प्रदेश
जल जीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्डे बना मुसीबत का सबब, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान
ब्रेकिंग: पटवारियों का हुआ तबादला...कलेक्टर ने जारी किया आदेश,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी...देखे ट्रांसफर सूची
ब्रेकिंग: पटवारियों का हुआ तबादला...कलेक्टर ने जारी किया आदेश,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी...देखे ट्रांसफर सूची
CG : देर रात अचानक बिस्तर से गायब हुआ 24 दिन का नवजात, शक के दायरे में परिजन
बिलासपुर । मस्तूरी में अपनी मां के साथ सो एक 24 दिन की नवजात बच्ची के देर रात गुम हो जाने का मामला सामने आया है। घटना जब हुई तब घर के दरवाजे बाहर से बंद थे। पुलिस ने नए कानून के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के मुताबिक करारी मस्तूरी के एक किसान परिवार के घर 25 दिन पहले एक बच्ची का जन्म हुआ था। उसकी दो और बेटियां है। रविवार की रात नवजात को मां ने अपने साथ सुलाया था। रात करीब 2:30 बजे जब मां ने बच्ची को दूध पिलाना चाहा तो पाया की उक्त नवजात बिस्तर से गायब है। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों से बात की।
घटनास्थल का मुआयना करने पर मालूम हुआ कि घर से बाहर निकालने के लिए दो दरवाजे हैं। एक दरवाजा सामने है और दूसरा छत जाने के लिए। मां का कहना है कि दोनों दरवाजे रात में उसने खुद भीतर से बंद किया था। थाना प्रभारी अवनीश पासवान का कहना है कि बच्ची के गायब होने और भीतर से दरवाजा का बंद होना का संदेहों को जन्म दे रहा है। बच्ची की गांव में तलाश की गई है। परिजनों से भी गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश...देखें लिस्ट..!!
बलौदाबाजार। पुलिस विभाग में तबादले का दौर जारी है। इस बीच बीते दिनों बलौदाबाजार में हुए हिंसा के बाद पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने थाना प्रभारियों का फेरबदल किया है। जिसमें पांच निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। यह ट्रांसफर प्रशासनिक कसावट लाने की दृष्टिकोण से किया गया है।
देखें लिस्ट....

छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से वारकर की बड़े भाई की हत्या, फिर थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण
महासमुंद: जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां पूरात्व की नगरी सिरपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला सिरपुर चौकी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी छोटे भाई टीलाराम ध्रुव ने रात 12.30 बजे शराब के नशे में सो रहे अपने बड़े भाई पिलाराम ध्रुव के सिर पर टंगीया से वार कर उसकी जान ले ली। घटना के वक्त मृतक की पत्नी और बच्चे मायके में थे। वहीं बूढी माँ को आरोपी टिलाराम ने रूम में बाहर से बंद कर दिया था।
आरोपी ने नकली होलोग्राम की बात स्वीकार की , भूपेश बघेल जनता को शराब घोटाले पर जवाब दे:केदार गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार के कार्यकाल में हुए शराब घोटाले को लेकर ताजा खुलासे के मद्देनजर कांग्रेस के अष्ट कारनामों को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार ने शराब के गोरखधंधे को बढ़ावा देकर जितनी काली करतूतें की हैं, वह अब सामने आ रही हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि भूपेश सरकार न केवल शराब की कोचियागिरी कर रही थी, बल्कि नकली और अवैध शराब के जरिए एक तरफ जान-माल के साथ घिनौना खिलवाड़ तक कर रही थी तो दूसरी तरफ प्रदेश के सरकारी खजाने पर डाका डाल रही थी।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले से जुड़े नकली होलोग्राम मामले में उत्तरप्रदेश एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए अनवर ढेबर और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निलंबित एमडी अरुणपति त्रिपाठी ने पूछताछ के दौरान जो खुलासे के किए हैं, उससे यह बात अब आईने की तरह साफ हो गई है कि प्रदेश का शराब घोटाला पिछली कांग्रेस सरकार की छत्रछाया में ही फल-फूल रहा था। श्री गुप्ता ने कहा कि जाँच के दौरान इस मामले की कलई खुलने से सशंकित तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता अनर्गल प्रलाप कर जाँच एजेंसियों को केंद्र सरकार की एजेंट बताकर भ्रम फैलाते रहे, लेकिन अब जाँच के दौरान हुई पूछताछ में ढेबर और त्रिपाठी ने यह स्वीकार किया है कि इस घोटाले की सबसे बड़ी बेनिफिशियरी शराब निर्माता कम्पनियों थी जिनमें भाटिया वाइन एंड मर्चेंट प्रा. लि., छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज और वेलकम डिस्टलरीज शामिल हैं। इन आरोपियों ने यह भी बताया कि नोएडा स्थित विधु गुप्ता की कम्पनी मे. प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्रा. लि. को होलोग्राम बनाने का टेंडर मिला था और उसी कंपनी से नकली होलोग्राम बनाकर उक्त शराब कंपनियों को भेजा जाता था, जहाँ अवैध शराब पर ये नकली होलोग्राम लगाए जाते थे। जिस कंपनी को होलोग्राम बनाने का टेंडर दिया गया था, उसमें भी