सियासत

Aaj Ka Panchang 13 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 13 December 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 13 दिसंबर 2023 का पंचाग... 
 
सूर्योदय- 07:05 एएम
सूर्यास्त- 05:26 पीएम
 
वार- बुधवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- प्रतिपदा, 03:09 एएम, दिसंबर 14 तक
नक्षत्र- ज्येष्ठा, 11:05 एएम तक
योग- शूल, 04:18 पीएम तक
करण- किंस्तुघ्न, 04:08 पीएम तक
 
अशुभ मुहूर्त 
राहुकाल 12:15 पीएम से 01:33 पीएम 
यमगण्ड 08:22 एएम से 09:40 एएम
आडल योग11:05 एएम से 07:05 एएम, दिसम्बर 14
ज्वालामुखी योग 11:05 एएम से 03:09 एएम, दिसम्बर 14Fire
गुलिक काल10:58 एएम से 12:15 पीएम
दुर्मुहूर्त 11:54 एएम से 12:36 पीएम
वर्ज्य06:39 पीएम से 08:10 पीएम
विंछुड़ो 07:05 एएम से 11:05 एएम
गण्ड मूल पूरे दिन    
बाण रोग-05:23 पीएम तक 
 
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त05:15 एएम से 06:10 एएम
प्रातः सन्ध्या 05:43 एएम से 07:05 एएम
अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
विजय मुहूर्त 01:59 पीएम से 02:40 पीएम
गोधूलि मुहूर्त05:23 पीएम से 05:50 पीएम
सायाह्न सन्ध्या 05:26 पीएम से 06:48 पीएम
अमृत काल03:44 एएम, दिसम्बर 14 से 05:14 एएम, दिसंबर 14
निशिता मुहूर्त 11:48 पीएम से 12:43 एएम, दिसंबर 14
 
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 13 December 2023: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज रुद्रव्रत किया जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 5 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से 21 दिवसीय देवी अन्नपूर्णा की पूजा शुरू हो गई है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आप अपने प्रियजनों और परिवार के बड़ों से सलाह लेकर ही कोई व्यवसाय से संबंधित निर्णय लेंगे। किसी तरह के पैसों के लेन-देन में आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आप कोई मकान या जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए आज अच्छा रिश्ता मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। सरकारी योजनाओं से आज आपको लाभ मिलेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 4

 

वृष राशि-

आज आपके लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। व्यापारियों को व्यापार से रिलेटेड यात्रा होने के योग हैं। इस यात्रा से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप धन की बचत करने में कामयाब रहेंगे। परिवारजनों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपको कार्यों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरा होने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आप उच्च शिक्षा के लिए हाई प्रोफाइल संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य पर आप धन खर्च करेंगे। भूमि संबंधी कार्यों में आपके लिए लाभ के योग हैं। आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। आपको परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। आज आप किसी प्रकार का पारिवारिक फैसला लेने में जल्दबाजी न करें।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को व्यापार में बड़े लाभ की उम्मीद है। नई व्यापारिक योजनाएं बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। उच्च स्तरीय शिक्षा में आपकी संतान के एडमिशन लेने की खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज आय के अनेक स्त्रोत मिलेंगे। आज आप परिवार सहित किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 9

