सियासत

आयकर विभाग की छापेमारी के पांचवें दिन भी जारी, पैसे गिनने की और मशीनें लाई गईं

ओडिशा। बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी के पांचवें दिन पैसे गिनने की मशीनें लाई गईं। 200 करोड़ रुपये से अधिक ज़ब्त किए गए हैं। बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड बौध डिस्टिलरीज की एक समूह कंपनी है जो झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी हुई है।
और पढ़ें ...

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजमुंदरी हवाई अड्डे पर रखी नए टर्मिनल भवन की आधारशिला

आंध्र प्रदेश। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजमुंदरी हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी। बता दें कि हवाई अड्डे के प्रस्तावित विस्तार में 28 चेक-इन-काउंटर, आगमन के लिए चार कन्वेयर बेल्ट (मौजूदा टर्मिनल को आगमन में परिवर्तित करना), आठ एक्स-बीआईएस मशीनें, तीन एयरोब्रिज और पर्याप्त संख्या में एफ एंड बी और रिटेल आउटलेट जैसी यात्री सुविधाएं होंगी। इस नए टर्मिनल भवन में सुगम्य भारत अभियान के मानकों के अनुसार दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। हवाई अड्डे का शहर की तरफ का क्षेत्र भी 600 (लगभग) कारों की पार्किंग के लिए अपग्रेड किया जाएगा।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 10 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 10 December 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 10 दिसंबर 2023 का पंचाग...

सूर्योदय- 07:03 एएम
सूर्यास्त- 05:25 पीएम

वार- रविवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- द्वादशी, 07:13 एएम तक
नक्षत्र- स्वाती, 11:50 एएम तक
योग- अतिगण्ड, 10:35 पीएम तक
करण- तैतिल, 07:13 एएम तक

अशुभ मुहूर्त 
राहुकाल- 04:07 पीएम से 05:25 पीएम
यमगण्ड- 12:14 पीएम से 01:31 पीएम
गुलिक काल- 02:49 पीएम से 04:07 पीएम 
विडाल योग- 11:50 एएम से 07:03 एएम, दिसंबर 11
वर्ज्य- 05:31 पीएम से 07:09 पीएम 
दुर्मुहूर्त- 04:02 पीएम से 04:43 पीएम
बाण- चोर- 06:35 पीएम से पूर्ण रात्रि तक 
विंछुड़ो- 06:12 एएम, दिसम्बर 11 से 07:03 एएम, दिसंबर 11

शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 05:14 एएम से 06:08 एएम 
प्रातः सन्ध्या- 05:41 एएम से 07:03 एएम
अभिजित मुहूर्त- 11:53 एएम से 12:34 पीएम 
विजय मुहूर्त- 01:57 पीएम से 02:39 पीएम
गोधूलि मुहूर्त- 05:22 पीएम से 05:50 पीएम 
सायाह्न सन्ध्या- 05:25 पीएम से 06:47 पीएम
अमृत काल- 03:17 एएम, दिसंबर 11 से 04:54 एएम, दिसंबर 11 
निशिता मुहूर्त- 11:47 पीएम से 12:41 एएम, दिसंबर 11

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 10 December 2023: रवि प्रदोष पर इन 5 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य...यहां पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 December 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 50 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 50 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आपके लिए आज का  दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप लक्ष्य को पाने के लिए एक्टिव रहेंगे ताकि कोई भी मौका चूक न जाए। जो लोग व्यापार करते हैं या जो नौकरी करते हैं, उनके करियर में उत्तम परिणाम मिलने के योग हैं। आज आपको जो भी काम मिलेगा, उसे आप अच्छी तरह तय समय पर पूरा कर दिखाएंगे। जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और यह आपके व्यवसाय और नौकरी दोनों में अच्छे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल के बावजूद अपने परिजनों का सहयोग आज आपको आनंदित करेगा। यदि आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए है, तो सामाजिक स्तर पर अच्छे कामों के लिए सम्मान मिल सकता है। शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों के लिए परीक्षा में सफलता के योग हैं।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि:

आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं से निपटने का रास्ता ढूंढ लेंगे और अपनी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। आपके कारोबार में बढ़ोतरी के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी । नौकरी या किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है साथ ही आपको स्वास्थ्य के मामले में सचेत भी रहना चाहिए। किसी तरह के संक्रमण से अपना बचाव करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज आपका दिन उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आपको नौकरी में पदोन्नति के साथ ट्रांसफर होने की संभावना है। जो नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं । व्यापार में लाभ के संकेत हैं, आमदनी बढ़ेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न होने से घर का माहौल उल्लास से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां मिलेगी पर अपने कौशल तथा मेहनत से सामना करने में सफल होंगे, आशातीत सफलता मिलने के साथ तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि:

