सियासत

ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

महाराष्ट्र। नागपुर में काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसा देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। कार में सात लोग सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी कार सोयाबीन ले जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। तीन अन्य को इलाज के लिए नागपुर भेजा गया, जिसमें से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 16 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 16 दिसंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष अमांत - मार्गशीर्ष तिथि शुक्ल पक्ष चतुर्थी- दिसंबर 15 10:30 PM- दिसंबर 16 08:00 PM शुक्ल पञ्चमी-08:00 PM, दिसम्बर 16, अन्त: 05:33 PM, दिसम्बर 17 नक्षत्र श्रवण - दिसंबर 16 06:24 AM- दिसंबर 17 04:37 AM वणिज - दिसंबर 15 10:30 PM- दिसंबर 16 09:16 AM योग ध्रुव - दिसंबर 15 10:17 AM- दिसंबर 16 07:02 AM व्याघात - दिसंबर 16 07:02 AM- दिसंबर 17 03:47 AM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 07:07 ए एम सूर्यास्त - 05:28 पी एम चन्द्रोदय - 10:19 ए एम चन्द्रास्त - 09:00 पी एम अशुभ काल राहू - 09:42 ए एम से 11:00 ए एम यम गण्ड - 01:35 पी एम से 02:53 पी एम गुलिक - 07:07 ए एम से 08:25 ए एम दुर्मुहूर्त - 07:07 ए एम से 07:48 ए एम, 07:48 ए एम से 08:30 ए एम वर्ज्यम् - 10:07 ए एम से 11:35 ए एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:57 ए एम से 12:38 पी एम अमृत काल - 07:00 पी एम से 08:28 पी एम ब्रह्म मुहूर्त - 05:18 ए एम से 06:12 ए एम
और पढ़ें ...

Aaj ka Rashifal 2023: 16 दिसंबर को सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों का भाग्य...जानिए मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 16 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन पर कर भोर 4 बजकर 37 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 3 बजकर 59 मिनट पर सूर्यदेव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि-  आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज्बात काबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी, जिससे काम सरलता से पूरा हो जायेगा। घर में कई दिन से रखा हुआ कबाड़ आज बाहर कर दें, इससे पारिवारिक अनबन खत्म होगा। शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 4 वृष राशि-  आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग सबको न बताये, तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक उलझन कम होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशगमन कर सकते हैं। अगर आप जॉब की तलाश में है तो आपको मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 6 मिथुन राशि-  आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। आप की नई तकनीक आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाएगी। आज आपको आय के विभिन्न स्रोत मिलेंगे और अच्छी आमदनी होगी। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है। शुभ रंग- गोल्डन शुभ अंक- 9 कर्क राशि-  आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज खर्च में इजाफा बचत को ज्यादा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। शुभ रंग- काला शुभ अंक- 6 सिंह राशि-  आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती के अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज किसी अजनबी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। आज का दिन समझ-बूझ के कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 1 कन्या राशि-  आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। स्वास्थ्य आज थोड़ा डाउन हो सकता है, लेकिन समय से देखभाल करने से लाभ होगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। आज किसी छोटी कन्या का पैर छूने से रूका हुआ सभी काम पूरा हो जायेगा। शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 6 तुला राशि-  आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 4 वृश्चिक राशि-  आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। जो छात्र कोई कंपिटिशन एग्जाम दिये हैं, उन्हें अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। इस राशि के नवविवाहित आज किसी समारोह में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। जीवनसाथी के व्यवहार में आज सकारात्मक बदलाव आयेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में नन्हें मेहमान के आने से उत्सव का माहौल बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग- भूरा शुभ अंक- 7 धनु राशि-  आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर मीठी नोक-झोंक होगी। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। घर के किसी सदस्य को बढ़ी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। शुभ रंग- नारंगी शुभ अंक- 2 मकर राशि-  आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होने की संभावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बदलना पड़ सकता है। शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक- 2 कुंभ राशि-  आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, अचानक धनलाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है जिसे पाकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी ब्राम्हण को आदरपूर्वक भोजन कराने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्ट, मीडिया से जुड़े लोगों को नौकरी के नये अवसर मिलने के योग हैं। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक- 5 मीन राशि-  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। आपकी लाइफस्टाइल में इम्प्रूवमेंट देखने को मिलेगा। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जिनसे कुछ नया सीखने को मिलेगा। शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 8
और पढ़ें ...