सिंह राशि-

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आज आपके व्यापार में उन्नति होने के योग बने हुए हैं। किसी पारिवारिक समस्या का आज समाधान निकालने में सफल होंगे, परिवार के सदस्यों में ताल-मेल बढ़ेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगी परीक्षार्थियों को सफलता मिलने के योग है। आपका मन सामाजिक कार्यों में ज्यादा लगेगा। जीवनसाथी आज आपको कोई खुशखबरी देंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, घूमने का प्लान बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- ब्लैक
  2. शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज आपका दिन लकी रहने वाला है। आप व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, आज किसी प्रकार की बिजनेस डील हो सकती है। घर के कार्यों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग आपको कार्यों को और बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए उत्साहित करेगा। पहले दिये किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आज आपके फेवर में आएगा। महिलाएं आज किचन में काम करते समय सावधानी बरतें।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको किसी प्रकार के लेन-देन के मामले में स्पष्टता रखनी होगी। संतान के करियर में विशेष उपलब्धि मिलने से आपको खुशी मिलेगी। काफी दिनों से स्टार्टअप शुरू करने का प्लान पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आज आप एक अच्छे टीम लीडर साबित होंगे। आज आपको किसी भी बात को लेकर बहुत अधिक सोच-विचार करने से बचना होगा। आज आपके पारिवारिक खर्चे बढ़ेंगे। आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिनके साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। आपको अपने कुछ पुराने मित्रों से मेल-जोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में दी गई जिम्मेदारियों को आज आप बखूबी निभाएंगे। अपने सीनियर्स के साथ कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। कार्यस्थल पर आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी सहकर्मी के सहयोग से आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी तरह का निवेश करने का मन बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको नौकरी से रिलेटेड कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आपको प्रतीक्षा थी। जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिलने से पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का अपने कार्यों में बढ़िया प्रदर्शन रहेगा। आज आपको आर्थिक

लाभ होने के योग हैं। संतान के किसी जरूरी काम को लेकर आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

  1. शुभ रंग-  भूरा
  2. शुभ अंक- 7

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को कोई अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आयेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से खुशियां मिलेंगी। आज आपको कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। जिससे आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। तकनीक और संचार से जुड़े लोगों को कुछ नए अवसर मिलने की संभावना है।

  1. शुभ रंग- क्रीम
  2. शुभ अंक- 3

कुंभ राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, बस थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। गवर्नमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे वह अपना कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा
करने में सफल होंगे। आपका वैवाहिक जीवन खूबसूरत रहेगा। नौकरी में आपको किसी अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। आप अपने क्रोधी स्वभाव से बचें।

  1. शुभ रंग- केसरिया
  2. शुभ अंक- 4

मीन राशि-

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। मीडिया और जनसंचार से जुड़े लोगों को उनके काम के लिए प्रसिद्धि मिलेगी। अगर आप लेखक है और कोई किताब लिखना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। सेहत के मामले में आज आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन उत्साह से भरा रहेगा। ऑफिस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...

पुलिस भर्ती 2023: पुलिस विभाग में निकली 62000 भर्तियां...यहां जानें सारी डिटेल

UP Police Canstable उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती करने जा रही है इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 62000 पदों पर यह भर्ती प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी 

उत्तर प्रदेश में होने जा रही पुलिस विभाग में भर्ती में इस बार जेल वार्डन और पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती निकलने जा रही है इसी के साथ उत्तर प्रदेश में जेल वार्डन के 2833 पद तथा सब इंस्पेक्टर के 2469 पदों पर यह भारती संपन्न करवाई जाएगी इस भारती को लेकर छात्र काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे छात्रों का यह इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है

उत्तर प्रदेश पुलिस  कांस्टेबल के पदों पर कब निकलेंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए जल्द ही कांस्टेबल के पदों पर यह भर्ती प्रक्रिया संपन्न करने जा रही है आपको बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के लिए भर्ती परीक्षा करने वाली एजेंसी का चयन पूरा कर लिया गया है इस बार यह बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया के आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है इस भर्ती से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारी सामने निकलकर आ रही है आपको बता दें इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर भारती के लिए आवेदन अगले महीने से शुरू कर सकती है

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पदों पर भारती के लिए शैक्षिक योग्यता

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए छात्रों को 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या उसके समक्ष प्रमाण पत्र छात्र के पास होना अनिवार्य है तभी छात्र इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में न्यूनतम उम्र सीमा

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने वाले छात्रों की न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है तथा अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष निर्धारित की गई है इस भर्ती में आवेदन करने वाले छात्रों को उम्र सीमा में छूट का प्रावधान पहले की तरह ही मन रहेगा इस भर्ती में रिजर्वेशन का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को छूट का प्रावधान सरकारी ने अनुसार पहले की तरह ही मान्य होने जा रहा है

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का संक्षिप्त विवरण

पुलिस कांस्टेबल के पद 52699
जेल वार्डन के पद 2833
पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद 2469
रेडियो ऑपरेटर के पद 2430
क्लर्क के पद 545
कंप्यूटर ऑपरेटर के पद 872

