December 2023: 8 दिसंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि शुक्रवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। 8 दिसंबर को रात 12 बजकर 4 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।

8 दिसंबर  2023 का शुभ मुहूर्त

  1. एकादशी तिथि- 08 दिसंबर को पूरा दिन, पूरी रात पार कर 9 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक 
  2. सौभाग्य योग- 8 दिसंबर को रात 12 बजकर 4 मिनट तक
  3.  हस्त नक्षत्र- 8 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 10:54 से दोपहर 12:12 तक
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:07 से दोपहर 12:30 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 10:57 से दोपहर 12:14 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:38 से दोपहर पहले 11:57 तक
  • भोपाल- सुबह 10:50 से दोपहर 12:11 तक
  • कोलकाता- सुबह 10:06 से दोपहर पहले 11:27 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:09 से दोपहर 12:30 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:34 से दोपहर 12:00 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  1. सूर्योदय- सुबह 7:00 am
  2. सूर्यास्त- शाम 5:24 pm
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 08 December 2023: आज इन राशियों को नहीं मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए राशिफल में आपके लिए क्या है?

Aaj Ka Rashifal 08 December 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 4 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बज्कत 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज किसी दोस्त की मदद करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होंगी, जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, आर्थिक स्थिति में मजबूती बनी रहेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको काफी आराम मिलेगा। लवमेट्स अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घर वाले रिश्ते की बात आगे बढ़ाएंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि 

ऑफिस में कोई भी काम शुरू करने से पहले अपने सीनियर्स की राय जरूर लें । कई दिनों से परिवार से दूर रह रहे लोग अपने परिवारजनों से मिलने का मौका पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को उनकी मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट को ज्यादा लोग पसंद करेंगे। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें, नहीं तो कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में तारीफ होगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 3

मिथुन राशि 

ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में वृद्धि होगी। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपना अभ्यास जारी रखना चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति आज डिनर पर जायेंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आयेगी। नर्सिंग कर रहे छात्र अपने सीनियर्स की मदद से प्रैक्टिकल पूरा करेंगे। आज आपको ऑयली खाना खाने से बचना चाहिए। लवमेट्स की गलतफहमियां आज दूर होंगी। शिक्षकों का ट्रान्सफर मनपसंद जगह पर हो सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 7

कर्क राशि

आज दोस्त की सलाह से बिजनेस शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। मोबाइल एक्सेसरीज के कारोबारी अपने बिसनेस को बढ़ाने का विचार करेंगे। डॉक्टर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, आज सीनियर डॉक्टर की मदद मिलेगी। घर की बेटी को आज बड़ी सफलता हाथ लगेगी, परिवार का माहौल उत्साह से भर जायेगा। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज फिजूल खर्चों से बचें। छात्रों को सफलता मिलाने के योग है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि 

प्रॉपर्टी डीलर की आज कोई बड़ी डील फाइनल हो जायेगी। बॉस का दिया टारगेट आज समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपके बॉस दूसरा टारगेट देने का मन बनायेंगे। विद्यार्थी अपने करियर को सही दिशा में ले जाने के लिए बड़ों की सलाह लेंगे। लवमेट्स आज शौपिंग पर जायेंगे, जिससे उनको बहुत ख़ुशी मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में नए लोगों से जुड़ेंगे। अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने का सही समय है। आज घर के बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।

  • शुभ रंग- ब्लैक
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि 

आज के दिन अपने कार्यों पर ध्यान दें, किसी को कहने का मौका न दें। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आप किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां आपकी मुलाकात ख़ास रिश्तेदारों से होगी। आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। पिछले दिनों से स्वास्थ्य में हो रही समस्या को आज अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे। शिक्षक आज छात्रों को टॉपिक समझाने के लिए उत्सुक रहेंगे। लवमेट्स की फ़ोन पर लम्बी बात होगी, जिससे उनके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि 

महिलाओं को मार्केट में अपनी पर्स और ज्वेलरी का ख़ास ख्याल रखने की आवश्यकता है। घुटने की दर्द से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। नवविवाहित दंपत्ति अपने रिश्ते की नीव को और मजबूत बनायेंगे। आपके ट्रान्सफर में आ रही रुकावटें आज खत्म हो सकती है, ट्रान्सफर आपकी मनपसंद जगह पर होगा। आज आप दूसरों की हर संभव मदद करने में सक्षम रहेंगे। क्राकरी के कारोबारियों की अच्छी सेल होगी। रोज की अपेक्षा आज ज्यादा मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग- मैहरून
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि 