विकसित भारत संकल्प यात्रा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर को करेंगे शुभारंभ

केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से आरंभ की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शनिवार 16 दिसम्बर को दोपहर चार बजे करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देश भर में यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के लिए जिलों से दोपहर 3 बजे कनेक्ट होंगे और यात्रा के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे।
केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम आईईसी  मोबाइल वैन के जरिए होगा। इसके जरिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट, बुकलेट आदि वितरित करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन, लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी‘ जैसे कार्यक्रम होंगे तथा धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही    प्राकृतिक खेती, स्वाईल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
स्वास्थ्य मेला और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए कैंप भी- ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला, उज्जवला योजना, आधार कार्ड अपडेटेशन आदि के स्टॉल होंगे। इसके साथ ही नागरिक उपयोगी अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाने भी इन स्टाल में व्यवस्था होगी।
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाएं सम्मिलित होंगी। ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र आदि से संबंधित गतिविधियां शामिल होंगी।
शहरी क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्जवल योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टेंड-अप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना शहरी, वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उजाला योजना, अमृत योजना, पीएम जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अधोसंरचना, आरसीएस योजना और खेलो इंडिया से संबंधित योजनाएं व गतिविधियाँ शामिल होंगी।
वेब पोर्टल से होगी मानिटरिंग- भारत सरकार और पीएमओ द्वारा इस यात्रा की मॉनीटरिंग वेब आधारित पोर्टल से की जाएगी। यात्रा से संबंधित सामग्री इस वेब पोर्टल में साझा की जाएगी। साथ ही हितग्राहियों को दिये जाने वाले लाभ की सूचना इस पोर्टल में होगी। शिविरों में आने वाले आवेदनों के संबंध में भी जानकारी इस पोर्टल में होगी।
शहरी क्षेत्रों में 4 और ग्रामीण क्षेत्रों में 70 लोकेशन में आयोजित होगा कार्यक्रम- छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग में होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जिलों के 70 स्थलों का चयन कार्यक्रम के लिए किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रायपुर जिले में 2, दुर्ग जिले में 8, महासमुंद जिले में 1, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 1, बिलासपुर जिले में 2, अंबिकापुर जिले में 5, जशपुर जिले में 5, सूरजपुर जिले में 5, मोहला-मानपुर जिले में 3, कोंडागांव जिले में 3, सुकमा जिले में 3, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-बैकुंठपुर जिला में 3, बस्तर जिले में 4, बीजापुर जिले में 4, जांजगीर जिले में 5, बलरामपुर जिले में 3, नारायणपुर जिले में 3, दंतेवाड़ा जिले में 4 तथा कोरिया जिले में 4 ग्रामीण क्षेत्रों के लोकेशन में यह कार्यक्रम होंगे।

और पढ़ें ...

कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए कैदी की गोली मारकर हत्या, दो शूटर गिरफ्तार

बिहार। पटना के दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए आरोपी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की हत्या करने वाले दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई हत्याकांड में शामिल था।

पांडव गिरोह का शूटर व बिहटा निवासी कुख्‍यात अभिषेक उर्फ ‘छोटे सरकार’ पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से पूर्व विधायक चितरंजन के भाई और चाचा की हत्या के आरोप में जेल में था। बताया जा रहा है कि बेऊर जेल में बंद अभिषेक कुमार को दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए आज दोपहर के समय लाया गया था। पुलिस छोटे सरकार को लेकर कोर्ट की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपियों ने चार गोली छोटे सरकार पर दाग दीं। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने वारदात में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्‍या का संदेह मनोज माणिक गिरोह पर है।

और पढ़ें ...

राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री बनने पर श्री साय को दी बधाई और शुभकामनाएं

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश उन्नति के नए शिखर को प्राप्त करेगा।

और पढ़ें ...

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य भेंट की

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने गत दिवस नई दिल्ली  में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य भेंट की।

और पढ़ें ...