 

up police

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग जल्द ही उत्तर प्रदेश में विभिन्न पदों पर यह भर्ती प्रक्रिया संपन्न करवाने जा रहा है इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोडक्ट बोर्ड की तरफ से इस भर्ती परीक्षा का आयोजन करने के लिए परीक्षा करने वाली एजेंसी का चयन कर लिया गया है परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली ना हो इसको ध्यान में रखते हुए इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से कई बड़े और मजबूत मापदंड चैन एजेंसी के सामने रखे गए थे जिस वजह से इस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में काफी विलंब हो गया है लेकिन अब उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए चयन एजेंसी का कार्य पूरा कर लिया गया है

और पढ़ें ...

फ्री में मिल रहा है महिलाओं को सिलाई मशीन...जानिए कैसे करें आवेदन

सरकार लगातार गरीबों की मदद के लिए नई-नई योजनाएं लाती रहती है ऐसे में सरकार की तरफ से एक और नई योजना सामने आ गई है अगर आप महिला है तो आपके लिए सरकार की तरफ से सिलाई मशीन फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है इस सिलाई मशीन से आप अपने घर की रोजी-रोटी में यह सिलाई मशीन का प्रयोग कर सकते हैं आज हम आपको फ्री में सिलाई मशीन के लिए आवेदन करने से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे हैं अगर आप भी फ्री में सिलाई मशीन लेना चाहते हैं तो इसके लिए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ें

सरकार गरीब महिलाओं के लिए लगातार कई बड़ी योजनाएं चल रही है ऐसे में लोगों को ना मालूम होने की वजह से कई लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते ऐसे में सरकार की तरफ से चलाई जा रही एक बेहतरीन योजना में से सिलाई मशीन फ्री योजना भी महत्वपूर्ण योजना में से एक है यह योजना ऐसी गरीब महिलाओं के लिए चलाई जा रही है जिन महिलाओं की पारिवारिक मासिक आय ₹12000 से कम है ऐसी महिलाओं को सरकार की तरफ से फ्री में सिलाई मशीन उपलब्ध करवाई जा रही है

सिलाई मशीन कैसे प्राप्त करें

  • सिलाई मशीन प्राप्त करने के लिए महिलाओं को आवेदन करना होगा
  • महिला आवेदक की उम्र सीमा 20 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होने चाहिए
  • महिला आवेदक की पारिवारिक मासिक आय ₹12000 से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही मुक्त सिलाई मशीन लेने के लिए विधवा और विकलांग महिला इस योजना का लाभ ले सकते हैं

सिलाई मशीन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • सिलाई मशीन प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता पड़ने वाली है अगर आप फ्री में प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही सिलाई मशीन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको अपना आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य है
  • सिलाई मशीन योजना में आवेदन करते समय महिला उम्मीदवार का आयु प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र पहचान प्रमाण पत्र का होना आवश्यक है
  • अगर महिला आवेदक विकलांग है तो महिला आवेदक को विकलांग प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है
  • अगर महिला आवेदक विधवा है तो ऐसे में महिला आवेदक को निराश्रित प्रमाण पत्र बनवाकर जमा करना आवश्यक है और पति का मृत्यु प्रमाण पत्र ले जाना अनिवार्य है
  • महिला आवेदक के पास अपना स्वयं का मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना अनिवार्य है

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए कैसे करें आवेदन

  • फ्री में प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है आपको बता दें फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत महिला आवेदक को प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ लेने के लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से फ्री सिलाई मशीन योजना का फॉर्म डाउनलोड करना होगा फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारियां भरनी होगी तथा सभी दस्तावेज संलग्न करने होंगे
  • भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड फॉर्म को भरने के पश्चात महिला आवेदक को फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित कार्यालय में फॉर्म को जमा करना होगा इसके बारे में विस्तृत जानकारी फॉर्म डाउनलोड करते वक्त ही महिला आवेदक को बता दी जाएगी
  • महिला आवेदन जैसे ही अपने फार्म को जमा कर देती है उसके बाद महिला आवेदक के फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा अगर सभी जानकारियां सही पाई जाती हैं तो महिला को फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा

प्रधानमंत्री द्वारा फ्री सिलाई मशीन योजना का प्रारंभ ऐसी गरीब मजदूर महिलाओं के लिए किया गया था जिन महिला परिवार गरीबी रेखा के नीचे आता है या जिनकी मासिक आय 12000 पैसे कम है ऐसे में इन महिलाओं की रोजी-रोटी से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना को चलाया गया था यह योजना प्रधानमंत्री द्वारा पिछले वर्ष अक्टूबर और नवंबर महीने से शुरू की गई थी जिसके तहत महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन उपलब्ध करवाया जा रहा है

 इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर के अंतिम सप्ताह यह जनवरी महीने में शुरू की जा सकती है इसके लिए भारत सरकार के आधिकारिक वेबसाइट की जांच समय-समय पर करते रहें

और पढ़ें ...

SBI की इस योजना से बेटी की शादी के समय मिलेंगे 22 लाख, जानिए अप्लाई करने का पूरा तरीका

SBI Scheme: दोस्तों आज के समय में बेटी का विवाह करना माता-पिता के लिए सबसे बड़ी चिंता मानी जाती है। क्योंकि आज के समय में कोई भी शादी-विवाह की जाती है तो उसमें कम से कम 15 से 20 लाख रुपए का खर्चा बड़ी आसानी से हो जाता है।

इतना पैसा एक साथ इकट्ठा कर पाना हर एक माता-पिता के लिए बहुत ही मुश्किल काम होता है लेकिन एसबीआई ने अब माता-पिता की इसी समस्या को दूर करने के लिए एक सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ा हुआ खाता खुलवाने की सुविधा अपने ग्राहकों को उपलब्ध करवाई है।

क्या है SBI की सुकन्या समृद्धि योजना?

SBI सुकन्या समृद्धि योजना एक सरकारी बचत योजना है, जो माता-पिता को बेटी की शादी और पढ़ाई के लिए पैसे जमा करने में मदद करती है। इस योजना में जमा की गई राशि पर निश्चित ब्याज दर मिलती है, जिससे जमा राशि में अच्छी बढ़ोतरी होती है। आप अपनी 10 साल से कम उम्र की दो बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। इसमें आप सालाना न्यूनतम ढाई सौ रुपए और अधिकतम डेढ़ लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं।

यह राशि आपके बच्ची की उम्र 18 साल होने तक जमा करने होंगे और जब बच्ची की उम्र 21 साल हो जाएगी, तब आप ब्याज सहित इन पैसो को निकाल सकते है। हाल ही में एसबीआई की तरफ से अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है जिसमें बताया गया है कि किसी भी माता-पिता के लिए बेटी की शादी करना बहुत ही मुश्किल काम होता है। लेकिन अब एसबीआई के साथ जुड़कर माता-पिता अपनी बेटी की शादी के मुश्किल काम को आसान बना सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana की मुख्य विशेषताएं

योजना का लाभ सिर्फ दो बेटियों के लिए ही मिल सकता है।
खाता खोलने के लिए बेटी की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
खाता खोलने के लिए माता-पिता या अभिभावक के पास पैन कार्ड होना चाहिए।
खाता खोलने के लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता या अभिभावक का पहचान प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और बेटी का पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक है।
खाता खोलने के लिए न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये है और अधिकतम जमा राशि 1.5 लाख रुपये है।
खाता खोलने के बाद, हर साल न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है।
खाता 18 साल की उम्र तक चलता है।
18 साल की उम्र के बाद, खाताधारक 50% राशि निकाल सकती है।
21 साल की उम्र के बाद, पूरी राशि निकाली जा सकती है।
यह भी पढ़ें : सावधान! ITR नहीं भरने पर आपको भुगतना होगा भारी नुकसान, लगेगा ₹10000 का जुर्माना

SBI Scheme: आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र
माता या पिता का पैन कार्ड
पहचान प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
बच्ची का पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन करने का तरीका

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको एसबीआई की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

इसके बाद आपको सर्विस के टैब पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन करने का लिंक मिल जाएगा जिसके माध्यम से आप बड़ी आसानी से आवेदन कर पाएंगे।

कौन से माता-पिता इस योजना का लाभ उठा सकते हैं?
इस योजना का लाभ केवल वे माता-पिता उठा सकते हैं जिनके दो बेटियां हैं।

SBI Scheme: खाता कहां खोला जा सकता है?