आज आपको अपने मनचाहे काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी में आज संभव है, आपको किसी अच्छी जगह ट्रांसफर मिल जाए जहां जाने की आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। पारिवारिक स्तर पर तालमेल बना कर रखना चाहिए जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान संबंधी मामलों में कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे तरक्की के अवसर मिलेंगे। अच्छी सेहत बनाये रखने के लिए आप प्रतिदिन व्यायाम करेंगे इससे आप निरोगी और ऊर्जावान रहेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि:

आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा। आज किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा लेंगे और ज्यादा लोगों से आपके संपर्क जुड़ेंगे, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है और आपके व्यवसाय के लिए भी फायदेमंद रहेगा जिससे आपकी स्थिति में सुधार होगा । नौकरी में किसी प्रोजेक्ट के लिए यात्रा हो सकती है। आज अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएंगे। आज परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल होगा, बच्चों में उत्साह बढ़ेगा परन्तु पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं। आज किसी काम में घर के बड़े सदस्यों के सहयोग से आपको राहत मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज आपको किसी तरह के कानूनी मामलों में दोस्तों की मदद मिलेगी और आपकी समस्याओं का समाधान होगा। आपके प्रयासों की सराहना की जाएगी, जो आपको किसी तोहफे की तरह महसूस करा सकता है। नौकरी में आपकी कार्यक्षमता के लिए अधिकारियों से पुरस्कार भी मिल सकता है। आपका उत्साह बढ़ेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ होंगे पर कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। इस राशि के छात्रों का प्रदर्शन परीक्षा में बेहतर रहेगा और आपको संतान की ओर कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि:

आज आपका मन शांत रहेगा और मन में नये-नये विचारों का समावेश होगा। यदि आंखों या गले की कोई समस्या लग रही है तो भ्रामरी प्राणायाम करें तथा नित्य ठंडे पानी से आंखों को धोने की आदत डालें, लाभ मिलेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो टीम के सदस्यों से किसी प्रकार की समस्या की संभावना है परन्तु धैर्य से काम लेने पर मुश्किलें सुलझ जाएगी। इस राशि के जो जातक परीक्षा की तैयारी कर रहे उनको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा जीवन साथी को आज कुछ स्पेशल फील कराने की कोशिश कामयाब होगी। Blue, 6

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ेगी। इस तरह आप अपनी स्थिति मजबूत कर पायेंगे और आपके प्रमोशन की बात पक्की हो सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में उतार चढ़ाव आ सकते हैं परन्तु विदेशी संपर्कों से लाभ मिलेगा और व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट्स के लिए आजका दिन अच्छा है रिश्ते मजबूत होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग करने की हैबिट डालें।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि:

आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी और आप कहीं की यात्रा का प्लान बनाएंगे। नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते है यह आपके लिए अच्छा रहेगा सैलरी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे, नये लोगों के संपर्क से लाभ मिलेगा और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आपको अपने वैवाहिक तथा प्रेम संबंधों में मधुरता बनाएं रखने के लिए वाणी और व्यवहार में संयम रखना चाहिए। इस राशि के विद्यार्थी मन को एकाग्र करने के लिए मेडिटेशन करें तो पढ़ने में मन लगेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज का दिन आपके करियर में बदलाव लेकर आ सकता है। आप नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। नौकरी के लिए प्रयास करेंगे और सफल होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी और आप धन संचय करने में कामयाब रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य मामलों पर कुछ खर्चे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं तो परिणाम अच्छे रहेंगे। आपके विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 7

कुम्भ राशि:

आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में अपनी मेहनत से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है आमदनी बढ़ सकती है आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है आपसी सूझ-बूझ से रिश्ते को आगे बढ़ाने प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए नये साल में आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे, बच्चों की मेहनत कामयाब होगी और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे। आज इस राशि के जातकों पर स्वास्थ्य संबंधी कुछ खर्चे हो सकते हैं, आपको इससे बचना चाहिए और अच्छी दिनचर्या तथा पौष्टिक खानपान का पालन करना चाहिए।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको आपकी मेहनत से नौकरी में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे आपकी सराहना होगी और पदोन्नति का मौका मिल सकता है। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। बिजनेस में तरक्की होगी, आपको समाज के वरिष्ठ अनुभवी लोगों से आज सहयोग मिल सकता हैजो आपके कैरियर के लिए लाभकारी होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से कुछ अच्छी रहेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आगे की पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहकर एक व्यवस्थित दिनचर्या का पालन करना चाहिए।