प्रक्रिया का खुला उल्लंघन किया गया, जिसमें अरुणपति त्रिपाठी, तत्कालीन आबकारी कमिश्नर निरंजन दास और तत्कालीन आईएएस अनिल टुटेजा की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि ढेबर-त्रिपाठी द्वारा किए गए खुलासे तो अभी इस पूरे घोटाले का ट्रेलर भर है, पूरी पिक्चर तो पर्दे पर अब आएगी। नित-नए चौंकाने वाले खुलासों की ऐसी खबरें तो अब लगातार आएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल, जो भ्रष्टाचार के तमाम खुलासों के मौकों पर भ्रष्टाचार के आरोपियों के वकील बनकर खड़े होते रहे हैं, शराब घोटाले को लेकर लगातार झूठ बोलकर प्रदेश को गुमराह करते रहे। श्री गुप्ता ने इस पूरे मामले में भी बघेल की भूमिका को भी जाँच के दायरे में लाने की मांग करते हुए भूपेश बघेल पर सवाल दागा कि शराब घोटाले के लिए ढेबर परिवार को संरक्षण देने के एवज में वह कितनी कीमत वसूल रहे थे? प्रदेश सरकार की जानकारी में इतना बड़ा घोटाला फल-फूल रहा था और श्री भूपेश इस मामले को लेकर अनभिजता का पाखंड रचते रहे। श्री गुप्ता ने कहा कि इससे पहले कोयला घोटाले में भी भूपेश बघेल की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं और उस पूरे घोटाले के 'पोलिटिकल मास्टर' के तौर पर भूपेश बघेल का नाम हर जुबान पर है, तो अब बघेल प्रदेश को यह बताएँ कि क्या कोयला घोटाला की तरह ही शराब घोटाला के भी 'पोलिटिकल मास्टर' वह खुद ही थे?
CG JOB: 210 पदों पर होगी भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानिए कब है लास्ट तारीख
CG- भारी बारिश अलर्ट: इन संभाग में भारी वर्षा होने की संभावना,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
सरगुजा :- और बिलासपुर संभाग में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य संभागों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस साल जून के कोटे की सिर्फ 70 फीसदी ही बारिश हुई। यानी जून में 30% कम बारिश हुई। जो पिछले साल की तुलना से 17% कम है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में जून तक 193.5 मिली बारिश होनी थी।
मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कांचिभ के अनुसार सोमवार 1 जुलाई को प्रदेश में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश में थोड़ी कमी आएगी। मंगलवार-बुधवार को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पूर्वी झारखंड और आसपास एक चक्रवात बना हुआ है। मध्यप्रदेश और आसपास भी समुद्रतल से 5.8 मीटर ऊपर एक चक्रवात है। इन सिस्टम के कारण नमी बनी हुई है।
दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगाई दावा-आपत्ति
बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 3 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। डीईओ ने बताया कि तखतपुर विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दैजा में शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. रमेश कुमार सूर्यवंशी के परिवार से उनके पुत्र गौरव कुमार सूर्यवंशी, बिल्हा विकासखण्ड के जनपद प्राथमिक शाला सारधा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. शोभा राम निर्मलकर के परिवार से उनकी पुत्री सीमा निर्मलकर एवं कोटा विकासखण्ड के शासकीय बालक प्राथमिक शाला आमागोहन में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. रामविलास कहार के परिवार से उनके पुत्र राहुल कुमार ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।
उसी तरह कोटा विकासखण्ड के शासकीय नवापारा मोहदा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. राजेश्वर सिंह पैकरा के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती उत्तरा पैकरा एवं बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल बसहा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत स्व. संतोष कुमार श्याम के परिवार से उनके पुत्र सिद्धार्थ सिंह श्याम ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे सात दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
दिव्यांगों के लिए हर संभव मदद की जाएगी: मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यहां जैन दादा बाडी एमजी रोड में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में शामिल हुए। संस्थान ने इस शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर तथा विभिन्न जिलों से आए 750 से ज्यादा दिव्यांगों को अपर-लोवर लिंब और केलिपर्स लगाकर उनकी रुकी जिंदगी को फिर से शुरू कर दी। इन दिव्यांगों और परिजनों की खुशी हर किसी के मन को छूने वाली थी। आज एक ही दिन में एक ही जगह पर 750 से ज्यादा दिव्यांग नारायण लिम्ब पहनकर मुस्कुराते हुए चले। जो वर्षों पहले किसी दुर्घटना में अपने हाथ-पैर गंवाने से चलने-फिरने में असमर्थ हो चुके थे। जिसके चलते इनकी जिंदगी रुक सी गई थी। इन्हें आज लोवर लिंब, अपर लिंब, मल्टिपल लिंब और केलिपर्स लगाए गए।
शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोती लाल साहू और अनुज शर्मा, दिव्यांगों, उनके परिजनों सहित कई सम्मानीय दानी जन मौजूद थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान से चलकर छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आयी इस संस्थान की भावना का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने संस्थान के संस्थापक कैलाश जी मानव व अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का इस भव्य मानव यज्ञ के लिए आभार प्रकट करते हुए राज्य सरकार की ओर से संस्थान को दिव्यांगों के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्थान द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा से सत्कार किया गया। संस्थान के प्रतिनिधियों द्वारा मानवता की सेवा के अपनी 39 वर्षीय यात्रा की जानकारी देते हुए आगामी 5 वर्ष का विजन प्रस्तुत किया गया। संस्थान द्वारा बताया गया कि हमने दिव्यांगजनों को उनके घरों के पास ही लाभान्वित करने की सोच को साकार करते हुए 7 अप्रैल को रायपुर में कैंप लगाया था। आज उन्हें जरूरी उपकरण मुख्यमंत्री जी के हाथों उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
नारायण सेवा संस्था के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने संकल्प रखा की वे आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों को लाभान्वित करने के लिए रायपुर में केंद्र संचालित करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान द्वारा केंद्र स्थापना के लिए उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के रायपुर तथा विभिन्न जिले से आए दिव्यांगों जिनके कृत्रिम हाथ पैर लगे उनसे मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
शिविर में स्थानीय संगठन भगवान महावीर जन्म कल्याणकऋषभदेव मन्दिर, दादाबाड़ी रायपुर, भारतीय जैन संगठना, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, जय आनन्द युवा संघ, रायपुर केरला समाजम, आरोग्य हॉस्पिटल शंकरनगर, राजश्री चायपत्ती, राजश्री इंटरप्राइजेज, श्याम सेवाधारी महिला समिति, सत्यनारायण धर्मशाला, महिला पतंजली योग समिति, छत्तीसगढ़ प्रान्तीय महिला अग्रवाल संगठन, मानव सेवा मंगल भवन, छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, अग्रवाल सभा, छत्तीसगढ़ सर्व नाई समाज, मां खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट, राणाजी वेलफेयर फाउंडेशन, मंगलमय, अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़, नवसृजन मंच छत्तीसगढ़, वसुधैव कुटुंबकम, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य नर्सिंग संगठन, स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन, श्रीराम जी की सेना, ऊँ मण्डली, मणिकार्णिका विंग शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर शिविर की रिपोर्ट में बताया गया कि आज एक ही दिन में एक ही जगह पर 750 से ज्यादा दिव्यांग नारायण लिम्ब पहनकर मुस्कुराते हुए चले। जो वर्षों पहले किसी दुर्घटना में अपने हाथ-पैर गंवाने से चलने-फिरने में असमर्थ हो चुके थे। जिसके चलते इनकी जिंदगी रुक सी गई थी। इन्हें आज लोवर लिंब, अपर लिंब, मल्टिपल लिंब और केलिपर्स लगाए गए। संस्थान की 80 जनों की टीम ने सेवाएं दी। समारोह में वॉलिंटर ने निशुल्क सेवाएं दी जिन्हें संस्थान ने प्रमाण पत्र दिये।
Breaking : धान खरीदी केंद्र में धान गायब, नोटिस जारी
राजिम :- धान खरीदी केंद्र में धान गायब, नोटिस जारी।
जेन्जरा धान खरीदी केंद्र में 249 क्विंटल धान मिला गायब।
समिति प्रबंधक पर होगी कार्यवाही और कि जाएगी वसूली।
ऑनलाइन रिपोर्ट में हुआ खुलासा, धान की मात्रा पाया गया कम।
कार्यालय साहयक आयुक्त ने जारी किया नोटिस।
आईसीएआर और धानुका एग्रीटेक ने पूरे देश में किसानों की आय बढ़ाने की नींव रखी
*रायपुर में नए अपराधिक कानूनों के तहत थाना मंदिर हसौद और अभनपुर में मामला दर्ज*
CG छोटे भाई की हत्या: बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट,शराब के नशे में कर रहा था ये हरकत….
बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने सगे छोटे भाई की हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतक नशा का आदि था और हमेशा परिवार के लोगों से मारपीट और विवाद करता रहता था। घटना वाले दिन भी मृतक ने अपनी भाभी के साथ मारपीट और विवाद किया था। पत्नी को मार खाता देख गुस्साएं बड़े भाई ने फर्स के पत्थर से वार कर छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पलारी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि ग्राम रसौटा में आरोपी दिलीप कुमार द्वारा अपने सगे छोटे भाई नंद कुमार 26 वर्ष की पत्थर से पटक कर हत्या कर दिया है। आरोपी ने बताया कि मृतक नंदकुमार दोनों सगे भाई थे। मृतक नंदकुमार अक्सर नशा कर घर आता था और घर वालों के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। शनिवार को भी मृतक नंदकुमार शराब पीकर आया और आरोपी की पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इस बात पर दिलीप आक्रोशित हो गया और घर में रखे फरसी पत्थर से छोटे भाई नंद कुमार के सिर में प्राण घातक हमला कर दिया, जिससे मृतक की मौके पर ही मौत हो गई।