SBI सुकन्या समृद्धि योजना का खाता किसी भी SBI शाखा या डाकघर में खोला जा सकता है।

जमा राशि कितनी है?

खाता खोलने के लिए न्यूनतम जमा राशि ₹250 प्रति माह है। अधिकतम जमा राशि ₹1.5 लाख प्रति वर्ष है।

ब्याज दर कितनी है?

वर्तमान में SBI सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 8.40% प्रति वर्ष है।

SBI Scheme: निष्कर्ष

SBI Scheme: SBI सुकन्या समृद्धि योजना बेटी की शादी के लिए एक बेहतरीन बचत योजना है। इस योजना में जमा की गई राशि पर निश्चित ब्याज दर मिलती है, जिससे जमा राशि में अच्छी बढ़ोतरी होती है। इस योजना में खाता खोलने के लिए न्यूनतम दस्तावेज और शुल्क की आवश्यकता होती है।

और पढ़ें ...

स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म : CBSE ने 10वीं,12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीख का किया ऐलान, जानिए कब से शुरू होंगे Exam

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) वर्ष 2023-24 के दौरान 10वीं और 12वीं में रजिस्टर्ड रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीख (CBSE Board Date Sheet 2024) का ऐलान कर दिया है. इस बार सीबीएससी बोर्ड कि परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी. 10वीं की परीक्षा 13 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 2 अप्रैल 2024 तक होंगी.

जानकारी के मुताबिक सीबीएसई की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं दो पालियों में होंगी. पहली परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी जो दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी. दूसरी परीक्षा सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक चलेगी. CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर स्टूडेंट्स के लिए कुछ जरुरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं.

CBSE Guideline For Exams :

  • दो विषयों के बीच में पर्याप्त गैप होना चाहिए.
  • कक्षा 12वी की डेटशीट बनाते समय JEE Main की परीक्षा का ध्यान रखा गया है.
  • इन डेटशीट को बनाते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि दो सब्जेक्ट के एग्जाम एक ही तारीख पर ना पड़े.
  • डेटशीट को परीक्षा से काफी दिनों पहले इसलिए जारी किया गया है कि स्टूडेंट्स एग्जाम की अच्छे से तैयारी कर सकें.

आमतौर पर सीबीएसई डेटशीट को परीक्षा शुरू होने की तिथि से 50-60 दिन पहले जारी करता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2024 को अब कभी भी जारी कर सकता है और आखिरकार आज बोर्ड ने पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया. लाखों स्टूडेंट्स को बेसब्री से अपनी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे थे. डेट शीट CBSE की वेबसाइट cbse.nic.in या cbse.gov.in.पर देखी जा सकती हैं.

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से ऐतिहासिक सरकार बनेगी तुरंत कैबिनेट में हमारे जो निर्णय है पहली कैबिनेट में वह निर्णय लिए जाएंगे-ओम माथुर

कल मुख्यमंत्री शपथ लेंगे किस तरह की तैयारी चल रही है

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा " जनता ने इतना जबरदस्त आशीर्वाद दिया है भारतीय जनता पार्टी को , विधिवत हमने नेता चयन किया और कल हम विधिवत सरकार बनाने जा रहे हैं आदरणीय प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से ऐतिहासिक सरकार बनेगी तुरंत कैबिनेट में हमारे जो निर्णय है पहली कैबिनेट में वह निर्णय लिए जाएंगे।

:- राजस्थान में भी आज विधायक दल के नेता चुने गए हैं मध्य प्रदेश में कल चुने गए थे

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा "राजस्थान मध्य प्रदेश मैं भी जो सीएम बनाया गया है उनको भी मेरी तरफ से बधाई। "

:- मंत्रिमंडल में आदिवासी ओबीसी क्या सब रहेंगे

और पढ़ें ...