  • शुभ रंग- क्रीम कलर
  • शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

Vivo ने लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन, कितनी होगी कीमत, जानें स्पेसिफिकेशन्स

टेक डेस्क : Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. इस हैंडसेट का नाम Vivo Y36i है. यह स्मार्टफोन 4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है. Y सीरीज का ये स्मार्टफोन शानदार फीचर से लेस है. इस फ़ोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है. वहीं मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. इस मॉडल में तीन कलर ऑप्शन मिलते है, फैंटेसी पर्पल, गैलेक्सी गोल्ड और डीप स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन अवलेबल होंगे.

जानें Vivo Y36i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

– इस फ़ोन में 6.56 इंच के फुल HD+ डिस्प्ले 1612×720 पिक्सल रेजॉलूशन मिलता है.

– डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट और 180Hz के टच सैंप्लिंग रेट के साथ आता है.

– VIVO इस फोन में 4जीबी LPDDR4x रैम और 128जीबी तक का UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी.

– फोन में यूजर्स को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 चिपसेट मिलेगा.

– 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एलईडी फ्लैश दिया गया है.

– कैमरा में 10x डिजिटल जूम का ऑप्शन मिलेगा। 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है.

– फोन में दमदार 5000mAh की बैटरी दी गई है और बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

– ओएस के रूप में फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Origin OS 3 पर काम करता है.

– इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

– इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए रिवर्स चार्जिंग, ओटीजी सपोर्ट,  AAC,  वाई-फाई,  ब्लूटूथ 5.1,  जीपीएस और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिलता है.

– भारत में Vivo Y36 की कीमत 14,999. रुपये से शुरू होती है।

और पढ़ें ...

लड़की को फेसबुक पर सिपाही से हुआ प्यार, एसपी ने थाने में करा दी शादी

नई दिल्ली: उतर प्रदेश के बलिया जिले से प्रेम संबंध का अनोखा मामला सामने आ रहा है. यहां बलिया जिले में रहने वाली लड़की को रेलवे पुलिस के जवान विकास कुमार से प्यार हो गया. दोनों को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर प्यार हो गया.

लड़की इसके बाद बलिया के रेलवे थाना पहुँच गई. रेलवे के एसपी कुमार आशीष ने एक पहल की और पुलिस एसोसिएशन के सहयोग से थाना परिसर में स्थित मंदिर में जोड़े की शादी करा दी. सोशल मीडिया पर इन दोनों की प्रेम कहानी तेजी से वायरल हो रही है.

इस मामले पर एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि. दोनों के प्यार को देखते हुए रेल एसपी के आदेश पर रेल सिपाही यूनियन के अधिकारियों ने शादी का इंतजाम किया. इसके बाद लड़की की शादी रेल थाने में विकास कुमार से करवाई गई. बीते शुक्रवार को कोर्ट में भी इस प्रेमी जोड़े की शादी विधि विधान से कराई गई.

और पढ़ें ...

हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी...कांग्रेस के इन 2 बड़े नेताओं ने अपने पद से दिया इस्तीफा

जबलपुर। कांग्रेस को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली हार  के बाद अब बड़े नेताओं के इस्तीफों  का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को प्रदेश के महामंत्रियों ने अपने क्षेत्र में मिली हार के चलते इस्तीफा भेज दिया है।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्रियों में जो 2 नाम सामने आये हैं। उनके एक नाम अशोक गुप्ता का और दूसरा नाम पंकज पांडे का है। जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के इन दोनों बड़े नेताओं ने अपने पदों से अब इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों नेताओं को जबलुपर क्षेत्र में उनकी पार्टी के प्रत्याशियों का प्रभारी बनाया गया था।

भाजपा का बेहतर प्रदर्शन

कमलनाथ को अपने इस्तीफे की पेशकश करते हुए इन नेताओं ने इस अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी बताया है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 3 दिसंबर को हुई मतगणना में कांग्रेस ने प्रदेश की 66 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 163 सीटें अपने नाम की। 

प्रदेश में कांग्रेस की हार के चलते कई बड़े नामों के इस्तीफे को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी है। जबलपुर से इस्तीफा देने वाले इन नेताओं की ओर से यह भी संदेश दिया जा रहा है कि पार्टी में युवा चेहरों को आगे लाया जाये। युवाओं को मौका देने से उनकी पार्टी में नए संचार की बात गुप्ता और पांडे की ओर से कही जा रही है। अशोक गुप्ता प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। चुनाव में मिली हार को लेकर उन्होंने इसे जनता का फैसला बताया  है।

और पढ़ें ...