आज आप नए बिजनेस को शुरू करने का मन बनायेंगे। आज ऑफिस में सीनियर्स से किसी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी लेंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जीवनसाथी के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। विद्यार्थी  पिछले दिनों के छूटे काम को पूरा कर लेंगे। पेट से जुडी समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। सोशल मीडिया पर आपके फालोवर्स में इजाफा होगा। आज वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि 

बिजनेस में आज लोगों की राय आपको काम करने का तरीका सिखाएगी। लवमेट्स अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। एल. आई. सी. में कार्यरत आज अपने टारगेट को पूरा कर लेंगे। लेखकों की लिखी किताब आज लोगों को पसंद आयेगी।जीवनसाथी आपसे कोई जरूरी बात शेयर करेंगे, आप उनकी बात को समझेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों की मेहनत जल्द अच्छे रंग लाएगी। आज ऑफिस के तर्क वितर्क में पड़ने से बचें।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि 

ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। नवविवाहित दंपत्ति को धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। आपके काम के प्रति मेहनत को देखकर बॉस आपका प्रमोशन करने का विचार करेंगे। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक को समझने के लिए उत्सुक होंगे। लवमेट्स आज अपनी मनपसंद जगह पर घूमने जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलाने के योग बने हुए हैं।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

कुंभ राशि 

आज आप किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आज पूरा दिन खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में मीठी नोक झोंक होंगी, जीवनसाथी आपको खुश होने की वजह देंगे। लवमेट्स को आज उपहार मिलेगा। कॉस्मेटिक का ऑनलाइन काम का रहे लोगों की अच्छी सेल होगी। शिक्षकों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। आपके किसी निर्णय में परिवारजन आपका सपोर्ट करेंगे। आज नए कार्य और व्यवसाय को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। आज आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि 

वाहन लेने का विचार आज अपने घर से करेंगे। पीएचडी. के छात्रों की मेहनत सफल होगी, तरक्की का मार्ग जल्द मिलेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। ऑफिस के जरूरी पेपर के सिलसिले में ऑफिस के लोग घर आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में आज बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार के माहौल में खुशियां आएंगी। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा, किसी कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सामूहिक आत्‍महत्‍या, फंदे से लटकते मिले शव

उत्तर प्रदेश। वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथापुरा में चार लोगों के सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतकों में तीन पुरूष और एक महिला शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार कैलाश भवन आंध्र आश्रम देवनाथपुरा पास पांडे हवेली थाना क्षेत्र दशाश्वमेध में बीते 3 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के चार व्यक्ति आकर रुके हुए थे। जिन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की शिनाख्त वीरा वेंकट सूर्य मोहन राजेश (उम्र 25 वर्ष), जयराम (उम्र 23 वर्ष), कोंडा बाबू (उम्र 50) और एक महिला लावण्या (उम्र 45) के रूप में की गई है। सभी मृतक धर्मागुदम स्ट्रीट मंडपेटा जिला ईस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

कांग्रेस PCC चीफ कमलनाथ ने अपने पद से दिया इस्तीफा...अब कौन होगा नया अध्यक्ष?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस्तीफा सौंप दिया है ।

यहां बताते चलें कि कमलनाथ पिछले 6 साल से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं. साल 2018 में कमलनाथ के नेतृत्व में ही चुनाव लड़कर कांग्रेस ने 15 साल बाद मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी की थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद 15 महीने में उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी. सरकार चली जाने के बावजूद भी कमलनाथ लगातार पार्टी की मजबूती के लिए संघर्ष करते रहे।

युवा या प्रभावशाली नेता को मिल सकती है एमपी की कमान

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अलाकमान अब कमलनाथ की जगह किसी युवा या प्रभावशाली नेता को मध्य प्रदेश की कमान देना चाहता है. हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि जिस भी नेता को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मुखिया बनाया जाएगा, वह कमलनाथ का करीबी होगा. आलाकमान चाहता है कि नए अध्यक्ष के नाम पर कामलनाथ की भी सहमति हो. यदि किसी युवा नेता को मध्य प्रदेश की कमान सौंपने का फैसला होता है तो इसमें सबसे प्रमुख नाम दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह, मालवा के सक्रिय नेता जीतू पटवारी, महाकौशल के सक्रिय नेता तरुण भनोट और निमाड़ से आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का लिया जा रहा है.

और पढ़ें ...