हैरान कर देने वाला मामला : नाबालिग की इंस्टाग्राम पर पहले एक युवक से दोस्ती...फिर दोस्ती प्यार में तब्दील...जानिए क्या है पूरा मामला

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां नाबालिग की इंस्टाग्राम पर पहले एक युवक से दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. जिसके बाद जब नजदीकियां बढ़ीं तो युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा दिया और फिर शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं, इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई. इसकी जानकारी परिजनों को लगने पर पैरों तले जमीन खिसक गई.

दरअसल, पूरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है. एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि पुलिस को एक अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक नाबालिक ने एक शिशु को जन्म दिया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब नाबालिग के बयान लिए तो दुष्कर्म की बात सामने आई. नाबालिक से गहराई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से जबलपुर के रहने वाले युवक अभिषेक राजपूत से हुई थी.

नाबालिग किशोरी ने पुलिस को बताया कि अभिषेक शहर में आया और उसे शादी का झांसा दिया. उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. कुछ दिनों तक तो नाबालिग को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई, लेकिन जब वह गर्भवती हुई तो परिजन को इस बात की भी जानकारी लगी. हालांकि परिजनों ने किसी तरह की पुलिस को शिकायत नहीं की.

एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के मुताबिक जब नाबालिग किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसने एक शिशु को जन्म दिया. अस्पताल प्रबंधन ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के बयान लिए तब जाकर मामले का खुलासा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी अभिषेक राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया. आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

और पढ़ें ...

नए सीएम को लेकर सस्पेंस अब खत्म...भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

राजस्थान: राजस्थान में नए सीएम को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है. दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने विधायक दल की बैठक के बाद नाम तय कर लिया है. भाजपा आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया था. आज दोपहर तीनों नेता जयपुर पहुंचे, विधायकों संग बैठक की. आज दोपहर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे से वन टू वन मीटिंग की थी. उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राजनाथ सिंह से फोन पर बात की थी.

बताते चलें कि राजस्थान का रण जीतने के बाद भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि सीएम किसे चुना जाए. लेकिन सीएम पद की यह रेस अब थम गई है. इस रेस में कई नाम चल रहे थे. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वसुंधरा राजे का चल रहा था. वो पहले भी राजस्थान की कमान संभाल चुकी हैं.

इसके अलावा राजस्थान में हिंदुत्व के पोस्टर बॉय बन गए बाबा बालकनाथ के नाम पर भी चर्चा थी. वहीं गजेंद्र शेखावत, सीपी जोशी, दीया कुमारी और राजवर्धन राठौड़ जैसे नाम भी रेस में थे. 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक हुई।

और पढ़ें ...

भजनलाल शर्मा को राजस्‍थान का नया मुख्‍यमंत्री चुना गया है

भजनलाल शर्मा को राजस्‍थान का नया मुख्‍यमंत्री  चुना गया है. बीजेपी (BJP) की तरफ से विधायक दल की बैठक के बाद इसका ऐलान किया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया गया.

 

सांगानेर से विधायक हैं और बीजेपी के महामंत्री हैं. विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया. भाजपा के टिकट पर जीते विधायकों ने उन्‍हें अपना नेता माना. पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से उन्‍हें चुना गया. विधायक दल की बैठक से पहले बड़े नेता पर्ववेक्षकों से मिले थे.

और पढ़ें ...

अपनी त्वचा का खोया हुआ निखार लौटाने अजमाएं ये 7 गजब के घरेलू नुस्खें

आजकल की भाग दौड़ भरे समय में हम अपनी त्वचा की देखभाल सहीं से नहीं कर पाते। पॉल्युशन के कारण हमारी त्वचा को सफर करना पड़ता है। ऐसे में त्वचा की रंगत फीकी पड़ जाती है और निखार खो देती है। मार्केट के मिलने वाले स्कीन केयर प्रोडक्स महंगे होने के साथ कैमिकल युक्त भी होते हैं। इसलिए आज हम आपको घरेलु नुस्खें बताने वाले हैं।