कर्नाटक से लेकर महाराष्ट्र तक NIA का छापा, ISIS से जुड़े 15 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने वैश्विक आतंकवादी समूह आईएसआईएस द्वारा देशभर में आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिश से जुड़े मामले में कर्नाटक और महाराष्ट्र में लगभग एक साथ 44 जगहों पर छापेमारी की है।

एनआईए के अधिकारियों ने जिन जगहों पर छापेमारी की है। उनमें कर्नाटक में एक, पुणे में 2, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे शहर में 9 और भयंदर में एक जगह शामिल है। साथ ही, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने ISIS से जुड़े 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनआईए की जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन वाली एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है, जिसमें विदेशी स्थित आईएसआईएस हैंडलर भी शामिल हैं। जांच से ऐसे लोगों के एक बड़े नेटवर्क का पता चला है जो भारत में आईएसआईएस की चरमपंथी विचारधारा को फैलाने के लिए काम कर रहे हैं।

 एजेंसी इससे पहले महाराष्ट्र एटीएस की मदद से 7 से 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पड़घा गांव एनआईए के रडार पर था। पुणे में मिले आतंकी मामले के बाद पडघा गांव से दो से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने आज की कार्रवाई में कई और लोगों को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें ...

दिल दहलाने वाली घटना : ससुर ने बहू और पोते को उतारा मौत के घाट...जानिए किस बात को लेकर हुआ था विवाद

सीतापुर. एक बुजुर्ग ने बहू और पोते पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार कर मौत के घाट उतार दिया. पौत्र की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि पौत्र के रोने से परेशान होकर बुजुर्ग ने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मामला तालगांव थाना क्षेत्र का है. गांव मोहरिया कलां के मजरा देवरिया निवासी कमलाकांत बुजुर्ग हैं. उसकी पत्नी रामदेवी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह राशन लेने गईं थीं. इसी दौरान पता चला कि पति ने उसकी बहू और एक वर्षीय पोते पर बांके से गर्दन पर हमला कर दिया. जब वह घर पहुंची तो उसका पोता आयुष (1) और बहू शिखा (22) मरणासन्न हालत में पड़े थे.

पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया. वहीं शिखा को जिला अस्पताल ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान बहू की भी मौत हो गई.

 

और पढ़ें ...

सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल...जानें क्या है आज गोल्ड-सिल्वर का रेट

आज सोने-चांदी के दामों में तेज़ी देखने को मिला है. भारत में एक तोला (10 ग्राम) सोने की कीमत के दाम 57,850 रुपये है. वहीं एक दिन पहले सोने की कीमत 57,700 थी. ऐसे में पिछले एक दिन में सोने के दामों में 150 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 62,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 62,930 रुपये था. ऐसे में 24 कैरेट सोने के दाम में 170 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

सोना खरीदने से पहले सोने के भाव की सटीक जानकारी कर लेनी चाहिए. सोने चांदी का दाम जानने के लिए आप अपने शहर की दुकानों से पता कर सकते हैं. हम इस आर्टिकल में सोने चांदी की कीमत अपडेटेड डे प्राइस को गोल्ड प्राइस के रूप में दिखा रहे हैं.

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

  • 22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम- 57,850
  • 24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम- 63,100

मुंबई में सोने के भाव

  • 57,700 (22 कैरट)
  • 62,950 (24 कैरट)

आगरा में सोने के भाव

  • 57,850 (22 कैरट)
  • 63,100 (24 कैरट)

चांदी के दाम

भारत में आज एक किलो चांदी के दाम 77,200 रुपये हैं. बीते दिन चांदी का दाम 72,200 रुपये प्रति किलो था. जानकारी के लिए बता दें, ऊपर बताए गए सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से बात कर सकते हैं.

और पढ़ें ...

खुदाई के दौरान निकले सोने-चांदी के ब्रिटिश कालीन सिक्के...ग्रामीणों में मचा हड़कंप...मौके पर पहुंची पुलिस

खंडवा:  मध्य प्रदेश  के खंडवा जिले में एक मकान के निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के मिले है. इसके बाद खुदाई गांव में सोने-चांदी के सिक्के निकलने की अफवाह पूरे गांव में फैल गई, फिर क्या था, लोगों की भीड़ लग गई. कुछ ग्रामीणों ने तो गड्ढे खोदना शुरू कर दिए. 