दिल दहला देने वाली घटना: डॉक्टर ने पत्नी, बच्चों को नशे की दवा खिलाकर हथौड़े से सिर कुचला…फिर खुद कर ली आत्महत्या

रायबरेली। जिले के आधुनिक रेल कोच कारखाना स्थित अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मिर्जापुर निवासी 45 वर्षीय अरुण कुमार सिंह आधुनिक रेल कोच कारखाना स्थित अस्पताल में 2017 से नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात थे। वह कारखाना परिसर स्थित आवास में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार की रात उन्होंने जब फोन नहीं उठाया तो उनके सहकर्मी आवास पर पहुंचे, जहां उन्हें अंदर से दरवाजा बंद मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्हें पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दरवाजा तोडक़र अंदर गए तो घर में चिकित्सक अरुण का शव फंदे से लटकता मिला, जबकि उनकी पत्नी अर्चना (40), बेटे आरव (चार) और बेटी अरीबा (12) के शव भी वहीं पड़े हुए थे।

पुलिस को मौके से एक हथौड़ा मिला

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके से जो साक्ष्य मिले हैं, उनसे लगता है कि बच्चों को नशे की दवा खिलाकर बेहोश किया गया और फिर उनके सिर पर वार किए गए। पुलिस को मौके से एक हथौड़ा मिला है। माना जा रहा है कि इसी से तीनों को मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में यह पता चला कि डॉक्टर अवसाद से ग्रसित था। आसपास रह रहे लोगों के अनुसार परिवार को दो दिन पहले रविवार को देखा था। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

और पढ़ें ...

यूजर्स सावधान! मोबाइल से तुरंत डिलीट करें ये खतरनाक ऐप्स

साइबर सिक्योरिटी फर्म ESET ने SpyLoan Apps को लेकर मोबाइल यूजर्स को सतर्क किया है। ESET ने कुछ ऐसे फ्रॉड इंस्टैंट लोन ऐप्स को खोज निकाला है, जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को टारगेट करने का काम करते हैं। यह ऐप्स ना सिर्फ भारतीय यूजर्स को अपना शिकार बना रहे थे, बल्कि दूसरे देशों को भी ठगने का काम कर रहे थे।

साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने 18 SpyLoan Apps की पहचान की है और गूगल के पास उनकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। टेक जगत की दिग्गज कंपनी इनमें से 17 ऐप्स को पहले ही Play Store से रिमूव कर चुकी है। रिमूव होने से पहले दुनियाभर में Play Store से ये ऐप्स करीब 12 मिलियन से अधिक डाउनलोड हासिल कर चुके थे।

क्विक लोन एक्सेस का करते हैं वादा

साइबर सिक्योरिटी फर्म ने हाल ही में पाया कि कुछ Android Loan Apps लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। ये ऐप्स खुद को एक बेहतर पर्सनल लोन सर्विस प्रोवाइडर के रूप में दिखाते हैं। साथ ही ये वादा करते हैं कि आसानी से लोन प्रोवाइड कराते हैं। इन ऐप्स को ऐसे डिजाइन किया है, जो आम लोगों को फंसाने का काम करते हैं। ये ऐप्स हाई इंटरेस्ट रेट्स पर रकम प्रोवाइड कराते हैं। साथ ही ये ऐप्स यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स और फाइनेंशियल इंफोर्मेशन को कलेक्ट करते हैं। इसके बाद वे उसका यूज़ ब्लैकमेलिंग में करते हैं। जिन यूजर्स ने इन ऐप्स को डाउनलोड किया है, हम उन्हें सलाह देते हैं कि इन ऐप्स को फोन से रिमूव कर दें।

स्पाई लोन ऐप्स की ये है लिस्ट

ये ऐप्स गूगल की पॉलिसी का पालन नहीं कर रहे थे। रि-पेमेंट के लिए भी कुछ गाइडलाइंस हैं, जिनका इन्होंने उल्लंघन किया। इन ऐप्स के नाम PhoneArena की रिपोर्ट्स से लिए हैं।

AA Kredit
Amor Cash
GuayabaCash
EasyCredit
Cashwow
CrediBus
FlashLoan
PréstamosCrédito
Préstamos De Crédito-YumiCash
Go Crédito
Instantáneo Préstamo
Cartera grande
Rápido Crédito
Finupp Lending
4S Cash
TrueNaira
EasyCash

और पढ़ें ...

रेवंत रेड्डी ने ली तेलंगाना के सीएम पद की शपथ, भट्टी विक्रमार्क बने डिप्टी सीएम

हैदराबाद। कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद रहे। तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कैबिनेट में कई मंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें भट्टी विक्रमार्क को डिप्टी सीएम बनाया गया है। कैबिनेट में सीताक्का, पोन्नम प्रभाकर के साथ-साथ कोंडा सुरेखा ने भी मंत्रीपद की शपथ ली। इसके अलावा उत्तम कुमार रेड्डी, श्रीधर बाबू ने भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
और पढ़ें ...