हेल्दी और चमकदार त्वचा पाने के उपाय

दही

दही में आपकी त्वचा के लिए कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। दही में लैक्टिक एसिड में मॉइस्चराइजिंग और ब्लीचिंग गुण होते हैं जो आपकी त्वचा पर लागू होने पर इस प्रोबायोटिक को एक बेहतरीन स्किन केयर उपाय बनाते हैं। यह आपकी त्वचा में झाईयों और दोषों की उपस्थिति को रोकने में मदद करता है।

संतरा

संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है जो त्वचा की देखभाल के लिए जरूरी पोषक तत्व है। इसके अलावा, इस फल में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो त्वचा की रंगत को हल्का करने में बेहद शक्तिशाली होते हैं। नियमित रूप से ताजे संतरे के रस का सेवन करने से त्वचा की बनावट में सुधार होता है और त्वचा कोमल बनी रहती है।

बेसन

यह आपकी त्वचा को सुरक्षित, प्रभावी ढंग से और स्वाभाविक रूप से हल्का करने के लिए सबसे महान समाधानों में से एक है। बेसन एक पोषक तत्व से भरपूर सामग्री है जो न केवल आपकी त्वचा को हल्का करने में मदद करती है बल्कि इसे बेहद हेल्दी भी रखती है।

शहद

शहद एक अद्भुत स्किन केयर सामग्री है जिसमें बेहतरीन ब्लीचिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। यह रूखेपन से संबंधित असंतुलित त्वचा टोन की समस्या का इलाज करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह घटक जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा पर मुंहासों के निशान और उम्र के धब्बों को मिटाने में मदद करता है।

नींबू

नींबू में एसिडिक गुण होता है जो आपकी त्वचा को ब्लीच करने में मदद करता है। नींबू विटामिन सी से भी भरपूर होता है जो एक नई कोशिका के उत्पादन को उत्तेजित करता है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा हाइपरपिग्मेंटेशन से राहत दिलाने में सक्रिय है, जो मुख्य कारकों में से एक है जो त्वचा की टोन को असंतुलित करता है और आपकी त्वचा के मूल रंग को बनाए रखता है। इसमें शीतलन प्रभाव भी होता है जो क्षतिग्रस्त टिश्यूज को बनाए रखने और नई कोशिकाओं को पुन: उत्पन्न करने में मदद करता है, आपकी त्वचा को स्वस्थ रखता है।

पपीता

आपकी त्वचा की रंगत को हल्का करने सहित कई सौंदर्य उपचारों में इस घटक का नियमित रूप से उपयोग किया जाता है। पपीता आपको एक चमकदार और हेल्दी त्वचा देगा। सबसे आसान तरीका है पपीते का फल खाना।

और पढ़ें ...

कोल्ड ड्रिंक पीने की है लत तो हो जाएं अलर्ट...शरीर होते हैं ये नुकसान

कोल्ड ड्रिंक पीने से भले ही आपको गर्मी से कुछ पल की राहत मिल जाती है लेकिन इसके सेवन की आदत आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते है कि 350 ml का एक कैन, अगर आप दस मिनट में खत्म करते हैं तो आपके शरीर में 10 चम्मच चीनी चली जाती है। जबकि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक बॉडी को पूरे दिन में सिर्फ 6 चम्मच चीनी की जरूरत होती है।

चलिए जानते हैं कि कोल्ड ड्रिंक्स पीने से शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं…

दांतों के लिए हानिकारक

कोल्ड ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक और कार्बोनिक एसिड मौजूद होता है, जो हमारे दांतो पर हानिकारक प्रभाव डालता है।इससे कई बार सेंसटिविटी और कैविटी की समस्या होने लगती है।

शुगर लेवल बढ़ जाता

सॉफ्ट ड्रिंक्स में भारी मात्रा में शुगर मौजूद होता है। ऐसे में ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। इसका शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से कई बिमारियां हो सकती हैं और टाइप-2 डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है।

पेट के लिए नुकसानदायक

अधिकतर कोल्ड ड्रिंक्स में कार्बनडाई ऑक्साइड गैस होती है, जो पेट में जाते ही गर्मी की वजह से गैस बनाने लगती है। ये गैस पेट के लिए एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह है, जो पेट में बनने वाले डाइजेस्टिव एंजाइम पर असर डालता है। जिसकी वजह से कभी-कभी सीने में जलन होने लगती है।

किडनी पर बुरा असर

कोल्ड ड्रिंक में मौजूद शुगर से न सिर्फ डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, बल्कि इससे हमारी किडनी पर भी हानिकारक प्रभाव पड़ता है। बता दें कि शरीर में शुगर की ज्यादा मात्रा बढ़ जाने पर मसल्स इस शुगर का पूरा उपयोग नहीं कर पाती है। जिसके कारण किडनी पर बूरा असर पड़ता है।

और पढ़ें ...