बता दें कि सोने-चांदी के सिक्के मिलने की अफवाह में पहुंचे लोग सिक्कों की खोजबीन में उमड़ पड़े. देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई. ये पूरी घटना खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के खिडगांव की है.

पूरे गांव में फैली अफवाह
दरअसल खिडगांव गांव में एक पुराने मकान की खुदाई चल रही थी. जेसीबी मशीन के द्वारा खुदाई की जा रही थी. खुदाई के बाद माल दूसरी जगह फेंका गया था. इसी मलबे के ढेर में कुछ लोगों को चांदी के सिक्के मिलने की अफवाह फैली. अफवाह थी कि खुदाई के दौरान सिक्कों से भरा घड़ा निकला है. इस खबर के बाद ग्रामीण लोग मलबे के देर में सिक्कों की तलाश करने जुट गए.

ब्रिटिश काल के सिक्के मिले
रात में भी लोग मोबाइल की रोशनी में सिक्के तलाश रहे थे. कुछ लोगों को ब्रिटिश काल के चांदी के सिक्के भी मिले हैं. सोने के सिक्के की कोई खबर नहीं है. इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने को भी नहीं है. पुलिस को लोगों ने सूचना दी लेकिन रात का समय होने की वजह से पुलिस भी अभी हरकत में नहीं आई है. संभवत सुबह पुलिस गांव पहुंचकर इस मामले की तस्दीक करेगी. स्थानीय थानेदार ने भी कहा कि ग्रामीणों से रात में ही उन्हें इस घटना की खबर मिली है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 09 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 9 दिसंबर 2023

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- कार्तिक

तिथि

कृष्ण द्वादशी-आरम्भ: 06:31 ए एम, दिसम्बर 09, अन्त: 07:13 ए एम, दिसम्बर 10

नक्षत्र

चित्रा - 10:43 ए एम तक

योग

शोभन - 11:37 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 07:02 ए एम
सूर्यास्त- 05:26 पी एम
चन्द्रोदय- 04:13 ए एम
चन्द्रास्त- 02:43 पी एम

अशुभ काल
राहू- 09:38 ए एम से 10:56 ए एम
यम गण्ड- 01:32 पी एम से 02:50 पी एम
गुलिक- 07:02 ए एम से 08:20 ए एम
दुर्मुहूर्त- 07:02 ए एम से 07:44 ए एम, 07:44 ए एम से 08:26 ए एम
वर्ज्यम्- 04:35 पी एम से 06:15 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:53 ए एम से 12:35 पी एम  
अमृत काल- 02:37 ए एम, दिसम्बर 10 से 04:18 ए एम, दिसम्बर 10
ब्रह्म मुहूर्त- 05:12 ए एम से 06:07 ए एम  

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 9 दिसंबर 2023: .जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 09 December 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाएगा। आज रात 11 बजकर 36 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 09 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो वाकई जबरदस्त होंगे। 

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 5

वृष राशि:

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 7

मिथुन राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज आप खुद पर ध्यान देंगे। समाज में आपके द्वारा किसी गए कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। आज आपका आत्मविश्वास देखकर लोग आपसे प्रभावित होंगे। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 6

कर्क राशि:

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा। बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे, जहां आपको काफी अच्छा महसूस होगी। महिलाएं बाजार में अपने कीमती समानों को लेकर सतर्क रहें।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 8

सिंह राशि:

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजाएंगे। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें।

आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। शाम का समय आपका खुशी व उमंग से भरा रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 4

तुला राशि:

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे.. आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बने हुये है। लव मेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।

  1. शुभ रंग- मैहरुन
  2. शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके
फेवर में है। कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

धनु राशि:

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके
काम करने का तरीका पसंद आएगा। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 6

मकर राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाईट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। आपके बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतर कर आपको खुश होने की वजह बनेंगे। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुके हुआ धन का आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। अगर आप कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो घर से विचार विमर्श करना अच्छा रहेगा। मित्रों को अपने घर पर आमंत्रित कर सकते हैं। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपको सुख और संतोष मिलेगा। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है, आपको प्रसन्नता होगी।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आगे चलकर भविष्य में काम आएगा।
आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आपकी रूचि कलात्मक कार्यों में रहेगी। आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। किसी मनपसंद कार्य में मन लगाएंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, संघ प्रचारकों को नियुक्त किए प्रभारी