भजनलाल बने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री...दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बने डिप्टी सीएम...राज्यपाल ने दिलाई शपथ

 राजस्थान : भाजपा नेता भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान शर्मा के साथ-साथ दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ ले ली है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीनों को शपथ दिलाई। बता दें कि ये कार्यक्रम जयपुर में अल्बर्ट हाल के सामने आयोजित हुआ।

भाजपा नेता भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान शर्मा के साथ-साथ दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ ले ली है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीनों को शपथ दिलाई। बता दें कि ये कार्यक्रम जयपुर में अल्बर्ट हाल के सामने आयोजित हुआ। 

गांव के सरपंच थे भजन लाल शर्मा

 इस सप्ताह की शुरुआत में विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा कार्यालय में ली गई एक समूह तस्वीर में भजन लाल शर्मा को सबसे आखिरी पंक्ति में दिखाया गया था। लेकिन लगभग एक घंटे बाद, भाजपा द्वारा घोषणा किए जाने के बाद कि उन्हें राजस्थान विधायक दल का नेता चुना गया है, वह आगे और केंद्र मंच पर पहुंच गए थे।शुक्रवार को, 56 वर्षीय शर्मा ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 

PM मोदी के साथ नजर आए CM और डिप्टी CM

Rajasthan CM Oath Ceremony Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजस्थान के नवनिर्वाचित सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा।

/

प्रेम चंद बैरवा ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की ली शपथ

जयपुर में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी नेता प्रेम चंद बैरवा ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

/

दीया कुमारी ने ली राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

 भाजपा नेता दीया कुमारी ने जयपुर में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

/

BJP नेता भजनलाल शर्मा ने ली राजस्थान के CM पद की शपथ

जयपुर में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी नेता भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

PM मोदी पहुंचे शपथ समारोह स्थल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे। बीजेपी नेता भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा पहुंचे शपथ समारोह स्थल

 राजस्थान के मनोनीत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा जयपुर में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे।

बीजेपी नेता भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

/

अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कई लोग शपथ समारोह में शामिल

: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेता जयपुर में राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

/

गोवा, त्रिपुरा और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे जयपुर

 गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य नेता जयपुर में राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

/

PM मोदी शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे जयपुर

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे।

दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची वसुंधरा राजे

 जयपुर में मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे पहुंचीं।

/

केंद्रीय मंत्री गडकरी पहुंचे जयपुर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे।

1 शपथ समारोह में पहुंचे कई मंत्री

जयपुर में राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य नेता पहुंच चुके हैं।

/

शपथ ग्रहण समारोह से पहले सामने आई तस्वीरें

जयपुर में राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें सामने आई हैं। 

बता दें कि दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

/

भजनलाल शर्मा के शपथ समारोह में पहुंचे अशोक गहलोत

जयपुर में मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पहुंचे।

दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

/

शपथ समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे रक्षा मंत्री

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे।

 शपथ समारोह में शामिल होंगे PM- CP जोशी

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह से पहले, राजस्थान भाजपा प्रमुख सीपी जोशी ने कहा, शपथ ग्रहण समारोह में आज पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। 

आज राजस्थान में बनेगी BJP की सरकार- केपी मौर्य

 उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने कहा कि आज राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी। मैं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं।

मैं खुश हूं, सब भगवान की लीला है- भजनलाल शर्मा के पिता

 राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा ने कहा, "मैं खुश हूं, भगवान की लीला है..."

भजनलाल शर्मा आज राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

/

मैं राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा को बधाई देता हूं- MP CM

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज राजस्थान सरकार का गठन होगा...राजस्थान महाराणा प्रताप की भूमि है और सुशासन के लिए जाना जाएगा...मैं राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

/

1CM धामी पहुंचे जयपुर, शपथ समारोह में होंगे शामिल

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे।

राजस्थान की जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया- गोमती देवी

 राजस्थान के मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी ने कहा कि जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया...मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं...राज्य का विकास होना चाहिए।

/

 

 

और पढ़ें ...

स्टाफ नर्स के 400 पदों पर निकली है भर्ती,इस तरह करें आवेदन

staff recuirment 2023 : अगर आप नौकरी की तलाश में है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है जी हाँ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम असम) ने स्टाफ नर्स के खाली पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है. एप्लीकेशन प्रोसेस 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुका है. एप्लीकेशन सबमिट करने की लास्ट डेट 22 दिसंबर 2023 है. जिन इच्छुक अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है.