शादी से पहले मां बनने के बाद उठाया खौफनाक कदम...मां ने नवजात को कूड़ेदान में फेंका...पढ़िए पूरी खबर

महाराष्ट्र। मुंबई में एक युवती को अपनी नवजात बच्ची को कूड़ेदान में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि युवती ने ने बिना शादी मां बनने के बाद बदनामी से बचने के लिए यह कदम उठाया था।

एक सफाई कर्मचारी को नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल के शौचालय में कूड़ेदान में बच्ची मिली। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से 23 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने बिना शादी मां बनने के बाद बदनामी से बचने के लिए यह कदम उठाया था। महिला को धारावी से गिरफ्तार किया गया है। बाद पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

आरोपी महिला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 315 (बच्चे को जीवित पैदा होने से रोकने या जन्म के बाद उसकी मृत्यु का कारण बनने के इरादे से किया गया कार्य) और धारा 317 (12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को माता-पिता या उसकी देखभाल करने वाले व्यक्ति द्वारा त्याग देना) के तहत केस दर्ज किया गया है।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री  अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे. पी.  नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी  ओम माथुर, सह प्रभारी  नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजधानी रायपुर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में जोर-शोर से की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व मंत्री और नारायणपुर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक श्री केदार कश्यप, नवनिर्वाचित विधायक रायगढ़  ओमप्रकाश चौधरी और विधायक बलौदाबाजार श्री टंकराम वर्मा ने भी साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल मंच बनाए जा रहे हैं, जिसमें बीच के मंच में शपथ ग्रहण होगा तथा एक ओर अतिविशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों तथा दूसरी ओर नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंच बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग शपथग्रहण को देख सके इसके लिए एल.ई.डी. स्क्रीन भी लगायी जा रही है।

आयोजन स्थल में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, फायर ब्रिगेड ,चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था आदि के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मैदान में 50 हजार से अधिक लोगों की बैठक व्यवस्था की तैयारी चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगभग 1000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रायपुर शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि अन्य जगहों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर कलेक्टर  सर्वेश्वर भूरे, एसएसपी  प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ  अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें ...

राजस्थान में मुख्यमंत्री पर फैसला आज...नए चेहरे पर दांव खेल सकती है बीजेपी

जयपुर: राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद आखिर मुख्यमंत्री का फैसला आज मंगलवार 12 दिसंबर को शाम चार बजे होने वाली बैठक में होने वाला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर आ रहे हैं। वे तीनों प्रर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक लेंगे। इस बैठक में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा और फिर सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। जिस तरह से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री में चौंकाने वाले नाम तय किए गए हैं। उसी तर्ज पर काम हुआ तो राजस्थान में भी नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 12 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 12 दिसंबर 2023

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- कार्तिक

तिथि

कृष्ण अमावस्या - 05:01 ए एम, दिसम्बर 13 तक

नक्षत्र

अनुराधा - 11:57 ए एम तक

योग

धृति - 06:52 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 07:02 ए एम
सूर्यास्त- 05:26 पी एम
चन्द्रास्त- 04:42 पी एम

अशुभ काल
राहू- 02:50 पी एम से 04:08 पी एम
यम गण्ड- 09:39 ए एम से 10:57 ए एम
गुलिक- 12:15 पी एम से 01:32 पी एम
दुर्मुहूर्त- 09:08 ए एम से 09:50 ए एम, 10:53 पी एम से 11:48 पी एम
वर्ज्यम्- 05:21 पी एम से 06:53 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:54 ए एम से 12:35 पी एम
अमृत काल- 02:36 ए एम से 04:09 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:14 ए एम से 06:09 ए एम

और पढ़ें ...