भोपाल।  मप्र के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा और संघ अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने संगठनात्मक दृष्टि से सभी 29 सीटों पर लोकसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं। महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के संघ प्रचारकों को लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है।

 वे शहर से लेकर गांव तक दौरा कर रहे हैं और फीडबैक जुटा रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हारी हुई सीटों पर दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बुधवार को छिंदवाड़ा जिले से इसकी शुरुआत की। प्रदेश में यही एकमात्र लोकसभा क्षेत्र ऐसा है, जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस जीती थी।

 मुख्यमंत्री शुक्रवार को वे राघौगढ़ पहुंचे और कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाया। बता दें कि गुना संसदीय क्षेत्र में आने वाले इस विधानसभा क्षेत्र से पार्टी को लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़ें ...

इश्क़ मोहब्बत और बेवफाई; किसी और से बात करने लगी थी चाची, प्यार में पागल भतीजे ने काटा दिया गला

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी ही चाची के प्यार में इतना पागल हो गया कि उसे किसी अन्य से फोन पर बात करते देख उस पर जानलेवा हमला कर दिया, महिला को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी भतीजे की तलाश शुरू कर दी है।

बहोड़ापुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी शाक्य का अपने ही भतीजे प्रवीण शाक्य के साथ प्रेम संबंध चल  रहा था। चाची-भतीजे के बीच इस अवैध प्रेम संबंध की भनक किसी को नहीं थी। यही वजह है कि जब गुरुवार को भतीजे प्रवीण ने अपनी प्रेमिका चाची लक्ष्मी को बाइक पर बैठने के लिए कहा तो लक्ष्मी उसके साथ बैठ गई। जिसके बाद प्रवीण अपनी चाची को लेकर आनंद नगर में पहुंच गया।

परिचित के घर ले जाकर काट दिया चाची का गला

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवीण अपनी चाची लक्ष्मी को अपने एक परिचित के घर पर लेकर गया। प्रवीण खुद भी आनंद नगर का ही रहने वाला है। प्रवीण ने परिचित के घर पहुंच कर अकेले में अपनी चाची के साथ बातचीत करना शुरू कर दिया और इसके बाद अचानक उसकी चाची जोर-जोर से चीखने लगी। जब प्रवीण का परिचित दौड़कर उनके पास पहुंचा तो देखा की प्रवीण की चाची लक्ष्मी के गले से खून बह रहा था और वह लहू लुहान हालत में तड़प रही थी, जबकि प्रवीण के हाथों में चाकू था। यह देखकर प्रवीण के परिचित ने जैसे तैसे प्रवीण के हाथों से लक्ष्मी को बचाया।

गंभीर हालत में अस्पताल में करवाया गया भर्ती

चाची का गला काटने के बाद भतीजा प्रवीण मौके पर फरार हो गया। पुलिस की मदद से घायल लक्ष्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां डॉक्टर द्वारा लक्ष्मी का उपचार किया जा रहा है।

दूसरे व्यक्ति से बात करना नागवार गुजरा

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवीण और लक्ष्मी के बीच कोई तीसरा शख्स आ गया था। पुलिस ने बताया कि एक तरफ लक्ष्मी के प्रेम संबंध अपने भतीजे प्रवीण से चल रहे थे, तो दूसरी तरफ प्रवीण को मालूम हुआ कि उसकी चाची लक्ष्मी किसी और से भी बातचीत करने लगी है। यही बात प्रवीण को नागवार गुजरी और उसने अपनी चाची का गला काटने की कोशिश की।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

घायल लक्ष्मी के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रवीण शाक्य के खिलाफ धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल प्रवीण पुलिस के हाथ नहीं लग सका है,  लेकिन इस वारदात की वजह से आनंद नगर जैसे शांत इलाके में सनसनी फैल गई है।

और पढ़ें ...

बेरहम पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

पिपरिया-नर्मदापुरम : पिपरिया-नर्मदापुरम में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मामूली विवाद के चलते बेरहम पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया है, सुचना मिलते ही मौके ऊपर पहुंची बनखेड़ी पुलिस ने मृतिका के भाई की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बनखेड़ी के कोसकारपा गांव की है, जहाँ मामूली विवाद और गाली गलौच के चलते पति पुरन अहिरवार ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी, जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं इस घटना का गवाह आरोपी का 5 वर्षीय बालक है, मृतिका के भाई की शिकायत पर बनखेड़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

और पढ़ें ...