 योग्यता व उम्र सीमा
आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थी के पास भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी नर्सिंग स्कूल/संस्थान से बीएससी नर्सिंग या जीएनएम की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी असम नर्सेज मिडवाइव्स और हेल्थ विजिटर्स काउंसिल के साथ पंजीकृत भी होना चाहिए. कैंडिडेट की अधिकतम उम्र 43 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 अप्रैल 2023 से की जाएगी.

इन स्टेप्स में करें अप्लाई

आधिकारिक वेबसाइट nhm.assam.gov.in पर जाएं.
यहां रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें.
स्टाफ नर्स नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
दिशा-निर्देश को पढ़ें और अप्लाई करें.

 चयन प्रक्रिया

स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदकों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को दी बधाई और शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाईयों को छुएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने  भजन लाल को उनके जन्मदिन और मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान की जनता को नई सरकार चुनने के लिए बधाई दी है।

और पढ़ें ...

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा ने शपथ ले ली

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा ने शपथ ले ली है। वहीं, डिप्टी सीएम के रूप में दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ लिया है। इन्हें प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शपथ दिलवाया।

और पढ़ें ...

नए मुख्यमंत्री ने फ़रमाया नया आदेश, सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने पर पाबंदी…

जबलपुर मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुर्सी संभालते ही शपथ लेकर उन्होंने आदेश दिया है कि अब कान फोड़ू लाउडस्पीकर न तो किसी धार्मिक स्थल पर बजेंगे और न तो तेज आवाज में अजान की जा सकेगी। गृह विभाग की तरफ से जारी हुए आदेश का पालन करवाने में जबलपुर पुलिस- प्रशासन भी जुट गया है। तेज आवाज के लाउडस्पीकर पर रोक को लेकर पुलिस-प्रशासन जल्द ही सभी धर्म गुरुओं के साथ बैठक करने की तैयारी में जुट गया है। इस बैठक में गृह विभाग से जारी किए गए आदेश के पालन में चर्चा होगी। बैठक में लिए गए निर्णय के बाद भी अगर कोई आदेश का पालन नहीं करता तो उस पर कार्रवाई भी होगी।

Big News

तेज आवाज वाले स्पीकर को लेकर को एएसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि सरकार की ओर से निर्देश दिए गए है कि पहले से प्रचलित नियमों के तहत तेज आवाज में बजने वाले स्पीकर के उपयोग में एनजीटी और कोलाहल अधिनियम के तहत एडीएम स्तर के अधिकारी को नोडल बनाकर जो भी ध्वनि विस्तारक नियम के तहत होगा उसमें कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि तेज आवाज में बजने वाले स्पीकर के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के प्रतिनिधि और संबंधित थाने के टीआई सहित पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी तेज ध्वनि से स्वास्थ्य को जो नुकसान होता है, उस पर रोक लगाएंगे।

एएसपी प्रियंका शुक्ला ने कहा कि गृह विभाग से जारी किए गए आदेश में साफ लिखा है कि सबसे पहले सामंजस्य बनाकर सभी के साथ बैठक करें और इस समस्या का निराकरण निकाला जाए। इसके बाद भी अगर उल्लंघन होता है तो सख्ती के साथ कार्रवाई की जाए। बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाउडस्पीकर पर रोक लगाने के फैसले का आधार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश से बनाया है। मुख्यमंत्री से निर्देश मिलने पर उत्तर प्रदेश से मसौदा मंगाया गया और फिर इसके बाद एक्शन प्लान बनाया गया।

और पढ़ें ...

भजनलाल शर्मा आज लेंगे राजस्‍थान के सीएम पद की शपथ...PM मोदी भी होंगे शामिल

जयपुर. भजनलाल शर्मा के लिए आज को दिन बेहद खास है. आज उनका जन्मदिन है और साथ ही आज वह राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के बाहर शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है. उनके साथ दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी राजस्थान के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सभी को राज्यपाल कलराज मिश्र शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे. समारोह के लिए सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम किए गए हैं. समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है. भजनलाल शर्मा दोपहर 1.05 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

गुरुवार 14 दिसंबर से समारोह स्थल अल्बर्ट हॉल में पर्यटकों का प्रवेश पूर्णतः बंद कर दिया गया था. इस दौरान आम नागरिकों को एंट्री नहीं दी गई. शपथ ग्रहण के लिए अल्बर्ट हॉल के सामने विशाल मंच तैयार किया गया है, जिसमें करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. पर्यटन और पुरातत्व विभाग को मंच तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है.

दोपहर 12:15 पर आएंगे जयपुर
नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से जयपुर आएंगे. पीएम मोदी का दोपहर 12:15 बजे तक जयपुर आना प्रस्तावित है. साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी जयपुर आएंगे. हिमंता सुबह 8:30 बजे विशेष विमान से जयपुर आएंगे.

वाहनों की एंट्री कल से की गई बंद
समारोह स्थल, रामनिवास बाग में कल, 14 दिसंबर सुबह 7 बजे से वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई. आज दोपहर 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद रहेगी. अल्बर्ट हाल के सामने शपथ ग्रहण समारोह के बाद ही इस मार्ग को खोला जाएगा. समारोह की तैयारियों के लिए रामनिवास बाग के अंदर संचालित ट्रैफिक भी बंद रहेगा. सभी वाहन समानांतर मार्गों से गुजरेंगे.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 15 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 15 December 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 15 दिसंबर 2023 का पंचाग... 

सूर्योदय- 07:06 एएम
सूर्यास्त- 05:26 पीएम

वार- शुक्रवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- तृतीया, 10:30 पीएम तक
नक्षत्र- पूर्वाषाढा, 08:10 एएम तक
क्षय नक्षत्र- उत्तराषाढा, 06:24 एएम, दिसम्बर 16 तक
योग- वृद्धि - 10:17 एएम तक
क्षय योग- ध्रुव, 07:03 एएम, दिसंबर 16 तक
करण- तैतिल, 11:44 एएम तक

अशुभ मुहूर्त 
दुष्टमुहूर्त 09:09:57 से 09:51:17 तक, 12:36:40 से 13:18:01 तक
कुलिक 09:09:57 से 09:51:17 तक
कंटक 13:18:01 से 13:59:21 तक
राहु काल 10:58:28 से 12:15:59 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 14:40:42 से 15:22:03 तक
यमघण्ट 16:03:23 से 16:44:44 तक
यमगण्ड 14:51:02 से 16:08:33 तक
गुलिक काल 08:23:26 से 09:40:57 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- 11:55:19 से 12:36:40 तक

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 15 December 2023: आज सोने की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...जानें कौनसी हैं वो लकी राशियां

Aaj Ka Rashifal 15 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज जरूरी काम से आपकी यात्रा होगी। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, लोग आपको बधाई देनें आपके घर आयेंगे। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। आज

आपकी किस्मत चमकेगी क्योंकि व्यापार में भारी सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा। आज लोगों के प्रति आपका अच्छा रवैया आपको लोगों का प्रिय बना देगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि 

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। आपको आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज शाम का समय आप किसी शांत जगह पर बिताएंगे, किसी ड्रीम प्रोजेक्ट पर विचार करेंगे।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मानसम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी डेली रूटीन में कुछ चेंजेस करेंगे। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि 

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसन्ट्रेट करें। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। समाज में आपके
सराहनीय काम का सम्मान किया जायेगा। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस लदिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि 

आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका
मिलेगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि 

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही
महत्व मिलेगा। आज आप कोई क्रिएटिव वर्क करेंगे। काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन परिवार का साथ आपको मिलेगा। माइग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि 

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। आज आप अपने बच्चों के किसी अच्छी जगह घूमने जायेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम  आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है।
आज आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। संभव हो तो काम शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि 

आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आज  आप अपने खास रिश्तेदार के पास जायेंगे। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आप कोई अच्छी बुक पढने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घर के
जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। किसी सामान पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि 

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाइट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। आज प्राइवेट शिक्षकों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि 

आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस करते हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को
लेकर चिंतित होंगे बेहतर हैं अपने गुरु से परामर्श लें। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

  • शुभ रंग- ब्लैक
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से ऑफिस का रुका काम आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4
और पढ़ें ...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें...15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक रद्द रहेगी ये ट्रेने

इंदौर से बाहर या इंदौर, उज्जैन आने जाने का कोई कार्यक्रम बना रहे हैं या नए साल के पहले महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने की तैयारी में हैं तो जान लीजिए कि रेलवे ने मेगा ब्लॉक लेते हुए कुछ ट्रेनों का रूट बदला है तो कुछ को रद्द किया है. दरअसल पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्‍जैन खंड के दोहरीकरण के काम के चलते बरलई से मांगलिया के बीच प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेन प्रभावित हो रही हैं.

15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक ये ट्रेन रहेंगी रद्द-

गाड़ी संख्‍या 09535 डॉ. अंबेडकर नगर रतलाम डेमू स्‍पेशल
गाड़ी संख्‍या 09536 रतलाम डॉ. अंबेडकर नगर डेमू स्‍पेशल
गाड़ी संख्‍या 09353 उज्‍जैन इंदौर पैसेंजर स्‍पेशल
गाड़ी संख्‍या 09354 इंदौर उज्‍जैन पैसेंजर स्‍पेशल

इन ट्रेनों के बदले रूट-

14 से 29 दिसंबर 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 18234 बिलासपुर इंदौर एक्‍सप्रेस उज्‍जैन स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. यह उज्‍जैन से इंदौर के बीच रद्द रहेगी.
15 से 30 दिसंबर 2023 तक कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22983 कोटा इंदौर एक्‍सप्रेस मक्‍सी स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. यह मक्‍सी से इंदौर के बीच रद्द रहेगी.
15 से 30 दिसंबर 2023 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 18233 इंदौर बिलासपुर एक्‍सप्रेस उज्‍जैन स्‍टेशन सेशॉर्ट ऑर्जिनेट होगी. यह इंदौर से उज्‍जैन के बीच रद्द रहेगी.
15 से 30 दिसंबर 2023 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22984 इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस मक्‍सी स्‍टेशन से शॉर्ट ऑर्जिनेट होगी. यह इंदौर से मक्‍सी के बीच रद्द रहेगी.

इन ट्रेनों का बदला जाएगा रूट-

1- 15 से 30 दिसंबर तक डॉ अंबेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ अंबेडकर नगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा एक्‍सप्रेस वाया लक्ष्‍मीबाईनगर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्‍जैन चलेगी.

2- 14 से 29 दिसंबर 2023 तक श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12920 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा डॉ अंबेडकर नगर एक्‍सप्रेस वाया उज्‍जैन-फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज-लक्ष्‍मीबाईनगर चलेगी.

3-14 से 29 दिसंबर 2023 तक छिंदवाड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19344 छिंदवाड़ा इंदौर एक्‍सप्रेस वाया उज्‍जैन-फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज- लक्ष्‍मीबाईनगर चलेगी.

4- 15 से 30 दिसंबर 2023 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19343 इंदौर सिवनी एक्‍सप्रेस वाया लक्ष्‍मीबाईनगर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्‍जैन चलेगी.

5- 19 और 26 दिसंबर 2023 को रामेश्‍वरम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20974 रामेश्‍वरम फिरोजपुर एक्‍सप्रेस वाया उज्‍जैन–फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम चलेगी.

6- 19 और 26 दिसंबर 2023 को रामेश्‍वरम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20974 रामेश्‍वरम फिरोजपुर एक्‍सप्रेस वाया उज्‍जैन–फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम चलेगी.

7- 18 और 25 दिसंबर 2023 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22941 इंदौर उधमपुर एकसप्रेस वाया रतलाम फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम-नागदा चलेगी.

8- 18 से 27 दिसंबर 2023 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19313 इंदौर पटना एक्‍सप्रेस वाया लक्ष्‍मीबाईनगर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्‍जैन चलेगी.

9- 15 से 29 दिसंबर 2023 तक पटना से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19314 पटना इंदौर एक्‍सप्रेस वाया उज्‍जैन -फतेहाबाद चंद्रावतीगंज- लक्ष्‍मीबाईनगर चलेगी.

10- 16 से 30 दिसंबर 2023 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19321 इंदौर पटना एक्‍सप्रेस वाया लक्ष्‍मीबाईनगर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्‍जैन चलेगी.

11- 18 से 25 दिसंबर 2023 तक पटना से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19322 पटना इंदौर एक्‍सप्रेस वाया उज्‍जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-लक्ष्‍मीबाईनगर चलेगी.

12- 15 से 29 दिसंबर 2023 तक चंडीगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19308 इंदौर एक्‍सप्रेस वाया उज्‍जैन -फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-लक्ष्‍मीबाईनगर चलेगी.

और पढ़ें ...